CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part127

विकास का कौन-सा क्षेत्र स्व-नियमन प्रदर्शन, भावनाओं को समझने और दर्शाने से संबंधित पहलुओं की बात करता है?
A. संवेगात्मक
B. नैतिक
C. शारीरिक
D. गत्यात्मक

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन विकास के बारे में सही है?
A. विकास पूरी तरह से अनिश्चित है। 
B. विकास अत्यधिक अनिरंतर है।
C. विकास की दर व्यक्तियों में भिन्न-भिन्न होती है।
D. विकास पैर से सिर की तरफ होता है।

आनुवंशिकता और वातावरण के विकास पर प्रभाव के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. आनुवंशिकता और वातावरण का विकास पर प्रभाव निश्चित है और उसे बदला नहीं जा सकता है।
B. केवल वातावरण ही विकास को प्रभावित करता है, आनुवंशिकता नहीं।
C. केवल आनुवंशिकता ही विकास को प्रभावित करती है, वातावरण नहीं।
D. आनुवंशिकता और वातावरण दोनों ही एक जटिल रूप से विकास को प्रभावित करते हैं।

जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार विकास का पहला चरण क्या है?
A. पूर्व – संक्रियात्मक
B. औपचारिक संक्रियात्मक
C. संवेदी – गामक
D. मूर्त संक्रियात्मक

जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. भाषा, संज्ञानात्मक विकास को सुसाधित करती है।
B. जैविक परिपक्वता का विकास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
C. पूर्व-संक्रियात्मक चरण में बच्चे परिकल्पनात्मक निगमनात्मक तर्क करने में सक्षम होते हैं।
D. मूर्त संक्रियात्मक चरण में बच्चे वर्गीकरण और क्रमबद्धता समझ पाते हैं।

अनिल अपनी गतिविधियों को इस तरह निर्देशित करता है जिससे कि वह अपने माता-पिता से पुरस्कार पा सके। लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार, वह नैतिक तर्क के किस स्तर पर है?
A. पूर्व-परंपरागत
B. परंपरागत
C. उत्तर-परंपरागत
D. औपचारिक परंपरागत

लेव वायगोत्स्की ने बच्चों के विचारों के विकास में निम्न में से किसकी भूमिका को महत्त्वपूर्ण माना है?
A. सामाजिक अंत: क्रियाएँ
B. आनुवंशिक परिपक्वता
C. व्यवहार का शास्त्रीय अनुकूलन
D. पुनरावृत्ति एवं अभ्यास

निम्न में से कौन-सा कथन लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार सही है?
A. चर्चा और वैचारिक बहस अधिगम में बाधक हैं।
B. संकेत और इशारे अधिगम को बढ़ावा देते हैं।
C. निजी वाक् बच्चों की आत्म- केंद्रीयता का प्रतीक है।
D. अधिगम एक व्यक्तिगत निष्क्रिय प्रक्रिया है।

अपने स्कूल की प्रथाओं को व्यवहारवादी विचारधारा से बदलकर संरचनावादी विचारधारा पर आधारित करने के लिए आप निम्न में से कौन-सा बदलाव चुनेंगे?
A. लचीले पाठ्यक्रम की बजाए मानकीकृत पाठ्यक्रम अपनाएँगे।
B. अध्यापक-केंद्रित शिक्षाशास्त्र की बजाए परीक्षा-केंद्रित शिक्षाशास्त्र अपनाएँगे।
C. रचनात्मक आकलन की बजाए योगात्मक आकलन को अपनाएँगे।
D. कंठस्थ स्मरण की बजाए खोजपूर्ण अधिगम को अपनाएँगे।

एक छात्र अपने सहपाठियों के इरादों, प्रेरणा स्तर तथा मनोदशा को उचित प्रकार से समझने में सक्षम है। गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत के अनुसार, विद्यार्थी में किस प्रकार की बुद्धि है?
A. प्राकृतिक
B. अंतर्वैयक्तिक
C. तार्किक
D. आध्यात्मिक

जीन पियाज़े के अनुसार, वे क्रियाएँ जिन्हें मानसिक स्तर पर निष्पादित और प्रतिलोमित किया जाता है, _________ कहलाती है।
A. प्रकार्य
B. संतुलनीकरण
C. आत्म-केन्द्रीयता
D. संक्रियाएँ

“लड़के हमेशा यंत्रविज्ञान में अच्छे होते हैं और लड़कियाँ कढ़ाई करने में, यह कथन क्या दर्शाता है?
A. जेंडर समता
B. जेंडर समानता
C. जेंडर अनुरूपता 
D. जेंडर रूढ़िवादिता

अधिगम वरीयताओं में व्यक्तिगत विभिन्नताओं के बारे में निम्न में से क्या सही है?
A. सभी अधिगमकर्ता एक ही तरह से कौशल ग्रहण करना पसंद करते हैं।
B. अधिगम वरीयताएँ सामाजिक-सांस्कृतिक कारकों से प्रभावित नहीं होती हैं।
C. मानकीकृत पाठ्यचर्या अधिगम वरीयताओं में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को व्यापक रूप से शामिल करता है।
D. अध्यापक-केंद्रित शिक्षाशास्त्र विद्यार्थियों की अधिगम वरीयताओं की व्यक्तिगत विभिन्नताओं की पूर्ति नहीं करता है।

इरम एक प्राथमिक स्कूल में अध्यापिका है। वह विद्यार्थियों की प्रगति को जाँचने के लिए पूरे सत्र के दौरान प्रोजेक्ट, समूह कार्यपत्रक, लिखित कार्यपत्रक और खुली किताब परीक्षाओं का प्रयोग करती है। इस तरह से इरम _________आकलन का अभ्यास करती है।
A. संकलनात्मक/योगात्मक
B. रचनात्मक
C. अनम्य
D. अनिरन्तर

विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देने के लिए एक अध्यापिका को ऐसा अधिगम माहौल बनाना चाहिए जहाँ :
A. विद्यार्थी संभाव्य परिकल्पनाएँ निरूपित कर सकें।
B. अभिसारी चिंतन को बढ़ावा मिले।
C. प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति को नकारात्मक रूप से पुनर्बलित किया जाए।
D. कंठस्थ स्मरण को प्रयोगकार्य से ज्यादा अधिमानित किया जाए।

एक ऐसा समावेशी वातावरण बनाने के लिए जिसमें विविध सामाजिक-आर्थिक परिवेशों से आने वाले विद्यार्थियों को सफल रूप से समावेशित किया जा सके, निम्न में से किसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए?

(i) विविधता के प्रति सम्मान

(ii) व्यक्तिगत विभिन्नताओं के प्रति उदासीनता

(iii) प्रदर्शन – उन्मुखी लक्ष्यों पर केन्द्रित

(iv) लचीला पाठ्यक्रम

A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (ii), (iii)
D. (i), (iv)

गतिसमन्वयवैकल्य सापेक्ष रूप से किस क्षेत्र को प्रभावित करता है?
A. सामाजिक पारस्परिकता
B. शारीरिक सामंजस्य
C. भावनात्मक नियमन
D. सूचना संग्रहण

एक समावेशित कक्षा में दृष्टिबाधिता से जूझते विद्यार्थियों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए किससे बचना चाहिए?
A. फर्नीचर तथा अन्य भौतिक वस्तुओं के स्थानों में और कक्षा व्यवस्था में जल्दी-जल्दी परिर्वतन करना।
B. स्वर की स्पष्टता के लिए माइक्रोफोन का प्रयोग करना।
C. मल्टीमीडिया शिक्षण का प्रयोग करना।
D. स्पर्शनीय सहायक सामग्री का प्रयोग करना।

स्वलीनलता से जूझते विद्यार्थी के बारे में कौन-सा कथन सही है?
A. उनके सम्प्रेषण कौशल अग्रिम स्तर के होते हैं।
B. उनके सामाजिक रिश्ते अद्भुत रूप से अच्छे होते हैं।
C. उनमें अपनी दिनचर्या में निरंतर बदलाव की इच्छा होती है।
D. उनमें संवेदिक सूचना के प्रति उच्च स्तरीय संवेदनशीलता होती है।

निम्नलिखित में से कौन-सी एक प्रतिभावान विद्यार्थी की विशेषता है?
A. आसान कार्यों को चुनने की प्रवृत्ति
B. धीमी समझ
C. सोच में सटीकता की ओर झुकाव 
D. जिज्ञासा की कमी

प्राथमिक कक्षाओं में एक संप्रत्यय को पढ़ाते हुए, अध्यापक को शिक्षण – अधिगम सामग्री को प्रस्तुत करने के लिए किस क्रम का चयन करना चाहिए?
A. पहले वस्तुओं के चित्र और फिर मूर्त वस्तुएँ प्रस्तुत करना। 
B. पहले चिह्न और फिर वस्तुओं के चित्र प्रस्तुत करना।
C. पहले मूर्त वस्तुएँ और फिर वस्तुओं के चित्र प्रस्तुत करना।
D. पहले चिह्न और फिर मूर्त वस्तुएँ प्रस्तुत करना।

विद्यार्थियों की अधिगम में संलग्नता को बढ़ावा देने हेतु, निम्न में से किसे महत्त्व नहीं देना चाहिए?
A. विषयवस्तु की प्रासंगिकता
B. विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा
C. सहपाठी सहभागिता
D. जानकारी का संदर्भीकरण

निम्न में से किस उपागम का मानना है कि अधिगमकर्ता सक्रिय प्राणी है जो अन्वेषण और अपने आस-पास से अंतः क्रियाओं द्वारा नए ज्ञान के सर्जन में सक्षम होते हैं?
A. संरचनावादी
B. मनोविश्लेषणवादी
C. व्यवहारवादी 
D. प्रकार्यवादी

निम्न में से कौन-सी युक्ति अधिगम को सुसाधित नहीं करती है?
A. अनुमान लगाना
B. संप्रत्यय प्रतिचित्रण
C. प्रकार्यात्मक स्थिरता
D. ग़ैर-उदाहरण निर्मित करना

विद्यार्थियों में समस्या समाधान कौशलों को सुसाधित करने के लिए, एक अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों को अनुमान/स्वत: शोध प्रणाली के इस्तेमाल पर हतोत्साहित करें।
B. विद्यार्थियों को विभिन्न संभावित समाधानों को खोजने के लिए प्रोत्साहित करें।
C. जरूरती स्कीमाओं को सक्रिय करने के लिए पाड़ प्रदान ना करें।
D. विद्यार्थियों को अपनी चिंतन प्रक्रिया पर प्रतिबिंबित करने के अवसर ना प्रदान करें।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part84

जल के स्रोतों के बारे में पूछे जाने पर, 6 वर्षीय सीमा नल को सबसे बड़ा जल स्रोत मानने पर हठ करती है। जल स्रोत के बारे में उसकी वैकल्पिक धारणा __________।
A. निहायत त्रुटिपूर्ण है
B. का कोई आधार नहीं है और पूरी तरह तर्कहीन है
C. उसके अनुभव के आधार पर बने ‘सरल सिद्धांत’ को दर्शाती है
D. को अध्यापक द्वारा सीधे रूप से बिना चर्चा के नकार देना चाहिए

अभिकथन (A) : शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में एक अध्यापिका को विद्यार्थियों की भावनात्मक स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए।

कारण (R) : भाव, अभिप्रेरणा और संज्ञान से जटिल रूप से जुड़े होते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

‘अपने सहपाठियों से प्रधानता सिद्ध करने के लिए अधिगम’ किस तरह का लक्ष्य अभिविन्यास दर्शाता है?
A. महारत – अभिगमन
B. महारत – परिहार
C. प्रदर्शन – अभिगमन
D. प्रदर्शन – परिहार

अधिगम हेतु एक सहायक माहौल बनाने के लिए, एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. कठोरता से समय सारणी का पालन करना चाहिए और दिनचर्या में लचीलेपन को टालना चाहिए।
B. विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेशों को जानना चाहिए और उनके प्रति सम्मान रखना चाहिए।
C. विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने की स्वत्यता और आजादी देने से बचना चाहिए।
D. संप्रत्यय की समझ के बजाए व्यवहार के अनुकूलन पर बल देना चाहिए।

अधिगम के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. अधिगम ज्ञान सर्जन की एक सक्रिय प्रक्रिया है।
B. अधिगम हेतु, विद्यार्थियों में कुछ स्तर की तत्परता होनी आवश्यक है।
C. सामाजिक पारस्परिकता का अधिगम प्रक्रिया में कोई महत्त्व नहीं है।
D. अधिगम प्रभावशाली होता है अगर वह अधिगमकर्ता की सक्रिय भागीदारी द्वारा ग्रहण किया जाता है।

ग्यारह हजार, ग्यारह सौ और ग्यारह के योगफल में से क्या घटाया जाना चाहिए जिससे कि दस हजार प्राप्त हो जाए?
A. 101111
B. 10111
C. 2011
D. 2111

33110 प्राप्त करने के लिए 8668, 6888 और 8868 के योगफल में कितना जोड़ा जाना चाहिए?
A. 6688
B. 6868
C. 8686
D. 8866

फर्श पर लाल और हरे बिंदु बनाए गए हैं। लाल बिंदु, हरे बिंदु से बड़े हैं। श्वेता और कांता फर्श पर रिंग फेंकती हैं। रिंग के अंदर एक लाल बिंदु आने पर 5 अंक और हरा बिंदु आने पर 1 अंक मिलता है। जो अधिक अंक प्राप्त करेगा वह विजेता होगा। श्वेता की रिंग में 5 लाल बिंदु और 7 हरे बिंदु तथा कांता की रिंग में 4 लाल बिंदु और 12 हरे बिंदु आए हैं। विजेता की पहचान कीजिए और कारण बताइए। 
A. कांता, क्योंकि उसे श्वेता से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं।
B. श्वेता, क्योंकि उसे कांता से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं।
C. विजेता घोषित करने के लिए पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है
D. खेल ड्रॉ हो गया, क्योंकि दोनों ने समान अंक प्राप्त किए हैं

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा असत्य है ?
A. अभाज्य संख्याएँ अपरिमित रूप से अनेक हैं। 
B. सभी अभाज्य संख्याएँ विषम संख्याएँ होती हैं।
C. अभाज्य संख्याओं के केवल दो गुणनखंड होते हैं। 
D. 90 और 100 के बीच केवल एक अभाज्य संख्या है।

\(9 3/4+3 1/2\) में कितने चौथाई हैं ?
A. 35
B. 26
C. 62
D. 53

12 मिलियन को भारतीय संख्या पद्धति में किस प्रकार से लिखा जा सकता है?
A. 1 करोड़ 20 लाख
B. 12 लाख
C. 1 लाख 20 हजार
D. 12 करोड़

निम्नलिखित अक्षरों में से किसमें कोई रैखिक सममिति नहीं है?
A. B
B. X
C. S
D. T

एक बहुभुज को समबहुभुज कहा जाता है जब उसकी :
A. सभी भुजाएँ बराबर हों
B. सभी कोण बराबर हों
C. आमने-सामने की भुजाएँ बराबर हों
D. सभी भुजाएँ और सभी कोण बराबर हों

एक सही घड़ी की मिनट की सुई 45 मिनट में निम्नलिखित में से कितने अंश का कोण अनुरेखित करती है?
A. 45°
B. 90°
C. 180°
D. 270°

बाज़ार में सब्ज़ियों की मूल्य सूची निम्नलिखित है :

वस्तु

मात्रा

मूल्य (में)

आलू

2 किग्रा

60

प्याज

1 किग्रा

35

टमाटर

1 किग्रा

40

मिर्च

50 ग्राम

10

गाजर

250 ग्राम

25

नींबू

2 पीस

10

तपन ने 1 किग्रा आलू, \(1/2\) किग्रा प्याज, \(1/2\) किग्रा टमाटर, 250 ग्राम गाजर, 100 ग्राम मिर्च और 4 नींबू खरीदे। वह दुकानदार को 500 रुपये का नोट देता है। उसे कितना धन वापस मिलेगा?

A. 231.50 रुपये
B. 367.50 रुपये
C. 132.50 रुपये
D. 376.50 रुपये

एक बोतल के \(1/3\) भाग में दूध है। इस बोतल को पूरी तरह भरने के लिए 500 मिली दूध के एक और पैकेट की आवश्यकता होती है। बोतल की कुल क्षमता कितनी है?
A. 500 मिली
B. 750 मिली
C. 1 लीटर
D. 1 लीटर 250 मिली

रिचा ने 16 : 45 बजे अपनी यात्रा शुरू की और 23 : 10 बजे समाप्त की। यात्रा पूरी करने में उसके द्वारा लिया गया समय कितना है? 
A. 5 घंटे 55 मिनट
B. 6 घंटे 45 मिनट
C. 5 घंटे 35 मिनट
D. 6 घंटे 25 मिनट

अगली संख्या कौन-सी है?

8 × 64, 7 × 49, 6 × 36, ________?

A. 181
B. 156
C. 125
D. 100

मिलान चिह्नों का प्रयोग निम्न में से किसको ज्ञात करने के लिए किया जाता है?
A. माध्य
B. माध्यिका
C. अधिकतम व न्यूनतम संख्या
D. बारंबारता

नीचे दी गई तालिका में एक जंगल में प्रत्येक वर्ष खरगोशों की संख्या में होने वाली वृद्धि को दिखाया गया है :

वर्ष

खरगोशों की संख्या

आरंभ

10

1 वर्ष

18

2 वर्ष

32

3 वर्ष

58

4 वर्ष

108

प्रत्येक वर्ष के बाद खरगोशों की संख्या : 

A. पिछले वर्ष की संख्या के दोगुने से कुछ अधिक थी
B. पिछले वर्ष की संख्या से 8 अधिक थी
C. पिछले वर्ष की संख्या से दुगुनी थी
D. पिछले वर्ष की खरगोशों की संख्या के दोगुने से कुछ कम थी

निम्न में से कौन-सा पूर्व संख्या कौशल से संबंधित नहीं है?
A. वर्गीकरण
B. क्रमबद्धता
C. एक से एक मिलान (एकैकी संगति)
D. पहाड़े पढ़ना

प्राथमिक स्तर पर समतुल्य भिन्नों की अवधारणा को प्रस्तुत करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. वृत्ताकार कट-आऊट और आयताकार पट्टियों का उपयोग करना
B. भिन्नों के गुणन की कलनविधि का उपयोग करना
C. भिन्नों के विभाजन/भाग की कलनविधि का उपयोग करना
D. लघुतम समापवर्त्य की अवधारणा का उपयोग करना

निम्नलिखित संदर्भों में से कौन-सा संदर्भ शिक्षार्थियों को ऋणात्मक संख्याओं की अवधारणा को प्रस्तुत करने के लिए सबसे कम उपयुक्त है?
A. तापमान का 0°C से नीचे जाना
B. एक बहु-मंजिला इमारत के भूतल से नीचे के तल
C. दो संख्याओं का व्यवकलन दर्शाना जैसे कि 12 – 28 = -16
D. एक दुकानदार का खाता जो लाभ और हानि को दर्शाता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा गणितीय भाषा का गुण नहीं है?
A. सटीकता
B. संक्षिप्तीकरण
C. प्रतीकात्मक
D. अस्पष्टता

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, स्कूली गणित उस परिस्थिति में होना चाहिए जहाँ :

(a) एक शिक्षक प्रत्येक बच्चे को गणित में अर्थपूर्ण समस्याएँ प्रस्तुत और हल करने में संलग्न रखता है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part43

(b) बच्चे गणित को उनके दैनिक जीवन के हिस्से के रूप में देखते हैं जिसके बारे में वह चर्चा कर सकते हैं।

(c) प्रत्येक बच्चा बिना शिक्षक की सहायता लिए पाठ्यपुस्तक के सभी प्रश्नों को हल करने की क्षमता रखता है।

(d) जहाँ देश के लिए केवल महान गणितज्ञों के सृजन पर बल हो।

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. (a) और (c)
B. (c) और (d)
C. (a) और (b)
D. केवल (d)

एक छात्र तीन सौ छः को 3006 के रूप में लिखता है।

उपरोक्त परिस्थिति के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे उपयुक्त हैय़

A. बच्चे द्वारा दिया गया उत्तर सही है
B. उसमें स्थानीय मान की अवधारणा की समझ की कमी
C. वह गिनती नहीं जानता/जानती
D. वह पढ़ नहीं सकता/सकती

प्राइमरी कक्षा की अध्यापिका अपने विद्यार्थियों को आकृतियों का एक समूह देती है और उन्हें उन आकृतियों के गुणों के आधार पर विभिन्न समूहों में वर्गीकृत करने को कहती है। वैन हैले के सिद्धांत के अनुसार वह विद्यार्थियों का ज्यामितीय चिंतन के _________ स्तर पर आकलन कर रही है।  
A. दृश्यीकरण
B. स्वयंसिद्धता
C. औपचारिक निगमन
D. विश्लेषण

गणित अधिगम _______ पर केंद्रित होना चाहिए।
A. अवधारणात्मक अधिगम और तार्किक विचार (तर्कणा)
B. गणित की पाठ्यपुस्तक से प्रश्न को हल करने
C. परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने
D. गणित के सूत्रों को याद करने और गणित में लघुपथ प्रयोग करने

उपलब्धि परीक्षण के बाद _________ लेकर विद्यार्थियों के अधिगम में कठिनाइयों का आकलन किया जा सकता है।
A. मानक संदर्भित परीक्षण (क्राइटेरियन रेफरेन्स्ड टैस्ट)
B. मानदण्ड संदर्भित परीक्षण (नॉर्म रेफरेन्स्ड टैस्ट)
C. निदानात्मक परीक्षण
D. मौखिक परीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार, सार्वभौमिक बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता प्राथमिक विद्यालयों में __________ वर्ष तक हासिल की जानी होगी।
A. 2024
B. 2025
C. 2026
D. 2027

एक प्रोट्रैक्टर (चाँदा) का उपयोग करते हुए जब एक बच्चे को 120° का कोण बनाने के लिए कहा तब उसने 60° का एक न्यून कोण बना दिया। बच्चे द्वारा की गई त्रुटि को सुधारने के लिए निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त क्या समाधान होगा?
A. प्रोट्रैक्टर (चाँदा) को सही तरह से शून्य (0) पर रखें और अब बच्चे को कोण दोबारा बनाने को कहें।
B. बच्चे को यह नियम बताएँ कि प्रोट्रैक्टर (चाँदा) का कैसे इस्तेमाल करना है।
C. अगर बच्चा प्रोट्रैक्टर (चाँदा) इस्तेमाल करने में असक्षम है तो उसे उसी कोण को एक परकार (कम्पास) का उपयोग करके बनाने के लिए कहें।
D. बच्चे को पहले कोण को एक रूक्ष अनुमान लगाकर बनाने के लिए कहें और फिर उसे प्रोट्रैक्टर का उपयोग करके वास्तविक कोण बनाकर दोनों की तुलना करने को कहें।

एक शिक्षिका गणित की अपनी कक्षा में विभिन्न कक्षाओं की समय-सारणियाँ, ट्रेन के आगमन और गन्तव्य समय के रेलवे के चार्ट, अखबारों में छपे सर्वेक्षण लेकर आती हैं। शिक्षिका का उद्देश्य है:
A. बच्चों को दैनिक जीवन के संदर्भों पर आधारित ‘आँकड़ों का प्रबंधन’ देना।
B. आँकड़ों को सारणीबद्ध करने के लिए सारणियाँ बनाने में बच्चों की सहायता करना।
C. प्रायिकता की अवधारणा को प्रस्तुत करना।
D. उनको यह सिखाना कि कक्षाओं और रेलवे के लिए समय-सारणियाँ कैसे बनाई जाती हैं।

यदि एक बालिका \(1/4>1/3\) लिखती है तो उसकी उस त्रुटि को सुधारने के लिए अध्यापिका को क्या करना चाहिए ? 
A. एक आकृति में \(1/4\) और \(1/3\) दर्शाने के लिए बालिका को कहना चाहिए।
B. इकाई भिन्न की परिभाषा देनी चाहिए।
C. बालिका को लघुतम समापवर्त्य (LCM) निकालना समझाना चाहिए।
D. प्राकृत संख्याओं की तुलना करनी सिखानी चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन-सा शिक्षार्थियों में गणितीय विवेचन ( तार्किकता) को विकसित करने के लिए सबसे कम उपयुक्त है?
A. सामान्यीकरण करना और जाँचना
B. दिए गए सूत्र का उपयोग करके समस्या हल करना
C. एक समस्या को हल करने के लिए विभिन्न तरीके खोजना
D. तुलना एवं क्रमबद्ध करना

एक शिक्षक विद्यार्थी की गणितीय अवधारणाओं की भ्रान्तियों को किस प्रकार संबोधित कर सकता है?
A. अभिभावकों को विद्यार्थी के लिए घर पर ट्यूशन की व्यवस्था कराने के लिए कहना। 
B. कार्यपत्र देना और प्रश्न हल करने के लिए कार्यविधियों को याद करने पर ध्यान केंद्रित करना।
C. विद्यार्थी की भ्रान्तियों की अनदेखी करना क्योंकि विद्यार्थी अंततः अवधारणाएँ सीख ही लेगा।
D. विद्यार्थी की अवधारणा के प्रति तार्किकता को समझना और उसे उसके अनुसार सहज सुगम बनाना।

मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए ठहरे हुए पानी के पृष्ठ पर कैरोसिन डालने का परामर्श दिया जाता है। ऐसा करने का लाभ यह है कि _______।
A. मच्छर कैरोसिन से प्रतिकर्षित होकर भाग जाते हैं
B. मच्छर कैरोसिन से मर जाते हैं
C. मच्छर कैरोसिन की परत फँस जाते हैं
D. कैरोसिन की परत ऑक्सीजन की आपूर्ति को रोक देती है और मच्छरों का प्रजनन थम जाता है

निम्नलिखित पहेली हल कीजिए:

“मरे जानवर खाकर मैं

जगह साफ कर देता हूँ

ऊँचाइयों पर उड़ता हूँ

बोलो क्या कहलाता हूँ”

इसका हल है:

A. कौआ
B. कबूतर
C. कठफोड़वा
D. गिद्ध

बिहार में मधुमक्खी पालन के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:

A. मधुमक्खी पालन आरम्भ करने का सर्वोत्तम समय अक्टूबर से दिसम्बर है।

B. छत्ते में अधिकांश मक्खियाँ काम करने वाली होती हैं और ये ही छत्ते के अधिकांश महत्त्वपूर्ण कार्यों को करती हैं।

C. प्रत्येक छत्ते में केवल एक रानी मक्खी होती है जो अण्डे देती है।

D. छत्ते में केवल कुछ नर मक्खियाँ होती हैं। ये छत्ता बनाती हैं और बच्चों को भी पालती हैं।

इनमें सही कथन हैं:

A. A, B और C
B. B, C और D
C. केवल A और C
D. केवल B और D

हम चन्द्रमा की विभिन्न कलाओं के दौरान विभिन्न त्योहार मनाते हैं। निम्नलिखित में कौन-सा त्योहार नव चन्द्र के दिन मनाया जाता है?
A. दीपावली
B. होली
C. ईद
D. रक्षा बंधन

निम्नलिखित में से, भारत में पाए जाने वाले सभी विषधर सर्पों के समूह का चयन कीजिए:
A. भारतीय चूहा सर्प, नाग, पायथन (अजगर)
B. नाग, करैत, दुबोइया, रेत बोआ
C. नाग, करैत, दुबोइया, अफ़ाई
D. दुबोइया, अफ़ाई, करैत, भारतीय चट्टान पायथन (अजगर)

“खेजड़ी” वृक्ष के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

A. यह वृक्ष मुख्यतः पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है।

B. इसे उगने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है।

C. यह छायादार वृक्ष है और बच्चे इसकी छाया में खेलना पसन्द करते हैं।

D. इस वृक्ष के तने में पानी एकत्र होता है और लोग पतली नली से इस पानी को पीते हैं।

E. लोग इस पेड़ की फलियों की सब्ज़ी बनाते हैं और इसकी छाल से दवाई बनाते हैं।

इनमें से सही कथन हैं : 

A. A, B और E
B. B, C और E
C. A, D और E
D. B, C और D

निम्नलिखित में से तीन पेट्रोलियम उत्पादों के समूह का चयन कीजिए:
A. डीज़ल, पेट्रोल, एथेनॉल
B. प्लास्टिक, पेन्ट, एल.पी.जी.
C. मोम, ग्रीस, रेयॉन
D. मोम, कोलतार, ग्रीस

आप रेलवे स्टेशन पर हैं और अपने होटल पहुँचना चाहते हैं। रेलवे स्टेशन और होटल के बीच एक व्यस्त राजमार्ग है। होटल पहुँचने के लिए पहले आप ठीक पश्चिम में 100 मी. चलते हैं, फिर ठीक उत्तर में 50 मी. लम्बा जेबरा – क्रॉसिंग पार करते हैं, फिर ठीक पूर्व में 500 मी. और अन्त में ठीक उत्तर में 70 मी. दूरी चलकर होटल पहुँचते हैं। होटल के सापेक्ष रेलवे स्टेशन की दिशा है
A. उत्तर-पूर्व
B. उत्तर-पश्चिम
C. दक्षिण-पूर्व
D. दक्षिण-पश्चिम

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 15 Shift1

एक पर्यावरण अध्ययन की अध्यापिका अपने विद्यार्थियों को सुरक्षित पेय जल पीने के लिए कहती है। वह बात कर रही है 
A. ताज़े पानी की
B. भूमिगत जल की
C. पेय जल की
D. नल के पानी की

निम्नलिखित में से किसे मलेरिया पर अपने कार्य के लिए दिसम्बर 1902 में, चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है?
A. रोनाल्ड रॉस
B. अलेक्ज़ेंडर फ्लेमिंग
C. लियुवेनहाँक
D. रॉबर्ट हुक

वाष्पन के कारण शीतलन की प्रक्रिया तब धीमी होती है जब वायु के बहने की चाल
A. बढ़ती है और वायु में नमी की मात्रा (जलवाष्प या आर्द्रता) अधिक होती है।
B. बढ़ती है और वायु में नमी की मात्रा (जलवाष्प या आर्द्रता) कम होती हैं।
C. घटती है और वायु में नमी की मात्रा (जलवाष्प या आर्द्रता) अधिक होती है।
D. घटती है और वायु में नमी की मात्रा (जलवाष्प या आर्द्रता) कम होती है।

निम्नलिखित में से भारत के केन्द्र शासित प्रदेशों के युगल को चुनिए: 
A. गोआ, पुदुचेरी
B. मिज़ोरम, लद्दाख
C. दिल्ली, लक्षद्वीप
D. नागालैण्ड, जम्मू और कश्मीर

चंद्र ग्रहण _________ के दिन होता है। 
A. बाल चन्द्र
B. चौथाई चन्द्र
C. पूर्णिमा
D. नव चन्द्र

राजस्थान में उद्भूत वर्षा जल संग्रहण की प्रथा निम्नलिखित में से कौन-सी है?
A. गुल 
B. कुल
C. बावड़ी
D. नौला

भारत की राजधानी की स्थिति के सापेक्ष ओडिशा की राजधानी (भुवनेश्वर) और कर्नाटक की राजधानी (बेंगलुरू) की दिशाएँ क्रमश: हैं:
A. दक्षिण-पूर्व और दक्षिण
B. दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व
C. दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिम
D. उत्तर-पूर्व और दक्षिण

शाहमीर अपनी कक्षा के विद्यार्थियों को संग्रहालय ले जाता है। भ्रमण के दौरान वे एक पुरानी पेंटिंग देखते हैं, जिसमें एक किले का निर्माण दिखाया हुआ है। शाहमीर विद्यार्थियों से यह देखने का आग्रह करता है कि उसमें कितने पुरुष और महिला कार्य कर रहे हैं, और वे किस प्रकार का काम कर रहे हैं। शाहमीर विद्यार्थियों में क्या विकसित करने का प्रयास कर रहा है?

A. अवलोकन

B. विश्लेषण

C. तुलना

D. सराहना 

A. A और B
B. B और C 
C. C और D
D. A और D

थावरी, अपर्णा को यह बताते हुए बहुत खुश हो रही थी कि इस आखा तीज़ पर उसकी शादी हो रही है, उसे नया लहँगा, साड़ी, खूब सारी मिठाई और गहने मिलेंगे और वो दूसरे गाँव जाएगी। अपर्णा इस तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की के इतनी छोटी उम्र में विवाह को लेकर चिंतित है। यह प्रथा अकसर इस गाँव में होती रहती है। अपने गाँव में बाल विवाह प्रथा को रोकने के लिए अपर्णा को क्या करना चाहिए?
A. पुलिस को सूचित कर शादी को रोक देना चाहिए।
B. उसके माता-पिता से बात करके, विवाह को रोक देना चाहिए।
C. ग्राम पंचायत प्रतिनिधि से बात करके शादी को रोक देना चाहिए।
D. ग्रामीण समुदाय को स्कूल में आमंत्रित कर बाल विवाह के दुष्परिणामों पर अक्सर नाटक दिखाना चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन-सा ई.वी.एस. के शिक्षण के लिए उपयुक्त उपागम नहीं है?

A. प्रयोग करना

B. व्याख्यानों द्वारा शिक्षण

C. कथा वाचन

D. निर्देशित अन्वेषण

E. विचार-विमर्श 

A. A और C
B. B
C. D
D. E

एक विद्यार्थी को कक्षा में पढ़ाया गया कोई भी ई.वी.एस. का विषय समझने में मुश्किल होती है तथा वह भावी आकलन के लिए उसे ग्रहण नहीं कर पाता। विषय को सीखने में आप उसकी मदद कैसे करेंगे?

A. अधिगम के समय एक मिश्रित समकक्ष समूह बनाकर।

B. कार्यों को हिस्सों में विभाजित करके तथा प्रत्येक हिस्से को अलग-अलग सिखा कर।

C. उस विद्यार्थी के लिए सभी पाठों के ब्रेल पाठ विकसित करके।

D. उस विद्यार्थी के लिए सभी पाठों के श्रव्य-पाठ विकसित करके।

सही विकल्प चुनिए। 

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और D 

निम्नलिखित में से कौन-सा पर्यावरण अध्ययन शिक्षण का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण उद्देश्य है? 
A. अवधारणात्मक ज्ञान का विकास करना
B. प्रक्रियागत ज्ञान का विकास करना
C. उच्च स्तरीय चिंतन कौशलों का विकास करना
D. अवधारणात्मक समझ का विकास करना

ई.वी.एस. अधिगम के अधिगम सूचकों/संकेतों को निम्नलिखित में से कौन-सा निरूपित करता है ?
A. अवलोकन और विवरण देना
B. संश्लेषण करना
C. साझा दृष्टिकोण के प्रति संवेदना रखना
D. अनुसंधान करना

किस राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा ने यह सिफारिश की थी कि पहले दो वर्षों अर्थात् कक्षा I और II में पर्यावरण अध्ययन में प्राकृतिक एवं सामाजिक वातावरण दोनों सम्मिलित होंगे, जबकि कक्षाओं III से V में, सामाजिक अध्ययन और सामान्य विज्ञान, भाग I और भाग II, पृथक-पृथक भाग होंगे? 
A. एन.सी.एफ. 2000
B. एन.सी.एफ. 1988
C. एन.सी.एफ. 1975
D. एन.सी.एफ. 2005

जैसे ही इंटरवेल की घंटी बजती है, बच्चे परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन के बारे में सोचकर खुश हो जाते हैं और उनके मुँह में पानी आ जाता है।

यह सीखने के निम्नलिखित प्रकारों में से किस प्रकार का उदाहरण है?

A. प्रेक्षणीय अधिगम
B. शास्त्रीय अनुबंधन
C. क्रियाप्रसूत अनुबंधन
D. यांत्रिक अनुबंधन

पर्यावरण अध्ययन कक्षा पाँचवीं के पाठ “कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को” में यह बताया गया है कि पक्षी अलग-अलग चेतावनी आवाज़ें निकालते हैं। निम्नलिखित में इसे पढ़ाने हेतु सर्वाधिक उपयुक्त विधि कौन-सी होगी?
A. शिक्षकों द्वारा विभिन्न आवाज़ों की नकल किया जाना।
B. विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न आवाज़ों की नकल किया जाना।
C. विद्यार्थियों से रिकॉर्ड की गई आवाज़ों को पहचानने के लिए कहना।
D. विद्यार्थियों को भ्रमण पर ले जाना और पक्षियों की आवाजें सुनने के लिए कहना।

स्कूल आधारित आकलन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?

A. यह शिक्षार्थी केंद्रित है।

B. यह शिक्षक-केंद्रित है।

C. यह प्रकृति में नैदानिक है।

D. इसका फोकस उपलब्धि के मूल्यांकन पर है। 

A. A और C 
B. B और D
C. A और B
D. C और D

निम्नलिखित में से कौन-सा इकाई योजना के लिए प्रयोज्य है?
A. किसी ऐसी विषय-वस्तु के लिए योजना बनाना जो कि समग्र रूप से संबद्ध हो।
B. 10 से अधिक पाठों के लिए योजना बनाना।
C. इसमें प्रत्येक पाठ योजना के लिए विस्तृत अधिगम के क्रियाकलाप हैं।
D. यह एक शैक्षिक सत्र के लिए शिक्षण-अधिगम की योजना बनाना है।

निम्नलिखित में से कौन-सा, प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण शिक्षा का एक अभिन्न घटक है?
A. बच्चों का वातावरण
B. पाठ्यपुस्तकें
C. भाषिकी योग्यता
D. शिक्षक

NCF 2005 के अनुसार प्राथमिक स्तर पर ई. वी. एस. के शिक्षण के उद्देश्य हैं:

A. पर्यावरणीय विषयों के संबंध में जानकारी का विकास करना।

B. बच्चे की जिज्ञासा और सृजनात्मकता को पोषित करना, विशेष रूप से प्राकृतिक वातावरण के विषय में।

C. बच्चों की अधिगम क्षमताओं को, विशेषकर एक मूर्त अधिगम अनुभव द्वारा बढ़ाना।

D. विद्यार्थियों को एक रेखीय अभिज्ञता देना।

सही विकल्प चुनिए। 

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और D

निम्नलिखित में से कौन-सा परिचर्चा प्रणाली का गुणधर्म है?

A. विद्यार्थियों को वर्गीकृत करना।

B. विद्यार्थियों के लेखन कौशल को बेहतर बनाना।

C. सहपाठियों में विचारों के आदान-प्रदान को सम्मिलित करना।

D. विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना।

सही विकल्प चुनिए:

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और  D

निम्नलिखित में से कौन-सा ई.वी.एस. कक्षा में “संबंध” थीम के लिए उपयुक्त होगा?
A. रोल प्ले
B. व्याख्यान संचालन
C. प्रयोग
D. प्रदर्शन

Leave a Comment

error: