क्रांतिक अवधि के संप्रत्यय की क्या अवधारणा है?
A. विकास के दौरान अपरिवर्तनीय क्षति।
B. वातावरण का विकास पर कोई प्रभाव ना होना।
C. आनुवंशिकता का विकास पर बहुत कम प्रभाव होना।
D. पुरस्कारों का विकास के दौर पर नकारात्मक प्रभाव होना।
‘विकास की नमनीयता’ में विश्वास रखने वाले सिद्धांतकारी निम्न में से किस दृष्टिकोण को मानते हैं?
A. केवल स्वभाव ही विकास निर्धारित करता है।
B. पालन-पोषण विकास को प्रभावित करता है।
C. विकास हमेशा निरन्तर होता है।
D. विकास हमेशा अनिरन्तर होता है।
बहुत छोटे बच्चों के लिए _________ समाजीकरण की प्राथमिक संस्था है।
A. मुद्रक संचार
B. धार्मिक संस्था
C. विद्यालय
D. तत्कालीन परिवार
जीन पियाज़े के सिद्धांत में, क्रियाओं और विचारों की संगठित प्रणाली जो व्यक्तियों को उनके जीवन से संबंधित वस्तुओं और घटनाओं को मानसिक रूप से प्रस्तुत करने और सोचने की स्वीकृति देती है, क्या कहलाती है?
A. उन्नत आयोजक
B. संहिता
C. उपकरण
D. स्कीम
जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, किस चरण पर अधिकतर बच्चे दूसरों के दृष्टिकोण को समझने में विशेषतः कठिनाई महसूस करते हैं?
A. उत्तर-पारंपरिक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास ___________ का उत्पाद है।
A. आनुवंशिक स्वभाव
B. केवल अवलोकन और अनुकरण
C. सामाजिक अंतःक्रिया
D. अस्मिता निर्माण
निम्न में से किसका मानना है कि ‘मानवीय गतिविधियाँ सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में विकसित होती हैं और उन परिप्रेक्ष्यों से हटकर उन्हें समझा नहीं जा सकता है’?
A. जीरोम ब्रुनर
B. डेविड आसुबेल
C. जीन पियाजे
D. लेव वायगोत्स्की
लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के किस चरण पर बच्चों के नैतिक तर्क ‘दण्ड से बचने हेतु आज्ञाकारी’ होने पर आधारित होते हैं?
A. पूर्व-परंपरागत स्तर
B. परंपरागत स्तर
C. उत्तर-परंपरागत स्तर
D. औपचारिक परंपरागत स्तर
निम्न में से कौन-सी एक संरचनावादी अध्यापक की विशेषता है?
A. बहुत अमूर्त विचारों पर आधारित पाठ तैयार करना।
B. अकेले हल करने के लिए बहुत सारी समस्याएँ देना।
C. अधिगम का मूल्यांकन अर्धकालीन परीक्षाओं के आधार पर करना।
D. ऐसी गतिविधियाँ आयोजित करना जिससे छात्रों की अवधारणाओं को चुनौती मिले।
हावर्ड गार्डनर ने अपने बहुबुद्धि सिद्धांत में निम्न में से किस बुद्धि प्रकार को शामिल नहीं किया हैं?
A. प्राकृतिक बुद्धि
B. स्थानीय बुद्धि
C. बोधन बुद्धि
D. अंतर्वैयक्तिक बुद्धि
अभिकथन (A): जब शुरूआत में कोई विद्यार्थी किसी समस्या को हल नहीं कर पा रहा हो, तो अध्यापिका को उसे बोल-बोल कर सोचने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
तर्क (R): मौखिकीकरण और बोल – बोल कर सोचना विचारों को क्रमित करता है और दी गई समस्या का हल ढूँढ़ने में मदद करता है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
कक्षा में लैंगिक रूढ़िवादिता को रोकने के लिए, यह महत्त्वपूर्ण है कि
A. अंतर-लैंगिक पारस्परिकता को प्रतिबंधित किया जाए।
B. लैंगिक भेद-भाव चर्चा करने से बचा जाए।
C. ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किए जाएँ जो उन रूढ़िवादों को चुनौती दे।
D. दैनिक जीवन की गतिधियों द्वारा लैंगिक पक्षपात किया जाए।
एक अध्यापक के तौर पर, आप अपनी कक्षा में मौजूद व्यक्तिगत विभिन्नताओं को अपनाने के लिए निम्न में से क्या करोगें?
I. मिश्रित-योग्यता समूह बनाना
II. पाठ्यक्रम को समृद्ध करना
III. शिक्षण के बाल-केंद्रित तरीके अपनाना
IV. छात्रों का नामकरण करना
A. केवल (I), (II)
B. केवल (I), (II) और (III)
C. केवल (II), (III) और (IV)
D. केवल (II) और (IV)
छात्रों में समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है कि
A. कक्षा में चर्चा और बहस को टाला जाए।
B. छात्रों को चिंतन का समय दिया जाए।
C. रट कर याद करने पर बल दिया जाए।
D. छात्रों को सहयोगात्मक कार्य देने से बचा जाए।
‘अधिगम हेतु आकलन’ किस प्रकार का होना चाहिए?
A. परीक्षा-केन्द्रित
B. मानदंड संदर्भित
C. रचनात्मक
D. मानकीकृत
विभिन्न संजातीय समूहों से संबंधित विद्यार्थियों से युक्त कक्षा में एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों को समान संजातियों के आधार पर वर्गीकृत कर देना चाहिए।
B. ऐसी चर्चाएँ सुसाधित करनी चाहिए जिनसे विविधता के प्रति स्वीकृति और सम्मान पैदा हो।
C. प्रभुत्ववादी संस्कृति पर आधारित मानकीकृत पाठ्यक्रम के आधार पर पढ़ाना चाहिए।
D. विद्यार्थियों के बीच व्यक्तिगत विभिन्नताओं पर कोई ध्यान नहीं देना चाहिए।
आपका स्कूल विभिन्न सुविधाओं की पहुँच पाने के लिए सीढ़ियों, दरवाजों और दूसरे वास्तुकला संबंधित स्वरूपों द्वारा पैदा की गई बाधाओं को दूर करने के लिए अपनी आधारभूत संरचनाओं में सुधार कर रहा है, ऐसा करके स्कूल क्या प्रोत्साहित कर रहा है?
A. मुख्यधारा
B. बहिष्करण
C. एकीकरण/समाकलन
D. समावेशन
क्षीण दृष्टि से जूझते विद्यार्थियों के समायोजन हेतु, एक अध्यापक को क्या देने से बचना चाहिए?
A. दृश्य अव्यवस्थित नोटस
B. आवर्धक लेंस
C. बड़े आकार में छपी पाठ्य पुस्तकें
D. स्पर्शनीय मानचित्र और आलेख
अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार से जूझते विद्यार्थियों के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. उन्हें किसी एक कार्य में लम्बे समस तक एकाग्र रहने में अकसर मुश्किलें होती हैं।
B. वे अक्सर वस्तुओं को कुलबुलाते रहते हैं और बेचैन दिखते हैं।
C. वे किसी कार्य पर काम करते हुए आसानी से विचलित हो जाते हैं।
D. उनकी काफी लंबी और स्थिर अवधान अवधि होती है।
एक स्कूल में एक प्रतिभावान विद्यार्थी को कुछ श्रेणियों को छोड़कर सीधे उच्च श्रेणी में पदोन्नत कर दिया जाता है। प्रतिभावान विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए इस स्कूल में किस उपागम का इस्तेमाल किया गया है?
A. त्वरण
B. समृद्धिकरण
C. प्रोत्साहन
D. संश्लेषण
अर्थपूर्ण अधिगम हेतु, कक्षा में ऐसी संस्कृति विकसित करनी चाहिए, जहाँ विद्यार्थियों को ____________ के अत्यधिक अवसर मिलें।
A. एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने
B. ज्ञान का निर्माण करने
C. तथ्यों को रट कर याद करने
D. निष्क्रिय होकर सुनने
विद्यार्थियों को __________ बनने के लिए सुसाधित करना चाहिए।
A. स्वतंत्र विचारक
B. आश्रित अधिगमकर्ता
C. निष्क्रिय अनुकरणकर्ता
D. उच्च श्रेणी के प्रतिद्वंद्वी
अभिकथन (A): शुरुआती उम्र से ही, हमारा मस्तिष्क वास्तविक सांसारिक परिवेशों में जुड़ी विषयवस्तु को सीखने में सक्षम होता है।
तर्क (R): प्राथमिक स्तर पर, विद्यालयों को अमूर्त विषयवस्तु और पुस्तकीय अधिगम पर बल देना चाहिए।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
अधिगम अधिक प्रभावशाली होता है, जब
A. विषयवस्तु अत्यधिक जटिल हो।
B. अध्यापक का शिक्षाशास्त्र व्यवहारात्मक हो।
C. अधिगम लक्ष्य परीक्षा-केंद्रित हो।
D. अधिगम का स्वभाव प्रयोगात्मक हो।
रीना एक दी गई समस्या के समाधान हेतु उस समस्या से मिलती-जुलती समस्याओं को उद्धृत कर रही है। वह निम्न में से किस समस्या-समाधान युक्ति का इस्तेमाल कर रही है?
A. निगमन-परीक्षण
B. अनुरूपक सोच
C. प्रकार्यात्मक स्थिरता
D. स्मृति सहायक विधियाँ
अभिकथन (A): एक अध्यापिका को विद्यार्थियों द्वारा की गई त्रुटियों पर कोई ध्यान नहीं देना चाहिए।
तर्क (R): त्रुटियों का अधिगम प्रक्रिया में कोई महत्व नहीं होता है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं
विद्यालयों कोः
A. विद्यार्थियों की भावनात्मक स्थिति को अनदेखा करना चाहिए और पहले से सीखे ज्ञान को पुनरुत्पादित करने पर ध्यान देना चाहिए।
B. विद्यार्थियों के सामाजिक संदर्भ को अनदेखा करना चाहिए और पहले से सीखे ज्ञान को पुनरुत्पादित करना चाहिए।
C. विद्यार्थियों के सामाजिक संदर्भ के प्रति विचारशील होना चाहिए और नए ज्ञान के निर्माण को अनदेखा करना चाहिए।
D. विद्यार्थियों की संवेगात्मक स्थिति के प्रति विचारशील होना चाहिए और नए ज्ञान के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए।
अधिगम असहायता से जूझते विद्यार्थी योग्यता का ऐसा दृष्टिकोण रखते हैं जिसमें मेहनत करके योग्यता में बढ़ावा नहीं किया जा सकता। योग्यता के प्रति ऐसा दृष्टिकोण क्या कहलाता है?
A. एकल/सत्त्व दृष्टिकोण
B. वार्धिक दृष्टिकोण
C. प्रवीणता उन्मुखी दृष्टिकोण
D. अधिगम आशावादी दृष्टिकोण
अधिगम के लिए एक सहायक वातावरण पैदा करने हेतु, यह महत्वपूर्ण है कि:
A. विद्यार्थियों की रुचियों को अनदेखा करें।
B. विभिन्न हिस्सेदारों जैसे कि माता-पिता, अध्यापकों और विद्यार्थियों के बीच संप्रेषण पोषित करें।
C. बहुत सख्त/ कठोर एंव सत्तावादी अध्यापकों को नियुक्त करें।
D. पढ़ाने के लिए मानकीकृत पाठ्यक्रम को लागू करें।
निम्न में से कौन – सा कारक विद्यार्थियों के प्रभावशाली और अर्थपूर्ण अधिगम में सहयोग नहीं करता है?
A. बाल-केंद्रित शिक्षाशास्त्र
B. अधिगम की सार्वभौमिक रूपरेखा
C. मानकीकृत पाठ्यक्रम
D. अध्यापन का संरचनावादी उपागम
यदि 4.004 और 6.121 के योगफल में से 2.027 और 4.450 के योगफल को घटाया जाए, तो प्राप्त परिणाम कितना होगा?
A. 3.801
B. 3.648
C. 3.441
D. 4.044
चार अंकों की एक संख्या 3465 में, पहले और चौथे स्थान के अंकों को परस्पर बदला गया तथा दूसरे और तीसरे स्थान के अंकों को भी परस्पर बदला गया। इस प्रकार एक नई संख्या प्राप्त हुई। नई और पुरानी संख्याओं का योगफल कितना होगा?
A. 8928
B. 7110
C. 9999
D. 9108
संख्याओं 25, 34, 22, 15 और 30 के गुणनफल में कितने शून्य होंगे?
A. 2
B. 3
C. 1
D. 4
मध्यावकाश के समय, राधा की 4 सखियों ने देखा कि वह कोई चपातियाँ नहीं लाई है। इसलिए उसकी तीन सखियों में से प्रत्येक ने उसे एक-चौथाई चपाती और शेष सखी ने आधी चपाती उसे दी। उसके पास कितनी चपाती हो गईं?
A. \(11/2\)
B. \(3/4\)
C. \(5/4\)
D. \(13/4\)
एक अध्यापिका ने अपनी कक्षा के विद्यार्थियों को एक अंक की एक संख्या, दो अंकों की एक संख्या, तीन अंकों की एक संख्या, चार अंकों की एक संख्या और पाँच अंकों की एक संख्या को जोड़ने के लिए कहा। उसने उन्हें यह भी कहा कि उपर्युक्त संख्याओं में केवल अंक 1 का ही प्रयोग करना है।
अपेक्षित उत्तर क्या होगा?
A. 21342
B. 12345
C. 41235
D. 12354
घटते हुए क्रम में लिखी गई संख्याएँ कौन-सी हैं?
A. 443, 434, 424, 419, 408, 401
B. 443, 434, 419, 424, 401, 408
C. 401, 408, 419, 424, 434, 443
D. 434, 419, 424, 443, 408, 401
एक आयत में कितनी सममित रेखा/रेखाएँ है/हैं?
A. 4
B. 3
C. 2
D. 1
एक घन के एक फलक का परिमाप 40 सेमी है। इसके सभी किनारों की लंबाईयों का योगफल (सेमी में) कितना होगा?
A. 120
B. 60
C. 480
D. 240
\(31/3\) समकोणों का मान किसके बराबर है?
A. 270°
B. 300°
C. 310°
D. 330°
राहुल ने 25 लीटर धारिता वाले तीन द्रव डिटर्जेंट के डिब्बे खरीदे और पदार्थ को 750 मिली माप वाली बोतलों में स्थानांतरित किया। वह इससे ऐसी कितनी बोतलों को भर सकता है?
A. 33
B. 80
C. 100
D. 110
एक बढ़ई को 12 मीटर लंबे एक फट्टे को 10 बराबर भागों में काटना है। यदि एक बार काटने के लिए 2 मिनट 15 सेकंड का समय लगता है, तो इस फट्टे के 10 समान टुकड़ों को प्राप्त करने के लिए कितना समय लगेगा?
A. 18 मिनट 45 सेकंड
B. 20 मिनट 15 सेकंड
C. 20 मिनट 5 सेकंड
D. 19 मिनट 35 सेकंड
एक फल-विक्रेता फलों को नीचे दी गई मूल्य सूची से बेच रहा है:
| फल | मूल्य |
| आम | 100 रुपये प्रति किलो |
| संतरा | 160 रुपये प्रति किलो |
| नारियल | 40 रुपये प्रति पीस |
| सेब | 250 रुपये प्रति किलो |
ज़ैन ने 2 किग्रा आम 500 ग्राम संतरे, 500 ग्राम सेब और 2 नारियल खरीदे। उसे कितने रुपए देने पड़ेंगे?
A. 485
B. 385
C. 550
D. 430
पैटर्न 21, 41, 31, 51, 41, 61, _____ , ____, में लुप्त संख्याएँ क्रमशः कौन सी हैं?
A. 61, 71
B. 51, 61
C. 61, 81
D. 51, 71
रूपक ने कुछ बीजों को अपने बगीचे में बोया और इन बीजों से पौधे बनने के विकास को दिनों की संख्या के अनुसार निम्नलिखित चार्ट में दर्शाए अनुसार रिकार्ड किया:
| दिनों की संख्या | पौधे की लंबाई (सेमी में) |
| 0 | 0 |
| 3 | 1.4 |
| 6 | 5.3 |
| 9 | 9.5 |
| 12 | 10.3 |
| 15 | 10.9 |
किन तीन दिनों की अवधियों में, पौधों की लंबाई में वृद्धि क्रमशः अधिकतम और न्यूनतम थी?
A. 3 – 6, 9 – 12
B. 6 – 9, 0 – 3
C. 3 – 6, 6 – 9
D. 6 – 9, 12 – 15
101.01 × 0.001 का मान कितना है?
A. 0.01011
B. 1.0101
C. 0.10101
D. 11001
एक शिक्षक ने कक्षा I के बच्चों को कुछ वस्तुएँ दी और पूछा कि कौन-सी वस्तुएँ लुढ़केंगी और कौन-सी वस्तुएँ सरकेंगी। निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त गतिविधि का उद्देश्य नहीं है?
A. वस्तुओं को दो समूहों में वर्गीकृत करना
B. उन्हें लुढ़कने (रोलिंग) और सरकने (स्लाइडिंग) की अवधारणा को समझाना
C. विभिन्न त्रिविम (3-D) आकृतियों के गुणों के बारे में चर्चा करना
D. किसी गतिविधि में बच्चों को संलग्न रखकर कक्षा में अनुशासन बनाए रखना
“बोझ रहित अधिगम” को सर्वप्रथम किसमें अवधान मिला?
A. कोठारी कमीशन (1964 – 1966)
B. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986)
C. यशपाल समिति (1993)
D. शिक्षा का अधिकार अधिनियम (2009)
प्राथमिक कक्षा के गणित में टाइल पैटर्न/टाइलिंग (टैसीलेशन) की गतिविधि को शामिल करने की क्या प्रासंगिकता है?
A. यह बच्चों का मनोरंजन करता है और व्यस्त रखता है जब शिक्षक/शिक्षिका अपना कार्य कर रहे होते हैं।
B. उच्च स्तरीय गणित में परिकलन की योग्यता के निर्माण में मदद करता है।
C. यह अधिगमकर्ताओं को अनुपात एंव समानुपात के विचारों को विकसति करने में मदद करता है।
D. यह अधिगमकर्ताओं में समतल पृष्ठों के क्षेत्रफल की अवधारणा को समझने में मदद करता है।
वैन हैले के ज्यामितीय चिंतन के स्तर के अनुसार, विद्यार्थी किस स्तर पर वर्गों को नियमित चतुर्भुज के रूप में पहचानने में सक्षम होंगे?
A. दृश्यीकरण
B. विश्लेषण
C. अनौपचारिक निगमन
D. औपचारिक निगमन
निम्नलिखित में से किस पर प्राथमिक स्तर की गणित पाठ्यचर्या में सबसे अधिक बल दिया गया है?
A. औपचारिक समस्या समाधान पर
B. जिज्ञासा के पोषण पर
C. मौखिक अधिगम पर
D. उत्पाद अभिमुख अधिगम पर
एक व्यक्ति गणित का उत्तम शिक्षक बनना चाहता है। एक उत्तम गणित शिक्षक बनने के लिए उसमें ___________
A. अल्प समय में समस्याओं को हल करने की क्षमता होनी चाहिए।
B. संख्या पद्धति, बीजगणित एवं ज्यामिति का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
C. अवधारणात्मक ज्ञान एवं गणितीय विषय-वस्तु को वास्तविक जीवन से जोड़ने की क्षमता होनी चाहिए।
D. केवल गणित के तथ्यों और सूत्रों का ज्ञान होना चाहिए।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन कलन-विधि के लिए सही हैं?
A. कलन-विधि को हाल ही में कम्प्यूटरों के विकास के बाद विकसित किया गया है।
B. इसमें तार्किक क्रम से निर्देशों के चरण दर चरण के समुच्चय समाविष्ट हैं।
C. जब हम कलन विधि का उपयोग करते हैं, तब हम समस्याओं को छोटे-छोटे चरणों में तोड़ सकते है।
D. यह गहन निर्देशों का असंख्य अनुक्रम है, जो ठेठ रूप से विशिष्ट समस्याओं के एक वर्ग को हल करने के लिए उपयोग में लाया जाता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. A और B
B. B और C
C. A, B और D
D. B, C और D
निम्नलिखित में से कौन-सा घटक विद्यार्थियों में गणित के भय को बढ़ाने में योगदान नहीं करता है?
A. परीक्षा प्रणाली (व्यवस्था)
B. गणित का अमूर्त स्वरूत
C. जेंडर संबंधी विशिष्ट क्षमताएँ
D. मानक प्रक्रियाओं पर बल
NIPUN भारत दस्तावेज़ के अनुसार, आधारभूत स्तर पर बच्चों के लिए निम्नलिखित में से कौन-से महत्वपूर्ण गतिणतीय कौशल आवश्यक हैं?
A. अवलोकन
B. तर्क
C. दृश्यीकरण
D. सम्प्रेषण
E. अमूर्त विचार
A. A, B और E
B. A, B, C और D
C. D और E
D. B और E
संख्या बोध के विकास के लिए सबिटाइज़ेशन एक महत्त्वपूर्ण पहलू (पक्ष) है। सबिटाइज़ेशन का अर्थ ___________ है।
A. वस्तुओं की कुल संख्या ज्ञात करने के लिए दिए गए समुच्चय में वस्तुओं को गिनना
B. संप्लाव गिनती (स्किप गिनती)
C. सामान्यतः शीघ्रता से देखकर एक समुच्चय में वस्तुओं की संख्या ज्ञात करना
D. वस्तुओं की मिलती-जुलती विशेषताओं के आधार पर भिन्न-भिन्न समूह बनाना
निम्नलिखित में से कौन सा गणित में परियोजनाकार्य का उद्देश्य नहीं है?
A. बच्चों को अर्थपूर्ण रूप से सामूहिक कार्य में संलग्न रखना
B. बच्चों की अवधारणात्मक समझको आँकना
C. बच्चों को घर पर उनके खाली समय का उपयोग कराना
D. अवधारणा के वास्तविक जीवन का अनुप्रयोग समझना
प्राथमिक स्तर पर प्रतिरूप पहचान एवं पूर्वानुमान पर विशेष बल दिया जाना चाहिए, क्योंकि
A. ऐसे अभ्यास गणित में विवेचन कौशल को प्रोत्साहित करते हैं।
B. बच्चों को सृजन कला में व्यस्त रखते हैं।
C. यह बच्चों को प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के लिए तैयार करते हैं।
D. प्रतिरूपों को सीखना आसान है।
निम्नलिखित में से कौन-सा गणितीय चिंतन और अभिकलनीय (कम्प्यूटेशनल) चिंतन के बारे में सही नहीं है?
A. अभिकलनीय (कम्प्यूटेशनल) चिंतन गणितीय घटकों के साथ गणित में समस्या को हल करने तक सीमित है।
B. दोनों समस्या-समाधान के तरीके हैं।
C. दोनों विधियों में अपघटन और एल्गोरिथ्म डिज़ाइन जैसी प्रक्रियाएँ भी शामिल हैं।
D. गणितीय चिंतन और अभिकलनीय (कम्प्यूटेशनल) चिंतन अमूर्त विचारों के साथ काम करने की क्षमता में सहायक हो सकते हैं।
निर्देश के दौरान अधिगम की प्रगति को आँकने के लिए गणित शिक्षक द्वारा निम्नलिखित में से किस आकलन विधि का उपयोग किया जाता है ?
A. प्लेसमेंट आकलन
B. रचनात्मक आकलन
C. योगात्मक आकलन
D. निदानात्मक आकलन
जब कक्षा V के विद्यार्थियों से दो भिन्न 3/4 और 2/5 को जोड़ने के लिए कहा गया, तब कई विद्यार्थियों ने उन्हें निम्नलिखित प्रकार से जोड़ा:
\(3/4+2/5=5/9\)
त्रुटि सुधारने के लिए, गणित के एक शिक्षक के रूप में आप विद्यार्थियों का किस प्रकार समर्थन करेंगे?
A. समान समस्याओं का एक कार्यपत्रक विद्यार्थियों को अभ्यास के लिए देकर।
B. विद्यार्थियों को अपने उन सहपाठियों से उत्तर नकल करने के लिए कह कर, जिन्होंने इस प्रश्न का सही उत्तर दिया है।
C. भिन्नों को कागज़ के वृत्ताकार कट-आउट द्वारा दर्शा कर ये समझाना कि उन्हें कैसे जोड़ा जाता है।
D. श्यामपट्ट पर प्रश्न को हल करने की कलन-विधि को पुनः समझा कर विद्यार्थियों को उसकी नकल करने के लिए कहना।
नीचे दी गयी पहेली को हल कीजिए:
“कुहू कुहू आवाज लगाती,
मधुर-मधुर मैं गीत सुनाती,
सबके मन को हूँ मैं भाती,
बोलो मैं हूँ क्या कहलाती”
इसका हल है:
A. मैना
B. तोता
C. फाखता
D. कोयल
निम्नलिखित खाद्य शृंखला में हिरणों के अनाधिकृत शिकार बढ़ाने के साथः
घास → हिरण → बाघ
कुछ वर्षों बाद खाद्य श्रृंखला पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
A. घास कम होना शुरू हो जाएगी।
B. बाघों की संख्या बढ़ जाएगी।
C. बाघों की संख्या घट जाएगी।
D. बाघ अपनी खाने की आदतों को बदलेंगे।
दिसम्बर 2020 में दिल्ली का AQI 331 था।निम्नलिखित में से AQI किसे चिन्हित करता है?
A. वायु मात्रा सूचकांक
B. वायु प्रमात्रा सूचकांक
C. वायु गुणवत्ता सूचकांक
D. वायु द्विघाती सूचकांक
निम्नलिखित में से कौन सा स्तनधारी परिवार का है?
A. व्हेल
B. मेंढक
C. कबूतर
D. छिपकली
‘लंगर’ की प्रथा _________ का संकेत करती है।
A. मध्याह्न भोजन
B. मुफ़्त समुदाय रसोई
C. एकत्रित दान
D. पवित्र भोजन
भौमजल स्तर के नीचे कठोर चट्टानों की परतों के बीच भंडारित भौमजल को कहते हैं:
A. भूमिगत जल
B. जलभृत
C. दुः स्थित जल
D. गुप्त जल
हाथियों के बारे नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:
A. तीन माह के हाथी के बच्चे का भार लगभग दो क्विंटल होता है।
B. हाथी अत्यधिक आराम नहीं करते हैं। वे केवल दो से चार घण्टे सोते हैं।
C. कोई वयस्क हाथी 24 घण्टे में दो क्विंटल से अधिक पत्तियाँ और झाड़ियाँ खा सकता है।
D. किसी हाथियों के झुण्ड में दो-तीन परिवारों के सदस्य ही होते हैं उनमें सबसे बुजुर्ग नर हाथी झुण्ड का नेता होता है।
सही कथन हैं:
A. केवल A और B
B. केवल C और D
C. A, B और C
D. B, C और D
रीता ने एक पक्षी की ओर इशारा किया और कहा, “देखों ! इस पक्षी की आँखें इसके सिर के सामने हैं बिल्कुल मेरे समान।” आपके अनुसार वह किस पक्षी की ओर इशारा कर रही थी?
A. कबूतर
B. गौरैया
C. उल्लू
D. कौआ
संकटापन्न हिरणों के किस प्रकार के लिए केवल लोकटक झील एक स्थान है?
A. चीतल
B. बारासिंगा
C. सांभर
D. संगाई
वीनस फ्लाई ट्रैप तथा पिचर प्लाँट को कीटभक्षी पौधें कहा जाता है क्योंकि ये विशिष्ट पत्तियों या पत्तियों के भागों का प्रयोग करके कीटों को फँसाते हैं। कीटों से ये पौधे ___________ प्राप्त करते हैं।
A. पोषक तत्त्व
B. वायु
C. जल
D. मृदा
विश्व जल दिवस मनाया जाता है
A. 22 मार्च को
B. 5 जून को
C. 11 जून
D. 22 अप्रैल को
RTE एक्ट 2009 सुनिश्चित करता है:
A. जन्म से 6 वर्ष तक के बच्चों की नि:शुल्क एंव अनिवार्य शिक्षा
B. 14 वर्ष की आयु तक के बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा
C. 6-18 वर्ष तक के बच्चों की नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा
D. 6-14 वर्ष तक के बच्चों की नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा
नीचे प्याज़ की खेती की प्रक्रिया के चरण दिए गए हैं। ये चरण उचित क्रम में नही हैं।
A. मिट्टी गुड़ाई करना
B. खरपतवर हटाना
C. प्याज़ के ऊपर की सूखी पत्तियों को काटना
D. प्याज़ को उखाड़कर बाहर निकालना
E. बीज बोना
सही क्रम है:
A. A, B, E, D, C
B. A, E, B, D, C
C. A, B, E, C, D
D. A, E, B, C, D
पक्षी अपना सिर कई बार हिलाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि
A. गर्दन में माँसपेशियों का फड़कना आम होता है।
B. आँखें स्थिर होती हैं तथा हिल नहीं सकतीं हैं।
C. यह एक अनैच्छिक क्रिया है।
D. यह साथी को आकर्षित करने के लिए है।
भारत में उच्चतम वर्षा रिकॉर्ड की गई:
A. चेरापूँजी में
B. अगुंबे में
C. महाबलेश्वर में
D. मॉसिनराम में
कल्याणी अपनी कक्षा पाँचवीं के बच्चों को ग्लोब की सहायता से एक प्रयोग दिखाती है और समझाती है कि पृथ्वी के उस भाग पर जो सूरज की ओर होता है, दिन होता है और उस भाग की ओर जो सूरज से दूर होता है, रात होती है। आयशा इससे प्रभावित हुई। उसने पूछा, “अगर हम उस दिशा में चलना शुरू करें और चलते रहें, तो क्या हमें रात मिलेगी? किस दिशा में हमें रात मिलेगी?” कक्षा के सभी विद्यार्थी हँसने लगे। कल्याणी की प्रतिक्रिया क्या होनी चाहिए?
A. उसे कक्षा को हँसना बंद करने और अनुशासन बनाए रखने का निर्देश देना चाहिए।
B. उसे यह समझाना चाहिए कि ऐसा संभव नहीं है क्योंकि पृथ्वी का वह भाग बहुत दूर होगा।
C. उसे विद्यार्थियों से इस प्रश्न का उत्तर खोजने को कहना चाहिए।
D. उसे यह कहना चाहिए कि आज वो दिन और रात का होना ही पढ़ेंगे और इसकी चर्चा अगली कक्षा में करेंगे।
निदा को रोज स्कूल देर से आने के लिए सजा मिलती। उसकी अध्यापिका ने पूछा कि वह देर से क्यों आती है, जबकि उसका भाई तो समय से आता है। उसने कहा कि उसकी मम्मी कहती है कि झाडू लगाना, पौंछा लगाना, घर की देखभाल करना और अन्य घर के काम करना लड़कियों की जिम्मेदारी होती हैं इसलिए वह अपना सारा घर का काम करके फिर आती है जिसकी वजह से उसे देर हो जाती है। अगर आप निदा की अध्यापिका है, तो क्या करेंगे?
A. निदा से कहेंगे कि वह जल्दी उठे जिससे सारा काम करके वह समय पर स्कूल आ सके।
B. निदा की मम्मी से बात करेंगे और कहेंगे कि उसे समय पर स्कूल आने में सहायता करें।
C. निदा से कहेंगे कि घर की देखभाल करना और घर के काम करना परिवार के सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है।
D. कक्षा में चर्चा का आयोजन कर, विद्यार्थियों से पूछेंगे कि घर की देखभाल करना और घर के काम करना किसकी जिम्मेदारी है।
एक पर्यावरण- अध्ययन की कक्षा में, शिक्षण साधनों को कैसा होना चाहिए?
A. आसानी से उपलब्ध तथा अपने आस – पास से प्राप्त
B. केवल हाई डेफिनेशन तीन आयामी चलचित्र
C. सदैव शिक्षार्थी की इन्द्रियों में से किसी एक के उपयोग पर आधारित
D. सदैव प्रयोगों पर आधारित
A. केवल A
B. केवल B
C. A और C
D. C और D
निम्नलिखित में से कौन – सा प्राथमिक कक्षा में पर्यावरण अध्ययन का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण घटक हैं?
A. अवधारणा निर्माण
B. आदत निर्माण
C. खोजने का आनंद
D. सूचना
निम्नलिखित में से कौन-से कथन, गतिविधि की उपयुक्त व्याख्या करते हैं?
A. गतिविधि एक शारीरिक, सामाजिक और मानसिक क्रियाकलाप है।
B. गतिविधि प्राथमिक कक्षाओं के लिए उपयुक्त है और बड़ी कक्षाओं में मुश्किल है।
C. गतिविधि द्वारा पाठ्यक्रम नियत समय पर पूर्ण नहीं करवाया जा सकता है।
D. गतिविधि अनुभवों से सीखने की प्रक्रिया है और सीखने में सहायक होती है।
A. केवल A और B
B. केवल A और C
C. केवल A और D
D. केवल B और C
निम्नलिखित में से कौन-से कथन प्रयोग के बारे में सही हैं?
A. प्रयोगों के परिणाम पाठ्यपुस्तक में दिए जाने चाहिए जिससे सभी विद्यार्थी पुष्टि कर सकें।
B. प्रयोगों के परिणाम पाठ्यपुस्तक में नहीं दिए जाने चाहिए जिससे विद्यार्थी स्वयं अवलोकन, जाँच – पड़ताल तथा सामान्यीकरण कर सकें।
C. प्रयोगों के परिणाम शिक्षकों द्वारा बताए जाने चाहिए, विद्यार्थी पुष्टि कर सकें।
D. प्रयोगों के परिणाम शिक्षकों द्वारा नहीं बताए जाने चाहिए क्योंकि प्रयोग, अवलोकन, जाँच-पड़ताल तथा सामान्यीकरण के बारे में है।
A. केवल A और C
B. केवल B और D
C. केवल A और D
D. केवल B और C
एक पर्यावरण-अध्ययन की कक्षा में पत्तियों एवं फूलों के आकारों एवं रंगों को निर्धारित करने की सबसे उपयुक्त विधि कौन सी होगी?
A. छात्रों को पत्तियों एवं फूलों की विभिन्न रंगीन तस्वीरें उपलब्ध कराना
B. छात्रों को रेखा – चित्र बनाने में संलग्न करना और उनके सृजनात्मक कौशलों का उपयोग करना
C. शिक्षार्थियों को पौधों एवं पेड़ों के अन्वेषण हेतु किसी कार्य की रूपरेखा बनाना
D. पत्तियों तथा फूलों सें संबंधित प्रत्ययों को भली प्रकार दोहराना
भीम अपने बागवान को पूछता है, “फूल और फल रंगीन क्यों होते हैं, जबकि पौधों के पत्ते हरे होते हैं?” भीम के द्वारा किन प्रक्रिया कौशलों को प्रदर्शित किया जा रहा है?
A. अवलोकन
B. प्रयोग
C. प्रश्न पूछना
D. परिवेश के साथ अन्तः क्रिया
A. केवल A और B
B. केवल B और C
C. केवल C और D
D. केवल A और C
कक्षा तीसरी के पर्यावरण अध्ययन के पाठ ” पौधों की परी” में, दीदी एक बगीचे में बैठी है। शबनम कहती है कि दीदी छोटे-छोटे पौधों पर बैठी है। टपलु अपने शिक्षक से पूछता है, “जब हम चींटियों पर चलते हैं तो चींटियाँ मर जाती हैं, तो क्या हम घास को भी उसी तरह उस पर चलकर और बैठकर मार नहीं रहे हैं?” शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. चर्चा करनी चाहिए कि घास के पौधे पत्तियों के क्षतिग्रस्त होने पर भी जिंदा रह सकते हैं।
B. वर्णन करना चाहिए कि घास के पौधे का वह भाग जो वृद्धि से संबंधित है वह आधार पर सुरक्षित रहता है।
C. विद्यार्थियों को बगीचे में ले जाएँ, उन्हें घास पर बैठकर तथा चलकर देखने को कहें कि क्या होता है।
D. व्याख्या करनी चाहिए कि बगीचे की घास कटने के बाद भी फिर से वृद्धि करती है।
कविश, एक कक्षा V का पर्यावरण – अध्ययन शिक्षक, “अंतरिक्ष यात्रा’ का प्रत्यय पढ़ाने के लिए सृजनात्मक निबंध लेखन पर बल देता है। वह प्रयास कर रहा है:
A. छात्रों को प्रश्न पूछने से हटाने का
B. कल्पनाशीलता तथा अपसारी सोच को प्रोत्साहित करने का
C. शिक्षण के प्रति व्यावहारिक पद्धति को बढ़ावा देने का
D. प्रयोगात्मक एवं क्रियाकलापों पर आधारित शिक्षण से बचने का
A. केवल A और B
B. केवल B
C. केवल B और D
D. केवल C
पाठ 3 “पानी रे पानी” प्रस्तुत करते समय, सीमा ने कविता की पंक्ति, “पर जब जल बाढ़ें लाता है” को गुजरात में आई बाढ़ से संबंधित चर्चा की। छुटकी ने पूछा कि गुजरात में बाढ़ क्यों आई है और उसके शहर मे क्यों नहीं आई है?
निम्नलिखित में से कौन-सा इस प्रश्न का सर्वाधिक उपयुक्त हल होगा?
A. कक्षा चर्चा
B. चित्र
C. क्रियाशील मॉडल
D. बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण
कक्षा तीसरी के पर्यावरण अध्ययन के पाठ “पानी रे पानी” में, अंकल ने हिरेन और छुटकी को स्टील के गिलास में आम का पन्ना दिया। छुटकी ने काँच के गिलास में पन्ना माँगा। अंकल ने पन्ना काँच के गिलास में पलट दिया। छुटकी बोली, “अंकल आपने मुझे कम पन्ना दिया है।” पियाजे के सीखने के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार छुटकी निम्नलिखित में से कौन-सी अवस्था में है?
A. संवेदी पेशीय अवस्था
B. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
प्राथमिक स्तर पर एक पर्यावरण अध्ययन शिक्षक को वैयक्तिक भिन्नताओं वाले विद्यार्थियों को शामिल करना संभव है।
A. प्रत्येक को घर के लिए नियत कार्य देकर
B. क्योंकि यह एक आसान कार्य है
C. विद्यार्थियों को विषम समूहों में कार्य करा कर
D. सभी अध्यायों को समान तरीके से पढ़ा कर
A. A और B
B. A और C
C. केवल C
D. केवल A
शमा देख नहीं सकती। उसकी मम्मी उसे रोज स्कूल लेकर आती है, लेकिन उसे स्कूल आना अच्छा नहीं लगता। वह अपनी मम्मी को कहती है कि उसका कोई दोस्त नहीं है और उसे कक्षा में जो पढ़ाया जाता है, वह समझ में नहीं आता।
शमा के शिक्षक को उसके लिए निम्नलिखित में से क्या करना सबसे उपयुक्त होगा?
A. शमा से बात करके समझाएँ कि उसके लिए पढ़ना महत्त्वपूर्ण है।
B. विद्यार्थियों से बात करके, उन्हें शमा से दोस्ती करने को कहें।
C. कक्षा के सभी विद्यार्थियों के साथ मिलकर, शमा के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका वाले एक नाटक की योजना बनाएँ।
D. शिक्षकों के साथ बात करके सुनिश्चित करें कि जो कक्षा में पढ़ाया जाए वह शमा को समझ में आए।
A. केवल B और C
B. केवल A और B
C. केवल C और D
D. केवल A और D
पर्यावरण – अध्ययन के शिक्षण अधिगम में संसाधन के रूप में पाठ्य-पुस्तकों का प्रयोगः
A. प्रक्रिया कौशलों के विकास में कम प्रभावी है।
B. सबको सम्मिलित करने का अवसर प्रदान करता है।
C. विद्यार्थियों में सहयोग को प्रोत्साहित करता है।
D. नितांत आवश्यक है।