CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part21

विकास के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. बच्चे विभिन्न दरों पर विकसित होते हैं।
B. विकास अपेक्षाकृत क्रमिक होता है।
C. आनुवंशिकता विकास का एकमात्र कारण है।
D. विकास निरन्तर रूप से होता है।

मानवीय क्षमताएँ जैसे कि – बुद्धि, समस्या-समाधान और समालोचनात्मक चिंतन का सापेक्ष रूप से विकास के किस क्षेत्र के अंतर्गत अध्ययन किया जाता है?
A. शारीरिक
B. संवेगात्मक
C. संज्ञानात्मक
D. नैतिक

अभिकथन (A) : बच्चे केवल औपचारिक स्कूली शिक्षा द्वारा ही कौशल, मूल्य और रीतियाँ ग्रहण करते हैं।

कारण (R) : बच्चों का समाजीकरण एक सरल व रेखीय प्रक्रिया है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

जीन पियाज़े के अनुसार, व्यक्ति किस अवस्था को प्राप्त करने के लिए समाधान की निरंतर खोज करने में लगा रहता है?
A. संतुलन
B. असंतुलन
C. आत्मसात्करण
D. समायोजन

परिकल्पनात्मक-निगमनात्मक तर्क किस चरण की विशिष्ट विशेषता है?
A. संवेदी-गत्यात्मक चरण
B. औपचारिक संक्रियात्मक चरण
C. पूर्व-संक्रियात्मक चरण
D. मूर्त संक्रियात्मक चरण

जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त के अनुसार, किस अवस्था में बच्चे अनैच्छिक (सहज), क्रियाओं से ऐच्छिक क्रियाओं की ओर बढ़ना आरंभ करते हैं?
A. संवेदी-गत्यात्मक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

‘हेन्ज दुविधा’ को सुनने के बाद 8-वर्षीय गुरप्रीत कहता है कि हेन्ज़ को पैसा चुरा लेना चाहिए क्योंकि उसे इसकी जरूरत है। नैतिक तर्क के किस स्तर पर बच्चे सही और गलत का फैसला व्यक्तिगत जरूरतों और चाहतों के आधार पर करते हैं?
A. दंड और आज्ञापालन अभिमुखता
B. यांत्रिक सापेक्षिक अभिमुखता
C. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिमुखता
D. कानून और व्यवस्था अभिमुखता

लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत को किस तरह का सिद्धांत माना गया है?
A. मनोविश्लेषणात्मक
B. सामाजिक-सांस्कृतिक
C. व्यवहारवादी
D. सूचना प्रसंस्करण

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, बच्चों में संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं को किसके माध्यम से सुगमता दी जाती है?
A. नकारात्मक पुनर्बलन
B. प्रतियोगिता
C. भाषा
D. आनुवंशिक विन्यास

शिक्षा को बाल-केंद्रित बनाने के लिए निम्न में से क्या बदलाव जरूरी है?
A. रचनात्मक मूल्यांकन से योगात्मक मूल्यांकन की ओर
B. कंठस्थ स्मरण से क्रिया-आधारित अधिगम की ओर
C. खोजी अधिगम से व्याख्यान विधि की ओर
D. लचीले पाठ्यक्रम से मानकीकृत पाठ्यक्रम की ओर

हावर्ड गार्डनर के बुद्धि के बारे में विचारों के अनुसार
A. तार्किक-गणितीय बुद्धि, बुद्धि का सर्वोत्तम प्रकार है।
B. दूसरों की भावनाओं को समझने की क्षमता संगीतीय बुद्धि  कहलाती है।
C. बुद्धि के तीन प्रकार विश्लेषणात्मक, सृजनात्मक और व्यावहारिक हैं। 
D. हर व्यक्ति अपने आप मे विभिन्न प्रकार की बुद्धियों के विविध स्तर निहित करता है।

अभिकथन (A) : एक अध्यापिका को विद्यार्थियों को किसी समस्या पर कार्य करते समय अपने विचारों के मौखिकीकरण के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

कारण (R) : निजी वाक् बच्चों के संज्ञानात्मक विकास को सुसाधित करता है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) गलत हैं।

एक अध्यापिका प्रचलित सामाजिक जेंडर संबंधी रूढ़िबद्धताओं को कैसे प्रभावहीन बना सकती है?
A. यह सुनिश्चित करके कि खेल सत्र में लड़कियाँ सिर्फ़ बैडमिंटन खेलें और लड़के सिर्फ फुटबाल।
B. यह सुनिश्चित करके कि लड़कियों को अध्यापक के रजिस्टर पर काम करने और उनकी मदद करने के अवसर मिले।
C. फर्नीचर इधर से उधर रखवाने में केवल लड़कों की सहायता लेना।
D. सभी जेंडरों को संगीत, नृत्य व पाककला प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कहना।

विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देने के लिए महत्त्वपूर्ण है कि निम्नलिखित हेतु प्रचुर अवसर प्रदान किए जाए:

(i) विषयवस्तु का कंठस्थीकरण

(ii) अध्यापिका के निष्क्रिय अनुसरण हेतु

(iii) विविध जानकारियों की पुष्टि करने हेतु

(iv) किसी समस्या पर अपसारी चिंतन करना

A. (i) और (ii)
B. (i) और (iii)
C. (ii) और (iii)
D. (iii) और (iv)

एक संरचनावादी कक्षा में, अध्यापिका किस पर जोर देती है?
A. रचनात्मक मूल्यांकन
B. मानकीकृत मूल्यांकन
C. मानक-संदर्भित मूल्यांकन
D. योगात्मक मूल्यांकन

समावेशी शिक्षा ______ के विविध जरियों के निष्कासन पर बल देती है।
A. प्रस्तुतीकरण
B. अभिव्यक्ति
C. संलग्नता
D. भेदभाव

एक ऐसी कक्षा में जिसमें विविध सामाजिक-आर्थिक परिवेशों से विद्यार्थी आते हैं, एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. अधीनस्थ समूहों से संबंधित विद्यार्थियों के लिए कमत्तर अपेक्षाएँ बनाना और कायम रखना।
B. समावेशी भाषा जैसे कि ‘हमारा विद्यालय’, ‘हमारी कक्षा’ का इस्तेमाल करना।
C. प्रबल समूहों से संबंधित विद्यार्थियों में अलगाव की भावना को बढ़ावा देना।
D. अधीनस्थ समूहों से संबंधित विद्यार्थियों के बारे में रूढ़िवादों को बढ़ावा देना और रूढ़िवाद भय पैदा करना।

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के सफल समावेशन के लिए अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. अवधारणा की व्याख्या के लिए चित्रों का प्रयोग करना चाहिए।
B. सभी प्रकार की लिखित सामग्रियों को मौखिक रूप से प्रस्तुत करना चाहिए।
C. विद्यार्थी से बात करते समय हाथों का खूब इस्तेमाल करना चाहिए।
D. दिखाए जा रहे वीडियों के उपशीर्षक देना चाहिए।

ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता विकार (ADHD) ग्रसित विद्यार्थियों के सफल समावेशन के लिए अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. परिवेश में व्यवधानों को अधिक कर देना चाहिए। 
B. लंबे और जटिल प्रदत्त कार्य देने चाहिए। 
C. विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और संगठनात्मक आदतों के विकास में सहायता करनी चाहिए। 
D. गैर-लचीली विधि और दिनचर्या का इस्तेमाल करते हुए शिक्षण करना चाहिए। 

‘पठनवैकल्प’ सापेक्ष रूप से किस क्षेत्र में चुनौती पैदा करता है?
A. लिखित विषयसामग्री के बोध में
B. शारीरिक गतिविधियों के समन्वयन में
C. दूसरों की भावनाओं को समझने में
D. चित्र बनाने में

प्रभावशाली और अर्थपूर्ण अधिगम के लिए अध्यापक को किस प्रकार की शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियों का इस्तेमाल करना चाहिए?
A. सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक
B. मानकीकृत
C. परीक्षा – केन्द्रित
D. व्यवहारवादी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अधिगम के कौन-से तरीकों पर बल देती है?

(i) अनुभवात्मक अधिगम

(ii) डिजिटल अधिगम

(iii) वैज्ञानिक अधिगम

(iv) करके सीखना

A. (i), (ii)
B. (iii), (iv)
C. (i), (ii) , (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

अध्यापकों को विद्यार्थियों के अधिगम युक्तियों के अर्जन को सुगम – सहज करना चाहिए। निम्नलिखित में से कौन-से तरीके का इस्तेमाल शिक्षार्थियों को अधिक कौशलीभूत बनाने के लिए किया जा सकता है?
A. विद्यार्थियों को चिंतन के अभिसारी तरीकों के अवसर देकर
B. विद्यार्थियों को अवास्तविक उद्देश्य और समय – तालिका बनाने में मदद करके।
C. विद्यार्थियों में स्वयं से प्रश्न करना और स्व-आकलन समुन्नत करके।
D. जो प्रासंगिक नहीं है, उस पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए प्रोत्साहित करके।

प्रभावशाली समस्या-समाधान कारक होने के लिए, अध्यापक को शिक्षार्थियों में किसके इस्तेमाल को हतोत्साहित करना चाहिए?
A. अनुक्रिया समुच्चय
B. कलन-विधि
C. अन्वेषण (खोज-बीन)
D. साम्यानुमान

नल के स्रोतों के बारे में चर्चा करते हुए रानी उत्तर देती है कि ‘नल’ और ‘फव्वारा’ पानी के मुख्य स्त्रोत हैं। उसका उत्तर किसका प्रतिनिधित्व करता है?
A. उसकी समझ जो उसके अनुभवों के आधार पर बनी है
B. उसकी निम्न अंतः वैयक्तिक और अंतर्वैयक्तिक बुद्धि
C. नई अवधारणा सीखने के लिए अभिप्रेरणा की कमी
D. उच्च स्तरीय समस्या समाधान कौशल

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part95

निम्नलिखित में से कौन-सा अधिसंज्ञानात्मक कौशलों का भाग नहीं है?
A. योजना
B. पर्यवेक्षण (मॉनीटरिंग)
C. मूल्यांकन
D. निष्क्रिय अनुकरण

संवेगों और संज्ञान के बारे में निम्न में से कौन – सा कथन सही है?
A. अधिगम के लिए रुचि और जिज्ञासा परस्पर संबंधित नहीं है।
B. अधिगम तार्किकता के अमूर्त संज्ञान के बारे में है।
C. सूचना प्रसंस्करण कौशल मनोदशा से प्रभावित होते हैं।
D. निराशा का उच्च स्तर संज्ञानात्मक दक्षता को समुन्नत करता है।

विद्यार्थियों को अधिगम के प्रति अभिप्रेरित करते रहने के लिए अध्यापक को क्या समुन्नत करना चाहिए?
A. निपुणता – उन्मुखी लक्ष्य
B. योग्यता का सत्त्व / अस्तित्वात्मक परिप्रेक्ष्य
C. असहायता का सीखा हुआ भाव
D. प्रतियोगात्मक दृष्टिकोण

विद्यालय में बच्चों की सफलता में निम्न में से कौन- सा कारक बाधा उत्पन्न करता है?
A. लचीली समय-सारणी
B. संरचनात्मक शिक्षाशास्त्र
C. कठोर पाठ्यचर्या
D. अधिगम हेतु मूल्यांकन

अभिकथन (A) : किसी अवधारणा को समझाते समय यह महत्त्वपूर्ण है कि विषयवस्तु का विद्यार्थियों के दिन-प्रतिदिन के जीवन से संबंध बनाया जाए।

कारण (R) : अधिगम कंठस्थीकरण के माध्यम से बहुत प्रभावशाली होता है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

\(5/2\) – \(2/5\) का मान किसके बराबर है?
A. 2\(1/10\)
B. 10\(1/10\)
C. 10\(1/5\)
D. \(22/10\)

5 अंकों की सबसे बड़ी संख्या और 3 अंकों की सबसे छोटी संख्या का योगफल कितना है?
A. 10098
B. 10099
C. 100098
D. 100099

11\(1/4\) मीटर लंबे तार के एक रोल से \(3/4\) मीटर लंबे तार के कितने टुकड़े काटे जा सकते हैं?
A. 15
B. 14
C. 12
D. 11

(13 सैकड़ा + 13 इकाई + 13 दहाई – एक हजार) किसके बराबर है?
A. 333
B. 343
C. 443
D. 453

यदि 0.239 + 2.93 – 1.29 = 3.92 – k, है, तो k में क्या जोड़ा जाना चाहिए जिससे कि यह 3 के बराबर हो जाए?
A. 0.995
B. 0.949
C. 0.849
D. 0.959

60, 72 तथा 84 के लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का योगफल कितना है?
A. 1272
B. 2532
C. 2508
D. 2544

रमा के पास केवल 50 रुपये और 100 रुपये के नोट हैं। यदि उसके पास नोटों की कुल संख्या 25 है और उसके पास कुल धनराशि 1600 रुपये है, तो उसके पास 50 रुपये और 100 रुपये के नोटों की संख्या क्रमश: कितनी है?
A. 10 और 15
B. 15 और 10
C. 20 और 5
D. 18 और 7

सविता सुबह 9:30 बजे से 15 मिनट पहले मीटिंग के लिए स्कूल पहुँचती है। वह अपने सहकर्मी से आधे घंटे पहले पहुँचीं, जो बैठक में 35 मिनट देर से पहुँचे। बैठक का निर्धारित समय क्या है?
A. सुबह 9:05 बजे
B. सुबह 9:10 बजे
C. सुबह 9:15 बजे
D. सुबह 9:25 बजे

किसी विद्यालय में 28 कमरे हैं और प्रत्येक कमरे में 6 पौधे हैं। प्रत्येक पौधे के लिए प्रति दिन 180 मिली पानी की आवश्यकता है। यदि एक बोतल में 840 मिली पानी भरा हुआ है, तो ऐसी कितनी बोतलों की आवश्यकता होगी, जिससे कमरों के सभी पौधों को 3 दिन पानी दिया जा सकता है?
A. 108
B. 112
C. 115
D. 118

एक आयत और एक वर्ग के परिमाप बराबर हैं। वर्ग का परिमाप 48 सेमी है और आयत की चौड़ाई, वर्ग की भुजा से 4 सेमी कम है। तब आयत का क्षेत्रफल (सेमी​2 में) कितना होगा?
A. 128
B. 96
C. 256
D. 512

निम्नलिखित में से किसमें, डिग्रियों की संख्या 440 से 25 अधिक है?
A. पाँच और एक-तिहाई समकोणों में
B. पाँच और दो-तिहाई समकोणों में
C. पाँच और एक-आधे समकोणों में
D. पाँच और एक छटांश समकोणों में

6.75 मीटर लंबे तथा 4.5 मीटर चौड़े फर्श को 45 सेमी भुजा वाली वर्गाकार टाइलों से पूरी तरह ढकने के लिए, आवश्यक टाइलों की संख्या कितनी होगी?
A. 120
B. 140
C. 150
D. 180

एक कक्षा के 21 बच्चों का वजन (किग्रा में) नीचे दिया गया है:

45.2, 44.8, 42.5, 44, 46, 43,

46.8, 45.8, 44.4, 47.3, 49.2,

52.2, 47.8, 54.4, 50, 52.1,

50.3, 48, 49, 46, 53.5

कितने बच्चों का वजन 45 किग्रा से 50 किग्रा के बीच में है?

A. 8
B. 9
C. 10
D. 11

निम्नलिखित तालिका एक विक्रेता द्वारा पाँच महीनों में बेचे गए वाहनों की संख्या को प्रदर्शित करती है:

महीना बेचे गए वाहनों की संख्या
जनवरी 225
फरवरी 318
मार्च 272
अप्रैल 180
मई 178

विक्रेता द्वारा जनवरी और मार्च में बेचे गए वाहनों की कुल संख्या, फरवरी, अप्रैल और मई में बेचे गए वाहनों की कुल संख्या से कितनी कम है?

A. 178
B. 179
C. 180
D. 181

निम्नलिखित पैटर्न का अवलोकन कीजिए :

1 + 2 = 3

3 + 3 = 6

6 + 5 = 11

11 + 7 = 18

18 + 11 = 29

29 + 13 = 42

42 + x = y

(x + y) का मान क्या है?

A. 72
B. 76
C. 78
D. 80

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर गणित के शिक्षण एवं अधिगम में ऐसी गतिविधियाँ सम्मिलित करनी चाहिए –
A. जिनमें अधिगमकर्ताओं की केवल उपदेशात्मक सहभागिता हो। 
B. जो कम दिनचर्या वाले खेलों पर आधारित हों। 
C. जो मूर्त से अमूर्त की ओर बढ़े। 
D. जिनमें शिक्षक द्वारा अधिकतम हस्तक्षेप शामिल हो। 

जब 7.37 और 7.4 में से बड़ी संख्या पहचानने के लिए कहा गया, तब बच्चों के एक समूह ने 7.37 को 7.4 से बड़ी संख्या बताया।

एक गणित शिक्षक के रूप में, आप बच्चों को त्रुटि सही करने के लिए कैसे समर्थन देंगे?

A. दशमलव संख्याओं को निरूपित करने के लिए स्थानीय मान की प्रणाली को अबेकस जैसी हस्तकौशल सामग्री के उपयोग द्वारा समझाइए।
B. दशमलव संख्याओं के प्रसारित रूप को श्यामपट्ट पर लिखिए और विद्यार्थियों को अपना उत्तर सही करने के लिए कहिए।
C. अभ्यास के लिए समान प्रकार के अधिक उदाहरण दीजिए।
D. विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक देखने के लिए और प्रक्रिया समझने के लिए कहिए।

कक्षा- III के विद्यार्थी ने योग के प्रश्न को निम्नलिखित प्रकार से हल किया :

5128 + 2707 = 78215

अपनी त्रुटि को ज्ञात करने में विद्यार्थी की सहायता करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त युक्ति कौन-सी है?

A. विद्यार्थी को उसका उत्तर अपने सहपाठियों के साथ जाँचने के लिए कहें। 
B. विद्यार्थी को सन्निकटन का उपयोग करके योग ज्ञात कर अपने उत्तर की तुलना करने के लिए कहें। 
C. प्रश्न को दोबारा करके विद्यार्थी को अपना उत्तर जाँचने के लिए कहें। 
D. विद्यार्थी को गणक (कैल्कुलेटर) का उपयोग करने के लिए कहें। 

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक कक्षाओं में, एक शिक्षण के साधन के रूप में टेस्सेलेशन के सबसे उपयुक्त उपयोग को निरूपित करता है?
A. ज्यामिति में क्रियाविधिक अधिगम को विकसित करने के लिए
B. कोणों को मापने के लिए
C. ज्यामितीय आकृतियों के उपयोग से प्रतिरूप बनाने के लिए
D. स्थानीय मान की अवधारणा को विकसित करने के लिए

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020, प्रत्येक विषय में पाठ्यचर्या की विषय-वस्तु को कम करने पर विचार कर रही है ताकि:
A. परीक्षा में विद्यार्थियों के प्राप्तांकों को सुधारा जा सके।
B. कक्षा में धीमी गति से सीखने वाले शिक्षार्थियों का प्रदर्शन सुधारा जा सके।
C. पाठ्यचर्या को पूरा करने में शिक्षकों के भार को कम किया जा सके।
D. विद्यार्थी रटकर सीखने से अलग वास्तविक समझ की ओर बढ़ें।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part13

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर गणित का शिक्षण और अधिगम किस पर केंद्रित होना चाहिए?
A. कार्यविधियों को कंठस्थ करने पर।
B. अवधारणा का परिचय देने के लिए गणितीय खेलों, पहेलियों एवं गतिविधियों पर।
C. पहाड़ों, गणना आदि के रटंत-अधिगम पर।
D. प्रकरण पर आधारित कई प्रश्नों को हल करने पर ताकि विद्यार्थी सही विधि सीख सकें।

राष्ट्रीय शिक्षा (NEP) नीति 2020 के अनुसार, NCFSE का पूर्ण रूप है:
A. नेशनल करक्यूलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल ऐड्यूकेशन
B. नेशनल करीक्यूलम फ्रेमवर्क फॉर प्री-स्कूल ऐड्यूकेशन
C. नेशनल कमिटी फॉर स्कूल ऐड्यूकेशन
D. नेशनल कमिटी फॉर फोकस इन स्कूल ऐड्यूकेशन

समतल पृष्ठों और वक्र पृष्ठों के बीच अंतर करने में विद्यार्थियों की मदद हेतु निम्नलिखित में से कौन सी विधि सर्वाधिक उपयोगी है?
A. समतल एवं वक्र पृष्ठों के मॉडल दिखाना।
B. विभिन्न पृष्ठों की वीडियो दिखाना।
C. एक पटरे का उपयोग करते हुए त्रिविमीय वस्तुओं जैसे गोला, बेलन, घन आदि को लुढ़काकर और फिसलाकर प्रदर्शित करना।
D. श्यामपट्ट पर आकृतियों को बनाना और उनको समतल पृष्ठों और वक्र पृष्ठों के रूप में वर्गीकृत करना।

बच्चों के लिए, प्राथमिक कक्षा के गणित, में, सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है कि “गणित कैसे सीखा जाए। निम्नलिखित में से कौन-सा / से उपरोक्त कथन का प्रमाण दे रहा / रहे हैं / हैं?

(a) शिक्षक द्वारा यह बताए जाने के लिए कि किसी एक प्रकार के प्रश्न को कैसे हल करना हैं, विद्यार्थियों को प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है।

(b) विद्यार्थियों को हल किए गए प्रश्नों को अच्छी तरह से देखने की और कलनविधि को याद करने की आवश्यकता है।

(c) विद्यार्थियों को सीखी हुई कार्यविधियों के सटीक पुनरूत्पादन की अपेक्षा कार्यविधियों की समझ पर ध्यान केंद्रित करने और अत्यधिक महत्त्व देने की आवश्यकता है।

A. केवल (a)
B. केवल (c)
C. केवल (b)
D. (a) और (c)

परवेज प्राथमिक कक्षा का एक गणित का अध्यापक है। अपने विद्यार्थियों को संख्याएँ पढ़ाते हुए, वह उन्हें वस्तुओं के विभिन्न समूह देता है और उनके दिए गए समूह में वस्तुओं की कुल संख्या बताने के लिए कहता है।

वह ______ को विकसित करने का प्रयास कर रहा है।

A. वस्तुओं के वर्गीकरण की अवधारणा
B. स्थानीय मान की अवधारणा
C. संख्याओं के क्रमसूचक बोध
D. संख्याओं का गणन संख्या (कार्डिनल) बोध

निम्नलिखित में से मूल्यांकन की कौन-सी विधि गणित की कक्षा में उन विद्यार्थियों की सहायता करेगी जो अभिप्रेरित नहीं है?
A. एक सार्व कक्षा परीक्षा
B. एक प्रश्नावली
C. क्रियाकलाप आधारित मूल्यांकन
D. निर्देशित शिक्षण

प्राथमिक स्तर की एन.सी.ई.आर.टी. की गणित की पाठ्यपुस्तकों में विविध रूप से कहानियाँ, कविताएँ, पहेलियाँ और खेल शामिल हैं। इनको सम्मिलित करने का सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य है –
A. गणित के पाठ्यक्रम को कम करना।
B. गणित को बच्चों के दैनिक जीवन से जोड़ना।
C. बच्चों को फुरसत की गतिविधियाँ उपलब्ध कराना।
D. गणित की कक्षा में हास्य परिहास के लिए अवसर प्रदान करना।

निम्नलिखित में से कौन-सा एक “रचनावादी” कक्षा में गणितीय गतिविधि को निरूपित नहीं करता है?
A. एक बच्चा विभिन्न आकृतियों को वर्गीकृत कर रहा है। 
B. एक बच्चा गणितीय अवधारणा पर आधारित एक कहानी की रचना कर रहा है। 
C. एक बच्चा एकत्रित आँकड़ों के आधार पर ग्राफ बना रहा है। 
D. एक बच्चा श्यामपट्ट से प्रश्नों की नकल करके लिख रहा है। 

निम्नलिखित में से कौन-सा नैदानिक परीक्षाओं के लिए सबसे उपयुक्त है?
A. बच्चे की समझ में रह गई कमियों को पहचानने में मदद करता है। 
B. माता-पिता को प्रतिपुष्टि देने में उपयोगी है। 
C. बच्चों का नामीकरण करने में मदद करता है। 
D. सत्र-अंत परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों को बनाने में मदद करता है। 

एक शिक्षक/शिक्षिका पाँचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को क्षेत्रफल की अवधारणा का परिचय देने हेतु केवल आयताकार एवं वर्गाकार आकृतियों का प्रयोग करता / करती है। एक विद्यार्थी खड़ा होता है और शिक्षक/शिक्षिका से पूछता है ” यदि मेरा कक्ष न ही आयताकार और न ही वर्गाकार है और मैं उसका क्षेत्रफल ज्ञात करना चाहता हूँ तो यह कैसे ज्ञात होगा”?

बच्चे द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा कौशल / व्यवहार प्रदर्शित किया गया है?

A. क्षेत्रफल की अवधारणा की पूरी समझ में कमी। 
B. बच्चा विद्रोहपूर्ण व्यवहार प्रदर्शित कर रहा है। 
C. बच्चा कक्षा में शरारती हो रहा है। 
D. बच्चा एक अर्थपूर्ण एवं तर्कपूर्ण गणितीय समस्या पूछ रहा है। 

किसी व्यक्ति ने किसी राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की जीवन-शैली का प्रेक्षण करके अपने विचारों को इस प्रकार व्यक्त किया “यहाँ का रहन-सहन साधारण है। लोग खाने की वस्तुओं जैसे टैपिओका (कसावा) और नारियल को अपने घरों के आँगन में ही उगाते और इनसे बने खाने को चाव से खाते हैं ।”

यह राज्य ______ है।

A. केरल
B. असम
C. तेलंगाना
D. ओडिशा

मिजोरम के वनों में की जाने वाली “झूम खेती” के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए।

(a) एक फसल काटने के पश्चात् उस भूमि को खली छोड़ दिया जाता हैं, उस पर कुछ वर्षों तक कुछ भी नहीं उगाया जाता है।

(b) इस भूमि पर उगने वाले बाँसों और खरपतवारों को काटकर जला दिया जाता है।

(c) इसके पश्चात् बीज बोने से पहले इस भूमि को गहरा जोता जाता है।

(d) रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग आवश्यकतानुसार किया जाता है।

(e) एक ही खेत में भिन्न-भिन्न प्रकार के फसल जैसे मक्का, चावल, मिर्च और सब्जियों को उगाया जाता है।

सही कथन ______ हैं।

A. A, B और C
B. B, C और D
C. C, D और E
D. A, B और E

नीचे दी गई पहेली को हल कीजिए।

” काले-काले मोती जैसी

छोटी सी पर गोल हूँ

बारीक पिसी या दरदरी

मैं तीखे स्वाद वाली हूँ

मीठे और नमकीन में

दोनों में डाली जाती हूँ

सोचो – सोचो कौन हूँ मैं

जल्दी बोलो कौन हूँ मैं ?”

इसका हल _____ है।

A. काली मिर्च
B. इलायची
C. सरसों
D. लौंग

निम्नलिखित में से कौन-सा एक अपनी मादा को उसकी गंध से कई किलोमीटर दूर से ही पहचान (ढूँढ़) लेता है?
A. बाज
B. रेशमकीट
C. मच्छर
D. तितली

निम्नलिखित में से उस शहर को चुनिए जहाँ के अधिकांश लोग इलायची और बादाम डाला हुआ गर्म कहवा पीना पसन्द करते हैं।
A. शिलाँग
B. मैसूर
C. हैदराबाद
D. श्रीनगर

किसी व्यक्ति ने किसी राज्य के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और वहाँ जिस प्रकार के घरों में लोग रहते हैं उनकी संरचनाओं के बारे में निम्नलिखित विवरण दिया।

“अधिक वर्षा होने के कारण यहाँ के घर जमीन से लगभग 3 मीटर से 3.5 मीटर (10-12 फीट) ऊँचाई पर मजबूत बाँस के खम्भों पर बने हैं। लोग घर में प्रवेश करने के लिए सीढ़ी का प्रयोग करते हैं और रात के समय सीढ़ी हटा देते हैं। ये घर अंदर से भी लकड़ी के बने हैं और इनकी छतें ढालू होती हैं।

यह राज्य _____ है।

A. हिमाचल प्रदेश
B. मिजोरम
C. झारखण्ड
D. असम

दिल्ली की टूरिस्ट गाइड में एक मानचित्र दिया गया है। इस मानचित्र के एक कोने पर लिखा है। पैमाना 1 सेंटीमीटर = 990 मीटर

यदि इस मानचित्र पर किन्हीं दो स्थानों के बीच की दूरी 21.2 सेंटीमीटर मापी गई है, तो इन दो स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी (निकटतम) _____ है।

A. 22 किलोमीटर
B. 21 किलोमीटर
C. 20 किलोमीटर
D. 19 किलोमीटर

निम्नलिखित में से मच्छरों द्वारा फैलने / होने वाले दो रोगों के युग्म (जोड़े) को चुनिए।
A. मलेरिया और टाइफॉइड
B. चिकनगुनिया और डेंगू
C. हैजा और टाइफॉइड
D. डेंगू और हैजा

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part71

निम्नलिखित में से पक्षियों का वह युगल (जोड़ा) चुनिए जिनकी उत्कृष्ट श्रेष्ठ होती है और हमारी तुलना में चार गुनी दूरी की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकते हैं।
A. कौआ और चील
B. बाज और गिद्ध
C. शकरखोरा (सनबर्ड) और बाज
D. कौआ और गिद्ध

वह राज्य, जहाँ ‘तोरांग’ का अर्थ जंगल है, कौन-सा है?
A. मिज़ोरम
B. झारखंड
C. अरुणाचल प्रदेश
D. छत्तीसगढ़

किसी छात्र का घर X और उसका विद्यालय Y पर है तथा X और Y के बीच कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः, विद्यालय पहुँचने के लिए वह छात्र पहले A पर जाता है जो X के ठीक दक्षिण में 60 मीटर की दूरी पर है, फिर वह B पर जाता है जो A के ठीक पूर्व में 60 मीटर की दूरी पर है, फिर वह C पर जाता है जो B के ठीक दक्षिण में 50 मीटर की दूरी पर है और अंत में वह अपने विद्यालय पहुँचता है जो C के ठीक पूर्व में 60 मीटर की दूरी पर है। विद्यालय के सापेक्ष उसके घर की सही दिशा क्या है?
A. दक्षिण-पूर्व
B. दक्षिण-पश्चिम
C. उत्तर-पूर्व
D. उत्तर-पश्चिम

एक ट्रेन भिवण्डी रोड रेलवे स्टेशन से 22 नवंबर , 2022 को 20:30 बजे चलकर 24 नवंबर, 2022 को 03:00 बजे नगरकोइल रेलवे स्टेशन पहुँची। यदि ट्रेन ने इन दोनों रेलवे स्टेशनों के बीच 1877 किलोमीटर की दूरी तय करी, तो ट्रेन की औसत चाल (निकटतम) ____ है
A. 58 किलोमीटर / घंटा
B. 59 किलोमीटर / घंटा
C. 60 किलोमीटर / घंटा
D. 62 किलोमीटर / घंटा

निम्नलिखित में से कौनसे मध्य प्रदेश के तीन क्षेत्रीय राज्य हैं?
A. गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र
B. उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़
C. महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखण्ड
D. गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा

राज्यों का वह एक समूह चुनिए जिनके समुद्रतट अरब सागर पर हैं
A. तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश
B. केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र
C. गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा
D. गुजरात, केरल, तेलंगाना

निम्नलिखित में से वह युगल चुनिए जो हमारे देश के एक राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश से मिलकर बना है।
A. लक्षद्वीप और पुडुचेरी
B. चंडीगढ़ और दिल्ली
C. नागालैंड और लद्दाख
D. मणिपुर और मेघालय

रमा अवधान, स्मरणशक्ति, समस्या समाधान और योजना बनाने का उल्लेख कर रही थी। वह संकेन्द्रित थी –
A. समसमूह दबाव पर
B. सामाजिक कौशलों पर
C. सहयोगी कौशलों पर
D. संज्ञान पर

ई.वी.एस. के शिक्षक ने बच्चों को वृक्षों की गिरी हुई पत्तियों को आकार, आमाप, बनावट इत्यादि के आधार पर समूहों में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। शिक्षक का उद्देश्य है –
A. पत्तियों के विषय में उनकी समझ में वृद्धि
B. अवलोकन और वर्गीकरण कौशलों में वृद्धि
C. पत्तियों के ज्ञान में वृद्धि
D. उससे अध्यापन में आमोद-प्रमोद तत्त्व की वृद्धि

छात्रों में पर्यावरण दृष्टिकोण व पर्यावरण ज्ञान की जागरूकता लाने के लिए एक पर्यावरण अध्ययन का शिक्षक क्या कर सकता है?

(a) शिक्षक उनसे घरेलू वस्तुओं को बनाने में प्रयोग होने वाले जैविक व भौतिक संसाधनों की सीमित उपलब्धता को बताएगा।

(b) शिक्षक अपने आस-पास उपस्थित वनस्पति व पशुओं पर मानव व्यवहार के प्रभाव को बताएगा।

(c) शिक्षक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डॉक्यूमेंटरी फिल्में दिखाएगा।

(d) शिक्षक औद्योगीकरण के लिए वन उन्मूलन के महत्त्व को समझाएगा।

A. A, B और D
B. A, B और C
C. B, C और D
D. A, C और D

क्रियाकलाप-आधारित अधिगम के अभ्यास में निहित निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए-

(a) क्रियाकलाप का संपादन

(b) पुनरावृत्ति करना

(c) योजना बनाना

(d) प्रक्रिया पर विचार / चिंतन करना

सही विकल्प चुनिए :

A. C-A-D-B
B. A-B-C-D
C. C-A-B-D
D. D-C-A-B

निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति पर्यावरण अध्ययन की एकीकृत प्रकृति को दर्शाती है?
A. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा की अवधारणाओं से अंतर्दृष्टि विकसित करना
B. किसी पर्यावरणविद् को भाषण के लिए कक्षा में आमंत्रित करना
C. विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के अलग-अलग शिक्षकों को भाषण के लिए आमंत्रित करना
D. विज्ञान व सामाजिक विज्ञान की अलग-अलग पाठ-योजना बनाना

निम्नलिखित में से, पर्यावरण अध्ययन पुस्तक में पहेलियों को सम्मिलित करने के उद्देश्य को पहचानिए।
A. छात्रों के मन को भ्रमित करना
B. छात्रों को खेल खिलाना
C. छात्रों के मन को भ्रमित करना और स्वयं आनंदित होना
D. छात्रों में तार्किक क्षमता विकसित करना

रीमा ने अपने विद्यार्थियों को, देश के विभिन्न भागों में मनाए गए विभिन्न ‘त्योहारों’ के उत्सवों पर जानकारी एकत्र करने का नियत कार्य दिया और उन्हें कक्षा में प्रदर्शित करने के लिए कहा। इस क्रियाकलाप का उद्देश्य है –
A. देश के सर्वाधिक लोकप्रिय त्योहारों के विषय में जाना जाए।
B. हमारे देश में संस्कृति की विविधता के विषय में विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाया जाए
C. हमारे देश में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों का एक रिकॉर्ड बनाया जाए
D. विभिन्न त्योहारों को उत्सव रूप में मनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करना

आदित्य, एक ई.वी.एस. शिक्षक अपने छात्रों के साथ बैठे और उन्होंने चिकनी मिट्टी से कई चीजें बनानी सीखीं। एक छात्रा, जो अन्य छात्रों के साथ फर्श पर नहीं बैठ सकती थी, वह कुर्सी पर बैठी और उसने आदित्य और उसके सहपाठियों से चिकनी मिट्टी से विभिन्न वस्तुएँ बनानी सीखीं। इस क्रियाकलाप के दौरान, आदित्य ने बच्चों से बातें की और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित किया। उसने छात्रों को चिकनी मिट्टी का उपयोग करके अपनी पसंद का दृश्य बनाने के लिए कहा। प्रत्येक समूह ने एक भिन्न विचार प्रस्तुत किया एवं एक भिन्न दृश्य बनाया। इसके द्वारा उसने अवसर प्रदान किया –

(A) छात्रों को उनकी प्रतिभा प्रदर्शित करने का

(B) जिससे कि वह अपनी क्षमता को बेहतर कर सके

(C) छात्रों के मन प्रतिद्वन्द्विता बैठाना

A. B और C
B. A, B और C
C. A और C
D. A और B

यदि आपको ई.वी.एस. में कोई विषय पढ़ाना कठिन लगे तब एक शिक्षक के रूप में आप क्या करेंगे?
A. मुख्य बिंदुओं की पुनरावृत्ति करेंगे
B. छात्रों से प्रश्न करेंगे
C. उसे पढ़िए और पढ़ाइए
D. समूह-शिक्षण रणनीति का उपयोग करेंगे

आरती के विद्यालय में ई.वी.एस. की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आपके अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य है?
A. छात्रों और माता-पिता को संतुष्ट करना
B. छात्रों में रचनात्मक प्रवृत्ति को निर्दिष्ट करना
C. प्रधानाध्यापक और सहकर्मियों को प्रसन्न करना
D. छात्रों को भावी पेशों के विकल्पों के लिए प्रशिक्षण देना

EVS में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया __________ पर निर्भर नहीं करती है। 
A. विद्यालय के दर्शनशास्त्र पर
B. संसाधनों की उपलब्धता पर
C. बच्चों की आवश्यकताओं पर
D. बच्चों का पूर्व अधिगम अनुभवों पर

EVS का शिक्षण अधिक प्रभावी होगा यदि शिक्षक
A. विभिन्न अर्थपूर्ण और संदर्भित क्रियाकलापों का संचालन करें।
B. का अपने विषय पर अधिकार हो।
C. विषय समाप्त करने के पश्चात् गृहकार्य नियत कार्य दें।
D. विषय के प्रारंभ में विद्यार्थियों को उद्देश्य बता दें।

ई.वी.एस. के शिक्षण को प्रक्रिया कौशलों को प्रोत्साहित करना चाहिए जो जाँच – आधारित हाथ से करने वाले, अधिगम की घटनाएँ हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कौशल नहीं है?
A. नियत करना
B. प्रेक्षण करना
C. पूर्वानुमान लगाना
D. निष्कर्ष निकालना

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार, पर्यावरण अध्ययन को एक विषय के तौर पर किस कक्षा समूह में स्थान दिया गया है?
A. कक्षा II और III
B. कक्षा III, IV और V
C. कक्षा VI से VIII
D. कक्षा IX और X

प्राकृतिक संसाधनों की सीमित उपलब्धि को आप एक पर्यावरण अध्ययन शिक्षक होने के नाते अपने विद्यार्थियों को कैसे समझाएँगे?
A. प्राकृतिक संसाधनों पर एक अच्छी-सी पाठ्यपुस्तक के माध्यम से
B. प्राकृतिक संसाधनों का एक अच्छा व्याख्यान देकर
C. किसी पर्यावरण विशेषज्ञ द्वारा भाषण के माध्यम से
D. कक्षा में बच्चों को कोयले का टुकड़ा दिखाकर, उसकी भविष्य में उपलब्धता एवं उपयोग सम्बन्धी चर्चा करके

Leave a Comment

error: