CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 14 Shift1 part2

अभिकथन (A) : 12 वर्ष की अमाना हर बार डर जाती है जब शिक्षिका उसे ब्लैकबोर्ड पर गणित का प्रश्न हल करने या उत्तर देने के लिए कहती है क्योंकि उसे डर है कि शिक्षिका उसे डाँटेंगी और वह शर्मिंदा होगी।

कारण (R) : जब छात्र असुरक्षित और चिंतित महसूस करते हैं तो उनकी शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

एक समावेशी कक्षा में शिक्षक :
A. बच्चों में ‘कमियों’ की पहचान करता है और उनका सही ढंग से नामीकरण करता है।
B. अलग-अलग शैक्षणिक क्षमताओं के आधार पर बच्चों को अलग करता है।
C. बच्चों की विभिन्न आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यचर्या और शैक्षणिक रणनीतियों को संशोधित करता है।
D. प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देकर बच्चों को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है।

‘वर्ग समावेशन’ का एक उदाहरण : :

अभिकथन (A) लोकेश को एक अवधारणा (दिल्ली) को दूसरी संकल्पना (भारत) के उप-समूह के रूप में वर्गीकृत करने में परेशानी होती है।

कारण (R) : यह समझना कि भावनाएँ स्मृति और सीखने को कैसे प्रभावित करती हैं, स्व – विनियमित सीखने को संसाधित कर सकता है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार :
A. परिपक्वता जैसे जैविक कारक संज्ञानात्मक विकास में कोई भूमिका नहीं निभाते हैं।
B. सीखने के अनुभव बच्चों की संज्ञानात्मक कार्यप्रणाली के वर्तमान स्तर पर निर्भर करते हैं।
C. अनुभवों के माध्यम से सीखने के बजाए याद करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
D. पूर्व ज्ञान सीखने की प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं निभाता है।

अभिकथन (A) : समावेशी कक्षा में सभी पाठ्यचर्या अनुकूलन के शैक्षिक मानकों को ‘विशेष बच्चों’ के लिए निम्नस्तर करने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए।

कारण (R) : ‘विशेष बच्चों’ की मुख्यधारा की कक्षा में सीखने की कोई संभावना नहीं है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

दस साल की काकुली गणित के एक कठिन सवाल से जूझ रही है। उसके समस्या समाधान कौशल को बढ़ाने के लिए उसकी शिक्षिका क्या कर सकती है?
A. उसे समस्या का समाधान दें
B. उसे समस्या को छोड़ने और अगले एक पर जाने के लिए कहें
C. कोशिश करते रहने के लिए उसे प्रोत्साहित करें और जरूरत पड़ने पर आलम्बन प्रदान करें
D. कड़ी से कड़ी सजा दें ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो

लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत का पालन करते हुए, एक शिक्षक को चाहिए:
A. विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक उपकरणों के उपयोग को हतोत्साहित करना चाहिए।
B. विद्यार्थियों द्वारा कंठस्थ किए जाने वाले ज्ञान का प्रसार करना चाहिए।
C. विद्यार्थियों को एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. अपने विद्यार्थियों के साथ पारस्परिक शिक्षण का अभ्यास करें।

लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
A. यह बच्चों में नैतिक विकास की प्रगति के सटीक अवस्थाओं को निर्दिष्ट नहीं करता है।
B. यह प्रायोगिक विधियों द्वारा किए गए अध्ययन पर आधारित है।
C. यह बच्चों को दुविधात्मक स्थितियाँ प्रस्तुत करता है।
D. यह नैतिक तर्क पर संस्कृति और जेंडर के प्रभाव को ध्यान में रखता है।

हॉवर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत का प्रस्ताव है कि
A. बुद्धि समय के साथ बदलती है।
B. बुद्धि मुख्य रूप से आनुवनशिक विरासत में मिलती है।
C. बुद्धि को सटीक रूप से मापा जा सकता है और सटीक रूप से विधेय किया जा सकता है।
D. बुद्धिमत्ता अकादमिक सफलता का सफलतापूर्वक अनुमान लगा सकती है।

निम्न में से कौन-सा प्रदर्शन लक्ष्य अभिविन्यास का एक उदाहरण है?
A. एक छात्र किसी विषय की गहरी समझ हासिल करने के लिए कठिन अध्ययन करता है।
B. एक छात्र अच्छा ग्रेड पाने और दूसरों से बेहतर होने के लिए कड़ी मेहनत करता है।
C. एक छात्र शिक्षक से अधिक से अधिक सीखने के लिए कठिन अध्ययन करता है।
D. एक छात्र अपनी समझ को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करता है।

अधिगम के सार्वभौमिक अभिकल्प में क्या शामिल नहीं है?
A. सभी शिक्षार्थियों को सूचना और ज्ञान प्राप्त करने के विभिन्न तरीके देना।
B. शिक्षार्थी जो जानते हैं उसे प्रदर्शित करने के लिए सभी शिक्षार्थियों को विकल्प प्रदान करना।
C. सभी शिक्षार्थियों के हितों में कार्य करना और तदनुसार चुनौतियों की पेशकश करना।
D. शिक्षार्थियों के नामीकरण और वर्गीकरण के विभिन्न रूपों को लागू करना।

दृष्टिबाधित छात्रों को शामिल करते समय, शिक्षकों को _____ का उपयोग करना चाहिए जो कि _______ है।

A. ब्रेल: एक स्पर्श प्रणाली है।
B. ब्रेल एक श्रवण प्रणाली है।
C. आवृत्ति मॉडुलित संचरण उपकरण; एक स्पर्शनीय प्रणाली है।
D. आवृत्ति मॉडुलित संचरण उपकरण; एक श्रवण प्रणाली है।

भावनाओं में परिवर्तन, आत्म-धारणा और परिवारों, साथियों तथा दोस्तों के साथ पारस्परिक संबंधों का अध्ययन विकास के ______ डोमेन के अंतर्गत किया जाता है।

A. भौतिक
B. संज्ञानात्मक
C. भाषाई
D. मनो-सामाजिक

निम्नलिखित में से किस विधि में शिक्षक और विद्यार्थी अपनी भूमिकाओं का विनिमय करते हैं?
A. अनुकूलित अधिगम
B. ग्रहणशील अधिगम
C. वर्णनात्मक अध्यापन
D. पारस्परिक अध्यापन

व्यवहार, रुचियां, दृष्टिकोण, कौशल और व्यक्तित्व लक्षण जिन्हें एक संस्कृति विशिष्ट लिंग के लिए उपयुक्त मानती है, उन्हें ______ के रूप में संदर्भित किया जाता है और यह ______ होते हैं।

A. लिंग भूमिकाएँ; सांस्कृतिक रूप से परिभाषित
B. लिंग भूमिकाएँ आनुवंशिक रूप से निर्धारित
C. लिंग पहचान; सांस्कृतिक रूप से परिभाषित
D. लिंग पहचान; आनुवंशिक रूप से निर्धारित

भाषा और चिंतन प्रक्रिया के बीच संबंध का प्रस्ताव करते हुए, लेव वायगोत्स्की ने भाषा की अवधारणा इस प्रकार की:

A. भाषा एक सांस्कृतिक उपकरण है जो संज्ञात को कई तरीकों से सुगम बनाती है।
B.

अहंकेंद्रित भाषण का उपयोग केवल बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है।

C. भाषा संज्ञानात्मक क्षमताओं के विकास में बाधा डालती है।
D. भाषा का एक स्वतंत्र क्षेत्र है जोकि संज्ञान से संबंधित नहीं है।

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न विश्लेषणात्मक सोच को बढ़ावा देने वाले प्रश्न का उदाहरण है?

A. द्वितीय विश्व युद्ध किस वर्ष समाप्त हुआ था?
B. द्वितीय विश्व युद्ध में कौन से देश प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे?
C. द्वितीय विश्व युद्ध के फैलने में किन कारकों का योगदान था?
D. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी का नेता कौन था?

अभिकथन (A) : लड़कों की तुलना में लड़कियों में सामाजिक और सांस्कृतिक कारकों से अधिक प्रभावित होने की जन्मजात प्रवृत्ति होती है।

कारण (R) : लड़कियाँ आनुवंशिक रूप से लड़कों की तुलना में अधिक संवेदनशील और भावनात्मक रूप से कमजोर होती हैं, जिसके कारण उनकी सामाजिक अपेक्षाओं के अनुरूप होने की संभावना अधिक हो जाती है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

एक शिक्षिका छात्रों को उनके पूर्व ज्ञान को नई अवधारणाओं से जोड़ने के अवसर प्रदान करके अपनी कक्षा में अर्थपूर्ण अधिगम व विवेचनात्मक चिंतन को सक्षम बनाना चाहती है। निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण रणनीति सबसे प्रभावी होगी?
A. नई सामग्री पर व्याख्यान देना और छात्रों को याद करने के लिए महत्वपूर्ण शब्दों की सूची प्रदान करना।
B. विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक के अध्याय को पढ़ने और अंत में प्रश्नों के उत्तर देने के लिए कहना ।
C. छात्रों से नई सामग्री से संबंधित अपने स्वयं के अनुभव साझा करने के लिए कहना और फिर उन्हें विषय से जोड़ना ।
D. छात्रों को नई सामग्री से संबंधित कार्य को पूरा करने के तरीके के बारे में चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका प्रदान करना।

निम्नलिखित में से कौन-सा विद्यार्थी के सीखने के मूल्यांकन का उदाहरण है?
A. एक अंतिम परीक्षा जिसमें पूरे सत्र में सीखी गई सभी सामग्री शामिल होती है।
B. पूर्व ज्ञान की जाँच के लिए कक्षा के आरंभ में एक प्रश्नोत्तरी और विचार-मंथन।
C.

देश भर के छात्रों की तुलना करने के लिए प्रयुक्त एक मानकीकृत परीक्षण।

D. किसी प्रोजेक्ट के आरंभ में छात्रों को दिया जाने वाला एक निर्देश, जिसमें बताया जाता है कि एक निश्चित ग्रेड प्राप्त करने के लिए उन्हें क्या करना होगा।

अभिकथन (A) : भय और तनाव का माहौल बनाने से छात्र ‘सतर्क’ रहते हैं और सार्थक अधिगम की सुविधा मिलती है।

कारण (R) : अधिगम केवल बाहरी कारकों द्वारा नियंत्रित होता है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

See also  CTET 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – unknown date Shift1 part12

नई अवधारणाओं को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी रणनीतियाँ प्रभावी हैं?

(i) उदाहरण प्रस्तुत करना

(ii) गैर – उदाहरण प्रस्तुत करना –

(iii)- अवधारणाओं के बीच संबंधों के बारे में सोच को बढ़ावा देना।

(iv) परिभाषा देना और छात्रों को इसे याद करने के लिए प्रोत्साहित करना।

A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (i), (ii), (iii)
D. (iii), (iv), (i)

लेव वायगोत्स्की संज्ञानात्मक विकास को किस रूप में देखते हैं?
A. एक सहयोगात्मक प्रक्रिया
B. एक व्यक्तिगत क्रिया
C. एक एकीकृत प्रक्रिया
D. पर्यावरण को प्रभावी रूप से अपनाने की प्रक्रिया

आप एक शिक्षक हैं जो अपने छात्रों को आलोचनात्मक और रचनात्मक ढंग से सोचने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति इस प्रकार की चिंतन को बढ़ावा देने की सबसे अधिक संभावना है?

A. प्रोजेक्ट सौंपना जिसमें छात्रों को किसी विषय पर जानकारी याद करनी होगी और प्रस्तुत करनी होगी।
B. छात्रों को उनके अपने समाधान खोजने के लिए खुले सिरे वाले प्रश्न प्रदान करना।
C. छात्रों को उनके ज्ञान का आकलन करने के लिए बहुविकल्पी परीक्षण देना।
D. विषय पर व्याख्यान देना और छात्रों को विस्तृत नोट्स प्रदान करना।

फ़िज़ा ने विश्लेषण किया कि उसे विषय Z सीखने की तुलना में, विषय X सीखने में अधिक समस्याएँ आती हैं क्योंकि वह विषय Z में रुचि रखती है और उस पर ध्यान केंद्रित कर रही है। निम्नलिखित में से कौन-सी संरचना फ़िज़ा की सोच का विश्लेषण करने की क्षमता का वर्णन करता है?
A. अधिसंज्ञान
B. स्मृति
C. संज्ञान
D. संज्ञानात्मक संघर्ष

निम्नलिखित में से कौन सा कथन निदानात्मक ​​मूल्यांकन के उद्देश्य का उपयुक्त वर्णन करता है?
A. विद्यार्थियों को अपने सहकर्मियों के काम का समालोचनात्मक आकलन करने का अवसर प्रदान करना।
B. विद्यार्थियों के अभिवृत्ति स्वरूप की पहचान करना और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार एक व्यावसायिक निर्देशन कार्यक्रम तैयार करना।
C. शिक्षकों को उनके शिक्षण विधियों के बारे में प्रतिपुष्टि प्रदान करना।
D. उन क्षेत्रों की पहचान करना जहाँ विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहायता या निर्देश की आवश्यकता हो सकती है।

यद्यपि समूह के अन्दर व्यक्तिगत मतभेदों की संभावना बनी रहती है, फिर भी ऑटिज्म से पीड़ित अधिकांश छात्र:

A. उन्नत सामाजिक भावनात्मक पारस्परिकता की उपलब्धि प्राप्त करते हैं।
B. उन्नत संवाद के कौशल प्रदर्शित करते हैं।
C. दिनचर्या या चरणों का सख्ती से पालन करते हैं।
D. कल्पनाशील खेल के उच्चतर कौशलों का प्रदर्शन करते हैं।

जीन पियाजे _____ को मानता है। लेव वायगोत्स्की ______ को मानता है।
A. आत्मकेन्द्रित वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत; निजी वाक्, स्व-विनियमित में प्रभावी
B. आत्मकेन्द्रित वाक्, स्व-विनियमित में प्रभावी निजी वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत
C. निजी वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत; आत्मकेन्द्रित वाक्, आत्म-विनियमित में प्रभावी
D. निजी वाक्, आत्म-विनियमित में प्रभावी; आत्मकेन्द्रित वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत

प्रगतिशील शिक्षा के समर्थक इनमें से किस कथन से सहमत होंगे?
A. बच्चे स्वाभाविक रूप से ‘अच्छे’ होते हैं और समाज उन्हें भ्रष्ट करता है।
B. बच्चे स्वाभाविक रूप से ‘असभ्य’ होते हैं और उन्हें नैतिक मानव बनाने के लिए समाजीकरण आवश्यक है।
C. बच्चे एक सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक संदर्भ में पैदा होते हैं और यह पृष्ठभूमि उनके विकास को प्रभावित करती है।
D.

बच्चे जीवन की एक विशिष्ट अवस्था हैं, जो इस कारण से महत्वपूर्ण हैं कि ‘वे वयस्क होकर क्या बनेंगे’, न कि ‘वे बच्चे के रूप में क्या हैं’।

अभिकथन (A) : प्रत्येक बच्चे को खेलने, प्रयोग करने और अपनी दुनिया की खोज करने के अवसर मिलते हैं।

कारण (R) : बचपन एक सार्वभौमिक निर्माण है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित का मिलान करें और उचित विकल्प का चयन करें।

A B
(a) गृहपति (i) भूमिहीन मजदूर
(b) श्रेणी (ii) स्वतंत्र किसान
(c) आदिमाई (iii) तटीय निवास
(d) अरिकामेडु (iv) शिल्पकार

A. (a) – (iv), (b) – (i), (c) – (iii), (d) – (ii)
B. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iv), (d) – (iii)
C. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (ii), (d) – (i)
D. (a) – (ii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (iii)

निम्नलिखित में से किस तारीख को गांधीजी ने भारतीय लोगों से ‘रॉलेट एक्ट’ के अहिंसक विरोध का दिवस मनाने के लिए कहा था?
A. 6 अप्रैल 1919
B. 13 अप्रैल 1919
C. 15 दिसम्बर 1919
D. 6 दिसम्बर 1919

18वीं सदी के अंत और 19वीं सदी की शुरुआत में उपनिवेशित भारत में कपास उद्योगों के विकास के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(a) भारतीय कपड़ा उद्योग को यूरोपीय और अमेरिकी बाज़ारों में ब्रिटिश कपड़ा उद्योगों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी।
(b) भारतीय कपड़ों के लिए अब ब्रिटिश बाज़ार उपलब्ध था ।
(c) कपड़े की वस्तुओं को इंग्लैंड तक निर्यात करना लगातार कठिन होता गया।
(d) बंगाल के बुनकरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ क्योंकि अंग्रेजी और यूरोपीय कंपनियों ने भारतीय कपड़ा खरीदना बंद कर दिया।
विकल्प :

A. केवल (a), (c) और (d)
B. केवल (b), (c) और (d)
C. केवल (a) और (b)
D. केवल (c) और (d)

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
(A) : प्रेयरीज् को ‘विश्व का अन्न भंडार’ के रूप में भी जाना जाता है।
(R) : खेती के वैज्ञानिक तरीकों और ट्रैक्टर व कंबाईन मशीनों के उपयोग ने दक्षिण अफ्रीका को अधिशेष खाद्य उत्पादक देश बना दिया है।
विकल्प :
A. दोनों (A) तथा (R) सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. दोनों (A) तथा (R) सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
D. दोनों (A) तथा (R) गलत हैं।

निम्नलिखित में से किस दिन प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ?
A. 5 मई
B. 5 जून
C. 5 जुलाई
D. 5 अगस्त

कथनों (A) तथा (R) को ध्यान से पढ़ें तथा निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें :
(A) : संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन संरक्षण कहलाता है।
(R) : संसाधनों के उपयोग की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करना सतत विकास कहलाता है।
विकल्प :
A. दोनों कथन (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
B. दोनों कथन (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
C. सही है किन्तु (R) गलत है।
D. गलत है किन्तु (R) सही है।

किस प्रकार की पवनें, स्थल एवं समुद्री समीर होती हैं?
A. चक्रवात
B. स्थानीय पवनें
C. मौसमी पवनें
D. स्थायी पवनें

निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य कदंब मयूरशर्मण ने स्थापित किया था ?
A. कर्नाटक
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. मध्य प्रदेश

सामाजिक विज्ञान पढ़ाते हुए कक्षा में एक छात्र आपसे पूछता है- 'विषुवत रेखा पर हम सभी देशांतरों के बीच की दूरी का मापन कैसे कर सकते हैं?' इस मापन हेतु कौन-सा उत्तर सही होगा ?
A. विषुवत रेखा की लम्बाई को 180 से विभाजित करना ।
B. विषुवत रेखा की लम्बाई को 360 से विभाजित करना ।
C. विषुवत रेखा की आधी लम्बाई को 360 से विभाजित करना ।
D. विषुवत रेखा की दुगुनी लम्बाई को 90 से विभाजित करना ।

पृथ्वी पर जो तापमान के वितरण को प्रभावित करता है, वह महत्त्वपूर्ण कारक है :
A. आतपन अथवा सूर्य से आने वाली विकरण
B. ऋतुएँ
C. अस्फाल्ट से बनी सड़कें
D. भीड़ वाले ऊँचे भवन

जब ग्रीनविच पर 1:00 अपराह्न का समय होगा तब ग्रीनविच के 60° पश्चिम तथा 60° पूर्व में क्रमशः क्या समय होगा ?
A. 5:00 अपराह्न तथा 9:00 पूर्वाह्न
B. 9:00 पूर्वाह्न तथा 5:00 अपराह्न
C. 5:00 पूर्वाह्न तथा 9:00 अपराह्न
D. 9:00 अपराह्न तथा 5:00 पूर्वाह्न

_____एक स्थिति का संदर्भ देती है जहाँ किसी व्यक्ति के पास वे संसाधन और अवसर नहीं होते जो अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध हैं।
A. सोपानिकी
B. विविधीकरण
C. असमानता
D. बेदखली

निम्नलिखित में से शैल चक्र का सही क्रम क्या है ?
A. अवसादी शैल, कायांतरित शैल, मैग्मा
B. आग्नेय शैल, कायांतरित शैल, अवसादी शैल
C. मैग्मा, कायांतरित शैल, अवसादी शैल
D. आग्नेय शैल, मैग्मा, कायांतरित शैल

निम्नलिखित में से किसने मध्य भारत में चमड़े का काम करने वालों के साथ काम किया तथा सतनामी आंदोलन की शुरुआत भी की ?
A. ज्योतिराव फुले
B. घासीदास
C. हरीदास ठाकुर
D. यू.बी. फडके

निम्नलिखित का सुमेल कीजिए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

A B
(a) पंच मार्क वाले सिक्के (i) मुहर लगे चमकदार बर्तन
(b)उत्तरी काले पॉलिश वाले बर्तन (ii) लंबा दोहरे हत्थे वाला बर्तन
(c) एंफोरा (iii) मिट्टी के बहुत ही पतले और सुंदर बर्तन
(d) एरेटिन वेयर (iv) रंगों का उपयोग करके प्रतीकों के साथ मुहर लगाई गई

A. (a) – (iv), (b) – (i), (c) – (ii), (d) – (iii)
B. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)
C. (a) – (iv), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (i)
D. (a) – (iv), (b) – (i), (c) – (iii), (d) – (ii)

भारतीय संविधान द्वारा विधायिका में सीटों तथा सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया गया :
(A) निम्न श्रेणी तथा स्कूल एवं महाविद्यालयी परीक्षाओं में कम अंकों की क्षतिपूर्ति हेतु, क्योंकि इस कारण से लोग प्रतिस्पर्धा करने योग्य नहीं थे।
(B) वर्षों के ऐतिहासिक दमन तथा शैक्षणिक वंचिता के क्षतिपूर्ति हेतु ।
(C) वोट बैंक के रूप में राजनीतिक समर्थन तथा रैली के लिए लोगों को तुष्ट करने हेतु ।
A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) और (C) दोनों
D. (B) और (C) दोनों

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part12

उत्तरमेरूर अभिलेख के अनुसार सभा का सदस्य कौन हो सकता था ?
(A) ऐसी भूमि का स्वामी जहाँ से भूराजस्व वसूला जाता था।
(B) उनकी उम्र 25 और 70 के बीच होनी चाहिए।
(C) उनके पास अपना घर होना चाहिए।
(D) उन्हें वेदों का ज्ञान होना चाहिए।
विकल्प:
A. केवल (A)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (A) और (D)
D. केवल (A), (C) और (D)

साझी संपत्ति संसाधनों के बारे में निम्न में से क्या सही है?
(A) इन पर सरकार का स्वामित्व होता है।
(B) इन पर निजी कम्पनियों का स्वामित्व होता है।
(C) इन पर समुदायों का स्वामित्व होता है।
विकल्प :
A. केवल (A) व (B)
B. केवल (B)
C. केवल (B) व (C)
D. केवल (A) व (C)

विविधता कुछ नया और अलग लेकर आती है-
A. संस्कृतियों के परस्पर मिश्रण के कारण
B. आनुवंशिक रचना के कारण
C. समानताओं और समान लक्षणों के कारण
D. सजातीय जनसंख्या के कारण

घास के मैदानों के बारे में दिए गए निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) घास के मैदानों के निर्माण में जलवायु एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
(B) प्रेयरीज् में वार्षिक वर्षा मध्यम स्तर की होती है जबकि वेल्ड्स में सर्दियों के महीने में सूखा पड़ सकता है।
(C) वेल्ड्स में वनस्पति आवरण विरल है।
(D) वेल्ड्स उत्तरी गोलार्द्ध में पाया जाता है जबकि प्रेयरीज् दक्षिणी गोलार्द्ध में।
विकल्प :
A. केवल (A), (B) तथा (C) सही हैं।
B. केवल (B), (C) तथा (D) सही हैं।
C. केवल (A), (C) तथा (D) सही हैं।
D. (A), (B) (C) तथा (D) सभी सही हैं।

ग्रहों के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा /से कथन सही है/हैं?…
(A) वे तारों के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं।
(B) वे केवल चट्टानों से बने होते हैं।
(C) सभी ग्रहों के अपने चाँद होते हैं।
विकल्प :
A. केवल (A)
B. केवल (A) तथा (B)
C. केवल (B) तथा (C)
D. (A), (B) तथा (C) सभी

दिए गए अभिकथन (A) एवं कारण (R) को पढ़ें और उपयुक्त विकल्प चुनिए :
अभिकथन (A) : उन्नीसवीं शताब्दी के अंत तक लोहे के प्रगलन की कला का पतन हो गया और अधिकांश गाँवों में भट्टियाँ बंद हो गईं।
कारण (R) : लौह प्रगलकों को वन विभाग को बहुत अधिक कर देना पड़ता था, जिससे उनकी आय कम हो जाती थी।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्न में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं ?

कृषि पद्धति वर्णन
(A) निर्वाह कृषि कृषक परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए की जाती है।
(B) गहन निर्वाह कृषि सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों में प्रचलित होती है।
(C) स्थानांतरी कृषि व्यक्ति और पशु एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए ।

A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. (A) तथा (C)
D. (A), (B) और (C) सभी

गैर-ब्राह्मण आंदोलन पर निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और वैध विकल्प चुनिए :
(a) यह आंदोलन गैर-ब्राह्मण जातियों से आया था, जिन्होंने शिक्षा तक पहुँच प्राप्त कर ली थी।
(b) इस आंदोलन का तर्क था कि आर्य मूलनिवासी थे।
(c) यह आंदोलन उन गैर-ब्राह्मण जातियों से आया जिनके पास धन एवं प्रभुत्व था ।
विकल्प :
A. केवल (a) और (c) वैध हैं।
B. केवल (b) और (c) वैध हैं।
C. केवल (c) वैध है।
D. केवल (b) वैध है।

निम्नलिखित में से किन कारणों से नवपाषाण युगीनस्थल पुरापाषाण युगीनस्थलों से भिन्न हैं :
(i) ओखली और मूसल का प्रयोग अनाज को पीसने के लिए किया जाता था।
(ii) बर्तनों का प्रयोग खाना बनाने के लिए किया जाता था।
(iii) विभिन्न प्रकार की चीजों से कपड़े बुने जाते थे।
(iv) पत्थर के औज़ारों का प्रयोग आरंभ हो गया।
सही विकल्प का चयन कीजिए ।
A. केवल (i) और (ii)
B. केवल (i), (ii) और (iii)
C. केवल (i) और (iv)
D. केवल (i), (ii) और (iv)

औपनिवेशिक भारत में कला रूपों पर विचार करते हुए कथन (A) और (R) पढ़ें।
अभिकथन (A) : औपनिवेशिक शासन में कई तरह के नए कला रूपों, शैलियों और तकनीकों का सूत्रपात हुआ।
कारण (R) : इन्हें भारतीय कलाकारों द्वारा स्थानीय संरक्षकों और बाजारों के लिए रचनात्मक रूप से अनुकूलित किया गया था।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

मानचित्र का सही इस्तेमाल निम्न में से किस लिए हो सकता है ?
A. इतिहास में घटनाओं को क्रमबद्ध करने हेतु
B. इतिहास में सबसे जरूरी घटना को विस्तृत करने हेतु
C. अलग समय पर रहने वाले लोगों के जीवन को तर्कसंगत तरीके से पढ़ने हेतु
D. इतिहास में अलग-अलग समय में रहने वाले लोगों के स्थानों को चिन्हित करने हेतु

निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है ?
A. 1878 में शस्त्र अधिनियम पारित किया गया, जिसके तहत भारतीयों को हथियार रखने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया।
B. सरकार का समर्थन करने के लिए 1880 में वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट पारित किया गया था।
C. 1883 में सरकार द्वारा इल्बर्ट विधेयक पेश करने के प्रयास पर हंगामा हुआ।
D. 1870 और 1880 के दशकों में ब्रिटिश शासन के प्रति असंतोष और ज्यादा गहरा हुआ।

दिए गए कथनों (A) और (R) को पढ़ें और उपयुक्त विकल्प चुनें :
(A) : राजा राममोहन रॉय ने कलकत्ता में ब्रह्म सभा के नाम से एक सुधारवादी संगठन बनाया था।
(R) : उनका मानना ​​था कि समाज में परिवर्तन आवश्यक है और अन्यायपूर्ण प्रथाओं को समाप्त किया जाना चाहिए।
विकल्प :
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन स्थानीय शासन का चुना हुआ सदस्य होता है ?
(A) वार्ड पंच
(B) सरपंच
(C) सचिव
(D) वार्ड पार्षद
विकल्प :
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (A) और (D)
C. केवल (A), (B) और (C)
D. केवल (A), (B) और (D)

रोहित ने पाया कि उसकी कक्षा के कुछ बच्चे मानचित्र पर अक्षांश व देशान्तर रेखाओं की स्थिति को स्पष्ट नहीं कर पाते हैं। बच्चों को इसमें सक्षम बनाने में मदद करने के लिए रोहित को क्या करना चाहिए?
A. केस अध्ययन
B. आनुभाविक अनुसंधान
C. क्रियात्मक अनुसंधान
D. प्रायोगिक अनुसंधान

खेतिहर मजदूरों को दी जाने वाली कम मजदूरी के कारण का चुनाव करें।
A. वे कुशल नहीं होते हैं।
B. वे एक नियमित काम के लिए भूमि मालिकों पर निर्भर होते हैं ।
C. उनमें से अधिकांश लोगों के पास अपनी जमीन नहीं होती है।
D. वे बाजार में मिल रही मजदूरी से संतुष्ट हैं।

एक धारणा कि विज्ञान के लिए एक तकनीकी दिमाग की आवश्यकता होती है और लड़कियाँ तथा महिलाएँ तकनीकी चीज़ों से निपटने में सक्षम नहीं है, यह दर्शाती है :
A. रूढ़िबद्ध धारणा
B. जातिवाद
C. निरक्षरता
D. अज्ञानता

छोटी कार्यशालाएँ और कारखाने अनियमित श्रमिकों को रोजगार देने में तरजीह देते हैं क्योंकि _____.
(A) राज्य ने पहले ही श्रमिकों के लाभ का ख्याल रखा हुआ है
(B) उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस के नौकरी से निकाला जा सकता है
(C) उनमें से अधिकांश शिक्षित नहीं होते हैं
(D) उन्हें न्यूनतम संभावित वेतन दिया जा सकता है
विकल्प :
A. (A) और (B)
B. (B) और (D)
C. (C) और (D)
D. (A) और (C)

निम्नलिखित कथनों (A) और (B) पर विचार करें।

(A) भारत सरकार अधिनियम 1909 ने भारत में कुछ निर्वाचित प्रतिनिधित्व प्रणाली की अनुमति दी।

(B) भारत सरकार अधिनियम 1909 के माध्यम से सभी वयस्कों को वोट देने का अधिकार दिया गया।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
D. न तो (A) सही है और न ही (B) सही है।

छात्रों के लिए सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम के गतिविधियों को और अधिक आकर्षक बनाया जा सकता है।
A. प्रौद्योगिकी और मल्टीमीडिया संसाधनों को शामिल करने से।
B. केवल सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं और आँकड़ों पर ध्यान केंद्रित करने से ।
C. तथ्यों और आँकड़ों को याद करने पर जोर देने से ।
D. व्याख्यान के पक्ष में आलोचनात्मक सोच और चर्चा को कम करने से।

सामाजिक विज्ञान में समालोचनात्मक सोच महत्त्वपूर्ण है क्योंकि :
(A) यह छात्रों को परीक्षा पास करने में मदद करती है।
(B) यह छात्रों को सही उत्तर का अनुमान लगाने की अनुमति देती है ।
(C) यह छात्रों को अधिक आसानी से जानकारी याद रखने में मदद करती है।
(D) यह छात्रों को उच्च स्तरीय सोच के लिए तैयार करती है।
(E) यह समस्या समाधान करने की क्षमता को प्रोत्साहित करती है।
सही विकल्प का चयन करें:
A. केवल (A) और (B)
B. (A), (B) और (C)
C. केवल (A), (B), (C) और (E)
D. केवल (D) और (E)

सामाजिक विज्ञान कक्षा में शिक्षण में द्वंद्वात्मक उपागम के प्रयोग से क्या तात्पर्य है?
A. ज्ञान के विकास की मुख्य विधि के रूप में विद्यार्थी और शिक्षक के बीच वार्ता का प्रयोग करना
B. विद्यार्थियों में रुचि उत्पन्न करने हेतु कक्षा में ड्रामे का प्रयोग करना
C. अमूर्त अवधारणाओं को स्पष्ट करने हेतु उदाहरणों एवं सादृश्यों का प्रयोग करना
D. विद्यार्थियों की भूगोल की समझ को समृध्द बनाने हेतु मानचित्रों एवं एटलसों का प्रयोग करना

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part3

शिक्षिका अपनी कक्षा के बच्चों को 4 समूह में विभाजित करके जल के स्रोतों के नाम लिखने को देती है और उसके बाद प्रत्येक समूह से जल के स्रोतों पर चर्चा कराती है। पाठयोजना के 5 E उपागम के तहत वह निम्न में से कौन सा सबसे पहले प्रयास करेगी ?
A. अन्वेषण करना
B. मूल्यांकन करना
C. विस्तार करना
D. संलग्न करना

भारतीय संविधान निर्धारित करता है-
A. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा
B. बुनियादी कानून या नियम जिनका पालन सभी को करना होता है।
C. धार्मिक संस्थानों की संरचना ।
D. सामाजिक आंदोलनों में उन लोगों जो सरकार को चुनौती देना चाहते हैं, की भागीदारी के लिए नियम ।

निम्नलिखित में से कौन से विषय मिडिल स्कूल विद्यार्थियों के लिए अति उपयुक्त हैं?
(A) इतिहास में महात्मा गांधी का योगदान
(B) भारत का आर्थिक विकास.
(C) वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं की स्थिति
(D) जनसंख्या वृद्धि के कारण
विकल्प:
A. केवल (A) और (C)
B. केवल (A) और (D)
C. केवल (B), (C) और (D)
D. केवल (A), (C) और (D)

एक क्षेत्रीय भ्रमण के लिए विद्यार्थियों में किस कौशल को पहले विकसित करना चाहिये ?
A. विश्लेषण कौशल
B. अवलोकन कौशल
C. प्रयोग कौशल
D. तर्क कौशल

एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक विद्यार्थियों में किस प्रकार सामाजिक मूल्यों को विकसित कर सकता है?
(i) अनुशासन के भाव का विकास करके
(ii) स्कूल / कक्षा में उपयुक्त रूप से व्यवहार करके
(iii) विद्यार्थियों को व्यावसायिक फिल्म देखने के लिए कहना
(iv) कक्षा / स्कूल परिवेश में उपयुक्त लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करके
सही विकल्प का चुनाव करें।
A. केवल (i) और (iii)
B. केवल (i), (ii) और (iii)
C. केवल (i), (ii) और (iv)
D. केवल (iii) और (iv)

निम्नलिखित में से कौन सी शिक्षण विधियाँ सामाजिक विज्ञान में आ रही चुनौतियों से पार पाने (निपटने) हेतु उपयुक्त हैं?
(A) विशिष्ट से सामान्य तक
(B) जटिल से सामान्य तक
(C) ज्ञात से अज्ञात तक
(D) विश्लेषण से संश्लेषण तक
सही विकल्प का चयन कीजिए ।
A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

भारतीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में निर्धनता की प्रवृत्तियां एवं उनके तुलनात्मक अध्ययन को समझाने हेतू सर्वोत्तम शिक्षण अधिगम प्रणाली कौन सी होगी ?
A. क्षेत्र भ्रमण
B. वाद-विवाद
C. द्वितीयक आंकड़ों का विश्लेषण
D. विचारावेश प्रक्रिया (ब्रेनस्ट्रॉमिंग)

निम्न का मिलान करे और सही विकल्प का चुनाव करें –

A B
(A) विवरण चार्ट (i) एक प्रक्रिया के चरण
(B) संबंध चार्ट (ii) तालिका के रूप में डेटा
(C) फ्लो चार्ट (iii) ऐतिहासिक विकास
(D) सारणीकरण चार्ट (iv) कार्य-कारण संबंधों को दर्शाता है।

A. (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(ii)
B. (A)-(iv), (B)-(ii), (C)-(i), (D)-(iii)
C. (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(i)
D. (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(i)

शिक्षक द्वारा सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में 60% भार खुली राय वाले प्रश्नों को दिया जाता है। इस नीति के माध्यम से शिक्षक छात्रों के किस कौशल को जाँचना चाहता है?
(A) केवल लेखन कौशल
(B) अंतर्वैयक्तिक कौशल
(C) तार्किक चिंतन एवं सृजनात्मक कौशल
(D) अनुप्रयोगात्मक एवं प्रस्तुती कौशल
विकल्प :
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (C) और (D)
C. केवल (A), (B) और (C)
D. केवल (B), (C) और (D)

ग्राम सभा के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन गलत है ?
A. ग्राम पंचायत के कार्य को ग्राम सभा से स्वीकृति लेनी पड़ती है।
B. ग्राम सभा का सचिव एक निर्वाचित व्यक्ति होता है ।
C. ग्राम सभा के सचिव का काम ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठक बुलाने का है।
D. ग्राम सभा के सचिव का कार्य ग्राम सभा की बैठक और उसमें हुई चर्चा व निर्णयों का रिकार्ड रखना होता है।

भारत में पंचायती राज संस्थानों की स्थापना करने का उद्देश्य उपार्जित करना था।
(A) सहभागिता द्वारा शासन
(B) सांस्कृतिक एकरूपता (समांगता)
(C) लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण
(D) धार्मिक विविधता
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (A) और (C)

कथन (A) और (B) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A) : लोकतांत्रिक समाज के सिद्धांतों की समकालीन चुनौतियाँ हैं जैसे कि व्यक्तिगत अधिकार और सामाजिक उत्तरदायित्वों के बीच विवाद।
कथन (B) : सामाजिक विज्ञान कक्षा के भीतर, लोकतंत्र की समस्याओं के अध्ययन में विद्यार्थियों को संलग्न रखने के लिए विवाद समाधान उपागम का प्रयोग किया जा सकता है।
A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।

कथन (A) और (B) पर विचार कीजिए तथा निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A) : योगात्मक आँकलन, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के शुरू से अंत तक विद्यार्थी की प्रगति का निरीक्षण करता है।
कथन (B) : रचनात्मक आँकलन पाठ्यक्रम के अंत में होता है।
A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है परन्तु (B) गलत है।
D. (A) गलत है परन्तु (B) सही है।

सामाजिक विज्ञान विषय की प्रकृति के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही है ?
(A) सामाजिक विज्ञान एक गत्यात्मक विषय है जो वाद-विवाद और परिचर्चा को उत्पन्न करता है।
(B) सामाजिक विज्ञान में केवल व्यक्तिगत मानवीय संबंधों पर विचार किया जाता है न कि व्यक्तिगत कार्यों के लेखे जोखे पर विचार किया जाता है।
(C) सामाजिक विज्ञान मुख्य रूप से अन्तर्विषयी है जिसका केंद्र बिन्दु खोज और प्रयोग है।
(D) सामाजिक विज्ञान का क्षेत्र बहुत ही संकुचित है इसलिए यह केवल प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने के योग्य है।
विकल्प :
A. केवल (A) और (C)
B. केवल (C) और (D)
C. केवल (A), (B) और (C)
D. केवल (A) और (B)

न्यायपालिका की स्वतंत्रता दर्शाती है :
A. विधायिका और कार्यपालिका, न्यायपालिका के काम में हस्तक्षेप नहीं कर सकती हैं।
B. न्यायपालिका, विधायिका को उपयुक्त विधि का ढाँचा तैयार करने का निर्देश दे सकती है।
C. न्यायपालिका, कार्यपालिका को सही रूप से विधियों को कार्यान्वित करने का निर्देश दे सकती है।
D. अगर आवश्यकता हो तो न्यायपालिका, विधायिका के दबाव में काम कर सकती है।

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न आलोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देते हैं ?
(A) वे विभिन्न तरीके क्या हैं जिनके द्वारा सरकार सभी को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु कदम उठा सकती है? चर्चा कीजिए ।
(B) अमेजन की तुलना में गंगा नदी में प्रदूषण मानव जीवन को व्यापक रूप से प्रभावित करेगा । कथन की जाँच कीजिए :
(C) ब्राज़ील एवं भारत की भू-आकृति के बीच भेद कीजिए ।
(D) हिमालय की महत्वपूर्ण विशेषताओं का वर्णन कीजिए ।
(E) मुगल प्रशासन में जमींदार की भूमिका क्या थी?
विकल्प :
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A), (B), (C) और (D)
D. केवल (B), (C), (D) और (E)

उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान आधुनिक आदिवासी इतिहास में कौन सा धर्म एक बहुत ही महत्वपूर्ण धर्म के रूप में उभरा ?
A. बौद्ध धर्म
B. ईसाई धर्म
C. हिन्दुत्व
D. इस्लाम

नेल्सन मंडेला ने कैद के 28 वर्ष हजारों अश्वेत लोगों के साथ बिताए –
A. रंग भेद का विरोध करने और अलगाव की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए।
B. अपराध के लिए सजा पाने के लिए।
C. सरकारी सत्ताधारी पदों की प्राप्ति के लिए ।
D. राजा और राजशाही के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए।

एक शिक्षिका चाहती है कि छात्र ग्राम पंचायत जैसे सरकारी निकायों के कामकाज को समझें । निम्नलिखित में से कौन-सा आँकडें संग्रहण का स्रोत प्रत्यक्ष और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करेगा ?
A. अखबारी लेख
B. अध्ययन
C. जीवनी
D. पाठ्यपुस्तक

कक्षा में शिक्षक द्वारा पूछे गए निम्न में से कौन से प्रश्न अन्वेषणात्मक और आलोचनात्मक प्रश्न की श्रेणी में आते हैं ?
(A) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता है?
(B) क्या सूर्य एक तारा है ? क्यों ?
(C) उत्तरी मैदान में अधिक जनसंख्या निवास क्यों करती है ?
(D) पाक जल संधि किन दो देशों के बीच स्थित है ?
विकल्प :
A. (B) और (C)
B. केवल (B)
C. (A), (B), (C) और (D)
D. केवल (C)

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न संज्ञांनात्मक क्षमताओं के मूल्यांकन पक्ष को आँकते हैं?
(A) पोषण अभियान भारतीय बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। साक्ष्यों सहित कथन की जाँच कीजिए ।
(B) दो शताब्दियों के भारत में औपनिवेशिक शासन ने भारत को अनिवर्त्य सामाजिक परिवर्तन की स्थिति में छोड़ दिया हैं। क्या आप इस कथन से सहमत हैं ? व्याख्या कीजिए।
(C) जन धन योजना की महत्त्वपूर्ण विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
(D) 1991 के उत्तरार्द्ध में भारत में गरीबी और बेरोज़गारी में गिरावट आई है। कथन का औचित्य सिद्ध कीजिए।
विकल्प :
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (A), (B) और (C)
C. केवल (B), (C) और (D)
D. केवल (C) और (D)

निम्नलिखित में से किस पक्ष पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 में मूल्यांकन कार्य विधियों के भाग के रूप में विचार किया गया है ?
(A) भारतीय संविधान में प्रतिष्ठापित मूल्यों का अनुमोदन करना
(B) परीक्षा में मुख्यत: योगात्मक आँकलन को सम्मिलित किया जाना चाहिए
(C) विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमताओं का पूर्ण सीमा तक विकास
(D) परीक्षाएँ स्कूल परिसर में ही होती हैं
विकल्प :
A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (A), (C) और (D)
C. केवल (A) और (B)
D. केवल (A) और (C)

Leave a Comment

error: