बच्चों के प्राथमिक वर्षों में विकास का क्रम
A. सरल से जटिल की तरफ होता है।
B. अमूर्त से मूर्त की तरफ होता है।
C. वैश्विक से स्थानिक की ओर होता है।
D. विशिष्ट से सामान्य की ओर होता है।
भाषा के विकास के लिए ‘संवेदनशील अवधि’ कौन-सी है?
A. प्रारम्भिक बाल्यावस्था
B. माध्यमिक बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था
D. प्रसवपूर्व अवस्था
वह प्रक्रिया जिसमें बच्चे समाज में अपनी भूमिका को सीखते हैं, ___________ कहलाती है।
A. समाजीकरण
B. समायोजन
C. समावेशन
D. अनुकूलन
संज्ञानात्मक विकास के किस चरण में बच्चे अनुकरण करने लगते हैं व उनमें वस्तु स्थायित्व की योग्यता आ जाती है?
A. संवेदी-चालक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक
जीन पियाज़े के सिद्धान्त के अनुसार वह बच्ची जो सूरज को सजीव मानती है क्योंकि वो रोशनी देता है, अपनी सोच में क्या दर्शाती है?
A. जीववादी चिंतन
B. केन्द्रीकरण
C. अप्रतिवर्तिता
D. वस्तु स्थायित्व
निम्न में से कौन-सी संकल्पना लेव वायगोत्स्की द्वारा प्रतिपादित नहीं है?
A. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
B. स्कीमा
C. पाड़
D. सामाजिक अंतः क्रिया
लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्तों के निहितार्थ के अनुरूप कौन-सा कथन शैक्षिक प्रणाली के लिए सही है?
A. विद्यार्थियों में सहयोग के बजाए प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना
B. वांछनीय व्यवहार को ईनाम द्वारा बढ़ावा देना व अवांछनीय व्यवहार को सज़ा द्वारा घटाना
C. उपयुक्त इशारे व संकेत प्रदान कर विद्यार्थियों को पाड़/आलम्बन देना
D. उद्दीपन व प्रतिक्रिया के बीच अनुबंधन को प्रोत्साहित करना
कोहलबर्ग के अनुसार नैतिक विकास की प्रथम अवस्था की क्या विशेषता है?
A. नियमों को निश्चित और निरपेक्ष रूप में देखना
B. दूसरों का स्नेह और अनुमोदन बनाए रखना
C. कानूनों और नियमों को बनाए रखने के कर्तव्य का पालन करना
D. अमूर्त सार्वभौमिक सिद्धांतों को अपनाना जो सभी मानवता के लिए मान्य हैं
एक प्रगतिशील कक्षाकक्ष में
A. बच्चों को निश्चित पाठ्यक्रम के अनुसार सीखने के लिए बाध्य किया जाता है।
B. बच्चे उन गतिविधियों में संलग्न होते हैं जिससे वह अपनी क्षमताओं को पा लेते हैं।
C. बच्चों की योग्यता के अनुसार उनका नामीकरण व पृथक्करण किया जाता है।
D. बच्चे ईनाम को पाने के लिए व सज़ा से बचने के लिए कार्य करते हैं।
निम्न में से किस प्रकार की बुद्धि का वर्णन हॉवर्ड गार्डनर द्वारा किया गया था?
A. सामान्य बुद्धि
B. भाषाई बुद्धि
C. भौतिक बुद्धि
D. विशिष्ट बुद्धि
एक प्राथमिक कक्षाकक्ष में शिक्षिकाओं को ‘व्यक्तिगत वाक्’ – आत्म चर्चा जो हमारी सोच और व्यवहार का मार्गदर्शन करती है, को _____________
A. प्रोत्साहित करना चाहिए।
B. हतोत्साहित करना चाहिए।
C. नकारना चाहिए।
D. इस्तेमाल के लिए बच्चों को दंडित करना चाहिए।
मोहन ने घर व समाज में लड़कों की भूमिका को देखते हुए स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में लड़की की भूमिका को यह कहकर निभाने से इंकार कर दिया कि वह एक लड़का है, इसलिए वह एक लड़की की ड्रेस नहीं पहनेगा। यह क्या दर्शाता है?
A. जेंडर भूमिका में लचीलापन
B. जेंडर समानता
C. जेंडर गतिशीलता
D. जेंडर प्ररूप
एक ही कक्षा में अलग-अलग क्षमताओं वाले विद्यार्थियों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
A. विभेदित निर्देश
B. मानकीकृत निर्देश
C. उद्दीपन
D. अनुबंधन
सामाजिक-रचनावादी कक्षाकक्ष में मूल्यांकन का प्रमुख तरीका क्या होता है?
A. वस्तुनिष्ठ प्रत्याह्वान आधारित परीक्षाएँ
B. सहयोगात्मक परियोजनाएँ
C. मानकीकृत परीक्षाएँ
D. मानक – संदर्भित परीक्षाएँ
शिक्षार्थियों के आकलन का सबसे महत्त्वपूर्ण उद्देश्य है:
A. अध्यापन की प्रभावशीलता पर विचार करना और अधिगम को बढ़ाने के लिए इसे संशोधित करना।
B. शिक्षकों को सौंपे गए कार्यों में से एक कार्य को पूरा करना।
C. रिकॉर्ड और रजिस्टरों को पूरा करना।
D. कक्षा में समान योग्यता वाले समूह बनाने के लिए।
विद्यार्थियों को उनकी अभिरुचि, जरूरतों व परिवेश की विभिन्नताओं को ध्यान में रखकर उन्हें विविध प्रकार की गतिविधियों व अनुभवों के विकल्प देना किस सिद्धान्त का पालन करता है?
A. समावेशन
B. नामीकरण व पृथक्करण
C. प्रतिस्पर्धा
D. बहिष्करण
निम्न में से क्या कक्षाकक्ष में सांस्कृतिक संवेदनशीलता को बढ़ावा नहीं देता है?
A. विभिन्न संस्कृतियों के अनुकूल गतिविधियों का आयोजन करना
B. विद्यार्थियों को उनकी संस्कृति के अनुभवों को साझा करने को बढ़ावा देना
C. केवल प्रभावी संस्कृति के त्योहार मनाना
D. हर विद्यार्थी की विविध पृष्ठभूमि को स्वीकारना व सम्मान देना
पाठ पढ़ने व लंबे अंशों को समझने में उन विद्यार्थियों को कठिनाई होती है जो _________ से जूझ रहे हैं।
A. गुणजवैकल्य
B. पठनवैकल्य
C. श्रवण बाधिता
D. लेखनवैकल्य
श्रवण बाधित बच्चों के लिए कौन-सी शिक्षण सामग्री उपयुक्त नहीं है?
A. श्रव्य किताबें
B. मुद्रित पुस्तकें
C. उपशीर्षक वाले वीडियो
D. त्रि-आयामी चार्ट और मानचित्र
एक शिक्षिका को अपनी कक्षा में सृजनात्मक बच्चों की पहचान करने के लिए किस प्रकार के प्रश्न पूछने चाहिए?
A. रिक्त स्थान पूर्ति वाले प्रश्न
B. सही मिलान करने वाले प्रश्न
C. सही और गलत उत्तर विकल्प वाले प्रश्न
D. मुक्त अंत वाले (मुक्तोत्तर) प्रश्न
यह महत्त्वपूर्ण है कि बच्चा अपने साथ जो अनुभव स्कूल में लाता है
A. उन्हें नज़रअंदाज़ किया जाए।
B. उन्हें नकारा जाए।
C. उन्हें आगे बढ़ाया जाए।
D. उनकी उपेक्षा की जाए।
बच्चे कैसे सीखते हैं?
(i) चीज़ों को बनाकर व कार्य करके
(ii) पढ़कर व लिखकर
(ii) बोलकर व सुनकर
(iv) सोचकर व मनन करके
A. (i), (iv)
B. (iii), (iv)
C. (i), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)
किस कक्षाकक्ष में विद्यार्थी बेहतर ढंग से सीखेंगे?
A. शिक्षक ज्ञान के निष्क्रिय स्थानांतरीकरण पर बल देता है।
B. शिक्षक मानता है कि केवल उच्च बुद्धि लब्धि वाले बच्चे ही शैक्षिक कार्य में अच्छा कर सकते हैं।
C. शिक्षक बच्चों को उनकी गति के अनुसार सीखने की अनुमति देता है।
D. शिक्षक सभी बच्चों के लिए मानकीकृत पाठ्यचर्या का पालन करता है।
जब शिक्षक बच्चों के अनुभवों को कक्षा में शामिल करते हुए उनके सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ से उदाहरण देता है तब वह बच्चों में किस भावना को प्रोत्साहित करता है?
A. अपनेपन
B. हीनता
C. क्रोध
D. अलगाव
समस्या-समाधान की प्रक्रिया किससे बेहतर होती है?
A. तार्किक सोच
B. निष्क्रिय अनुसरण
C. प्रतिक्रिया सेट
D. कार्यात्मक स्थिरता
बच्चों की भ्रांतियाँ व त्रुटियाँ
A. सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में बेहद हानिकारक हैं।
B. बच्चों के अविवेकी चिंतन को दर्शाती हैं।
C. बच्चों की सोच में झांकने के अर्थपूर्ण मौके देती हैं।
D. वयस्कों से उनकी हीनता को दर्शाती हैं।
___________ इस बात का संकेत है कि शैक्षिक गतिविधियाँ बच्चे के लिए यांत्रिक व दोहराव वाली हो गई हैं तथा उसकी रुचि की नहीं हैं।
A. आनंद
B. उत्सुकता
C. उत्साह
D. ऊब
अभिकथन (A) : बच्चों में सज़ा का डर पैदा करके सीखने को सुसाध्य किया जाना चाहिए।
कारण (R) : ईनाम व सज़ा अर्थपूर्ण सीखने में बेहद प्रभावशाली हैं।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्न में से कौन-सा कारक सीखने को प्रभावित करता है?
(i) विद्यार्थियों की अभिरुचि
(ii) संकल्पना की कथित प्रासंगिकता
(iii) विद्यार्थियों का विकासात्मक स्तर
(iv) शिक्षण अधिगम की पद्धतियाँ
A. (i), (iii)
B. (i), (iv)
C. (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv)
निम्न में से कौन-सा कथन सीखने की स्थितियों में व्यक्ति, वातावरण व व्यवहार के बीच संबंध को सही दर्शाते हैं?
A. व्यक्तिगत कारकों का परिवेश के तत्त्वों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
B. तीनों कारक – व्यक्ति, वातावरण व व्यवहार एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं।
C. व्यवहार से सामाजिक परिवेश पर शायद ही कभी प्रभाव पड़ता है।
D. वातावरण की प्रतिपुष्टि से व्यक्ति के आत्म-सम्मान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
मैं 2000 से छोटी एक चार अंकों की संख्या हूँ। मेरा पहला अंक (बाएँ से) तीसरे अंक का एक-चौथाई है तथा अंतिम अंक, पहले अंक का 8 गुना है। यदि प्रथम तीन अंकों का योगफल 7 है, तो मेरी पहचान कीजिए।
A. 2481
B. 1842
C. 1428
D. 1248
किसी बाढ़ राहत कैंप में, 15 परिवार थे। इन परिवारों में 300 किग्रा चावल को बाँटा जाना है। यदि इस सामग्री को सभी परिवारों में समान रूप से बाँटा जाता है, तो प्रत्येक परिवार को कितना चावल मिलेगा?
A. 20 किग्रा
B. 15 किग्रा
C. 35 किग्रा
D. 30 किग्रा
दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), 4675 है, जो 11 ∶ 17 के अनुपात में हैं। ये संख्याएँ क्रमशः कौन-सी हैं?
A. 55 और 85
B. 275 और 425
C. 165 और 255
D. 330 और 510
दस अंकों की एक संख्या 774958 N1 96 N2, 8 और 9 से विभाज्य है। तब, N1 और N2 के मान क्रमशः क्या हो सकते हैं?
A. 7, 8
B. 0, 8
C. 5, 8
D. 6, 4
संख्या 5432413 में अंक 4 के स्थानीय मानों का योगफल कितना है?
A. 400004
B. 400400
C. 404000
D. 400040
पाँच अंकों की सबसे छोटी संख्या तथा चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या का योगफल कितना है?
A. 19099
B. 29999
C. 10999
D. 19999
यदि आप पूर्व की ओर देख रहे हैं तथा दक्षिणावर्त दिशा में \(11/2\) का घूर्णन करते हैं, तो आप किस दिशा में देख रहे होंगे?
A. उत्तर
B. दक्षिण
C. पूर्व
D. पश्चिम
\((5 1/3-2 2/3) \) समकोणों का मान किसके बराबर है?
A. 210°
B. 240°
C. 270°
D. 300°
एक पतंग में सममित रेखाओं की संख्या कितनी है?
A. 0
B. 1
C. 2
D. 4
प्रिया 500 रुपये का नोट लेकर एक दुकान पर गई। उसने एक साबुन, एक टूथपेस्ट, एक हेयर ऑयल, एक शैम्पू और एक कंघी क्रमशः 36 रुपये, 85 रुपये, 110 रुपये, 160 रुपये और 13 रुपये में खरीदी। उसने दुकानदार को 500 रुपये का नोट दिया और उसने उसे 95 रुपये लौटा दिए। उसने जाँच की और पाया कि –
A. दुकानदार ने ₹1 कम वापिस किया है।
B. दुकानदार ने ₹ 1 अधिक वापिस किया है।
C. वापिस की गई राशि सही है।
D. वापिस की गई राशि ₹ 9 कम है।
श्रीमान हरि ने एक वसीयत तैयार की, जिसमें उन्होंने अपने दो बच्चों आर्य और भारती को क्रमश: 20 m × 90 m और 30 m × 60 m वाले प्लॉट दिए। परन्तु बच्चे इस वसीयत से खुश नहीं थे। सही कारण क्या हो सकता है?
A. आर्य खुश नहीं था, क्योंकि उसे लगा कि भारती के प्लॉट का क्षेत्रफल अधिक है।
B. भारती खुश नहीं थी, क्योंकि उसे लगा कि आर्य के प्लॉट का परिमाप अधिक है।
C. उनका विचार था कि उनके प्लॉटों का क्षेत्रफल समान नहीं है।
D. आर्य खुश नहीं था, क्योंकि उसे लगा कि भारती के प्लॉट का परिमाप अधिक है।
किसी टंकी में एक पाइप के उपयोग से पानी इस प्रकार भरा जाता है कि प्रत्येक 1 मिनट में पानी का स्तर 2 सेमी ऊपर उठ जाता है। कीर्ति ने ऊँचाई को पूर्वाह्न 9 : 45 पर मापना प्रारंभ किया। पूर्वाह्न 9 : 47 पर पानी की ऊँचाई 23 सेमी थी। पानी के स्तर की ऊँचाई पूर्वाह्न 9 : 40 पर कितनी थी?
A. 9 सेमी
B. 10 सेमी
C. 11 सेमी
D. 16 सेमी
किसी स्कूल की एक कक्षा के 25 विद्यार्थियों के रक्त समूह नीचे दिए अनुसार हैं :
A, O, A, B, AB, O, A, O, A, B, O, B, A, AB,
AB, A, B, A, B, O, B, AB, A, O, B
रक्त समूहों A और AB वाले विद्यार्थियों की संख्याओं का अंतर कितना है ?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
प्रेक्षणों 32, 41, 54, 35, 26, 23, 28, 33, 38 और 40 के औसत और परिसर का अंतर कितना है?
A. 3
B. 4
C. 6
D. 8
निम्नलिखित पैटर्न का अवलोकन कीजिए:
52 = 12 + 13
72 = 24 + 25
112 = 60 + 61
अब, समिका 172 = ________+ ________ में लुप्त संख्याएँ क्या होनी चाहिए?
A. 84, 85
B. 104, 105
C. 134, 135
D. 144, 145
फैज़ा कहती हैं कि \(1/8\), \(1/2\) से बड़ा भिन्न है।
फैज़ा द्वारा की गई इस त्रुटि के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक उपयुक्त है?
यह एक _________ है।
A. कार्यविधिक त्रुटि
B. अवधारणात्मक त्रुटि
C. लापरवाही से हुई त्रुटि
D. भाषा की त्रुटि
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, गणित पाठ्यचर्या _________ होनी चाहिए।
A. सुसंगत और स्थैतिक
B. महत्त्वाकांक्षी और स्थैतिक
C. स्थैतिक और गतिविधि पर केंद्रित
D. महत्त्वाकांक्षी और सुसंगत
प्राथमिक कक्षा के अधिगमकर्ताओं में “बीजीय – चिंतन” को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से किसको आधार के रूप में लिया जा सकता है?
A. आकृतियों की पुनरावृत्ति वाले सरल प्रतिमानों से आरंभ करना और फिर ऐसे जटिल प्रतिमानों की ओर बढ़ना जिनमें संख्याएँ भी शामिल हों।
B. बीजीय समीकरणों का परिचय देने के लिए ग्राफी (आलेखी) विधि का उपयोग करना।
C. समस्या को हल करने के लिए बीजीय सर्वसमिकाओं का परिचय देना।
D. दैनिक जीवन में बीजगणित के उपयोग पर बल देना।
जब 25 को 7 से गुणा करने के लिए कहा गया तब एक विद्यार्थी सात बार 25 को जोड़ता है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा दिए गए संदर्भ में सही है?
A. अनौपचारिक युक्तियों के बजाय औपचारिक कलन विधि के उपयोग पर बल देने की आवश्यकता है।
B. विद्यार्थी द्वारा उपयोग की गई युक्ति का शिक्षक द्वारा आकलन नहीं किया जा सकता है।
C. विद्यार्थी ने सृजनात्मक रूप से योग की समझ को गुणन तक विस्तृत किया है।
D. विद्यार्थी के पास योग और व्यवकलन दोनों की अवधारणात्मक समझ नहीं है।
प्राथमिक स्तर पर बच्चों की गणितीय तर्क- क्षमता का सर्वाधिक उपयुक्तता से __________ के द्वारा अनुमान लगाया जा सकता है।
A. गृह कार्य के लिए दिए गए प्रश्नों को चरण दर चरण पूरा करने
B. बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित नियमित परीक्षाओं में सफलता
C. उनकी त्रुटियों का विश्लेषण करने
D. औपचारिक कलन विधि को कंठस्थ करने
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा/से गणित में भय और असफलता के लिए उत्तरदायी है/हैं?
(a) प्रतीकात्मक भाषा का प्रभुत्व
(b) गणित की संचयी प्रकृति
(c) जेंडर – विशिष्ट योग्यताएँ
(d) रचनात्मक आकलन तकनीकें (प्रणालियाँ)
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल (d)
B. (a) और (b)
C. (b) और (c)
D. (a) और (c)
एक आयत से किसी समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालते हुए, सबसे सामान्य एक रूपांतरण जो शिक्षक इन दोनों आकृतियों के क्षेत्रफल के सूत्रों को संबद्धित करने के लिए करता है, वह है:
A. पलटना
B. घूर्णन
C. यह रूपांतरण संभव नहीं है
D. स्थानांतरण
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा प्राथमिक कक्षाओं में आँकड़ों का प्रबंधन के शिक्षण के संबंध में सही है?
A. इसे प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी आँकड़ों को सँभाल नहीं पाएँगे।
B. यह अंकगणित और ज्यामिति में गणितीय अवधारणाओं से संबद्ध नहीं है।
C. इसे प्राथमिक कक्षाओं में अनौपचारिक रूप से प्रस्तुत किया जा सकता है क्योंकि प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी इसे अपने दैनिक जीवन के अनुभवों से जोड़ सकते हैं।
D. यह उच्च संज्ञानात्मक कौशल की अपेक्षा रखता है जो प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के पास नहीं होती है।
निम्नलिखित में से कौन-सी उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित में हस्तकौशल सहायक सामग्री के उपयोग के बारे में सत्य नहीं है?
A. ये गणित की जटिल अवधारणाओं को समझने में मदद करते हैं।
B. इनका उपयोग गणित की कक्षा में खाली समय बिताने के लिए किया जाता है।
C. इनका उपयोग आकलन के लिए एक शिक्षणशास्त्रीय संसाधन के रूप में किया जाता है।
D. ये गणित की अमूर्त अवधारणाओं के मूर्त प्रस्तुतीकरण में मदद करते हैं।
’10 cm लंबे लचीले फीते को 5 cm और खींचा जाता है। लचीले फ़ीते की नई लंबाई क्या है?’
हेमलता अपनी कक्षा में विद्यार्थियों के समक्ष उपर्युक्त इबारती सवाल प्रस्तुत करती है। मूल अवधारणा जिसकी ओर वह संकेत कर रही है, वह है
A. योग
B. अनुपात
C. गुणन
D. समानुपात
नीचे दो विद्यार्थियों के बीच अपनी गणित की कक्षा के बारे में हो रहा संवाद दिया गया है:
A : मेरे मस्तिष्क में बहुत से प्रश्न घूम रहे थे पर मुझे पूछने में डर लग रहा था।
B: मैं गणित में प्रश्न पूछने में बहुत डरती हूँ क्योंकि मुझे लगता है कि यदि वे गलत हुए तो कहीं मैं बेवकूफ़ न कहलाई जाऊँ।
यह संवाद क्या प्रदर्शित करता है?
(a) अध्यापक- केन्द्रित कक्षा
(b) गणित की कक्षा में भयमुक्त वातावरण का अभाव
(c) गणित की कक्षा में अधिकांश विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए बहाने
(d) अध्यापक की संकल्पनात्मक समझ का अभाव
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (a) और (c)
B. (b) और (d)
C. केवल (c)
D. (a) और (b)
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 के अनुसार, गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने और बच्चों को स्वः-अधिगमकर्ता बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण सिद्धांत है:
A. यह सीखना कि क्या सीखना है।
B. यह सीखना कि कहाँ से सीखना है।
C. यह सीखना कि कैसे सीखना है।
D. यह सीखना कि किससे सीखना है।
एक शिक्षक के लिए “अनुमान” के शिक्षण के समय निम्नलिखित में से क्या महत्त्वपूर्ण है?
A. शिक्षक को यह समझाना चाहिए कि अनुमान लगाने का एक ही श्रेष्ठ मार्ग है।
B. शिक्षक को उन विद्यार्थी के उत्तरों की उपेक्षा करनी चाहिए जिनके उत्तर अनुमानित उत्तर से काफी दूर हैं।
C. शिक्षक को उन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिनका अनुमान सबसे निकट है।
D. शिक्षक को विभिन्न यथोचित उत्तरों की शृंखला के लिए अवसर प्रदान करने चाहिए तत्पश्चात् उन पर चर्चा करनी चाहिए।
गणित में नैदानिक परीक्षा का प्राथमिक उद्देश्य है:
A. माता-पिता को बच्चे के लिए घर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए बल देना
B. बच्चों का रिपोर्ट-कार्ड बनाना
C. गणित में बच्चे के अधिगम में रह गई कमियों को समझना
D. बच्चों को कक्षा के विभिन्न खंडों (सेक्शन्स) में बाँटना
गणित की कक्षा में एक विद्यार्थी कहता है कि एक वर्ग, एक समांतर चतुर्भुज और एक आयत दोनों है। वह आगे कहता है सारे आयत भी समांतर चतुर्भुज होते हैं। वैन हीले के ज्यामितीय चिंतन के सिद्धांत के अनुसार, विद्यार्थी, ज्यामितीय चिंतन के किस स्तर पर है?
A. संबद्धता
B. विश्लेषण
C. दृश्यीकरण
D. स्वयंसिद्धीय
टैपियोका (कसावा) पौधे का खाने योग्य हिस्सा A है और यह B में प्रचुर मात्रा में उगाया जाता है। A और B क्रमश: क्या हैं ?
A. पत्ती, मेघालय
B. डंठल, कश्मीर
C. जड़, केरल
D. फूल, तमिलनाडु
A की कमी से रक्त अल्पता (एनीमिया) होता है और B तथा C , A के उत्तम स्रोत हैं। A, B और C क्रमश: क्या हैं ?
A. कैल्शियम, दूध, अंडे
B. आयरन, दूध, अंडे
C. आयरन, पालक, खजूर
D. कैल्शियम, पालक, खजूर
अंजली नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम रेल द्वारा यात्रा कर रही है। अपनी रेल यात्रा के दौरान वह निम्नलिखित में से किन नदियों से गुजरेंगी ?
A. नर्मदा, गोदावरी, गंगा
B. यमुना, दामोदर, कृष्णा
C. नर्मदा, कृष्णा, गोदावरी
D. यमुना, महानदी, गोदावरी
कौए लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल करके वृक्षों पर अपना घोंसला बनाते हैं लेकिन X अपना घोंसला नहीं बनाती है और अपने अंडे कौए के घोंसले में देती है। X कौन है।
A. इंडियन रॉबिन
B. वीवर बर्ड (बया)
C. कोयल
D. गौरेया
Y के ज़िले X में, इत्र, गुलाब जल और केवड़ा जल बहुत बड़े पैमाने पर तैयार किए जाते हैं। X और Y क्या हैं?
A. मधुबनी, बिहार
B. कन्नौज, उत्तर प्रदेश
C. वरली, महाराष्ट्र
D. सोलन, हिमाचल प्रदेश
दावा (A) : उबला हुआ अंडा जल से भरे मग में डाला जाए, तो यह डूब जाता है जबकि लवण वाले जल में डाला जाए तो यह ऊपर तैरता है।
तर्क (R) : अंडे को उबाले जाने पर उसका घनत्व बढ़ जाता है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही है और (R) गलत है
D. (A) और (R) दोनों ही गलत हैं
आजकल हम देखते हैं कि बहुत से कुएँ पूरी तरह से सूख चुके हैं। इस स्थिति का मुख्य कारण क्या हो सकता है?
A. लोगों ने कुएँ के समीपस्थ क्षेत्रों में बोरिंग पंप लगाने शुरू कर दिए हैं।
B. कुओं के आस-पास के क्षेत्र में मृदा कंक्रीटयुक्त हो गयी है।
C. कुओं का पानी दूषित होने के कारण उपयोग में नहीं लाया जाता है।
A. A और B
B. A और C
C. केवल B
D. केवल C
ठहरे हुए जल पर मिट्टी का तेल डालना बरसात के दिनों में मच्छरों के प्रजनन को रोकने का एक सामान्य तरीका है। इसका क्या कारण है?
A. मिट्टी के तेल से मच्छरों को ऑक्सीज़न की आपूर्ति बाधित हो जाती है
B. मच्छर मिट्टी के तेल में फँस जाते हैं
C. मिट्टी के तेल में एक ऐसा पदार्थ होता है जो मच्छरों को मार देता है
D. मिट्टी के तेल की गंध मच्छरों को विकर्षित करती है
निम्नलिखित में से कौन-से राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश बंगाल की खाड़ी की तटरेखा पर हैं?
A. कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल
B. ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
C. पुडुचेरी, कर्नाटक, गोवा
D. दमन, पुडुचेरी, तेलंगाना
भारत के एक गाँवों में घरों की दीवारें आमतौर पर मोटी होती हैं और मिट्टी से पुती होती हैं। इन घरों की छतें काँटेदार झाड़ियों से बनाई जाती हैं। इस प्रकार के गाँव आमतौर पर किस क्षेत्र में हैं ?
A. रेगिस्तानी क्षेत्र
B. बर्फीले क्षेत्र
C. अधिक वर्षा वाले क्षेत्र
D. मैदानी इलाकों के वनीय क्षेत्र
अभिकथन (A) : शकरकंदी एक जड़ है।
तर्क (R) : यह भोजन (खाद्य पदार्थ) संग्रहित करती है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों ही गलत हैं।
अभिकथन (A) : झूम कृषि में, खरपतवारों को उखाड़ने के स्थान पर काट और जला दिया जाता है।
कारण (R) : राख मिट्टी में मिल जाती है जिससे कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ जाती है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है और (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
कथन (A) : केंचुआ किसानों का सबसे अच्छा मित्र माना जाता है।
कारण (R) : केंचुए खरपतवारों को नष्ट करते हैं।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
राजीव अपने घर में कम्पोस्ट (वानस्पतिक खाद) बनाना चाहता है। निम्नलिखित में से कौन-से अपशिष्ट पदार्थ उसको कम्पोस्ट पिट में डालने चाहिए ?
A. ऐलुमिनियम फॉयल, सब्जियों के छिलके, अंडे के छिलके
B. सब्जियों के छिलके, छनी हुई चाय की पत्ती, कागज़
C. सब्जियों के छिलके, पॉलिथीन, कागज़
D. ऐलुमिनियम फॉयल, दूध के पैकेट, अखबार
बीज
A. सजीव है क्योंकि वह पौधे का भाग है।
B. निर्जीव है, क्योंकि हम इसको पका सकते हैं।
C. सजीव है, क्योंकि यह एक पौधे में वृद्धि कर सकता है।
D. निर्जीव है, जैसा कि यह श्वसन नहीं करता है।
एक पर्यावरण अध्ययन शिक्षक के द्वारा बच्चों के आकलन में निम्न में से क्या किया जाना चाहिए?
A. छात्रों के बारे में गुणात्मक कथन लिखना।
B. छात्रों के सिर्फ़ कुछ ही पक्षों पर केंद्रित होना।
C. छात्रों की सीखने की क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करते हुए जानकारी अभिलिखित करना।
D. छात्रों के पूर्व अभिलेखों की तुलना करना।
सही विकल्प चुनिए:
A. A, B, C
B. A, B, D
C. A, C, D
D. B, C, D
निम्न में से कौन-सा पर्यावरण अध्ययन शिक्षण में विद्यालयी क्षेत्र भ्रमण का महत्त्वपूर्ण लक्षण है?
A. विद्यार्थियों में नयी अधिगम जानकारी लेने की और सीखने की रुचि जगाना।
B. विद्यार्थियों और शिक्षक, दोनों को नियमित सीखने-सिखाने की प्रक्रिया से मुक्ति मिलती है।
C. शिक्षण अधिगम के लिए निधि का सही उपयोग करना।
D. अपने बच्चों को पिकनिक पर जाते हुए देख अभिभावकों का प्रसन्न होना।
पर्यावरण अध्ययन पाठ्यचर्या में विषय-आधारित उपागम का पालन क्यों किया गया है?
A. एक ही बार में अधिक से अधिक संकल्पनाओं को पूरा करना।
B. संसाधनों को बचाना।
C. बच्चों के अर्जित ज्ञान का संपूर्ण आकलन करना।
D. विद्यार्थियों को समाज और प्रकृति दोनों के बारे में संवेदनशील बनाना।
पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के संबंध में, NCF 2005 की प्रस्तावना नहीं है:
A. करके सीखने वाली गतिविधियाँ
B. विषय-संबंधी उपागम
C. विद्यार्थियों के अनुभव व संदर्भ को जोड़ना
D. तकनीकी शब्दावली को जानना
पर्यावरण अध्ययन शिक्षण-अधिगम में कविताओं और कहानियों का महत्त्व है क्योंकि
A. बच्चों में जिज्ञासा विकसित होती है।
B. बच्चों में सौंदर्य बोध विकसित होता है।
C. बच्चों को संदर्भित अधिगम वातावरण प्रदान होता है।
D. विभिन्न अमूर्त वातावरण की व्याख्या होती है।
सही विकल्प चुनें :
A. A, B और D
B. B, C और D
C. A, B और C
D. A और B
प्राथमिक छात्रों के लिए पर्यावरण अध्ययन शिक्षण अभिप्राय रखता है कि
A. छात्र कम जिज्ञासु हों।
B. छात्र ज्यादा जिज्ञासु हों।
C. छात्र कम गलतियाँ करें।
D. छात्र अच्छे रेखाचित्र बनाने व लेखन कौशल विकसित करें।
पर्यावरण अध्ययन में शिक्षणशास्त्र निम्न में से सभी चलन का समर्थन करता है सिवाय
A. छात्रों को सक्षम करना कि वे समालोचनात्मक चिंतन एवं समस्या समाधान कर सकें।
B. पाठ्यपुस्तकों को वास्तविक जीवन के अनुभवों से बेहतर मानना।
C. छात्रों में सहयोग को बढ़ावा देना।
D. छात्रों की जिज्ञासा और सृजनात्मकता का पोषण करना।
एक फोल्डर जिसमें छात्र एक सत्र के अपने कार्यपत्रक, अवलोकन रिपोर्ट एवं अन्य सामग्रियों को इकट्ठा करते हैं, उसे क्या कहते हैं?
A. पोर्टफोलियो
B. उपाख्यानात्मक अभिलेख
C. परियोजना
D. फाइल
प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन में अध्यापन – अधिगम के लिए ‘समुदाय’ ज़रूरी क्यों है?
A. यह आसानी से उपलब्ध संसाधन है।
B. इसमें बड़े और समझदार लोग होते हैं।
C. यह वास्तविक परिवेश में सीखने का मौका देता है।
D. इसके लिए किसी कोष के खर्च की आवश्यकता नहीं होती।
एक पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तक निम्नलिखित में से कौन-सी विशिष्टता दर्शाती है?
A. यह विविध पृष्ठभूमि के छात्रों की ज़रूरतों का ध्यान रखती है।
B. इसमें वास्तविक कहानियाँ और घटनाएँ हैं।
C. यह एकीकृत रूप से प्राकृतिक और सामाजिक-सांस्कृतिक विषय प्रस्तुत करती है।
D. यह अमूर्त संकल्पनाओं की व्याख्या पर केंद्रित है।
सही विकल्प चुनिए:
A. A, B और C
B. केवल A
C. B, C और D
D. A, C और D
पर्यावरण अध्ययन पुस्तकों में विभिन्न प्रकरणों में ‘आओ करके सीखें’ का उद्देश्य है:
A. विद्यार्थियों को संलग्न करना
B. विद्यार्थियों को ‘करके सीखने’ का अनुभव प्रदान करना
C. वैज्ञानिक शब्दावली को सीखना
D. परीक्षा में उत्तम परिणाम द्वारा अधिगम प्रतिफलों की प्राप्ति करना
निम्न में से कौन-से पर्यावरण अध्ययन के उद्देश्य हैं?
A. विद्यार्थियों को मुख्य बिन्दुओं को याद करने और उनमें अंतर करने के लिए तैयार करना।
B. विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करना।
C. विद्यार्थियों को एक दूसरे की संस्कृति को अस्वीकार करने के लिए तैयार करना।
D. विद्यार्थियों को ज़िम्मेदार नागरिक बनाना।
सही विकल्प चुनिए:
A. A, B और C
B. B और D
C. A, B और D
D. A, C और D
पर्यावरण अध्ययन की NCERT की पाठ्यपुस्तक को प्राथमिकता से स्थान दिया गया है:
A. विद्यार्थियों को मनन-चिंतन करने के लिए अवसर देने के लिए
B. विषय की सामान्य संकल्पनाओं की व्याख्या करने के लिए
C. मुख्य बिंदुओं को परिभाषित करने के लिए
D. अधिक संख्या में अभ्यास पत्रक शामिल करने के लिए
कक्षा I और II के पर्यावरण अध्ययन में, NCF 2005 ने कोई पाठ्यपुस्तक निर्धारित नहीं की है। इसका सर्वाधिक उपयुक्त कारण है
A. छात्र संदर्भित अधिगम परिवेश से सीखते हैं।
B. कक्षा I और II के छात्र पर्यावरण अध्ययन सीखने के लिए बहुत छोटे हैं।
C. पर्यावरण अध्ययन कक्षा III के उपरांत उपयुक्त है।
D. प्राथमिक स्तर के बच्चों की पाठ्यचर्या के भार को कम करना है।
A. A और D
B. A और C
C. B और D
D. B और C
एक दक्ष पर्यावरण अध्ययन शिक्षक वह है जो ऐसी शिक्षाशास्त्रीय प्रक्रियाओं का उपयोग करता/करती है जो
A. बच्चों के वास्तविक जीवन से सम्बन्धित हों।
B. वास्तविक विषय से संबंधित हों।
C. विद्यालय से वास्तविक तौर पर संबंधित हों।
D. वास्तविक तौर पर बच्चों के जीवन और विषय से संबंधित हों।