समकालीन विचारधाराओं के अनुसार, बाल विकास की प्रक्रिया-
A. सभी बच्चों के लिए एक समान है और सभी बच्चे एक निश्चित आयु तक आते-आते विशिष्ट निर्धारित लक्ष्य अवश्य प्राप्त कर लेते हैं।
B. बहुआयामी है क्योंकि बच्चे विभिन्न प्रकार के संदर्भों में पलते-बढ़ते हैं।
C. का पूर्वानुमान बिल्कुल नहीं लगाया जा सकता है, यद्यपि विकास सभी के लिए एक दिशात्मक होता है।
D. सिर्फ माता-पिता से प्राप्त आनुवंशिकता गुणों द्वारा ही निर्धारित होती है।
विकास का _________ सिद्धांत बताता है कि गामक कौशलों का विकास शरीर के मध्य से आरंभ होकर शरीर के सिरो की ओर बढ़ता है।
A. सर्पिल
B. विशिष्टता
C. समीपदूरस्थ
D. शीर्षार्भिमुख
विकास की किस अवस्था में बच्चे कल्पनाशीलता वाले खेल में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं?
A. शैशवावस्था
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था
C. मध्य बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था
निम्न में से कौन-सी बच्चों के समाजीकरण की द्वितीयक संस्थाएँ हैं?
(i) परिवार
(ii) मीडिया
(iii) धार्मिक संस्थाएँ
(iv) विद्यालय
A. (i), (ii), (iv)
B. (i), (iii), (iv)
C. (ii), (iii), (iv)
D. (i), (iv)
रूही को तीन पेंसिलें दिखाई जाती हैं, वह देखती है कि पेंसिल ‘क’, पेंसिल ‘ख’ से बड़ी है और पेंसिल ‘ख’, पेंसिल ‘ग’ से बड़ी है। जब रूही यह निष्कर्ष निकालती है कि क, ‘ग’ से बड़ी है, तो वह जीन पियाजे के किस संज्ञानात्मक विकास की विशेषता को दर्शाती है?
A. क्रमबद्धता
B. संरक्षण
C. सकर्मक विचार
D. परिकल्पना आधारित निगमनात्मक तर्क
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था में बच्चा निम्न में से क्या कर पाने के योग्य होता है?
A. प्रतिवर्तन
B. परिकल्पना आधारित निगमनात्मक तार्किक चिंतन
C. अमूर्त चिंतन
D. प्रतिज्ञाप्ति चिंतन
निम्नलिखित में से कौन-सा चरण, लारेंस कोहलेबर्ग द्वारा दिए गए नैतिक विकास के सिद्धांत में शामिल नहीं है?
A. पारंपरिक चरण
B. अपारंपरिक चरण
C. उत्तर-पारंपरिक चरण
D. पूर्व-पारंपरिक चरण
एक अध्यापिका अपनी कक्षा के लिए लेव वायगोत्सकी के सामाजिक-संरचनावादी सिद्धांतों पर आधारित शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया तैयार करना चाहती है। उसे निम्न में से किसके प्रयोग से बचना चाहिए?
A. सामाजिक संदर्भों पर आधारित शिक्षण-अधिगम की अभिकल्पना करना।
B. विद्यार्थियों के अधिगम प्रयासों का गहन अवलोकन करना।
C. अधिगम के आकलन के लिए मानकीकृत परीक्षाओं का प्रयोग करना।
D. आवश्यकता के अनुसार आधारभूत सहायता का प्रयोग करना।
लेव वायगोत्सकी ने अपने सामाजिक संरचनावाद सिद्धांत में, निम्न में से किसे विद्यार्थियों में अधिगम को सुसाध्य करने हेतु उपयुक्त बताया है?
A. सहकर्मी सहयोगिता
B. सांस्कृतिक उपकरणों का अहस्तक्षेप
C. रट कर याद करने पर बल
D. गैर-संदर्भित पाठ्यक्रम
किसी प्रगतिशील कक्षा के बारे में एक शिक्षक का क्या विश्वास होना चाहिए?
A. कक्षा हमेशा कठोर नियन्त्रण में रहे और सिर्फ शिक्षक को निर्देश देने चाहिए।
B. अधिगम केवल कक्षा में ही होता है।
C. कक्षा में शिक्षार्थी अपने साथ विविध प्रकार के समृद्ध अनुभव लाते हैं।
D. शिक्षार्थी केवल ड्रिल और अभ्यास के माध्यम से ही सबसे अधिक सार्थकता से सीखते हैं।
किस विचारक ने इस बात को नकारा है कि बुद्धि एकल इकाई है और कई पृथक स्वतंत्र बुद्धियों का सिद्धांत प्रतिपादित किया है?
A. जीन पियाजे
B. हावर्ड गार्डनर
C. लेव वायगोत्सकी
D. लोरंस कोहलबर्ग
खिलौने के रुप में गुड़िया मिलने पर रोहन की प्रतिक्रिया थी- “मुझे यह खिलौना पसन्द नहीं है क्योंकि लड़के गुड़िया से नहीं खेलते हैं।” यह किसका उदाहरण है?
A. जेंडर प्रासंगिकता
B. जेंडर भेदभाव
C. जेंडर रुढ़िवादिता
D. जेंडर स्थिरता
एक शिक्षिका अपने छात्रों को एक महीने की अवधि में एक निबंध के लिए कई प्रारूपों को तैयार करने में मदद करती है और उनका सहयोग करती है। यदि वह प्रत्येक छात्र के सभी प्रारूपों के साथ-साथ उस पर काम करने की प्रक्रिया पर विचार करती है, तो वह किस प्रकार के आकलन का उपयोग कर रही है?
A. योगात्मक
B. मानक-संदर्भित
C. रचनात्मक
D. मानकीकृत
एक बहुभाषी कक्षा में शिक्षक को-
A. वार्तालाप के लिए मातृभाषा के उपयोग को निरुत्साहित करना चाहिए।
B. ज़्यादातर छात्रों द्वारा बोली जा रही प्रमुख भाषा को ही स्वीकार करना चाहिए।
C. भाषाओं की विविधता के बारे में जागरूकता लानी चाहिए और छात्रों को पसंद के अनुसार भाषा के प्रयोग की अनुमति देनी चाहिए।
D. एक लक्ष्यांक भाषा जैसे कि अंग्रेजी को छोड़कर अन्य भाषाओं के उपयोग की उपेक्षा करनी चाहिए।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) के अनुसार, शिक्षा को-
(i) केवल पूर्व निर्धारित विषय-वस्तु पर केंद्रित होना चाहिए।
(ii) समस्या-समाधान पर केंद्रित होना चाहिए।
(iii) अधिगमकर्ताओं में गहन चिंतन का विकास करना चाहिए।
(iV) अन्वेषण-निर्धारित और खोज-आधारित होना चाहिए।
A. (ii), (iii), (iv)
B. (i), (ii), (iii)
C. (i), (ii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)
पाठ्यक्रम को जल्दी पूरा करने के लिए, एक शिक्षक हमेशा अपनी पसंद के ही कुछ बच्चों से उत्तर पूछ लेती है। शिक्षक द्वारा किया गया यह कार्यः
A. पाठ्यक्रम पूरा करने हेतु न्यायोचित है।
B. यह दर्शाता है कि शिक्षिका में अपनी कक्षा के श्रेष्ठ बच्चों को पहचानने का अच्छा कौशल है।
C. विद्यार्थियों को समान अवसर की उपलब्धता से वंचित करता है।
D. सभी विद्यार्थियों के समान भागीदारी को सुनिश्चित करने में प्रभावशाली होगा।
डिसकैलकुलिया से पीड़ित छात्र के समावेशन हेतु निम्न में से क्या महत्वपूर्ण है?
A. कार्य पूर्ण करने के लिए सख्त समय बाध्यताएं निश्चित करना
B. छात्र को दृश्य-आधारित परिकलन (कैलकुलेटर) और गणित-संबंधी प्रयोज्यता (गणित ऐप) उपलब्ध करवाना
C. पाठ्यांश में मौजूद प्रसंगोचित जानकारी को निष्प्रभ करने के लिए अतिरिक्त विषयवस्तु जोड़ देना
D. छात्र के अधिगम के आकलन के लिए सिर्फ मानकीकृत विधियों का प्रयोग करना
एक दृष्टि-बाधित विद्यार्थी के लिए निम्न में से कौन-सी सामग्री लाभदायक नहीं होगी?
A. स्पर्शिक ग्लोब
B. छोटे अक्षरों (प्रिंट) वाली पुस्तकें
C. दृश्यपट्ट पठन सॉफ्टवेयर
D. ब्रेल लिपि वाली पुस्तकें
कथन (A): भाषा शिक्षण के दौरान, एक अध्यापिका को लिखित विषयवस्तु के साथ-साथ श्रवण पुस्तकें भी उपलब्ध करवानी चाहिए।
तर्क (R): प्रस्तुतिकरण के विविध विकल्प, विभिन्न अधिगमकर्ताओं जैसे कि पठन विकारों से जूझते विद्यार्थी की ज़रूरतों को पूरा कर पाते हैं।
सत्य विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
एक सृजनात्मक बालक में निम्न में से कौन-से गुण मौजूद होंगे?
(i) अपसारी चिंतन
(ii) अभिसारी चिंतन
(iii) अमूर्त चिंतन की योग्यता
(iv) नवीन आमुख उत्पादन की योग्यता
A. (i), (ii), (iii)
B. (i), (ii), (iv)
C. (i), (iii), (iv)
D. (ii), (iii), (iv)
कथन (A): कक्षा मे आकलन के लिए शिक्षकों को विविध विधियों का प्रयोग करना चाहिए।
कारण (R): एक कक्षा मे बच्चे की सफलता और असफलता को केवल कागज – पेंसिल परीक्षण के द्वारा सत्य और पूर्ण रूप से निर्धारित नहीं किया जा सकता है।
सत्य विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
एक अवधारणा को पढ़ाने के लिए, एक शिक्षक कई उदाहरण दे रहा है और बाद में छात्रों से उन उदाहरणों के माध्यम से एकत्रित जानकारी पर विचार करने के लिए नियम बनाने के लिए कहता है। बच्चों के बीच अवधारणा निर्माण के लिए निम्नलिखित में से किस दृष्टिकोण का उपयोग किया जा रहा है?
A. निगमनात्मक
B. आगमनात्मक
C. कृत्रिम
D. प्रतिस्पर्धी
कक्षा नियमन में विद्यार्थी के सहयोग हेतु एक अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. स्वयं ही कठोर और अटल नियमों को स्थापित करना
B. विद्यार्थियों के दुर्व्यवहार के बारे में अभिभावकों से बार-बार शिकायत करना
C. मापदंडों का पालन न करने पर विद्यार्थियों को फटकार लगाना
D. छात्रों के सहयोग से कक्षा के लिए मानदंड और नियम स्थापित करना
वह विकल्प चुनिए जो उन संदर्भों को सही रूप से प्रदर्शित करता है, जिनमें बच्चे अधिगम करते है।
(i) खेल-कूद
(ii) घर
(iii) कक्षा-कक्ष
A. (i), (ii)
B. (ii), (iii)
C. (i), (ii), (iii)
D. (iii)
निम्नलिखित में से कौन-सी तकनीक छात्रों में समस्या समाधान कौशलों के विकास हेतु प्रभावशाली नहीं है?
A. मुद्दों पर चर्चा को सुसाध्य करना और छात्रों को चर्चा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना।
B. छात्रों को मस्तिष्क उद्देलन करने और समस्याओं को हल करने के लिए विचार उत्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित करना।
C. समस्या का समाधान खोजने के लिए छात्रों को विविध प्रकार की शिक्षण सामग्री प्रदान करना।
D. प्रत्येक समस्या के लिए एक ही जैसी पूर्वनिर्धारित चरण-दर–चरण प्रक्रिया के प्रयोग पर बल देना।
निम्न में से कौन-सा एक संरचनावादी कक्षा का अभिलक्षण है?
A. अधिगम प्रक्रिया में अधिगमकर्ता निष्क्रिय होते हैं।
B. पाठ्यपुस्तक को यंत्रवत याद करने पर अत्यधिक महत्व दिया जाता है।
C. कक्षा में बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जाता है।
D. कक्षा-कक्ष में बच्चों के पिछले अनुभवों का उपयोग नए ज्ञान की रचना के लिए किया जाता है।
निम्न में से कौन-सी विचारधारा बच्चों के अधिगम में अवरोधक है?
A. त्रुटियाँ अधिगम की प्रक्रिया का ही एक हिस्सा हैं।
B. अधिगमकर्ताओं के लिए त्रुटियाँ करना एक लज्जाजनक कार्य है।
C. त्रुटियाँ, अधिगमकर्ताओं की संकल्पनात्मक समझ में अन्तरालों की जानकारी देती हैं।
D. अधिगमकर्ताओं को डाँट के भय के बिना त्रुटियाँ करने के लिए मौका मिलना चाहिए।
निम्न में से कौन-सा बाह्य अभिप्रेरणा का एक उदाहरण है?
A. अपने अधिगम को दृढ़ करने के लिए, शोध करते समय अमन विभिन्न स्रोतों की सहायता लेता है।
B. नकद इनाम पाने हेतु रेयान, एक परियोजना के लिए विभिन्न स्रोतों से खोज करता है।
C. सितारा अपने स्व-संतोषण के लिए अपने से बड़ों से नियमित तौर पर प्रतिपुष्टि लेती है।
D. अपनी व्यक्तिगत अभिरुचि एवं अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए कुलमीत क्रियाकलाप का नियमित रूप से अभ्यास करता है।
कोविड – 19 महामारी के दौरान तनाव ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। यह निम्नलिखित में से किस प्रकार के संबंध को स्पष्ट करता है?
A. प्रतियोगिता और संज्ञान
B. संज्ञान और संवेग
C. आनुवंशिकता और निष्पादन
D. आनुवंशिकता और वातावरण
अधिगम अधिक सार्थक और प्रभावशाली होता है यदि वह मुख्यतः ________ हो।
A. शिक्षक-निर्देशित
B. सहपाठियों द्वारा निर्देशित
C. पाठ्य-पुस्तक केंद्रित
D. स्व-निर्देशित
तीन विद्यार्थियों के समूह में गणित पढ़ने से पहले और बाद में प्राप्त अंकों को निम्न तालिका में दर्शाया गया है
|
नाम |
समूह में पढ़ने से पहले के अंक (100 में से) |
समूह में पढ़ने के बाद के अंक (100 में से) |
|
मानसी |
67 |
79 |
|
हरमन |
54 |
60 |
|
फैसल |
63 |
74 |
तीनों विद्यार्थियों द्वारा मिलकर प्रत्येक प्रकार से पढ़ने के लगभग औसत अंक क्या-क्या हैं?
A. 73.2, 64.77
B. 71, 61.33
C. 64.77, 73.2
D. 61.33, 71
निम्नलिखित अक्षरों के किस समूह में क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों प्रकार की सममिति रेखाएँ हैं?
A. C, X, T
B. X, H, O
C. X, Y, Z
D. A, B, C
राकेश और सानिया आपस में चर्चा कर रहे हैं। राकेश कहता है, ‘त्रिज्या, व्यास की दोगुनी होती है’ और सानिया कहती है, ‘त्रिज्या, व्यास की आधी होती है।’ निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा सही है?
A. राकेश सही है और सानिया गलत है।
B. सानिया सही है और राकेश गलत है।
C. दोनों गलत हैं, क्योंकि त्रिज्या और व्यास दोनों बराबर होते हैं।
D. दोनों गलत हैं, क्योंकि त्रिज्या और व्यास के बीच कोई संबंध नहीं है।
अरीबा अंग्रेजी अक्षरों और गणितीय अंकों में कोण देखती है। निम्नलिखित में से किस समूह में उसे केवल समकोण मिलेंगे?
A. K, 7, T
B. X, 4, N
C. H, 5, E
D. M, 3, L
किसी संख्या के गुणनखंड ________ होते हैं।
A. संख्या के बराबर या उससे छोटे
B. संख्या के बराबर या उससे बड़े
C. संख्या के बराबर
D. संख्या से छोटे
वेणु को 25 सितम्बर 2021 के दिन घर में सफाई करते समय अपना जन्म प्रमाण पत्र मिला। उसने देखा कि उसकी जन्म तिथि प्रमाण पत्र में 5 दिसंबर 1995 लिखी थी। जब वेणु को प्रमाण पत्र मिला, तब उसकी आयु लगभग कितनी थी?
A. 24 वर्ष 11 महीने
B. 25 वर्ष 9\(1/2\) महीने
C. 25 वर्ष 3\(1/2\) महीने
D. 26 वर्ष 3 महीने
पांच व्यक्तियों की लंबाइयाँ नीचे दी गई हैं।
163 cm, 161 cm, 156 cm, 159 cm, 162 cm
इन लंबाइयों का योग मीटर में क्या है?
A. 7 m 10 cm
B. 8 m 1 cm
C. 8 m 10 cm
D. 9 m 1 cm
1729 को रामानुजन संख्या कहा जाता है, क्योंकि यह एक सबसे छोटी संख्या है जिसे दो संख्याओं के घनों के योग द्वारा दो अलग तरीकों से दर्शाया जा सकता है। निम्नलिखित में से संख्याओं के कौन से युग्मों के घनों से यह संख्या प्राप्त होगी?
A. (1, 12) और (9, 8)
B. (1, 12) और (10, 9)
C. (2, 11) और (10, 9)
D. (2, 11) और (9, 8)
तीन मित्र क्रमशः 20 मिनट, 30 मिनट और 45 मिनट के अंतराल पर अपने मोबाइल फोन पर संदेश प्राप्त करते हैं। उन्हें संदेश एक निर्धारित समय पर एक साथ प्राप्त होना शुरू हुआ। वे कितने समय के बाद पुनः एक साथ संदेश प्राप्त करेंगे?
A. 1.5 घंटे
B. 2 घंटे
C. 2.5 घंटे
D. 3 घंटे
निम्नलिखित में से सबसे बड़ी और सबसे छोटी भिन्न क्रमशः कौन-सी हैं?
\({34}, {67}, {12}, {23} , {45}, {56}\)
A. \(6/7\) और \(1/2\)
B. \(2/3\) और \(3/4\)
C. \(4/5\) और \(3/4\)
D. \(1/2\) और \(6/7\)
पैटर्न को देखिए तथा “________” पर आने वाली संख्या लिखिए:
1 + 3 = 4
1 + 3 + 5 = 9
1 + 3 + 5 + 7 = 16
1 + 3 + 5 + 7 + 9 = 25
1 + 3 + 5 + 7 + 9 + 11 + 13 + 15 + 17 = ________
A. 36
B. 64
C. 81
D. 100
विभिन्न स्टेशनरी वस्तुओं की दरें नीचे दी गई हैं:
पेंसिल का एक पैकेट – 22.00 रुपये
पेन का एक पैकेट – 37.50 रुपये
एक रबड़ – 3.50 रुपये
एक शार्पनर – 4.50 रुपये
पेस्टल शीट का एक पैकेट – 48.00 रुपये
एक रूलर – 10.00 रुपये
हरप्रीत ने एक पैकेट पेंसिल, दो पैकेट कलम, तीन रबड़, एक शार्पनर, पेस्टल शीट के दो पैकेट और एक रूलर खरीदी। उसको कितनी राशि अदा करनी पड़ेगी?
A. 218.00 रुपये
B. 236.50 रुपये
C. 185.00 रुपये
D. 193.50 रुपये
10011 को 101 से भाग देने पर क्या शेषफल प्राप्त होगा?
A. 9
B. 11
C. 12
D. 13
उस न्यूनतम संख्या का चयन कीजिए, जो एक पूर्ण वर्ग है और प्रत्येक संख्या 16, 20 और 24 से विभाजित हो जाती है?
A. 1600
B. 3600
C. 6400
D. 14400
786364 में दोनों छ: के स्थानीय मानों का गुणनफल कितना है?
A. 36
B. 36000
C. 360000
D. 6060
एक गणित की अध्यापिका ने अपनी कक्षा के समक्ष निम्न प्रश्न रखा-
“चार अंकों 7, 8, 4, 6 को लीजिए। इस तरह से चार अंकों वाली सबसे छोटी और सबसे बड़ी संख्या बनाएं कि कोई भी अंक उनमें दोबारा ना आएं। (अर्थात् किसी भी अंक की पुनरावृत्ति न हो)।”
छात्रों के विविध जवाबों के बाद, वे छात्रों से पूछती हैं, “आपने जो दो संख्याएं बनाई हैं, उनमें अंकों के क्रम के बारे में सोचिए। क्या आप बता सकते हैं कि सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या कैसे बनीं? अपनी क्रियाविधि को लिखिए।”
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन उपर्युक्त के संदर्भ में अति उपयुक्त है?
A. छात्रों को अपने ही उत्तरों को खुद आँकने के लिए कहकर शिक्षिका छात्रों को आंकने में लगने वाले अपने समय को बचा रही है।
B. शिक्षिका छात्रों को कक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए व्यस्त रख रही हैं।
C. शिक्षिका छात्रों द्वारा दिए गए उत्तरों में सम्मिलित उनकी चिंतन प्रक्रिया को समझना चाहती हैं।
D. शिक्षिका उन छात्रों को भ्रमित कर रही हैं, जिन्होंने सही उत्तर दिया है, ताकि वे उत्तरों की फिर दोबारा से जाँच कर लें।
निम्नलिखित में से कौन सा रचनात्मक आकलन के लिए प्रयोग नहीं होता?
A. छात्रों का पोर्टफोलियो (फाइल/पत्राधान)
B. उपाख्यानात्मक अभिलेख
C. सत्रांत परीक्षा
D. क्षेत्र – भ्रमण
एक गणित के अध्यापक अपने छात्रों के समक्ष निम्नलिखित इबारती सवाल (शाब्दिक-समस्या) रखते हैं:
“समाचार – पत्र की एक प्रति में 12 (बारह) पन्ने हैं। हर रोज़ 10,500 प्रतियाँ छपती हैं। कितने कुल पन्ने हर रोज़ छपते हैं?”
एक छात्र जवाब देता है कि उत्तर 1,25,000 से 1,30,000 के बीच होगा।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त के संदर्भ में सही है?
A. शिक्षक को छात्र को गलत उत्तर देने से हतोत्साहित करना चाहिए।
B. अनुमान रोज़मर्रा के गणित में इस्तेमाल होता है, अतः शिक्षक को छात्र के अनुमानित उत्तर के लगभग सटीक होने की प्रशंसा करनी चाहिए।
C. शिक्षक को छात्र के जवाब को नज़रअंदाज़ करना चाहिए और गुणन की कलन-विधि के शिक्षण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
D. गणित में एकदम सही उत्तर चाहिए इसलिए अनुमान की गणित में कोई प्रासंगिकता नहीं है।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, एन.सी.एफ. (2005) के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणित सीखने के संदर्भ में कक्षा के भावी परिवेश की परिकल्पना (दृष्ट) को निरुपित करता है?
(a) छात्र समूहों में काम कर रहे हैं और वास्तविक जीवन की परिस्थितियों के साथ संबंध जोड़ते हुए प्रश्नों को हल करने के लिए विभिन्न रणनीतियाँ खोज रहे हैं।
(b) छात्र पाठ्यपुस्तक के अभ्यासों को हल कर रहे हैं जो शिक्षक द्वारा हल किए गए उदाहरणों पर आधारित हैं।
(c) शिक्षक अधिगम की प्रक्रिया पर मनन कर रहे हैं और गलातियों को अधिगम के अवसरों के तौर पर देख रहे हैं।
(d) छात्र प्रश्नों के हल को श्याम-पट्ट (ब्लैक-बोर्ड) से नकल करके लिख रहे हैं।
सही विकल्य का चयन कीजिए-
A. (a) और (b)
B. (b) और (d)
C. (a) और (c)
D. (c) और (d)
एक प्राथमिक स्कूल की गणित की अध्यापिका चाहती हैं कि उनके छात्र दैनिक जीवन में सूचना को सुव्यवस्थित करने, निरुपित करने और अर्थ निकालने के ले आंकड़ों के प्रबंधन की प्रशंसा करें। निम्नलिखित में से कौन सा अध्यापिका को अधिगम के परिणामों को प्राप्त करने मे सहायता करेगा?
A. पाठ्यपुस्तकों में से हल किए हुए उदाहरणों पर चर्चा करना।
B. विविध रेल समय-सारणियों का, समाचार-पत्रों में प्रकाशिक सर्वेक्षणों आदि का उपयोग करना।
C. आँकड़ों के निरुपण के विभिन्न तरीकों की व्याख्या करना।
D. उनको आँकड़ों को निरूपित करने के विविध औपचारिक तरीकों से अवगत कराना।
निम्नलिखित मे से कौन-सी रणनीति प्राथमिक कक्षा मे भिन्न की संकल्पना को प्रस्तुत करने के लिए अति उपयुक्त है?
A. श्याम-पट्ट (ब्लैक बोर्ड) पर भिन्न को p/q की तरह लिखकर जहाँ q ≠ 0 है और चिन्हों को समझाना।
B. भिन्न का उदाहरण लिखना और फिर तब भिन्न को निरूपित करने के लिए संख्या-रेखा पर बिंदु चिह्रित करना।
C. वृत्तों और आयताकार पहियों के सममित कट-आउट्स के साथ भिन्नों को निरुपित करने के लिए कागज़ मोड़ने की गतिविधियों का प्रयोग करना।
D. भिन्नों के दो उदाहरण देना और छात्रों को उनकी कॉपियों में भिन्नों के दस समान उदाहरण लिखने के लिए कहना।
गणित की अपनी शब्दों और चिन्हों की भाषा है जो छात्रों की दैनिक भाषा से बहुत दूर है। दिए गए कथन के संदर्भ मे निम्नलिखित में से कौन-सा अति उपयुक्त है?
A. शिक्षक को विद्यार्थियों की गणित में इस्तेमाल होने वाली शब्दावली और चिन्हों को स्मरण कराने में सहायता करनी चाहिए।
B. शिक्षक को गणितीय समस्याओं को संदर्भित करना चाहिए और गणित को विद्यार्थियों के जीवन अनुभवों का भाग बनाना चाहिए।
C. गणित की भाषा को सीखने में विद्यार्थियों की सहायता हेतु शिक्षक को केवल गणित में शब्द-समस्याओं को हल करने पर बल देना चाहिए।
D. शिक्षक को कक्षा में महत्वपूर्ण गणितीय चिन्हों और सूत्रों के चार्ट को प्रदर्शित करना चाहिए।
एक पांचवीं कक्षा की छात्रा द्विविम आकृतियों का उनके गुणों के आधार पर श्रेणियों में वर्गीकरण कर पाती है। ज्यामितीय विकास की वैन-हेले सिद्धांत के अनुसार, वह छात्रा ज्यामितीय विवेचन के ________ के स्तर पर है।
A. विश्लेषण
B. स्वयं सिद्ध
C. अभिज्ञान/पहचानना
D. निगमन
एक प्राथमिक कक्षा के गणित के अध्यापक अपने छात्रों के समक्ष निम्नलिखित शब्द समस्या/इबारती प्रश्न रखते हैं:
“समीना नौ बजने में दस मिनट पर सोने जाती है। कृति समीना के बीस मिनट बाद सोने जाती है। कृति किस समय पर सोने गई?”
एक छात्र ने जवाब दिया बीस (20)। उसने समझाया, “प्रश्न में कहा गया है कि कृति बीस मिनट बाद बिस्तर पर गई, तो उत्तर (जवाब) बीस ही होगा”
न्यूमैन के अनुसार, छात्र द्वारा दिया गया उत्तर उदाहरण है-
A. अवबोध (अर्थ-बोध) की त्रुटि का
B. पढ़ने की त्रुटि का
C. प्रक्रिया कौशल की त्रुटि का
D. लापरवाही की त्रुटि का
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) बल देता है कि स्कूल गणित गतिविधि-आधारित हो। ऐसा है क्योंकि:
a. यह विद्यार्थियों को आजीविका कमाने के कौशल के विकास में सहायता करता है।
b. यह विद्यार्थियों को गणित में अर्थपूर्ण समस्याओं को हल करने / सुलझाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
c. गणित में अमूर्त संकल्पनाओं को समझने के लिए यह मूर्त अनुभव उपलब्ध कराता है।
d. यह प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों को मनोरंजन का समय उपलब्ध कराता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए-
A. b और c
B. a और c
C. केवल d
D. a और d
गणितीय दुश्चिंता से ग्रस्त छात्रों के लिए निम्नलिखित में से कौन सा/से आकलन का/के साधन उपयुक्त हैं?
a. मानक संदर्भित आकलन
b. सहयोगात्मक अधिगम परियोजनाएँ
c. योगात्मक आकलन
d. रचनात्मक आकलन
सही विकल्प का चयन कीजिए-
A. a और c
B. b और d
C. केवल c
D. b और c
गणित की कक्षा में, एक छात्र योग पर समस्याओं को हल करने के ले निम्नलिखित तरीकों से उँगलियों पर गिनता है:
3 + 9 = 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12
9 + 3 = 10, 11, 12
विद्यार्थी द्वारा उपयोग की गई उपर्युक्त प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन अतिउपयुक्त है?
A. इस प्रक्रिया की उपेक्षा की जानी चाहिए क्योंकि यह कलन-विधि आधारित नहीं है।
B. छात्र योग पर आधारित समस्या समाधान में योग के क्रमविनिमेय नियम का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है।
C. छात्र को उँगलियों पर गिनने के लिए हतोत्साहित किया जाना चाहिए, क्योंकि यह समस्या को हल करने की औपचारिक प्रणाली नहीं है।
D. यह योग पर आधारित प्रश्नों को हल करने की उपयुक्त कलन-विधि है।
निम्नलिखित में से कौन-सी गणित में समस्या-समाधान की कार्यनीति नहीं है?
A. पश्चगामी रूप से हल करना
B. चित्रात्मक निरुपण
C. रटकर याद करना/स्मरण करना
D. प्रयास व त्रुटि
एक गणित के अध्यापक अपने छात्रों के समक्ष एक प्रश्न रखते/प्रस्तुत करते हैं, ”पूर्णांकों का एक जोड़ा लिखिए जिसका जोड़ योगफल ऋणात्मक पूर्णांक है।”
उपर्युक्त प्रश्न ________ का उदाहरण है।
A. मुक्त अंत वाले प्रश्न
B. परिमित्तोतर प्रश्न/(बंद सिरे वाले प्रश्न)
C. स्मरण-आधारित प्रश्न
D. बहु-विकल्पीय प्रश्न
निम्नलिखित कथनो को पढ़िए –
‘गणित में, हम मूर्त वस्तुओं से धनपूर्णांकों के समुच्चय के अमूर्त रुप को समझते हैं। इस समुच्चय में हम शून्य सम्मिलित करते हैं और पूर्णांकों का समुच्चय प्राप्त होता है। इस समुच्चय में हमने ऋणात्मक संख्याओं को सम्मिलित करने पर, पूर्णांक समुच्चय को प्राप्त होता है। पूर्णांकों में हमने धनात्मक और ऋणात्मक भिन्नों को जोड़ने पर परिमेय संख्या का समुच्चय प्राप्त होता है।’
उपर्युक्त कथन किसे प्रतिबिंबित करता है?
A. गणित में संकल्पनाओं के रैखिक प्रबंध को
B. गणित की पदानुक्रमिक प्रकृति को
C. गणित में संकल्पनाओं के मूर्त स्वभाव को
D. गणित में संकल्पनाएँ अमूर्त से मूर्त (प्रत्यक्ष) की ओर बढ़ती हैं।
निम्नलिखित में से कौन-से जंतु का आगे का दाँत उसके जीवन भर बढ़ता रहता है?
A. बिल्ली
B. गिलहरी
C. साँप
D. बाघ
नीचे दिए गए विकल्पों में से मधुमक्खी की सर्वाधिक उपयुक्त विशेषताएँ पहचानिए।
(A) केवल रानी मक्खी ही अंडे देती है।
(B) नर मक्खी की कर्मी के रूप में कोई विशेष भूमिका नहीं है।
(C) सभी मादा मक्खी अंडे देती हैं।
(D) कर्मी मक्खी भोजन को खोजती है और उसे छत्ते में लेकर आती है।
A. A, B, C और D
B. A और C
C. A, B और D
D. A और D
वे व्यक्ति जो वनो में कम से कम 25 वर्षों से रह रहे हैं, उनका वन भूमि और उसमें होने वाली उपज पर अधिकार हो जाता है। यह अधिनियम कहाँ से लिया गया है?
A. वन अधिकार अधिनियम, 2007 से
B. भारतीय वन अधिनियम, 1927 से
C. राष्ट्रीय वन नीति, 1988 से
D. भारतीय वन संशोधन अधिनियम, 2019 से
झूम कृषि है:
A. जैविक कृषि
B. काट तथा दहन कृषि
C. कीटनाशकों का सीमित उपयोग
D. रासायनिक खाद का सीमित उपयोग
रोनॉल्ड रोस को 1902 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार किस शोध करने के लिए मिला?
A. डेंगू मच्छर से फैलता है।
B. मलेरिया मच्छर से फैलता है।
C. चिकनगुनिया मच्छर से फैलता है।
D. प्लेग पिस्सुओं से फैलता है।
सिंकोना वृक्ष के किस भाग का उपयोग मलेरिया के उपचार के लिए किया जाता है?
A. जड़
B. छाल
C. पत्ते
D. बीज
साँप के ज़हरीले दाँतों को क्या कहा जाता है?
A. कसक
B. विषंदत (फैंग)
C. कृंतक (छेदक)
D. शल्क
निम्नलिखित में से भारत में मिलने वाला कौन सा साँप ज़हरीला नहीं है?
A. रसल वाइपर (डुबोइया)
B. सॉ-स्केल्ड वाइपर (आरा-शल्की वाइपर)
C. भारतीय शैल अजगर (पाइथन)
D. कॉमन क्रेट
वर्मीकंपोस्टिंग, एक विधि है जिसमें खाद बनाने में ________ का उपयोग होता है।
A. फीताकृमि
B. जोंक
C. केंचुए
D. अंकुश कृमि (हुकवर्म)
पश्मीना ऊन किस जानवर से मिलती है?
A. भेड़
B. ऊँट
C. बकरी
D. ऐल्पेका
जीवाश्म ईंधनों के अपूर्ण दहन से _________ उत्पन्न होती है।
A. CO
B. CO2
C. SO2
D. NO
पौधौं में पानी देने के लिए प्रयोग की जाने वाली वह तकनीक क्या कहलाती है, जिसमें संकीर्ण नलियों से पानी सीधा पौधे की जड़ में दिया जाता है?
A. नैनो-सिंचाई
B. माइक्रो (सूक्ष्म) – सिंचाई
C. फेमटो – सिंचाई
D. ड्रिप-सिंचाई
निम्न पादपों में से कौन-सा पादप कीटों को जाल में फँसाता है और खा जाता है?
A. कस्कुटा (अमरबेल) पौधा
B. सूरजमुखी का पौधा
C. कैक्टस पौधा
D. घटपर्णी का पौधा
वर्षा के जल को भविष्य में उपयोग करने के लिए संचित करना ________ कहलाता है।
A.
B.
C. वर्षा उत्खनन
D. वर्षा के पानी का संचयन
निम्नलिखित में से कौन-से रोग मच्छरों से फैलते हैं?
A. मलेरिया
B. निमोनिया
C. डेंगू
D. चिकनगुनिया
A. A और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. केवल A
विद्यार्थी-केन्द्रित कक्षाएँ विद्यार्थियों के अधिगम के लिए सहायक वातावरण सुनिश्चित करती हैं। निम्न में से कौन-सा इसी बात को प्रस्तावित करता है?
A. शिक्षक निर्देश देता है तथा विद्यार्थियों से अपेक्षा करता है कि वे उनका पालन करें व अनुशासित रहें।
B. शिक्षक पाठ्य पुस्तक पढ़ता है, श्यामपट पर प्रश्न एवं उत्तर लिखता है और विद्यार्थियों से उन्हें लिखने को कहता है।
C. शिक्षक ऐसी अधिगम की परिस्थिति उपलब्ध कराता है जो विद्यार्थियों को अवसर देती है कि वे अवलोकन करें, खोज अन्वेषण करें, प्रश्न करें, प्रयोग करें तथा विभिन्न प्रत्ययों की समझ विकसित करें।
D. कक्षा की गतिविधियों को शिक्षक नियंत्रित करता है तथा उसमें विद्यार्थियों की भागीदारी कम से कम होती है।
कक्षा V के अध्याय ‘दीवार के पार’ में एक शिक्षक आरिफ छात्रों को उनके द्वारा खेले जाने वाले खेल के अनुभव साझा करने की अनुमति देता है। निम्नलिखित में से कौन सा उनके प्रयासों की सबसे अच्छी व्याख्या करता है?
A. खेल के नियमों की समझ विकसित करना
B. खेल से संबंधित मूल्यों का विकास करना
C. लड़कों और लड़कियों के लिए समान खेल, सभी के लिए समान अवसर और सामूहिक भावना जैसे मुद्दों की समझ विकसित करना
D. व्यक्तिगत अनुभव साझा करने की क्षमता विकसित करना
निम्न में से कौन सी विधि प्राथमिक कक्षाओं में ई.वी.एस की समझ के लिए सबसे उपयुक्त है-
A. व्याख्यान विधि
B. चॉक एवं टॉक विधि
C. जाँच-आधारित शिक्षण
D. जग एवं मग पद्धति
ई.वी.एस. के शिक्षण में क्षेत्रीय भ्रमण महत्त्वपूर्ण हैं। निम्न में से कौन-सा विकल्प इस प्रकार के भ्रमण के लिए सही है।
A. पूर्व योजना तथा प्रतिपुष्टि क्रिया कलाप के साथ स्कूल के नज़दीक किसी स्थान पर जाना
B. किसी दूर-दराज़ व परिचित स्थान पर जाना
C. किसी नज़दीक स्थान पर जाना
D. अपनी पसंद की किसी जगह पर जाना
एक ई.वी.एस की कक्षा को एक आनंदित कक्षा होना चाहिए। इस संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही होगा?
A. शिक्षक कक्षा में खुश रहती हैं और विद्यार्थी उनके निर्देशों का खुशी-खुशी पालन करते हैं।
B. सख्त अनुशासन का संचालन करना जिससे वे लिखित कार्यों पर केंद्रित रहें।
C. अवलोकन, अन्वेषण, प्रश्न पूछना एवं क्रिया कलाप करना।
D. सुनिश्चित करना कि वे पुस्तक को पढ़ें तथा बेहतर समझ के लिए पाठ्य विषय को रेखांकित करें।
बच्चों में विश्लेषणात्मक विचार विकसित करने के लिए वंश वृक्ष एक उपयोगी उपकरण है-
A. यह संयुक्त परिवार एवं उनके संबंधों के बारे में है।
B. यह केवल निकट परिवार के सदस्यों के बारे में है।
C. यह केवल दादा-दादी, नाना-नानी के बारे में तथा परिवार के अन्य सदस्यों से उनके आपसी संबंधों के बारे में है।
D. यह अनेक पीढ़ियों से परिवार के सदस्यों के आपसी संबंधों के बारे में है।
ईवीएस में आकलन का संकेतक है-
A. चर्चा करना
B. स्मरण करना
C. कथन देना
D. सूची बनाना
कक्षा III के विषय ‘मानचित्रण’ के अंतर्गत कौन सा क्रिया-कलाप छात्रों के लिए सबसे उपयुक्त होगा?
A. उनसे अपने घर का रेखाचित्र बनाने को कहना
B. उनसे उनके घर से स्कूल का रास्ता अंकित करने को कहना
C. उनसे अपनी कक्षा का चित्र बनाने को कहना
D. उनसे उनके आस-पड़ोस का रेखा-चित्र बनाने को कहना
एक शिक्षक्र को कक्षा । के विद्यार्थियों को ‘पशु’ का उप-थीम पढ़ाना है। निम्न में से कौन सी युक्ति इस विषय को विद्यार्थियों तक संपादित करने के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. विद्यार्थियों से कहें कि वे जानवरों की सूची बनाएँ।
B. विद्यार्थियों को जानवरों के नाम बताएँ।
C. विद्यार्थियों को चिड़ियाघर के भ्रमण पर ले जाकर प्रत्यक्ष अनुभव देना।
D. विविध प्रकार के जानवरों के रंगीन चित्र दिखाकर जानवरों के बारे में समझ विकसित करना।
डॉ. ब्यूमॉन्ट के प्रयोग विद्यार्थियों को वैज्ञानिकों की भूमिका समझने में सहायता करते हैं। नीचे लिखी वैज्ञानिक विधि को उपयुक्त क्रम में व्यवास्थित कीजिए-
1. परिणामों को अंकित (रिकॉर्ड) करना और निष्कर्ष निकालना
2. परिकल्पना प्रस्तावित करना
3. प्रश्न पूछना
4. अनुमान का परीक्षण करना
5. अनुमान लगाना
6. अवलोकन करना
A. 1, 2, 3, 4, 5, 6
B. 1, 3, 2, 5, 4, 6
C. 6, 4, 5, 2, 3, 1
D. 6, 3, 2, 5, 4, 1
विद्यार्थियों को जैव विविधता का अनुभव देने के लिए, कौन-सी युक्ति ठीक है?
A. पक्षियों की प्रजाति संबंधित पुस्तकें व लेख पढ़ने के लिए देना
B. प्रवासी पक्षियों के बारे में विभिन्न लघु चलचित्र दिखाना
C. पक्षी अभयारण्य में अवलोकन के लिए ले जाना
D. विलुप्त पक्षियों पर विभिन्न वार्ता व भाषण देना
आदित्य एक होनहार विद्यार्थी है। उसे लगता है कि उसकी कक्षा के शिक्षक उसकी जिज्ञासा की पूति के लिए कार्य करें। उसके शिक्षक को किस प्रकार हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है-
A. उसे अतिरिक्त समय देना
B. उसे अधिक स्नेह देना
C. उसे कक्षा के नेतृत्व के लिए अतिरिक्त दायित्व देना
D. उसके लिए कुछ विशिष्ट शिक्षण सामग्री का प्रयोग करना
इनमें से कौन सा पर्यावरण अध्ययन का भाग है?
A. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान से संबंधित मुद्दे
B. पर्यावरण शिक्षा की अवधारणाएँ
C. सामाजिक विज्ञान के मुद्दे और सरोकार
D. सामाजिक असमानता से संबंधित मुद्दे और सरोकार
धीमी गति से सीखने वाले विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण अध्ययन में सीखने-सिखाने के लिए, नाटक एक उत्तम विधा मानी जाती है। कौन सा/से कारण नाटक चुनने के लिए सबसे उचित है?
A. पारंपरिक नाटकीय विधाएँ, बालक के लिए विषय-वस्तु से उसे जोड़ने में सरल हैं।
B. पारस्परिक क्रिया के नाटक उनकी स्मृति में अधिक समय तक रहते हैं।
C. धीमी गति से सीखने वाले विद्यार्थी अभिनय पसंद करते हैं।
A. A और B
B. A और C
C. B और C
D. A, B और C
पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तक विद्यार्थियों को सहायता करती हैं
A. पर्यावरण अध्ययन विषय के मुद्दों और सरोकारों को याद करने में
B. पर्यावरण अध्ययन विषय के मुद्दों और सरोकारों की व्याख्या करने में
C. सभी संसाधनों के द्वारा ज्ञान की रचना करने में
D. पर्यावरण अध्ययन विषय के मुद्दों और सरोकारों के प्रति प्रतिक्रिया देने में