CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part63

कथन (A) : बच्चों के विकास पर शैशवास्था से किशोरावस्था तक ध्यान देना ज़रूरी है।

तर्क (R) : यद्यपि जीवन के शुरूआती कुछ वर्ष विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, मस्तिष्क नमनीयता के दृष्टिकोण से पूरी बाल्यवास्था और किशोरावस्था संवेदनशील अवधि है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन समाजीकरण के संदर्भ में सही है?
A. परिवार और स्कूल समाजीकरण में प्रमुख योगदान देते हैं लेकिन मीडिया और सहपाठी जैसे अन्य संस्थान भी हैं जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
B. स्कूल बच्चों के प्राथमिक समाजीकरण के प्रमुख संस्थान हैं।
C. मीडिया बच्चों के समाजीकरण का महत्वपूर्ण संस्थान नहीं है।
D. बच्चों के समाजीकरण में धार्मिक संस्थाएं किसी भी तरह की भूमिका नहीं निभाती हैं।

एक प्रगतिशील कक्षा में ऐसा वातावरण बनाने पर बल दिया जाना चाहिए, जहाँ- 
A. बच्चों की भावनात्मक आवश्यक्ताओं का ध्यान रखा जाए और वे अपने को महत्वपूर्ण समझें।
B. उपलब्धि-उद्देशों पर बल दिया जाए और परीक्षाओं में विद्यार्थियों की उपलब्धि, अध्यापकों द्वारा उनका परिपेक्ष्य समझने का आधार बनें।
C. अध्यापक के नेतृत्व में विद्यार्थी निष्क्रिय अनुसरण करें।
D. विद्यार्थियों द्वारा परीक्षाओं के लिए पढ़ने की अपेक्षा हो।

एक बच्चे को तीन पर्वतों का एक थ्री डी (त्रिआयामी) मॉडल दिखाया जाता है। एक अन्य व्यक्ति इस मॉडल को एक भिन्न जगह से देख रही है। बच्चे को इस दूसरे व्यक्ति के दृष्टि क्षेत्र से देखे गए मॉडल को बनाने के लिए कहा जाता है पर वह सही तरीके से नहीं कर पाता। जीन पियाजे के अनुसार यह क्या दर्शाता है?
A. आत्मकेन्द्रीयता
B. जीव वाद
C. वस्तु स्थायित्व
D. परिकल्पनात्मक चिंतन

जीन पियाजे ने प्रतिपादित किया कि बच्चों के सोचने की प्रक्रिया वयस्कों _______।
A. से भिन्न नहीं है।
B. से गुणात्मक रूप से भिन्न है।
C. से मात्रात्मक रूप से भिन्न है।
D. से काफी मिलती जुलती है।

बालिका स्वयं से क्या कर सकती है और क्या कुछ सहायता द्वारा पूरा कर सकती है। लेव व्यागोत्सकी ने इनके बीच के अंतर को किस रूप में संबोधित किया है? 
A. बुद्धि
B. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
C. पाड़ 
D. समायोजन

‘पारस्परिक अध्यापन’ की शिक्षाशास्त्रीय प्रणाली किस पर आधारित है?
A. व्यवहारवादी सिद्धांत
B. सामाजिक-संस्कृतिक उपागम
C. अधिगम के सूचना संप्रेषण सिद्धांत
D. हावर्ड गार्डनर के बहुआयामी बुद्धि संप्रत्यय

‘हेॆज़-दुविधा’ पर रूही अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहती है कि “दवाई की चोरी किसी भी परिस्थिति में गलत है क्योंकि चोरी करना गलत होता है।” लारेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार रूही किस स्तर पर है?
A. पूर्व पारंपरिक, दण्ड- आज्ञापालक अभिनवीकरण
B. पूर्व पारंपरिक, स्व -पुरस्कार अभिनवीकरण
C. पारंपरिक, कानून व्यवस्था अभिनवीकरण
D. उत्तर पारंपरिक, सामाजिक अनुबंधन अभिनवीकरण

हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिध्दांत के अनुसार ‘अंतर वैयाक्तिक बुद्धि से क्या तात्यर्य है?’
A. जटिल आंतरिक भावनाओं को पहचानने और अपने व्यवहार को निर्देशित करने के लिए उनका प्रयोग करने की योग्यता ।
B. दूसरों के मनोभाव, स्वभाव, प्रोत्साहन और नीयत को पहचानने तथा उचित तरीके से प्रतिक्रिया करने की योग्यता I
C. सार्थक एवं लक्ष्य निर्देशित उद्देश्यों के लिए शरीर का कुशलता के साथ उपयोग करना ।
D. दृश्यात्मक-स्थानात्मक चीजों को सटीक तरीके से देखने-समझने की योग्यता ।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) बच्चों के मूल्यांकन के लिए _______ और _______ के समावेश को प्रस्तावित करती है।
A. समूह कार्य : स्व – आकलन
B. परियोजना : मानकीकृत परीक्षा
C. मानकीकृत परीक्षा : पोर्टफोलियो बनाना
D. मानक निर्देशित : मानदंड निर्देशित परीक्षा

व्यापक मूल्याकंन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. प्रश्नोत्तरी में केवल सही उत्तरों के आधार पर प्राप्त अंकों पर विचार करना।
B. केवल बच्चों द्वारा की गई त्रुटियों पर विचार करना।
C. विद्यार्थियों के लिए सीखने से प्राप्त उत्पाद और प्रक्रिया पर विचार करना।
D. सभी विद्यार्थियों के लिए मानकीकृत परीक्षणों का प्रयोग करना।

अधिकांशत : यह देखा गया है कि माताओं की अनुपस्थिति में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों से घरेलू कार्यों को करने व छोटे भाई-बहनों की देखभाल की अपेक्षा की जाती है। यह _______ का उदाहरण है।
A. जेंडर रूढ़िवादिता
B. जेंडर निष्पक्षता
C. जेंडर समानता
D. जेंडर प्रासंगिकता

निम्न में से कौन प्रगतिशील शिक्षा की एक विशेषता नहीं है?
A. सतत एवं व्यापक मूल्याकंन पर बल
B. रट कर याद करने पर बल
C. सहयोगी शिक्षण पर बल
D. जीवन पर्यन्त शिक्षा को प्रोत्साहन देना

भाषा और संज्ञान के बारे में कौन सा कथन व्यागोत्सकी प्ररिप्रक्ष्य से सही है?
A. उच्च मानसिक क्रियाओं के विकास को भाषा सुसाधित करती है।
B. भाषा से संज्ञात्मक प्रक्रियाओं के विकास में बाधा आती है।
C. भाषा की संज्ञानात्मक विकास के कोई भूमिका नहीं है।
D. संज्ञान, भाषा से स्वतंत्र रूप से विकसित होता है।

एक शिक्षक ने अपने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने वयस्कों और समुदाय के सदस्यों से वार्तालाप करके अपनी विरासत के बारे में सीखें I निम्न में से उस विकल्प को चुनिए जो समाजीकरण और अधिगम के संदर्भ में शिक्षक की धारणा को दर्शाता है।

(i) बच्चों द्वारा समुदाय से प्राप्त ज्ञान के महत्व को पहचानना।

(ii) यह विश्वास कि सीखना एक सामाजिक परिवेश में होता है और इससे संबंध स्थापित करना महत्वपूर्ण है।

(iii) विद्यालय में आर्जित ज्ञान का स्थानीय ज्ञान के साथ संबंध को महत्व देना।

(iv) विद्यालय द्वारा सिखाए गए ज्ञान को ज़्यादा महत्व देना।

A. केवल (i)
B. केवल (i) और (ii)
C. (i) (ii) और (iii)
D. (i) (ii) (iii) और (iv) 

अधिगम अक्षमता के संदर्भ में गणितीय अधिगम अक्षमता क्या कहलाती है?
A. गतिसमन्वय वैकल्य
B. पठन वैकल्य
C. गुणज वैकल्य
D. लेखन वैकल्य

सलमा पांच वर्षीय लड़की है। वह जब तीन वर्ष की थी, तो उसने बिना किसी बाह्य निर्देश के संगीत वाद्य यंत्र गिटार, बजाना सीख लिया था। इस योग्यता के आधार पर, उसे निम्नलिखित में से किस श्रेणी में रखेंगे?
A. धीमी गति से सीखने वाली शिक्षार्थी
B. कम बुद्धिलब्धि वाली बालिका
C. प्रतिभाशाली
D. स्वलीन

हार्दिक को कम दिखाई देता है। अध्यापक को उसकी इस स्थिति के बारे में नहीं बताया गया है। कक्षा में अध्यापक को उसके किस व्यवहार क्रिया से पता चला सकता है कि उसे कम दिखाई देता है?
A. पढ़ने के दौरान आखें मिचकाना
B. श्यामपट्ट पर लिखे हुए को दूर से ही स्पष्ट रूप से पढ़ना
C. बारीक मुद्रक वाले कार्यपत्र को तुरंत पूरा करना
D. भौतिक नक्शों को पढ़ना, जिनमें सूक्ष्म जानकारी दी गई है

एक शिक्षिका अपनी कक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों के अधिगम के लिए प्रेरक परिवेश कैसे बना सकती है?
A. यह दृढ़ अपेक्षा रखकर कि वे सख्त पाठ्यचर्या का अनुसरण करे।
B. बच्चे से परामर्श करे बिना उनके लिए सारे निर्णय खुद लेकर।
C. यह सुनिश्चित करके कि उनका आकलन मानकीकृत आकलन के तरीकों द्वारा हो।
D. पाठ्यचर्या में उपयुक्त व यथोचित समायोजन करके।

कथन (A): समावेशी शिक्षा प्रतिभाशाली बच्चों को शामिल नहीं करती है।

कथन (R): समावेशी शिक्षा सिर्फ़ ‘अपूर्णता’ के दृष्टिकोण पर कार्य करती है।

सही विकल्प का चयन कीजिये।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R),(A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R),(A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part12

निम्नलिखित में से कौन सा एक परासंज्ञानात्मक कौशल को निरूपित करता है?
A. बिना संलग्नता के विषयवस्तु का कंठस्थीकरण करना।
B. दूसरों के व्यवहार की नकल करना।
C. अपनी ही सोच की प्रक्रियाओं के विषय में सोचना।

duplicate options found. Hindi Question 1 options 3,4

D. किसी विशिष्ट व्यंजन को पकाने की विधि का वर्णन करना।

एक अध्यापिका किसी एक विषय को पढ़ाने के बाद विद्यार्थियों को संकल्पनात्मक मानचित्र बनाने के लिए कहती है I यह किस में सहायक होगा?

(i) संरचनात्मक मूल्यांकन संचालित करने के लिए।

(ii) विद्यार्थियों के मुख्य बिन्दुओं का सार लिखने की क्षमता का परीक्षण करने के लिए।

(iii) विद्यार्थियों की उपलब्धि का मूल्याकंन हेतु रुब्रिकों का विकास करने के लिए।

(iv) विद्यार्थियों की कलात्मक योग्यता का परीक्षण करने के लिए।

A. (i), (ii) और (iii)
B. (i) और (iv)
C. (ii), (iii) और (iv)
D. (ii) और (iv)

प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी किस प्रकार के वातावरण में सबसे प्रभावी रूप से सीखते हैं?
A. जहां शिक्षिका एकाधिकारवादी है और हमेशा आदेश देती है कि क्या किया जाना चाहिए।
B. जहां शिक्षिका अधिगम को निर्देशित करती है तथा विद्यार्थियों से निष्क्रिय रहने की अपेक्षा करती है
C. जहां मूल रूप से पठन कौशलों और अंक प्राप्त करने पर ज़ोर दिया जाता है।
D. जहां विद्यार्थियों की सामाजिक-संवेगात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति होती है / को ध्यान में रखा जाता है।

निम्नलिखित में से कौन-सी शैली एक प्रभावशाली विद्यालय में प्रयोग में लाई जानी चाहिए?
A. पुरस्कार व सज़ा का प्रयोग
B. प्रतिस्पर्धात्मक कक्षा
C. तुलनात्मक मूल्यांकन
D. सहयोगात्मक अधिगम

आंतरिक/स्वत: स्फूर्त अभिप्रेरणा का उदाहरण कौन सा है?
A. एक विद्यार्थी अच्छे ग्रेड लाने के लिए एक प्रयोग कर रही है।
B. एक विद्यार्थी इसलिए प्रयोग कर रही है क्योंकि उसे प्रयोग का परिणाम जानने की उत्सुक्ता है।
C. एक विद्यार्थी इसलिए प्रयोग कर रही है क्योंकि उसे- सिद्धांतों या थ्योरी की कक्षा पसंद नहीं है।
D. एक विद्यार्थी इसलिए प्रयोग कर रही है क्योंकि वह अपने अध्यापक को प्रभावित करना चाहती है।

कौन-सी स्थिति संरचनावादी शिक्षाशास्त्र विधि को दर्शाती है?
A. विद्यार्थी अध्यापक के व्याख्यान को सुन रहे हैं और पढ़ाई गई विषय वस्तु पर नोट्स बना रहे हैं।
B. विद्यार्थी उच्च स्वर में दिए गए अंश को याद कर रहे हैं।
C. विद्यार्थी पाठ्य पुस्तक से सामग्री को याद कर वर्ष के अंत में परीक्षा देते हैं।
D. अध्यापक अपने विद्यार्थियों को समकालीन मुद्दों पर चर्चा और वाद-विवाद करने के लिए कहते/कहती हैं।

कक्षा में सकरात्मक समूह की सक्रियता के लिए निम्न में से कौन सा रवैया / रुख सर्वाधिक उपयुक्त है।
A. समूह में बातचीत को खंडित करते हुए, सख्त बाहरी नियमों का निर्देश। 
B. सरल प्रकार्यों हेतु कक्षा को स्थाई ‘क्षमता-आधारित’ उपसमूहों में विभाजित करना।
C. समस्या समाधान के लिए कक्षा के सभी विद्यार्थियों को बातचीत करने और सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना।
D. प्रदर्शन में वृद्धि के लिए समूहों में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना।

बहुधा ‘कुंभकार और कुंभ’ का एक रूपक उपयुक्त किया जाता है। जिसके द्वारा यह दर्शाया जाता है कि कैसे परंपरागत शिक्षा शिक्षक को कुंभकार के रूप में देखती है जो कुंभ रूपी विद्यार्थी को आकार देकर उसमें ज्ञान उड़ेलता है। इस प्रकार की समझ समस्यावादी क्यों है?
A. विद्यार्थियों के महत्वपूर्ण अनुभव होते हैं और अधिगम का निर्णय उनकी शिक्षक एवं समकालीन साथियों के साथ सक्रिय भागादारी से होता है।
B. बच्चे भोले भाले हैं और वे कुछ भी शिक्षक की मदद के बिना सीखते हैं।
C. अधिगम की प्रक्रिया में किसी सामग्री या शिक्षक की कोई आवश्यकता नही है।
D. यदि बच्चे शिक्षक की बात निष्क्रिय रूप से सुनते रहेंगे तब अधिगम अच्छे प्रकार से संपादित होगा।

बच्चों के कार्य में त्रुटियाँ / त्रुटियों को
A. दूसरों के समक्ष उनकी बौद्धिक निम्नता / तुच्छता दर्शाती हैं।
B. आवश्यक रूप से शिक्षक की तैयारी में कमी को दर्शाती हैं।
C. अध्यापक को बच्चों में निराशा को दूर करने के लिए अनदेखा करना चाहिए।
D. शिक्षक द्वारा पूर्णतया विश्लेषण कर बच्चों से विचार-विमर्श करना चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया माध्यामिक विद्यालय के विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन का संवर्धन कर सकती है?
A. विद्यार्थियों को स्वयं से पाठ्यपुस्तक पढ़ने के लिए कहना और सहपाठियों से चर्चा करने से बचना।
B. विद्यार्थियों को किसी भी विषय पर चर्चा करने के लिए कहना और प्रश्न पूछना।
C. व्याख्यान विधि का प्रयोग करते हुए अध्यापक द्वारा प्रस्तुतीकरण देना।
D. विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक के अंत में दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखने एवं प्रत्यास्मरण करने का गृहकार्य देना।

120, 210 और 330 के विभिन्न सार्व अभाज्य गुणनखंडों के वर्गों का योग क्या है?
A. 34
B. 38
C. 39
D. 46

यदि 9-अंकीय संख्या 985x 3678y, 72 से विभाज्य है, तो (3x + 2y) का क्या मान है?
A. 16
B. 18
C. 20
D. 24

\({{13/5\, – \,2/3\, \,{{12}}{{13}}\, + \,7/5\, \,1/3}}{{111/5\, \,91/3\, \,201/6}}\) का मान क्या है?
A. \({1}{{18}}\)
B. \({1}{{16}}\)
C. \({1}{{80}}\)
D. \({1}{{90}}\)

यदि 3.4 + 2.025 + 9.36 – 3 × (4.1003) = 3 – p है, तब p का मान क्या है?
A. 0.4741
B. 0.4841
C. 0.5159
D. 0.5249

-5 और 6 के बीच स्थित पूर्णांकों के घनों का योग क्या है?
A. 120
B. 125
C. 210
D. 216

​यदि 0.000001275 = k × 10-7 है, तब \({{{k}}}{{{5}}}\) का मान क्या है?
A. 1.55
B. 2.55
C. 12.75
D. 15.5

यदि प्रत्येक संख्या 5, 11, 3 तथा 8 में x जोड़ा जाए, तो इस प्रकार इसी क्रम में प्राप्त संख्याएँ समानुपात में होती हैं। \( {( {{{x}}\,{{ + }}\,{{2}}} )( {{{4x}}\,{{ – }}\,{{3}}} )} \) का मान क्या है?
A. 12
B. 15
C. 20
D. 30

एक वस्तु का अंकित मूल्य, उसके क्रय मूल्य से 25% अधिक है। यदि वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर 25% छूट देकर बेचा जाता है, तो 
A. \(53/4\%\) हानि होती है।
B. \(61/4\%\) हानि होती है
C. \(63/4\%\) लाभ होता है
D. कोई लाभ या हानि नहीं होती है

यदि \({{{{3x}}\,{{ + }}\,{{10}}}}{{{2}}}\) – 4x = 1 – \({{{{5x}}\,{{ – }}\,{{4}}}}{{{6}}}\) है, तो (7x – 8) का मान क्या है?
A. -1
B. 6
C. -15
D. 13

मान लीजिए कि P = 10x2 – 8y2 + 5xy,

Q = 12xy + 10y2 + 3x2 तथा 

R = 8y2 – 3x2 + 4xy है।

तब, (P – Q) + R =

A. 4x2 + 10y2 – 3xy
B. 4x2 – 10y2 – 3xy
C. 4x2 – 10y2 + 7xy
D. 4x2 – 26y2 – 11xy

यदि x = -2, y = 3, तथा z = -3 है, तो y2x3 + 2y3 – 3x2y2​ + 4xyz का मान क्या है?
A. -36
B. -54
C. 36
D. 54

(a + b + c)2 – (a + c – d)2 का एक गुणनखंड कौन-सा है? 
A. b + c
B. 2a + b + c – d
C. b + d
D. 2a – b + 2c – d

यदि ΔABC ≅ ΔFED है, तो
A. AB = DE
B. BC = FE
C. ∠B = ∠E
D. ∠C = ∠F

ΔABC में, ∠B = 90°, AC = 169 सेमी और BC = 120 सेमी है। AB की लम्बाई (सेमी में) क्या है?
A. 109
B. 121
C. 119
D. 123

निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. एक समकोण त्रिभुज में अधिकतम एक सममित रेखा हो सकती है।
B. एक समान्तर चतुर्भुज की कोई सममित रेखा नहीं होती है।
C. एक वृत्त की केवल एक सममित रेखा होती है।
D. एक समचतुर्भुज अपने विकर्णों पर सममित होता है।

ΔABC में, ∠A = (2x – 5)°, ∠B = (5x + 5)° और ∠C = (3x + 50)° है। भुजा BC को D तक बढ़ाया जाता है और CE, ∠ACD का समद्विभाजक है। ∠ECD की माप कितनी है?
A. 45°
B. \(451/2^\)
C. 44°
D. \(441/2^\)

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part87

ABCD एक समलम्ब चतुर्भुज है, जिसमें AB || DC है। AB और DC का अनुपात 2 : 1 है तथा AB और DC के बीच की दूरी 20 सेमी है। यदि समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल 720 सेमी2 है, तो AB की लम्बाई क्या है?
A. 36 सेमी
B. 42 सेमी
C. 48 सेमी
D. 54 सेमी

एक लम्ब वृत्तीय बेलन का आयतन 7392 सेमी3 है और इसकी ऊंचाई 12 सेमी है। इसके आधार का क्षेत्रफल (सेमी2 में) क्या है? \(( {{{ }}\,{{ = }}\,{{22}}{7}} )\)

A. 528
B. 572
C. 616
D. 660

एक घनाभाकार कुंड के अन्दर 1200 लीटर प्रति मिनट की दर से पानी गिर रहा है। कुंड की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 24 मीटर, 18 मीटर और 10 मीटर हैं। इस कुंड को भरने में कितने घंटे लगेंगे?
A. 45
B. 50
C. 56
D. 60

निम्न आंकड़ों के लिए, परास, माध्यक और बहुलक का माध्य क्या है?

18, 7, 5, 10, 8, 12, 6, 8, 12, 14, 8, 18, 15, 9, 6

A. 9
B. 9.5
C. 10
D. 10.3

माध्यमिक विद्यालय में दो भिन्नों के गुणन की संकल्पना का परिचय देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी सर्वाधिक उपयुक्त प्रणाली है?
A. संकल्पना का परिचय देने के लिए कलन-विधि का प्रयोग किया जाना चाहिए। 
B. प्रक्रिया का चित्रात्मक रूप में प्रदर्शन करना चाहिए। 
C. महत्त्व दिया जाना चाहिए कि गुणन, संख्याओं का पुनरावृत योग है। 
D. महत्त्व दिया जाना चाहिए की गुणन, विभाजन का प्रतिलोभ है। 

निम्नलिखित में से कौन सी गणित शिक्षण के उच्चतर लक्ष्य को प्राप्त करने की विशेषता नहीं है?
A. विद्यार्थियों को गणित की आधारभूत संरचना को समझने में सहायता करना।
B. विद्यार्थियों को सम्बन्ध पहचानने में समर्थ बनाना।
C. विद्यार्थियों को यांत्रिक परिकलन में प्रशिक्षित करना।
D. विद्यार्थियों को अमूर्त प्रत्ययों को संचालित करने में समर्थ करना।

“विद्यालय पाठ्यक्रम में महत्त्वपूर्ण गणित पढ़ाया जाना चाहिए।” इस कथन का क्या अर्थ है? 
A. गणित केवल उन्हीं विद्यार्थियों को पढ़ाया जाना चाहिए, जिनकी योजना इसे उच्चतर कक्षाओं में पढने की है।
B. जिन विद्यार्थियों की अरुचि है, उनके के लिए कठिन अवधारणाओं को छोड़ देना चाहिए।
C. विद्यार्थियों के लिए उन सन्दर्भों का प्रबंध कराना जो कि गणितीय संकल्पनाओं की आवश्यकताओं को उजागर करते हैं।
D. वे संकल्पनाएँ जिनका वर्ष के अंत में होने वाली परीक्षा में परीक्षण किया जाएगा, को विस्तार में पढ़ाना चाहिए।

निम्नलिखित में से सही कथन को पहचानिए।
A. औपचारिक उपपत्ति को केवल आगमनिक तर्कणा से प्राप्त किया जा सकता है।
B. परिकल्पनाएँ सदा निगमनिक तर्कों द्वारा सूत्रबद्ध होती हैं।
C. गणितीय ज्ञान की संरचना में अनुमान लगाने की कोई भूमिका नहीं होती है।
D. सामान्यीकरण की वैधता को निर्धारित करने के लिए प्रति उदाहरण सहायक होते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा गणितीय प्रतिरूपण का उदाहरण है?
A. परिकलन यंत्रों का निपुणता से प्रयोग करना।
B. एक शाब्दिक समस्या के लिए समीकरण बनाना।
C. लम्बी गणना को करने के लिए गणितीय ‘युक्तियों’ का प्रयोग करना।
D. 3-विमाओं वाली (त्रिविमीय) आकृतियों के नमूने बनाना।

एक त्रिभुज के समद्विबाहु होने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. “इसके दो कोण समान होते हैं” पर्याप्त है परन्तु आवश्यक प्रतिबंध नहीं हैं।
B. “इसके दो कोण समान होते है” आवश्यक है परन्तु पर्याप्त प्रतिबंध नहीं है।
C. “इसके दो कोण समान होते हैं” आवश्यक और अनिवार्य शर्त दोनों है।
D. “इसके दो कोण समान होते हैं” न तो पर्याप्त और न ही आवश्यक प्रतिबंध है।

निम्नलिखित कथनों पर ध्यान दीजिए

कथन (A) : यदि n सम है, तो n2 सम है।

कथन (B) : यदि n2 सम नहीं है, तो n सम नहीं है। 

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

A. (B), (A) की प्रतिस्थिति है।
B. (B), (A) का प्रतिलोम है।
C. (B), (A) का विलोम है।
D. (B), (A) का विपरीत है।

‘जियोजेब्रा’ के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
A. यह ज्यामिति का बीजगणित में अनुप्रयोग है।
B. यह गणित की शाखा है जो कि ज्यामिति और बीजगणित से सम्बंधित है।
C. यह ज्यामिति का एक विशेष प्रकरण है।
D. यह एक सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग ज्यामिति में खोज (अन्वेषण) के लिए किया जाता है।

गणित के शिक्षण-अधिगम के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
A. निर्देशन का माध्यम गणितीय समझ पर प्रभाव डालता है।
B. जेंडर का गणितीय योग्यता पर असर होता है।
C. अध्यापक की अधिगामकर्त्ताओं के प्रति धारणा का गणितीय सक्षमता पर कोई प्रभाव नहीं होता है।
D. गणितीय सामर्थ्य जन्मजात है।

निम्नलिखित में से कौन से डिस्कैलकुलिया (dyscalculia) के लक्षण हैं?

a. संख्याओं की संकल्पनाओं को समझने में कठिनाई

b. संख्याओं की सहज समझ का अभाव

c. संख्याओं के शाब्दिक और स्थानिक रूप में समन्वयन करने की अयोग्यता

d. वर्णमाला को पहचानने में अयोग्यता

A. a और b
B. c और d
C. a, b और c
D. a और c

‘X’ एक ऐसा पौधा है जो स्वपोषी होने के साथ-साथ विषमपोषी भी है। ‘X‘ क्या हो सकता है?
A. घटपर्णी
B. शैवाल
C. अमरबेल
D. कवक

‘Z’ ऐसा सूक्ष्मजीव है जो मानवों तथा अन्य जंतुओं के आहार नाल में होता है और भोजन के पाचन में सहायता करता है। ‘Z’ क्या है?
A. जीवाणु (बैक्टीरिया)
B. विषाणु (वायरस)
C. शैवाल
D. कवक

भेड़ से ऊन प्राप्त करने में बहुत से चरण सम्मिलित होते हैं। निम्नलिखित में से किसमें इन चरणों को सही क्रम में निरूपित किया गया है?

A. ऊन कटाई, अभिमार्जन, छंटाई, रंगाई, लपेटकर धागा बनाना, बुनाई
B. अभिमार्जन, छंटाई, ऊन कटाई, रंगाई, लपेटकर धागा बनाना, बुनाई
C. छंटाई, अभिमार्जन, ऊन कटाई, लपेटकर धागा बनाना, रंगाई, बुनाई
D. ऊन कटाई, अभिमार्जन, रंगाई, लपेटकर धागा बनाना, छंटाई, बुनाई

निम्नलिखित में से कौन संधि (जोड़ों) के प्रकार के सही मिलान सेट को निरूपित करता है –

a)

कंदुक और खल्लिका संधि

(i)

हाथ व कन्धा

b)

धुराग्र संधि

(ii)

जबड़ा

c)

हिंज संधि

(iii)

गर्दन

d)

अचल संधि

(iv)

कोहनी

A. a (i), b – (iii), c (iv), d (ii)
B. a – (iii), b – (i), c (ii), d (iv)
C. a (ii), b – (iii), c – (i), d (iv)
D. a (iv), b – (i), c – (ii), d (iii)

नीचे दिया गया कौन सा कथन सही है ?
A. अनिषेचित अंडाणु में एक गुणसूत्र होता है।
B. अनिषेचित अंडाणु में गुणसूत्रों के 23 युगल होते है।
C. अनिषेचित अंडाणु में एक ‘X’ अर्थात लिंग गुणसूत्र होता है।
D. अनिषेचित अंडाणु में 22 गुणसूत्र होते हैं।

‘X’ और ‘Y’ ऐसे तत्व हैं जो वायु के साथ अत्यधिक अभिक्रियाशील हैं, अंतः इन्हें केरोसीन में भंडारित किया जाता है। ‘X’ और ‘Y’ क्या हो सकते हैं?
A. फॉस्फोरस और सोडियम
B. फॉस्फोरस और सल्फर
C. सोडियम और पोटैशियम
D. सल्फर और पोटैशियम

‘X’ कोई संश्लेषित रेशा (फाइबर) है जो ऊन से मिलता जुलता है और इसका उपयोग शॉल, स्वेटर और कम्बल बनाने में किया जाता है। ‘X’ क्या हो सकता है?
A. रेयान
B. एक्रिलिक
C. नायलॉन
D. पॉलिस्टर

निम्नलिखित में से किस स्थिति में आग बुझाने के लिए जल का उपयोग नहीं किया जा सकता है?

A. बिजली से लगी आग

B. लकड़ी का जलना

C. पेट्रोल का जलना

D. कागज़ का जलना

A. A और B
B. A और C
C. B और D
D. B और C

संकटापन्न प्रजाति की जनसंख्या की स्थिति पर डाटा का संकलन निम्नलिखित में से किसमें हैं?
A. ग्रीन डाटा पुस्तक
B. ब्राउन डाटा पुस्तक
C. रेड डाटा पुस्तक
D. व्हाइट डाटा पुस्तक

धातु P धातु Q को उसके लवण-विलयन से विस्थापित कर देती है लेकिन धातु R को उसके लवण-विलयन से विस्थापित करने में सक्षम नहीं है। इनमें से सबसे कम अभिक्रियाशील धातु की पहचान कीजिए? 
A. P
B. Q
C. R
D. निर्धारित नहीं किया जा सकता है

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part11

श्यामा एक समतल दर्पण से 1 मीटर दूर खड़ी है और अपना प्रतिबिम्ब देख रही है। वह दो कदम पीछे हटती है। वह अपनी प्रतिबिम्ब में क्या बदलाव देखेंगी?
A. प्रतिबिम्ब आकार में बढ़ जाती है लेकिन दर्पण से समान दूरी पर रहती है
B. प्रतिबिम्ब का आकार वही रहता है लेकिन दर्पण से और दूर चला जाता है
C. प्रतिबिम्ब का आकार वही रहता है लेकिन वह दर्पण के निकट जाता है
D. प्रतिबिम्ब आकार में कम हो जाती है और दर्पण से और दूर चली जाती है

एक हरे रंग का घन जिसकी भुजा 0.25 cm है, एक लाल घन जिसकी भुजा 0.35 m है और एक पीला घन जिसकी भुजा 0.5 m है, एक समतल मेज पर पड़े हैं। सभी घनों का द्रव्यमान समान होने पर उनमें से कौन मेज पर अधिक दाब डालेगा?
A. हरा घन
B. लाल घन
C. पीला घन 
D. सभी समान दाब आरोपित करेंगे। 

निम्नलिखित में से गलत कथन को पहचानिए।
A. ध्वनि निर्वात के माध्यम से गमन कर सकती है। 
B. कंपन की आवृत्ति जितनी अधिक होगी, उसका तारत्व उतनी ही अधिक होगा। 
C. सभी कंपन गतियाँ दोलन होते हैं। 
D. बाँसुरी में ध्वनि कंपन वायु-स्तंभ द्वारा उत्पन्न होती है। 

निम्नलिखित में से किस समुच्चय में ऐसे द्रव होते हैं जो विद्युत के सुचालक होते हैं?
A. नींबू का रस, वनस्पति तेल, नल का जल 
B. आसुत जल, शैम्पू, सिरका
C. नींबू का रस, सिरका, नल का जल 
D. शैम्पू, वनस्पति तेल, नींबू का रस

निम्नलिखित में से कौनसा समूह भौतिक परिवर्तन दर्शाता है?
A. कागज काटना, केक पकाना, पटाखे फोड़ना
B. जल का उबालना, खाना पकाना, लोहे में जंग लगना
C. कागज जलाना, दूध को दही में जमाना, गिलास तोड़ना
D. कांच तोड़ना, गेहूँ पीसना, जल उबालना

रेवा, गाड़ी से अपने ऑफिस से अपने घर जा रही है। जो 22 किमी दूर है। वह 10 मिनट के लिए 48 किमी प्रति घंटे की चाल से यात्रा करती है। वह कुछ सामान खरीदने के लिए एक बाजार में 15 मिनट रुकती है। वह 56 किमी प्रति घंटे की चाल से अपनी यात्रा फिर से प्रारम्भ करती है। पूरी यात्रा में उसकी औसत चाल क्या है?
A. 33 किमी/घंटा
B. 44 किमी/घंटा
C. 50 किमी/घंटा
D. 52 किमी/घंटा

निम्नलिखित में से क्या चॉक और जल के मिश्रण को अलग करने की प्रक्रिया में सहायक नहीं है?
A. निस्यंदन
B. निस्तारण
C. अवसादन
D. ऊर्ध्वपातन

किसी वस्तु की छाया बनने की परिघटना के बारे में कुछ कथन नीचे दिए गए हैं। सही कथनों की पहचान कीजिए।

(A) प्रतिबिंब का आकार, प्रकाश-स्रोत और वस्तु के बीच की दूरी पर निर्भर करता है।

(B) प्रतिबिंब की स्थिति, आपतित प्रकाश की दिशा पर निर्भर करती है।

(C) प्रतिबिंब का रंग, वस्तु के रंग पर निर्भर करता है।

(D) छाया निर्माण को उसी अवधारणा पर समझाया जा सकता है जिससे प्रतिबिंब -निर्माण होता है।

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और D

निम्नलिखित में से सही कथन को पहचानिए
A. दोमट मिट्टी की तुलना में चिकनी मिट्टी में जल की रिसाव दर अधिक होती है
B. बलुई मिट्टी की तुलना में दोमट मिट्टी में जल की अंतःस्राव दर अधिक होती है
C. चिकनी मिट्टी में जल की अंतःस्रवण दर रेतीली मिट्टी के समान होती है
D. बलुई मिट्टी में जल की रिसने की दर चिकनी मिट्टी की तुलना में अधिक होती है

‘X’ एक विटामिन है जो वसा में घुलनशील है और त्वचा और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ‘Y’ इस विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों का प्रतिनिधित्व करता है। ‘X’ और ‘Y’ की पहचान कीजिए।
A. विटामिन D, दूध उत्पाद
B. विटामिन A, खट्टे फल
C. विटामिन D, खट्टे फल
D. विटामिन A, पीले फल

निम्नलिखित कथन में से कौन-सा विज्ञान की प्रकृति का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A. विज्ञान प्रकृति की सराहना के बारे में है।
B. विज्ञान एक व्यक्तिगत खोज है।
C. विज्ञान मूल्य मुक्त और निष्पक्ष है।
D. विज्ञान एक सामाजिक प्रयास है। 

विज्ञान की पाठ्यचर्या के ऐतिहासिक रूप से वैद्य होने की क्या आवश्यकता है?

a) यह समझने में मदद करता है कि कैसे सामाजिक कारक विज्ञान के विकास को प्रभावित करते हैं।

b) यह शिक्षार्थी को विज्ञान को अचूक के रूप में देखने में मदद करता है।

c) विज्ञान की अवाधारणाएं समय के साथ कैसे विकसित होती है, यह सराहना करने में शिक्षार्थी की मदद करता है।

d) यह विज्ञान में पश्चिमी देशों की उपलब्धि को दिखाने में मदद करता है।

A. a और b
B. केवल d
C. केवल b
D. a और c

NCF 2005 के अनुसार, उच्च प्राथमिक स्तर पर अनुशंसित शिक्षण शास्त्रीय अभ्यास हैं-

a) सामूहिक चर्चा करना।

b) सरल जाँच की रूपरेखा तैयार करना।

c) सैद्धांतिक नियमों का सत्यापन करना।

A. a और c
B. b और c
C. a और b
D. केवल c

विज्ञान के बारे में निम्नलिखित कथनों में से वे पहचानें जो गलत है।
A. वैज्ञानिक विचार अस्थायी होते हैं।
B. प्रोद्योगिकी सभ्यता के इतिहास में विज्ञान से पहले आई है।
C. वैज्ञानिक विधि अनुसंधान करने के लिए एकमात्र मार्गदर्शिका है।
D. विज्ञान में आत्म-परीक्षा और संशयवाद महत्वपूर्ण है।

आशु को कम से कम पाँच सहपाठियों के शरीर के तापमान को मापने का काम सौंपा गया था। आशु का आकलन करने के विशिष्ट संकेतक निम्नलिखित है। अवांछनीय संकेतक की पहचान करें।
A. उपयोग से पहले थर्मामीटर को धोता और पोंछता है।
B. पारे को 35°C के नीचे लाने के लिए थर्मामीटर को झटकता है।
C. यह निष्कर्ष निकालता है कि सभी व्यक्तियों का तापमान ठीक 37°C होता है
D. कुत्तों में तापमान को मापने के तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त करने में जिज्ञासा दिखाता है।

एक रचनावादी विचारधारा के तहत एक विज्ञान शिक्षक निम्नलिखित को छोड़कर, सभी के लिए सहमत होगा।
A. शिक्षार्थियों के सहज विचार हमेशा वैज्ञानिक ज्ञान के अनुरूप होते हैं। 
B. शिक्षार्थी विविध पृष्ठभूमि से आते हैं और उनकी धारणाएं और विश्वास अलग-अलग होते है।
C. शिक्षार्थी जो विचार अपने साथ कक्षा में लाते है वे महत्त्वपूर्ण होते है।
D. शिक्षार्थियों के विचार पारंपरिक शिक्षण-अधिगम द्वारा परिवर्तन के प्रतिरोधी है।

अपनी विज्ञान की कक्षा को और अधिक लैंगिक समावेशी बनाने के लिए आप निम्नलिखित को छोड़कर सभी कर सकते हैं।
A. रूढ़ियों को चुनौती देना।
B. उन गतिविधियों का चयन करना जो सहयोग और देखभाल पर बल देती हैं।
C. लैंगिक असमानताओं को पहचानने के लिए शिक्षार्थियों को सचेत करना
D. लड़कियों को लड़कों की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रोत्साहित करना।

एक शिक्षक अपनी कक्षा में आधा किलो आटा, कुछ गर्म पानी, चीनी और खमीर लाया और निम्नलिखित प्रश्न पूछे। उन प्रश्नों को पहचानें जो की अपसारी हैं।

a) आप क्या सोचते है कि मैं इन सब वस्तुओं से क्या करने वाला हूँ।

b) क्या चीनी गर्म पानी में आसानी घुल जायेगी?

c) क्या खमीर पानी में घुल जाएगा?

d) कुछ उन खाने वाली वस्तुओं के नाम बताओ जो सेंकी जाती है।

A. a और b
B. b और d
C. a और c
D. b और c

शैक्षिक सॉफ्टवेयर के उपयोग की तुलना में क्षेत्र भ्रमण कराने का लाभ यह है कि-

a) इसमें सभी इन्द्रियां शामिल है।

b) यह बड़े समूहों को शामिल करता है।

c) यह जल्दी और आसानी से आयोजित किया जा सकता है।

d) यह व्यक्तिगत ध्यान देता है।

A. a और b
B. c और d
C. a, b और c
D. a, b और d

जाँच उपागम का उपयोग करके आपके पाठ नियोजन का क्रम क्या होगा?

a) वैज्ञानिक शब्द प्रस्तुत करने से पहले चर्चा के लिए पर्याप्त समय प्रदान करें।

b) बच्चों की रूचि को उत्प्रेरित करें।

c) अवधारणाओं और सिद्धांतों के अनुप्रयोग के लिए अवसर दें। 

A. a→b→c
B. c→b→a
C. c→a→b
D. b→a→c

Leave a Comment

error: