CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part74

समीप-दूराभिमुख सिद्धांत को निम्नलिखित में से किस उदाहरण में दर्शाया गया है?
A. शिशु अपनी बाहों के इस्तेमाल से पहले दृष्टि विकसित करते हैं।
B. शिशु संज्ञानात्मक क्षमता विकसित करते हैं और फिर भाषा सीखते हैं।
C. शिशु पहले अपने धड़ और फिर अपने हाथ और पैर हिलाना सीखते हैं।
D. शिशु बुदबुदाने से पहले किलकना सीखते हैं।

अभिकथन (A) : आर्थिक रूप से कमज़ोर आय वाले परिवारों के बच्चों का बचपन उच्च आय वाले परिवारों के बच्चों की तुलना में बहुत अलग होता है।

कारण (R) : अलग-अलग संस्कृतियों में बच्चों द्वारा बचपन का काल अलग-अलग अनुभव किया जाता है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों सत्य हैं।

बेहतर एथलेटिक (शारीरिक) क्षमताएँ, नियमों के साथ खेलों में भागीदारी, तार्किक विचार प्रक्रियाएँ जो मूर्त अनुभवों के आसपास केन्द्रित होती हैं, वे किस अवधि के लक्षण हैं?
A. शैशवावस्था
B. प्रारंभिक बचपन
C. मध्य बचपन
D. किशोरावस्था

निम्नलिखित में से समाजीकरण के द्वितीयक कारक कौन-से हैं?

(i) पुस्तकें और पत्रिकाएंँ

(ii) निकट परिवार

(iii) मीडिया

(iv) विद्यालय

A. (iii), (iv)
B. (ii), (iv)
C. (i), (iii), (iv)
D. (ii), (iii), (iv)

पियाजे के अनुसार आनुवंशिक रूप से क्रमादेशित जैविक परिवर्तनों का होना क्या कहलाता है?
A. संतुलन
B. अनुकूलन
C. परिपक्वता
D. सामाजिक प्रसारण

जीन पियाजे द्वारा प्रस्तावित अवस्था और उसकी विशेषताओं के सही सुमेलित युग्म का चयन कीजिए।
A. संवेदी पेशीय गामक अवस्था – मानसिक प्रहस्तन से जूझना
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था – वस्तु स्थायित्व का विकास
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था – संचालन क्रियाएंँ कर पाते हैं लेकिन अमूर्त नहीं
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था – प्रतिवर्ती क्रियाओं को मानसिक रूप से करने में अक्षम

बच्चे का अपने आप से बात करना –
A. उनका अहंकेंद्रवाद का द्योतक है।
B. उनकी सोच को विनियमित करने में उनकी मदद करता है।
C. उनके मनोवैज्ञानिक और भाषा विकास में बाधा डालता है।
D. गंभीर व्यवहार संबंधी समस्याओं का पहचानकर्ता है।

लेव वायगोत्स्की के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से सांस्कृतिक उपकरण के उदाहरण हैं जो हमारे कामकाज में सहायता और परिवर्तन करते हैं?

(i) मानचित्र

(ii) भाषा

(iii) कैलकुलेटर

(iv) स्कीमा

A. (ii), (iv)
B. (i), (iii)
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

निम्नलिखित में से किस शैक्षणिक सिद्धांत की लेव वायगोत्स्की द्वारा वकालत नहीं की जाएगी?
A. पुरस्कार और दंड को नियोजित करें
B. सामाजिक संपर्क को बढ़ावा देना
C. सहकारी शिक्षा का प्रयोग
D. बच्चों को सांस्कृतिक साधनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहन

निम्नलिखित में से कौन बाल केन्द्रित कक्षा को नहीं दर्शाता है?
A. गतिविधि के अनुसार बैठने की व्यवस्था में परिवर्तन।
B. बच्चों की प्रगति गुणात्मक रूप से और विकास के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट की जाती है।
C. शिक्षक पाठ्यपुस्तक पढ़ता है और छात्रों को कॉपी करने के लिए ब्लैकबोर्ड पर उत्तर लिखता है।
D. बच्चे जो कर रहे हैं उसमें तल्लीन हैं।

लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत में ‘सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने’ के चरण की विशेषता है –
A. पारस्परिकता की समझ
B. अधिकार का डर और सज़ा से बचना
C. दूसरों का स्नेह और अनुमोदन प्राप्त करना
D. कानूनों को बनाए रखना समाज के प्रत्येक सदस्य का व्यक्तिगत कर्तव्य है

हॉवर्ड गार्डनर के अनुसार –
A. बुद्धि एक इकाई है।
B. बुद्धि के कई अलग-अलग प्रकार है।
C. बौद्धिक लक्षणों को तीन आयामों-संचालन, सामग्री और उत्पादों में वर्गीकृत किया जा सकता है।
D. बुद्धि में एक सामान्य कारक और कुछ विशिष्ट कारक होते हैं।

जेंडर तटस्थ भाषा का प्रयोग व जैविक रूप से निर्धारित होने के बजाय एक सामाजिक निर्माण के रूप में जेंडर पर चर्चा करने से –
A. जेंडर भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा।
B. जेंडर पक्षपात सुदृढ़ होंगे।
C. जेंडर अनुपालन का प्रोत्साहन होगा।
D. जेंडर रूढ़िवादिता को चुनौती मिलेगी।

विविध पृष्ठभूमि के बच्चों को सीखने की सुविधा के लिए शिक्षक द्वारा ______ का पालन किया जाना चाहिए।
A. मानकीकृत पाठ्यक्रम
B. पाठ्यपुस्तक केन्द्रित शिक्षाशास्त्र
C. विभेदित निर्देशात्मक शैलियाँ
D. योगात्मक मूल्यांकन

बच्चों के मूल्यांकन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. मूल्यांकन का प्रयोग सीखने को सुसाध्य करने के लिए किया जाना चाहिए तथा इसमें विविध तरीकों को शामिल करना चाहिए।
B. मूल्यांकन हमेशा शिक्षण अधिगम से अलग गतिविधि के रूप में किया जाना चाहिए।
C. मूल्यांकन को शिक्षक को अपनी शिक्षाशास्त्रीय गतिविधियों पर मनन करने के लिए मौके देने चाहिए।
D. मूल्यांकन को संज्ञानात्मक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

शिक्षा में समावेशन का तात्पर्य है कि :
A. छात्रों को उनकी क्षमता के आधार पर चुनिंदा रूप से प्रवेश दिया जाता है।
B. छात्र स्कूल की मांँग के अनुसार समायोजन करते हैं।
C. व्यक्तिगत विभिन्नताओं के बावजूद सभी छात्र एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।
D. विकलांग छात्र अलग से विशेष स्कूलों में पढ़ते है।

निम्नलिखित में से कौन-सी दिव्यांगता लिखित सामग्री को पढ़ने और समझने में चुनौतियों का कारण बनती है?
A. गतिमान दिव्यांगता
B. श्रवण बाधिता
C. गुणजवैकल्य
D. पठनवैकल्य

निम्न में से कौन-सा सुविधाहीन और वंचित समूहों के शिक्षार्थियों को शामिल करने में बाधा उत्पन्न करेगा?
A. लचीला पाठ्यक्रम
B. गैर-प्रासंगिक सामग्री
C. शिक्षार्थी केन्द्रित शिक्षाशास्त्र
D. व्यापक मूल्यांकन

शिक्षकों द्वारा विविध शैक्षणिक रणनीतियों के उपयोग से निम्नलिखित में से किन छात्रों  को समावेशन में मदद मिलेगी?

(i) वाक्बाधित छात्र

(ii) दृष्टिबाधित छात्र

(iii) प्रतिभाशाली छात्र

(iv) सृजनात्मक छात्र

A. (i)
B. (ii), (iii)
C. (i), (ii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गयी दिव्यांगता और सम्बंधित छात्रों के समावेशन हेतु यथोचित संयोजन रणनीति का सही युग्म है?
A. लेखनवैकल्य : बिना रेखाओं वाली कार्यपुस्तिका पर लेखन अनिवार्य करना
B. पठनवैकल्य : बड़े और छोटे अक्षरों को मिश्रित करके लेख पढ़ने को देना
C. गतिमान दिव्यांगता : भूतल पर कक्षाओं का प्रावधान
D. दृश्य बाधित : संचार के लिए सांकेतिक भाषा का उपयोग करना

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प विद्यार्थियों की सोच को सुसाध्य करता है?
A. वेधन और अभ्यास
B. बिना समझे नकल करना
C. साथियों के साथ चर्चा करना
D. निष्क्रिय रूप से सुनना

ऐसी स्थितियांँ ________ महत्वपूर्ण हैं जहांँ छात्र लंबे समय तक ________ श्रोता होते हैं।
A. टालना, निष्क्रिय
B. पैदा करना, निष्क्रिय
C. निषेद्य करना, सक्रिय
D. पुनर्बलित करना, आज्ञाधीन

अधिगम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. छात्र सबसे अच्छा तब सीखते हैं जब वे सांस्कृतिक रूप से अप्रासंगिक गतिविधियों में भाग लेते हैं।
B. सार्थक गतिविधियों में भाग लेने पर छात्र सबसे अच्छा सीखते हैं।
C. छात्र सबसे कम तब सीखते हैं जब वे सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक गतिविधियों में भाग लेते हैं।
D. विद्यार्थी सबसे कम सीखते हैं जब वे सार्थक गतिविधियों में भाग लेते हैं।

निर्देश तैयार करते समय, एक शिक्षक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके निर्देश :
A. छात्रों को भ्रमित और हतोत्साहित न करें।
B. पाड़ की सुविधा न दें।
C. अधिगम को मद्यास्थ न करें।
D. अधिगम के स्थानांतरण में मददगार न हो।

अधिगम के सामाजिक-रचनात्मक दृष्टिकोण को समर्थन देने वाले शिक्षाविदों द्वारा निम्नलिखित में से किसे बढ़ावा नहीं दिया जाता है?
A. व्यवहार का अनुकूलन करना
B. खोजी अधिगम
C. पाड़ प्रदान करना
D. सांस्कृतिक साधनों का प्रयोग करना

छात्रों के समस्या समाधान कौशल को बढ़ाने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सी एक अच्छी रणनीति है?
A. ऐसी परिस्थितियांँ बनाएँ जिनमें ज्ञान के अनुप्रयोग की मांँग हो।
B. रटने-याद करने के लिए तथ्यों की एक सूची दें।
C. छात्रों को बोर्ड पर लिखी जानकारी की नकल करने का निर्देश दें।
D. परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विषयवस्तु पढ़ाएंँ।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part24

एक शिक्षक को बच्चों के बीच भ्रांतियों का किस तरह समाधान करना चाहिए?
A. उनकी भ्रांतियों की पहचान करें लेकिन उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
B. उनकी भ्रांतियों के प्रत्युत्तर हेतु अवसर प्रदान करने चाहिए।
C. भ्रांतियों को व्यक्त करने के लिए बच्चों को दण्डित करना चाहिए।
D. उन्हें सीधे एक उपचारात्मक शिक्षक के पास भेजना चाहिए।

अधिगम की प्रक्रिया में शर्मिंदगी _______ है।
A. आवश्यक
B. हानिकारक
C. का कोई संबंध नहीं
D. महत्त्वपूर्ण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रस्तावित बदलाव है –
A. मानकीकरण से लचीलापन
B. रचनात्मक मूल्यांकन से योगात्मक मूल्यांकन
C. संरचनाओं की समझ से परीक्षा के लिए सीखना
D. बहुविषयकता से कठोरता

अधिगम को ______ के बजाय _______ की ओर निर्देशित किया जाना चाहिए।
A. प्रतियोगिता, अनुकृति
B. अनुकृति, प्रतियोगिता
C. समझने, रटने
D. रटने, समझने

निम्नलिखित में से मौर्य साम्राज्य में उत्तराधिकार का कौन-सा क्रम सही है?
A. चंद्रगुप्त मौर्य, अशोक, बिंदुसार, दशरथ मौर्य
B. चंद्रगुप्त मौर्य, बिंदुसार, अशोक, दशरथ मौर्य
C. चंद्रगुप्त मौर्य, बिंदुसार, दशरथ मौर्य, अशोक
D. चंद्रगुप्त मौर्य, दशरथ मौर्य, बिंदुसार, अशोक

उच्च प्राथमिक स्तर पर इतिहास की कक्षा में तिथियों के प्रयोग का आधार कौन-सा हो सकता है?
A. सन्निकट तिथियाँ 
B. सुनिश्चित तिथियाँ 
C. स्थिर तिथियाँ 
D. कोई तिथि नहीं

सातवाहनों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. सातवाहन दक्षिण भारत में शक्तिशाली नहीं थे।
B. सातवाहन शासक दक्षिणपंथ के अधिपति के रूप में जाने जाते थे।
C. सातवाहन शासकों ने अपनी सेना उत्तरी समुद्र तटों पर भेजी।
D. शिवस्कंद सातकर्णि सातवाहन के एक अति महत्वपूर्ण शासक थे।

मंदिर के बारे में दिए गए (A), (B) और (C) कथनों पर विचार कर सही उत्तर का चयन करें।

(A) मंदिर नगर, नगरीकरण का एक महत्वपूर्ण प्रतिरूप प्रस्तुत करते थे।

(B) मंदिर, अर्थव्यवस्था और समाज दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते थे।

(C) शासक विभिन्न देवी-देवताओं के प्रति अपना भक्तिभाव दर्शाने के लिए मंदिर बनवाते थे।

A. A, B और C सभी सही हैं
B. A और B सही हैं, C सही नहीं है
C. A और C सही हैं, B सही नहीं है।
D. B और C सही हैं, A सही नहीं है

महायान, बौद्ध धर्म की आरंभिक मान्यताओं से निम्न में से किन कारणों से भिन्न था?

A. इसमें बुद्ध की उपस्थिति संकेतों द्वारा दर्शाई गई। 

B. इसमें बोधिसत्व एकांतवास में रहते थे। 

C. इसमें बुद्ध की प्रतिमाएँ बनाई गई थीं। 

D. बोधिसत्व अन्य लोगों को शिक्षा देने के लिए सांसारिक परिवेश में रम गए। 

एक सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A और B सही हैं। 
B. B और C सही हैं। 
C. C और D सही हैं। 
D. A और D सही हैं। 

कथन (A) : गुजरात और बंगाल में ज़ब्त व्यवस्था प्रचलित थी।

कारण (R) : यह व्यवस्था उन स्थानों पर लागू की गई थी जहाँ पर भूमि का निरीक्षण और उसका लेखा-जोखा सावधानीपूर्वक रखा गया था।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है
D. (A) ग़लत है लेकिन (R) सही है

‘मंडप’ क्या था?
A. मंदिर का एक पवित्र स्थल
B. एक सभागार जहाँ लोग इकट्ठे हो सकें
C. स्तूप के चारों ओर निर्मित एक पथ
D. वह स्थल जहाँ देवी-देवताओं की मूर्ति रखी होती थी

निम्नलिखित कथनों के आधार पर सही विकल्प की पहचान कीजिए:

अभिकथन (A) : बहादुर शाह ज़फर द्वारा विद्रोहियों को दिए गए समर्थन ने लोगों और शासन करने वाले परिवारों पर सकारात्मक असर डाला।

कथन (R) : लोगों ने मुगलों को वैकल्पिक शासन के तौर पर देखा जो ब्रिटिश राज को चुनौती देने में सहायता कर सकते थे।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही है लेकिन (R) ग़लत है
D. (A) और (R) दोनों सही हैं

अलवार संत ________ उपासक थे।
A. विष्णु
B. शिव
C. शंकर
D. कृष्ण

सतनामी आंदोलन की शुरुआत ________की थी। 
A. हरिदास ने
B. ज्योतिदास ने
C. घासीदास ने
D. सूरदास ने

औपनिवेशिक काल में नए शहर बने, कई कस्बे विकसित हुए। इसका ये परिणाम हुआ कि-

(A) वे केवल शिक्षित और ऊँची जातियों के भू-स्वामियों को ही आकर्षित कर पाये।

(B) उन्होंने मजदूरों के लिए अच्छी कार्य-दशाएँ और श्रमिक-अधिकार प्रस्तुत किये।

(C) उन्होंने दलित जातियों के लिए दिन-प्रतिदिन होने वाले अपमान से बचने का रास्ता बनाया।

सही विकल्प चुनें:

A. केवल A सही है
B. केवल B सही है 
C. केवल C सही है
D. A, B और C तीनों सही हैं

गाँधीजी विभिन्न जन आंदोलनों में लोगों को एकजुट करने में सफल रहे-

A. अहिंसा और सत्याग्रह का मार्ग अपनाकर

B. भारत की स्वतंत्रता का आह्वान करके

C. अंग्रेजों की नीतियों के विरुद्ध प्रार्थना और अनशन करके

D. लोगों की आवश्यकताएँ समझकर और क्षेत्रीय मुद्दों को उठाकर

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और D

यदि आप एक चरमपंथी नेता होते, तो अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध आपने निम्न में से कौन-सा तरीका अपनाया होता –

(A) अंग्रेजी संस्थानों तथा वस्तुओं का बहिष्कार

(B) क्रांतिकारी हिंसा तथा बल का प्रयोग

(C) अंग्रेजी शासन के विरुद्ध प्रदर्शन करते, याचिकाएँ दायर करते तथा लेख लिखते

सही विकल्प का चयन कीजिए I

A. A तथा B
B. A तथा C
C. B तथा C
D. A, B तथा C

कांग्रेस को औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध सभी भारतीयों की ओर से बोलने के लिए बुलावा दिया गया –
A. वे विदेशी शासन के विरुद्ध लड़ाई के लिए प्रत्येक व्यक्ति का पूरा समर्थन चाहते थे।
B. केवल वही एकमात्र दल था जिसमें सभी भारतीयों को संगठित कर विरोध के लिए तैयार करने की शक्ति थी।
C. इसने स्वयं को सभी समुदायों के प्रतिनिधि के रूप में प्रदर्शित किया था।
D. स्वतंत्रता के लिए लड़ाई में लोगों ने अपना संपूर्ण विश्वास तथा समर्थन इस दल को दिया था।

जल का संकरा भाग जो दो बड़े जल निकायों, जैसे समुद्रों या महासागरों को जोड़ता है, वह क्या कहलाता है?
A. जलसंधि
B. स्थलसंधि
C. नहर
D. खाड़ी

कथनों A तथा B को पढ़िए और उनके आधार पर सही विकल्प चुनिए।

कथन A : भारत में 82° 30′ पश्चिम देशांतर को मानक याम्योत्तर माना गया है।

कथन B : 82° 30′ पूर्व देशांतर के स्थानीय समय को पूरे देश का मानक समय माना जाता है।

A. A सही है, B गलत है 
B. A गलत है, B सही है 
C. A और B दोनों सही हैं 
D. A और B दोनों गलत हैं

भारत के संदर्भ में कथनों A, B और C पर विचार करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए।

(A) भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।

(B) कर्क रेखा देश के लगभग बीचों बीच से गुजरती है।

(C) भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 68° 7′ तथा 97° 25′ अक्षांशों के बीच है।

A. B और C सही हैं जबकि A गलत है
B. A और B सही हैं जबकि C गलत है
C. A और C सही हैं जबकि B गलत है
D. A, B और C तीनों सही हैं I

निम्नलिखित सूचना के आधार पर आपको ग्लोब पर किसी स्थान की सही स्थिति निरूपित करनी है

‘यह 20° अक्षांश पर स्थित है।’

इस सूचना के आधार पर आप ________

A. आराम से ग्लोब पर इस स्थान की सही स्थिति निरूपित कर सकते हैं।
B. पूर्वी या पश्चिमी अक्षांश के संकेत के साथ-साथ उस जगह के देशांतर की भी आवश्यकता होगी।
C. उत्तरी या दक्षिणी अक्षांश के संकेत की भी आवश्यकता होगी।
D. उत्तरी या दक्षिणी अक्षांश के संकेत के साथ-साथ उस जगह के देशांतर की भी आवश्यकता होगी।

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें।

कथन (A). रेगिस्तान में रातें गर्म होती हैं

कथन (B). रेत और चट्टानें गर्मी उत्सर्जित करती हैं और तापमान बढ़ाती हैं।    

A. A और B दोनों सही हैं और B, A की सही व्याख्या है
B. A और B दोनों सही हैं और B, A की सही व्याख्या नहीं है
C. A सही है और B गलत है
D. A गलत है और B सही है

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-

(a) हिमालयी क्षेत्र जंगली बकरी और हिम तेंदुआ
(b) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह महोगनी और शीशम के पेड़
(c) गिर वन एशियाई शेर
See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part19

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सुमेलित हैं?

A. केवल (a)
B. केवल (a) और (c)
C. केवल (b) और (c) 
D. (a), (b) और (c)

निम्नलिखित कथनों के आधार पर सही विकल्प की पहचान कीजिए। 

अभिकथन (A) : पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन को बनाए रखने के लिए सभी प्राणी अनिवार्य हैं I

कारण (R) : जैव-मंडल में सजीव परस्पर संबंधित और एक दूसरे पर अन्योन्याश्रित हैं।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है 
C. (A) सही है लेकिन (R) ग़लत है 
D. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) : सूर्य से आने वाली वह ऊर्जा जिसे पृथ्वी रोक लेती है, आतपन कहलाती है।

कथन (B) : आतपन की मात्रा भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर घटती है।

A. A सही है, B गलत है
B. A गलत है, B सही है
C. A और B दोनों सही हैं
D. A और B दोनों गलत हैं

निम्नलिखित कथनों के आधार पर सही विकल्प की पहचान कीजिए:

अभिकथन (A) : आतपन की मात्रा भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर घटती है।

कारण (R) : पृथ्वी का अक्ष सूर्य के चारों ओर परिक्रमण की समतल कक्षा से \(66{{{1^ }}}{2}\) का कोण बनाता है जो विभिन्न अक्षांशों पर प्राप्त होने वाले आतपन की मात्रा को बहुत प्रभावित करता है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं

मानवीय बस्तियों के लिए आदर्श बसाव स्थान के चयन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी परिस्थितियां उपयुक्त है/हैं?

(A) अनुकूल जलवायु

(B) जल की उपलब्धता

(C) उपयुक्त भूमि

(D) अनुपजाऊ मिट्टी

A. केवल A और B
B. केवल C और D
C. केवल A, B और C
D. केवल A, B और D

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन A : मृदा का निर्माण जैव पदार्थों, खनिजों तथा पृथ्वी पर पाई जाने वाली अपक्षयित चट्टानों से होता है।

कथन B : स्थलरूप मृदा के प्रकार को निर्धारित नहीं करते हैं।

A. A सत्य है, B असत्य है। 
B. A असत्य है, B सत्य है। 
C. A और B दोनों सत्य हैं। 
D. A और B दोनों असत्य हैं। 

प्रारंभिक स्तर पर एक शिक्षिका अपनी कक्षा में एक शहर में जनसंख्या घनत्व का संप्रत्यय पढ़ा रही है। इस विषय की स्पष्टता हेतु उसे निम्नलिखित में से किन-किन का प्रयोग करना चाहिए?

(A) उस शहर में रहने वाले लोगों की संख्या

(B) उस शहर का क्षेत्रफल

(C) देश का जनसंख्या पिरामिड

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल A
B. केवल A और B
C. केवल B और C
D. A, B और C तीनों

निम्नलिखित में से कौन-सी फसल कम उपजाऊ तथा बलुई मृदा में उगाई जा सकती है?
A. बाजरा
B. मक्का
C. जूट
D. कपास

किस क्षेत्र के बौद्ध और मुसलमान दोनों ही तिब्बत के राजकीय ग्रंथ ‘केसर-सागा’ के स्थानीय रूप को गाते हैं?
A. लद्दाख
B. बड़गाम
C. कुपवाड़ा
D. कारगिल

‘जब हम व्यक्तियों को एक ही छवि में बाँधते हैं तब हम रूढ़िवादी धारणा का निर्माण करते हैं।’ नीचे दिया गया एक विकल्प इस छवि को तोड़ता है। सही विकल्प की पहचान कीजिए।
A. लड़के ऊधमी और शरारती होते हैं। 
B. लड़के शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। 
C. लड़के खेलों में अच्छे होते हैं। 
D. लड़के भावुक और ध्यान रखने वाले होते हैं। 

निम्नलिखित में से कौन-सा पंचायती राज से संबंधित है?

A. ग्राम सभा

B. विधान सभा

C. पंचायत समिति

D. जिला परिषद

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. A और B
B. A और C
C. A, C और D
D. A, B और D

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन A : राज्य सभा मुख्यतः देश के राज्यों के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करती है।

कथन B : राज्य सभा कोई भी विधान (कानून) और विधेयक बनाने का प्रस्ताव पेश नहीं कर सकती। विधेयक को कानून के रूप में लागू करने के लिए यह आवश्यक नहीं है कि उसे राज्य सभा की सहमति मिल चुकी हो।

A. A सही है, B गलत है। 
B. A गलत है, B सही है। 
C. A और B दोनों सही हैं। 
D. A और B दोनों गलत हैं। 

कपास, जब रूमाल/तौलिया बनता है, तब वह केवल ________ से गुजरता है।
A. थोक बाजार
B. साप्ताहिक बाजार
C. मॉल
D. बाजार की शृंखला 

निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

कथन (A) : फूलमती, रामाज्ञा के धान के खेतों में काम करती है और प्रतिदिन के 40 रुपये कमाती है।

कथन (B) : राजमोहन अपने खेत पर काम करता है और रामाज्ञा की मिल में भी काम करता है।

इनमें से कौन भूमिहीन मजदूर है?

A. फूलवती
B. रामाज्ञा
C. राजमोहन
D. राजमोहन और फूलवती

“मैं यह विचार सहन नहीं कर सकता कि जिस व्यक्ति के पास संपत्ति है वह वोट (मत) दे सकता है, लेकिन वह आदमी जिसके पास चरित्र है पर संपत्ति या शिक्षा नहीं है वह वोट (मत) नहीं दे सकता, या जो दिनभर अपना पसीना बहाकर ईमानदारी से काम करता है वह वोट (मत) नहीं दे सकता क्योंकि उसने गरीब आदमी होने का गुनाह किया है….I”

उपरोक्त शब्द निम्न में से किसके हैं?

A. बी. आर. अंबेडकर
B. महात्मा गाँधी
C. जवाहरलाल नेहरू
D. सुभाष चंद्र बोस

एक पितृसत्तात्मक समाज वह होता है, जहाँ –
A. महिलाओं को सरकार चुनने के लिए वोट देने का मौका मिलता है।
B. महिलाएँ सार्वजनिक जीवन में भाग लेती हैं।
C. महिलाओं को विभिन्न तरीकों से भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।
D. महिलाओं के पास पुरुषों की तरह के कपड़े पहनने का विकल्प होता है।

निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार में स्वस्थ पर्यावरण का अधिकार निहित है?
A. जीवन का अधिकार
B. समानता का अधिकार
C. स्वतंत्रता का अधिकार
D. शोषण के विरुद्ध अधिकार

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) संविधान का उद्देश्य देश की राजनीतिक व्यवस्था तय करना होता है।

(B) संविधान का उद्देश्य अपने देश के नागरिकों की सार्वजनिक और निजी जिंदगी को निर्देशित करना होता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A और B दोनों सही हैं
B. A और B दोनों गलत हैं
C. A सही है, B गलत है
D. A गलत है, B सही है

निम्नलिखित में से कौन सा नागरिक दीवानी कानून के दायरे में नहीं आता है?
A. तलाक का मुकदमा दायर करना
B. बच्चों की परिरक्षा का दावा करना
C. जमीन की बिक्री से संबंधित विवाद
D. दहेज के लिए औरतों को तंग करना

निम्न में से किस अनुच्छेद के आधार पर जाति आधारित भेदभाव के चलते एक दलित समुदाय का व्यक्ति न्यायालय में मुकद्दमा दायर कर सकता है?

A. अनुच्छेद 15

B. अनुच्छेद 17

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल A सत्य है।
B. केवल B सत्य है।
C. A तथा B दोनों असत्य हैं।
D. A तथा B दोनों सत्य हैं।

अविवाहित महिला होने के कारण रिंकी को किराए पर घर मिलने में कठिनाई हो रही है। संपत्ति विक्रेता उसे अपनी झूठी वैवाहिक स्थिति बताने की सलाह देता है। सामाजिक न्याय की दृष्टि से इस संबंध में उसकी निम्न में से कौन-सी प्रतिक्रिया तर्कसंगत होगी?
A. “झूठी वैवाहिक स्थिति नहीं बताऊँगी, यह मेरी प्रतिष्ठा और आत्म-सम्मान के विरुद्ध है।”
B. “मैं झूठी वैवाहिक स्थिति नहीं बताऊँगी क्योंकि मुझे अविवाहित और स्वतंत्र रहना पसंद है।”
C. ” मैं झूठी वैवाहिक स्थिति बताऊँगी, यह कोई महत्वपूर्ण बात नहीं है, मुझे घर चाहिए।”
D. *मैं झूठी वैवाहिक स्थिति बताऊँगी क्योंकि इस से सामान्य रूप से वैवाहिक बताना मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा।”

निम्नलिखित कथनों में से कौन-से/कौन-सा सही है?

A : जब इतिहासकार, ऐतिहासिक पत्रों, मानचित्रों एवं ग्रंथों को पढ़ते हैं तब उन्हें विभिन्न ऐतिहासिक प्रसंगों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।

B : इतिहास अलग-अलग समूह के लोगों के लिए अलग-अलग था।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. A और B में से कोई नहीं। 

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part43

सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान के संबंध के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. सामाजिक विज्ञानों का एकीकृत अध्ययन ही सामाजिक अध्ययन  है।
B. सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
C. सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान पूर्णतया दो अलग-अलग विषय हैं।
D. सामाजिक अध्ययन, सामाजिक विज्ञान का एक छोटा हिस्सा मात्र है।

छात्रों में रचनात्मकता के विकास के लिए सामाजिक विज्ञान के शिक्षक को निम्न में से क्या करना चाहिए?
A. संदर्भ पुस्तकों का उपयोग करके शिक्षण करना।
B. पारंपरिक शिक्षण अधिगम विधियों को अपनाना।
C. कक्षा में वाद-विवाद एवं ध्रुवण विधि का प्रयोग करना।
D. गतिशील आधारित शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में छात्रों को शामिल करना।

“कपड़ा वहाँ बन सकता है जहाँ कपास, पानी के साधन, परिवहन और काम कर सकने की उम्र वाले लोग उपलब्ध हों।” इसे निम्न में से किस संकल्पना को समझाने के लिए उदाहरण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है?
A. ज़मीन के इस्तेमाल के पैटर्न (प्रतिमान)
B. क्षेत्रीय साझेदारी
C. स्थानिक अंतःक्रिया
D. केंद्रीय स्थान

निम्नलिखित प्रश्न सामान्यतः सामाजिक विज्ञान की कक्षा में इस्तेमाल किए जाते हैं। उन प्रश्नों का चयन कीजिए जो आलोचनात्मक चिंतन के विकास के लिए वृहत्तर क्षेत्र उपलब्ध कराते हैं?

(A). ‘कानून के नियम’ से आप क्या समझते हैं? अपने रोज़मर्रा के जीवन से एक या दो उदाहरण देकर समझाएँ I

(B). दो सुझावों को सूचीबद्ध कीजिए जो घरेलू हिंसा के विरुद्ध भारतीय कानून के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रयोग किए जा सकते हैं?

(C). ‘घरेलू हिंसा’ से आप क्या समझते हैं? महिलाओं को घरेलू हिंसा के विरुद्ध नए कानूनों के द्वारा प्राप्त दो संवैधानिक अधिकारों को सूचीबद्ध कीजिए।

(D). “भारत में कानून के नियम’ का सामान्यतः पालन नहीं किया जाता है।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल B
D. केवल D

भूगोल की कक्षा में सामान्यतः निम्नलिखित प्रश्न पूछे जाते हैं। उन प्रश्नों का चयन कीजिए जो आलोचनात्मक चिंतन के विकास के लिए वृहत्तर क्षेत्र उपलब्ध कराते हैं?

(A). क्या होगा यदि भारत के जंगलों से बाघ गायब हो जाएं?

(B). उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों को सदाबहार वन भी क्यों कहा जाता है?

(C). उष्णकटिबंधीय वनों की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

(D). क्या होगा यदि तीन वर्षों के लिए मानसून कमज़ोर तथा क्षीण हो जाए?

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल A, B तथा C
B. केवल B तथा C
C. केवल A तथा C
D. केवल A तथा D

एक अध्यापिका कक्षा में किसी जगह के दो (नये और पुराने) चित्रों को दिखाती है। तथा वहाँ के एक स्थानीय वृद्ध व्यक्ति से उस परिवर्तन पर संवाद करने के लिए कहती है।

अध्यापिका की गतिविधि के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए –

(A). अध्यापिका इतिहास और भूगोल को एकीकृत करना चाहती है।

(B). अध्यापिका, विद्यार्थियों को विकास की प्रक्रिया समझाना और आत्मसात कराना चाहती है।

A. A और B दोनों सही हैं
B. A और B दोनों गलत है
C. A सही है और B गलत है
D. A गलत है और B सही है

प्राथमिक स्तर की एक सामाजिक विज्ञान की कक्षा-चर्चा के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें –

कथन (A). सामाजिक विज्ञान का शिक्षक निष्कर्षित करते समय परिभाषाएँ देने से बचता है।

कथन (B). सामाजिक विज्ञान में संभवतः ही कोई उत्तर पूर्णतः सही होता है, तथापि एक गलत उत्तर हो सकता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A और B दोनों सही हैं और B, A की व्याख्या करता है
B. A और B दोनों सही हैं और B, A की व्याख्या नहीं करता है
C. A सही है लेकिन B गलत है
D. A गलत है लेकिन B सही है

छात्रों में आलोचनात्मक चिंतन के विकास के लिए निम्न में से कौन-सी युक्ति सबसे कम सहायक है?
A. छात्रों को पूर्वाग्रह पहचानने में सहायता करना
B. छात्रों को दी गई सूचना को स्वीकार करने और सत्य मानने के लिए कहना
C. छात्रों को परिस्थिति को विभिन्न परिप्रेक्ष्यों में देखने में सहायता देना
D. छात्रों में प्रश्न कौशल का विकास करना

अध्यापक कक्षा में आदिवासियों और दलितों के हाशियाई होने की प्रक्रिया पर चर्चा करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें निम्न में से किन शिक्षा शास्त्रीय उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए?

(A) डेटा/आँकड़े इकट्ठा करना

(B) कविताएँ

(C) कहानियाँ और घटना वर्णन

(D) केस-स्टडी

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B, C और D

इनमें से किसके द्वारा सामाजिक विज्ञान की कक्षा में आलोचनात्मक चिंतन बढ़ाया जा सकता है?

(A) सूचना स्रोत की विश्वसनीयता ढूँढना

(B) संगत और असंगत सूचना में अंतर करना

(C) पाठ्यपुस्तक के विषयों पर निर्देशित चर्चा करना

(D) प्रमाणों के आधार पर परिणाम निकालना

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल A, B और C
B. केवल B, C और D
C. केवल A, C और D
D. केवल A, B और D

निम्नलिखित में से कौन-सा सामाजिक विज्ञान के शिक्षण के लिए लागू होता है?
A. विषय-वस्तु जानकारी आधारित होनी चाहिए।
B. विशिष्ट उदाहरणों का प्रयोग होना चाहिए।
C. अवधारणात्मक स्मरण पर बल होना चाहिए।
D. इसे वैज्ञानिक खोज की प्रक्रिया का अनुसरण करना चाहिए।

सामाजिक विज्ञान की कक्षा में बहुसंवेदी दृष्टिकोण से शिक्षार्थियों की भावनाओं और रुचियों को आसानी से प्रोत्साहित किया जा सकता है। इसके लिए शिक्षण का प्रभावी तरीका निम्न में से कौन-सा है?
A. व्याख्यान विधि
B. चर्चा
C. चार्ट और प्रदर्शन
D. श्रव्य-दृश्य शिक्षण सहायक सामग्री

निम्नलिखित में से कौन-सा स्रोत एक प्राथमिक स्रोत है?
A. बाबर : तैमूरिद प्रिंस एंड मुग़ल एम्परर
B. द ग्रेट मुग़ल एंड देयर इंडिया
C. बाबरनामा : मेमोयर्स ऑफ़ बाबर
D. द ग्रेट मुग़ल्स

सामूहिक परियोजनाओं के दौरान शिक्षक की भूमिका है कि :

(A) विषयों को बांटकर बाक़ी काम समूहों पर छोड़ दे।

(B) प्रस्तुतीकरण देखकर छात्रों को अंक दे।

(C) समूहों की प्रगति का मूल्यांकन करे।

(D) समूहों को शुरू करने से लेकर अंत तक प्रक्रिया के दौरान सुसाध्य बनाए रखे।

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

A. A और B
B. A और C
C. B और D
D. C और D

“आप इनामगाँव में 3000 वर्ष पूर्व रहते थे। गत रात्रि गाँव के मुखिया की मृत्यु हो गई। आपके अभिभावक अंत्येष्टि की तैयारी कर रहे हैं। पूरी स्थिति का वर्णन करें साथ ही यह भी बताएँ कि किस प्रकार का भोजन अंत्येष्टि के लिए तैयार हो रहा है?” यह प्रश्न छात्रों की किस योग्यता का मूल्यांकन करता है?
A. तुलनात्मकता
B. व्याख्यात्मकता
C. कल्पनाशीलता
D. तार्किकता

सामाजिक विज्ञान में मूल्यांकन के संबंध में निम्न में से कौन-से कथन सत्य हैं?

A. खुली-पुस्तक परीक्षा अवबोध का श्रेष्ठ मापक है।

B. पाठों से लिए गए प्रश्नों पर आधारित मौखिक मूल्यांकन, सतत अधिगम में सहायक है।

A. केवल A
B. केवल B
C. A और B दोनों
D. न तो A और न ही B

“निर्णय लेने के लिए या किसी विचार को समर्थन देने के संदर्भ में मानदंड स्थापित करने के लिए विद्यार्थी सूचना का उपयोग कर पाएंगे।”

उपरोक्त कथन में कौन-सा संज्ञानात्मक प्रक्रम निरूपित हो रहा है?

A. याद रखने की प्रक्रिया
B. अनुप्रयोग की प्रक्रिया
C. विश्लेषण की प्रक्रिया
D. मूल्यांकन की प्रक्रिया

निम्नलिखित में से कौन-से पहलू सुस्पष्ट रूप से मूल्यांकन प्रक्रियाओं को सूत्रबद्ध करने के लिए बच्चों हेतु निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम, 2009 में उल्लिखित हैं?

(A) साक्ष्य आधारित प्रतिपुष्टि प्रदान करना।

(B) बच्चों को भय, आघात और चिंतामुक्त बनाना तथा बच्चों को उनके विचार स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने में सहयोग करना।

(C) भारतीय संविधान में प्रतिष्ठापित मूल्यों के साथ अनुरूपता बनाना।

(D) आकलन करना कि किस हद तक पाठ्यचर्या संबंधी अपेक्षाएँ और अधिगम परिणाम उपार्जित किए जा चुके हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A, B और C
B. B और C
C. A, C और D
D. A और D

“आपको क्या लगता है कि अध्यापक के द्वारा ओमप्रकाश वाल्मीकि के साथ असमानता का व्यवहार क्यों किया गया? अपने को ओमप्रकाश के स्थान पर रखकर चार पंक्तियों में लिखें कि आप इस परिस्थिति में कैसा अनुभव करते।”

यह प्रश्न छात्रों की किस योग्यता का मूल्यांकन करता है?

A. अनुभवों की तुलना व विपरीतता
B. परिस्थितियों से अनुमान लगाना और निष्कर्ष निकालना
C. समझना और तर्क
D. कल्पना और सृजनात्मक कौशल

Leave a Comment

error: