विकास किससे प्रभावित होता है?
(i) विद्यार्थी के व्यक्तिगत कारकों से
(ii) स्कूली माहौल से
(iii) सामाजिक – पारिवारिक प्रभावों से
A. केवल (i)
B. केवल (i) और (ii)
C. केवल (ii) और (iii)
D. (i), (ii) और (iii)
अभिकथन (A): अभिभावकों और अध्यापकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी विद्यार्थियों के बाल्यावस्था अनुभव सकारात्मक हों।
कारण (R): बाल्यावस्था विकास के लिए एक संवेदनशील चरण है, खासकर संज्ञानात्मक और संवेगात्मक विकास के लिए।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
बहुत छोटे बच्चों के सामाजीकरण के सदंर्भ में कौन-सा कथन सही है?
A. विद्यालय सामाजीकरण की प्राथमिक संस्था है।
B. परिवार सामाजीकरण की प्राथमिक संस्था है।
C. सहपाठी-समूह सामाजीकरण की प्राथमिक संस्था है।
D. मुद्रक संचार सामाजीकरण की प्राथमिक संस्था है।
जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, बच्चे किस चरण पर यह समझने लगते हैं कि वस्तुओं के आँखों से ओझल हो जाने से उनका अस्तित्व खत्म नहीं हो जाता है?
A. संवेदी – गामक
B. पूर्व – संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक
कंकड़ों से खेलते हुए, एक बच्चा यह खोजता है कि दो कंकड़ों के दो समूह मिलकर 4 कंकड़ों का एक समूह बनाते हैं। बच्चे द्वारा किया गया यह अनुभव क्या दर्शाता है ?
A. संरक्षण
B. केंद्रीकरण
C. आत्म-केंद्रीयता
D. वस्तु स्थायित्व
निशा अपना गृहकार्य पूरा करना सुनिश्चित करती है ताकि गृहकार्य पूरा ना होने के कारण अध्यापिका द्वारा शर्मिंदा किए जाने से बच सके । लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार, इस तरह का तर्क _______ चरण को दर्शाता है ।
A. पूर्व – परंपरागत
B. परंपरागत
C. उत्तर – परंपरागत
D. औपचारिक परंपरागत
लेव वायगोत्स्की का सिद्धांत मुख्यतः _______ के _________ विकास पर पड़ने वाले प्रभाव की व्याख्या करता है।
A. जैविक परिपक्वता, संवेगात्मक
B. आरोपण प्रतिरूप, नैतिक
C. सांस्कृतिक उपकरणों, संज्ञानात्मक
D. पुरस्कार और दण्ड, व्यवहारात्मक
लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. संकेत और इशारे देकर विद्यार्थियों को उपयुक्त पाड़ प्रदान करनी चाहिए।
B. विद्यार्थियों के बीच सहभागिता और चर्चाओं पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
C. विद्यार्थिंयों की अधिगम प्रक्रिया में वयस्कों के पूर्ण अहस्तक्षेप की प्रणाली अपनानी चाहिए।
D. विद्यार्थियों के व्यवहार को अनुकूलित करने के लिए बारंबार नकारात्मक पुनर्बलन देना चाहिए।
एक प्रगतिशील कक्षा निम्न में से किसे प्रधानता देती है?
A. अध्यापिका द्वारा चयनित पढ़ाने के तरीके को
B. पाठ्यक्रम को पूरा करने को
C. परीक्षा-केन्द्रित शिक्षाशास्त्रों को
D. विद्यार्थियों के मतों और अनुभवों को
हावर्ड गार्डनर के बुद्धि संकल्पना के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. बुद्धि लब्धि किसी व्यक्ति के भविष्य में सफल होने की संभावना का सबसे सटीक अनुमान है।
B. बुद्धि वातवारणीय कारकों द्वारा प्रभावित नहीं होती है।
C. व्यक्तियों में विभिन्न प्रकार की बुद्धियों के विभिन्न स्तर पाए जाते हैं।
D. बुद्धि के सामूहिक परीक्षण विद्यार्थियों के बुद्धि स्तर मापने का सर्वोत्तम जरिया है।
समकालीन सिद्धांतों के अनुसार, किस प्रकार का कक्षा माहौल संज्ञान को सुसाधित करता है?
A. मुद्रक सम्पन्न और संसाधन परिपूर्ण
B. भययुक्त और धमकी भरा
C. अगम्य और बहिष्कारी
D. उपदेशात्मक और पाठ्यपुस्तक – केन्द्रित
जेंडर
A. सामाजिक संरचनाओं द्वारा निर्मित होता है।
B. पूरी तरह वंशागत कारकों द्वारा निर्धारित होता है।
C. आनुवंशिक लक्षणों द्वारा पूर्व-निर्धारित होता है।
D. एक जन्मजात प्रवृत्ति है।
जीन पियाजे के सिद्धांत में, किसी वस्तु के सामने ना होने की स्थिति में चिह्नों द्वारा उसे दर्शा कर काम करने की योग्यता क्या कहलाती है?
A. समावेशन
B. लाक्षणिक प्रकार्यता
C. प्रतिवर्ती सोच
D. संरक्षण
रचनात्मक मूल्यांकन निम्न में से किस लिए प्रभावी होता है?
A. विद्यार्थियों में असफलता का निरंतर भय पैदा करने में
B. विद्यार्थियों के प्रदर्शन की एक-दूसरे से तुलना करने में
C. विद्यार्थियों की अधिगम प्रगति को समझने में ताकि उन्हें तदानुसार सहायता प्रदान की जा सके
D. विद्यार्थियों के नामीकरण, वर्गीकरण और विशेष विद्यालय के लिए निर्दिष्ट करने के लिए
अभिकथन (A):
एक कक्षा में अध्यापिक को विद्यार्थियों को अपने विचारों के मौखिकीकरण, चर्चा और वैचारिक बहस करने के लिए बढ़ावा देना चाहिए।
कारण (R):
भाषा विकास और संज्ञानात्मक विकास किसी भी तरह से एक-दूसरे से संबंधित नहीं है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्न में से कौन-सा अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार (ADHD) का प्रारूपिक लक्षण है?
A. लम्बी अवधि के लिए केंद्रित रहना
B. धीमा क्रियाशीलता स्तर
C. आवेगशीलता
D. कार्य व्यवस्था के उच्च स्तर
निम्न में से कौन-सा कथन अधिगम अशक्तताओं जैसे कि पठनवैकल्य, गुणजवैकल्य, इत्यादि के संदर्भ में सही है?
A. अधिगम अशक्तता से जूझते सभी विद्यार्थी एक जैसे होते हैं।
B. अधिगम अशक्तता से जूझते विद्यार्थियों के अधिगम आकलन के लिए मानकीकृत परीक्षण सबसे बेहतर होते हैं।
C. अध्यापक-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र, अधिगम अशक्तता से जूझते विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक विकास को सुसाधित करने के लिए सर्वोत्तम होते हैं।
D. अधिगम अशक्तता, तंत्रिका संबंध और वातावरणीय दोनों तरह के कारकों से प्रभावित होती हैं।
श्रवणबाधिता से जूझते विद्यार्थियों के लिए निम्न में से अधिगम का कौन-सा तरीका प्रभावशाली नहीं होगा?
A. दृश्य-गतिज
B. व्याख्यान
C. क्रिया – आधारित
D. बहु – संवेदी
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए निम्न में से कौन-सा कदम नहीं अपनाना चाहिए?
A. उत्तेजक संवर्धन गतिविधियाँ प्रदान करना।
B. मानकीकृत पाठ्यचर्या को लागू करना।
C. विद्यार्थियों को स्वतंत्र परियोजनाएँ करने की अनुमति देना।
D. पाठ्यचर्या – त्वरण के लिए लचीलापन रखना।
एक समावेशी कक्षा में स्वलीनता से जूझते विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए निम्न में से क्या प्रभावी होगा?
A. अधिगम उपागम में निरन्तरता रखना।
B. कक्षा स्थिति में विभिन्नताएँ और लगातार बदलाव करते रहना।
C. उन्हें स्वयं को बड़े समूहों के सामने व्यक्त करने को कहना।
D. उन्हें विशिष्ट संकाय में ही पढ़ाना।
अधिगम के सामाजिक संज्ञानात्मक मत के अनुसार, विद्यार्थी किस प्रकार सबसे बेहतर सीखते हैं?
A. वयस्कों की निष्क्रिय नकल द्वारा
B. अपने वातावरण से सक्रिय संलग्नता द्वारा
C. व्यवहार के बाह्य अनुकूलन द्वारा
D. असंदर्भित जानकारी के कंठस्थीकरण द्वारा
विद्यार्थी उस जानकारी को जल्दी भूल जाते हैं जो
A. उनके जीवन से संबंधित होती है।
B. प्रासंगिक संदर्भ में प्रस्तुत की जाती है।
C. असंबंधित खण्डों में प्रस्तुत की जाती है।
D. उदाहरणों का इस्तेमाल करके विस्तारित की जाती है।
निम्न में कौन-सा प्रक्रियात्मक ज्ञान का उदाहरण है?
A. पौधारोपण के लिए मिटी कैसे तैयार की जाती है?
B. (a + b)2 का सूत्र क्या है?
C. भारत को आजादी कब मिली थी?
D. अगला लीप वर्ष कब होगा?
अधिगम को सुसाधित करने हेतु एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. विषयवस्तु को विद्यार्थियों के सामाजिक संदर्भ से अलग रखना चाहिए।
B. संप्रत्यय मानचित्रण के इस्तेमाल को हतोत्साहित करना चाहिए।
C. विद्यार्थियों में उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. विद्यार्थियों को ज्ञान सृजन के अवसर प्रदान करने चाहिए।
आपकी कक्षा में कुछ विद्यार्थी दिए गए सवाल को हल करने में दिक्कत महसूस कर रहते हैं। आप उनका समर्थन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा तरीका चुनेंगे?
A. दी गई समस्या में और अधिक गैर – जरूरती जोड़ देंगे।
B. उन्हें सामग्री के परंपरागत इस्तेमाल के लिए बाध्य रहने के निर्देश देंगे।
C. उन्हें अपने दोस्त की कॉपी से उत्तर नकल करने को कहेंगे।
D. उन्हें समान तरह की समस्याएँ जो उन्होंने पहले हल की थी, पर चिंतन करने को कहेंगे।
अभिकथन (A):
एक ऐसा कक्षा माहौल तैयार करना जरुरी है जहाँ विद्यार्थी अपनी भ्रांतियों को व्यक्त कर सके।
कारण (R):
भ्रांतियों पर चर्चा करना अधिगम प्रक्रिया के लिए संगत/महत्त्वपूर्ण है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
विद्यार्थी सीखने के लिए आंतरिक रूप से अधिक अभिप्रेरित होंगे अगर वे ________ के भाव को महसूस करें।
A. निराशा
B. शर्म
C. खुशी
D. कुण्ठा
विद्यार्थियों को किस प्रकार के लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए?
A. निपुणता -अभिमुखी
B. प्रदर्शन – अभिमुखी
C. कार्य – परिहारी
D. प्रतिस्पर्धा – निर्देशित
निम्न में से कौन अधिगम को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं?
(i) कुपोषण
(ii) विद्यार्थियों में सहभागिता
(iii) दण्ड
(iv) अभिसंज्ञान
A. (i), (ii)
B. (ii), (iii)
C. (iii), (iv)
D. (ii), (iv)
विद्यार्थी ज्ञान सृजन प्रक्रिया में ______ भूमिका निभाते हैं।
A. सक्रिय
B. निष्क्रिय
C. अधीन
D. नगण्य
हिन्दू – अरबी संख्यांकन प्रणाली में कितनी 3 – अंकीय संख्याएँ हैं?
A. 999
B. 900
C. 998
D. 899
यदि 98989898 को 98 से विभाजित किया जाता है, तो भागफल कितना है?
A. 1111
B. 4
C. 1010101
D. 101101
तीन घंटियाँ क्रमशः प्रत्येक 12 मिनट, 20 मिनट और 36 मिनट के अंतराल पर बजती हैं। यदि तीनों घंटियाँ पूर्वाह्न 7 ∶ 15 बजे एक साथ बजती हैं, तो वे फिर से एक साथ कितने बजे बजेंगी?
A. पूर्वाह्न 9∶45 बजे
B. पूर्वाह्न 10∶15 बजे
C. पूर्वाह्न 10∶30 बजे
D. पूर्वाह्न 10∶45 बजे
एक विभाजन में भागफल ज्ञात नहीं किया जा सकता है, जब किसी संख्या को निम्नलिखित में से किससे विभाजित किया जाता है?
A. 1
B. 0
C. स्वयं संख्या
D. -1
यदि संख्या के अंकों का योगफल 3 का गुणज है, तो संख्या निम्नलिखित में से किससे विभाजित होगी?
A. 2
B. 3
C. 6
D. 9
निम्नलिखित में से कौन-सी दो भिन्न, समतुल्य भिन्न हैं?
A. \(1/4\) और \(2/4\)
B. \(2/3\) और \(1/3\)
C. \(5/3\) और \(2/3\)
D. \(4/3\) और \(8/6\)
निम्नलिखित में से किसका मूल्य अधिक है?
I. 25 दर्जन वस्तुएँ, प्रत्येक वस्तु का मूल्य ₹350 है।
II. 250 पैकेट, और प्रत्येक का मूल्य ₹350 है।
A. I
B. II
C. परिकलन नहीं किया जा सकता है।
D. I और II दोनों बराबर हैं।
2750 मिली निम्नलिखित में से किसके बराबर है?
A. 27.50 लीटर
B. 0.275 लीटर
C. 2 लीटर 750 मिली
D. 275 लीटर
एक ट्रेन भोपाल से 28 अगस्त, 2021 को 16 ∶ 35 बजे चलकर एर्नाकुलम जंक्शन 30 अगस्त, 2021 को 07 ∶ 30 बजे पहुँचती है। भोपाल से एर्नाकुलम की यात्रा का कुल समय कितना है?
A. 29 घंटे 55 मिनट
B. 42 घंटे 25 मिनट
C. 34 घंटे 15 मिनट
D. 38 घंटे 55 मिनट
एक स्टील का तार एक वर्ग बनाता है, जिसका क्षेत्रफल 484 सेमी2 है। यदि इसी तार को एक वृत्त के आकार में मोड़ा जाए, तो इस वृत्त की त्रिज्या कितनी होगी? \((=22/7.\) प्रयोग कीजिए)
A. 22 सेमी
B. 14 सेमी
C. 30 सेमी
D. 28 सेमी
प्रेरना 0 से 9 तक के प्रत्येक अंक को आधा घुमाती है। उन अंकों को चुनिए जो पहले जैसे ही दिखाई देते हैं।
A. 3 और 5
B. 6 और 9
C. 0 और 8
D. 4 और 7
पाँच और एक – तिहाई समकोणों में डिग्रियों की संख्या कितनी है?
A. 405
B. 395
C. 480
D. 390
दिए गए संख्या पैटर्न में कौन-सी संख्या “?” के स्थान पर आएगी?
1, 6, 15, ?, 45, 66, 91
A. 20
B. 25
C. 28
D. 32
विभिन्न स्टेशनों के लिए रेल टिकटों का मूल्य नीचे तालिका में दिया गया है:
| स्टेशन A से दूरी (किमी में) |
स्टेशन तक | किराया (₹ में) |
| 57 | B | 12.50 |
| 175 | C | 28.00 |
| 366 | D | 49.50 |
| 495 | E | 62.50 |
रेनूका को अपनी दो सहेलियों के साथ स्टेशन A से D तक जाना है। उसे उन तीन टिकटों के लिए कितना भुगतान करना होगा?
A. ₹99.00
B. ₹148.50
C. ₹187.50
D. ₹184.50
छ: बच्चे अपनी लंबाइयाँ मापते हैं और, जिसके परिणाम निम्न प्रकार हैं:
109.0 सेमी, 114.7 सेमी, 102.9 सेमी, 99.7 सेमी, 109.5 सेमी, 112.2 सेमी
इन सभी बच्चों की औसत लंबाई कितनी है?
A. 104.8 सेमी
B. 107.0 सेमी
C. 108.0 सेमी
D. 108.5 सेमी
“बहुत सारी गणित जानने के बजाय यह जानना अधिक उपयोगी है कि गणितीकरण कैसे किया जाए।” यह किसका कथन है?
A. जॉर्ज पोल्या
B. डेविड व्हीलर
C. हेनरी पोइनकेयर
D. श्रीनिवास रामानुजन
गणित की अध्यापिका ने अपने विद्यार्थियों से पूछा – “आपके पास 9 सैकड़े हैं और आपको इसमें से 9 दहाइयाँ लेनी/निकालनी है। आपको कितनी संख्या प्राप्त होगी?” एक विद्यार्थी ने उत्तर दिया – “मुझे शून्य (जीरो) मिलेगा’। विद्यार्थियों द्वारा दिए गए उत्तर के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वाधिक उपयुक्त होगा?
A. विद्यार्थियों द्वारा प्रश्न हल हो सके इसके लिए अध्यापिका को प्रश्न को संख्यात्मक रूप में प्रस्तुत करना चाहिए था।
B. विद्यार्थी द्वारा दिया गया उत्तर सही है।
C. अध्यापिका को विद्यार्थियों को उत्तर खोज पाने की प्रक्रिया समझाने के लिए कहना चाहिए और तदनुसार उपचारात्मक युक्ति की योजना बनानी चाहिए।
D. अध्यापिका को सही प्रणाली देते हुए प्रश्न का हल श्यामपट्ट पर प्रस्तुत करना चाहिए।
जब 200 में से 135 (200 – 135) को घटाने के लिए कहा गया, तब विद्यार्थी जोर से बोला 140, 145 , 150 और 200 – 150 = 50 है, तो यह 50 + 15 = 65 होगा। इसलिए 200 – 135 = 65 है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन विद्यार्थी द्वारा उपयोग की गई युक्ति के बारे में सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. विद्यार्थी ने प्रश्न को हल करने के लिए एक वैकल्पिक युक्ति का उपयोग किया है जो कि विद्यार्थी की अवधारणात्मक समझ को दर्शाती है।
B. यह एक अस्पष्ट कलन-विधि है जो दर्शाती है कि विद्यार्थी के पास कोई अवधारणात्मक स्पष्टता नहीं है।
C. विद्यार्थी दुविधा में है और इसलिए योग की अवधारणा का उपयोग करके व्यवकलन की समस्या का उपयोग किया है।
D. विद्यार्थी दुविधा में है और इसलिए योग की अवधारणा का उपयोग करके व्यवकलन की समस्या को हल कर रहा है।
गणित की अध्यापिका ने अपनी कक्षा में निम्नलिखित प्रश्न हल करने के लिए दिया 37 + ______ + 9 = 42 + 9 + _____
उपर्युक्त प्रश्न के माध्यम से निम्नलिखित में से किन अवधारणाओं का शिक्षण किया जा सकता है?
(a) समिका
(b) समानुपातिकता
(c) स्थानीय मान
(d) योग का सहचारी नियम
(e) प्रतिरूप (पैटर्न)
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (a) और (c)
B. (b), (c) और (d)
C. (b) और (e)
D. (a), (d) और (e)
हरज्योत को लगता है कि वर्ग, एक समचतुर्भुज और एक आयत दोनों ही है। वह वैन हैले के ज्यामितीय चिंतन के किस स्तर पर है?
A. स्तर 0 (दृश्यीकरण)
B. स्तर 1 (विश्लेषण)
C. स्तर 2 (सम्बद्धता)
D. स्तर 0 और 1 दोनों
निपुण भारत मिशन के अनुसार, बुनियादी संख्या ज्ञान का मुख्य लक्ष्य है-
A. गणितीय चिंतन का विकास
B. संख्याओं को पढ़ना और लिखना
C. आकृतियों का आरेखण
D. दैनिक जीवन में मापन करना
एक शिक्षक कहता है “गणित, ठीक से देखा जाए, तो न केवल सत्य बल्कि सर्वोच्च सरसता रखता है।” निम्नलिखित में से गणित शिक्षण के लिए लक्ष्य की ओर शिक्षक संकेत कर रहा है?
A. व्यावहारिक लक्ष्य
B. सौंदर्यपरक लक्ष्य
C. ज्ञान-मीमांसात्मक लक्ष्य
D. प्रयोगात्मक लक्ष्य
निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक कक्षा की गणित पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित किए जाने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. निश्चित समय सीमा में प्रत्येक विषय/पाठ को पूरा करना।
B. प्रत्येक पाठ के अंत में दिए गए प्रदत्त कार्य और वर्कशीट्स का उपयोग कक्षा-टेस्ट के रूप में करना।
C. विभिन्न अवधारणाओं को प्रस्तुत करने के लिए किस्से, पहेलियाँ और चित्र।
D. हल किए हुए विभिन्न उदाहरणों के बाद अभ्यास-प्रश्न।
एक प्राथमिक कक्षा का विद्यार्थी योग पर समस्या को निम्नलिखित रूप से हल करता है।
4 + (6 + 14) = (4 + 6) + 14
= (6 + 4) + 14 = 10 + 14 = 14 + 10 = 24
निम्नलिखित में से योग के किस/किन गुणधर्म/ गुणधर्मों का उपयोग विद्यार्थी ने समस्या का हल करने में किया?
(a) क्रमविनिमेय गुणधर्म
(b) बंटन गुणधर्म
(c) साहचर्य गुणधर्म
(d) योग-प्रतिलोम गुणधर्म
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (a), (b) और (c)
B. (b) और (d)
C. केवल (a)
D. (a) और (c)
गणितीय चिंतन का विकास _____ के जरिए किया जा सकता है।
A. बच्चों के साथ गणितीय खेल खेलने
B. दिए गए सूत्र के आधार पर प्रश्नों को हल करने
C. श्मापट्ट पर पहाड़े लिखने
D. पर्यावरण से चित्रांश बनाने
दो कथन दिए गए हैं । एक अभिकथन (A) है और दूसरा कारण (R) है।
अभिकथन (A): कई विद्यार्थी गणित में भय और असफलता के बोध का अनुभव करते हैं।
कारण (R): जेंडर भिन्नताएँ गणित में भय के लिए उत्तरदायी हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं।
B. (A) और (R) दोनों सही नहीं हैं।
C. (A) सही है परन्तु (R), (A) का सही कारण नहीं है।
D. (A) सही है तथा (R), (A) के लिए सही कारण है।
एक प्राथमिक कक्षा का विद्यार्थी व्यवकलन पर एक समस्या निम्नलिखित रूप से हल करता है।
\(301-30={gathered}301\\ -30/331=331 {gathered}\)
इस प्रकार की त्रुटि के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कारण सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. विद्यार्थी कक्षा में लापरवाह है और ध्यान नहीं दे रहा है।
B. विद्यार्थी ने शून्य के योग की अवधारणा का व्यकलन में अति सामान्यीकरण कर दिया है।
C. विद्यार्थी योग करना नहीं जानता है और अतः व्यवकलन करने में असमर्थ है।
D. विद्यार्थी ने पर्याप्त प्रश्नों का अभ्यास नहीं किया है।
गणितीय समस्याएँ जो कि खुले सिरे वाली होती हैं, ______ विकसित करती हैं।
(a) अभिसारी चिंतन
(b) सृजनात्मक चिंतन
(c) अपसारी चिंतन
(d) प्रक्रियात्मक प्रवाह
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (b) और (c)
B. केवल (c)
C. (a) और (d)
D. केवल (d)
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, स्कूली गणित उन परिस्थितियों में होना चाहिए जहाँ बच्चे ‘गणित में आनंद’ लेना सीखें। यह सिद्धांत इस आधार-वाक्य पर आधारित है कि
A. बच्चे को पाठ्यपुस्तक की समस्याओं को हल करने में आनंद आना चाहिए।
B. बच्चों को गणितीय पहलियों को हल करने में आनंद आना चाहिए।
C. गणित का जीवन भर उपयोग और आनंद दोनों लिया जा सकता है।
D. गणित में आकलन आनंददायक हो सकता है।
गणित के शिक्षक के शिक्षाशास्त्रीय विषय-वस्तु ज्ञान में सम्मिलित है।
(a) शिक्षण के लिए क्रियाकलापों पर आधारित विधियों का उपयोग करना
(b) विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं और आकलन युक्तियों का उपयोग करना
(c) भिन्न-भिन्न गणित की पुस्तकों के नाम पता होना।
(d) विषय विशिष्ट जानकारी होना।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल (a)
B. (b) और (c)
C. केवल (c)
D. (a), (b) और (d)
निम्नलिखित में से पर्वतारोहण के ग्रुप लीडर को निभाने के लिए दी जाने वाली जिम्मेदारियों को चुनिए:
(a) बाकी सदस्यों की सामान ले जाने में सहायता करना
(b) अपने ग्रुप में सबसे आगे रहना और अन्य सदस्यों को अपने पीछे चलाना
(c) विश्राम के लिए अच्छा स्थान ढूँढ़ना और भोजन की व्यवस्था करना
(d) जो उचित प्रकार से नहीं चढ़ सकते हों उन्हें रुकने के लिए कहना
(e) जो साथी बीमार हों उनका ध्यान रखना
A. a, b, c और e
B. a, c और e
C. a, c, d और e
D. a, b, d और e
कक्षा V की पाठ्य-पुस्तक में गोलकोण्डा के किले का मानचित्र छपा है। इस मानचित्र के निचले दाहिने भाग पर एक पैमाना दिया गया है जो नीचे दिया गया है:
पैमाना 1 सेन्टीमीटर = 110 मीटर
किसी छात्र ने इस मानचित्र पर फतेह दरवाजा और जमाली दरवाजा के बीच की दूरी 9.8 सेन्टीमीटर मापी । इस माप के आधार पर इन दोनों स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी होनी चाहिए।
A. 1078 सेन्टीमीटर
B. 107.8 मीटर
C. 1.078 किलोमीटर
D. 10.78 किलोमीटर
निम्नलिखित में से सही कथन चुनिए:
A. गोवा और पुदुचेरी दोनों अरब सागर के तटवर्ती हैं।
B. गोवा और पुदुचेरी दोनों बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती हैं।
C. गोवा बंगाल की खाड़ी का तटवर्ती है जबकि पुदुचेरी अरब सागर का तटवर्ती है।
D. पुदुचेरी बंगाल की खाड़ी का तटवर्ती है जबकि गोवा अरब सागर का तटवर्ती है।
‘लिंग संबंधी विषयों से संबंधित गलत धारणा की पहचान कीजिए:
A. यह व्यक्ति के लिंग से संबंधित नहीं है।
B. यह महिलाओं के विषयों से संबंधित है।
C. यह एक सामाजिक ढाँचा है।
D. यह प्रकृति में गतिशील है।
निम्नलिखित में से, भारत के किस समूह के राज्यों में तेल क्षेत्र हैं?
A. असम, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश
C. अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, असम
D. तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश
घरों के विषय में निम्नलिखित कथनों/वर्णनों पर विचार कीजिए:
(A) लेह में दो मंजिले समतल छतों के मकान होते हैं। निचली मंजिल पर जानवरों और आवश्यक वस्तुओं को रखा जाता है।
(B) हिमाचल प्रदेश में घर बाँस के खम्भों पर बनाए जाते हैं।
(C) राजस्थान के गाँवों के लोग कंटीली झाड़ियों की छतों वाले मिट्टी के घरों में रहते हैं।
(D) श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) के अधिकतर लोग हाउसबोटों में रहते हैं।
सही कथन/वर्णन/है/हैं।
A. केवल A
B. केवल D
C. B और C
D. A और C
ग्रीष्म ओलम्पिक्स 2000 में वेटलिफ्टिंग के खेल में मेडल जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला है:
A. बछेन्द्री पाल
B. अफसाना मंसूरी
C. सुनीता विलियम्स
D. कर्णम मल्लेश्वरी
कांसा के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(A) आदिवासी लोग हजारों साल पहले से ब्रॉन्ज का उपयोग करते रहे हैं।
(B) कांसा का रंग चमकीला पीला होता है।
(C) कांसा को कॉपर (ताँबे) और जिंक के मिश्रण को पिघलाकर बनाया जाता है।
(D) कांसा को बनाने में उपयोग किए जाने वाले तत्व (धातु) गहरी खानों से प्राप्त किए जाते हैं।
सही कथन हैं-
A. A और B
B. C और D
C. A और D
D. B और C
परिवार के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. एक परिवार में केवल रक्त संबंधित व्यक्ति हो सकते हैं।
B. दत्तक बच्चों को परिवार का सदस्य नहीं कहा जा सकता है।
C. केवल एक अभिभावक के साथ रहने वाले बच्चे परिवार नहीं कहे जा सकते हैं।
D. एक आदर्श परिवार का विभिन्न व्यक्तियों के लिए भिन्न अर्थ हो सकता है।
नए काम की तलाश में लोगों का मौसमी आवागमन कहलाता है:
A. विस्थापन
B. ऋतु-प्रवास
C. आप्रवास
D. खानाबदोशी
निम्नलिखित पहेली को हल कीजिए:
“रंग सलेटी पंजे गुलाबी
गुटर-गूँ, गुटर-गूँ, करता हूँ
दिन भर शोर मचाता हूँ
घरों में अपना घर बनाता हूँ
बोलो क्या कहलाता हूँ।”
इसका हल है
A. फाखता
B. कोयल
C. कबूतर
D. वसन्त गौरी
मधुमक्खियों और उनके छत्तों के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(A) किसी शहद के छत्ते में केवल कुछ ही नर मधुमक्खियाँ होती हैं।
(B) किसी छत्ते में केवल एक रानी मक्खी होती है जो अण्डे देती है।
(C) छत्ते बनाने के लिए नर मधुमक्खियाँ बहुत महत्त्वपूर्ण होती हैं।
(D) नर मधुमक्खियाँ रस की खोज में फूलों के चारों ओर नाचती हैं और मादा मधुमक्खियाँ फूलों से शहद के लिए रस एकत्र करती हैं।
इनमें सही कथन हैं।
A. केवल A और B
B. A, B और C
C. केवल C और D
D. B, C और D
निम्नलिखित में से कौन-सा खेल-कूद का लक्ष्य नहीं है?
A. जीतना
B. संरचनात्मक सामाजिक क्षमताएँ
C. मानसिक सतर्कता
D. भावनात्मक परिपक्वता
पृथ्वी पर उपलब्ध ताजे जल का प्रतिशत है:
A. 1.2%
B. 5.2%
C. 2.7%
D. 3.2%
‘बीन’ तथा ‘तुम्बा’ जैसे वाद्य यंत्र किस सूखी चीज से बनाए जाते हैं?
A. लौकी
B. कद्दू
C. कटहल
D. हाथीचक/वज्रांगी
सीखने के रूप मे आकलन के लिए अवसर प्रदान करता है।
(A) आत्म – प्रतिबिंब
(B) सहकर्मी आकलन
(C) योगात्मक आकलन
(D) रचनात्मक प्रतिपुष्टि
A. A और D
B. A, B और D
C. B, C और D
D. A, B और C
कक्षा V के छात्रों के लिए, ई.वी.एस. की पाठ्यचर्या में संबंधित संदर्भ शामिल होने चाहिए।
A. खुद
B. घर
C. विद्यालय
D. पड़ोस और बड़े पैमाने पर समुदाय
एक आकलन उपकरण जो न केवल सर्वोत्तम बल्कि बच्चे के सभी प्रकार के कार्यों या समय की अवधि में की गई गतिविधियों को एकत्र करता है, वह _________ है।
A. पोर्टफोलियो
B. उपाख्यानात्मक अभिलेख
C. रुब्रिक
D. संचयी रिकॉर्ड
ई.वी.एस. को एक एकीकृत विषय के रूप में देखा जाता है क्योंकि
A. यह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा से अंतर्दृष्टि प्राप्त करता है।
B. इसमें ई.वी.एस. के अध्ययन में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शामिल किया गया है।
C. यह समुदाय को ई.वी.एस. सीखने में एकीकृत करता है।
D. यह गतिविधियों, प्रयोगों और चर्चाओं को ई.वी. एस. की शिक्षा में एकीकृत करता है।
ई.वी.एस. सीखने की प्रक्रिया में निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे प्रमुख माध्यम बनना चाहिए?
A. शिक्षक
B. छात्र
C. पर्यावरण
D. माता – पिता
प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन (EVS) शुरू करने के लिए सबसे उपयुक्त तर्क है-
A. न केवल मानव अस्तित्व बल्कि पृथ्वी पर सभी जीवन रूपों सहित पर्यावरण के महत्त्व को समग्र रूप से समझाने के लिए सराहना करें।
B. पर्यावरण के महत्त्व की सराहना करें।
C. विभिन्न प्रदूषण समस्याओं को हल करने के लिए पर्यावरण का अध्ययन करें।
D. पर्यावरण में संबंधित खोजपूर्ण गतिविधियों में बच्चे को शामिल करें।
थीम पौधों को पढ़ाने के बाद, मीना ने विद्यार्थियों के लिए पार्क के भ्रमण का संचालन किया। इससे विद्यार्थियों को
A. थीम याद रखने में मदद मिलेगी।
B. पार्क में पौधों को पहचानने में मदद मिलेगी।
C. कक्षा के अधिगम को वास्तविक जीवन की स्थितियों से सह – संबद्ध करने में मदद मिलेगी।
D. पार्क में मस्ती करने में मदद मिलेगी।
मानचित्र पठन गतिविधि के दौरान, जयंति अपने मित्र से कहती है, “नक्शे पर हमारा गाँव पड़ोस के शहर से रेखा द्वारा विभाजित क्यों है? जब मैं पिताजी के साथ सब्जियाँ बेचने शहर जाती हूँ, तो मुझे ऐसी रेखाएँ नहीं दिखतीं।” जयंति क्या कर रही है?
(A) वास्तविक जीवन अनुभव को कक्षाकक्ष गतिविधि से संबंधित करना।
(B) कक्षाकक्ष गतिविधि पर उच्च स्तरीय चिंतन का प्रयोग।
(C) अपने परिवेश के प्रति स्वाभाविक जिज्ञासा की अभिव्यक्ति।
(D) अवलोकन पर चिंतन कर, तर्क का प्रयोग करना।
A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. B और D
दुर्गा, रानी से कहती है, “पूर्णिमा पर चाँद, माँ की बनाई हुई रोटी जैसा गोल होता है।” कबीर कहता है, “नहीं, यह तेल में तली पूड़ी जैसा होता है।” रणवीर कहता है, “नहीं, तुम दोनों गलत हो, यह तो मैंने आकाश में फुटबाल उछाली है।” इन बच्चों द्वारा की गई व्याख्या निम्नलिखित में से किस उद्देश्य के विकास को सूचित करती है?
A. संज्ञानात्मक
B. भावात्मक
C. मनोप्रेरणा
D. संवेगात्मक
पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति को निम्नलिखित में से कौन-सा पद सबसे उपयुक्त रूप से परिभाषित करता है?
A. स्थायी
B. एक – दिशा विषयक
C. वस्तुनिष्ठ
D. अनुभवजन्य
जया को आज बहुत भूख लगी थी। उसने अपना टिफिन खत्म किया और उसका पेट भर गया। उसके शिक्षक आज मिठाई के पैकेट बाँटने के लिए लाए थे क्योंकि आज स्कूल का स्थापना दिवस था। जैसे ही जया ने मिठाई देखी, उसके मुँह में पानी आ गया। निम्नलिखित में से कौन-सा पद इस प्रक्रिया का सही वर्णन करता है?
A. अनुकूलित प्रतिक्रिया
B. अनानुकूलित प्रतिक्रिया
C. अनुकूलित उद्दीपन
D. अनानुकूलित उद्दीपन
पर्यावरण अध्ययन की कक्षा III के पाठ “पौधों की परी” में दीदी के खेल में बच्चों को पौधों की बताई गई विशेषताओं के आधार पर छूकर बताना था।
निम्नलिखित में से कौन-से उद्देश्य इस खेल को आयोजित करने हेतु सर्वाधिक उपयुक्त हैं?
(A) सबसे अधिक पौधों की सही पहचान करने वाले बच्चे की पहचान।
(B) बच्चों को खेल-खेल में अपने परिवेश में उपस्थित पौधों की विशेषताओं से अवगत कराना।
(C) बच्चों में खेल द्वारा आनंद एवं सामूहिकता की भावना का विकास करना।
(D) बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना द्वारा सीखने के प्रति रुचि विकसित करना।
A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. D और A
सही कथन/कथनों को चुनिए:
(A) NCF 2005 कक्षा I से III तक ई.वी. एस. के शिक्षण को निर्धारित करता है।
(B) कक्षा I और II के लिए कोई पाठ्यपुस्तक निर्धारित नहीं की गई है जिससे कि विद्यार्थियों को संदर्भित अधिगम वातावरण दिया जा सके।
(C) कक्षा I और II में, ई.वी. एस. विज्ञान एवं सामाजिक ज्ञान के द्वारा पढ़ाई जाती है।
(D) ई. वी. एस. वह विषय है जो केवल IV और V को पढ़ाया जाता है।
A. A और B
B. केवल A
C. केवल B
D. C और D
कक्षाकक्ष में मूल द्विविमीय निरूपण द्वारा संप्रत्यय का मानचित्रण ________ में आरंभ होता है।
A. कक्षा III
B. कक्षा IV
C. कक्षा V
D. कक्षा I और II
विषय ‘परिवार एवं मित्र’ में ‘पौधों’ एवं ‘जीवों’ को जानते – बूझते सम्मिलित किया गया है, जिससे कि
(A) इस पर विशेष बल दिया जा सके कि मानव का उनके साथ कैसा प्रगाढ़ संबंध है।
(B) उन्हें एक समग्र एवं समाकलित वैज्ञानिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य प्रदान किया जा सके।
(C) उन्हें सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदर्भ में अवस्थित किया जा सके।
(D) विद्यार्थियों को पौधों और जीवों में विभेदन करने की योग्यता दी जा सके।
A. A, B और C
B. A, B और D
C. B, C और D
D. केवल A