विकास का शीर्षगामी सिद्धांत क्या सुझाता है?
A. विकास केन्द्र से बाहर की ओर होता है।
B. विकास सिर से पैर की ओर होता है।
C. सभी व्यक्तियों में समान दर से होता है।
D. प्रकृति और वातावरण की मिश्रित क्रिया का परिणाम है।
निम्न में से कौन-सा आनुवंशिक कारक है जो विकास को प्रभावित करता है?
A. सामाजिक नीतियाँ
B. शैक्षिक संस्थाएँ
C. जैविक परिपक्वता
D. सांस्कृतिक प्रथाएँ
बहुत छोटे बच्चों के लिए निम्न में से कौन-सी समाजीकरण की प्राथमिक संस्था है?
A. किताबें
B. सिनेमा
C. माता-पिता का कार्यस्थल
D. परिवार
जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार, अधिकतर बच्चे किस अवस्था में मूर्त समस्याओं के बारे में तार्किक रूप से सोचने में सक्षम हो जाते हैं?
A. संवेदी-गामक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक
जीन पियाजे के अनुसार, व्यवहारों और विचारों को संयोजन, व्यवस्थिकरण, पुनर्संयोजन और पुनर्व्यवस्थिकरण करके सुसंगत प्रणाली में लाना क्या कहलाता है?
A. असंतुलनीकरण
B. संकल्पना
C. संगठन
D. मिथ्या धारणा
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, _________ चिंतन और अधिगम विकास प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
A. पुरस्कार और दण्ड
B. सांस्कृतिक उपकरण
C. समान क्षमता-आधारित समूहीकरण
D. अग्रिम आयोजक
लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत में वह योजना ‘जिसमें अध्यापिका विद्यार्थियों के लिए सवालों का सरलीकरण करती है, उन्हें संकेत देती है और सवाल को हल करने के प्राथमिक चरण बताती है ताकि वे दी गई समस्या के समाधान को खोजने में आने वाली बाधाओं को पार कर सके’ क्या कहलाती है?
A. पाड़
B. अनुरूपक
C. परिपक्वता
D. समाजीकरण
लारेंस कोहलबर्ग ने बच्चों और वयस्कों से संबंधित किस विषय की जाँच की थी?
A. प्रशंसा का संवेगों पर प्रभाव
B. शारीरिक विकास को प्रभावित करने वाले कारक
C. नैतिक तर्क का विकास
D. संवेगात्मक विकास का क्रम
एक अध्यापिका को अपने विद्यार्थियों में निम्न में से किस पहलू को बढ़ावा देना चाहिए?
A. निष्क्रिय नकल
B. कंठस्थ स्मरण
C. ज्ञान निर्माण
D. उच्च प्रतिस्पर्धा
बुद्धि के समकालीन संप्रत्ययों के अनुसार, बुद्धि लब्धि परीक्षण किसी व्यक्ति की बुद्धिमत्ता को जाँचने के लिए उपयुक्त नहीं है क्योंकि वे प्रायः ________ होते हैं।
A. वैध
B. विश्वसनीय
C. सांस्कृतिक रूप से पूर्वाग्रहित
D. व्यापक
भाषा और विचार-
A. कई महत्त्वपूर्ण रूपों से अंतःक्रिया करते हैं।
B. एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से विकसित होते हैं।
C. किसी व्यक्ति के विकास को प्रभावित नहीं करते हैं।
D. एक स्थिर और एक रूप तरीके से ही अंतः क्रिया करते है।
लगभग किस उम्र के आस-पास, प्रायः बच्चों में जेंडर भूमिका की प्रारंभिक समझ आ जाती है?
A. 4 वर्ष
B. 10 वर्ष
C. 14 वर्ष
D. 18 वर्ष
शिक्षा में समावेशन को बढ़ावा देने के लिए, एक अध्यापक को ऐसा कक्षा वातावरण पैदा करना चाहिए जो-
A. विविधता के प्रतिग्रहण को पोषित करे।
B. रूढ़िवादों और नामीकरणों को बढ़ावा दे।
C. योग्यता के बारे में सत्त्व धारणा को पोषित करे।
D. विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दे।
मूल्यांकन को ‘अधिगम के लिए मूल्यांकन’ रूप में इस्तेमाल करने के लिए क्या करना चाहिए?
A. मूल्यांकन एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में करें।
B. मुख्यत: आधा पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद मूल्यांकन करें।
C. सत्र के अंत में ही मूल्यांकन करें।
D. सत्र के शुरू में ही मूल्यांकन करें।
निम्न में से कौन-सा सवाल विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन को बढ़ाने में मददगार है?
A. (a+ b)2 का सूत्र क्या है?
B. भारत का पहला राष्ट्रपति कौन था?
C. हम किस तरह भविष्य में जल संकट को टाल सकते हैं?
D. बाल दिवस किस तारीख पर मनाया जाता है?
पिछड़े वर्गों से आने वाले विद्यार्थियों के सफल समावेशन हेतु महत्त्वपूर्ण है कि
A. उन्हें केवल अलग संकाय में पढ़ाया जाए।
B. उनमें अपनेपन की भावना को बढ़ावा दिया जाए।
C. उन विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ को अनदेखा किया जाए।
D. उनके लिए विद्यालय पश्चात् ट्यूशन लेना अनिवार्य किया जाए।
गुणज वैकल्य से जूझने वाले विद्यार्थी अकसर किस क्षेत्र में चुनौती महसूस करते हैं?
A. गणित
B. गायन
C. दौड़
D. चित्रण
निम्न में से कौन-सा प्रावधान दृष्टिबाधिता से जूझने वाले विद्यार्थियों के समावेशन में बाधक बन जाता है?
A. ब्रेल पुस्तकें
B. स्पर्शनीय मानचित्र
C. लिपिक की मदद लेना
D. लिखित परीक्षाएँ
निम्न में से कौन-सा गुण प्रायः स्वलीनता ग्रहित विद्यार्थियों में देखा जाता है?
A. पुनरावृत्तीय व्यवहार
B. संज्ञानात्मक नम्यता
C. उच्च-स्तरीय संप्रेषण कौशल
D. दिनचर्या में बारंबार बदलाव की चाह
रेशमा 3 साल की उम्र से ही स्वतंत्र रूप से पढ़ने लगी और उसने अपनी पहुँच की हर किताब पढ़ ली। रेशमा किस तरह की विशेषता दिखा रही है?
A. स्वलीनता
B. प्रतिभाशीलता
C. पठनवैफल्य
D. मानसिक विकलांगता
बच्चे सबसे बेहतर _________ द्वारा सीखते हैं।
A. खोजी अधिगम
B. पुनरावृत्ति और अभ्यास
C. निष्क्रिय नकल
D. कंठस्थ स्मरण
कथन (A) : विद्यालयों को केवल सीखी गई सामग्रियों के पुनरुत्पादन पर जोर देना चाहिए।
तर्क (R) : स्मृति ना तो रचनात्मक होती है और ना ही निर्वचनात्मक होती है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
एक अध्यापक को कैसे अधिगम क्रियाकलाप बनाने और सम्पादित करने चाहिए?
A. जिनकी प्रवृत्ति अति अमूर्त हो।
B. जो विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप हो।
C. जो विद्यार्थियों के परिवेश से प्रतिकूल और अन्यदेशीय हो।
D. जिनका उद्देश्य सिर्फ पूर्व ज्ञान का पुनरुत्पादन मात्र हो।
अधिगम प्रक्रिया में विद्यार्थियों की संलग्नता को अधिकाधिक करने के लिए एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों की स्वायत्तता को न्यूनतम कर देना चाहिए।
B. विकर्षणों को अधिकतम कर देना चाहिए।
C. व्यक्तिगत विकल्पों को न्यूनतम कर देना चाहिए।
D. कार्य की सत्यता को अधिकतम कर देना चाहिए।
एक सामान्य युक्ति जो दी गई समस्या के समाधान तक पहुँचने में मददगार हो सकती है, _________ कहलाती है।
A. स्मृति – सहायक तकनीक
B. प्रकार्यात्मक स्थिरता
C. अनुक्रिया समुच्चय
D. अनुमानी सोच
विद्यार्थियों द्वारा ग्रहित वैकल्पिक अवधारणाएँ
A. अधिगम प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं निभाती हैं।
B. पूरी तरह अतार्किक और अविवेकी होती हैं।
C. विद्यार्थियों के ‘सहज’ सिद्धांतों/ज्ञान को दर्शाती हैं।
D. अध्यापक द्वारा सिरे से अनदेखी कर दी जानी चाहिए।
अधिगम
A. संवेगों से महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित होता है।
B. संवेगों से प्रभावित नहीं होता है।
C. सामाजिक संदर्भ से कभी कभार प्रभावित होता है।
D. सामाजिक संदर्भ से कभी भी प्रभावित नहीं होता है।
कथन (A) : एक अध्यापक द्वारा विद्यार्थियों को संप्रत्यय की समझ पाने के लिए अधिगम करने हेतु अभिप्रेरित करना चाहिए।
तर्क (R) : अधिगम अधिक प्रभावी और अर्थपूर्ण होता है अगर वो महारत उन्मुखी हो।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
निम्न में से कौन-सा कारक विद्यार्थियों के अधिगम में बाधक बन जाता है?
A. वातावरण से स्वाभाविक / सहज पारस्परिक क्रिया
B. स्व-अभिप्रेरित अभ्यास
C. जानने और खोज करने की चाह
D. कठोर और अनम्य पाठ्यक्रम
अपनी स्वयं की संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं से अवगत होना क्या कहलाता है?
A. स्मृतिकरण
B. समायोजन
C. परासंज्ञान
D. विलंबित अनुकरण
पुनरावृत्ति किए बिना, अंकों 0, 3 और 5 के उपयोग से तीन अंकों की कितनी भिन्न-भिन्न संख्याएँ बनाई जा सकती हैं?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
संख्या 10467 में, किस अंक का स्थानीय मान अधिकतम है?
A. 7
B. 6
C. 1
D. 4
20 लीटर दूध को किसी स्कूल के सभी विद्यार्थियों में समान रूप से वितरित किया गया। यदि प्रत्येक विद्यार्थी को \(1/4\) लीटर दूध प्राप्त हुआ, तो उस स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या क्या थी?
A. 180
B. 82
C. 80
D. 100
1 और 50 के बीच में कितनी जुड़वां संख्याएँ अभाज्य हैं?
A. 5
B. 6
C. 3
D. 4
एक उचित भिन्न और एक विषम भिन्न का गुणनफल क्या होता है?
A. उचित भिन्न और विषम भिन्न दोनों से बड़ा होता है।
B. उचित भिन्न और विषम भिन्न दोनों से छोटा होता है।
C. उचित भिन्न से बड़ा होता है तथा विषम भिन्न से छोटा होता है।
D. उचित भिन्न से छोटा होता है तथा विषम भिन्न से बड़ा होता है।
चार अंकीय सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या का योगफल क्या है?
A. 8999
B. 10999
C. 11110
D. 11111
एक बिंदु से होकर खींची जा सकने वाली रेखाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
A. दो
B. चार
C. दस
D. अपरिमित रूप से अनेक
घन के प्रत्येक फलक का आकार कैसा होता है?
A. आयताकार
B. त्रिभुजाकार
C. वर्गाकार
D. पंचभुजाकार
एक समकोण का \(22/3\) भाग किसके बराबर है?
A. 180°
B. 200°
C. 210°
D. 240°
किसी स्कूटर ने पहले माह में 67 किमी 8 हेक्टोमीटर 4 डेकामीटर की दूरी तय की तथा दूसरे माह में 48 किमी 8 डेकामीटर 7 मीटर की दूरी तय की। पहले महीने में उसने दूसरे महीने की तुलना में कितनी अधिक दूरी तय की थी?
A. 19 किमी 7 हेक्टोमीटर 5 डेकामीटर 3 मीटर
B. 20 किमी 8 हेक्टोमीटर 6 डेकामीटर
C. 20 किमी 9 हेक्टोमीटर 8 डेकामीटर 4 मीटर
D. 15 किमी 9 हेक्टोमीटर 7 डेकामीटर 5 मीटर
किसी स्कूल में विद्यार्थियों का अध्ययन 10 : 10 am पर प्रारंभ हुआ तथा 12 : 55 pm पर मध्यावकाश प्रारंभ हुआ। मध्यावकाश तक अध्ययन समय कितना था?
A. 2 घंटे 35 मिनट
B. 2 घंटे 40 मिनट
C. 2 घंटे 45 मिनट
D. 3 घंटे 45 मिनट
चार एकसमान वर्गों को 256 वर्ग इकाई क्षेत्रफल का एक आयत बनाने के लिए जोड़ा जाता है। प्रत्येक वर्ग का परिमाप कितना है?
A. 24 इकाई
B. 32 इकाई
C. 40 इकाई
D. 16 इकाई
निम्नलिखित पैटर्न में अगला पद क्या होगा?
1 + 3 = 4,
3 + 6 = 9,
6 + 10 = 16,
____ + ____
A. 7 + 17 = 24
B. 8 + 17 = 25
C. 10 + 15 = 25
D. 10 + 14 = 24
“मिलान चिह्न” निरूपण में, निम्नलिखित में से कौन-सा 9 प्रेक्षणों को सही रूप से निरूपित करता है?
A. 
B. 
C. 
D. 
प्रथम 10 सम प्राकृत संख्याओं का माध्य कितना होता है?
A. 10
B. 11
C. 12
D. 20
कक्षा-V का एक छात्र, हरमन, एक वर्ग के गुण समझा पाता है किन्तु वर्गों, आयतों एवं समांतर चतुर्भुज के बीच के संबंधों की व्याख्या नहीं कर पाता है। वैन हैले के ज्यामितीय चिंतन के सिद्धांत के अनुसार हरमन चिंतन के किस स्तर पर है?
A. दृश्यीकरण
B. संक्षेपीकरण
C. निगमन
D. विश्लेषण
निम्नलिखित में से किन का गणितीय सत्यों को स्थापित करने के लिए अधिकतर उपयोग होता है?
A. प्रयोग का
B. सत्यापन का
C. तार्किक विवेचन का
D. अभिगृहीतों का
A. A, B और C
B. केवल B
C. A, C और D
D. C और D
निम्नलिखित में से कौन-सा / से गणित का अधिगम करते हुए सौंदर्यपरक मूल्यों के विकास के लिए सहायक है/हैं?
A. विद्यार्थियों को अधिक प्रश्नों को हल करने के अवसर प्रदान करना।
B. विभिन्न कलाओं, वास्तुकला और रंगोलियों में गणित के उपयोग का अन्वेषण करना।
C. विद्यार्थियों को उनके आस-पास की गणितीय स्थितियों की जाँच करने और अपने स्वयं के प्रश्न बनाने के अवसर प्रदान करना।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. A और B
B. A और C
C. B और C
D. केवल B
___________ में लोगों का मूल्यांकन उनके वर्तमान प्रदर्शन या अंकों की उनके पिछले प्रदर्शन या स्कोर से तुलना करके किया जाता है।
A. बेंचमार्क आकलन
B. इप्सेटिव आकलन
C. मानदंड – संदर्भित आकलन
D. सामान्य-संदर्भित आकलन
निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्तर के गणित में आकृतियों का परिचय कराने का मुख्य उद्देश्य हो सकता/सकते है/हैं?
A. दृश्यीकरण कौशल का विकास
B. दिक्स्थान संबंधी विवेचन कौशल का विकास
C. आकृतियों के नाम याद करना
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. केवल A
B. A और B
C. केवल B
D. B और C
प्राथमिक विद्यालयी गणित शिक्षण एवं अधिगम हेतु निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तु / वस्तुओं का संसाधन कक्ष में होना आवश्यक है?
A. चार्ट, पुस्तकें और गुणन सारणी
B. स्टेशनरी वस्तुएँ जैसे, पेन, पेंसिल, रूलर इत्यादि
C. मूर्त शिक्षण-अधिगम सामग्री जैसे गणितमाला, टेनग्राम, त्रिविमीय आकृतियाँ, जियोबोर्ड, ब्लॉक, टाइल्स, इत्यादि
D. सूचीपत्र, शिक्षक पत्रिकाएँ तथा शिक्षक/शिक्षिकाओं के पढ़ने हेतु अन्य सामग्रियाँ
A. केवल C
B. A और B
C. A और C
D. A, C और D
कक्षा-V का एक विद्यार्थी विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों को उनके गुणों और विशेषताओं के अनुसार पहचान सकता है और समूहीकरण कर सकता है। निम्नलिखित में से कौन-सा संज्ञानात्मक कौशल सर्वाधिक उपयुक्त रूप से बच्चे के उपर्युक्त कार्य को पूरा करने में सहायता करता है?
A. आगमन
B. अपघटन
C. उत्क्रमणीयता
D. वर्गीकरण
निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियाकलाप, प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में मुद्रा अवधारणा के शिक्षण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. भूमिका निर्वहन आयोजित करना
B. समीप के बाजार ले जाना
C. विभिन्न प्रकार के मुद्रा परिवर्तन के नियमों का शिक्षण
D. कलन – विधि का उपयोग करना
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. A और B
B. केवल C
C. C और D
D. B और D
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन ‘सभी त्रिभुज समबाहु त्रिभुज हैं’ का निषेध है/हैं?
A. यह असत्य है कि सभी त्रिभुज समबाहु त्रिभुज हैं।
B. एक त्रिभुज उपस्थित है जो एक समबाहु त्रिभुज नहीं है।
C. सभी समबाहु त्रिभुज, त्रिभुज हैं।
A. A और B
B. केवल C
C. केवल B
D. A और C
एक बालिका व्यक्त करती है : “यदि रेखा AB रेखा CD से छोटी है और रेखा CD रेखा EF से छोटी है, तब रेखा AB रेखा EF से छोटी होगी।”
मापन के कौन-से गुणधर्म का यहाँ उल्लेख किया गया है?
A. सहचारी गुणधर्म
B. क्रमविनिमेय गुणधर्म
C. संक्रामिता गुणधर्म
D. संरक्षण गुणधर्म
कक्षा-I के बच्चों को गिनती और अंक की अवधारणा के शिक्षण हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा खेल विधि का एक उदाहरण है?
A. शिक्षक/शिक्षिका बच्चों को खेल के मैदान में लेकर जाएँ और उन्हें गिनती का पाठ करवाएँ।
B. बच्चों को कुछ भी खेलने की अनुमति दें क्योंकि यह अंकों के ज्ञान और गणन कौशल को बढ़ावा दे सकता है।
C. शिक्षक/शिक्षिका मूर्त वस्तुओं जैसे पत्थर के टुकड़े, टोकन, मोती आदि का उपयोग करे और बच्चों को निर्देशानुसार इन वस्तुओं से खेलने की अनुमति दें।
D. शिक्षक/शिक्षिका अंक चार्ट का उपयोग करे और संकेतक (पॉइंटर ) का उपयोग करते हुए कक्षा में बैठे सभी बच्चों को दिखाएँ।
पाठ योजना शिक्षण के किस चरण से संबंधित है?
A. प्री-एक्टिव
B. इंटरएक्टिव
C. पोस्ट – एक्टिव
D. इंटरएक्टिव और पोस्ट – एक्टिव
एक प्राथमिक स्तर की गणित शिक्षिका अपनी कक्षा में विद्यार्थियों के भिन्न-भिन्न समूहों को वृत्ताकार टुकड़े (कट-आउट्स), आयताकार पट्टियाँ बाँट देती है। तब वह उनको सामग्री का उपयोग कर निम्नलिखित प्रश्न को हल करने को कहती है:
“कौन-से भिन्नों का जोड़ \(1/2\) होगा ?”
ऐसे प्रश्नों :
A. को हतोत्साहित करना चाहिए क्योंकि ये भिन्नों से संबंधित भ्रांतियों की ओर ले जाते हैं।
B. को हल करना बच्चों के लिए इस स्तर पर अत्यधिक कठिन है।
C. को प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि ये अनेक उत्तरों की ओर ले जाते हैं।
D. को हतोत्साहित करना चाहिए क्योंकि अनेक उत्तरों का गणित में कोई स्थान नहीं है।
किसी क्रियाकलाप को करने के लिए गणित की कक्षा में बच्चों को कुछ लकड़ी के टुकड़े दिए । बच्चों ने निम्नलिखित कथन प्रस्तावित किए :
“मेरी गणित की पुस्तक का भार 2 टुकड़ों से अधिक किन्तु 3 टुकड़ों से कम है।”
“मेरे पेंसिल बॉक्स का भार लकड़ी के 2 टुकड़ों से कुछ कम है।”
उपर्युक्त क्रियाकलाप का उद्देश्य है :
A. विद्यार्थियों को सृजनात्मक कार्य में व्यस्त रखना जब शिक्षक व्यस्त है
B. भारों के योग की अवधारणा को सुदृढ़ करना
C. भार मापन के लिए इकाइयों के परिवर्तन की अवधारणा से परिचय करवाना
D. भार मापने की अवधारणा का परिचय देने के लिए आधार बनाना
निम्नलिखित में से आकलन की कौन-सी तकनीक, गणित में रचनात्मक आकलन का हिस्सा नहीं है ?
A. पोर्टफोलियो
B. रूब्रिक्स
C. अवलोकन
D. सत्रांत परीक्षा
कोई व्यक्ति अहमदाबाद से तिरुवनंतपुरम जाने के लिए 6 सितंबर, 2022 को रेलगाड़ी में सवार हुआ। यह रेलगाड़ी अहमदाबाद से 11:30 बजे चली और 8 सितंबर, 2022 को 3:00 बजे तिरुवनंतपुरम पहुँची। यदि रेलगाड़ी द्वारा चली गई दूरी 2277 किलोमीटर है, तो रेलगाड़ी की औसत चाल है:
A. 60.5 किलोमीटर/घंटा
B. 57.9 किलोमीटर/घंटा
C. 59.5 किलोमीटर/घंटा
D. 59.0 किलोमीटर/घंटा
A. चार
B. छः
C. आठ
D. दो
बावड़ी का अर्थ क्या है?
A. कुआँ
B. सीढ़ीदार कुआँ
C. तालाब
D. झरना
वाष्पन के कारण शीतलन की प्रक्रिया तब धीमी होती है जब वायुमण्डल में जल के खुले पृष्ठ का क्षेत्रफल ____________
A. बढ़ता है और वायु में नमी (जलवाष्प की मात्रा) अधिक होती है।
B. बढ़ता है और वायु में नमी (जलवाष्प की मात्रा) कम होती है।
C. घटता है और वायु में नमी (जलवाष्प की मात्रा) कम होती है।
D. घटता है और वायु में नमी (जलवाष्प की मात्रा) अधिक होती है।
एक अध्यापिका विभिन्न सब्जियों को उनके खाद्य भागों के साथ प्रदर्शित कर रही है। लहसुन के लिए, वह ________ प्रदर्शित करती है।
A. कंद
B. मूल
C. बीज
D. प्रकंद
वर्ष 2015 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय विकास उद्देशित सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों को निम्नलिखित में से किन लक्ष्यों द्वारा विस्थापित किया गया था?
A. पर्यावरणीय विकास लक्ष्य
B. लिंग समानता लक्ष्य
C. सतत विकास लक्ष्य
D. सामाजिक विकास लक्ष्य
निम्नलिखित में से किसके लिए शब्द ‘तेल’ प्रयुक्त होता है?
A. पेट्रोल और कच्चा तेल
B. डीज़ल और पेट्रोल
C. कच्चा तेल और डीज़ल
D. पेट्रोल, डीज़ल और कच्चा तेल
निम्नलिखित में से भारत के संघ शासित प्रदेशों का युगल चुनिए :
A. नागालैण्ड और अरुणाचल प्रदेश
B. लक्षद्वीप और चण्डीगढ़
C. दिल्ली और उत्तराखण्ड
D. लद्दाख और मिज़ोरम
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन ‘जलविभाजक प्रबंधन’ के संदर्भ में सही है / हैं?
A. भूमिगत तथा सतही जल का संरक्षण।
B. इसे व्यक्तिगत स्तर पर सँभाला जा सकता है।
C. योजना बनाने के लिए निधि/कोष के आवंटन का निर्धारण।
D. जल के संरक्षण हेतु जलविभाजक पॉलिसी का गठन करना।
A. A और B
B. A, C और D
C. A, B और C
D. केवल A
निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है?
A. पीपल का वृक्ष
B. नीम का वृक्ष
C. बरगद का वृक्ष
D. कदम्ब का वृक्ष
चाँगपा क्या है?
A. ठंडे रेगिस्तानों में निवास करने वाली एक जनजाति
B. पहाड़ों पर निवास करने वाली एक जनजाति
C. पठार क्षेत्र में निवास करने वाली एक जनजाति
D. नदियों के समीप रहने वाली एक जनजाति
भारत की राजधानी की स्थिति के सापेक्ष चण्डीगढ़ (पंजाब की राजधानी) और देहरादून (उत्तराखण्ड की राजधानी) की दिशाएँ क्रमश: हैं
A. उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम
B. दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व
C. उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व
D. दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम
निम्नलिखित में से कौन सा महत्वपूर्ण कारक है, जो ‘पदार्थ के दुरुपयोग’ में योगदान देता है?
A. दुरुपयोग करने वाले का लिंग
B. वे जिस क्षेत्र के रहने वाले हैं वहाँ तंबाकू उगाया जाता है।
C. अन्य परिवार के सदस्यों द्वारा पदार्थों का नियमित प्रयोग / उपयोग
D. क्षेत्र की जलवायु की स्थिति
सामाजिक विज्ञान में प्रवसन एक महत्वपूर्ण संप्रत्यय है। उत्प्रवासन मूलतः निम्नलिखित में से किसे निर्दिष्ट करता है?
A. एक देश से दूसरे देश में स्थान बदलना
B. एक शहरी क्षेत्र से दूसरे शहरी क्षेत्र में स्थान बदलना
C. एक देश से बाहर स्थान बदलना
D. एक देश में अंदर स्थान बदलना
वह स्थान जहाँ चाँगपा अपनी भेड़ें एवं बकरियाँ रखते थे, कहलाता है:
A. रेबो
B. लेखा
C. शेड
D. पेन
निम्नलिखित में से कौन-से पद पर्यावरण अध्ययन शिक्षक की विशेषताओं की व्याख्या करते हैं?
A. विषयवस्तु संचारक
B. अधिगम सहजकर्ता
C. सह-अधिगमकर्ता
D. व्यवहार रूपांतरकर्ता
E. विषयवस्तु संचारक
A. A और B
B. A और E
C. B और C
D. B और D
EVS शिक्षण-अधिगम प्रक्रम में ‘बज़ समूह’ का दायित्व है:
A. ध्वनि प्रदूषण के प्रभावों पर नियंत्रण रखना
B. EVS सम्पादन के लक्ष्यों का आकलन करना
C. छोटे समूह को कार्य पूर्ण करने के साथ-साथ उन्हें एक समस्या देना
D. विषयों में अरुचि कम करना
जंगल भ्रमण के दौरान शिमा ने एक चमकीला रंगीन फूल वाला पौधा देखा। शिमा ने अपने अध्यापक से अनुरोध किया कि वे उसके बगीचे के लिए उस पौधे को उखाड़े। अध्यापक ने उत्तर दिया, “हर सुन्दर फूल और पौधे को नहीं तोड़ा जाना चाहिए। यह एक दुर्लभ पौधा है और अगर सभी विद्यार्थी जंगल से पौधे को तोड़ने लगे तो प्रजाति नष्ट हो सकती है।” अध्यापक पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के निम्नलिखित में से किस उद्देश्य को पूर्ण करने का प्रयास कर रहा है ?
A. मानव और पर्यावरण के बीच संबंधों की जागरूकता का विकास।
B. मानव क्रियाकलाप द्वारा उपजने वाली पर्यावरणीय समस्याओं के बारे में जागरूकता का विकास।
C. मानव प्रजाति के अस्तित्व के लिए पर्यावरण को संरक्षित करने की जागरूकता का विकास।
D. पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान हेतु उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी के बोध का विकास।
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और D
किसी चिन्हित पर्यावरणीय समस्या के अध्ययन के लिए कौन-सी विधि सर्वथा उपयुक्त है?
A. साक्षात्कार विधि
B. अवलोकन विधि
C. समस्या समाधान विधि
D. प्रश्नोत्तरी विधि
रेवती बच्चों को उनके द्वारा संकलित बीजों को लगाने के बारे में शिक्षित करना चाहती है। इसके लिए रेवती को निम्नलिखित में से किन संसाधनों का उपयोग करना चाहिए?
A. सामुदायिक संसाधन
B. संस्थागत संसाधन
C. प्राकृतिक संसाधन
D. प्रौद्योगिकीय संसाधन
EVS कक्षा में छात्रों से बहुत सारे प्रश्न पूछने से :
A. छात्र प्रत्ययों को बेहतर समझते हैं।
B. छात्र कार्यों में लगे रहते हैं तथा उनके अनुशासन में सुधार होता है।
C. छात्रों को विषय का महत्त्व समझने में मदद मिलती है।
D. छात्रों के बीच भेद करने में मदद मिलती है।
स्वामी नदी के पास रहता है। भारी वर्षा की वजह से जल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है और पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाती है। स्वामी के पिता जल का केन खरीदते हैं। स्वामी अपने पिता से पूछता है, “जब हमारी पास की नदी में इतना जल बह रहा है, तो हमें जल का केन क्यों खरीदना पड़ता है?” स्वामी के पिता को क्या करना चाहिए?
A. स्वामी से कहना चाहिए कि वर्षा के मौसम में जल प्रदूषित हो जाता है और ऐसा जल पीने के लिए सुरक्षित नहीं है।
B. स्वामी से कहना चाहिए कि नदी के जल में जीवाणु, विषाणु व अन्य परजीवी हो सकते हैं और बीमारी हो सकती है।
C. स्वामी से कहना चाहिए कि केन में रखे जल को उपचारित करके स्वच्छ बनाया गया है और वह पीने के लिए सुरक्षित हैं।
D. स्वामी से कहना चाहिए कि वो नदी के जल और केन में रखे जल को गिलास में रख कर अवलोकन करके अंतर लिखे।
प्रभावी विचार-विमर्श:
A. मूल विषय से हट जाता है।
B. सहभागिता को प्रोत्साहित करता है।
C. आलोचना शामिल करता है।
D. सर्वोत्तम दृष्टिकोण की पहचान करने में मदद करता है।
कक्षा-V ने विद्यालय उद्यान में कुछ पौधे लगाने की योजना बनाई। टेसी ने सुझाव दिया कि लड़कों को गड्ढा खोदकर मिट्टी बाहर निकालना चाहिए और लड़कियाँ पौधों को पानी देंगी। कुश ने इसका विरोध करते हुए कहा, “लड़कियाँ गड्ढा क्यों नहीं खोद सकती हैं।” कक्षा अध्यापक को इस मुद्दे को कैसे संबोधित करना चाहिए?
A. बच्चों को कहना चाहिए कि टेसी सही है क्योंकि लड़के लड़कियों से शारीरिक रूप में ज्यादा ताकतवर होते हैं।
B. बच्चों से कहना चाहिए कि लड़कियाँ लड़कों से ज्यादा ध्यान रखती हैं इसलिए उन्हें ही पौधों को पानी देना चाहिए।
C. बच्चों से कहना चाहिए कि वे अपनी पसंद के अनुसार पौधे लगाने में अपनी भूमिका चुन सकते हैं।
D. बच्चों से कहना चाहिए कि वे इस पर विचार विमर्श करें कि लड़के और लड़कियों को क्या करना चाहिए और वे ऐसा क्यों सोचते हैं।
निरंतर एवं व्यापक मूल्यांकन में ‘व्यापक’ का संबंध है-
A. किसी छात्र की शैक्षिक तथा गैर-शैक्षिक दोनों वृद्धि के क्षेत्रों से
B. आकलन में नियमितता
C. सीखने की समस्याओं की पहचान
D. सह-पाठ्यगामी क्रियाकलापों का मूल्यांकन
निम्नलिखित में से कौन-से पर्यावरण अध्ययन के प्रक्रिया कौशल हैं ?
A. तथ्यों की सूची बनाना
B. सवाल उठाना
C. परिकल्पनाएँ बनाना
D. परीक्षण करना
E. अंतिम निष्कर्ष पर पहुँचना
F. संवाद
G. अवलोकन के आधार पर निष्कर्ष में परिवर्तन
H. आँकड़ों का विश्लेषण करना
A. B, D, F, G और H
B. A, B, C, D और E
C. A, C, D, F और G
D. A, D, E, F और H
EVS के शिक्षण हेतु, प्रभावी शिक्षण-अधिगम सामग्री
A. महँगी होनी चाहिए
B. शिक्षकों द्वारा स्वयं बनाई जानी चाहिए
C. छात्र – केन्द्रित होनी चाहिए
D. अवैयक्तिक होनी चाहिए
अध्यापक ने विद्यार्थियों को “बीज से पौधे कैसे उगते हैं।” पढ़ाने के लिए बीज लाने को कहा। सोहा और तारा अलग-अलग आकार के सरसों के बीज लाईं। सोहा के बीज तारा के बीजों से बड़े आकार के थे। अध्यापक ने विद्यार्थियों से पूछा, “कौन-से बीज बड़े आकार के पौधे बनाएँगे?” विद्यार्थियों की निम्नलिखित में से कौन-सी प्रतिक्रिया उपयुक्त होगी?
A. बड़े आकार के बीजों से बड़े पौधे उगेंगे।
B. छोटे आकार के बीजों से छोटे पौधे उगेंगे।
C. बड़े और छोटे आकार के बीजों से एक जैसे आकार के पौधे उगेंगे।
D. बीजों को बो कर देखना पड़ेगा कि कौन-से बीज से बड़े पौधे उगेंगे।
प्राथमिक स्तर पर प्रयोगात्मक कार्य का महत्त्व :
A. प्रयोगात्मक कार्य के निष्कर्ष पर स्पष्ट रूप से केन्द्रित होना
B. जानकारी को लंबे समय तक बनाए रखने में सहायक होना
C. सीखने की प्रक्रिया में शिक्षक की भूमिका को बढ़ावा देना
D. छात्रों के भावात्मक क्षेत्र को बढ़ावा देना
शबाना वर्गीकरण पढ़ाने के लिए एक गतिविधि संचालित कर रही थी। उसने अपने विद्यार्थियों को वस्तुओं को विभिन्न समूहों में रखने को कहा।
रिद्धि ने चाकू और सेब को एक समूह में रखा। शबाना को क्या करना चाहिए ?
A. रिद्धि से कहना चाहिए कि चाकू धातु है और अन्य धातुओं के साथ रखा जाना चाहिए।
B. रिद्धि से कहना चाहिए कि सेब फल है और अन्य फलों के साथ रखा जाना चाहिए।
C. रिद्धि से कहना चाहिए कि उसने चाकू और सेब को एक साथ एक समूह में रखा है, जो गलत है।
D. रिद्धि से कहना चाहिए कि वो यह समझाए कि उसने चाकू और सेब को एक समूह में क्यों रखा है।