यद्यपि विकास के क्षेत्रों का कुछ आयामों में परस्पर व्यापन होता है, तथापि निम्नलिखित में से विकास का कौन-सा क्षेत्र विशिष्ट रूप से स्वयं एवं दूसरों के बारे में भावनाओं की प्रगति अनुक्रम का अध्ययन करता है?
A. नैतिक विकास
B. भाषा विकास
C. शारीरिक विकास
D. संवेगात्मक विकास
विकास का कौन-सा सिद्धान्त यह निर्दिष्ट करता है कि ‘समग्र निर्माण हेतु कुछ विशिष्ट प्रतिक्रियाएँ विकास के बाद की प्रक्रिया से समन्वित होती हैं?
A. निरन्तरता का सिद्धान्त
B. एकीकरण का सिद्धान्त
C. शीर्षगामी सिद्धान्त
D. अधोगामी (समीप-दूराभिमुख) सिद्धान्त
निम्न में से कौन-सा घटक सामाजिक-सांस्कृतिक घटकों की श्रेणी में आता है जो विकास को प्रभावित करता है?
A. विद्यालय वातावरण
B. तंत्रिका संबंधी विकार
C. जैविक प्रवृत्तियाँ
D. आनुवंशिक बनावट
जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त के अनुसार, एक अध्यापिका 7-11 वर्ष की अवस्था वाले विद्यार्थियों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए ऐसा कार्य देती है जिसमें _______ की आवश्यकता है।
A. परिकल्पनात्मक निगमनात्मक तार्किकता
B. प्रतिवर्ती चिंतन
C. निष्क्रिय अनुकरण
D. वस्तु स्थायित्व
जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, किस अवस्था में अधिकांश बच्चे अमूर्त समस्याओं को तार्किक ढंग से हल करने में सक्षम हो जाते हैं?
A. संवेदी – गामक अवस्था
B. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
नूरी इस तर्क ‘हमारे समाज के प्रति कुछ दायित्व हैं और उस दायित्व के लिए हमें नियमों का पालन करना चाहिए’ के आधार पर अपनी क्रियाओं का निर्णय लेती है। लॉरेन्स कोहलबर्ग के अनुसार, नूरी इस समय नैतिक तार्किकता की किस अवस्था में है?
A. पूर्व-पारंपरिक
B. पारंपरिक
C. उत्तर-पारंपरिक
D. औपचारिक-पारंपरिक
एक अध्यापिका विद्यार्थियों को ऐसा प्रदत्त कार्य देती है, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा करना महत्त्वपूर्ण रूप से शामिल है। लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्त के अनुसार उस अध्यापिका का मत है कि बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में ______ की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
A. अनुकरण
B. जैवकीय परिपक्वता
C. पदानुक्रम
D. सामाजिक अन्त: क्रियाओं
लेव वायगोत्स्की के विचारों से सहमति रखने वाली शिक्षिका को निम्न में से क्या करना चाहिए?
A. किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों को संकेत या इशारे देने से बचना चाहिए।
B. किसी समस्या पर काम करते हुए अपने विचारों के मौखिकीकरण करने पर विद्यार्थियों को हतोत्साहित करना चाहिए।
C. छात्रों के बीच चर्चा और वाद विवाद को प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. अधिगम को विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश से अलग देखना चाहिए।
लेव वायगोत्स्की का मत है कि उच्चतर क्रम की मानसिक प्रक्रियाएँ ______के द्वारा समामेलित होती हैं।
A. मनोवैज्ञानिक उपकरण
B. पुरस्कार एवं दण्ड
C. अनुकूलन
D. कंठस्थीकरण
हॉवर्ड गार्डनर के सिद्धांत के अनुसार, जो विद्यार्थी दूसरों की भावनाओं, मनोदशाओं और इरादों को अच्छी तरह से समझ पाते हैं, उनमें किस प्रकार की बुद्धि का उच्च स्तर होता है?
A. अंतरवैयक्तिक
B. स्थानिक
C. संगीतात्मक
D. अंतरा – वैयक्तिक
लेव वायगोत्स्की के विचारों के अनुसार, निम्न में से कौन-सा कथन भाषा और संज्ञान के बीच के संबंध को सही रूप से दर्शाता है?
A. भाषा की विचारों के स्व-नियमन में कोई भूमिका नहीं है।
B. बच्चों की स्व-निर्देशित बातें उनकी आत्म- केन्द्रीयता को दर्शाती हैं।
C. बच्चों का निजी वाक उनकी मौखिक सोच के आंतरिक स्तर को दर्शाता है।
D. विचारों का मौखिकीकरण बच्चों के समस्या समाधान कौशलों में बाधक बनता है।
‘लड़के हमेशा विज्ञान में अच्छे होते हैं और लड़कियाँ गायन में’, यह कथन क्या दर्शाता है?
A. जेंडर समता
B. जेंडर अनुरूपता
C. जेंडर अस्मिता
D. जेंडर रूढ़िवादिता
एक कक्षा में विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों के परिप्रेक्ष्य में विविधता ______
A. को विद्यार्थियों को उनके संदर्भों के आधार पर समूहों में बाँटकर बहिर्वेशन करने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।
B. को अनदेखा करना चाहिए और मानकीकृत पाठ्यचर्या का क्रियान्वयन करना चाहिए।
C. को एक गुण के रूप में लेना चाहिए और अवधारणाओं के शिक्षण में इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
D. को विद्यार्थियों का नामीकरण और रूढ़िबद्ध धारणाओं को पुख्ता करने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।
विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिन्तन को समुन्नत करने के लिए, अध्यापक को ______ जिनमें ______ शामिल है, प्रस्तुत करने चाहिए।
A. खुले अन्त वाले (मुक्तोत्तर) प्रश्न; अपसारी चिंतन
B. बंद अन्त वाले प्रश्न; अभिसारी चिंतन
C. वास्तविक जीवन संदर्भ की चुनौतियाँ; अभिसारी चिंतन
D. संदर्भ-रहित परिदृश्य; घोषणात्मक ज्ञान का अनुप्रयोग
रचनात्मक आकलन किस प्रकार किया जाना चाहिए?
A. मानकीकृत परीक्षणों के समूह का उपयोग करके।
B. एक विशेष शिक्षक द्वारा, न कि एक सामान्य शिक्षक द्वारा।
C. नियमित रूप से विद्यार्थियों के सहयोग के साथ।
D. केवल सत्र की शुरुआत और अंत में ही करना चाहिए।
समावेशी शिक्षा के अनुसार, सभी विद्यार्थी अपनी सर्वोत्तम क्षमताओं को प्राप्त कर सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए किन सिद्धांतों का पालन करना चाहिए ?
A. समता
B. समानता
C. पक्षपात
D. पृथक्करण
गति समन्वय वैकल्य प्रत्यक्ष रूप से किन कठिनाइयों से संबंधित है?
A. पाठ / विषय-वस्तु पढ़ने से
B. तथ्यों को याद रखने से
C. शारीरिक अंगों के समन्वयन से
D. अंकों के प्रकलन से
अभिकथन (A): सभी विद्यार्थियों के समावेशन को सुनिश्चित करने के लिए कक्षा में ज्ञान के प्रतिनिधित्व के विविध प्रकारों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
तर्क (R): समावेशन की अवधारणा में अधिगम अक्षमता वाले बच्चे तो शामिल हैं परन्तु इसमें भावात्मक कठिनाई से जूझ रहे बच्चे शामिल नहीं हैं।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
यद्यपि ऑटिज़्म की स्थिति यथेष्ट रूप से भिन्न-भिन्न होती है, तथापि ऑटिज़्म ग्रसित विद्यार्थी प्राय: किसमें अच्छे होते हैं?
A. लंबे समय तक आँख से सम्पर्क बनाए रखने में
B. अपरिचितों के साथ सम्प्रेषण में
C. दिनचर्या में बार-बार आने वाले परिवर्तनों के प्रति समंजन में
D. विस्तृत तथ्यात्मक जानकारी को याद रख पाने में
रचनात्मक बच्चों की पहचान करने की एक विशेषता यह है कि-
A. वे मानदंडों के अनुरूप ही कार्य करते हैं।
B. वे दूसरे की नकल करना पसंद करते हैं।
C. वे स्वतंत्र रूप से सोचते हैं।
D. उनकी ध्यान अवधि कम होती है।
बच्चों के सम्मुख विचार बिन्दु प्रस्तुत करते समय सही क्रम ______ से ______की ओर होना चाहिए।
A. जटिल से सरल
B. सामान्य से विशिष्ट
C. अमूर्त से मूर्त
D. सांकेतिक से अनुप्रतीकात्मक
एक अध्यापिका विद्यार्थियों द्वारा सृजित ज्ञान की समझ और स्मृति को बल देना चाहती है। इस उद्देश्य के लिए कौन-सी युक्ति प्रभावशाली नहीं होगी?
A. रूपांतरण का सृजन
B. पहले की जानकारी को नए प्रश्न के लिए प्रयुक्त करना
C. उप-अवधारणाओं के मध्य सम्बद्धता को कार्यान्वित करना
D. अप्रासंगिक जानकारी को प्रासंगिक जानकारी के साथ सुमेलित करना
अभिकथन (A) : एक शिक्षक को विद्यार्थियों को अपनी चिंतन प्रक्रियाओं के बारे में और अपने सीखने के तरीकों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
कारण (R) : अधिसंज्ञान उच्च क्रम के संज्ञानात्मक कौशलों के विकास में मदद करता है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
करण हमेशा किसी भी समस्या का एक से अधिक समाधान सोचता है और अकसर नवचारी समाधानों को सुझाता है।
यह किस तरह के चिंतन का उदाहरण है?
A. अपसारी सोच
B. अभिसारी सोच
C. नकारात्मक सोच
D. तर्कहीन सोच
अधिगम प्रभावशाली और अर्थपूर्ण हो, इसके लिए क्या महत्त्वपूर्ण है?
A. विद्यालय में हो रहे अधिगम और विद्यालय के बाहर के जीवन के बीच सम्बद्धता स्थापित करना।
B. विषयसामग्री को इस प्रकार से प्रस्तुत करना जिससे कि विद्यार्थी उस ज्ञान को दैनिक जीवन में प्रयोग करने का प्रयास न कर पाएँ।
C. अवधारणाओं को इस तरीके से पढ़ना जिससे कि विभिन्न उप- अवधारणाओं में सम्बद्धता स्थापित न हो सकें।
D. ज्ञान के दोहराव पर बल देना चाहिए और समझ के लिए उत्कंठा को कम-से-कम करना चाहिए।
कक्षा के परिवेश, शिक्षण- शास्त्रीय प्रविधियों और आकलन की विधियों का चयन इस प्रकार से करना चाहिए कि वे विद्यार्थियों में ______ के उन्नयन को सुनिश्चित कर सकें।
A. जिज्ञासा
B. अरुचि
C. प्रतियोगिता
D. कंठस्थीकरण
विद्यार्थियों द्वारा की गई त्रुटियों को सुलझाने के लिए निम्नलिखित में से शिक्षक द्वारा अपनाया गया कौन-सा तरीका सही नहीं है?
A. त्रुटियों में प्रतिरूपों की खोज करना।
B. अधिगम में कमियों के बारे में जानना जिनके कारण त्रुटियाँ होती हैं।
C. विद्यार्थियों की त्रुटियों को सुधारने के लिए सहयोग करना।
D. विद्यार्थियों के साथ चर्चा किए बिना सही उत्तर बताना।
एक अध्यापिका को अपने विद्यार्थियों में ______ और ______ को प्रोत्साहित करना चाहिए।
A. योग्यता का सत्त्व मत्त, प्रदर्शन अभिमुखी लक्ष्य
B. योग्यता का वार्धिक मत्त, महारत अभिमुखी लक्ष्य
C. योग्यता का सत्त्व मत्त, असफलता परिहारी लक्ष्य
D. योग्यता का वार्धिक मत्त, असफलता स्वीकार्य लक्ष्य
भावनाओं और संज्ञान के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
A. अत्यधिक दबाव समस्याओं को सुलझाने के कौशलों को बढ़ावा देता है ।
B. हर्ष और उल्लास की भावना चर्चा में भाग लेने के लिए बढ़ावा देती है ।
C. अत्यधिक चिंता, जानकारी के प्रसंस्करण में सुधार लाती है ।
D. नीरसता की भावना समालोचनात्मक चिंतन में सुधार लाती है ।
निम्नलिखित में से क्या प्रभावी समस्या समाधान कौशलों के विकास में योगदान देता है ?
(i) अभिसारी चिंतन
(ii) स्मरणोपकारी विधियाँ
(iii) समझ बनाना (बोध)
(iv) निष्क्रिय अनुकरण
A. (i) और (ii)
B. (ii) और (iii)
C. (i) और (iii)
D. (ii) और (iv)
विशाल के पास दस दर्जन कैंडी हैं। उसने इनका \(1/3\) भाग राधा को,\(2/5\) भाग आसिफ को और\(1/12\) भाग सोनू को दे दिया। विशाल के पास बची कैंडियों की संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 20
B. 18
C. 22
D. 16
संख्या 56 के सभी गुणनखंडों का योगफल कितना है?
A. 64
B. 120
C. 63
D. 176
निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
A. \(3/5>5/7\)
B. \(2/5=8/30\)
C. \(1/5<1/3\)
D. \(11/3>21/6\)
निम्न में से किसमें संख्याएँ आरोही क्रम में लिखी हुई हैं?
A. 5.02, 5.022, 5.032, 5.32, 5.201
B. 5.32, 5.201, 5.032, 5.022, 5.02
C. 5.02, 5.32, 5.022, 5.201, 5.032
D. 5.02, 5.022, 5.032, 5.201, 5.32
75707 में 7 के स्थानीय मानों का योगफल ज्ञात कीजिए।
A. 77007
B. 7077
C. 70707
D. 21
वह सबसे छोटी संख्या क्या है, जिसे 60078 में से घटाने पर प्राप्त संख्या 245 से विभाज्य हो?
A. 40
B. 49
C. 53
D. 61
निम्नलिखित लंबाई मापने की इकाइयों का अवलोकन कीजिए:
km, mm, m, cm, dm
यदि इन्हें आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो चौथे स्थान पर कौन-सी इकाई होगी?
A. cm
B. dm
C. mm
D. m
15:20 बजे से 6 घंटे 35 मिनट पहले का समय कितना है?
A. पूर्वाह्न 9:05 बजे
B. पूर्वाह्न 8:45 बजे
C. पूर्वाह्न 8:35 बजे
D. पूर्वाह्न 9:10 बजे
जयंती किसी स्थान P से पूर्व दिशा में \(3/5\) km चलती है और फिर वहाँ से पश्चिम दिशा में \(15/7\) km चलती है। अब वह P से कहाँ स्थित होगी?
A. P से पूर्व की ओर \(14/35\) km की दूरी पर
B. P से पश्चिम की ओर \(41/35\)km की दूरी पर
C. P से पश्चिम की ओर \(14/35\)km की दूरी पर
D. P से पूर्व की ओर \(41/35\) km की दूरी पर
निम्न में से कौन-सा सही नहीं है?
A. दो और आधा दर्जन = 30
B. 5 लीटर 50 मिलीलीटर = 550 मिलीलीटर
C. 1 मिलीमीटर = 0.1 सेंटीमीटर
D. 10 पैसा = ₹ 0.10
निम्नलिखित आकृतियों में से किस आकृति की रैखिक व घूर्णन सममिति की संख्याएँ बराबर नहीं होती हैं?
A. वर्ग
B. आयत
C. समांतर चतुर्भुज
D. समचतुर्भुज
रेहान कागज़ मोड़कर घन बनाता है। वह 5 सेमी भुजा वाले 25 घन बनाता है। अब उसे सभी घनों को रखने के लिए एक बड़ा डिब्बा चाहिए। इस बड़े डिब्बे का आयतन कितना होना चाहिए ताकि सभी छोटे घन उसमें बिना खाली जगह छोड़े पूरी तरह आ जाएँ?
A. 15625 सेमी3
B. 3125 सेमी3
C. 3375 सेमी3
D. 3552 सेमी3
नीचे दी गई लम्बाइयों का माध्यक क्या है?
160 सेमी, 167 सेमी, 158 सेमी, 159 सेमी, 161 सेमी, 158 सेमी, 160 सेमी, 162 सेमी, 170 सेमी
A. 161 सेमी
B. 160 सेमी
C. 160.6 सेमी
D. 159 सेमी
निम्नलिखित तालिका में दिए गए आँकड़ों को पढ़िए और सही कथन का चुनाव कीजिए:
|
विद्यार्थियों का पसंदीदा खेल |
विद्यार्थियों की संख्या |
|
फुटबाल |
60 |
|
शतरंज |
50 |
|
बैडमिंटन |
70 |
|
वॉलीबॉल |
20 |
(एक विद्यार्थी केवल एक खेल पसंद करता है)
A. शतरंज पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या फुटबाल पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या से अधिक है।
B. बैडमिंटन पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या फुटबाल पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या से कम है।
C. शतरंज पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कुल विद्यार्थियों की संख्या का एक चौथाई भाग है।
D. वॉलीबॉल पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कुल विद्यार्थियों की संख्या का \(1/5\) भाग है।
दिए गए पैटर्न में से कौन-सी संख्याएँ लुप्त हैं?
0, 1, 1, 2, 3, 5, 8, __, 21, 34,__, 89
A. 11, 43
B. 13, 55
C. 15, 41
D. 17, 39
गणित में आकलन को ______ पर केंद्रित नहीं होना चाहिए।
A. अधिगमकर्ताओं की अवधारणात्मक समझ में सीखने में रह गई कमियों को पहचानने
B. गणित में आवश्यकता अनुसार उपचारी कक्षाओं के आयोजन
C. अधिगमकर्ताओं को प्रतिपुष्टि प्रदान करने
D. अधिगमकर्ताओं को उनके टेस्ट में प्राप्त अंकों के अनुसार नामीकरण करने
निम्नलिखित में से बुनियादी संख्या-ज्ञान का अति महत्त्वपूर्ण पहलू (पक्ष) कौन-सा है?
A. शीघ्रता से और सटीक परिकलन करना
B. संख्या बोध का विकास करना
C. मूलभूत संख्या संक्रियाओं के लिए मानक कलन विधियों की अच्छी समझ
D. गणना के कौशल का विकास करना
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, प्राथमिक गणित पाठ्यचर्या के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. अवधारणाओं की समझ बनाते हुए शिक्षार्थी जो प्रगति मूर्त से अमूर्त की तरफ बढ़ते हुए करते हैं, वह इसमें सुस्पष्ट रूप से सम्मिलित होनी चाहिए।
B. इसमें मुख्य रूप से वही प्रकरण (टॉपिक) सम्मिलित होने चाहिए जिनका उच्चतर कक्षाओं में अनुप्रयोग (प्रयोग) हो।
C. पाठ्यचर्या को बीजगणितीय संकेतनों का और समस्या समाधान में उसके उपयोग का परिचय कराना चाहिए।
D. पाठ्यचर्या को विद्यार्थियों को प्रमेय को सिद्ध करने की विभिन्न विधियों का उपयोग करने के अवसर प्रदान करने चाहिए।
शिक्षक ने कक्षा I के विद्यार्थी से 54 लिखने के लिए कहा। विद्यार्थी ने 504 लिखा। निम्नलिखित में से कौन-सी इस गलती को सुधारने की सर्वाधिक उपयुक्त युक्ति है?
A. बच्चे को बीच में से 0 (शून्य) मिटाने के लिए कहना
B. उत्तर को गलत चिन्हित करना और बच्चे को 5 और 4 लिखने के लिए कहना
C. बंडल बनाने की गतिविधि का उपयोग करके यह बताना कि दो अंकीय संख्याएँ कैसे लिखी जाती हैं
D. विद्यार्थी को स्वयं से सही उत्तर ज्ञात करने के लिए कहना
आयत के क्षेत्रफल की अवधारणा को विकसित करने के लिए सही अनुक्रम कौन-सा है?
(a) दिए गए आयत को रबर (इरेज़र) या शार्पनर द्वारा ढकना और फिर विद्यार्थियों से इन्हें गिनने के लिए कहना।
(b) आयत की भुजाओं को मापना और लंबाई एवं चौड़ाई के गुणन के द्वारा उसके क्षेत्रफल की गणना करना।
(c) आयत के फलक को वर्गाकार टाइल जिसकी भुजा 1 सेमी हो से ढकना तथा टाइलों की संख्या गिनना।
A. (a), (b) और (c)
B. (a), (c) और (b)
C. (b), (c) और (a)
D. (b), (a) और (c)
कक्षा में एक गतिविधि / कार्य करते समय बच्चों द्वारा दर्शाए गए व्यवहारों के एक परास (रेंज) को अभिलेखित करने के लिए शिक्षक द्वारा बच्चों का अवलोकन करते हुए जो संक्षिप्त टिप्पणियाँ ली जाती हैं, वह किसका उदाहरण है?
A. उपाख्यानात्मक अभिलेख (रिकॉर्ड)
B. रूब्रिक्स
C. अवलोकन
D. परियोजना
गणितीय अवधारणाओं को पढ़ाते हुए दृश्य हस्तकौशल सामग्री का प्रयोग ______ की ओर बढ़ने में सहायक होता है।
A. जटिल से सरल अवधारणाओं
B. मूर्त से अमूर्त अवधारणाओं
C. औपचारिक से अनौपचारिक कलनविधियों
D. अमूर्त से मूर्त अवधारणाओं
गणित में समस्या-समाधान की युक्तियों में ___________ सम्मिलित है।
A. अंतर्ज्ञान और प्रयोग
B. कंठस्थ करना और प्रक्रियात्मक प्रवाह
C. अवलोकन और प्रयोग
D. तर्कणा (विवेचन) और पैटर्न बनाना
प्राथमिक स्कूली स्तर पर लघुतम समापवर्त्य (LCM) के शिक्षण और अधिगम हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे कम उपयुक्त है?
A. प्राथमिक कक्षा में क्रियाकलाप विधि द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से इसका परिचय कराया जा सकता है।
B. इसे प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों को नहीं पढ़ाया जा सकता है।
C. दैनिक जीवन में ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जहाँ पर बच्चे इस अवधारणा का अप्रत्यक्ष रूप से प्रयोग करते हैं।
D. सूचना एवं संप्रेषण तकनीक (ICT) का प्रयोग करते हुए इसका परिचय बहुत दिलचस्प तरीके से कराया जा सकता है।
जब एक बच्चे को 5 × 28 का परिकलन करने के लिए कहा गया, तब उसने निम्नलिखित प्रकार से उसे हल किया:
5 × 28 = 28 × 5 = ( 14 × 2 × 5 = 14 × (2 x 5 ) = 14 × 10 = 140
बच्चे ने प्रयुक्त किया है
a. क्रमविनिमेय नियम
b. वितरण / बंटन नियम
c. साहचर्य नियम
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. (a) और (c)
B. (a) और (b)
C. केवल (a)
D. (b) और (c)
प्राथमिक स्तर के शिक्षार्थियों में दिक् स्थान संबंधी समझ का विकास करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त गतिविधि निम्नलिखित में से कौन-सी है?
A. संख्या रेखा पर संख्याओं को प्रस्तुत करना
B. कमरों के सापेक्ष आकार और स्थिति को दर्शाते हुए अपने घरों का मानचित्र बनाना
C. मानचित्र पर दो शहरों के बीच की दूरी को मापना
D. ज्यामितीय आकृतियों के नामों का प्रत्यास्मरण
एक अंकीय संख्याओं के योग को प्रस्तुत करते हुए, सुश्री अलका ने मूर्त वस्तुओं जैसे टोकनों, पेंसिलों, रबड़ों, इत्यादि का उपयोग किया । उन्होंने अपने विद्यार्थियों को एक अंकीय संख्याओं को जोड़ने के लिए इन वस्तुओं का कुशलतापूर्वक उपयोग करने का अवसर प्रदान किया। ब्रूनर के अनुसार, अधिगम का यह प्रकार क्या कहलाता है?
A. मूर्त
B. दृश्यमापिता (आइकोनिक)
C. अभिप्रदर्शन ( एनएक्टिव)
D. सांकेतिक
एक बच्चा अपने आस-पास से विभिन्न आकृतियों के उदाहरण देता है जैसे ‘समोसा एक त्रिभुज है’। वह बच्चा, वैन- हीले सिद्धांत के अनुसार, ज्यामितीय चिंतन के किस स्तर पर है?
A. विश्लेषण
B. स्वयंसिद्ध
C. निगमन
D. दृश्यीकरण
व्यवकलन की एक समस्या 63 – 29 को हल करते समय एक बच्चा कहता है कि “मैंने 29 को 30 में और 63 को 64 में बदल दिया। तो, मैंने समस्या को 64 – 30 में परिवर्तित कर दिया है। मेरा उत्तर 34 है।” इस बच्चे के बारे में क्या कहा जा सकता है?
A. बच्चा यह नहीं जानता कि 63 – 29 को कैसे हल करना है।
B. बच्चा योग और व्यवकलन को लेकर असमंजस / दुविधा में पड़ गया है।
C. बच्चे में व्यवकलन की अवधारणात्मक समझ है और अतः वह एक वैकल्पिक (ऑल्टरनेट) युक्ति प्रयोग करता है।
D. बच्चे के पास व्यवकलन की न तो संकल्पनात्मक समझ है और न ही मानक कलन विधि का ज्ञान है।
गणित की कक्षा में एक बच्चा उत्तर देता है कि
“ 7 × 0 = 7 ” और ” 0 × 7 = 7″ होता है।
उपर्युक्त परिस्थिति के प्रकाश में
A. बच्चा कक्षा में असावधान है और ध्यान नहीं दे रहा है।
B. उसको यह बताने की आवश्यकता है कि पहाड़े 7 × 1 = 7 से आरंभ होते हैं
C. सही परिकलन हेतु उसको और अधिक प्रश्न अभ्यास के लिए दिए जाने की आवश्यकता है
D. वह गलत रूप से योग के गुणों को गुणन की समस्याओं में विस्तारित कर रहा है।
राधा अपने घर से 2.5 किलोमीटर उत्तर की ओर जाती है। अब बायें मुड़कर वह 5 किलोमीटर जाती है और फिर बायें मुड़कर 2.5 किलोमीटर जाती है। वह अपने घर से कितनी दूर किस दिशा में है?
A. घर से 5 किलोमीटर दक्षिण दिशा में
B. घर से 5 किलोमीटर उत्तर दिशा में
C. घर से 5 किलोमीटर पश्चिम दिशा में
D. घर से 5 किलोमीटर पूर्व दिशा में
किस राज्य में ‘फूलों की घाटी’ राष्ट्रीय उद्यान स्थित है?
A. उत्तर प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. केरल
D. कर्नाटक
मैं पतला सा पर छोटा हूँ।
भूरा भी हूँ, और काला भी हूँ।
गरम घी और तेल में
मैं खुशबू फैलाता हूँ।
दही और जलजीरे में,
भून कर डाला जाता हूँ।
सोचो, सोचो कौन हूँ मैं?
उपर्युक्त पहेली में उल्लिखित मसाले को पहचानिए।
A. हल्दी
B. दालचीनी
C. जीरा
D. लौंग
CNG का मुख्य संघटक क्या है?
A. एथेन
B. प्रोपेन
C. ब्यूटेन
D. मेथेन
कोई छात्र 29 सितंबर 2022 को किसी रेलगाड़ी में सवार हुआ, जो गाँधीधाम रेलवे स्टेशन से 12:30 बजे चलकर 1 अक्टूबर 2022 को 07:00 बजे तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पहुँची। यदि इस अंतराल में रेलगाड़ी ने 2296 किलोमीटर की दूरी चली, तो इस ट्रेन की औसत चाल (लगभग) क्या है?
A. 58 किलोमीटर/घंटा
B. 55.5 किलोमीटर/घंटा
C. 54.0 किलोमीटर/घंटा
D. 53.5 किलोमीटर/घंटा
आपका घर X और आपका विद्यालय Y पर स्थित है और X और Y के बीच कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः विद्यालय पहुँचने के लिए आप पहले A पर जाते हैं जो X के ठीक उत्तर में 60 m की दूरी पर है, फिर B पर जाते हैं, जो A के ठीक पूर्व में 25 m दूरी पर है, फिर C पर जाते हैं, जो B के ठीक उत्तर में 100 m की दूरी पर है और अन्त में आप अपने विद्यालय पहुँचते हैं, जो C के ठीक पश्चिम में 25 m की दूरी पर है। आपके विद्यालय के सापेक्ष आपके घर की सही दिशा क्या है?
A. ठीक उत्तर
B. ठीक दक्षिण
C. उत्तर-पश्चिम
D. दक्षिण-पश्चिम
निम्नलिखित में से पक्षियों का वह युग्म चुनिए जिसकी दृष्टि इतनी श्रेष्ठ होती है कि वह हमारी तुलना में वस्तुओं को चार गुनी दूरी से स्पष्ट देख सकते हैं।
A. कौआ और उल्लू
B. चील और गिद्ध
C. इंडियन रॉबिन और बाज
D. बारबेट और कौआ
निम्नलिखित में से मच्छरों द्वारा फैलने/होने वाले दो रोगों के युगल (जोड़े) को चुनिए :
A. मलेरिया और डेंगू
B. हैजा और चिकनगुनिया
C. हैजा और मलेरिया
D. चिकनगुनिया और मियादी बुखार
किसी शहर के मानचित्र के निचले दाँये भाग पर नीचे दिया गया पैमाना छपा है।
पैमाना 1 सेंटीमीटर = 950 मीटर
यदि इस मानचित्र पर किन्हीं दो स्थलों के बीच मापी गई दूरी 19.2 सेंटीमीटर है, जो इन दोनों स्थलों के बीच की निकटतम वास्तविक दूरी क्या है?
A. 20 किलोमीटर
B. 19.5 किलोमीटर
C. 19 किलोमीटर
D. 18 किलोमीटर
किसी पर्यटक ने किसी राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश घरों का नीचे दिए अनुसार विवरण दिया:
“इस क्षेत्र में वर्षा बहुत कम होती हैं। मौसम सामान्यतः गर्म रहता है और लोग मिट्टी के घरों में रहते हैं। घरों की दीवारें मोटी बनाई जाती हैं और इन दीवारों को मिट्टी से लीपा-पोता जाता है। घरों की छतों को कंटीली झाड़ियों से बनाया जाता है।”
यह राज्य होना चाहिए:
A. मध्य प्रदेश
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. झारखण्ड
“चार चिनारी” एक बहुत प्रसिद्ध पर्यटक – स्थल है। यह चारों तरफ से पर्वतों से घिरा है तथा जिस शहर में स्थित है उसका नाम ___________ है।
A. हैदराबाद
B. लखनऊ
C. मैसूर
D. श्रीनगर
निम्नलिखित में से उस जानवर को चुनिए जिसके सुनने की संवेदन शक्ति इतनी तीक्ष्ण है कि वह पत्तों के हिलने और घास पर किसी जानवर के चलने में अन्तर कर सकता है।
A. स्लॉथ
B. कुत्ता
C. बाघ
D. घोड़ा
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है?
A. गेहूँ : मूसला जड़
B. मक्का : मूसला जड़
C. गाजर : मूसला जड़
D. बांस : मूसला जड़
“रेगिस्तानी ओक” नामक वृक्ष के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:
A. यह वृक्ष अबू धाबी के रेगिस्तानों में पाया जाता है।
B. इस वृक्ष की ऊँचाई प्रारम्भिक विद्यालयों के कमरों की ऊँचाई अर्थात लगभग 4 मीटर होती है।
C. इस वृक्ष की जड़ें उस गहराई तक जमीन में जाती हैं जब तक कि भू-जल स्तर तक न पहुँच जाएँ।
D. इसकी जड़ों की लम्बाई लगभग ऐसे ही पचास वृक्षों को एक लाइन में एक के बाद दूसरे को एक सिरे से दूसरे सिरे तक जमीन पर लिटा देने के बराबर होती है।
E. इस वृक्ष पर पत्तियाँ बहुत कम होती हैं।
इनमें से सही कथन हैं –
A. A, B और C
B. A, D और E
C. B, C और E
D. B, D और E
निम्नलिखित में से किस राज्य / संघ शासित क्षेत्र के लोग सरसों के तेल में बनी/पकी मछली खाना पसन्द करते है?
A. कश्मीर
B. गोवा
C. लक्षद्वीप
D. पुदुचेरी
उपाख्यानात्मक अभिलेख प्रयुक्त होते हैं-
A. बच्चे की रुचियों और संबंधों के क्षेत्र की पहचान करने में
B. बच्चे के विषय में निर्णय लेने में
C. समस्याओं की स्थितियों में बच्चे को समाधान प्रदान करने में
D. बच्चे की क्षमताओं और कमजोरियों को जानने में
सही विकल्प है :
A. A और B
B. B और C
C. A और C
D. A और D
मसालों का पाठ पढ़ाने से पूर्व आस्था ने अपने कक्षा IV के शिक्षार्थियों से दो छोटे प्रश्न पूछे। इसके द्वारा, आस्था क्या जानना चाहती है?
A. विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान को जानना
B. कक्षा में बुद्धिमान विद्यार्थियों को पहचानना
C. विषय-मसाले, के विषय में विद्यार्थियों के विचार प्राप्त करना
D. 1 और 3 दोनों
माधवी अपनी कक्षा को क्षेत्र भ्रमण पर ले गई। वापस आने के पश्चात् उन्होंने अपने विद्यार्थियों के साथ भ्रमण पर चर्चा की। इसे जिस रूप में व्यक्त किया जा सकता है, वह ____________ है।
A. अधिगम का आकलन
B. अधिगम के लिए आकलन
C. आकलन, अधिगम के रूप में
D. अधिगम के दौरान आकलन
प्रभावी शिक्षण – अधिगम केवल तभी संभव होगा जब
A. शिक्षक अपनी पाठ योजना को पूर्ण करने के लिए कार्य करें।
B. शिक्षक विद्यालय आदेश का पालन करने के लिए कार्य करें।
C. शिक्षक अपने सहयोगियों के निर्देशों पर क्रियाकलाप आधारित अधिगम के लिए पाठ योजना को सम्पादित करें।
D. शिक्षक के द्वारा आयोजित क्रियाकलापों से बच्चों को ज्ञान का निर्माण करने और संप्रत्ययों को समझने में सहायता मिले।
समूह कार्य द्वारा ईवीएस पढ़ने के अधिगम में व्यस्त बच्चों के सामाजिक – व्यक्तिगत गुणों का आकलन करने के लिए, सर्वाधिक उपयुक्त उपकरण क्या होगा?
A. नियत कार्य
B. पेपर पेंसिल परीक्षण
C. श्रेणी मापनी (रेटिंग स्केल)
D. मौखिक प्रश्न
एक ईवीएस के शिक्षक के रूप में अपनी कक्षा के समूह क्रियाकलाप की योजना बनाते हुए आप निम्नलिखित में से किन कारकों पर विचार करेंगे?
A. बच्चों में अभिरुचि जगाना
B. प्रकृति में समावेशी
C. मूल्य प्रभावी
D. केवल बाहर संचालित की जा सकती हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. केवल A
प्रियंका अपने विद्यार्थियों को वृक्षों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना चाहती है । वांछित उद्देश्य को प्राप्त करने में, निम्नलिखित में से किसका न्यूनतम प्रभाव होगा?
A. विद्यार्थियों को एक वृक्ष रोपने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करना।
B. वन संरक्षण पर एक भूमिका निर्वहन आयोजित करना।
C. ‘चिपको आंदोलन’ की कहानी सुनाना और प्रश्न पूछना।
D. लकड़ी के लट्ठों के भंडारण को दिखाने के लिए एक मिल के भ्रमण पर ले जाना।
ईवीएस (EVS) के शिक्षण – अधिगम में छात्र- केंद्रित उपागमों की निम्नलिखित में से पहचान कीजिए-
A. निरंकुश शैली
B. अनुज्ञात्मक शैली
C. समाकलित उपागम
D. प्रक्रिया – अभिमुख उपागम
A. केवल A
B. A और B
C. C और D
D. B, C और D
मूल्य हमारे ______ व्यवहारपरक तंत्र का एक भाग हैं।
A. भावात्मक
B. संज्ञानात्मक
C. मनोगतिक
D. भावात्मक और संज्ञानात्मक दोनों
निम्नलिखित में से किसके द्वारा प्रकृति की उत्तम व्याख्या की जा सकती है-
A. यह कई विषयों को समाकलित करता है।
B. यह बाल-केन्द्रित है।
C. यह अनुभवजन्य है।
D. यह शिक्षण आधारित है।
A. A, B और C
B. B, C और D
C. केवल C
D. केवल B
नीचे दिए गए शब्दों में से, कम से कम ऐसे तीन शब्दों/विकल्पों का चयन कीजिए जो ‘पर्यावरण’ की व्याख्या करते हैं ।
A. वनस्पति-जात और प्राणि-जात
B. जैविक एवं अजैविक
C. सामाजिक एवं सांस्कृतिक
D. रचनात्मक एवं जिज्ञासु
A. A, B और
B. A, B और C
C. B और C
D. A, C और D
ईवीएस (EVS) के शिक्षण-अधिगम प्रक्रम में, कक्षा के बाहर वास्तविक जीवन के अनुभवों से कक्षा के अनुभवों को जोड़ना सर्वाधिक किसको संदर्भित करता है?
A. पाठ्यचर्या के क्षेत्र से बाहर जाना
B. विशिष्ट स्तर से बाहर जाना
C. पाठ्यपुस्तकों से बाहर जाना
D. विद्यार्थियों के स्तर के बाहर जाना
कक्षा 5 की ईवीएस पाठ्यपुस्तक के कुछ पाठों में ‘सर्वे और लिखो’ सम्मिलित किया गया है। इसका क्या उद्देश्य है?
A. छात्रों को खोजने एवं सीखने के अवसर देना
B. विद्यार्थियों को अनुभव देना
C. विद्यार्थियों के प्रयोग कौशलों को बेहतर बनाना
D. विद्यार्थियों के सामान्य जागरूकता को बेहतर करना
निम्नलिखित में से कौन सी ईवीएस की प्रभावशाली युक्ति है?
A. व्याख्यान
B. प्रायोगिक
C. भूमिका निर्वहन
D. 2 और 3 दोनों
नए विषय सीखने हेतु ई. वी. एस. के शिक्षण अधिगम के जिस उपागम में विभिन्न कौशलों का उपयोग होता है, वह है
A. संप्रत्ययी उपागम
B. प्रक्रिया उपागम
C. समाकलित उपागम
D. क्रियाकलाप उपागम