CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part9

अभिकथन (A): एक बच्चे की विकास की प्रगति को उसी उम्र के बच्च्चों के विकास की दर से तुलना करके सटीकता से मापा जा सकता है।

तर्क (R): विकास का स्वरूप व गति सभी बच्चों के लिए एक समान होती है तथा सभी सांस्कृतिक परिवेश में समान रहती है।

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

एक बच्ची फुटबॉल खेलना सीखने से पहले कूदना व छलांगें मारना सीखती है। यह विकास के किस सिद्धांत को प्रदर्शित करता है?
A. शीर्षगामी 
B. समीपदूराभिमुखी
C. परिवर्तनीयता
D. साम्यधारण

निम्नलिखित में से विकास के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है?
A. विकास आनुवंशिकता व पर्यावरण की अंतः क्रिया का उत्पाद है।
B. विकास का कुछ हद तक पूर्वानुमान लगाया जा सकता है।
C. विकास की दर एकसमान और सार्वभौमिक है।
D. विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर होता है।

अभिकथन (A): बच्चे अपनी संस्कृति में व्यवहार करने के उपयुक्त तरीके अपने दोस्तों, मीडिया जैसे कई स्रोतों से सीखते हैं।

तर्क (R): सामाजीकरण एक प्रक्रिया है जो बहुत से औपचारिक व अनौपचारिक साधनों के जरिए होती है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) सही की व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R),(A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था के बच्चों के लिए एक शिक्षिका को-
A. अमूर्त संरचनाओं से सरोकार करने के लिए खूब अभ्यास करवाना चाहिए।
B. वस्तुओं और विचारों को जटिलता से वर्गीकृत करने के मौके मुहैया कराने चाहिए।
C. ऐसी समस्याएँ देनी चाहिए जिनके लिए उच्च-स्तरीय अमूर्त सोच की आवश्यकता हो।
D. ऐसी समस्याएँ देनी चाहिए जिनके लिए तर्कपूर्ण वैज्ञानिक समझ की आवश्यकता हो।

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में बच्चा समझ़ बना लेता है कि प्रतीकों का इस्तेमाल वस्तुओं को प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जा सकता है- अगर बच्चे के सामने ‘साइकिल’ नहीं है तब भी ‘साइकिल’ शब्द सुनकर उसके मस्तिष्क में एक प्रतिबिंब बन जाता है?
A. पूर्व-परंपरागत अवस्था
B. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

आनव तीन अंकों की संख्याओं का जोड़ करने में अकेले संघर्ष करता है किन्तु शिक्षिका की मदद से वह ऐसा करने में सक्षम है। लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार यह क्या दर्शाता है।
A. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
B. पुनर्बलन
C. परिपक्वता
D. प्रतीकवाद

लेव वायगोत्स्की के अनुसार अधिगम क्या है?
A. ज्ञान के निर्माण की सक्रियता
B. ज्ञान प्राप्त करने की एक निष्क्रीय प्रक्रिया
C. अभ्यास व दोहराव की प्रक्रिया
D. उद्दीपन-प्रतिक्रिया के संबंधों की प्रक्रिया

आशना अच्छा करती है क्योकि वह दूसरों द्वारा अच्छा देखा जाना चाहती है। वह लॉरेन्स कोह्रबर्ग के नैतिक विकास के किस चरण मे है?
A. पूर्व-पारंपारिक
B. पारंपारिक
C. उत्तर-पारंपारिक
D. अमूर्त-संक्रियात्मक

प्रगतिशील शिक्षा में-
A. सीखने का स्वरूप सामाजिक होता है।
B. पाठ्यपुस्तकें सीखने का एकमात्र स्रोत हैं।
C. बैठने की व्यवस्था पूरी तरह से तय होती है।
D. पाठ्यचर्या मानकीकृत होती है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 किस पर बल देती है?
A. लचीला बहु-स्तरीय गति आधारित अधिगम
B. बच्चों के केवल संज्ञानात्मक विकास से संबंधित पहलू
C. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या के मानकीकरण पर
D. बच्चों के स्मरण कौशलों के मापन पर

निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता हावर्ड गार्डनर द्वारा प्रतिपादित ‘अंतर्वैयक्तिक/अंतरावैयक्तिक बुद्धि’ में उपयुक्त बैठती है?
A. मौखिक व लिखित भाषा के प्रति संवेदनशीलता
B. ध्वनी व ताल के प्रति संवेदनशीलता
C. दूसरों के विचारों व इच्छाओं की समझने की क्षमता
D. खुद को समझने की क्षमता

व्यगोत्सकी के संरचनावाद में किसकी भूमिका अहम है?
A. भाषा
B. परिकल्पना
C. स्कीमा का विकास
D. ईनाम व सजा

बच्चों के अधिगम का आकलन करने के लिए एक शिक्षिका को किन तरीकों को इस्तेमाल करना चाहिए?

(i) कक्षा में की गई अंतः क्रिया

(ii) परियोजना

(iii) पोर्टफोलियो

(iv) आत्म-आकलन

A. (ii) और (iii)
B. (ii), (iii) और (iv)
C. (i), (ii), (iii) और (iv)
D. (i), (ii) और (iii)

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार मूल्यांकन का उद्देश्य किसकी जानकारी देता है?
A. विद्यार्थी को कक्षा में व कक्षा के बाहर कैसे सहायता दी जा सकती है।
B. विद्यार्थी का उसके सहपाठियों की तुलना में प्रदर्शन।
C. विद्यार्थी के सीखने में कमियाँ व अभाव ताकि उसकी असफलता की सही पहचान की जा सके।
D. विद्यार्थी की रटने की क्षमता की जानकारी।

निम्नलिखित में से कौन-सी प्रथा समावेशन में बाधक है?
A. कक्षा का अनुशासन एक दूसरे के लिए परस्पर सम्मान पर आधारित है।
B. विषयवस्तु को केवल कुछ विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया जाता है।
C. शिक्षाशास्त्र सभी विद्यार्थियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।
D. विद्यार्थियों को अधिगम के व्यक्तिगत लक्ष्यों को पूरा करने के लिए समर्थन दिया जाता है।

निम्नलिखित में से कौन सा हाशिए के समूहों के विद्यार्थियों को शामिल करने में बाधा उत्पन्न करता है?
A. शैक्षिक स्थानों तक पहुँच
B. अधिकारों में समता
C. भाग लेने का अवसर
D. सामाजिक कलंक

निम्नलिखित में से कौन-सी अधिगम अक्षमता सुसंगत रूप से लिखने की क्षमता को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है?
A. डिसकैलकुलिया
B. डिसग्राफिया
C. डिस्लेक्सिया
D. डिस्प्रेक्सिया

निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्यास ‘श्रवण विद्यार्थियों’ के सफल समावेशन में बाधा उत्पन्न करेगा?
A. विद्यार्थियों को अपने आप से बात करके सोचने देना।
B. विद्यार्थियों को मौखिक परीक्षणों के बजाय लिखित परीक्षण देना।
C. बाद में उपयोग करने के लिए टेप पर दत्तकार्यों के निर्देश रखना।
D. दत्तकार्यों के लिए मौखिक निर्देश देना।

निम्नलिखित में से प्रतिभाशाली विद्यार्थी की विशेषता कौन-सी है?
A. धीमी समझ
B. जिज्ञासा की कमी
C. चिंतन में सटीकता की आवश्यकता
D. आसान कार्यों को चुनने की प्रवृत्ति

एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों में बोध कौशल को सुसाध्य करना चाहती है। इस उद्देश के लिए उसे निम्नलिखित में से किस से बचना चाहिए?
A. संकल्पना मानचित्रण
B. संदर्भहीनता
C. रूपरेखीकरण
D. सारांशीकरण

विद्यार्थियों में एक सम्प्रत्यय (अवधारणा) के अधिगम को सुसाध्य करने के लिए, एक शिक्षक को निम्न में से क्या करना चाहिए?
A. नई जानकारी और पूर्व ज्ञान के बीच संबंध बनाने से बचना चाहिए।
B. नियमों को समझने और अवधारणा की विशेषताओं को परिभाषित करने पर ध्यान देना चाहिए।
C. विषयवस्तु से संबंधित आवश्यक और गैर-आवश्यक जानकारियों को मिश्रित कर देना चाहिए।
D. विषयवस्तु और जानकारी को अत्यधिक अमूर्त और जटिल रूप में प्रस्तुत करना चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन सा कारक शैक्षणिक प्रदर्शन में विद्यार्थियों की असफलता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है?
A. नीरसता
B. तनाव
C. जिज्ञासा
D. भय

एक संप्रत्यय को पढ़ाते समय, एक शिक्षक एक ऐसा उदाहरण दे रहा है जिसमें उस सम्प्रत्यय से जुड़ी श्रेणी की सब से महत्त्वपूर्ण “मूल” विशेषताएँ हैं। ऐसे उदहारण को ________ कहा जाता है।
A. एक भ्रान्ति
B. एक गैर-उदहारण
C. एक आद्यरूप
D. एक अपवाद

एक निर्दिष्ट लक्ष्य तक पहुँचने के लिए विद्यार्थियों को उनकी संज्ञानात्मक क्षमताओं पर चिंतन करने के लिए प्रोत्साहित करके, एक शिक्षक निम्नलिखित में से किस विकास को सुगम बना रहा है?
A. वर्णनात्मक ज्ञान
B. प्रक्रियात्मक ज्ञान
C. परासंज्ञान
D. रट कर याद रखना

शिक्षण अधिगम प्रक्रिया की अवधारणा करते समय, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (2005) निम्न में से किसके महत्त्व पर बल देती है?
A. सक्रिय संलग्नता और अंतःक्रिया 
B. ड्रिल और बार-बार अभ्यास
C. विषयवस्तु को रट कर याद करना
D. उद्दीपन प्रतिक्रिया साहचर्य

किसी समस्या को हल करने के लिए विद्यार्थियों की मदद करने के लिए, एक शिक्षक को निम्न में से क्या करना चाहिए?
A. असंगत जानकारी को चिन्हांकित करके विद्यार्थियों को भ्रमित करना चाहिए।
B. विद्यार्थियों को सीधे उत्तर बताना चाहिए और उन्हें इसे नक़ल करने के लिए कहना चाहिए।
C. ऐसे संकेत देने चाहिए जो प्रासंगिक स्कीमा/संरचना को सक्रिय करें।
D. जानकारी को वियोजित खण्डों में विभाजित करना चाहिए।

अभिकथन (A): शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के दौरान, एक शिक्षक को विद्याथियों को उनकी भ्रांतियों और वैकल्पिक अवधारणाओं को साझा करने का अवसर देना चाहिए।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part115

तर्क (R): भ्रांतियाँ और वैकल्पिक अवधारणाएं हमेशा आधारहीन होती हैं, और अधिगम की प्रक्रिया में महत्त्वहीन होती हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

आधिगम असहायता तब महसूस होती है जब एक विद्यार्थी यह मानता है कि:
A. क्षमता में सुधार हो सकता है और उसका ध्यान निपुणता के लक्ष्यों पर केंद्रित होता है।
B. प्रयास क्षमता को प्रभावित करते हैं और उसका ध्यान प्रदर्शन लक्ष्यों पर केंद्रित होता है।
C. शैक्षणिक गतिविधियों के परिणाम नियंत्रणीय होते हैं।
D. शैक्षणिक गतिविधियों के परिणाम अनियंत्रित होते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?
A. माता-पिता द्वारा दंड से बचने के लिए अध्ययन
B. एक गतिविधि में रुचि के कारण अध्ययन
C. शिक्षक की प्रशंसा प्राप्त करने के लिए अध्ययन
D. प्रतियोगिता जीतने के लिए अध्ययन

राघव के पास केवल 5 रुपये और 10 रुपये के सिक्के हैं। यदि उसके पास सिक्कों की कुल संख्या 30 है और उसके पास 195 रुपये की धन राशि है, तो उसके पास 5 रुपये और 10 रुपये के सिक्कों की संख्या क्रमशः कितनी है?
A. क्रमशः 25 और 5
B. क्रमशः 21 और 9
C. क्रमशः 20 और 10
D. क्रमशः 15 और 15

नरेश अपनी कक्षा का एक दृष्टिबाधित छात्र है। वह त्रि-आयामी (3डी) आकारों को छूकर उनके किनारों, कोनों और फलकों को पहचानता और गिनता है। एक त्रिभुजाकार प्रिज्म में कितने किनारे, कोने और फलक होंगे?
A. किनारे = 6, कोने = 8, फलक = 6
B. किनारे = 9, कोने = 6, फलक = 5
C. किनारे = 4, कोने = 4, फलक = 4
D. किनारे = 6, कोने = 4, फलक = 5

उस आयत का क्षेत्रफल कितना है, जिसकी लंबाई 122 सेमी और चौड़ाई 55 सेमी है?
A. 354 वर्ग सेमी 
B. 6710 वर्ग सेमी 
C. 6715 वर्ग सेमी 
D. 6810 वर्ग सेमी 

रहनुमा माचिस की तीलियों से विभिन्न बहुभुज बनाती है और चाँदे की सहायता से उसके अंतः कोणों को मापती है। वह तीन तीलियों से एक त्रिभुज बनाती है, फिर एक तीली और लगाकर वह उससे चतुर्भुज बनाती है। फिर वह एक तीली और लगाकर एक पंचभुज बनाती है, इत्यादि। इन आकृतियों के कोणों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. किसी भी बहुभुज के अंतः कोणों का योग 360° होता है।
B. किसी चतुर्भुज के अंतःकोणों का योग, त्रिभुज के अंतः कोणों के योग का तीन गुना होता है।
C. जब भुजाओं की संख्या बढ़ती है, तो बहुभुज के अंतःकोणों की मापों का योग बढ़ता है।
D. जब भुजाओं की संख्या बढ़ती है, तो बहुभुज के अंतःकोणों की मापों का योग घटता है।

मैं सैकड़े के आधे से ज्यादा हूँ। 

मैं पाँच दहाई से अधिक और छह दहाई से कम हूँ।

मेरी इकाई का अंक दहाई के अंक से तीन कम है।

मैं कौन हूँ?

A. 51
B. 52
C. 58
D. 59

सादिक कितनी दूरी तय करेगा यदि वह एक आयताकार पार्क के पाँच चक्कर लगाता है, जिसकी लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 60 मीटर और 40 मीटर है?
A. 200 मीटर 
B. 1 किमी 
C. 2 किमी 400 मीटर 
D. 2 किमी 200 मीटर 

रानी का स्कूल उसके घर से 6 किमी 375 मीटर की दूरी पर है। वह 1 किमी 95 मीटर पैदल और शेष बस द्वारा यात्रा करती है। वह बस से कितनी दूरी तय करती है?
A. 5 किमी 625 मीटर 
B. 5 किमी 280 मीटर 
C. 4 किमी 625 मीटर 
D. 4 किमी 425 मीटर 

यदि एक वर्ग की भुजा को आधा कर दिया जाए, तो इस प्रकार प्राप्त वर्ग का परिमाप _______ और क्षेत्रफल _______ हो जाएगा।
A. आधा, आधा
B. आधा, एक-चौथाई
C. एक-चौथाई, आधा
D. एक-चौथाई, एक-चौथाई

एक ट्रक 2\(1/2\) घंटे में 120 km दूरी तय करता है। समान चाल (गति) से 80 km की दूरी तय करने में ट्रक को कितना समय लगेगा?
A. 1 घंटा 20 मिनट
B. 1 घंटा 30 मिनट
C. 1 घंटा 40 मिनट
D. 1 घंटा 50 मिनट

एक गुलदस्ते में गुलाब के फूलों की संख्या के फूलों का \(1/5\) भाग है। लिली के फूलों की संख्या के फूलों की आधी है और बचे हुए आर्किड के फूल हैं। यदि गुलाब के फूलों की संख्या आठ है, तो गुलदस्ते में आर्किड के कितने फूल हैं?
A. 10
B. 12
C. 15
D. 20

3 = 2 + 12
7 = 3 + 22
16 = 7 + 32

उपरोक्त पैटर्न को देखिए तथा अगला पद पहचानिए:

2, 3, 7, 16, 32, 57, _______

A. 76
B. 85
C. 93
D. 95

भानू एक कबाड़ीवाला है, जो नीचे दिए गए मूल्यों के अनुसार कबाड़ा इकट्ठा करता है:

कबाड़

1 किग्रा का मूल्य 

रद्दी कागज

12 रुपये

अखबार

14 रुपये

लोहा

27.50 रुपये

पीतल

225 रुपये

प्लास्टिक

38 रुपये

यदि वह 5 किग्रा लोहा, 10 किग्रा प्लास्टिक, 50 किग्रा रद्दी कागज, 22 किग्रा अखबार और 2 किग्रा पीतल इकट्ठा करता है तो वह कितने रुपये अदा करेगा?

A. 1645.00 रुपये
B. 1825.00 रुपये
C. 2345.50 रुपये
D. 1875.50 रुपये

निम्नलिखित में से किन संख्याओं के समूह में सबसे कम अभाज्य संख्याएँ हैं?
A. 20 से 40 तक
B. 30 से 50 तक
C. 40 से 60 तक
D. 60 से 80 तक

निम्नलिखित में से \(9.2 4.9 3.1/5.06 2.84\) का सबसे उत्तम सन्निकटन मान कौन-सा है?
A. \(9 4 3/5 2\)
B. \(9 5 3/5 2\)
C. \(9 5 3/5 3\)
D. \(9 4 3/5 3\)

निम्नलिखित का मिलान कीजिए। 

 

(A)

 

(B)

(i)

दहाई का अंक हज़ार के अंक का आधा है

(a) 

652842 

(ii)

इकाई का अंक लाख के अंक का दो-तिहाई है

(b)

858335

(iii)

सैकड़े का अंक दहाई के अंक का दोगुना है

(c)

658324

(iv)

हजार का अंक इकाई और दहाई के अंकों का जोड़ है

(d)

852312

A. (i) – (d), (ii) – (c), (iii) – (a), (iv) – (b)
B. (i) – (b), (ii) – (c), (iii) – (a), (iv) – (d)
C. (i) – (d), (ii) – (a), (iii) – (c), (iv) – (b)
D. (i) – (c), (ii) – (b), (iii) – (d), (iv) – (a)

निम्नलिखित गतिविधियों में से कौन-सी प्राथमिक स्तर के अधिगमकर्ताओं में दिक्-स्थान संबंधित समझ के विकास के लिए अति उपयुक्त है?
A. संख्या रेखा पर संख्याओं को निरूपित करना।
B. उनके घरों के कक्षों के सापेक्ष आकारों और स्थितियों को दर्शाते हुए मानचित्र रेखांकित करना।
C. एक मानचित्र पर दो शहरों के बीच की दूरी को मापना।
D. ज्यामितीय आकृतियों के नामों को पुन:स्मरण करना।

एनसीईआरटी के अनुसार कक्षा 3 के विद्यार्थियों के लिए कौन-से अधिगम-प्रतिफल अपेक्षित नहीं हैं?
A. संख्या 543 में 4 का स्थानीय मान ज्ञात कीजिए।
B. पहचानें कि दी गई आकृतियों की श्रृंखला में अगली आकृति क्या होगी।
C. \(1/3\) + \(1/4\) को हल करें।
D. दर्शाएँ कि 2 × 5 और 5 × 2 समान हैं।

गणित की एक शिक्षिका अपने विद्याथियों से पूछती है, “आपके पास 7 सैकड़े हैं और आपको उसमें से 7 दहाइयाँ निकालनी हैं। आपको कौन-सी संख्या मिलेगी?” एक छात्र कहता है, “मुझे 0 मिलेगा।” निम्नलिखित में से कौन-सा कथन छात्र द्वारा दिए गए उत्तर के संबंध में अति उपयुक्त है?
A. शिक्षिका को समस्या को संख्यात्मक रूप में लिखना चाहिए था, ताकि छात्र उसे हल कर सकें।
B. शिक्षिका को कम-से-कम दस और समान प्रकार की समस्याएँ हल करने के लिए देनी चाहिए जब तक छात्र उसे सही रूप से हल न कर लें।
C. शिक्षिका को छात्रों को उत्तर तक पहुँचने की प्रक्रिया को समझाने के लिए कहना चाहिए और उसके अनुसार उपचारात्मक शिक्षण की योजना बनानी चाहिए।
D. शिक्षिका को सही कलन-विधि का उपयोग करते हुए श्यामपट्ट पर समस्या को हल करना चाहिए।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, स्कूलों में गणित शिक्षा के मुख्य लक्ष्यों में से एक है, “बहुत सारी गणित जानने के बजाय, यह जानना अधिक उपयोगी है कि गणितीकरण कैसे किया जाए।” निम्नलिखित में से कौन-सा ऊपर दिए गए कथन का अर्थ प्रतिबिंबित करता है?
A. बच्चे को कितना गणित आता है इस पर बल दिए जाने के बजाय यह जानना ज़्यादा ज़रूरी है कि बच्च्चों में गणितीय चिंतन और अमूर्त विचारों के साथ काम करने की योग्यता कैसे विकासित की जाए।
B. गणित की शिक्षा को गणित के पाठ्यक्रम में केवल उन्हीं विषयों को शामिल करने पर ध्यान (बल) देना चाहिए जो दैनिक जीवन में उपयोगी हों।
C. गणित दैनिक जीवन में उपयोगी है, इसलिए गणित में समस्याओं को हल करना बच्चे के मस्तिष्क विचारों का गणितीकरण कर देगा।
D. यह जानना महत्वपूर्ण है कि गणित में विभिन्न समस्याओं को कैसे हल किया जाए, इसलिए गणित के पाठ्यक्रम में अधिकतम विषयों को शामिल करने पर बल दिया जाना चाहिए।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part63

श्री गोविंद अपने कक्षा 3 के छात्रों में पैटर्न पहचानने का कौशल विकसित करना चाहते है। निम्नलिखिखित में से कौन-सी गतिविधि इसके लिए सबसे अधिक सहायक सिद्ध होगी?
A. छात्रों को अपना वंशवृक्ष बना कर उसकी तुलना अपने मित्र के वंशवृक्ष से करने के लिए कहना।
B. छात्रों से रात को ध्यान से आसमान देखकर उन्होंने जो देखा अगले दिन उसका वर्णन कक्षा में करने के लिए कहना।
C. छात्रों को उनकी सभी पाठ्यपुस्तकों में भारत के राष्ट्रीय चिह्न को खोजने के लिए कहना।
D. छात्रों को बिल्डिंग ब्लॉक देकर बढ़ती ऊँचाई के क्रम में रखने को कहना।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार गणित में, आकलन में _______ को सम्मिलित करना चाहिए।
A. छात्रों को उनके प्राप्तांकों के आधार पर श्रेणीबद्ध करने
B. छात्रों की संकल्पनात्मक समझ और समस्या-समाधान के कौशल की अर्जन संबंधित प्रगति
C. कार्यविधियों और सूत्रों के ज्ञान की परख
D. छात्रों की त्रुटि-मुक्त परिकलन करने की क्षमता की परख

सुश्री प्रिया ने विभाजन की संकल्पना समझाई है। इस पर छात्रों का आकलन करने के लिए निम्नलिखित में से ‘प्रामाणिक कार्य’ का सबसे अच्छा उदाहरण कौन-सा है?
A. 65 को 13 से विभाजित करने पर भागफल क्या होगा?
B. एक संख्या को दूसरी संख्या से विभाजित करने का क्या अर्थ होता है? उदाहरण देते हुए समझाएँ।
C. आपकी कक्षा में उपस्थित 25 छात्रों में 100 उपलब्ध ड्राइंग शीट समान रूप से वितरित करें।
D. अपनी कक्षा के लिए एक झण्डा बनाएँ जिसका एक-तिहाई भाग नीला है।

माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में ऐसा देखा गया है कि गणित में लड़के, लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इस परिस्थिति का समालोचनात्मक विश्लेषण इस ओर इशारा करता है कि इसका कारण हो सकता है ________
A. लड़कियाँ गणितीय तर्क-वितर्क करने में असमर्थ होती हैं।
B. गणित का ज्ञान लड़कियों के लिए नहीं है।
C. समाजीकरण की प्रक्रिया में अधिकतर लड़कियों को यह बोध करवाया जाता है कि गणित ‘एक पुरुषों का क्षेत्र’ है अतः कठिन है।
D. लड़कों को लड़कियों की तुलना में गणित में स्वाभाविक रुचि होती है।

संख्याओं को गुणन करने की अवधारणा को पढ़ाने से पहले निम्नलिखित में से कौन-सी प्रारंभिक गतिविधि सबसे उपयुक्त है?
A. सर्वप्रथम गुणन के चिन्ह का परिचय देना।
B. छात्रों से उनकी कक्षा में कुल गुब्बारों की संख्या ज्ञात करने के लिए कहना यदि उनमें से प्रत्येक छात्र 5 गुब्बारे लाता है।
C. छात्रों से उनके विद्यालय में छात्रों की कुल संख्या गिनने के लिए कहना।
D. छात्रों को हल करने के लिए कहना, “यदि आपको प्रत्येक दिन जेब खर्च के लिए 10 रुपये मिलते है, तो आपको कितने दिनो में 100 रुपये मिलेंगे?

राष्ट्रीय पाठ्ययचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्तर पर गणित की पाठ्य-पुस्तक की एक वांछनीय विशेषता को निरुपित करता है?
A. अवधारणाओं को अमूर्त से मूर्त की ओर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
B. पाठ्य-पुस्तक के आवरण-पृष्ठ को आकर्षक और रंगीन होना चाहिए।
C. इसमें सूत्रों और कलन-विधियों पर आधारित गणितीय समस्याएँ सम्मिलित होनी चाहिए।
D. इसमें गणितीय समस्याएँ जोकि संदर्भात्मक और बच्चों के जीवन के अनुभवों से संबंधित हों उनको प्रस्तुत करना चाहिए।

वैन हीले के ज्यामितीय विकास के सिद्धांत के अनुसार ज्यामितीय चिंतन के स्तरों के सही क्रम की पहचान कीजिए।
A.  प्रत्योक्षकरण – विश्लेषण – निगमन – संबंध पहचानना
B. संबंध पहचानना – निगमन – विश्लेषण –  प्रत्योक्षकरण
C. प्रत्योक्षकरण – विश्लेषण – संबंध पहचानना – निगमन
D. विश्लेषण – संबंध पहचानना – निगमन –  प्रत्योक्षकरण

एक शिक्षक ने अपनी कक्षा के छात्रों को 75 से 5 घटाने को कहा। कक्षा के 70% छात्रों ने कहा: 25 उन्होने यह गणना इस प्रकार दिखाई:

\({array}{*{20}{c}} {{array}{*{20}{c}} 7&5 {array}}\\ { {{array}{*{20}{c}}\ { – 5} \ \ \ &{} {array}} }\\ { {{array}{*{20}{c}} 2&5 {array}} } {array}\)

इस भ्रान्ति को दर करने के लिए सबसे उपयुक्त अगला कदम कौन-सा है?

A. स्थानीय मान की अवधारणा को दोहराएँ और विद्यार्थियों से कहें कि उन्होंने प्रश्न हल करने के लिए जो प्रक्रिया उपयोग की है उसे समझाएँ।
B. 2-अंकीय संख्याओं में से 1 अंक की संख्याओं के व्यवकलन के नियम को दोहराते हुए बताएँ कि अंक दाईं ओर से बाईं ओर की तरफ लिखे जाने चाहिए।
C. 1-अंकीय संख्याओं को घटाने जैसे सरल प्रश्नों का अधिक अभ्यास करवाएँ।
D. संख्या रेखा का उपयोग करते हुए समझाएँ कि किस प्रकार व्यवकलन किया जाता है।

एक कक्षा में अधिकांश छात्र कहते हैं कि 270 + 34, \({{{matrix} 270 \\ + 34{matrix}}{2104}}\) होता है। 

इस भ्राँति को दूर करने के लिए कौन-सी अवधारणा दोहराना सबसे उपयुक्त होगा?

A. जोड़ने के समय पुनर्समूहीकरण
B. 3-अंक की संख्याओं का जोड़/योग
C. सीधी गिनती
D. 3-अंकों वाली संख्याओं का स्थानीय मान

एक पाँचवी (V) कक्षा के प्राथमिक स्कूल के अध्यापक अपने छात्रों को निम्नलिखित कार्य देते हैं:

“अपने आस-पड़ोस से कक्षा III और V में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या एकत्रित कीजिए। एकत्रित जानकारी से III और V कक्षाओं में पढ़ने वाले लड़के एवं लड़कियों को वर्गीकृत कीजिए। अपनी परियोजना में कम-से-कम 10 घरों को सम्मिलित करें।”

उपर्युक्त क्रियाकलाप को सर्वोंत्तम रूप से उपयोग किया जा सक्ता है:

A. छात्रों को लैंगिक (जैण्डर) भिन्नताओं के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए।
B. आँकड़ा-प्रबंधन की अवधारणा का परिचय देने के लिए।
C. स्कूली छात्रों में सामुदायिक सेवा के मूल्यों को विकसित करने के लिए।
D. शिक्षक की पदोन्नति के उद्देश्य से उसकी रचनात्मकता के आकलन के लिए।

सिमुलेशन सॉफ़्टवेयर का उपयोग करते हुए निम्नलिखित में से क्या सबसे अच्छी तरह सिखाया जा सकता है?
A. विभिन्न संख्याओं का स्थानीय मान और अंकित मान ज्ञात करना।
B. अलग-अलग विमाओं वाले आयतों की लंबाई मापना।
C. विभिन्न वस्तुओं के वज़न की तुलना करना।
D. दर्शाना कि किसी श्रृंखला में तीसरी आकृति को बदलने से किस प्रकार दसवीं आकृति भी बदल जाएगी।

हमारे देश के नीचे दिए गए किन दो राज्यों के लोगों का सर्वप्रिय भोजन “इडली, वड़ा, डोसा, सांभर, नारियल की चटनी” है?
A. तेलंगाना, गुजरात
B. ओडिशा, आंध्र प्रदेश
C. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
D. गोवा, केरल

यदि कोई व्यक्ति मुंबई (महाराष्ट्र) से चंडीगढ़ (भारत का केंद्र शासित प्रदेश) तक सबसे छोटे रेल मार्ग से होकर रेलगाड़ी द्वारा यात्रा करता है, तो कौन-से राज्य से उसे गुजरना नहीं होगा?
A. हरियाणा
B. पंजाब
C. राजस्थान
D. गुजरात

नीचे दिए गए किसी बालिका के उस कथन पर विचार कीजिए जो उसने किसी कैम्प में आए विद्यार्थियों के समूह मे दिया था:

“मैं उस शहर से आयी हूँ जो एक पहाड़ी सत्र है। हमारे यहाँ वर्षा बहुत होती है और बर्फ भी बहुत पड़ती है। जब ठंड बहुत अधिक हो जाती है तब हमें धूप में बैठना अच्छा लगता है। हमारे घर पत्थर अथवा लकड़ी के बने होते है।”

यह शहर देश के किस भाग का होना चाहिए-

A. जम्मू कश्मीर
B. लद्दाख
C. उत्तर प्रदेश
D. हिमाचल प्रदेश

कानपुर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की दूरी 432 किलोमीटर है। कोई ट्रेन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 18.12.2021 को 23:45 बजे प्रस्थान करके 19.12.2021 को 7:45 बजे कानपुर रेलवे स्टेशन पहुँचती है। इस ट्रेन की यात्रा की औसत चाल है:
A. 10 मीटर/सेकंड
B. 15 मीटर/सेकंड
C. 27 मीटर/सेकंड
D. 54 मीटर/सेकंड

निम्नलिखित में से ऐसे दो जानवरों के समूह को चुनिए जिनके आगे के दांत जीवन पर्यंत वृद्धि करते रहते है, अतः वे अपने दांतों को बहुत लंबा न होने देने के लिए वस्तुओं को कुतरते व काटते रहते हैं। 
A. छिपकली और गिलहरी
B. छिपकली और कछुआ
C. चूहा और गिलहरी
D. साँप और गिलहरी

कन्नौज एक ज़िला है जो समस्त भारत में इत्र के लिए प्रसिद्ध है। यह ज़िला किस राज्य का भाग है?
A. हरियाणा
B. उत्तराखण्ड
C. बिहार
D. उत्तर प्रदेश

रेत के टीले कहाँ पाए जाते हैं?
A. अफगानिस्तान, इंग्लैड
B. उज़्बेकिस्तान, बांग्लादेश
C. बर्लिन, राजस्थान
D. आबु धाबी, अफ़गानिस्तान

भोपाल, गाँधीनगर के ठीक पूर्व में है तथा बैंगलुरू, भोपाल के ठीक दक्षिण में है I गाँधीनगर के सापेक्ष बैंगलुरू की दिशा है-
A. उत्तर-पश्चिम
B. दक्षिण-पश्चिम
C. दक्षिण-पूर्व
D. उत्तर-पूर्व

निम्नलिखित में से कांस्य (ब्रांज) के बारे में सही कथन चुनिए:
A. यह टिन और ज़स्ता की मिश्र धातु है। 
B. यह एक यौगिक है। 
C. यह ताँबा और टिन की मिश्र धातु है। 
D. यह ताँबा और टिन का समांगी मिश्रण है। 

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part60

नीचे दिए गए उस मिलान को चुनिए जो तदनुरूपी खाद्य परिरक्षण के सही ढंग को प्रदान नहीं करता है?
A. सेब – जैम 
B. दूध – पनीर
C. कच्चा आम – अचार
D. दाल – पापड़

हमारे देश के किस भाग में लोगों के रहने के लिए बने बड़े तिकोने टेट को ‘रेबो’ कहते हैं और जानवरों को रहने के स्थान को ‘लेखा’ कहा जाता है?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. मेघालय
C. जम्मू और कश्मीर
D. लेह और लद्दाख

हमारे देश में _____ केंद्र शासित प्रदेश है। 
A. 6 
B. 7 
C. 8 
D. 9 

नीचे दिए गए उस तीन राज्यों के समूह को चुनिए, जिसके सभी राज्यों के समुद्रतट अरब सागर पर स्थित हैं?
A. केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र
B. गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु
C. आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना
D. केरल, कर्नाटक, ओडिशा

“छऊ नृत्य” किस राज्य के आम लोगों का लोक नृत्य है?
A. उत्तर प्रदेश
B. असम
C. छत्तीसगढ़
D. मिजोरम

केंचुओं के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-

A. केंचुए खेत में छेद बनाते हैं जो वायु और जल के मृदा तक पहुंचने के लिए आसान रास्ता प्रदान करते हैं।

B. केंचुए खेत में छेद बनाकर ज़मीन को पोली बनाते हैं।

C. केंचुए मुख्य फसल को खरपतवार से बचाते हैं।

D. केंचुए का मल मृदा को उर्वर (उपजाऊ) बनाता हैं।

इसमें सही कथन हैं-

A. A और B
B. A, B और C
C. A, C और D
D. A, B और D

मिश्रित लर्निंग मोड में ई.वी.एस. पढ़ाने के फायदे हैं-

A. विद्यार्थी कहीं से भी कक्षा में शामिल हो सकते हैं।

B. विद्यार्थियों को शिक्षक एवं साथियों से बातचीत करने को मिलता है।

C. विद्यार्थियों को कक्षा के दौरान चौकन्ना रहने की आवश्यकता नहीं है।

D. विद्यार्थी अपने ऑनलाइन से सीखी हुई बातें घर/समुदाय में पूरक गतिविधि से पूरा कर सकते हैं।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए-

A. A, B और C
B. A, C और D
C. A, B और D
D. A, B, C और D

निम्नलिखित में से कौन-सी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के माध्यम से ईवीएस पढ़ाने के समकालिक (सिंक्रोनस) शिक्षण की विशेषताएं हैं?
A. विद्यार्थी किसी भी समय में कक्षा में शामिल हो सकते हैं।
B. शिक्षक और विद्यार्थी वास्तविक समय में बातचीत करने में सक्षम हैं।
C. जब भी वे शामिल होते हैं, विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास की विषयवस्तु मिल जाती है।
D. शिक्षक किसी भी समय विषयवस्तु साझा करने में सक्षम होते हैं जिसका प्रयोग विद्यार्थी किसी भी समय कर सकता है।

स्वाती, कक्षा चार की एक ई.वी.एस, शिक्षिका ने कई तरह के पौधे जैसे घास, बाँस, गुलाब, केला, बरगद, ताड़ के पेड़ का वीडियो दिखाती है और सभी पेड़ पौधों के आकार, पत्तों, तने और फूलों के बारे में विद्यार्थियों के साध चर्चा करती है। इस गतिविधि में सबसे उपयुक्त उद्देश विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित करना है ________ की तरफ।
A. पौधों के भागों
B. पौधों और पेड़ों के बीच अंतर
C. पेड़-पौधे के वर्ग के भीतर मौजूद भिन्नता
D. मानव के लिए पौधों का महत्त्व

ई.वी.एस. की एक शिक्षिका रीता, थीम ‘भोजन’ पढ़ाते हुए कक्षा-V के विद्यार्थियों को पड़ोस के घरों में विभिन्न खाद्य संरक्षण विधियों का सर्वेक्षण करने के लिए कहती है। इस सर्वेक्षण का सबसे अधिक उपयुक्त उद्देश्य होगा।

A. विभिन्न व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील बनाना

B. सर्वेक्षण करने के कौशल क्षमता का आकलन करना

C. समुदाय से प्रत्यक्ष रूप से जानकारी एकत्र करने का अवसर प्रदान करना

D. समुदाय के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करना

सही विकल्प का चयन कीजिए-

A. A, B और C
B. A, C और D
C. A और B
D. A और C

वर्तमान पाठ्यचर्या के अनुसार प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस. के उद्देश्य कौन से हैं?

A. प्राकृतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण के बीत संबंधों का पता लगाने और समझ विकसित करने के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना।

B. विद्यार्थियों में पर्यावरण संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता विकसित करना।

C. पृथ्वी पर मानव एवं अन्य जीवंत रूपों के आवास के रूप में एक समझ विकसित करना।

D. ई.वी.एस. के विभिन्न शिक्षण शास्त्र को समझना।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए-

A. केवल A
B. A एवं B
C. A, C और D
D. B, C और D

एक ई.वी.एस शिक्षिका को गतिविधि आयोजित करने के लिए समूह बनाने के लिए निम्न में से किन मानदंडों को ध्यान में रखना चाहिए?
A. उनके संज्ञानात्मक स्तर के अनुसार समूहीकरण करें।
B. लिंग के आधार पर (बालक एवं बालिकाओं का अलग समूह) समूहीकरण करें।
C. पूरी कक्षा में से जितने समूह बना सकें बना लें।
D. समूहों के बीच सहभागिता एवं प्रतिभागिता के आधार पर समूह बनाएं।

प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस. की पाठ्यचर्या की प्रकृति है-
A. समावेशी, प्रासंगिक, थीम-आधारित
B. एकीकृत और अनुभावात्मक
C. प्रासंगिक, अनुशासनात्मक, एवं पर्यावरणीय दृष्टिकोण का अनुसरण करती है
D. एकल विषय, वैश्विक से लेकर स्थानीय, समावेशी

कहानियों के माध्यम से ई.वी.एस अवधारणाओं को पेश करने के लिए, एक शिक्षक को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा

A. कहानियों को किसी अवधारणा के बारे में गलतफहमी की रचना नहीं करना चाहिए।

B. कहानियों को लिंग, जाति, धर्म और अन्य सामाजिक समूहों से संबंधित कोई रूढ़िवादी विचारों को चित्रित नहीं करना चाहिए।

C. कहानियाँ मज़ेदार व मनोरंजक होने चाहिए।

D. कहानियाँ ऐसी होनी चाहिए कि विद्यार्थी उससे जुड़ाव महसूस करें।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए-

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, B और D
D. A, C और D

एक ई.वी.एस शिक्षक अपने विद्यार्थियों में मानचित्रण कौशल को मन में बैठाने के लिए निम्न क्रियाकलापों में से किनको करने के कहेगी।

A. मानचित्र में बुनियादी दिशाओं का पता लगाना

B. अमानकीकृत मानचित्र बनाना

C. अपने बनाए गए मानचित्र में प्रतीकों का उपयोग करना

D. मानकीकृत सार्वभौमिक प्रतीकों का उपयोग करते हुए मानचित्र की व्याख्या करना

सही विकल्प का चुनाव कीजिए-

A. A और D
B. B और C
C. केवल D
D. A, B, C और D

एक ई.वी.एस. शिक्षिका एक चर्चा के दौरान बताती है कि राजस्थान के गाँवों के लोग स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री से अपना घर बनाते हैं जबकि मुंबई जैसे शहरो में लोग सीमेंट, ईंट, काँच और टाइल जैसी सामग्री खरीद कर घर बनाते हैं। इस चर्चा के आकलन के लिए सीखने का प्रतिफल हैं-
A. अवलोकन और रिकॉर्डिग
B. विश्लेषण
C. प्रयोग
D. तुलना करना और विश्लेषण

एक EVS शिक्षिका चाहती है कि उसके विद्यार्थी पानी की बर्बादी करने वाले लोगों की विभिन्न दैनिक गतिविधियों और व्यवहारों का पता लगाए। निम्न में से कौन-सी रणनीति इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. जल से संबंधित वृत्तचित्र और फिल्में
B. एक नाले (पानी की निकासी) का भ्रमण करना
C. पड़ोस में परिवारों के साथ बातचीत
D. प्रतिदिन एक परिवार द्वारा उपयोग किए गए पानी की मात्रा का अनुमान

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण शिक्षा का अभिन्न घटक है?
A. पाठ्यपुस्तकें
B. बच्चों का वातावरण
C. भाषाई दक्षता
D. रोल-प्ले/भूमिका निर्वाह

एक ईवीएस शिक्षक के रूप में आप प्राथमिक कक्षाओं के लिए पाठ्यपुस्तक के चयन में किन मानदंडों को सबसे महत्त्वपूर्ण मानेंगे?

A. पाठ्यपुस्तक में लिंग, जाति और धर्म से संबंधित कोई रूढ़िवादिता नहीं होनी चाहिए।

B. पाठ्यपुस्तक में मानक भाषा होनी चाहिए।

C. पाठ्यपुस्तक की कीमत कम और वह पतली होनी चाहिए।

D. पाठ्यपुस्तक सचित्र और आकर्षक होनी चाहिए।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए-

A. A और D
B. B और C
C. A और C
D. B और D

कक्षा पाँच के विद्यार्थियों को लैंगिक रूढ़िवादिता सिखाने के लिए निम्न में से कौन-सा संसाधन सबसे उपयुक्त होगा?
A. सदस्यों के बीच कार्य आवंटन का पता लगाने के लिए घरों का सर्वेक्षण
B. अखबार से लैंगिक सशक्तिकरण पर कहानियाँ
C. सफल महिलाओं की कहानियाँ
D. महिला स्वास्थ्य पेशेवरों की संख्या का पता लगाने के लिए अस्पतालों का भ्रमण।

एक ई.वी.एस. शिक्षक के रूप में आपको अपने विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड में प्रक्रिया कौशलों में दक्षता के स्तर का विवरण देना है। निम्न में से कौन-सी रिपोर्टिंग सबसे उपयुक्त होगी?
A. विवरणात्मक रिपोर्ट
B. अक्षरों में ग्रेड
C. क्रम निर्धारण मापनी
D. संख्याओं में ग्रेडिंग

बुनियादी पारस्परिक संचार कौशल क्या है?
A. अभी के लिए और परिचित विषयों पर भाषा का उपयोग करना। 
B. उच्च कोटि की सोच के लिए भाषा का प्रयोग करना। 
C. अमूर्त विचारों और अवधारणाओं को संप्रेषित करने के लिए भाषा का उपयोग करना। 
D. किसी विषय पर वैज्ञानिक शोध की रिपोर्टिंग के लिए भाषा का उपयोग करना। 

Leave a Comment

error: