CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part111

अभिकथन (A) : अधिगम और विकास एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

कारण (R) : अधिगम विकास के लिए नई स्थितियाँ सृजित करता हैं। 

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

बच्चों के विकास के बारे में कौन सा कथन सही है?
A. विकास एक सहज रूप से होने वाली प्रक्रिया है किन्तु इसे सुसाधित करने के लिए उपयुक्त परिवेश का होना आवश्यक है। 
B. विकास वंशानुगत कारकों के द्वारा पूर्व निश्चित होता है व इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता है। 
C. आनुवांशिकता की विकास में कोई भुमिका नहीं है। 
D. विकास की प्रक्रिया शैशवावस्था के बाद ही प्रारंभ होती है।

किस प्रक्रिया में बच्चे समाज में रहने के तौर – तरीके सीखते हैं?
A. आत्मसात्करण
B. अधिसंज्ञान 
C. सामाजीकरण 
D. पृथक्करण

अभिकथन (A) : छह वर्षीय सरला संरक्षण और क्रमांकन के कार्य नहीं कर सकती है।

तर्क (R) : पूर्व संक्रियात्मक अवस्था में बच्चों को स्थिति के कई पहलुओं पर विचार करने में कठिनाई होती है।

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

पियाजे के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा कारक संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है? 
A. गतिविधि 
B. अनुकूलन 
C. अनुकरण
D. पुर्नबलन 

उम्मेद वह चॉकलेट नहीं खाता हैं जो उसके पिता मेहमानों के लिए लाए हैं, यह सोचकर कि अगर वह पकड़ा जाएगा तो क्या होगा। कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार उम्मेद नैतिक विकास के किस चरण में है?
A. नैमित्तिक सापेक्षता अभिविन्यास
B. सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास 
C. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत/अभिविन्यास
D. अच्छा लड़का अच्छी लड़की अभिविन्यास

किसने प्रतिपादित किया कि सीखने की प्रक्रिया तब होती है जब बच्चे अपने से ज्यादा ज्ञान वाले समकक्षी व वयस्कों के साथ साँझी गतिविधियाँ करते हैं?
A. बी.एफ. स्किनर
B. जीन पियाजे
C. लेव वायगोत्स्की
D. लारेंस कोलहबर्ग

जब एक शिक्षक एक बच्चे को व्याख्यान देने के बजाए अलग-अलग इशारे देकर सही उत्तर की तरफ ले जाते हैं, तब यह मदद क्या कहलाती है?
A. पाड़ 
B. प्रत्यक्ष निर्देश 
C. अनुबंधन
D. पुर्नबलन

प्रगतिशील कक्षा में अधिगम :
A. का निर्माण सक्रिय रूप से छात्रों द्वारा स्वयं किया जाता है।
B. शिक्षक द्वारा निर्देशित किया जाता है और छात्र उसी के निष्क्रिय प्राप्तकर्ता होते हैं।
C. उद्दीपन और प्रतिक्रिया के युग्म व अनुबंधन से होता है।
D. तब होता है जब छात्रों को सकारात्मक पुर्नबलन दिया जाता है।

हावर्ड गार्डनर ने कौन सी धारणा को चुनौती दी?
A. बुद्धि पूर्व निर्धारित और निश्चित होती है। 
B. बुद्धि एक व्यापक अवधारणा है जो एकात्मक नहीं है।
C. बुद्धि कई प्रकार की होती है।
D. व्यक्तियों के पास अलग-अलग मात्रा में विभिन्न प्रकार की बुद्धि होती है।

______ वाले व्यक्ति उत्कृष्ट तर्क कौशल, अमूर्त विचार और पैटर्न के आधार पर अनुमान लगाने की क्षमता प्रदर्शित करते हैं। 
A. तर्क – गणितीय बुद्धि
B. शारीरिक गति संवेदी बुद्धि 
C. अंतरवैयक्तिक बुद्धि 
D. भाषाई बुद्धि

लेव व्यागोत्सकी के सिद्धान्तों के अनुसार ‘स्व वाक’ जो हमारी सोच व व्यवहार को दिशा देता है ______ कहलाता है तथा उसे ______ किया जाना चाहिए। 
A. निजि संवाद; प्रोत्साहित
B. आत्मकेन्द्रित संवाद; प्रोत्साहित 
C. निजि संवाद; हतोत्साहित
D. आत्मकेन्द्रित; हतोत्साहित

कथन (A) : माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों को लड़कों को भाषा पढ़ने के बजाए गणित व विज्ञान के विषयों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

तर्क (R) : लड़कों में भाषा को पढ़ने की जन्मजात क्षमता नहीं होती है। 

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

मूल्यांकन किस उद्देश्य से नहीं किया जाना चाहिए?
A. बच्चों की तैयारी के स्तर का पता लगाने
B. शिक्षण – अधिगम पर मनन करने और उसमें संशोधन करने 
C. बच्चों में डर और सीखने का तनाव पैदा करने
D. बच्चों की शिक्षा का समर्थन और सुधार करने के लिए

एक कक्षा परीक्षण के दौरान एक शिक्षक ने पाया कि अधिकांश छात्रों ने अवधारणा आधारित प्रश्न का उत्तर गलत दिया है। शिक्षक को चाहिए कि वे – 
A. बच्चों को डांटे और अधिक मेहनत करने को कहें।
B. माता-पिता को बुलाकर शिकायत करें कि बच्चे पढ़ाई नहीं कर रहे हैं।
C. विद्यार्थियों को प्रश्न के उत्तर कई बार लिखने को कहें।
D. छात्रों की सोच में वैचारिक चुनौतियों का पता लगाएँ और उसके अनुसार पढ़ाएं।

समावेशी शिक्षा के बारे में कौन सा कथन सही है?

(i) यह शिक्षा का वह तंत्र है जिसमें ‘विकलांगता ‘ व बिना ‘विकलांगता’ वाले विद्यार्थी इकठ्ठे पढ़ते हैं।

(ii) इसमें बहिष्करण, भेदभाव तथा भागीदारी और सीखने में अन्यबाधाओं को दूर करते हुए सभी विद्यार्थियों की भागेदारी को सुनिश्चित किया जाता है।

(iii) इसमें बच्चों व वयस्कों के बीच के अंतर को सीखने में बाधक के रूप में देखा जाता है।

A. (i), (ii) 
B. (i), (iii) 
C. (ii), (iii) 
D. (i), (ii), (iii) 

एक शिक्षिका को विविध बच्चों की कक्षा में जिसमें हाशिए पर समुदाय से आने वाले बच्चे भी शामिल हैं, क्या करना चाहिए?
A. सभी व्यक्तिगत भिन्नताओं को नज़रंदाज़ करना चाहिए।
B. सभी सांस्कृति भिन्नताएँ मिटाने के लिए कार्य करने चाहिएँ । 
C. मानना चाहिए कि विभिन्नताएँ, कमियाँ नहीं हैं। 
D. जो बच्चे सीख सकते हैं, उनको पहचानकर केवल उन्हीं पर ध्यान देना चाहिए।

कौन सी पद्धति एक समावेशी कक्षा में बच्चों के सीखने में सहायक होगी?
A. प्रतिस्पर्धात्मक संस्कृति
B. सहयोगात्मक अधिगम
C. मानकीकृत निर्देश 
D. सख्त मुल्यांकन प्रणाली

निम्न में से कौन से शिक्षाशास्त्रीय प्रावधान एक विद्यार्थी जिसे गतिमान दिव्यांगता है, की जरूरतों के अनुकुल उपयुक्त समायोजन हैं?

(i) बाधामुक्त वातावरण को सुनिश्चित करना

(ii) मेज़ कुर्सी को कम प्रतिबंधात्मक तरीके से रखकर आने – जाने को सुगम बनाना

(iii) मुल्यांकन की विविध पद्धतियों का प्रयोग

A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii) 

निम्नलिखित में से रचनात्मकता के विशिष्ट संकेतक कौन से हैं?

(i) बारम्बार अभ्यास की आवश्यकता

(ii) ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता

(iii) जोखिम उठाना

(iv) लचीलापन

(v) बोरियत के लिए असहिष्‍णुता

A. (i), (ii), (iii)
B. (iii), (iv), (v)
C. (i), (ii), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv), (v) 

एक सामाजिक-रचनावादी कक्षा-कक्ष में, शिक्षक ______ होता है और समूह कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए मेज और डेस्क ______ होते हैं।
A. गतिशील; खिसकाने योग्य
B. गतिशील; जो नियत हों।
C. तानाशाह; जो नियत हों। 
D. तानाशाह; खिसकाने योग्य

कथन (A): अधिगम को व्यवहार में एक स्थायी और मापने योग्य परिवर्तन तक सीमित करना समस्यात्मक है।

कारण (R): अधिगम एक जटिल क्रिया है जिसमें आतंरिक रूप से होने वाली प्रक्रियाएँ भी शामिल हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।

अनुभवात्मक अधिगम किस पर बल देता है?
A. अधिगम में पुर्नबलन की भूमिका 
B. प्रायोगिक अधिगम के महत्व 
C. अधिगम एक प्रक्रिया नहीं अपितु एक उत्पाद है
D. ड्रिल और यांत्रिक अभ्यास

जब छात्र विद्यालय की अपेक्षाओं के अनुसार ‘प्रदर्शन’ करने में सक्षम नहीं होते हैं, तो विद्यालयों को सबसे पहले किस पर ध्यान देना चाहिए?
A. इन बच्चों में कमी पर
B. माता – पिता की आर्थिक पृष्ठभूमि पर 
C. माता – पिता की सामाजिक पृष्ठभूमि पर 
D.  विद्यालय और कक्षा का वातावरण और लोकाचार

निम्नलिखित में से कौन सा समस्या समाधान में ह्यूरिस्टिक के उपयोग का वर्णन करता है?
A. लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया निर्धारित है।
B. समस्या को कई मध्यवर्ती लक्ष्यों में विभाजित किया जाता है और फिर प्रत्येक उप-लक्ष्य को हल करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। 
C. छात्र लक्ष्य से शुरु करते हैं और अनसुलझी प्रारंभिक समस्या पर वापस जाते हैं। 
D. विद्यार्थी अपनी खोज को उन स्थितियों के समाधान के लिए सीमित कर देते हैं जिनमें कुछ ऐसी स्थिति है, जिसका आप वर्तमान में सामना कर रहे हैं।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part5

निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति एक शिक्षक के लिए अपने छात्रों में संवेगात्मक आत्म-नियमन को प्रोत्साहित करने में सहायक नहीं है?
A. विद्यार्थियों को अपने संवेग पहचानने व उनकी अभिव्यक्ति करने में सहायता करना।
B. संवेगों से जूझने की नीतियों पर चर्चा करना।
C. विद्यार्थियों को संवेगात्मक अभिव्यक्तियों में सांस्कृतिक विभिन्नताओं को पहचानने में सहायता करना।
D. विद्यार्थियों को एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा के लिए प्रोत्साहित करना व लगातार तुलना करते हुए अविश्वास के वातावरण का निर्माण करना।

अधिगम के लक्ष्यों के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने का एक प्रभावी तरीका है:
A. परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए उन पर दबाव डालना
B. उनके प्रदर्शन की हमेशा उनके समकक्षियों से तुलना करना
C. हर व्यवहार के लिए पुरस्कार या सज़ा प्रस्तुत करना
D. उनमें अधिगम के लिए प्रेम, आनंद और उत्सुकता उत्पन्न करना

निम्नलिखित में से कौन सा कथन अधिगम के सामाजिक-रचनात्मक दृष्टिकोण में विश्वास का समर्थन नहीं करता है?
A. बच्चों को उनकी प्रतिक्रियाओं पर गुणात्मक प्रतिपुष्टि प्रदान करनी चाहिए।
B. शिक्षकों को चाहिए कि प्रश्न पूछने के दौरान बच्चों को उनके चिंतन में विसंगतियों से अवगत कराना चाहिए।
C. शिक्षकों को बच्चों की भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रश्न पूछने चाहिए और उन्हें अपने चिन्तन के सन्दर्भ में चिंतन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। 
D. शिक्षण प्रक्रिया के दौरान बच्चों को निष्क्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति छात्रों को प्रभावी समस्या-समाधानकर्ता और आलोचनात्मक विचारक बनने से रोकती है?
A. छात्रों से पूछना कि क्या वे सुनिश्चित हैं कि वे समस्या को सही ढंग से समझते हैं।
B. विद्यार्थियों को सादृश्यता के बारे में चिंतन के लिए प्रोत्साहित करना
C. किसी अन्य के द्वारा चिंतन करने के बजाय छात्रों को खुद से चिंतन के लिए प्रेरित करना।
D. छात्रों को समस्या को केवल एक ही तरीके से देखने के लिए प्रोत्साहित करना और निर्धारित दिए गए समाधान पर ध्यान केंद्रित करना। 

एक माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक के रूप में आप अपने विद्यार्थियों में आंतरिक अभिप्रेरणा में वृद्धि किस प्रकार कर सकते है?
A. प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देकर
B. अवांछनीय व्यवहार को दंडित करके
C. अधिगम के लिए आनंद का समावेश करना 
D. भौतिकवादी पुरस्कार देकर

निम्नलिखित में से क्या समानता के साथ विविधता का एक उदाहरण होगा? 
A. समीर को रंग भरना और मिहीर को चित्र बनाना पसंद है।
B. समीर स्कूल जाता है और मिहीर अखबार बेचता है।
C. समीर को दीपावली पर नए कपड़े मिले और मिहीर ने पुराने कपड़े पहने। 
D. समीर एक फ्लैट में और मिहीर एक झोपड़ी में रहता है।

केरल में लोग विभिन्न धर्मों का पालन करते हैं। धार्मिक प्रथाओं की विविधता का क्या कारण हो सकता है? निम्नलिखित दो कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

(A) यहूदी और अरब व्यापारी मसालों का व्यापार करने आए थे और यहाँ लोगों के लिए यहूदी धर्म और इस्लाम लाए।

(B) सेंट थॉमस लगभग दो हज़ार वर्ष पहले यहाँ आए और लोगों के लिए ईसाई धर्म लाए।

A. केवल (A) सत्य  है और इसे कारण के रूप में माना जा सकता है।  
B. केवल (B) सत्य है और इसे कारण के रूप में माना जा सकता है।
C. (A) और (B) सत्य हैं और वे वैध कारण हैं। 
D. (A) और (B) सत्य हैं लेकिन वे वैध कारण नहीं हैं।

सरकार के कामकाज के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान करें और उपयुक्त विकल्प चुनें: 

स्तंभ X

स्तंभ Y

(A)

स्थानीय प्रशासन

(I)

चराई क्षेत्र बनाने संबंधी निर्णय

(B)

राज्य सरकार

(II)

मध्यप्रदेश में एक ग्राम प्रशासनिक अधिकारी को बोनस देने का निर्णय

(C)  

संघ सरकार

(III)

नई मुद्रा जारी करने का निर्णय

A. (A) – (I), (B) – (II), (C) – (III)
B. (A) – (II), (B) – (I), (C) – (III)
C. (A) – (III), (B) – (I), (C) – (II)
D. (A) – (II), (B) – (III), (C) – (I)

निम्नलिखित में से राज्य में किसकी नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा होती है?
A. विधान सभा अध्यक्ष (स्पीकर) 
B. विधान सभा परिषद के सदस्य
C. राज्यपाल 
D. मुख्यमंत्री

निम्नलिखित में से कौन सा रोजगार सुरक्षा के साथ रोजगार का उदाहरण है?
A. दिहाड़ी मज़दूर
B. अनियमित कर्मचारी
C. नियमित कर्मचारी
D. मौसमी कर्मचारी

अनियमित रोज़गार के संदर्भ में निम्न कथनों को पढ़िए।

(A) कर्मचारियों को तब आना चाहिए जब नियोक्ता को उनकी आवश्यकता हो।

(B) कर्मचारियों को कार्य की अच्छी दशाएँ मिलती हैं।

(C) कर्मचारियों से ज्यादा घंटे काम करने की उम्मीद की जाती है।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

A. केवल (A) सही है। 
B. केवल (A) और (B) सही हैं।
C. केवल (B) और (C) सही हैं।
D. केवल (A) और (C) सही हैं।

संसद के सत्र के समय एक महत्वपूर्ण व्यवस्था जिसके माध्यम से सांसद सरकार के कामकाज के बारे में जानकारियाँ हासिल करते हैं तथा कार्यपालिका के ऊपर अंकुश रखते हैं, वह है :

(A) शून्य काल

(B) प्रश्न काल

(C) ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

(D) सदन का बहिष्कार करना   

A. (A), (B) और (D)
B. (B), (C) और (D) 
C. (A), (B) और (C) 
D. (C) (D) और (A)

निम्नलिखित में से किसे एक संतुलित मीडिया रिपोर्ट कहेंगे? 
A. वह जिसमें केवल सरकार के दृष्टिकोण की चर्चा की गई है।
B. वह जो लोगों के तरफ से और निजी कम्पनियों के खिलाफ बोलती है।
C. वह जो समाज के पीड़ित समुदायों के दृष्टिकोण की चर्चा करती है। 
D. वह जिसमें सभी पक्षों की बात रखी गई है।

निम्न में से कौन से समानता को स्थापित करने के लिए संविधान के प्रावधान हैं :

(A) कानून की दृष्टि में हर व्यक्ति समान है।

(B) अस्पृश्यता का उन्मूलन कर दिया गया है।

(C) हर व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर जा सकता है।

(D) किसी भी व्यक्ति के साथ उसके धर्म, जाति, वंश, लिंग और जन्मस्थल के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A), (B) तथा (C)
B. (A), (C) और (D)
C. (B), (C) और (D)
D. (A), (B), (C) और (D) सभी

प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता है अपने धर्म का पालन और अनुसरण करने की। भारतीय संविधान में प्रतिस्थापित किस सिद्धांत से यह स्वतंत्रता उत्पन्न हुई है ?
A. समाजवाद 
B. धर्मनिरपेक्षता 
C. लोकतंत्र 
D. सरकार का गणतांत्रिक स्वरूप

किसी चोरी के मामले में निम्नलिखित में से क्या होने पर पक्षपातपूर्ण सुनवाई मानी जाएगी? 
A. चोरी का आरोप लगाए गए व्यक्ति को आरोप पत्र की कॉपी देना।
B. वकील करने की क्षमता ना रखने पर राज्य द्वारा आरोपित को वकील उपलब्ध करवाना। 
C. आरोपित के वकील को गवाहों से पूछ-ताछ करने देना।
D. आरोपित का दोषी पाए जाने पर प्रतिभाशाली और सम्मानित परिवार के होने की वजह से माफ़ कर देना।

उड़ीसा के किस क्षेत्र में एल्यूमीनियम कंपनी द्वारा खान लगाने पर अदिवासियों द्वारा विस्थापन के विरोध आन्दोलन चलाया गया ?
A. धौलागिरी पर्वत 
B. नियमगिरि पहाड़ी 
C. चिरमिरी पहाड़ी
D. गिरिडीह पर्वत

मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था कार्यक्रम में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर चुनिए। 

कथन (A) : यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि निम्न सामाजिक आर्थिक स्थिति के माता पिता को अपने बच्चों को तीन समय का भोजन देने की चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है।

कथन (B) : यह कार्यक्रम पोषण के अभावों की क्षतिपूर्ति करता है। 

A. केवल (A) सही है। 
B. केवल (B) सही है।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं।
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं।

बौद्ध धर्म के किस ग्रंथ में संघ के भिक्षु एवं भिक्षुणी के लिए बनाए गए नियमों का संग्रह किया गया है? 
A. विनयपिटक 
B. सुत्तपिटक 
C. अभिधम्मपिटक 
D. जातक

वह व्यक्ति क्या कहलाते हैं जो ऐतिहासिक वस्तुओं का अध्ययन करते हैं? 
A. संग्रहपाल 
B. पुरातत्वविद
C. पुरालेखपाल 
D. कैलिग्राफर्स (सुलेखक)

अभिकथन (A) और कारण (R) को पढ़ें और सही विकल्प का चयन करें।

अभिकथन (A) : चोल राजा राजेन्द्र प्रथम ने अपनी राजधानी में शिव मंदिर का निर्माण करवाया और उसने पराजित शासकों से जब्त की गई उत्कृष्ट प्रतिमाओं से इसे भर दिया। राजेन्द्र प्रथम का समकालीन गज़नी के सुलतान महमूद ने भारतीय उपमहाद्वीप में अपने अभियानों के दौरान पराजित राजाओं के मंदिरों के धन और मूर्तियों को लूट लिया। 

कारण (R) : मध्ययुगीन राजनीतिक संस्कृति में ज्यादातर शासक अपने राजनैतिक बल व सैनिक सफलता का प्रदर्शन पराजित शासकों के उपासना स्थलों पर आक्रमण करके और उन्हें लूट कर करते थे।

A. (A) सही है परन्तु (R) गलत है
B. (R) सही है परन्तु (A) गलत है
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है 
D. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है 

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 14 Shift1 part2

मंदिर नगर के निर्माण की प्रक्रिया को क्रमानुसार लगाएँ :

(A) तीर्थयात्री मंदिर को जाते और दान-दक्षिणा दिया करते।

(B) बड़ी संख्या में पुरोहित पुजारी, कामगार और व्यापारी मंदिरों के पास बसते गए।

(C) शासक मंदिरों को भूमि एवं धन अनुदान में देते थे।

(D) मंदिर के कर्ता-धर्ता मंदिर के धन को व्यापार एवं साहूकारी में लगाते थे। 

A. (C), (A), (B) और (D)
B. (A), (B), (C) और (D)
C. (C), (A), (D) और (B)
D. (A), (C), (D) और (B)

अठारहवीं सदी में क्षेत्रीय संस्कृतियों के विकास के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(A) यह स्थानीय परंपराओं और अन्य भागों के विचारों के आदान-प्रदान से संपन्न हुआ।

(B) यह एक क्षेत्र में विशेष स्थानीय परंपरा है।

(C) यह सदैव राजनीतिक सीमाओं से बंधी थी। 

A. (A) और (B) सही हैं।
B. (A) और (C) सही हैं।
C. (B) और (C) सही हैं।
D. (A), (B) और (C) सही हैं।

कबीर ने उनके समय के औपचारिक धर्मों को _______________ चुनौती दी। 
A. पूजारी वर्गों का उपहास उड़ाकर 
B. अभिजातों की भाषा अपनाकर 
C. निराकार परमेश्वर की निंदा करके
D. धर्मविधि के माध्यम से मुक्ति का उपदेश देकर

अंग्रेज़ो ने नील की खेती ______ में की। 

(A) जमैका

(B) भारत

(C) कैरीबियाई द्वीप समूह

(D) वेनेज़ुएला 

A. (A) और (B)
B. (C) और (B)
C. (D) और (B)
D. केवल (B)

बिरसा आंदोलन के महत्त्वपूर्ण परिणाम थे जैसे कि :

(A) औपनिवेशिक सरकार को दीकुओं से आदिवासी ज़मीन की सुरक्षा के लिए नए वन कानून लाने पड़े।

(B) आदिवासी मुखियाओं को अंग्रेजी ज़मीन नियमों के अंतर्गत ज़मीन के नए मालिकाना अधिकार दे दिए गए।

(C) आदिवासी लोगों ने औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध प्रतिरोध करने की क्षमता को दर्शाया।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. (A), (B) और (C)

शिक्षा के माध्यम पर महात्मा गांधी के विचार के संदर्भ में कथन (A) एवं (B) को पढ़िए तथा सही उत्तर चुनिए:

(A) : गांधीजी की दृढ़ मान्यता थी कि शिक्षा केवल भारतीय भाषाओं में ही दी जानी चाहिए।

(B) : अंग्रेजी शिक्षा ने भारतीयों को अपनी ही भूमि पर अजनबी बना दिया।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. दोनों (A) एवं (B) सही हैं किन्तु (B), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
B. दोनों (A) एवं (B) सही हैं तथा (B), (A) की व्याख्या करता है।
C. (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
D. (A) गलत है किन्तु (B) सही है।

हेनरी डेरोज़ियो निम्नलिखित में से कौन से सुधार आंदोलन के नेता थे?
A. स्वाभिमान आंदोलन
B. अलीगढ़ आंदोलन
C. यंग बंगाल आंदोलन
D. सिंह सभा आंदोलन

निम्नलिखित कथनों को पढ़ें तथा उपयुक्त विकल्प चुनें।

(A) 1919 में गांधीजी ने रॉलेट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह का आह्वान किया था जिसे अंग्रेजों ने हाल ही में पारित किया था।

(B) मोहम्मद अली जिन्ना ने हालांकि रॉलेट एक्ट का समर्थन किया था।

A. (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
B. (B) सही है किन्तु (A) गलत है।
C. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
D. (A) तथा (B) दोनों गलत हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के नेताओं के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. उन्होंने नरम दल की यह कहकर आलोचना की कि वे (नरम दल) ‘प्रार्थना की राजनीति’ करते हैं।
B. उन्होंने आत्मनिर्भरता एवं रचनात्मक कार्य के महत्व पर जोर दिया।
C. उनका मानना ​​था कि अंग्रेज स्वतंत्रता और न्याय के आदर्शों का सम्मान करते थे।
D. वे मानते थे कि लोगों को अपने स्वराज के लिए अवश्य लड़ना चाहिए।

‘स्वतंत्रता के बाद पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान और श्रीलंका के विपरीत, भारत ने भाषायी समस्याओं को बड़ी सावधानी से संभाला’।

उपर्युक्त कथन को निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही ठहराते हैं?

(A) भारत सरकार ने सभी क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान किया।

(B) क्षेत्रीय भाषाओं को पनपने की स्वतंत्रता दी गई।

(C) हिन्दी को अन्य क्षेत्रीय भाषाओं पर थोपा नहीं गया।

(D) सरकार भाषाओं सम्बंधित समस्याओं से बचने का प्रयास करती रही। 

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A), (B) और (C) 
D. केवल (A), (B) और (D)

सन् 1927 में बी. आर. अम्बेडकर ने मंदिर प्रवेश आंदोलन किया क्योंकि :

(A) जातिवादी समाज द्वारा ‘अछूत’ कहे जाने वाले लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी।

(B) वह पहले ही बौद्ध बन गए और चाहते थे कि बौद्ध धर्म को हिन्दूवाद के एक घटक के रूप में माना जाए।

(C) वह चाहते थे कि हिंदू समाज समानता के सिद्धांत पर पुनर्गठित हो। 

A. केवल (A) और (B) 
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. (A), (B) और (C)

‘चंद्रमा’ के बारे में निम्न कथनों को पढ़िए:

(A) पृथ्वी से हमें चंद्रमा का केवल एक ही भाग दिखाई पड़ता है।

(B) चंद्रमा को अपने अक्ष पर घूमने तथा पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाने में लगभग एक जैसा समय लगता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए : 

A. दोनों (A) और (B) सही हैं, और (B), (A) की सही व्याख्या करता है ।
B. दोनों (A) और (B) सही हैं, किन्तु (B), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
D. (A) गलत है किन्तु (B) सही है।

लेब्राडोर धारा एक ______ है।
A. शीत जलधारा 
B. गर्म जलधारा 
C. कनारी धारा 
D. सतही धारा

निम्न में से कौन से कारक मृदा के निर्माण में सहायक होते हैं?

(A) तुगंता (Altitude) और ढाल

(B) वनस्पतिजात और प्राणिजात

(C) तापमान और वर्षा

(D) समय

सही विकल्प का चुनाव कीजिए : 

A. (A) (B) और (C)
B. (B), (C) और (D) 
C. (A), (C) और (D) 
D. (A) (B) (C) और (D)

जलमार्ग के विषय में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।

(A) कम दूरी के परिवहन के लिए सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले साधन जलमार्ग हैं।

(B) नौगम्य नदियों और झीलों का उपयोग अंतर्देशीय जलमार्ग के लिए होता हैं।

(C) डरबन और केपटाउन अफ्रीका के महत्वपूर्ण पत्तन हैं। 

A. (A) और (B) सही हैं।
B. (B) और (C) सही हैं। 
C. (A) और (C) सही हैं। 
D. (A), (B) और (C) सभी सही हैं।

निम्नलिखित खनिजों के निक्षेप पर विचार कीजिए:

(A) फ्रांस के कॉकेशस प्रदेश के चूना पत्थर निक्षेप।

(B) जार्जिया और यूक्रेन के मैंगनीज निक्षेप।

(C) अल्जीरिया के फॉस्फेट संस्तर।

यह निक्षेप किस प्रकार के शैलों से बने हैं? 

A. आग्नेय शैल
B. अवसादी शैल 
C. आग्नेय और अवसादी शैल 
D. रूपांतरित और अवसादी शैल

परंपरागत उर्जा के बारे में कथन (A) तथा (B) पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।

कथन (A): ऊर्जा के परंपरागत स्रोत वे हैं जो सीमित स्थानीय क्षेत्र में पाए जाते हैं और जो लंबे समय से सामान्य उपयोग में लाए जा रहे हैं।

कथन (B): केवल जीवाश्म ईंधन परंपरागत ऊर्जा के स्रोत हैं। 

A. (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
B. (A) और (B) दोनों असत्य हैं। 
C. (A) सत्य है लेकिन (B) असत्य है।
D. (A) असत्य है लेकिन (B) सत्य है।

उपरोक्त में से कौन सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं।

(A) मक्का – उच्च तापमान और हल्की वर्षा

(B) कपास – मध्यम तापमान और वर्षा

(C) जूट – उच्च तापमान और भारी वर्षा

सही विकल्प चयन कीजिए:

A. केवल (A)
B. केवल (C)
C. केवल (A) और (B)
D. केवल (A) और (C)

अगर आप दक्षिणी गोलार्ध में रहें तो 21 जून के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा सही होगा ? 
A. सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात
B. बराबर दिन और रात
C. सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात 
D. निरंतर प्रकाश का अनुभव होगा

ग्रीनविच पर स्थित प्रमुख याम्योत्तर पर सूर्य जिस समय आकाश के उच्चतम बिंदु पर होगा, उस समय याम्योत्तर पर स्थित सभी स्थानों पर _____ होगा/होगी। 
A. सूर्योदय 
B. सूर्यास्त
C. दोपहर
D. अर्ध-रात्रि

विषुवत् वृत्त के \(661/2\)° उत्तर में क्या पड़ता है ? 
A. कर्क रेखा
B. मकर रेखा 
C. उत्तर ध्रुव वृत्त
D. दक्षिण ध्रुव वृत्त

मध्य हिमालय को क्या कहा जाता है?
A. हिमाचल
B. शिवालिक 
C. अरावली 
D. हिमाद्रि

निम्नलिखित में से कौन-से वर्षण के प्रकार हैं?

(A) बाढ़

(B) हिम

(C) ओला

(D) तुषार-वृष्टि

A. (A), (B), (C) 
B. (A), (B), (D)
C. (A), (C), (D)
D. (B), (C), (D)

किस गैस को ग्रीनहाउस गैस कहते हैं? 
A. ऑक्सीजन 
B. नाइट्रोजन
C. कार्बन डाइऑक्साइड 
D. आर्गन

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 14 Shift1

प्रारंभिक स्तर इतिहास निम्नलिखित से गठित है :

(A) भव्य वर्णन

(B) कालक्रम

C) सबार्ल्‍टन इतिहास

(D) आलोचनात्मक चिंतन 

A. (A), (B) और (C)
B. (A), (B), (C) और (D) 
C. (A) और (B) 
D. (B), (C) और (D)

प्रारंभिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान का अध्ययन निम्नलिखित कारणों से अत्यावश्यक है।

(A) जिस समाज में रहते है उसे समझने के लिए।

(B) भारतीय संविधान में प्रतिष्ठापित मूल्यों की प्रशंसा के लिए।

(C) लोकतंत्र का एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए

(D) मतभेदों का सम्मान करने के लिए। 

A. (A), (B) और (D) 
B. (A), (B) और (C)
C. (A) और (B) 
D. (A), (B), (C) और (D)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

कथन (I) : जिस तरह से शिक्षक अपनी कक्षा में मूल्यों का अध्यापन करते हैं उसका उनके विद्यार्थियों के ‘अधिगम’ पर गहन प्रभाव पड़ता है।

कथन ( II) : नागरिकता शिक्षा का प्रभाव वास्तविक रूप से उन परिस्थितियों में कम होता है जहाँ लोकतांत्रिक प्रथाएँ बहुत कम है अथवा संपूर्णरूप से नदारद हैं। 

A. कथन (I) गलत है परन्तु (II) सही है। 
B. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं तथा कथन (II), कथन (I) का उदाहरण है। 
C. कथन (I) सही है परन्तु (II) गलत है।
D. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं परन्तु कथन ( II), कथन (I) का उदाहरण नहीं है।

निम्न में से कौन से मूल्य एक प्रजातांत्रिक कक्षाकक्ष के लिए आवश्यक हैं?

(A) समूह-बोध

(B) आज्ञाकारिता

(C) व्यक्तिगत – बोध

(D) आलोचनात्मक चिंतन

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए: 

A. (A) और (B)
B. (B) और (C) 
C. (A) और (D) 
D. (B) और (D)

एक शिक्षिका अपने छात्रों को ‘किसी स्थान की स्थिति के बारे में कैसे पता लगाए’ विषय पढ़ाना चाहती है। निम्न में से कौन सी शिक्षण विषयवस्तु का प्रयोग करना चाहिए:

(A) ग्लोब

(B) विश्व का मानचित्र

(C) फिल्म

(D) भारत का मानचित्र

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए : 

A. (A) (B) तथा (C) 
B. (A), (B) तथा (D) 
C. (B), (C) तथा (D) 
D. सभी (A), (B), (C) तथा (D) 

प्रारंभिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान की कक्षा में ‘लिंग’ (जेडर)’ विषय पर चर्चा करते हुए निम्न में से क्या शामिल किया जा सकता है?

(A) महिलाओं के संघर्ष की कहानियाँ

(B) महिलाओं व पुरुषों की शैक्षिक भागीदारी के आँकड़ें

(C) विभिन्न समाजों में प्रचलित जेंडर प्रथाओं को दर्शाता हुआ वॉलपेपर

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. केवल (C)
D. (A), (B) तथा (C)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये और सही विकल्प का चयन कीजिये

कथन (I) : भारतीय विद्यालय पाठ्यक्रम में नागरिक शास्त्र एक विषय के रूप में ब्रिटिश सरकार की शाही नीति का परिणाम था।

कथन (II) : ब्रिटिश राज के विरुद्ध भारतीयों में बढ़ती अनिष्ठा को ध्यान में रखते हुए नागरिक शास्त्र लाया गया। 

A. केवल कथन (I) सही है। 
B. केवल कथन (II) सही है।
C. दोनों कथन सही हैं और कथन (II), (I) की सही व्याख्या है।
D. दोनों कथन गलत हैं।

निम्नलिखित में से किस में एक कल्पनाशील सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के कौशल श्रेष्ठ रूप से परावर्तित होते हैं?
A. केवल सूचना पट्ट में
B. परीक्षा के उद्देश्यों के लिए संकल्पनाओं को सरल बनाने में
C. सभा (एसेम्बली) के समय कथा – वाचन में
D. योजना निर्माण एवं आकलन में

एक शिक्षक अपनी कक्षा में विभिन्न पारिस्थितिकीय तन्त्रों के बारे में चर्चा करना चाहते हैं। निम्न में से कौन-से उदाहरण सबसे उचित हैं?

(A) रेगिस्तान

(B) नदी

(C) समुद्र

(D) शैवाल / मूंगा चट्टान 

A. (A) (B) तथा (C) 
B. (B), (C) तथा (D) 
C. (A) (C) तथा (D)
D. सभी (A), (B), (C) तथा (D) 

“चर्चा कीजिए कि क्यों हमारे समाज में महिलाओं द्वारा किए जाने वाले कार्यों को पुरुषों की अपेक्षा कम महत्व दिया जाता है?” सामाजिक विज्ञान की कक्षा में ऐसे प्रश्नों को शामिल किए जाने की क्या प्रासंगिकता है?

(A) ऐसे प्रश्न कक्षा में चर्चा की शुरुआत करने में सहायक होते हैं।

(B) ऐसे प्रश्न समाज में व्याप्त असमानताओं को उजागर करने में सहायक होते हैं।

(C) ऐसे प्रश्नों के निश्चित उत्तर नहीं होते हैं और इनका कोई शैक्षिक महत्व नहीं है।

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए : 

A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C) 
C. (A) तथा (C) 
D. सभी (A), (B) तथा (C)

ब्राज़ील एवं भारत के लोगों की जीवन-शैली के बीच के अंतर का पता करने के लिए विद्यार्थियों के पास क्या स्रोत होने चाहिए?

(A) पत्रिकाओं / इंटरनेट से एकत्रित किये दोनों देशों के चित्र

(B) ब्राज़ील एवं भारत की जनगणना का डाटा

(C) ब्राज़ील एवं भारत के बीच व्यापार संधि

(D) ब्राज़ील एवं भारत की फिल्में 

A. (A) और (B)
B. (A) और (D)
C. (A), (B) और (C)
D. (A), (B) और (D)

निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) एक समर्थ पाठ्यचर्या के लिए ऐसी विषय-वस्तु की आवश्यकता है जो अंतर्विषयक विचारधारा को प्रोत्साहित करें।

(R) विभिन्न सामाजिक विज्ञानों की विषय-सीमाओं को खोलने की आवश्यकता है ताकि दी गई परिघटना को समझने के लिए कई तरह के उपागमों का प्रयोग किया जा सके।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए : 

A. (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) तथा (R) दोनों सही हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है, किन्तु (R) गलत है। 
D. (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

निम्नलिखित में से कौन सा सामान्यीकरण के संबंध में सही है?

(A) वे दो और अधिक संकल्पनाओं के बीच के संबंधों की ओर संकेत करने वाले कथन हैं।

(B) सामान्यीकरण वर्गीकरण, व्याख्याओं, मूल्यांकनों एवं पूर्वानुमानों की तरह प्रतीत हो सकते हैं।

(C) सामान्यीकरण का सही अथवा गलत की तरह मूल्यांकन नहीं किया जा सकता है।

(D) उनको समग्र रूप से नहीं समझा जा सकता जब तक उनकी संघटक संकल्पनाओं को न समझा जा सके।

सही विकल्प का चयन कीजिए : 

A. केवल (A), (B) और (C) 
B. केवल (B), (C) और (D) 
C. केवल (A), (B) और (D)
D. केवल (A), (C) और (D)

ऐतिहासिक स्रोतों के बारे में पढ़ाते समय, निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न कक्षा में परिचर्चा के लिए प्रासंगिक है?

(A) किसने विशिष्ट लेख लिखा?

(B) अभिलेख कब किया गया?

(C) क्या चित्र बनाने का कोई उद्देश्य था?

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C) 
D. (A), (B) और (C)

“क्या आप ऐसे दो तरीके बता सकते हैं जिनके द्वारा आप सोचते हैं कि विज्ञापन का प्रभाव लोकतंत्र में समानता के मुद्दे पर पड़ता है?”

सामाजिक विज्ञान की कक्षा में ऐसे प्रश्न पूछने की क्या प्रासंगिकता है?

(A) यह आकलन करने में मदद करते हैं कि सीखने वाले ने अवधारणाओं को समझ लिया है।

(B) छात्रों के स्मरण के कौशल की जाँच करते हैं।

(C) छात्रों को मुख्य अवधारणाओं व बिन्दुओं को अपने शब्दों में व्यक्त करने का स्थान देते हैं। 

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. (A) तथा (C)
D. केवल (A)

भूगोल की एक शिक्षिका देखती है कि अधिकतर छात्र एक कक्षा टेस्ट में बहुत निचले स्तर का निष्पादन करते हैं। उसके बाद वह चिन्हित करती हैं कि उनमें ‘मापन’ कौशल की कमी है। मापन कौशल को बेहतर करने के लिए वह सुव्यवस्थित ढंग से उसे ठीक करने हेतु काम की योजना बनाती है। शिक्षिका निम्न में से किस में संलग्न है?
A. अधिगम का आकलन
B. अधिगम हेतू आकलन
C. मूल्यांकन 
D. क्रियात्मक अनुसंधान

क्यों सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते हैं? यह प्रश्न विद्यार्थी की _____ की क्षमता को आंकने का प्रयास करता है।  
A. परिकल्पना 
B. तर्क शक्ति
C. अर्थ निकालने
D. सामान्य अनुमान लगाने 

भूगोल पर मानक – संदर्भित परीक्षण में निम्नलिखित में से कौन सी अभिकल्पना सर्वाधिक उपयुक्त होगी?
A. अनुबंध 
B. मौखिक परीक्षा
C. बहु विकल्प प्रश्न
D. प्रायोगिक प्रदर्शन

“आपके पड़ोस में भूमि का उपयोग किस-किस प्रकार हो रहा है, उसकी सूची बनाएँ।”

यह प्रश्न विद्यार्थी की ______ की क्षमता को आंकने का प्रयास करता है।

A. आत्मविश्लेषण करने 
B. अवलोकन करने 
C. व्याख्या करने 
D. सामान्य अनुमान लगाने

अपने आसपास के वृक्षों पर एक परियोजना करने के लिए विद्यार्थियों को सुझाया गया अनुक्रम क्या हो सकता है?

(A) निरूपण

(B) आँकड़े एकत्र करने की योजना

(C) अवलोकन 

(D) रिकॉडिंग और प्रतिवेदन प्रस्तुत करना

(E) परिचर्चा 

A. (A), (B), (C), (D), (E)
B. (B), (C), (D), (E), (A) 
C. (C), (A), (B), (D), (E) 
D. (C), (D), (A), (B), (E)

Leave a Comment

error: