विकास की कौन-सी अवस्था की प्रमुखता – अमूर्त सोच व अपनी खुद की पहचान खोजने की चाह है?
A. शैशवावस्था
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था
C. माध्यमिक बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था
विकास के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सहीं नहीं है?
A. विकास एक खास क्रमानुसार चलता है।
B. विकास विभेदन व एकीकरण के सिद्धान्त का पालन करता है।
C. विकास पैर से सिर की दिशा में होता है।
D. विकास केन्द्र से बाहर की दिशा में अग्रसर होता है।
बच्चों में व्यक्तिगत विभिन्नताओं का प्रमुख कारण क्या है?
A. केवल व्यक्ति के वंशानुगत गुण
B. केवल पालकों के पालन-पोषण का तरीका
C. अनुवांशिकता व पर्यावरणीय कारकों के बीच परस्पर जटिल अंतःक्रिया
D. केवल बच्चों का भौतिक परिवेश
सामाजीकरण :
A. रैखिक व निश्चित प्रक्रिया है।
B. सरल व एकायामी प्रक्रिया है।
C. जटिल व बहु-आयामी प्रक्रिया है।
D. अन्मय व सार्वभौमिक प्रक्रिया है।
जीन पियाजे ने सुझाव दिया कि :
A. बच्चे बड़ों से अलग सोचते और सीखते हैं।
B. भाषा विकास को सुसाध्य करती है।
C. बच्चों की सोच वयस्कों की सोच से मात्रात्मक रूप से भिन्न होती है।
D. बच्चे एक खाली स्लेट के रूप में पैदा होते हैं और जन्म के समय नासमझ होते हैं ।
निम्न में से किस युग्म का मिलान सही हैं?
A. शैशवावस्था – 6 – 11 वर्ष
B. मध्य बाल्यावस्था – 2 – 6 वर्ष
C. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था 11 वर्ष और उससे अधिक
D. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था – जन्म से 2 वर्ष
कोलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की कौन-सी एक प्रमुख आलोचना है?
A. यह चरणों को निर्दिष्ट नहीं करता है।
B. यह नैतिक सोच पर सांस्कृतिक कारकों और लिंग के प्रभाव की अवहेलना करता है।
C. यह प्राकृतिक व्यवस्था में बच्चों के सहभागी अवलोकनों का उपयोग करता है।
D. यह नैतिक विकास का एक निश्चित क्रम नहीं देता है।
लेव वायगोत्स्की का मानना था कि :
A. बच्चों को जो प्रस्तुत किया जाता है वे उसका निष्क्रिय रूप से पुनरुत्पादन करते हैं।
B. बच्चे बड़ों की मदद से अपनी समझ खुद बनाते हैं।
C. बच्चे उद्दीपन व प्रतिक्रिया का अनुकुलन करके सीखते हैं।
D. बच्चे तब सीखते हैं जब उन्हें उपयुक्त भौतिक ईनाम प्रदान किए जाते हैं।
लेव वायगोत्स्की ने संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त में _______ जैसे मनोवैज्ञानिक उपकरणों को बहुत महत्वता दी है।
A. भाषा
B. कैलेंडर
C. कैलकूलेटर
D. मोबाईल
एक प्रगतिशील कक्षा में :
A. बच्चों का सीखना ईनाम व सजा के प्रयोग से नियंत्रित होता है।
B. बच्चों को सख्त निगरानी में रखना चाहिए व अनम्य पाठ्यचर्या अपनानी चाहिए।
C. सीखने को सुसाधित करने के लिए वेधन व अभ्यास की विधि का पालन किया जाता है।
D. सीखने का आधार ‘प्रत्यक्ष अनुभव’ व ‘संवाद’ होते हैं।
कौन-सी बुद्धि का प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति अपनी भावनाओं के बारे में गहनता से जानकारी रखते हैं और अपने गुणों को पहचानते हैं?
A. तार्किक-गणितीय बुद्धि
B. शारीरिक-गतिकी बुद्धि
C. अंतःवैयक्तिक-बुद्धि
D. भाषाई बुद्धि
शिक्षिकों का कौन-सा व्यवहार बच्चों में जेंडर (लिंग) रूढ़िवादिता पक्षपात कम करने में सहायता करता है?
A. कक्षा में केवल लड़कों को भारी कुर्सी मेज उठाने को कहना
B. खेल के लिए गुड़िया व घर केवल लड़कियों को देना
C. देखभाल करने वाले व्यवसायों का ज़िक्र केवल औरतों के संदर्भ में करना
D. सभी जेंडर (लिंग) में स्वायत्तता व समानुभुति के गुण विकसित करना
कौन-सा परिप्रेक्ष्य भाषा को संज्ञान को सुसाधित करने वाले महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में देखता हैय़
A. व्यवहारवादी
B. सूचना-संक्रमण
C. सामाजिक-सांस्कृतिक
D. मनोगतिशील
कक्षा में विविधता को समायोजित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन एक प्रभावी रणनीति नहीं है?
A. छात्रों के सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ का पता लगाना
B. छात्रों की अलग-अलग पृष्ठभूमि के अनुसार शिक्षाशास्त्र को अपनाना
C. ऐसे विविध उदाहरण प्रदान करना जो सभी विद्यार्थियों के लिए, अर्थपूर्ण हों
D. निर्देशों के मानक समूहों का उपयोग करना और शिक्षार्थियों की पृष्ठभूमि को अनदेखा करना
निम्नलिखित में से अर्थपूर्ण अधिगम के लिए आकलन की विशेषता क्या होनी चाहिए?
A. मानकीकृत
B. व्यापक
C. रचनात्मक
D. गुणात्मक
समावेशी शिक्षा में क्या शामिल है?
(i) ‘बाधा मुक्त’ वातावरण प्रदान करना
(ii) बच्चों को उनकी क्षमताओं के आधार पर पृथक करना
(iii) बच्चों की पहचान कर उनका स्तरीकरण करना
(iv) पाठ्यपुस्कीय अनुभवों व शिक्षाशास्त्रीय रणनीतियों में लचीलापन
A. (i) (iv)
B. (ii) (iii)
C. (iii)(iv)
D. (ii) (iv)
छात्रों के एक विविध समूह के साथ अंत:क्रिया करते समय, शिक्षक को _____________
A. वाद-विवाद और चर्चाओं को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए।
B. उसके स्वयं के पूर्वाग्रहों और रूढ़ियों पर चिंतन नहीं करना चाहिए।
C. एक समान पाठ्यक्रम और मानकीकृत मूल्यांकन का पालन नहीं करना चाहिए।
D. व्याख्यान विधि को ही एकमात्र शैक्षणिक रणनीति के रूप में नहीं अपनाना चाहिए।
अभिकथन (A): पठन वैकल्य (डिस्लेक्सिया) से ग्रस्त बच्चों के अधिगम को सुगम बनाने के लिए शिक्षकों को पुस्तकों के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए व उन्हें लिखित परीक्षा में अतिरिक्त समय देना चाहिए।
तर्क (R) : पठन वैकल्य (डिस्लेक्सिया) से ग्रस्त विद्यार्थियों को पढ़ने में कठिनाई होती हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
निम्नलिखित में से कौन सा दृष्टिबाधित छात्रों में सहायता करने के लिए सहायक तकनीक का उदाहरण है?
A. हैडफोन
B. चित्र आधारित कार्यपत्रक
C. पढ़ने व लिखने के लिए ब्रेल प्रणाली
D. श्रवण में सहायता करने का उपकरण
निम्नलिखित में से रचनात्मकता के विशिष्ट संकेतक कौन-से हैं?
(i) जिज्ञासा
(ii) स्वतंत्रता
(iii) अनुकूलनशीलता
(iv) उच्च स्तर की एकाग्रता
(v) पुनरावृत अभ्यास की आवश्यकता
A. (i) (ii) (iii)
B. (i) (ii) (iv)
C. (i) (ii) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iii) (iv) (v)
अभिकथन (A) : प्रभावी अधिगम के लिए केवल शिक्षकों को कक्षा में प्रश्न पूछना चाहिए न कि बच्चों को।
तर्क (R) : बच्चे निष्क्रिय श्रवण की प्रक्रिया के माध्यम से सर्वाधिक अर्थपूर्ण ढंग से सीखते हैं ।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।
अधिकथन (A): शिक्षिकों को छात्रों की जरूरतों के अनुसार उचित व उपयुक्त पाड़ प्रदान करना चाहिए।
तर्क (R) : अधिगम एक सहयोगात्मक प्रक्रिया है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।
शिक्षकों को प्राथमिक माध्यमिक स्कूली कक्षाओं में बच्चों की असफलता को किस प्रकार देखना चाहिए?
A. बच्चों की कम योग्यताओं का प्रतिबिंबन
B. शिक्षकों की कम योग्यताओं का प्रतिबिंबन
C. माता-पिता की कम योग्यताओं का प्रतिबिंबन
D. स्कूली तंत्र की कार्यशीलता का प्रतिबिंबन
एक सामाजिक-रचनावाद कक्षा में अधिगम :
A. निष्क्रिय और व्यक्तिगत है।
B. सक्रिय और व्यक्तिगत है।
C. सक्रिय और सामाजिक है।
D. निष्क्रिय और सामाजिक है।
______ में समस्या को कई मध्यवर्ती लक्ष्यों में विभाजित किया जाता है और फिर प्रत्येक उप-लक्ष्य को हल करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता हैं।
A. कार्यात्मक स्थिरता
B. कलन विधि
C. साधन लक्ष्य विश्लेषण
D. अनुक्रिया समुच्चय
अभिकधथन (A) : शिक्षकों को बच्चों की मानसिक स्थिति व संवेगात्मक जरूरतों की उपेक्षा करनी चाहिए।
तर्क (R) : शैक्षणिक अधिगम बच्चे के संवेगात्मक स्वास्थ्य से प्रभावित नहीं होता है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।
अधिगम को कैसे सुसाधित करना चाहिए?
A. अर्थपूर्ण खोज द्वारा
B. छात्रों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देकर
C. भौतिक पुरस्कार देकर
D. नकारात्मक पुर्बलन देकर
स्वंय के ज्ञाता होने के बारे में जागरूकता व समझ किस प्रक्रिया में शामिल है?
A. अधिसंज्ञान
B. आत्मसात्करण
C. समायोजन
D. अनुबंधन
शिक्षकों को विश्वास करना चाहिए कि योग्यता _______ है और छात्रों को ________ निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
A. स्थिर; महारत उन्मुखी लक्ष्य
B. स्थिर; प्रदर्शन उन्मुखी लक्ष्य
C. वार्धिक; महारत उन्मुखी लक्ष्य
D. वार्धिक; प्रदर्शन उन्मुखी लक्ष्य
अभिप्रेरणा और अधिगम के बारे में इनमें से कौन-सा कथन सही हैं?
A. अधिगम तब प्रभावी होता है जब छात्र सज़ा से बचने के कारण अभिप्रेरित होते हैं।
B. अधिगम तब प्रभावी होता है जब छात्रों में आंतरिक अभिप्रेरणा हो।
C. अधिगम तब प्रभावी होता है जब छात्र बाहरी रूप से प्रेरित होते हैं।
D. अधिगम में प्रेरणा की कोई भूमिका नहीं होती है।
जब हम तीन अंकों की अधिकतम संख्या में 1 जोड़ते हैं, तब हम प्राप्त करते हैं:
A. तीन अंकों की एक संख्या जिसका इकाई का अंक 1 है।
B. चार अंकों की न्यूनतम संख्या
C. चार अंकों की अधिकतम संख्या
D. चार अंकों की एक ऐसी संख्या जिसका इकाई का अंक 9 है।
कक्षा VI के विद्यार्थियों को पढ़ाते समय, शिक्षक स्पष्ट करते हैं कि
6 + 4 = एक पूर्ण संख्या है।
6 × 4 = एक पूर्ण संख्या है।
6/4 = एक पूर्ण संख्या नहीं है।
वह इस प्रकार किस गुणधर्म की चर्चा कर रहे हैं?
A. योज्य प्रतिलोम गुणधर्म
B. गुणनात्मक प्रतिलोम गुणधर्म
C. संवरक गुणधर्म
D. साहचर्य गुणधर्म
वह न्यूनतम संख्या कौन-सी है, जिसे n (n + 1) (n + 2) के रूप में लिखा जा सकता है, जहाँ n एक प्राकृत संख्या है?
A. 5
B. 6
C. 7
D. 3
यदि कोई संख्या दो सह-अभाज्य संख्याओं से विभाज्य है, तो वह निम्नलिखित में से किससे विभाज्य होती है?
A. उनके योगफल
B. उनके अंतर
C. उनके गुणनफल
D. उनके वर्गों के योगफल
यदि \(21/4\) और \(12/3\) के अंतर के \(3/4\) को \(31/4\) के \(2/3\) में से घटाया जाता है, तो प्राप्त परिणाम कितना है?
A. \(-48/83\)
B. \(48/83\)
C. \(-83/48\)
D. \(83/48\)
निम्नलिखित में से कौन-सा एकपदी है?
A. 2x + 7
B. x + 7
C. x2
D. 3x2 + 2x + 7
किसी परिमेय संख्या का हर उसके अंश से 8 अधिक है। यदि अंश में 17 की वृद्धि कर दी जाए तथा हर में 1 की कमी कर दी जाए, तों प्राप्त संख्या \(3/2\) है। तब, वह परिमेय संख्या कौन-सी है?
A. \(21/13\)
B. \(13/21\)
C. \(11/19\)
D. \(17/25\)
रमेश की आय 24,000 रुपये प्रति माह और रहीम की आय 3,83,040 रुपये प्रति वर्ष है। यदि प्रत्येक का मासिक व्यय 19,920 रुपये प्रति माह है, तो उनकी बचत का अनुपात (उसी क्रम में) कितना है?
A. 8 ∶ 25
B. 25 ∶ 8
C. 50 ∶ 17
D. 17 ∶ 50
x – y + xy, y + z – yz और z – x – zx के योग में z का गुणांक कितना है?
A. 0
B. 1
C. 2
D. -2
\( (y^2 – 17y+60)(y^2-9)/(y^2-15y+36)\) किसके बराबर है?
A. (y – 5) (y + 3)
B. (y + 5) (y + 3)
C. (y – 5) (y – 3)
D. (y + 5) (y – 3)
किसी चतुर्भुज के चारों कोणों का अनुपात 4 ∶ 5 ∶ 3 ∶ 6 है। चतुर्भुज के अधिकतम और न्यूनतम कोणों का अंतर कितना है?
A. 40°
B. 50°
C. 30°
D. 60°
\(41/3\) समकोणों में डिग्री (°) की संख्या कितनी है?
A. 395
B. 390
C. 400
D. 405
न्यूनतम संख्या 8 वाली एक पाइथागोरियन त्रिक कौन-सी है?
A. 6, 8, 10
B. 8, 10, 12
C. 8, 15, 17
D. 8, 9, 10
दो समांतर रेखाओं के एक तिर्यक रेखा के प्रतिच्छेदन द्वारा उस तिर्यक रेखा के एक ही ओर बने अंत: कोण x और 70° हैं। तब, 3x – 30° का मान कितना है?
A. 180°
B. 240°
C. 300°
D. 360°
किसी रेखाखंड QR के एक ही ओर दो बिंन्दु P और S इस प्रकार स्थित हैं कि ∠PQS = 30°, ∠SQR = 40°, ∠SRP = 30° और ∠PRQ = 40° है । तब,
A. Δ PQR ≅ Δ SQR, SAS द्वारा
B. Δ PQR ≅ Δ SQR, ASA द्वारा
C. Δ PQR ≅ Δ SRQ, SAS द्वारा
D. Δ PQR ≅ Δ SRQ, ASA द्वारा
16 मीटर लंबे 12 मीटर चौड़े और \(102/3\) मीटर ऊँचे एक कमरे में रखी जा सकने वाली सबसे बड़ी छड़ की लंबाई कितनी है?
A. 23 मीटर
B. 68 मीटर
C. \(222/3\) मीटर
D. \(221/3\) मीटर
किसी समचतुर्भुज का क्षेत्रफल 270 cm2 है। यदि उसके विकर्णों की लंबाइयाँ x cm और 30 cm हैं, तो 4x – 8 का मान कितना है?
A. 60
B. 64
C. 72
D. 80
किसी वृत्ताकार बगीचे का व्यास 28 m है। तब इस बगीचे के अनुदिश ₹300 प्रति मीटर की दर से बाड़ लगाने का व्यय (₹ में) कितना है? (π = \(22/7\) का उपयोग कीजिए।)
A. 26400
B. 28400
C. 27200
D. 29600
10 संख्याओं का माध्य 58 है तथा इनमें से एक संख्या 40 है। शेष नौ संख्याओं का माध्य कितना है?
A. 18
B. 60
C. 62
D. 54
किसी थैले में 7 नीली, 4 लाल, 6 काली और 3 सफेद गेंदें हैं। इस थैलें में से, बिना अंदर देखें, एक गेंद निकाली जाती है। तब, एक काली या एक नीली गेंद प्राप्त होने की प्रायिकता कितनी है?
A. \(10/20\)
B. \(11/20\)
C. \(13/20\)
D. \(14/20\)
कक्षा VIII का एक विद्यार्थी व्यक्त करता है:
“क्योंकि समांतरचतुर्भुज का विकर्ण उसे दो त्रिभुजों में विभाजित करता है, इसलिये त्रिभुज के क्षेत्रफल का सूत्र \(1/2\) × (समांतरचतुर्भुज का क्षेत्रफल) है।” दी गई स्थिति की निम्नलिखित में से कौन सी सबसे उपयुक्त व्याख्या है?
A. ऐसे तर्कों का गणित की कक्षा में कोई स्थान नहीं है।
B. एक गणित कक्षा में ऐसी चर्चाओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।
C. विद्यार्थी प्राय: गलत विचार बना लेते हैं इसलिए गलत निष्कर्षों पर पहुँचते हैं।
D. सूत्रों को याद करने की आवश्यकता होती है और ऐसे कन्जेक्चरों से उन पर नहीं पहुँचा जा सकता है।
कक्षा VIII की गणित कक्षा में, एक समूह क्रियाकलाप करते हुए, छात्रों ने अपनी ऊँचाई मापी और प्रथम उन्हें चित्र आलेख, फिर उन्हें मिलान चिन्हों के द्वारा, तत्पश्चात् आयतचित्र द्वारा निरूपित किया। निम्नलिखित में से किसके गणितीय अधिगम सिद्धांत, विद्यार्थियों का एक स्तर से दूसरे स्तर तक पारगमन की व्याख्या कर रहे हैं?
(A) वैन हैले
(B) ज़ोल्टन पी डाईन्स
(C) जीरोम ब्रूनर
(D) ऑसुबेल
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A) और (D)
B. केवल (A)
C. (B) और (C)
D. (C) और (D)
हिन्दू – अरबी संख्यान पद्धति में, संख्याओं के निरुपण हेतु अंकों का जो समूह है, वह ______ है।
A. सभी प्राकृतिक संख्याओं का एक समुच्चय
B. सभी वास्तविक (रिअल) संख्याओं का एक समुच्चय
C. अनंत / अपरिमित
D. परिमित
किसी रचनावादी गणित की कक्षा में निम्नलिखित में से कौन-सा एक उपयुक्त क्रियाकलाप है?
A. शिक्षक एक सूत्र समझाता है और यह दिखाता है कि किस प्रकार एक प्रश्न हल किया जाता है।
B. शिक्षक द्वारा एक आदर्श प्रश्न हल करने के पश्चात विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से सम प्रकार की समस्याएँ हल करते हैं
C. शिक्षक कक्षा के उत्तम विद्यार्थी को श्यामपट्ट पर प्रश्न हल करने के लिए कहता है
D. शिक्षक विद्यार्थियों को समूहों में किसी दी गई समस्या को हल करने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा करने के लिए कहता है
शिक्षण साधन / (सामग्री) के रूप में रंगोली ________ को समझने में सहायता करती है।
A. सममिति और त्रिकोणमिति
B. सममिति और टेस्सीलेशन / टाईलिंग
C. टेस्सीलेशन / टाईलिंग और आयतन
D. मापन और आयतन
गणित के एक शिक्षक ने समीकरण इस प्रकार हल किया:
24 + x = 13
x = 13 – 24
x = -11
निम्नलिखित में से किस अवधारणा का उपयोग शिक्षिक कर रहा है?
A. व्युत्क्रमानुपात
B. पक्षांतरण
C. सन्निधान
D. योज्य सर्वसमिका
कक्षा में शिक्षण करते हुए, गणित के एक शिक्षक ने अपने विद्यार्थियों से पूछा, “कोई भी दो संख्याएँ इस प्रकार लीजिए जिनमें बड़ी संख्या को छोटी संख्या से भाग करने पर भागफल 4 हो।” ऐसे प्रश्न/ प्रश्नों :
A. विद्यार्थियों को असमंजस में डालते हैं।
B. खुले – सिरे वाले प्रश्न होने के कारण तर्कसंगत चिंतन कौशल का विकास करते हैं।
C. को हतोत्साहित करना चाहिए क्योंकि यह कई उत्तर उत्पन्न करते हैं।
D. विद्यार्थियों द्वारा हल नहीं किये जा सकते हैं।
_____ की प्रक्रिया के द्वारा बच्चों में गणितीय चिंतन का विकास हो सकता है।
A. परिशुद्ध एवं सटीक मापन
B. अनुमान और सन्निकटीकरण
C. सूत्रों और विधियों को याद करने
D. मानक कलन विधि के अभ्यास
गणित का एक शिक्षक समूह में कार्य करतें हुए विद्यार्थियों का अवलोकन कर रहा है। उसका अवलोकन इस क्रियाकलाप में, समूह में सहयोग और सहभागिता पर प्रत्येक विद्यार्थी के ध्यान एवं रूची पर और विद्यार्थी की व्यक्तिगत भागीदारी पर केंद्रित है। इस क्रियाकलाप के द्वारा, वह _____
A. विद्यार्थियों को आँकने के लिए रचनात्मक आकलन का उपयोग कर रहा है।
B. विद्यार्थियों को आँकने के लिए योगात्मक आकलन का उपयोग कर रहा है।
C. विद्यार्थियों को समूहों में कार्य करने का प्रशिक्षण दे रहा है।
D. विद्यार्थियों को जीवन कौशलों का प्रशिक्षण दे रहा है।
अधिगमकर्ताओं को केंद्रीय प्रवृत्ति की माप को पढ़ाने के लिए अति आवश्यक पूर्वापेक्षित ज्ञान है:
A. विभिन्न केंद्रिय प्रवृत्तियों के सूत्र
B. दिए गए आँकड़ों (डाटा) को संख्यात्मक आँकड़ों की तरह देखना
C. माध्य, बहुलक और माध्यक की परिभाषाएँ
D. वास्तविक जीवन में केंद्रिय प्रवृत्ति का उपयोग
निम्नलिखित में से किसके लिए पराश्रव्य ध्वनि तरंगों का उपयोग नही किया जा सकता है?
A. जोड़ों के दर्द, संधिशोथ के भौतिक चिकित्सा इलाज में
B. शल्यक उपकरणों के रोगाणुनाशन में
C. महासागर की गहराई के अनुमापन में
D. मानव कर्ण के कार्य की जाँच करने में
निम्नलिखित कथनों को पढ़िये और सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A): किसी भारी वस्तु की अपेक्षा हल्की वस्तु को सरकाना आसान होता है।
कारण (R): घर्षण, वस्तु के द्रव्यमान का व्युत्क्रमानुपाती होता है।
A. (A) और (R) दोनों सहीं हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सहीं हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नही करता है।
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित में से किस स्थान पर वायुमंडलीय दाब निम्नतम होने की संभावना है?
A. चेन्नई
B. लेह
C. कोटा
D. शिमला
निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य है?
A. अलैंगिक प्रजनन में बाह्य निषेचन होता है।
B. पौधों में लैंगिक और अलैंगिक दोनों प्रकार से प्रजनन करने की क्षमता होती है
C. जरायुज जीव अनिषेचित अंड उत्पन्न करते हैं।
D. सभी जरायुज जीवों में, बाह्य निषेचन होता है।
निम्नलिखित में से कौनसा पदार्थ एक विद्युत हीटर की कुंडली (तापन तत्व) के निर्माण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
| पदार्थ | गलनांक | प्रतिरोधकता |
| W | निम्न | निम्न |
| X | निम्न | उच्च |
| Y | उच्च | निम्न |
| Z | उच्च | उच्च |
A. W
B. X
C. Y
D. Z
सही विकल्प चुनिए:
अभिकथन (A): पेशी कोशिकाएं आकार में लंबी एवं पतली होती हैं।
कारण (R): इससे विस्तारण एवं संकुचन में सहायता होती है।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
किसी समतल दर्पण के समक्ष एक वस्तु एवं उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी 10 cm है। वस्तु को दर्पण की ओर 2 cm अग्रसारित किया गया। दर्पण और प्रतिबिंब के बीच की दूरी अब कितनी होगी?
A. 6 cm
B. 3 cm
C. 12 cm
D. 5 cm
किसी बीकर में, कॉपर सल्फेट विलयन में दो कार्बन इलेक्ट्रोड डाले गए। इलेक्ट्रोड बैटरी से संयोजित हैं और विद्युत धारा प्रवाहित की गई। कुछ मिनटों के पश्चात् निम्नलिखित में से कौनसा प्रेक्षण होगा?
(A) धनात्मक इलेक्ट्रोड / एनोड पर बुलबुले बनेंगें।
(B) कैथोड (ऋणात्मक इलेक्ट्रोड) पर कॉपर निक्षेपित होगा।
(C) कैथोड पर बुलबुले बनेंगें।
(D) एनोड पर कॉपर निक्षेपित होगा।
A. (A) और (B) दोनों
B. (B) और (C) दोनों
C. केवल (B)
D. केवल (D)
तड़ित झंझा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य नहीं है?
A. तड़ित झंझा प्रायः गर्म एवं आर्द्र क्षेत्रों में उत्पन्न होती हैं।
B. तड़ित झंझा में, तेज गति वाले पवनों एवं विद्युत की चमक के साथ वर्षा होती है।
C. तड़ित झंझा चक्रवात में परिवर्तित हो सकती हैं।
D. तड़ित झंझा में, पवनों की गति चक्रवातों की अपेक्षा अधिक होती है।
विकल्पों का सही समुच्चय चुनिए:
(A) क्षेत्र जो भौगोलिक रूप से भूकंपों के लिए प्रवृत्त हैं।
(B) वह बिंदु जहाँ भूकंपी तरंगें उत्पन्न होती हैं।
(C) भूकंपी तरंगों के उद्भव पर ऊर्ध्वाधर बिंदु
(A), (B), और (C) क्रमश: _____ है।
A.
B. भूकंपी जोन, भूकंपी उद्गमकेंद्र, अधिकेंद्र
C. भूकंपी जोन, अधिकेंद्र, भूकंपी उद्गमकेंद्र
D. अधिकेंद्र, भूकंपी उद्गमकेंद्र, भूकंपी जोन
प्रथम आधे घंटे में एक कार 60 km/hr की चाल से, और अगले आधे घंटे में 45 km/hr की चाल से गति करती है। कार द्वारा तय की गई कुल दूरी कितनी है?
A. 55 km
B. 52.5 km
C. 105 km
D. 15 km
‘B’ और ‘C’ को ‘A’ उनके लवणीय विलयनों से विस्थापित करता है किन्तु जब उसे D के लवणीय विलयन में डाला जाता है, तब कोई अभिक्रिया नहीं होती है। ‘B’, ‘C’ को उसके लवणीय विलयन से विस्थापित करता है।
द्वितीय सर्वाधिक अभिक्रियाशील धातु _____ है।
A. (B)
B. (A)
C. (C)
D. जानकारी पर्याप्त नहीं है।
टीकाकरण (वैक्सीनेशन) प्रतिरक्षण की एक विधि है, अर्थात् किसी व्यक्ति में एक विशिष्ट रोग के विरुद्ध प्रतिरक्षा उत्पन्न करना। टीकों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
(A) टीका (वैक्सीन) एक जीवित या क्षीणित जीवाणु है।
(B) टीका एक विशिष्ट रोग के विरूद्ध प्रतिरक्षी उत्पन्न करता है।
(C) टीके केवल मानवों के लिए उपलब्ध हैं।
(D) टीकों में प्रतिजैविक होते हैं जो जीवाणुओं को मार देते हैं।
(E) टीके केवल विषाणु द्वारा उत्पन्न रोगों के विरूद्ध प्रभावी होते हैं।
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (D) और (E)
नायलॉन पैराशूट के निर्माण में प्रयुक्त होता है। निम्नलिखित में से नायलॉन के कौन-से गुण उसे इस उद्धेश्य के लिये उपयुक्त बनाते हैं?
(A) यह हल्का है।
(B) यह मजबूत है।
(C) यह लचीला है।
(D) यह अग्निरोधी है।
(E) यह चमकदार है।
(F) यह सिलवट मुक्त है।
A. (A), (B), (D)
B. (B), (C), (D)
C. (C), (D), (E)
D. (B), (C), (F)
सही विकल्प चुनिए:
अभिकथन (A): अग्निशामकों में द्रव कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग किया जाता है।
कथन (R): कार्बन डाईऑक्साइड, ऑक्सीजन से हल्की होती है और इसलिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न करती है।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (A) की (R) सही व्याख्या नही करता है।
C. (A) सही है परन्तु (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
जीवाणुओं के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
(A) ये शाकाहारियों में सेल्यूलोज के विघटन में सहायता करते हैं।
(B) ये मानवों में पाचन प्रक्रिया में सहायता करते हैं।
(C) ये प्रतिजैविक के उत्पादन में प्रयुक्त होते हैं।
(D) ये केक बनाने में प्रयुक्त होते हैं।
(E) ये एल्कोहल बनाने में प्रयुक्त होते हैं।
(F) ये बायोगैस संयंत्र में जैविक पदार्थ के विघटन के लिए प्रयुक्त होते हैं।
A. (A), (B), (D), (E)
B. (A), (B), (C), (F)
C. (B), (C), (D), (F)
D. (A), (C), (D), (E)
अचारों में नमक का उपयोग परिरक्षक के रूप में होता है क्योंकि:
A. यह सूक्ष्मजीवों को समाप्त करने के लिए अम्लीय अवस्था उत्पन्न करता है
B. यह आर्द्रता के स्तर को कम करता है जिससे सूक्ष्मजीवों की वृद्धि रुक जाती है
C. यह वायु का अवरोध उत्पन्न करता है जिससे सूक्ष्मजीव प्रवेश नही कर पाते हैं
D. इसमें ऐसे रसायन होते हैं जो सूक्ष्मजीवों को समाप्त कर देते हैं
दो अनावेशित पिंडों X और Y को आपस में एक-दूसरे से रगड़ा गया। X और Y _______ उपार्जित करेंगे।
A. समान एवं सजातीय आवेश
B. समान एवं विपरीत आवेश
C. असमान एवं सजातीय आवेश
D. असमान एवं विपरीत आवेश
| रक्त कोशिका | विशेषताएं |
| A | डिस्क के आकार की |
| B | आकार बदलती है |
| C | रक्त के स्कंदन में सहायता करती है |
रक्त कोशिकाओं की पहचान कीजिए:
A. A – लाल रक्त कोशिका, B – प्लेटलेट, C – श्वेत रक्त कोशिका
B. A – लाल रक्त कोशिका, B – श्वेत रक्त कोशिका, C – प्लेटलेट
C. A – श्वेत रक्त कोशिका, B – प्लेटलेट, C – लाल रक्त कोशिका
D. A – श्वेत रक्त कोशिका, B – लाल रक्त कोशिका, C – प्लेटलेट
किसी बड़े पात्र में जल का तापमान 50°C है। अनीता ने इस जल को 250 ml के बीकर (A) और 750 ml के बीकर (B) में ऊपर तक भरा। निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है?
(A). (A) और (B) में जल का तापमान एकसमान है।
(B). (A) और (B) में ऊष्मा की मात्रा एकसमान है।
(C). (A) में जल का तापमान, (B) के जल के तापमान से कम है।
(D). (A) में जल की ऊष्मा की मात्रा, (B) के जल की ऊष्मा की मात्रा से कम है।
A. (A) और (B)
B. (A) और (D)
C. (C) और (B)
D. (C) और (D)
अधिगमकर्त्ताओं में समस्या समाधान कौशल को प्रोत्साहन देने के लिये यह महत्वपूर्ण है कि उन्हें ऐसे अवसर प्रदान किए जाएँ जिससे वे _____
A. केवल पाठ्यपुस्तकों में निर्देशित प्रयोगों का निष्पादन करें।
B. अन्वेषण द्वारा संप्रत्ययों की खोज कर पाएँ।
C. विज्ञान की अतिरिक्त कक्षाएँ लें।
D. अग्रवर्ती प्रक्रिया (सॉफ्टवेयर) सामग्रियों द्वारा सीखें।
विज्ञान में ‘अवलोकन’ एक अति महत्वपूर्ण प्रक्रिया कौशल है। विज्ञान में ‘अवलोकन’ के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?
(A) यह नेत्रों द्वारा केवल ‘देखने’ का कार्य है।
(B) यह प्रथम प्रत्यक्ष सूचना को एकत्र करने में मदद करता है।
(C) यह निष्पक्ष एवं वस्तुनिष्ठ है।
(D) इसमें केवल ‘यह क्या है’ का वर्णन शामिल है।
(E) इसके लिए परिष्कृत उपकरणों की आवश्यकता हो सकती है।
A. (B), (D), (E)
B. (A), (B), (C)
C. (A), (C), (D)
D. (B), (C), (D)
निम्न में से कौन सा कथन वैज्ञानिक ज्ञान के संदर्भ में सत्य है?
A. वैज्ञानिक ज्ञान का नवीन प्रमाण के प्रकाश में समय-समय पर पुनरावलोकन होता है।
B. वैज्ञानिक ज्ञान संस्कृति द्वारा प्रभावित नहीं है।
C. वैज्ञानिक ज्ञान वस्तुनिष्ठ एवं निष्पक्ष है।
D. वैज्ञानिक ज्ञान केवल वर्तमान समस्याओं का समाधान खोजने पर केंद्रित है।
विविध अधिगम शैलियों के विद्यार्थियों के किसी विज्ञान कक्षाकक्ष में शिक्षक को चाहिए कि:
A. कक्षाकक्ष में योग्यता आधारित समूह बनाए।
B. विशिष्टीकृत निर्देश एवं मूल्यांकन का उपयोग करें।
C. समाहर्ता एवं वस्तुनिष्ठता के लिए मानकीकृत मूल्यांकन का उपयोग करें।
D. व्यापक प्रौद्योगिकी का उपयोग करें।
बुद्धिसंगत चिंतन का विकास करने के उद्धेश्य से विज्ञान का अध्यापक निम्न अभ्यासों को अपना सकता है सिवाय एक के, जो है :
A. विवादास्पद सामाजिक-वैज्ञानिक विषयों से दूर रहे।
B. छात्रों को कारण प्रभाव संबंधों को खोजने के लिये कहे।
C. संदेहवाद को प्रोत्साहन दें।
D. छात्रों को विश्वसनीय विज्ञान साहित्य को देखने के लिये प्रोत्साहित करे।
‘विद्युत धारा’ विषय का अध्यापन करते हुए एक शिक्षक ने पाया कि कुछ विद्यार्थियों को विद्युत धारा के प्रवाह के संदर्भ में कुछ भ्रान्तियाँ हैं। इस संदर्भ में शिक्षक को :
A. इन विचारों को भ्रान्तिपूर्ण मान कर अस्वीकार करना चाहिए।
B. गलत विचारों को इंगित करना चाहिए एवं सही विचारों को बताना चाहिए।
C. विकल्पी योजनाओं द्वारा इन विचारों को संबोधित करना चाहिए।
D. विषय के अध्यापन का परिहार करना चाहिए क्योंकि यह दुविधा पैदा कर रहा है।
निम्न में से क्या अधिप्रज्ञान को आवेष्टित करता है?
A. प्रयोग के निर्धारित चरणों को दोहराना
B. संकल्पनाओं की पाठ्यपुस्तक परिभाषाओं को अनुस्मरण करना
C. किसी परियोजना में स्वयं की रणनीति पर विचार करना
D. किसी एक विशेष प्रसंग पर अग्रवर्ती विज्ञान साहित्य पढ़ना
निम्न में से कौन सी रणनीति विज्ञान में एक लिंग प्रत्युत्तर शिक्षण संस्थापित करती है?
A. बालिकाओं को अधिक अवसर प्रदान करना
B. कक्षाकक्ष में लिंग संवेदी संसाधनों का उपयोग करना
C. बालकों और बालिकाओं के लिए पृथक सुधार कक्षाओं की व्यवस्था करना
D. लिंग आधारित समूह बनाना
अभिकथन (A) : विज्ञान में संकल्पनाओं के ऐतिहासिक प्रकरण पाठ्य पुस्तकों में विद्यमान होने चाहिए।
कारण (R) : यह विज्ञान को एक सामाजिक प्रकरण के रूप में समझने की छात्रों की समझ को प्रोत्साहित करता है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नही करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
एक रचनात्मक विज्ञान कक्षाकक्ष में संकल्पनाओं की समझ :
A. अधिगमकर्त्ताओं द्वारा निर्मित होती है।
B. अधिगमकर्त्ताओं द्वारा प्राप्त की जाती है।
C. अधिगमकर्त्ताओं द्वारा पुनरुत्पादित की जाती है।
D. अधिगमकर्त्ताओं द्वारा अनुस्मरण की जाती है।