अभिकथन (A) : रूमी 18 महीने में दो-शब्दों का उच्चारण कर सकती थी जबकि पूजा ने 24 महीने में ऐसा किया था, इसलिए पूजा का विकास निश्चित रूप से विलंबित है।
कारण (R) : विकासात्मक प्रतिमान बच्चों के लिए निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धि के लिए सटीक आयु की सही भविष्यवाणी करते हैं।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है और (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
मध्य बाल्यावस्था की अवधि क्या है?
A. जन्म से 5 वर्ष
B. जन्म से 8 वर्ष
C. 6-11 वर्ष
D. 11 वर्ष और उससे अधिक
पाँच साल की बच्ची क्या कर सकती है?
A. संभावित कारणों और उनके प्रभावों की परिकल्पना
B. घटनाओं की वैज्ञानिक रूप से जाँच करने के लिए जटिल प्रयोगों की योजना बनाना
C. प्रतीकात्मक और अमूर्त तर्कीकरण
D. लक्ष्य निर्देशित व्यवहार व प्रतिकात्मक खेल की शुरुआत
______ बच्चों के प्राथमिक सामाजीकरण के लिए जिम्मेदार है।
A. स्कूल
B. धार्मिक संस्थान
C. जन संचार के साधन
D. परिवार
पियाजे के सिद्धांत में वह प्रक्रिया जिसमें एक बच्चा नए अनुभव का बोध करने के लिए अपने स्कीमा को रूपांतरित और संशोधित करता है, क्या कहलाती है?
A. आत्मसात्करण
B. समायोजन
C. संरक्षण
D. केन्द्रीकरण
अफसा आलू की एक चिप्स को दिखाते हुए कहती है – ‘तितली’। जीन पियाजे के अनुसार इस प्रकार का प्रतीकात्मक विचार किस अवस्था की विशेषता है?
A. संवेदी-चालक अवस्था
B. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था
लेव वायगोत्सकी निम्नलिखित में से किन कारकों को बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं?
(i) संस्कृति
(ii) भाषा
(iii) स्कीमा का गठन व उनमें बदलाव
(iv) उद्दीपन-प्रक्रिया संबंधों का निर्माण
सही विकल्प का चयन कीजए –
A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (iii), (iv)
D. (ii), (iii)
लेव वायगोत्सकी का समाजशास्त्रीय सिद्धांत शिक्षण अधिगम के लिए किस पर बल देता है?
A. पुरस्कार और सजा
B. वेधन तथा प्रत्यास्मरण
C. सहकर्मी अंत:क्रिया और पाड़
D. समरूपकों तथा कलन विधि का प्रयोग
एक बाल केन्द्रित कक्षाकक्ष में शिक्षक ___________ ।
A. की कोई भूमिका नहीं होती है
B. एक निष्क्रिय भूमिका निभाता है
C. अधिगम को बढ़ावा देने के लिए एक सहयोगात्मक कक्षा संस्कृति का निर्माण करता है
D. की बच्चों को निर्देश देने के लिए एक तानाशाह की भूमिका है
उस तर्क की पहचान करें जो लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत में ‘सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास’ के चरण को रेखांकित करता है?
A. आदर्श पारस्परिकता की समझ।
B. सामाजिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नियम महत्वपूर्ण हैं।
C. मानव उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए कानून और नियम लचीले उपकरण हैं।
D. विवेक के स्व-चुने हुए नैतिक सिद्धांतों द्वारा सही कार्यवाही को परिभाषित किया गया है।
हावर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धान्त के अनुसार किस बुद्धि वाले व्यक्ति अमूर्त विचार के साथ कार्य कर पाते हैं तथा प्रतीकों का परिवर्तन कर समस्या-समाधान कर सकते हैं?
A. सृजनात्मक
B. स्थानिक
C. तार्किक-गणितीय
D. प्रकृतिवादी
भारत में अधिकांश कक्षाकक्ष बहुभाषी हैं और इसे शिक्षक द्वारा ______ के रूप में देखा जाना चाहिए।
A. एक संसाधन
B. एक बाधा
C. एक बोझ
D. एक समस्या
एक शिक्षक हमेशा लड़कों को फर्नीचर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने जैसे कार्य करने के लिए कहता है और लड़कियों को कक्षा को साफ सुथरा रखने के लिए कहता है। यह धारणा उपयुक्त नहीं है, क्योंकि यह ______ का एक उदहारण है।
A. लैंगिक रूढ़िवादिता
B. लैंगिक पहचान
C. लैंगिक स्थिरता
D. लैंगिक समानता
आकलन के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्या प्रस्तावित करती है?
A. विश्लेषण और आलोचनात्मक चिंतन जैसे उच्च क्रम के कौशल का परीक्षण।
B. प्रत्यास्मरण आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षण।
C. आकलन की योगात्मक विधि।
D. परीक्षा के लिए अधिगम करना।
एक शिक्षिका अपनी कक्षा में व्यक्तिगत भिन्नताओं को अर्थ पूर्ण ढंग से किस प्रकार ध्यान में रख सकती है?
A. यह स्वीकार करके कि भिन्नताओं का अर्थ अभाव नहीं है।
B. शैक्षिक क्षमताओं के आधार पर बच्चों का नामांकन व पृथक्करण करके।
C. शारीरिक व दृष्टि से दिव्यांग बच्चों को उनके लिए प्रस्ताविक विशेष स्कूलों में भेजकर।
D. कक्षा में एकल संस्कृति को प्रोत्साहित करके जिससे प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा मिले।
समावेशी शिक्षा में किसकी आवश्यकता है?
A. अधिगम का अनुकूल महौल
B. विद्यार्थियों का नामीकरण करना
C. विद्यार्थियों का पृथक्करण करना
D. रूढ़िवादों को मजबूत बनाना
वो विद्यार्थी जिनमें अवधान न्यूनता अतिक्रिया विकार (ADHAD) है, उनकी पहचान किस क्षेत्र में उनके सामने वाली चुनौतियों से की जा सकती है?
A. लिखित पाठ को समझना
B. किसी दिए गए कार्य को लंबे समय तक जारी रखना
C. स्थितियों का अवबोधन और समझना
D. पर्याप्त ऊर्जा स्तर बनाए रखना
वो विद्यार्थी जिन्हें पठन क्षेत्र में अधिगम कठिनाई होती है, उनके सफल समावेशन के लिए निम्न में से किस की आवश्यकता है?
A. बहुभाषा विषयों की अनिवार्य शिक्षा
B. भाषा विषयों से उचित छूट
C. विद्यार्थियों के लिए दण्ड का बार-बार उपयोग
D. विद्यार्थियों का स्थायी पृथक्करण
उपकरणों और सहायक तकनीकों की पहुँच को अनुकूलित करने से निम्नलिखित में से किसके समावेशन में मदद मिलेगी?
i. वो विद्यार्थी जो दृष्टि बाधित है।
ii. वो विद्यार्थी जिन्हें ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार है।
iii. वो विद्यार्थी जिन्हें प्रमस्तिष्कीय घात है।
iv. असाधारण प्रतिभा वाले छात्र।
सही विकल्प का चयन कीजए –
A. (i)
B. (ii), (iii)
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv)
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गयी दिव्यांगता और संबंधित विद्यार्थियों के समावेशन हेतु यथोचित संयोजन रणनीति का सही युग्म है?
A. प्रतिभाशाली : आसान और बहुत ही सरल सामग्री देना।
B. स्वलीनता : कक्षा की व्यवस्था को बार-बार बदलते रहना।
C. लेखनवैकल्य : उत्तम चित्रों के आधार पर दत्तकार्य देना।
D. वाक् हानि : धैर्य दिखाना और प्रतिक्रिया देने के लिए पर्याप्त समय देना।
अधिगम तब प्रभावी होता है जब :
A. यह बाहरी प्रेरकों द्वारा निर्देशित देता है।
B. यह प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देता है।
C. विद्यार्थियों के लिए अधिगम लक्ष्य पूरी तरह से शिक्षक द्वारा तैयार किए जाते हैं।
D. विद्यार्थियों को अपने अधिगम लक्ष्य स्वयं निर्धारित करने के अवसर दिए जाते हैं।
शिक्षण अधिगम का रचानावादी दृष्टिकोण –
A. सूचना की निष्क्रिय प्राप्ति पर जोर देता है।
B. बच्चों की बुद्धि-लब्धि की गणना को प्रोत्साहित करता है।
C. अधिगम को अर्थ निर्माण प्रक्रिया के रूप में देखता है।
D. क्रमादेशित निर्देश के उपयोग पर केंद्रित है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 किसकी ओर बदलाव का प्रस्ताव रखती है?
A. सीखने के लिए अधिगम
B. रटकर सीखने की प्रक्रिया
C. पाठ्यक्रम विषयवस्तु में वृद्धि
D. मानकीकरण
अनुप्रयोग, विश्लेषण और संश्लेषण किसके उदहारण हैं?
A. उच्च-क्रम चिंतन कौशल
B. निम्न क्रम चिंतन कौशल
C. घोषणात्मक ज्ञान
D. प्रक्रियात्मक ज्ञान
विद्यार्थियों द्वारा ग्रहण की गई ‘वैकल्पिक धारणाओं’ को संबोधित करने के लिए निम्न में से क्या महत्वपूर्ण है?
A. ऐसी परिस्थितियाँ बनाना जहाँ विद्यार्थी अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रतिबंधित महसूस करें।
B. विषयवस्तु को शिक्षक-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र के माध्यम से पढ़ाना।
C. ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न करना जहाँ विद्यार्थी वैकल्पिक धारणाओं को व्यक्त कर सके।
D. अधिगम प्रक्रिया में विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ की भूमिका की उपेक्षा करना।
निम्नलिखित में से किसे एक शिक्षिका द्वारा बढ़ावा दिया जाना चाहिए?
A. महारत हासिल करने की दिशा में उन्मुख लक्ष्य
B. परिहार-उन्मुख महारत लक्ष्य
C. प्रदर्शन की दिशा में उन्मुख लक्ष्य
D. परिहार-उन्मुख प्रदर्शन लक्ष्य
एक शिक्षक को अपने छात्रों में ______ की भावना पैदा करनी चाहिए।
A. जुड़ाव
B. बहिष्करण
C. हीनता
D. अलगाव
अभिकथन (A) : शिक्षकों को ऐसे प्रश्न पूछने चाहिए जो विद्यार्थियों को उनसे जो अधिगम की अपेक्षा की जाती है और जो वे पहले से जानते हैं, के बीच संबंध स्थापित करने को सुसाध्य करें।
कारण (R) : पूर्व ज्ञान नई अवधारणाओं के अधिगम में कोई भूमिका नहीं निभाता है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा अभिप्रेरणा के स्त्रोत और अभिप्रेरणा के प्रकार का सही सुमेलित युग्म है?
A. दण्ड से बचाव – आतंरिक अभिप्रेरणा
B. नकद पुरस्कार – आतंरिक अभिप्रेरणा
C. जिज्ञासा – बाहरी अभिप्रेरणा
D. रुचि – आतंरिक अभिप्रेरणा
प्रभावी अधिगम हेतु, निर्देश के लिए प्रारंभिक बिंदु क्या होना चाहिए?
A. असफलता का डर
B. बच्चों का सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य
C. सफलता के लिए इनाम
D. प्रतिस्पर्द्धा की भावना
एक रेलगाड़ी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मंगलवार को 3:15 PM पर चलती है तथा मुंबई सेंट्रल पर अगले दिन 9:40 AM पर पहुंचती है। रेलगाड़ी द्वारा पूरी यात्रा में लिया गया समय कितना है?
A. 17 घंटे 35 मिनट
B. 17 घंटे 25 मिनट
C. 18 घंटे 25 मिनट
D. 19 घंटे 15 मिनट
एक स्थान A से स्थान B की दूरी एक मानचित्र पर 8.7 सेमी है। यदि मानचित्र पर 1.5 सेमी की दूरी भूमि पर 2 किमी के बराबर है, तो दोनों स्थानों के बीच की दूरी (मीटर में) कितनी होगी?
A. 12300 मीटर
B. 11900 मीटर
C. 11600 मीटर
D. 10600 मीटर
निम्नलिखित में से कौन-सा एक पूर्ण घन नहीं है?
A. 216
B. 512
C. 666
D. 729
एक पौधे की विकास सारणी नीचे दी गई है:
|
दिन |
पौधे की लंबाई (सेमी में) |
|
0 |
0 |
|
5 वाँ |
2.7 |
|
10 वाँ |
6.2 |
|
15 वाँ |
8.9 |
|
20 वाँ |
11.3 |
पौधे की लंबाई में सबसे कम वृद्धि कब हुई?
A. 5 वें से 10 वें दिन
B. 10 वें से 15 वें दिन
C. 15 वें से 20 वें दिन
D. 0 से 5 वें दिन
गौरव ने स्टेशन A से स्टेशन B तक 20 किमी 237 मीटर की दूरी तय की। फिर उसने स्टेशन B से स्टेशन C तक 32 किमी 355 मीटर की दूरी तय की। उसके बाद, उसने स्टेशन C से स्टेशन D तक 43 किमी 458 मीटर की दूरी तय की। गौरव द्वारा तय की गई कुल दूरी है:
A. 95 किमी 500 मीटर
B. 96 किमी 150 मीटर
C. 96 किमी 50 मीटर
D. 95 किमी 250 मीटर
गुणनखंडो और गुणजों के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. 11, 100 का गुणनखंड है।
B. 48, 3 का गुणज है।
C. 11, 110 का एक गुणज है।
D. 48, 3 का एक गुणनखंड है।
संख्या 222222 को किस रूप में पढ़ा जाएगा?
A. बाईस हजार दो सौ बाईस
B. बाईस लाख बीस हजार दो सौ बाईस
C. दो लाख बाईस हजार दो सौ बाईस
D. बाईस लाख बाईस हजार दो सौ बाईस
65376, 91091, और 35550 के योग में क्या जोड़ा जाए कि परिणामी संख्या 249637 प्राप्त हो?
A. 75260
B. 57620
C. 52706
D. 72605
एक घड़ी की सुइयों द्वारा एक समकोण बनाया गया है। निम्नलिखित में से कौन-सा समय एक समकोण को प्रदर्शित करता है?
A. 4:30
B. 6:00
C. 9:15
D. 3:00
निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
A. \({8}{{15}}\; < \;3/5\; < \;4/7\; < \;2/3\)
B. \({8}{{15}}\; < \;4/7\; < \;3/5\; < \;2/3\)
C. \(4/7\; < \;2/3\; < \;{8}{{15}}\; < \;3/5\)
D. \(4/7\; < \;3/5\; < \;2/3\; < \;{8}{{15}}\)
एक विभाजन के प्रश्न में, भागफल, भाजक का 4 गुना है और शेषफल, भाजक का एक चौथाई है। यदि शेषफल 8 है, तो भाज्य कितना होगा?
A. 4096
B. 5004
C. 4004
D. 4104
विजया और उसकी सहेली ने नाव खरीदने के लिए 42,000 रुपये का कर्ज लिया। उन्होंने दो वर्ष में समान मासिक किस्त में कुल 47040 रुपये का भुगतान किया। उन्होंने प्रत्येक महीने कितना भुगतान किया?
A. 1750 रुपये
B. 2356 रुपये
C. 1960 रुपये
D. 3920 रुपये
नसीमा के पास केवल 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्के हैं। 5 रुपये के सिक्कों की संख्या, 10 रुपये के सिक्कों की संख्या से तीन गुना है और 20 रुपये के सिक्कों की संख्या, 10 रुपये के सिक्कों की संख्या से आधी है। यदि उसके पास 20 रुपये के 8 सिक्के हैं, तो उसके द्वारा दी गई कुल धनराशि कितनी है?
A. 470 रुपये
B. 560 रुपये
C. 615 रुपये
D. 495 रुपये
आकृतियों के उस युग्म को चुनिए, जिसकी कोई भी सममित रेखा नहीं है।
A. समद्विबाहु त्रिभुज और समांतर चतुर्भुज
B. विषमबाहु त्रिभुज और समांतर चतुर्भुज
C. समद्विबाहु त्रिभुज और समचतुर्भुज
D. विषमबाहु त्रिभुज और समचतुर्भुज
किसी दुकान पर निम्न-दर सूची प्रदर्शित की गई थी:
|
फल |
प्रति किग्रा दर |
|
सेब |
120 रुपये |
|
आम |
84 रुपये |
|
अमरूद |
80 रुपये |
|
अंगूर |
96 रुपये |
|
संतरा |
90 रुपये |
रेणु ने \(11/2\) किग्रा सेब, 2 किग्रा संतरे, 250 ग्राम अंगूर, 500 ग्राम अमरूद और \(11/4\) किग्रा आम खरीदे। उसने इन सभी फलों के लिए कितनी धनराशि का भुगतान किया?
A. 450 रुपये
B. 529 रुपये
C. 498 रुपये
D. 449 रुपये
निम्नलिखित में से कौन-सा संदर्भ आधारित गणित शिक्षण एवं अधिगम का सर्वाधिक उपयुक्त उदहारण है?
A. कक्षा में आयोजित गणित प्रश्नोत्तरी (क्विज़) में विद्यार्थियों का भाग लेना।
B. समूहों में काम करते हुए विद्यार्थियों का अपने घरों से लाए गए राशन के बिलों पर चर्चा करना एवं उनका विश्लेषण करना।
C. विद्यार्थी पाठ्य पुस्तक में दिए गए इबारती सवालों (शब्द समस्याओं) को हल कर रहे हैं।
D. कक्षा में विद्यार्थी वीडियो देख रहे हैं और उस वीडियो में समझाए गए निर्देशों का अनुसरण करते हुए दिए गए कार्य को पूरा कर रहे हैं।
27 × 4 को हल करने के लिए, एक छात्रा निम्नलिखित रणनीति का उपयोग करती है:
27 × 4 → 30 × 4 → 120
3 × 4 → – 12
108
वह जोर से कहती है कि उत्तर 108 है।
निम्नलिखित में से कौन-सा छात्रा द्वारा उपयोग की गई रणनीति के लिए अति उपयुक्त है?
A. छात्रा ने इस रणनीति से उत्तर को आकलित (अनुमानित) किया है।
B. छात्रा ने गणन के लिए प्रतिकारी (कॉम्पेंसेशन) रणनीतियों का उपयोग किया है।
C. छात्रा तुक्के भिड़ाकर प्रयास करके उत्तर तक पहुँची है।
D. यह गुणन की समस्या को हल करने की अनुपयुक्त कलन-विधि है।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा गणित के शिक्षण-अधिगम को सुधारने (बेहतर बनाने) के लिए दी गई सिफारिशों में से एक सिफ़ारिश को निरूपित करता है?
A. आकलन पद्धतियों को बदलना जिससे विद्यार्थियों के प्रक्रियात्मक ज्ञान के स्थान पर गणितीकरण योग्यताओं की परख हो।
B. शिक्षकों को प्रशिक्षित करना ताकि वे विद्यार्थियों को गणित ओलिम्पियाड में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता कर सकें।
C. गणित पाठ्य पुस्तक के साथ-साथ विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाओं से अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करना।
D. गणित को लोकप्रिय करने के लिए ध्यान (फ़ोकस) युवाओं की रोज़गार पाने की योग्यता को बढ़ाने पर स्थानांतरित करना।
निम्नलिखित में से कौन-सा गणित के प्रति भय का उपयुक्त कारण नहीं है?
A. गणित की संचयी प्रकृति।
B. गणित की प्रतीकात्मक भाषा।
C. आकलन की पद्धतियाँ एवं पाठ्यपुस्तक में उपयोग की गई गणित की भाषा।
D. अधिगमकर्ताओं की गणितीय अक्षमताएँ।
भिन्न का उपयोग निम्नलिखित में से किन तरीकों से हो सकता है?
(a) एक पूर्ण के अंश को निरूपित करने के लिए।
(b) संख्या रेखा पर एक बिंदु को अभिकल्पित करने के लिए।
(c) वस्तुओं के संग्रह के एक अंश को निरूपित करने के लिए।
(d) विभाजन पर आधारित समस्या के परिचय के लिए।
A. (a), (b) और (c)
B. (a) और (d)
C. (c) और (d)
D. (a), (b) और (d)
निम्नलिखित में से कौन-सा एक ‘रचनात्मक’ गणित की कक्षा का अति उपयुक्त उदहारण है?
A. शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी के पास जाकर कलनविधि के उपयोग से समस्या को हल करने में उसकी सहायता कर रहा है।
B. शिक्षक श्यामपट्ट पर प्रश्न को हल कर रहा है।
C. एक समस्या के समाधान को खोजते समय विद्यार्थी अन्वेषण में व्यस्त (संलग्न) हैं।
D. विद्यार्थी सामूहिक रूप से पहाड़ों को एक लय में गा रहे हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी ज्यामिति में एक प्रक्रिया नहीं है?
A. मापन
B. निरूपण
C. प्रक्रियात्मक प्रवाह
D. तार्किक क्षमता और उपपत्ति
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणित की प्रकृति के संदर्भ में उपयुक्त नहीं है?
A. इसकी प्रकृति पदानुक्रमिक है।
B. गणितीय अवधारणाओं की प्रकृति अमूर्त होती है।
C. यह विज्ञान की तरह है जो कि अवलोकन पर आधारित है।
D. यह निहित प्रतिमानों को उजागर करता है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन गणितीय खेलों के बारे में सही हैं?
(a) गणितीय खेलों को सामान्य दिनचर्या वाले खेलों की तरह होना चाहिए।
(b) गणितीय खेल बच्चे को अनुपदेशात्मक प्रतिपुष्टि प्रदान करते हैं।
(c) गणितीय खेल बच्चे में अनुमान/पूर्वज्ञान और योजना तैयार करने को बढ़ावा देते हैं।
A. (b) और (c)
B. (a) और (c)
C. केवल (a)
D. (a) और (b)
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) के अनुसार प्राथमिक कक्षाओं में गणित पाठ्यचर्या ______ होनी चाहिए।
(a) सुसंगत
(b) महत्त्वकांक्षी
(c) महत्त्वपूर्ण मानक कलनविधियों पर बल देने वाली
A. (a) और (c)
B. केवल (a)
C. (a) और (b)
D. केवल (c)
निम्नलिखित में से कौन-सा गणितीय निदर्शन (मॉडलिंग) का अति उपयुक्त उदहारण है?
A. गणित कक्षा में कार्टून वाली कहानी का उपयोग करना।
B. लम्बाई × चौड़ाई सूत्र के उपयोग द्वारा आयत के क्षेत्रफल का परिकलन करना।
C. एक घने वन में वृक्ष की संख्या का अनुमान लगाने के लिए गणितीय निदर्श (मॉडल) का निर्माण करना।
D. एक गणितीय अवधारणा को समझने के लिए मूर्त मॉडल का उपयोग करना।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से, प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों में गणित अधिगम को प्रोत्साहित करने के लिए उपयुक्त नहीं है?
(a) अवधारणाओं को उनके दैनिक जीवन के अनुभवों से जोड़ना।
(b) प्रक्रिया की बजाय उत्पाद पर बल देना।
(c) शिक्षण सामग्रियों का उपयोग करके अमूर्त अवधारणाएँ पढ़ाना।
A. (b) और (c)
B. केवल (c)
C. केवल (b)
D. (a) और (c)
निम्नलिखित में से किस की गणित में विद्यार्थियों की समालोचनात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करने की संभावना अधिक है?
A. 131 और 136 के बीच चार पूर्ण संख्याओं को सूची बनाइए।
B. 23 × 15 का मान ज्ञात कीजिए।
C. यदि एक आयत का क्षेत्रफल 24 सेमी2 है और चौड़ाई 4 सेमी है, तो उसकी लम्बाई कितनी होगी?
D. 24 सेमी परिमाप वाले आयत की लम्बाई और चौड़ाई कितनी होगी?
एक समोसे को देखकर, एक बच्चा उसे त्रिभुज कहता है। वैन-हैले के ज्यामितीय विकास के सिद्धांत के अनुसार, वह बच्चा ज्यामितीय विवेचन के ______ स्तर पर है।
A. दृश्यीकरण
B. संबंध पहचानना
C. विश्लेषण
D. निगमन
एक प्राथमिक कक्षा के अध्यापक अपने विद्यार्थियों से “पाँच हज़ार छत्तीस” को अंकों में लिखने के लिए कहते हैं। अधिकांश विद्यार्थियों ने इसका उत्तर “536” लिखा।
निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण रणनीति इस त्रुटि को सुधारने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. विद्यार्थियों को इसी के समान दस और प्रश्न हल करने के लिए देना।
B. विद्यार्थियों को 5000 से 5100 तक की गिनती लिखने को कहना और अपने उत्तर को जाँचने के लिए कहना।
C. एक संख्या रेखा पर जिसमें 1000 के अंतराल में अंक लिखे हैं, पाँच हज़ार छत्तीस को निरूपित करना।
D. तीन अंकीय और चार अंकीय संख्याओं के स्थानीय मान की अवधारणा को सुदृढ़ करना।
पूर्व काल से भारत में उगाए जाने वाले फल/सब्ज़ी हैं –
A. आलू एवं टमाटर
B. पत्तागोभी एवं आम
C. आम एवं केला
D. मटर एवं केला
एलेक्स केरल में रहता है। वह अपने घर के आंगन में निम्नलिखित में से क्या उगाता होगा?
A. नारियल एवं टैपिओका
B. टैपिओका एवं सरसों
C. नारियल एवं कमल
D. सरसों एवं चावल
__________ जंतु/कीटों का वह समहू है जो अपने समूह के अन्य सदस्यों को उनकी गंध से ढूंढते हैं।
A. बाजपक्षी, चमगादड़, चील
B. रेशम का कीड़ा, चींटी, मक्खी
C. चींटी, मधुमक्खी, रेशमकीट
D. मधुमक्खी, चमगादड़, कुत्ता
शबाना अपने पिताजी को यातायात के लिए खनिज-तेल आधारित इंधनों की बचत के लिए सुझाव देती है और उसके पिताजी ख़ुशी-ख़ुशी इसकी स्वीकृति देते हैं। वे निम्न में से किन साधनों को जाने के लिए प्राथमिकता देंगे?
A. कार एवं मेट्रो रेल
B. बस एवं मेट्रो रेल
C. साइकिल एवं मेट्रो रेल
D. मोटरसाइकिल एवं मेट्रो रेल
समर को एक प्रोजेक्ट के लिए ऐसी खाद्य-सामग्री को चुनना था जो पौधे से नहीं ली गई हो। वह ________ को चुनेगा।
A. शहद, कटहल एवं मीट (माँस)
B. दूध, अंडे एवं भुट्टा
C. सरसों, मछली एवं माँस
D. दूध, शहद एवं अंडे
एक लोहार निम्न में से किन चीजों को बनाता है?
A. मिट्टी का मटका, ईंट, कुल्हड़
B. खुरपी, आरी, कुल्हाड़ी
C. अंगूठी, आरी, चूड़ी
D. कुल्हाड़ी, ईंट, चूड़ी
एक माँ को अपनी बेटी के साथ खेलने के लिए इनडोर गेम चुनना पड़ता है जो पैर की चोट के कारण घर से बाहर जाने में असमर्थ है। वह चुनेगी:
A. बैडमिंटन, शतरंज, लूडो
B. कैरमबोर्ड, शतरंज, ताश
C. टेनिस, शतरंज, हॉप्सस्कॉच
D. छुपन-छुपाई, हॉप्सस्कॉच, पिट्ठू
निम्नलिखित में से कौन-से राज्य अरब सागर के तट पर स्थित है?
A. केरल, आंध्रप्रदेश, गुजरात
B. केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र
C. कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र
D. कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात
ग्रेगर मेंडल मटर के पौधों पर प्रयोगों के कारण प्रसिद्ध थे। अगर मूल पीढ़ी में मटर के पौधे के बीज हरे और पीले हों तो अगली पीढ़ी के मटर के बीजों के बारे में उनका कौन-सा प्रेक्षण था?
A. सभी पौधों में हरे और पीले मिश्रित रंग के बीज थे।
B. ज़्यादातर पौधों में पीले बीज थे।
C. ज़्यादातर पौधों में हरे रंग बीज थे।
D. सभी पौधों में पीलापन लिए हुए हरे बीज थे।
निम्न में से कौन-से पदार्थ जल में घुलनशील हैं?
A. दूध, चीनी, शहद
B. तारपीन, नींबू का रस, पेट्रोल
C. मिट्टी का तेल (कैरोसीन), नमक, साबुन
D. चीनी, सिरका, नमक
पारंपरिक तरीके से जल संग्रहण के लिए हमारे देश में उपयोग की जाने वाली संरचना ______ है।
A. ट्यूबवेल
B. बावड़ी
C. बोरवेल
D. हैंड पंप
अन्तरिक्ष-यान में यात्रा करने हुए अंतरिक्ष-यात्रियों के बारे में निम्न से क्या सही है?
A. पानी के नल से वे सीधे पानी पीते हैं।
B. डाईनिंग-टेबल पर बैठ कर वे खाना खाते हैं।
C. एक जगह पर टिक कर रहने के लिए वे अपने आप को बेल्ट से बाँधते हैं।
D. खड़े रह कर तैरते हुए वे सोते हैं।
निम्नलिखित खिलाड़ियों में से कौन एक पैरा-एथलीट हैं जो धैर्य और दृढ़-निश्चय के प्रतीक है?
A. नीरज चोपड़ा
B. लवलीना बोरगोहेन
C. साक्षी मलिक
D. दीपा मलिक
नगरकोल एक्प्रेस अहमदाबाद से 23.11.2020 को 11:50 पर रवाना हुई और कोझीकोड 24.11.2020 को 17:45 पर पहुँचती है। रेलगाड़ी उस दूरी को तय करने के लिए कितना समय लेती है?
A. 29 घंटे 35 मिनट
B. 6 घंटे 55 मिनट
C. 29 घंटे 05 मिनट
D. 29 घंटे 55 मिनट
हरप्रीत अपने परिवार के साथ पंजाब, बिहार एवं महाराष्ट्र की एक यात्रा पर गई थी एवं उन राज्यों के कला कार्य को संग्रह किया। हरप्रीत के संग्रह को नीचे दिए गए विकल्पों से चुनिए:
A. पट्टीचित्र, कलमकारी, मधुबनी
B. फुलकारी, कलमकारी, मधुबनी
C. कलमकारी, पट्टचित्र, वरली
D. फुलकारी, मधुबनी, वरली
एक अलग राज्य से एक नया लड़का आपकी कक्षा में शामिल होता है, जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय छात्र हैं। आप इस अवसर को छात्रों को अनुकूलन के बारे में सिखाने के अवसर के रूप में उपयोग करना चाहते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त है?
A. स्थानीय छात्रों को नए छात्र के साथ अपने स्कूल के नियमों को साझा करने के लिए कहना।
B. कक्षा में नए छात्र के जीवन में विभिन्न परिवर्तनों और उसने उन्हें कैसे संभाला के बारे में चर्चा करना।
C. कक्षा को बताना कि नए छात्र के लिए समायोजन करना कितना कठिन है और उन सभी को उसकी मदद कैसे करनी चाहिए।
D. नए छात्र से कहना कि वह कक्षा को उसके पुराने स्कूल के नियमों के बारे में बताए कि, वे नए स्कूल के नियमों से कैसे भिन्न हैं।
निम्नलिखित में से वीडियो कॉन्फरेंसिंग ऐप की कौन-सी विशेषता सबसे अच्छे तरीके से प्रदर्शित कर सकती है कि बिना बोले संचार कैसे किया जा सकता है?
A. वर्चुअल बैकग्राउंड
B. स्क्रीन साझा करना
C. चैट में जीआईएफ
D. ऑडियो कॉल
निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्यास संरचनावादी दृष्टिकोण से सबसे अधिक मेल खाता है?
A. नदी के पानी के रंग से उसमें मौजूद प्रदूषकों की पहचान करना।
B. विभिन्न पक्षियों की चोंच को देख कर उनका चित्र बनाना।
C. जन्म देने वाले और अंड निक्षेपण वाले पशुओं के बीच अंतर को समझाने के लिए ग्राफ़िक ऑर्गनाइज़र प्रयोग करना।
D. बीज स्थानान्तरण की प्रक्रिया को समझाने के लिए फ़्लोचार्ट का उपयोग करना।
निम्नलिखित में से कौन-सा उदहारण सक्रिय अधिगम में संलग्न छात्रों का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है?
A. छात्र जोड़ियों में पारंपरिक शिल्प के पतन के शिल्पकारों की आजीविका पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा करते हैं।
B. शिक्षक द्वारा विषय का परिचय देने के बाद, छात्र पाठ्यपुस्तक से मधुमक्खी के छत्ते की संरचना बनाते हैं।
C. जोड़े में, छात्र ईवीएस पाठ्यपुस्तक में वर्णित पत्तियों के विभिन्न रंगों की सूची बनाते हैं।
D. एक पाठ के पूरा होने के बाद, छात्र कुछ पारिभाषिक शब्दों की परिभाषाएँ लिखते हैं।
पानी की उपलब्धता पर एक पाठ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा ‘प्रामाणिक कार्य’ होगा?
A. छात्रों को अपने परिवार के साथ चर्चा कर, पानी के संरक्षण के लिए कुछ आदतें बदलने के लिए कहना।
B. छात्रों को एक लघु सिंचाई प्रणाली बनाने के लिए कहना जो यह दर्शाए कि किसान पानी का अधिक कुशलता से उपयोग कैसे कर सकते हैं।
C. पानी के जो स्त्रोत पीने के लिए उपयुक्त नहीं हैं, उन पर चिपकाने के लिए एक स्टिकर बनाना।
D. स्थानीय नगर निगम द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले पानी की शुद्धता का परीक्षण करने के लिए एक संकेतक बनाना।
आप, मूक एवं बधिर अक्षमता और बिना बोले संवाद कैसे करें, इस बारे में एक अध्याय पढ़ा रहे हैं। एक बच्चा पूछता है, “हम सब बोल सकते हैं। तो हम इसे ईवीएस में क्यों पढ़ रहे हैं?”
निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर ईवीएस में इस पाठ को सीखने के प्रयोजन का सबसे अच्छा वर्णन करेगा?
A. कुछ लोग आप सभी से अलग हैं। उनके पास चुनौती है जहाँ वे सुन या बोल नहीं सकते हैं। आपको यह समझने की आवश्यकता होगी कि उन्हें दिव्यांग क्यों माना जाता है।
B. हम सभी की अलग-अलग क्षमताएँ और बाधाएँ होती हैं। कुछ लोगों के पास चुनौती होती है जहाँ वे सुन या बोल नहीं सकते। हमें यह समझने की ज़रुरत है कि उनके साथ कैसा संवाद किया जाए और समावेशी कैसे बनें।
C. कुछ लोगों के पास चुनौती होती है जहाँ वे सुन या बोल नहीं सकते। जब आप उनके साथ अंत:क्रिया कर रहे हों तो आपको सावधान और सतर्क रहने की ज़रुरत है। यह अध्याय ऐसे परिदृश्यों में आपकी सहायता करेगा।
D. आप में से कुछ लोग बड़े होकर डॉक्टर बनना चाह सकते हैं। विभिन्न प्रकार की समस्याओं और शारीरिक चुनौतियों को समझना उस ओर पहला कदम है।
(उजैरा और शाहमीर ग्लोब पर विश्व के विभिन्न बिंदुओं को देख रहे हैं।)
शाहमीर : देखिए ये है अमेरिका, अफ्रीका। अरे! अंतरिक्ष कहाँ है?
उजैरा : आकाश, तारे, सूर्य और चंद्रमा, ये सब अंतरिक्ष में हैं।
शाहमीर : हाँ, मुझे पता है। सुनीता विलियम्स एक अंतरिक्ष यान में गई थी। मैंने टीवी पर देखा कि वह वहाँ से धरती को देख सकती है।
उजैरा : जी हाँ, वहाँ से धरती इस ग्लोब जैसी नजर आई।
उपरोक्त पाठ का उपयोग कक्षा 5 के छात्रों को अंतरिक्ष की अवधारणा से परिचित करने के लिए किया गया है।
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न शाहमीर के प्रश्न को हल करने में मदद करेगा?
A. यदि आप सूर्य, चंद्रमा और तारों के कट-आउट बनाते हैं, तो आप उन्हें कहाँ रखेंगे?
B. अगर आपको सुनीता विलियम्स की तरह अंतरिक्ष में जाना पड़े तो आप कैसे जाएँगे?
C. क्या आप मानते हैं कि अंतरिक्ष खाली है या आप मानते हैं कि इसमें कुछ है?
D. आप गत्ते का उपयोग करके अंतरिक्ष का 3-डी मॉडल कैसे बनाएँगे और इसमें ग्लोब को कहाँ रखेंगे?
निम्नलिखित में से कौन-सा शैक्षिक उद्देश्य, ‘नदी पर बनाये गए बाँध’ विषय के लिए, विशिष्ट, मापने योग्य और प्राप्य है?
A. छात्रों को पता चलेगा कि नदियों पर बाँध कैसे बनते हैं।
B. छात्र उन नकारात्मक प्रभावों को सूचीबद्ध करेंगे जिनका बाँधों के निर्माण के दौरान मानव बस्तियों को सामना करना पड़ता है।
C. छात्र बाँध की नींव के लिए किए गए निर्माण कार्य का उदहारण देंगे।
D. जब बाँध उनके जीवन को प्रभावित करते हैं तब छात्र स्थानीय बस्तियों की वकालत करने में मदद करेंगे।
आप आगामी प्रदर्शनी के लिए प्रोजेक्ट बनाने हेतु अपनी कक्षा में 15 चार्ट पेपर लाए हैं, ताकि छात्र प्रोजेक्ट बनाने के लिए उसका प्रयोग कर सकें। आपने छात्रों से कहा है कि चार्ट पेपर समाप्त होने के बाद उन्हें नए चार्ट पेपर नहीं दिए जायेंगे, इसलिए उन्हें चार्ट पेपर का प्रयोग किफायती तरीके से करना चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन-सी क्रिया छात्रों को उन संसाधनों के संरक्षण पर विचार करने में सबसे कम मदद करेगी जिनकी मात्रा सीमित है?
A. उन परियोजनाओं पर चर्चा करना जिन्हें चार्ट पेपर की आवश्यकता नहीं है और वे अभी भी विज्ञान प्रदर्शनी के लिए अच्छे विकल्प कैसे हो सकते हैं।
B. विभिन्न छात्रों को कितने चार्ट पेपर की आवश्यकता है, इस पर एक सर्वेक्षण आयोजित करना और उन्हें उपलब्ध चार्ट पेपर की संख्या के साथ इसकी तुलना करने के लिए कहना।
C. परियोजनाओं में चार्ट पेपर के उपयोग को कम करने के लिए विचारों पर मंथन करने के लिए कहना।
D. छात्रों को एक साझा रजिस्टर में लिखने को कहें कि उन्होंने कब, क्यों और कितने चार्ट पेपर लिए।
प्रयोग से हम विशिष्ट निष्कर्ष प्राप्त कर पाते हैं।
प्रयोग के उपयोग से विशिष्ट निष्कर्ष प्राप्त करने का निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वश्रेष्ठ उदहारण है?
A. यह पता लगाना की विभिन्न आकार के कान जानवरों की सुनने की क्षमता को कैसे प्रभावित करते हैं
B. आसपास के तापमान और पानी के वाष्पीकरण के बीच के संबंध को समझना।
C. एक बीज के अंकुरित होने के लिए आवश्यक दिनों की संख्या को लिखना।
D. यह विश्लेषण करना कि विभिन्न जानवरों की त्वचा का रंग उन्हें अपने परिवेश में छलावरण करने में कैसे मदद करता है।
आनुवंशिक और अर्जित लक्षण विषय आरंभ करने के लिए ‘शुरुआत’ के रूप में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सबसे अधिक प्रासंगिक होगा?
A. क्या आप अपने और अपने माता-पिता के बीच कोई समानता पाते हैं?
B. आप किसी अन्य जीव से किस प्रकार भिन्न हैं?
C. क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे भी आपकी पसंदीदा फिल्म पसंद है?
D. आपके परिवार के सदस्य एक-दूसरे के बिल्कुल समान क्यों नहीं हैं?
शैक्षिक उद्देश्य : छात्र फसलों पर खरपतवारों के प्रभाव के बारे में बता सकेंगे।
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न दिए गए शैक्षिक उद्देश्य का सबसे अच्छी तरह से परीक्षण करता है?
A. क्या रणनीति अपनाई जा सकती है ताकि खेत में फसलें और खरपतवार सह-अस्तित्व में रह सकें?
B. अन्य पौधों को बढ़ने से रोकते हुए कौन-से उर्वरक लक्षित फसल के लिए सबसे अधिक लाभ प्रदान कर सकते हैं?
C. खेत से खरपतवार हटाने के लिए किस प्रकार के कृषि यंत्रों का प्रयोग किया जाता है?
D. उर्वरक के उपयोग के बावजूद पौधों की वृद्धि रुकने का क्या कारण हो सकता है?
शिक्षक एक ऑनलाइन संसाधन का उपयोग करता है जो प्राकृतिक आपदाओं जैसे ज्वालामुखी, भूकंप, भूस्खलन आदि पर एनिमेटेड वीडियो प्रदान करता है।
निम्नलिखित में से क्या समझने के लिए पाठ्यपुस्तकों और अन्य स्त्रोतों की तुलना में इस संसाधन का उपयोग सबसे बेहतर है?
A. इन घटनाओं का लोगों के जीवन पर प्रभाव
B. इन घटनाओं के कारण
C. पूर्व में कौन-कौन-सी प्राकृतिक आपदाएँ आई थीं?
D. प्राकृतिक आपदाओं से बचने के उपाय
शिक्षक खाद्य परिक्षण की अवधारणा सिखाना चाहता है। निम्नलिखित में से कौन-सी खाद्य सामग्री इस अवधारणा को समझाने के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. मुरब्बा
B. दही
C. घी
D. पापड़
सुश्री देबोज्योति समुदाय से प्राप्त उदाहरणों का प्रयोग करते हुए, पर्यावरण में चीजों की अन्योयाश्रयता का विचार सिखा रही है।
निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण इस धारणा को समझाने के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. एक डाक घर
B. एक परित्यक्त इमारत
C. एक किराने की दुकान
D. एक नाली