वह कौन सी अवस्था है जिसमें बच्चे परिवार से स्वायत्तता स्थापित करते हैं और अपने व्यक्तिगत मूल्यों एवं लक्ष्यों को परिभाषित करते हुए अपनी खुद की एक पहचान का निर्माण करते हैं?
A. प्रारंभिक बाल्यावस्था
B. मध्य बाल्यावस्था
C. उत्तर बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था
अभिकथन (A) : शारीरिक विकास के संदर्भ में बच्चों के विकास को समझने के लिए यह ज़रूरी है कि बजाए एक विशिष्ट उम्र को देखने के, विकास के ‘सीमा क्षेत्र’ को देखा जाए।
तर्क (R) : बच्चों की वृद्धि व विकास में व्यक्तिगत भिन्नताएँ होती हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेंकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित में से कौन सा विकास का सिद्धान्त नहीं हैं?
A. विकास एक क्रमानुसार होने वाली प्रक्रिया है।
B. विकास की कोई विशिष्ट दिशा नहीं होती है।
C. विकास कुछ हद तक पूर्वानुमानित है।
D. विकास आनुवंशिकता और पर्यावरण कारकों की पारस्परिक अंतःक्रिया का परिणाम है।
जीन पियाजे के अनुसार, किस चरण में बच्चे केन्द्रियता की सीमाओं से उभरकर तार्किक चिंतन कर पाते हैं?
A. संवेदी गामक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. अमूर्त संक्रियात्मक
कथन (A) : पाँच साल का रमेश तर्क करता है कि एक चौड़े गिलास से एक लम्बे गिलास में डाला गया पानी मात्रा में अधिक हो गया है।
तर्क (R) : मूर्त संक्रियात्मक अवस्था में बच्चे समस्याओं को व्यवस्थित और तार्किक तरीके से हल नहीं कर पाते हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता हैं।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता हैं।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
कोहलबर्ग के सिद्धान्त में नैमित्तिक सापेक्षता अभिविन्यास, के चरण की क्या विशेषता हैं?
A. व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करना।
B. नियमों को निश्चित और निरपेक्ष रूप में देखना।
C. दूसरों के अनुमोदन को बनाए रखना।
D. अमूर्त सार्वभौमिक सिद्धान्त जो सभी मानवता के लिए मान्य हैं।
लेव वायगोत्स्की के अनुसार वह प्रक्रिया जिसमें दो भागीदार जो एक कार्य को अलग समझ से शुरू करके बाद में एक साझी समझ पर पहुँचते है, क्या कहलाती है?
A. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
B. अंतर्विषयकता
C. अनुकूलन
D. खोज विधि
लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्तों के अनुसार, भाषाः
A. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
B. बच्चों की संज्ञानात्मक क्षमताओं में बाधा डालती है।
C. बच्चों के संवेगात्मक विकास को नियमित करने में बेहद प्रभावकारी होता है।
D. की बच्चों के विकास में कोई भूमिका नहीं है।
किस प्रकार की कक्षा में शिक्षक अपनी शिक्षा पद्धति और आकलन विधियों को अलग-अलग शिक्षार्थियों की जरूरतों के अनूकूल अपनाता है?
A. व्यवहारवादी
B. शिक्षक केन्द्रित
C. प्रगतिशील
D. परीक्षा केन्द्रित
कथन (A) : प्रतिभाशाली बच्चे की पहचान के लिए बुद्धि परीक्षण ही एकमात्र पैमाना नहीं है।
तर्क (R) : हर प्रतिभाशाली बच्चा विभिन्न क्षमताओं, व्यक्तित्वों और विशेषताओं को प्रस्तुत करता है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
छोटे बच्चे खेलते समय अक्सर खुद से बात करते है। लेव वायगोत्स्की के अनुसार यह __________ का उदाहरण है तथा शिक्षकों को इसे __________ चाहिए।
A. निजी वाक, हतोत्साहित करना
B. निजी वाक, बढ़ावा देना
C. आत्मकेन्द्रित भाषा, हतोत्साहित करना
D. आत्मकेन्द्रित भाषा, बढ़ावा देना
गुलाबी रंग को लड़कियों व नीले रंग को लड़कों से जोड़ कर देखना __________ का उदारहण है।
A. लैंगिक समता
B. लैंगिक समानता
C. लैंगिक रूढ़िवादिता
D. लैंगिक सशक्तता
कथन (A) : शिक्षकों को अपनी कक्षा में ऐसा सांस्कृतिक वातावरण बनाना चाहिए जिसमें वह अपनी मान्यता कि सभी बच्चों में सीखने की क्षमता है – दर्शा पाएँ।
तर्क (R) : शिक्षकों की बच्चों के क्षमताओं के बारे में मान्यताएँ व बच्चों से उनकी अपेक्षाएँ सीखने को बेहद प्रभावित करती हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्न में से सतत व समग्र मूल्यांकन को लागू करने का प्रभावी तरीका कौन सा है?
A. विभिन्न रणनीतियों का प्रयोग करते हुए बच्चों का समय-समय पर मूल्यांकन करना।
B. साल के शुरू व अंत में मूल्यांकन करना।
C. सभी विद्यार्थियों का मूल्यांकन वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा देकर करना।
D. मूल्यांकन के लिए मानकीकृत परीक्षाओं का इस्तेमाल करना।
निम्नलिखित में कौन सा प्रश्न महज प्रत्यास्मरण को नही अपितु आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देता है?
A. टेलीफोन का अविष्कार किस वर्ष में हुआ था?
B. भारत में कितने राज्य हैं?
C. भारत का प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?
D. जेंडर रूढ़िवादिता को चुनौती देने के लिए क्या विभिन्न तरीके हो सकते हैं?
एक समावेशी कक्षा के संदर्भ में कौन सा कथन सही हैं?
A. विद्यालयी पाठ्यचर्चा तथा अन्य गतिविधियों में लड़कियों व अन्य वंचित समूह के बच्चों सहभागिता को प्रतिबंधित रखा जाता है।
B. समावेशन से ‘अन्य’ बच्चों की शिक्षा में बाधा व रूकावट आती है। जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ता है।
C. समावेशन के दौरान सभी बच्चों को उनकी पृष्ठभूमि व क्षमताओं में विभिन्नता होते हुए भी विद्यालय में संबोधित किया जाता है।
D. समावेशन केवल ‘विकलांगता से जूझते’ बच्चों से संबंधित ही होता है क्यों कि समावेशन से केवल वो ही लाभान्वित होते है।
एक शिक्षिका वंचित समूह से आने वाले बच्चों का सफलतापूर्वक समायोजन किस तरह कर सकती हैं?
A. उनके लिए अलग संकाय बनाकर
B. उनके लिए घर पर ट्यूशन लेना अनिवार्य करके
C. उनके सामाजिक व सांस्कृतिक परिवेश की उपेक्षा करके
D. उनमें अपनेपन की भावना पैदा करके व उनका आत्मविश्वास बढ़ाकर
निम्न में से कौन-से कक्षाकक्षीय प्रावधान एक विद्यार्थी जिसकी दृष्टि कम है, के अनुसार उपयुक्त समायोजन हैं?
(i) प्रकाश के साथ आवर्धक लेंस का प्रावधान करना।
(ii) ब्लैकबोर्ड के कार्य को मौखिक व्याख्यान द्वारा परिशिष्ट करना।
(iii) बहुत से दृश्यिक प्रस्तुतीकरण देना।
(iv) काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना।
A. (ii), (iii)
B. (i), (iv)
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iv)
शिक्षक बच्चों को रचनात्मक रूप में सोचने के लिए कैसे प्रोत्साहित कर सकते हैं?
A. उन्हें किसी समस्या को हल करने के लिए विभिन्न तरीकों के बारे में सोचने के लिए कहकर
B. उन्हें उत्तर रटने के लिए कहकर
C. प्रत्यास्मरण पर आधारित प्रश्न पूछकर
D. बहुविकल्पीय प्रश्न देकर
एक समावेशी कक्षा में कौन सा शिक्षाशास्त्र विद्यार्थियों के सीखने में बाधक होगा?
A. सहयोगात्मक अधिगम
B. परवाह व समानुभूति पर आधारित कक्षा संस्कृति
C. मानकीकृत निर्देश
D. उचित समायोजन
प्रभावशाली शिक्षण कब होता है?
A. जब व्यक्तिगत विभिन्नताओं को अनदेखा व खारिज किया जाए।
B. जब संप्रत्ययों को अमूर्त बनाकर व अंसंदर्भित तरीके से पढ़ाया जाए।
C. जब कक्षा का वातावरण भय और तनाव पर आधारित हो।
D. जब सीखने में संवेगों के इस्तेमाल को स्वीकार व संबोधित किया जाए।
जब शिक्षक ‘के. डब्ल्यू एल’ नीति, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न सोच के लिए प्रेरित किया जाता है – वह क्या जानते हैं जब जानना चाहते हैं तथा उन्होंने विषय के अंत में क्या सीखा, अपनाते हैं तब वह किन कौशलों को बढ़ावा दे रहे हैं?
A. अधिसंज्ञान
B. याद रखना व प्रत्यास्मरण
C. अनुकरण
D. अनुबंधन
निम्नलिखित में से कौन-सी पद्धति शिक्षक केन्द्रित है?
A. सहयोगात्मक शिक्षा
B. व्याख्यान
C. अवधारणात्मक मानचित्रण
D. प्रयोगों का संचालन
निम्नलिखित में से कौन समस्या समाधान में बाधा डालता है?
A. समस्या समाधान में शामिल चरणों के बारे में बोलकर सोचना
B. सुलझाए हुए उदाहरणों पर चिंतन करना
C. समस्या का प्रतिनिधित्व करने के एक तरीके पर अटक जाना
D. साथियों के साथ विचार-मंथन और चर्चा
स्वयं को एक ज्ञाता के रूप में समझने की क्षमता क्या कहलाती है?
A. अनुकूलन
B. अधिसंज्ञान
C. नियमन
D. अनुकरण
छात्रों में अपनी सोच में वैचारिक परिवर्तन करने में सक्षम बनाने के लिए एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. व्याख्यान प्रणाली से स्पष्टीकरण करना चाहिए।
B. छात्रों के साथ चर्चा करना और उदाहरण और गैर-उदाहरण पेश करने चाहिए।
C. बच्चों को उनकी सोच बदलने के लिए पुरस्कार प्रदान करने चाहिए।
D. बच्चों को खुद से सोचने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए और उन्हें सिर्फ शिक्षक की बात सुनने और उसका पालन करने के लिए कहना चाहिए।
निपुणता-उन्मुख शिक्षार्थियों की विशेषता है कि उनमें विफलता का ___________ डर और क्षमता का ___________ दृष्टिकोण होता है।
A. कम; वृद्धिशील
B. कम; स्थिर
C. उच्च; वृद्धिशील
D. उच्च; स्थिर
एक शिक्षक विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है जिसमें भारत के विभिन्न त्यौहार तथा परंपराओं को प्रदर्शित किया जाता है। कार्यक्रम आयोजन के क्या उद्देश्य होने चाहिए?
(A) सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देना।
(B) विविधता के प्रति सम्मान विकसित करना।
(C) सृजनात्मक को बढ़ावा देना।
(D) रूढ़िवादिता को बढ़ावा देना।
A. (i), (ii), (iii)
B. (ii), (iii), (iv)
C. (i), (ii), (iv)
D. (iii), (iv), (i)
एक शिक्षक में निम्नलिखित में से कौन-से गुण होने चाहिए:
(i) तदानुभूति
(ii) देखभाल
(iii) प्रामाणिकता
(iv) असहिष्णुता
A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv)
बच्चों को आंतरिक रूप में प्रेरित करने का एक प्रभावी तरीका है:
A. पुरस्कार प्रदान करना।
B. दण्ड देना।
C. सीखने का ऐसा माहौल बनाए जो अपनेपन और स्वायत्तता की भावना को बढ़ावा देता है।
D. सूचना के पूर्ण अनुपालन और निष्क्रिय ग्रहण को प्रोत्साहित करना।
महाजनपदों के राजाओं (शासकों) ने नियमित रूप से कर वसूले। निम्नलिखित में से कौन-से कर के स्रोत थे।
(a) फसलों पर कर
(b) शिल्पकारों पर कर
(c) व्यापारियों पर कर
(d) तीर्थयात्रियों पर कर
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (a), (b) और (c)
B. (a), (b) और (d)
C. (a) और (b)
D. (a) और (d)
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा उपयुक्त विकल्प चुनें:
कथन-I : सम्राटों को राजाओं की तुलना में ज्यादा संसाधनों की आवश्यकता होती थी।
कथन-II : सम्राटों के पास बड़ी संख्या में कर इकट्ठा करने वाले अधिकारी होते थे।
A. I सही है परन्तु II गलत है।
B. I गलत है परन्तु II सही है।
C. I और II दोनों सही है तथा I, II की व्याख्या है।
D. I और II दोनों सही हैं परन्तु I, II की व्याख्या नहीं है।
निम्नलिखित में से कौन सा दिल्ली सल्तनत का भाग नहीं है?
A. राजपूत वंश
B. मंगोल
C. प्रारंभिक तुर्की शासक
D. सैय्यद वंश
निम्नलिखित में से कौन सा बारहवीं शताब्दी में प्रौद्योगिकी एवं शैली संबंधी दिखाई पड़ने वाला परिवर्तन था ?
A. चापाकार एवं चूना पत्थर सीमेन्ट का प्रयोग
B. अनुप्रस्थ टोडा निर्माण एवं चूना पत्थर सीमेन्ट का प्रयोग
C. अनुप्रस्थ टोडा निर्माण एवं चापाकार
D. चापाकार, अनुप्रस्थ टोडा निर्माण एवं चूना पत्थर सीमेंट का प्रयोग
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा उपयुक्त विकल्प चुनें।
कथन-I : बारहवी शताब्दीं के अभिलेख संकेत करते हैं कि वर्ण की बजाय जाति, समाज के संगठन का आधार बनीं।
कथन-II : ‘एकता’ के विचार को प्रोत्साहित करने के लिए, कई जनजातियों एवं विशेषज्ञता प्राप्त शिल्पकारों को जातियों का दर्जा दे दिया गया।
A. कथन I गलत है परन्तु II सही है।
B. कथन I सही है परन्तु II गलत है।
C. कथन I और II दोंनों सही हैं परन्तु II, I की सही व्याख्या नहीं है।
D. कथन I और II दोंनों सही है तथा II, I की सही व्याख्या है।
नीचे दिये गये कथनों पर विचार करें तथा उपयुक्त विकल्प चुनें।
कथन-I : ईस्ट इण्डिया कम्पनी के कुछ नियम सिपाहियों की धार्मिक भावनाओं और आस्थाओं को ठेस पहुँचाते थे।
कथन-II : 1824 में सिपाहियों ने समुद्र के रास्ते बर्मा जाने से मना कर दिया परन्तु ज़मीन के रास्ते जाने का प्रस्ताव दिया।
A. कथन I सही है परन्तु II गलत है।
B. I और II दोनों सही हैं परन्तु II, I का उदारहण नहीं है।
C. कथन I गलत है परन्तु II सही है।
D. I और II दोनों सही हैं तथा II, I का उदाहरण है।
जनजातियों का उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों के साथ सुमेल कीजिए:
|
सूची – A |
सूची – B |
||
|
A. |
खोखर |
i. |
मुल्तान |
|
B. |
लंगाह |
ii. |
पश्चिमी हिमालय |
|
C. |
बलोच |
iii. |
पंजाब |
|
D. |
गद्दी |
iv. |
भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में |
A. A – iii, B – i, C – iv, D – ii
B. A – i, B – iii, C – iv, D – ii
C. A – iii, B – iv, C – ii, D – i
D. A – i, B – ii, C – iii, D – iv
ब्रिटिश शासन की आदिवासी मामलों पर भूमिका के संदर्भ में कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:
कथन (A) : ब्रिटिश शासन के तहत आदिवासी मुखियाओं के कार्यों और ताकत में बहुत परिवर्तन आया।
कथन (B) : आदिवासी मुखियाओं को कई गाँवों पर ज़मीनों का मालिकाना मिला और साथ में ज़मीन को किराये पर देने का अधिकार मिला।
A. A सही है और B गलत है।
B. B सही है और A गलत है।
C. A और B दोनों सही हैं।
D. A और B दोनों गलत है।
निम्नलिखित संस्थाओं का उनके द्वारा किए गए कार्यों के साथ मिलान कीजिए तथा सही विकल्प चुनें:
|
सूची – A |
सूची – B |
||
|
A. |
ब्रह्म समाज |
i. |
सोच व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की माँग |
|
B. |
डेरोज़ियों एवं यंग बंगाल |
ii. |
समाज सेवा द्वारा मुक्ति |
|
C. |
वेद समाज |
iii. |
मूर्ति-पूजा और बलि का निषेध |
|
D. |
रामकृष्ण मिशन |
iv. |
जातीय भेदभाव की समाप्ति |
A. A – iii, B – i, C – iv, D – ii
B. A – i, B – iv, C – ii, D – iii
C. A – iv, B – ii, C – iii, D – i
D. A – ii, B – iii, C – i, D – iv
परमहंस मंडली का गठन __________ के उन्मूलन के लिए हुआ था।
A. सती प्रथा
B. प्रतिष्ठा के लिए हत्या
C. बाल-विवाह
D. जाति व्यवस्था
श्री नारायण गुरू ने जाति समानता को सिखाया मुख्यतः
(A) जातियों के निर्दिष्ट कार्यों से बाहर काम के अवसरों की माँग करके।
(B) इस विचार को प्रोत्साहित करने के लिए कि सभी मानव एक ही जाति से हैं।
(C) पश्चिमी शिक्षा के माध्यम से लोगों के सामाजिक स्तर को बेहतर करना।
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. केवल (C)
D. (A), (B) और (C)
निम्नलिखित स्तंभ का मिलान कीजिए तथा सही विकल्प का चयन करें:
|
सूची – A |
सूची – B |
||
|
A. |
रॉलट सत्याग्रह |
i. |
1921 |
|
B. |
पूर्ण स्वराज की माँग |
ii. |
1930 |
|
C. |
दांडी यात्रा |
iii. |
1919 |
|
D. |
असहयोग आंदोलन |
iv. |
1929 |
A. A – i, B – iii, C – ii, D – iv
B. A – ii, B – i, C – iv, D – iii
C. A – iv, B – ii, C – i, D – iii
D. A – iii, B – iv, C – ii, D – i
निम्नलिखित में से कौन से कानून द्वारा ब्रिटिशों ने भारतीयों की ‘प्रांतीय स्वायत्तता’ दी ?
A. मार्ले-मिंटो सुधार, 1909
B. रॉलट कानून, 1919
C. भारत शासन अधिनियम, 1935
D. भारत शासन अधिनियम, 1947
दो कथनों (A) और (B) पर विचार कीजिए:
कथन (A) : स्वतंत्रता के पश्चात भी अंग्रेजी भाषा प्रयोग में रही क्योंकि राज्यों के मध्य प्रशासनिक लेन-देन एवं संप्रेषण सरल होंगे।
कथन (B) : राजभाषा के रूप में अंग्रेजी को स्वतंत्रता पश्चात निर्विरोध स्वीकार कर लिया गया।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A) सही है और (B) भी सही है।
B. (A) गलत है और (B) सही है।
C. (A) गलत है और (B) भी गलत है।
D. (A) सही है परन्तु (B) गलत है।
सौरमंडल में जैसे-जैसे हम सूर्य से दूर होते जाते है:
A. ग्रहों द्वारा सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमण करने का समय बढ़ता जाता है।
B. ग्रहों द्वारा सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमण करने के समय घटता जाता हैं।
C. ग्रहों द्वारा अपने अक्ष पर एक घूर्णन करने का समय बढ़ता जाता है।
D. ग्रहों द्वारा अपने अक्ष पर एक घूर्णन करने का समय समान रहता है।
किस देशांतर को भारत के लिए मानक याम्योत्तर माना गया है?
A. 82°30 पश्चिम
B. 82°30 पूर्व
C. 81°30 पश्चिम
D. 81°30 पूर्व
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन एंडीज़ पर्वत और ग्रेट डिवाइडिंग रेंज से संबंधित है ?
A. विषुवत रेखा इन दोनों क्षेत्रों से होकर गुजरती है।
B. मकर रेखा इन दोनों क्षेत्रों से होकर गुजरती है।
C. दोनों एक ही समय-क्षेत्र में अवस्थित हैं।
D. दोनों महाद्वीप के पूर्वी भाग में अवस्थित हैं।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(A) ग्लोब किसी एक देश के बारे में मानचित्रों की अपेक्षा ज्यादा जानकारी देती हैं।
(B) बड़े क्षेत्र वाले भागों जैसे महाद्वीपों या देशों को छोटे पैमाने वाले मानचित्र पर दर्शाया जाता है।
(C) मानचित्र पर पठारों को दर्शाने के लिए केवल लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) और (B)
D. (B) और (C)
जैवमंडल में सभी जीवित जीव-जन्तुः
A. एक दूसरे से परस्पर संबंधित हैं, पर निर्भर नहीं हैं।
B. एक दूसरे पर परस्पर निर्भर हैं, पर संबंधित नहीं हैं।
C. न तो एक दूसरे से परस्पर संबंधित हैं, न ही निर्भर हैं।
D. एक दूसरे से परस्पर संबंधित हैं और निर्भर भी हैं।
भारतीय उप-महाद्वीप में जिन पशुओं का उपचार डिक्लोफिनैक (एक पीड़ानाशी दवाई) से किया जाता था, उनके अपमार्जन उपरांत गिद्ध गुर्दे की विफलता से मर रहे थे। उनको बचाने के लिए कौन से कदम प्रासंगिक हैं?
(A) डिक्लोफिनैक के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाना।
(B) पशुओं के लिए डिक्लोफिनैक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना।
(C) गिद्धों के दूसरे महाद्वीपों की ओर प्रवासन को बढ़ावा देना।
(D) गिद्धों की खान-पान की आदतों को बदलने का प्रयास करना।
(E) आरक्षित स्थानों पर गिद्ध के प्रजनन का प्रयास करना।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (C)
B. (B) और (E)
C. (A), (C), (D) और (E)
D. (B), (C), (D) और (E)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन (A) : सौर ऊर्जा को एक महत्वपूर्ण नवीकरणीय संसाधन माना जाता है।
कथन (B) : अति प्रयोग और प्रदूषण किसी भी नवीकरणीय संसाधन को प्रभावित नहीं करते हैं।
सही विकल्प चुनिए:
A. A और B दोनों सही हैं और B, A की सही व्याख्या करता है।
B. A और B दोनों सही हैं लेकिन B, A की सही व्याख्या नहीं है।
C. A सहीं है लेकिन B गलत है।
D. A और B दोनों गलत है।
गल्फ स्ट्रीम _________________ उदाहरण हैं।
A. गर्म जलधाराओं का
B. ठंडी जल धाराओं का
C. लहर
D. पवनों का
पवनों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) विषुवतीय निम्न वायुदाब पेटी को डोलड्रम भी कहा जाता है।
(B) अश्व अंक्षाश उच्च दाब वाले क्षेत्र है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
D. ना तो (A) सही है और ना ही (B) सही है।
ऋतु-प्रवास हेतु लोग अक्सर ________ रहते थे।
A. शहरों में
B. स्थाई बस्तियों में
C. अस्थायी बस्तियों में
D. खुले में बिना किसी आश्रय के
अगर किसी शैल में तॉबा मौजूद हैं, तो उस शैल का रंग क्या होगा?
A. लाल
B. हरा
C. नीला
D. भूरा
क्या उपाय किया जाना चाहिए जिससे निकट भविष्य में संभावित संसाधन का उपयोग किया जा सके?
A. संसाधन से जुड़ी हुई प्रौद्योगिकी के स्तर को बढ़ाकर
B. उस संसाधन के इस्तेमाल को लेकर नीति बनाकर
C. समाज में जागरूकता फैलाकर
D. प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण को कम करके
नीचे दिये गए कथन (A) और कारण (R) पर विचार कीजिए।
कथन (A) : सूती वस्त्र उद्योग और जूट आधारित उद्योगो में कुछ समान लक्षण मौजूद है जिसकी वजह से इन्हें ‘सनराइज उद्योग’ के रूप में जाना जाता है।
कारण (R) : सनराइज उद्योग में सूर्य के किरणों की तीव्रता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
सही विकल्प चुनिए:
A. A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या करता है।
B. A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
C. A सही है लेकिन R गलत है।
D. A और R दोनों गलत है।
भारतीय राष्ट्रगान मूल रूप से ______ द्वारा बंगाली में रचा गया था।
A. रवीन्द्र नाथ टैगोर
B. बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय
C. सरोजनी नायडू
D. सुभाष चन्द्र बोस
निम्नलिखित में से कौन विविधता का उदाहरण है परंतु भेदभाव का नहीं?
A. एक अपार्टमेंट में सभी परिवार होली मनाते हैं।
B. एक स्कूल में कुछ बच्चे कुर्सियों पर बैठती हैं और कुछ को जमीन पर बिठाया जाता है।
C. एक बाजार में कुछ विक्रेता मछली बेचते हैं तो कुछ फल।
D. एक सड़क पर सभी घर सफेद रंग से रंगे हुए हैं।
एक राज्य के मुख्य मंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
A. भारत के राष्ट्रपति
B. विधानसभसा के अध्यक्ष
C. भारत के उपराष्ट्रपति
D. राज्य के राज्यपाल
निम्नलिखित में से कौन सा कथन भारत में नगर प्रशासन के संबंध में सही नहीं है ?
A. नगर निगम शहरों में स्कूल एवं अस्पतालों का प्रबंधन करते हैं।
B. बड़े शहरों में नगर परिषदें होती है।
C. नगर निगम संपत्ति कर की उगाही करते है।
D. निगम पार्षद एक चुना हुआ सदस्य होता है।
निम्नलिखित में से कौन स्वरोजगार में संलग्न हैं?
A. एक कपड़े के कारखाने में काम करने वाला श्रमिक
B. एक सौन्दर्य प्रसाधन ब्रांड की विक्रेता
C. एक रिक्शा चलाने वाला
D. एक कॉल सेन्टर का कर्मचारी
राजीव के पास 15 एकड़ उपजाऊ भूमि है। उसे एक लाख रुपये का ऋण बीज खरीदने के लिए सरकार बैंक से मिला। वह संभवतः किस परिवार से है ?
A. दुकानदार
B. छोटे किसान
C. खेत मजदूर
D. बड़े किसान
निम्नलिखित में से किस वर्ग के लिए संसद में आरक्षण की माँग लम्बे समय से चलती आ रही है?
A. अनुसूचित जातियाँ
B. अनुसूचित जनजातियाँ
C. एंग्लो-इंडियन समुदाय
D. महिलाएँ
‘आमार जीबोन’ एक _________ के अनुभवों को बयान करने वाली एक आत्मकथा है।
A. आध्यात्मिक गुरु
B. गृह सेवक
C. गृहिणी
D. दलित
उच्चतम न्यायालय ने किस मौलिक अधिकार का विस्तार करते हुए, जीविका के अधिकार को उसका एक अंग बताया है?
A. स्वतंत्रता का अधिकार
B. समानता का अधिकार
C. जीवन का अधिकार
D. शोषण के विरुद्ध अधिकार
निम्नलिखित में कौन-कौन से भारतीय संविधान के वैध कार्य हैं?
(A) यह कुछ हद तक विश्वास पैदा करता है जोकि विभिन्न प्रकार के लोगों के साथ-साथ रहने के लिए आवश्यक है।
(B) यह उल्लेख करता है कि सरकार का गठन कैसे होगा।
(C) यह अभिव्यक्त करता है कि कौन, कैसे और किस आस्था का पालन करेगा।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. (A), (B) और (C)
निम्नलिखित में से कौन सा घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 से महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित नहीं है?
A. महिला का उसके पति द्वारा यौन उत्पीड़न
B. घर के भीतर मौखिक और भावनात्मक धमकियाँ
C. घर के भीतर एक महिला का आर्थिक शोषण
D. महिला की जाति के आधार पर सामाजिक भेद-भाव
1989 में लाया गया एक अत्याचार निवारण कानून, निम्नलिखित में से किन्हें संरक्षण प्रदान करने की चेष्टा करता है?
A. अन्य पिछड़ा वर्ग
B. महिलायें
C. धार्मिक अल्पसंख्यक
D. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियाँ
रिक्त स्थान को भरिए।
मध्याह्न भोजन योजना ने विद्यालयों में _________ पूर्वाग्रहों को कम करने में सहायता करना।
A. लैंगिक
B. जातीय
C. वर्गीय
D. श्रेत्रीय
उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान का ध्यान मुख्य रूप में केन्द्रित होता है:
(A) विद्यार्थियों को समकालीन मामलों एवं समस्याओं से परिचित करने पर
(B) पर्यावरण संसाधानों व विकास के मामलों से संबंधित सही दृष्टिकोण को विकसित करने पर
(C) भारतीय इतिहास के अध्ययन के माध्यम से बहुल वाद एवं परिवर्तन की संकल्पनाओं पर बल देने पर
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (C)
B. (A), (B) और (C)
C. (A) और (B)
D. (C) और (A)
पाण्डुलिपियाँ एवं प्रलेख इतिहासकारों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करते हैं, परन्तु उन्हें जन साधारण द्वारा उपयोग किया जाना कठिन है क्योंकि
(A) पाण्डुलिपियों का कूटानुवाद करना कठिन हैं।
(B) पाण्डुलिपियों का कूटानुवाद करना हमेशा एक सरल कार्य है।
(C) पाण्डुलिपियों की मौलिकता की परख करना चुनौतीपूर्ण हैं
(D) पाण्डुलिपियाँ को ढूढ़ना सरल हैं तभी जन- साधारण को आकर्षित नहीं करती।
सही विकल्प चुनिए:
A. केवल (A) सही है।
B. केवल (A) और (B) सही हैं।
C. केवल (A) और (C) सही है।
D. केवल (C) और (D) सही हैं।
सीखने से संबंधित अक्षमता ( लर्निंग डिसेब्लिटी) वाले विद्यार्थी श्रेष्ठ रूप से दूसरे विद्यार्थियों के साथ __________ कक्षा में सीख सकते हैं।
A. विशिष्ट
B. विशेष
C. समावेशी
D. डिजिटल
निम्नलिखित कथन मानसिक उद्देलन (ब्रेनस्ट्रार्मिंग) से सम्बन्धित है।
कथन (A) : ब्रेनस्ट्रॉर्मिंग विद्यार्थियों के किसी विषय पर विचारों को विस्तृत करने में मददगार होती है।
कथन (B) : ऐसे छात्र जो ब्रेनस्ट्रॉर्मिंग का अभ्यास करते हैं ज्यादा विश्लेषणात्मक हो जाते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. कथन (A) सत्य है जबकि कथन (B) असत्य है।
B. कथन (B) सत्य है जबकि कथन (A) असत्य है।
C. (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
D. (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
एक अध्यापक विद्यार्थियों को छोटे-छोटे समूहों में बाँट कर हर समूह को अलग-अलग काम देता हैं। जब तक विद्यार्थी अपने समूह में काम कर रहे हैं अध्यापक कोः
A. समय का सदुपयोग करते हुए श्यामपट्ट को साफ कर लेना चाहिए।
B. अगले शिक्षण बिन्दु को पढ़ाने की तैयारी कर लेनी चाहिए।
C. समय का सदुपयोग करते हुए प्रश्न पत्र तैयार कर लेना चाहिए।
D. एक समूह से दूसरे समूह जाकर में विद्यार्थियों के समस्याओं का निवारण करना चाहिए तथा उसकी प्रगति की जाँच करनी चाहिए।
पृथ्वी के मॉडल और एक दीये के साथ कौन से संप्रत्यय पढ़ाए जा सकते हैं?
(A) दिन और रात का होना
(B) जलवायु परिवर्तन
(C) पारंपरिक पवन का बनना
(D) जल चक्र
(E) ऋतुओं का बदलना
सही विकल्प को चुनिए:
A. केवल (A), (B) और (D)
B. केवल (A), (B) और (E)
C. केवल (A) और (E)
D. केवल (A), (C) और (E)
प्रारंभिक कक्षा में पृथ्वी में ‘अक्ष’ एवं ‘गतियों’ को प्रभावी रूप से समझाने के लिए शिक्षक को चाहिए:
(A) छात्रों को पृथ्वी का एक चित्र बनाकर उसके बीच में एक रेखा खींचकर अक्ष को प्रदर्शित करने को कहना।
(B) ग्लोब का प्रयोग करके दिखाना और चर्चा करना।
(C) एक बॉल के बीच में एक बड़ी सूई से छेद करके इसकी सादृश्यता पर चर्चा करना।
(D) मानचित्र का प्रयोग करते हुए इन दोनों संप्रत्ययों पर चर्चा करना।
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (A), (B) और (C)
निम्नलिखित कथन सहयोगी शिक्षण से संबंधित हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
कथन (A) : कक्षा के सभी छात्रों को 4 या 5 के समूह में उनकी पसंद के अनुसार बॉटना और कहना कि दिये गये लक्षण पर सहयोग करें, यह सहयोगी शिक्षण है।
कथन (B) : सहयोगी शिक्षण विद्यार्थियों के सामाजिक कौशल को बढ़ाता है।
A. कथन (A) सत्य है जबकि (B) असत्य है।
B. केवल कथन (A) सत्य है।
C. केवल कथन (B) सत्य है।
D. कथन (A) और (B) दोनों सत्य है।
ई-रिक्शा का प्रयोग संधारणीय विकास की ओर एक कदम के रूप में समझा जा सकता है:
A. साइकिल की तुलना में भी यह पर्यावरण-संबंधी प्रदूषण में कम योगदान देता है।
B. यह ऊर्जा के अनवीकरणीय स्त्रोतों का उपयोग करता है।
C. यह स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करता है।
D. यह रिक्शा चालकों को शारीरिक श्रम का उपयोग करता है।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा उपयुक्त विकलप चुनिए:
कथन (I) : विशेषण एवं क्रियाएँ जो पात्रों, सामाजिक समूहों एवं घटनाओं का वर्णन करने के लिए प्रयोग की जाती हैं, वे विचारधारा के पूर्वानुमानों को प्रकट करते हैं।
कथन (II) : एक कक्षा में यह महत्वपूर्ण है कि ऐतिहासिक हस्ती को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया जाए क्योंकि बच्चों को आवश्यकता होती है किसी की ओर देखने और उनका अनुकरण करने की।
A. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं।
B. कथन (II) सही है परन्तु (I) गलत है।
C. कथन (I) और (II) दोनों गलत हैं।
D. कथन (I) सही है परन्तु (II) गलत है।
विविधता में एकता के विचार की परिचर्चा के दौरान, एक शिक्षक उन गीतों के एवं कला के स्वरूपों को विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत करता है। जो स्वतंत्रता संग्राम के समय देश के विभिन्न भागों में उभरे थे। शिक्षक कक्षा में निम्नलिखित में विविधता के स्वरूप लाता है:
A. सांस्कृतिक विविधता
B. भाषाई विविधता
C. धार्मिक विविधता
D. क्षेत्रीय विविधता
पृथ्वी के ‘घूर्णन एवं परिक्रमण’ पर अधिगमकर्ताओं की गलत अवधारणाएँ :
A. पाठ्यक्रम को पूरा करने में बाधक होती हैं।
B. प्रश्नों एवं सूचना की अधिकता से बढ़ती हैं।
C. शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के अवसर प्रदान करती है।
D. प्रमाणित करती हैं कि अमूर्त भौगोलिक संकल्पनाएँ वयस्क होने पर ही विकसित होती है।
एक ऐतिहासिक घटना के अगर दो प्राथमिक स्रोत हैं जो कई पहलुओं में भिन्न हैं तो क्या सही है और क्या गलत यह पहचान करने के लिए क्या पूछा जा सकता है?
A. किस स्रोत के पास स्पष्ट सुलेख है ?
B. दो तर्जुमाओं में भिन्नताओं के कारण क्या है।
C. दोनों में से किसकी रचना तत्कालीन प्रभावशाली अधिकारी के आदेश पर हुई ?
D. दो स्रोतों में से कौन-सा लिखित रूप में था।
मौसम संबंधी उपकरणों के प्रयोग द्वारा मौसम की सूचना को एकत्रित करना, ___________ के संग्रहण का उदाहरण है।
A. प्राथमिक डाटा
B. द्वितीयक डाटा
C. तृतीयक डाटा
D. सामान्य डाटा
अधिगमकर्ताओं को स्वास्थ्य क्षेत्र के बारे में समझने के लिए, अपने विद्यार्थियों के साथ एक पास के सरकारी अस्पताल का भ्रमण करने की योजना बनाई क्योंकि-
(A) यह विद्यार्थियों को एकदम नया अनुभव देगा।
(B) यह आपके विद्यालय के एकदम निकट है।
(C) विद्यार्थियों के लिए बाहर घूमने जैसा होगा।
(D) यह विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत करायेगा।
सही विकल्प चुनिए:
A. केवल (A)
B. केवल (A) और (D)
C. केवल (B) और (C)
D. केवल (C) और (D)
सामाजिक विज्ञान के अधिगम का आंकलन:
A. उपयोगी नहीं है क्योंकि अधिगमकर्ता विविध पृष्ठभूमियों से होते हैं।
B. एक समय अवधि में अधिगमकर्ताओं में प्रगति का पता लगाने में सहायक होते हैं।
C. सामाजिक कौशल में कमजोरों का पता लगाने में सहायक होते है।
D. शैक्षिक सेक्टर में प्रगति का पता करने में सहायक है।
एक अध्यापिका छात्रों के सीखने और उनके विकास के बदलते स्वरूप को जानना चाहती है। इसके लिए किस तरह का आकलन उचित रहेगा?
A. सत्र के अन्त में परीक्षा
B. मासिक परीक्षा
C. साप्ताहिक परीक्षा
D. पोर्टफोलियो
शिक्षण की किस अवस्था में अध्यापक शिक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति की जानकारी के लिए उपयुक्त मूल्यांकन विधि के चयन संबंधित निर्णय लेगा?
A. शिक्षण की पूर्व सक्रिय अवस्था
B. शिक्षण की अंतः सक्रिय अवस्था
C. शिक्षण की चिंतन की अवस्था
D. शिक्षण की उत्तर सक्रिय अवस्था
कथन ‘कपड़ों को वहाँ बनाया जा सकता है, जहाँ कपास, जल के स्रोत, कामकारों की आबादी एवं जहाजरानी के लिए परिवहन तंत्र, सभी उपलब्ध हों’, निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?
A. क्षेत्रीय संगठन
B. स्थिति
C. स्थानिक अन्योन्यक्रिया
D. जनसांख्यिकी
निम्नलिखित केस (I तथा II) पर विचार करें तथा उपयुक्त विकल्प चुनिए:
केस I : विद्यार्थियों को दिशानिर्देशों के साथ एक प्रायोजना दी गई है प्रायोजना को पंद्रह दिनों में जमा करना है एवं यह कि फोल्डरों का मूल्यांकन प्रस्तुतीकरण एवं चित्रण की अंतर्वस्तु और सुव्यवस्थितता पर होगा।
केस (II) : विद्यार्थियों को उनके प्रायोजना की विषय – वस्तु का निर्णय एवं चर्चा के लिए प्रोत्साहित किया गया संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान उनकी प्रगति पर चर्चा के लिए उन्हें शिक्षक से मिलना था, शिक्षक ने कार्यान्वित प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए प्रायोजन का मूल्यांकन किया।
A. केस I और केस II दोनों रचनात्मक आंकलन का उदारहण हैं।
B. केवल केस I रचनात्मक आंकलन का उदाहरण है।
C. केवल केस II रचनात्मक आंकलन का उदाहरण है।
D. दोनों केस I और केस II रचनात्मक आंकलन के उदाहरण नहीं हैं।