CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part99

स्नेहा का कद बहुत तेजी से बढ़ रही है और अब उसका हाथ उसकी लंबी अलमारी के हैंडल तक आसानी से पहुँच सकता है जिससे वह बहुत आसानी से अलमारी खोल सकती है। स्नेहा के कद में बदलाव को ________ कहा जाता है। 
A. पाड़
B. वृद्धि
C. सीखना
D. अनुकूलन

प्रत्येक बच्चे के विकास की दर:
A. गर्भधारण के समय निर्धारित हो जाती है और पर्यावरण इसमें ज्यादा भूमिका नहीं निभाता है।
B. आनुवंशिकता और पर्यावरण की अंतःक्रिया के माध्यम से गतिशील तरीके से उभरती है।
C. का विकासात्मक आधार को देखकर सटीक पूर्वानुमान लगाया जा सकता है।
D. की भविष्यवाणी बिल्कुल नहीं की जा सकती क्योंकि यह यादृच्छिक तरीके से होता है।

माध्यमिक स्कूल में, बच्चों के सामाजीकरण में परिवार की भूमिका:
A. अनावश्यक हो जाती है।
B. प्रारम्भिक बाल्यावस्था की तुलना में कम हो जाती है।
C. प्रारम्भिक बाल्यावस्था की तुलना में बढ़ जाती है।
D. प्रारम्भिक बाल्यावस्था के जितनी ही रहती है।

कथन (A): जीन पियाजे के सिद्धांत की एक प्रमुख आलोचना उनके द्वारा दिया गया विचार है कि बच्चे सक्रिय प्राणी हैं।

तर्क (R): बच्चे सूचना को निष्क्रिय रूप से ग्रहण करके सीखते हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्यख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

पियाजे के अनुसार इनमें से कौन सा कारक संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
A. गतिविधि
B. अनुकूलन
C. भाषा
D. पुनर्बलन

निम्न में से कौन से युग्म का मिलान सही है?
A. संवेदी चालक अवस्था-मूर्त समस्याओं पर तर्क
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था-प्रतिवर्ती सोच तथा विकेंद्रीकरण
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था-वस्तु स्थायित्व तथा जीववादी सोच
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था-अमूर्त सोच

एक बच्चा तर्क देता है कि यदि कानून लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर रहे हैं तो उन्हें आपसी सहमति और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से बदला जा सकता है। यह बच्चा कोलबर्ग के नैतिक विकास की कौनसी अवस्था में आता है?
A. उत्तर-पारंपरिक नैतिकता
B. पूर्व-पारंपरिक नैतिकता
C. विषम नैतिकता
D. स्वायत्त नैतिकता

लेव वायगोत्स्की के अनुसार अर्थपूर्ण सीखने के लिए शिक्षिकों को बच्चों-
A. को पाड़ प्रदान करना चाहिए।
B. का अनुकुलन सुनिश्चित करना चाहिए।
C. को ईनाम देने चाहिए।
D. को सज़ा देनी चाहिए।

प्रगतिशील कक्षा की विशेषता है कि:
A. शिक्षार्थी निष्क्रिय रूप से ज्ञान प्राप्त करता है।
B. शिक्षार्थी ज्ञान का निर्माण करता है।
C. शिक्षार्थी रटकर स्मृति के माध्यम से ज्ञान को ग्रहण करता है।
D. शिक्षार्थी अधिकतर अनुकरण करके सीखता है।

कथन (A): शिक्षकों को बच्चों की बुद्धिलब्धि (IQ) मापने के लिए बुद्धिलब्धि के मानकीकृत परीक्षणों का इस्तेमाल करना चाहिए।

तर्क (R): बुद्धिलब्धि को मापने वाली मानकीकृत परिक्षाएँ बुद्धि की सटीकता से भविष्यवाणी कर सकती हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

जिन व्यक्तियों में लय, ताल, स्वर, माधुर्य के प्रति संवेदनशीलता होती है उनमें कौनसी बुद्धि अधिक मात्रा में होती है?
A. संगीतमय बुद्धि
B. शारीरिक-गति संवेदनात्मक बुद्धि
C. अंतर्वेयक्तिक बुद्धि
D. भाषाई बुद्धि

सामाजिक-रचनात्मक परिप्रेक्ष्य के अनुसार, भाषा:
A. सामाजिक पारस्पारिक क्रियाओं के अवसर प्रदान करके अधिगम को सुसाध्य बनाती है।
B. चिंतन पर रोक लगाकर अधिगम प्रक्रिया में एक बाधक बनती है।
C. अधिगम की प्रक्रिया में निरर्थक है।
D. अधिगम की प्रक्रियाओं का अवरोध करती है।

समाज की संस्कृति पुरूषों और महिलाओं की भूमिका निर्धारित करती है। इसका तात्पर्य है कि:
A. जेंडर एक जैविक संरचना है।
B. जेंडर एक सामाजिक रचना है।
C. जेंडर आनुवांशिक कारकों से तय होता है।
D. जेंडर न तो जैविक है और न ही सामाजिक।

आकलन:
A. सीखने को सुनिश्चित करने के लिए तनाव और चिंता उत्पन्न करने चाहिए।
B. से शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलनी चाहिए।
C. बच्चों के नामीकरण और उन्हें वर्गीकृत करने के लिए एक अच्छी रणनीति है।
D. को बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना चाहिए।

सतत और व्यापक मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को चाहिए कि वे:
A. योगात्मक मूल्यांकन का प्रयोग करें।
B. रचनात्मक मूल्यांकन का प्रयोग करें।
C. केवल शैक्षिक पहलुओं पर ध्यान दें।
D. केवल पेपर-पेंसिल वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षण के उपयोग पर ध्यान दें।

समावेशन के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है?
A. यह समावेशन व अपवर्जन को परस्पर जुड़ी प्रक्रियाओं के रूप में देखता है।
B. समावेशन केवल एक खास वर्ग के व्यक्ति जो दिव्यांग हैं उनकी जरूरतों के अनुरूप पाठ्यचर्या के अनुकुलन पर केन्द्रित है।
C. समावेशन से सभी विद्यार्थियों को लाभ मिलता है।
D. इस प्रक्रिया में स्कूल सभी विद्यार्थियों को विशिष्ट व्यक्तिगत रूप में देखते है।

कथन (A): विविध विद्यार्थियों की कक्षा में शिक्षकों को यथोचित स्वायत्तता देनी चाहिए और पाठ्यचर्या और आकलन प्रणाली को लचीला बनाना चाहिए।

तर्क (R): बच्चे बेहतर सीखते हैं जब वह प्रभुत्व लेते हैं और उनके सीखने की जरूरतों का समायोजन होता है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण सहायकी तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए विद्यार्थियों को गतिशीलता में मदद करेगा?
A. छड़ी
B. ब्रेल प्रणाली
C. श्रवण में मदद करने का उपकरण
D. आवर्धक लेंस

निम्न में से कौन सी प्रणाली विद्यार्थी जिन्हें दृष्टिबाधिता है, के लिए प्रभावी नहीं है?
A. कक्षा में कम प्रतिबंधात्मक वातावरण सुनिश्चित करना।
B. कक्षा में गैर जरूरी बाधाओं को हटाना।
C. संरचनाओं को विविध तरीकों से प्रस्तुत करना।
D. विद्यार्थियों के पृथक्कीकरण को ध्यान में रखकर उन्हें हरदम अलग बिठाना।

रचनात्मकता क्या है?
A. कुछ ऐसा बनाने या खोजने की क्षमता जो मौलिक हो
B. बिना बोर हुए किसी कार्य को बार-बार करने की क्षमता
C. अंकों के अनुक्रमों को याद रखने की क्षमता
D. अभिसारी सोच करने की क्षमता

कथन (A): शिक्षकों को बच्चों को चर्चा व संवाद करने के बहुत से मौके देने चाहिए।

तर्क (R): अर्थपूर्ण अधिगम की प्रक्रिया में दूसरों से अंतःक्रिया करना शामिल है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

शिक्षार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण में क्या शामिल है?
A. वे विधियाँ जहाँ सीखने में शिक्षार्थियों की स्वयं की पहल और प्रयास शामिल होते हैं।
B. शिक्षार्थियों के लिए शिक्षकों द्वारा निष्कर्ष निकालना। 
C. पारंपरिक व्याख्याए विधियाँ। 
D. वे तरीके जिनमें पाठ्यपुस्तक सीखने का केंद्र होती है।

शिक्षकों को इस विश्वास को बढ़ावा देना चाहिए कि अधिगम-
A. एक सक्रिय प्रक्रिया है जिसका एक सामाजिक संदर्भ होता है।
B. एक सक्रिय प्रक्रिया है परन्तु उसका सामाजिक संदर्भ नहीं होता।
C. एक निष्क्रिय प्रक्रिया है जिसका एक सामाजिक संदर्भ होता है।
D. एक निष्क्रिय प्रक्रिया है परन्तु उसका सामाजिक संदर्भ नहीं होता।

बच्चों को नई अवधारणाओं से परिचित करवाने का क्या क्रम होना चाहिए?
A. अज्ञात से ज्ञात
B. उच्च क्रम से निम्न क्रम
C. अमूर्त से मूर्त
D. सरल से जटिल

समकालीन शिक्षा की नीतियां जैसे नई शिक्षा नीति 2020 का प्रस्ताव है कि अधिगम _________ होना चाहिए।
A. स्मरण आधारित
B. पाठ्यपुस्तक केंद्रित
C. अनुभवात्मक
D. परीक्षा उन्मुख

निम्नलिखित में से कौन-सी एक प्रभावी समस्या-समाधान रणनीति है?

(i) अनुरूपी सोच

(ii) प्रकार्यात्मक स्थिरता

(iii) अभिसारी सोच

(iv) कलन विधि

A. (i), (iii)
B. (i), (iv)
C. (i), (ii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

कक्षा में मौलिक रूप से खोज एवं चिंतन को बढ़ावा देना:
A. बच्चों को प्रभावी समस्या-समाधानकर्ता बनने के लिए प्रेरित करता है।
B. सामाजिक-रचनात्मक कक्षाओं के निर्माण में अवरोध पैदा करता है।
C. अर्थपूर्ण अधिगम पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
D. समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देने से ध्यान हटाता है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 21 Shift2 part2

महारत-उन्मुख शिक्षार्थियों की क्या विशेषता है?
A. विफलता का कम डर और क्षमता का वार्धिक दृष्टिकोण
B. विफलता का कम डर और क्षमता का स्थिर दृष्टिकोण
C. विफलता का उच्च भय और क्षमता का वार्धिक दृष्टिकोण
D. विफलता का उच्च भय और क्षमता का स्थिर दृष्टिकोण

शिक्षक बच्चों को आंतरिक रूप से अभिप्रेरित शिक्षार्थी बनने के लिए कैसे प्रोत्साहित कर सकते हैं?
A. पुरस्कार देकर
B. सजा देकर
C. निष्क्रिय अनुकरण को प्रोत्साहित करके
D. आनंददायक सीखने का माहौल बनाकर

शिक्षकों को छात्रों को अपने विश्वास से अवगत कराना चाहिए कि क्षमता:
A. अनियंत्रित है।
B. निश्चित है।
C. वृद्धिशील है।
D. पूरी तरह से बाहरी कारकों पर निर्भर है।

निम्नलिखित में से किस स्थल पर प्राचीनतम गाँवों के प्रमाण मिले हैं?
A. हल्लूर
B. चिरौद
C. मेहरगढ़
D. बुर्जहोम

निम्नलिखित स्तंभों का मिलान कीजिए और उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए:

  स्तंभ- A   स्तंभ– B
(a) नाईजल वोर्डन (i) द इकॉनॉमी ऑफ़ सब्सिस्टेंस एग्रीकल्चर
(b) के. एस. सिंह (ii) साँग्स ऑफ दि मैकल
(c) कोहेन, क्लार्क एवं हासवेल (iii) द चेनस देट बाइंड अस:ए हिस्ट्री ऑफ सलेवरी एट द केप
(d) वेरियर ऐल्विन एवं शामरॉव हिवाले (iv) बिरसा मुंडा एडं हिज मूवमेंट

A. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iv), (d) – (iii)
B. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iii), (d) – (iv)
C. (a) – (iv), (b) – (i), (c) – (ii), (d) – (iii)
D. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)

निम्नलिखित में से किस अमरीकी भूवैज्ञानिक ने लौह अयस्क भंडारों की खोजबीन में छत्तीसगढ़ की यात्रा की?
A. माइकल फैराड़े
B. चार्ल्स वेल्ड
C. नैथेनियल हॉलहेड
D. रिचर्ड वेस्टमाकोट

निम्नलिखित में से कौन ‘हश्त-बिहिश्त’ की सही व्याख्या है?
A. एक केंद्रीय कक्ष, सात कमरों से घिरा हुआ
B. एक केंद्रीय कक्ष, छः कमरों से घिरा हुआ
C. एक केंद्रीय कक्ष, दस कमरों से घिरा हुआ
D. एक केंद्रीय कक्ष, आठ कमरों से घिरा हुआ

निम्नलिखित में से कौन कालानुक्रम में व्यवस्थित देशों की सही सूची है, जहाँ भारत से बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ था?
A. कोरिया, जापान, कंबोडिया
B. वियतनाम, चीन, जापान
C. चीन, कोरिया, जापान
D. चीन, जापान, कोरिया

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): हेनरी थॉमस कोलब्रुक और नथानिएल हालहेड प्राचीन भारतीय ग्रंथों की खोज में व्यस्त थे।

कारण (R): वे प्राच्यवादी थे।

A. दोनों (A) तथा (R) सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. दोनों (A) तथा (R) सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है।

चोल साम्राज्य की भूमियों के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान कीजिए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

  A   B
(a)  पल्लीछंदम  (i) जैन संस्थानों को दान दी गई भूमि
(b) शलभोग (ii) गैर-ब्राह्मण किसान स्वामी की भूमि
(c) देवदान (iii) किसी विद्यालय के रखरखाव के लिए भूमि
(d) वेल्लनवगाई (iv) मंदिर को उपहार में दी गई भूमि

A. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)
B. (a) – (i), (b) – (iii), (c) – (iv), (d) – (ii)
C. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (ii)
D. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iv), (d) – (iii)

मध्य भारत में, ‘बेवर’ से क्या तात्पर्य है?
A. एक खेत जिसे कुछ समय के लिए बिना कृषि के छोड़ दिया जाता था।
B. झूम कृषि के लिए प्रयुक्त होने वाला शब्द
C. भूमि की माप की एक इकाई
D. धातु को गलाने के दौरान बचा हुआ अपशिष्ट

निम्नलिखित में से किस सुधारक ने मद्रास प्रेजीडेंसी में विधवा विवाह के समर्थन में एक संगठन बनाया था?
A. ईश्वरचंद्र विद्यासागर
B. स्वामी दयानंद सरस्वती
C. वीरेशलिंगम पंतुलु
D. राममोहन रॉय

“ओरु जति, ओरु माथम, ओरु दैवम, मानुष्यानु (मानव जाति के लिए  एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर)” कथन किसके द्वारा दिया गया?
A. श्री अरविंदो
B. श्री नारायण गुरु
C. स्वामी दयानंद सरस्वती
D. ईश्वर चंद्र विद्यासागर

निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़े तथा सही विकल्प का चयन कीजिए। 

अभिकथन (A): भक्ति संतों की रचनाएँ अत्यधिक लोकप्रिय हुई।

कारण (R): इन संतों की अधिकांश रचनाएँ क्षेत्रीय भाषाओं में रची गई थी और उन्हें आसानी से गाया जा सकता था।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं हैं।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

निम्नलिखित में से कौन उन पहले चित्रकारों में से एक थे, जिन्होंने आधुनिक और राष्ट्रीय कला शैली विकसित करने में योगदान दिया?
A. अबनिंद्रनाथ टैगोर
B. राजा रवि वर्मा
C. नंदलाल बोस
D. मोहन दास

निम्नलिखित कॉलमों का मिलान कीजिए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

  स्तंभ– A   स्तंभ– B
(a) अमृत बाज़ार पत्रिका (i) गोपाल गणेश अगर्कर
(b) इंडियन मिरर (ii) राजा राममोहन राय
(c) मिरात उल अखबार (iii) देवेंद्रनाथ टैगोर
(d) सुधारक (iv) शिशिर कुमार घोष और मोतीलाल घोष

A. (a) – (ii), (b) – (iv), (c) – (iii), (d) – (i)
B. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)
C. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)
D. (a) – (i), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (iv)

भारत की स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए।

(A) बांडुंग में गुटनिरपेक्ष देशों का पहला सम्मेलन

(B) भाषाई आधार पर आंध्र राज्य का गठन

(C) योजना आयोग की स्थापना

(D) पहला आम चुनाव

A. (C), (D), (A), (B)
B. (C), (D), (B), (A)
C. (D), (C), (B), (A)
D. (D), (B), (C), (A)

कथन (A) और (B) निम्नलिखित में से किस महाद्वीप की विशेषताएँ है?

(A) यह महाद्वीप चारों तरफ से समुद्रों और महासागरों से घिरा है।

(B) कर्क, विषुवत और मकर तीनों रेखाएँ जिससे होकर गुजरती हैं।

A. एशिया
B. ऑस्ट्रेलिया
C. दक्षिण अमेरिका
D. अफ्रीका

भारत में केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों के खुलने का समय पूर्वाह्न 900 (भारतीय मानक समय) है। भोपाल के समीप 77°15′ पू. देशांतर पर और गंगटोक के समीप 88°30′ पू. देशांतर पर स्थित केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों के खुलने का स्थानीय समय क्या होगा?
A. 0836 पूर्वाह्न और 0921 पूर्वाह्न क्रमश:
B. 0921 पूर्वाह्न और 0836 पूर्वाह्न क्रमश:
C. 0839 पूर्वाह्न और 0924 पूर्वाह्न क्रमश:
D. 0924 पूर्वाह्न और 0839 पूर्वाह्न क्रमश:

जब हम भारतीय शहर से कनाडा के एक बड़े शहर सस्कैचवान (97°30′ पश्चिम) की यात्रा करेंगे तब हम कितने घंटे अर्जित करेंगे या गवाएँगे (यदि शहर तक पहुँचने के लिए लगने वाले आवश्यक समय को हम नजरंदाज कर दे)?
A. एक दिन अर्जित करेंगे – 24 घंटे
B. आधा दिन अर्जित करेंगे -12 घंटे
C. एक दिन गवाएँगे – 24 घंटे
D. आधा दिन गवाएँगे – 12 घंटे

निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A): मकर रेखा और दक्षिण ध्रुव वृत्त के बीच वाले क्षेत्र का तापमान मध्यम रहता है।

कारण (R): मकर रेखा के बाद किसी भी अक्षांश पर दोपहर का सूर्य कभी सिर के ऊपर नहीं होता है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है परन्तु (R) सही है।

भूकंप के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) को पढ़ें तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

कथन (A): अधिकेंद्र के निकटतम भाग में सर्वाधिक हानि होती है।

कारण (R): अधिकेंद्र से दूरी बढ़ने के साथ भूकंप की तीव्रता धीरे-धीरे कम होती जाती है। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है। 
D. दोनों (A) तथा (R) गलत है। 

सूची-I का सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन कीजिए।

  सूची – I (घास स्थल)   सूची – II (अवस्थिति ) 
(a) कंपोस  (i) ऑस्ट्रेलिया 
(b) पैंपास  (ii) वेनेजुएला 
(c) डाउन (iii) अर्जेन्टीना 
(d) लानोस  (iv) ब्राज़ील

A. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (i), (d) –  (ii)
B. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (iv), (d) – (i)
C. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iii), (d) – (iv)
D. (a) – (i), (b) – (iv), (c) – (ii), (d) – (iii)

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part36

ट्रांस-साईबेरियन रेलवे तंत्र किन दो स्थानों को जोड़ता है?
A. मास्को और क्लादिवोस्टक
B. सेंट पीटर्सबर्ग और व्लादिवोस्तोक
C. मास्को और सोवेत्सकाया
D. सेंट पीटर्सबर्ग और सोवेत्सकाया

जल संसाधन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

(A) पृथ्वी पर जल बढ़ाया जा सकता है पर घटाया नहीं जा सकता है।

(B) अलवण जल का केवल 2.7 प्रतिशत जल मानव उपयोग के लिए उपयुक्त और उपलब्ध है।

(C) लगभग 3.5 अरब वर्ष पहले जीवन, आदि महासागरों में ही प्रारंभ हुआ था।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/ हैं।

A. केवल (A)
B. केवल (C)
C. केवल (A) और (B)
D. केवल (B) और (C)

हवाई जहाज़ उड़ाने के लिए समतापमंडल को क्या आदर्श बनाता है?

(A) बादलों से मुक्त होना

(B) मौसम संबंधी घटनाओं से मुक्त होना

(C) विभिन्न प्रकार की गैसों से मुक्त होना

A. केवल (A)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (B) और (C)
D. केवल (A) और (C)

निम्नलिखित कथनों में से उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के बारे में कौन से कथन सही हैं?

(A) ये वन भूमध्य रेखा एवं उष्णकटिबंध के पास पाए जाते हैं।

(B) ये क्षेत्र गर्म होते हैं एवं पूरे वर्ष यहाँ अत्याधिक वर्षा होती है।

(C) यहाँ अल्प शुष्क मौसम होता है

(D) ये थोड़े समय के लिए अपनी पत्तियाँ झाड़ते हैं

A. केवल (A)
B. केवल (B) और (D)
C. केवल (A) और (B)
D. केवल (C) और (D)

निम्नलिखित में से कौन से कारणों से लोग ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों की ओर जाते हैं?

(A) रोजगार की तलाश में

(B) शिक्षा की तलाश में

(C) बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की तलाश में

(D) बेहतर आवास की तलाश में

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (A) तथा (B) सही हैं।
C. केवल (B) तथा (C) सही हैं।
D. (A), (B) तथा (C) सही हैं।

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) को पढिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

कथन (A): औद्योगीकरण अक्सर नगरों एवं शहरों के विकास एवं वृद्धि को बढ़ावा देता है।

कारण (R): उद्योग उस स्थान पर स्थित होते हैं जहाँ औद्योगिक क्षेत्र को प्रभावित करने वाले कुछ या सभी घटक सरलता से उपलब्ध होते हैं।

A. (A) और (R) दोनों कथन सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है।
B. (A) और (R) दोनों कथन सही हैं लेकिन (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों कथन गलत हैं।

मल्च बनाने में पौधों के बीच अनावरित भूमि जैव पदार्थ जैसे प्रवाल से ढक दी जाती है ताकि:
A. इससे मृदा की आर्द्रता रोकने में मदद मिलती है।
B. इससे भूमि अपरदन को कम करने में मदद मिलती है।
C. इससे किसानों को खेतों में चलना आसान होता है।
D. इससे खर-पतवार की वृद्धि को रोकने में मदद मिलती है।

‘भारत में काफी सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता हैं। निम्नलिखित में से उन कथनों को पहचानिए जो विविधता दर्शाते है:

(A) रोज़ चर्च जाने के लिए मेखला पहनना पसंद करती है।

(B) राजू का परिवार कई पीढ़ियों से सफाई का काम ही कर रहा है।

(C) अहमद ईद पर अपनी दादी से मिलने जाता है।

(D) रवि अपनी बहनों से मिलने और उनके साथ समय बिताने तीज के समय अपने गृहनगर जाता है। 

A. (A), (B) ​और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B), (C) और (D)

खबर लहरिया, एक पाक्षिक समाचारपत्र, किसका उदाहरण है?
A. राज्य संचार माध्यम 
B. स्थानीय संचार माध्यम 
C. राष्ट्रीय संचार माध्यम 
D. अन्तर्राष्ट्रीय संचार माध्यम 

एक समाचार पत्र में संतुलित रिपोर्ट के लिए किन तत्वों की आवश्यकताएँ होती हैं?

सही विकल्प का चयन कीजिए :

(A) कहानी के सभी पक्षों का वर्णन

(B) निष्पक्षता

(C) सत्ताधारी दल का पक्ष लेने वाला

(D) राजनीतिक प्रभाव से मुक्त

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (B) और (D)
D. (A), (B), (C) और (D)

संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनाया गया धर्मनिरपेक्षता का मॉडल भारत में अपनाए गए धर्मनिरपेक्षता के मॉडल से किस प्रकार भिन्न है?
A. धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप के स्तर
B. धार्मिक संस्थाओं को दी गई स्वायत्तता
C. धार्मिक संस्थाओं की मान्यता
D. अल्पसंख्यकों को दिए गए अधिकारों

जन सुविधाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

(A) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत पानी के अधिकार को जीवन के अधिकार का हिस्सा माना गया है।

(B) यह हर व्यक्ति का अधिकार है, चाहे वह अमीर हो या गरीब, उसे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में मुफ्त पानी मिले।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।

भोपाल गैस त्रासदी के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन कीजिए:

(A) 1980 के दशक की शुरुआत तक पर्यावरण को एक ‘मुक्त’ इकाई के रूप में माना जाता था तथा और कोई भी उद्योग बिना किसी प्रतिबंध के हवा और पानी को प्रदूषित कर सकता है

(B) यूनियन कार्बाइड कंपनी ने गैस रिसाव से हुए प्रदूषण से निपटने के लिए अच्छे-खासे पैसे खर्च किए।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. A सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही हैं।

‘सुल्तानाज ड्रीम’ की लेखिका कौन हैं?
A. पंडिता रमाबाई
B. उमा चक्रवर्ती
C. रुकैया सखावत हुसैन
D. इस्मत चुगताई

निम्नलिखित शब्दों का उनके अर्थों के साथ सुमेल कीजिए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

  कॉलम – I (शब्द)   कॉलम – II (अर्थ)
(i) रूढिवादिता (a) जब कोई बलपूर्वक कानून तोड़ता है या खुलेतौर पर निरादर करता है
(ii) भेदभाव (b) एक मान्यता कि विशेष समूहों के लोग के पास कुछ अचर लक्षण होते ही हैं
(iii) उल्लंघन (c) जब लोगों के साथ समानता या सम्मानपूर्वक व्यवहार नहीं किया जाता

A. (i) – (c), (ii) – (a), (iii) – (b)
B. (i) – (c), (ii) – (b), (iii) – (a)
C. (i) – (b), (ii) – (c), (iii) – (a)
D. (i) – (b), (ii) – (a), (iii) – (c)

किस अधिकार के निरस्त होने के मामले में व्यक्ति शिकायतों के ऊपर पुर्नविचार के लिए सर्वोच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल कर सकता है?
A. मौलिक अधिकार
B. कानूनी अधिकार
C. नागरिक अधिकार
D. राजनीतिक अधिकार

भारत के संविधान के तहत निम्नलिखित में से कौन सा मौलिक कर्तव्यों का हिस्सा है?

(A) वैज्ञानिक स्वभाव का विकास करना

(B) बुजुर्गों की देखभाल करना

(C) सभी आम चुनावों में मतदान करना 

(D) अभिभावकों को छोटे बच्चों को विद्यालय भेजना

A. (A), (B) और (C)
B. (A) और (B)
C. (A) और (D)
D. (A), (B) और (D)

संविधान के किस अनुच्छेद में दिया है कि राज्य का यह कर्त्तव्य है कि वह ऐसे नागरिक को एक वकील की सेवाएँ प्रदान करे जो कमजोर सामाजिक-आर्थिक स्थितियों या अन्य प्रकार की अक्षमताओं के कारण अपना वकील रखने में असर्मथ है:
A. अनुच्छेद 22
B. अनुच्छेद 39 A
C. अनुच्छेद 21 A
D. अनुच्छेद 17

भारत के संविधान ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक अधिकारों के अनुदान द्वारा विशिष्ट सांस्कृतिक और धार्मिक समूहों को सांस्कृतिक न्याय सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। यह इसलिए किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन समूहों की संस्कृति _________l
A. को विभिन्न समुदायों से सुरक्षित रखा जा सके
B. पर बहुसंख्यक समुदाय की संस्कृति द्वारा प्रभुत्व ना जमाया जाए
C. बहुसंख्यक समुदायों की संस्कृति के समान हो
D. दूसरों द्वारा विधिवत मान्य हो

कथन (A) और (B) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A): भारत सरकार कई (विभिन्न) उपाय करती है जैसे कि हाशियाई समूहों के लिए समिति का गठन और सर्वेक्षण करवाना।

कथन (B): यह उपाय इसलिए किये जाते है ताकि ये समूह, उन राजनीतिक दलों जो सरकार चला रहे हैं की भूमिका की सरहाना करें और उन्हे मान्यता दें।

सही विकल्प चुनें:

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 7 Shift1 part2

निम्नलिखित में से कौन सा भारत के इतिहास का विभाजन, जेम्स मिल द्वारा किया गया था?
A. प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक
B. हिंदू, मुस्लिम और ब्रिटिश
C. पुरातन, मध्ययुग और आधुनिक युग
D. आरंभिक युग, मध्य युग और आधुनिक युग

सामाजिक विज्ञान के शिक्षण के लिए निम्नलिखित में से किन परिप्रेक्ष्यों को उपयुक्त माना जा सकता है?

(A) अधिगम की प्रक्रिया बच्चों और शिक्षकों दोनों में जाँच और रचनात्मकता की भावना को बढ़ावा देती है।

(B) अवधारणाओं को विविधतापूर्ण समुदायों के सजीव अनुभवों द्वारा स्पष्ट किया जाना चाहिए।

(C) बोधगम्यता के लिए भाषा को सरलीकृत नहीं करना चाहिए।

सही विकल्प चुनिए:

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (A) और (C)
C. केवल (B) और (C)
D. केवल (A)

सामाजिक विज्ञान कक्षाओं में फिल्में प्रदर्शित करना एक प्रभावी शिक्षाशास्त्रीय विधि हो सकती है क्योंकि:
A. यह सामाजिक वास्तविकताओं के बारें में ऐकिक (एकमात्र) संदर्भ को विकसित करने में सहायता करती है। 
B. यह शिक्षण की एकरसता को भंग करती है। 
C. यह उन सामाजिक संदर्भो/वास्तविकताओं को आगे लाने में सहायता करता है जो उपेक्षित और अनसुनी हैं। 
D. यह शिक्षण-अधिगम लिखित विषय-वस्तु के भार को घटाने के लिए है। 

नीचे दिए कथनों को पढ़िए और उपयुक्त विकल्प चुनिए:

(A): सामाजिक विज्ञान के एक शिक्षक को कक्षा में सामाजिक रूप से संवेदनशील मुद्दों की चर्चा के दौरान छात्रों के अंदर उठ रहे विचारों और चिंताओं को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

(B): सामाजिक विज्ञान के एक शिक्षक को कक्षा में संवेदनशील मुद्दों को उठाना ही नहीं चाहिए।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।

निम्न में से ‘जलवायु परिवर्तन’ को आरंभ करने के लिए सबसे अच्छा तरीका कौन सा है?
A. केस या वृत्त अध्ययन
B. पाठ्यपुस्तक
C. प्रश्न-उत्तर
D. कहानी/कथा वाचन

एक सामाजिक विज्ञान अध्यापक के तौर पर आप समस्या समाधान विधि का सामाजिक विज्ञान शिक्षण में क्यों इस्तेमाल करना चाहेंगे?
A. विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करना ताकि वो अपना समय विवेकपूर्ण ढंग से इस्तेमाल कर सकें।
B. ताकि पाठ्यक्रम समय पर पूरा हो सकें।
C. विद्यार्थियों को समस्या का समाधान वैज्ञानिक तरीकों से निकाल पाने में मदद करना।
D. ताकि विद्यार्थियों की सुनने और पढ़ने की क्षमता का विकास हो पाएँ।

रचनावादी कक्षा में एक अध्यापक की _________ भूमिका है।
A. व्याख्यान देने की
B. सिर्फ़ सही जवाब देना
C. सिर्फ़ किताबों से पढ़ाना
D. विद्यार्थियों की जिज्ञासा और रूचि को जगाना

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए:

(A) संकल्पनाओं की समझ (बोध) को प्रोत्साहित करने के लिए यह सुझाव दिया गया है कि शिक्षक को जहाँ भी संभव हो परिभाषाओं के अध्यापन से बचना चाहिए।

(B) संकल्पनात्मक समझ को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षक को विद्यार्थियों को चिंतन के लिए प्रेरित करने वाले प्रश्न पूछने चाहिए।

सामाजिक-विज्ञान की कक्षा के लिए कौन सा/से वैध कथन हैं?

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) और (B) दोनों
D. (A) और (B) दोनों ही नहीं

‘लिंग-बोध (जेंडर) एवं व्यवहार’ के संदर्भ में विद्यार्थियों में रूढ़िबद्ध धारणा को चुनौती देने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा श्रेष्ठ उदाहरण होगा?
A. लड़कियाँ रोती हैं। 
B. लड़के नहीं रोते हैं। 
C. लड़कियाँ जोर से हँसती हैं। 
D. लड़के नटखट होते हैं। 

निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन से प्रश्न विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन के कौशल को बढ़ावा देते हैं?

(A) मौर्य वंश के पतन के कारण क्या थे?

(B) कौन सी सामाजिक बुराईयाँ थीं जिन्होंने अतीत में भारतीय महिलाओं की प्रतिष्ठा को धूमिल किया?

(C) द्वितीय विश्व युद्ध के कारण और परिणाम क्या थे?

(D) किर्थर और सुलेमान वन किस देश में स्थित हैं? इतिहास में वे किस कारण प्रसिद्ध थे?

सही विकल्प चुनिए:

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (B) और (D)
D. (A), (C) और (D)

भूगोल में यात्रा पद्धति अध्यापन के किस सिद्धांत पर आधारित है?
A. प्रेक्षण का सिद्धांत
B. अनुभवनात्मक अधिगम का सिद्धांत
C. संश्लेषण का सिद्धांत
D. सुदृढ़ीकरण का सिद्धांत

निम्नलिखित कथनों (A) और (B) पर विचार कीजिए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

(A) जब सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या सामग्रियाँ स्थानीय विषय-वस्तुओं को समाविष्ट करती हैं, तो वे शिक्षकों के लिए कक्षा में स्थानीय संसाधनों के उपयोग हेतु अवसर प्रदान करती हैं।

(B) भिन्न-भिन्न क्षेत्रों और सामाजिक समूहों से आने वाले लोग सामाजिक विज्ञान से तभी जुड़ पाते हैं जब स्थानीय क्षेत्र से संबंधित विषय-वस्तुओं को जगह मिलती है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।

निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A): सामाजिक विज्ञान की सीमाओं को तोड़ना और उपागमों के अनेकत्व का उपयोग, कथ्यपरक (थीमेटिक) सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या को विकसित करने में सहायता करता है।

कारण (R): कथ्यपरक (थीमेटिक) उपागम विद्यार्थियों की सामाजिक मामलों को बेहतर रूप से समझने में सहायता करते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं, और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में चित्रण और चित्र क्यों महत्त्वपूर्ण हैं?

(A) पुस्तक को आकर्षक और मनोहर दिखाने के लिए।

(B) वे बच्चों को कल्पना करने और उस स्थिति के साथ भी जुड़ने में सहायता करते हैं जिसका उन्होने अनुभव भी न किया हो।

(C) वे स्वतः स्पष्ट हैं अत: शिक्षण भार को कम करते हैं।

(D) वे विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं कि वे आसानी से पाठ्यपुस्तक में दिए सामग्री पर काम कर सकते हैं।

A. केवल (A)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (B), (C) और (D)
D. केवल (A), (C) और (D)

निम्नलिखित में से कौन से कथन समाज-विज्ञान में परियोजना कार्य (प्रोजेक्ट वर्क) करने की श्रेष्ठ व्याख्या करते हैं?

(A) यह शिक्षक को पाठ्यक्रम के कुछ हिस्सों पर केंद्रित करने में मदद करता है क्योंकि छात्र कुछ विषय-वस्तु प्रोजेक्ट के जरिए समाप्त कर सकते हैं।

(B) छात्र स्वतंत्र सोच तथा कार्यप्रणाली विकसित करते हैं।

(C) यह छात्रों की पठन-कौशल को विकसित करता है।

(D) यह छात्रों को अपने तर्क निर्माण करने में स्वतंत्रता देता है।

A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. (A) तथा (D)
D. (B), (C) तथा (D)

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न विद्यार्थियों की संप्रत्ययी अवधारणात्मक समझ का आकलन करते हैं?

(A) संसाधन क्या हैं? स्वामित्व के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण कीजिए।

(B) वित्त कमीशन क्या है? राज्य वित्त कमीशन के मुख्य प्रकार्यों पर चर्चा कीजिए।

(C) वे सामाजिक बुराइयाँ कौन सी थीं जिन्होंने भूतकाल में भारतीय महिलाओं का स्तर गिरा दिया था।

(D) सार्वभौमिकता की प्रकृति एवं प्रभाव की व्याख्या कीजिए।

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

निम्नलिखित में से कौन से सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन के लिए उपयुक्त हो सकते हैं?

(A) कक्षा में औपचारिक और अनौपचारिक अवलोकन करना

(B) अधिगमकर्ता केंद्रित विधियों को अपनाना

(C) बारंबार कलम (पेन) और कागज (पेपर) परीक्षणों का आयोजन करना

(D) परियोजना और जाँच आधारित विधियों में सहायता करना

A. केवल (A)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (A), ((B) और (C)
D. केवल (A), (B) और (D)

आर.टी.ई. एक्ट 2009 के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रमों को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से किसका अनुसरण करना चाहिए?

(A) संवैधानिक मूल्यों पर विचार करना

(B) विद्यार्थियों की समयनिष्ठा

(C) बच्चे का सर्वांगीण विकास

(D) अन्वेषण के अवसर प्रदान करना

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (B), (C) और (D)
D. केवल (A), (C) और (D)

“हमारा पर्यावरण क्यों बदल रहा है?”

यह प्रश्न छात्रों की _________ योग्यता का मापन करता है।

A. साधारणीकरण/सामान्यीकरण
B. परिकल्पना निर्माण
C. निष्कर्ष निकालना
D. तर्क शक्ति

विद्यार्थी पत्राधान (पोर्टफोलियो) का उपयोग मुख्यत: _______ आंकने के लिए होता है।

(A) विद्यार्थी के सालभर के महत्त्वपूर्ण योगदानों को उसके/उसकी अधिगम के भाग की तरह

(B) एक विशेष सत्र में विभिन्न विषयों में विद्यार्थी द्वारा अर्जित अंकों को

(C) संस्थान के अंदर और बाहर पाठ्येतर गतिविधियों में विद्यार्थी की सहभागिता को 

A. केवल (A)
B. (A) और (B) दोनों
C. (A) और (C) दोनों
D. (A), (B) और (C)

Leave a Comment

error: