अभिकथन (A): विद्यालयी पाठ्यक्रम को विद्यार्थियों के सांस्कृतिक ज्ञान को उचित स्थान और मूल्य देना चाहिए।
कारण (R): विद्यार्थियों को उनकी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए समर्थन प्रदान करना, अधिगम प्रक्रिया को सुगम बनाता है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
अधिगम के सामाजिक-संरचनावादी विचार इस बात का समर्थन करते हैं कि :
A. व्याख्यान देने और समझाने से प्रभावी शिक्षण सक्रिय होता है।
B. प्रत्याहार और दोहराव की चिंतन प्रक्रिया से प्रभावी शिक्षण होती है।
C. शिक्षार्थी दूसरों से निष्क्रिय रूप से ज्ञान प्राप्त करते हैं।
D. शिक्षार्थी सक्रिय रूप से ज्ञान का निर्माण करते हैं।
निम्नलिखित में से कौन सा कथन अधिगम के बारे में सही नहीं है?
A. अधिगम सामाजिक क्रिया द्वारा संसाधित होता है।
B. अधिगम एक प्रक्रिया नहीं अपितु एक उत्पाद है।
C. अधिगम शिक्षार्थी के पूर्व ज्ञान पर निर्भर करता है।
D. अधिगम का तात्पर्य पूर्व वैचारिक स्कीम्स के पुनर्गठन से है।
विकास के क्रम में, बच्चे सूक्ष्म पेशीय कौशल से पहले स्थूल पेशीय कौशल विकसित करते हैं। यह दर्शाता है कि विकास ___________ है।
A. रेखीय
B. समीप – दूराभिमुख
C. अराजक
D. शीर्षगामी
विकास के किस पहलू में तर्क, चिंतन और समस्या समाधान की व्याख्या की जाती है?
A. नैतिक विकास
B. गतिक विकास
C. सामाजिक विकास
D. संज्ञानात्मक विकास
रस्सी कूदते समय पैर में रस्सी फँसने के कारण ‘आउट’ होने के बाद अरू कहती है कि उसे रस्सी ने जानबूझकर ‘आउट’ किया है। जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत की किस अवस्था में बच्चे इस प्रकार के तर्क देते हैं ?
A. संवेदी चालक अवस्था
B. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
समीपदूराभिमुख सिद्धांत कहता है कि शैशवावस्था में :
A. भाषा का विकास तेजी से होता है क्योंकि वह विकास के लिए संवेदनशील अवधि है।
B. सूक्ष्म गतिक कौशल के विकास के साथ शारीरिक विकास तेजी से होता है।
C. अंग- हाथों और पैरों की तुलना में तेजी से बढ़ते रहते हैं।
D. विकास सिर से पाँव तक होता है।
अभिकथन (A) : शिक्षार्थी जो पहले से जानते हैं उसके आधार पर अपने ज्ञान का निर्माण करते हैं।
कारण (R) : पैटर्न ढूँढना और पूर्व ज्ञान के साथ जुड़ाव बनाने से शिक्षार्थियों को जानकारी को सार्थक रूप से संसाधित करने में मदद मिलती है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
अभिकथन (A) : बच्चों द्वारा बचपन अलग-अलग संस्कृतियों में अलग-अलग तरह से अनुभव किया जाता है।
कारण (R) : बच्चों का विकास सार्वभौमिक हैं।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
अभिकथन (A) : लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत में बच्चे कार्यों को उनके परिणाम के आधार पर अच्छा या बुरा समझने से, इस समझ पर पहुँचते हैं कि नियम और कानून नम्य हैं और बदले जा सकते हैं।
कारण (R) : लॉरेंस कोहलबर्ग का तर्क है कि नैतिक विकास क्रमिक रूप से चरणों में होता है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
B. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
निम्नलिखित में से कौन सा कथन समावेशी शिक्षा के बारे में सही नहीं है?
A. एक समावेशी कक्षा “भाषा शैली में अंतर को समायोजित करती है और सहयोग को बढ़ावा देती है।“
B. “निश्चित पाठ्यचर्या और मानक मूल्यांकन” के आसपास ही एक समावेशी कक्षा का केंद्र होता है।
C. समावेशी शिक्षण का अर्थ है “ऐसे तरीकों से शिक्षण जो बहिष्कृत न करें।“
D. समावेशी शिक्षण का अर्थ है “उस शिक्षाशास्त्र को अपनाना जो सभी शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं का समर्थन करता है।“
लेव वायगोत्स्की प्रस्तावित करते हैं कि ________ बच्चों में स्व-नियमन के लिए महत्वपूर्ण हैं।
A. अनुकूलन
B. संगठन
C. असंतुलन
D. निजी वाक्
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी क्षमता मूर्त-संक्रियात्मक चिंतन को पूर्व-संक्रियात्मक चिंतन से अलग करती है?
A. परिकल्पित तार्किकता
B. वस्तु स्थायित्व
C. इंद्रियों का समन्वय
D. विकेंद्रण
निम्न में से किस प्रकार के प्रश्न एक विद्यार्थी की जानकारी का आलोचनात्मक मूल्यांकन करने की योग्यता का आकलन करने में सहायता करता है?
A. वे प्रश्न जो पाठ को मान्य करने वाले उदाहरणों के लिए पूछते हैं।
B. वे प्रश्न जो किसी पाठ का सारांश माँगते हैं।
C. वे प्रश्न जो शब्द की सरल परिभाषा के लिए पूछते हैं।
D. वे प्रश्न जो छात्र की व्यक्तिगत राय पूछते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन संज्ञान और संवेगों के बीच के संबंध को उपयुक्त रूप से परिभाषित करता है?
A. संज्ञान संवेगों को प्रभावित करता है लेकिन इसका विपरीत सत्य नहीं है।
B. संवेग संज्ञान को प्रभावित करते हैं लेकिन इसका विपरीत सत्य नहीं है।
C. संज्ञान और संवेग, दोनों स्वतंत्र प्रणालियाँ हैं।
D. संवेग और संज्ञान आपस में एक-दूसरे पर पारस्परिक रूप से निर्भर करते हैं।
प्राथमिक कक्षाओं में भाषा का विकास किस प्रकार संसाधित होता है?
A. जब शिक्षक बच्चों की मातृभाषा की अवहेलना और उपेक्षा करते हैं।
B. जब शिक्षक मूर्त वस्तुओं के स्थान पर संकेतों और प्रतिकों से शुरू करते हैं।
C. जब शिक्षक अमूर्त अवधारणाओं को संदर्भित करने के लिए मूर्त उदाहरणों का उपयोग करते हैं।
D. जब शिक्षक औपचारिक भाषा के प्रयोग पर बल देते हैं और उसे प्रयोग करते हैं।
अभिप्रेरणा के आरोपण सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित में से किससे निरंतर प्रयास और बेहतर प्रदर्शन की संभावना है?
A. असफलता और सफलता दोनों के लिए आंतरिक आरोपण
B. असफलता और सफलता दोनों के लिए बाह्म आरोपण
C. सफलता के लिए आंतरिक आरोपण और असफलता के लिए बाह्म आरोपण
D. सफलता के लिए बाह्म आरोपण और असफलता के लिए आंतरिक आरोपण
वंचित वर्गों से संबंधित छात्रों के समावेशन के लिए:
A. सामाजिक संबद्धता के आधार पर कक्षा में अलगाव करना चाहिए।
B. समान क्षमताओं के आधार पर विद्यार्थियों को समूहों में विभाजित करना चाहिए।
C. विविध परंपराओं के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देना चाहिए।
D. पहचान-आधारित रुढ़ियों को प्रमाणित और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
कक्षा में खेल प्रतियोगिता में भाग लेते समय तनुज अपने मित्र से कहता है कि वह भाला फेंकने में भाग लेगा और रस्सी कूदने में उसकी बहन भाग ले सकती हैं क्योंकि वह एक लड़की है और लड़कियां भाला नहीं फेंक सकती। यह _________ को प्रदर्शित करता है।
A. लैंगिक समता
B. लैंगिक रूढ़िवादिता
C. लैंगिक संबंधता
D. लैंगिक समानता
निम्नलिखित में से डिस्लेक्सिया की एक विशिष्ट विशेषता कौन-सी है?
A. शारीरिक समन्वय में कठिनाई
B. स्थानिक समझ/जानकारी में कठिनाई
C. रचनात्मक समस्या समाधान में कठिनाई
D. ध्वन्यात्मक प्रसंस्करण में कठिनाई
निम्नलिखित में से कौन सा कारक समस्या-समाधान को बढ़ावा देता है?
A. निष्क्रिय अनुसरण
B. प्रतिक्रिया समूह
C. अपसारी चिंतन
D. कार्यात्मक स्थिरता
अपसारी चिंतन __________ जबकि अभिसारी चिंतन __________
A. गणितीय क्षमताओं को बढ़ावा देता है; शाब्दिक क्षमताओं को बढ़ावा देता है।
B. शाब्दिक क्षमताओं को बढ़ावा देता है; गणितीय क्षमताओं को बढ़ावा देता है।
C. कई उत्तरों को प्रोत्साहित करता है; एक सही समाधान पर स्थिर होता है।
D. एक सही समाधान पर स्थिर है; कई उत्तरों को प्रोत्साहित करता है।
निम्नलिखित में से किसे रचनात्मक आकलन नहीं माना जाएगा?
A. एक आकलन कार्य जो मानदंड के एक मानक पैमाने के अनुसार छात्रों की तुलना करने में सहायक होता है।
B. एक आकलन एक छात्र के अधिगम में गलत धारणाओं की पहचान करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
C. छात्रों के पूर्व ज्ञान को निर्धारित करने के लिए एक नई अवधारणा की शुरुआत में दिया गया आकलन है।
D. एक आकलन जो छात्रों और शिक्षकों को अग्रगामी प्रतिपुष्टि प्रदान करने के लिए कक्षा के दौरान दिया जाता है।
निम्नलिखित में से उपयोगी प्रतिपुष्टि की एक विशेषता कौन-सी है?
A. यह केवल परिणामों पर केंद्रित होती है।
B. यह सामयिक और विशिष्ट होती है।
C. यह केवल कार्य के अंत में ही दी जाती है।
D. यह व्यापक और सामान्य होती है।
हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि के सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा सेट बुद्धि और उसके संबंधित विशेषताओं के सही मेल का प्रतिनिधित्व करता है?
A. संगीतमय: प्रदर्शन या रचना कौशल
B. स्थानिक: प्राकृतिक वातावरण की सराहना करने के कौशल
C. अंतःवैयक्तिक: दूसरों को समझने और उनके साथ संबंध स्थापित करने के कौशल
D. तार्किक-गणितीय: नृत्य या क्रीड़ा-संबंधी क्षमताएँ
निम्नलिखित में से कौन आंतरिक अभिप्रेरणा का सही वर्णन करता है?
A. दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा से आने वाली अभिप्रेरणा
B. दंड के भय से आने वाली अभिप्रेरणा
C. बाह्म पुरस्कारों से आने वाली अभिप्रेरणा
D. कार्य के व्यक्तिगत-आनंद से आने वाली अभिप्रेरणा
निम्नलिखित में से कौन सा प्रगतिशील शिक्षा का एक प्रमुख सिद्धांत है?
A. अधिगम प्रामाणिक कार्यों पर आधारित होना चाहिए।
B. पाठ्यचर्या पूर्व निर्धारित और सार्वभौमिक होनी चाहिए।
C. विद्यार्थियों के अधिगम के मापन के लिए मानकीकृत परीक्षण सबसे अच्छा तरीका है।
D. विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से ज्ञान का निष्क्रिय प्राप्तकर्ता होना चाहिए।
बाधिता एक ___________ स्थिति है, जबकि अक्षमता एक ___________ स्थिति है।
A. क्रियात्मक, शारीरिक
B. सामाजिक, मनोवैज्ञानिक
C. जैविक, कार्यात्मक
D. कार्यात्मक, जैविक
निम्न में से कौन से पाड़ अथवा आलंबन के उदाहरण हैं?
(a) बोल कर सोचना
(b) संकेत और ईशारे
(c) प्रश्न
(d) आधा हल किया हुआ उदाहरण
(e) रटकर दोहराव
A. (a), (b), (c), (d)
B. (a), (b), (c), (d), (e)
C. (a), (b)
D. (a), (b), (c)
कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत के अनुसार किस स्तर पर बच्चे आत्म-केंद्रित केन्द्रित होते हैं और किसी कार्य को करने में अपना ही लाभ देखते हैं?
A. दूसरे स्तर के तीसरे चरण में
B. तीसरे स्तर के पाँचवे चरण में
C. पहले स्तर के पहले चरण में
D. पहले स्तर के दूसरे चरण में
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
A. 1 एक भाज्य और अभाज्य संख्या दोनों है।
B. 1 न तो अभाज्य है और न ही भाज्य है।
C. 1 एक अभाज्य संख्या है।
D. 1 एक भाज्य संख्या है।
\(22/3\) समकोणों में डिग्रियों की संख्या कितनी है?
A. 240
B. 330
C. 210
D. 285
_________ सदैव एक सम बहुभुज होता है।
A. पंचभुज
B. वृत्त
C. समद्विबाहु त्रिभुज
D. वर्ग
पार्सल भेजने की दरें नीचे दी गई हैं:
पार्सल का वजन (50 ग्राम और उससे कम): ₹ 15.00, पार्सल का वजन (प्रत्येक अतिरिक्त 50 ग्राम के लिए) : ₹ 7.00 है। मीना अपनी सहेली चारू को पार्सल भेजना चाहती है, जो दिल्ली में है। पार्सल का वजन 350 ग्राम है। दरों को देखकर पार्सल भेजने के सही शुल्क का चयन कीजिए।
A. ₹ 55
B. ₹ 57
C. ₹ 42
D. ₹ 50
गणित के शिक्षण में ‘उपागमों की बहुलता’ के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है?
A. इस तरह के विकल्प प्रस्तुत करने से बच्चों को उस उपागम का अन्वेषण करने और उपयोग करने का अवसर मिलता है जो उनके लिए सबसे स्वभाविक और आसान हो।
B. यह स्कूली गणित को एक ही सही उत्तर होने की परंपरा से मुक्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।
C. ऐसा बहुत बार होता है कि एक समस्या का समाधान करने के कई तरीके हों।
D. यह बच्चे के अधिगम में बाधा डालता है क्योंकि यह भ्रम उत्पन्न करता है।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, एक प्राथमिक गणित कक्षा में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रियाएँ सबसे कम रूप से प्रासंगिक हैं?
A. दृश्यीकरण
B. संबंध स्थापित करना और निरूपण करना
C. सूत्रों को याद करना
D. प्रतिमानों का उपयोग करना
गणित शिक्षण में संज्ञानात्मक संघर्ष के विचार के लिए निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सबसे उपयुक्त है/हैं?
(a) संज्ञानात्मक संघर्ष के प्रति बच्चों को सुगम्य बनाने के शिक्षक के विचारपूर्ण प्रयासों से उनकी गणितीय समझ को बढ़ावा मिल सकता है।
(b) यह बच्चों में गणितीय समझ को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी नहीं है।
(c) संज्ञानात्मक संघर्ष से बचना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे भ्रमित हो जाते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल (a)
B. केवल (c)
C. (b) और (c)
D. (a) और (c)
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सबसे अधिक उपयुक्त है?
A. शिक्षण-अधिगम सामग्री का उपयोग गणित की कक्षा में विद्यार्थियों के अभ्यास का समय व्यय कर देता है।
B. विद्यार्थी गणित की कक्षा में पहेलियों का आनंद नहीं लेते है।
C. गणित प्रयोगशाला आवश्यक है क्योंकि यह क्रियाशील गतिविधियों का अवसर प्रदान करती है।
D. चार्टस् गणित की कक्षा में एक प्रभावी शिक्षण-अधिगम सामग्री है।
यामिना एक पासा 10 बार फेंकती है और उसे निम्नलिखित परिणाम प्राप्त होते हैं:
5, 3, 6, 6, 1, 4, 5, 3, 3, 2
निम्नलिखित संख्याओं में से उसे अधिकतम बार कौन-सी संख्या प्राप्त हुई है?
A. 1
B. 5
C. 6
D. 3
निम्नलिखित में से कौन-सा विद्यालयी गणित में इबारती सवालों के लिए सही है?
A. इबारती प्रश्न केवल माध्यमिक कक्षाओं में महत्वपूर्ण होते हैं।
B. इबारती सवाल गणित में कार्यविधिक ज्ञान पर अधिक केंद्रित होते हैं।
C. इबारती सवाल उन अभ्यासों को संदर्भित करते हैं जहाँ बच्चा परिस्थिति को एक ऐसा औपचारिक रूप देता है जिसमें गणितीय तकनीक को प्रयोग किया जा सकता है।
D. इबारती सवाल गणितीय निदर्शन के उदाहरण नहीं होते है।
25454 प्राप्त करने के लिए 9909, 9099 और 9009 के योग से क्या घटाया जाना चाहिए?
A. 2536
B. 2563
C. 2356
D. 2365
एक मिलीमीटर निम्नलिखित में से किसके बराबर होता है?
A. 0.01 मीटर
B. 0.1 मीटर
C. 0.01 सेमी
D. 0.1 सेमी
किसी स्थान O से आरंभ करके एक मेढ़क 3 कदम और एक खरगोश 7 कदम की छलांग लगाते हैं। निम्न में से किस कदम पर वे दोनों एक साथ छलांग लगाएँगे?
A. 378
B. 354
C. 343
D. 371
निम्नलिखित में से कौन सा मॉडल प्रारंभिक कक्षा के शिक्षार्थियों में इकाई, दहाई और सैकड़ा के संबंध के बारे में अवधारणात्मक समझ विकसित करने के लिए सबसे कम उपयुक्त है ?
A. गिनतारा
B. डीन्स ब्लॉक्स
C. स्थानीय मान आरेख
D. मुद्रा
\(71/2\) किग्रा नमक से \(1/12\) किग्रा नमक के कितने पैकेट बनाए जा सकते हैं?
A. 72
B. 90
C. 45
D. 60
कक्षा III के एक विद्यार्थी ने 26 × 5 को इस प्रकार हल किया:
\({array}{r} 26 \\ 5 \\ 1030 \\ {array}\)
निम्नलिखित में से किसे पुनः पढ़ाना इस भ्रांति को सुधारने के लिए सबसे उपयुक्त होगा?
A. पहाड़ों का प्रत्यास्मरण
B. एकैकी संगति
C. एक अंक की एक अंक से गुणा
D. पुनर्समूहीकरण की अवधारणा
निम्नलिखित में से कौन सा/से आरंभिक संख्या अवधारणा के बनने से संबंधित है?
(a) एकैकी संगति
(b) पदानुक्रमिक समावेशन
(c) मूलभूत संक्रियाएँ
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (a) और (b)
B. (b) और (c)
C. केवल (a)
D. (a) और (c)
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)- 2020 ” भारत का ज्ञान” के बारे में बात करती है। निम्नलिखित में से क्या इसमें सम्मिलित नहीं है?
A. सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में विभिन्न राज्यों का दौरा
B. विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि के आकलन के लिए औपचारिक परीक्षाएँ
C. आधुनिक भारत के प्रति प्राचीन भारत का ज्ञान और उसका योगदान
D. विभिन्न विषयों जैसे गणित, खगोल विज्ञान, चिकित्सा, कृषि इत्यादि के हिस्से के रूप में आदिवासी ज्ञान, अधिगम के स्वदेशी और पारंपरिक तरीके
25.3 × 5 – 35 ÷ 5 – 3 × 18.5 का मान कितना है?
A. 95.0
B. -26.5
C. 283.05
D. 64.0
प्राथमिक स्तर पर ‘आँकड़ों का प्रबंधन’ के परिचय के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे उपयुक्त है?
A. विद्यार्थियों को एक शहर की पाँच वर्ष की जनसंख्या गणना दिखाना और विद्यार्थियों को जनसंख्या वृद्धि की तुलना करने को कहना
B. श्यामपट्ट पर एक दंड-आरेख चित्रांकित करना और विद्यार्थियों को उसमें से आँकड़ों को पढ़ने के लिए कहना
C. विद्यार्थियों को बस और ट्रेन के समय की समय-सारणियों को पढ़ने के लिए कहना
D. कक्षा में विद्यार्थियों की लम्बाई, उनका पसंदीदा खाना, रंग, कार्टून इत्यादि पर आँकड़े एकत्र करना और आँकड़ों पर आधारित प्रश्न पूछना
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, के अनुसार, शिक्षार्थियों का आकलन ___________ को शामिल करता है।
A. संज्ञानात्मक, सामाजिक, आध्यात्मिक क्षेत्र
B. भौतिक और मनोवैज्ञानिक क्षेत्र
C. संज्ञानात्मक और भौतिक क्षेत्र
D. संज्ञानात्मक, भावात्मक और मनोगत्यात्मक क्षेत्र
बृज के पास अपनी पसंद की ज़मीन को कवर करने के लिए 100 मीटर लंबा तार था। वह सबसे बड़ी ज़मीन लेना चाहता था। सबसे बड़ा क्षेत्रफल लेने के लिए उसे निम्नलिखित में से कौन-सा माप चुनना चाहिए?
A. 25 मीटर × 25 मीटर
B. 5 मीटर × 45 मीटर
C. 15 मीटर × 35 मीटर
D. 30 मीटर × 20 मीटर
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणितीय अधिगम को प्रोत्साहित करने के लिए सबसे कम उपयुक्त है?
A. गणितीय अधिगम जेंडर विशिष्ट नहीं होता है।
B. अन्तर्ज्ञान को हतोत्साहित करना चाहिए क्योंकि यह गणितीय विचारों को विकसित करने में बाधा डालता है।
C. असफलता का अर्थ यह नहीं होता कि विद्यार्थी गणित नहीं कर सकते।
D. सभी गणित सीख सकते हैं।
यदि एक संख्या में 8 जोड़ दिया जाए, तो वह दोगुनी हो जाती है। वह संख्या क्या होगी?
A. 12
B. 16
C. 6
D. 8
निम्नलिखित में से किसका मूल्य सबसे कम है?
A. प्रत्येक ₹ 750 वाली 7.5 दर्जन वस्तुएँ
B. प्रत्येक ₹ 7.50 वाली 75 दर्जन वस्तुएँ
C. प्रत्येक ₹ 750 वाले 75 पैकेट
D. प्रत्येक ₹ 7.50 वाले 750 पैकेट
निम्नलिखित में से कौन-सी प्राथमिक स्तर पर गणितीय भाषा की विशेषताएँ होनी चाहिए ?
(a) यह सटीक होनी चाहिए।
(b) यह अस्पष्ट होनी चाहिए ताकि यह विषय में खुलापन जोड़ सके।
(c) बच्चे की दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली भाषा के माध्यम से इसे प्रबलित किया जाना चाहिए।
(d) यह अत्यधिक प्राविधिक होनी चाहिए क्योंकि इससे विद्यार्थियों की गणित में सही सम्प्रेषण करने में सहायता होगी।
सही विकल्प चुनिए:
A. (a) और (c)
B. (a), (c) और (d)
C. (a) और (d)
D. (a), (b) और (c)
जब शिक्षिका यह सुनिश्चित करती है कि उसके द्वारा बनाया गया टैस्ट, उस टैस्ट के उद्देश्यों एवं कसौटी को पूरा करते हैं तब मूल्यांकन के किस पक्ष का उपयोग किया गया है
A. विश्वसनीयता
B. सुसंगति
C. वैधता
D. व्यावहारिकता
नीचे दिए गए संख्या पैटर्न को देखिए :
1, 8, 27, 64, 125, _________, _________
अगले दो पद क्या होंगे?
A. 256 और 343
B. 216 और 343
C. 256 और 289
D. 216 और 289
त्रिभुज के सभी कोणों का योग है :
A. 180°
B. 360°
C. 60°
D. 90°
कक्षा II में \({array}{r} 182 \\ -67 \\ {array}\) को हल करवाते हुए एक अध्यापिका ने स्पष्ट किया कि हमें 7 को 2 में से घटाना है और 2, 7 से छोटा है। इसलिए हमें 8 से एक उधार लेना पड़ेगा और तब हम 12 में से 7 को घटा कर पाएँगे। एक बच्चे ने अध्यापिका से पूछा : मैडम ! हम 8 से उधार क्यों ले रहे हैं। उधार लेना अच्छा नहीं होता है। इस परिस्थिति में अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. अध्यापिका को बच्चे को कहना चाहिए कि घटाव की कलन विधि सीखने पर ध्यान दें।
B. अध्यापिका को बच्चे के प्रश्न को नज़रअन्दाज़ करके अपना काम जारी रखना चाहिए।
C. अध्यापिका को बच्चे को डाँट कर बैठा देना चाहिए।
D. अध्यापिका को ‘उधार ‘ शब्द को बदलकर ‘हासिल’ का उपयोग करना चाहिए और हासिल की प्रक्रिया दिखानी चाहिए।
कथन (A) तथा (R) को ध्यान से पढ़ें तथा निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दें।
(A): रेशम कीट अपनी मादा को उसकी गंध से कई किलोमीटर दूर से ही पहचान लेता है।
(R): कुछ मादा कीट ‘फेरोमोन’ छोड़ते हैं जिसके गंध को नर कीट पहचान लेते हैं।
निम्नलिखित में से सही उत्तर का चुनाव कीजिए:
A. (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
B. (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
D. दोनों कथन (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
निम्नलिखित में से कौन बाल-केंद्रित रणनीतियों को सबसे अच्छा दर्शाता है?
(a) चर्चा
(b) प्रदर्शन
(c) व्याख्यान
(d) सर्वेक्षण
A. (c) और (d)
B. (a) और (d)
C. (a) और (b)
D. (b) और (c)
आप चाहते हैं कि छात्र सहपाठी शिक्षण रणनीतियों द्वारा सीखें। आप समूह कैसे बनाएँगे?
A. भागीदारी और सहयोग के आधार पर एक विषम समूह बनाएँ।
B. समान लिंग और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के 5 छात्रों का एक समूह बनाएँ।
C. रोल नंबर के हिसाब से 4/5 विद्यार्थियों का ग्रुप बनाएँ।
D. परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार छात्रों का एक समान समूह बनाएँ।
“पोचमपल्ली” अपनी खूबसूरती से डिजाइन की गई चमकीले रंग की साड़ियों और विशेष बुनाई के लिए प्रसिद्ध जिला है, जिसे भी पोचमपल्ली कहा जाता है। यह इसका एक हिस्सा है:
A. महाराष्ट्र
B. तेलंगाना
C. तमिलनाडु
D. कर्नाटक
निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए:
कथन (I) : EVS पाठ्यक्रम को 6 थीम में बाँटा गया है: जल, आपसी संबंध, भोजन, यातायात, आवास एवं वस्तुएँ कैसे कार्य करती हैं।
कथन (II) : EVS की थीम बच्चों के जीवन के बहुत करीब हैं।
A. कथन (I) सही है एवं कथन (II) गलत है।
B. कथन (I) गलत है एवं कथन (II) सही है।
C. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं।
D. कथन (I) एवं (II) दोनों गलत हैं।
व्यापक मूल्यांकन का अर्थ है एक छात्र का मूल्यांकन करने का समग्र तरीका। जिस तरीके से एक EVS शिक्षक EVS में व्यापक मूल्यांकन के लिए अपने छात्रों का आकलन कर सकता है, वह कौन-सा है?
A. गतिविधियों के मूल्यांकन के लिए रेटिंग स्केल
B. पोर्टफोलियो
C. अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं
D. उपरोक्त सभी
एक EVS शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों को जानवरों के बारे में पढ़ाया और उन्हें निम्नलिखित कार्य करने के लिए कहा :
(a) आस-पास के विभिन्न पशुओं के नाम लिखिए।
(b) विभिन्न पशुओं की गतिविधियों का अवलोकन कीजिए।
(c) अवलोकन के आधार पर पशुओं को श्रेणियों में वर्गीकृत कीजिए।
(d) पशु को परिभाषित कीजिए।
उपरोक्त में से कौन सा प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त नहीं है?
A. केवल (c)
B. केवल (d)
C. (a) और (c)
D. (b) और (c)
दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए एवं सही विकल्प चुनिए:
कथन (A) : ज़ाइलम जल और खनिजों को जड़ों से पौधे के बाकी हिस्सों तक पहुँचाता है।
कथन (B) : फ़्लोएम भोजन को पत्तियों से पौधे के विभिन्न भागों में स्थानांतरित करता है।
A. (A) सही है और (B) गलत है।
B. (A) गलत है और (B) सही है।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं।
D. (A) और (B) दोनों सही नहीं हैं।
कक्षा 5 की EVS शिक्षिका नीना अपने छात्रों को एक समूह दत्त असाइनमेंट देती है कि उन्हें पास के कृषि फार्मों का दौरा करना है। और कृषि के दौरान किसानों द्वारा उपयोग किए जाने वाले उपकरणों और उनके द्वारा उगाई जाने वाली फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है। उन्हें फोटो भी कलेक्ट कर रिपोर्ट तैयार करनी है। यहाँ कौन से प्रक्रिया कौशल और सीखने के संकेतक शामिल हैं ?
A. परिकल्पना, परिणाम निकालना, अभिव्यक्ति
B. अनुमान, प्रयोग, अवलोकन
C. प्रश्न करना, अभिव्यक्ति, अनुमान लगाना
D. प्रश्न पूछना, प्रयोग करना, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता
निम्नलिखित में से कौन सा समूह प्राथमिक स्तर पर EVS के थीमों को दर्शाता है?
A. परिवार और मित्र, यात्रा, प्राकृतिक संसाधन
B. आश्रय, यात्रा, चीजें जो हम बनाते है और करते है
C. मौसम, जल, यात्रा
D. भोजन, पदार्थ, आश्रय
डॉक्टर मरीजों में मलेरिया की पहचान के लिए खून की जाँच कराने के लिए निर्देशित करते हैं। खून की जाँच से:
A. उसमें मादा मच्छर के अंडों की उपस्थिति का पता चलेगा।
B. उसमें उपस्थित जीवाणुओं का पता चलेगा।
C. रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर का पता चलेगा।
D. उसमें उपस्थित आयरन तत्व की मात्रा का पता चलेगा।
EVS की पाठ्यपुस्तकों को विद्यार्थी स्कूल के जीवन को उनके बाहर के जीवन से जोड़ने की NCF, 2005 की सिफारिश को प्रतिबिंबित करना चाहिए। इसका अर्थ है :
A. पाठ्यपुस्तकें विद्यार्थियों को उनके आसपास के सभी स्रोतों के माध्यम से ज्ञान का निर्माण करने में सहायता करती हैं।
B. शिक्षकों को पाठ्यपुस्तकों को शिक्षण-अधिगम संसाधनों में एक संसाधन के रूप में उपयोग करने की आवश्यकता है।
C. छात्रों को EVS की कुछ महत्वपूर्ण अवधारणाओं को याद करने के लिए मजबूर किया जाता है।
D. पाठ्यपुस्तक ज्ञान का एकमात्र स्रोत है।
घड़सीसर झील के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
A. यह नौ तालाबों से जुड़ी हुई थी।
B. यह झील आज भी प्रयोग में है।
C. इसे जैसलमेर के राजा घडसी ने बनवाया था।
D. इसे लगभग 650 वर्ष पहले बनाया गया था।
सीमा, एक EVS शिक्षिका, ने अपने विद्यार्थियों के लिए चिड़ियाघर एक क्षेत्र भ्रमण (फील्ड ट्रिप) का आयोजन किया। निम्नलिखित में से कौन चिड़ियाघर की यात्रा के सबसे उपयुक्त उद्देश्य हैं?
(a) चिड़ियाघर के जंतुओं के नाम याद करना
(b) जंतुओं से संबंधित अवधारणाओं को जोड़ना
(c) प्रक्रिया कौशल को बढ़ावा देना
(d) चिड़ियाघर में विद्यार्थियों के अधिगम का आकलन
A. (a), (c) और (d)
B. (a) और (b)
C. (ए), (बी) और (सी)
D. (b), (c) और (d)
रवि ने एक गिलास में जल लिया। उसमें उसने एक साबूत नींबू डाल दिया। फिर, वह उस गिलास में बहुत सारा नमक डालता है, आधा चम्मच एक बार में। कुछ समय पश्चात, उसने पाया कि :
A. नींबू जल में फट जाता है।
B. नींबू जल के गिलास में बीच में ही रह जाता है।
C. नींबू जल में डूब जाता है।
D. नींबू जल में तैरता है।
NCERT की EVS पाठ्यपुस्तक के एक अध्याय में वहीदा प्रिज्म और एक डॉक्टर के रूप में नौसेना में उनके अनुभव का वर्णन किया गया है। इस अध्याय को शामिल करने के क्या कारण हैं?
(a) उनका अनुभव लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती देता है।
(b) उसकी कहानी सशस्त्र बलों में एक चिकित्सा अधिकारी के जीवन की एक झलक देती है।
(c) यह समझना कि प्रिज्म 7 रंगों को दर्शाता है।
(d) उसके सामने आने वाली कठिनाइयों और उनसे निपटने के तरीकों को समझना।
A. (c) और (d)
B. (b), (d) और (a)
C. (a), (b) और (c)
D. (b), (c) और (d)
निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति ‘भोजन’ थीम को पढ़ाते समय पूछताछ को बढ़ावा देती है?
A. विद्यार्थियों से उनके परिवार के सदस्यों की खाने की पसंद का पता लगाने के लिए कहना।
B. भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न परिरक्षित खाद्य पदार्थों के चित्र दिखाना।
C. विद्यार्थियों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के चित्र एकत्र करने के लिए कहना।
D. सैंडविच, शिकंजी (लेमन वाटर) आदि को बिना आग के पकाने का प्रदर्शन।
नीचे दिए गए कथनों (A) और (B) पर विचार कीजिए:
कथन (A) : बोरा असम में उपयोग किए जाने वाले धान का एक सामान्य प्रकार है।
कथन (B) : धान की खेती चिकनी मिट्टी में अच्छी होती है एवं इस फसल को प्रचुर मात्रा में पानी चाहिए।
निम्नलिखित में से सही कूट चुनिए :
A. (A) सही है परन्तु (B) गलत है।
B. (A) गलत है परन्तु (B) सही है।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं।
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
कक्षा 3 के एक EVS शिक्षक एलेक्स ने ‘हम चीजें कैसे बनाते हैं’ थीम की शुरुआत करते हुए अपने छात्रों को कागज में रंगीन पट्टियों को काटने और पट्टियों को चटाई बनाने में सहायता की। एक सुंदर चटाई बनाने के लिए किनारों को एक साथ चिपकाया जाता है। निम्नलिखित में से किस उद्देश्य से एलेक्स को अपने छात्रों को ध्यान केंद्रित करने में सहायता करनी चाहिए।
(a) रंग, पैटर्न के बारे में सीखना और सौन्दर्य बोध विकसित करना।
(b) इस गतिविधि को बुनकरों द्वारा की जाने वाली बुनाई से संबंधित करना।
(c) चटाई को बनाने की विधि के चरणों को याद करना।
(d) आकर्षक रंगों के पेपर चुनना और स्ट्रिप्स को पूर्णतः काटना सीखना।
A. (a), (c) और (d)
B. (a) और (c)
C. (a), (b) और (d)
D. (b), (c) और (d)
अल बिरूनी के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है? सही उत्तर चुनिए:
A. उसने भारत के उस समय के तालाबों के बारे में कुछ भी नहीं लिखा है।
B. उसने अपने लेखों में भारत में तालाब बनाने की तकनीक की प्रशंसा की है।
C. अल-बिरूनी जिस स्थान से आया था उसे अब उज्बेकिस्तान कहा जाता है।
D. वह हजार से भी ज्यादा साल पहले भारत आया था।
जोहड़ से संबंधित, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है? सही उत्तर चुनिए।
A. यह आसपास के कुओं में जमीन का पानी एकत्र करता है।
B. यह नदियों से पानी एकत्र करता है।
C. यह एक समुदाय आधारित वर्षा जल संचयन प्रणाली है।
D. यह जल से अशुद्धियों का निष्पंदन करता है।
उस वस्तु का द्रव्यमान ज्ञात करिए जिसका घनत्व 12 g/ml लीटर है तथा आयतन 3 ml लीटर हैं।
A. 36 g
B. 4 g
C. 15 g
D. 24 g
दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनिए:
अभिकथन (A): हम अधिक ऊँचाई की तुलना में समुद्र तल पर आसानी से खाना पका सकते हैं।
कारण (R): अधिक ऊँचाई पर जल का क्वथनाँक बढ़ जाता है।
A. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
B. (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है।
C. दोनों (A) और (R) सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
D. दोनों (A) और (R) सत्य हैं लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
पक्षियों का अध्ययन करने वालों ने यह प्रेक्षण किया है कि पक्षियों की एक विशेष प्रजाति में नर पक्षी अपने-अपने घोसले बनाते हैं। मादा पक्षी उन सभी घोंसलों को देखती है। उनमें से उसे जो सबसे अच्छा लगता है उसमें ही वह अण्डे देने का निश्चय करती है। इस पक्षी का नाम है:
A. इंडियन रॉबिन
B. सनबर्ड
C. टेलर बर्ड
D. वीवर पक्षी
अभिकथन : विषय ‘परिवार तथा मित्र’ EVS में एक प्रमुख विषय है और ‘पौधों तथा जानवरों’ को ‘परिवार और मित्र’ के उप-थीम के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
कारण : थीम के द्वारा मनुष्य तथा जीवन के अन्य रूपों की अन्योन्याश्रितता पर प्रकाश डाला गया है।
A. अभिकथन सही है लेकिन कारण गलत है।
B. अभिकथन गलत है किंतु कारण सही है।
C. अभिकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण अभिकथन की सही व्याख्या है।
D. अभिकथन और कारण सही हैं लेकिन कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
प्रत्येक परिवार में सदस्यों की संख्या और जल की अनुमानित मात्रा की खपत का पता लगाने के लिए छात्र अपने घर और पड़ोस में एक सर्वेक्षण करते हैं। इस गतिविधि के माध्यम से कौन से कौशल और प्रक्रियाएँ विकसित की जाती हैं?
A. परिकल्पना, निष्कर्ष, अभिव्यक्ति
B. अनुमान, प्रयोग, अवलोकन
C. प्रश्न पूछना, प्रयोग करना, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता
D. प्रश्न पूछना, अनुमान लगाना, अभिव्यक्ति
हरियाणा के सीमांतवर्ती राज्य हैं:
A. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार
B. बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश
C. हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश
मधुमक्खियों के छत्तों के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
(a) मधुमक्खियाँ शहद के छत्तों में रहती हैं। हर छत्ते में एक रानी मक्खी होती है, जो अंडे देती है।
(b) छत्ते में कुछ नर मक्खी भी होते हैं, जो छत्ते के लिए श्रमिक के रूप में विशेष कार्य करते हैं।
(c) छत्ते में अधिकांश मादा मक्खियाँ श्रमिक मक्खियाँ होती हैं, जो दिन भर छत्ते को बनाने और बच्चों को पालने का कार्य भी करती हैं।
(d) श्रमिक मक्खी शहद के लिए रस की खोज के लिए लीची के फूलों के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।
इनमें से सही कथन हैं :
A. (a) और (c)
B. (a) और (d)
C. (a) और (b)
D. (c) और (d)
एक EVS शिक्षिका अपने छात्रों से चिंतन करने और उत्तर देने के लिए कहती है कि “हम सर्दियों के दौरान ऊनी कपड़ों में क्यों सहज महसूस करते हैं।” यह किस प्रकार का प्रश्न है?
A. काल्पनिक प्रश्न
B. तथ्यात्मक प्रश्न
C. अभिसारी प्रश्न
D. विश्लेषणात्मक प्रश्न
निम्नलिखित कथन (A) तथा कथन (B) को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A): लगभग 4700 वर्ष पहले, कुछ प्रारंभिक शहर सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के तट पर विकसित हुए थे।
(B): गंगा तथा इसकी सहायक नदियों के किनारे नगरों का विकास लगभग 1500 वर्ष पूर्व हुआ।
A. (A) सही है किंतु (B) गलत है।
B. (A) गलत है किंतु (B) सही है।
C. (A) एवं (B) दोनों सही हैं।
D. (A) एवं (B) दोनों सही नहीं हैं।