CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part84

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न बच्चों के समालोचनात्मक व रचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देता है?
A. पानी के बचाव के लिए सबसे अच्छा तरीका कौन-सा हो सकता है और क्यों?
B. आपके शहर में पानी कहाँ से आता है?
C. आपके देश में कुल कितने राज्य और कितनी राजधानियाँ हैं?
D. आपके देश का नाम व मानचित्र पर इसकी भौगोलिक स्थिति क्या है?

समालोचनात्मक चिंतन में प्रमाण की क्या भूमिका होती है?
A. प्रमाण का तार्किक और सुनियोजित रूप से मूल्यांकन किया जाना चाहिए। 
B. प्रमाण को बिना विश्लेषण के स्वीकार किया जाना चाहिए। 
C. समालोचनात्मक चिंतन के लिए प्रमाण अप्रासंगिक होता है। 
D. व्यक्तिगत राय के पक्ष में प्रमाण की उपेक्षा की जानी चाहिए।

समावेशी शिक्षा में क्या शामिल है?
A. सभी शिक्षार्थियों के लिए मानक पाठ्यचर्या
B. विद्यार्थियों का उनकी योग्यताओं के आधार पर पृथक्करण व वर्गीकरण करना
C. विशेष आवश्यकता वाले शिक्षार्थियों को केवल व्यावसायिक शिक्षा का प्रावधान
D. व्यक्तिगत मतभेदों की पहचान के परिणामस्वरूप पाठ्यचर्या में लचीलापन

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A) : बच्चों में संज्ञानात्मक विकास पर भाषा के प्रभाव पर जीन पियाज़े और लेव वायगोत्स्की के दृष्टिकोण में भिन्नता है। 

कारण (R) : खोज अधिगम में, शिक्षक अवसर प्रदान करता है और विद्यार्थी स्वयं जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्मुख होते हैं। 

A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

निम्नलिखित में से कौन-सा समूह उन विशिष्टताओं का सही ढंग से उल्लेख करता है जो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और कक्षा में अन्य विद्यार्थियों के बीच आमतौर पर भिन्न होते हैं?

A. समझ की अग्रवर्ती गहनता

B. सीखने की तेज़ गति

C. समझ के लिए दूसरों पर अधिक निर्भरता

D. शारीरिक विकास की तेज़ गति

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. A, B और C
B. B और C
C. B, C और D
D. A और B

श्रवण बाधिता के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. श्रवण बाधिता बच्चे के प्रभावी ढंग से संवाद करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है।
B. सभी श्रवण बाधिता वाले बच्चों को संवाद करने के लिए ‘सांकेतिक भाषा / साइन लैंग्वेज’ का उपयोग करने की आवश्यकता होती है।
C. बच्चे के पास तेज़ आवाज़ें करके बच्चे की सुनने की अक्षमता (श्रवण बाधिता) का विश्वसनीय तौर पर परीक्षण किया जा सकता है।
D. श्रवण बाधिता हमेशा कान की किसी शारीरिक समस्या के कारण होती है।

समावेशन के संदर्भ में, पाठ्यचर्या अधिगम की अपेक्षाएँ _____ में समान हैं, जबकि ______ में, वे भिन्न हैं।
A. संवर्धन; गतिवर्द्धन
B. संशोधन; समायोजन
C. गतिवर्द्धन; संवर्धन
D. समायोजन; संशोधन

संरचनावादी सिद्धांतकारों के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं होगा?
A. ज्ञान व्यक्तिपरक है।
B. शिक्षार्थी अपने सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ में ज्ञान की रचना करते हैं।
C. प्रभावी अधिगम सुनिश्चित करने के लिए शिक्षार्थियों को बाहरी रूप से प्रेरित करने की आवश्यकता है।
D. ज्ञान बहुलवादी और बहुविध है।

निम्नलिखित में से कौन-सा आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?
A. शिक्षक को प्रभावित करने के लिए परियोजना को पूरा करना
B. व्यक्तिगत आनंद के लिए एक वाद्य यंत्र बजाना
C. डाँट से बचने के लिए पढ़ाई करना
D. पुरस्कार राशि के लिए एक प्रतियोगिता में भाग लेना

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A) : शिक्षकों को विद्यार्थियों में विशेष जातीय समूहों के बारे में रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। 

कारण (R) : शिक्षा का एक प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को समालोचनात्मक आत्म-चिंतन के लिए प्रोत्साहित करना है। 

A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

महारत (निपुणता ) लक्ष्य और प्रदर्शन लक्ष्य में क्या अंतर है?
A. महारत लक्ष्य विफलता से बचने पर केंद्रित होते हैं, जबकि प्रदर्शन लक्ष्य दूसरों से अनुमोदन और मान्यता प्राप्त करने पर केंद्रित होते हैं।
B. महारत लक्ष्य अपने कौशल और कार्य की समझ में सुधार करने पर केंद्रित होते हैं, जबकि प्रदर्शन लक्ष्य उच्च ग्रेड प्राप्त करने या बाहरी पुरस्कार प्राप्त करने पर केंद्रित होते हैं।
C. महारत लक्ष्य दूसरों से अनुमोदन प्राप्त करने पर केंद्रित होते हैं, जबकि प्रदर्शन लक्ष्य विफलता से बचने पर केंद्रित होते हैं ।
D. महारत लक्ष्य में दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक निश्चित स्तर के प्रदर्शन को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, जबकि प्रदर्शन लक्ष्य में खुद के कौशल और कार्य की समझ में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है ।

भाई बहन के रिश्ते-
A. माता-पिता और साथियों के साथ संबंधों से भिन्न होते हैं और बाल्यावस्था में समाजीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
B. माता-पिता और साथियों के साथ संबंधों के समान हैं और बाल्यावस्था में समाजीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
C. केवल प्रारंभिक बाल्यावस्था में ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
D. की समाजीकरण में अधिक भूमिका नहीं है।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A) : बच्चों के बीच विकासात्मक दरों में काफी भिन्नताएँ मौजूद होती हैं। 

कारण (R) : विकासात्मक अंतर, आनुवंशिक और अनुभवात्मक विविधताओं की जटिल अंतःक्रिया का एक अनिवार्य परिणाम हैं। 

A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

निम्नलिखित कथन में विकास के किस सिद्धांत को दर्शाया गया है?

“जो बच्चे अपने शुरुआती वर्षों में भाषा सीखने के लिए अनुकूल वातावरण से वंचित रहते हैं, उन्हें बाद के जीवन में भाषा चुनने में थोड़ी कठिनाई होती है।”

A. भाषा का विकास पूरी तरह आनुवंशिकी पर निर्भर है।
B. भाषा और अनुभूति जटिल रूप से परस्पर संबंधित हैं।
C. विकास अव्यवस्थित और अप्रत्याशित होता है। 
D. भाषा के विकास का एक संवेदनशील काल है।

वह विद्यार्थी जो ‘पठन-वैकल्य’ से जूझ रहे हैं, को पढ़ना सिखाया जा सकता है:
A. उन्हें कई विकर्षणों में अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करके
B. उच्च ग्रेड स्तर के पठन ग्रंथ प्रदान करके
C. सुधारात्मक पठन सुनिश्चित करने के लिए सख़्त दंड के उपयोग के माध्यम से
D. प्रणालीगत ध्वन्यात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से

‘बोध-आधारित शिक्षण’ का अंतर्निहित सिद्धांत यह विश्वास है कि :
A. शिक्षार्थियों की क्षमताएँ और आवश्यकताएँ विविध हैं जिन्हें मानक निर्देशों पर ध्यान केंद्रित किए बिना पूरा नहीं किया जा सकता है।
B. शिक्षार्थी निष्क्रिय प्राप्तकर्ता हैं और शिक्षक के पास ‘सही’ ज्ञान है।
C. ऐसा करने के लिए एक सुविधाजनक वातावरण प्रदान किए जाने पर शिक्षार्थी ज्ञान का निर्माण कर सकते हैं।
D. शिक्षार्थी कम जानते हैं और शिक्षण में विद्यार्थियों के लिए तथ्यों का प्रसारण शामिल है।

जटिल समस्याओं से जूझ रहे अमन के समस्या समाधान कौशल विकसित करने में एक शिक्षक किस प्रकार मदद कर सकता है?
A. उसे मंथन करने और विचार उत्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित करके
B. उससे कहकर कि वह समस्या को सुलझाना छोड़ दे
C. उसे प्रयोग करने और जोखिम लेने से हतोत्साहित करके
D. उसे उत्तर प्रदान करके

माध्यमिक कक्षाओं में अधिगम के लिए एक अनुकूल कक्षा का वातावरण ______ पर केंद्रित होता है।
A. सज़ा और शर्मिंदगी के डर
B. सहकारी अधिगम
C. प्रतिस्पर्धी लोकाचार
D. अनुबंधन और पुनर्बलन

लेव वायगोत्स्की का मानना था कि विकास : 
A. प्रकृति में असंतत है। 
B. आनुवंशिक प्रोग्रामिंग का खुलासा है। 
C. सीधे परिपक्वता के परिणाम से होता है। 
D. सीधे सामाजिक संपर्क के परिणाम से होता है।

पियाज़े के अनुसार, गुणात्मक रूप से चार विभिन्न अवस्थाएं :
A. दुनिया की विभिन्न संस्कृतियों में व्यापक रूप से भिन्न होती हैं।
B. उदाहरण देकर समझाती हैं कि बच्चों का मन लघु वयस्क मन होता है 
C. बच्चों के जेनेटिक कोड पर निर्भर होती हैं।
D. बच्चों के विकास के सार्वभौमिक पैटनों का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

निम्नलिखित में से कौन-सी पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत की सीमा है?
A. वह संज्ञानात्मक विकास में भाषा की भूमिका पर अत्यधिक बल देता है।
B. वह संज्ञानात्मक विकास में व्यक्तिगत भिन्नताओं को ध्यान में नहीं रखता है।
C. वह संज्ञानात्मक विकास में जैविक कारकों की भूमिका को ध्यान में नहीं रखता है। 
D. वह संज्ञानात्मक विकास पर संस्कृति और सामाजिक कारकों के प्रभाव को ध्यान में नहीं रखता है। 

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A) : प्रत्येक वर्ष लता, जो कि कक्षा VII की शिक्षिका है, उनके क्षेत्रों में कैरियर पर चर्चा करने के लिए एक महिला गणित प्रोफेसर और एक पुरुष नर्स को अपनी कक्षा में आमंत्रित करती है।

कारण (R) : लैंगिक (जेंडर) अंतर जन्मजात हैं और समाज के माध्यम से अधिग्रहित नहीं है। 

A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

एक प्रगतिशील कक्षा में, विद्यार्थी :

A. अधिक प्रश्न नहीं पूछते हैं।

B. शिक्षक से प्रश्न पूछते हैं।

C. एक-दूसरे से प्रश्न पूछते हैं।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part33

D. स्वयं से प्रश्न पूछते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. B और D
B. B और C
C. B, C और D
D. A

पुल्लिंग या स्त्रीलिंग होने से जुड़ी अपेक्षाओं को ______ कहा जाता है और इन्हें ______ सीखा जाता है। 
A. जेंडर भूमिकाएँ; बाल्यावस्था की सभी अवस्थाओं से लेकर वयस्कता में भी
B. जेंडर स्थिरता; प्रारंभ में किशोरावस्था के दौरान
C. जेंडर रूढ़िवादिता; केवल मध्य बाल्यावस्था के दौरान
D. जेंडर पूर्वाग्रह; मुख्य रूप से प्रारंभिक बाल्यावस्था के दौरान

बुद्धि के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा दृष्टिकोण शिक्षार्थियों के बीच विविधता के सम्मानपूर्ण विचार का समर्थन करता है?
A. बुद्धि वातावरणीय कारकों से प्रभावित नहीं होती है। 
B. बुद्धि आनुवंशिक कारकों से प्रभावित नहीं होती है। 
C. बुद्धि को मापने के लिए बुद्धि-लब्धि परीक्षण ही एकमात्र साधन हैं।
D. बुद्धि बहुआयामी है और समय के साथ बदल सकती है।

निम्नलिखित में से किसने ‘सामान्य’ बुद्धि की अवधारणा की आलोचना की और बुद्धि का एक वैकल्पिक सिद्धांत प्रस्तावित किया?
A. जीन पियाज़े
B. हॉवर्ड गार्डनर
C. लेव वायगोत्स्की
D. चार्ल्स स्पीयरमैन

लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत की आलोचना कैरल गिलिगन द्वारा :
A. नैतिक तर्क में लैंगिक भिन्नताओं की उपेक्षा करने के लिए की गई है।
B. विश्लेषण के मात्रात्मक तरीकों को लागू नहीं करने के लिए की गई है।
C. नैतिक विकास का एक चरण सिद्धांत प्रस्तुत करने के लिए की गई है। 
D. वास्तविक जीवन की स्थितियों के माध्यम से तथ्यों को एकत्र करने के लिए की गई है।

एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों को अधिसंज्ञानात्मक कौशल विकसित करने में मदद करना चाहती है । निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति सबसे प्रभावी होगी?
A. विद्यार्थियों को अभिप्रेरित करने के लिए लगातार ग्रेड और प्रतिपुष्टि प्रदान करना
B. विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना कि वे स्वयं अपने अधिगम पर चिंतन करें और अपनी प्रगति का मूल्यांकन करें
C. विद्यार्थियों को याद करने के लिए पाठ सौंपना और उन्हें पाठ्यपुस्तक से जानकारी दोहराने के लिए प्रोत्साहित करना
D. विद्यार्थियों को सभी सीखने के कार्यों के लिए विस्तृत और निर्देशात्मक निर्देश प्रदान करना

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A) : शिक्षकों को संकल्पना को मज़बूत करने के लिए विद्यार्थियों को अपने स्वयं के संकल्पना के उदाहरणों और गैर-उदाहरणों की पहचान करने के लिए कहना चाहिए। 

कारण (R) : उदाहरणों के बारे में सोचने से संकल्पना को मज़बूत किया जाता है जबकि गैर-उदाहरण विद्यार्थियों को भ्रमित करते हैं।

A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

अधिगम के सामान्य सिद्धांत बताते हैं कि विद्यार्थी बेहतर रूप से सीखते हैं यदि शिक्षक :
A. पहले अवधारणा को उसके प्रतीकात्मक रूप में प्रस्तुत करें और फिर उसके भौतिक रूप पर आएँ।
B. पहले उस पर चर्चा करें जिसके बारे में विद्यार्थी को नहीं पता है और फिर उस पर आएँ जो विद्यार्थी पहले से जानते हैं।
C. पहले अवधारणा का संपूर्ण रूप से परिचय दें और फिर उसकी बारीकियों पर आएँ। 
D. पहले तर्क और कारण के संदर्भ में अवधारणाओं पर चर्चा करें और फिर विचारों को सत्यापित करने का अवसर दें।

निम्नलिखित मूल्यांकन संबंधी प्रश्न पर विचार कीजिए: ‘लोकतंत्र में लोग किन-किन तरीकों से भागीदारी कर सकते हैं?’ विद्यार्थियों द्वारा दिए कुछ उत्तरों को नीचे दिया गया है।

कौन-सा उत्तर विद्यार्थी के प्रश्न को समझने और एक समावेशी ‘विषयानुकूल’ उत्तर देने की क्षमता का प्रदर्शन करता है?

A. ‘लोकतांत्रिक सरकार के संचालन को प्रभावित करने वाले कुछ मुख्य तत्त्व हैं जन भागीदारी, संघर्ष का समाधान और समानता व न्याय के प्रति प्रतिबद्धता।’
B. ‘मतदान, धरना, रैली, सामाजिक आंदोलन।’
C. ‘चुनाव में मतदान द्वारा।’
D. ‘लोकतंत्र में, लोग चुनाव में मतदान द्वारा भागीदारी करते हैं। सभी सरकारें एक निर्धारित समय के लिए चुनी जाती हैं। भारत में यह अवधि पाँच वर्ष की है।’

निम्नलिखित मूल्यांकन संबंधी प्रश्न पर विचार कीजिए: ‘साप्ताहिक बाज़ार और शॉपिंग मॉल में क्या अंतर है?’

विद्यार्थियों द्वारा लिखे कुछ उत्तर नीचे दिए गए हैं: किस उत्तर में विद्यार्थी अपनी तुलना/अंतर कर पाने की क्षमता का प्रदर्शन करने में असफल दिखता है?

A. ‘साप्ताहिक बाज़ार में बिकने वाले सामान सस्ती दरों पर खरीदे जा सकते हैं जबकि शॉपिंग मॉल में बिकने वाले सामान को केवल कुछ लोग ही बहन कर सकते हैं।’
B. ‘साप्ताहिक बाज़ार में स्थायी दुकानें नहीं होती है। जबकि शॉपिंग मॉल में दुकानें लंबे समय तक रहती हैं।’
C. ‘साप्ताहिक बाज़ार ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में लगते हैं जबकि शॉपिंग मॉल प्रायः शहरी क्षेत्रों में होते हैं।’
D. ‘साप्ताहिक बाज़ार वैसे बाज़ार होते हैं जो सप्ताह के किसी निश्चित दिन लगते हैं जबकि शॉपिंग मॉल बहुमंजिला इमारतें होती हैं जिनमें भिन्न मंज़िलों पर दुकानें होती हैं।’

कक्षा VI के कुछ विद्यार्थी प्रश्न करते हैं कि यदि पृथ्वी सपाट नहीं है, तो मानचित्र कैसे सब कुछ सपाट दिखाते हैं?

इस प्रश्न को संबोधित करने का सर्वश्रेष्ठ मार्ग क्या होगा? 

A. सजीवता के साथ यह दिखाना कि कैसे मानचित्र और ग्लोब, हमारी पृथ्वी से मिलते-जुलते हैं।
B. विद्यार्थियों को मानचित्र दिखाना
C. उन्हें स्वयं ही कारण पता करने के लिए कहना
D. विद्यार्थियों को ग्लोब दिखाना

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A) : सामाजिक विज्ञान का कला के साथ परस्पर दृढ़ संबंध है।

तर्क (R) : चित्रकलाएँ, मूर्तिकलाएँ, प्रागैतिहासिक शिल्पकृतियाँ, इत्यादि सामाजिक विज्ञान की कई शाखाओं के साक्ष्य / प्रमाण को निरूपित करते हैं। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

कथन A : सामाजिक विज्ञान की प्रकृति साक्ष्य-आधारित, आनुभविक और सत्यापनीय है।

कथन B : इसका अध्ययन प्रायः एकल घटना के बहुल व्याख्यान की ओर ले जाता है। 

A. A सही है, परन्तु B ग़लत है।
B. A और B दोनों ग़लत हैं।
C. A ग़लत है, परन्तु B सही है। 
D. A और B दोनों सही हैं।

रोज़ी ने एक महिला का नर्स के रूप में तथा पुरुष का अभियंता के रूप में चित्र बनाया। इसके पीछे का कारण पूछने पर, उसने उत्तर दिया, ‘महिलाएँ अच्छी नर्स होती हैं क्योंकि वे अधिक धैर्यवान और सौम्य होती हैं, जबकि विज्ञान में तकनीकी दिमाग की आवश्यकता होती है और महिलाएँ तकनीकी वस्तुओं का प्रयोग करने में सक्षम नहीं होती हैं।

रोज़ी का कथन क्या परावर्तित करता है?

A. जेंडर स्थिरता
B. जेंडर रूढ़िबद्ध धारणा 
C. जेंडर वर्गीकरण करना
D. जेंडर भेदभाव

विद्यार्थियों को भारत की चुनाव प्रक्रिया के बारे में सुपरिचित कराने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षाशास्त्रीय विधि श्रेष्ठ होगी?
A. विद्यार्थियों को उनके पड़ोस में चुनाव संबंधी सर्वे करने के लिए कहना
B. कक्षा में कक्षा प्रतिनिधियों के लिए चुनाव का आयोजन करना
C. स्थानीय चुनाव पर वृत्तचित्र दर्शाना
D. किसी विशेषज्ञ को व्याख्यान के लिए आमंत्रित करना

आदिवासियों और चलवासी पशुचारियों (चरवाहों) के जीवन के प्रति विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाने हेतु श्रेष्ठ संभाव्य अभ्यास होगा :
A. बकरवालों पर चलचित्र अथवा वृत्तचित्र दिखाना
B. व्याख्यान एवं सेमिनार
C. आदिवासियों और चलवासी पशुचारियों (चरवाहों) पर सामूहिक चर्चा
D. पाठ्यपुस्तक पठन

विद्यार्थियों द्वारा जल के इस्तेमाल पर सामूहिक चर्चा करते समय शिक्षक को श्यामपट्ट का इस्तेमाल निम्नलिखित में से किस तरह करना चाहिए?
A. संकल्पनाओं, विषय-वस्तुओं और मुद्दों के आधार पर प्रतिक्रियाओं को व्यवस्थित करना।
B. वे विद्यार्थी जो कक्षा में होनहार माने जाते हैं उनकी प्रतिक्रिया को लिख लेना।
C. विद्यार्थियों की बातों को सुनना लेकिन उनका अभिलेखन आवश्यक नहीं है।
D. चर्चा में कही गई हर बात को अभिलेखित करना।

‘आपराधिक न्याय प्रणाली’ का पाठ खत्म होने पर, एक शिक्षक उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को जिला न्यायालय ले जाता है। यह अवलोकन निम्नलिखित में से कौन-सा/से उद्देश्य पूरा करता/ते है/हैं?

A. न्यायालयों के प्रकार्य का अनुभव करना तथा वकीलों, न्यायाधीशों और कर्मचारियों की भूमिकाओं पर बातचीत करना।

B न्याय पाने में आने वाली चुनौतियों को दिखाना तथा व्यवस्था के बारे में भय पैदा करना।

C. विभिन्न मुकदमों में फँसे लोगों की परेशानियों को दिखाकर विद्यार्थियों को डराना और उन्हें कानून मानने के लिए प्रोत्साहित करना।

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. केवल C
B. केवल B
C. A, B और C
D. केवल A

निम्नलिखित में से कौन-सी सामाजिक विज्ञान के संदर्भ में भ्रांत धारणाएँ हैं?

A. यह एक गैर- उपयोगी विषय है।

B. प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान से श्रेष्ठ हैं। 

C. यह अतिशय ‘तथ्यों’ को रटने पर पुरस्कृत करता है।

D. सामाजिक विज्ञान में विशेषज्ञता प्राप्त विद्यार्थियों के नौकरी के विकल्प केवल अकादमी (शिक्षाविदों) में ही हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए : 

A. A, B और C
B. B और C
C. A, B, C और D
D. A, C और D

उष्ण कटिबंध की संकल्पना को समझने के लिए एक बच्चे को निम्नलिखित संकल्पनाओं (A से D) में से किनकी प्राथमिक जानकारी होनी चाहिए?

A. देशांतर 

B. ग्लोब

C. आतपन

D. अक्षांश

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. A, C और D
B. B, C और D
C. A, B और D
D. A, B और C

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A) : नागरिक शास्त्र से राजनीतिक विज्ञान नामावली में परिवर्तन, समकालीन भारत के मामलों के प्रति ध्यान वापस लाने के लिए था।

तर्क (R) : ब्रिटिश राज के प्रति भारतीयों में बढ़ती अनिष्ठा की पृष्ठभूमि में औपनिवेशिक काल के समय भारतीय स्कूल पाठ्यचर्या में ‘नागरिक शास्त्र’ आया था। 

A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

निम्नलिखित में से कौन – सी गतिविधि (याँ) बच्चों में समाज में महिलाओं के काम को लेकर आलोचनात्मक सोच विकसित करने में मदद करती है/हैं?

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part36

A. विद्यार्थियों को महिलाओं व पुरुषों में बराबरी के महत्त्व पर बल देते हुए नारे लिखने के लिए कहना।

B. विद्यार्थियों को ये निरीक्षण करने के लिए कहना कि महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग कितना फुरसत का समय मिलता है और इसके बारे में विचार करना कि ऐसा क्यों है।

C. विद्यार्थियों को छात्राओं के विद्यालयों में उपस्थिति संबंधी आँकड़ों को दिखाना और इसका उनके नौकरी पाने के अवसरों पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में चर्चा करने के लिए कहना।

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. A और B
B. केवल C
C. B और C
D. केवल A

‘शासन व्यवस्था’ के विषय पर कक्षा लेते समय, विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और आलोचनात्मक ‘विचार कौशल दोनों विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से किस प्रश्न को पूछा जा सकता है?
A. राजतंत्र और लोकतांत्रिक सरकार के बीच के तीन अंतर सूचीबद्ध कीजिए।
B. लोकतांत्रिक सरकार की क्या विशिष्टताएँ होती हैं?
C. हमने देखा कि महामारी के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था का बोझ चिकित्सकों और अगुआ स्वास्थ्यकर्मियों पर विषम रूप से ज़्यादा पड़ा। क्या आपके विचार में बेहतर सेवा शर्तों की माँग को लेकर सरकार के समक्ष उनका प्रदर्शन करना जायज है? अपने उत्तर का समर्थन कारण सहित कीजिए।
D. आपने यह देखा है कि वर्षा ऋतु में जब भी बारिश होती है, आपके घर के आस-पास जल जमाव हो जाता है। आप अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने का फैसला करते हैं। स्थानीय, राज्य या केन्द्र में से किस स्तर की शासन व्यवस्था के पास आप शिकायत करेंगे?

एक शिक्षिका अपनी पाठ योजना के लिए अपेक्षित अधिगम उद्देश्य इस प्रकार लिखती है: ‘विद्यार्थी साप्ताहिक बाज़ार की तुलना शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ करने में सक्षम होंगे’। इस उद्देश्य के लिए विद्यार्थियों को अपना ___________ प्रदर्शित करने की आवश्यकता होगी। 
A. अनुप्रयोग
B. समझ (बोध)
C. विश्लेषण
D. ज्ञान

विद्यार्थियों की भारतीय संघवाद की समझ व सराहना की जाँच के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा मूल्यांकन प्रश्न सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. राज्य के तीन अंगों – विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका पर संक्षिप्त विवरण लिखिए। 
B. शासन व्यवस्था के तीन स्तर कौन-से हैं? उनके कार्य क्या हैं?
C. आपके विचार में क्या होता यदि हमारी राज्य और स्थानीय शासन व्यवस्था नहीं होतीं और सभी फैसले केन्द्र से लिए जाते?
D. संघवाद को परिभाषित कीजिए।

मूल्यांकन संबंधी निम्नलिखित प्रश्न पर विचार कीजिए : ‘एक लोकतांत्रिक देश को संविधान की ज़रूरत क्यों होती है?

निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर दर्शाता है कि विद्यार्थी ने प्रश्न को समझा नहीं है?

A. विद्यार्थी C : संविधान यह सुनिश्चित करता है कि कोई प्रबल समूह अशक्त समूहों पर अपनी शक्ति का प्रयोग न करे।
B. विद्यार्थी B : संविधान हमें एक नियमावली देता है। जिसके आधार पर एक देश का शासन किया जाता है। 
C. विद्यार्थी D : संविधान में वे नियम समाविष्ट हैं जो सुनिश्चित करते हैं कि अल्पसंख्यक उस किसी भी चीज़ से वर्जित न हों जो बहुसंख्यकों को नित्य उपलब्ध हैं।
D. विद्यार्थी A : संविधान उन नियमों को पेश करता है। जो हमारे राजनीतिक नेताओं द्वारा सत्ता के दुरुपयोग से रक्षा करते हैं।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A) : विद्यार्थियों को चित्रों के द्वारा दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों की भिन्न-भिन्न प्रकार की वनस्पतियों के बारे में समझाने हेतु कतरन रजिस्टर (स्क्रैपबुक) एक कारगर तरीका है।

कारण (R) : एक कतरन रजिस्टर (स्क्रैपबुक) का मूल्यांकन उसमें इस्तेमाल विभिन्न सामग्रियों के मूल्य के आधार पर ही किया जाना चाहिए। 

A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

विद्यार्थियों के तथ्यात्मक ज्ञान की जाँच के लिए किस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं?
A. पारिभाषिक शब्दावली का ज्ञान 
B. वर्गीकरणों और श्रेणियों का ज्ञान
C. रणनीतिक ज्ञान
D. विषय विशेष कौशल का ज्ञान

यदि ग्रीनिच याम्योत्तर समय दोपहर के 12 बजे का है, तो 45° पूर्व देशांतर पर क्या समय होगा ? 
A. 9 बजे पूर्वाह्न
B. 3 बजे अपराह्न
C. 10 बजे पूर्वाह्न
D. 2 बजे अपराह्न

तटीय क्षेत्रों में समुद्री गुफाएँ बनती हैं। समुद्री गुफाओं के निर्माण के लिए उपयुक्त कारण का चयन कीजिए :  
A. तरंगों द्वारा अपरदन एवं निक्षेपण
B. पवन अपरदन
C. मानव निर्मित गतिविधि
D. शैलों का गिरना

स्थान परिवर्तन से प्राकृतिक वनस्पति में भी परिवर्तन होता है  सदाबहार वृक्ष, भूमध्यवर्ती प्रदेश के समीप ही क्यों उगते हैं ?

निम्नलिखित में से उपयुक्त कारण का चयन कीजिए : 

A. मध्य तापमान और मध्य वर्षा
B. भारी वर्षा और उच्च तापमान
C. निम्न वर्षा और उच्च तापमान
D. मध्य वर्षा और निम्न तापमान

अक्षांशों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ? 
A. उत्तर- ध्रुवीय वृत्त विषुवत रेखा के \(23 1/2^{}\) उत्तर में स्थित है।
B. मकर रेखा दक्षिणी गोलार्ध से होकर गुजरती है। 
C. दक्षिण-ध्रुवीय वृत्त विषुवत रेखा के \(23 1/2^{}\) दक्षिण में स्थित है।
D. कर्क रेखा दक्षिणी गोलार्ध से होकर गुज़रती है।

ग्लोब को दो बराबर भागों में बाँटने के लिए खींची गई काल्पनिक रेखा को _________ कहा जाता है।  
A. विषुवत रेखा
B. मकर रेखा
C. उत्तर-ध्रुवीय वृत्त
D. कर्क रेखा

निम्नलिखित में से ग्लोब के बारे में सही कथनों का चयन कीजिए :

A. ग्लोब पर अक्षांश और देशांतर खींचे गए हैं।

B. यह अपने अक्ष पर झुकी हुई अवस्था में हैं।

C. यह पृथ्वी का वास्तविक प्रतिरूप है।

D. यह अंडाकार आकृति में है।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. B, C और D
B. A, B और D 
C. A, C और D
D. A, B और C

समतापमंडल की परिस्थितियाँ हवाई जहाज़ उड़ाने के लिए आदर्श होती हैं। सही कारण का चयन कीजिए : 
A. उच्च वायु दाब
B. निम्न वायुदाब
C. बादलों एवं मौसम संबंधी घटनाओं से मुक्त होना
D. आँधी वाली परिस्थितियाँ (तेज़ पवन)

निम्नलिखित युग्मों को सुमेलित कीजिए :

कॉलम I

कॉलम II

A.

ओजोन परत

I.

क्षोभमंडल

B.

रेडियो प्रेषण

II.

बहिर्मंडल

C.

मौसम संबंधी घटनाएँ

III.

समतापमंडल

D.

पतली वायु

IV.

बाह्य वायुमंडल

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. A – II, B – III, C – IV, D – I
B. A – I, B – II, C – III, D – IV
C. A – IV, B – I, C – II, D – III
D. A – III, B – IV, C – I, D – II

गल्फ स्ट्रीम एक गर्म महासागरीय धारा है क्योंकि यह __________ है।
A. ध्रुवों से भूमध्यरेखा की ओर चलती है
B. अंतर्भौम (भूमि के नीचे) से गर्म होती है 
C. गर्म पानी के झरनों (स्रोतों) द्वारा गर्म होती है
D. भूमध्यरेखा के निकट उत्पन्न होती है

निम्नलिखित युग्मों को सुमेलित कीजिए :

कृषि के प्रकार

क्षेत्र/प्रदेश

A.

स्थानांतरी कृषि

I.

अर्ध-शुष्क और शुष्क प्रदेश

B.

वाणिज्यिक अनाज कृषि

II.

सघन जनसंख्या वाले क्षेत्र

C.

गहन निर्वाह कृषि

III.

सघन वन वाले क्षेत्र

D.

चलवासी पशुचारण

IV.

शीतोष्ण घास के मैदान

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. A – I, B – II, C – IV, D – III 
B. A – III, B – IV, C – II, D – I
C. A – II, B – III, C – I, D – IV
D. A – IV, B – I, C – III, D – II

‘ऊर्जा संसाधन’ पर निम्नलिखित कथनों में से गलत कथन का चयन कीजिए?
A. बायोगैस, ग्रीनहाउस प्रभाव का कारण होती है। 
B. सौर ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा है।
C. ज्वारीय ऊर्जा समाप्य होती है।
D. पवन ऊर्जा प्रदूषण-मुक्त होती है।

निम्नलिखित में से यातायात का कौन-सा साधन अधिक दूरी में भारी एवं बड़े आकार वाले सामानों को ढोने के लिए सबसे सस्ता है ? 
A. जलमार्ग
B. रेलमार्ग
C. वायुमार्ग
D. सड़कमार्ग

सुझाव दीजिए कि हमें अपने पर्यावरण को बचाने के लिए किस प्रकार के संसाधनों का अधिक उपयोग करना चाहिए।
A. अनवीकरणीय संसाधनों
B. नवीकरणीय संसाधनों
C. मानव निर्मित संसाधनों
D. अजैव संसाधनों

एक कक्षा गतिविधि के समय, शिक्षक ने विद्यार्थियों से आदिवासियों जैसी दिखने वाली गुड़िया का चयन करने के लिए कहा। अधिकांश विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे कपड़े पहने हुई, सिर पर मुकुट लगाए और नृत्य मुद्रा वाली गुड़ियाँ उठा लीं। यह व्यवहार क्या दिखाता है ? 
A. भेदभाव
B. रूढ़िवाद 
C. प्रगतिशीलता
D. पूर्वाग्रह

किसी के प्रति पूर्वाग्रही होने का अर्थ है :

A. उन्हें नकारात्मक रूप से देखना।

B. उन्हें उत्तम (श्रेष्ठ) मानना।

C. जो लोग भिन्न हैं उनका अनादर करना।

D. समूह के सदस्यों के विरुद्ध भेदभाव करना।

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. A, C और D
B. B, C और D
C. A, B, C और D
D. A, B और C

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :

अभिकथन (A) : संघीय व्यवस्था, भारत में सांस्कृतिक विविधताओं की आवश्यकताओं तथा माँगों का पालन करती है।

कारण (R) : यह देश में अभिशासन के बहुलित चरण (स्तर) स्थापित करती है।

A. (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

निम्नलिखित में से किन घटनाओं की पहचान ‘अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम, 1989 के उल्लंघन के रूप में की गई ? 

A. ‘ऊँची जाति’ के लोगों द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के विरुद्ध हिंसा।

B. अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्य को आपत्तिजनक पदार्थ खाने के लिए बाध्य करना।

C. गैर-आदिवासी लकड़ी व्यापारियों को जनजातीय भूमि के दोहन की अनुमति देना।

D. अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्य से विवाह करना।

सही विकल्प का चयन कीजिए :  

A. A, B और D
B. A, C और D
C. A, B, C और D
D. A, B और C

“मध्याह्न भोजन योजना ने विद्यार्थियों में जातिगत पूर्वाग्रहों को कम करने में सहायता की है तथा सामाजिक न्याय को बढ़ावा दिया है।” सही विकल्प के चयन द्वारा कथन को समझाइए।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part101

A. सभी जातियों के बच्चे साथ-साथ खाते हैं।

B. कई स्थानों में, दलित महिलाओं को खाना पकाने के लिए रखा गया है।

C. स्कूलों में ग़रीब बच्चों का प्रवेश लेना कई गुना बढ़ गया है।

D. स्कूल छोड़ने की दरों में कमी आई है। 

A. A, B और D
B. A, C और D
C. A, B, C और D
D. A, B और C

निम्नलिखित में से कौन-से प्रावधान भारतीय न्यायिक व्यवस्था की स्वतंत्रता सुनिश्चित करते हैं ?

A. न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया में विधायिका शामिल नहीं होती है

B. न्यायाधीशों का निश्चित कार्यकाल

C. न्यायाधीशों के आचरण की संसद चर्चा नहीं कर सकती है

D. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शपथ राष्ट्रपति दिलाते हैं

सही विकल्प का चयन कीजिए : 

A. A, B और D
B. A, C और D
C. A, B, C और D
D. A, B और C

ऑफिस जाने वाली महिला जिसे वेतन एवं सम्मान मिलता है द्वारा निष्पादित ऑफिस संबंधी काम की तुलना में घरेलू महिला द्वारा निष्पादित काम अनदेखा तथा अदत्त जाता है। इसके पीछे के संभाव्य कारण की जाँच कीजिए : 
A. कार्यालयी काम का अतिमूल्यन
B. घरेलू काम के लिए कम समय लगना
C. भारतीय समाज की पितृक व्यवस्था
D. घरेलू काम का अवमूल्यन

भारतीय नागरिकों को अनुदत्त किस मौलिक अधिकार की परिधि के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय ने भोजन के अधिकार, निजता के अधिकार तथा प्रदूषण मुक्त जल एवं वायु के अधिकार की व्याख्या की है ? 
A. अनुच्छेद 19
B. अनुच्छेद 21
C. अनुच्छेद 14 
D. अनुच्छेद 20

“भारतीय धर्मनिरपेक्षता, अमेरिकी धर्मनिरपेक्षता से भिन्न है ।” दोनों के बीच के भेदों की पहचान करने वाले सही विकल्पों की निम्नलिखित में से पहचान कीजिए।

A. अमेरिका में, राज्य और धर्म में से कोई भी एक-दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। 

B. भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा का प्रावधान है।

C. अमेरिका और भारत दोनों ही राज्य के मामलों और धार्मिक मामलों में स्पष्ट पृथक्कीकरण बनाए रखते हैं।

D. अमेरिका में, भारत के विपरीत, राज्य धार्मिक सुधारों की अनुमति दे सकता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. B और C
B. A और C
C. C और D
D. A और B

“सभी व्यक्ति कानून की दृष्टि में समान हैं” वाक्य का अर्थ है :

A. सभी नागरिकों को अपने सामाजिक-आर्थिक स्तर के अनपेक्ष समान कानून का पालन करना होगा। 

B. कानून की दृष्टि में, किसी भी व्यक्ति के साथ उसके नस्ल/वर्ण, धर्म, जाति अथवा जेंडर के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता है। 

C. असमानताएँ समाप्त हो गई।

D. यह समस्त नागरिकों के लिए निष्पक्ष अवसर तथा गौरवमय जीवन सुनिश्चित करता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. A, B और D
B. B, C और D
C. A, B, C और D
D. A, B और C

निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं ?

I

काम

II

रोज़गार के प्रकार

A.

राजमिस्त्री

दिहाड़ी मजदूर

B.

घरेलू कामगार

अनियमित मज़दूर

C.

सब्जी विक्रेता

स्वरोज़गार

D.

दुकान में सुपरवाइज़र

व्यवसायी

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. A, B और D
B. A, B और C
C. A, C और D
D. A और C

ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में बढ़ते प्रवसन के परिणामस्वरूप, शहरों में औद्योगिक स्थलों के निकट स्लम क्षेत्रों में वृद्धि देखी गई है। इस प्रकार के प्रवसन के कारण हैं :

A. शहरी क्षेत्रों में जीवन के स्तर में अधोगति 

B. ग्रामीण कामगार बाज़ार में विघटन

C. घटी हुई कृषि उत्पादकता

D. ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी हुई कुशल कार्यबल की संख्या

सही विकल्प का चयन कीजिए : 

A. A, B और D
B. A, C और D
C. A, B, C और D 
D. B और C

निम्नलिखित में से किन सेवाओं को ‘सार्वजनिक सेवाओं’ में सम्मिलित किया जा सकता है ?

A. पुलिस सेवाएँ

B. न्यायिक सेवाएँ

C. शैक्षिक सेवाएँ

D. निर्माण सेवाएँ

सही विकल्प का चयन कीजिए : 

A. A, B और D
B. B, C और D
C. A, B, C और D
D. A, B और C

1883 में इल्बर्ट बिल का विरोध किया गया क्योंकि:

A. भारतीयों ने इसका विरोध किया क्योंकि इस बिल ने ब्रिटिश सरकार को बिना सबूत के भारतीयों पर मुक़दमा चलाने की छूट दे दी थी।

B. अंग्रेज़ों ने इस बिल/विधेयक  का विरोध किया क्योंकि अब भारतीय भी ब्रिटिश या यूरोपीय व्यक्तियों पर मुक़दमा चला सकते थे।

C. बिल/विधेयक  ने अंग्रेज़ और भारतीय न्यायाधीशों के बीच समानता स्थापित करने का प्रयास किया। 

D. बिल भारतीय लोगों के प्रति नस्लवादी नज़रिया रखता था।

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. केवल C
B. B और C
C. केवल D
D. A और D

स्वतंत्र भारत के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन (A): कानून के समक्ष समानता की संवैधानिक मान्यता के बावजूद, कुछ भारतीय अन्य की तुलना में अधिक समान हैं।

कारण (R): भारतीय संविधान में निर्धारित आदर्श अभी तक साकार नहीं हुए हैं।

निम्नलिखित मे से सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
B. (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
D. (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है।

नीचे दो कथन A और B, खिलाफत आंदोलन के संदर्भ में हैं।

A. 1920 में, अंग्रेज़ों ने तुर्की के सुल्तान (खलीफा) पर बहुत सख्त संधि थोप दी थी।

B. भारतीय मुसलमान चाहते थे कि पुराने ओटोमन साम्राज्य में स्थित पवित्र मुस्लिम स्थानों पर खलीफा का नियंत्रण नहीं होना चाहिए था।

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. A सही है, परन्तु B गलत है।
B. A और B दोनों गलत हैं।
C. A गलत है, परन्तु B सही है। 
D. A और B दोनों सही हैं।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A) : जैसे-जैसे नील का व्यापार बढ़ा, व्यावसायिक प्रतिनिधि तथा कम्पनी के कर्मचारी भी नील उत्पादन में निवेश करने लगे।

कारण (R) : इसमें होने वाले अधिक लाभ से आकर्षित होकर, बहुत से लोग स्कॉटलैंड और इंग्लैंड से भारत आए और बागान – मालिक बन गए। 

A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

निम्नलिखित में से कौन-से कथन बुद्ध के उपदेशों के संबंध में सही हैं ?

A. हमारे कष्ट और दुख हमारे पिछले जन्मों के परिणाम हैं।

B. हमारे कष्ट और दुख हमारी लालसाओं और इच्छाओं की वजह से हैं।

C. एक खुशहाल जीवन के लिए बुद्ध के सभी अनुयायियों को उनके उपदेशों को मानना और पालन करना आवश्यक था।

सही विकल्प का चयन कीजिए : 

A. B और C
B. A और C
C. A, B और C
D. A और B

सोलहवीं और सत्रहवीं शताब्दियों में यूरोपीय बाज़ारों में भारतीय कपड़ों की माँग में तेज़ी आने से भारत के बुनकरों में निम्नलिखित परिवर्तन आए :

A. अधिकाधिक लोगों ने कताई, धुलाई और रंगाई का धंधा अपना लिया

B. शिल्पकारों के कामकाज में स्वतंत्रता में बढ़ोतरी

C. डिज़ाइनों में बहुलता और शिल्पकारों की कलात्मकता में बढ़ोतरी

D. एजेंटों से पहले ही पेशगी लेकर काम करने की नई प्रणाली

सही विकल्प का चयन कीजिए : 

A. A और D
B. B और C
C. C और D
D. A और B

‘निम्न’ जातियों की दुर्दशा पर ज्योतिराव फूले की 1873 में आई किताब समर्पित है : 
A. भारत के उपनिवेशवाद-विरोधी आंदोलन के राष्ट्रवादियों को।
B. भक्ति गायकों को।
C. अमेरिकी गृह युद्ध में दास प्रथा का विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं को।
D. ब्रह्मो समाज सुधारकों को।

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

A. उन्नीसवीं सदी के दूसरे अर्ध तक, गैर-ब्राह्मण जातियों के भीतर से भी लोग जातीय भेदभाव के खिलाफ आवाज़ उठाने लगे और सामाजिक समानता और न्याय की माँग करते हुए आंदोलनों की शुरुआत की।

B. मध्य भारत में सतनामी आंदोलन की शुरुआत घासीदास ने की, जिन्होंने चमड़े का काम करने वालों के बीच काम किया एवं उनको संगठित किया और उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार के लिए आंदोलन किया।

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. A सही है, परन्तु B ग़लत है।
B. A और B दोनों सही हैं, परन्तु B, A का उदाहरण नहीं है।
C. A और B दोनों ग़लत हैं।
D. A और B दोनों सही हैं और B, A का उदाहरण है।

निम्नलिखित में से किसने कुरान की आयतों की पुनर्व्याख्या करके कहा कि महिलाओं को भी शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए ? 
A. बेगम अनीस किदवई
B. मुमताज़ अली
C. हजारा बीबी इस्माइल
D. बेगम रुकैया सखावत हुसैन

मध्यकाल में जनजातीय समूहों के बारे में हमें बहुत कम जानकारी है क्योंकि : 
A. वे लिखित दस्तावेज़ नहीं रखते थे इसलिए उनके बारे में कम जानकारी उपलब्ध है।
B. वे उन इलाकों में नहीं रहते थे जहाँ मध्यकालीन शासक गए।
C. ब्रिटिश शासन के स्थापित होने के बाद ही वे लोगों की नज़र में आ पाए।
D. वे अलगाव में थे और एकांत में रहते थे।

“खुदा की रचना के खाते में, उसका ब्योरा चूँकि मर्दों की सूची में नहीं आता, इसलिए इतनी शानदार खूबियों से भी उसे आखिर हासिल क्या हुआ ?” यह लेखांश तेरहवीं शताब्दी में किसके लिए लिखा गया था ? 
A. दिद्दा
B. रज़िया
C. गौतमी
D. रुद्रमादेवी

बारहवीं शताब्दी में प्रयुक्त प्रौद्योगिकी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

A. मेहराबों का निर्माण अधिरचना के भार को स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था।

B. मेहराब का मध्य भाग आधारशिला कहलाता था।

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. केवल A
B. न तो A और न ही B
C. केवल B
D. A तथा B दोनों

निम्नलिखित में से कौन-से पुरापाषाण स्थल में चूना – पत्थर से बने औज़ार मिले थे ? 
A. कोल्डिहवा
B. इनामगाँव
C. ब्रह्मगिरि
D. हुँस्‍गी

निम्नलिखित में से कौन – सा महाजनपदों के नियमित रूप से कर वसूलने के संदर्भ में सही नहीं है ? 
A. आखेटकों तथा संग्राहकों को भी जंगल से प्राप्त वस्तुएँ राजा को देनी होती थीं।
B. व्यापार में खरीदी व बेची जाने वाली वस्तुओं पर कर लगाया जाता था।
C. ज़्यादातर फ़सलों पर कर उपज का \(1/2\) (आधा) हिस्सा निर्धारित होता था।
D. चरवाहों को जानवरों या उनके उत्पाद के रूप में कर देना पड़ता था।

Leave a Comment

error: