CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part124

बाल विकास के क्षेत्र में, ‘मस्तिष्क नमनीयता’ संप्रत्यय क्या सुझाता है?
A. बाल्यावस्था और किशोरावस्था की पूरी अवस्था संज्ञानात्मक विकास के लिए संवेदनशील अवस्था है।
B. विकास सभी बालकों में एकसमान दर से होता है।
C. केवल आनुवंशिकता विकास को प्रभावित करती है, वातावरण नहीं।
D. क्षेत्र में विकास दूसरे क्षेत्र के विकास को प्रभावित नहीं करता है।

किसी व्यक्ति की आनुवंशिकता से संबंधित कारक और वातावरणीय परिवेश से संबंधित स्त्रोत- 
A. का विकास पर कोई प्रभाव नहीं होता है।
B. एक जटिल तरीके की पारस्परिकता द्वारा विकास को रूप देते हैं।
C. कभी भी अंत:क्रिया या विकास पर प्रभाव नहीं डालते हैं। 
D. विकास पर बहुत ही कम प्रभाव डालते हैं।

एक बालक अपने प्रारंभिक समाजीकरण का पाठ __________ से प्राप्त करता है।
A. विद्यालय
B. मीडिया
C. माता-पिता
D. अखबारों

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, निम्न में से किस चरण पर बच्चे वस्तुओं को वर्णित करने के लिए संकेतों का इस्तेमाल करने लगते हैं?
A. संवेदी-गत्यात्मक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

जीन पियाजे के अनुसार, मस्तिष्क में ज्ञान की व्यवस्थित संरचनाएँ क्या कहलाती हैं?
A. संचालन
B. स्कीमा
C. अनैच्छिक (सहज) क्रियाएँ 
D. संप्रत्यय

‘समीपस्थ विकास का क्षेत्र’ अधिगम में संप्रत्यय की चर्चा निम्न में से किसने की है?
A. लॉरेंस कोहलबर्ग
B. लेव वायगोत्स्की
C. जीन पियाजे
D. हावर्ड गार्डनर

चिंतन प्रक्रिया का वर्णन करते हुए, लेव वायगोत्स्की स्पष्ट रूप से _________ की महत्त्वता पर जोर देते हैं। 
A. संस्कृति
B. परिपक्वता
C. नकारात्मक प्रतिपुष्टि
D. पुनर्बलन

निम्न में से किसने बच्चों और वयस्कों में नैतिक तार्किकता का वर्णन करने के लिए विकास चरणों का एक क्रम सुझाया था?
A. बी.एफ. स्किनर
B. हावर्ड गार्डनर
C. लॉरेंस कोहलबर्ग
D. लेव गायगोत्स्की

अभिकथन (A) : एक अध्यापक को कक्षा में कई प्रकार की अध्यापन- अधिगम सामग्री और शैक्षिक संसाधन प्रदान करने चाहिए और विद्यार्थियों को उन्हें जाँचने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

तर्क (R) : एक सहायक माहौल में विद्यार्थी ज्ञान निर्माण करने में सक्षम होते हैं।

सही विकल्प चुनिए :  

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नही है।
C. (A) सही है (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

बुद्धि लब्धि (IQ) परीक्षण की आलोचना करने का आधार क्या है?
A. पक्षपाती मानदंड 
B. गुणात्मक आकलन का प्रयोग
C. सांस्कृतिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखना
D. बच्चे के सामाजिक परिप्रेक्ष्य को शामिल करना

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, भाषा 
A. चिंतन में बाधक है।
B. चिंतन को सुसाधित करती है।
C. चिंतन को सुसाधित करने में कोई भूमिका नहीं निभाती है।
D. का चिंतन पर बहुत कम प्रभाव होता है।

वैकल्पिक विषयों के चुनाव में लड़कियों के लिए ‘गृह विज्ञान’ का विषय और लड़कों के लिए ‘शारीरिक शिक्षा’ के विषय को सीमित कर देने की प्रथा किस पर आधरित है?
A. जेंडर रूढ़िवादिता
B. समावेशी उपागम
C. जेंडर समानता
D. खोजी उपागम

कक्षा में विविधता अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया में _________ है। 
A. समस्या
B. संसाधन
C. रूकावट 
D. बाधा

निम्न में से किस प्रकार का मूल्यांकन, विद्यार्थियों के लिए ‘अधिगम का रूप’ बन जाता है?
A. सत्र के अंत में अध्यापक द्वारा किया गया मूल्यांकन
B. सत्र से पहले विशिष्ट शिक्षक द्वारा किया गया मूल्यांकन
C. विद्यार्थियों द्वारा किया गया स्व-मूल्यांकन
D. मानकीकृत परीक्षणों द्वारा किया गया मूल्यांकन

अभिकथन (A) : किसी नए संप्रत्यय को सीखने के समय अध्यापिका द्वारा विद्यार्थियों को सवाल पूछने और अपने सन्देहों को स्पष्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

तर्क (R) : सवाल पूछना समालोचनात्मक चिंतन के विकास में बाधा पैदा करता है।

सही विकल्प चुनिए : 

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नही है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं

वंचित समूहों से संबंधित विद्यार्थियों के सफल समावेशन हेतु, निम्न में से क्या बाधा बन जाती है?
A. सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को स्वीकार करना
B. उनके सामाजिक समूहों से संबंधित प्रेरणास्रोतों की अभिस्वीकृति
C. विभिन्न प्रथाओं में अंतरों को प्रकाशित करना और उनमें पदानुक्रमता स्थापित करना
D. एक साझी राष्ट्रीय अस्मिता मनोगत करना और संबद्धता के भाव को बढ़ावा देना

अधिगम कठिनाई महसूस करने वाले
A. सभी छात्र अपनी शैक्षिक विशेषताओं में एक जैसे होते हैं।
B. छात्रों को विशिष्ट विद्यालय में पढ़ाना चाहिए।
C. छात्र हमेशा अतिक्रियाशील होते हैं।
D. छात्र अपनी शैक्षिक क्षमताओं और चुनौतियों में अलग-अलग हो सकते हैं।

कमत्तर दृष्टि से जूझते विद्यार्थियों के सफल समावेशन हेतु, यह महत्त्वपूर्ण है कि 
A. कक्षा में उपयुक्त सहायक उपकरण मौजूद हो।
B. इन विद्यार्थियों का पृथक्कीकरण किया जाए।
C. बोर्ड से काफी दूर उनकी सीट स्थिर कर दी जाए।
D. केवल दृश्य प्रस्तुतीकरण द्वारा ही पाठ पढ़ाया जाए। 

अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार (ADHD) से जूझते विद्यार्थियों के बारे में निम्न में से क्या सही है?  
A. वे आवेगशीलता के निरंतर स्वरूप दर्शाते हैं।
B. वे काफी देर तक निर्धारित सीट पर बैठ सकते हैं।
C. उनमें सभी को सुनने की अति सहनशीलता होती है।
D. वे अपनी क्रियाओं को व्यवस्थित रूप से करते हैं।

निम्न में से कौन-सी युक्ति प्रतिभाशाली छात्रों की जरूरतों को पूरा करने की एक प्रभावी रणनीति है?  
A. जानकारी को समझने हेतु अतिरिक्त समय देना
B. बहुत आसान और सरल सवाल पूछना
C. स्व-चयनित उच्च क्रम चिंतन कार्य सौंपना
D. उनसे सफलता की निम्न उम्मीद रखना

गैर- जन्मजात अधिगम जैसे कि बाँसुरी बजाना, शतरंज खेलना सीखने के लिए 
A. किसी तरह के बाह्य निर्देशन और आंतरिक अभिप्रेरणा की जरूरत होती है।
B. किसी भी तरह के बाह्य निर्देशन या अभिप्रेरणा की जरूरत नहीं होती है। 
C. बाह्य निर्देशन की जरूरत होती है लेकिन किसी तरह की अभिप्रेरणा की जरूरत नहीं होती है।
D. किसी भी स्रोत से बाह्य निर्देशन की कोई जरूरत नहीं होती है।

छात्र सर्वाधिक बेहतर तरीके से किस प्रकार सीखते हैं?
A. केवल पाठ्य-पुस्तकों द्वारा
B. केवल अध्यापक द्वारा कहे शब्दों को दोहरा कर
C. अपने आस-पड़ोस से पारस्पारिकता द्वारा
D. निष्क्रिय नकल द्वारा

प्रबल रूप से _______ शिक्षाशास्त्र, छात्रों द्वारा ज्ञान के _______ में सहायक है। 
A. बाल-केन्द्रित, सृजन 
B. अध्यापक-केन्द्रित, सृजन 
C. बाल-केन्द्रित, केवल पुनरुत्पादन
D. अध्यापक-केन्द्रित, भंजन

निम्न में से कौन-सा प्रकार छात्रों की अधिगम प्रक्रिया में संलग्नता में बाधक बन जाता है?
A. छात्रों के जीवन से आधारित कार्य देना।
B. छात्रों की रुचि आधारित कार्य देना।
C. ऐसे कार्य देना जो छात्रों के लिए बहुत आसान हो।
D. ऐसे कार्य देना जो छात्रों के विचारों के महत्त्व दे।

अधिगम किस प्रकार का होना चाहिए? 
A. अर्थपूर्ण और संदर्भित
B. असंदर्भित और अर्थहीन
C. अर्थपूर्ण और असंदर्भित
D. संदर्भित और अर्थहीन

हालाँकि समस्या-समाधान प्रक्रिया में अकसर हम चरणों पर फेर-बदल करते हैं, फिर भी औसतन रूप से समस्या-समाधान प्रक्रिया का पहला चरण __________ होता है।
A. उपयुक्त हल ढूँढ़ना
B. समस्या का प्रस्तुतीकरण 
C. समस्या की पहचान
D. अपनाए गए समाधान का मूल्यांकन

औपचारिक शिक्षा में प्रवेश करने से पूर्व ही बच्चे अपने आस-पड़ोस के बारे में, जैसे कि उन वस्तुओं और घटनाओं के बारे में जिनसे वे समागम करते हैं, एक संपन्न समझ विकसित कर लेते हैं। एक अध्यापिका को उनकी इस तरह की समझ को-
A. पूरी तरह नकार देना चाहिए।
B. मानकीकृत पाठ्यक्रम से बदल देने का प्रयास करना चाहिए।
C. उनके ज्ञान को अग्रसर करने के लिए महत्त्वपूर्ण समझना चाहिए।
D. अधिगम के लिए दोषपूर्ण और महत्वहीन मानना चाहिए।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part84

अभिकथन (A) : विद्यालयों को अधिगम के संवेगात्मक पहलू को अनदेखा कर देना चाहिए।

तर्क (R) : संवेग और संज्ञान एक-दूसरे से संबंधित नहीं है।

सही विकल्प चुनिए :

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नही है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

शिक्षा का उद्देश्य छात्रों को ____________ के लिए प्रेरित करना होता है।  
A. प्रतिस्पर्धा
B. कंठस्थ स्मरण
C. स्वतंत्र चिंतन
D. निष्क्रिय ज्ञान पुनरुत्पादन

अधिगम को सुसाधित किस प्रकार किया जा सकता है? 
A. योग्यता के सत्त्व दृष्टिकोण को बढ़ावा देकर
B. कार्य के उद्देश्य को छात्रों से साझा ना करके
C. छात्रों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर
D. चिंतन/प्रतिवर्तन के मौके प्रदान करके

{15 से 30 तक 5 के गुणजों का योगफल + 24 और 40 का महत्तम समापवर्तक – सबसे छोटी अभाज्य संख्या} किसके बराबर है?
A. 92
B. 93
C. 96
D. 97

(6 + 0.6 + 0.06 + 0.006) में कितना जोड़ा जाना चाहिए कि संख्या 7 प्राप्त हो जाए?
A. 0.034
B. 0.334
C. 0.340
D. 0.343

पाँच क्रमागत सम संख्याओं का योगफल 60 है। यदि अगली दो सम संख्याएँ भी उसमें जोड़ दी जाएँ, तो योगफल कितना होगा?
A. 90
B. 94
C. 96
D. 98

स्केल, पेंसिल तथा रबड़ क्रमश: 6, 10 तथा 12 के पैकेटों में उपलब्ध हैं। यदि कोई दुकानदार तीनों वस्तुएँ समान संख्या में खरीदना चाहता है, तो उसे स्केल, पेंसिल तथा रबड़ के क्रमशः न्यूनतम कितने पैकेट खरीदने होंगे?
A. 9, 7, 5
B. 8, 8, 8
C. 10, 6, 5
D. 6, 5, 10

शिवानी को एक परीक्षा में प्रथम आने पर उसकी माता ने उसे 300 रुपये दिए। उसने उस धनराशि में से एक-चौथाई अपने भाई को दे दिए, शेष धनराशि का एक-तिहाई अपनी छोटी बहन को दे दिया तथा शेष धनराशि अपने लिए रख ली। शिवानी ने कितनी धनराशि (रुपये में) अपने लिए रखी?
A. 125
B. 150
C. 165
D. 215

राघव निम्नलिखित वस्तुएँ खरीदना चाहता है। मूल्य तथा वांछित मात्राएँ नीचे दी गई हैं :

वस्तु मूल्य मात्रा
दूध 50 रुपये प्रति लीटर 1 लीटर
दही 80 रुपये प्रति किग्रा 250 ग्राम
आम 60 रुपये प्रति किग्रा \(11/2\) किग्रा
केले 4 रुपये प्रत्येक \(1/2\) दर्जन

यदि उसके पास 190 रुपये हैं, तो निम्न कथनों में से कौन-सा सही है?

A. उसके पास अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए यथार्थ रूप से पूर्ण धनराशि है। 
B. उसके पास 6 रुपये कम पड़ रहे हैं।
C. उसके पास पर्याप्त धनराशि है, जिससे वह अतिरिक्त 75 ग्राम दही भी खरीद सकता है।
D. उसके पास 4 रुपये शेष बचेंगे।

निम्न कथनों में से कौन-सा सत्य है?
A. 3 समकोण = 3000
B. \(31/2\) समकोण = 3150
C. 2 समकोण = 1900
D. \(21/2\) समकोण = 2150

निम्न में से कौन-सी एक समकोण त्रिभुज की भुजाओं की लंबाइयाँ नहीं हो सकती हैं?
A. 15 सेमी, 8 सेमी, 17 सेमी
B. 6 सेमी, 8 सेमी, 10 सेमी
C. 4 सेमी, 5 सेमी, 6 सेमी
D. 5 सेमी, 12 सेमी, 13 सेमी

अंग्रेजी वर्णमाला के कितने बड़े अक्षरों में घूर्णन सममिति होती है?
A. 4
B. 6
C. 7
D. 8

एक 12 सेमी लंबी और 8 सेमी चौड़ी आयताकार शीट के सभी कोनों से 3 सेमी भुजा के वर्ग काट लिए जाते हैं। इस प्रकार शेष शीट का क्षेत्रफल (सेमी2 में) कितना होगा?
A. 50
B. 60
C. 72
D. 84

रेलगाड़ी P, स्टेशन A से 6:40 बजे चलती है और स्टेशन B पर उसी दिन 21:30 बजे पहुँचती है। रेलगाड़ी Q, स्टेशन A से 19:10 बजे चलती है और अगले दिन 10 : 50 बजे स्टेशन B पर पहुँचती है। किस रेलगाड़ी ने अधिक समय और कितना अधिक समय (मिनटों में) लिया है?
A. P, 30
B. P, 40 
C. Q, 50 
D. Q, 70

अंकित 400 मीटर लंबाई के एक वृत्ताकार ट्रैक पर दौड़ता है। वह इस पर प्रतिदिन 3 चक्कर लगाता है। एक सप्ताह में वह ट्रैक पर कितनी दूरी (किमी में) तय करता है?
A. 7.2
B. 8.4
C. 8.8
D. 9.4

निम्नलिखित पैटर्न में आगे क्या आएगा ?

1 A 1, 4 B 8, 9 C 27, 16 D 64, _________ 

A. 25 D 125
B. 25 E 100
C. 25 E 125
D. 36 E 100 

एक विद्यालय में समूह गीत प्रतियोगिता में प्रस्तुत सबसे अच्छा गाना चुनने के लिए 540 विद्यार्थियों ने मतदान किया। प्राप्त मतों के आधार पर इन समूह गीतों A, B, C और D को एक वृत्त आलेख के रूप में निरूपित किया गया, जिनके लिए वृत्त के केन्द्र पर क्रमशः 120°, 80°, 70° और 90° के कोण बनते हैं। कितने विद्यार्थियों ने समूह गान B के लिए मत दिया ? (कल्पना कीजिए कि एक विद्यार्थी केवल एक समूह गीत के लिए मत देता है।)
A. 100
B. 120
C. 140
D. 150

निम्न तालिका में चार मित्रों के अंग्रेजी और गणित में प्राप्तांक दर्शाए गए हैं :

  अंग्रेजी गणित
योगेश 72 64
जोसफ 75 68
विनीता 69 79
देविका 73 76

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प कौन-सा है?

A. जोसफ को अंग्रेजी में अधिकतम लेकिन गणित में न्यूनतम अंक मिले हैं।
B. देविका को अंग्रेजी और गणित दोनों में मिलाकर अधिकतम अंक मिले हैं।
C. विनीता को अंग्रेजी और गणित दोनों में अधिकतम अंक मिले हैं।
D. योगेश को अंग्रेजी और गणित दोनों में ही न्यूनतम अंक मिले हैं।

गणित में प्रमेयों को सिद्ध किया जा सकता है – 
A. प्रयोग द्वारा
B. निगमन द्वारा
C. जाँच द्वारा
D. प्रेक्षण द्वारा

यांत्रिक गणना एवं रटने पर आधारित आकलन की अपरिष्कृत विधि का सबसे अच्छा उदाहरण निम्न में से कौन-सा है?
A. सहपाठी और शिक्षक/ शिक्षिका की सहायता एवं परामर्श लेते हुए वर्कशीट में दी गई समस्याओं को हल करने के लिए विद्यार्थियों को कहना।
B. गुणन सारणी / पहाड़े एवं सूत्रों को याद करने के लिए विद्यार्थियों को कहना क्योंकि ये अभिकलन हेतु बुनियादी कौशल के रूप में आवश्यक हैं।
C. विद्यार्थियों को वास्तविक समस्या को हल करने के लिए देना जिसमें गणितीय अभिकलन एवं अवधारणाएँ शामिल हों।
D. कक्षा में प्रत्येक मुख्य विषय-वस्तु को पढ़ाने या चर्चा करने के बाद नियमित रूप से रचनात्मक आकलन करना।

निम्नलिखित में से कौन-सा वैन – हैले के ज्यामितीय चिंतन सिद्धांत के बारे में सही नहीं है? 
A. स्तर आयु पर निर्भर हैं।
B. स्तर विकासात्मक हैं।
C. स्तर अनुक्रमिक हैं। 
D. स्तर ज्यामिति में मूर्त से अमूर्त चिंतन की ओर चलते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन गणित में खेलों के उपयोग के लिए सत्य है/हैं?

(A) नवीन अवधारणाओं का विकास केवल औपचारिक भाषण द्वारा किया जा सकता है, खेलों द्वारा नहीं।

(B) नए विकसित गणितीय कौशलों के अभ्यास के लिए खेलों का प्रभावी रूप से उपयोग किया जा सकता है।

(C) खेल आकलन के लिए उपयोग नहीं किए जा सकते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. केवल (a)
B. केवल (b)
C. (b) और (c)
D. (a) और (c)

आपकी कक्षा में एक विद्यार्थी यह आशय निकालने में सक्षम है कि अगर समुच्चय A में समुच्चय B की तुलना में अधिक वस्तुएँ हैं। और समुच्चय B में समुच्चय C की तुलना में अधिक वस्तुएँ है तो समुच्चय A में समुच्चय C की तुलना में अधिक वस्तुएँ होंगी।

निम्नलिखित में से विद्यार्थी द्वारा मापन के कौन-से सिद्धांत को उपार्जित करने की संभावना दिख रही है?

A. आनुपातिक चिंतन
B. क्रमविनिमेयता
C. संरक्षण 
D. संक्रामिता

प्राथमिक स्तर पर प्रतिमानों के अध्ययन को संवर्धित किया गया है क्योंकि :
A. प्रतिमान प्रकृति में कलात्मक होते हैं।
B. प्राथमिक कक्षा में एक अध्यापक के लिए प्रतिमानों को पढ़ाना आसान होता है।
C. प्रतिमान कई गणितीय अवधारणाओं के आधार का निर्माण करते हैं।
D. प्राथमिक कक्षाओं में, पाठ्यक्रम बहुत कम है इसलिए बच्चों को प्रतिमानों को बनाने में व्यस्त रखा जा सकता है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part72

कक्षा – I के विद्यार्थियों को संख्याओं की अवधारणा प्रस्तुत करते हुए, श्री अब्दुल्लाह ने विभिन्न वस्तुओं/सामग्रियों जैसे पेंसिल, गेंदें, टॉफियाँ इत्यादि का उपयोग किया।

निम्नलिखित में से कौन-सा इस युक्ति का उपयोग करने का सर्वाधिक उपयुक्त कारण है?

A. विद्यार्थियों का ध्यान सुपरिचित वस्तुओं की ओर आकर्षित करना। 
B. गणित की कक्षा में कुछ खाली समय बिताना।
C. संख्याये, जो कि एक निराकार संप्रत्यय है, के संप्रत्ययीकरण हेतु साकार/ मूर्त उदाहरण वांछनीय है।
D. विद्यार्थियों को संख्या संप्रत्यय अधिगम के लिए प्रोत्साहन की आवश्यकता है।

संश्लेषित विधि में, हम अग्रसर होते हैं – 
A. ज्ञात से अज्ञात की ओर
B. अज्ञात से ज्ञात की ओर
C. कठिन से सरल की ओर 
D. उदाहरण से नियम की ओर

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, गणित की प्राथमिक स्तर की पाठ्यपुस्तकों में __________ जरूर होनी चाहिए।
A. तकनीकी गणितीय शब्दावली 
B. गणितीय कहानियाँ, खेल और क्रियाकलाप
C. प्रश्न हल करने की औपचारिक कलन विधि
D. गणितीय संप्रत्ययों की सटीक परिभाषाएँ

शिक्षा में विभिन्न हितधारकों के लिए मूल्यांकन लाभदायक है। एक हितधारी के रूप में एक शिक्षक के लिए, मूल्यांकन मददगार है – 
A. पाठ्यक्रम की रूपरेखा बनाने एवं पाठ्यचर्या के विकास में
B. एक विद्यालय का संचालन किस प्रकार किया जाता है, यह महत्त्वपूर्ण सूचना देने में
C. सामान्य एवम् वैयक्तिक अधिगम के दौरान विद्यार्थियों के सामने आयी कठिनाइयों की पहचान करने में
D. मूल्यवान एवं गंभीर प्रशासनिक निर्णयों को लेने में

गणित की कक्षा में एक बच्चा लिखता है-

4.78 > 4.9

7.26 > 7.3

निम्नलिखित में से कौन-सा इस त्रुटि के लिए सर्वाधिक उपयुक्त कारण है? 

A. बच्चा लापरवाह है और कक्षा में सतर्क नहीं है।
B. बच्चे को अभ्यास के लिए अधिक समान प्रश्न देने की आवश्यकता है।
C. बच्चे ने इस नियम, कि एक तीन अंकीय संख्या किसी दो अंकीय संख्या से बड़ी होती है, का अति-सामान्यीकृत कर लिया है।
D. बच्चे में गणितीय अधिगम अयोग्यताएँ हैं।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, प्राथमिक स्तर के गणित का शिक्षण एवं अधिगम केंद्रित होना चाहिए: 
A. गणितीय शब्दावलियों के अधिगम पर
B. कलनविधियों को कंठस्थ करने पर
C. गतिविधियों के माध्यम से गणितीय पर्यवेक्षणों पर
D. प्रश्नों को हल करने के गहन अभ्यास पर

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित की प्रकृति के बारे में सही नही है?
A. यह तार्किक विवेचन पर आधारित है। 
B. इसकी अपनी विशिष्ट भाषा और चिह्न है। 
C. यह प्रकृति में अमूर्त है। 
D. इसका अन्य विषयों में अति सीमित अनुप्रयोग है। 

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, यह कथन “अनुमान एवं सन्निकटन कौशल के विकास में विद्यालयी गणित एक सार्थक भूमिका निभा सकता है।” 
A. सत्य नहीं है क्योंकि गणित एक ऐसा विषय है जिसमें सटीक उत्तरों की आवश्यकता होती है।
B. सत्य है, क्योंकि विद्यार्थियों के लिए कई सूत्र और कलन विधियों को याद करना कठिन है और वे उत्तरों का सन्निकटीकरण कर सकते हैं।
C. सत्य है, क्योंकि यह प्रश्न को हल करने में समय की बचत करता है।
D. सत्य है, क्योंकि कई वैज्ञानिक, गणितीय और प्रतिदिन की समस्याओं के हल में अनुमान एवं सन्निकटीकरण निहित है।

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों को भिन्न शिक्षण के लिए सबसे कम उपयुक्त होता है? 
A. भिन्नों के चित्रीय निरूपण का उपयोग. 
B. परिभाषाओं के उपयोग से भिन्नों और प्राकृतिक संख्याओं के बीच अंतर करना।
C. हिस्से और पूरे के संबंधों वाले दैनिक जीवन के उदाहरणों का उपयोग करना।
D. विभिन्न भिन्नों को निरूपित करने के लिए पेपर-फोल्डिंग तकनीक का उपयोग करना।

किसी पर्यटक ने नीचे दिए अनुसार वर्णन किया है :

“मैं एक गाँव में हूँ। भारी वर्षा यहाँ की सामान्य विशेषता है। इसीलिए यहाँ के गाँवों के लोगों ने अपने घर बाँस के खम्बों पर धरती से लगभग 10 से 12 फुट (अर्थात् 3 से 3.5 मीटर) ऊँचाई पर बनाए हैं। ये घर भीतर से भी लकड़ी के बने हैं। इन घरों की छतें ढालू हैं।” यह गाँव निम्नलिखित में से कहाँ होना चाहिए?

A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखण्ड
C. असम
D. आंध्र प्रदेश

दक्षिण भारत का सबसे बड़ा मेला/आदिवासी उत्सव है- 
A. कुंभ मेला
B. समक्का सरालम्मा जातरा
C. खारची महोत्सव
D. गंगाजी मेला

यह एक सामाजिक चिन्ता का विषय है कि भारत में बहुत से शहरों में सीवेज (मानव अपशिष्ट) अब भी _____________
A. मशीनों द्वारा साफ किया जाता है। 
B. मैला ढोने वालों के द्वारा हाथ से साफ किया जाता है। 
C. सबसे सुविधादायक है। 
D. निजी कम्पनियों के स्वामित्व में है। 

पोचमपल्ली का नाम है –
A. विशेष रंगों से बनाये गये लोक कला चित्र
B. रंगाई के पारंपरिक ज्यामितीय पैटर्न वाली साड़ियाँ
C. बकरियों की एक प्रजाति जिसके महीन ऊन का उपयोग शॉल बनाने में किया जाता है
D. प्राचीन भारतीय मंदिरों की श्रृंखला

नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :

(A) लेफ्टीनेंट कमांडर वहीदा प्रिज्म भारतीय नौसेना में डॉक्टर हैं।

(B) वहीदा प्रिज्म एक बहुत छोटे गाँव से हैं और उनकी पढ़ाई सरकारी विद्यालय में हुई है।

(C) वहीदा प्रिज्म पहली महिला हैं जिन्होंने एक परेड की कमान सँभाली।

(D) वहीदा प्रिज्म मेडिकल ऑफिसर हैं और रोगियों को दवा ही देती हैं।

सही कथन है/हैं:

A. केवल A
B. A और D
C. A, B और C
D. A, B और D

वाराणसी की कढ़ाई की अद्वितीय कला है – 
A. जरदोजी 
B. तोड़ा
C. फुलकारी
D. कांथा

अंतरिक्ष की यात्रा के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाएगा? 
A. एक उपग्रह
B. एक रॉकेट
C. एक हवाई जहाज
D. एक उल्कापिंड

लोग गाँवों से शहरों और कस्बों की ओर स्थानांतरित होते हैं ? 
A. बेहतर स्वच्छता तथा खुली जगह के लिए
B. बेहतर गुणवत्ता की वायु तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए
C. बेहतर रोजगार के अवसर तथा शैक्षिक सुविधाओं के लिए
D. बेहतर गुणवत्ता का जल तथा सामाजिक नियमों के लिए

हम शहरी क्षेत्रों में यह देखते हैं कि अधिकांश कुएँ जो लगभग 40 वर्ष पूर्व पानी भरने के लिए उपयोग किए जाते थे अब सूख गए हैं। इन कुओं में पानी के सूखने के नीचे दिए गए संभावित कारणों पर विचार कीजिए।

(A) कोई भी कुओं का उपयोग करना नहीं चाहता है क्योंकि सभी घरों में टोंटियाँ लगी हैं।

(B) लोग विद्युत मोटर द्वारा भौम जल खींचना पसन्द करते हैं।

(C) पेड़ों, कुओं और आसपास की जमीन को अब सीमेन्ट/कोलतार द्वारा ढँक कर वातावरण को साफ बना दिया गया है।

(D) जिन झीलों (तालाबों) में वर्षा का पानी इकट्ठा होता था अब वहाँ नहीं है। उन स्थानों पर ऊँचे भवन देखे जा सकते हैं।

सही उत्तर हैं

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और  D
D. A, B और D

योग दिवस के समारोह के उपलक्ष्य में, एक EVS का अध्यापक निश्चय करता है कि वह पाँचवी कक्षा के छात्रों को ‘विश्व की योग राजधानी’ के भ्रमण पर ले जाएगा, जिसका नाम है : 
A. रानीखेत
B. ऊटी
C. ऋषिकेश 
D. गैंगटॉक

घर में बच्चों से धीरे-धीरे खाने के लिए एवं अच्छी तरह चबाने के लिए कहा जाता है। इसका/के सबसे उपयुक्त कारण है/हैं

(a) वे कम खाते हैं

(b) उनके दाँत सुरक्षित रहते हैं

(c) वे खाते समय पानी नहीं पीते

(d) उनके भोजन का पाचन सही ढंग से होता है

सही विकल्प को चुनिए 

A. A और B
B. B और D
C. A, B और D
D. केवल D

See also  CTET 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 2024-07-07 Shift1 part6

सड़कों का सर्वोच्च वर्ग जो अधिकतर 6 पथ या अधिक का होता है, क्या कहलाते हैं?
A. राष्ट्रीय राजमार्ग 
B. वायुमार्ग
C. एक्सप्रेसवे 
D. जलमार्ग

निम्नलिखित पहेली हल कीजिए:

“सिर पर मेरे ताज है,

सुन्दर नाच दिखाता हूँ,

सुन्दर पंखों पर नाज है।”

मैं हूँ

A. तोता
B. फाखता
C. बत्तख/सुरखाब
D. मोर

__________________ दमन एवं दीव की लोकप्रिय कला एवं शिल्पकारी है।
A. बाँस की शिल्पकारी
B. वरली चित्रकारी
C. पत्थर की शिल्पकारी
D. कछुए के कवच की शिल्पकारी

विटामिनों तथा खनिज लवणों को सूक्ष्म पोषक तत्त्व कहा जाता है क्योंकि – 
A. इनको केवल कृत्रिम संपूरकों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
B. इनकी कमी/अभाव से विविध प्रकार के रोग हो जाते हैं।
C. मनुष्यों में इनकी आवश्यकता कम मात्रा में होती है।
D. ये सभी खाद्य पदार्थों के महत्त्वपूर्ण घटक हैं।

निम्नलिखित में से कौन-से कथन इस तथ्य को स्पष्ट करते हैं कि पर्यावरण अध्ययन एक अंतः विषयक विषय है?

(A) यह पर्यावरण के सभी पहलुओं को समझने के लिए विभिन्न विषयों के ज्ञान को एकीकृत करता है।

(B) यह विविध रूप में अवधारणाओं को शामिल करने वाला एक अंतःअनुशासनिक क्षेत्र है।

(C) यह जैविक, सामाजिक व सांस्कृतिक पर्यावरण में होने वाली अंतःक्रिया का क्षेत्र है।

(D) यह जैविक और जीवेत्तर घटकों के मध्य परस्पर आश्रितता एवं अंतः क्रिया करने वाला क्षेत्र है।
(E) यह उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों की पूर्व तैयारी है।

A. A, B और C
B. B, C और D
C. C, D और E
D. A, B और E

पर्यावरण अध्ययन में थीम – आधारित पद्धति सहायक होती है –
A. सभी प्रत्ययों एवं विषयों को शामिल करने में
B. पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में
C. विद्यार्थी-अध्यापक संबंध विकसित करने में
D. ज्ञान को संपूर्णता से अर्जित करने में

निम्नलिखित में से कौन-से कथन सतत एवं व्यापक मूल्यांकन की प्रकृति को स्पष्ट करते हैं?

(A) यह पाठ तथा साल के अंत में होने वाला आकलन है।

(B) यह सीखने के लिए के बजाय सीखे गए का आकलन है।

(C) यह रचनात्मक रूप से सीखने के अवसर उपलब्ध कराना है।

(D) यह सीखे गए के बजाय सीखने के लिए का आकलन है। 

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और D

EVS में CCE का अर्थ है – 
A. सतत एवं संचयी मूल्यांकन
B. संचयी एवं संज्ञानात्मक मूल्यांकन
C. व्यापक एवं संचयी मूल्यांकन
D. सतत एवं व्यापक मूल्यांकन

निम्नलिखित में से कौन-से कथन पर्यावरण अध्ययन के उद्देश्य हैं?

(A) पर्यावरण के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी, परिभाषाएँ और विवरण प्रदान करना।

(B) मौजूदा पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना।

(C) परिवेश से अंतःक्रिया करके स्वयं ज्ञानार्जन करने की स्थितियाँ बनाना।

(D) पर्यावरणीय समस्याओं को दूर करने की कुशलता विकसित करना। 

A. A और B
B. B और C
C. B, C और D
D. A, B और D

पर्यावरण अध्ययन में संप्रत्यय के रूप में पर्यावरण सम्मिलित करता है – 
A. भौतिक पर्यावरण और जैविक पर्यावरण
B. जैविक पर्यावरण, भौतिक पर्यावरण, सामाजिक-सांस्कृतिक पर्यावरण
C. भौतिक पर्यावरण और सामाजिक-सांस्कृतिक पर्यावरण
D. जैविक पर्यावरण, जीवन प्रक्रम और तंत्र, सामाजिक-सांस्कृतिक पर्यावरण

सुबह स्कूल बस का इंतजार करते समय मोना अपने बेटे जयेश को आज आयोजित होने वाली पर्यावरण अध्ययन परीक्षा के लिए तथ्य और परिभाषाएँ पूछ रह थी।

निम्नलिखित में से कौन-से कथन जयेश के सीखने में सबसे बड़ी बाधाएँ हैं?

(A) ऐसा करके मोना जयेश की सहायता कर रही है, क्योंकि दोहराने से जयेश तथ्यों और परिभाषाओं को अच्छी तरह याद करेगा।

(B) ऐसा करके मोना जयेश की सहायता कर रही है, क्योंकि तथ्यों और परिभाषाओं को सुबह के समय  अच्छी तरह से याद किया जा सकता है। 

(C) प्राकृतिक जिज्ञासा को पोषित करने के बजाय तथ्यों और परिभाषाओं को पूछकर मोना जयेश को चिंतित कर रही है। 

(D) प्रक्रिया कौशल विकसित करने के बजाय तथ्यों और परिभाषाओं को पूछकर मोना जयेश को चिंतित कर रही है।

A. A, B और C
B. B, C और D
C. C और D
D. A और B

EVS की पाठ्य-पुस्तक उद्देशित है –

(A) बाल-केंद्रित

(B) शिक्षक-केंद्रित

(C) विषय-केंद्रित

(D) समुदाय-केंद्रित 

A. केवल A
B. A और C
C. A और  B
D. A और  D

कक्षा IV के विद्यार्थियों को “भोजन” पढ़ाते हुए रुक्मिणी ने विद्यार्थियों को एक लोकप्रिय भोजन “चाट” खिलाया। उसने विद्यार्थियों से इसके स्वाद का वर्णन करने तथा चाट में प्रयोग की गई सामग्री का अनुमान लगाने को कहा।

यह उपागम निम्नलिखित में से किस प्रकार के प्रक्रिया कौशल को विकसित करने में सहायक है?

A. सैद्धांतिक कौशल 
B. प्रयोगिक कौशल
C. अवलोकन कौशल
D. व्याख्या करने का कौशल

जब विद्यार्थी, विषय ‘क्या तैरता है क्या डूब जाता है’ में दिए गए क्रियाकलाप को संचालित करते हैं, तब उनमें जिन कौशलों का विकास होता है, वे हैं-
A. प्रेक्षण, खोज, चर्चा करना
B. साक्षात्कार करना, प्रश्न करना, सहयोग
C. प्रेक्षण, अभिलेखन, विश्लेषण
D. व्याख्या करना, चर्चा करना, न्याय एवं समानता से संबंध

राधा, एक ई.वी.एस. की अध्यापिका, दिवाली पर अपने घर पूड़ी बना रही थी। उसकी बेटी गीता को यह आश्चर्य हुआ कि पूड़ी तलने पर फूली क्यों? राधा को एक शिक्षक होने के नाते क्या करना चाहिए?

(A) उससे कहे कि पानी के अणु भाप में बदले जाते हैं और इस तरह से बनी भाप के कारण पूड़ी फूल जाती है।

(B) उससे इस तरह की अन्य फूलने वाली खाने की वस्तुओं जैसे “चपाती” के बारे में सोचने को कहें और इसका कारण खोजने को कहें।

(C) उससे इसका कारण सोचने और यह समझाने को कहें कि तेल में तलने पर पूड़ी क्यों फूल जाती है।

(D) उसे यह दिखाएँ कि चावल पकाने के दौरान, चावल के बरतन को ढँकने वाली थाली भी ऊपर उठती है, और उससे उसके ऊपर उठने का कारण पूछें। 

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. B और D

कक्षा IV के पाठ “बदलते समय” में विद्यार्थियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे अपने दादा-दादी से संवाद करें और उनसे उनके बाल्यकाल के विषय में जाने। यह उपागम निर्भर है – 
A. इतिहास पर
B. पुरातत्त्व पर
C. लिखित अभिलेखों पर
D. मौखिक इतिहास पर

कैम्प में, शाम के दौरान, नईमा अपने विद्यार्थियों से उनके कमरे साफ करने के लिए झाडू लगाने को कहती है। मणि कहता है, “मेरी दादी कहती है अगर हम सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाएँगे, तो हम गरीब हो जाएँगे।” नईमा को क्या करना चाहिए?
A. मणि से कहे कि अगर हम शाम को घर में झाडू लगाते हैं, तो ऐसा कुछ नहीं होता है।
B. मणि से कहे कि जहाँ हम रहते हैं, उस जगह को साफ रखना चाहिए, इसलिए झाडू लगाना चाहिए।
C. मणि से पूछे कि क्या उसने यह देखने के लिए कि अगर सूर्यास्त के बाद झाडू लगाया जाए तो क्या होता है, कभी झाडू लगाया है।
D. मणि से कहे कि वह झाडू लगाकर इस बात की जाँच करे कि ऐसा कर के क्या वह गरीब हो जाता है।

विद्यार्थियों को अधिगम प्रक्रिया में सक्रिय भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है जिससे उनमें प्रक्रिया कौशलों का विकास होता है, जो उन्हें जीवन में मदद करेगा। ऐसा विचार निर्भर है – 
A. खोज उपागम पर
B. अन्वेषण विधि पर
C. संप्रत्ययात्मक उपागम पर
D. अनुभवात्मक अधिगम पर

चिड़ियाघर की सैर के दौरान विद्यार्थी खरगोश देख रहे थे किरण ने अध्यापिका से पूछा, “वह खरगोश कौन- सा है, जिसने कछुए के साथ दौड़ लगाई थी? वह कछुआ कहाँ है? किरण के प्रश्न पर्यावरण अध्ययन अधिगम के निम्नलिखित में से किस उद्देश्य को इंगित करते हैं? 
A. बच्चों को अन्वेषणात्मक गतिविधियों से जोड़ना
B. बच्चों की सृजनात्मकता का पोषण करना
C. परिवेशीय मुद्दों पर जागरूकता का विकास करना
D. वन्य जीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना

Leave a Comment

error: