CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part14

स्नेहा का कद बहुत तेजी से बढ़ रही है और अब उसका हाथ उसकी लंबी अलमारी के हैंडल तक आसानी से पहुँच सकता है जिससे वह बहुत आसानी से अलमारी खोल सकती है। स्नेहा के कद में बदलाव को ________ कहा जाता है। 
A. पाड़
B. वृद्धि
C. सीखना
D. अनुकूलन

प्रत्येक बच्चे के विकास की दर:
A. गर्भधारण के समय निर्धारित हो जाती है और पर्यावरण इसमें ज्यादा भूमिका नहीं निभाता है।
B. आनुवंशिकता और पर्यावरण की अंतःक्रिया के माध्यम से गतिशील तरीके से उभरती है।
C. का विकासात्मक आधार को देखकर सटीक पूर्वानुमान लगाया जा सकता है।
D. की भविष्यवाणी बिल्कुल नहीं की जा सकती क्योंकि यह यादृच्छिक तरीके से होता है।

माध्यमिक स्कूल में, बच्चों के सामाजीकरण में परिवार की भूमिका:
A. अनावश्यक हो जाती है।
B. प्रारम्भिक बाल्यावस्था की तुलना में कम हो जाती है।
C. प्रारम्भिक बाल्यावस्था की तुलना में बढ़ जाती है।
D. प्रारम्भिक बाल्यावस्था के जितनी ही रहती है।

कथन (A): जीन पियाजे के सिद्धांत की एक प्रमुख आलोचना उनके द्वारा दिया गया विचार है कि बच्चे सक्रिय प्राणी हैं।

तर्क (R): बच्चे सूचना को निष्क्रिय रूप से ग्रहण करके सीखते हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्यख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

पियाजे के अनुसार इनमें से कौन सा कारक संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
A. गतिविधि
B. अनुकूलन
C. भाषा
D. पुनर्बलन

निम्न में से कौन से युग्म का मिलान सही है?
A. संवेदी चालक अवस्था-मूर्त समस्याओं पर तर्क
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था-प्रतिवर्ती सोच तथा विकेंद्रीकरण
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था-वस्तु स्थायित्व तथा जीववादी सोच
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था-अमूर्त सोच

एक बच्चा तर्क देता है कि यदि कानून लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर रहे हैं तो उन्हें आपसी सहमति और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से बदला जा सकता है। यह बच्चा कोलबर्ग के नैतिक विकास की कौनसी अवस्था में आता है?
A. उत्तर-पारंपरिक नैतिकता
B. पूर्व-पारंपरिक नैतिकता
C. विषम नैतिकता
D. स्वायत्त नैतिकता

लेव वायगोत्स्की के अनुसार अर्थपूर्ण सीखने के लिए शिक्षिकों को बच्चों-
A. को पाड़ प्रदान करना चाहिए।
B. का अनुकुलन सुनिश्चित करना चाहिए।
C. को ईनाम देने चाहिए।
D. को सज़ा देनी चाहिए।

प्रगतिशील कक्षा की विशेषता है कि:
A. शिक्षार्थी निष्क्रिय रूप से ज्ञान प्राप्त करता है।
B. शिक्षार्थी ज्ञान का निर्माण करता है।
C. शिक्षार्थी रटकर स्मृति के माध्यम से ज्ञान को ग्रहण करता है।
D. शिक्षार्थी अधिकतर अनुकरण करके सीखता है।

कथन (A): शिक्षकों को बच्चों की बुद्धिलब्धि (IQ) मापने के लिए बुद्धिलब्धि के मानकीकृत परीक्षणों का इस्तेमाल करना चाहिए।

तर्क (R): बुद्धिलब्धि को मापने वाली मानकीकृत परिक्षाएँ बुद्धि की सटीकता से भविष्यवाणी कर सकती हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

जिन व्यक्तियों में लय, ताल, स्वर, माधुर्य के प्रति संवेदनशीलता होती है उनमें कौनसी बुद्धि अधिक मात्रा में होती है?
A. संगीतमय बुद्धि
B. शारीरिक-गति संवेदनात्मक बुद्धि
C. अंतर्वेयक्तिक बुद्धि
D. भाषाई बुद्धि

सामाजिक-रचनात्मक परिप्रेक्ष्य के अनुसार, भाषा:
A. सामाजिक पारस्पारिक क्रियाओं के अवसर प्रदान करके अधिगम को सुसाध्य बनाती है।
B. चिंतन पर रोक लगाकर अधिगम प्रक्रिया में एक बाधक बनती है।
C. अधिगम की प्रक्रिया में निरर्थक है।
D. अधिगम की प्रक्रियाओं का अवरोध करती है।

समाज की संस्कृति पुरूषों और महिलाओं की भूमिका निर्धारित करती है। इसका तात्पर्य है कि:
A. जेंडर एक जैविक संरचना है।
B. जेंडर एक सामाजिक रचना है।
C. जेंडर आनुवांशिक कारकों से तय होता है।
D. जेंडर न तो जैविक है और न ही सामाजिक।

आकलन:
A. सीखने को सुनिश्चित करने के लिए तनाव और चिंता उत्पन्न करने चाहिए।
B. से शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलनी चाहिए।
C. बच्चों के नामीकरण और उन्हें वर्गीकृत करने के लिए एक अच्छी रणनीति है।
D. को बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना चाहिए।

सतत और व्यापक मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को चाहिए कि वे:
A. योगात्मक मूल्यांकन का प्रयोग करें।
B. रचनात्मक मूल्यांकन का प्रयोग करें।
C. केवल शैक्षिक पहलुओं पर ध्यान दें।
D. केवल पेपर-पेंसिल वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षण के उपयोग पर ध्यान दें।

समावेशन के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है?
A. यह समावेशन व अपवर्जन को परस्पर जुड़ी प्रक्रियाओं के रूप में देखता है।
B. समावेशन केवल एक खास वर्ग के व्यक्ति जो दिव्यांग हैं उनकी जरूरतों के अनुरूप पाठ्यचर्या के अनुकुलन पर केन्द्रित है।
C. समावेशन से सभी विद्यार्थियों को लाभ मिलता है।
D. इस प्रक्रिया में स्कूल सभी विद्यार्थियों को विशिष्ट व्यक्तिगत रूप में देखते है।

कथन (A): विविध विद्यार्थियों की कक्षा में शिक्षकों को यथोचित स्वायत्तता देनी चाहिए और पाठ्यचर्या और आकलन प्रणाली को लचीला बनाना चाहिए।

तर्क (R): बच्चे बेहतर सीखते हैं जब वह प्रभुत्व लेते हैं और उनके सीखने की जरूरतों का समायोजन होता है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण सहायकी तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए विद्यार्थियों को गतिशीलता में मदद करेगा?
A. छड़ी
B. ब्रेल प्रणाली
C. श्रवण में मदद करने का उपकरण
D. आवर्धक लेंस

निम्न में से कौन सी प्रणाली विद्यार्थी जिन्हें दृष्टिबाधिता है, के लिए प्रभावी नहीं है?
A. कक्षा में कम प्रतिबंधात्मक वातावरण सुनिश्चित करना।
B. कक्षा में गैर जरूरी बाधाओं को हटाना।
C. संरचनाओं को विविध तरीकों से प्रस्तुत करना।
D. विद्यार्थियों के पृथक्कीकरण को ध्यान में रखकर उन्हें हरदम अलग बिठाना।

रचनात्मकता क्या है?
A. कुछ ऐसा बनाने या खोजने की क्षमता जो मौलिक हो
B. बिना बोर हुए किसी कार्य को बार-बार करने की क्षमता
C. अंकों के अनुक्रमों को याद रखने की क्षमता
D. अभिसारी सोच करने की क्षमता

कथन (A): शिक्षकों को बच्चों को चर्चा व संवाद करने के बहुत से मौके देने चाहिए।

तर्क (R): अर्थपूर्ण अधिगम की प्रक्रिया में दूसरों से अंतःक्रिया करना शामिल है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

शिक्षार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण में क्या शामिल है?
A. वे विधियाँ जहाँ सीखने में शिक्षार्थियों की स्वयं की पहल और प्रयास शामिल होते हैं।
B. शिक्षार्थियों के लिए शिक्षकों द्वारा निष्कर्ष निकालना। 
C. पारंपरिक व्याख्याए विधियाँ। 
D. वे तरीके जिनमें पाठ्यपुस्तक सीखने का केंद्र होती है।

शिक्षकों को इस विश्वास को बढ़ावा देना चाहिए कि अधिगम-
A. एक सक्रिय प्रक्रिया है जिसका एक सामाजिक संदर्भ होता है।
B. एक सक्रिय प्रक्रिया है परन्तु उसका सामाजिक संदर्भ नहीं होता।
C. एक निष्क्रिय प्रक्रिया है जिसका एक सामाजिक संदर्भ होता है।
D. एक निष्क्रिय प्रक्रिया है परन्तु उसका सामाजिक संदर्भ नहीं होता।

बच्चों को नई अवधारणाओं से परिचित करवाने का क्या क्रम होना चाहिए?
A. अज्ञात से ज्ञात
B. उच्च क्रम से निम्न क्रम
C. अमूर्त से मूर्त
D. सरल से जटिल

समकालीन शिक्षा की नीतियां जैसे नई शिक्षा नीति 2020 का प्रस्ताव है कि अधिगम _________ होना चाहिए।
A. स्मरण आधारित
B. पाठ्यपुस्तक केंद्रित
C. अनुभवात्मक
D. परीक्षा उन्मुख

निम्नलिखित में से कौन-सी एक प्रभावी समस्या-समाधान रणनीति है?

(i) अनुरूपी सोच

(ii) प्रकार्यात्मक स्थिरता

(iii) अभिसारी सोच

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part57

(iv) कलन विधि

A. (i), (iii)
B. (i), (iv)
C. (i), (ii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

कक्षा में मौलिक रूप से खोज एवं चिंतन को बढ़ावा देना:
A. बच्चों को प्रभावी समस्या-समाधानकर्ता बनने के लिए प्रेरित करता है।
B. सामाजिक-रचनात्मक कक्षाओं के निर्माण में अवरोध पैदा करता है।
C. अर्थपूर्ण अधिगम पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
D. समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देने से ध्यान हटाता है।

महारत-उन्मुख शिक्षार्थियों की क्या विशेषता है?
A. विफलता का कम डर और क्षमता का वार्धिक दृष्टिकोण
B. विफलता का कम डर और क्षमता का स्थिर दृष्टिकोण
C. विफलता का उच्च भय और क्षमता का वार्धिक दृष्टिकोण
D. विफलता का उच्च भय और क्षमता का स्थिर दृष्टिकोण

शिक्षक बच्चों को आंतरिक रूप से अभिप्रेरित शिक्षार्थी बनने के लिए कैसे प्रोत्साहित कर सकते हैं?
A. पुरस्कार देकर
B. सजा देकर
C. निष्क्रिय अनुकरण को प्रोत्साहित करके
D. आनंददायक सीखने का माहौल बनाकर

शिक्षकों को छात्रों को अपने विश्वास से अवगत कराना चाहिए कि क्षमता:
A. अनियंत्रित है।
B. निश्चित है।
C. वृद्धिशील है।
D. पूरी तरह से बाहरी कारकों पर निर्भर है।

(−3)3 × (0.3)-2 × 0.01 का मान _______ स्थित है।
A. – 2.5 और – 2.25 के मध्य
B. 3 और 3.5 के मध्य
C. ​- 3.5 और -2.5 के मध्य
D. 2.5 और 3.5 के मध्य

यदि A और B अंक इस प्रकार हैं कि :
 है, तो AB के दोगुने का मान कितना है?

A. 52
B. 102
C. 104
D. 54

6 के सभी गुणनखंडों (स्वयं को छोड़ कर) का योग 6 के बराबर है। निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या इसी प्रकार के गुण को प्रदर्शित करती है?
A. 27
B. 36
C. 32
D. 28

एक वर्ग संख्या 6 से विभाज्य है। तब, निम्न में से किस कथन का उस वर्ग संख्या के बारे में सदैव सत्य होना आवश्यक नहीं है?
A. वह संख्या 36 से विभाज्य है।
B. इसका वर्गमूल 6 से विभाज्य है।
C. इसका वर्गमूल 3 से विभाज्य है।
D. वह संख्या 24 से विभाज्य है।

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 3 और 4 दोनों से विभाज्य है?
A. 1716
B. 1816 
C. 1713
D. 1178

एक पटाखे बनाने वाली कंपनी में कैमिस्ट के पद पर नियुक्त होने के बाद, मीनू को बताया गया कि एक विशिष्ट प्रकार का गन पाउडर बनाने के लिए कार्बन, सल्फर और पोटेशियम नाइट्रेट को 3 : 2 : 1 में मिलाया जाना चाहिए। यदि 1.2 किग्रा गन पाउडर बनाया जाना है, तो उसके लिए उसे कितना सल्फर लेना चाहिए?
A. 200 ग्राम
B. 300 ग्राम
C. 400 ग्राम
D. 600 ग्राम

जब बाबू ने 2020 में नई निस्सान माइक्रा खरीदी थी, तब उसका मूल्य ₹ 5,00,000 था। प्रत्येक वर्ष, उसके मूल्य में 4% कमी होती जाती है। वर्ष 2022 में उसका मूल्य (₹ में) कितना होगा?
A. 4,80,000
B. 4,60,800
C. 4,60,000
D. 5,60,800

एक दस लीटर के मिश्रण में केवल अम्ल और जल है। इस मिश्रण में 60% अम्ल है। यदि हम इस मिश्रण में 25% जल चाहते हैं, तो इसमें कितना अतिरिक्त अम्ल मिलाना पड़ेगा?
A. 3 लीटर
B. 4 लीटर
C. 6 लीटर
D. 7 लीटर

यदि  \(x\) + \(/2\) = \(1/4\)\(y\) + \(/2\) = \(1/4\) एवं  \(z\)\(/2\) = \(1/4\) है, तो x + y + z का मान है:

A. \(1/4\)
B. \(1/3\)
C. \(1/2\)
D. 1

यदि a और b ऐसे धनात्मक पूर्णांक (a और b ≠ 0) हैं कि ab = 4913 है, तब (a + b)a – b – 14 का मान किसके बराबर है?
A. 0
B. 1
C. 13
D. 23

एक चतुर्भुज के चारों कोणों की माप 1 ∶ 2 ∶ 3 ∶ 4 के अनुपात में है। सबसे छोटे कोण की माप कितनी है?
A. 18°
B. 20°
C. 36°
D. 72°

यदि किसी बहुफलकी के 6 फलक और 12 किनारे हैं, तो इसके शीर्षों की संख्या कितनी है?
A. 4
B. 8
C. 14
D. 18

किसी आयत ABCD में, AC = (2x + 3) सेमी और BD = (3x – 5) सेमी है। तब (2x + 9) का मान कितना है?
A. 8
B. 16
C. 25
D. 27

किसी त्रिभुज ABC के कोणों B और C के समद्विभाजक एक बिंदु O पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि ∠BOC = 105° है, तो ∠BAC किसके बराबर है?
A. 15°
B. 30°
C. 45°
D. 50°

यदि x और y क्रमशः कोण 60° के संपूरक और पूरक कोण हैं, तो (x + y) का मान किसके बराबर है?

A. 120°
B. 135°
C. 145°
D. 150°

12 सेमी और 25 सेमी लंबाइयों के विकर्णों वाले एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल कितना है?
A. 150 वर्ग सेमी
B. 100 वर्ग सेमी
C. 300 वर्ग सेमी
D. 75 वर्ग सेमी

MORE एक समलंब चतुर्भुज है, जिसमें MO || RE है, MO = 24 इकाई है तथा RE = 18 इकाई है। यदि इस समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल 336 वर्ग इकाई है, तो MO और RE के बीच की दूरी कितनी है?
A. 12 इकाई
B. 14 इकाई
C. 16 इकाई
D. 18 इकाई

घनाभ के आकार के एक उपहार बॉक्स को एक कागज से ढका जाता है, जिसकी लागत ₹ 0.50 प्रति वर्ग सेंटीमीटर है। यदि इस बॉक्स की विमाएँ 8 सेमी × 3 सेमी × 5 सेमी हैं, तो कागज की लागत कितनी होगी?
A. ₹ 158.00
B. ₹ 79.00
C. ₹ 316.00
D. ₹ 790.00

आरोही क्रम में व्यवस्थित प्रेक्षणों 11, 12, 14, 18, x + 2, 22, 22, 25 और 61 की माध्यिका 21 है। तब, 3x + 7 का मान कितना है?
A. 50
B. 57
C. 64
D. 67

विभिन्न पर्चियों पर संख्याएँ 3, 4, 5, …, 47 (एक पर्ची पर एक संख्या) लिखी जाती हैं तथा इन्हें एक डिब्बे में रख दिया जाता है। इस डिब्बे में से, बिना इसके अंदर देखे, एक पर्ची निकाली जाती है। 6 से विभाज्य एक संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता क्या है?
A. \(7/44\)
B. \(7/45\)
C. \(8/45\)
D. \(9/44\)

निम्नलिखित में से कौन – सी विधि गणितीय उपपत्तियों में उपयोग नहीं होती है?
A. आनुभविक अवलोकन
B. निगमनात्मक विवेचन
C. सत्यापन
D. तर्कपूर्ण विवेचन

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित में आकलन और मूल्यांकन करने का उद्देश्य नहीं है? 
A. प्रतिभावान विद्यार्थियों की पहचान के लिए उनके बुद्धि-लब्धि स्तर का पता करना। 
B. विशिष्ट क्षेत्रों और अवधारणाओं में विद्यार्थियों की कठिनाईयों की पहचान करना। 
C. शिक्षण विधि में उपयुक्त परिवर्तन करना। 
D. विद्यार्थियों के अधिगम के अवधारणात्मक क्षेत्रों की व्यापकता की प्रगति का रिकॉर्ड रखना। 

निम्नलिखित में से कौन-सा ज्यामिति में समरूपता की अवधारणा को प्रस्तुत करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शिक्षण – अधिगम संसाधन हो सकता है?
A. एकरूप वस्तुओं की विभिन्न माप वाली फोटोग्राफिक छवियाँ
B. समान दिखने वाली आकृतियों के आरेखण
C. समरूपता की परिभाषा पर पावर पॉईंट प्रस्तुतिकरण
D. पाठ्यपुस्तक में समरूपता पर एक अध्याय

पियाजे के अनुसार किस अवस्था में बच्चे गणितीय विवेचन कौशल दिखाना शुरू करते हैं?
A. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
C. संवेदी – गामक अवस्था
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन – सा कथन गणित के संकीर्ण उद्देश्य के संदर्भ में सर्वाधिक उपयुक्त कथन है?
A. गणित का अधिगम विवेचन के विकास में सहायता करता है। 
B. गणित का अधिगम रोजगार योग्य ऐसे व्यस्कों का निर्माण करता है जो सामाजिक – आर्थिक विकास में योगदान देंगें। 
C. गणित का अधिगम बच्चों में जिज्ञासा एवं आनन्द उत्पन्न करने में सहायता करता है।
D. गणित का अधिगम तर्कसंगत चिंतन के विकास में सहायता करता है। 

निम्नलिखित में से कौन – सा कथनों p और q का द्वि सशर्त कथन है?

p : एक सात से कम है; q : दो आठ से कम है।

A. प्रत्येक एक, सात से कम के लिए एक ऐसा दो, होगा जो आठ से कम है। 
B. एक सात से कम है, अगर और केवल अगर, दो, आठ से कम है।
C. यदि एक, सात से कम है, तो दो, आठ से कम है।
D. एक, सात से कम नहीं है और दो, आठ से कम नहीं है

समीकरण, x + 2 = 8 को हल करते हुए गणित की कक्षा में विद्यार्थियों ने निम्नलिखित समाधान प्रस्तुत किए :

x = 2 – 8; x = 8 + 2; x + 2 + 8 = 0 और x = \(8/2\). विद्यार्थियों ने जो अवधारणा उपार्जित नहीं की है, वह है :

A. समानुपातिकता
B. समता
C. गुणन
D. व्यवकलन

वे संख्याएँ, जिन्हें दो विभिन्न प्रकारों से, दो घनों के योग के रूप में प्रदर्शित किया जा सकता है, __________ कहलाती हैं। 
A. घन संख्याएँ
B. अभाज्य संख्याएँ
C. रामानुजन संख्याएँ
D. पाईथागोरियन संख्याएँ

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 21 Shift2 part2

नीचे दिए गए कथन (A) और (R) के लिए, सही विकल्प चुनिए।

कथन (A) : जो शिक्षक गणितीय अवधारणाओं को विद्यार्थियों के आस – पास की वस्तुओं से जोड़ता है, वह विद्यार्थी की गणितीय समझ विकसित करने में मदद कर सकता है।

कथन (R) : विद्यार्थी कक्षा में अपने परिवेश से काफी कुछ सीख कर आते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है। 
D. (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है।

निम्नलिखित में से कौन-सा विशिष्ट विषय – वस्तु में से अधिकांश प्रश्नों को शामिल करता है?
A. उपलब्धि परीक्षण
B. मानक संदर्भित परीक्षण
C. निदानात्मक परीक्षण
D. योगात्मक परीक्षण

ऐसे कथनों की पहचान कीजिए जो सही नहीं हैं ?

(A) आवेश परिपथ में प्रवाह के साथ व्यय हो जाता है।

(B) आवेश अत्याधिक गति के साथ परिपथ में प्रवाहित होता है।

(C) एक प्रकाश का बल्ब गतिमान (गतिशील) आवेश की वैद्युत ऊर्जा को ऊर्जा के अन्य स्वरूप में बदल देता है।

(D) तारों में आवेश वाहक साधारणतय तारों के परमाणुओं के इलेक्ट्रान होते हैं।

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (A) और (D)

दो दर्पण A और B एक दूसरे के समकोण पर स्थित हैं। अगर प्रकाश की एक किरण दर्पण A को सामान्य से 30 डिग्री पर टकराती है और फिर दर्पण B से टकराती है, दोनों दर्पणों A और B से परावर्तित किरण के परावर्तन के कोण का पता कीजिए।
A. 30 डिग्री और 60 डिग्री क्रमात् (क्रमशः)
B. 60 डिग्री और 30 डिग्री क्रमात् (क्रमश:)
C. दोनों 30 डिग्री
D. दोनों 60 डिग्री

गर्मियों में 30 डिग्री सेल्सियस और सर्दियों में 3 डिग्री सेल्सियस पर आइसक्रीम को पिघलने से बचाने के लिए आप किस सामग्री का चयन करेंगे?
A. सर्दियों में ऐलुमिनियम पर्ण (फोइल) और गर्मियों में प्लास्टिक 
B. दोनों स्थितियों में कम्बल
C. दोनों स्थितियों में ऐलुमिनियम 
D. सर्दियों में प्लास्टिक पर्ण और गर्मियों में कम्बल

एक दूरी – समय आलेख में, दो कारों A और B की गति एक सीधी रेखा के रूप में आलेखित की गई है। यदि आलेख पर, B की तुलना में A की रेखा अधिक ऊँची है, तब आप आलेख से क्या निष्कर्ष निकालेंगें ?
A. A की गति, B की गति से अधिक है।
B.  A द्वारा तय की गई दूरी B द्वारा तय की गई दूरी से अधिक है
C. B की गति A की गति से अधिक है
D. B द्वारा तय की गई दूरी से A द्वारा तय की गई दूरी अधिक है। 

निम्न सारणी में पदार्थों की और उनके संबंधित घनत्वों की सूची दी गई है :

पदार्थ

घनत्व (Kg/m2)

पारा

13550

मक्के का तेल

900

ताँबा

8960

 

 

 

 

 

क्या होगा अगर पारे और मक्के के तेल से भरे एक ग्लास में एक ताँबे की सिक्के को डाल दिया जाए ?

A. ग्लास के तल पर बैठ जाऐगा (डूब जाऐगा)
B. मक्के के तेल पर तैरेगा
C. पारे पर तैरेगा परन्तु मक्के के तेल में डूब जाऐगा
D. ग्लास के ऊपर तैरेगा

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन : कंपन का आयाम जितना अधिक होगा, उतनी ही ध्वनि प्रबल होगी।

कारण : कंपन की आवृत्ति जितनी उच्च होगी, तारत्व भी उतना उच्च होगा।

A. अभिकथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, अभिकथन की सही व्याख्या है।
B. अभिकथन और कारण दोनों सही हैं परन्तु कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं है।
C. अभिकथन सही है परन्तु कारण गलत है।
D. अभिकथन गलत है परन्तु कारण सही है।

मिलि एक पिचके हुए गुब्बारे को लेती है तथा उसे काँच की बोतल के सिरे पर लगा देती है। वह उस काँच की बोतल को खौलते / उबलते पानी के पात्र में रख देती है। गुब्बारे की आकृति में परिवर्तन होता है। यह गतिविधि क्या प्रदर्शित करती है ?
A. गर्म होने पर बोतल के अंदर की हवा / वायु घटती है।
B. ऊष्मा गुब्बारे के अंदर उच्च दाब उत्पन्न करती है।
C. ऊष्मा होने पर बोतल के अंदर की हवा / वायु बढ़ती है। 
D. ऊष्मा बोतल के अंदर की हवा / वायु को प्रसारित करती है।

एक प्रयोग में, दो रंगविहीन घोलों M और N के नमूने लिए गए। हल्दी मिलाने पर घोल M पीला हो जाता है तथा N ईंट लाल रंग का हो जाता है। M को N में डालने पर लाल रंग क्रमशः (धीरे – धीरे) क्षीण हो जाता है।

आप M और N की प्रकृति के संबंध में क्या निष्कर्ष निकालेंगे ?

A. M और N दोनों लवण हैं
B. M अम्ल है और N क्षार है
C. M क्षार है और N अम्ल है
D. M क्षार है और N की सीमित जानकारी के साथ पहचान नहीं हो सकती है

निम्न में से उस समुच्चय की पहचान कीजिए जो कि एक खाद्य परिरक्षक नहीं है।
A. आयरन ऑक्साइड तथा पोटैशियम परमैंगनेट
B. सोडियम बेन्जोएट तथा सोडियम मेटाबाइसल्फाइट
C. सोडियम क्लोराइड तथा सिट्रिक अम्ल
D. विटामिन C (एस्कॉर्बिक अम्ल) तथा शर्करा

निम्नलिखित में से कौनसे समुच्चय केवल रासायनिक परिवर्तनों से समाविष्ट हैं? 
A. तेल का उबलना, मग का टूटना, कागज का जलना
B. पानी (जल) में कॉपर सल्फेट घोलना, भोजन पचाना, कागज को काटना
C. अण्डे को तोड़ना, लवणयुक्त जल को उबालना, जल में स्याही को मिलाना
D. लोहे में जंग लगना, कागज़ का जलना, भोजन पकाना

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन : अगर एक लोहे के ब्लेड को नीले कॉपर सल्फेट विलयन में डाला जाए तो ताँबा, लोहे के ब्लेड पर जमा हो जाएगा।

कारण : ताँबे की तुलना में लोहे की अभिक्रियाशीलता अधिक होती है तभी कॉपर सल्फेट विलयन से ताँबा विस्थापित विस्थापित हो जाता है।

A. अभिकथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, अभिकथन की सही व्याख्या है।
B. अभिकथन और कारण दोनों सही हैं परन्तु कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं है।
C. अभिकथन सही है परन्तु कारण गलत है।
D. अभिकथन गलत है परन्तु कारण सही है।

जिंक (जस्ता) पाउडर को परखनली में तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में डाला गया। क्या होना अपेक्षित हैं?

(A) हाईड्रोजन गैस उत्सर्जित होगी।

(B) कोई अभिक्रिया नहीं होगी।

(C) परखनली ठण्डी हो गई।

(D) तीव्र अभिक्रिया हुई।

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (A) और (D)

पाचन के संदर्भ में निम्नलिखित की पहचान कीजिए:

A सरल शर्करा में विघटित होता है

B ग्लिसरॉल में विघटित होता है

C सरल अमिनो अम्ल में विघटित होता है

A, B और C क्रमश: _______ हैं।

A. A – वसा, B – यूरिया, C – प्रोटीन
B. A – यूरिया, B – वसा, C – प्रोटीन
C. A – कार्बोहाइड्रेट, B – वसा, C – प्रोटीन
D. A – प्रोटीन, B – यूरिया, C – वसा

पेट्रोल/डीजल की बचत के लिए निम्नलिखित कुछ सुझाव हैं। जो सही नहीं है उसकी पहचान कीजिए:
A. जितनी दूर तक संभव हो मध्यम गति से गाड़ी चलाएँ
B. यह सुनिश्चित करें कि पहिए में दाब मध्यम रूप से कम हों
C. वाहन का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करें
D. लाल बत्ती पर इंजन बंद कर दें

निम्नलिखित युग्म में से कौन-सा मूसला जड़ का उदाहरण है?
A. मक्का, प्याज़
B. गाजर, आलू
C. शलजम, टैपियोका
D. आलू, अदरक

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): पत्तियों में स्टार्च की उपस्थिति प्रकाश संश्लेषण की घटना को दर्शाती है।

कारण (R): प्रकाश संश्लेषण के दौरान बनी ऑक्सीजन अंततः स्टार्च में परिवर्तित हो जाती है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है परन्तु (R) सही है।

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

(A) सरसों, गुलाब और पिटूनिया के पुष्प एकलिंगी होते हैं।

(B) मक्का, पपीते और खीरे के पुष्प द्विलिंगी होते हैं।

(C) मादा युग्मक का निर्माण बीजांड में होता है।

(D) निषेचन के पश्चात, अंडाशय पादप के बीज के रूप में बढ़ता है।

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (A), (B) और (C)
C. केवल (C)
D. केवल (D)

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part85

निम्नलिखित का सुमेलित कीजिए:

मानव और पादप रोग

रोगकारक सूक्ष्मजजीव

(A)

साइट्रस कैंकर

(i)

विषाणु

(B)

पोलियो

(ii)

जीवाणु

(C)

मलेरिया

(iii)

कवक

(D)

गेहूँ का पर्ण किट्ट

(iv)

प्रोटोज़ोआ

A. (A) – (ii), (B) – (i), (C) – (iv), (D) – (iii)
B. (A) – (i), (B) – (ii), (C) – (iv), (D) – (iii) 
C. (A) – (iii), (B) – (iv), (C) – (i), (D) – (ii)
D. (A) – (iv), (B) – (ii), (C) – (iii), (D) – (i)

दी गई सूचना के आधार पर निम्नलिखित की पहचान कीजिए:

A. पादपों में जल एवं पोषकों के परिवहन के लिए संवहन ऊतक हैं। 

B. ऐसे संवहन ऊतक होते हैं जो पादपों में भोजन पहुँचाते हैं।

C. पत्तों की सतह पर उपस्थित सूक्ष्म छिद्र होते हैं।

A, B, C क्रमश: ______ हैं।

A. A – फ्लोएम, B – जाइलम, C – रंध्र
B. A – जाइलम, B – फ्लोएम, C – रंध्र 
C. A – रंध्र, B – जाइलम, C – श्वासनली
D. A – जाइलम, B – फ्लोएम, C – श्वासनली

निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन पादप एवं जंतु कोशिकाओं के संबंध में सही नहीं है?
A. कोशिका झिल्ली जंतु एवं पादप कोशिकाओं में उपस्थित होती है।
B. पादप कोशिका में कोशिका भित्ति अनुपस्थित होती है जबकि जंतु कोशिका में उपस्थित होती हैं।
C. प्लैस्टिड (लवक) केवल पादप कोशिकाओं में उपस्थित होते हैं।
D. कोशिकाद्रव्य जंतु एवं पादप कोशिकाओं में उपस्थित होता हैं।

विज्ञान की प्रकृति की सही समझ को निम्नलिखित में से कथनों का कौन सा समुच्चय सही दर्शा रहा है?

(A) सभी वैज्ञानिक विचारों (उपायों) को नियंत्रित प्रयोगों द्वारा खोजा एवं परखा जाता है।

(B) जब भी किसी थ्योरी (सिद्धांत) का बड़ी मात्रा में वैज्ञानिक प्रमाणों द्वारा समर्थन किया गया हो तब वह नियम (कानुन) बन जाता है।

(C) वैज्ञानिक विचार अनंतिम (प्रायोगिक) होते हैं और इनको रूपांतरित अथवा अस्वीकृत किया जा सकता है।

(D) विज्ञान एक सृजनात्मक क्षेत्र है तथा वैज्ञानिकों को अपने कामों को कार्यान्वित करने के लिए कल्पना की आवश्यकता होती है।

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (A) और (D)

निम्नलिखित में से क्या सातवीं (7) कक्षा में फूलों का विस्तृत अवलोकन करने के उद्देश्य हो सकते हैं?

(A) फूलों के भागों की पहचान करना।

(B) पौधों के लिए समानुभूति की भावना को मन में बैठाने में सहायता करना।

(C) परागण की समझ के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना।

(D) आस – पास के फूलों की विविधता की सरहाना करना।

(E) दारु (जाइलम) और पोषवाह (फ्लोएम) का निकटता से अवलोकन करना।

A. (A) (C) और (E)
B. (A), (C) और (D) 
C. (A), (B), (C) और (E) 
D. (A), (B) और (C)

विज्ञान पाठ्यचर्या (पाठ्यक्रम) में नीतिपरक वैधता का अर्थ है :
A. कैसे विज्ञान की संकल्पनाएँ समय के साथ विकसित होती हैं इसका समावेश।
B. विशिष्ट एवं वैज्ञानिक रूप से सही विषय वस्तु को व्यक्त करना।
C. बच्चों के संज्ञानात्मक स्तर के अनुसार विषय वस्तु को हल्का करना।
D. सत्यवादिता, वस्तुनिष्ठता आदि मूल्यों को प्रोत्साहित करना।

रौनक को एक कार्य दिया गया कि वह 15 दिन तक अपनी छत से चाँद को उगते हुए देखे। रौनक द्वारा बनाए गए सही निष्कर्षो (Inferences) को उसके अवलोकनों के आधार पर ज्ञात कीजिए। 

(A) सूर्यास्त के पश्चात चाँद हमेशा पूर्व से निकलता है।

(B) चाँद निकलने का समय दिनों दिन बदलता रहता है।

(C) अमावस के पश्चात पृथ्वी से दिखाई पड़ने वाले चाँद के प्रदीप्त भाग का आकार बढ़ता रहता है।

(D) पृथ्वी सूर्य के प्रकाश को बाधित करती है जिसका परिणाम चाँद की विभिन्न कलाएँ हैं।

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (A) और (D)

तहरीम कक्षा VII के अपने शिक्षार्थियों में एक विषय की समझ की संप्रत्ययी रिक्तियों की पहचान करना चाहती हैं। निम्नलिखित में से कौन सी योजना इसके लिए सर्वथा उपयुक्त है?
A. प्रायोगिक कौशलों का अवलोकन करना
B. संकल्पना मानचित्रों का प्रयोग करना 
C. प्रश्नोत्तरी सत्रों का आयोजन करना
D. नियमित रूप से गृहकार्य देना

आंकलन के लिए खुली पुस्तक प्रश्नों पर निम्नलिखित मत हैं :

(A) यह सभी (समस्त) विद्यार्थियों की सभी पुस्तकों को पूर्णत: (संपूर्ण रूप से) पढ़ने एवं कंठस्थ करने के लिए प्रेरित करते हैं।

(B) यह विद्यार्थियों में आंकलन के भय को कम कर देते है।

(C) यह विद्यार्थियों को (पूर्ण) अवसर देतें हैं पुस्तक का अन्वेषण करने के लिए।

(D) यह विद्यार्थी की संकल्पनात्मक समझ को मापने में सहायता नहीं करते।

खुली पुस्तक प्रश्नों की (भाव) के साथ पंक्तिबद्ध मत / मतों का चुनाव कीजिए:

A. (A), (B), (C), (D)
B. (B), (C)
C. (A), (C), (D)
D. (C), (D)

निम्नलिखित गद्यांश कक्षा सात (VII) की विज्ञान के पाठ्यपुस्तक से लिया गया है रेशम की खोज :

रेशम की खोज का सटीक समय संभवत: अज्ञात है। एक प्राचीन चीनी किंवदंती के अनुसार, सम्राट हुआंग – टी ने साम्राज्ञी सी – लुंग ची से अपने बगीचे में उगने वाले शहतूत के वृक्षों की पत्तियों के क्षतिग्रस्त होने का कारण पता लगाने के लिए कहा था। साम्राज्ञी ने पाया कि सफेद कृमि शहतूत की पत्तियों को खा रहे थे। उन्होंने यह भी देखा कि कृमि अपने इर्द – गिर्द (चारों ओर) चमकदार कोकून बुन लेते थे। संयोग से एक कोकून उनके चाय के प्याले में गिर गया और कोकून में से नाजुक धागों का गुच्छा पृथक हो गया। रेशम उद्योग चीन में आरंभ हुआ और सैंकड़ों वर्षों तक इसे कड़ी पहरेदारी में गुप्त रखा गया। बाद में यात्रियों और व्यापारियों ने रेशम को अन्य देशों में प्रचलित किया। जिस मार्ग से उन्होंने यात्रा की थी, उसे आज भी ‘सिल्क रूट’ कहते हैं।

विज्ञान के अध्यापन – अधिगम के कौन से उद्देश्य हैं जिनकी पूर्ति उपरोक्त के पाठ्यपुस्तक में समावेश के साथ होती है?

(A) ऐतिहासिक परिदृश्य को विकसित करने के लिए।

(B) यह समझ विकसित करने के लिए कि कैसे घटनाओं/ विचारों ने नई वस्तुओं की खोज को जन्म दिया।

(C) विज्ञान की साकल्यवादी (समग्र) समझ को विकसित करने के लिए।

(D) विज्ञान में आनंददायक तत्त्वों को सम्मिलित करने के लिए।

A. केवल (A) और (C)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (D)
D. (A), (B) और (C)

एक सातवीं (7) श्रेणी की शिक्षिका ‘अतिक्रमण के कारण वन्य जीवों के प्राकृतिक वास (निवास स्थान) का विध्वंस’ के विषय पर वाद-विवाद का अपनी कक्षा में आयोजन करती है। कौन सा इस प्रकार की गतिविधियों को करने का उद्देश्य नहीं है?
A. अतिक्रमण की समस्या के संबंध में एक सही मत पर पहुँचना में सहायता करता है।
B. बिना आलोचना के भय के बच्चों को अपने विचारों को आगे रखने के लिए प्रोत्साहित करता है।
C. अतिक्रमण पर बच्चों में बहु – परिदृश्यों को विकसित करने में सहायता करता है।
D. बच्चों के आंकलन में प्रयोग किये जा सकते है।

निम्नलिखित में से कौन सी राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार उच्च प्राथमिक स्तर के विज्ञान पाठ्यक्रम की प्रस्तावनाएँ हैं?

(A) वास्तविक जीवन की परिस्थितियों के साथ विज्ञान संकल्पनाओं को संबद्ध करना।

(B) प्रत्यक्ष सूचना, परिभाषाएँ एवं वर्णन देना।

(C) विद्यार्थियों के लिए ऐसी परिस्थितियों का सृजन करना जिससे वे अपना ज्ञान स्वयं बनाएँ। 

(D) केवल विस्तरित अधिगम करना तथा जितना संभव हो पाठ्यपुस्तकों से बचना।

A. (A) और (B)
B. (A) और (C) 
C. (B) और (C) 
D. (C) और (D)

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : विज्ञान शिक्षा में समता का अर्थ होता है कि सभी विद्यार्थियों के पास उनकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, नृजातीयता, लिंग अथवा विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखे बिना उत्कर्ष विज्ञान सीखने के समान अवसर हों।

कारण (R) : विज्ञान शिक्षा का उद्देश्य है कि सभी विद्यार्थियों को आधुनिक साम्यापूर्ण समाज के लिए तैयार करना।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है परन्तु (R) सही है।

Leave a Comment

error: