CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part103

अभिकथन (A) : स्कूली काल के प्रारंभिक वर्षों में विद्यार्थियों को संसाधन संपन्न वातावरण प्रदान करना विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण है।

कारण (R) : विकास के कुछ संवेदनशील चरण होते हैं जिसके दौरान बच्चे वातावरणीय प्रभावों से विशेषत: अनुक्रियाशील होते हैं।

सही विकल्प चुनिए: 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

हालाँकि विकास के क्षेत्र एक-दूसरे से संबंधित होते हैं फिर भी बौद्धिक क्षमताएँ जैसे कि तार्किक विचार इत्यादि को विकास के किस क्षेत्र के अंतर्गत सापेक्ष रूप से पढ़ा जाता है?
A. भावनात्मक
B. शारीरिक
C. संज्ञानात्मक
D. सामाजिक

प्रारंभिक बाल्यावस्था के दौरान, निम्न में से कौन-सी संस्था बच्चों के सामाजीकरण की प्राथमिक संस्था की भूमिका निभाती है?
A. सामाजिक मीडिया
B. परिवार
C. कानून
D. धार्मिक संस्थाएँ

जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, किस चरण पर बच्चे दूसरों का अनुसरण / नकल करना शुरू कर देते हैं?
A. संवेदी गामक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार, किस चरण पर बच्चे घटनाओं को भूतकाल, वर्तमान और भविष्यकाल के सही क्रम में याद रखना शुरू कर देते हैं?
A. संवेदी-गामक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

लारेंस कोहलबर्ग के अनुसार, व्यक्ति किस स्तर पर अपने और दूसरों के व्यवहार को जरूरत और इच्छाओं के संदर्भ में जाँचते हैं?
A. अनुपालन और दण्ड अभिविन्यास 
B. अच्छा लड़का अच्छी लड़की अभिविन्यास
C. कानून और व्यवस्था अभिविन्यास
D. नैमित्तिक सापेक्षिक अभिविन्यास

लेव वायगोत्स्की ने संज्ञानात्मक विकास की प्रक्रिया में ________ और ________ की महत्त्वता पर बल दिया है। 
A. सांस्कृतिक उपकरण और दण्ड
B. मनोवैज्ञानिक उपकरण और पुरस्कारों
C. सामाजिक पारस्परिकता और चर्चाओं 
D. जैविक परिपक्वता और प्रतिस्पर्धा

अर्थपूर्ण अधिगम को बढ़ावा देने के लिए, एक अध्यापिका को ________ की भूमिका निभानी चाहिए और विद्यार्थियों को _________ के अवसर देने चाहिए। 
A. सुसाधक, ज्ञान सर्जन के सक्रिय भागीदार बनने
B. आदेशक, जानकारी के निष्क्रिय ग्रहणकर्ता
C. जानकारी संभरक, ज्ञान के वशवर्ती ग्रहणकर्ता
D. अनुदेशक, अनुकरणकर्ता

प्रगतिशील शिक्षा निम्न में से किसका समर्थन करती है?
A. अध्यापक-केंद्रित शिक्षाशास्त्र
B. अधिगमकर्ता द्वारा स्व-मूल्यांकन 
C. मानकीकृत पाठ्यचर्या
D. व्यवहार का अनुकूलन

अनीता वैचारिक कौशल जैसे कि कारण- प्रभाव संबंध का इस्तेमाल होने वाली पहेलियों और समस्याओं को काफी अच्छी तरह सुलझाती है। हॉवर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत के अनुसार, अनीता के पास उच्च स्तर की ________ बुद्धि है।
A. तार्किक गणितीय
B. संगीतीय
C. शारीरिक गति संवेगी
D. अंतर्वैयक्तिक

अभिकथन (A) : एक अध्यापिका को अपने विद्यार्थियों को किसी कार्य पर काम करते समय अपने विचारों और चिंतन प्रक्रिया के मौखिकीकरण हेतु प्रोत्साहित करना चाहिए।
कारण (R) : निजी वाक् विद्यार्थियों में उच्चतर श्रेणी के संज्ञानात्मक कौशलों के विकास में बाधक होता है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

अधिगम स्तरों में व्यक्तिगत विभिन्नताएँ किस वजह से होती हैं?
A. केवल अधिगमकर्ताओं से संबंधित व्यक्तिगत कारकों की वजह से
B. केवल वातावरण से संबंधित सांस्कृतिक कारकों की वजह से 
C. व्यक्तिगत और वातावरणीय कारकों की जटिल अंतः क्रिया की वजह से
D. न ही व्यक्तिगत और न ही वातावरणीय कारकों की वजह से

एक अध्यापिका अपने विद्यार्थियों की अधिगम प्रगति को बिना एक दूसरे की तुलना किए निरंतर रूप से समझना चाहती है। उसे _________ का इस्तेमाल करना चाहिए। 
A. रचनात्मक आकलन
B. योगात्मक आकलन
C. आकलन के अनिरंतर रूप
D. मानक- संदर्भित आकलन

सभी विद्यार्थियों में अपनेपन / संबद्धता की भावना विकसित करने के लिए, एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. ऐसे उदाहरण देने चाहिए जो रूढ़िवादों को सक्रिय करें।
B. केवल प्रभुत्व संस्कृतियों के त्योहार ही मनाएँ।
C. गौण समझे जाने वाले समूहों से आने वाले विद्यार्थियों के अनुभवों को अनदेखा करें।
D. विविधता और व्यक्तिगत विभिन्नताओं के प्रति सम्मान पैदा करें।

विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन के विकास हेतु निम्न में से क्या सहायक नहीं है?
A. विचारों की अनम्यता
B. परासंज्ञान
C. स्व-पूछताछ और स्व-आकलन
D. सुझाए समाधानों का मूल्यांकन

समावेशी शिक्षा निम्न में से किनकी जरूरतों को पूरा करती है?

(i) विकलांगता (अक्षमता) से जूझते विद्यार्थी

(ii) भावनात्मक मुश्किलों से जूझते विद्यार्थी

(iii) वो विद्यार्थी जो प्रतिभासंपन्न हैं

(iv) निम्न सामाजिक-आर्थिक स्तर से आने वाले विद्यार्थी

A. केवल (i)
B. केवल (i), (ii)
C. केवल (i), (ii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

विषय-वस्तु को पढ़ते समय अक्षरों और शब्दों को हटा देना, जोड़ देना और उनमें फेर बदल कर देना निम्न में से किससे सापेक्ष रूप से संबंधित है?
A. प्रमस्तिष्क पक्षाघात
B. पठनवैकल्य
C. स्वलीनता
D. गतिमान अक्षमता

स्वलीनता सापेक्ष और नकारात्मक रूप से निम्न में से किसे प्रभावित करती है?
A. सामाजिक और संप्रेषण कौशल
B. दृष्टि
C. एकाग्रता की क्षमता
D. शारीरिक समन्वय

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के संदर्भ में निम्न में से कौन सा सही है?
A. उन्हें कभी भी अधिगम अशक्तता नहीं हो सकती है।
B. उनमें मानसिक क्रियाओं की उत्क्रमणीयता की कमी होती है। 
C. उनमें जिज्ञासा की भावना बहुत क्षीण होती है। 
D. वो अभिव्यक्ति में प्रवाह और विवर्धन दर्शाते हैं।

श्रवण बाधिता से जूझते विद्यार्थियों के सफल समावेशन में निम्न में से कौन-सी पद्धति सहायक होगी ? 
A. चलचित्र और वीडियो को बिना उपशीर्षकों के दिखाना
B. मौखिक रूप को मूल्यांकन के प्रधान रूप में इस्तेमाल करना
C. संप्रेषण के मौखिक रूप को दृश्य रूप से परिपूर्ण करना
D. जानकारी प्रस्तुत करने के लिए अधिकतर व्याख्यान विधि का प्रयोग करना

बच्चे ________ से _________ की ओर सीखते हैं। 
A. अमूर्त, मूर्त
B. सांकेतिक, चित्रात्मक
C. विशिष्ट, सामान्य
D. सरल, जटिल

निम्न में से कौन-सी अधिगम युक्ति जानकारी के प्रक्रमण में प्रभावशाली नहीं होगी?
A. अधोरेखांकन और चिन्हांकित करना 
B. स्मृति – सहायक विधियों का प्रयोग
C. उदाहरण सृजन करना
D. निष्क्रिय अनुवाचन करना

अभिकथन (A) : किसी संप्रत्यय को पढ़ाते समय एक अध्यापक को उदाहरण और ग़ैर-उदाहरण दोनों पर ही चर्चा करनी चाहिए।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part24

कारण (R) : ग़ैर-उदाहरण विद्यार्थियों को भ्रमित कर देते हैं और किसी संप्रत्यय को पढ़ाने के लिए अप्रासंगिक होते हैं।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

राधिका अपने विद्यार्थियों को किसी परिस्थिति को विविध रूप से प्रस्तुत करने, समझने, मूल्यांकन करने और प्रतिबिंबित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। ऐसा करके वह अपने विद्यार्थियों में _________ चिंतन के विकास को सुसाधित कर रही है। 
A. अपसारी
B. अभिसारी
C. बाह्य रूप से अनुकूलित
D. अतार्किक

अपने विद्यार्थियों में अग्रिम श्रेणी के समस्या समाधान कौशलों के विकास हेतु एक अध्यापक को उन्हें __________ के इस्तेमाल हेतु प्रोत्साहित करना चाहिए। 
A. अनुक्रिया समुच्चय
B. प्रयत्न – त्रुटि विधि
C. अनुरूपक चिंतन 
D. 2 और 3 दोनों

अपनी स्वयं की चिंतन प्रक्रिया का निरीक्षण करने, प्रतिबिंब करने और तदनुसार रूपांतरण करने की क्षमता को ________ कहा जाता है। 
A. कंठस्थीकरण
B. विस्मरण
C. चयनात्मक ध्यान
D. परासंज्ञान

जानकारी प्रक्रमण कौशल जैसे कि अनुस्मरण _______
A. व्यक्तियों की भावनात्मक स्थिति से संबंधित नहीं है।
B. भावनाओं से महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित होते हैं।
C. नकारात्मक भावों जैसे कि उच्च स्तरीय चिंता से सकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं।
D. सकारात्मक भावों जैसे कि जिज्ञासा से नकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं।

__________ के लिए सीखना बाह्य अभिप्रेरणा का उदाहरण है।
A. जानने की उत्सुकता की पूर्ति
B. संप्रत्यय को समझने
C. दोस्तों के बीच लोकप्रियता पाने
D. संदेहों को दूर करने

अधिगम सबसे अधिक प्रभावशाली और अर्थपूर्ण होता है अगर 
A. विषय-वस्तु विद्यार्थियों के सामाजिक परिवेश से संबंधित हो।
B. शिक्षाशास्त्र मुख्यतः अध्यापक-केंद्रित हो।
C. अधिगम लक्ष्य प्रदर्शन – अभिमुखी हो।
D. विद्यार्थियों को ज्ञान सर्जन के अवसर ना दिए जाएँ।

निम्न में से कौन-सा कारक अधिगम को सुसाधित करता है?
A. योग्यता का वार्धिक मत
B. आस-पास में विकर्षण
C. भाषा से अनभिज्ञता
D. तंत्रिका-संबंधी न्यूनता

आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या तृतीय स्थान पर होगी?

8.08, 8.80, 8.808, 8.008, 0.88

A. 8.08
B. 8.808
C. 8.80
D. 8.008

(16.5 × 3 – 35 ÷ 5 – 3 × 13.5 ) का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 2
B. 12
C. -2.5
D. -12.5

\(2/5+3/4 \)  किसके बराबर है?
A. \(6/5 \)
B. \(22/20 \)
C. \(1 3/20 \)
D. \(5/9\)

259031 में 5 के स्थानीय मान तथा 37089 में 3 के अंकित मान में कितना अंतर है?
A. 4997
B. 49997
C. 47000
D. 499997

एक बाग में, आम के वृक्षों की संख्या सभी वृक्षों की संख्या का \(1/5\) भाग है। आधे वृक्ष अशोक के हैं और शेष नीम के वृक्ष हैं। यदि नीम के वृक्षों की संख्या बारह है, तो बाग में आम के कितने वृक्ष हैं?
A. 8
B. 10
C. 6
D. 20

तीन ब्रांड A, B तथा C के पेन क्रमशः 5, 6 और 12 के पैकेटों में उपलब्ध हैं। यदि एक दुकानदार को तीनों प्रकार के पेन समान संख्या में खरीदने हैं, तो उसके द्वारा खरीदे जाने वाले पैकेटों की न्यूनतम संख्याएँ क्या होगी?
A. A = 12, B = 10, C = 5
B. A = 10, B = 5, C = 12
C. A = 10, B = 12, C = 5
D. A = 5, B = 12, C = 10

20 दिनों में मिनटों की संख्या, निम्न में से किसके सेकंडों की संख्या के बराबर है? 
A. 5 घंटे
B. 6 घंटे
C. 7 घंटे
D. 8 घंटे

एक दुकानदार ने 5.1 kg बादाम, 1900 g किशमिश, 2.6 kg काजुओं को मिला दिया तथा इस मिश्रण के बराबर-बराबर चार दर्जन पैकेट बना दिए। प्रत्येक पैकेट का भार (g में) क्या होगा?
A. 200
B. 225
C. 250 
D. 150

16 लीटर धारिता वाली एक बाल्टी पूर्ण रूप से दूध से भरी हुई है। बाल्टी के इस दूध को छोटे-छोटे बर्तनों में भरा जाना है । बाल्टी में भरे समस्त दूध को एक मग द्वारा 40 बार पूर्णतया भरकर छोटे-छोटे बर्तनों में स्थानांतरित किया जाता है। मग की धारिता क्या है?
A. 320 mL
B. 400 mL
C. 40 mL
D. 4000 mL

एक 120 सेमी लम्बी तार को मोड़कर एक समबाहु त्रिभुज का रूप दिया जाता है। समबाहु त्रिभुज की भुजा की लम्बाई कितनी होगी?
A. 30 सेमी
B. 40 सेमी
C. 15 सेमी
D. 20 सेमी

निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है? 
A. सभी वर्ग आयत हैं। 
B. सभी समांतर चतुर्भुज वर्ग हैं। 
C. सभी आयत वर्ग हैं। 
D. सभी समचतुर्भुज वर्ग हैं। 

तीन और एक-तिहाई समकोणों में डिग्री की संख्या है। 
A. 300
B. 330 
C. 360
D. 270

निम्न पैटर्न में लुप्त प्रविष्टि की पहचान कीजिए :

2, 4, 12, 48, 240, _______

A. 960
B. 1200
C. 1440
D. 1480

18 श्रमिकों की साप्ताहिक कमाई (₹ में) नीचे दी गई है:

3720, 2740, 3640, 3380, 3735, 2935, 3630, 3790, 3710, 3270, 3650, 3840, 3475, 3840, 3850, 3580, 3950, 3520

कितने श्रमिकों की साप्ताहिक कमाई ₹ 3500 और ₹ 3750 के बीच में है?

A. 6
B. 7
C. 8
D. 9

एक विशेष दिन किसी बेकरी की दुकान में हुई विभिन्न वस्तुओं की बिक्री (₹ में) नीचे दी गई है :

वस्तु

बिक्री (₹ में)

बिस्कुट

1800

केक और पेस्ट्री

8000

ब्रेड

2600

ढोकला

900

निम्न में से कौन-सा सही नहीं है? 

A. ढोकला की बिक्री बिस्कुट की बिक्री की आधी है।
B. ब्रेड की बिक्री, बिस्कुट और ढोकला की कुल बिक्री से ₹ 100 कम है।
C. केक और पेस्ट्री की बिक्री, ब्रेड की बिक्री से ₹ 5400 अधिक है।
D. बिस्कुट और ब्रेड की कुल बिक्री, केक और पेस्ट्री की बिक्री की आधी है।

दिए गए वस्तुओं के समूह में से वस्तुओं की संख्या को गिनते समय एक बच्चा एक वस्तु को दो बार गिनता है। निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या की पूर्व – अवधारणा को दिए गए संदर्भ में सुदृढ़ करने की आवश्यकता है?
A. वर्गीकरण
B. एकैकी संगति
C. पदानुक्रमिक समावेशन
D. सबिटाइज़ेशन (subitisation)

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार गणितीय संप्रेषण को बढ़ाने (उन्नयन) का अर्थ __________ है। 
A. बच्चों को तत्परता के साथ प्रश्नों का उत्तर देने योग्य बनाना
B. कक्षा में वाद-विवाद के लिए प्रोत्साहित करना
C. गणितीय चिंतन को सुव्यवस्थित, संघटित तथा अभिव्यक्त करना
D. गणित की कक्षा में बहुत-सी कहानियों, कविताओं और नाट्य को सम्मिलित करना

निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रभावी पद्धति को निरूपित करता है जो विद्यार्थियों द्वारा की गई संक्रियाओं में इस तरह की त्रुटियों को सुधारे जैसे

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part95

\(1/4+1/4=2/8\) ? 

A. उपर्युक्त परिस्थिति को दर्शाने के लिए भिन्न के मूर्त प्रतिरूप (मॉडल) का उपयोग करके
B. विद्यार्थियों को यह बताना कि लघुतम समापवर्त्य (LCM) कैसे ज्ञात करते हैं
C. अभ्यास के लिए इसी प्रकार की समस्याएँ देकर
D. टेस्ट देकर

विद्यार्थियों में गणित की चिंता को बढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से किसकी संभावना सबसे कम है ? 
A. वार्षिक परीक्षा
B. गणित में प्रतीकात्मक भाषा का प्रभुत्व
C. गणित की संचयी प्रकृति
D. रचनात्मक आकलन

गणित के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा असंगत कथन है?
A. लक्ष्य औपचारिक हैं जबकि उद्देश्य कार्यात्मक एवं सूचनाप्रद हैं।
B. लक्ष्य एक से अधिक विषयों के साथ एकसमान हैं जबकि उद्देश्य प्रत्येक विषय के लिए विशिष्ट हैं।
C. लक्ष्य अल्पकालिक हैं जबकि उद्देश्य दीर्घकालिक हैं।
D. लक्ष्य विस्तृत हैं जबकि उद्देश्य लक्ष्य का एक भाग है।

प्राथमिक स्तर पर कक्षायी आकलन का, निम्नलिखित में से क्या एक वांछित उद्देश्य नहीं है?
A. शिक्षार्थियों को प्रतिपुष्टि प्रदान करना।
B. शिक्षार्थियों के प्रदर्शन की तुलना एक-दूसरे से करना।
C. शिक्षण-अधिगम क्रियाकलापों में सुधार करना।
D. कक्षायी क्रियाकलापों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित
करना।

निम्नलिखित में से गणित की कौन-सी शब्दावलियाँ अपरिभाषित हैं?

(a) प्राकृतिक संख्याएँ

(b) एक चतुर्भुज के विकर्ण

(c) रेखा

(d) बिंदु

सही उत्तर का चयन कीजिए। 

A. (a), (b) और (d)
B. (a), (b) और (c)
C. (b) और (c)
D. (a), (c) और (d)

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक सिद्धांतों का निरूपण करता है जो कि शिक्षा प्रणाली (व्यवस्था) का मार्गदर्शन करेगा?

(a) शैक्षिक और गैर-शैक्षिक दोनों क्षेत्रों में प्रत्येक विद्यार्थी के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना

(b) बहुविषयक और समग्र शिक्षा पर बल देना

(c) केवल दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग

(d) नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सृजनात्मक और आलोचनात्मक चिंतन को
प्रोत्साहित करना

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. (a) और (c)
B. (a), (b) और (d)
C. केवल (c)
D. (b) और (c)

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक कक्षाओं में मापन की अमानक इकाइयों को प्रस्तुत करने का सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य है?
A. यह जानना कि मापन की कुल कितनी अमानक इकाइयाँ हैं। 
B. मापन की इकाइयों का एक प्रणाली से दूसरी प्रणाली में रूपांतरण की अवधारणा का शिक्षण। 
C. मानक इकाइयों की आवश्यकता को समझना। 
D. मानक इकाइयों की बजाय अमानक इकाइयों को उपयोग करने का लाभ समझना। 

प्राथमिक स्तर पर बच्चों को वृत्त की संकल्पना प्रस्तुत करते समय, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में सबसे अंतिम चरण कौन-सा होना चाहिए?
A. वृत्त की परिभाषा देना
B. श्यामपट्ट पर वृत्त का आरेखण
C. बच्चों को वृत्ताकार वस्तुएँ दिखाना
D. बच्चों को अपने आस-पास की वृत्ताकार वस्तुओं को पहचानने देना

निम्नलिखित में से किस अवधारणा के लिए टैनग्राम का उपयोग शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) के रूप में सबसे कम प्रभावकारी है?
A. दिक्स्थान-संबंधी विवेचन
B. संख्या बोध
C. दृश्यीकरण
D. आकृतियाँ और दिक्स्थान

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित में अंतर्दर्शी ज्ञान के संबंध में सही है?
A. अंतर्दर्शी ज्ञान में तत्कालिकता और स्व-साक्ष्य जैसे संज्ञान, कोई भूमिका नहीं निभाते हैं। 
B. यह सदैव पुख्ता, गहन और तार्किक दलीलों पर आधारित होता है। 
C. यह एक ऐसा ज्ञान है जो साधारणत: वैज्ञानिक आनुभविक साक्ष्यों पर आधारित नहीं होता है। 
D. क्योंकि गणित प्रकृति में “सटीक” है इसलिए गणित में अंतर्दर्शी ज्ञान की कोई भी भूमिका नहीं है।

आधारभूत अवधारणाएँ जैसे कि विभाजन, इकाइयों का बोध, संरक्षण, टाइलों का पैटर्न (टेस्सीलेशन), इत्यादि गणित की किन अवधारणाओं के अधिगम का आधार है?
A. लम्बाई का मापन
B. द्विविमीय आकृतियों के क्षेत्रफल का मापन
C. आयतन का मापन
D. आंकड़ों का प्रबंधन

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा गणित अध्यापन के लक्ष्य के रूप में सबसे कम उपयुक्त है?
A. तीव्रता से गणना करने के लिए युक्तियाँ और तकनीकें सीखना
B. समस्या-समाधान के कौशलों को विकसित करना
C. आलोचनात्मक चिंतन और तर्कणा (विवेचन) के कौशलों को विकसित करना
D. प्रभावी गणितीय संप्रेषण के कौशलों को विकसित करना

प्राथमिक कक्षा की गणित की पाठ्यपुस्तकों में इबारती सवालों को शामिल करने का निम्नलिखित में से कौन-सा श्रेष्ठ स्पष्टीकरण है?
A. प्रतीकात्मक समस्याओं की तुलना में इबारती सवाल को हल करना कठिन होता है अत: यह बच्चों के चिंतन कौशल में वृद्धि करता है।
B. इबारती सवाल अधिगमकर्ताओं को उन वास्तविक जीवन की स्थितियों से जोड़ने में सहायता करते हैं जिनमें गणितीय चिंतन सम्मिलित है।
C. इबारती सवाल उच्च बुद्धि लब्धि स्तर वाले अधिगमकर्ताओं के लिए होते हैं, अत: इन्हें शामिल किया जाना चाहिए।
D. शाब्दिक समस्याएँ गणितज्ञों के लिए उच्च स्तरीय समस्या समाधान कौशलों की बुनियाद रखती हैं।

आप दिल्ली से तिरूवनंतपुरम् रेलगाड़ी द्वारा यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली के बाद पड़ने वाले मुख्य रेलवे स्टेशनों का सही क्रम क्या है? 
A. ग्वालियर, भोपाल, नागपुर, विजयवाड़ा, चेन्नई, तिरूवनंतपुरम् 
B. ग्वालियर, नागपुर, विजयवाड़ा, भोपाल, चेन्नई, तिरूवनंतपुरम् 
C. भोपाल, ग्वालियर, नागपुर, चेन्नई, विजयवाड़ा, तिरूवनंतपुरम्  
D. भोपाल, नागपुर, ग्वालियर, विजयवाड़ा, चेन्नई, तिरूवनंतपुरम्

कल्पना कीजिए कि आप अपने विद्यार्थियों के साथ विद्यालय में हैं और अचानक भूकंप आ जाता है। भूकंप के दौरान आप किन सुरक्षा उपायों का पालन करेंगे? 
A. सबसे पहले इमारत के बाहर दौड़ जाएँगे। 
B. सभी विद्यार्थियों को भूकंप संबंधी ड्रिल (अभ्यास) करवाएँगे। 
C. डेस्क या मेज के नीचे बैठ जाएँगे। 
D. खिड़कियों के समीप चले जाएँगे

निम्नलिखित में से किस कला शैली में वस्त्रों की रँगाई और प्राकृतिक रंगों जैसे गोबर, नील, हल्दी आदि के माध्यम से नमूने बनाना शामिल है? 
A. मधुबनी
B. वरली
C. कलमकारी
D. फुलकारी

नीरज चोपड़ा संबंधित राज्य के लोगों का मुख्य भोजन क्या है? 
A. इडली, चटनी, चावल, सांभर
B. रोटी, दाल, राजमा, आलू पराठा
C.  रोटी, सांभर, बंबू करी, मछली करी
D. टैपिओका (कसावा), चावल, मछली करी 

हिमानी जल की खाली बोतलों में जल, तेल, पेंट आदि का भंडारण करती है। वह उपयोग की गई बोतलों में सुंदर पौधे रोपकर कक्षा की दीवारों को सजाती है। वह क्या कर रही है? 
A. पुनः चक्रण
B. लघुकरण (कम करना)
C. पुनर्प्रयोग
D. उत्चक्रण

निम्नलिखित में से पौधों का कौन-सा समूह वानस्पतिक पौधों के अंश द्वारा उगाया जाता है? 
A. धान, गेहूँ, जई (ओट)
B. गन्ना, आलू, पत्तागोभी
C. आलू, गुलाब, गन्ना
D. गेहूँ, गन्ना, चावल

खाद्य पदार्थों के उस समूह का चयन कीजिए, जिन्हें पौधे के एक ही भाग से प्राप्त किया जाता है। 
A. सेब, आलू, टमाटर, गन्‍ना
B. पालक, अदरक, गन्‍ना, गाजर
C. गन्‍ना, आलू, अदरक, कमल डंठल
D. पालक, पत्तागाभी, जीरा और आलू

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part97

A, B के अभिभावक (माता-पिता) हैं और B, C के पिता हैं। D, B की पत्नी है। A और D के बीच क्या संबंध है? 
A. D, A की पुत्रवधू है
B. D, A के सास/ससुर है
C. D, A की माँ है
D. D, A की पुत्री है

निम्नलिखित में से किसका फैलाव (छितराव) अधिकांशत: पशुओं द्वारा होता है? 
A. सूरजमुखी
B. आक
C. आम
D. नारियल

चिड़ियों के उस समूह की पहचान कीजिए, जो अपनी भोजन संबंधी आदतों के आधार पर एक-दूसरे से समानता रखती हैं। 
A. मोर, तोता, कबूतर
B. तोता, कौआ, उल्लू
C. उल्लू, बाज, चील
D. कठफोड़वा, गिद्ध, कोयल

प्राथमिक स्कूल की अध्यापिका नीना अपने विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाले फसलों की कटाई से संबंधित त्योहारों पर चर्चा करती है। उसके द्वारा उल्लिखित फसलों की कटाई से संबंधित त्योहारों के समूह का चयन कीजिए। 
A. बिहू, बैसाखी, मकर संक्रांति, लोहड़ी
B. गणेश चतुर्थी, होली, करवा चौथ
C. पोंगल, दीवाली, ईद
D. गुड़ी पड़वा, नवरात्र, गुरुपूरब

आप पश्चिमी घाट के पर्वतीय स्थलों के भ्रमण पर जाना चाहते हैं। आप स्थलों के किस समूह का चयन करेंगे?
A. बंगलूरू, गाँधीनगर, गोवा
B. मुंबई, ऊटी, पुणे
C. विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, पुरी 
D. महाबलेश्वर, मुन्नार, ऊटी

निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है? 
A. गुलाब : वृक्ष
B. करेला : बेल (लता)
C. गुलाब : जड़ी-बूटी
D. करेला : झाड़ी

निम्नलिखित में से कौन-सा जंतु गाय, भैंस और भेड़ का सबसे निकटतम संबंधी है? 
A. मनुष्य
B. कुत्ता
C. बिल्ली
D. बकरी

निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता साइबेरियन सारस की नहीं है ? 
A. वे शीत जलवायु से प्रवास करते हैं।
B. वे गरम स्थानों पर प्रजनन करते हैं।
C. वे अपने आवासों में अलग से अकेले रहते हैं।
D. वे गंभीर रूप से खतरे में हैं और उनकी बहुत कम संख्या रही है।

निम्नलिखित तकनीकों में से रेटिंग स्केल में कौन-सी तकनीक का उपयोग होता है? 
A. अवलोकन
B. जाँच सूची
C. लिखित प्रश्न
D. नियत कार्य

पर्यावरण अध्ययन में बच्चों को शिक्षण-अधिगम से जोड़ने की सबसे प्रभावशाली युक्ति पहचानिए।
A. पाठ्यपुस्तक का पठन
B. शिक्षक द्वारा व्याख्यान
C. शिक्षक द्वारा प्रदर्शन
D. किस्से-कहानियाँ

निम्नलिखित में से कौन-सा पर्यावरण अध्ययन में सीखने का रचनात्मक आकलन का साधन नहीं है? 
A. क्रम निर्धारण मापनी
B. वार्षिक उपलब्धि परीक्षण
C. वर्णन (उपख्यानात्मक) अभिलेख
D. पोर्टफोलियो

सुनीता ने अपने छात्रों को भारत में समृद्ध वनस्पतियों और जीवों के बारे में पढ़ाया। फिर वह उन्हें राष्ट्रीय उद्यान में ले गई। इस शिक्षण विधि से उनके छात्रों को __________ मदद मिलेगी।
A. मौज-मस्ती करने और बाहरी यात्रा पर दोस्तों के साथ आनंद लेने में
B. प्रकृति के प्रति सम्मान विकसित करने में
C. कक्षा-अधिगम को वास्तविक जीवन से सह-सम्बन्धित करने में
D. पर्यावरणीय संरक्षण के लिए कौशल विकसित करने में

रमेश अपने विद्यार्थियों को देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न त्योहारों के दौरान तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों की जानकारी एकत्र करने और कक्षा में प्रदर्शित करने के लिए एक परियोजना देता है। इस गतिविधि का उद्देश्य क्या है?
A. देश में सबसे लोकप्रिय भोजन के बारे में जानना।
B. छात्रों को विभिन्न व्यंजन आजमाने के लिए प्रेरित करना।
C. देश के विभिन्न हिस्सों में पकाए जाने वाले व्यंजनों का रिकार्ड बनाना।
D. हमारे देश में संस्कृति की विविधता के बारे में छात्रों को संवेदनशील बनाना।

अमित के विद्यालय में एक पर्यावरण अध्ययन विषय पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। यह प्रदर्शनी एक उद्देश्य के साथ आयोजित की गयी थी। आपके अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे उपयुक्त उद्देश्य है? 
A. माता-पिता को संतुष्ट करना 
B. प्रिंसिपल (प्राचार्य) और सहकर्मियों को प्रसन्न करना 
C. शिक्षार्थियों में रचनात्मक प्रवृत्ति को दिशा देना
D. भविष्य के कैरियर विकल्पों के लिए शिक्षार्थियों को प्रशिक्षित करना 

निम्न में से कौन-सा उपागम पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण से सम्बन्धित नहीं है? 
A. एकीकृत
B. प्रक्रिया
C. निरंकुश
D. वैचारिक (धारणात्मक)

ई.वी.एस. के अधिगम में निम्नलिखित में से किस विधि के द्वारा अधिकतम मनोगत्यात्मक क्षेत्र का विकास होगा? 
A. प्रदर्शन विधि
B. व्याख्यान विधि
C. एकीकृत विधि
D. पोस्टर बनाना विधि

पर्यावरण अध्ययन में शिक्षण-अधिगम                 निर्भर करता है।

A. बच्चों के पूर्व अनुभवों पर

B. संसाधनों की उपलब्धता पर

C. विद्यालय दर्शन पर

D. बच्चों की ज़रूरतों पर

सही विकल्प का चयन करें- 

A. A, B, D
B. A, B, C
C. B, C, D
D. A, B, C, D

निम्नलिखित में से पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में सबसे ज्यादा जरूरी क्या है? 
A. चार्ट
B. प्रोजेक्टर
C. स्थानीय संसाधन
D. शिक्षक ज्ञान

एन.सी.ई.आर.टी. EVS (पर्यावरण अध्ययन) की पाठ्य पुस्तक में रेलवे टिकट का नमूना दिखाया गया। यह इसलिए क्योंकि 
A. छात्रों को टिकट में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न विवरण का ज्ञान प्रदान करना है।
B. छात्रों में निर्णय के कौशल को विकसित करना है।
C. छात्रों को रेलवे के बारे में अवगत कराना है।
D. वास्तविक अनुभव के द्वारा संचार और अवलोकन कौशल को विकसित करना है।

ई.वी.एस. के शिक्षण-अधिगम में निम्नलिखित में से क्या बच्चों में विकसित होता है?
A. अच्छी याददाश्त
B. पहचानना
C. करके सीखने की प्रवृत्ति
D. रटना

पर्यावरण अध्ययन में स्टोरी टेलिंग (कहानी वाचना) एक प्रभावी शिक्षण रणनीति है। निम्नलिखित में से कौन-सा इसको उपयोग करने का सबसे उपयुक्त कारण है?
A. यह पाठ को विद्यार्थियों के लिए रोचक बनाती है।
B. यह विद्यार्थियों में कहानी लेखन का कौशल विकसित करती है।
C. यह विद्यार्थियों में सुनने का कौशल विकसित करने में मदद करती है।
D. विद्यार्थी कहानी के पात्र से अपने को आसानी से जोड़ सकें।

पर्यावरण अध्ययन की शिक्षिका/शिक्षक कक्षा V के शिक्षार्थी को एक वीडियो दिखाते हैं जिसमें एक बैलगाड़ी पर अत्यधिक सामान लादा गया है जिसके कारण बैल लड़खड़ा कर चल रहा है। शिक्षक इस वीडियो में दर्शाये गये दृश्यों पर विद्यार्थियों से चर्चा करते हैं ताकि वे उनका ध्यान ________ ले जा सकें।
A. बैलों की उपयोगिता पर
B. बैलगाड़ी का उपयोग परिवहन के लिए पर
C. भारी बोझ ढोने में पशुओं के शोषण पर
D. दोनों बैलों की उपयोगिता पर और बैलगाड़ी का उपयोग परिवहन के लिए पर

पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण में बच्चों द्वारा प्रश्न पूछना अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि ये प्रश्न ___________ के संकेतक हैं।
A. बच्चों को क्या पता है
B. बच्चों की याद करने की क्षमता 
C. बच्चे क्या जानना चाहते हैं
D. शिक्षक की सक्षमता 

Leave a Comment

error: