CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part65

बाल विकास का कौन-सा क्षेत्र बच्चों के व्यक्तित्व के संवेगात्मक घटक से संबंधित है जैसे कि व्यक्तिओं, वस्तुओं व उसके आस-पास के प्रति बच्चों की भावनाएँ?
A. शारीरिक
B. आध्यात्मिक
C. संवेगात्मक
D. संज्ञानात्मक

व्यक्तिगत भिन्नता का सिद्धांत बताता है कि :
A. सभी बच्चों के शारीरिक विकास की गति एकसमान होती है।
B. सभी बच्चों की वृद्धि की गति एक जैसी होती है।
C. बच्चों की वृद्धि और विकास की गति में अंतर हो सकता है।
D. सभी बच्चों के भाषायी विकास की गति एकसमान होती है।

बच्चे समाज में अपनी भूमिका को किन प्रक्रियाओं द्वारा सीखते हैं?
A. समाजीकरण व उत्संस्करण
B. आत्मसात्करण व समायोजन
C. अनुकुलन व समायोजन
D. अनुकुलन व उत्संस्करण

जीन पियाजे के अनुसार जब किसी बच्चे को खिलौना दिखाया जाता है और फिर छुपा दिया जाता है। वह उसे भूलने की बजाय खिलौने को खोजने की कोशिश करता है। बालक में यह विशेषता __________ अवस्था में पायी जाती है, इस विशेषता को __________ कहते हैं।
A. पूर्व संक्रियात्मक, आत्मकेंद्रिता
B. पूर्व संक्रियात्मक, वस्तु स्थायित्व
C. संवेदीगामक, वस्तु स्थायित्व
D. मूर्त संक्रियात्मक, प्रतिवर्ती मानसिक संक्रिया

बच्चों में संज्ञानात्मक विकास को सुसाधित करने के लिए जीन पियाजे __________ को महत्व देते हैं जबकि लेव वायगोत्स्की ___________ को महत्वपूर्ण मानते हैं।
A. क्रियाएँ करने; भाषा
B. भाषा; क्रियाएँ करने
C. ईनाम; सज़ा
D. सज़ा; ईनाम

लारेंस कोहलबर्ग के अनुसार नैतिक विकास के ‘अच्छा लड़का-अच्छी लड़की’ चरण में व्यक्तियों की क्या विशेषता होती है?
A. नियमों को निश्चित और निरपेक्ष के रूप में देखना।
B. दूसरों के द्वारा सम्मान प्राप्त करने की चाह और वह करने की कोशिश करना जो दूसरों को खुश करें।
C. यह महसूस करना कि खुद के लिए कानूनों और नियमों को बनाए रखना उनका कर्तव्य है।
D. अमूर्त सार्वभौमिक सिद्धांतों में विश्वास करना जो सभी मानवता के लिए मान्य है।

लेव वायगोत्स्की निम्न में से किस कथन को मान्यता देते हैं?
A. यह देखना कि वर्तमान में बच्चों की क्षमताओं से परे क्या है, लेकिन जो वे समर्थन के साथ क्या कर सकते हैं।
B. बच्चों को उनकी वर्तमान क्षमताओं तक सीमित करना।
C. बच्चा अकेले और बिना किसी मदद के क्या कर सकता है केवल इसी पर ध्यान केंद्रित करना।
D. उन अवधारणाओं को सिखाने का लक्ष्य रखना जो बच्चे के समीपस्थ विकास के क्षेत्र से परे हैं।

लेव वायगोत्स्की संज्ञान को किस प्रकार समझते हैं?
A. आनुवांशिक व परिपक्व
B. व्यक्तिगत व क्रिया-आधारित
C. सार्वभौमिक व अचल
D. सामाजिक व भाषा-आधारित

बाल-केन्द्रित कक्षा में शिक्षिका:
A. शिक्षार्थियों को उनकी क्षमताओं के आधार पर वर्गीकृत करती है।
B. शिक्षार्थियों से वांछनीय व्यवहार प्राप्त करने के लिए भय का उपयोग करती है।
C. अपने आप को ज्ञान का परम स्रोत मानती है।
D. प्रत्येक शिक्षार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान देती है।

हावर्ड गार्डनर का क्या मानना था?
A. प्रत्येक व्यक्ति के पास अलग-अलग मात्रा में विभिन्न प्रकार की बुद्धि होती है।
B. बुद्धि जन्म के समय पूर्व-निर्धारित और तय होती है।
C. प्रत्येक व्यक्ति के पास केवल एक ही प्रकार की बुद्धि होती है।
D. बुद्धि कुछ स्थितियों के अनुकूल होने की एक सामान्य क्षमता है।

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, निजी संवाद:
A. विद्यार्थियों की सोच को विनियमित करता है।
B. विद्यार्थियों की सोच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता
C. विद्यार्थियों की सोच में बाधा डालता है।
D. विद्यार्थियों में आत्मकेन्द्रियता को बढ़ावा देता है।

कथन (A): शिक्षिकाओं को यह मानना चाहिए कि उनके जेंडर से अनपेक्ष सभी बच्चों में तार्किक गणीतिय व भाषाई कौशल होते हैं।

तर्क (R): लिंग एक सामाजिक संरचना है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

एक शिक्षिका को अपनी कक्षाओं में किस प्रकार की विविधताओं को शामिल करना चाहिए?

(i) आर्थिक

(ii) क्षेत्रीय

(iii) भाषाई

(iv) सामाजिक-सांस्कृतिक

A. (i) (ii)
B. (i) (iii) (iv)
C. (ii) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iii) (iv)

निम्न में से कौन सा कथन सामाजिक-रचनात्मक कक्षाकक्ष में मूल्यांकन को चिन्हित करता है?
A. मूल्यांकन को विद्यार्थियों में डर व तनाव पैदा करना चाहिए व प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना चाहिए।
B. मूल्यांकन में विविध प्रकार के तरीके जैसे-पोर्टफोलियो, कक्षागत अंतःक्रियाएँ शामिल होने चाहिए।
C. मूल्यांकन बच्चों के जानकारी के प्रयास्मरण की क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
D. मूल्यांकन को केवल बच्ची क्या नहीं जानती पर केन्द्रित होना चाहिए बजाए इसके की बच्ची क्या जानती है।

इस प्रश्न में कौन-से कौशलों का परीक्षण शामिल है -‘सभी बच्चों की जरूरतों, रुचियों व योग्यताओं का सम्मान करते हुए शिक्षक एक प्रगतिशील कक्षाकक्ष की रचना कैसे कर सकते हैं?”
A. केवल ज्ञान
B. केवल बोध
C. समस्या समाधान
D. अभिसारी सोच

समावेशन को किससे बढ़ावा नहीं दिया जाता है?
A. लचीला समूहन
B. उचित समायोजन
C. विभेदित निर्देश
D. नामीकरण व पृथक्कीकरण

विविध पृष्ठभूमियों से आने वाले बच्चों की प्राथमिक-माध्यमिक कक्षा में ‘उदाहरणों’ का क्या योगदान है?
A. शिक्षक को केवल पाठ्यपुस्तकों में दिए गए उदाहरणों का हवाला देना चाहिए।
B. शिक्षक को खुद उदाहरण देने चाहिए और बच्चों को उनकी निजी जिंदगी से उदाहरण देने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
C. शिक्षक को केवल प्रभावी समूह से आने वाले विद्यार्थियों को उदाहरण देने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. शिक्षकों को केवल अपने अनुभवों से उदाहरण देने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

कथन (A): विद्यार्थी जिन्हें ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार (ADHD) है वो ऐसे सुनियोजित उपागम, जिसमें दृश्यिक व श्रवणिक विकर्षण को कम किया जाता है, से लाभान्वित होते हैं।

तर्क (R): विद्यार्थी जिन्हें ADHD हैं, उनकी ध्यान कर पाने की अवधि कम होती है व उनका ध्यान आसानी से भंग हो जाता है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

वह विद्यार्थी जिन्हें दृष्टिबाधिता है, उनके समावेशन के लिए क्या करना चाहिए?
A. छोटे अक्षर व चित्रों वाली किताबों को प्रयोग
B. स्पार्शिक सामग्री व अन्य संसाधन जिनमें उभार हो का प्रयोग
C. सहायक तकनीकी के प्रयोग पर पतिबंध
D. शिक्षकों व समकक्षियों द्वारा सांकेतिक भाषा का उपयोग

रचनात्मकता की सबसे विशिष्ट विशेषता है:
A. अनुरूपता
B. अभिसारी सोच
C. अपसारी सोच
D. परिकल्पित निगमनात्मक तर्क

सक्रिय जुड़ाव का क्या अर्थ है?
A. पूछताछ और जांच
B. वेधन और अभ्यास
C. रटकर स्मरण
D. निष्क्रिय सुनना

ज्ञान के निमार्ण में कौन सी प्रक्रियाएँ शामिल हैं?

(i) पूर्व ज्ञान का संगठन व पुर्नसंगठन

(ii) अन्वेषण व खोज

(iii) सामाजिक अतः क्रियाएँ

A. (ii), (iii)
B. (i), (ii), (iii)
C. (i), (iii)
D. (i), (ii)

कथन (A): शिक्षकों को माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को अपने संवेगों को व्यक्त करने के लिए शब्दावली देनी चाहिए व उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए कि वे अपनी अनुभुतियों के बारे में अपनी डायरी में लिखें।

तर्क (R): विद्यार्थियों को संवेग पहचानने और उसे अभिव्यक्त करने में मदद करने से संवेगों को स्व-नियमित करने को बढ़ावा मिलता है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

साधन लक्ष्य विश्लेषण में:
A. लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया निर्धारित होती है।
B. समस्या को कई मध्यवर्ती लक्ष्यों में विभाजित किया जाता है और फिर प्रत्येक उप-लक्ष्य को हल करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
C. छात्र लक्ष्य से शुरू करते हैं और अनसुलझी प्रारंभिक समस्या पर वापस जाते हैं।
D. विद्यार्थी अपनी खोज को उन स्थितियों के समाधान के लिए सीमित कर देते हैं जिनमें कुछ ऐसी स्थिति है जिसका आज वर्तमान में सामना कर रहे हैं।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part30

निम्न में से कौन से अभिलक्षण महारत उन्मुख विद्यार्थियों पर लागू होते हैं?
A. यह कोई लक्ष्य तय नहीं करते है।
B. इनका मानना है कि क्षमता स्थिर व स्थायी है।
C. यह मानते है कि बुरी किस्मत असफलता का कारण है।
D. यह संरचनाओं को समझने व सीखने के लिए प्रेरित होते हैं।

पढ़ने की गतिविधि करने के बाद रौशनी विद्यार्थियों को इस प्रश्न पर मनन करने के लिए प्रोत्साहित करती है-आपने अपने पाठक होने के बारे में क्या सीखा। रौशनी कौन से कौशल को बढ़ावा दे रही है?
A. स्मरण
B. अनुकरण
C. अधिसंज्ञान
D. रटना

कथन (A): वायगोत्स्की के सिद्धान्तों पर आधारित कक्षाकक्ष में बच्चों को आपसी अंतःक्रिया व सहयोग करने के बहुत से मौके मुहैया करवाए जाएँगे।

तर्क (R): सीखना एक सामाजिक प्रक्रिया है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

एक शिक्षिका को सीखने के प्रक्रिया के दौरान बच्चों द्वारा की गई गलतियों व त्रुटियों के बारे में क्या करना चाहिए?
A. उन्हें नजरअंदाज करना चाहिए।
B. सजा देकर उन्हें कम करना चाहिए।
C. नकारात्मक पुनर्बलन द्वारा उन्हें कम करना चाहिए।
D. बच्चों में संज्ञानात्मक द्वंद पैदा करने के लिए उपयुक्त कार्यनीतियाँ सोचनी चाहिए।

निम्न में से वह उदाहरण चुनिए जो आंतरिक अभिप्रेरणा को दर्शाता है।
A. शालू कक्षा में प्रथम आने के लिए कड़ी मेहनत करती है ताकि वह दूसरों पर हावी हो सके।
B. रीना अपना प्रोजेक्ट कार्य पूरा करती है ताकि उसे प्रथम स्थान प्राप्त हो।
C. रानी सजा से बचने के लिए दिए गए दत्तकार्य पर काम कर रही है।
D. उर्मिल अपने प्रोजेक्ट पर शोध करती है क्योंकि इस विषय में उसकी रुचि है।

यह देखते हुए कि उनकी कक्षा में बहुत से छात्रों को ‘मानक अंग्रेजी’ में कठिनाई होती है और वह कक्षा में बात नहीं करते एक माध्यमिक विद्यालय के अंग्रजी शिक्षक छात्रों को जिस भी भाषा में वे सहज महसूस करते हैं, खुद को अभिव्यक्त करने के लिक प्रोत्साहित करते हैं। इसके बाद वह छात्रों की सोच को बढ़ावा देते हुए, उनके कौशल को बढ़ाने के लिए अन्य वाक्यांशों को सीखने में उनकी मदद करता है। शिक्षक का शिक्षाशास्त्र किस दृष्टिकोण पर आधारित है?
A. सामाजिक-रचनात्मक दृष्टिकोण
B. व्यवहारवादी दृष्टिकोण
C. मनो-गतिशील दृष्टिकोण
D. मनो-यौनिक दृष्टिकोण

निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. प्रत्येक प्राकृत संख्या एक पूर्णांक है।
B. प्रत्येक वास्तविक संख्या एक परिमेय संख्या है।
C. प्रत्येक प्राकृत संख्या एक पूर्ण संख्या है।
D. प्रत्येक पूर्ण संख्या एक परिमेय संख्या है।

निम्न में से कौन-सी संख्या 11 से विभाज्य नहीं है?
A. 101013
B. 11011011
C. 2222222 
D. 7310589

[(-1)0 + (-2)1 + (-3)2 + (-4)3] × (1)-3 का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 52
B. -56
C. -57
D. 168

\(1-{1}{1-{1}{2-1/3}}\)  किसके बराबर है?
A. \(-3/2\)
B. \(-1/3\)
C. \(1/2\)
D. 5

\({ .081 2.5 3.24/0.0625 7.29}\) का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 1
B. 1.2
C. 2.1 
D. 10

\( x+1/x=4\), तब \( x^4+1/x^4\) का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 194
B. 198
C. 322
D. 326

एक संख्या का \(1/6\) भाग 28 के आधे से 8 कम है। उस संख्या का एक-चौथाई भाग क्या होगा?
A. 9
B. 15
C. 27
D. 36

यदि किसी संख्या का दो-तिहाई 84 है, तो उस संख्या का 45% कितना होगा?
A. 25.2
B. 56.7
C. 61.5
D. 65.7

यदि (2x – 3)(x + 4) + 2(x – 3)(x – 1) = 4x+ 2x – 11 है, तो (2x + 3) का मान क्या होगा?
A. 1
B. 3
C. 5
D. 7

एक दुकानदार ने ₹ 6 में 10 टॉफियों की दर से टॉफियां बेचीं और उसे 20% लाभ हुआ। उसे ₹ 4 में कितनी टॉंफियां मिली होंगी? 
A. 6
B. 7
C. 8
D. 9

निम्नलिखित में से आकृतियों के किस युग्म में ठीक दो सममित रेखाएँ होती हैं?
A. आयत और वर्ग
B. समचतुर्भुज और पतंग
C. आयत और समचतुर्भुज
D. समचतुर्भुज और वर्ग

ΔABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है, जिसमें BA = BC तथा ∠ABC = 40° है। भुजा AC को एक बिन्दु D तक बढ़ाया गया है। ∠BCD की माप क्या होगी?
A. 80° 
B. 100°
C. 110°
D. 140°

ΔABC में, BD तथा CD, क्रमश: ∠B तथा ∠C के समद्विभाजक हैं। यदि ∠BAC = 110° है, तो ΔBDC के कोण ∠D की माप क्या होगी?
A. 55°
B. 70°
C. 110°
D. 145°

किसी कोण के सम्पूरक तथा पूरक कोणों में अनुपात 3 : 1 है। उस दिए हुए कोण का सम्पूरक कोण क्या होगा?
A. 45°
B. 60°
C. 120°
D. 135°

ΔABC में, ∠BAC = 90° तथा ∠ABC = 62° है। यदि D, BC पर एक ऐसा बिन्दु है कि AD⊥ BC है, तो ∠CAD की माप क्या होगी?
A. 28°
B. 31°
C. 38°
D. 62°

परिमाप 60 सेमी तथा एक विकर्ण 24 सेमी वाले एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल (सेमी2 में) क्या होगा?
A. 108
B. 216
C. 360 
D. 432

एक आयताकार कमरे के फर्श का परिमाप 105 m है। यदि 25 रुपये प्रति m2 की दर से इसकी चारों दीवारों को रंगाई करने की लागत 21000 रुपये है, तो उस कमरे की ऊँचाई (m में) कितनी होगी?
A. 7
B. 7.5
C. 8
D. 8.25

10 सेमी आधार त्रिज्या वाले एक बेलनाकार बर्तन में 77 सेमी ऊँचाई तक दूध है। जब इस दूध को एक घनाभाकार बर्तन, जिसका आधार 22 सेमी भुजा का एक वर्ग है, में डाल दिया जाता है, तो इस बर्तन में दूध किस ऊँचाई (सेमी में) तक आएगा ? (π = \(22/7\) लीजिए) 
A. 16
B. 50
C. 70
D. 110

यदि 14, 13, 18, 16, k, (k + 3) का माध्य 13 है, तो k, 8, 9, 11, 5, 10, 6 का माध्य क्या होगा?
A. 7
B. 8
C. 9
D. 11

एक थैले मे सफेद, काले तथा हरे रंग के 150 कंचे हैं। थैले में से एक कंचा यादृच्छिक रूप से निकाला गया। यदि सफेद कंचा आने की प्रायिकता \(7/10\) है और काला कंचा आने की प्रायिकता \(3/25\) है, तो थैले में हरे रंग के कितने कंचे हैं?
A. 9
B. 15
C. 20
D. 27

गणित में विवेचना/तर्कना के, निम्नलिखित में से कौन से अभिलक्षण है/हैं?

(A) पैटर्न देखना

(B) एक सूत्र का उपयोग कर प्रश्न को हल करना

(C) कन्जेक्चर बनाना और परीक्षण करना

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. केवल (C)

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, गणित की शिक्षा का मुख्य उद्धेश्य है :
A. गणितीय अवधारणाओं को समझने में विद्यार्थियों की सहायता करना
B. रोजगार के लिए लाभप्रद योग्यताओं का विकास करना
C. गणितीकरण के लिए बच्चों की योग्यता का विकास करना 
D. प्रमेयों का और उनके प्रमाणों का निर्माण करना

माध्यमिक स्कूल में प्रायिकता पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से किस को एक गतिविधि आधारित विधि के रूप में लिया जा सकता है?
A. श्यामपट्ट पर पासा (डाइस) का चित्र बनाना और संभावित परिणामों के बारे में बात करना
B. प्रायिकता की परिभाषा देने के बाद पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों को हल करना
C. विद्यार्थियों को पासा (डाइस) फैंकने या सिक्का उछालने के लिए कहना और यह लिखने के लिए देना कि कितनी बार हर एक संभावना घटित हुई
D. विद्यार्थियों को इंटरनेट से प्रायिकता के बारे में सूचना ढूँढ़ने के लिए कहना

गणित की एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों को यह समझाना चाहती है कि ज्यामितीय प्रमाण किस प्रकार लिखा जाता है ? इसके लिये सर्वाधिक उपयुक्त विधि कौन सी हो सकती है?
A. अभिगृहीतों की एक सारणी बनाएं। 
B. आकृतियों को बनाने के चरणों की व्याख्या करें। 
C. कथनों के लिए एक तर्क या प्रमाण दें। 
D. अवलोकन का उपयोग करें। 

त्रिकोणमितीय अनुपातों को सीखने के लिए निम्नलिखित में से कौन से साधन विद्यार्थियों द्वारा निर्मित किए जा सकते हैं?
A. क्लाइनोमीटर (ढालमापी)
B. दाबांतरमापी
C. गोलाईमापी
D. वर्नियर कैलिपर्स

निम्नलिखित में से कौन-सा गणितीय प्रश्नों को हल करते हुए विद्यार्थियों द्वारा की गई कई त्रुटियों का सर्वाधिक उपयुक्त कारण है?
A. विद्यार्थियों में प्रश्नों के परिशुद्ध लिखित अभ्यास का अभाव है। 
B. वे मॉडल परीक्षा पत्रों से अभ्यास नहीं करते हैं। 
C. वे अवधारणाओं के वैकल्पिक अर्थनिर्णय निकालते हैं। 
D. उनका सामाजिक-आर्थिक स्तर उनके प्रदर्शन को प्रभावित करता है। 

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 7 Shift1 part2

गणित में उच्च स्तरीय कौशलों जैसे विश्लेषण, तर्कसंगत चिंतन और अवधारणात्मक स्पष्टता के आकलन के लिए कौन-सी विधि सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. खुले सिरे वाले प्रश्न पूछना
B. सूत्रों, सारणियों एवं आकृतियों के पुनः स्मरण पर आधारित प्रश्न पूछना
C. बंद सिरे वाले प्रश्न पूछना
D. केवल मानक कलनविधि पर आधारित प्रश्न पूछना

एक शिक्षक को कक्षा में गणितीय परिचर्चा को प्रोत्साहन देना चाहिए क्योंकि :
A. यह बच्चों की गणितीय समझ का विकास करने में सहायता करती है। 
B. यह बच्चों के संप्रेषण के कौशल को सुधारने का अवसर प्रदान करती है। 
C. यह बच्चों का समय उत्पादक रूप से उपयोग करने में सहायता करती है। 
D. यह राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 की एक महत्वपूर्ण अनुशंसा है। 

निम्नलिखित में से कौन सा गणित में सृजनात्मक चिंतन को दर्शाता/दर्शाते है?

(A) गणितीय अमूर्त विचारों का उपयोग करके वास्तविक जीवन की समस्याएँ हल करना। 

(B) प्रश्न हल करने के लिए वैकल्पिक तरीके ढूँढना। 

(C) प्रमेय को व्यक्त करना और उसका प्रमाण लिखना। 

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. केवल (B)

कक्षा VII की गणित शिक्षिका ने दिए गए विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की- “क्या शून्य एक महत्वपूर्ण संख्या है ?” उसने इस विषय पर प्रत्येक बच्चे/बच्ची को अपने विचार प्रकट करने के लिए प्रोत्साहित किया।

शिक्षिका :

A. विभिन्न संदर्भों में शून्य के महत्व पर बल दे रही है। 
B. अपना समय व्यतीत कर रही है क्योंकि विद्यार्थियों का पढ़ने का मन नहीं है। 
C. विद्यार्थियों में समस्या समाधान कौशलों का विकास कर रही है। 
D. गणित की अपनी कक्षा का उपयोग विद्यार्थियों में जीवन कौशल को विकसित करने के उद्धेश्य से कर रही है।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िये और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : पॉलिएस्टर कपड़े, सूती कपड़ों से अधिक शीघ्रता से सूखते हैं।

कारण (R) : संश्लेषित रेशे बहुत कम जल अवशोषित करते हैं। 

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नही है।
C. (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
D. (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।

निम्नलिखित अवतरण को पढ़िए और उस विकल्प का चयन कीजिए जो रिक्त स्थानों को दिए गए सही क्रम में भरते हैं।

यह __________ एक लाल-भूरे रंग की ग्रंथि है जो उदर के ऊपरी भाग में दायीं ओर अवस्थित है। यह शरीर की वृहत्तम् ग्रंथि है। यह __________ स्रावित करती है, जिसका भंडारण __________ में होता है और यह __________ के पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

A. अग्न्याशय, अग्न्याशय रस, यकृत, प्रोटीन
B. यकृत, पित्त, पित्ताशय, वसा
C. अग्न्याशय, इंसुलिन, पित्ताशय, प्रोटीन
D. यकृत, पित्त, पित्ताशय, प्रोटीन

निम्नलिखित अवतरण को पढ़िए और उस विकल्प का चयन कीजिए जो रिक्त कथनों को दिए गए सही क्रम में भरते हैं।

भारत में फसलों में विविधता के बावजूद, फसलों के दो बड़े स्वरूपों की पहचान की गई है। जो फसलें नवंबर के मध्य में बोई जाती है और अप्रैल-मई में काटी जाती है, वे __________  कहलाती हैं। इन फसलों के दो उदाहरण हैं __________।

A. रबी, गेहूँ, सरसों
B. खरीफ, गेहूँ, चाँवल/धान
C. रबी, धान, सरसों
D. खरीफ, सूत/कपास, सोयाबीन

नीचे दिया गया मौसम चार्ट किसी भारतीय शहर के वर्ष 1991-2021 के पहले सात महीनों के मौसम का औसत दर्शा रहा है?

 

जनवरी

फरवरी

मार्च

अप्रैल

मई

जून

जुलाई

अधिकतम तापमान

18.8°C

22.2°C

28.4°C

35.6°C

38.8°C

37.4°C

33.1°C

न्यूनतम तापमान

7.5°C

10.2°C

14.7°C

20.3°C

24.3°C

26.4°C

25.9°C

आर्द्रता %

73%

66%

52%

31%

33%

49%

76%

निम्नलिखित में से उपरोक्त चार्ट किस शहर का हो सकता है ? 

A. कोच्चि
B. शिमला
C. करनाल
D. चेन्नई

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : फॉस्फोरस को कैरोसीन में संग्रहित किया जाता है।

कारण (R) : वायु के संपर्क में आने पर फॉस्फोरस आग पकड़ लेता है।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) की (R) सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (A) की (R) सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।
D. (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।

यदि किसी सतह पर एक वस्तु विरामावस्था में है, तब उस पर कार्य करते बल/बलों के विषय में निम्नलिखित में से आप क्या निष्कर्ष निकाल सकेंगे?

(A): उस पर कोई बल कार्य नहीं कर रहा है।

(B): उस पर संतुलित बलों का एक युग्म कार्य कर रहा है।

(C): उस पर संतुलित बलों के कई युग्म कार्य कर रहे हैं। 

A. केवल (A)
B. (A) या (B)
C. केवल (B)
D. (B) या (C)

निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िये और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : मांसाहारी जीवों की तुलना में शाकाहारी जीवों की छोटी आंत काफ़ी लंबी होती है। 

कारण (R) : मांस की अपेक्षा सेल्यूलोज का पाचन अधिक कठिन होता है। 

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित में से कौन, कैल्शियम कार्बोनेट का एक रूप नहीं है?
A. चूना पत्थर
B. चॉक
C. संगमरमर
D. बिना बुझा चूना

गैसों के द्रवीकरण में, निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति सहायक होगी?
A. तापमान में वृद्धि और दाब में ह्रास
B. तापमान एवं दाब दोनों में वृद्धि
C. तापमान में ह्रास और दाब में वृद्धि
D. तापमान एवं दाब दोनों में ह्रास

स्तंभ – I के मिश्रण को सूची – II में दिए गए उसकी पृथक्करण विधि से सुमेलित कीजिए।

सूची – I

सूची – II

(A)

बुरादा और जल

(i)

वाष्पीकरण

(B)

आयोडीन और रेत

(ii)

अपकेंद्रण

(C)

लवण और जल

(iii)

निस्यंदन

(D)

दही से क्रीम

(iv)

ऊर्ध्वपातन

A. (A) – (iii), (B) – (iv), (C) – (i), (D) – (ii)
B. (A) – (iv), (B) – (iii), (C) – (i), (D) – (ii) 
C. (A) – (ii), (B) – (iv), (C) – (i), (D) – (iii)
D. (A) – (iii), (B) – (i), (C) – (iv), (D) – (ii)

लेड, एल्युमिनियम और जिंक के तीन समान आकार के लट्ठों को जल में डुबोया जाता है।

दिया गया है, कमरे के तापमान पर,

एल्युमिनियम का घनत्व = 2.7 g/cm³

लेड का घनत्व = 11.29 g/cm³

जिंक का घनत्व = 7.13 g/cm³ है।

लेड के लट्ठे के उत्प्लावक बल (BF)लेड, एल्युमिनियम के लट्ठे के उत्प्लावक बल (BF)एल्युमिनियम और जिंक के लट्ठे के उत्प्लावक बल (BF)जिंक की परस्पर तुलना किस प्रकार की जाएगी? 

A. (BF)ऐलुमिनियम > (BF)जिंक > (BF)लेड
B. (BF)जिंक > (BF)ऐलुमिनियम > (BF)लेड
C. (BF)लेड > (BF)जिंक > (BF)ऐलुमिनियम
D. (BF)लेड = (BF)जिंक = (BF)ऐलुमिनियम

निम्नलिखित में से सही कथन पहचानिए: 
A. एक अवतल लेंस वास्तविक और अभासी प्रतिबिंब बना सकता है।
B. एक समतल दर्पण वास्तविक और आभासी प्रतिबिंब बना सकता है।
C. एक अवतल दर्पण वास्तविक और आभासी प्रतिबिंब बना सकता है। 
D. एक उत्तल दर्पण वास्तविक और आभासी प्रतिबिंब बना सकता है।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : नल का जल विद्युत का सुचालक होता है।

कारण (R) : नल के जल में घुलनशील लवणों के रूप में अशुद्धियाँ होती है।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नही है।
C. (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
D. (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प पौधों की रूपांतरित जड़ों का एक युग्म है? 
A. प्याज, शलजम
B. शलजम, गाजर
C. गाजर, आलू
D. आलू, मटर

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part87

निम्नलिखित में से कौन-सा जीवाणु-जनित रोगों का एक युग्म है? 
A. हैजा, टायफाइड
B. टायफाइड, खसरा
C. खसरा, एड्स
D. खसरा, चिकनपॉक्स

एक चुंबक को लंबाई में चार बराबर भागों में काटा गया। नए टुकड़ों की ध्रुव शक्ति की तुलना मूल चुंबक की ध्रुव शक्ति से किस प्रकार की जाएगी?
A. प्रत्येक नए टुकड़े की ध्रुव शक्ति मूल चुंबक के समान होगी।
B. प्रत्येक नए टुकड़े की ध्रुव शक्ति मूल चुंबक की एक-चौथाई होगी।
C. प्रत्येक नए टुकड़े की ध्रुव शक्ति मूल चुंबक की आधी होगी।
D. प्रत्येक नए टुकड़े की ध्रुव शक्ति मूल चुंबक की चार गुना होगी।

एक लड़की अपने घर से 10 किमी की दूरी पर स्थित अपनी मित्र के घर 12 किमी/घंटा की गति से साइकिल चलाकर जाती है। वह 18 किमी/घंटा की गति से वापस आती है। इस पूरी यात्रा में उसकी औसत गति कितनी है? 
A. 14.4 किमी/घंटा
B. 15 किमी/घंटा
C. 15.5 किमी/घंटा
D. 16 किमी/घंटा

एक चौदह वर्षीय लड़की निरंतर थकान एवं चक्कर आने की शिकायत करती है। रक्त की जांच से पता चलता है कि उसका हीमोग्लोबिन स्तर 10.0 g/de है। निम्नलिखित में से किस भोज्य पदार्थ का सेवन बढ़ाना/शामिल करना उसके लिए सहायक होगा?
A. काष्ठ फल
B. पालक
C. चावल
D. मक्खन

जल को एक तापमितीय द्रव के रूप में प्रयुक्त ना करने का निम्नलिखित में से कौन-सा कारण सही है?

(A) : यह पारदर्शी होता है।

(B) : इसका प्रसार गुणांक उच्च होता है।

(C) : अन्य द्रवों की तुलना में इसका हिमांक उच्च और क्वथनांक निम्न होता है।

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. केवल (A)

स्तंभ – I में दी गई विधि को स्तंभ – II में दिए गए उसके वर्णन से सुमेलित कीजिए।

स्तंभ – I

स्तंभ – II

(A)

पाश्चुरीकरण

(i)

भोज्य पदार्थों को सड़ने से बचाने के लिए उसमें विशिष्ट पदार्थों को डालना।

(B)

किण्वन

(ii)

जीवाणु की वृद्धि को रोकने के लिए दूध को उबालना और आकस्मिक ठंडा करना।

(C)

टीकाकरण

(iii)

यीस्ट की क्रिया द्वारा शर्करा का एल्कोहल में परिवर्तन।

(D)

परिरक्षण

(iv)

किसी जंतु के शरीर में उसकी प्रतिरक्षा अनुक्रिया को उत्तेजित करने के लिए निष्क्रिय या कमज़ोर रोगकारक जीवाणु को डालना।

A. (A) – (iii), (B) – (iv), (C) – (i), (D) – (ii)
B. (A) – (ii), (B) – (iii), (C) – (iv), (D) – (i)
C. (A) – (iv), (B) – (i), (C) – (iii), (D) – (iii)
D. (A) – (ii), (B) – (iii), (C) – (i), (D) – (iv)

विज्ञान एवं कृत्रिम विज्ञान में विभेदन की निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही व्याख्या कर रहा है ?
A. कृत्रिम विज्ञान अप्रचलित हैं और उसके कोई समर्थक नहीं है।
B. कृत्रिम विज्ञान के सिद्धांत इस प्रकार प्रतिपादित किए गए हैं कि इनकी असत्यता के लिए उनकी जाँच नहीं हो सकती है।
C. कृत्रिम विज्ञान के सिद्धांत वैज्ञानिक पदों जैसे जल, ऊर्जा इत्यादी का उपयोग नहीं करते हैं।
D. कृत्रिम विज्ञान केवल तथ्यों की व्याख्या करता है और कोई पूर्वानुमान नहीं लगाता है।

एक शिक्षिका प्लवन के नियमों का अध्यापन करना चाहती है। वह पद प्लवन की परिभाषा की व्याख्या से आरंभ करती है और फिर विभिन्न पदार्थों एवं साइज़ों की तीन वस्तुएँ लेती है। वह इन वस्तुओं को जल से भरे एक बड़े काँच के पात्र में एक-एक कर डालती है और अपने विद्यार्थियों से यह देखने के लिए कहती है कि क्या हो रहा है। वह संकेत करती है कि जिस भी द्रव में वस्तु तैरेगी उसका घनत्व वस्तु के औसत घनत्व से अधिक होना चाहिए। एक जाँच आधारित उपागम के दृष्टिकोण से आप इस योजना का आकलन किस प्रकार करेंगे ? 
A. योजना उपयुक्त है क्योंकि संप्रत्ययी रूपरेखा आरंभ में ही समझा दी गई थी।
B. योजना अनुपयुक्त है क्योंकि अधिक वस्तुए ली जाने चाहिए थी।
C. योजना उपयुक्त है किन्तु घनत्व का सूत्र भी आरंभ में ही व्यक्त किया जाना चाहिए था।
D. योजना अनुपयुक्त है क्योंकि यह अधिक आदेशात्मक है और इसमें जाँच की कोई गुंजाइश नहीं है।

विद्यार्थियों की बुद्धिसंगत चिंतन की योग्यता के आकलन के लिए निम्नलिखित में से क्या एक उपयुक्त सूचक नहीं है ?
A. विद्यार्थी विज्ञान से मिथकों को पृथक करने के लिए स्पष्ट तर्क प्रतिपादित करते हैं।
B. विद्यार्थी संदर्भित सूत्रों एवं नियमों की पुनरावृत्ती करते हैं।
C. विद्यार्थी कारक एवं प्रभाव के बीच संबंध को स्थापित कर पाते हैं।
D. विद्यार्थी वैध एवं अवैध प्रमाण के बीच विभेदन कर पाते हैं।

कक्षा VI की शिक्षिका, ‘असम्पर्कीय बलों’ का अध्यापन करते हुए सबसे पहले स्थिर वैद्युत बल की व्याख्या, फिर स्थिर वैद्युत आवेश, स्थिर वैद्युत क्षेत्र और स्थिर वैद्युत विभव को समझाती इस घटना में निम्नलिखित में से किन पाठ्यचर्या वैधताओं का उल्लंघन हुआ है?
A. ऐतिहासिक
B. संज्ञानात्मक
C. नैतिक
D. पर्यावरणीय

एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों से धातु तार की दी गई लंबाई के प्रतिरोध पर तापमान के प्रभाव की जाँच कराना चाहती है। वह उन्हें सभी परिस्थितियों में अन्य कारकों को स्थिर रखते हुए, इस एक कारक को बदलते हुए, एक प्रयोग व्यवस्थित करने की पथ प्रदर्शन करती हैं। इस उद्देश्य के लिए व्यवस्थित किए गए प्रयोग के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. धातु की लंबाई एक निर्भर परिवर्ती होनी चाहिए।
B. धातु की प्रतिरोध एक निर्भर परिवर्ती होनी चाहिए।
C. धातु के तापमान का एक नियंत्रित परिवर्ती के रूप में चयन किया जाना चाहिए।
D. धातु की लंबाई एक नियंत्रित परिवर्ती होगी।

अपनी कक्षा में एक विज्ञान शिक्षिका/शिक्षक द्वारा अपनाई गई, निम्नलिखित में से एक वांछित प्रथा क्या है?
A. वैज्ञानिक व्याख्याएँ प्रतिपादित करने के लिए मातृ-भाषा का प्रयोग सख्ती से मना किया गया हो।
B. विज्ञान के शिक्षकों को ज्ञान का अंतिम अधिकारी समझने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना। 
C. किसी घटना की भ्रान्तिपूर्ण समझ की मुक्त रूप से व्याख्या करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना।
D. एक दूसरे से बात करने के लिए विद्यार्थियों को हतोत्साहित करना।

एक शिक्षिका किसी परिपथ में विद्युत धारा के प्रवाह के संप्रत्यय को, समझाने के लिए अधिक जाने पहचाने उदाहरण उच्च दाब से निम्न दाब की ओर जल प्रवाह से तुलना करती है। जैसे जल ऊँचाई से नीचे की ओर बहता है, वैसे ही इलेक्ट्रॉन उच्च से निम्न विभव की ओर बहते हैं और यह प्रवाह उस समय तक होता है जब तक कि विभवांतर विद्यमान रहता है।

शिक्षिका कौन सी शिक्षा शास्त्रीय युक्ति अपना रही है?

A. तुल्यरूपता
B. तर्क-वितर्क
C. विवेचन प्रयोग 
D. आभासी प्रयोग

स्तंभ – A  में दिए गए पदों को स्तंभ – B  में दी गई उनकी सही व्याख्या से सुमेलित कीजिए।

स्तंभ A

स्तंभ B

(i)

सिद्धांत

(a)

किसी अनुमान की जाँच की नियंत्रण विधि

(ii)

परिकल्पना

(b)

अनुमानित व्याख्या

(iii)

वैज्ञानिक नियम

(c)

अवलोकनों की भली-भांति समर्पित व्याख्या

(iv)

वैज्ञानिक प्रयोग

(d)

परिवर्तियों के मध्य संबंध का संक्षिप्त कथन

A. (i) – (b), (ii) – (d), (iii) – (c), (iv) – (a)
B. (i) – (c), (ii) – (d), (iii) – (a), (iv) – (b)
C. (i) – (d), (ii) – (b), (iii) – (c), (iv) – (a)
D. (i) – (c), (ii) – (b), (iii) – (d), (iv) – (a)

वैज्ञानिक रूचि के विभिन्न स्थानों की सैर के आयोजन का निम्नलिखित में से क्या सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य है?
A. ये पाठ्यपुस्तक के ज्ञान को वास्तविक संसार से जोड़ने में सहायता करते हैं।
B. ये समय व्यतीत करने का एक आनंददायी मार्ग है।
C. ये समूह आकलन करने के लिए एक अवसर प्रदान करते है।
D. बड़ी कक्षाओं के संचालन के लिए यह एक प्रभावी युक्ति प्रदान करते हैं।

माध्यमिक विद्यालय स्तर पर, विज्ञान के शिक्षकों द्वारा अनुसरित, निम्नलिखित में से क्या एक वांछित शिक्षण अधिगम प्रथा नहीं है?
A. विद्यार्थियों को विश्वास दिलाइये कि विज्ञान विषय सबके लिए नहीं है।
B. अपने अध्यापन का आरंभ उन संप्रत्ययों से कीजिए जिनसे विद्यार्थी परिचित हैं और धीरे-धीरे अपरिचित संप्रत्ययों को समझाइये।
C. बच्चों को उनके विचार सत्यापित करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।
D. स्वीकार कीजिए कि वैज्ञानिक ज्ञान की अपनी सीमाएँ हैं।

Leave a Comment

error: