CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part72

बाल विकास में ‘संवेदनशील अवधि‘ का क्या अर्थ है?
A. केवल संज्ञान और अधिगम में तीव्रता से प्रगति से संबंधित अवधि।
B. विशिष्ट क्षमताओं के विकास के लिए इष्टतम अवधि।
C. वह अवधि जिसमें केवल भाषायी विकास को गति दी जा सके।
D. वह अवधि जिसमें शारीरिक वृद्धि अपने चरम पर होती है।

विकास का शीर्षगामी (शीर्षाभिमुख) सिद्धांत प्रतिपादित करता है कि-
A. विकास सिर से पैर की ओर होता है।
B. विकास केंद्र से छोरों की ओर होता है।
C. विकास पैर से सिर की ओर होता है।
D. विकास छोरों से केंद्र की ओर होता है।

किस अवधि के दौरान विचार अमूर्त और आदर्शवादी हो जाते हैं?
A. शैशवावस्था
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था
C. मध्य बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था

पियाजे के सिद्धांत में संज्ञानात्मक प्रणाली के लिए स्कीमाओं को पुनर्व्यवस्थित करना, उन्हें स्कीमाओं से जोड़ना __________ के रूप में जाना जाता है।  
A. आत्मसात्करण
B. समायोजन
C. संगठन
D. परिपक्वता

________ में बच्चे मानसिक रूप से समस्याओं का समाधान कर सकते हैं लेकिन समस्याओं को स्वयं प्रतीकों से नहीं बल्कि सामग्री से संबंधित होना चाहिए।
A. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
B. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
C. संवेदीगामक अवस्था
D. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था

सामाजिक-संरचनात्मक सिद्धांतवादी बच्चे को किस रूप में देखते हैं?
A. एक खाली स्लेट
B. ज्ञान के निष्क्रिय प्राप्तकर्ता
C. ज्ञान के निर्माण में शामिल सक्रिय प्राणी
D. लघु व्यस्क

छात्रों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करना और पाड़ (आधारभूत सहायता) प्रदान करना किसका उदाहरण है?
A. समीपस्थ विकास का क्षेत्र बनाना
B. प्रतिक्रियाओं का अनुबंधन
C. सकारात्मक पुनर्बलन
D. अधिगम का स्थानांतरण

किसने प्रस्तावित किया कि नवीन ज्ञान, बच्चे के मौजूदा ज्ञान और समर्थन के साथ जानने में सक्षम होने के बीच के अंतर में निर्मित होता है?
A. लेव वायगोत्सकी
B. जीन पियाजे
C. हॉवर्ड गार्डनर
D. इवान पावलोव

इनमें से कौन-सी स्थिति बाल-केंद्रित कक्षा का उदाहरण है?
A. एक कक्षा जिसमें छात्र समूहों में बैठे हैं और शिक्षक बारी-बारी से प्रत्येक समूह में जाते हैं।
B. एक कक्षा जिसमें छात्रों का व्यवहार शिक्षक द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार और दण्ड द्वारा नियंत्रित होता है।
C. एक कक्षा जिसमें शिक्षक निर्देश देते हैं और छात्रों को नोट्स याद करने के लिए कहा जाता है।
D. एक कक्षा जिसमें छात्र जो चाहे करते हैं जबकि शिक्षक उन्हें चुपचाप देखते हैं।

‘स्वर्ण नियम (गोल्डन रूल)’ में प्रदर्शित आदर्श पारस्परिकता का विचार कोहलबर्ग के अनुसार नैतिक विकास के किस चरण की प्रमुख विशेषता है?
A. सामाजिक व्यवस्था अभिविन्यास 
B. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास 
C. सार्वभौमिक नैतिक अभिविन्यास 
D. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास

हॉवर्ड गार्डनर के अनुसार बुद्धि क्या है?
A. व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन
B. व्यवहार में नकारात्मक परिवर्तन
C. मूल उत्पादों का उत्पादन करने की क्षमता
D. कई विशिष्ट क्षमताओं का एक समूह

अभिकथन (A): शिक्षकों को मानकीकृत पाठ्यक्रम, शिक्षाशास्त्र और आकलन की विधियों का पालन करना चाहिए।

कारण (R): शैक्षिक प्रणालियों को बच्चों के बीच व्यक्तिगत विभिन्नताओं को नज़रअंदाज़ करना चाहिए और उन्हें खारिज करना चाहिए।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

लड़कियों को भाषाओं और कलाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और गणित और विज्ञान को अपनाने के लिए उन्हें हतोत्साहित करना _________ का एक उदाहरण है। 
A. लैंगिक समानता
B. लैंगिक स्थिरता
C. लैंगिक भेदभाव 
D. लैंगिक सशक्तिकरण 

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सामाजिक-संरचनात्मक दृष्टिकोण के अनुसार भाषा और विचार के बीच संबंध का सही वर्णन करता है?
A. भाषा, विचार निर्धारित करती है।
B. विचार भाषा द्वारा शासित और निर्देशित होते हैं।
C. भाषा और विचार के बीच संबंध द्वि-दिशात्मक है।
D. भाषा और विचार स्वतंत्र संज्ञानात्मक क्षमताएँ हैं।

‘अधिगम के आकलन’ के स्थान पर ‘अधिगम के लिए आकलन’ पर ध्यान केन्द्रित करना सुनिश्चित करने के लिए इसमें क्या शामिल करना महत्त्वपूर्ण है?

(i) स्व-आकलन

(ii) सहकर्मी-आकलन

(iii) गुणात्मक प्रतिपुष्टि

(iv) मात्रात्मक मापदंडों के आधार पर छात्रों को बीच तुलना

A. (iii), (iv)
B. (i), (ii), (iii)
C. (ii), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

निम्नलिखित में से कौन-सी प्रथा शिक्षा में समावेशन को बढ़ावा देती है?
A. छात्रों को शारीरिक दण्ड
B. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अधिगम
C. विविधता का सम्मान
D. मानकीकृत पाठ्यक्रम

निम्नलिखित में से कौन-सी दिव्यांगता ध्यान देने और कार्यों में लंबी अवधि की भागीदारी को बनाए रखने में चुनौतियों का कारण बनती है?
A. ध्यान अवधान अतिक्रियाशीलता विकार
B. लेखन-वैकल्य
C. पठन-वैकल्य
D. दृश्यक्षीणता

विभिन्न भाषाई पहचान वाले शिक्षार्थियों वाली कक्षा में, एक शिक्षक को किसका अभ्यास करना चाहिए?
A. बहुभाषावाद
B. अलगाववाद
C. नामीकरण
D. रूढ़िबद्धता

संचार के लिए बहुमाध्यम के उपयोग से निम्नलिखित में से किसके समावेशन में मदद मिलेगी?

(i) बौद्धिक चुनौतियों वाले छात्र

(ii) प्रतिभाशाली छात्र

(iii) स्वलीनता वाले छात्र

(iv) पठन-वैकल्य वाले छात्र

A. (i)
B. (ii), (iii)
C. (i), (ii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गई दिव्यांगता और संबंधित छात्रों के समावेशन हेतु यथोचित संयोजन रणनीति का सही युग्म है?
A. गुणजवैकल्य: कैलकुलेटर के इस्तेमाल पर रोक
B. पठनवैकल्य: लिखने के लिए लंबे-लंबे निबंध देना
C. दृश्य हानि: पाठ को पढ़ने के लिए सॉफ्टवेयर प्रदान करना
D. स्वलीनता: दृश्य अधिभार बढ़ाना

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प विद्यार्थियों की सोच को सुसाध्य नहीं करता है?
A. सक्रिय भागीदारी
B. सार्थक गतिविधियाँ
C. निष्क्रिय सुनना
D. सामाजिक भागीदारी

छात्रों के लिए व्यावहारिक (करके सीखने वाली) गतिविधियों की/को _______ से छात्रों के अधिगम के _______ की संभावना है।
A. टालने, सुधरने
B. सुविधा देने, बढ़ने
C. प्रस्तुति, ठहरने
D. रोकथाम, बढ़ने

अधिगम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. छात्र सबसे अच्छा तब सीखते हैं जब वे उन गतिविधियों में भाग लेते हैं जो उनके सन्दर्भ से संबंधित होती हैं।
B. छात्र सबसे अच्छा तब सीखते हैं जब वे उन गतिविधियों में भाग लेते हैं जो उनके सन्दर्भ से संबंधित नहीं होती हैं।
C. जब छात्र अर्थहीन गतिविधियों में भाग लेते हैं तो वे सबसे अच्छा सीखते हैं।
D. यांत्रिक गतिविधियों में भाग लेने पर छात्र सबसे अच्छा सीखते हैं।

एक नए विषय का परिचय देते समय शिक्षक को ऐसे प्रश्न पूछने चाहिए जो:
A. छात्रों से पूरी तरह अपरिचित क्षेत्र से हो।
B. उनकी संज्ञानात्मक क्षमताओं से काफी परे हो।
C. पढ़ाए जाने वाले विषय से संबंधित नहीं हो।
D. अध्ययन किए जाने वाले विषय को छात्रों के पूर्व-ज्ञान से जोड़ते।

छात्रों का सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ:
A. सीखने की प्रक्रिया में न्यूनतम भूमिका निभाता है।
B. सीखने की प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं निभाता है।
C. सीखने की प्रक्रिया में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
D. सीखने की प्रक्रिया में अनदेखा किया जाना चाहिए।

एक शिक्षक का इरादा अपने छात्रों के बीच चिंतनशील कौशल की सुविधा प्रदान करना है। इसके लिए उसे क्या करना चाहिए?
A. छात्रों से बोर्ड पर लिखी सामग्री को कॉपी करने के लिए कहना चाहिए।
B. छात्रों को अपनी समझ के बारे में प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
C. छात्रों को रट कर याद करने के लिए गद्यांश देना चाहिए।
D. छात्रों के व्यवहार को उद्दीपन-प्रतिक्रिया संबंध द्वारा अनुकूलित करना चाहिए।

एक शिक्षक को निम्न में से क्या करना चाहिए?
A. छात्रों को स्वयं अपनी त्रुटियों की पहचान करने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए।
B. छात्रों द्वारा की गई भ्रांतियों को नज़रअंदाज़ करना चाहिए।
C. छात्रों की भ्रांतियों को मज़बूत करना चाहिए।
D. छात्रों को अपनी त्रुटियों को स्वयं ठीक करने के लिए पाड़ प्रदान करनी चाहिए।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part29

एक छात्र परीक्षा से पहले बहुत घबराया हुआ है और उच्च स्तर की चिंता महसूस कर रहा है। उसकी इस भावनात्मक स्थिति का क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है?
A. यह प्रदर्शन के लिए आंतरिक प्रेरणा का कारण बनेगा।
B. इसका परीक्षा में उसके प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
C. इसकी वजह से परीक्षा में उसके प्रदर्शन में सुधार होगा।
D. यह परीक्षा में उसके प्रदर्शन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।

निम्नलिखित में से कौन-सा अभिप्रेरणा के स्रोत और अभिप्रेरणा के प्रकार का सही सुमेलित युग्म है?
A. जिज्ञासा – आंतरिक अभिप्रेरणा
B. समकक्षियों की सराहना – आंतरिक अभिप्रेरणा
C. शिक्षक की प्रशंसा – आंतरिक अभिप्रेरणा
D. मैच में ट्राफी – आंतरिक अभिप्रेरणा

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प किसी अवधारणा की समझ को सुसाध्य नहीं करेगा?
A. छात्रों को शिक्षक द्वारा दिए गए नोट्स से उत्तरों की प्रतिलिपि बनाने के लिए कहना।
B. छात्रों से उस संप्रत्यय को अपने शब्दों में समझाने के लिए कहना।
C. विद्यार्थियों से विशिष्ट उदाहरणों से सिद्धांत बनाने के लिए कहना।
D. छात्रों से विभिन्न स्थितियों के बीच समरूपक उत्पन्न करने के लिए कहना।

198, 135 और 108 के लघुत्तम समापवर्तक और महत्तम समापवर्तक का योग क्या है?
A. 2979
B. 3966
C. 5949
D. 4464

\(​{{450}}{{338}} {{125}}{{245}}\) का मान क्या है?
A. \(14/13\)
B. \(13/25\)
C. \(21/13\)
D. \(91/75\)

यदि a = \( 5 {11}\) और b = \( 3 7\) है, तो (a + b)-1 × (a-1 + b-1) किसके बराबर है?
A. \(15/77\)
B. \(68/15\)
C. \(15/68\)
D. \(77/15\)

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन प्राकृतिक संख्याओं के बारे में सत्य नहीं है/हैं?

(a) प्रत्येक अभाज्य संख्या एक विषम संख्या होती है।

(b) सभी सम संख्याएँ भाज्य संख्याएँ होती हैं।

(c) दो अभाज्य संख्याओं का योग सदैव एक सम संख्या होती है।

(d) यदि एक सम संख्या को 2 से विभाजित किया जाता है, तो भागफल सदैव विषम होता है।

A. केवल (c)
B. केवल (d)
C. सभी (a), (b), (c) और (d)
D. केवल (a) और (d)

सही कथन की पहचान कीजिए। 
A. किन्हीं दो पूर्णांकों a और b के लिए, a × (-b) सदैव ऋणात्मक होता है।
B. दो ऋणात्मक पूर्णांकों का अंतर धनात्मक नहीं हो सकता है।
C. एक ऋणात्मक पूर्णांक का एक अन्य ऋणात्मक पूर्णांक से गुणनफल एक ऐसा पूर्णांक प्रदान करेगा, जो दोनों पूर्णांकों से छोटा होगा।
D. एक ऋणात्मक पूर्णांक और एक धनात्मक पर्णांक का गणनफल 0 से छोटा होगा।

एक समचतुर्भुज के आकार के मैदान का क्षेत्रफल 5880 मीटर2 है, और इसका विकर्ण 70 मीटर है। मैदान की भुजा (मीटर में) क्या है?
A. 84
B. 91
C. 63
D. 98

भुजा x इकाई वाले वर्ग का क्षेत्रफल आधार x इकाई वाले त्रिभुज के क्षेत्रफल का दोगुना है। तो त्रिभुज की ऊँचाई क्या है?
A. \(/2\) इकाई
B. x इकाई
C. 2x इकाई
D. 4x इकाई

एक ठोस लम्ब वृत्तीय बेलन का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 3.52 मीटर2 है, और इसके आधार की त्रिज्या 0.35 मीटर है। बेलन की ऊँचाई क्या है? (π = \( {22}7\) लीजिए)
A. \(5/4\) मीटर
B. \(5/2\) मीटर
C. \(7/4\) मीटर
D. \(7/2\) मीटर

विभिन्न पर्चियों पर संख्याएँ 12, 13, 14, …………, 40, 41 लिखी जाती हैं। एक पर्ची पर एक ही संख्या लिखी जाती है। इन पर्चियों को एक थैले में रख दिया जाता है। इस थैले में से राधा बिना देखे एक पर्ची निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि उसके द्वारा निकाली गई पर्ची पर एक अभाज्य संख्या नहीं है? 

A. \(4/5\)
B. \(7/10\)
C. \(11/15\)
D. \(23/30\)

कुछ प्रेक्षणों का माध्य 54 है। यदि प्रत्येक प्रेक्षण में 8 की वृद्धि करके प्राप्त योग को 2 से भाग दिया जाए, तो परिणामी प्रेक्षणों का माध्य क्या होगा?
A. 27
B. 31
C. 35
D. 62

9x2 + 4y2, 3x + 2y और 3x – 2y, का गुणनफल क्या है?
A. 18x4 + 16y4
B. 27x4 – 64y4
C. 81x4 + 16y4
D. 81x4 – 16y4

\({a^{2}-b^{2}+a(a+b)}{a(a-b)+b(a-b)}, a b\), किसके बराबर है?
A. \(-2 b/a-b\)
B. \(2 a-b/a+b\)
C. \(2 a-b/a-b\)
D. \(-2 b/a+b\)

यदि \(y–1/2=1–2/3\) है, तो \(5 y+7/2\) का मान क्या है?
A. \(3 1/2\)
B. \(8 1/2\)
C. 6
D. 7

3x2 – 8x + 11 तथा – 6x2 + 12x + 17 के योग में से x2 – x – 19 को घटाने पर क्या प्राप्त होता है?
A. 4x2 + 5x + 9
B. 4x2 – 5x + 47
C. – 4x2 + 5x – 9
D. – 4x2 + 5x + 47

एक खिलौने का विक्रय मूल्य ₹1020 है। यदि दुकानदार को 20% का लाभ प्राप्त होता है, तब खिलौने का क्रय मूल्य कितना है?
A. ₹720
B. ₹750
C. ₹800
D. ₹850

निम्नलिखित में से किस त्रिभुज में कोई सममिति रेखा नहीं है?
A. केवल समबाहु त्रिभुज
B. केवल समद्विबाहु त्रिभुज
C. केवल विषमबाहु त्रिभुज
D. विषमबाहु और समद्विबाहु त्रिभुज दोनों

ABCD एक समचुतुर्भुज है, जिसमें ∠BAC = 50° है। तब, 3∠D – 2∠DAC किसके बराबर है?

A. 120º
B. 140º
C. 150º
D. 160º

ABC और DBC एक ही आधार BC पर तथा उसके एक ही ओर बने दो त्रिभुज हैं। यदि AC = DB और AB = DC है, तब निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
A. ∆ABC \(\) ∆CBD
B. ∆ABC \(\) ∆DCB
C. ∆ABC \(\) ∆DBC
D. ∆ABC \(\) ∆BCD

किसी त्रिभुज ABC की भुजा BC को D तक बढ़ाया जाता है। यदि ∠ A = 40° और AC = BC है, तब 2∠ ACD + 3∠B का मान किसके बराबर है? 
A. 280°
B. 260°
C. 240°
D. 220°

दो शीर्षाभिमुख कोणों x और y का योग 80° है। यदि z, कोण y का पूरक है, तो 3x – y + z  का मान किसके बराबर है?
A. 110º
B. 120º
C. 130º
D. 150º

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गाणितीकरण के पाँच चरणों के बारे में सत्य नहीं है।
A. संदर्भ में वास्तविक समस्या की पहचान करना
B. एल्गोरिथम को स्मरण करना
C. अर्थपूर्ण गणितीय समस्या को हल करना
D. वास्तविक जीवन में गणितीय समाधानों की समझ बनाना

गणितीय अवधारणाएँ एक जटिल संबंधों का जाल बनाती हैं जिसमें नई अवधारणाएँ और पूर्व में सीखी गई अवधारणाएँ परस्पर जुड़ी होती हैं।

निम्न में से कौन-सा कथन इसे अत्यंत उपयुक्तता से वर्णित करता है?

A. भिन्न को पूर्ण संख्या से पहले पढ़ाया जाना चाहिए।
B. गुणन और विभाजन को योग और व्यवकलन से पहले कराया जाना चाहिए।
C. संख्या अवधारणाएँ और स्वरूप बीजीय चिंतन के लिए मूलभूत अंग हैं।
D. समानुपातिक तर्कणा में बीजीय चिंतन आवेष्टित नहीं है।

निम्नलिखित में से क्या सामाजिक रचनात्मक रूपरेखा पर आधारित गणित कक्षा को निर्दिष्ट करता है?
A. अध्यापक डीन्स ब्लॉक का उपयोग प्रदर्शित कर रहा है।
B. विद्यार्थी एक प्रश्नोत्तरी के लिए हाथ उठाकर उत्तर दे रहे हैं।
C. विद्यार्थी जियोबोर्ड पर स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहे हैं।
D. विद्यार्थी परियोजना पर मिलजुल कर कार्य कर रहे हैं।

एक शिक्षिका अपनी कक्षा के सामने बीजगणित की निम्नलिखित समस्या प्रस्तुत करती है-

“क्या x = y2 का ग्राफ (आलेख) कभी x = y+ 2 के ग्राफ (आलेख) को प्रतिच्छेद करता है? आप अपने अनुमान (कन्जेक्चर) का परीक्षण किन विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं? क्या आपका अनुमान (कन्जेक्चर), x = y+ b के रूप के अन्य समीकरणों के लिए सही होगा?”

दिए गए संदर्भ में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सही है/हैं?

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part31

(a) इस प्रश्न को प्रस्तुत करने के अधिगम-प्रतिफल में से एक द्विघातीय समीकरणों की तुलना और विश्लेषण है।

(b) शिक्षिका को केवल इस समाधान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि दो ग्राफ (आलेख) प्रतिच्छेद नहीं करेगे।

(c) शिक्षिका छात्रों के तर्क विवेचन कौशल का आकलन कर सकती है।

(d) ऐसे प्रश्न छात्रों को भम्रित करते हैं और इसलिए उन्हें गणित की कक्षा में हतोत्साहित करना चाहिए।

सही विकल्प चुनिए:

A. (a) और (c)
B. केवल (d)
C. केवल (b)
D. (a) और (b)

एक समय अवधि के लिए गणित में छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए, श्रीमान राजू ने कक्षा 8 के अपने छात्रों के दृष्टांत कार्यों को एकत्रित किया जिसमें प्रदत्त कार्य, परियोजना रिपोर्ट, गृह कार्य, मॉडल (प्रतिमान), इकाई और कक्षा परीक्षाएँ इत्यादि सम्मिलित हैं। श्रीमान राजू द्वारा प्रयुक्त नीति है:
A. संचित अभिलेख
B. उपाख्यानात्मक अभिलेख
C. पोर्टफोलियो (फाइल)
D. सरनामा (रुब्रिक)

परिभाषा, “गणित, तर्क प्रवृत्ति को मन में व्यवस्थित करने का/बसाने का एक तरीका है”, ________ द्वारा दी गई है।
A. लॉक
B. गैलीलियो
C. ब्रूनर
D. नेपोलियन

एक प्राथमिक विद्यालय में गणित के अध्यापक ने आंकड़ों के प्रबंधन पर पाठ योजना बनाते हुए आंकड़ों के प्रबंधन के लिए चार-पद की प्रक्रिया को सूत्रित करने का सोचा। यह चार पद यादृच्छिक क्रम में दिए गए हैं।

(a) आंकड़ों को एकत्रित करना

(b) आंकड़ों की व्याख्या करना/आंकड़ों का प्रतिपादन

(c) प्रश्नों को सूत्रबद्ध करना

(d) आंकड़ों का विश्लेषण

निम्न में से कौन-सा विकल्प इस प्रक्रिया के सही क्रम को प्रदर्शित करता है?

A. (a), (c), (d), (b)
B. (c), (d), (a), (b)
C. (c), (a), (d), (b)
D. (a), (d), (b), (c)

“द्वि-आयामी (2-डी) आकृतियों की सर्वांगसमता” विषय के शिक्षण के बाद मिडिल स्कूल अध्यापक विषय के बारे में छात्रों की समझ़ का आकलन करने के लिए उनके साथ चर्चा शुरू करते हैं। चर्चा के दौरान, एक छात्र कहता है, “दो समान क्षेत्रफल वाले क्षेत्र भी सर्वांगसम होते हैं।”

छात्र के उत्तर को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. छात्र का सामान्यीकरण सही है।
B. छात्र का सामान्यीकरण चतुर्भुज के लिए सही है।
C. ऐसे उत्तर की अध्यापक को अनदेखी करनी चाहिए।
D. छात्र की भ्रांति को अध्यापक द्वारा संबोधित किया जाना चाहिए।

एक गणित की कक्षा में पढ़ाते हुए अध्यापक कहता है “दो पूर्णांकों का सर्वनिष्ठ भाजक (सार्वभाजक) वह संख्या है जो कि दोनों दिए गए पूर्णांकों को विभाजित करती है।”

तो यह है एक:

A. प्रस्ताव
B. परिभाषा
C. स्वयंसिद्ध
D. मुक्त वाक्य

शिक्षिका एक वर्गाकार कागज़ के टुकड़े को आधा मोड़ती है और उस मुड़े हुए कागज़ में एक छेद करती है। फिर वह कागज़ को खोल देती है। निम्नलिखित में से कौन-सा विषय वह इस गतिविधि के माध्यम से पढ़ा सकती है?
A. सममिति और आयतन
B. आयतन और भिन्न
C. सममिति और भिन्न
D. वर्ग का पृष्ठीय क्षेत्रफल

निम्नलिखित में से कौन-से विशिष्ट लक्षण पर्वतीय क्षेत्र के वृक्षों के हैं?

(A) तिरछी शाखाएँ

(B) सुईनुमा पत्तियाँ

(C) मोमी, मोटा तना

(D) लम्बी गहरी जड़ें

A. तथा B
B. B तथा C
C. C तथा D
D. A तथा C

नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन : समुद्र के किनारे जैसे कम ऊँचाई वाले स्थानों पर पानी आसानी से उबलता है।

कारण : कम ऊँचाई वाले स्थानों पर वायुमंडलीय दाब कम होता है।

A. अभिकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।
B. अभिकथन और कारण दोनों सही हैं लेकिन कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. अभिकथन सही है लेकिन कारण असत्य है।
D. अभिकथन और कारण दोनों असत्य हैं।

वायु से तेल में गमन करने वाली प्रकाश की किरण के लिए निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. प्रकाश की चाल कम हो जाती है और किरण अभिलंब की ओर बंकित हो जाती है।
B. प्रकाश की चाल बढ़ जाती है और किरण अभिलंब से दूर बंकित हो जाती है।
C. प्रकाश की चाल बढ़ जाती है और किरण अभिलंब की ओर बंकित हो जाती है।
D. प्रकाश की चाल कम हो जाती है और किरण अभिलंब से दूर बंकित हो जाती है।

निम्न में से कौन-सा समुच्चय संपर्की बलों के का समुच्चय है?
A. स्थिर वैद्युत बल, घर्षण बल, चुंबकीय बल
B. पेशीय बल, घर्षण बल, गुरूत्वीय बल
C. संकर्षण, पेशीय बल, घर्षण बल
D. गुरूत्वीय बल, स्थिर वैद्युत बल, कर्षण

एक चुंबक दो टुकड़ों में टूट जाता है। यदि इन दोनों टुकड़ों को एक-दूसरे के करीब लाया जाए, तो वे-
A. एक दूसरे को आकर्षित करेंगे। 
B. एक दूसरे को प्रतिकर्षित करेंगे। 
C. आकर्षित करेंगे या प्रतिकर्षित करेंगे। 
D. न तो आकर्षित करेंगे न ही प्रतिकर्षित करेंगे। 

कक्षा में एक प्रयोग के दौरान एक शिक्षक ने दो वस्तुओं को ले कर उन्हें पानी में डुबो दिया। उसने कमानीदार तुला का प्रयोग करके पाठयांकों को निम्न प्रकार से रिकॉर्ड किया-

वस्तु वायु में पत्थर का भार (न्यूटन) पानी में पत्थर का भार (न्यूटन) विस्थापित तरल का भार (न्यूटन) वस्तु पर लगने वाला उत्प्लावन बल (न्यूटन)
A 92 X 16 Y
B Q 70 Z

10

इनमें से कौन-सा सही है?

A. X – 18, Y – 108, Z – 10, Q – 80
B. X – 108, Y – 16, Z – 80, Q – 80
C. X – 76, Y – 16, Z – 10, Q – 80
D. X – 76, Y – 16, Z – 80, Q – 10

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही कथनों का चयन कीजिए-

कथन (S1) : उगता हुआ सूर्य प्रत्येक मौसम में दिशा निर्धारित करने का मार्गदर्शक नहीं माना जाता है।

कथन (S2) : सूर्योदय का बिन्दु निरंतर बदलता रहता है।

कथन (S3) : ग्रीष्म संक्रांति के दौरान, सूर्योदय का बिन्दु उत्तर दिशा की ओर स्थानांतरित हो जाता है।

कथन (S4) : शीतकालीन संक्रांति के दौरान सूर्यांदय का बिन्दु दक्षिण दिशा की ओर स्थानांतरित हो जाता है।

A. S1, S3
B. S1, S2
C. S1, S2, S3
D. S2, S3, S4

तीन परखनलियाँ A, B तथा C हैं तथा सभी में बराबर आयतन एवं सांद्रता वाले रंगहीन तरल पदार्थ हैं। तीनों परखनलियों में एक-एक बूँद फिनोफ्थलीन डाली जाती है। अवलोकन किया गया कि परखनली A तथा B रंगहीन ही रहती हैं, जबकि परखनली C का रंग गुलाबी हो जाता है। जब परखनली C के इस गुलाबी विलयन को A तथा B में डाला गया तो देखा गया कि A रंगहीन रहता है किन्तु B गुलाबी रंग ले लेता है। निम्न में से कौन-सा निष्कर्ष सही है?
A. A = सांद्र अम्ल, B = सांद्र क्षार, C = तनु अम्ल
B. A = तनु अम्ल, B = सांद्र अम्ल, C = सांद्र क्षार
C. A = सांद्र अम्ल, B = तनु अम्ल, C = सांद्र क्षार
D. A = सांद्र अम्ल, B = तनु अम्ल, C = तनु क्षार

निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म अम्ल क्षारक सूचक के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है?
A. लाल बंदगोभी का पत्ता और हल्दी
B. नमक और हल्दी
C. केले की पत्तियाँ और बंदगोभी की पत्तियाँ
D. नींबू का रस और हल्दी

रीता किसी पात्र में अचार रखना चाहती है। इसके लिए सबसे अच्छा पात्र कौन-सा हो सकता है?
A. एल्युमीनियम
B. काँच
C. ताँबा
D. पीतल

एक पदार्थ M को चम्मच में गर्म करके तुरंत एक गैस के जार में रख कर ढक दिया गया। थोड़ी मात्रा में जल जार में डाला गया और विलयन का नीले लिटमस पेपर से परीक्षण किया गया। कागज का रंग लाल हो गया। पदार्थ M निम्न में से कौन-सा हो सकता है?
A. सोडियम
B. एल्युमीनियम
C. मैग्नीशियम
D. सल्फर

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : सेलुलोस युक्त खाद्य पदार्थ मानवों के लिए रुक्षांश का अच्छा स्रोत है।

कारण (R1) : पाचन के दौरान सेलुलोस अवशोषित होकर रेशों में परिवर्तित हो जाता है।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part32

कारण (R2) : सेलुलोस का पाचन करने वाले जीवाणु सेलुलोस को रेशों में परिवर्तित कर देते हैं।

A. A सही है और R1, A की सही व्याख्या करता है
B. A सही है और R2A की सही व्याख्या करता है
C. ग़लत है और R1 सही है
D. A ग़लत है और R2 सही है

निम्नलिखित में से किसमें कोई एंजाइम नहीं होते हैं?
A. पित्त रस
B. अग्नाशय रस
C. आमाशय रस
D. लसीका रस

दो पात्र A और B में क्रमशः 0° सेल्सियस पर 50 ग्राम बर्फ और 0° सेल्सियस पर 50 ग्राम पानी है। यदि दोनों पात्रों को फ्रिज में रखकर ऊष्मीय संतुलन प्राप्त करने दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य होगा?
A. B की अपेक्षा A अधिक उष्मा खोएगा
B. A की अपेक्षा B अधिक उष्मा खोएगा
C. A और B दोनों समान उष्मा खोएँगे
D. यह निर्धारित नहीं किया जा सकता कि कौन अधिक उष्मा खोएगा

हमारे प्रबाहु में कोहनी का जोड़ घर के दरवाजे के कब्जे की भांति चलता है। यह कौन-सी संधि है?

A. कंदुल खल्लिका संधि
B. कीलक/धुराग्रीय संधि
C. हिंज संधि
D. स्थिर संधि

किसी घाव से अत्यधिक रक्तस्राव निम्न में से किस विटामिन की कमी से हो सकता है?
A. C
B. B समूह
C. D
D. K

प्रकाश वायु से प्रवेश करके क्रमशः निम्नलिखित माध्यमों से गुज़रते हुए बाहर निकलता है-

माध्यम अपवर्तनांक
A 1.5
B 1.26
C 1.33
D 1.0
E 2.0

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकाश के वेग में होने वाले परिवर्तन के सही क्रम को दर्शाता है?
A. घटेगा, बढ़ेगा, घटेगा, बढ़ेगा, घटेगा, बढ़ेगा
B. बढ़ेगा, घटेगा, बढ़ेगा, घटेगा, बढ़ेगा, घटेगा
C. घटेगा, बढ़ेगा, बढ़ेगा, घटेगा, बढ़ेगा, घटेगा
D. बढ़ेगा, घटेगा, बढ़ेगा, बढ़ेगा, घटेगा, बढ़ेगा

मानवों में साँस लेते समय अंतःश्वसन की प्रक्रिया को स्पष्ट करने के लिए सही उत्तर क्या होगा?
A. वायु अंदर जाती है, पसलियाँ अंदर को आती हैं तथा डायफ्राम नीचे जाता है।
B. वायु बाहर निकलती है, पसलियाँ बाहर को आती हैं तथा डायफ्राम ऊपर होता है।
C. वायु बाहर निकलती है, पसलियाँ बाहर को आती हैं तथा डायफ्राम नीचे जाता है।
D. वायु अंदर जाती है, पसलियाँ बाहर को आती हैं तथा डायफ्राम नीचे जाता है।

A रुधिर वर्ग वाले एक पुरुष का विवाह B रुधिर वर्ग की महिला से होता है। उनके पुत्र/पुत्री का रुधिर वर्ग क्या हो सकता है?
A. केवल A
B. केवल B
C. A अथवा B
D. या तो A, B, O अथवा AB

नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : एक मेज पर हल्के से आघात किए जाने की तुलना में हमें तब अधिक प्रबल आवाज़ सुनाई देती है जब हम जोर से आघात करते हैं।

कारण (R1) : प्रबल ध्वनि अधिक दूरी तय कर सकती है क्योंकि वह अधिक ऊर्जा से संबधित है।

कारण (R2) : प्रबल ध्वनि की आवृति धीमी ध्वनि से अधिक होती है।

A. R1 और R2 दोनों सही हैं और R2A की सही व्याख्या करता है।
B. R1 और R2 दोनों सही हैं और R1A की सही व्याख्या करता है।
C. केवल R1 सही है और A की सही व्याख्या करता है।
D. केवल R2 सही है और A की सही व्याख्या करता है।

राष्ट्रीय पाठ्ययचर्या रूपरेखा (2005) के अनुसार, निम्न में से कौन-सा उच्च प्राथमिक स्तर की विज्ञान शिक्षा का उद्देय नहीं है?
A. सैद्धांतिक सिद्धांतों की खोज। सत्यापन के लिए योजनाबद्ध प्रयोगों का उपकरण के तौर पर उपयोग करना।
B. सुपरिचित अनुभवों के आधार पर विज्ञान की अवधारणाओं को सीखना।
C. सरल प्रौद्योगिकी इकाइयाँ और मॉड्यूल हाथों द्वारा तैयार करना।
D. विज्ञान की अवधारणाओं को जानने के लिये क्रियाकलापों और प्रयोगों को करना।

निम्न में से कौन-सा कथन विज्ञान के नियमों की सटीक व्याख्या करता है?
A. विज्ञान के नियम दर्शनीय परिघटनाओं में आपसी संबंधों की व्याख्या हैं।
B. विज्ञान के नियम विज्ञान के प्रबल सिद्धांतों का निष्कर्ष हैं।
C. विज्ञान के नियमों का स्तर वैज्ञानिक सिद्धांतों के स्तर से ऊँचा होता है।
D. विज्ञान के नियमों की तुलना में विज्ञान के सिद्धांत, विज्ञान के अधिक तर्कसंगत निष्कर्ष हैं।

एक शिक्षिका अपनी सातवीं कक्षा के छात्रों से निम्नलिखित प्रश्न पूछती है:

“कौन-सा अधिक भारी है – 1 kg रुई या 1 kg लोहा?”

वह पाती है कि कई छात्र मानते हैं कि 1 kg लोहा 1 kg रुई से अधिक भारी होता है।

इस विचार को सम्बोधित करने में निम्न में से कौन-सी रणनीति सबसे कम मददगार होगी?

A. घनत्व की संकल्पना की परिभाषा देना
B. तुला द्वारा दोनों की समतुल्यता का प्रदर्शन करना
C. विभिन्न आकार के रुई के गोलों और लोहे के गुटकों को हस्त प्रयोग करने और तौलने के अवसर देना
D. भारीपन और घनत्व के बीच के अंतर की व्याख्या करना

शोध बताते हैं कि बच्चे औपचारिक विज्ञान अध्ययन में ऐसे कई पूर्व विचार लेकर आते हैं जो वैज्ञानिक व्याख्याओं से मेल नहीं खाते। निम्नलिखित में से क्या इन विचारों के संदर्भ में सही नहीं है?
A. ये रोज़मर्रा के अनुभवों के आधार पर बनते हैं।
B. ये आसानी से बदले जा सकते हैं।
C. ये बच्चों के विद्यालयी अधिगम पर प्रभाव डालते हैं।
D. वयस्क भी ये विचार रख सकते हैं।

सामाजिक संरचना के अनुसार विद्यार्थियो में विज्ञान की एक अर्थपूर्ण समझ बनाने के लिये कौन-सी योजना सबसे निर्णायक शिक्षण योजना है?
A. विद्यार्थियों के लिये क्रियाकलाप संदर्शिका का उपयोग करके क्रियाकलापों को बारंबार आयोजित करना।
B. विद्यार्थियों को वैज्ञानिक विचारों का निदर्शन करते मॉडल बनाने को कहना।
C. बड़ी संख्या में संख्यात्मक प्रश्नों को हल करने के लिये विद्यार्थियों को उत्साहित करना।
D. विज्ञान के विषय में बोलने, सोचने, बहस करने और लिखने के लिए विद्यार्थियों की मदद करना।

विज्ञान के विद्यार्थियों के दृष्टिकोण/विचारों का मूल्यांकन करने में निम्न में से क्या सबसे कम मददगार होगा?
A. विद्यार्थियों को प्रदर्शनी के लिये चार्ट/पोस्टर बनाने के लिए कहना।
B. विद्यार्थियों से एक-एक करके प्रश्न पूछना
C. गहनता से विद्यार्थियों से साक्षात्कार करना
D. विद्यार्थियों को अपने विचारों को (मानचित्र)नक्शे/चित्रो/रेखाचित्रों जैसी अवधारणाओं के द्वारा व्यक्त करने के लिए कहना।

विज्ञान में परिकल्पना परीक्षण के लिए निम्न में से क्या सबसे उपयुक्त है?
A. अवलोकन
B. प्रयोग करना
C. सामूहिक चर्चा
D. समस्या समाधान

एक विद्यार्थी कहता है कि आटे और नमक जैसे पदार्थ, द्रव पदार्थ हैं क्योंकि ये जिस भी पात्र में जाते हैं, उसी का आकार ले लेते हैं। विद्यार्थी के इस दावे पर आपका क्या प्रत्युत्तर है?
A. एक ‘द्रव’ पदार्थ का कोई निश्चित आकार नहीं होता, यह जिस भी पात्र में डाला जाता है उसी का आकार ले लेता है। इसलिये नमक तथा आटा द्रव पदार्थ हैं।
B. ये ठोस है क्योंकि चाहे आटे या नमक के छोटे कणों की संपूर्ण मात्रा का कोई नियत आकार न हो लेकिन हर एकल कण का होता है।
C. आटा तथा नमक द्रव पदार्थ नहीं हैं क्योंकि ये गीला करने का गुणधर्म नही दर्शाते लेकिन ये तरल हैं क्योंकि ये ‘बहते’ हैं।
D. ठोस की परिभाषा अधूरी है क्योंकि यह आटा और नमक जैसे पदार्थों को समायोजित नहीं करती।

निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति प्रकाश के प्रकीर्णन की अवधारणा पर सार्थक स्पष्टीकरण प्रदान कर सकती है?
A. प्रकाश के प्रकीर्णन को दर्शाने वाला चार्ट
B. प्रकाश के प्रकीर्णन को दर्शाने वाला एनिमेटेड चलचित्र
C. शिक्षार्थियों द्वारा कोलाइडल विलयन पर प्रकाश के प्रकीर्णन का अवलोकन
D. प्रकाश के प्रकीर्णन पर फोकस समूह चर्चा

निम्नलिखित में से कौन-सा एक रचनावादी विज्ञान कक्षाओं का लक्षण नहीं है?
A. छात्र एक आंकिक प्रश्न को हल करने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं।
B. शिक्षिका छात्रों के त्रुटिपूर्ण उत्तरों को अनदेखा कर रही है।
C. क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान शिक्षिका बच्चों की बातचीत को ध्यानपूर्वक सुन रही है।
D. बच्चे अन्वेषण की योजना बना रहे हैं।

Leave a Comment

error: