CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part118

अभिकथन (A) : अधिगम और विकास एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

कारण (R) : अधिगम विकास के लिए नई स्थितियाँ सृजित करता हैं। 

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

बच्चों के विकास के बारे में कौन सा कथन सही है?
A. विकास एक सहज रूप से होने वाली प्रक्रिया है किन्तु इसे सुसाधित करने के लिए उपयुक्त परिवेश का होना आवश्यक है। 
B. विकास वंशानुगत कारकों के द्वारा पूर्व निश्चित होता है व इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता है। 
C. आनुवांशिकता की विकास में कोई भुमिका नहीं है। 
D. विकास की प्रक्रिया शैशवावस्था के बाद ही प्रारंभ होती है।

किस प्रक्रिया में बच्चे समाज में रहने के तौर – तरीके सीखते हैं?
A. आत्मसात्करण
B. अधिसंज्ञान 
C. सामाजीकरण 
D. पृथक्करण

अभिकथन (A) : छह वर्षीय सरला संरक्षण और क्रमांकन के कार्य नहीं कर सकती है।

तर्क (R) : पूर्व संक्रियात्मक अवस्था में बच्चों को स्थिति के कई पहलुओं पर विचार करने में कठिनाई होती है।

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

पियाजे के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा कारक संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है? 
A. गतिविधि 
B. अनुकूलन 
C. अनुकरण
D. पुर्नबलन 

उम्मेद वह चॉकलेट नहीं खाता हैं जो उसके पिता मेहमानों के लिए लाए हैं, यह सोचकर कि अगर वह पकड़ा जाएगा तो क्या होगा। कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार उम्मेद नैतिक विकास के किस चरण में है?
A. नैमित्तिक सापेक्षता अभिविन्यास
B. सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास 
C. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत/अभिविन्यास
D. अच्छा लड़का अच्छी लड़की अभिविन्यास

किसने प्रतिपादित किया कि सीखने की प्रक्रिया तब होती है जब बच्चे अपने से ज्यादा ज्ञान वाले समकक्षी व वयस्कों के साथ साँझी गतिविधियाँ करते हैं?
A. बी.एफ. स्किनर
B. जीन पियाजे
C. लेव वायगोत्स्की
D. लारेंस कोलहबर्ग

जब एक शिक्षक एक बच्चे को व्याख्यान देने के बजाए अलग-अलग इशारे देकर सही उत्तर की तरफ ले जाते हैं, तब यह मदद क्या कहलाती है?
A. पाड़ 
B. प्रत्यक्ष निर्देश 
C. अनुबंधन
D. पुर्नबलन

प्रगतिशील कक्षा में अधिगम :
A. का निर्माण सक्रिय रूप से छात्रों द्वारा स्वयं किया जाता है।
B. शिक्षक द्वारा निर्देशित किया जाता है और छात्र उसी के निष्क्रिय प्राप्तकर्ता होते हैं।
C. उद्दीपन और प्रतिक्रिया के युग्म व अनुबंधन से होता है।
D. तब होता है जब छात्रों को सकारात्मक पुर्नबलन दिया जाता है।

हावर्ड गार्डनर ने कौन सी धारणा को चुनौती दी?
A. बुद्धि पूर्व निर्धारित और निश्चित होती है। 
B. बुद्धि एक व्यापक अवधारणा है जो एकात्मक नहीं है।
C. बुद्धि कई प्रकार की होती है।
D. व्यक्तियों के पास अलग-अलग मात्रा में विभिन्न प्रकार की बुद्धि होती है।

______ वाले व्यक्ति उत्कृष्ट तर्क कौशल, अमूर्त विचार और पैटर्न के आधार पर अनुमान लगाने की क्षमता प्रदर्शित करते हैं। 
A. तर्क – गणितीय बुद्धि
B. शारीरिक गति संवेदी बुद्धि 
C. अंतरवैयक्तिक बुद्धि 
D. भाषाई बुद्धि

लेव व्यागोत्सकी के सिद्धान्तों के अनुसार ‘स्व वाक’ जो हमारी सोच व व्यवहार को दिशा देता है ______ कहलाता है तथा उसे ______ किया जाना चाहिए। 
A. निजि संवाद; प्रोत्साहित
B. आत्मकेन्द्रित संवाद; प्रोत्साहित 
C. निजि संवाद; हतोत्साहित
D. आत्मकेन्द्रित; हतोत्साहित

कथन (A) : माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों को लड़कों को भाषा पढ़ने के बजाए गणित व विज्ञान के विषयों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

तर्क (R) : लड़कों में भाषा को पढ़ने की जन्मजात क्षमता नहीं होती है। 

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

मूल्यांकन किस उद्देश्य से नहीं किया जाना चाहिए?
A. बच्चों की तैयारी के स्तर का पता लगाने
B. शिक्षण – अधिगम पर मनन करने और उसमें संशोधन करने 
C. बच्चों में डर और सीखने का तनाव पैदा करने
D. बच्चों की शिक्षा का समर्थन और सुधार करने के लिए

एक कक्षा परीक्षण के दौरान एक शिक्षक ने पाया कि अधिकांश छात्रों ने अवधारणा आधारित प्रश्न का उत्तर गलत दिया है। शिक्षक को चाहिए कि वे – 
A. बच्चों को डांटे और अधिक मेहनत करने को कहें।
B. माता-पिता को बुलाकर शिकायत करें कि बच्चे पढ़ाई नहीं कर रहे हैं।
C. विद्यार्थियों को प्रश्न के उत्तर कई बार लिखने को कहें।
D. छात्रों की सोच में वैचारिक चुनौतियों का पता लगाएँ और उसके अनुसार पढ़ाएं।

समावेशी शिक्षा के बारे में कौन सा कथन सही है?

(i) यह शिक्षा का वह तंत्र है जिसमें ‘विकलांगता ‘ व बिना ‘विकलांगता’ वाले विद्यार्थी इकठ्ठे पढ़ते हैं।

(ii) इसमें बहिष्करण, भेदभाव तथा भागीदारी और सीखने में अन्यबाधाओं को दूर करते हुए सभी विद्यार्थियों की भागेदारी को सुनिश्चित किया जाता है।

(iii) इसमें बच्चों व वयस्कों के बीच के अंतर को सीखने में बाधक के रूप में देखा जाता है।

A. (i), (ii) 
B. (i), (iii) 
C. (ii), (iii) 
D. (i), (ii), (iii) 

एक शिक्षिका को विविध बच्चों की कक्षा में जिसमें हाशिए पर समुदाय से आने वाले बच्चे भी शामिल हैं, क्या करना चाहिए?
A. सभी व्यक्तिगत भिन्नताओं को नज़रंदाज़ करना चाहिए।
B. सभी सांस्कृति भिन्नताएँ मिटाने के लिए कार्य करने चाहिएँ । 
C. मानना चाहिए कि विभिन्नताएँ, कमियाँ नहीं हैं। 
D. जो बच्चे सीख सकते हैं, उनको पहचानकर केवल उन्हीं पर ध्यान देना चाहिए।

कौन सी पद्धति एक समावेशी कक्षा में बच्चों के सीखने में सहायक होगी?
A. प्रतिस्पर्धात्मक संस्कृति
B. सहयोगात्मक अधिगम
C. मानकीकृत निर्देश 
D. सख्त मुल्यांकन प्रणाली

निम्न में से कौन से शिक्षाशास्त्रीय प्रावधान एक विद्यार्थी जिसे गतिमान दिव्यांगता है, की जरूरतों के अनुकुल उपयुक्त समायोजन हैं?

(i) बाधामुक्त वातावरण को सुनिश्चित करना

(ii) मेज़ कुर्सी को कम प्रतिबंधात्मक तरीके से रखकर आने – जाने को सुगम बनाना

(iii) मुल्यांकन की विविध पद्धतियों का प्रयोग

A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii) 

निम्नलिखित में से रचनात्मकता के विशिष्ट संकेतक कौन से हैं?

(i) बारम्बार अभ्यास की आवश्यकता

(ii) ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता

(iii) जोखिम उठाना

(iv) लचीलापन

(v) बोरियत के लिए असहिष्‍णुता

A. (i), (ii), (iii)
B. (iii), (iv), (v)
C. (i), (ii), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv), (v) 

एक सामाजिक-रचनावादी कक्षा-कक्ष में, शिक्षक ______ होता है और समूह कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए मेज और डेस्क ______ होते हैं।
A. गतिशील; खिसकाने योग्य
B. गतिशील; जो नियत हों।
C. तानाशाह; जो नियत हों। 
D. तानाशाह; खिसकाने योग्य

कथन (A): अधिगम को व्यवहार में एक स्थायी और मापने योग्य परिवर्तन तक सीमित करना समस्यात्मक है।

कारण (R): अधिगम एक जटिल क्रिया है जिसमें आतंरिक रूप से होने वाली प्रक्रियाएँ भी शामिल हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part35

अनुभवात्मक अधिगम किस पर बल देता है?
A. अधिगम में पुर्नबलन की भूमिका 
B. प्रायोगिक अधिगम के महत्व 
C. अधिगम एक प्रक्रिया नहीं अपितु एक उत्पाद है
D. ड्रिल और यांत्रिक अभ्यास

जब छात्र विद्यालय की अपेक्षाओं के अनुसार ‘प्रदर्शन’ करने में सक्षम नहीं होते हैं, तो विद्यालयों को सबसे पहले किस पर ध्यान देना चाहिए?
A. इन बच्चों में कमी पर
B. माता – पिता की आर्थिक पृष्ठभूमि पर 
C. माता – पिता की सामाजिक पृष्ठभूमि पर 
D.  विद्यालय और कक्षा का वातावरण और लोकाचार

निम्नलिखित में से कौन सा समस्या समाधान में ह्यूरिस्टिक के उपयोग का वर्णन करता है?
A. लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया निर्धारित है।
B. समस्या को कई मध्यवर्ती लक्ष्यों में विभाजित किया जाता है और फिर प्रत्येक उप-लक्ष्य को हल करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। 
C. छात्र लक्ष्य से शुरु करते हैं और अनसुलझी प्रारंभिक समस्या पर वापस जाते हैं। 
D. विद्यार्थी अपनी खोज को उन स्थितियों के समाधान के लिए सीमित कर देते हैं जिनमें कुछ ऐसी स्थिति है, जिसका आप वर्तमान में सामना कर रहे हैं।

निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति एक शिक्षक के लिए अपने छात्रों में संवेगात्मक आत्म-नियमन को प्रोत्साहित करने में सहायक नहीं है?
A. विद्यार्थियों को अपने संवेग पहचानने व उनकी अभिव्यक्ति करने में सहायता करना।
B. संवेगों से जूझने की नीतियों पर चर्चा करना।
C. विद्यार्थियों को संवेगात्मक अभिव्यक्तियों में सांस्कृतिक विभिन्नताओं को पहचानने में सहायता करना।
D. विद्यार्थियों को एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा के लिए प्रोत्साहित करना व लगातार तुलना करते हुए अविश्वास के वातावरण का निर्माण करना।

अधिगम के लक्ष्यों के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने का एक प्रभावी तरीका है:
A. परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए उन पर दबाव डालना
B. उनके प्रदर्शन की हमेशा उनके समकक्षियों से तुलना करना
C. हर व्यवहार के लिए पुरस्कार या सज़ा प्रस्तुत करना
D. उनमें अधिगम के लिए प्रेम, आनंद और उत्सुकता उत्पन्न करना

निम्नलिखित में से कौन सा कथन अधिगम के सामाजिक-रचनात्मक दृष्टिकोण में विश्वास का समर्थन नहीं करता है?
A. बच्चों को उनकी प्रतिक्रियाओं पर गुणात्मक प्रतिपुष्टि प्रदान करनी चाहिए।
B. शिक्षकों को चाहिए कि प्रश्न पूछने के दौरान बच्चों को उनके चिंतन में विसंगतियों से अवगत कराना चाहिए।
C. शिक्षकों को बच्चों की भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रश्न पूछने चाहिए और उन्हें अपने चिन्तन के सन्दर्भ में चिंतन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। 
D. शिक्षण प्रक्रिया के दौरान बच्चों को निष्क्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति छात्रों को प्रभावी समस्या-समाधानकर्ता और आलोचनात्मक विचारक बनने से रोकती है?
A. छात्रों से पूछना कि क्या वे सुनिश्चित हैं कि वे समस्या को सही ढंग से समझते हैं।
B. विद्यार्थियों को सादृश्यता के बारे में चिंतन के लिए प्रोत्साहित करना
C. किसी अन्य के द्वारा चिंतन करने के बजाय छात्रों को खुद से चिंतन के लिए प्रेरित करना।
D. छात्रों को समस्या को केवल एक ही तरीके से देखने के लिए प्रोत्साहित करना और निर्धारित दिए गए समाधान पर ध्यान केंद्रित करना। 

एक माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक के रूप में आप अपने विद्यार्थियों में आंतरिक अभिप्रेरणा में वृद्धि किस प्रकार कर सकते है?
A. प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देकर
B. अवांछनीय व्यवहार को दंडित करके
C. अधिगम के लिए आनंद का समावेश करना 
D. भौतिकवादी पुरस्कार देकर

अंकों की पुनरावर्ती के बिना, अंकों 2, 4, 7, 9 और 8 के उपयोग से बनाई जा सकने वाली 5-अंकों की अधिकतम संख्या में 7 का स्थानीय मान कितना है?
A. 70000
B. 7000
C. 700
D. 70

\((-2 1/3 7/3 2/7)\) का व्युत्क्रम क्या है?
A. \(-2/7\)
B. \(31/2\)
C. \(2/7\)
D. \(-31/2\)

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 99 से विभाज्य नहीं है?
A. 2707056
B. 2703459
C. 2112462
D. 2409759

यदि a = \(7/9\) है तथा b = \(5/13\) है,  तो  \((a^{-1}+b^{-1}) (a+b)^{-1}\) का मान कितना है?
A. \(136/35\)
B. \(35/117\)
C. \(35/136\)
D. \(117/35\)

196 को किस न्यूनतम संख्या से गुणा किया जाए कि वह एक पूर्ण घन बन जाए?
A. 14
B. 7
C. 49
D. 4

यदि 3x – 2(2x – 5) = 2(x + 3) – 8, है, तो x2 + 6x – 5 का मान कितना है?
A. 50
B. 35
C. 40
D. 25

किसी व्यक्ति के पास ₹ 1350 हैं जिससे वह एक प्रदर्शनी के ठीक 5 टिकट खरीद सकता है। ऐसे 7 टिकट खरीदने के लिए उसे और कितनी धनराशि की आवश्यकता होगी?
A. ₹ 540
B. ₹ 740
C. ₹ 1890
D. ₹ 3240

x4 – (x – y)4 किसके बराबर है?
A. \(y(2 x-y)(2 x^2+y^2-2 x y) \)
B. \(y(2 x-y)(2 x^2-y^2+2 x y) \)
C. \(x(2 x-y)(2 x^2+y^2+2 x y) \)
D. \(x(2 x-y)(2 x^2+y^2-2 x y) \)

व्यंजक\((x+y)(2 x+y)+(x+2 y)(x-y)\)  में y2 का गुणांक कितना है?
A. 1
B. -1
C. 2
D. -2

\(2 x^3-2 x y^2+x^2 y-y^3/(x-y) \) किसके बराबर है?
A. (x + y) (2x – y)
B. (x – y) (2x + y)
C. (x + y) (2x + y)
D. (x – y) (2x – y)

किसी त्रिभुज ABC की भुजा AC पर D एक बिंदु इस प्रकार स्थित है कि AD = BD, CD = BC और \( BAC\) = 30° है । तब \( ABC\) + \( BDC\) किसके बराबर है?
A. \(120^{}\)
B. \(130^{}\)
C. \(135^{}\)
D. \(150^{}\)

यदि दो समांतर रेखाओं को एक तिर्यक रेखा प्रतिच्छेद करती है, तो निम्न में से, कौन सा (से) कथन सत्य है/हैं?

(A) संगत कोण तिर्यक रेखा के विपरीत ओर स्थित होते हैं।

(B) तिर्यक रेखा के एक ही ओर के अंतः कोण संपूरक होते हैं।

(C) एकांतर अंत: कोण तिर्यक रेखा के विपरीत ओर स्थित होते हैं।

(D) एकांतर अंत: कोण संपूरक होते हैं।

A. केवल (A)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (B) और (D)
D. केवल (B)

किसी चतुर्भुज के तीन कोणों का अनुपात 3 ∶ 6 ∶ 5 है तथा उसका चौथा कोण 80° का है। उसके सबसे बड़े और सबसे छोटे कोणों का अंतर ज्ञात कीजिए। 
A. 40°
B. 60°
C. 70°
D. 80°

मान लीजिए कि एक पंचभुजीय पिरामिड के फलकों, शीर्षों और किनारों की संख्याएँ क्रमश: F, V और E हैं। तब 4E + 2F – 3V बराबर है:
A. 46
B. 34
C. 42
D. 36

त्रिभुजों ABC और PQR में, \( A\)= 50°,\( C\) = 75°, AB = 5 cm, \( Q\)= 55°, QR = 5 cm और \( R\)= 50° हैं। तब,
A. \( {ABC} {PQR}\)
B. \( {ABC} {QRP} \)
C. \( {PQR} {CAB}\)
D. \( {PQR} {CBA}\)

किसी समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल लंबाई 22 सेमी वाले एक आयत के क्षेत्रफल के बराबर है। यदि इस समांतर चतुर्भुज की ऊँचाई, इसकी संगत आधार की लंबाई 6 सेमी से 5 सेमी अधिक है, तो आयत का परिमाप है :
A. 66 सेमी
B. 50 सेमी
C. 33 सेमी
D. 25 सेमी

2 मीटर ऊँचाई वाले एक धातु के लंब वृत्तीय बेलनाकार कंटेनर के आधार की त्रिज्या 35 सेमी है। कंटेनर की क्षमता (लीटर में) \(( { Use } =22/7)\) ज्ञात कीजिए। 

A. 792
B. 770
C. 760
D. 740

क्षेत्रफल 240 मीटर2 वाले एक समचतुर्भुजाकार खेत का एक विकर्ण 16 मीटर लंबा है, तब इस खेत पर ₹ 21 प्रति मीटर की दर से बाड़ लगाने की लागत कितनी है?
A. ₹ 1428
B. ₹ 2142
C. ₹ 714
D. ₹ 1071

प्रेक्षणों 45, 50, 96, 68, 58, 96 और 94 की माध्यिका और बहुलक का माध्य कितना है?
A. 116
B. 106
C. 82
D. 77

संख्या – कार्डों पर संख्याएँ 23, 24, 25,…, 46, 47, 48, 49 लिखी जाती हैं (एक कार्ड पर एक संख्या)। यदि इन कार्डों में से एक कार्ड को यादृच्छिक रूप से चुना जाता है, तो एक अभाज्य संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता है :
A. \(7/26\)
B. \(8/26\)
C. \(7/27\)
D. \(8/27\)

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 7 Shift1 part4

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा – 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा विद्यालय में प्राथमिक स्तर पर गणित के विषय में सत्य है?
A. बच्चे महत्वपूर्ण गणित सीखें और अर्थपूर्ण गणितीय समस्याएँ प्रस्तुत करें। 
B. कुछ बच्चे गणित नहीं सीख पाते हैं। 
C. समाज के कमजोर वर्ग के बच्चे गणित नही सीख पाते हैं। 
D. बच्चों को औपचारिक कलन विधि सिखाने की आवश्यकता है।

गणितीय सत्य को स्थापित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन से उपागम का उपयोग नहीं किया जाता है?
A. निगमनात्मक
B. आगमनात्मक 
C. प्रतिस्थिति
D. आनुभविक

निम्नलिखित में से किन मूल्यांकन योजनाओं में रूब्रिक्स एक मूल्यांकन साधन के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है?

(A) अवलोकन

(B) सहपाठी मूल्यांकन

(C) सत्रांत परीक्षा

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. (B) और (C)
B. (A) और (C)
C. (A) और (B)
D. केवल (A)

कक्षा VI के विद्यार्थियों को बीजगणित एवं बीजीय व्यंजक का परिचय देने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी वस्तुएँ सर्वथा उपयुक्त हैं?
A. विभिन्न आकारों की पेपर कटिंग
B. अबेकस / गिनतारा
C. बीजीय व्यंजकों के उदाहरण दर्शाते चार्ट पेपर
D. संख्याओं, शब्दों के अक्षरों इत्यादि का माचिस की तीलियों से निर्मित प्रतिमान / प्रतिरूप

निम्नलिखित में कौन-सा कक्षा VII के छात्रों को अनुपात एवं समानुपात के शिक्षण में रचनावादी उपागम को दर्शा रहा है?
A. दिन-प्रतिदिन की क्रियाओं जैसे: भोजन पकाना, वस्त्र सिलना और वस्तुएँ खरीदना जिनमें अनुपात एवं समानुपात के विचार प्रयुक्त होते हैं, का उपयोग करना। 
B. छात्र ऑन लाइन संसाधनों का उपयोग करके अनुपात और समानुपात पर आधारित समस्याएँ स्वयं हल करने में संलग्न हैं।
C. छात्रों को अनुपात और समानुपात पर कई उदाहरणीय प्रश्नों का अभ्यास करवाया जा रहा है।
D. शिक्षक अनुपात एवं समानुपात की अवधारणाओं को परिभाषित करता है और संबंधित उदाहरणों को श्यामपट्ट पर लिखता है।

मिश्रित एवं विषम भिन्न में क्या अंतर है?
A. केवल उनके प्रस्तुतीकरण में। 
B. अंतर्ज्ञात नहीं है। 
C. मिश्रित भिन्न में एक पूर्ण और एक बड़ा हर शामिल होता है जबकि अनुचित भिन्न में केवल एक बड़ा अंश होता है
D. मिश्रित भिन्न दो भिन्नों का योग है जबकि विषम भिन्न दो भिन्नों का घटाव है। 

अंकगणित से बीजगणित तक पारगमन उच्च प्राथमिक स्तर पर होता है।

गणित अधिगम के संदर्भ में इस पारगमन को बच्चे के लिए किसके द्वारा सुसाध्य बनाया जा सकता है?

A. नियमित परीक्षा और आकलन द्वारा
B. सूत्रों के स्मरण करने पर ध्यान केंद्रित करके
C. दैनिक जीवन से संबंधित गणितीय समस्याओं का समाधान करके
D. विभिन्न पाठ्य पुस्तकों से समस्याओं का समाधान करके

किसी आयत के परिमाप का शिक्षण करते हुए श्री चंद्र ने एक प्रश्न दिया “उस आयत के परिमाप का मान ज्ञात कीजिए जिसका माप 5 इकाई द्वारा (बाई) 7 ईकाई है।” शिक्षक ______ का आकलन करना चाहता है। 
A. समस्या समाधान कौशल
B. अपसारी चिंतन
C. विश्लेषणात्मक चिंतन
D. प्रत्यास्मरण एवं पुनरुत्पादन कौशल

शिक्षक द्वारा अपनाई जाने वाली सबसे कम उपयुक्त युक्ति जिससे वह गणित में भ्रांतियों से उभरने में बच्चे की सहायता करता है, वह है :
A. विभिन्न संदर्भों में विविध उदाहरणों का प्रदर्शन करना। 
B. अभ्यास के लिए एकरूप प्रश्न देना जब तक बच्चा उन्हें सही रूप से हल नहीं कर ले। 
C. बच्चे के काम का अवलोकन करना और उसे अच्छी तरह से समझने के लिए उसके साथ बातचीत करना। 
D. विभिन्न त्रुटियों और अवधारणाओं पर कक्षा में परिचर्चाओं का आयोजन करना। 

निम्नलिखित में से कौन-सा दैनिक जीवन के एक भाग के रूप में और पाठ्यपुस्तकों से परे गणित के अधिगम के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है ?
A. किसी कक्षा में यह बच्चों की गणितीय अवधारणा के विकास में रूकावट / अवरोध उत्पन्न करता है
B. यह कक्षा में गणितीय चर्चा का एक आवश्यक भाग नहीं है क्योंकि यह भ्रान्तियाँ उत्पन्न करता है
C. यह बच्चों के गणित के बोध को समृद्ध बनाता है।
D. यह बच्चों में समस्या-समाधान की युक्तियों को विकसित करने में अवरोध उत्पन्न करता है।

सुनीता ने A, B, C विलयनों में निम्नलिखित सूचक डाले और निम्न प्रेक्षण किए : 

सूचक

A में रंग परिवर्तन

B में रंग परिवर्तन

C में रंग परिवर्तन

हल्दी  फीनॉल्फ़थैलीन

कोई परिवर्तन नहीं 

रंगहीन

रक्ताभ भूरा गुलाबी

पीला 

रंगहीन

 

A, B, C की रासायनिक प्रकृति क्रमश: है: 

A. अम्लीय, क्षारीय, क्षारीय
B. क्षारीय, अम्लीय, क्षारीय
C. क्षारीय, क्षारीय, अम्लीय 
D. अम्लीय, क्षारीय, अम्लीय

निम्नलिखित में से किन स्थितियों में, जल को आग बुझाने के उपयोग में नहीं लाया जा सकता है?

(A) लकड़ी द्वारा उत्पन्न आग

(B) विद्युत लघुपरिपथ द्वारा उत्पन्न आग

(C) कार में विस्फोट द्वारा उत्पन्न आग

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C) 
D. केवल (C)

अधिक भार वहन करने के लिए चौड़े पट्टों वाले बैग को प्राथमिकता दी जाती है। इसका कारण है:
A. संपर्क क्षेत्रफल में वृद्धि से लगाए गए दाब में वृद्धि होती है। 
B. संपर्क क्षेत्रफल में वृद्धि से लगाए गए बल में वृद्धि होती है। 
C. संपर्क क्षेत्रफल में वृद्धि से लगाए गए दाब में ह्यस होता है। 
D. संपर्क क्षेत्रफल में वृद्धि से लगाए गए बल में ह्रास होता है।

जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करता है उसकी चाल बदल जाती है, क्योंकि माध्यम का प्रकाशिक घनत्व परिवर्तित हो जाता है।

विभिन्न माध्यमों में प्रकाश की चाल के परिवर्तन को निम्नलिखित सारणी में वर्णित किया गया है। 

माध्यम 

प्रकाश की चाल में परिवर्तन

A से B

बढ़ती है

B से C

घटती है

C से D

घटती है

 

निम्नलिखित में से कौनसा, माध्यमों के प्रकाशिक घनत्व के सही घटते क्रम को दर्शाता है?

A. A > D > C > B
B. A > C > B > D
C. D > B > C > A
D.  A > B > C > D 

सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A) : बुध की तुलना में शुक्र अधिक गर्म है अपितु बुध की अपेक्षा यह सूर्य से अधिक दूरी पर है। 

कारण (R) : शुक्र पूर्व से पश्चिम की ओर परिक्रमा करता है।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है और (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं

अम्ल

पदार्थ

साइट्रिक अम्ल

A

B

दही

C

चींटी का डंक

हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

D

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प अम्लों को उनके स्रोतों से सुमेलित करता है?

A. A – संतरा; B – लैक्टिक अम्ल; C – ऑक्सैलिक अम्ल; D – आमाशय
B. A – नींबू; B – लैक्टिक अम्ल; C – फॉर्मिक अम्ल; D – शौचालय शोधक
C. A – नींबू; B – एस्कॉर्बिक अम्ल; C – टैनिक अम्ल; D – आमाशय
D. A – टमाटर; B – साइट्रिक अम्ल; C – फॉर्मिक अम्ल; D – शौचालय शोधक

मिश्रणों के समुच्चय की पहचान कीजिए।
A. वायु, रक्त, मृदा, दंतमंजन, साइट्रिक अम्ल
B. लवण जल, रक्त, सिरका, संगमरमर 
C. बेकिंग सोडा, नल का जल, सिरका, रेत
D. रेत, नल का जल, रक्त, वायु

मिश्रधातुओं के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सहीं नहीं है?
A. ये धातुओं से अधिक कठोर हैं।
B. ये संक्षारण रोधी हैं।
C. इनका गलनांक धातुओं की अपेक्षा उच्च है।
D. ये धातुओं की तुलना में अधिक तन्य हैं।

रोग को उसके कारक जीव से सुमेलित कीजिए। 

रोग

जीव

(a)

मलेरिया

(i)

कवक

(b)

क्षय रोग

(ii)

जीवाणु

(c)

हैपेटाइटिस

(iii)

प्रोटोजोआ

(d)

दाद

(iv)

विषाणु

A. (A) – (iii), (B) – (iv), (C) – (ii), (D) – (i)
B. (A) – (iii), (B) – (ii), (C) – (iv), (D) – (i)
C. (A) – (iii), (B) – (iv), (C) – (i), (D) – (ii) 
D. (A) – (iii), (B) – (ii), (C) – (i), (D) – (iv)

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 15 Shift1

मानवों में ____(A) बहिःस्रावी और अंतःस्रावी दोनों ग्रंथि हैं। यह ____(B) हार्मोन का उत्पादन करता है जिसके अपर्याप्त उत्पादन के कारण ____(C) होता है। इस रोग / स्थिति में, व्यक्ति अपने मूत्र में ____(D) उत्सर्जित कर सकता है। इस ग्रंथि का बहिःस्रावी कार्य ____(E) के प्रक्रम में सहायता करना है।

A, B, C, D और E क्रमश: हैं:

A. पीयूष, थायरायड (अवटु) ग्रंथि, थॉयराक्सिन, लवण, वृद्धि
B. अग्नाशय, इंसुलिन, मधुमेह, लवण, उत्सर्जन
C. अग्नाशय, इंसुलिन मधुमेह, शर्करा, पाचन
D. अण्डाशय, प्रोजेस्टरॉन, मासिक धर्म, रक्त, प्रजनन

निम्नलिखित कथनों में से क्या सत्य है?
A. उत्सर्जन केवल जंतुओं में होता है।
B. प्रकाश संश्लेषण के दौरान पौधों द्वारा छोड़ी गई ऑक्सीजन की मात्रा श्वसन के दौरान ग्रहण की गई ऑक्सीजन की मात्रा के समान होती है।
C. पौधे केवल कायिक प्रवर्धन द्वारा प्रजनन करते हैं।
D. पौधे जल को वाष्प एवं कार्बन डाइऑक्साइड के रूप में निष्कासित करते हैं।

घरेलू कार्यों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा ईंधन सर्वाधिक उपयुक्त है?

ईंधन

अवस्था

ज्वलन ताप

ऊष्मीय मान

A

द्रव

निम्न

मध्यम

B

ठोस

मध्यम

मध्यम

C

गैस

उच्च

निम्न

D

गैस

निम्न

अति उच्च

E

द्रव

मध्यम

उच्च

 

 

 

 

 

 

 

A. A
B. E
C. C
D. B

शमा ने पाया कि गुलाब के पौधे की पत्तियों में जालिकारूपी शिराविन्यास है। उसने निष्कर्ष निकाला कि गुलाब के पौधे में मूसला जड़ है। उसका निष्कर्ष:
A. सही है
B. गलत है
C. उपरोक्त अवलोकन पर आधारित नहीं हो सकता है
D. को सत्यापन की आवश्यकता है

संवहन के प्रक्रम में, ऊष्मा के स्थानांतरण के संदर्भ में, निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?

(A) यह केवल गैसों में होता है।

(B) ऊष्मा केवल ऊर्ध्वगामी दिशा में प्रवाह करती है।

(C) भौतिक संपर्क आवश्यक नहीं है।

(D) ऊष्मा का स्थानांतरण कणों की कंपायमान गति से होता है।

A. (A) और (B)
B. केवल (C)
C. केवल (A)
D. (A) और (D)

दो समरूप सर्प ‘A’ और ‘B’ धरती पर चल रहे हैं। ‘A’ चौड़ी कुंडली द्वारा गति कर रहा है जबकि ‘B’ संकरी कुंडली द्वारा गतिमान है। कौन तीव्र गति से चल रहा है?
A. A
B. B
C. दोनों एकसमान गति से गतिमान हैं।
D. उपरोक्त जानकारी के आधार पर निर्धारित नहीं किया जा सकता है।

यह देखा गया है कि एक अनावेशित पिंड ‘X’ एक आवेशित पिंड ‘Y’ के विपरीत आवेश उपार्जित करता है। आवेशन की विधि है/हैं:
A. घर्षण
B. घर्षण या चालन
C. घर्षण या प्रेरण
D. चालन

निम्नलिखित में से कौनसा/कौनसे कथन सत्य है/हैं?

(A) जलीय पौधों का तना पतला और लचीला होता है।

(B) प्लवमान पौधों में रंध्र केवल पर्ण की ऊपरी पृष्ठ पर होते हैं।

A. (A) सत्य है और (B) असत्य है।
B. (A) असत्य है और (B) सत्य है।
C. दोनों सत्य हैं।
D. दोनों असत्य हैं।

गिरती हुई वस्तु पर वायु घर्षण _________ होता है।
A. गुरुत्व की दिशा में
B. गुरुत्व के विपरीत
C. गुरुत्व के लम्बवत
D. शून्य

निम्नलिखित में से किस स्थिति में किसी वस्तु का दूरी-समय ग्राफ एक सीधी रेखा है?

(A) वस्तु विरामावस्था में है।

(B) वस्तु एकसमान चाल से गति कर रही है।

(C) वस्तु असमान चाल से गतिमान है।

(D) वस्तु का त्वरण एकसमान है।

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) या (B)
D. (C) या (D)

केलाइडोस्कोप जिस नियम पर आधारित है, वह है:
A. प्रकाश का अपवर्तन
B. प्रकाश का विक्षेपण
C. प्रकाश का परावर्तन
D. प्रकाश का प्रकीर्णन

निम्न में से कौन विज्ञान कक्षाकक्ष में एक रचनात्मक उपागम का अनुमोदन नहीं करता है?
A. विद्यार्थी सहयोगात्मक कार्य करते हैं और कार्य अभिमुख संवाद करते हैं।
B. शिक्षक शिक्षण – अधिगम योजना के लिए विद्यार्थियों से विचार एवं अनुभव जानते हैं।
C. शिक्षक केवल प्रतिपुष्टि देने के लिए विशिष्ट प्रतिफल आधारित अंत सत्र मूल्यांकन का प्रयोग करते हैं।
D. विद्यार्थियों को जटिल एवं अर्थपूर्ण समस्या समाधान कार्यों को करने के अवसर बारंबार दिए जाते हैं। 

वैज्ञानिक ज्ञान के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?
A. विज्ञान एक सामाजिक उद्यम है।
B. अन्वेषण की सही प्रक्रिया केवल वैज्ञानिक प्रक्रिया है।
C. आकस्मिकता की विज्ञान में कोई भूमिका नहीं है।
D. सभी वैज्ञानिक विचारों का सत्यापन नियंत्रित प्रयोगों द्वारा किया जाता है।

विज्ञान में लिंग संवेदनशील शिक्षण के लिये आवश्यक है:

(A) पाठ्यचर्या में प्रदर्शित लिंग रूढ़धारणा को संबोधित करना।

(B) बालिकाओं को वैज्ञानिक गतिविधियों में सम्मिलित करने के लिए अधिक अवसर प्रदान करना।

(C) कक्षाकक्ष अन्योन्यक्रिया में लिंग संवेदी भाषा का प्रयोग करना। 

(D) विद्यार्थियों को लिंग आधारित कार्य बाँटना।

A. (A), (B), (C)
B. (A), और (C)
C. (B) और (D)
D. (B), (C), (D)

निम्न कथन पर टिप्पणी कीजिए :

“किसी समावेशी विज्ञान कक्षाकक्ष में विभेदी आकलन का उपयोग करने की आवश्यकता है।”

A. हाँ, क्योंकि यह सभी अधिगमकर्त्ताओं को अवसर देता है।
B. नहीं, क्योंकि यह समाहर्ता के विषयों को उत्पन्न करती है।
C. हाँ, क्योंकि इससे विभिन्न क्षमताओं वाले विद्यार्थियों को अंक प्राप्त करने में आसानी होती है। 
D. नहीं, क्योंकि इसे लागू करना शिक्षक के लिये चुनौतीपूर्ण है।

विज्ञान में अधिगम के लिए आकलन _____________ सम्मिलित नहीं करता है। 
A. स्व: मूल्यांकन
B. मूल्यांकन की औपचारिक एवं अनौपचारिक विधियाँ
C. विद्यार्थियों के लिये प्रतिपुष्टि
D. अंतसत्र परीक्षा के उपरान्त श्रेणीबद्धता

निम्न कथनों को पढ़िए:

S1- जल के एक नमूने का क्वथनांक 102°C है।

S2- नमूने में कुछ अशुद्धियाँ उपस्थित हो सकती हैं।

जल के क्वथनांक के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही है?

A. S1 अवलोकन है और S2 निष्कर्ष है।
B. S1 निष्कर्ष है और S2 अवलोकन है।
C. S1 एवं S2 अवलोकन हैं।
D. S1 एवं S2 निष्कर्ष हैं।

सरल एवं संयुक्त पर्णों के विषय में शिक्षण करते हुए, अधिगमकर्त्ताओं में निगमनात्मक विवेचना का विकास करने के लिए, निम्न में से कौन से उपागम सर्वोत्तम अनुकूलित हैं?
A. सरल एवं संयुक्त पर्णों के लक्षण समझाइये और विद्यार्थियों को पर्णों को वर्गीकृत करने के लिये कहिए।
B. विद्यार्थियों को एक सरल एवं एक संयुक्त पर्ण में विभेदन समझाने के लिये कहिए।
C. विद्यार्थियों को विभिन्न पर्ण दिखाइये और उन्हें उनके लक्षण सूचिबद्ध करने के लिये कहिए।
D. विद्यार्थियों को विभिन्न पर्णों का अवलोकन करने और प्रत्येक के विशिष्ट लक्षणों तक पहुँचने के लिये कहिए।

विज्ञान में कला समाकलित अधिगम को प्रोत्साहन देने के लिये निम्न में से कौन सी रणनीति सर्वाधिक अनुकूल है?

(A) प्रायोजना

(B) क्षेत्रीय दौरे

(C) दंतकथा अभिलेखन

(D) पोर्टफोलियो

(E) दैनन्दिनी लेखन

A. (A), (B), (C)
B. (A), (B), (D)
C. (A), (B), (E)
D. (B), (C), (D)

निम्न में से किसे विज्ञान की जाँच आधारित शिक्षण रणनीति कहा जा सकता है?

(A) शिक्षक द्वारा अन्वेषण के लिए विस्तृत चरण प्रस्तुत करना।

(B) समूह परिचर्चा में अधिगमकर्त्ताओं का भाग लेना। 

(C) अधिगमकर्ता अपने विचारों की खोज करें।

(D) अधिगमकर्त्ता प्रमाण एवं आँकड़ों के आधार पर निष्कर्ष निकालें।

A. (A), (B)
B. (B), (C)
C. (C), (D)
D. (A), (C)

निम्न में से कौन सा/से कथन विज्ञान में बच्चों की वैकल्पिक अवधारणाओं के संदर्भ में सही है/हैं?

(A) वे स्थायी हैं।

(B) उन्हें परिवर्तित करना आसान है।

(C) ये अवलोकनों द्वारा प्रभावित हैं।

(D) ये विज्ञान को समझने में बच्चों की असमर्थता को प्रदर्शित करते हैं।

A. (A), (B)
B. (B), (C)
C. (C), (D)
D. (A), (C)

Leave a Comment

error: