CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part51

निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र बाल विकास का है? 
A. ऐकिक और अवैज्ञानिक
B. निर्धारित और स्थिर
C. अन्तरविषयात्मक और गतिशील
D. अस्पष्ट और प्राचीन

बाल विकास की अवधि का सही क्रम कौन-सा है? 
A. शैशवावस्था, गर्भावस्था, पूर्व बाल्यावस्था, किशोरावस्था, मध्य बाल्यावस्था
B. गर्भावस्था, पूर्व बाल्यावस्था, शैशवावस्था, मध्य बाल्यावस्था, किशोरावस्था
C. गर्भावस्था, शैशवावस्था, पूर्व बाल्यावस्था, किशोरावस्था, मध्य बाल्यावस्था
D. गर्भावस्था, शैशवावस्था, पूर्व बाल्यावस्था, मध्य बाल्यावस्था, किशोरावस्था

विकास प्रकृति एवं पालन-पोषण के _____ का परिणाम है।
A. विसंबंधन 
B. वियोजन 
C. अंत:क्रिया
D. स्वतंत्र कार्य

जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त के अनुसार अधिकांश बच्चे संरक्षण, क्रमबद्धकरण और वर्गीकरण किस चरण में समझ लेते हैं? 
A. संवेदी – गत्यात्मक
B. पूर्व – संक्रियात्मक 
C. मूर्त संक्रियात्मक 
D. औपचारिक संक्रियात्मक

रीमा ने अभी हाल ही में तार्किक रूप से और बेहतर संयोजित रूप से अपनी प्रतिक्रिया की तार्किकता को स्पष्ट करते हुए प्रश्नों के उत्तर देने आरंभ किए हैं। जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के अनुसार, उसने किस चरण में प्रवेश किया है ?
A. संवेदी – गत्यात्मक 
B. पूर्व – संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

बच्चे दूसरों के साथ अंतःक्रिया के माध्यम से अधिगम करते हैं जो अधिक जानकार हैं। अधिगम का यह सिद्धान्त ______ द्वारा दिए गए ______ सिद्धान्त के दृष्टिकोण से सही है।
A. लेव वायगोत्स्कीः सामाजिक-सांस्कृतिक
B. जीन पियाज़ेः सामाजिक-सांस्कृतिक
C. सिगमन्ड फ्रायड : मनोगतिशीलात्मक
D. बी. एफ. स्किनरः व्यवहारवादी

लेव वायगोस्की के संज्ञानात्मक विकास के दृष्टिकोण के अनुसार, एक अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों को अंतः क्रिया करने के कम-से- कम अवसर देने चाहिए।
B. सांस्कृतिक दृष्टान्तों का उपयोग बाधित करना चाहिए।
C. विद्यार्थियों को उसके अभीष्टतम गुणों को प्राप्त करने में स्कैफ़ोल्डिंग (ढांचा निर्माण) प्रदान करता है
D. अधिगम को समुन्नत करने के लिए पुरस्कार और दण्ड का प्रावधान करना चाहिए।

जीन पियाज़े और लॉरेन्स कोहलबर्ग द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्तों के बारे में कौन-सा कथन सही है?
A. दोनों ने ही वयस्कों में संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्तों का प्रतिपादन किया है।
B. दोनों के ही सिद्धान्तों में विकास के 8 प्रतिरूप हैं।
C. दोनों के ही सिद्धान्त विकास के मध्य बाल्यावस्था चरण तक सीमित हैं।
D. दोनों सिद्धान्त अवस्थाओं को प्रतिपादित करते हैं। 

एक ऐसी कक्षा, जहाँ विद्यार्थियों को युग्मित प्रदत्तकार्य, समूह कार्य और चर्चाओं में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, उन कक्षाओं की क्या विशिष्टता है?
A. निष्क्रिय अधिगम
B. सहयोगात्मक अधिगम
C. कंठस्थीकरण आधारित अधिगम
D. निर्देशन आधारित अधिगम

दूसरों की मनोदशा, अभिप्रेरणा और इच्छाओं की पहचान करना और समुचित रूप से उनके प्रति प्रतिक्रिया करना किस बुद्धि की विशेषता है?
A. अन्तः वैयक्तिक 
B. गति शीलात्मक
C. अन्तर्वैयक्तिक 
D. प्रकृतिवादी

भाषा और विचार के बारे में क्या सही है?
A. यह एक-दूसरे से स्वतंत्र रहकर विकसित होते हैं।
B. यह एक – दूसरे को प्रभावित करने के लिए असंख्य तरीकों से अंतः क्रिया करते हैं।
C. शिक्षार्थी के सामाजिक संदर्भों द्वारा प्रभावित नहीं होते हैं। 
D. दोनों ही वंशानुक्रम से नहीं परन्तु परिवेशीय कारकों से प्रभावित होते हैं। 

प्रवीण के माता – पिता जान – बूझकर घरेलू कार्यों के अप्रतिनिधिक स्वरूपों में संलग्न रहते हैं, जैसे कि पिता भोजन पकाने का कार्य करते हैं, और माता घर के खराब हो गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत करती है। इस प्रकार के परिवेश में प्रवीण की क्या प्रवृत्ति होगी?
A. जेंडर रूढ़िबद्ध विभेदीकरण का समर्थन करेगा
B. जेंडर रूढ़िबद्ध धारणाओं पर प्रश्न करेगा
C. जेंडर स्कीमा को सुदृढ़ करेगा
D. जेंडर नामीकरण के अनुकूल व्यवहार करेगा

कक्षा में विद्यार्थियों की विविधता को किस रूप में लेना चाहिए? 
A. अधिगम के लिए एक सकारात्मक गुण के रूप में लेना चाहिए। 
B. अधिगम के लिए एक बाधा के रूप में देखना चाहिए। 
C. अध्यापक द्वारा इसकी अनदेखी करनी चाहिए।
D. सभी के लिए समता सृजित करने हेतु इसे सीमित करना चाहिए।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार प्रारंभिक स्तर पर मूल्यांकन होना चाहिए:

A रचनात्मक

B नियमित

C. केवल सूचना को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया गया

D. शिक्षण-अधिगम को अनुकूलित करने के लिए अनुकूल

A. केवल A और B
B. केवल A, B और C
C. A, B, C और D
D. केवल A, B और D

शिक्षार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन को समुन्नत करने के लिए क्या महत्वपूर्ण है?
A. अध्यापक को विद्यार्थियों से बहुत ही आसान प्रश्न पूछने चाहिए।
B. अध्यापक को पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए गैर – लचीली समयरेखा का पालन करना चाहिए। 
C. विद्यार्थियों को ज्ञान सृजन के प्रचुर अवसर मिलने चाहिए।
D. विद्यार्थियों को एक समान योग्यता वाले समूहों में वर्गीकृत करना चाहिए।

समावेशन को समुन्नत करने के लिए अध्यापक को क्या करना चाहिए? 
A. प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। 
B. अध्यापक – केन्द्रित शिक्षणशास्त्र विधियों को क्रियान्वित करना चाहिए। 
C. वैयक्तिक भिन्नताओं की अनदेखी करनी चाहिए। 
D. अधिगम के सार्वभौमिक अभिकल्प (डिजाइन) को क्रियान्वित करना चाहिए। 

अभिकथन (A) :

वंचित समूहों के विद्यार्थियों के समावेशन को सफल बनाने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि उनकी संस्कृति के पहलुओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शामिल किया जाए।

तर्क (R) :

अपनेपन का बोध सीखने के लिए अभिप्रेरित करता है।

सही विकल्प चुनिए :

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

प्रकाशिक सहायक सामग्री और अनुकूलन, जैसे कि फान्ट का बड़ा आकार (शब्दों का बड़ा आकार), आवर्धक सामग्री, आदि कौन-से विद्यार्थियों के समावेशन के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं?
A. दृष्टि की आंशिक क्षति 
B. श्रवण बाधित
C. संवेदी बाधित
D. दृष्टि की समग्र (कुल) क्षति 

स्वलीनता विकार से जूझ रहे (ऑटिज़्म) विद्यार्थियों की प्रायः कौन – सी दृढ़ समार्थ्यता है?
A. विवरणों के प्रति सजगता
B. अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति
C. प्रखर सम्प्रेषणात्मक कौशल
D. एक कार्य से दूसरे कार्य की ओर आसानी से जाना

कक्षा में जब भी सवाल प्रस्तुत किया जाता है, राखी उस सवाल के लिए अनेक नवाचारी समाधान प्रस्तुत करती है। यह राखी के किस पक्ष की ओर संकेत करता है? 
A. विशेष प्रतिभा वाली विद्यार्थी 
B. औसत समझ वाली विद्यार्थी
C. अवधारणात्मक स्पष्टता की कमी
D. अतिशय रूप से विश्वस्त

अभिकथन (A) :

अध्यापक को ऐसी शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियों और विषय-वस्तु का चयन करना चाहिए जो विद्यार्थियों में नवीन ज्ञान के सृजन और उच्च -क्रमणी कौशलों को समुन्नत करने का कार्य करती है।

तर्क (R) :

बच्चों में नवीन ज्ञान के सृजन और उसकी व्याख्या करने की योग्यता होती है।

सही विकल्प चुनिए :

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

14 वर्षीय माया एक युवा चित्रकार के वीडियो यूट्यूब पर देखकर पेन्टिंग करना सीखती है। वह इस बात में विश्वास करती है कि वह पेन्टिंग करने की क्षमता रखती है और सचेतता के साथ प्रक्रियाओं का अनुसरण करती है। माया के अधिगम को क्या संज्ञा दी जा सकती है?
A. सहयोगात्मक अधिगम
B. निष्क्रिय अनुकरण
C. अवलोकनात्मक अधिगम
D. परासंज्ञान

See also  CTET 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 2024-12-14 Shift1 part4

अधिगम अधिक प्रभावशाली रूप से होता है अगर ________
A. कक्षाकक्ष का वातावरण भय मुक्त हो।
B. अध्यापक विद्यार्थियों के अधिगम संबंधित व्यक्तिगत अंतरों को अनदेखा कर दे।
C. पढ़ाई गई विषय-वस्तु बहुत जटिल और अमूर्त है।
D. विद्यार्थियों के मतों को संप्रत्यय की व्याख्या के दौरान ना अपनाया जाए।

निम्नलिखित में से किसे विद्यार्थियों में समुन्नत करना चाहिए? 
A. कंठस्थीकरण (रटने की प्रवृत्ति)
B. समालोचनातमक चिन्तन
C. कार्यात्मक जड़ता
D. अभिसारी चिंतन

वह कौन – सी समस्या समाधान प्रक्रिया है जिसमें निर्धारित चरण – दर – चरण विधि का अनुसरण किया जाता है?
A. अनुरूपी सोच
B. अनुमानी 
C. प्रयत्न एवं त्रुटि
D. कलन – विधि

निम्नलिखित में से कौन-से कथन अधिगम के लिए आकलन के संबंध में सही है?

(i) भय पैदा करने के लिए कॉपी में सभी त्रुटियों पर लाल स्याही से घेरा बना देना चाहिए।

(ii) विद्यार्थी के अधिगम के बारे में जानने के लिए त्रुटियों को एक अवसर के रूप में लेना चाहिए। 

(iii) सहपाठी आकलन का प्रयोग एक-दूसरे को प्रतिपुष्टि देने के लिए किया जा सकता है।

(iv) विद्यार्थियों द्वारा की गई त्रुटियों के प्रतिरूपों के प्रति अध्यापक को सजग होना चाहिए।

A. केवल (i) और (ii)
B. केवल (i), (ii) और (iii)
C. केवल (iii) और (iv) 
D. केवल (ii) (iii) और (iv)

अभिकथन (A) :

विद्यालयों को सीखने की प्रक्रिया में संवेगात्मक पहलू को ध्यान में रखना और पोषित करना चाहिए।

तर्क (R) :

संवेग संज्ञान से पृथक नहीं है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

निम्नलिखित में से कौन-सा कारक अधिगम हेतु आंतरिक अभिप्रेरणा को संचालित करता है / अग्रता प्रदान करता है?
A. पुरस्कार 
B. दण्ड
C. रूचि
D. प्रशंसा

निम्नलिखित में से कौन-से अधिगम को प्रभावित करने वाले परिवेशीय कारक हैं और व्यक्तिगत कारक नहीं हैं?
A. समझ का स्तर
B. भावात्मक लब्धि
C. शिक्षण – अधिगम सामग्री
D. सीखने के लिए आन्तरिक अभिप्रेरणा

निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम के लिए बाधक बन सकता है?
A. लचीली पाठ्यचर्या
B. अधिगम के लिए बहुसंवेदी उपागम
C. विद्यार्थियों का एक समान योग्यता के आधार पर समूहीकरण 
D. अध्यापक द्वारा रचनावादी शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियों का प्रयोग

तीन अंकों की अधिकतम और न्यूनतम संख्याओं के बीच का अंतर कितना है?
A. 888
B. 899
C. 998
D. 999

26 को \(1/2\) से भाग दीजिए तथा फिर इसमें 30 जोड़िए। इस परिणाम में से 35 घटाइए। आपको कितना मान प्राप्त होता है?

 

A. 8 
B. 45
C. 47
D. 18

यदि 4579 + x + 3895 = 9090 है, तो x का मान कितना है?
A. 6016
B. 606
C. 626
D. 616

51 और 100 के बीच कितनी जुड़वां अभाज्य (ट्विन प्राइम) संख्याएँ हैं?
A. 5
B. 2
C. 1
D. 0

दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), उनके महत्तम समापवर्तक (HCF) का 20 गुना है तथा LCM + HCF = 2520 है। LCM और HCF का अंतर कितना है?
A. 2420
B. 2380
C. 2320
D. 2280

अंकों 8, 1 और 7 के उपयोग से बनाई जा सकने वाली चार अंकों की अधिकतम संख्या कौन-सी है, जबकि इन अंकों में से कोई एक अंक दो बार प्रकट हो सकता है?
A. 8761
B. 8871
C. 8771
D. 8781

सभी दिशाओं में अनंततः विस्तृत एक सपाट पृष्ठ निम्न रूप में जाना जाता है।
A. बिन्दु 
B. समतल
C. रेखा 
D. रेखाखंड

किसी त्रिभुजाकार आधार के प्रिज्म में कितने शीर्ष होते हैं?
A. 5
B. 6
C. 4
D. 3

शंकु का पार्श्व दृश्य _______ के रूप में प्रकट होता है।
A. त्रिभुज 
B. वृत्त 
C. वर्ग 
D. आयत

किसी पात्र में 35 L 560 mL तेल है। यदि इसमें 875 mL तेल और मिला दिया जाता है, तो अब मिश्रण की कुल मात्रा कितनी होगी?
A. 36 L 435 mL
B. 32 L 345 mL
C. 28 L 435 mL
D. 34 L 685 mL

किसी स्कूल में अध्ययन 9:15 am पर प्रारंभ हुआ तथा मध्यावकाश 12:55 pm पर हुआ। मध्यावकाश तक अध्ययन समय कितना रहा? 
A. 3 घंटे 35 मिनट
B. 3 घंटे 40 मिनट
C. 4 घंटे 35 मिनट
D. 3 घंटे 25 मिनट

सोने के गले के एक हार का भार 7 g 6 dg 3 cg 8 mg है। यदि इसमें 3 dg 1 cg 3mg भार के मोती हैं, तो इस हार में सोने का भार कितना है?
A. 6 g 9 dg 5 cg 4 mg
B. 7 g 3 dg 2 cg 5 mg
C. 7 g 3 dg 3 cg 5 mg
D. 6 g 5 dg 2 cg 5 mg

नीचे दिए गए पैटर्न में, निम्न में से क्रमश: कौन-सी संख्याएँ रिक्त स्थानों में आएँगी।

11 × 13 = 122 – 1 

15 × 17 = 162 – 1

30 × 32 = 312 – 1

___  × 46 = ___ –1

A. 43, 442
B. 43, 452
C. 45, 472
D. 44, 452

प्रथम दस विषम अभाज्य संख्याओं का माध्य कितना है?
A. 12.9
B. 15.8
C. 17.8
D. 16.8

गणित के एक टेस्ट में 30 विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त किए गए अंक नीचे दिए गए हैं :

7, 1, 3, 6, 5, 5, 5, 0, 7, 8, 1, 9, 0, 5, 8, 3, 1, 8, 10, 10, 4, 3, 8, 6, 8, 9, 2, 1, 0, 4

5 से अधिक या उसके बराबर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या है :

A. 17
B. 16
C. 15
D. 13

गणितीय चिंतन ____________ पर आधारित है।  
A. प्रक्रियात्मक प्रवाह 
B. अंतर्बोध (अंतर्ज्ञान) एवं अवलोकन 
C. तर्क एवं अवलोकन 
D. तर्क एवं विवेचन 

‘4′ के गुणन पहाड़े का शिक्षण करते हुए एक शिक्षक ने ‘2’ के पहाड़े का निम्न प्रकार से उपयोग किया :

चार बार 2, 2 बार 2 का दुगुना है।

चार बार 3, 2 बार 3 का दुगुना है और इसी प्रकार अन्य। 

शिक्षक का उद्देश्य है:

A. अपनी गणितीय योगयता दर्शाना
B. दुगुने की अवधारणा का परिचय देना
C. पहाड़े शीघ्र सीखने के लिए गणितीय युक्तियों का उपयोग करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना
D.

विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान का उपयोग कर नवीन अवधारणाओं के विकास हेतु प्रतिमानों और संबंधों का उपयोग करना

एक छात्र के पास भिन्न की अवधारणा है। वह परिमेय संख्या की अवधारणा को भिन्न से जोड़कर आसानी से समझ सकता है। पियाजे के अनुसार कौन-सी संज्ञानात्मक प्रक्रिया इसके लिए उत्तरदायी है ? 
A. पाड़ 
B. आत्मसातकरण
C. अपघटन 
D. विकेंद्रीकरण

कक्षा IV का एक विद्यार्थी दो अंकों की संख्याओं को गुणा करने में सक्षम नहीं है। शिक्षक का कौन-सा तरीका / युक्ति बच्चे को दो अंकों की संख्याओं की गुणा सिखाने के लिए सर्वोत्तम होगा?
A. उसे विद्यार्थी को पहले गुणन सारणी / पहाड़े याद करवाने चाहिए।
B. दो संख्याओं करने के लिए उसे विद्यार्थी को केल्कुलेटर (गणन यंत्र) का उपयोग करने के लिए कहना चाहिए। 
C. वह पहले एक अंकीय संख्या की गुणा करने में विद्यार्थी की मदद करें तत्पश्चात दो अंकीय संख्याओं की गुणा सीखने में ह्यूरिस्टिक्स का उपयोग करें। 
D. वह गुणा करने की कलन – विधि की श्यामपट्ट पर पुनरावृत्ति करें तथा विद्यार्थी को सिखायी गई कलन विधि के अनुसार समरूप समस्याओं को हल करने के लिए कहे। 

‘बस संख्या 75 सेंट्रल मार्केट जाती है।” यहाँ संख्या का ______ उपयोग है।
A. गणन (कार्डिनल)
B. अभिहित (अंकित)
C. क्रमसूचक 
D. क्रमिक

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part57

कक्षा V के एक विद्यार्थी को जब चार सौ दो लिखने के लिए कहा जाता है। तो वह 4002 लिखता है। उसी प्रकार छः सौ आठ को 6008 लिखता है / लिखती है। इस भ्रांति का सर्वाधिक उपयुक्त स्पष्टीकरण क्या है?
A. बच्चा साधारणतया लापरवाह है।
B. साधारणतया बच्चा वही लिखता है, जैसा वह सुनता है।
C. बच्चे को स्थानीय मान प्रणाली की पूर्ण समझ नही है।
D. बच्चे में बुद्धि एवं गणितीय ज्ञान की कमी है।

शिक्षक एक आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए सूत्र देता है और बच्चों को भिन्न-भिन्न आयताकार कट – आउट का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए कहता है। शिक्षक उपयोग कर रहा है- 
A. आगमनात्मक विधि 
B. निगमनात्मक विधि
C. अवलोकन विधि
D. प्रयोगशाला विधि

जेनेट अपनी कक्षा में बहुभुज के कई उदाहरण एक गैर –  उदाहरण देती हैं। वह गणितीय शब्दसंग्रह का उपयोग करती है और विद्यार्थियों को परिचर्चा में संलग्न रखती है। उनके पास बच्चों द्वारा की गई त्रुटियों और उनकी वैकल्पिक अवधारणाओं का भी ज्ञान है निम्नलिखित में से कौन-सा एक गणित शिक्षिक के रूप में जेनेट के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है? 
A. उसे शिक्षाशास्त्रीय विषय-वस्तु का ज्ञान है।
B. उसे केवल विषय-वस्तु का ज्ञान है।
C. उसे गणितीय त्रुटियों की समझ है।
D. उसे पाठ्यक्रम का ज्ञान है।

एक ” संरचनावादी कक्षा” में गणित का एक शिक्षक शिक्षण एवं अधिगम प्रक्रिया में सुधार कर सकता है:
A. कक्षायी प्रक्रियाओं पर मनन करके
B. अभ्यास के लिए अधिक प्रश्न देकर
C. केवल योगात्मक आकलन पर ध्यान केन्द्रित करके 
D. होनहार विद्यार्थियों की पहचान कर और उन्हें प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के लिए तैयार करके

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर, गणित में, शिक्षण और अधिगम विधियाँ केन्द्रित होनी चाहिए। 

(A) गणित में विभिन्न प्रतिमानों की खोज पर

(B) शिक्षार्थियों में अनुमान एवं सन्निकटन के कौशलों के विकास पर

(C) अधिगम की अनौपचारिक विधियों जैसे खेल, पहेली हल करने, इत्यादि पर

(D) परिशुद्ध समस्या-समाधान पर 

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. B, C और D
B. A, B और D
C. A, B और C
D. B और D

निम्नलिखित में से विभाजन की संकल्पना से संबद्धित विभिन्न (विविध) संरचनाएँ कौन – सी है ?

(A) क्रमीकरण

(B) अनुपात

(C) समान- समभागी

(D) पुन: व्यवस्थित करना

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A और B
B. B और C
C. केवल B
D. A और D

संख्यायी कौशल के विकास का अर्थ नहीं होता 
A. संख्याओं और संख्या संक्रियाओं के बारे में ज्ञान
B. संख्याओं के साथ – साथ आकृतियों के बारे में समझ
C. संख्याओं को रट कर याद करना
D. वास्तविक जीवन में आँकड़ों के प्रबंधन के लिए आवश्यक कौशल

प्राथमिक स्तर के गणित में, पाठ्यपुस्तकें विविध कविताएँ, कहानियाँ और प्रतिमान संलग्न करती हैं। राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रुपरेखा 2005 के अनुसार, इसके लिए निम्नलिखित में से सर्वाधिक उपयुक्त कारण कौन-सा है?
A. बच्चों के लिए गणित की कक्षा को कम उबाऊ बनाना 
B. बच्चों की शब्दावली का विकास करना
C. गणित की कक्षा में कुछ फुरसत का समय निकालना
D. गणित को संदर्भित बनाना और बच्चों के जीवन के अनुभवों से जोड़ना

कक्षा 5 का एक विद्यार्थी दो अंकों की संख्या का गुणन इस प्रकार करता है :

17 × 26 = 17 × (20 + 6) = 340 + 102 = 442

शिक्षक/ शिक्षिका को इस विद्यार्थी का मूल्यांकन कैसे करना चाहिए? 

A. अध्यापक को इसे शून्य अंक देने चाहिए क्योंकि यह गलत विधि है। 
B. विद्यार्थी ने एक अलग विधि का उपयोग किया है इसलिए उसकी प्रशंसा कर पूरे अंक देने चाहिए।
C. शिक्षक / शिक्षिका को कुछ अंक काटने चाहिए क्योंकि उसने एक अलग कलन – विधि (एल्गोरिथ्म ) का उपयोग किया है।
D. शिक्षक / शिक्षिका विद्यार्थी को बताए कि उसे उसी विधि का उपयोग करना चाहिए जैसा कि कक्षा शिक्षण में किया गया था।

गणित पर राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के आधार पत्र के अनुसार ‘लोक कलन विधि’ की समृद्धता की प्रशंसा / सराहना, बच्चे के गणित के बोध को समृद्ध कर सकती है। ‘लोक कलन विधि’ से क्या अभिप्राय है? 
A. लोक गीतों को गाने के लिए कलन विधि का विकास
B. प्राचीन काल में उपयोग की गई कलन विधि
C. पारंपरिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियाँ 
D. जो लोग औपचारिक रूप से शिक्षित नहीं हैं उनके द्वारा प्रयुक्त की गई मानसिक गणना की विधि

जिस राज्य में “नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग ” स्थित है, उसका नाम है – 
A. उत्तर प्रदेश
B. उत्तराखण्ड
C. हिमाचल प्रदेश
D. झारखण्ड

उस मादक द्रव्य की पहचान कीजिए जो एक भ्रान्तिजनक मादक द्रव्य का उदाहरण नहीं है।
A. LSD 
B. हशिश (भाँग)
C. कैनाबिस 
D. पेनिसिलिन

जल संरक्षण में संलिप्त, अलवर जिले से, ‘भारत का जलपुरुष’ कहे जाने वाले इस पर्यावरणवादी का नाम ____________ है 
A. जादव पयंग
B. राजेन्द्र सिंह
C. मेधा पाटकर
D. आबिद सुर्ति

वह प्रतिरूप जो कश्मीरी हाउसबोट पर चौखटी – आरा पहेली के जैसे दिखता है, वह है-
A. देवबन्द 
B. मेहराब 
C. मुकरना 
D. खत्मबंद

कक्षा V की पाठ्यपुस्तक में गोलकोण्डा के किले का मानचित्र छपा है। इस मानचित्र के दाहिने नीचे भाग में निम्नलिखित पैमाना छपा है :

पैमाना 1 cm = 110 मीटर

यदि इस मानचित्र पर फतेह दरवाजा और बंजारा दरवाजा के बीच की दूरी 13.7 cm है, तो इन दोनों स्थानों की वास्तविक दूरी है।

A. 14.07 किलोमीटर
B. 1.507 किलोमीटर
C. 2.747 किलोमीटर
D. 27.47 किलोमीटर

एक पारिस्थितिक वातावरण के पिरामिड में तीसरा पोषण स्तर है:
A. अपघटक 
B. उत्पादक 
C. शाकाहारी 
D. मांसाहारी

दिल्ली से मुंबई यात्रा करते हुए गौरव जानी निम्नलिखित राज्यों में से किन छोटे – बड़े राज्यों से गुजरे?
A. महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा
B. गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान 
C. राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र
D. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

मनाली में चमेली किस प्रकार के आवास में रहती है? 
A. प्रबल बाँस के खंभों से बने घर में
B. खपरैल के मिट्टी के घर में
C. पत्थर या लकड़ी से बने घर में
D. बहुमंजिला घर में

गेहूँ से हम विविध प्रकार के खाद्य व्यंजन बना सकते हैं। निम्नलिखित में से कौन से खाद्य पदार्थ गेहूँ द्वारा नहीं बनाए गए?
A. उत्तपम तथा डोसा
B. चपाती तथा केक
C. हलवा तथा पूरी
D. स्लाइस ब्रेड तथा पुआ

आहारी रेशों के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है?
A. हमारे शरीर को पोषण देना
B. रूक्षांश भी कहा जाता है।
C. हमारे शरीर को अपाचित भोजन से छुटकारा पाने में मदद करते हैं।
D. मुख्यतः पौधों द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

पाठ ‘अमृता की कहानी’ में ग्राम खेजड़ली को उसका नाम मिला : 
A. पूर्वजों से
B. वहाँ निवास करने वाले बच्चों से 
C. वहाँ उगने वाले वृक्षों से
D. पंचायत के सदस्यों से

बंगाल की खाड़ी के तीन तटवर्ती प्रदेश (राज्य) _____ हैं
A. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु 
B. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा
C. गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा
D. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल

वर्षा जल संग्रहण का अर्थ है :
A. वर्षा के जल का भंडारण सतही या अधो सतही जलभृत में होता है।
B. वर्षा के जल को छतों के ऊपर से तथा पार्कों से बह जाने दिया जाता है।
C. सतही वर्षा जल से मिट्टी / गंदगी हटाना
D. सतही वर्षा जल से लवण हटाना

स्वच्छ भारत अभियान कब आरंभ किया गया था ? 
A. महात्मा गाँधी के 150 वें जन्म दिवस पर
B. महात्मा गाँधी के 100वें जन्मदिवस पर
C. सुभाष चंद्र बोस के 100वें जन्मदिवस पर
D. सुभाष चंद्र बोस के 125वें जन्मदिवस पर

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part36

अरक्तता जिसकी कमी से उत्पन्न होती है, वह है :
A. विटामिन D
B. कैल्शियम 
C. आयोडीन 
D. आयरन

कक्षा III की एक EVS शिक्षिका प्रीति, ‘संप्रेषण’ (यात्रा थीम के लिए) को रचनात्मक पद्धति का प्रयोग करके पढ़ाना चाहती है। इसके लिए वह :
A. संप्रेषण से संबंधित भूमिका निर्वहन को प्रोत्साहित करेगी। 
B. विवादास्पद विषयों से संबंधित विचार – विमर्श को प्रोत्साहित करेगी। 
C. किसी नजदीकी डाक-घर पर जाने के लिए क्षेत्र भ्रमण की योजना बनाएगी। 
D. श्याम पट्ट को एक प्रभावी शिक्षण साधन के रूप में प्रयोग करेगी। 

लोककथाएँ पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है। निम्नलिखित में से कौन – से कथन इस तथ्य की उपयुक्त व्याख्या प्रदान करते हैं?

(A) लोककथाएँ बच्चों की कल्पना का विकास करती हैं।

(B) लोककथाएँ बच्चों को अपने परिवेश से जोड़ती हैं।

(C) लोककथाएँ बच्चों को पर्यावरण के बारे में नैतिक संदेश देती हैं।

(D) लोककथाएँ बच्चों में रूचि का विकास करती हैं।

(E) लोककथाएँ बच्चों में सृजनात्मकता का विकास करती हैं।

A. A, B और C
B. B, C और E
C. A, B और E
D. C, D और E

प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण – अधिगम में सामूहिक क्रियाकलाप : 
A. असमान शिक्षार्थियों को सीखने की प्रक्रिया में सम्मिलित करने के लिए सहायक होते हैं।
B. शिक्षक को सरलता से छात्रों का आकलन करने देते हैं।
C. सभी छात्रों में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करते हैं।
D. विस्तृत प्रकार के प्रत्ययों एवं कौशलों को सम्मिलित करने में सहायक होते हैं।

रचनात्मक मूल्यांकन के प्राथमिक उपकरणों / साधनों में शामिल हैं: 
A. वार्षिक अथवा अर्द्धवार्षिक परीक्षाएँ
B. सामूहिक परियोजनाओं / नियत कार्यों पर कार्य करना
C. छात्रों के प्रदर्शन के बारे में अंतिम निर्णय लेना 
D. पास अथवा फेल होने वाले छात्रों की संख्या के आधार पर छात्रों की सफलता का निर्धारण करना।

कक्षा 5 का विद्यार्थी, अनिल अपने शिक्षक कृष्णन से पूछता है कि ऐसा क्यों है कि पत्थर पानी में डूब जाता है लेकिन कागज नहीं। कृष्णन को क्या करना चाहिए?
A. ठोस की अवधारणा के बारे में समझाइए
B. पत्थर भारी है और कागज हल्का इसकी व्याख्या करें।
C. अनिल से कहे कि यह पता लगाए कि कौन-सी दूसरी चीजें पानी में डूब जाती हैं और यह कहे कि चीज़ें पानी में क्यों डूब जाती हैं आप अपनी अन्य बड़ी कक्षाओं में पढ़ेंगे।
D. अनिल से कहे कि पत्थर और कागज की तुलना करें और उत्तर ढूँढें।

‘जल’ के विषय पर एक इकाई पढ़ाते समय एक कक्षा IV की पर्यावरण अध्ययन की शिक्षिका बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेय जल की उपलब्धता पर उनके पड़ोस के सर्वेक्षण के लिए भेजने की योजना बनाती है। शिक्षिका ___________ का प्रयास कर रही है। 
A. विभिन्न क्षेत्रों में जल सुविधाओं के बारे में रिपोर्ट तैयार करने
B. सामाजिक पहलुओं को पर्यावरणीय कारकों के साथ एकीकृत करने 
C. छात्रों को उनके पड़ोस में जल से संबंधित समस्याओं के बारे में जानने में सहायता करने
D. अध्याय को पढ़ाने के अपने स्वयं के बोझ को कम करने 

तानी ने एक कहानी पढ़ी जिसमें एक लोमड़ी आलूबुखारा खाना चाहती है, पर वो एक ऊँचे पेड़ पर लगे आलूबुखारा तक नही पहुँच पाती है। लोमड़ी यह कहते हुए चली जाती है कि आलूबुखारा खट्टा है। तानी ने पहले कभी आलूबुखारे का फल नही देखा लेकिन कहानी पढ़ने के बाद वह यह जानती है कि आलूबुखारा एक फल है। यह घटना निम्नलिखित में से किस अधिगम सिद्धान्त की पुष्टि करती है?
A. बच्चे इन्द्रियगत अनुभवों से सीखते हैं।
B. बच्चे संदर्भ से सीखते हैं।
C. बच्चे अनुमान लगाकर सीखते हैं।
D. बच्चे ज्ञान की संरचना से सीखते हैं।

EVS में ‘करके सीखने’ के प्रत्यय का अर्थ है :
A. कक्षा में बहुत सी शिक्षण सामग्रियों / साधनों का उपयोग
B. पढ़ाते समय बहुत से प्रश्नों को शामिल करना
C. विभिन्न प्रकार के व्याख्यानों तथा स्पष्टीकरणों का प्रयोग
D. भूमिका निर्वहन तथा परियोजना कार्य सम्मिलित करना

मनोरमा अपने विद्यार्थियों से पूछती हैं कि उनके आस पास रहने वाले जीवों में कितने पैर है? एक पर्यावरण अध्ययन अध्यापक के रूप में, इस गतिविधि के पीछे के सबसे उपयुक्त उद्देश्य कौन-से होने चाहिए?

(A) विद्यार्थियों को जानवरों के विभिन्न शरीर अंगों से अवगत कराना 

(B) विद्यार्थियों में जंतु जगत की विभिन्नता के प्रति सराहना विकसित करना

(C) विद्यार्थियों की स्वाभाविक जिज्ञासा को पोषित करना

(D) विद्यार्थियों को अवलोकन एवं खोज के अवसर प्रदान करना

A. B, C और D
B. A, C और D
C. केवल C और D
D. केवल B और D 

रोहन शिक्षक से शिकायत करता है कि सैम को एक कीड़े ने काट लिया है और वह उसे कुचल रहा है। शिक्षाशास्त्र के संबंध में शिक्षक का सबसे उपयुक्त व्यवहार क्या होना चाहिए?
A. सैम से बात करके उसे कीड़े को कुचलने से मना करेंगे।
B. प्राथमिक उपचार करके, सैम को डॉक्टर के पास ले जाएँगे।
C. सैम से कहेंगे कि जीवों को मारना क्रूरता है और उसे दंड देंगे।
D. सैम से पूछेंगे कि अगर सभी कीड़ों को मार दिया जाए, तो क्या होगा।

प्राथमिक स्तर पर EVS पढ़ाने की समस्या समाधान विधि में _____ वांछनीय है।
A. बच्चों के पढ़ने एवं लिखने के कौशलों को विकसित करना 
B. चार्ट एवं चित्रों के महत्व को उजागर करना
C. छात्रों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना
D. जटिल सामाजिक समस्याओं को उजागर करना

प्राथमिक स्तर पर, NCERT द्वारा अनुशंसित पर्यावरण अध्ययन पाठ्यचर्या है:

A. निर्देशात्मक

B. सुझावात्मक

C. घोषणात्मक

D. अन्वेषणात्मक 

A. A और D
B. B और C
C. B और D
D. A और C

जैसे-जैसे बच्चा कक्षा III से कक्षा V में जाता है, पर्यावरण अध्ययन पाठ्यचर्या बच्चे की दुनिया के बारे में समझ को निम्नलिखित क्रम में विस्तारित करती है:
A. देश → शहर → मोहल्ला → माता – पिता → स्वयं
B. देश → शहर → मोहल्ला  स्वयं → माता-पिता
C. स्वयं → माता – पिता  मोहल्ला → शहर → देश
D. माता – पिता → स्वयं → मोहल्ला → शहर → देश

प्राथमिक कक्षा के छात्रों को ‘परिवार’ थीम पढ़ाते समय एक उचित क्रियाकलाप में शामिल हो सकता है:
A. बच्चों को प्राकृतिक पैदल सैर के लिए ले जाना। 
B. बच्चों से कहना कि वे अपने परिवार के सदस्यों की रुचियों के बारे में लिखें। 
C. परिवार में लड़कों एवं लड़कियों की संख्या की गणना करना। 
D. उनसे अपने प्रिय अध्यापक के बारे में बात करने के लिए कहना। 

कक्षा तीसरी की अध्यापक अभिभावक मीटिंग में, सलमा कक्षा अध्यापक से अखिल की शिकायत करती है कि वह लंच नहीं करता है और अधिकतर भोजन को कचरा पेटी में फेंक देता है। एक पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के रूप में, आप अपनी कक्षा के विद्यार्थियों के साथ क्या चर्चा करेंगे?

(A) बच्चों को खाना बनाने वाले व्यक्ति के प्रयासों की सराहना करना चाहिए।

(B) बच्चों को अपने माता-पिता से निःसंकोच अपने भोजन की प्राथमिकताओं (पसंद) के बारे में बात करनी चाहिए।

(C) बच्चों को अपना लंच करना चाहिए क्योंकि कई बच्चों को खाना नहीं मिल पा रहा है।

(D) बच्चों को अपना लंच खत्म करना चाहिए क्योंकि किसान को भोजन उगाने के लिए बहुत-सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

A. A, B, C और D
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और D

Leave a Comment

error: