बाल विकास का कौन-सा क्षेत्र बच्चों के व्यक्तित्व के संवेगात्मक घटक से संबंधित है जैसे कि व्यक्तिओं, वस्तुओं व उसके आस-पास के प्रति बच्चों की भावनाएँ?
A. शारीरिक
B. आध्यात्मिक
C. संवेगात्मक
D. संज्ञानात्मक
व्यक्तिगत भिन्नता का सिद्धांत बताता है कि :
A. सभी बच्चों के शारीरिक विकास की गति एकसमान होती है।
B. सभी बच्चों की वृद्धि की गति एक जैसी होती है।
C. बच्चों की वृद्धि और विकास की गति में अंतर हो सकता है।
D. सभी बच्चों के भाषायी विकास की गति एकसमान होती है।
बच्चे समाज में अपनी भूमिका को किन प्रक्रियाओं द्वारा सीखते हैं?
A. समाजीकरण व उत्संस्करण
B. आत्मसात्करण व समायोजन
C. अनुकुलन व समायोजन
D. अनुकुलन व उत्संस्करण
जीन पियाजे के अनुसार जब किसी बच्चे को खिलौना दिखाया जाता है और फिर छुपा दिया जाता है। वह उसे भूलने की बजाय खिलौने को खोजने की कोशिश करता है। बालक में यह विशेषता __________ अवस्था में पायी जाती है, इस विशेषता को __________ कहते हैं।
A. पूर्व संक्रियात्मक, आत्मकेंद्रिता
B. पूर्व संक्रियात्मक, वस्तु स्थायित्व
C. संवेदीगामक, वस्तु स्थायित्व
D. मूर्त संक्रियात्मक, प्रतिवर्ती मानसिक संक्रिया
बच्चों में संज्ञानात्मक विकास को सुसाधित करने के लिए जीन पियाजे __________ को महत्व देते हैं जबकि लेव वायगोत्स्की ___________ को महत्वपूर्ण मानते हैं।
A. क्रियाएँ करने; भाषा
B. भाषा; क्रियाएँ करने
C. ईनाम; सज़ा
D. सज़ा; ईनाम
लारेंस कोहलबर्ग के अनुसार नैतिक विकास के ‘अच्छा लड़का-अच्छी लड़की’ चरण में व्यक्तियों की क्या विशेषता होती है?
A. नियमों को निश्चित और निरपेक्ष के रूप में देखना।
B. दूसरों के द्वारा सम्मान प्राप्त करने की चाह और वह करने की कोशिश करना जो दूसरों को खुश करें।
C. यह महसूस करना कि खुद के लिए कानूनों और नियमों को बनाए रखना उनका कर्तव्य है।
D. अमूर्त सार्वभौमिक सिद्धांतों में विश्वास करना जो सभी मानवता के लिए मान्य है।
लेव वायगोत्स्की निम्न में से किस कथन को मान्यता देते हैं?
A. यह देखना कि वर्तमान में बच्चों की क्षमताओं से परे क्या है, लेकिन जो वे समर्थन के साथ क्या कर सकते हैं।
B. बच्चों को उनकी वर्तमान क्षमताओं तक सीमित करना।
C. बच्चा अकेले और बिना किसी मदद के क्या कर सकता है केवल इसी पर ध्यान केंद्रित करना।
D. उन अवधारणाओं को सिखाने का लक्ष्य रखना जो बच्चे के समीपस्थ विकास के क्षेत्र से परे हैं।
लेव वायगोत्स्की संज्ञान को किस प्रकार समझते हैं?
A. आनुवांशिक व परिपक्व
B. व्यक्तिगत व क्रिया-आधारित
C. सार्वभौमिक व अचल
D. सामाजिक व भाषा-आधारित
बाल-केन्द्रित कक्षा में शिक्षिका:
A. शिक्षार्थियों को उनकी क्षमताओं के आधार पर वर्गीकृत करती है।
B. शिक्षार्थियों से वांछनीय व्यवहार प्राप्त करने के लिए भय का उपयोग करती है।
C. अपने आप को ज्ञान का परम स्रोत मानती है।
D. प्रत्येक शिक्षार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान देती है।
हावर्ड गार्डनर का क्या मानना था?
A. प्रत्येक व्यक्ति के पास अलग-अलग मात्रा में विभिन्न प्रकार की बुद्धि होती है।
B. बुद्धि जन्म के समय पूर्व-निर्धारित और तय होती है।
C. प्रत्येक व्यक्ति के पास केवल एक ही प्रकार की बुद्धि होती है।
D. बुद्धि कुछ स्थितियों के अनुकूल होने की एक सामान्य क्षमता है।
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, निजी संवाद:
A. विद्यार्थियों की सोच को विनियमित करता है।
B. विद्यार्थियों की सोच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता
C. विद्यार्थियों की सोच में बाधा डालता है।
D. विद्यार्थियों में आत्मकेन्द्रियता को बढ़ावा देता है।
कथन (A): शिक्षिकाओं को यह मानना चाहिए कि उनके जेंडर से अनपेक्ष सभी बच्चों में तार्किक गणीतिय व भाषाई कौशल होते हैं।
तर्क (R): लिंग एक सामाजिक संरचना है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
एक शिक्षिका को अपनी कक्षाओं में किस प्रकार की विविधताओं को शामिल करना चाहिए?
(i) आर्थिक
(ii) क्षेत्रीय
(iii) भाषाई
(iv) सामाजिक-सांस्कृतिक
A. (i) (ii)
B. (i) (iii) (iv)
C. (ii) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iii) (iv)
निम्न में से कौन सा कथन सामाजिक-रचनात्मक कक्षाकक्ष में मूल्यांकन को चिन्हित करता है?
A. मूल्यांकन को विद्यार्थियों में डर व तनाव पैदा करना चाहिए व प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना चाहिए।
B. मूल्यांकन में विविध प्रकार के तरीके जैसे-पोर्टफोलियो, कक्षागत अंतःक्रियाएँ शामिल होने चाहिए।
C. मूल्यांकन बच्चों के जानकारी के प्रयास्मरण की क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
D. मूल्यांकन को केवल बच्ची क्या नहीं जानती पर केन्द्रित होना चाहिए बजाए इसके की बच्ची क्या जानती है।
इस प्रश्न में कौन-से कौशलों का परीक्षण शामिल है -‘सभी बच्चों की जरूरतों, रुचियों व योग्यताओं का सम्मान करते हुए शिक्षक एक प्रगतिशील कक्षाकक्ष की रचना कैसे कर सकते हैं?”
A. केवल ज्ञान
B. केवल बोध
C. समस्या समाधान
D. अभिसारी सोच
समावेशन को किससे बढ़ावा नहीं दिया जाता है?
A. लचीला समूहन
B. उचित समायोजन
C. विभेदित निर्देश
D. नामीकरण व पृथक्कीकरण
विविध पृष्ठभूमियों से आने वाले बच्चों की प्राथमिक-माध्यमिक कक्षा में ‘उदाहरणों’ का क्या योगदान है?
A. शिक्षक को केवल पाठ्यपुस्तकों में दिए गए उदाहरणों का हवाला देना चाहिए।
B. शिक्षक को खुद उदाहरण देने चाहिए और बच्चों को उनकी निजी जिंदगी से उदाहरण देने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
C. शिक्षक को केवल प्रभावी समूह से आने वाले विद्यार्थियों को उदाहरण देने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. शिक्षकों को केवल अपने अनुभवों से उदाहरण देने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
कथन (A): विद्यार्थी जिन्हें ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार (ADHD) है वो ऐसे सुनियोजित उपागम, जिसमें दृश्यिक व श्रवणिक विकर्षण को कम किया जाता है, से लाभान्वित होते हैं।
तर्क (R): विद्यार्थी जिन्हें ADHD हैं, उनकी ध्यान कर पाने की अवधि कम होती है व उनका ध्यान आसानी से भंग हो जाता है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
वह विद्यार्थी जिन्हें दृष्टिबाधिता है, उनके समावेशन के लिए क्या करना चाहिए?
A. छोटे अक्षर व चित्रों वाली किताबों को प्रयोग
B. स्पार्शिक सामग्री व अन्य संसाधन जिनमें उभार हो का प्रयोग
C. सहायक तकनीकी के प्रयोग पर पतिबंध
D. शिक्षकों व समकक्षियों द्वारा सांकेतिक भाषा का उपयोग
रचनात्मकता की सबसे विशिष्ट विशेषता है:
A. अनुरूपता
B. अभिसारी सोच
C. अपसारी सोच
D. परिकल्पित निगमनात्मक तर्क
सक्रिय जुड़ाव का क्या अर्थ है?
A. पूछताछ और जांच
B. वेधन और अभ्यास
C. रटकर स्मरण
D. निष्क्रिय सुनना
ज्ञान के निमार्ण में कौन सी प्रक्रियाएँ शामिल हैं?
(i) पूर्व ज्ञान का संगठन व पुर्नसंगठन
(ii) अन्वेषण व खोज
(iii) सामाजिक अतः क्रियाएँ
A. (ii), (iii)
B. (i), (ii), (iii)
C. (i), (iii)
D. (i), (ii)
कथन (A): शिक्षकों को माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को अपने संवेगों को व्यक्त करने के लिए शब्दावली देनी चाहिए व उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए कि वे अपनी अनुभुतियों के बारे में अपनी डायरी में लिखें।
तर्क (R): विद्यार्थियों को संवेग पहचानने और उसे अभिव्यक्त करने में मदद करने से संवेगों को स्व-नियमित करने को बढ़ावा मिलता है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
साधन लक्ष्य विश्लेषण में:
A. लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया निर्धारित होती है।
B. समस्या को कई मध्यवर्ती लक्ष्यों में विभाजित किया जाता है और फिर प्रत्येक उप-लक्ष्य को हल करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
C. छात्र लक्ष्य से शुरू करते हैं और अनसुलझी प्रारंभिक समस्या पर वापस जाते हैं।
D. विद्यार्थी अपनी खोज को उन स्थितियों के समाधान के लिए सीमित कर देते हैं जिनमें कुछ ऐसी स्थिति है जिसका आज वर्तमान में सामना कर रहे हैं।
निम्न में से कौन से अभिलक्षण महारत उन्मुख विद्यार्थियों पर लागू होते हैं?
A. यह कोई लक्ष्य तय नहीं करते है।
B. इनका मानना है कि क्षमता स्थिर व स्थायी है।
C. यह मानते है कि बुरी किस्मत असफलता का कारण है।
D. यह संरचनाओं को समझने व सीखने के लिए प्रेरित होते हैं।
पढ़ने की गतिविधि करने के बाद रौशनी विद्यार्थियों को इस प्रश्न पर मनन करने के लिए प्रोत्साहित करती है-आपने अपने पाठक होने के बारे में क्या सीखा। रौशनी कौन से कौशल को बढ़ावा दे रही है?
A. स्मरण
B. अनुकरण
C. अधिसंज्ञान
D. रटना
कथन (A): वायगोत्स्की के सिद्धान्तों पर आधारित कक्षाकक्ष में बच्चों को आपसी अंतःक्रिया व सहयोग करने के बहुत से मौके मुहैया करवाए जाएँगे।
तर्क (R): सीखना एक सामाजिक प्रक्रिया है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
एक शिक्षिका को सीखने के प्रक्रिया के दौरान बच्चों द्वारा की गई गलतियों व त्रुटियों के बारे में क्या करना चाहिए?
A. उन्हें नजरअंदाज करना चाहिए।
B. सजा देकर उन्हें कम करना चाहिए।
C. नकारात्मक पुनर्बलन द्वारा उन्हें कम करना चाहिए।
D. बच्चों में संज्ञानात्मक द्वंद पैदा करने के लिए उपयुक्त कार्यनीतियाँ सोचनी चाहिए।
निम्न में से वह उदाहरण चुनिए जो आंतरिक अभिप्रेरणा को दर्शाता है।
A. शालू कक्षा में प्रथम आने के लिए कड़ी मेहनत करती है ताकि वह दूसरों पर हावी हो सके।
B. रीना अपना प्रोजेक्ट कार्य पूरा करती है ताकि उसे प्रथम स्थान प्राप्त हो।
C. रानी सजा से बचने के लिए दिए गए दत्तकार्य पर काम कर रही है।
D. उर्मिल अपने प्रोजेक्ट पर शोध करती है क्योंकि इस विषय में उसकी रुचि है।
यह देखते हुए कि उनकी कक्षा में बहुत से छात्रों को ‘मानक अंग्रेजी’ में कठिनाई होती है और वह कक्षा में बात नहीं करते एक माध्यमिक विद्यालय के अंग्रजी शिक्षक छात्रों को जिस भी भाषा में वे सहज महसूस करते हैं, खुद को अभिव्यक्त करने के लिक प्रोत्साहित करते हैं। इसके बाद वह छात्रों की सोच को बढ़ावा देते हुए, उनके कौशल को बढ़ाने के लिए अन्य वाक्यांशों को सीखने में उनकी मदद करता है। शिक्षक का शिक्षाशास्त्र किस दृष्टिकोण पर आधारित है?
A. सामाजिक-रचनात्मक दृष्टिकोण
B. व्यवहारवादी दृष्टिकोण
C. मनो-गतिशील दृष्टिकोण
D. मनो-यौनिक दृष्टिकोण
पुरातत्वविदों को भारत में नवपाषाण युगीन गर्तवास कहाँ मिले हैं?
A. चिराँद
B. महागढ़ा
C. हल्लूर
D. बुर्जहोम
निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेल है?
A. मध्यपाषाण युग : 9000 वर्ष पहले
B. घरेलुकरण की प्रक्रिया का आरंभ : करीब 12,000 वर्ष पहले
C. मेहरगढ़ में बस्तियों का आरंभ : करीब 18,000 वर्ष पहले
D. नवपाषाण युग का आरंभ : 12,000-10,000 वर्ष पहले
दिल्ली के सुल्तानों के विषय में जानकारी के लिए तवारीख का विशेष महत्व है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन तवारीख के विषय में सही नहीं है।
A. तवारीख की भाषा अरबी है।
B. तवारीख के लेखक नगरों में (विशेषकर दिल्ली में) रहते थे।
C. तवारीख के लेखक अक्सर अपने इतिहास सुल्तानों के लिए, उनसे ढेर सारे इनाम-इकराम पाने की आशा में लिखा करते थे।
D. ये लेखक शासकों को जन्मसिद्ध अधिकार और लिंगभेद पर आधारित आदर्श समाज व्यवस्था बनाए रखने की सलाह देते थे।
चौदहवीं शताब्दी का एक ग्रंथ, लीला तिलकम निम्नलिखित में से किस विषय पर लिखा गया?
A. केरल का मंदिर रंगमंच
B. चेरों के राज्यकार्य निर्वहन की कला
C. व्याकरण तथा काव्यशास्त्र
D. संगीत
(A) व (B) कथनों को पढ़ें और सही विकल्प चुनें:
(A) उन्नीसवीं शताब्दी में ब्रिटिश लोग उस क्षेत्र को जहाँ आज का अधिकांश राजस्थान स्थित है, राजपूताना कहते थे।
(B) यह एक ऐसा क्षेत्र था, जहाँ केवल राजपूत ही रहते थे।
A. (A) सही है किन्तु (B) गलत है
B. (B) सही है किन्तु (A) गलत है
C. (A) और (B) दोनों सही हैं
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें :
कथन (I):
धर्म में सामूहिक आस्था प्राय: स्थानीय समुदायों /समूहों के सामाजिक और आर्थिक संगठन से संबंधित होती है।
कथन (II):
सन् 700 से लेकर 1750 के बीच बड़े सामाजिक-राजनैतिक परिवर्तन आए और आज जिसे हम हिंदू धर्म कहते हैं, उसमें भी इसी युग में महत्त्वपूर्ण बदलाव आए।
A. कथन (I) गलत है, परन्तु कथन (II) सही है।
B. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं तथा (I), (II) की सही व्यख्या है।
C. कथन (I) और (II) दोनों गलत हैं।
D. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं परन्तु (I), (II) की सही व्याख्या नहीं है।
(A) तथा (R) कथनों कों पढ़िए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए:
अभिकथन (A):
भारतीय व्यापार द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी ने बहुत ज्यादा लाभ कमाया।
कारण (R):
उन्होंने भारतीय वस्त्र उद्योग को खरीदने के लिए कृषकों और जमींदारों से राजस्व इक्कठा किया।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R),(A) की सही व्याख्या है ।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R),(A) की सही व्याख्या नहीं है ।
C. (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
1793 के स्थायी बंदोबस्त के विषय में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
(A) राजाओं और तालुकदारों के जमींदारों के रूप में मान्यता दी गई।
(B) उन्हें किसानों से लगान वसूलने और कंपनी को राजस्व चुकाने का जिम्मा सौंपा गया।
(C) उनकी ओर से चुकाई जाने वाली राशि स्थायी रूप से तय कर दी गई थी।
(D) जमींदारों ने जमीन में सुधार करना शुरू कर दिया।
सही विकल्प चुनें:
A. (A), (B) तथा (D)
B. (A), (C) तथा (D)
C. (A), (B) तथा (C)
D. (B), (C) तथा (D)
‘आमार जीबोन’ नाम की पुस्तक किसी भारतीय महिला द्वारा लिखित पहली आत्मकथा है। इसकी लेखिका कौन हैं?
A. आशापूर्णा देवी
B. कादम्बिनी गांगुली
C. राससुंदरी देवी
D. इंदिरा देवी चौधरानी
हरिदास ठाकुर निम्नलिखित में से किसके नेता थे:
A. सतनामी आंदोलन
B. मतुआ संप्रदाय (पंथ)
C. ब्रह्मों समाज
D. सनातन धर्म सभा
नीचे दिए गए कथनों (A) तथा (R) को पढ़िए :
(A) राजा राममोहन रॉय जैसे लोगों का सुधारकों की तरह वर्णन किया गया है।
(R) वे मानते थे कि अन्यायपूर्ण तौर-तरीकों से छुटकारा पाना और परिवर्तन लाना जरूरी है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R),(A) की सही व्याख्या करता है ।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R),(A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित कथनों (A), (B) तथा (C) को पढ़ें तथा सही उत्तर का विकल्प चुनें।
(A) जेम्स मिल ने भारत के इतिहास को प्राचीन, मध्य तथा आधुनिक, इन तीन काल खंडों में बांटा था।
(B) मिल के विचार में अंग्रेजी शासन से पहले सारा अंधकार का दौर था।
(C) मिल की राय में ब्रिटिश शासन भारत को सभ्य बना सकता था।
A. (A) तथा (B) सही है किन्तु (C) गलत है
B. (B) तथा (C) सही है किन्तु (A) गलत है
C. (A) तथा (C) सही है किन्तु (B) गलत है
D. (A) सही है किन्तु (B) तथा (C) गलत है
निम्न कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A): बंगाल के राष्ट्रवादी कलाकारों ने रवि वर्मा की कला का स्वागत किया।
कथन (B): उन्होंने महसूस किया कि यह पूर्वी समाजों के सारतत्व को प्रस्तुत करता है।
A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
D. (A) तथा (B) दोनों गलत हैं।
भारतीय योजना आयोग का गठन ________ हेतु नीतियों की योजना बनाने के लिए हुआ था।
A. सामाजिक विकास
B. लैंगिक समानता
C. राजनैतिक समाधान
D. आर्थिक विकास
प्लूटो अब एक ग्रह क्यों नहीं हैं?
A. क्योंकि इसने सूर्य की परिक्रमा करना बंद कर दिया है।
B. क्योंकि इसका आकार इतना बड़ा नहीं है कि इसे ग्रह माना जाए।
C. क्योंकि यह हमारे सौर मंडल से बाहर हो गया है।
D. क्योंकि अब यह किसी अन्य ग्रह का उपग्रह कहलाता है।
यदि भारत में सुबह के 7 बजे हैं तो उस समय लंदन, जो कि यूनाइटेड किंगडम में ग्रीनविच के पास स्थित है, में कितने बजे होगें?
A. 6 ∶ 30 अपराह्न
B. 3 ∶ 30 अपराह्न
C. 1 ∶ 30 पूर्वाह्न
D. 1 ∶ 30 अपराह्न
भारत की भौगोलिक विशेषताओं के बारे में दिए गए कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
(A) बहुत से लोकप्रिय पहाड़ी स्थान मध्य हिमालय में स्थित हैं।
(B) उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या है क्योंकि यहाँ कृषि हेतु ऊपजाऊ भूमि है।
(C) पश्चिमी घाटों में प्रचूर मात्रा में खनिज पाए जाते हैं तथा यहाँ अधिक जनसंख्या है।
A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. केवल (A) तथा (B) सही हैं।
D. केवल (B) तथा (C) सही हैं।
सुश्री सीमा को 21 अक्टूबर, 2022 को लंदन में 2 ∶ 00 अपराह्न में होने वाले एक ऑनलाईन सेमिनार में भाग लेना है। भारत में बैठे-बैठे उन्हें किस समय पर ऑनलाईन जुड़ना होगा ताकि वह सही समय पर सेमिनार में भाग ले पाएं?
A. 21 अक्टूबर, 2022 को 2 ∶ 00 अपराह्न पर
B. 21 अक्टूबर, 2022 को 5 ∶ 30 अपराह्न पर
C. 22 अक्टूबर, 2022 को 7 ∶ 30 पूर्वाह्न पर
D. 21 अक्टूबर, 2022 को 7 ∶ 30 अपराह्न पर
मृदा के निम्नलिखित लक्षणों पर विचार कीजिए:
(A) रंग
(B) बनावट
(C) मोटाई
(D) ह्यूमस की मात्रा
(E) पारगम्यता
उपरोक्त में से कौन से लक्षण मूल चट्टान द्वारा निर्धारित होते हैं।
A. (A), (B) और (E)
B. (A), (C) और (E)
C. (B), (C) और (D)
D. (A), (C), (D) और (E)
निम्नलिखित में से कौन सी नदी पश्चिम की तरफ बहती है, और अरब सागर में जाकर मिलती है?
A. यमुना
B. कावेरी
C. नर्मदा
D. गंगा
महासागर की पर्पटी मुख्यतः किन खनिजों की बनी हुई है : सिलिका एवं ∶
A. एलुमिना
B. मैग्नीशियम
C. निकिल
D. फैरस
भूमंडलीय तापन (ग्लोबल वार्मिंग) का संबंध निम्न में से किस गैस के बढ़ने के साथ है?
A. नाइट्रोजन
B. कार्बन डाई-ऑक्साइड
C. आर्गन
D. ऑक्सीजन
निम्नलिखित कथनों (A), (B) और (C) को पढ़िए:
(A) सूर्यातप एक महत्वपूर्ण कारक है, जो तापमान के वितरण को प्रभावित करता है।
(B) सूर्यातप की मात्रा भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर बढ़ती है।
(C) तापमान भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर घटता जाता है।
सही विकल्प का चुनाव कीजिए:
A. केवल (A) सही है।
B. केवल (A) और (B) सही हैं।
C. केवल (A) और (C) सही हैं।
D. केवल (B) और (C) सही हैं।
निम्न देशों में से कौन सा देश भारत के साथ सबसे लम्बी भू-भागीय सीमा रेखा साझा करता है?
A. चीन
B. पाकिस्तान
C. म्यांमार
D. बांग्लादेश
जनसंख्या पिरामिड जो कि आधार से चौड़ा है, वह _______ दर्शाता हैl
(A) उच्च जन्म दर
(B) उच्च जीवन प्रत्याशा
(C) बच्चों की अधिक संख्या
(D) निम्न मृत्यु दर
सही विकल्प का चुनाव कीजिए:
A. (A) तथा (C)
B. (A), (B) तथा (D)
C. (A), (C) तथा (D)
D. (A), (B) तथा (C)
निम्न उदाहरण को पढिए:
अमेरिका के विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्ति के बाद राजेश भारत छोड़कर अमेरिका में बस गया।
‘प्रवास’ विषय पढ़ाते समय इस उदाहरण को किस चर्चा के लिये प्रयोग किया जा सकता है?
A. अपकर्ष कारक एवं आप्रवास
B. प्रतिकर्ष कारक एवं आप्रवास
C. अपकर्ष कारक एवं उत्प्रवास
D. प्रतिकर्ष कारक एवं उत्प्रवास
निम्नलिखित में से किस फसल को वृद्धि के लिए दो सौ दस पालारहित दिन और तेज चमकीली धूप की आवश्यकता होती है?
A. मक्का
B. कॉफी
C. चाय
D. कपास
संयुक्त राज्य अमेरिका में नस्लीय भेदभाव के विरुद्ध किए गए नागरिक अधिकार आंदोलन (सिविल राइट्स मूवमेंट), जिसमें सविनय अवज्ञा के शांतिपूर्ण तरीकों का प्रयोग किया गया था, का नेतृत्व किसने किया था?
A. जॉन लुइस
B. सेंट साइमन
C. मार्टिन लूथर किंग जूनियर
D. जेस्सी जैक्सन
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :
सुलभ एक संस्था जो पूरे भारत में स्वच्छता सेवाएँ प्रदान करती है वह एक _________ है।
A. गैर सरकारी संगठन
B. सरकारी परियोजना
C. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
D. निजी कम्पनी
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) ज़िलाधीश राजनीतिक कार्यकारिणी का अंग होता है।
(B) गृह मंत्री राजनीतिक कार्यकारिणी का अंग होता है।
A. (A) और (B) सही हैं
B. (A) और (B) गलत हैं
C. (A) सही है और (B) गलत है
D. (A) गलत है और (B) सही है
निम्नलिखित में से कौन आर्थिक दृष्टि से रोजगार की श्रेणी नहीं है?
A. नियमित
B. अनुशासित
C. अनियमित
D. संगठित
निम्नलिखित में से किसे भारत में महिलाओं के खिलाफ़ अपराध के रूप में अभी भी कानूनी तौर पर मान्यता प्राप्त नहीं है?
A. दहेज लेना
B. वैवाहिक बलात्कार
C. पत्नी को मानसिक यातना देना
D. कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आठ दलित महिलाओं द्वारा संचालित एक प्रसिद्ध समाचार पत्र ‘खबर लहरिया’ किस स्थानीय भाषा में प्रकाशित होता है?
A. अवधी
B. बघेली
C. बुंदेली
D. कन्नौजी
संचार माध्यमों के संदर्भ में एक ‘सजग दर्शक’ कौन होता है?
A. जो अपना दृष्टिकोण संचार माध्यमों द्वारा मुख्यतः दर्शाई गई बातों पर बनाता है।
B. जो विभिन्न संचार माध्यमों का सर्वाधिक इस्तेमाल करता हो।
C. जो संचार माध्यमों के दर्शाये हुए विषयों का आनंद भी ले और उन पर प्रश्न भी उठाए।
D. जो किसी एक संचार माध्यम का प्रतिबद्ध दर्शक हो।
वन को भारतीय संविधान की ________ के अंतर्गत शामिल किया गया है
A. राज्य सूची
B. केंद्र सूची
C. समवर्ती सूची
D. पंचायत
कौन सा न्यायालय सर्वोच्च न्यायालय का पूर्ववर्ती है?
A. भारत का संघीय न्यायालय
B. पूर्वी भारत का केन्द्रीय न्यायालय
C. ब्रिटेन का सर्वोच्च न्यायालय
D. बंगाल का सर्वोच्च न्यायालय
इनमें से कौन सा उच्च न्यायालय 1862 में स्थापित तीन उच्च न्यायालयों में से नहीं था?
A. बंबई उच्च न्यायालय
B. इलाहाबाद उच्च न्यायालय
C. कलकत्ता उच्च न्यायालय
D. मद्रास उच्च न्यायालय
‘जूठन’ के लेखक कौन हैं?
A. डॉ.बी.आर. अम्बेडकर
B. ओमप्रकाश वाल्मीकि
C. कबीर
D. प्रेमचंद
सच्चर समिति रिपोर्ट ने भारत के किस समुदाय के हाशियेकरण की स्थिति पर प्रकाश डाला था?
A. मुस्लिम
B. आदिवासी
C. सिख
D. परलैंगिक
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा उपयुक्त विकल्प चुनिये।
कथन (A): रूढ़िबद्ध धारणाएँ हमें किसी व्यक्ति विशेष को उसकी अपनी विशिष्ट गुणों के साथ देखने से रोकती हैं।
कथन (B): रूढ़िबद्ध धारणाएँ बड़ी संख्या में लोगों को एक ही प्रकार के खाँचे में जड़ देती हैं।
A. केवल (A) सही है
B. केवल (B) सही है
C. (A) और (B) दोनों सही हैं तथा (B), (A) की सही व्याख्या है
D. (A) और (B) दोनों सही हैं परन्तु (B), (A) की व्याख्या नहीं है
भारत के अतीत के अध्यापन के लिए भारतीय इतिहास के काल विभाजन पर दो कथनों का विश्लेषण कीजिए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (I): अंग्रेज़ इतिहासकारों ने भारत के इतिहास को तीन युगों हिन्दू, मुस्लिम और ब्रिटिश में बाँटा था।
कथन (II): यह काल विभाजन इस विचार पर आधारित था कि शासकों का धर्म ही एकमात्र महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक परिवर्तन होता है।
A. केवल कथन (I) सही है।
B. केवल कथन (II) सही है।
C. दोनों कथन सही हैं और कथन (II), (I) की सही व्याख्या है।
D. दोनों कथन सही हैं परन्तु कथन (II), (I) की सही व्याख्या नहीं है।
‘सामाजिक विज्ञान’ में सम्मिलित है:
A. इतिहास, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान एवं अर्थ-शास्त्र
B. इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, मानवशास्त्र एवं बिजनेस स्टडीज
C. भूगोल, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, कानून एवं सांख्यकी
D. समाजशास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र एवं सूचना विज्ञान
अपने गाँव में ऊर्जा के नवीकरणीय व अनवीकरणीय साधनों को वर्गीकृत करवाने हेतु एक शिक्षक निम्न में से क्या प्रयोग में ला सकता है?
A. वृत्तारेख (पाई चार्ट)
B. गाँव का मानचित्र
C. समय रेखा
D. तापीय ऊर्जा संयंत्र के चित्र
अन्य खोज से उपजी एक खोज द्वारा निर्धारित मार्ग का अनुसरण करने वाले अन्वेषण को कहते हैं:
A. रूचि-उन्मुख अन्वेषण
B. बंद अन्वेषण
C. समस्या-उन्मुख अन्वेषण
D. खुला अन्वेषण
निम्नलिखित में प्रत्यक्ष अध्यापन की रणनीति है/हैं:
(A) शिक्षक प्रस्तुतीकरण
(B) कक्षा निरूपण
(C) कक्षा परिचर्चा
(D) अन्वेषण
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (C)
B. (A), (D) और (B)
C. (A) और (B)
D. (A), (B) और (C)
आपकी दैनिक सामाजिक विज्ञान कक्षा की ‘पाठ योजना’ के लिए निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
A. प्रभावशाली दिखने के लिए किसी भी विषय पर पाठ योजना को लंबा एवं विशिष्ट शब्दावली वाला होना चाहिए।
B. पाठ योजना को कक्षा में शिक्षक को अपना प्रभुत्व थोपने की स्वतंत्रता देनी चाहिए।
C. पाठ योजना को सुनम्य और कक्षा के लिए निर्धारित अवधि की तुलना में थोड़ा छोटा होना चाहिए।
D. सामाजिक विज्ञान में पाठ योजना नियंत्रित होनी चाहिए ताकि विवादस्पद विषयों पर परिचर्चाओं से बचा जा सके।
निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए।
लिखित सामग्रियों (टेक्स्ट) का विविध तरीके से पाठ किया और अर्थ निकाला जा सकता है।
उपरोक्त कथन उपलक्षित करता है कि:
A. कक्षा में समान समझ पर पहुँचने के सभी प्रयास व्यर्थ हैं।
B. एक शिक्षक की भूमिका में पाठ्यपुस्तक की अति उपयुक्त व्याख्या देना सम्मिलित है।
C. शिक्षकों का अध्यापन के समय पाठ्य सामग्री का पुनः चयन, पुन: परिभाषित करना एवं पुन: अर्थ निकालना आवश्यक है।
D. पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान को ‘दिया गया है’ के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए, जहाँ व्याख्या हेतु बहुत कम अवसर हों।
निम्नलिखित में से कौन सा नियम एवं कानूनों के सामाजिक अधिगम को बढ़ावा देगा?
A. कक्षा में ऊँचे स्वर में पाठ्यपुस्तकें पढ़ना
B. निबंध लिखना
C. वाग्मिता में भाग लेना
D. सामूहिक परिचर्चा
निम्न में से कौन सा विकल्प दर्शाता है कि छात्रों ने विविधता विषय पर आलोचनात्मक चिंतन विकसित कर लिया है?
A. राष्ट्रीय चिन्हों के प्रति सम्मान दर्शाना।
B. विभिन्न राज्यों में पहने जाने वाले वस्त्रों के बारे में जानकारी होने का प्रदर्शन करना।
C. भारत में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं के प्रति जागरुकता दर्शाना।
D. विविधता और असमानता के बीच अन्तर कर पाना।
अति उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों में ‘कार्टूनों’
A. की कोई भूमिका नहीं है और वे विवाद पैदा करते हैं।
B. वे कक्षा को आनंददायक बनाते हैं क्योंकि सामाजिक विज्ञान विषय बहुत ही नीरस है।
C. अधिगमकर्ताओं को कक्षा में पाठ्यपुस्तकों की ओर आकर्षित करते हैं।
D. एक बड़े समाज के मूलभूत मुद्दों को उठाते हैं जिन्हें अधिगमकर्ता अपने आस-पास की चीजों से जोड़ कर देख पाता है।
सामाजिक विज्ञान के शिक्षाशास्त्र में अन्वेषण रणनीति की मौलिक उपयोगिता है:
A. शिक्षार्थियों की नौकरी की क्षमता, कौशल और वेतन पैकेज को बढ़ाने के लिए।
B. यदि आवश्यक हो छात्र अपनी पसंदीदा विषय को चुन सकें।
C. छात्रों को मानसिक-स्वास्थ्य-संबंधी मुद्दों से जूझने के लिए तैयार करना।
D. छात्रों में वैज्ञानिक पद्धति और रूचियों को विकसित करने के लिए।
कक्षा में जब शिक्षक बहुत प्रकार की चट्टानें दिखाती हैं तो उनमें से दिखाई गई चट्टान को विद्यार्थी आग्नेय चट्टान के रूप में पहचान लेता है। वह बच्चा:
A. प्रक्रियात्मक ज्ञान का प्रयोग कर रहा है
B. आलोचनात्मक साक्ष्यों का प्रदर्शन कर रहा है
C. श्रेणीयत एवं वर्गीकरण कर रहा है
D. स्थानीय दशाओं में अनुप्रयोग कर रहा है।
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
इतिहास में तिथियों और उन्हें याद करने के डर को दूर करने के लिए एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक को कोशिश करनी चाहिए :
(A) विद्यार्थियों को कुछ महत्वपूर्ण तिथियाँ याद करने के लिए समझाना चाहिए ताकि वे परीक्षा में पास हो सकें।
(B) संस्कृतियों एवं समाजों में आए परिवर्तन को दर्शाने के लिए विभिन्न समयों के लोगों की कहानियों व विचारों पर जोर देना।
(C) कक्षा में नोटिस बोर्ड पर समयरेखा (टाईमलाईन्स) दर्शाना।
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. (A), (B) और (C)
‘उपनिवेशिक भारत में शिक्षा-पद्धतियों’ की चर्चा हेतु किस स्रोत को प्राथमिक स्रोत मानेगें?
A. रविन्द्रनाथ की घरे बाहरे
B. जेम्स मिल का ब्रिटिश भारत का इतिहास
C. ज्योतिराव फुले की गुलामगिरी
D. ताराबाई शिन्दे की स्त्रीपुरुषतुलना
एक अध्यापक कक्षा के विद्यार्थियों को छोटे-2 समूहों में बाँट देता है और हर समूह के लिए कार्य निर्धारित करता है। जबतक कि विद्यार्थी अपने कार्य को कर रहे है अध्यापक:
A. श्यामपट्ट कार्य करेगा।
B. मूल्यांकन के लिए प्रश्न तैयार करेगा।
C. अगले शिक्षण बिन्दु को तैयार करेगा।
D. एक समूह से दूसरे समूह में जाकर विद्यार्थियों के संदेह को दूर करेगा।
सामाजिक विज्ञान आकलन में दिया गया कार्य रचनात्मक कहलायेगा यदि वह:
(A) सहयोग-आधारित है।
(B) परिचर्चा आधारित है।
(C) प्रतिक्रियात्मक (रिफ्लेक्टिव) है।
(D) हर सप्ताह किया जाए।
नीचे दिए विकल्पों से उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A), (B) तथा (C)
B. (A), (C) तथा (D)
C. (B), (C) तथा (D)
D. (A), (B) तथा (D)
विद्यार्थियों की दिशा संबंधी जानकारी के आकलन में निम्न में से कौन से संसाधन प्रासंगिक हैं?
(A) ग्लोब
(B) ग्राफ
(C) टाईमलाईन
(D) मानचित्र
A. (A), (B) तथा (C)
B. (A) तथा (B)
C. (A), (C) तथा (D)
D. (A) तथा (D)
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन कीजिए:
कथन (I):
रिफ्लेक्टिव चिंतन एवं अन्वेषण, समस्याओं एवं प्रश्नों में विद्यार्थियों के सक्रिय भागीदारी के विचार पर आधारित है।
कथन (II):
अन्वेषण ऐसे प्रश्नों के साथ संबंध रखता है जिनका उत्तर आँकड़ों मात्र से नहीं दिया जा सकता जबकि रिफ्लेक्टिव चिंतन पूर्वानुमान लगाता है कि पर्याप्त आँकड़े समस्या सुलझाने में विद्यार्थियों की सहायता करेगें।
A. कथन (I) गलत है परन्तु कथन (II) सही है।
B. कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
C. कथन (I) सही है परन्तु कथन (II) गलत है।
D. कथन (I) और कथन (II) दोनों गलत हैं।
सामाजिक विज्ञान की कक्षा में रचनात्मक आंकलन का उद्देश्य है :
(A) प्रत्येक विद्यार्थी की आवश्यकताओं एवं अधिगम की शैली का पता करना।
(B) यह सुनिश्चित करना कि विद्यार्थी मूलपाठ सीख गए हैं।
(C) शिक्षण-अधिगम संसाधनों को सुधारना।
(D) स्व-आंकलन की प्रक्रिया में अधिगमकर्ता को सम्मिलित करना।
A. (A) और (D)
B. (A), (B) और (C)
C. (A) और (B)
D. (A), (C) और (D)
सामाजिक विज्ञान की कक्षा में आंकलन के निम्नलिखित स्तरों को बढ़ते क्रम में लगाएँ:
(A) सूचना अभिलेखन
(B) सुधार के लिए सूचना का उपयोग
(C) अध्यापन एवं अधिगम के प्रभाव की सीमा के बारे में सूचना संग्रहित करना
(D) एकत्रित सूचना का विश्लेषण करना एवं रिपोर्ट बनाना
A. (C), (A), (D) और (B)
B. (A), (D), (B) और (C)
C. (D), (B), (C) और (A)
D. (B), (C), (A) और (D)