CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part75

बाल विकास में _____ से ______ तक में होने वाली वृद्धि व बदलाव का अध्ययन किया जाता है।
A. जन्म; माध्यमिक बालावस्था
B. जन्म; किशोरावस्था
C. गर्भधारण; माध्यमिक बालावस्था
D. गर्भधारण; किशोरावस्था

कथन (A): बच्चों के विकास के मार्ग व प्रगति का सटीकता से पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है।

तर्क (R) : अनुवांशिकता व पर्यावरणीय कारकों का अनूठा संयोजन बच्चों में अलग-अलग बदलाव का मार्ग तय करते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सत्य है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
C. (A) सत्य है और (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।

सामाजीकरण –
A. समाज के रीति-रिवाजों को पारित करने की एक सरल प्रक्रिया है।
B. जटिल प्रक्रिया है जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूप से होती है।
C. व्यवस्थित तरीके से होने वाली रैखिक प्रक्रिया है। 
D. औपचारिक प्रक्रिया है जो केवल परिवार द्वारा नियोजित होती है।

अमूर्त संक्रियात्मक चरण के विद्यार्थियों के लिए शिक्षिका को –

i. पदानुक्रम संबंधों को दर्शाने के लिए आरेखों का प्रयोग करना चाहिए।

ii. परिकल्पनात्मक सोच को विकसित करने के लिए समस्याएँ प्रस्तुत करनी चाहिए।

iii. अमूर्त समस्याएँ नहीं प्रस्तुत करनी चाहिए।

iv. समस्याओं को सुलझाने और वैज्ञानिक तर्क देने के मौके मुहैया करवाने चाहिए।

A. (i) (iii) (iv)
B. (ii) (iii) (iv)
C. (i) (ii) (iii)
D. (i) (ii) (iv)

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त में आत्मसात्करण और समायोजन किसकी पूरक प्रक्रियाएँ हैं?
A. अनुकूलन
B. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
C. संरचनात्मक चित्रण
D. अग्रिम आयोजन

बच्चों के सीखने के संदर्भ में जीन पियाजे __________ को जबकि लेव व्यागोत्सकी __________ को महत्व देते हैं।
A. परिपक्वता; सांस्कृतिक उपकरण
B. पुनर्बलन; स्कीमा में बदलाव
C. वेधन और अभ्यास; पुनर्बलन
D. द्वीपन-प्रतिक्रिया संबंध; संगठन

लेव वाइगोत्सकी के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षाशास्त्रीय प्रणाली संज्ञानात्मक विकास को बढ़ावा देने के लिए सही नहीं है?
A. निर्देशित आदान-प्रदान
B. व्यापक चर्चाएँ
C. सहयोगात्मक अधिगम
D. दोहराव व स्मरण करना

कैरल गिलिगन ने आलोचना की कि लॉरेंस कोहलबर्ग का नैतिक विकास का  सिद्धांत नारीवादी नैतिकता का अवमूल्यन करता है जो इस बात पर जोर देती है:
A. देखभाल की नैतिकता
B. नैतिक आदर्शों
C. न्याय की नैतिकता
D. सामाजिक अच्छाई की चिंता

हॉवर्ड गार्डनर ने –
A. बहु-बुद्धि का सिद्धान्त प्रतिपादित किया।
B. प्रतिपादित किया कि संज्ञानात्मक क्षमता बुद्धि के निर्धारण की एकमात्र विशिष्टता है।
C. बुध्दि को मापने के लिए बुद्धिलब्धि की संरचना प्रतिपादित की।
D. 4 कारकों के आधार पर 16 अलग प्रकार की बुद्धि का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया गया है

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, के अनुसार शिक्षा को किस पर बल देना चाहिए?
A. संकल्पनात्मक समझ
B. गैर-संदर्भित विषय-वस्तु
C. रट कर सीखना
D. परीक्षाओं के लिए सीखना

बाल केंद्रित कक्षा में अधिगम मुख्यतः किस प्रकार होता है?
A. शिक्षकों द्वारा प्रत्यक्ष निर्देश से
B. पाठ्यपुस्तकों से
C. अधिगमकर्ताओं के निष्क्रिय रूप से सुनने से
D. विविध स्रोतों का अन्वेषण करके

कथन (A) : बच्चों को ‘लिंग उपयुक्त’ व्यवहार के संकेत शैशवावस्था के अवस्था से ही मिलने शुरू हो जाते हैं।

तर्क (R) : बाल्यावस्था में अलगाव और सामाजिक अनुभवों से वंचित होने से बच्चों को अपूरणीय क्षति हो सकती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
B. (A) और (R) दोनों सही लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है और (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

शिक्षकों को बच्चों के मूल्यांकन का विवरण उनके अभिभावकों को देना चाहिए जिससे –
A. अभिभावक अपने बच्चे की पहचान कर उसे सही ढंग से नामांकित कर पाएँ – मंदबुद्धि, बुद्धिमान इत्यादि।
B. अभिभावकों की अपने बच्चे के अधिगम (क्या और कैसे) के बारे में समझ बन सके।
C. अभिभावक जान पाएँ की उनका बच्चा क्या नहीं कर सकता है।
D. अभिभावक अपने बच्चे की तुलना कक्षा के शेष बच्चों से कर पाएँ

सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समूहों के छात्रों का अवधारण सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि:
A. वे घर पर ट्यूशन लें।
B. उन्हें स्मरण आधारित बहुत सारे कार्य पत्रक दिए जाएँ।
C. स्कूल आने में उनकी रुचि कम न हो।
D. गैर-संदर्भित पाठ्यचर्या का पालन हो।

उस प्रश्न की पहचान कीजिये जो ‘मूल्यांकन’ के कौशल का परीक्षण करता है।
A. आज आप जो पुस्तकें पढ़ते हैं वे ऋग्वेद से किस प्रकार भिन्न हैं?
B. ‘पुरातत्व ‘को परिभाषित कीजिए।
C. हड़प्पा सभ्यता के लोग औज़ार बनाने के लिए किन धातुओं का प्रयोग करते थे?
D. हड़प्पा सभ्यता स्थल की खोज कब की गई थी?

समावेशी शिक्षा के बढ़ावे और सुसाध्यन हेतु, दिव्यांगजन अधिकार आधिनयम (2016) के अंतर्गत निम्न में से युक्तियों के किस समूह को प्रतिपादित किया है?

i. विद्यालय जाने वाले बालकों का हर पाँच वर्ष में सर्वेक्षण करना।

ii. सभी के लिए एकरूपी और मानकीकृत पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करना।

iii. पुस्तकें, अन्य अधिगम सामग्री और समुचित सहायक युक्तियाँ उपलब्ध करवाना।

iv संसूचना हेतु समुचित संवर्धित और अनुकल्पी पद्धतियों का उपयोग।

A. (i), (ii), (iii)
B. (i), (ii), (iv)
C. (i), (iii), (iv)
D. (ii), (iii), (iv)

धार्मिक अल्पसंख्यकों के विद्यार्थियों को शामिल करने के लिए, एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए?
A. सभी धमों में समानता के बजाय अंतर पर अधिक बल देना।
B. विभिन्न धर्मों के सदस्यों के बीच सद्भाव के उदाहरण प्रस्तुत करना।
C. विशेष धर्मों में विश्वासों और प्रथाओं के बारे में पूर्वाग्रहों को बढ़ावा देना।
D. विशेष धर्मों से संबंधित रूढ़ियों को मजबूत करना।

डिस्ग्राफिया मुख्य रूप से किस कठिनाई से जुड़ा है?
A. पढ़ना
B. सोचना
C. चलना
D. लिखना

निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्यास दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के सफल समावेशन को सुनिश्चित करने में सहायक होगा?
A. छोटे मुद्रण और चित्रों वाली पुस्तकें
B. शिक्षक और साथियों द्वारा सांकेतिक भाषा का प्रयोग
C. स्पर्शनीय और उभरी सामग्री का उपयोग
D. बोर्ड पर लिखित निर्देश

उच्च सृजनात्मकता वाले विद्यार्थियों की अवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, एक शिक्षिका को ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए जो _________ को बढ़ावा देती है। 
A. अभिसारी चिंतन 
B. जानने की जिज्ञासा
C. विचारों की मौलिकता
D. समस्या समाधान कौशल

शिक्षार्थियों के ज्ञान को गहन और दीर्घ-कालीन बनाने के लिए एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. अभी सीखे गए संप्रत्ययो के विस्तरण और चर्चा करने से मना करें।
B. विभिन्न परिस्थितियों में अधिगम को लागू करने के अवसर दें।
C. विषयवस्तु को समझाने की बजाय उसे रटवाने पर ध्यान दें।
D. केवल मौखिक रूप में ही जानकारी और निर्देश प्रस्तुत करें।

अभिकथन (A): एक शिक्षिका को अपने विद्यार्थियों को किसी प्रश्न के उत्तर के बारे में सहज ज्ञान युक्त अनुमान लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

कारण (R) : विद्यार्थियों को केवल तभी उत्तर देने का निर्देश दिया जाना चाहिए जब वे सही उत्तर के बारे में पूरी तरह से सुनिश्चित हों।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है और (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part67

एक शिक्षक को ऐसी गतिविधियों की योजना बनानी चाहिए जो शिक्षार्थियों के बीच __________ उत्पन्न करती हैं।
A. चिंता
B. बोरियत
C. जिज्ञासा
D. हतोत्साहन

किसी विशेष कार्य को कैसे करना है, इसके ज्ञान को ___________कहा जाता है।
A. समावेशित ज्ञान
B. अनुबंधित ज्ञान
C. घोषणात्मक ज्ञान
D. प्रक्रियात्मक ज्ञान

निम्नलिखित में से कौन विद्यार्थियों के बीच सार्थक अधिगम को बढ़ावा नहीं देता है?
A. अन्वेषण
B. अंतः क्रिया
C. अधिसंज्ञान
D. निष्क्रिय अवलोकन

हमारी अपनी क्षमताओं और दिए गए कार्य की मांगों के अनुसार, उस स्थिति में उपयोगी रणनीतियों की समझ़ का परोक्ष और प्रत्यक्ष बोध क्या कहलाता है?
A. घोषणात्मक ज्ञान
B. प्रकरणात्मक ज्ञान
C. अधिसंज्ञानात्मक ज्ञान
D. प्रक्रियात्मक ज्ञान

एक समस्या को हल करते समय, एक विद्यार्थी समरूपी समस्याओं को उद्धृत कर रहा है और वर्तमान समस्या को हल करने के लिए संकेत ले रहा है। यह________ का उदाहरण है।
A. अनुरूपक चिंतन
B. कार्यात्मक स्थिरता
C. अनुक्रिया समुच्चय
D. पश्चगामी कार्यकारी युक्ति

एक वैज्ञानिक सम्प्रत्य पर चर्चा के दोरान, एक शिक्षिक ने पाया की कुछ विद्यार्थियों को उस सम्प्रत्य से सम्बंधित कुछ भ्रांतियां हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षिका को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों को भ्रांतियां के बारे में बात करने दें और वैज्ञानिक तर्क की खोज के अवसर प्रदान करें।
B. उन भ्रांतियों को सिरे से ख़ारिज करें और उन्हें उस संप्रत्यय पर मानक जानकारी बताएं।
C. इन बच्चों को एक विशेष शिक्षक के पास भेज दे और अधिगम अक्षमता के लिए आंकलन की सिफारिश करें।
D. शिक्षिक को उन भ्रांतियों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए और अगले सम्प्रत्यय की और आगे बढ़ जाना चाहिए।

संवेगों और संज्ञान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. किसी भी प्रकार के संवेगों से ध्यान अवधि अपरिवर्तित रहती है।
B. संवेग और तार्किक सोच एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।
C. संवेग स्मृतियों के कूटलेखन और पुनर्प्राप्ति को सुसाध्य करते हैं।
D. स्मृति सकारात्मक या नकारात्मक संवेगों से संबंधित नहीं है।

निम्नलिखित में से कौन-सा विश्वास छात्रों को भविष्य के प्रयासो के लिए प्रेरित करने की संभावना रखता है?
A. मैं बुद्धिमान नहीं हूँ और प्रयास में मेरी क्षमता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
B. अगर मैं अपने प्रयत्न में आवश्यक प्रयास करता हूँ तो मैं दिए गए कार्य करने में सक्षम हूँ।
C. मैं एक बदकिस्मत व्यक्ति हूँ और मेरी किस्मत कभी भी दिए गए कार्य में मेरी सफलता का साथ नहीं देती है।
D. मेर पास विज्ञान में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता नहीं है और इसे बदलना मेरे नियंत्रण से बाहर है।

\(-5/6\) और \(7/9\) के बीच में एक परिमेय संख्या कौन सी है?
A. \(-24/25\)
B. \(-22/25\)
C. \(3/4\)
D. \(4/5\)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(A) यदि a2, 9 में समाप्त होता है, तो a3, 7 में समाप्त होता है।

(B) \({0.9} = 0.3\) है।

(C) एक अभाज्य संख्या का वर्ग एक सम संख्या हो सकता है।

(D) यदि a2, 5 में समाप्त होता है, तो a3, 25 में समाप्त होता है।

A. A
B. B
C. C
D. D

\([(2^{-1} 5^{-1}) 8^{-1}] [4^{-1} +8^{-1}]^{-1}\) का मान क्या है?
A. 2.4
B. 0.3
C. 0.4
D. 4.8

यदि \({ {675}}{{9408}}=/b,\) है, तो निम्न में से कौन-सा (a + b) का मान हो सकता है?
A. 71
B. 73
C. 75
D. 78

यदि 106480 = a4 × b × c3 है, जहाँ a, b और c अभाज्य संख्याएँ हैं, तो (3a + 2b – c) का मान क्या है?
A. 3
B. 4
C. 5
D. 6

यदि \(9x^2 + 16y^2 = 73/4 \) तथा \( \ xy = -1/2,\) है, तो (3x + 4y) का एक मान है?
A. 5/2
B. 3/2
C. 5/8
D. 3/4

x2 – 3x – 40, x2 + 13x + 40 तथा x2 + x – 20 में एक सार्व गुणनखंड कौन सा है?
A. x – 4
B. x + 4
C. x – 5
D. x + 5

व्यंजकों (x – 5) और (y + 7) के गुणनफल में x का संख्यात्मक गुणांक कितना है?
A. -5
B. 5
C. -7
D. 7

किसी वस्तु का अंकित मूल्य 625 रुपये है। एक दुकानदार वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर 10% छूट देकर बेचता है। यदि उसे 25% का लाभ होता है, तो वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?
A. 350 रुपये 
B. 375 रुपये 
C. 400 रुपये 
D. 450 रुपये 

y का वह मान, जो समीकरण \(3-5y/23=(y+1)-(2y+4),\)
को संतुष्ट करता है, निम्न में से किस समीकरण को भी संतुष्ट करता है?
A. 2y + 3 = 1 – y
B. 2y – 3 = y – 1
C. 3y + 4 = y – 4
D. 3y – 4 = y + 1

चतुर्भुज ABCD में AB = AD और DC = BC है चतुर्भुज ABCD के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. विकर्ण परस्पर समद्विभाजित करते हैं।
B. विकर्ण परस्पर समकोण पर समद्विभाजित करते हैं।
C. विकर्ण परस्पर लंब हैं।
D. विकर्ण परस्पर लंब हैं, और बराबर हैं।

कोटिपूरक कोणों के एक युग्म में एक कोण दूसरे कोण का दो-तिहाई है। छोटे कोण का संपूरक क्या है?
A. 126°
B. 135°
C. 144°
D. 153°

निम्नलिखित में से किस अक्षर में घूर्णन सममिति है, परन्तु रैखिक सममिति नहीं है?
A. M
B. N
C. O
D. X

ABC एक त्रिभुज है, जिसमें ∠C = 70° है। यदि भुजा BC पर कोई बिंदु P इस प्रकार है कि AP = AC तथा ∠BAP = 30° है, तो ∠B किसके बराबर है?
A. 70°
B. 60°
C. 50°
D. 40°

ABC और DEF दो त्रिभुज इस प्रकार हैं कि AB = 5 सेमी, BC = 6 सेमी, AC = 4 सेमी, DE = 6 सेमी, EF = 4 सेमी और DF = 5 सेमी है। तो, निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?
A. Δ ABC ≅ Δ EDF 
B. Δ ABC ≅ Δ DEF
C. Δ ABC ≅ Δ DFE 
D. Δ ABC ≅ Δ FDE

त्रिभुज का आधार और संगत शीर्षलंब 5 : 3 के अनुपात में हैं। यदि इसका क्षेत्रफल 120 सेमी2 है, तो इसकी ऊँचाई क्या है?
A. 9 सेमी
B. 12 सेमी
C. 15 सेमी
D. 21 सेमी

किसी समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल 2275 सेमी2 है, तथा इसकी समांतर भुजाओं के बीच की दूरी 35 सेमी है। यदि समलंब चतुर्भुज की समांतर भुजाओं का अनुपात 5 : 8 है, तो समांतर भुजाओं में से बड़ी भुजा कौन सी है?
A. 64 सेमी
B. 72 सेमी
C. 80 सेमी
D. 88 सेमी

किसी बेलनाकार टैंक की क्षमता \(1760/7\) मीटर3 है। यदि इसकी गहराई 3.2 मीटर है, तो इसके आधार की परिधि क्या है? (\( = 22/7\) लीजिए)
A. 30 मीटर 
B. 35 मीटर
C. \(230/7\) मीटर
D. \(220/7\) मीटर

एक बॉक्स में कुछ गेंदें हैं, जिनपर 33, 34, 35, 36, …………, 58, 59 संख्याएँ अंकित हैं, एक गेंद पर एक संख्या है। बॉक्स से यादृच्छिक रूप से एक गेंद निकाली जाती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाली गई गेंद पर एक अभाज्य संख्या है?
A. 2/9
B. 7/27
C. 1/5
D. 1/3

यदि x, y और z क्रमशः आंकड़ों 7, 5, 11, 2, 3, 20, 16, 23, 29, 23, की माध्यिका, बहुलक और परिसर हैं, तो (4x + y – z) का मान क्या है?
A. 47
B. 50
C. 53
D. 60

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, पाठ्यचर्या की रूपरेखा में गणित शिक्षा का स्थान जुड़वाँ सरोकारों पर आधारित है। वे हैं:
A. प्रत्येक छात्र के मस्तिष्क को व्यस्त रखने के लिए गणित शिक्षा क्या कर सकती है और उसकी आंतरिक शक्तियों को किस प्रकार मज़बूत कर सकती है।
B. प्रत्येक छात्र के संप्रेषण के कौशल को सुधारने के लिए गणित शिक्षा क्या कर सकती है और उन्हे कैसे रोज़गार योग्य वयस्क बना सकती है।
C. गणित शिक्षा बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर को नियंत्रित करने के लिए क्या कर सकती है और उनके प्राप्तांकों को कैसे सुधार सकती है।
D. ओलिम्पयाड के लिए छात्रों को तैयार करने के लिए गणित शिक्षा क्या कर सकती है और उनको उच्चतर कक्षाओं में सही विषय के चयन में कैसे सहायता कर सकती है।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part70

निम्नलिखित में से केन्द्रीय प्रवृत्ति का कौन-सा माप, आँकड़ो में अतिदीर्घ एवं अतिलघु मानों से प्रभावित होता है?
A. माध्य
B. हरात्मक माध्य
C. माध्यिका
D. बहुलक

निम्नलिखित प्रश्नों पर विचार कीजिएः

A): एक बाइक का पहिया पांच बार घूमने पर 12 गज की दूरी तय करता है। 60 गज की दूरी तय करने के लिए पहिए को कितने चक्कर लगाने होंगे?

B): एक कॉलेज में, प्रत्येक 8 वरिष्ठ नागरिकों में से 5 अपार्टमेंट में रहते हैं। 30 वरिष्ठ नागरिकों में से कितनों के अपार्टमेंट में रहने की संभावना है?

C): जॉन और लिसा एक ही गति से चल रहे थे। लिसा ने पहले शुरुआत की। जब लिसा 6 ब्लॉक चल चुकी है, जॉन 2 ब्लॉक चल चुका है। जब लिसा 12 ब्लॉक चल चुकी है तो जॉन कितने ब्लॉक चलेगा?

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. प्रश्न (A) के लिए आनुपातिक सोच की आवश्यकता है जबकि (B) प्रायिकता पर एक प्रश्न का एक उदाहरण है।
B. (A) और (B) दोनों प्रश्न आनुपातिक सोच पर आधारित प्रश्नों के उदाहरण हैं।
C. (A) और (C) दोनों प्रश्न आनुपातिक सोच पर आधारित प्रश्नों के उदाहरण हैं।
D. केवल प्रश्न (C) आनुपातिक सोच पर आधारित प्रश्न का उदाहरण है।

एक माध्यमिक विद्यालय के गणित के शिक्षक ने ‘चतुर्भुज के प्रकार और उनके गुण’ विषय को पूरा किया है। मुख्य बिंदुओं को संक्षेप में बताते हुए, उनकी एक छात्रा ने उत्तर दिया- ‘एक वर्ग समचतुर्भुज और आयत दोनों होता है’। वैन हैले के ज्यामितीय विकास के सिद्धांत के अनुसार छात्रा ज्यामितीय तर्क के किस चरण में है?
A. स्तर 2 (संबंध)
B. स्तर 0 (दृश्यीकरण)
C. स्तर 1 (विश्लेषण)
D. स्तर 3 (निगमन)

सुश्री सुषमा “वर्ग” (वर्ग संख्या) की अवधारणा पेश कर रही है। उसने तीन अधिगम गतिविधियों की योजना बनाई है:

I. विद्यार्थियों को 5 वर्गाकार टाइलें देना और पूछना कि क्या एक वर्ग बनाया जा सकता है।

II.श्यामपट्ट पर वर्ग संख्याएँ लिखना और विद्यार्थियों को उन अन्य अवधारणाओं से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना जो उन्होंने पहले सीखी हैं।

III. विभिन्न आयामों के वर्गों का उपयोग करके वर्ग संख्याओं को दृष्टिगत रूप से निरूपित करना।

अवधारणा का अच्छी तरह से निर्माण करने के लिए इन गतिविधियों को सर्वोत्तम क्रम में व्यवस्थित करने में उनकी सहायता कीजिये।

A. I, II, III
B. II, I, III
C. I, III, II
D. III, II, I

निम्नलिखित में से कौन-सा शिक्षार्थियों मे बीजगणितीय सोच विकसित करने का सबसे कम प्रभावी तरीका है?
A. केवल गणना करने के बजाय संख्यात्मक स्थितियों की खोज करना
B. छात्रों को अपने स्वयं के सामान्यीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करना
C. एक चर और दो चरों में रैखिक समीकरणों को हल करना
D. विद्यार्थियों से यह निर्णय करने के लिए कहना कि क्या निम्नलिखित अनुमान, “यदि हम किसी पूर्ण संख्या को 2 से गुणा करते हैं, तो उत्तर एक सम संख्या होगी” सही है या गलत है?

एक माध्यमिक विद्यालय में गणित की शिक्षिका अपने छात्रों के सामने निम्नलिखित स्थितियाँ प्रस्तुत करती है:

(a) मुझे संदेह है कि आज बारिश होगी।

(b) आज के मैच में भारत के टॉस जीतने की संभावना 50-50 है।

(c) यह संभावना अधिक है कि पेट्रोल की कीमतें कम हो जाएंगी।

इस प्रकार की चर्चा                           के लिए सहायक होगी।

A. अनुमान की अवधारणा का परिचय देने
B. प्रायिकता की अवधारणा का परिचय देने
C. आंकड़ों के प्रबंधन की अवधारणा का परिचय देने
D. विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच को बढ़ाने

घातांकीय संख्या संक्रिया जैसे ax × ay आदि का मान ज्ञात करने के लिए शिक्षक पहले सभी सूत्रों को ब्लैक बोर्ड पर लिखता है और फिर छात्रों को सूत्रों के आधार पर कई उदाहरणों को हल करने का निर्देश देता है। यह                         का एक उदाहरण है।
A. शिक्षण की आगमन विधि
B. शिक्षण की निगमन विधि
C. शिक्षण की वैज्ञानिक विधि
D. शिक्षण की बाल केन्द्रित विधि

सुश्री सरिता अपनी कक्षा में डार्ट्स/तीरों के साथ संकेंद्रित वृत्तों वाला एक डार्ट बोर्ड लाईं है। निम्नलिखित में से कौन सा इसका उपयोग करके सिखाने के लिए सबसे कम उपयुक्त है?
A. दंड आरेख
B. प्रतिशत
C. आकृतियों की समरूपता
D. प्रायिकता

गणित में जियोजेब्रा है:
A. ज्यामिति, बीजगणित, सांख्यिकी और कलन के शिक्षण के लिए एक अन्योन्यक्रिया (इन्टैक्टिव) पर आधारित सॉफ़्टवेयर है।
B. जियोबोर्ड संबंधित गतिविधियाँ करने के लिए एक सॉफ़्टवेयर है।
C. एक सॉफ़्टवेयर जो कि स्रेडशीट में बहुत बड़ी मात्रा में आँकड़ों को व्यवस्थित करने में सहायता करता है और इसका विस्तृत रूप से उपयोग शोधकर्ताओं द्वारा किया जाता है।
D. यह एक स्थिर सॉफ़्टवेयर है जो कि ज्यामिति और बीजगणित में विभिन्न औपचारिक उत्पत्तियों को प्रदर्शित करने के लिए शिक्षकों द्वारा उपयोग किया जाता है।

निम्नलिखित में से कौन रबी फसलों का एक युग्म है?
A. गेहूं, सरसों
B. सरसों, धान
C. धान, मटर
D. मटर, मक्का

कथनों का अध्ययन कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A): उबला हुआ पीने का पानी लेना हेपेटाइटिस A के खिलाफ एक प्रभावी निवारक उपाय है

तर्क (R): हेपेटाइटिस A एक जीवाणु रोग है जो मुख्य रूप से पानी के माध्यम से फैलता है।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है
D. (R) सत्य है लेकिन (A) असत्य है

एक तत्व ‘X’ ऑक्सीजन के साथ क्रिया करके एक ऑक्साइड बनाता है, जिसका विलयन नीले लिटमस को लाल कर देता है। निम्नलिखित में से कौन X हो सकता है?
A. सोडियम
B. सल्फर
C. हीलियम
D. ताँबा

निम्नलिखित में से किस स्थिति में वायु में ध्वनि की गति अधिकतम होगी?
A. 0 डिग्री सेल्सियस पर शुष्क वायु में
B. 0 डिग्री सेल्सियस पर नम वायु में
C. शुष्क वायु में 40 डिग्री सेल्सियस पर
D. नम वायु में 40 डिग्री सेल्सियस पर

निम्नलिखित में से कौन सा समूह सदैव किसी वस्तु की आभासी छवि बनाता है?
A. उत्तल लेंस, उत्तल दर्पण, समतल दर्पण
B. उत्तल दर्पण, अवतल लेंस, समतल दर्पण
C. अवतल दर्पण, उत्तल लेंस, अवतल लेंस
D. उत्तल दर्पण, अवतल दर्पण, समतल दर्पण

मेज पर स्थिर अवस्था में रखी पुस्तक के बारे में निम्नलिखित में से क्या सत्य है?
A. केवल स्थैतिक घर्षण ही इस पर कार्य करने वाला बल है
B. केवल गुरुत्वाकर्षण बल ही उस पर कार्य करता है।
C. उस पर कोई बल कार्य नहीं कर रहा है।
D. इस पर संतुलित बलों का एक युग्म कार्य कर रहा है।

निम्नलिखित में से कौन-सा कार्बन का शुद्धतम रूप है?
A. कोक
B. कोल तार
C. कोयला गैस
D. चारकोल

निम्नलिखित में से कौन सा एककोशिकीय जीवों का समूह है?
A. यीस्ट, हाइड्रा, अमीबा
B. समुद्री एनीमोन, पैरामीशियम, जीवाणु
C. यीस्ट, अमीबा, जीवाणु
D. हाइड्रा, समुद्री एनीमोन, पैरामीशियम

एक परिवार ने कार से दिल्ली से जयपुर का सफर तय किया। उनकी कार का ओडोमीटर यात्रा की शुरुआत में 4157 किमी और यात्रा के अंत में 4436 किमी दिखाता है। यदि उन्हें इस यात्रा को पूरा करने में 5 घंटे 10 मिनट का समय लगता है, तो औसत गति क्या थी?
A. 48 किलोमीटर/घंटा
B. 52 किलोमीटर/घंटा
C. 54 किलोमीटर/घंटा
D. 60 किलोमीटर/घंटा

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part72

निम्नलिखित में से किस घटना को पृथ्वी के घूर्णन के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है?

A. ठीक उत्तर-दक्षिण दिशा से वायु की दिशा का विचलन

B. दिन और रात का निर्माण

C. ऋतुओं का निर्माण

D. ग्रहणों का बनना

A. A और B
B. B और D
C. A और C
D. C और D

एक पुष्प सूर्य के प्रकाश में लाल दिखाई देता है हरे प्रकाश में यह किस रंग का दिखाई देगा?
A. लाल
B. काला
C. हरा
D. पीला

यदि जल में लवण मिला दिया जाए तो उसके क्वथनांक और हिमांक में क्रमशः क्या परिवर्तन होगा?
A. दोनों बढ़ जाएंगे
B. क्वथनांक बढ़ जाएगा लेकिन हिमांक कम हो जाएगा
C. हिमांक बढ़ जाएगा लेकिन क्वथनांक कम हो जाएगा
D. दोनों घट जाएंगे

निम्नलिखित में से कौनसा अंग पक्षियों में नहीं पाया जाता है?
A. मूत्राशय
B. आंत
C. यकृत
D. वृक्क

अधिकांश पौधे मिट्टी से नाइट्रोजन निम्न में से किस रूप में प्राप्त करते हैं?
A. मुक्त नाइट्रोजन
B. नाइट्रिक अम्ल
C. अमोनिया
D. नाइट्रेट

आप एक ऐसे कमरे में हैं जिसकी भौगोलिक दिशाएँ आपको ज्ञात नहीं हैं। आपको 10 दंड चुम्बक दिये गए हैं। आपके लिए किसी एक चुम्बक के एक ध्रुव को अंकित किया गया है। सभी 10 चुम्बकों के दोनों ध्रुवों की पहचान करने में सक्षम होने के लिए अब आपको अंकित किए गए ध्रुवों की न्यूनतम कितनी संख्या की आवश्यकता होगी?
A. एक भी नहीं
B. एक
C. दो
D. तीन

स्तंभ I में दिये गए अम्ल के नामों का स्तंभ II में दिये गए संबंधित खाद्य पदार्थों से मिलान कीजिए।

  स्तंभ – I   स्तंभ – II
(a) एसिटिक अम्ल (i) पालक
(b) लैक्टिक अम्ल (ii) नींबू
(c) ऑक्सैलिक अम्ल (iii) दही
(d) साइट्रिक अम्ल (iv) सिरका

A. (a) – (iii), (b) – (i); (c) – (iv); (d) – (ii)
B. (a) – (ii), (b) – (iii); (c) – (iv); (d) – (i)
C. (a) – (iv), (b) – (i); (c) – (iii); (d) – (ii)
D. (a) – (iv), (b) – (iii); (c) – (i); (d) – (ii)

निम्नलिखित में से कौनसा पदार्थ एक उर्वरक के रूप में उपयोग नहीं किया जाता है?
A. अमोनियम सल्फेट
B. पोटैशियम नाइट्रेट
C. कैल्शियम सुपरफॉस्फेट
D. कैल्शियम कार्बोनेट

भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य की चक्रवात की चपेट में आने की संभावना सबसे अधिक है?
A. हरियाणा
B. मध्य प्रदेश
C. आंध्र प्रदेश
D. उत्तराखंड

निम्नलिखित में से, जीवों का कौनसा युग्म मुकुलन द्वारा प्रजनन करता है?
A. हाइड्रा, अमीबा
B. अमीबा, पैरामीशियम
C. यीस्ट, हाइड्रा
D. पैरामीशियम, यीस्ट

निम्नलिखित में से कौनसी धातु अपने लवण विलयन से अन्य सभी को विस्थापित कर सकती है?
A. तांबा
B. लोहा
C. चांदी
D. जिंक

सुश्री प्रिया विद्यार्थियों को कंपन और ध्वनि के बीच के संबंध को दिखाना चाहती हैं। निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि इस पाठ उद्देश्य के साथ सबसे अधिक संरेखित है?
A. एक मेज को टैप करना और ध्वनि सुनना
B. एक इलास्टिक बैंड को तोड़कर कंपनों को देखना
C. पानी में कंकड़ फेंक कर उसका अवलोकन करना
D. बोलते समय अपने गले में कंपन महसूस करना

आपके छात्रों ने अभी-अभी कक्षा 8 में प्रवेश किया है। यदि छात्रों ने NCERT के अनुसार कक्षा 7 तक पढ़ाए जाने वाली अवधारणाओं में काफी हद तक निपुणता प्राप्त कर ली है, तो वे निम्नलिखित में से किसका वर्णन नहीं कर पाएंगे?
A. कपास के बीज से रेशों का पृथक्करण
B. विभिन्न वस्तुओं में कृत्रिम रेशों का प्रसंस्करण
C. ऊन में प्राकृतिक रेशों का प्रसंस्करण
D. प्रयोगशाला परिस्थितियों में रेशमकीट पालन की प्रक्रिया

सुश्री शिल्पा एक गतिविधि के माध्यम से ‘पार्श्व परिवर्तन’ की अवधारणा को पेश करना चाहती थीं।

निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि इस उद्देश्य के लिए सबसे उपयुक्त होगी?

A. किसी शब्द को कागज़ पर 180 डिग्री घुमा कर लिखना।
B. दर्पण का उपयोग करके पाठ्यपुस्तक पढ़ना।
C. दर्पण में स्वयं को देखना।
D. अक्षर A को दर्पण पर दिखाना

निम्नलिखित में से कौन-सा मुक्त-अंत प्रश्न का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
A. मनुष्य की कलाई किस प्रकार की हड्डियों की बनी होती है?
B. क्या सभी जंतुओं में हड्डियाँ होती हैं?
C. विभिन्न जानवर एक स्थान से दूसरे स्थान पर कैसे जाते हैं?
D. धुराग्र संधि, कोर संधि से किस प्रकार भिन्न है?

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न छात्रों में निगमन तर्कशक्ति विकसित करने के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. अंतःश्वसन के दौरान डायाफ्राम क्यों सिकुड़ता है?
B. नासिका छिद्रों की तुलना में श्वास रंध्र और श्वासनली कैसे होते हैं?
C. पौधा एक जीवित प्राणी है। क्या पौधे श्वसन करते हैं?
D. यदि भोजन गलती से श्वासनली में चला जाए तो क्या होगा?

निम्नलिखित में से कौन-सी अवसादन की अवधारणा को पेश करने के लिए एक शिक्षक के लिए सबसे उपयुक्त निर्देशात्मक सहायक सामग्री है?
A. फिल्टर पेपर
B. तेल और पानी का मिश्रण
C. पानी के गिलास में पत्थर गिराना
D. एक गिलास गंदा पानी

निम्नलिखित में से कौन सा सिमुलेशन सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके पढ़ाए जाने के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. एक असमतल सतह पर रुकने से पहले गेंद द्वारा तय की गई दूरी का अवलोकन करना
B. कमानीदार तुला का उपयोग करके विभिन्न वस्तुओं को तौलने का प्रभाव। 
C. कुर्सियों को रोलर्स के साथ और बिना रोलर्स के धकेलने का प्रभाव। 
D. ऊंचाई से प्रक्षेपित गेंद के प्रक्षेपवक्र का अवलोकन करना।

एक ‘हुक (आकर्षक)’ गतिविधि वह है जो छात्रों के मौजूदा ज्ञान का उपयोग करती है और रुचि पैदा करती है। सुश्री सलोनी के लिए प्रकाश संश्लेषण के विषय का परिचय देते समय उपयोग करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा सबसे अच्छा “हुक (आकर्षण)” होगा?
A. यदि पौधों से पत्तियाँ हटा दी जाएँ तो क्या होगा?
B. स्वपोषी और परपोषी के लिए पोषक तत्वों के विभिन्न स्रोत कौन से हैं?
C. प्रकाश-संश्लेषण के लिए कौन-कौन से कारक आवश्यक हैं?
D. क्या आपने ऐसे पौधे देखे हैं जिनके पत्ते हरे नहीं होते हैं?

कक्षा के छात्रों में से एक ने कहा कि मिट्टी (मृदा) में नमी नहीं होती है। इस गलत धारणा (भ्रान्ति) को स्पष्ट करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा उपचारात्मक उपाय सबसे उपयुक्त होगा?
A. लकड़ी के तख़्त पर मिट्टी के नमूने को रखना।
B. सूरज की रोशनी में सूखने से पहले और बाद में मिट्टी के नमूने के वजन की तुलना करना।
C. बारिश के बाद मिट्टी का नमूना एकत्र करना और उसकी जांच करना।
D. काँच के पात्र में पानी और मिट्टी मिलाकर धूप में सुखाना।

राकेश ने अपनी कक्षा में रासायनिक परिवर्तनों की अवधारणा सिखाई है। निम्नलिखित में से कौन सा एक ‘प्रामाणिक कार्य’ का सबसे अच्छा उदाहरण है जिसका उपयोग वह छात्रों का आकलन करने के लिए कर सकता है?
A. छात्रों से एक मैग्नीशियम रिबन जलाने और परिवर्तनों का निरीक्षण करने के लिए कहना।
B. चूने के पानी से गैस पास करने के लिए एक ढांचा बनाना।
C. एक सुरक्षात्मक विलयन बनाना जो लोहे को जंग लगने से रोकता है।
D. एक शीतलन कक्ष बनाना जो रासायनिक परिवर्तनों के लिए कम तापमान बनाए रख सके।

Leave a Comment

error: