CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part5

विकास की प्रक्रिया की क्या विशेषताएँ हैं?

(i) यह प्रक्रिया बाल्यावस्था तक सीमित है।

(ii) यह जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है।

(iii) इसकी शुरूआत जन्म के समय होती है।

(iv) इसकी शुरूआत गर्भधारण के समय होती है।

सही विकल्प चुनिए-

A. (i), (iii)
B. (i), (iv)
C. (ii), (iii)
D. (ii), (iv)

विकास की ‘संवेदनशील अवधि’ से क्या तात्पर्य है?
A. वह समय अवधि जब बच्चे अधिगम के कुछ प्रकारों के प्रति तत्पर हैं।
B. वह समय अवधि जब बच्चे बहुत भावुक होते हैं।
C. गर्भधारण से जन्म तक की समय अवधि
D. शैशवावस्था से किशोरावस्था तक की समय अवधि

एक शिक्षिका के रूप में आपकी मान्यता है कि वातावरण का विकास पर निरंतर प्रभाव पड़ता है। इस मान्यता के अनुरूप आपका क्या दृष्टिकोण रहेगा?
A. बच्चों को किसी भी समय सहायता प्रदान करेंगी, क्योंकि जीवन की अनुकूल परिस्थितियों की मदद से बच्चे आरंभिक नकारात्मक अनुभवों से उबर जाते हैं।
B. बदलाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिए गए अनुभवों को महत्वपूर्ण नहीं मानेंगी।
C. इस तथ्य पर विश्वास करेंगी कि वे बच्चे जो किसी गुणधर्म जैसे मौखिक कौशल में प्रवीण या कमतर हैं, वह आगे के चरणों में भी ज्यों के त्यों रहेंगे।
D. जीवन के पहले के कुछ वर्षों में हुई प्रबल नकारात्मक घटनाओं से बाद में उबरा नहीं जा सकता है।

बच्चों के सामाजीकरण में विद्यालय की क्या भूमिका है?
A. कोई भूमिका नहीं है।
B. प्राथमिक सामाजीकरण की संस्था है।
C. द्वितीयक सामाजीकरण की संस्था है।
D. तृतीयक सामाजीकरण की संस्था है।

‘संक्रियाओं पर संक्रियाएँ’ करने के कौशल किस चरण में विकसित होते हैं?
A. ​संवेदी गामक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. ​मूर्त संक्रियात्मक
D. अमूर्त संक्रियात्मक

जीन पियाजे के अनुसार बच्चे कैसे सीखते हैं?
A. निष्क्रिय नकल के माध्यम से
B. सक्रिय अन्वेषण द्वारा
C. अनुकूलन के माध्यम से
D. पुरस्कार और दंड द्वारा

निम्न में से पाड़ का उदाहरण कौन-सा है?
A. बारम्बार अभ्यास
B. नकारात्मक पुनर्बलन
C. उद्दीपन – प्रक्रिया का अनुबंधन
D. आधा हल किया हुआ उदाहरण देना

लेव वायगोत्सकी ने ________ सिद्धान्त में प्रतिपादित किया कि सीखने की प्रक्रिया एक संदर्भ में होती है।
A. मनोगतिकी
B. व्यवहारवादी
C. सूचना का प्रसंस्करण
D. सामाजिक-सांस्कृतिक

सुभिक्षा हमेशा अपनी कक्षा में नए अन्वेषण, प्रयोग, खेल और विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को नया ज्ञान सर्जन करने का अवसर प्रदान करती है। वह किस प्रकार की कक्षा को बढ़ावा देना चाहती है?
A. प्रगतिशील और बाल केंद्रित कक्षाकक्ष 
B. शिक्षक केंद्रित कक्षाकक्ष 
C. नियंत्रित और मूल्यांकन केन्द्रित कक्षाकक्ष 
D. व्यवहारवादी और पुरस्कार केन्द्रित कक्षाकक्ष 

कथन (A): शिक्षकों को बच्चों की बुद्धिलब्धि मापने के लिए बुद्धिलब्धि की मानीकृत परिक्षाओं का इस्तेमाल करना चाहिए।

तर्क (R): बुद्धिलब्धि में प्राप्त अंक शिक्षकों को विद्यार्थियों के आकादमिक प्रदर्शन और भविष्य में सफलता की भविष्यवाणी करने में मदद करते हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

हावर्ड गार्डनर के सिद्धान्त के अनुसार कलाकारों, वास्तुकारों और नाविकों के पास कौन-सी बुद्धि अधिक मात्रा में होती है?
A. स्थानिक बुद्धि
B. भाषाई बुद्धि
C. संगीतमय बुद्धि
D. अंतर-व्यक्तिगत बुद्धि

कथन (A): शिक्षकों को लड़कियों को विज्ञान व गणित की कक्षाओं में भागीदारी लेने से हतोत्साहित करना चाहिए।

तर्क (R): लड़कियों में गणित व विज्ञान विषयों को पढ़ने की जन्मजात क्षमता नहीं होती है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्न में से कौन-सी प्रणाली विद्यार्थियों की विविध अधिगम जरूरतों को पूरा करने में बाधक है?
A. सहयोगात्मक अधिगम
B. पृथक्करण व नामीकरण
C. उपयुक्त समावेशन
D. विभिन्न ​शिक्षाशास्त्रीय पद्धतियाँ

आकलन किस उद्देश्य से नहीं किया जाना चाहिए?
A. बच्चों की तैयारी के स्तर का पता लगाने
B. बच्चों की अवधारणात्मक समझ में कमियों की पहचान करने
C. बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने
D. यह समझने में मदद करने के लिए बच्चा क्या कर सकता है

लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार, नैतिक विकास:
A. एक असतत प्रक्रिया है जो छह चरणों में होती है।
B. बच्चों के सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भों पर निर्भर करता है।
C. बच्चों के बुद्धिलब्धि (IQ) से परस्पर संबंधित है।
D. पूरी तरह से आनुवंशिक कारकों पर निर्भर करता है।

समावेशन की संस्कृति को किससे बढ़ावा मिलता है?
A. विभेदित निर्देश
B. मानकीकृत मूल्यांकन
C. पृथक्करण
D. नामीकरण

अपनी कक्षा में एक दृष्टिबाधित विद्यार्थी की विशिष्ट जरूरतों को ध्यान में रखकर, एक अध्यापिका को क्या शिक्षाशास्त्रीय समायोजन करने चाहिए?
A. दृश्यिक प्रस्तुतीकरण का प्रावधान
B. सख्त पाठ्यचर्या का पालन
C. स्पार्शिकि संसाधनों का इस्तेमाल
D. मानकीकृत मूल्यांकन

नीरा मिडिल स्कूल में पढ़ती है और अक्षरों को लेकर भ्रमित रहती हैं, जैसे कि ‘म’ को ‘न’ पड़ती है। यह किसका विशिष्ट लक्षण है?
A. स्वलीनता
B. पठन वैकल्य
C. अधिगम असहायपन
D. लेखन वैकल्य

प्रेम किसी समस्या को हल करने के लिए बहुत सारे अलग-अलग तरीकों की समझ रखता हैं और चर्चा करते समय हमेशा नए विचारों को पेश करता है। यह निम्नलिखित में से किसकी विशेषता है?
A. रचनात्मकता
B. अधिगम असहायपन
C. आत्मकेन्द्रियता
D. केंद्रीयन

शिक्षकों को बच्चों की असफलता को किस प्रकार देखना चाहिए?
A. बच्चों के लिए शर्मनाक और अपमानजनक
B. शिक्षक के लिए शर्मनाक और अपमानजनक
C. छात्र और उनके माता-पिता की क्षमताओं का प्रतिबिंब
D. स्कूल प्रणाली को अनुकूल वातावरण न प्रदान कर पाने का प्रतिबिंब

सक्रिय जुड़ाव को निम्न में से किसके द्वारा बढ़ावा नहीं दिया जाता हैं?
A. प्रश्न पूछना
B. रटकर स्मरण
C. खोज विधि
D. संवाद

यदि कोई बच्चा स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थ है तो शिक्षकों को चाहिए-
A. वे शैक्षणिक रणनीतियों और स्कूल के माहौल पर चिंतन करें।
B. बच्चे को सजा दें और बच्चे के माता-पिता से कहें कि बच्चे को घर पर ट्यूशन लगाना सुनिश्चित करें।
C. बच्चे को कम योग्यता वाले बच्चों के लिए बने एक अलग संकाय में स्थानांतरित कर दिया जाए।
D. बच्चें की सामाजिक पृष्ठभूमि का पता लगाएँ क्योंकि कुछ समुदायों के बच्चे सीखने में सक्षम नहीं होते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सी एक रचनात्मक शैक्षणिक रणनीति नहीं है?
A. सहज ज्ञान युक्त अनुमानों को प्रोत्साहित करना।
B. चर्चा के अवसर प्रस्तुत करना।
C. छात्रों को पाठ्यपुस्तकों के उत्तरों को ज्यों का त्यों पुनरुत्पादित करने के लिए प्रोत्साहित करना।
D. निर्देशित खोज के अवसर देना।

कथन (A): सीखने की प्रक्रिया के दौरान बच्चों द्वारा की गई त्रुटियों को उनके संज्ञानात्मक विकास के एक भाग के रूप में देखा जाना चाहिए।

तर्क (R): बच्चे व्यस्कों की तुलना में चीजों को अलग तरह से सीखते हैं।

सही विकल्प चुनिए-

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 15 Shift1 part2

नेहा को हमेशा कक्षा में प्रथम आना होता है चाहे इसके लिए उसे बेईमानी करके नकल क्यों न करनी पड़े। नेहा किस प्रकार के लक्ष्य तय कर रही है?
A. महारत उन्मुखी लक्ष्य
B. प्रदर्शन उन्मुखी लक्ष्य
C. कार्य परिहार लक्ष्य
D. असफलता स्वीकार्य लक्ष्य

निम्नलिखित में से कौन-सी भावना सार्थक अधिगम की प्रक्रिया को सुगम बनाती है?
A. भय
B. क्रोध
C. खुशी
D. चिंता

मोहित कहता है – “मैं अंग्रेजी में अच्छा हूँ। वह तो मैनें उत्तर जल्दी में लिखे थे इसलिए मेरे अच्छे नम्बर नहीं आए।” मोहित अपने प्रदर्शन का आरोपण किस पर कर रहा है?
A. बुरी किस्मत
B. योग्यता की कमी
C. प्रयास की कमी
D. बाहरी कारक

वह प्रक्रिया, जिसके माध्यम से हम अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अपने विचारों, व्यवहारों और भावनाओं को क्रियाशील करते व बनाए रखते हैं, कहलाती है?
A. स्व नियमन
B. आत्मसात्करण
C. अन्तर वस्तुनिष्ठता
D. अनुकूलन (समंजन)

अभिकथन (A): एक शिक्षक प्रत्यक्ष अनुदेशन की विधि द्वारा बच्चों को जटिल अवधारणाओं को सबसे प्रभावी ढंग से समझने में मदद कर सकता है।

तर्क (R): बच्चे सबसे प्रभावी तरीके से तब सीखते हैं, जब वे निष्क्रिय होते हैं और उन्हें जानकारी सम्प्रेषित की जाती है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

समावेशन को बढ़ावा देने के लिए एक सामाजिक सांस्कृतिक कक्षा में प्रभावी शिक्षाशास्त्रीय प्रणाली क्या है?
A. अधिगम के लिए सार्वभौमिक अभिकल्प (डिजाइन) का क्रियान्वयन
B. योग्यता के आधार पर बच्चों का नामीकरण व पृथक्करण
C. आर्थिक स्थिति के आधार पर बच्चों का नामीकरण व पृथक्करण।
D. बच्चों में अंकों के लिए प्रबल प्रतिस्पर्धा पैदा करना।

एक 6 अंकों वाली संख्या 75y077, संख्या 11 से विभाज्य है। तब, (2y + 3) का मान कितना है?
A. 13
B. 15
C. 19
D. 21

यदि x = \(4/7\) और y = \(-11/15\) है, तो (x + y) का व्युत्क्रम ज्ञात कीजिए। 
A. \(105/17\)
B. \(-105/17\)
C. \(137/105\)
D. \(-137/105\)

संख्याओं 450, 825 और 675 के LCM और HCF का अंतर ज्ञात कीजिए। 
A. 14725
B. 14775
C. 14825
D. 14875

\([(-3/4)^3]^4 \) किसके बराबर है?
A. \(-(3/4)^7 \)
B. \((3/4)^7 \)
C. \(-(3/4)^{12} \)
D. \((3/4)^{12} \)

\((1 2 2/3)\) + \((1 3 1/5)\) + \((1 2/9)\) का मान कितना है?
A. 5.1785
B. 5.1875
C. 5.7815
D. 5.8715

x, y और z तीन प्राकृत संख्याएँ इस प्रकार हैं कि x2 + 2xy + y2 = 100, y2 + 2yz + z2 = 256 और x2 + y2 + z2 + 2xy + 2yz + 2zx = 400 है। तब yz – x का मान कितना है?
A. 56
B. 54
C. 36 
D. 34

निम्नलिखित में से कौन-सी समीकरण, समीकरण \(2 x-7/2=-4.5 \) के हल से संतुष्ट होती है ? 
A. 4x = \(-1/2\)
B. 2x + 3 = -1
C. 3x + 2 = -1
D. 5x + 1 = 6

एक निश्चित संख्या में वस्तुओं को 126 दिन में निर्मित करने के लिए, एक फैक्ट्री को 84 मशीनों की आवश्यकता पड़ती है। वस्तुओं की उतनी ही संख्या को 108 दिन में निर्मित करने के लिए, उस फैक्ट्री को कितनी और अधिक या कम मशीनों की आवश्यकता पड़ेगी ? 
A. 98 अधिक
B. 98 कम
C. 14 अधिक
D. 14 कम

\( \(4 x y^3+24 x y^2-64 x y)/2 x y+16 x\) किसके बराबर है?
A. 2y (y + 2)
B. 2y (y – 2)
C. 4y (y + 2)
D. 4y (y – 2)

यदि 5x – 7y + 2, 3y – 4x + 2xy और 2x – 3xy – 5 के योग में x, y और xy के गुणांक क्रमशः p, q और r हैं, तो p + q – r का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 6
B. 0
C. -2
D. -6

एक बहुफलक के शीर्षों, फलकों और किनारों की संख्या क्रमशः 10, x और 15 है। तो, 3x – 8 का मान है:
A. 13
B. 10
C. 7
D. 4

किसी तिर्यक रेखा द्वारा दो समांतर रेखाओं को प्रतिच्छेद करने से बने उस तिर्यक के एक ही ओर के दो अंतः कोणों का अनुपात 2 : 7 है। यदि इनमें बड़ा कोण y है, तो 3y – 40° का मान क्या है? 
A. 460°
B. 420°
C. 400°
D. 380°

त्रिभुज PQR की भुजा QR को एक बिंदु S तक बढ़ाया जाता है तथा भुजा PR पर लंब एक किरण RT इस प्रकार खींची जाती है कि TRS एक न्यून कोण हो। यदि ∠P ∶ ∠Q ∶ ∠R = 3 ∶ 2 ∶ 1 है, तो ∠TRS का मान है :
A. 30°
B. 40°
C. 50°
D. 60°

PQRS एक चतुर्भुज है जिसमें PQ = PS और RQ = RS है। यदि PR और QS O पर प्रतिच्छेद करते हैं, तो निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है?
A. PR और QS बराबर हैं और एक दूसरे को समद्विभाजित करते हैं।
B. PR और QS बराबर हैं लेकिन एक दूसरे को समद्विभाजित नहीं करते हैं।
C. PR और QS एक दूसरे के लंबवत हैं और O, PR का मध्य-बिंदु है।
D. PR और QS एक दूसरे के लंबवत हैं और O, QS का मध्य-बिंदु है।

किसी समांतर चतुर्भुज ABCD के विकर्ण परस्पर बिंदु O पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि ∠AOB = 70°, ∠DAC = 32° और ∠DBC = y है, तो 2y + 15° का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 91°
B. 87°
C. 79°
D. 63°

एक समकोण त्रिभुज का परिमाप 72 सेमी है और इसकी एक भुजा (कर्ण के अलावा) की लंबाई 18 सेमी है। फिर, त्रिभुज का क्षेत्रफल है:
A. 540 सेमी 2
B. 432 सेमी 2
C. 270 सेमी 2
D. 216 सेमी 2

एक त्रिभुज और एक समांतर चतुर्भुज 50 सेमी लंबाई के एक ही आधार पर खड़े हैं और क्षेत्रफल में बराबर हैं। यदि त्रिभुज की अन्य भुजाओं की लंबाई 14 सेमी और 48 सेमी है, तो आधार 50 सेमी के अनुरूप समांतर चतुर्भुज की ऊंचाई कितनी है?
A. \(84/25 \) सेमी
B. \(168/25 \) सेमी
C. \(84/5 \) सेमी
D. \(168/5\) सेमी

किसी घनाभाकार बंद डिब्बे के तीन आसन्न फलकों के क्षेत्रफल क्रमश: 120 सेमी2, 60 सेमी​2 और 72 सेमी2 हैं। तब उस डिब्बे का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। 
A. 252 सेमी2
B. 378 सेमी2
C. 504 सेमी2
D. 630 सेमी2

अच्छी प्रकार से फेंटी गई 52 ताशों की एक गड्डी में से एक ताश यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है। तब न तो एक बादशाह और न ही एक काला कार्ड प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए। 
A. \(1/2 \)
B. \(7/13 \)
C. \(6/13 \)
D. \(15/26\)

प्रेक्षणों 29, x + 1, 33, 44, x + 3, x + 6 और 46 का माध्य 39 है। तब इन प्रेक्षणों की माध्यिका ज्ञात कीजिए।
A. 41.5
B. 40
C. 39.5
D. 38

आसन्न कोण कभी भी _________ नहीं हो सकते।
A. संपूरक
B. पूरक
C. सार्व भुजा की एक ही ओर
D. दो संपूरक कोणों से बने

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन गणित कक्षा में ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए बच्चों के संबंध में सबसे कम उपयुक्त है?
A. उनके पास गणितीय समस्याओं को हल करने की कई वैकल्पिक युक्तियाँ होती हैं। 
B. उनके पास गणितीय अवधारणाओं से संबंधित समृद्ध सांस्कृतिक ज्ञान होता है। 
C. वे गणित में कमज़ोर होते हैं तथा उन्हें सहयोग – समर्थन से सीखने की अत्याधिक आवश्यकता होती है। 
D. उनमें शहरी पृष्ठभूमि वाले बच्चों के समान गणितीय योग्यताएँ होती हैं। 

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part58

एक शिक्षक ने अपनी कक्षा में 35 टाइलें दी और विद्यार्थियों को उन टाइलों से आयत बनाने के लिए कहा। विद्यार्थियों ने दो संभावित व्यवस्थाएँ 7 × 5 और 5 × 7 बनाईं। इस क्रियाकलाप का उद्देश्य है:
A. क्रियाकलापों को करने में कक्षा का कुछ समय व्यतीत करना। 
B. आयताकार प्रारूपों (मॉडलों) की सहायता से गुणनखंड के विचार का निर्माण करना। 
C. वर्गों और आयतों के बीच अंतर करने में बच्चों की सहायता करना। 
D. बच्चों की गुणन पहाड़ों के पुनः स्मरण में सहायता करना। 

किस प्रकार की गणितीय उपपत्ति में स्वयंसिद्ध और तर्क का प्रयोग किसी भी कन्जेक्चर को प्रमाणित या अप्रमाणित करने में किया जाता है?
A. विरोध द्वारा प्रमाण
B. आगमन द्वारा प्रमाण
C. निगमन द्वारा प्रमाण
D. रचना द्वारा प्रमाण

गणितीय निर्देशन (मॉडलिंग) दर्शाता है : 
A. वह प्रक्रिया जिसमें किसी दैनिक जीवन पर आधारित समस्याओं/प्रश्नों को हल करने के लिए गणित के अमूर्त विचारों का उपयोग किया जाता है। 
B. गणितीय अवधारणाओं के शिक्षण हेतु कार्डबोर्ड एवं अन्य सामग्री से निर्मित मॉडलों का उपयोग। 
C. अन्य विषयों के अधिगम के लिए गणित का शिक्षण एक आदर्श विषय की तरह करना। 
D. गणितीय अवधारणाओं की सहायता से विभिन्न युक्तियों का विकास करना।

आठवीं कक्षा में, समान पदों वाली दो द्विपद बीजीय व्यंजकों के गुणन के शिक्षण के लिए एक नवीन प्रक्रिया है: 
A. गुणन की चरण दर चरण कलनविधि देना।
B. विद्यार्थियों के समूह, कुछ उच्च उपलब्धियों वाले छात्रों के साथ बनाना तथा उन्हें अन्य विद्यार्थियों की सहायता करने देना। 
C. एक आयत, जिसकी लंबाई एवं चौड़ाई प्रत्येक बीजीय व्यंजक को दर्शा रही है, के क्षेत्रफल की अवधारणा का उपयोग करना।
D. किसी होनहार विद्यार्थी को श्यामपट्ट पर गुणन करने के लिए कहना।

संख्याओं पर आधारित पहेलियों के निम्नलिखित में से क्या लाभ हैं/हैं?

(a) यह गणित को आनन्ददायी बनाने में मदद करती हैं। 

(b) यह विद्यार्थियों में गणित के भय/दुश्चिंता को दूर करने में मदद करती हैं। 

(c) यह गणितीय अवधारणाओं को याद करने में सहायता करती हैं।

(d) यह कक्षा के समय को प्रभावी रूप से प्रबंधित करने में मदद करती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. (a) और (b)
B. (b) और (c)
C. (c) और (d)
D. (a), (b) और (d)

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से विद्यार्थियों में गणित के प्रति भय एवं चिंता के, सबसे संभावित कारण हो सकते हैं?

(a) शिक्षक की शिक्षण प्रणाली

(b) विभिन्न शिक्षण-अधिगम संसाधनों का उपयोग

(c) आकलन की विधियाँ

(d) गणितीय अवधारणाओं की अमूर्त प्रकृति

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. (b) और (c)
B. (a) और (d)
C. (a), (c) और (d)
D. (a), (b) और (c)

निम्नलिखित में से कौन-सा बंद-सिरे वाला प्रश्न है?
A. पाइथागोरस प्रमेय को प्रमाणित कीजिए। 
B. 360 cm2 क्षेत्रफल वाले पाँच आयत ज्ञात कीजिए। 
C. 3 से 7 के बीच के तीन परिमेय संख्याएँ ज्ञात कीजिए। 
D. 100 (सौ) तक की सभी अभाज्य संख्याएँ लिखिए। 

उच्च प्राथमिक स्तर पर, निम्नलिखित में से कौन-सी गणित की एक प्रभावी आकलन युक्ति नहीं है? 
A. बच्चों द्वारा उनके कक्षा कार्य और गृह कार्य में की गई त्रुटियों का विश्लेषण करना
B. खुले सिरे वाले रचनात्मक आकलन के नियत कार्यों का उपयोग करना
C. केवल बहु-विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित टेस्ट देना क्योंकि उनका आकलन आसान होता है
D. बच्चों को समूह – कार्य प्रदान करना

राइजोबियम जीवाणु प्रायः चने, मटर, मूँग, बीन और अन्य फलियों की जड़ों में पाया जाता है। जीवाणु का पौधे से संबंध क्या कहलाता है?
A. सहजीवी संबंध
B. परजीवी संबंध
C. परपोषित संबंध
D. कीटाहारी संबंध

मानव कंठ के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा/से अभिक्थन सत्य हैं और कौन सा/से असत्य हैं ? 

अभिकथन S1 कंठ में श्वासनती खाद्य नती के सन्निकर होती है।

अभिकथन S2 कंठ में एक पल्ले जैसे वाल्व उपस्थित होता है।

अभिकथन S3 वायु एवं भोजन कंठ में एक ही रास्ता साझा करते हैं।
 

अभिकथन SA कभी-कभी भोजन के कण श्वासनली में प्रवेश कर जाते हैं जिससे हिचकी आ सकती है।  

A. S1 और S2 असत्य है; S3 और S4 सत्य हैं।
B. S2 और S4 असत्य है; S1 और S2 सत्य हैं।
C. S1, S2, S4 सत्य हैं; और S3 असत्य हैं।
D. S2, S3, S4 सत्य हैं; S1 असत्य हैं।

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा विकल्प रेशम के उत्पादन से जुड़ा है ?
A. रेशम कीटपालन और वनवर्धन
B. रेशम कीटपालन और शहतूत कृषि
C. रेशम कीटपालन और मधुमक्खी पालन
D. रेशम कीटपालन और पुष्प कृषि

उदासीनीकरण अभिक्रिया के लिए निम्नलिखित में से क्या गलत है/हैं?

(A) यह एक अम्ल और एक क्षार के बीच की अभिक्रिया है।

(B) इस अभिक्रिया में, एक नया पदार्थ, लवण बनता है।

(C) निर्मित लवण प्रकृत्ति में केवल अम्लीय अथवा क्षारीय होते है।

(D) अभिक्रिया में उष्मा सर्वदा अवशोषित होती है। 

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. (C) और (D)

निम्नलिखित में से क्या एक रासायनिक परिवर्तन का उदाहरण नहीं है ?

(A) हमारे शरीर में भोजन का पाचन

(B) किण्वन

(C) प्रकाश संश्लेषण

(D) क्रिस्टलीकरण 

A. केवल (C)
B. (B) और (D)
C. (A) और (D)
D. केवल (D)

प्राणि जहाँ रहते हैं, वहाँ जीवित रहने के लिए अपने आपको अनुकूलित कर लेते हैं। स्तंभ I में प्राणियों की सूची एवं स्तंभ II में प्राणियों के अनुकूलन की सूची दी गई है।

स्तंभ – I

स्तंभ – II

(A)

ध्रुवीय भालू

(I)

संवेदनशील श्रवण

(B)

लाल-आँख का मेंढक

(II)

रूपांतरित दाँत

(C)

शेर

(III)

पाद पर चिपकती हुए गद्दी

(D)

हाथी

(IV)

लंबे, गोलाकार और नुकीले पंजे

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प स्तंभ I को स्तंभ II से उत्तम सुमेलित कर रहा है?

A. (A) – (I), (B) – (II), (C) – (III), (D) – (IV)
B. (A) – (IV), (B) – (III), (C) – (I), (D) – (II)
C. (A) – (III), (B) – (IV), (C) – (I), (D) – (II)
D. (A) – (II), (B) – (III), (C) – (IV), (D) – (I)

वायु दाव के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य हैं ?

(A) हमारे चारो ओर की वायु हम पर बहुत कम दाब डालती है।

(B) वायु गर्म करने पर संकुचित हो जाती है और ठंडा करने पर विस्तृत हो जाती है।

(C) गर्म वायु ऊपर उठती है और ठंडी वायु धरती की ओर जाने की प्रवृत्ति रखती है।

(D) जैसे ही गर्म वायु ऊपर उठती है, उस स्थान का वायु दाब बड़ जाता है। 

A. केवल (A) और (C)
B. केवल (C)
C. (A), (C) और (D)
D. केवल (D)

संजना ने मृदा की अंत: स्रवण दर ज्ञात करने के लिये एक प्रयोग किया। उसने पाया कि मृदा के नमूने में 400 ml जल के अंत: स्रवण को 20 मिनट लगे। अंत: स्रवण दर क्या है ? 
A. 5 ml/min
B. 10 ml/min
C. 20 ml/min 
D. 40 ml/min

निम्नलिखित में से कौन सा प्रवाह आलेख मानवों में रुधिर के प्रवाह का सही क्रम दर्शा रहा हैं : 
A. फुफ्फुस → फुफ्फुस शिर → हृदय → धमनियाँ → शरीर → शिराएँ → हृदय → फुफ्फुस धमनी → फुफ्फुस
B. फुफ्फुस → फुफ्फुस धमनी → हृदय → धमनियाँ → शरीर → शिराएँ → हृदय → फुफ्फुस धमनी → फुफ्फुस
C. फुफ्फुस → फुफ्फुस धमनी → हृदय → शिराएँ → शरीर → धमनियाँ → हृदय → फुफ्फुस शिरा → फुफ्फुस
D. ​फुफ्फुस → फुफ्फुस शिरा → हृदय → शिराएँ → शरीर  → धमनियाँ हृदय → फुफ्फुस धमनी → फुफ्फुस

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part126

मानव शरीर के निम्नलिखित कौन से प्रकार्य से डायलिसिस का प्रक्रम जुड़ा है?
A. परिसंचरण
B. उत्सर्जन
C. जनन
D. श्वसन

निम्नलिखित में से कौन-सा एक, एकलिंगी पुष्प का उदाहरण है?
A. सरसों
B. गुलाब 
C. पपीता
D. पिटुनिया

एक समान चाल से गति करती हुई वस्तु के दूरी – समय आलेख के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सही है? 
A. यह x-अक्ष के समांतर एक सीधी रेखा है।
B. यह y-अक्ष के समांतर एक सीधी रेखा है।
C. यह एक सीधी रेखा है जो ना तो x-अक्ष ना ही y-अक्ष के समांतर है।
D. यह एक परवलयिक आलेख है।

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प प्रकाश के यंत्रों को ऊर्जा दक्षता के सही वृद्धि क्रम में दर्शाता है ? 
A. तापदीप्त बल्ब < CFL < ट्यूब लाइट < LED B. तापदीप्त बल्ब < ट्यूब लाइट < LED < CFL C. ट्यूबलाइट < तापदीप्त बल्ब < LED < CFL D.  तापदीप्त बल्ब < ट्यूब लाइट < CFL < LED निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प विभिन्न घर्षण बलों को घर्षण के बढ़ते क्रम में दर्शाता है ?  A. स्थैतिक, सर्पण, लोटनी B. सर्पण, लोटनी, स्थैतिक  C. सर्पण, स्थैतिक, लोटनी D. लोटनी, सर्पण, स्थैतिक मानवों में धवनि कंपन         (A)​         में कंपन पैदा करता है।         (A)​         कंपन को         (B)​         में भेजता है। वहाँ से, संकेत         (C)​         पर जाता है। (A), (B), और (C) क्रमश: हैं : 
A. कर्ण पटह, आंतर कर्ण, वाक् तंतु
B. कर्ण पटह, आंतर कर्ण, मस्तिष्क
C. आंतर कर्ण, कर्ण पटह, कंठ
D. आंतर कर्ण, कर्ण पटह, वाक् तंतु

दो समतल दर्पण एक दूसरे के समांतर है और उनके मध्य दूरी 30 cm है। उनके बीच में रखे गए एक सिक्के के कितने प्रतिबिंब बनेंगें ? 
A. 4
B. 6
C. 3
D. अनंत

स्तंभ I (पोषक तत्व)

स्तंभ II (अभावजन्य विकार)

(A)

आयरन

(I)

बेरी-बेरी

(B)

विटामिन B1

(II)

स्कर्वी

(C)

विटामिन C

(III)

घेंघा

(D)

आयोडीन

(IV)

अल्परक्तता/एनीमिया

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प स्तंभ I के पोषक तत्वों को स्तंभ II के अभावजन्य विकारों से सही सुमेलित कर रहा है ?

A. (A) – (I), (B) – (III), (C) – (II), (D) – (IV)
B. (A) – (III), (B) – (II), (C) – (IV), (D) – (I)
C. (A) – (IV), (B) – (I), (C) – (II), (D) – (III)
D. (A) – (IV), (B) – (II), (C) – (III), (D) – (I)

जब सल्फर ऑक्सीजन से अभिक्रिया करता है तब एक गैस ‘A’ बनती है। ‘A’ को जल में घोलने पर ‘B’ बनता है । ‘B’         (C)         लिटमस को         (D)         कर देता है।A, B, C, D क्रमशः हैं :
A. सल्फर ऑक्साइड, सल्फ्यूरिक अम्ल, नीला, लाल
B. सल्फर डाइऑक्साइड, सल्फ्यूरस अम्ल, नीला, लाल 
C. सल्फर ऑक्साइड, सल्फ्यूरस अम्ल, लाल, नीला
D. सल्फर डाइऑक्साइड, सल्फ्यूरिक अम्ल, लाल, नीला

अभिकथन (A) – सोडियम ग्लिसरीन में भंडारित किया जाता है।

कारण (R) – सोडियम ऑक्सीजन और जल से तीव्रता से अभिक्रिया करता है। 

A. (A) और (R) सत्य है और (A) की (R) सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) सत्य है किन्तु (A) की (R) सही व्याख्या नही है।
C. (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।

निम्नलिखित में से कौन सा बीज प्रायः वायु द्वारा फैलाया नही जाता है?
A. मदार
B. सूरजमुखी
C. सहजन
D. ज़ेन्थियम

निम्नलिखित में से कौन सा कथन ‘विज्ञान की प्रकृति’ के विषय में गलत है? 
A. विज्ञान के नियम स्थायी और शाश्वत सत्य हैं।
B. विज्ञान एक सामाजिक उद्यम है।
C. विज्ञान ज्ञान परिवर्तनशील और प्रसारशील संग्रह है।
D. विज्ञान की कोई एक विधि नही है।

निम्नलिखित में से क्या एक विज्ञान शिक्षा का उद्देश्य नहीं है?
A. विज्ञान की शिक्षा शिक्षार्थी को वैज्ञानिक प्रवृित का पोषण करने में सक्षम बनाती है।
B. इसे शिक्षार्थी को ईमानदारी, अखंडता, और सहयोग के मूल्यों को आत्मसात करने में सक्षम बनाना चाहिए।
C. इसे शिक्षार्थी तथ्यों को याद रखने और नियमों को कण्ठस्थ करने में सक्षम बनाना चाहिए।
D. इसे शिक्षार्थी को विज्ञान प्रक्रिया कौशलों सहित अन्य कौशलों को प्राप्त करने में सक्षम बनाना चाहिए।

कथन (A): सिद्धान्त एवं नियम वैज्ञानिक ज्ञान को निरूपित करते हैं।

कथन (B): सत्यापन के पश्चात नियम सिद्धान्त बन जाते हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है?

A. (A) और (B) दोनों सत्य हैं। 
B. (A) और (B) दोनों असत्य हैं। 
C. (A) सत्य है और (B) असत्य है। 
D. (A) असत्य है और (B) सत्य है।

निम्नलिखित में से क्या विज्ञान की संकल्पना को नहीं दर्शा रहा है? 
A. यह ज्ञान का एक संग्रह है।
B. यह जाँच करने की प्रक्रिया की एक समझ है।
C. यह चिंतन करने के विभिन्न मार्गों का विकास करता है।
D. यह वैज्ञानिक विधि के चरणों की एक समझ है।

अनुसंधान दर्शाते हैं कि शिक्षकों को एक प्रश्न पूछने के उपरान्त 5 सेकंडों तक प्रतीक्षा करनी चाहिए। छात्रों के लिए प्रतिक्षा समय का निम्नलिखित में से क्या एक लाभ नहीं है? 
A. छात्रों के उत्तरों की संख्या में वृद्धि होना
B. छात्रों के प्रश्नों में कमी होना
C. उपयुक्त प्रश्नों में वृद्धि होना
D. छात्रों के अनुक्रिया की लंबाई में वृद्धि होना

निम्नलिखित कथनों (A) और (B) को पढ़िए:

(A) धातुएँ विद्युत का चालन करती हैं।

(B) ऋण आवेश धन आवेश को आकर्षित करता है।  

A. (A) : अवलोकन; (B) – अवलोकन
B. (A) : निष्कर्ष ; (B) – निष्कर्ष
C. (A) : सिद्धान्त; (B) – अवलोकन
D. (A) : अवलोकन; (B) – सिद्धान्त

पाठ्य पुस्तक में दिए गए प्रयोगों को संपादित करने में विद्यार्थियों को व्यस्त रखने के कार्य को निम्नलिखित में से कौन व्याख्या नहीं करता है? 
A. संरचनात्मक जाँच
B. निदशित जाँच
C. खुली जाँच
D. निर्देशित जाँच

कथन (A) : यह शिक्षण अधिगम में एक निरंतर प्रक्रम है।

कथन (B) : यह इसे ज्ञात करने पर केंद्रित है कि विद्यार्थियों ने कितनी अच्छे प्रकार से निर्देशित उद्देश्यों को प्राप्त किया है।

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है?

A. निर्माणात्मक आकलन के संदर्भ में (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. योगात्मक आकलन के संदर्भ में (A) और (B) दोनों सही हैं।
C. (A) निर्माणात्मक और (B) योगात्मक आकलन के संदर्भ में है।
D. (A) योगात्मक के संदर्भ में और (B) निर्माणात्मक आकलन के संदर्भ में है।

पोर्टफोलियो को एक विकल्पी आकलन योजना के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। 

पोर्टफोलियो के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा गलत है?

A. यह समय के साथ एकल किए गए सभी छात्रों के सभी कार्यपत्रकों का संग्रह है। 
B. शिक्षार्थियों के विकास को निरूपित करता है।
C. यह शिक्षार्थियों को उनके स्वयं के अधिगम पर अनुचिंतन के अवसर देता है।
D. यह शिक्षार्थी के ज्ञान, कौशलों और योग्यताओं को प्रदर्शित करता है।

कथन (A) : चुंबक लोहे को आकर्षित करते हैं।

कथन (B) : यह सिक्का चुंबक से आकर्षित नहीं होता है।

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है?

A. (A) तथ्य और (B) अवलोकन हैं।
B. (A) अवलोकन और (B) तथ्य हैं।
C. (A) और (B) दोनों अवलोकन हैं।
D. (A) और (B) दोनों तथ्य हैं।

Leave a Comment

error: