विकास के प्रत्येक चरण के लिए सामाजिक अपेक्षा को क्या कहा जाता है?
A. विकासात्मक कार्य
B. विकासात्मक आवश्यकताएँ
C. विकासात्मक बाधाएँ
D. विकासात्मक क्षेत्र
विकास ________
A. शरीर के मध्य से बाहर की दिशा में होता है।
B. नीचे से ऊपर की ओर होता है।
C. एक आयामी है।
D. वातावरणीय कारकों से प्रभावित नहीं होता है।
कथन (A) : संज्ञानात्मक विकास मध्य बाल्यावस्था तक तेजी से विकसित होता है और फिर ठहर जाता है।
तर्क (R) : मानव मध्य बाल्यावस्था के बाद नई चीजें नहीं सीख सकते हैं।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
विद्यार्थियों का एक समूह अपने खेल के दौरान एक लोकप्रिय डांस-रियलटी शो के दृश्य को दर्शाता है। आठ वर्षीय सना एक जज के तौर पर दूसरे बच्चों के नृत्य पर टिप्पणियाँ करती है। यह परिस्थिति बच्चों के समाजीकरण में ______ की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।
A. धार्मिक संस्थान
B. परिवार
C. मीडिया
D. विद्यालय
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक सिद्धांत के अनुसार, बच्चे किस अवस्था में वस्तुओं को कहे गए क्रम में लगाने की योग्यता पा लेते हैं?
A. सांवेदिक पेशीय
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. अमूर्त संक्रियात्मक
जीन पियाजे के अनुसार, एक सतत प्रक्रिया जो मानसिक संरचनाओं को परिष्कृत और परिवर्तित करती है, _______ कहलाती है।
A. स्थगित अनुकरण
B. वस्तु-स्थायित्व
C. समावेशन
D. संतुलीकरण
विद्यार्थियों को एक समस्या का हल खोजने में संघर्ष करते देख कर, उनकी सहायता के लिए, अध्यापिका उन्हें संकेत और आधे-सुलझे उदहारण देती हैं। लेव वायगोत्सकी के सिद्धांत के अनुसार यह ______ का उदाहरण है।
A. पाड़
B. प्रतिवर्तन
C. क्रमबद्धता
D. प्रतिपादक अध्यापन
निम्न में से किस सिद्धांतकारी ने कहा कि संज्ञानात्मक विकास एक सहयोगात्मक प्रक्रिया है?
A. लेव वायगोत्सकी
B. इवान पेवलॉव
C. बी. एफ. स्किनर
D. जॉन. बी. वॉटसन
लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत की एक मुख्य आलोचना है कि –
A. उनके सिद्धांत में नारी-परिपेक्ष गौण है।
B. उन्होंने पियाजे के नैतिकता विकास सिद्धांत को संदर्भ में नहीं लिया है।
C. उन्होंने बच्चों की प्रत्येक स्तर पर विशिष्ट प्रतिक्रियाएँ नहीं सुझाई हैं।
D. उन्होंने बच्चों पर कोई अनुसंधान कार्य नहीं किया है।
हावर्ड गार्डनर ने सुझाव दिया कि अलग-अलग प्रकार की बुद्धियाँ होती हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी बुद्धि गार्डनर द्वारा प्रस्तावित प्रकारों में से एक नहीं है?
A. संगीतमय
B. भाषाई
C. शारीरिक-गतिसंवेदी
D. व्यावहारिक
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प एक प्रगतिशील कक्षा में संरचनात्मक शिक्षण का उदहारण है?
A. विविध स्पष्टीकरण
B. रट कर याद करना और शब्दशः पुनरावृत्ति
C. पुरस्कार और दण्ड
D. बार-बार वेधन और अभ्यास
बहुभाषिकता के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा दृष्टिकोण उपयुक्त है?
A. विद्यार्थियों को विद्यालय अवधि के दौरान उनकी मातृभाषा या स्थानीय भाषा का उपयोग करने के लिए दंडित किया जाना चाहिए।
B. स्कूलों को केवल उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश देना चाहिए जिनकी मातृभाषा निर्देश की भाषा के समान है।
C. शिक्षक को सभी भाषाओँ का सम्मान करना चाहिए और कक्षा में एक ऐसा वातावरण स्थापित करना चाहिए जो सभी विद्यार्थियों के समावेशन को बढ़ावा दे।
D. शिक्षक को कक्षा में उन बच्चों की उपेक्षा करनी चाहिए जो कक्षा में अपनी मातृभाषा का उपयोग करते हैं।
वे बच्चे जो कि अकसर अभिभावकों को मानकीय जेंडर रेखाओं को पार करते हुए देखते हैं, जैसे कि माता को उपकरण ठीक करते हुए और पिता को बच्चों की देखभाल करते हुए; उनके संदर्भ में –
A. कम संभावना है कि वो जेंडर रूढ़ियों का अनुसरण करेंगे।
B. अधिक संभावना है कि वो जेंडर पृथक्करण का पालन करेंगे।
C. अधिक संभावना है कि वो जेंडर रूढ़ियों का पालन करेंगे।
D. कम संभावना है कि वो समाज में प्रचलित जेंडर मानदंडो के विरुद्ध होंगे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार आकलन के क्या उद्देश्य हैं –
(i) अधिगम के स्तर को सुनिश्चित करने के लिये विद्यार्थियों में तनाव उत्पन्न करना और डर पैदा करना।
(ii) शिक्षण-अधिगम क्रियाओं को दोहराना।
(iii) अधिगम और विकास को अनुकूलित बनाना।
(iv) कक्षा के अंदर और बाहर विद्यार्थियों को समर्थन देना।
A. (i), (ii) और (iv)
B. (i) और (iii)
C. (i), (ii) और (iii)
D. (ii), (iii) और (iv)
गत्यात्मक आकलन क्या समझने में मदद करता है?
A. बच्चे का बौद्धिक स्तर
B. समकक्षियों की तुलना में छात्रा का संबंधित पद
C. बच्चे की विशिष्ट अधिगम आवश्यकताएँ
D. कि बच्चा सामान्य (नियमित) विद्यालय में पढ़ने के लायक है या नहीं
‘प्रतिभाशाली’ विद्यार्थियों के सफल समावेशन हेतु, एक शिक्षक को निम्न में से क्या करने से बचना चाहिए?
A. विविध दृष्टिकोणों को व्यक्त करने के मौके देना।
B. विद्यार्थियों को शैक्षणिक संवर्द्धक गतिविधियाँ प्रदान करना।
C. शिक्षक-केन्द्रित पाठ्यक्रम को लागू करना।
D. विद्यार्थियों को उनकी रुचि की अनुसार स्वतंत्र परियोजनाएँ करने देना।
एक ऐसा तंत्र तैयार करने के लिए जो विद्यार्थियों की व्यक्तिगत विभिन्नताओं को सम्मान दे, एक अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. सभी विद्यार्थियों के लिए मानकीकृत पाठ्यचर्या का प्रयोग करना
B. अधिगम गति और परिप्रेक्ष्यों में विविधता को स्वीकृति देना
C. सभी विद्यार्थियों से अधिगम की निम्न अपेक्षाएँ करना
D. सिर्फ परीक्षा में उच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों पर ध्यान देना
एक विद्यार्थी कक्षा में ध्यान नहीं दे पाता है, आसानी से दूसरी ओर आकर्षित हो जाता है, नियुक्त स्थान पर नहीं बैठ पाता है, बेचैन रहता है और वस्तुएँ खो देता है। ये गुण निम्न में से किसके संकेतक हैं?
A. अवधान न्यूनता अतिसक्रियता विकार
B. दृश्य बाधिता
C. वाचन वैकल्य
D. लेखन वैकल्य
श्रवण बाधिता वाले विद्यार्थियों के समावेशन हेतु, एक अध्यापिका को ______
A. उस वक्त बोलने से बचना चाहिए जब विद्यार्थी उसका चेहरा ना देख पाए।
B. सांकेतिक भाषा के इस्तेमाल को हतोत्साहित करना चाहिए।
C. सहायक तकनीकों (प्रौद्योगिकी) के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
D. जानकारी प्रक्रमण के लिए अतिरिक्त समय नहीं देना चाहिए।
ऐसी गतिविधियों का चयन जिसमें अन्तः दृष्टि और अपसारी (विविध प्रकार के) उत्तर देने की संभावनाएँ हैं, वे किसे समुन्नत करती हैं?
A. रटकर याद करना / रटकर सीखना
B. सृजनात्मकता
C. कुण्ठा
D. प्रतिस्पर्द्धा
परीक्षा में कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को –
A. विशिष्ट विद्यालय में भेज देना चाहिए।
B. केवल व्यवसायिक शिक्षा पाने के लिए मार्गदर्शन देना चाहिए।
C. दण्ड देना चाहिए।
D. उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार सहायता देनी चाहिए।
कथन (A) : अर्थपूर्ण अधिगम के लिए, नई विषयवस्तु को बच्चे के मौजूदा ज्ञान से जोड़ना ज़रूरी है।
तर्क (R) : अधिगम एकरेखीय तरीके से होता है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
विद्यालयों को निम्न में से सफलता की किस धारणा को चुनौती देनी चाहिए?
A. विद्यार्थी विद्यालयों में स्वयं को दूसरों से बेहतर प्रमाणित करके सफलता प्राप्त करते हैं।
B. सफलता प्रतिस्पर्द्धा संबंधित नहीं होनी चाहिए।
C. सफलता को संकल्पित करते समय विद्यालयों को संज्ञानात्मक के साथ-साथ भावात्मक क्षेत्रों को भी महत्व देना चाहिए।
D. एक ऐसी आकलन प्रणाली जिसमें कोई पहला आता है, उसे निर्मित करते समय हम यह प्रणाली भी बना देते हैं कि कोई अंतिम स्थान पर आएगा।
किसी संप्रत्यय को पढ़ाते समय, एक अध्यापिका को निम्न में से क्या नहीं करना चाहिए?
A. सादृश्यता का विभिन्न क्षेत्रों व एक ही क्षेत्र में उपयोग करना।
B. विभिन्न परिघटनाओं में सह-सम्बन्धों को रेखांकित करना।
C. विद्यार्थियों को कार्य-कारण सम्बन्धों को खोजने के लिए कहना।
D. गैर-उदाहरणों और अपवादों के सम्मिलन का वर्जन करना।
निम्न में से अधिगम की कौन-सी तकनीक पर एक अध्यापिका को बल देना चाहिए?
A. उद्दीपक-प्रतिक्रिया द्वारा अधिगम
B. संरचनाबद्ध अन्वेषण की प्रक्रिया द्वारा अधिगम
C. रटकर सीखने द्वारा अधिगम
D. दूसरों से ज़्यादा अंक प्राप्त करने के लिए अधिगम
निम्न में से कौन-सा बाह्य अभिप्रेरणा का उदाहरण नहीं है?
A. सजा से बचना
B. रुचि
C. पुरस्कार
D. असफलता का डर
निम्न में से कौन-सा संवेग, विद्यार्थियों के अधिगम में बाधक रहेगा?
A. उत्सुकता
B. कृतज्ञता
C. जिज्ञासा
D. निराशा
एक कक्षा में जल संप्रत्यय पर चर्चा के दौरान एक बच्चा कहता है कि ‘जल रंगहीन नहीं है।’ अध्यापिका के पूछे जाने पर वह उसके घर के पास वाले नाले के गंदे जल का संदर्भ देता है। बच्चे की इस भ्रांति पर अध्यापिका की क्या प्रतिक्रिया होनी चाहिए?
A. इस उत्तर को सिरे से नकार देना चाहिए।
B. इस बात पर बल देना चाहिए कि उसका तर्क निराधार है।
C. इस उत्तर को स्वीकार कर लेना चाहिए और जल के रंगहीन होने का तर्क बताना चाहिए।
D. केवल एक ही सही उत्तर जो है कि ‘जल रंगहीन है’ पर जोर देना चाहिए।
अधिगम का सामाजिक-संरचनात्मक उपागम निम्न में से किसकी महत्ता पर बल देता है?
A. पुरस्कार और दण्ड
B. मानकीकृत आकलन
C. सांस्कृतिक संदर्भ
D. प्रतिपादक अध्यापन
अधिगम सबसे अधिक प्रभावशाली और अर्थपूर्ण होगा, यदि:
A. यह संदर्भित रूप में हो।
B. अधिगमकर्ता प्रदर्शन-अभिमुखी हो।
C. अधिगमकर्ता बाह्य कारकों से अभिप्रेरित हो।
D. जानकारी असंबंधित खण्डों में प्रस्तुत की जाए।
अंकों 0, 2, 5 और 6 के उपयोग से, बिना अंकों की पुनरावर्ती के, तीन अंकों की बनाई जा सकने वाली सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं का अंतर क्या होगा?
A. 446
B. 537
C. 447
D. 400
यदि \({({2/7})^{ – 3}}{( {{4}{{49}}} )^6} = {( {2/7} )^{2m – 1}}\) है, तब m का मान क्या होगा?
A. 4
B. 5
C. -4
D. -5
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प \(3 11 \) को निरूपित कर सकता है?
A. एक कागज़ की शीट को 22 समान भागों में विभाजित करके, उसमें से तीन भागों को छायांकित करना।
B. 11 आमों को तीन व्यक्तियों में बराबर-बराबर बाँटना।
C. एक वृत्त को 33 बराबर भागों में विभाजित करके, उनमें से 9 को छायांकित करना।
D. 1 cm, 2 cm, 3 cm…., 11 cm की त्रिज्याओं के 11 वृत्त खींचना और उनमें से 3 को छायांकित करना।
निम्न में से कौन-सी एक पूर्ण वर्ग संख्या नहीं है?
A. 2116
B. 2916
C. 3136
D. 3158
एक दुकानदार के पास 75 सोने के सिक्के और 120 चांदी के सिक्के हैं। वह इन सिक्कों को इस प्रकार पंक्ति में लगाना चाहती है कि प्रत्येक पंक्ति में एक ही प्रकार के और एक ही संख्या में सिक्के हों। उसे प्रत्येक पंक्ति में अधिकतम कितने सिक्के लगाने होंगे?
A. 5
B. 10
C. 15
D. 25
समीकरण 3 (2 – x) – (x + 6) = 2 (1 – 3x) का हल, निम्न में से किस समीकरण का भी हल है?
A. 4x + 3 = 5 + 2x
B. 9x + 5 = 4(x – 2) + 8
C. 5x + 7 = 2x + 9
D. 3x – 1 = 2x + 4
यदि a + b = 3 और a2 + b2 = 89 है, तो \(1/a + 1/b\) का मान क्या है?
A. \(3 20 \)
B. \( – {3}{{40}}\)
C. \( – {3}{{20}}\)
D. \(1 8 \)
यदि p = 3x2 – 6x – 4, q = 3 + x – 2x2 और r = -4x + x2 + 9 है, तो (p – q) + r का मान किसके बराबर है?
A. 6x2 + 11x – 9
B. 3x2 – 2x + 7
C. 3x2 – 9x + 8
D. 6x2 – 11x + 2
यदि 10x2 + x – 3 = (ax + b) (cx + d) है, जहाँ a > c है, तो \({{b + d}}{{a + c}}\) क्या है?
A. एक धनात्मक पूर्णांक
B. एक उचित भिन्न
C. एक विषम भिन्न
D. एक ऋणात्मक पूर्णांक
किसी संख्या में पहले 10% की वृद्धि की जाती है तथा फिर उसमें 10% की कमी की जाती है। इस स्थिति में उस संख्या में क्या परिवर्तन होगा?
A. कोई परिवर्तन नहीं होगा
B. 1% की वृद्धि होगी
C. 1% की कमी होगी
D. 0.1% की वृद्धि होगी
ABCD एक समलम्ब चतुर्भुज है, जिसमें AD || BC, AB = 5 सेमी, BC = 11 सेमी और AD = 7 सेमी है। DA को एक बिंदु F तक इस प्रकार बढ़ाया गया है कि AF = 3 सेमी है तथा BF⊥ DF है। तब, समलम्ब चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल क्या होगा?
A. 34 सेमी2
B. 36 सेमी2
C. 40.5 सेमी2
D. 42.75 सेमी2
दीपक 150 सेमी लंबाई और 100 मीटर चौड़ाई वाले आयताकार मैदान में दस चक्कर लगाता था। यदि उसे 0.01 किमी2 के क्षेत्रफल वाले वर्गाकार मैदान के चारों ओर चक्कर लगाने पड़े, तो उसे कितने चक्कर लगाने होंगे ताकि वह चलने की अपनी नियमित दिनचर्या को पूर्ण कर सके?
A. लगभग 5
B. ठीक 11
C. ठीक 12
D. लगभग 13
एक धातु के बेलनाकार बॉक्स के आधार की त्रिज्या 17.5 सेमी है। इसकी ऊँचाई एक मीटर है। बॉक्स की क्षमता (लीटर में) कितनी है? (π = \(22 7 \) लीजिए)
A. 90.5
B. 95
C. 96.25
D. 99
एक बक्से में कुछ पर्चियाँ रखी हुई हैं, जिन पर संख्याएँ 25, 26, 27, …., 49 लिखी हुई हैं (एक पर्ची पर एक ही संख्या लिखी है।) इस बक्से में से एक पर्ची यादृच्छिक रूप से निकाली जाती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि चुनी हुई पर्ची पर एक अभाज्य संख्या अंकित होगी?
A. 0.16
B. 0.24
C. 0.28
D. 0.36
एक कक्षा में 40 छात्रों की औसत आयु (वर्षों में) 12 है। शिक्षक की आयु जोड़ने के बाद, उन सभी की औसत आयु 13 वर्ष हो जाती है। यदि शिक्षक की सेवानिवृत्ति की आयु 55 वर्ष है, तो वह शिक्षक कितने समय बाद सेवानिवृत्त होगा?
A. 1 वर्ष
B. 2 वर्ष
C. 3 वर्ष
D. 5 वर्ष
दो संपूरक कोणों की माप क्रमशः (2a + b)° और (3a – b)° है। तो 3a का मान कितना है?
A. 54
B. 108
C. 72
D. 84
शब्द MATHS के अक्षरों में से कौन-सा घूर्णन सममिति प्रदर्शित करता है?
A. A और S
B. T और M
C. M और S
D. H और S
भुजाओं (2p – 1) सेमी, (2p + 2) सेमी और 13 सेमी से एक त्रिभुज बनाना है।
त्रिभुज की रचना के लिए, p सदैव होना चाहिए।
A. 3 से बड़ा
B. 2.5 से बड़ा
C. 6 से बड़ा
D. 5 से बड़ा
एक चतुर्भुज के चारों कोण 4 ∶ 5 ∶ 3 ∶ 6 के अनुपात में हैं। चतुर्भुज के सबसे बड़े और सबसे छोटे कोण के बीच का अंतर कितना है?
A. 40°
B. 50°
C. 60°
D. 80°
ABCD एक चतुर्भुज है, जिसमें AC ⊥ BD, AB = AD और CB = CD है। तो, ABCD को सदैव क्या होना चाहिए?
A. आयत
B. पतंग
C. समांतर चतुर्भुज
D. समचतुर्भुज
गणित पढ़ाते हुए एक अध्यापिका इस कथन पर पहुँचती है: “A का निहितार्थ B है।” इसका अर्थ है –
A. B होने के लिए A आवश्यक प्रतिबंध है।
B. A होने के लिए B आवश्यक प्रतिबंध है।
C. B होने के लिए A पर्याप्त प्रतिबंध है।
D. B होने के लिए A दोनों आवश्यक और पर्याप्त प्रतिबंध है।
श्रीमान परमजीत उच्च माध्यमिक स्तर के अपने विद्यार्थियों को ज्यामिति पढ़ा रहे हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी विधि ज्यामितीय प्रमाणों के लिए गणित की कक्षाओं में सबसे अधिक प्रयोग की जाती है।
A. निगमन विधि
B. आगमन विधि
C. विरोधाभास से उत्पत्ति
D. प्रत्युदाहरण से उत्पत्ति
सांख्यिकी, आलेखों को बनाने और आंकड़ों के विश्लेषण से कहीं अधिक है। इसमें हमारे संसार के बारे में प्रश्न पूछना और उत्तर देना, दोनों ही सम्मिलित हैं।
निम्न विकल्पों मे कौन-सा दिए गए कथन के अर्थ की व्याख्या करता है?
A. सांख्यिकी में आलेखों और आंकड़ों के विश्लेषण की अपेक्षा संख्याओं का अधिक महत्त्व है।
B. आलेखों का उपयोग केवल सांख्यिकी का परिचय देने के लिए किया जाना चाहिए।
C. छात्रों को वे प्रश्न सूत्रबद्ध करने चाहिए जो कि आँकड़ों से संबोधित हो सकें और उन प्रश्नों के उत्तर देने के लिए संबद्धित आँकड़ों को एकत्रित, व्यवस्थित और प्रदर्शित करना चाहिए।
D. सांख्यिकी केवल वास्तविक संसार के प्रश्नों को हल करने के बारे में है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा ‘बच्चे की विचार प्रक्रिया का गणितीकरण’ का संकेत देता है?
A. गणित की समस्याओं के अभ्यास और ड्रिल में बच्चे की विचार प्रक्रिया का गणितीकरण समाविष्ट है।
B. गणित की शिक्षा बहुत अधिक गणित जानने के बजाय यह जानने पर केन्द्रित होनी चाहिए कि गणितीकरण कैसे किया जाए।
C. कक्षा 12 तक गणित को पढ़ना, बच्चे के मस्तिष्क का गणितीकरण कर देगा।
D. ओलंपियाड में भाग लेना बच्चे के मस्तिष्क का गणितीकरण कर देगा।
निम्नलिखित में से कौन-सा विश्लेषणात्मक रुब्रिक नियमावली का लाभ नहीं है?
A. यह शिक्षक को नैदानिक जानकारी प्रदान करती है।
B. यह छात्रों को रचनात्मक प्रतिपुष्टि प्रदान करती है।
C. यह योगात्मक मूल्यांकन के लिए अच्छा साधन है।
D. समग्र नियमावली की तुलना में निर्देश से जुड़ना आसान है।
एक अनाथालय के तीन द्वार हैं। एक व्यक्ति ने कुछ फलों के साथ अनाथालय में प्रवेश किया और आधे फल एवं एक अतिरिक्त फल पहले द्वार के बच्चों को दिए। फिर इसी प्रकार शेष फलों के आधे फल एवं एक अतिरिक्त फल दूसरे द्वार के बच्चों को दिए एवं इसी प्रकार अंतिम द्वार तक व्यक्ति ने ऐसा किया। अंत में उस व्यक्ति के पास एक फल शेष बच गया। आरंभ में उस व्यक्ति के पास कितने फल थे?
इस समस्या को हल करने के लिए निम्न में से कौन-सी विधि सर्वाधिक उपयुक्त होगी?
A. परियोजना आधारित विधि
B. आगमनात्मक-निगमनात्मक
C. समस्या-प्रस्तुत
D. समस्या-समाधान
यदि गणित शिक्षण का उद्देश्य छात्रों में सृजनात्मक चिन्तन विकसित करना है, तो निम्नलिखित में से कौन-सी विधि/युक्ति सर्वाधिक उपयुक्त होगी?
A. औपचारिक कलनविधि का उपयोग
B. एकाधिक बंद अंत वाली समस्याओं का उपयोग
C. व्याख्यान विधि का प्रयोग
D. एकाधिक समाधान वाले कार्यों का उपयोग
निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियाकलाप गणित में समस्या समाधान को छात्रों में प्रोत्साहित करने में शिक्षक की सहायता करेगा?
A. अंतः कक्षा पहेलियाँ/प्रश्नोत्तरी का संचालन करना
B. प्रश्नों या समस्याओं को हल करना और हल को वापस जाँचना
C. गणित मेले का आयोजन करना
D. पढ़ाने के लिए गणितीय मॉडल का प्रयोग करना
माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों में ‘गणित की चिंता’ सामान्य रूप से देखने को मिलती है।
निम्नलिखित में से कौन-सी युक्तियाँ अधिगमकर्ताओं में ‘गणित की चिंता’ से निपटने हेतु प्रभावी हैं?
(a) विद्यार्थियों से बातचीत करते समय सकारात्मक दृष्टिकोण रखना।
(b) सहयोगी कार्य करने को देना तथा समूह सहभागिता को बढ़ावा देना।
(c) ऐसे बच्चों के माता-पिता को घर पर ट्यूशन लगवाने के लिए कहना।
(d) ऐसे बच्चों को अलग करना और गणित की कक्षा में आगे की बेंच पर बैठाना।
सही विकल्प चुनिए:
A. (a) और (d)
B. (a), (c) और (d)
C. केवल (d)
D. (a) और (b)
निम्नलिखित में से कौन-से कार्य से छात्रों में गणित में आलोचनात्मक चिंतन को विकसित करने की न्यूनतम संभावना है?
A. 72 x 63 को तीन विभिन्न तरीकों से हल कीजिये और परिणामों की तुलना कीजिये।
B. समीकरण 7x + 3 = 24 को प्रदर्शित करने वाली दो स्थितियों को सूत्रबद्ध कीजिये।
C. एक छात्रा ने त्रिज्या 3.5 सेमी और ऊँचाई 10 सेमी वाले एक लंबवृत्तीय बेलन का आयतन 38.5 सेमी3 ज्ञात किया। उसने कहाँ गलती की?
D. त्रिज्या 3.5 सेमी और ऊँचाई 10 सेमी वाले एक लंबवृत्तीय बेलन का आयतन ज्ञात कीजिये।
नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : चंद्रमा का एक ही मुख सैदव पृथ्वी के सम्मुख रहता है।
कारण (R) : पृथ्वी के इर्द-गिर्द परिक्रमण करने के साथ चंद्रमा अपनी धुरी पर एक घूर्णन पूरा करता है।
A. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या करता है।
B. A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. A सही है लेकिन R गलत है।
D. R सही है लेकिन A गलत है।
रस को शहद में बदलने की प्रक्रिया में जल की मात्रा के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा विकल्प सही है?
A. यह बढ़ जाती है
B. यह घट जाती है
C. इसमें बदलाव नहीं होता
D. यह बढ़ सकती है या घट सकती है
मछलियों के शरीर की सतह को सूक्ष्मजीवियों से होने वाले क्षय से निम्नलिखित में से किस चीज़ की उपस्थिति रक्षा करती है?
A. शल्क
B. श्लेष्म परत
C. पंख
D. तिमिवसा (बलबर)
नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : शेर घास नहीं खाता।
कारण (R) : बहुत से जंतु सेल्यूलोज़ का पाचन नहीं कर पाते हैं।
इनके बारे में आप क्या कह सकते हैं?
A. A और R दोनों सत्य हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
B. A और R दोनों सत्य हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. A सत्य है लेकिन R असत्य है।
D. A असत्य है लेकिन R सत्य है।
X एक पुष्प विहीन और बीज विहीन पादप है जो ज़मीन पर उगता है। निम्न में से कौन-सा X हो सकता है?
A. चीड़ का वृक्ष
B. शैवाल
C. आर्किड
D. फर्न (पर्णांग)
निम्नलिखित में से किस कार्बोहाइड्रेट के स्रोत में ग्लूटेन होता है, जिसके कारण कुछ व्यक्तियों को एलर्जी हो सकती है?
A. चावल
B. गेंहूँ
C. रागी
D. ज्वार
निम्न में से कौन-सा रासायनिक परिवर्तनों का सेट है?
(A) दूध में चीनी मिलाना
(B) दूध से दही जमाना
(C) दूध से पनीर बनाना
(D) दही से लस्सी बनाना
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (A) और (D)
निम्न में से कौन-सा सबसे मजबूत प्राकृतिक तंतु है?
A. ऊन
B. रेशम
C. फ़्लीस (कर्तित ऊन)
D. जूट (पटसन)
निम्न में से कौन-सा एक कृत्रिम सूचक है?
A. हल्दी का विलयन
B. लिटमस विलयन
C. मेथिल ऑरेंज विलयन
D. गुड़हल विलयन
अदिति अपने मित्र को एक गुप्त संदेश भेजना चाहती है। उसनें अपने मित्र को एक पत्र दिया जिसमें कुछ भी लिखा हुआ दिखाई नहीं दे रहा था। उसने अपने मित्र से कहा कि वह कागज़ पर चुकंदर का रस मल दे जिसके बाद गहरे लाल रंग में संदेश दिखने लगेगा। अदिति ने संदेश लिखने के लिए निम्न में से किस पदार्थ का प्रयोग किया होगा?
A. साधारण लवण
B. ग्लूकोज विलयन
C. बेकिंग सोडा विलयन
D. नींबू का रस
समरूप जुड़वाँ का जन्म _________होता है।
A. अलैंगिक प्रजनन से
B. दो अंडों के निषेचन से
C. दो शुक्राणु द्वारा एक अंडे के निषेचन से
D.
एक शुक्राणु द्वारा एक अंडे के निषेचन से
सर्दी के दिनों में दरवाजे का धातु का हैंडल, उसी जैसे प्लास्टिक के हैंडल से अधिक ठंडा क्यों महसूस होता है?
A. प्लास्टिक की अपेक्षा धातु ऊष्मा की बेहतर अवशोषक है।
B. प्लास्टिक की अपेक्षा धातु ऊष्मा की बेहतर संवाहक है।
C. धातु की अपेक्षा प्लास्टिक ऊष्मा की बेहतर विकरक है।
D. धातु की अपेक्षा प्लास्टिक ऊष्मा की बेहतर अवशोषक है।
नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : पराश्रव्य ध्वनि मनुष्यों के लिए अश्रव्य है।
कारण (R) : मानव कान की श्रवण सीमा 20 Hz से 20000 Hz है।
A. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या करता है।
B. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. A सही है लेकिन R सही नहीं है।
D. A और R दोनों सही नहीं हैं।
किसी इमारत में तड़ित चालक क्यों लगाया जाता है?
A. यह तड़ित (बिजली) को इमारत पर गिरने से पहले ही विकर्षित कर देता है।
B. यह बिजली को उस क्षेत्र में बलपूर्वक गिरा देता है जहाँ कोई इमारत न हो।
C. बिजली की इमारत से टकराने पर उत्पन्न आवेश को यह भूमि में संवाहित कर देता है।
D. यह बिजली की विद्युत् शक्ति को एकत्र कर लेता है।
यदि हम प्राकृतिक रेशों के कपड़ों की अपेक्षा कृत्रिम/संश्लेषित रेशों के कपड़े पहने हों, तो आग दुर्घटना में गंभीर रूप से जलने की संभावना होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कृत्रिम/संश्लेषित रेशे-
A. जलने पर राख बन जाते हैं
B. जलने पर पिघलकर द्रव होकर वाष्पित हो जाते हैं
C. जलने पर चिपचिपा द्रव बन जाते हैं
D. लपटों के साथ जलते हैं
निम्न में से कौन-सा मिश्रणों का समूह है?
A. वायु, जल, लकड़ी
B. लकड़ी, नमक, रेत
C. नमक, रेत, जल
D. लकड़ी, वायु, रेत
एक साइकिल सवार 2 मिनट में 360 मीटर की दूरी तय करता है। उसकी चाल ज्ञात कीजिए।
A. 180 ms-1
B. 60 ms-1
C. 03 ms-1
D. 30 ms-1
एक अवतल दर्पण की फ़ोकस दूरी 20 से.मी. है। आभासी प्रतिबिंब बनाने के लिए वस्तु को अवतल दर्पण से कितनी दूरी पर रखा जा सकता है?
A. 10 से.मी.
B. 20 से.मी.
C. 40 से.मी.
D. 80 से.मी.
जब एक छड़-चुंबक, लोहे के बुरादे के समीप लाई जाती है तो लोहे का बुरादा उसके अधिकांशतः किस भाग पर चिपकता है?
A. अधिकांशतः मध्य में
B. केवल मध्य में
C. सभी जगह समान रूप से
D. अधिकांशतः दोनों किनारों पर
A, B, C और D निम्न चार माध्यमों को निरूपित करते हैं:
A = वायु,
B = जल,
C = लोह,
D = निर्वात,
ऊपर दिए गए किन माध्यमों में ध्वनि की चाल क्रमशः न्यूनतम और अधिकतम होगी?
A. A और D
B. B और C
C. A और C
D. D और C
किसी शिक्षक ने एक पत्ती को परखनली में रखा और उसमें स्पिरिट (एल्कोहोल) डाला। अब उन्होंने परखनली को तब तक गर्म किया जब तक उसमें से सारा हरा रंग बाहर नहीं निकल गया। फिर उन्होंने पत्ती को बाहर निकाला और उस पर आयोडीन विलयन डाला। छात्रों ने निम्न कथन अपनी कॉपी में लिखे-
(A) पत्ती का रंग नीला-काला हो गया।
(B) पत्ती में स्टार्च है।
निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. A प्रेक्षण है, B निष्कर्ष है।
B. A निष्कर्ष है, B प्रेक्षण है।
C. A और B दोनों प्रेक्षण हैं।
D. A और B दोनों निष्कर्ष हैं।
निम्न में से क्या विद्यालय में विज्ञान मेला आयोजित करने का उपयुक्त उद्देश्य है?
A. समाज में विद्यालय का अच्छा प्रचार करना।
B. विज्ञान में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाना।
C. प्रशासनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में विद्यालय की सहायता करना।
D. विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना।
छात्रों की समझ के स्तर के अनुसार विज्ञान की पाठ्यचर्या अपनाना उसकी _______ को सुनिश्चित करता है।
A. विषय-वस्तु वैधता
B. ऐतिहासिक वैधता
C. संज्ञानात्मक वैधता
D. पर्यावरणीय वैधता
कक्षा VII के शिक्षक ने विद्यार्थियों को कार्य देने के लिए 25 पौधों को वर्गीकृत करने की योजना बनाई। निम्न में से कौन-सी योजना जांच-आधारित शिक्षण को सर्वाधिक प्रोत्साहित करता है?
A. शिक्षक ने वैज्ञानिक वर्गीकरण प्रणाली को समझाया और दर्शाया।
B. शिक्षक ने छात्रों को वर्गीकरण के नियम समझाए और उन्हें पौधों का वर्गीकरण करने को कहा।
C. शिक्षक ने प्रत्येक छात्र को अपने तरीके से वर्गीकृत करने की और विचार-विमर्श करने की अनुमति दी।
D. शिक्षक पौधे दिखाने के लिए विद्यार्थियों को एक क्षेत्रीय दौरे (क्षेत्र भ्रमण) पर ले गए।
नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों में ऐतिहासिक घटनाओं का सम्मिलन होना चाहिए।
कारण (R) : विज्ञान की पूर्ण समझ के विकास के लिए विज्ञान की अवधारणाओं के ऐतिहासिक विकास को समझना महत्वपूर्ण है।
A. A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।
B. A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या करता है।
C. A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
D. A और R दोनों असत्य हैं।
विज्ञान के मूल्यांकन के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) वस्तुनिष्ठता और समतुल्यता के लिए सभी विद्यार्थियों को एक ही प्रकार के कार्य देने चाहिए।
(b) उत्तरों के मूल्यांकन में सही वैज्ञानिक शब्दावली का उपयोग एकमात्र मानदंड होना चाहिए।
(c) विद्यार्थियों का अपने उत्तरों के लिए दिया गया तर्क मूल्यांकन का एक आधार होना चाहिए।
A. केवल A
B. केवल B
C. A और B
D. केवल C
निम्नलिखित में से कौन-से कथन विज्ञान की प्रकृति का वर्णन करते हैं?
(a) वैज्ञानिक ज्ञान अस्थायी है।
(b) वैज्ञानिक व्याख्याएँ खंडन योग्य होती हैं।
(c) यह हमारे आसपास की दुनिया की व्याख्या करने का एक प्रयास है।
(d) यह ज्ञान का परम भंडार है।
A. a, b और c
B. b, c और d
C. c, d और a
D. d, a और b
माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान की शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 1970 के पूर्वार्द्ध में निम्न में से किसे सूक्ष्मतर स्तर पर सम्मिलित किया गया?
A. होशंगाबाद विज्ञान शिक्षण कार्यक्रम [HSTP]
B. लोक जुंबिश [LJ]
C. जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम [DPEP]
D. अटल टिंकरिंग लैब [ATL]
खोज द्वारा विज्ञान शिक्षण –
A. अधिगम के उत्पादों पर ध्यान देता है।
B. अधिगम की प्रक्रियाओं पर ध्यान देता है।
C. शिक्षक-केंद्रित उपागम है।
D. स्मृति-केंद्रित उपागम है।
कक्षा VII के विज्ञान शिक्षक ने अपने विद्यार्थियों से एक क्रिया-कलाप करने के लिए कहा, जिसमें उन्हें अपने 10 साथियों के शरीर का तापमान मापना है और अपने प्रेक्षणों को रिकॉर्ड करना है। इस विधि से कौन-सी प्रक्रिया में निपुणता मापी जा सकती है?
A. प्रयोग करना
B. निष्कर्ष निकालना
C. मापना
D. संप्रेषण करना