CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part81

जैवकीय _____ योग्यताएँ जैसे कि चलना _______ के माध्यम से हासिल हो सकती है; जैवकीय _______ योग्यताएँ जैसे कि लिखने के लिए _______, की आवश्यकता होती है।  
A. प्राथमिक; परिवेश के साथ आनन्ददायी अन्त;क्रियाएँ; द्वितीयक; स्पष्ट अनुदेशन 
B. द्वितीयक; परिवेश के साथ आनन्ददायी अन्तः कियाएँ; प्राथमिक; स्पष्ट अनुदेशन 
C. प्राथमिक; स्पष्ट अनुदेशन; द्वितीयक; स्वयं-निर्देशित अभ्यास  
D. स्पष्ट अनुदेशन की विलगता; प्राथमिक; स्पष्ट अनुदेशन  

विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? 
A. विकास पूर्ण रूप से केवल आनुवंशिकता का ही परिणाम है।  
B. विकास का क्रम विशिष्ट से सामान्य की ओर होता है।  
C. विकास बाहर से केन्द्र की ओर होता है
D. विकास सिर से पाँव की ओर बढ़ता है।  

प्राथमिक कक्षा के बच्चों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक समाजीकरण का कारक/संस्था है?
A. निकटतम परिवार 
B. सांस्कृतिक धारणाएँ 
C. धार्मिक संगठन 
D. मुद्रित संचार माध्यम 

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त के अनुसार, बच्चे किस अवस्था में ‘चिंतन को मानसिक रूप से प्रतिवर्तित’ कर सकते हैं? 
A. संवेदी-गत्यात्मक 
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

जीन पियाजे के अनुसार, हमारे मौजूदा स्कीमा में अनुभवों को लगातार सम्मिलित करने की प्रक्रिया को ______ कहा जाता है।  
A. आत्मसात्करण
B. समायोजन
C. वर्गीकरण
D. संकल्पना निर्माण

निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धांत सीखने की प्रक्रिया में चर्चा और वाद-विवाद को बहुत महत्त्व देता है? 
A. बी. एफ. स्किनर द्वारा प्रतिपादित व्यवहारवाद का सिद्धांत  
B. लारेंस कोहलबर्ग द्वारा नैतिक विकास का सिद्धांत  
C. लेव वायगोत्स्की का सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत  
D. सिगमन्ड फ्रॉयड का मनोविश्लेषण सिद्धांत  

एक विद्यार्थी को किसी सवाल से जुझते देखकर, उसकी अध्यापिका उस सवाल की भाषा को सरल करने और कुछ संकेत देने का निर्णय लेती है। लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत में , इसे क्या कहा गया है? 
A. अनुकरण
B. अनुकूलन
C. पाड़
D. आत्मसात्करण

लॉरेंस कोहलबर्ग ने बच्चों एवं वयस्कों में नैतिक तर्क का मूल्यांकन के लिए किसका उपयोग किया? 
A. परिकल्पित स्थितियाँ
B. कागज-कलम आधारित परीक्षा
C. चित्रकला
D. रिपोर्ट काड्र्स

रचनावाद का समर्थन करने वाले किसे महत्त्व देते हैं? 
A. बाल-केन्द्रित पाठ्यचर्या को  
B. सांस्कृतिक रूप से अनुत्तरदायी शिक्षण शास्त्रीय प्रविधियों को 
C. व्यक्तिगत भिन्नताओं को अनदेखा करने को  
D. चिन्तन के अभिसारी तरीकों को 

बुद्धि लब्धि (IQ) परीक्षणों की आलोचना इसलिए की जाती है क्योंकि वे
A. सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते है।
B. बुद्धि को विभिन्न क्षमताओं के एक समूह के रूप में मानते हैं। 
C. परीक्षण निष्पादन पर पर्यावरणीय कारकों के प्रभाव को नजर-अंदाज करते हैं। 
D. स्मृति, तर्क और मौखिक कौशलों के मापन में सामाजिक कारकों को ध्यान में रखते हैं।  

भाषा और विचार के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? 
A. जीन पियाजे ने प्रस्तावित किया है कि भाषा संज्ञान में सहायक होती है। 
B. लेव वायगोत्स्की ने प्रस्तावित किया है कि भाषा का चिंतन पर कोई प्रभाव नहीं होता है।  
C. जीन पियाजे ने प्रस्तावित किया है कि चिंतन करना भाषा को सीखने पर निर्भर करता है।  
D. लेव वायगोत्स्की ने प्रस्तावित किया है कि भाषा चिंतन को सुसाधित करती है।  

जेंडर प्रमुख रूप से एक ______ निर्मिति है। 
A. जैविक
B. सामाजिक
C. चिकित्सीय
D. यादृच्छिक

अभिकथन (A) : विविध सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक शिक्षक को मानकीकृत पाठ्यचर्या अपनानी चाहिए।

तर्क (R) : मानकीकृत पाठ्यचर्या सभी प्रकार की व्यक्तिगत भिन्नताओं को ध्यान में रखती है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

रचनात्मक आकलन 
A. सत्र के अंत में किया जाता है। 
B. परीक्षणों के माध्यम द्वारा किया जाता है। 
C. समूची शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान किया जाता है। 
D. केवल एक विशिष्ट शिक्षक द्वारा किया जाता है। 

निम्नलिखित में से कौन-से उपागम के द्वारा विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देने की संभावना है? 
A. बंद-अंत वाले तय आधारित प्रश्न पूछना
B. परिकल्पनाओं को विकसित करने में विद्यार्थी को सहयोग देना 
C. अभिसारी चिंतन को बढ़ावा देना 
D. केवल पाठ्यपुस्तकों द्वारा पढ़ाना 

अनुसूचित जनजाति (ST) के विद्यार्थियों के समावेशन को सफल बनाने के लिए यह महत्त्वपूर्ण है कि 
A. प्रमुख समूह द्वारा पसंद की जाने वाली भाषा में पढ़ाया जाए। 
B. उनके सांस्कृतिक ज्ञान और अनुभवों की अनदेखी की जाए। 
C. उनकी अपनी स्थानीय भाषा में बनाई गई शैक्षिक सामग्रियों को उपलब्ध करवाया जाए।
D. विद्यालय और उनके समुदाय के बीच सामाजिक दूरी कायम रखी जाए। 

डिस्लेक्सिया से ग्रसित विद्यार्थी 
A. लंबे निबंध लिखने के लिए बहुत उत्सुक होते हैं।
B. बहुत विकसित शब्दावली का प्रयोग करते हैं। 
C. पठन-सामग्री को बहुत आसानी से समझते हैं। 
D. पढ़ने के लिए अनिच्छुक होते हैं। 

निम्नलिखित में से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के समावेशन में कौन एक बाधक बनता है?  
A. रिकार्ड की गई श्रव्य सामग्री 
B. ब्रेल लिपि वाली पुस्तकें  
C. दृश्यात्समक सहायक-सामग्री के मौखिक विवरण 
D. लिखित या मुद्रित सामग्री 

निम्नलिखित में से क्‍या ‘ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता विकार’ से संबंधित है? 
A. उच्च अवधान अवधि 
B. दृढ़ आवेगशीलता 
C. निम्न स्तरीय क्रियाशीलता 
D. सुनने के लिए विस्तारित धैर्य 

‘प्रतिभाशाली’ बच्चों की एक प्रमुख विशेषता है-
A. उच्च स्तर की बौद्धिक क्षमता  
B. रचनात्मकता की कमी 
C. बाधित सम्प्रेषण कौशल 
D. दूसरों के विचारों की नकल करने की प्रवृत्ति  

अभिकथन (A): एक शिक्षक को विषय-वस्तु को पढ़ाने के लिए उसे सम्बद्ध एवं संगठित तरीके से प्रस्तुत करना चाहिए।

तर्क (R) : अधिगम एक निष्क्रिय प्रक्रिया है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

संज्ञान के समकालीन सिद्धांतों के अनुसार, स्मृति 
A. निर्माण करने में सक्षम लेकिन विवेचना करने में असक्षम है।  
B. निर्माण एवं विवेचना करने दोनों में सक्षम है। 
C. विवेचना करने में सक्षम पर निर्माण करने में असक्षम है। 
D. न तो निर्माण में और न ही विवेचना करने में सक्षम है। 

शिक्षार्थियों द्वारा ज्ञान के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए, एक विद्यालय को ________ शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। 
A. बाल-केंद्रित
B. परीक्षा-केंद्रित
C. शिक्षक-केंद्रित
D. पाठ्यपुस्तक-केंद्रित

निम्नलिखित में से अधिगम दिशा-निर्देशों के लिए कौन-सा सार्वभौमिक अधिकल्प का हिस्सा नहीं है? 
A. सहभागिता के बहुविध साधन  
B. भेदभाव के बहुविध तरीके
C. प्रतिनिधित्व के बहुविध साधन
D. अभिव्यक्ति के बहुविध तरीके

निम्नलिखित में से किसके द्वारा समस्या समाधान को बढ़ावा दिया जा सकता है? 
A. अनुरुपात्मक चिंतन
B. कार्यात्मक स्थिरता
C. प्रतिक्रियाओं का समुच्चय
D. अभिसारी चिंतन

अभिकथन (A) : विद्यालय आने से पूर्व छोटे बच्चों में अपने परिवेश की समझ बनाने के ‘सहज’ सिद्धान्त मौजूद होते हैं।

तर्क (R) : इस प्रकार की समझ पूरी तरह से अतार्किक है और इसकी अनदेखी करनी चाहिए।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part42

संवेगों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?  
A. संवेग कौशलों को प्रक्रमित करने वाली सूचना को प्रभावित करते हैं। 
B. संवेगात्मक विकास परिवेशीय कारकों से प्रभावित होता है।  
C. संवेग और संज्ञान दोनों अपने-आप में एक-दूसरे से स्वतंत्र हैं। 
D. संवेग अधिगम के लिए अभिप्रेरणा को प्रभावित करते हैं। 

निम्नलिखित में से कौन-सा आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण नहीं है? 
A. जिज्ञासा
B. रुचि
C. स्पष्टता के लिए चाहत
D. पुरस्कार पाने के लिए प्रयास करना

सीखना अधिक प्रभावी होता है जब 
A. विषय-वस्तु को वास्तविक-जीवन के अनुभवों के साथ जोड़ा जाए। 
B. पठन सामग्री बहुत ही अमूर्त एवं जटिल हो। 
C. विषय-वस्तु को असंबद्ध रूप से खंडों में पढ़ाया जाए। 
D. पूर्व ज्ञान से संबद्धता स्थापित न की जाए। 

एक अनुकूल (समर्थित) अधिगम वातावरण बनाने के लिए, एक शिक्षक को क्या करना चाहिए? 
A. विद्यार्थियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए। 
B. विद्यार्थियों से बेहद कम अपेक्षाएँ रखनी चाहिए। 
C. महारत-उन्मुख प्रतिपुष्टि देने से बचना चाहिए। 
D. विद्यार्थियों को कोई स्वायत्तता नहीं देनी चाहिए। 

168 मीटर लंबी एक रस्सी को \(91/3\) मीटर लंबाई के बराबर टुकड़ों में काटा जाता है। इस प्रकार बने रस्सी के कितने टुकड़े प्राप्त होते हैं? 
A. 16
B. 17
C. 18
D. 19

निम्नलिखित योग से (K + P) ज्ञात कीजिए; 

A. 14
B. 15
C. 16
D. 17

छह दिनों का औसत तापमान 32°C है। यदि इनमें से प्रथम 5 दिनों का तापमान ( °C में) 31, 31.5, 32.5, 31 और 32 था, तो छठवें दिन का तापमान ( °C में) कितना था?
A. 32
B. 33
C. 33.5
D. 34

X और Y का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF), 42 और 120 के महत्तम समापवर्तक से क्रमशः 6 गुना और 2 गुना है। यदि X का मान 36 है, तो Y का मान क्या है?
A. 3
B. 6
C. 8
D. 12

निम्नलिखित में से किसका मान न्यूनतम है? 
A. 3670 + 800 + 20
B. 3955 + 601 – 80
C. 4500 – 128 + 40
D. 4600 – 150 – 29

श्वेता ने अपने जन्मदिन पर केक काटा। उसने आधा केक अपनी तीन सहेलियों को दिया, इसका 1/4 भाग अपनी बहन के लिए तथा शेष अपने लिए रखा। थोड़ी देर में, उसकी दो सहेलियाँ और आ गई और उसने अपने हिस्से के केक के तीन बराबर हिस्से किए और तीनों ने मिलकर खाया। उसने पूरे केक का कितना भाग खाया? 
A. \(1/3\)
B. \(1/6\)
C. \(1/8\)
D. \(1/12\)

\(21/2\) समकोण निम्नलिखित में से किसके बराबर है? 
A. 240º
B. 260º
C. 225º
D. 245º

ज्यामितीय आकारों – समबाहु त्रिभुज, समांतर चतुर्भुज, समचतुर्भुज, आयत और वर्ग में से किन आकारों की दो सममित रेखाएँ होती हैं? 
A. समबाहु त्रिभुज तथा समांतर चतुर्भुज 
B. समचतुर्भुज तथा समांतर चतुर्भुज 
C. आयत तथा समचतुर्भुज 
D. वर्ग तथा आयत 

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(i) दो दिए गए बिंदुओं से अनेक रेखाएँ गुजर सकती हैं।

(ii) किसी दिए गए बिंदु से केवल एक रेखा गुजर सकती है।

(iii) तीन संरेखीय बिन्दु एक त्रिभुज नहीं बना सकते हैं।

(iv) दो अधिक कोणों का योग सदैव एक प्रतिवर्ती कोण होता है।

A. केवल (i) और (iv)
B. केवल (ii) और (iii)
C. केवल (iii) और (iv)
D. केवल (iii)

एक रेलगाड़ी ने पूर्वाह्न 8:50 पर चलना प्रारंभ किया। उसने 420 किमी की दूरी 70 किमी/घंटा तथा 120 किमी की दूरी 80 किमी/घंटा की गति से तय की। रास्ते में वह रेलगाड़ी 3 स्टेशनों पर क्रमश: 5 मिनट, 8 मिनट व 12 मिनट के लिए रुकी। वह रेलगाड़ी कितने समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुँची?
A. अपराह्न 4:05 बजे
B. अपराह्न 4:45 बजे
C. अपराह्न 4:50 बजे
D. अपराह्न 5:45 बजे

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? 
A. 2 L, 205 mL से कम है।
B. 1.69 m, 1690 cm के बराबर है।
C. 6.25 L, 6 L 25 mL से अधिक है।
D. 9 kg 75 gm, 975 gm के बराबर है।

मानचित्र पर दो शहरों के बीच की दूरी 19.2 सेमी है। यदि मानचित्र पर 0.5 सेमी भूमि 3 किमी के बराबर है, तो दोनों शहरों के बीच की दूरी (मीटर में) कितनी होगी? 
A. 115.2
B. 1152
C. 11520
D. 115200

निम्नलिखित पैटर्न में आगे क्‍या आएगा? 

1 Z 1, 2 Y 4, 3 X 9, 4 W 16, ________

A. 5 U 25
B. 5 V 25
C. 6 V 25
D. 6 U 36

आदित्य अपने एक दिन के समय को निम्नानुसार व्यतीत करता है; 

सोना – 7 घंटे

स्कूल – 6 घंटे

खेलना – 2 घंटे

TV देखना – 2 घंटे

अन्य – 7 घंटे

यदि इन आँकड़ों को वृत्त आलेख पर दिखाया जाए, तो सोने और खेलने से संबंधित केन्द्रीय कोणों में कितना अन्तर होगा?  

A. 60º
B. 75º
C. 80º
D. 90º

पाँच शहरों के किसी दिन के 2 am तथा 2 pm पर तापमान नीचे दिए गए हैं: 

शहर 2 am पर तापमान (ºC में) 2 pm पर तापमान (ºC में)
चेन्नई 21.4 36.3
दिल्ली 18.9 28.5
कोलकाता 12 28.1
मुम्बई 15.2 38
श्रीनगर 2.3 12

किस शहर के तापमान में न्यूनतम वृद्धि हुई है? 
A. चेन्नई
B. दिल्ली
C. मुम्बई
D. श्रीनगर

गणितीय संप्रेषण को कक्षा में _______ द्वारा बढ़ाया जा सकता है। 
A. समस्या हल करने से पहले गणित की पाठ्यपुस्तक में दिए गए पाठ को पढ़ने  
B. बच्चों को महत्त्वपूर्ण अवधारणाओं की परिभाषा सिखाने 
C. बच्चों को उनके गणितीय विचारों को अभिव्यक्त करने के अवसर प्रदान करने 
D. विभिन्‍न गणितज्ञों के जीवन इतिहास के अधिगम  

“यदि P तो Q” के लिए सटीक/उपयुक्त गणितीय चिन्ह की पहचान कीजिए। 
A. P = Q
B. P ⇒ Q
C. Q ⇒ P
D. P ⇔ Q

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा गणितीय कौशल दृश्य अधिगम में आवेष्टित नहीं है? 
A. आँकड़ों का प्रहस्तन
B. निरुपण
C. दृश्यीकरण
D. निगमनात्मक विवेचन

ऐसा पाया गया है कि बहुत बच्चे जो कि पारंपरिक व्यवसाय जैसे बाजार, व्यापार क्षेत्र, आदि जगहों पर रहते हैं वे मानसिक परिकलन बहुत आसानी से कर लेते हैं। 

ये कौशल

A. औपचारिक स्कूली गणित के लिए उपयुक्त नहीं हैं। 
B. कक्षा में चर्चा का विषय हो सकते हैं जिनके द्वारा शिक्षक/ शिक्षिकाएँ विभिन्न संस्कृतियों द्वारा अपनाई गई समस्या समाधान करने की कार्यनीतियाँ/विधियाँ प्रस्तुत कर सकते हैं। 
C. बच्चे के संज्ञानात्मक स्तर के आकलन के उद्देश्य से उपयोग में नहीं लाए जा सकते हैं।
D. बहुत अस्पष्ट होते हैं और ये केवल वही बच्चे सीख सकते हैं जो इस प्रकार के वातावरण में रहते हैं।  

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार _______ को प्राथमिक स्तर पर गणित में सबसे कम महत्त्व देनी चाहिए। 
A. तार्किक विवेचन
B. सटीकता
C. समस्या-समाधान
D. दृश्यीकरण

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा गणितीय निदर्शन (मॉडलिंग) से न्यूनतम संबंधित है? 
A. दैनिक जीवन में समस्याओं के समाधान के लिए गणित का उपयोग करना। 
B. समस्या के सरलीकरण के लिए अनुमान लगाना और सन्निकटीकरण करना।  
C. महत्त्वपूर्ण मात्राओं की पहचान करना तथा उनके संबंधों को ज्ञात करने के लिए साधनों या निरूपण का उपयोग करना।  
D. गणित की कक्षा में मूर्त प्रतिरूपों का शिक्षण-अधिगम सामग्री के रूप में उपयोग करना।  

कक्षा-IV के विद्यार्थियों को भिन्न में ऊपर वाली संख्या और नीचे वाली संख्या का अर्थ समझाने हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका सर्वाधिक उपयुक्त होगा?  
A. उन्हे यह बताना कि ऊपर वाली संख्या अंश होती है तथा नीचे वाली संख्या हर होती है। 
B. भिन्न के प्रतिरूप जैसे “वृत्ताकार पाई” आयताकार पट्टी के उचित हिस्से को छायांकित कर, अंश और हर को प्रदर्शित कर, विद्यार्थी को स्वाभाविक रूप से स्वततः परिभाषा समझने में मदद करना। 
C. अंश और हर को परिभाषित करने के पश्चात्‌ विभिन्न आकृतियों में विद्यार्थियों को अंश और हर को पहचानने के लिए कहना 
D. यह परिभाषित करें कि कुल जितने हिस्से किसी आकृति/वस्तु में से किए गए है वह नीचे वाली संख्या है तथा जितने हिस्से उसमे से चयनित किए गए है वह ऊपर वाली संख्या है। 

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part94

प्राथमिक स्तर के शिक्षार्थियों को ‘मापन’ की अवधारणा से परिचित कराने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक उपयुक्त है?  
A. ऐसे क्रियाकलाप आयोजित कीजिए जो परिशुद्धता एवं सटीक मापन पर आधारित हों। 
B. मापन की विभिन्न इकाइयों की परिभाषाएँ दीजिए। 
C. ऐसे क्रियाकलाप आयोजित कीजिए जिनमें अमानक तकनीकियों का उपयोग कर वास्तविक-जीवन की वस्तुओं का मापन किया जा सके।  
D. बच्चों को आकृतियों के विभिन्न टुकड़े दीजिए और मापनी (स्केल) का उपयोग कर उन्हें उनकी भुजाएं मापने को कहिए।  

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित में उपचारात्मक शिक्षण के संबंध में सही है? 
A. यह गणित की कक्षा में प्रतिभाशाली बच्चों को पहचानने में सहायता करता है। 
B. यह बच्चों को प्रतियोगात्मक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सहायता करता है। 
C. यह केवल विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए ही लाभदायक है। 
D. यह गणित अधिगम में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए किया जाता है। 

प्राथमिक स्तर पर गणित की पाठ्यपुस्तक का, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सर्वाधिक उपयुक्त एवं महत्त्वपूर्ण लक्षण है? 
A. इसमें विद्यार्थियों के अभ्यास हेतु अधिक प्रश्न होने चाहिए। 
B. यह रंग-बिरंगी और आकर्षक रूप में अभिकल्पित होनी चाहिए। 
C. यह सैद्धान्तिक अवधारणाओं पर अधिक केन्द्रित होनी चाहिए। 
D. गणितीय अवधारणाओं को प्रस्तुत करने के समय यह संदर्भात्मक उदाहरणों एवं क्रियाकलापों पर अधिक केन्द्रित होनी चाहिए। 

गणित की कक्षा में किसी विद्यार्थी के निष्पादन का मूल्यांकन किस पर आधारित नहीं है? 
A. समस्या-समाधान क्षमता 
B. कंठस्थ/रटने की क्षमता
C. तार्किक चिंतन क्षमता 
D. दृश्यीकरण क्षमता 

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार प्रारंभिक स्तर पर निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य गणितीय शिक्षा हेतु उच्च उद्देश्य माना गया है?  
A.  बच्चों में संख्यात्मक कौशल का विकास करना  
B. बच्चों को परिकलन कौशल में दक्ष करना 
C. तर्कपूर्ण गणितीय चिंतन का विकास करना 
D. भविष्य में प्रतियोगात्मक परीक्षाओं हेतु कौशल का निर्माण करना 

कक्षा के 50% विद्यार्थियों ने गणित में एक विषय नहीं समझा। निम्नलिखित में से कौन-सी, विषय के अधिगम में बच्चों की सहायता करने की उपयुक्त विधि/कार्यनीति नहीं है? 
A. भिन्न-भिन्न उदाहरणों के साथ विषय को दोहराना  
B. विषय संबंधी सामूहिक कार्यों में बच्चों को संलग्न करना 
C. बच्चों को अधिक संख्या में विषय संबंधी समान प्रकार की समस्याओं को हल करने के लिए कहना  
D. उन बच्चों को जिन्होंने पहले से ही वह विषय समझ लिया है, सम्मिलित करके सहयोगी अधिगम परिस्थिति की रचना करना 

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियाकलाप एक ‘रचनात्मक’ कक्षा पर आधारित है? 
A. शिक्षक श्यामपट्ट पर प्रश्न हल करते हैं और बच्चे उसकी नकल करते हैं। 
B. शिक्षक समूह में किए गए क्रियाकलाप का अवलोकन करते हैं और विद्यार्थियों को प्रश्न हल करने में सुगमता प्रदान करते हैं।  
C. शिक्षक बच्चों को महत्त्वपूर्ण सूत्र एक चार्ट पेपर पर लिखकर प्रतिदिन उसे पढ़ने के लिए कहते हैं। 
D. शिक्षक विद्यार्थियों को नियमित रूप से बहुत सा गृहकार्य प्रदान करते हैं। 

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्तर के अधिगमकर्ताओं में वृत्त की अवधारणा के विकास से संबंधित नहीं है? 
A. अपने परिवेश में वृत्ताकार वस्तुओं को पहचानना  
B. रेत में रस्सी और डंडी के प्रयोग से वृत्तारखण करना  
C. कक्षा में ग्लोब का प्रतिमान दिखाना  
D. कुछ वृत्ताकार वस्तुओं के उपयोग द्वारा वृत्तों का आनुरेखण करना

किण्वन ________ में परिवर्तित करने की प्रक्रिया है।
A. शर्करा को ऐल्कोहॉल
B. यीस्ट को ऐल्कोहॉल
C. शर्करा को CO2
D. यीस्ट को CO2

आपका घर X पर स्थित है और बुकशॉप Y पर स्थित है । यद्यपि आपका घर बाजार के ठीक सामने है, बीच में व्यस्त राजमार्ग, जिस पर रोधक लगे है, के कारण आप सीधे नहीं जा सकते हैं। आप पहले ठीक उत्तर में 100 m जाते हैं, फिर ठीक पश्चिम में 50 m लम्बा ज़ेबा क्रॉसिंग पार करते हैं और अन्त में ठीक दक्षिण में 150 m दूरी तय करके Y पर स्थित बुकशॉप पहुँचते हैं। Y पर बुकशॉप के सापेक्ष X पर आपके घर की दिशा है।
A. उत्तर-पूर्व
B. उत्तर-पश्चिम
C. दक्षिण-पूर्व
D. दक्षिण-पश्चिम

स्वच्छंद खेल होते हैं जहाँ बच्चे 
A. बाहरी अथवा भीतरी क्रियाकलाप कर सकते हैं  
B. खेल के नियमों का पालन करते हैं 
C. वयस्कों द्वारा सलाह देने पर लिंग-विशिष्ट खेल खेलते हैं  
D. विशिष्ट क्रियाकलाप आयोजित करते हैं 

बीजों का अंकुरण किसकी अनुपस्थिति में हो सकता है? 
A. सूर्य का प्रकाश
B. वायु
C. नमी
D. मध्यम ताप

कोई व्यक्ति 5 सितम्बर, 2022 को नगरकोइल जाने के लिए भिवंडी रोड रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ, यह ट्रेन 21:15 बजे भिवंडी रोड से चली तथा 7 सितम्बर, 2022 को 04:45 बजे नगरकोइल पहुँची। यदि इस समय अन्तराल में ट्रेन द्वारा चली गयी दूरी 1877 किलोमीटर है, तो ट्रेन की औसत चाल है?  
A. 60.5 km/h
B. 59.9 km/h
C. 59.5 km/h
D. 59.0 km/h

पाश्चुरीकृत दूध को लगभग ________ तक गर्म किया जाता है, फिर ठंडा करके संग्रह कर लिया जाता है।
A. 15 मिनट के लिए 100º सेल्सियस
B. 3 मिनट के लिए 100º सेल्सियस
C. 5 मिनट के लिए 70ºC सेल्सियस
D. 15 से 30 सेकंड के लिए 70ºC सेल्सियस

भौतिक विशेषताओं के आधार पर कद्दू के पौधे को किसमें वर्गीकृत किया जा सकता है?
A. आरोही लता
B. झाड़ी
C. विसर्पी लता
D. शाक

उँगलियों से छू कर एवं महसूस करके पढ़ने की क्रिया का प्रयोग उन लोगों द्वारा किया जाता है जो ______________
A. सुन नहीं सकते हैं। 
B. बोल नहीं सकते हैं। 
C. छू नहीं सकते हैं। 
D. देख नहीं सकते हैं। 

वाष्पन के कारण शीतलन की प्रक्रिया तब धीमी होती है जब वायुमण्डल में जल के खुले पृष्ठ का क्षेत्रफल 
A. बढ़ता है और वायुमण्डलीय ताप उच्च होता है। 
B. बढ़ता है और वायुमण्डलीय ताप निम्न होता है। 
C. घटता है और वायुमण्डलीय ताप उच्च होता है। 
D. घटता है और वायुमण्डलीय ताप निम्न होता है। 

बुंदेलखण्ड क्षेत्र की फुर्तीली नृत्य शैली है 
A. स्वांग
B. मटकी
C. भगोरिया
D. लावनी

पौधों के संदर्भ में, सही विकल्प की पहचान कीजिए। 

A. पौधे भूक्षरण को रोकते हैं।

B. मृत एवं सूखी पत्तियाँ उर्वरक एवं कीटनाशक बनाने के लिए प्रयुक्त होती हैं।

C. पशु, पौधों को आश्रय प्रदान करते हैं।

D. पौधे हमें बीज प्रदान करते हैं जिनमें से कुछ खाए जा सकते हैं।

A. A तथा B
B. B तथा C
C. C तथा D
D. A तथा D

पौधों के भागों तथा उनके कार्यों (भूमिकाओं) को नीचे बताया गया हैं। सबसे उपयुक्त कथन है:
A. जड़ें पौधों को पत्तों से जोड़ती हैं। 
B. फल परागण में सहायता करते हैं ।
C. फूल पौधे के प्रजनन अंग होते हैं। 
D. पत्ते पौधे के ऊपरी भाग को सहारा देते हैं। 

निम्नलिखित में से भारत के संघ शासित प्रदेशों का युगल चुनिए: 
A. मिजोरम और लक्षद्वीप 
B. झारखण्ड और छत्तीसगढ़  
C. लदाख और पुदुचेरी 
D. जम्मू और कश्मीर और नागालैण्ड 

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part55

एक सांस्कृतिक उत्सव में, श्रुति ने महाराष्ट्र की एक पारम्परिक साड़ी /पोशाक पहनी थी जिसका नाम है:
A. बनारसी
B. नौवारी
C. कलमकारी
D. जामदानी

‘बाल-विवाह निषेध अधिनियम, 2006’ के अनुसार भारत में विवाह की न्यूनतम आयु है 
A. लड़कों के लिए 18 वर्ष तथा लड़कियों के लिए 18 वर्ष  
B. लड़कियों के लिए 18 वर्ष तथा लड़कों के लिए 21 वर्ष 
C. लड़कों के लिए 21 वर्ष तथा लड़कियों के लिए 21 वर्ष  
D. लड़कियों के लिए 21 वर्ष तथा लड़कों के लिए 25 वर्ष  

कक्षा-III में पढ़ने वाली मधु अपने घर में लगे गुलाब और तुलसी के पौधे को पहचानती है। पौधों की पहचान में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रियाएँ शामिल हैं? 

A. अवलोकन 

B. तुलना 

C. अनुमान

D. निर्णयन

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. D और A

पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण-अधिगम में प्रकृति की सैर संचालित करने का उद्देश्य क्या है?
A. वनस्पति जगत एवं प्राणिजगत पर विशेष बल देना और प्रकृति के साथ संवेगात्मक संबंध का विकास करना। 
B. प्रकृति की एक आभासी यात्रा करना। 
C. एक पार्क में सैर करना और विद्यार्थियों की तन्दुरुस्ती सुनिश्चित करना। 
D. विद्यार्थियों को बागवानी में व्यस्त रखना और एक रसोई बगीचा विकसित करना।  

रेजी कहती है कि वह अपने पिता की तरह ट्रक ड्राइवर नहीं बन सकती। उसे अपनी माँ की तरह घर-बार संभालना है और बच्चों की देखभाल करनी है। निम्नलिखित में से कौन-सी विधि, कक्षा मे जेंडर संबंधी, इस अवधारणा को संबोधित करने हेतु सर्वाधिक उपयोगी रहेगी? 
A. समूह चर्चा
B. चलचित्र प्रदर्शन
C. भूमिका निर्वहन
D. खेल

प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पर्यावरण अध्ययन का शिक्षण करते हुए, आपने पाया कि कुछ बच्चे एकल अभिभावक परिवारों में रहते हैं। इस परिस्थिति में आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? 
A. इन बच्चों की अवहेलना करना और विषय “परिवार और संबंधों’ पर ध्यान केंद्रित करना।  
B. इन बच्चों के प्रति सहानुभूति दर्शाना और उन्हें ‘परिवार’ पद समझाने के लिए कहना। 
C. ऐसे परिवारों में बच्चों द्वारा सामना की गई कठिनाइयों पर विशेष बल देना और विषय पर ध्यान केंद्रित करना। 
D. ऐसे बच्चों के संदर्भ को सम्मिलित करना और समानुभूति की एक संस्कृति का निर्माण करना

रूपल, कक्षा V की छात्रा है, वह अपने शिक्षक को बताती है कि जब उसकी छोटी बहन रोती है तो दादी उससे कहती है कि चुप हो जा नहीं तो, चाँद पर बैठा बुढ़ा बाबा उसे ले जाएगा। यदि आप रूपल के शिक्षक हैं, तो आप क्या करेंगे? 
A. रूपल की दादी से बात करके उन्हें ऐसा कहने से मना करेंगे। 
B. रूपल से बात करके समझाएँगे कि दादी झूठ कह रही है। 
C. रूपल को चाँद के बारे में बताएँगे कि ऐसा कोई बाबा वहाँ नहीं है।
D. रूपल से कहेंगे कि वह सूचना का संकलन कर इस तथ्य की जाँच करे। 

कक्षा-I में, शिक्षक के रूप मे आपसे अपेक्षा है कि आप विद्यार्थियों को ‘ज्ञानेन्द्रियों’ से परिचित करवाएँ। आप:
A. विद्यार्थियों को विषय के संदर्भ में पढ़ने के लिए और तैयारी के साथ कक्षा में आने के लिए कहेंगे। 
B. विद्यार्थियों को उनके अपने शब्दों में ज्ञानेन्द्रियों के विषय में लिखने के लिए कहेंगे। 
C. प्रत्येक संवेदना का कार्य चित्रण करने के लिए मूर्त पदार्थ का उपयोग करेंगे। 
D. प्रत्येक संवेदना का कार्य सम्पादित करने के लिए भूमिका-निर्वहन का उपयोग करेंगे। 

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति की सर्वाधिक उपयुक्त व्याख्या है? 
A. मानव व्यवहार और पारिस्थितिकी तंत्र में सामंजस्य 
B. प्राथमिक से लेकर माध्यमिक शिक्षा तक की शिक्षा 
C. पर्यावरण के बारे मे सतत रहने वाली अधिगम प्रक्रिया
D. पर्यावरण के बारे में समझ और जानकारी 

कक्षा-II में, एक पर्यावरण अध्ययन शिक्षक के रूप में, आपको विद्यार्थियों को यात्रा थीम से ‘परिवहन’ प्रकरण का सम्पादन करना है, इसलिए आप:
A. विद्यार्थियों को इसके संदर्भ में पढ़ने और नोट्स बनाने के लिए कहेंगे। 
B. परिवहन के महत्त्व पर उन्हें एक कम्प्यूटर प्रस्तुतीकरण दिखाएँगे।
C. सूचना एवं सम्प्रेषण साधनों का उपयोग करेंगे और उनके अनुभवों से निष्कर्ष निकालेंगे। 
D. परिवहन के उपयोगों का अर्थ निकालने के लिए समाचार-पत्रों के लेख पढ़ेंगे। 

पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति का निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वोत्तम प्रकार से प्रदर्शित करता है? 
A. पर्यावरण अध्ययन अपने आप में कोई अलग विषय नहीं हैं। 
B. पर्यावरण अध्ययन उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विषय (विज्ञान व सामाजिक विज्ञान) का उपक्रम है। 
C. पर्यावरण अध्ययन पर्यावरण और पर्यावरणीय समस्याओं के बारे में जागरूकता और संवेदनशीलता है। 
D. पर्यावरण अध्ययन पर्यावरणीय समस्याओं को दूर करने की कुशलता है। 

कक्षा III के विद्यार्थियों को प्रकरण “चिट्ठी आई है”, के शिक्षण के लिए, निम्नलिखित में से कौन-से क्रियाकलाप उपयुक्त हैं? 

A. ‘संचार’ का पाठ पढ़िए और संबंधित अभ्यास कीजिए। 

B. विद्यार्थियों को, सूचना को जोड़कर और उनको अपने शब्दों में लिखने के लिए कहिए। 

C. विद्यार्थियों को उनके दादा-दादी को पत्र लिखने के लिये तैयार कीजिए। 

D. डाकिए के कार्य को अनुभव करने के लिए एक स्थानीय डाकघर जाने की योजना बनाइए। 

A. A और B
B. B और C
C. A और D
D. C और D

निम्नलिखित में से कौन-से कथन बच्चों के पर्यावरण अध्ययन अधिगम के संदर्भ में सत्य हैं?

A. बच्चे अपने आसपास की दुनिया से सक्रिय रूप से संबंधित होते हैं।

B. विभिन्न पृष्ठभूमि से आए बच्चों के समान प्रासंगिक अनुभव होते हैं।

C. विविधता शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया को चुनौतीपूर्ण बनाती है। 

D. विविधता शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण संसाधन है।

A. A, B और C
B. A. C और D
C. B, C और D
D. A, B और D

कक्षा IV के विद्यार्थियों को विषय ‘पक्षियों’ प्रस्तुत करने के उद्देश्य से, आप निम्नलिखित में से किसे प्राथमिकता देंगे? 
A. अपने विद्यार्थियों को पक्षियों के प्रतिरूप उनके नामों की सूची के साथ, याद करने के लिए दीजिए। 
B. विद्यार्थियों को पक्षियों के विषय में अपने शब्दों में लिखने के लिए कहिए। 
C. स्थानीय पक्षियों, उनकी प्रकृति और उनके आवास-स्थानों की पहचान करने के लिए प्रकृति की सैर का उपयोग कीजिए।
D. पक्षियों पर एक वीडियों और उसके पश्चात्‌ कम्प्यूटर प्रस्तुतीकरण दिखाइए। 

वाणी ने कहा, “आम का पेड़ खुली छतरी जैसा है।” इस कथन में वाणी द्वारा किन प्रक्रियाओं का प्रयोग किया गया है? 

A. अवलोकन

B. तुलना

C. निर्णयन

D. कल्पना

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और D

कक्षा III में विषय ‘जल’ का शिक्षण करते हुए, विद्यार्थियों ने ऐसे उदाहरणों को साझा किया जिसमें लोगों को सार्वजनिक संसाधनों जैसे कुओं, तालाबों, इत्यादि से जल पीने के लिए मना किया गया था। आप ऐसी परिस्थिति से कैसे निपटेंगे?

A. विद्यार्थियों को विषय से हटने से रोकेंगे और विषय पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहेंगे।

B. विद्यार्थियों को ऐसी घटनाओं को कक्षा में साझा करने से मना करेंगे।

C. उन्हें अनुभवों को साझा करने और समानता के मूल्यों पर बल देने के लिए कहेंगे।

D. उन्हें अनुभवों को साझा करने और ‘जल संरक्षण’ पर निबन्ध लिखने के लिए कहेंगे।

A. B और C
B. A, B और D
C. A, C और D
D. केवल D

पर्यावरण अध्ययन विषय हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है? 
A. विषयगत अवधारणाओं की समझ का विकास 
B. प्रायोगिक गतिविधि की समझ का विकास
C. अवलोकन, जाँच, तर्क व निष्कर्ष की क्षमताओं का विकास 
D. विवेक के आधार पर सही व गलत को तय करने की क्षमता का विकास 

Leave a Comment

error: