CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part125

एक बच्चे की वृद्धि और विकास निम्नलिखित में से कौन-से कारकों द्वारा प्रभावित होता है?

(i) परवरिश की शैलियाँ

(ii) आनुवंशिक ढाँचा/संरचना

(iii) विद्यालयी अनुभव

(iv) व्यक्तिगत रुचि

A. (ii), (iii)
B. (i), (ii) 
C. (i), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv) 

बच्चों में विकासात्मक परिवर्तन :
A. सभी संस्कृतियों में सार्वभौमिक समान गति से होते हैं।
B. एक आयामी और रैखिक हैं।
C. वंशानुगत और पर्यावरणीय कारकों के बीच एक जटिल अंतः क्रिया हैं।
D. अपरिवर्तनीय हैं और पैर की अंगुली से सिरे तक आगे बढ़ते हैं।

अभिकथन (A) : सभी संस्कृतियों में बच्चे एक ही उम्र में एक ही तरीके से विकास के चरणों से गुजरते हैं।

तर्क (R) : बाल्यावस्था सार्वभौमिक और एक आयामी है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

अभिकथन (A) : समाजीकरण स्कूल में ही तब होता है जब बच्चे स्कूल जाना शुरू करते हैं।

तर्क (R) : स्कूल द्वितीयक समाजीकरण की एकमात्र संस्था है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

सीमा अपनी मम्मी की आज्ञा के बिना रसोई से मिठाई खाने में डरती है। उसे लगता है कि मम्मी को पता लगने पर उसे सज़ा मिलेगी। कोहलबर्ग के नैतिक सिद्धांतों के अनुसार सीमा किस स्तर पर है?
A. उत्तर परंपरागत स्तर
B. पूर्व परंपरागत स्तर
C. अमूर्त स्तर
D. परंपरागत स्तर

जीन पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास किस प्रक्रिया द्वारा सुगम होता है?
A. अनुकूलन 
B. पूनर्बलन
C. पूर्वाभ्यास 
D. कलन विधि

जीन पियाजे द्वारा प्रस्तावित विशेषताओं के साथ चरणों की सही सुमेलित जोड़ी चुनिए।
A. संवेदी गामक अवस्था – नाटकीय खेल में संलग्न
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था – वस्तु स्थायित्वता का प्रारंभ
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था – क्रियाओं को मानसिक तौर पर पतिर्वतन में सक्षम
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था – परिकल्पित निगमनात्मक तर्क में सक्षम

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, बच्चों को सीखने में सक्षम बनाने के लिए इनमें से कौन-से कारक की महत्वपूर्ण भूमिका है? 
A. संवाद 
B. व्याख्यान 
C. सज़ा
D. पुरस्कार

निम्न में से किस मनोवैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया कि अंतःक्रिया की बच्चे के भाषिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है? 
A. जीन पियाजे
B. लेव वायगोत्स्की
C. बी.एफ. स्किनर
D. नोम चौमस्की

तार्किक-गणितीय बुद्धि की क्षमताओं में क्या शामिल हैं?
A. छवियों में हेरफेर, ग्रफिक कौशल और स्थानिक तर्क-कुछ भी जिसमें दो से अधिक आयाम शामिल होंगे।
B. लय, ताल, स्वर, माधुर्य के प्रति संवेदनशीलता।
C. विशिष्ट पिचों, स्वरों और लय के बीच अंतर करना जिसे पहचानने में अन्य लोग चूक सकते हैं।
D. पूर्व ज्ञान के आधार पर वर्गीकरण करना, पैटर्न पहचानना व विचारों के बीच संबंध बनाना।

अभिकथन (A) : किशोरों की जेंडर भूमिकाओं व रूढ़िवादियों के प्रति दृष्टिकोण और मूल्यों को निर्धारित करने में विज्ञापन और फिल्में एक बड़ा प्रभाव डालती हैं।

तर्क (R) : मीडिया किशोरावस्था के दौरान समाजीकरण की एक शक्तिशाली प्राथमिक संस्था है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

विभिन्न पृष्ठभूमियों के बच्चों के सीखने की सुविधा के लिए शिक्षकों को चाहिए कि वे :
A. गैर-प्रासंगिक पाठ्यक्रम का पालन करें।
B. विभेदित निर्देश लागू करें।
C. मानकीकृत मूल्यांकन का पालन करें।
D. बहिष्करण प्रथाओं का अभ्यास करें।

आकलन :
A. को अधिगम को दिशा देनी चाहिए और किसका आकलन करना है इस से निर्धारित होना चाहिए कि क्या पढ़ाना है।
B. को सीखने से नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि दोनों अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं।
C. को बच्चों को समान क्षमता समूहों – ‘ धीमे सीखने वाले’ ‘बुद्धिमान बच्चों’ के पृथक समूह बनाने के लिए इस्तेमान किया जाना चाहिए।
D. को बच्चों की सीखने की तैयारी से लेकर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग होना चाहिए।

एक प्रगतिशील कक्षा में सीखना : 
A. व्यक्तिवादी और निष्क्रिय है।
B. सक्रिय और सामाजिक है।
C. परीक्षा उन्मुख है।
D. पाठ्यपुस्तक केंद्रित है।

अभिकथन (A) : शिक्षकों को बच्चों के मूल्यांकन के लिए मानकीकृत पाठ्यक्रम और प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए।

तर्क (R) : समावेशी शिक्षा का उद्देश्य मतभेदों को खारिज कर सभी को समान बनाने की दिशा में काम करना है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

जब विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे एक समावेशी कक्षा में प्रवेश लेते हैं तो निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

(i) विशिष्ट बच्चों का सामान्य बच्चों के साथ सीखना अवास्तविक है।

(ii) विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे सीखने के लिए अभिप्रेरित नहीं होते।

(iii) शिक्षकों को शिक्षण की पद्धतियों में बदलाव की आवश्यकता है।

(iv) इससे सभी बच्चों के साथ कार्य करने की क्षमता व अलग-अलग दृष्टिकोण को तुल्य करने के कौशल सुदृढ़ होते हैं।

A. (ii), (iii) और (iv)
B. (iii) और (iv)
C. (i) और (iv)
D. (ii) और (iii)

प्रतिभाशाली अधिगमकर्त्ताओं के संदर्भ में ‘लीक से हटकर सोचने’ का इस्तेमाल किसके लिए किया जाता है?
A. निम्न स्तर की सोच
B. अभिसारी सोच
C. अनम्य सोच
D. अपसारी सोच

शिक्षा में समावेश का क्या अर्थ है?
A. विशेष विद्यालयों में विकलांगों की शिक्षा का प्रबंध
B. सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रावधान
C. प्रतिभाशाली बच्चों का विशेष विद्यालयों में नियोजन
D. समावेशी व्यवस्था में विशेष बच्चों के लिए अलग-अलग वर्गों का प्रावधान

पठन वैकल्य मुख्यतः किसमें चुनौतियों से संबंधित है?
A. सुनने
B. पढ़ने
C. बोलने
D. बोलने व सुनने

निम्नलिखित में से कौन समावेशी कक्षाओं की विशेषता नहीं है?
A. सहकारात्मक अधिगम
B. सीखने के लिए सार्वभौमिक डिजाइन
C. उपयुक्त समायोजन
D. मानकीकृत निर्देश

माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों को :
A. एकरूपी व कठोर पाठ्यचर्या का पालन करना चाहिए।
B. मानकीकृत आकलन का पालन करना चाहिए।
C. प्रश्न पूछने को हतोत्साहित करना चाहिए।
D. ‘सीखना कि कैसे सीखते हैं’ को प्रोत्साहित करना चाहिए।

अधिगम के सामाजिक- सांस्कृतिक सिद्धान्त : 
A. जानकारी के स्मरण पर ज़ोर देते हैं। 
B. प्रमुख रूप से शिक्षक की निर्देशक की भूमिका पर ज़ोर देते हैं।
C. सीखने में सामाजिक संदर्भ की भूमिका को अहम् मानते हैं।
D. पुनर्बलन व सजा के इस्तेमाल को प्रतिपादित करते हैं।

पियाजे और वायगोत्स्की के अनुसार सीखना किस प्रकार होता है?
A. अनुसरण द्वारा
B. निष्क्रिय श्रवण द्वारा
C. अनुकूलन व द्वारा पुनर्बलन
D. अधिगमकर्त्ताओं की सक्रिय भागीदारी द्वारा

एक शिक्षक के रूप में आप अपने विद्यार्थियों में समस्या समाधान क्षमताओं को कैसे सुगम बनाएंगे?
A. भय उत्पन्न करके
B. तनाव उत्पन्न करके
C. सामग्री को निष्क्रिय और बार-बार याद करने को प्रोत्साहित करके
D. विचार-मंथन को प्रोत्साहित करके और उपमाओं और अनुमानों जैसी रणनीतियों के उपयोग को प्रोत्साहित करके

जब विद्यार्थी ________ की भावना का अनुभव करते हैं तब उनके सीखने पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।
A. तनाव
B. शर्म 
C. हीनता
D. संतुष्टि

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part95

बच्चों द्वारा उनकी पिछली समझ के आधार पर सहज अनुमान इस प्रकार होने चाहिए:
A. हतोत्साहित
B. सुविधा प्रदान करना
C. ख़ारिज
D. दंडित

विद्यार्थियों की अर्थ बनाने की प्रक्रिया को किस प्रकार सुगम बनाया जाना चाहिए?
A. बारंबार अभ्यास पर ज़ोर देकर
B. निष्क्रिय अनुकरण द्वारा 
C. भौतिक पुरस्कार देकर
D. खोज व अन्वेषण द्वारा

___________ समस्या समाधान की प्रभावशाली रणनीति नहीं है।
A. प्रकार्यात्मक आबद्धता
B. पश्चगामी कार्यकारी युक्ति 
C. स्वानुभाविक
D. कलन विधि

एक सामाजिक रचनावादी कक्षाकक्ष में सीखना/सीखने :
A. निष्क्रिय रूप से होता है।
B. का स्वरूप सामाजिक होता है।
C. पाठ्यपुस्तक केन्द्रित होता है।
D. परिक्षा केन्द्रित होता है।

निम्न में से कौन-सा कारक बच्चों की विफलता के लिए ज़िम्मेदार है?
A. व्यक्तिगत पाठ्यचर्या
B. संदर्भित पाठ्यचर्या
C. सक्रिय पाठ्यचर्या
D. पाठ्यचर्या का मानकीकरण

कुषाणों ने सत्ता के निम्नलिखित में से किन केंद्रों से शासन किया ?
A. पेशावर और मावला
B. पेशावर और मथुरा
C. पेशावर और वाराणासी
D. पेशावर और उज्जैन

निम्नलिखित कथनों A, B और C को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :

(A) पुरापाषाण काल बीस लाख वर्ष पूर्व से 12,000 वर्ष पहले के दौरान माना जाता है।

(B) इस काल को भी तीन भागों में बाँटा गया है: ‘आरंभिक’, ‘मध्य’ एवं ‘उत्तर’ पुरापाषाण युग।

(C) मानव इतिहास की लगभग 99 प्रतिशत कहानी इसी काल के दौरान घटित हुई।

A. केवल (A) और (B) सही हैं।
B. केवल (B) और (C) सही हैं।
C. केवल (A) और (C) सही हैं।
D. A), (B) और (C) सभी सही हैं।

कथन (A) तथा (B) को पढ़ें तथा सही विकल्प का चयन करें :

(A) मनसब मुगलों द्वारा चलाई गई एक श्रेणी व्यवस्था थी, जिसके जरिए :

(i) पद

(ii) वेतन

(iii) सैन्य उत्तरदायित्व, निर्धारित किए जाते थे।

(B) मनसबदारों की सैन्य उत्तरदायित्व, का निर्धारण एक संख्या पर निर्भर था जिसे जात कहा जाता था।

A. (A) सही है परन्तु (B) गलत
B. (B) सही है परन्तु (A) गलत
C. (A) तथा (B) दोनों सही हैंI
D. (A) तथा (B) दोनों गलत हैंI

निम्नलिखित में से किस स्थान पर अशोक के अभिलेख ग्रीक और अरामाइक भाषाओं में पाया गया है ?
A. कंधार
B. मास्की
C. टोपरा
D. कालसी

गढ़ा कटंगा के गोंड साम्राज्य में 70,000 गाँव थे। इसका उल्लेख _________ में है।
A. उय्याकोंडान उदययार के अभिलेख में
B. अकबरनामा में
C. बुरंजिस नामक ऐतिहासिक कृतियों में
D. अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी के गुमारते, विलियम मेथवल्ड के विवरण में

निम्नलिखित अभिकथन (A) और कारण (R) पर विचार कीजिए:

अभिकथन (A) : ‘स्थानीय जनजातीय लोगों द्वारा पुरी, उड़ीसा के जगन्नाथ की काष्ठ प्रतिमा बनाई जाती है।’

कारण (R) : ‘जगन्नाथ मूलतः एक स्थानीय देवता थे, जिसकी पहचान उत्तरकाल में विष्णु के रूप में की गई। 

सही विकल्प चुनें :

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा कथन बिरसा आंदोलन के विषय में सही है ?

(A) बिरसा के अनुयायियों ने लाल झण्डे को बिरसा राज का प्रतीक बनाया।

(B) बिरसा ने लोगों को उकसाने के लिए परंपरागत प्रतीकों और भाषा का इस्तेमाल किया।

(C) बिरसा आंदोलन आदिवासी समाज को सुधारने के विरुद्ध था।

(D) बिरसा ने मिशनरियों और हिन्दू जमींदारों का लगातार विरोध किया।

A. (B) तथा (D)
B. (C) तथा (D)
C. (A) तथा (B)
D. (A) तथा (C)

निम्नलिखित कथनों (A) और (B) पर विचार करें तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

(A) लाखों ग्रामीण महिलाएँ जो सूत कातकर अपनी आजीविका चला रही थीं वे उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य तक बेरोजगार हो गईं।

(B) 1830 के दशक तक ब्रिटिश सूती कपड़े भारतीय बाजार में फैल गए और 1880 के दशक तक भारतीयों द्वारा पहने जाने वाले सभी सूती कपड़ों में से दो-तिहाई ब्रिटेन में उत्पादित कपड़े से बने थे।

A. (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
B. (B) सही है किन्तु (A) गलत है।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं तथा (B), (A) का सही व्याख्या है।
D. (A) और (B) दोनों सही हैं लेकिन (B), (A) का सही व्याख्या नहीं है।

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
A. महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर ने औपनिवेशिक शिक्षा का विरोध किया।
B. महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर ने औपनिवेशिक शिक्षा का समर्थन किया।
C. महात्मा गांधी ने औपनिवेशिक शिक्षा का विरोध किया किन्तु टैगोर ने इसका समर्थन किया।
D. टैगोर ने औपनिवेशिक शिक्षा का विरोध किया किन्तु महात्मा गांधी ने इसका समर्थन किया।

प्राचीन ग्रंथों में विधवाओं को जलाने की अनुमति कहीं नही दी गई है।’

यह कथन किस समाज सुधारक के साथ जुड़ी हुई है?

A. श्री नारायण गुरु
B. स्वामी दयानंद सरस्वती
C. सुभाषचन्द्र बोस
D. राजा राममोहन रॉय

निम्नलिखित में से किस संगठन ने भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान जाति उन्मूलन पर ध्यान केंद्रित किया?
A. सनातन धर्म सभा
B. एशियाटिक सोसाइटी
C. भारत धर्म महामंडल
D. सत्यशोधक समाज

टीपू सुल्तान द्वारा अंग्रेजों का विरोध के संदर्भ में कथन (A) एवं कथन (B) को पढ़ें तथा सही उत्तर का चयन कीजिए:

(A) अपनी मृत्यु तक टीपू सुल्तान अंग्रेजों के विरूद्ध लड़ते रहे।

(B) उसने अंग्रेजों की सांस्कृतिक परंपराओं का विरोध किया।

A. (A) सही है किन्तु (B) गलत
B. (A) गलत है किन्तु (B) सही
C. दोनों (A) एवं (B) सही हैं।
D. दोनों (A) एवं (B) गलत हैं।

‘पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया’ पुस्तक ___________ द्वारा लिखी गई थी।
A. ए.ओ. ह्यूम
B. बदरुद्दीन तैयबजी
C. रोमेशचन्द्र दत्त
D. दादाभाई नौरोजी

किन-किन देशों के राजनेता गुटनिपेक्ष आंदोलन का हिस्सा थे ?
A. भारत, यूगोस्लाविया, इंडोनेशिया, घाना, मिस्त्र
B. भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्राँस, स्पेन
C. भारत, रूस, पोलैंड, हंगरी, रोमानिया
D. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, चीन

इनमें से किन ग्रहों के चारों ओर छल्ले होते हैं?

(A) बृहस्पति

(B) शनि

(C) अरुण

(D) वरुण

A. (A), (B), (C)
B. (A), (B), (D)
C. (A), (C), (D) 
D. (A), (B), (C), (D) 

भारतीय मानक समय किस मानक याम्योत्तर पर आधारित है?
A. 75° 30′ पू.
B. 78° 30′ पू.
C. 82° 30′ पू.
D. 85° 30′ पू.

इनमें से क्या दिन एवं रात तथा ऋतुओं में परिवर्तन संभावित करता है?
A. क्रमशः पृथ्वी के घूर्णन एवं परिक्रमण
B. क्रमशः पृथ्वी के परिक्रमण एवं घूर्णन
C. सिर्फ पृथ्वी का घूर्णन
D. सिर्फ पृथ्वी का परिक्रमण

पृथ्वी लगभग 24 घंटे में अपने अक्ष 360° पर घूम जाती है, अर्थात् वह 1 घंटे में 15° घूमती है, इस प्रकार जब ग्रीन विच में दोपहर के 12 बजते हैं, तब ग्रीनिच से 30° पूर्व में समय होगा : 
A. 2 अपराह्न
B. 10 पूर्वाह्न
C. 2 पूर्वाह्न
D. 10 अपराह्न

अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों में निम्न में से किस प्रकार के वन पाए जाते हैं।

(A) आर्द्र पर्णपाती वन

(B) शुष्क पर्णपाती वन

(C) शीतोष्ण वन

उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

A. केवल (A)
B. (A) तथा (B) दोनों 
C. (A) तथा (C) दोनों
D. (A), (B) तथा (C) सभी

निम्न कथनों और को पढ़िए : 

कथन (A) : ग्रेनाइट ठोस चट्टानें हैं तथा बिल्डिंग बनाने, सजावटी व सिलबट्टे के तौर पर प्रयोग में लायी जाती है।

कारण (R) : पृथ्वी की भूपर्पटी के बहुत नीचे धीरे-धीरे ठंडा होने के कारण ये बड़े दानों का रूप ले लेते हैं।

उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए :

A. (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R) सही व्याख्या है (A) की।
B. (A) तथा (R) दोनों सही हैं किन्तु (R) सही व्याख्या नही है (A) की।
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है किन्तु (R) सही है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part61

पवनों के बारे में दिए गए कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :

(A) मानसूनी पवनें मौसमी पवनों का उदाहरण हैं।

(B) मौसमी पवनें वर्ष भर लगातार निश्चित दिशा में चलती रहती हैं।

(C) स्थल व समुद्री समीर, स्थायी पवनों के उदाहरण हैं।

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (A) तथा (B) सही है।
C. केवल (B) तथा (C) सही है।
D. केवल (A) तथा (C) सही है।

संघनन के संदर्भ में निम्न कथनों को पढ़िए :

(A) जलवाष्प संघनित होकर ठंडा होकर जल की बूँद बनाते हैं।

(B) जब जल की ये बूँदे इतनी भारी हो जाती हैं कि वायु में तैर न सके, तब ये वर्षण के रूप में नीचे आ जाती हैं।

(C) आकाश में उड़ते हुए जेट हवाई जहाज अपने पीछे पद चिन्ह छोड़ते हैं क्योंकि इंजनों से निकली नमी संघनित हो जाती है।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए :

A. केवल (A) तथा (B) सही हैं।
B. केवल (B) तथा (C) सही हैं।
C. केवल (A) तथा (C) सही हैं।
D. सभी (A), (B) और (C) सही हैं।

तिब्बती एंटीलोप का शिकार इसके ऊन ‘शाहतूश’ के लिए किया जाता है, क्योंकि

(A) यह वजन में हल्का होता है। 

(B) यह अत्यधिक गर्म होता है। 

(C) यह जानवर बहुत अधिक संख्या में पाया जाता है। 

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. (A), (B) और (C)

नीचे दिए गए कथन (A) और (B) पर विचार कीजिए:

(A) नवीकरणीय संसाधन असीमित होते हैं और इन पर मानवीय क्रियाओं का प्रभाव नहीं होता है।

(B) अनवीकरणीय संसाधन की तुलना में नवीकरणीय संसाधन जल्दी पुनः पुरित हो जाते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत हैं।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही हैं।

शैलों से खनिजों को बाहर निकालने की प्रक्रिया का क्रम क्या होगा अगर आप पृथ्वी की सतह से उसकी आँतरिक तहों तक जाते हैं?

(A) विवृत खनन

(B) कूपकी खनन

(C) आखनन

सही विकल्प चुनिए।

A. (C) – (A) – (B) 
B. (A) – (C) – (B) 
C. (A) – (B) – (C)
D. (B) – (A) – (C)

स्थानांतरी कृषि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(A) भारी वर्षा वाले क्षेत्र हैं।

(B) यह तीव्र पुनर्जनन वाले क्षेत्रों में प्रचलित होती है।

(C) इसे ‘कर्तन एवं दहन कृषि’ के नाम से भी जाना जाता है।

सही वाक्य हैं :

A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. (A) तथा (C)
D. (A), (B) तथा (C) सभी

अगर आप कक्षा में प्रेअरी और वेल्ड पर परिचर्चा कर रहे हैं तो आप विश्व मानचित्र पर किस क्षेत्र को अंकित करेंगे ?
A. संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिका क्रमशः
B. दक्षिण अमेरिका और कनाडा क्रमशः
C. अमेजन बेसिन दक्षिण अफ्रीका क्रमशः
D. क्रमशः कनाडा और दक्षिण अफ्रीका

रूढ़िवादिता के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार दीजिए:

(A) रूढ़िवादिता हमें प्रत्येक व्यक्ति को उसकी अपनी विशेष गुणवत्ता या कौशल के साथ एक अद्वितीय व्यक्ति के रूप में देखने से रोकती है।

(B) रुढिबद्ध धारणाएँ बड़ी संख्या में लोगों को एक ही प्रकार के खाँचे में जड़ देती हैं।

(C) रुढ़िबद्ध धारणाओं का हम सब पर प्रभाव पड़ता है क्योंकि इनके चलते हमें उन कामों को करने का मौका मिलता है जिनमें हम अच्छे हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (A) तथा (B) सही है।
C. केवल (B) तथा (C) सही है।
D. सभी (A), (B) तथा (C) सही है।

नीचे दिए गए क्षेत्रों की पहचान करें, जिन पर अतीत में अरब और चीनी व्यापारियों का उल्लेखनीय सांस्कृतिक प्रभाव रहा है?
A. पंजाब और तमिलनाडु 
B. केरल और लद्दाख 
C. असम और हरियाणा
D. गुजरात और तेलंगाना

भारत के राष्ट्रपति का चुनाव ________ के द्वारा होता है।
A. मंत्रिपरिषद और उनके प्रमुख
B. पात्र नागरिकों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव
C. निर्वाचक मंडल द्वारा अप्रत्यक्ष चुनाव
D. पंचों सहित सभी निर्वाचित सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष चुनाव

‘हमारा संविधान यह सुनिश्चित करता है कि शासन की व्यवस्था केवल कुछ विशेषाधिकृत लोगों को सम्मिलित नहीं करती जो सभी के लिए निर्णय लें। यहाँ सरकार के विभिन्न स्तर हैं जो संविधान से ही अपनी अधिकार प्राप्त करते हैं।’

यह भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किसकी विशेषता की व्याख्या करता है?

A. संघवाद
B. शक्तियों का बँटवारा
C. धर्मनिरपेक्षता
D. संसदीय शासन

निम्नलिखित में से कौन सी स्थिति संभवतः भारतीय शहर में प्रवासी श्रमिकों की स्थिति का प्रतिनिधित्व करती है?
A. बाबू की कस्बे के मुख्य बाजार में पक्की दुकान है, जिससे उसे साल भर आमदनी होती है।
B. राजन एक ठेले पर दिन में सामान बेचता है और रात होने पर उसी में सो जाता है।
C. जॉय एक नये शॉपिंग मॉल में ब्रेडेड कपड़ों का शोरूम खोलता है।
D. वीणा एक अनधिकृत बस्ती में एक दंत्य चिकित्सालय चलाती है।

‘दादन व्यवस्था’ के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें:

(A) यह व्यवस्था भारत में बड़े उद्योगों में प्रचलित है।

(B) इसमें व्यापारी कच्चा माल देता है और उसे तैयार माल प्राप्त होता है।

(C) इसमें बुनकर अधिकतर अपने घर या कार्यशाला में कार्य करते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (B) सही है
B. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
C. (B) तथा (C) दोनों सही हैं।
D. सभी (A), (B) तथा (C) सही हैं।

एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हेक्टर पीटरसन की हत्या की घटना, किस ऐतिहासिक संघर्ष से जुड़ी हुई है ?
A. अमेरिका में रंगभेद के खिलाफ संघर्ष
B. नेपाल में राजतंत्र के खिलाफ संघर्ष
C. दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति के खिलाफ संघर्ष
D. अलजीरिया में उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष

हिंदु उत्तराधिकार अधिनियम धारा 2005, निम्नलिखित में से किस कारण हेतु लैंगिग समानता की ओर एक कदम है?
A. यह बेटियों को विवाह के बाद भी पैतृक कुलनाम रखने का अधिकार देता है।
B. यह बेटियों को पिता की संपत्ति पर अधिकार दिलाता है।
C. यह सबसे बड़ी संतान-लड़का या लड़की को पिता का उत्तराधिकारी मानता हैं।
D. यह केवल गैर विवाहित बेटियों का पिता के जमीन पर अधिकार मानता है।

भारतीय _________ के दिन को याद करने के लिए गणतंत्र दिवस मनाते हैं।
A. भारत के पहले आम चुनाव
B. भारत की स्वतंत्रता
C. संविधान के लागू होने
D. संविधान का लेखन पूरा होने

राम्या एक बेकरी में सहयोगी कर्मी के रूप में काम करती है। उसे उसके मालिक का महंगा मोबाईल फोन चुराने के झूठे आरोप में अभियुक्त बनाया जाता है परन्तु वह ‘अपनी खराब आर्थिक स्थिति’ के चलते अपने बचाव केलिए वकील नहीं कर पाती है। उसके केस का प्रतिनिधित्व करने के लिए भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार राज्य द्वारा वकील दिया जाएगा ? 
A. अनुच्छेद  38
B. अनुच्छेद 39 (A)
C. अनुच्छेद 40
D. अनुच्छेद 21

अभिकथन (A) और कारण (R) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

(A): उच्च न्यायालयों द्वारा लिए गए निर्णय निचली अदालतों पर बाध्यकारी होते हैं।

(R): भारत के पास एकीकृत न्यायिक व्यवस्था है। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है परन्तु (R) सही है।

निम्नलिखित कथनों (A), (B) तथा (C) पर विचार कीजिए :

(A) तवा मत्स्य संघ का गठन तवा बाँध के निर्माण के खिलाफ हुआ था।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part34

(B) तवा मत्स्य संघ का गठन मध्य प्रदेश के जंगल निवासियों के जीवन निर्वहन के लिए बाँध पर मछलियाँ पकड़ने के काम को जारी रखने के अधिकार की रक्षा के लिए हुआ था।

(C) तवा मत्स्य संघ मछुवारों को ऋण भी देने की व्यवस्था करता है।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (A) तथा (B) सही हैं।
C. केवल (B) तथा (C) सही हैं।
D. सभी (A), (B) तथा (C) सही हैं।

जनजातीय भाषाओं के बारे में दिए गए निम्न कथनों को पढ़ें :

(A) संथाली भाषा का अपना बड़ी मात्रा में प्रकाशन होता है जिनमें इंटरनेट पर पत्रिकाएँ भी शामिल हैं।

(B) जनजातीय भाषाएँ संस्कृत से बिल्कुल अलग हैं और संभवतः उतनी ही पुरानी हैं।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए :

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
D. न तो (A) और न ही (B) सही है

निम्नलिखित स्तंभ का मिलान कीजिए :

कॉलम X सामाजिक विज्ञान अधिगम के तरीके

कॉलक Y विवेचन/अर्थ

(A)

व्यवहारवादी

(I)

समाकलित ज्ञान में सहायता करना

(B)

रचनावादी

(II)

सीमित कौशल और तथ्यों का संचय

(C)

बहु-विषयक उपागम

(III)

विषय हमेशा स्वतंत्र होते हैं 

(D)

अंतर्विषयी उपागम

(IV)

अधिगमकर्ता केंद्रित और प्रांसगिक

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) – (IV) B – (I) (C) – (II) (D) – (III)
B. (A) – (II) B – (IV) (C) – (III) (D) – (I)
C. (A) – (III) B – (II) (C) – (I) (D) – (IV)
D. (A) – (IV) B – (I) (C) – (III) (D) – (II) 

निम्नलिखित में से कौन सा शब्द इतिहास में ‘पुरास्थल’ की सही व्याख्या प्रस्तुत करता है ?
A. वह स्थान जहाँ पत्थर के औजारों का निर्माण किया जाता था।
B. वह स्थान जहाँ औजार, बर्तन और इमारतों जैसी वस्तुओं के अवशेष मिले हों।
C. वह स्थान जहाँ आखेटक खाद्य संग्राहक रहते थे।
D. वह स्थान जहाँ प्राचीन इंजीनियरिंग कार्य के अवशेष मिले हों।

एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के जीवन्त अनुभवों के बारे में चर्चा करना चाहती है। कौन सी अति उपयुक्त शिक्षण रणनीति होगी?
A. अल्पसंख्यकों के लिए संवैधानिक प्रावधानों पर चार्ट
B. अल्पसंख्यकों के रोजगार पर एन.एस.एस. डाटा।
C. एक फीचर फिल्म जिसमें एक अल्पसंख्यक किरदार है।
D. अल्पसंख्यक प्रभुत्व वाले क्षेत्र में लोगों की दैनिक गतिविधियों पर एक प्रस्तुतीकरण।

प्रारम्भिक शिक्षा के विद्यार्थियों को जाति आधारित भेदभाव के मुद्दे से परिचित कराने के लिये, निम्नलिखित में से कौन से संसाधन का प्रयोग कर सकते हैं?
A. अभिलेख जो अशोक के स्तंभ पर लिखे हुए हैं।
B. आरक्षण नीति पर लेख
C. मानवअधिकारों का सार्वजनिक घोषणापत्र
D. बी.आर.अम्बेडकर के बचपन के अनुभवों के वृत्तांत

एक इतिहास की अध्यापिका ‘मौर्य राजवंश का उदय’ विषय को अपने विद्यार्थियों को पढ़ाना चाहती है। निम्नलिखित में से कौन सी शिक्षण सहायक सामग्री की इस्तेमाल उन्हें करना चाहिए? 
A. तुलनात्मक समय रेखा
B. रेखा आलेख
C. प्रगतिशील समयरेखा
D. दंड आलेख

‘विविधता’ के बारे में पढ़ाने के लिए वृत्तचित्र प्रासंगिक है अगर शिक्षक इसका प्रयोग _________ के लिए करता है।
A. एक अनजान भौगोलिक स्थान में जीवन के अनुभव उपलब्ध कराने
B. विद्यार्थियों के मनोरंजन
C. अन्य अपने जीवन में कैसे जीते हैं उन ‘अजीब’ से तरीकों को दिखाने
D. व्याख्यान विधि की एकरसता को भंग करने

एक सातवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान अध्यापिका अपने विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत के दफ्तर के दौरे पर ले जाती हैं। इस शिक्षण विधि के क्या फायदे हैं?

(A) विषय के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी जुटाना।

(B) विषय के बारे में अतिरिक्त जानकारी देने का प्रभावी तरीका।

(C) स्कूली जीवन का समुदायिक जीवन से संपर्क स्थापित करना।

(D) घटनाओं और घटनाक्रम को दर्ज करने की रूपरेखा प्रदान करना।

उचित विकल्प चुनिए :

A. (A), (B) और (D)
B. (A), (B) और (C)
C. (A), (C) और (D)
D. केवल (A)

निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण – विधि “जेंडर संवेदीकरण’ को पढ़ाने के लिए सर्वोत्तम है? 
A. परिचर्चा
B. प्रदर्शन
C. व्याखान 
D. प्रश्न-विधि

निम्न में से कौन सी रणनीति विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने में सबसे उपयुक्त है?
A. विद्यार्थियों से सभी सूचनाओं को सत्य समझ कर स्वीकृत कराना।
B. विद्यार्थियों से अध्यापक के सारे मतों को स्वीकृत कराना।
C. विद्यार्थियों को पक्षपात पहचाने में मदद करना।
D. विद्यार्थियों को परिस्थिति को सिर्फ एक नजरिया से देखना सीखाना।

निम्नलिखित में से कौन-सी सामाजिक विज्ञान शिक्षण विधि, विद्यार्थियों की प्रस्ताव करने की, तार्किक बहस करने की, जवाबी तर्क देने की और तथ्यों या विचारों को प्रस्तुत करने की क्षमता को विकसित करती है?
A. वाद-विवाद
B. परिचर्चा
C. क्षेत्र कार्य
D. परियोजना कार्य

सामाजिक विज्ञान की एक शिक्षिका अपनी कक्षा ‘शैलों की विशेषताएँ’ विषय शुरू कर रही है। निम्न में से कौन सी गतिविधि उसके उद्देश्य हेतु सबसे अधिक महत्व रखती है?
A. ‘पृथ्वी की परतों’ को दर्शाते मॉडल को दिखाना व उस पर चर्चा करना।
B. पाठ्यपुस्तक में दी गई शैलों की विशेषताओं को पढ़ना एवं समझाना।
C. शिक्षार्थियों को उनके आस-पास पाए जानेवाली शैलों को इकट्ठा करने के लिए कहना।
D. विभिन्न प्रकार की शैलों को लाना तथा इनका प्रयोग इन शैलों की विशेषताओं को पहचानने तथा तुलना करने में करना।

भारत के तटीय स्थलरूप पढ़ाते हुए, राजस्थान के शिक्षक किस शैक्षणिक समस्या का सामना कर सकते हैं?
A. छात्रों के लिए संदर्भ बनाने में
B. प्रकाशित सामग्री उपलब्ध कराने में
C. छात्रों के मूल्यांकन में
D. पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने में

सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या में निम्नलिखित में से कौन सी विद्यमान बाधाएँ हैं?

(A) विद्यालयों में विद्यमान शिक्षण शास्त्रीय प्रथाएँ

(B) अच्छा प्रदर्शन तथा उच्च अंक प्राप्त करने का दबाव

(C) वैज्ञानिक अन्वेषण तथा कौशल निर्माण का अभाव

A. (A) तथा (B)
B. (A) तथा (C)
C. (B) तथा (C)
D. (A), (B) तथा  (C)

प्रारंभिक विद्यालय के छात्रों के समक्ष भारत के राष्ट्रीय आंदोलन की चर्चा के लिए किन स्त्रोतों को उल्लेखित किया जा सकता है?
A. सेलुलर जेल के अधिकारिक दस्तावेज और पत्र
B. शैल चित्रकला
C. कबीर के दोहे
D. अशोक स्तंभ

सामाजिक विज्ञान की कक्षा में परियोजना विधि का प्रयोग करने का मुख्य उद्देश्य __________
A. विद्यार्थियों को सामाजिक विज्ञान के सैद्धान्तिक ज्ञान के निर्माण में संलग्न करना।
B. सामाजिक विज्ञान कक्षा में शिक्षण समय बचाना।
C. सामाजिक विज्ञान शिक्षक का भार कम करना।
D. विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन में सामाजिक समस्याओं की जाँच में संलग्न करना।

निम्नलिखित प्रश्न में कौन-सी संज्ञानात्मक प्रक्रिया का आकलन होता है ? भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
A. स्मरण 
B. मूल्यांकन
C. विश्लेषण
D. सृजन

निम्न में से कौन-सी कार्यनीति समूह आकलन का हिस्सा नहीं है? 
A. वाद-विवाद
B. सेमिनार प्रस्तुति
C. सत्रांत परीक्षा
D. कक्षा में चर्चा

निम्न में से कौन-सा कथन सतत् और व्यापक मूल्यांकन के बारे में सही नहीं है?
A. यह विद्यार्थियों के व्यवहार के केवल संज्ञानात्मक पक्ष की आवश्यकता पूर्ति करता है। 
B. मूल्यांकन रणनीतियाँ शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के साथ समाकलित है।
C. यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण आँकलन को सुनिश्चित करता है।
D. अध्यापकों को समय पर प्रतिपुस्टि प्रदान करते हैं।

‘लोकतंत्र’ विषय को शुरू करने से पहले एक अध्यापिका कक्षा में इससे संबंधित प्रश्न पूछती है। वो किस तरह का आकलन कर रही हैं? 
A. पूर्व अवधारणा का आकलन 
B. योगात्मक आकलन 
C. नैदानिक आकलन 
D. रचनात्मक आकलन 

एक अच्छी तरह से डिजाइन किया गया पोर्टफोलियो ___________ होना चाहिए।

(A) उदेश्यपूर्ण और व्यवस्थित

(B) विद्यार्थी के प्रदत्त कार्यों और गतिविधियों को प्रतिबिंबित करने वाला

(c) विद्यार्थी के एक लंबी समय अवधि के काम का संचयन

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. केवल (A) और (B) 
B. केवल (B) और (C) 
C. केवल (A) और (C) 
D. (A), (B) और (C) 

Leave a Comment

error: