विकास के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. विकास एक समान होता है।
B. विकास बिल्कुल अप्रत्याशित है।
C. विकास में व्यक्तिगत विभिन्नताएँ होती हैं।
D. विकास विशिष्ट से सामान्य की ओर बढ़ता है।
कथन (A) : स्कूलों में मीड-डे मील (भोजन) की व्यवस्था से छात्रों का बेहतर पोषण व स्वास्थ्य सुनिश्चित हो सकता है।
तर्क (R) : पर्यावरणीय कारक किसी व्यक्ति को आकार देने में कोई भूमिका नहीं निभाते हैं क्योंकि विकास केवल आनुवंशिकता से निर्धारित होता है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।
सामाजीकरण की द्वितीयक संस्था के रूप में विद्यालय का क्या प्रमुख उद्देश्य है?
A. बच्चे को घर से अलग कर देना।
B. बच्चे की घर में सीखी बातों को पूर्ववत् करना।
C. बच्चों द्वारा घर में सीखी गई बातों का खंडन करना।
D. परिवार का विस्तार जिससे बच्चे की परिचित चीज़ों को आगे बढ़ाया जा सके।
जीन पियाजे के सिद्धांत में इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं – जब कोई बच्चा मौजूदा स्कीमा के संदर्भ में नई वस्तुओं या घटनाओं को देखता है?
A. आत्मसात्करण
B. संगठन
C. अधिसंज्ञान
D. पाड़
___________ में बच्चे विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुलझाने के कौशल पा लेते हैं परन्तु निगमनात्मक चिंतन नहीं कर पाते हैं।
A. संवेदी गामक अवस्था
B. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
C. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था
कोहलबर्ग के अनुसार नैतिक विकास के पूर्व पारंपरिक स्तर की क्या विशेषता है?
A. इस बात पर ध्यान देना कि सांस्कृतिक कारक और लिंग नैतिक विकास को कैसे प्रभावित करते हैं।
B. अच्छा या बुरा नियमों के पालन या अवज्ञा के परिणामों से निर्धारित होता है।
C. व्यक्ति अपने कार्यों| के परिणामों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय दूसरों की अपेक्षाओं को बनाए रखने का प्रयास करते हैं।
D. स्व-चुने हुए नैतिक सिद्धांतों का पालन करना जो सार्वभौमिक हैं।
वायगोत्स्की के सामाजिक सांस्कृतिक सिद्धान्तों में विश्वास रखने वाली एक शिक्षिका कोः
A. विद्यार्थियों के बीच अंतः क्रिया व संवाद को हतोत्साहित करना चाहिए।
B. जरूरत पड़ने पर उपयुक्त पाड़ देना चाहिए।
C. विद्यार्थियों के व्यवहार को विनियमित करने के लिए ईनाम व सजा का उपयोग करना चाहिए।
D. विद्यार्थियों को उद्दीपन व प्रतिक्रिया के बीच अनुबंधन स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्तों के अनुसार बच्चों व वयस्कों के द्वारा ज्ञान का सह निर्माण समीपस्थ विकास के क्षेत्र के _________ किया जाता है।
A. बाहर
B. अंदर
C. नीचे
D. आगे
एक प्रगतिशील और बाल केंद्रित शिक्षा के अंतर्गत निम्न में से किसका स्थान नहीं है?
A. डिजिटल तकनीकी व शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रयोग
B. क्रियात्मक, खेल, खोज व अनुभवों से सीखने पर बल देना
C. केवल संरचित पाठ्यक्रम समाप्ति पर बल देना
D. लोकतांत्रिक व स्वतंत्र अभिव्यक्ति के साथ छात्रों की सक्रिय भागीदारी
मानकीकृत परीक्षणों के उपयोग से बुद्धिलब्धि (IQ) की अवधारणा के द्वारा बुद्धिमता का पता लगाने के बारे में एक प्रमुख चिंता यह है कि:
A. वे सांस्कृतिक रूप से निष्पक्ष नहीं हैं।
B. वे केवल गुणात्मक विश्लेषण करते हैं।
C. वे बुद्धि को व्यापक रूप से मापते हैं।
D. वे व्यक्तिगत मतभेदों के लिए जिम्मेदार हैं।
कथन (A) : शिक्षकों को प्राथमिक – माध्यमिक कक्षा में मुद्रित समृद्ध वातावरण नहीं बनाना चाहिए।
तर्क (R) : भाषा का विकास एक जन्मजात क्षमता है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
कथन (A) : लड़के व लड़कियाँ जेंडर उचित व्यवहार अपने जेंडर के वयस्कों का अवलोकन व अनुसरण करके सीखते हैं।
तर्क (R) : जेंडर पूर्णतः जैविक संरचना है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
छात्रों के विविध समूह के साथ बातचीत करते हुए एक शिक्षक कोः
A. ऐसी चर्चाओं को हतोत्साहित करना चाहिए जो छात्रों को उनकी पृष्ठभूमि और अनुभवों के बारे में बात करने के लिए प्रोत्साहित करें।
B. लगातार अपनी रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों पर चिंतन करना चाहिए।
C. एक समान पाठ्यक्रम का पालन करके मूल्यांकन का मानकीकरण करना चाहिए।
D. शिक्षण की प्राथमिक विधा के रूप में व्याख्यान पद्धति को अपनाना चाहिए।
मूल्यांकन कैसा होना चाहिए?
A. सर्वांगीण व समग्र
B. मानकीकृत व परीक्षा केन्द्रित
C. योगात्मक व मानक संदर्भित
D. शिक्षक केन्द्रित व विच्छिन्न
निम्न में से कौन-से अभिलक्षण एक समालोचनात्मक विद्यार्थी के नहीं हैं?
A. खुली मानसिकता व जिज्ञासु प्रवृत्ति
B. आँख बंद करके निर्देशों का पालन
C. स्पष्टीकरण के लिए प्रश्न पूछना
D. स्रोतों की विश्वसनीयता का आकलन
निम्न में से क्या एक समावेशी कक्षा में प्रत्येक बच्चे की विशिष्ट जरूरतों के अनुरूप लचीले अधिगम में सहायक है?
A. बेहद मानकीकृत पाठ्यचर्या
B. मानकीकृत आकलन
C. सीखने का सार्वभौमिक अभिकल्प
D. एकसमान व योगात्मक मूल्यांकन
विविध शिक्षार्थियों के समूह में शिक्षकों को बहुसांस्कृतिक शिक्षा का अभ्यास किस तरह करना चाहिए?
A. एक समान और मानकीकृत पाठ्यक्रम सुनिश्चित करके।
B. एकसमान और मानकीकृत आकलन सुनिश्चित करके।
C. बच्चों की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के आधार पर अलग-अलग संकाय बनाकर।
D. कक्षा का ऐसा लोकाचार बनाकर जहां हर बच्चा अपनेपन की भावना महसूस करे।
सुनीता एक ही गतिक कार्य को कई बार दोहराती है तथा उसे दोस्त बनाने में बेहद कठिनाई होती है जबकि वह चीजों को बहुत बारीकी से परखने की समझ रखती है। यह किसके विशिष्ट अभिलक्षण हैं?
A. स्वलीनता
B. पठन वैकल्य
C. लेखन वैकल्य
D. ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार
कौन-सा उदाहरण सहायकी तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए विद्यार्थियों को सुनने में मदद करेगा?
A. ब्रेल प्रणाली
B. छड़ी
C. ध्वनि प्रवर्धक
D. चश्मा
निम्नलिखित में से रचनात्मकता की महत्वपूर्ण विशेषताएँ कौन-सी है?
(i) अपसारी सोच
(ii) विचारों की मौलिकता
(iii) लचीलापन
(iv) अभिसारी सोच
A. (i) (ii) (iii)
B. (i) (ii)
C. (ii) (iii)
D. (i) (ii) (iii) (iv)
प्रभावशाली अधिगम के लिए शिक्षकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि शिक्षण गतिविधियाँ:
A. विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान पर आधारित हों व उसे आगे बढ़ाएँ।
B. केवल पाठ्यपुस्तक के ज्ञान की पुनरूप्ति पर केन्द्रित हों।
C. असंदर्भित व प्रतिरूपित हों।
D. बेहद जटिल व अमूर्त हों।
बच्चों में वैकल्पिक अवधारणाएँ:
A. उनकी आत्मकेन्द्रित तथा तर्कशुन्य सोच को दर्शाती हैं।
B. केवल उच्च बुद्धिलब्धि वाले विद्यार्थियों में पाई जाती है।
C. सीखने की प्रक्रिया में बाधा डालती हैं तथा उन्हें दंडित करना चाहिए।
D. बच्चों की अपने आस-पास की घटनाओं के बारे में बनाए ‘सहज सिद्धांतों’ को दर्शाती हैं।
शिक्षक प्रभावी समस्या समाधान को प्रोत्साहित कर सकते हैं?
A. अपनी कक्षा में कई दृष्टिकोणों और अनुमानों को हतोत्साहित करके
B. बच्चों को सहज अनुमान लगाने के लिए प्रोत्साहित करके
C. समस्या का चरण-दर-चरण समाधान लिखकर
D. पाठ्यपुस्तक ज्ञान के पुनरुत्पादन पर ध्यान केंद्रित करके
एक कम उपलब्धि वाले बच्चे के कक्षा शिक्षक के रूप में, आपको निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति सबसे अधिक उपयोगी लगती है?
A. विद्यार्थी को उसकी कम उपलब्धि पर एक लंबा व्याख्यान देना।
B. उसकी कम उपलब्धि के कारणों की पहचान करने का प्रयास करना और अल्पकालिक, कर सकने योग्य लक्ष्य निर्धारित करना।
C. स्कूल प्रबंधन को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहना जैसे कम उपलब्धि वाले छात्रों के लिए एक अलग संकाय बनाना।
D. बच्चे के माता-पिता को बताना और उन्हें बताना कि उनके बच्चे में कोई क्षमता नहीं है इसलिए वे बच्चे को एक अलग स्कूल में डाल दें।
बच्चों में अवधारणात्मक समझ को सक्षम करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी महत्वपूर्ण गतिविधि है?
A. संवाद
B. व्याख्यान
C. प्रत्यक्ष निर्देश
D. पुरस्कार
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सभी चरणों में अनुभवात्मक शिक्षा को अपनाया जाएगा। अनुभवात्मक अधिगम के संबंध में क्या सही नहीं है?
(i) यह शिक्षक को छात्रों की तुलना में शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया में अधिक सक्रिय बनाता है।
(ii) यह पूर्व अनुभवों को नए ज्ञान प्राप्त करने और सकारात्मक शिक्षा के हस्तांतरण से जोड़ने में मदद करता है।
(iii) यह पूरी तरह से पारंपरिक किताबी ज्ञान को बढ़ावा देने पर आधारित है।
(iv) यह अनुभवों और प्रयोगों के माध्यम से छात्रों में वास्तविक और वैज्ञानिक समझ विकसित करने पर जोर देता है।
A. (ii), (iv)
B. (i), (iii)
C. (i), (iv)
D. (ii), (iii)
निम्नलिखित में से कौन-सी भावना सार्थक अधिगम की प्रक्रिया को सुगम बनाती है?
A. दहशत
B. कुण्ठा
C. चिढ़
D. उत्तेजना
बच्चे किस प्रक्रिया से सबसे बेहतर सीखते हैं?
A. निष्क्रिय अनुकरण
B. वेधन व प्रत्यास्मरण
C. रटकर स्मरण
D. निर्देशित खोज
निम्नलिखित में से कौन-सा उच्च स्तरीय कौशल है जिसमें अपनी सोच के बारे में सोचना शामिल है?
A. प्रत्याह्वार
B. अनुबंधन
C. अधिसंज्ञान
D. पुनरावृत्ति
शिक्षक बच्चों को आंतरिक रूप से अभिप्रेरित करने के लिए क्या कर सकते हैं?
A. अनुबंधन के तरीकों का प्रयोग
B. उचित पुरस्कार देना
C. दंड का प्रयोग
D. विद्यार्थियों की अभिरूचि को ध्यान में रखना
जब हम चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या में एक जोड़ते हैं, तब हमें क्या प्राप्त होगा?
A. एक चार अंकों की संख्या, जिसका इकाई का अंक 9 है।
B. पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या।
C. पाँच अंकों की सबसे छोटी संख्या।
D. एक पाँच अंकों की संख्या, जिसका इकाई का अंक 1 है।
कक्षा VI के विद्यार्थियों को पढ़ाते समय, एक शिक्षक स्पष्ट करता है कि :
6 + 4 = 4 + 6
6 – 4 ≠ 4 – 6
6 × 4 = 4 × 6
वह किस गुणधर्म को स्पष्ट करने का प्रयास कर रहा है?
A. संवरक गुणधर्म
B. साहचर्य गुणधर्म
C. क्रमविनिमेय गुणधर्म
D. गुणनात्मक प्रतिलोम गुणधर्म
निम्नलिखित में से कौन-सी एक अभाज्य संख्या है?
A. 1
B. 2
C. 9
D. 4
यदि हम किसी भिन्न को स्वयं उससे गुणा करके प्राप्त गुणनफल को उसके व्युत्क्रम से भाग देते हैं, तो \(210/27\) प्राप्त होता है। वह मूल भिन्न निम्नलिखित में से कौन-सी है?
A. \(21/3\)
B. \(11/3\)
C. \(31/3\)
D. \(8/3\)
1.1 प्राप्त करने के लिए, 0.01 में किस संख्या को जोड़ा जाना चाहिए?
A. 1.11
B. 1.09
C. 0.91
D. 0.19
किसी बीजगणितीय संक्रिया (योग, व्यवकलन या गुणन) के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. समान पदों को जोड़ा जाता है।
B. समान पदों को घटाया जाता है।
C. योग और व्यवकलन में, समान और असमान पदों को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है जैसे वे हैं।
D. केवल समान पदों को गुणा किया जाता है।
हरि और हैरी की आयु (वर्षों में) का अनुपात 5 ∶ 7 है। अब से 4 वर्ष बाद, इनकी आयु का अनुपात 3 ∶ 4 हो जाएगा। उनकी वर्तमान आयु कितनी है?
A. हरि 28 वर्ष, हैरी 20 वर्ष
B. हरि 20 वर्ष, हैरी 28 वर्ष
C. हरि 15 वर्ष, हैरी 21 वर्ष
D. हरि 21 वर्ष, हैरी 15 वर्ष
किसी दो अंकों की संख्या में दहाई का अंक, इकाई के अंक से 4 अधिक है। यदि अंकों का योग, उस संख्या का \(1/7\) है, तो इकाई के स्थान का अंक क्या है?
A. 5
B. 4
C. 3
D. 1
यदि 3 वर्षों के लिए 15% प्रति वर्ष की दर से 30000 रुपये पर साधारण ब्याज x रुपये है, तो 2x + 50 का मान कितना है?
A. 27500
B. 27050
C. 25750
D. 25700
\( (4x^2-12x+9)(ax^2+bx)/(2x^2-3x)\) का मान निम्नलिखित में से किसके बराबर है?
A. (ax + b)(2x + 3)
B. (ax + b)(2x – 3)
C. (ax – b)(2x + 3)
D. (ax – b)(2x – 3)
यदि एक षड्भुज आधार वाले पिरामिड के फलकों, किनारों और शीर्षों की संख्याएँ क्रमश: x, y और z से निरूपित होती हैं, तो \( (+y+z/2)^2\) का मान कितना है?
A. 121
B. 144
C. 169
D. 196
एक न्रिभुज की रचना की जानी हैं, जिसकी भुजाएँ (2p – 1) सेमी, (2p + 1) सेमी और 12 सेमी हैं। त्रिभुज की रचना के लिए, p का मान सदैव कितना होना चाहिए?
A. 3 से अधिक होना चाहिए।
B. 2.5 से अधिक होना चाहिए।
C. 3 के बराबर होना चाहिए।
D. 2.5 के बराबर होना चाहिए।
एक समकोण के \(42/3\) हिस्से में डिग्रियों (°) की संख्या कितनी होती है?
A. 310
B. 330
C. 420
D. 400
आयत, वर्ग, समचतुर्भुज और समान्तर चतुर्भुज में से किन चतुर्भुजों के विकर्ण परस्पर लंबवत होते हैं?
A. आयत तथा वर्ग
B. वर्ग तथा समचतुर्भुज
C. समान्तर चतुर्भुज तथा समचतुर्भज
D. समचतुर्भुज तथा आयत
निम्न में से किस आकृति में कोई सममित रेखा नहीं होती है?
A. समद्विबाहु त्रिभुज
B. पतंग
C. समांतर चतुर्भुज
D. वृत्त
यदि दो घनों के आयतनों का अनुपात 27 ∶ 64 है, तों उनके कुल पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात कितना है?
A. 27 ∶ 64
B. 3 ∶ 4
C. 9 ∶ 16
D. 3 ∶ 8
18 सेमी लंबाई वाले एक आयत का क्षेत्रफल, 12 सेमी भुजा वाले एक वर्ग के क्षेत्रफल के बराबर है। उस आयत का परिमाप (सेमी में) कितना है?
A. 26
B. 36
C. 52
D. 72
किसी समलंब चतुर्भुज का परिमाप 104 सेमी है तथा उसकी प्रत्येक असंमातर भुजा 20 सेमी के बराबर है। यदि उसकी ऊँचाई 16 सेमी है, तो उसका क्षेत्रफल (सेमी2 में) कितना है?
A. 512
B. 496
C. 472
D. 448
निम्नलिखित में से कौन-सा आँकड़ों के माध्यक का एक अभिलक्षणिक है?
A. यह आँकड़ों के चरम अंकों से प्रभावित होता है।
B. यह माध्य ज्ञात करने के समान है।
C. यह सदैव माध्य + बहुलक / 2 के मान के बराबर होता है।
D. यह आँकड़ों के चरम अंकों से प्रभावित नहीं होता है।
किसी डिब्बे में 10 पर्चियाँ रखी गईं है जिन पर 1 से 10 (एक पर्ची पर एक संख्या) तक संख्याएँ लिखी हुई हैं और इन्हें अच्छी प्रकार मिला दिया जाता है। इस डिब्बे में से बिना अंदर देखे एक पर्ची निकाली जाती है। 6 से बड़ी संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता कितनी है?
A. \(1/2\)
B. \(2/5\)
C. \(3/5\)
D. \(4/5\)
गणितीय विवेचना के विकास में निम्नलिखित में से क्या एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया नहीं है?
A. पैटर्न पहचानना
B. सूत्र कंठस्थ करना
C. संबंध ज्ञात करना
D. परिकल्पना का निर्माण करना
चॉक एवं श्याम पट्ट का उपयोग कर सर्वसमिका (a + b)2 के शिक्षण की निम्नलिखित में से क्या सर्वाधिक उपयुक्त प्रणाली है?
A. श्याम पट्ट पर (a + b)2 = a2 + b2 + 2ab लिखिए और संबंधित प्रश्नों को उदाहरणों के तौर पर हल कीजिए।
B. (a + b)2 = (a + b) × (a + b) के गुणन को प्रदर्शित कीजिए।
C. कक्षा में सर्वसमिकाओं का एक चार्ट ले जाइए और विद्यार्थियों को उन्हें याद करने में सहायता कीजिए।
D. तुकबंदी कीजिए और विद्यार्थियों की सर्वसमिकाओं को याद करने में सहायता कीजिए।
यह देखा गया है कि जो लोग ऐसे व्यवसायों में संलिप्त हैं जिनमें अभिकलन और अनुमान का गणितीय कौशल आवश्यक है जैसे विक्रेता, निर्माण कार्य से जुड़े मजदूर आदि वे प्रायः औपचारिक स्कूल गणित के साथ सामंजस्य नहीं बिठा पाते। निम्नलिखित में से कौन सा इसके संबंध में सर्वाधिक उपयुक्त व्याख्या देता है?
A. स्कूली गणित में बुद्धिमता के एक अलग स्तर की जरूरत होती है।
B. कई लोग स्कूली गणित सीखने में अंतर्निष्ठ निहित रूप से असक्षम होते हैं।
C. स्कूली पाठ्यक्रम ज्यादातर अधिगमकर्ताओं के सांस्कृतिक संदर्भ में शिक्षण-अधिगम के तरीकों को समाविष्ट नहीं करता है।
D. ऐसे व्यावसायिक पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों के पास घर पर पाठ्यपुस्तक में दी गई समस्याओं का अभ्यास करने का समय नहीं होता है।
एक विद्यार्थी ने गणित की कक्षा में निम्नलिखित वक्तव्य / कथन दिया-
“एक त्रि-आयामी आकार का द्वि-आयामी आकार में रूपांतरण किया जा सकता है।”
निम्नलिखित में से कौन सी अवधारण का, उपरोक्त स्थिति में बच्चा सही रूप से प्रयोग कर रहा है?
A. वस्तुओं को अलग-अलग ओर / तरफ से देखना
B. शल्कन / सोपानी गणन
C. घूर्णन
D. सममिति
यह देखा गया कि कक्षा VII का एक विद्यार्थी \(1/4\2/3\) का उत्तर ज्ञात कर पाया, किन्तु दैनिक जीवन से संबंधित किसी घटना से उसका अनुप्रयोग नहीं दे पाया। इसका कारण हो सकता है कि-
A. शिक्षक ने मानक कलन विधि का परिचय देने से पूर्व मूर्त सामग्री का उपयोग कर भिन्नों के विभाजन के विचार का विकास नहीं किया।
B. भिन्नों का वास्तविक जीवन में शायद ही कोई अनुप्रयोग हो।
C. जब शिक्षक विषय पढ़ा रहा था तब विद्यार्थी ने ध्यान नहीं दिया।
D. कक्षा VII के विद्यार्थी के लिए भिन्नों का विभाजन एक कठिन अवधारणा है।
निम्नलिखित में से कौन-सा, माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों को यह पढ़ाने के लिए कि एक यादृच्छिक घटना में किसी भी परिणाम की गणितीय प्रायिकता 0 से 1 के बीच में आती है, सर्वाधिक उपयुक्त तरीका है?
A. प्रायिकता के सूत्र को, संभावित परिणामों बटा परिणामों की कुल संख्या की तरह लिखने के द्वारा
B. प्रायिकता की समस्याओं को हल करने पर आधारित इंटरनेट से लिए गए विडियो के उपयोग द्वारा
C. विद्यार्थियों को कुछ प्रयोग करने और सत्यापन करने के लिए कहने के द्वारा
D. किसी भी यादृच्छिक घटना जैसे पासा फेंकना, सिक्का उछालना आदि के प्रायोगिक प्रयोग का आयोजन कर और विद्यार्थियों को कर परिणामों को अंकित करने के लिए कहने के द्वारा
कई शोध- अध्ययनों के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा स्कूली गणित शिक्षा में गणितीय उपलब्धियों में जेंडर पर आधारित भेदों का सर्वाधिक उपयुक्त कारण है?
A. पुरूषों एवं महिलाओं की संज्ञानात्मक क्षमताओं में अंतर्भूत (अंतर्निष्ठ) अंतर।
B. कक्षा में दुराग्रही सामाजिक रूढ़िवादी सोच कि गणित पुरूषों का क्षेत्र है।
C. गणित सीखने की रूचियों से संबंधित पुरूषों और महिलाओं में एक प्राकृतिक अंतर।
D. पुरूषों और महिलाओं की मनोवैज्ञानिक और जैविक विशिष्टताओं में अंतर।
प्राथमिक स्तर पर गणित में बच्चों का चिंतन प्रगति करता है:
(A) अमूर्त से मूर्त की ओर
(B) जटिल से सरल की ओर
(C) सरल से जटिल की ओर
(D) मूर्त से अमूर्त की ओर
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (D)
D. (C) और (D)
निम्नलिखित में से कौन सा एक खुले सिरे वाला प्रश्न है?
A. उन तीन वस्तुओं की पहचान करना जो एक षट्फलक के आकार में हैं।
B. यदि दो संख्याओं का योग 13 है और उनका अन्तर 3 है, तब वे दो संख्याएँ क्या हैं?
C. जितने भी संभव हो सके उतनी सम अभाज्य संख्याएँ लिखिए।
D. 10 से 20 के बीच की वे सम संख्याएँ लिखिए जो 3 का गुणज हैं।
कक्षा VIII की गणित शिक्षिका सुश्री फातिमा ने अपने विद्यार्थियों को ज्यामिति में समस्या समाधान पर एक समूह परियोजना दी। उन्होने कुछ समय तक अपने विद्यार्थियों का आकलन विभिन्न प्राचलों जैसे उनका विश्लेषण कौशल, समस्या समाधान कौशल, प्रदर्शन कैशल; समूह परिचर्चा में भाग लेने का कौशल इत्यादि पर किया । आकलन का कौन सा साधन इस उद्धेश्य के लिये उपयुक्त नहीं है?
A. एक रेटिंग स्केल
B. एक साक्षात्कार सारणी
C. एक चेक लिस्ट / जाँच सूची
D. रूब्रिक्स
एक विद्युत सेल और बल्ब से बने विद्युत परिपथ के दो खुले सिरे बनाती तारों को एक-एक करके निम्नलिखित द्रवों में डुबोया गया और नोट किया गया कि बल्ब प्रदीप्त हुआ या नहीं। किये गए अवलोकन निम्नलिखित है:
| द्रव | बल्ब प्रदीप्त हुआ या नही |
| A | ![]() |
| B | × |
| C | × |
| D | ![]() |
A, B, C, D द्रव हो सकते हैं
A. कॉपर सल्फेट, चीनी का विलयन, आसुत जल, लवणीय जल
B. चीनी का विलयन, आसुत जल, लवणीय जल, कॉपर सल्फेट
C. आसुत जल, लवणीय जल, कॉपर सल्फेट, चीनी का विलयन
D. लवणीय जल, कॉपर सल्फेट, चीनी का विलयन, आसुत जल
दूध का दही में परिवर्तन:
A. एक भौतिक और उत्क्रमणीय परिवर्तन है।
B. एक भौतिक और अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।
C. एक रासायनिक और उत्क्रमणीय परिवर्तन है।
D. एक रासायनिक और अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।
______ W एक रासायनिक पदार्थ है जिसका उपयोग एन्टैसिड के साथ-साथ धोने और बेकिंग उत्पादों में भी किया जाता है। इसकी रासायनिक प्रकृति ______ X है। X में हल्दी का विलयन डालने पर वह _________ Y में परिवर्तित हो जाता है। W का सामान्य नाम ________Z है। W, X, Y, Z क्रमश: हैं:
A. सोडियम कार्बोनेट, क्षारकीय, नीलाभ, वाशिंग सोडा
B. सोडियम हाइड्रॉक्साइड, अम्लीय, लाल, बेकिंग सोडा
C. सोडियम बाइकार्बोनेट, क्षारकीय, लाल, बेकिंग सोडा
D. सोडियम बाइकार्बोनेट, अम्लीय, लाल, वाशिंग सोडा
विषाणुओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को पढ़िये और सही कथनों का चयन कीजिए:
(A) इनमें कोशिकीय संरचना नहीं होती।
(B) इनमें DNA या RNA होता है।
(C) ये लघुत्तम जीवित सुक्ष्मजीव हैं।
(D) ये स्वयं प्रजनन कर सकते हैं।
A. (A) और (C)
B. (A) और (B)
C. (B) और (C)
D. (C) और (D)
भूकंप लेखी एक ऐसा यंत्र है जिसका उपयोग भूकंपों की तीव्रता मापने में किया जाता है। भूकंप लेखी में मुख्यत: _________होती है।
A. कंपायमान छड़
B. विद्युत चालक
C. विद्युत चुंबक
D. वायुदाबमापी
निम्नलिखित में से जीवों और उनके श्वसन अंगों का कौन-सा समुच्यय सही है?
|
जीव |
श्वसन अंग |
||
|
(A) |
केंचुआ |
(I) |
क्लोम |
|
(B) |
काॅकरोच |
(II) |
त्वचा |
|
(C) |
डाॅल्फिन |
(III) |
श्वासनाल तंत्र |
|
(D) |
घोंघा |
(IV) |
फेफड़े |
A. A – II, B – III, C – IV, D – I
B. A – II, B – III, C – I, D – IV
C. A – III, B – II, C – I, D – IV
D. A – III, B – IV, C – I, D – II
ध्वनि तरंगें जल से एक लोहे की छड़ में गति करती हैं और फिर वायु में गति करती हुई वापस जल में आती हैं। ध्वनि की चाल में क्रमशः ________ होगी।
A. वृद्धि, वृद्धि, ह्वास
B. ह्वास, वृद्धि, वृद्धि
C. वृद्धि, ह्वास, वृद्धि
D. ह्वास, वृद्धि, ह्वास
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही उत्तर का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) : किसी स्थिर कार पर कोई घर्षण बल कार्य नहीं करता।
कारण (R) : घर्षण केवल गतिशील वस्तुओं पर कार्य करता है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
रीना ने प्लास्टिक की एक बोतल ली और उसमें विभिन्न तलों पर सर्वसम तीन छिद्र बनाए। उसने बोतल को पानी से भर दिया और जल के प्रवाह का प्रेक्षण किया। निम्नलिखित में से कौन सा कथन उसके अवलोकन और निष्कर्श के बारे में सही है ?
A. जल तीनों छिद्रों में से समान बल से बाहर आया और एकसमान दूरी पर गिरा।
B. जल सर्वोच्च छिद्र से न्यूनतम बल से बाहर आया और न्यूनतम दूरी पर गिरा।
C. जल सर्वोच्च छिद्र से अत्यधिक बल सहित बाहर आया और अधिकतम दूरी पर गिरा।
D. जल निचले छिद्र से न्यूनतम बल से बाहर आया और न्यूनतम दूरी पर गिरा।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सत्य है ?
A. मंद परिस्रवण दर की मृदाओं में अधिक आर्द्रता होती है।
B. पौधे, खाद मृदा और कार्बनिक पदार्थ परिस्रवण दर में वृद्धि करते हैं।
C. तीव्र परिस्रवण दर जड़ो को जल अवशोषित करने में सहायता करती है।
D. वृहत् कणों के आकार की मृदाओं की परिस्रवण दर मंद होती है ।
फ्यूज़ तार के निर्माण के लिए निम्न में से कौन-सा पदार्थ सर्वाधिक उपयुक्त है :
| पदार्थ | गलनांक | प्रतिरोधकता |
| A | उच्च | उच्च |
| B | निम्न | उच्च |
| C | उच्च | निम्न |
| D | निम्न | निम्न |
A. A
B. B
C. C
D. D
पौधों में वाष्पोत्सर्जन के संदर्भ में निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए:
(A) वाष्पोत्सर्जन चूषण बल उत्पन्न करता है जो ऊँचे वृक्षों में जल को ऊँचाइयों तक पहुँचाता है।
(B) वाष्पोत्सर्जन पौधों में अनुकूलतम तापमान संतुलित करने में सहायता करता है।
(C) वाष्पोत्सर्जन जड़ों को जल के अवशोषण में सहायता करता है।
निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. (A), (B) और (C)
यदि एक घड़ी क्वार्टर पास्ट तीन दर्शाती है, तब यह दर्पण में कैसा दिखेगा ?
A. सवा तीन
B. सवा नौ
C. पौने नौ
D. पौने तीन
मुर्गिया _______ होती है और उनमें _______ निषेचन होता है।
A. अण्डप्रजक, आन्तरिक
B. अण्डप्रजक, बाहरी
C. सीजवप्रजक, आन्तरिक
D. सजीवप्रजक, बाहरी
किसी सरल लोलक का आवर्तकाल _________ निर्भर नहीं होता है।
A. लोलक की लंबाई, गोलक के द्रव्यमान, गोलक के पदार्थ पर
B. लोलक की लंबाई, दो दूरतम स्थितियों में दूरी पर
C. गोलक के द्रव्यमान, गोलक के पदार्थ पर
D. लोलक की लंबाई, गोलक के आकार पर
चक्रवातों के महाविपदा प्रबंधन में निम्नलिखित में से कौन अहम भूमिका निभाता है?
A. लोगों की निकासी
B. संसाधनों के वितरण की देखभाल
C. लोगों को घर निर्माण में मदद
D. प्रारंभिक एवं प्रभावी पूर्वसूचना तंत्र
दिल्ली और आगरा के बीच की दूरी 180 km है। सीता दिल्ली से आगरा तक कार में यात्रा करती है और उसे आगरा पहुँचने में 5 hr लगते हैं। लौटते समय, यदि कार की चाल 60 km/hr है, तो दोनों ओर की यात्रा पूरी करने में कितना समय लगेगा और इस यात्रा के लिए कार की औसत चाल क्या होगी?
A. 6 घंटा, 40 किमी/घंटा
B. 8 घंटा, 45 किमी/घंटा
C. 8 घंटा, 47 किमी/घंटा
D. 10 घंटा, 47 किमी/घंटा
लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) का आकार वृहत् पृष्ठ क्षेत्रफल प्रदान कर गैसों के विनिमय में मदद करता है। RBC का आकार है:
A. लंबा एवं पतला
B. चपटा
C. चक्र के आकार का
D. शाखित
यदि X और Y तत्व हैं और संयोजन कर यौगिक Z बनाते हैं, तब निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है ?
A. X और Y के परमाणु एकसमान हैं।
B. X और Y के परमाणु Z में उपस्थित हैं।
C. X, Y और Z के परमाणु भिन्न-भिन्न हैं।
D. Z में परमाणुओं का वितरण, X और Y दोनों से भिन्न है।
सीमा ने चार परखनलियाँ लीं और उन्हें (A), (B), (C), (D) नामांकित किया। उसने प्रत्येक परखनली में लोहे की एक-एक कील डाली और निम्नलिखित पदार्थ डाले :
(A) तेल
(B) सोडा चूना
(C) गर्म जल
(D) नल का जल
उसने सभी परखनलियाँ बंद की और कुछ दिनों के पश्चात प्रेक्षणों को लिखा।
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रेक्षण सही है ?
A. परखनली (A) और (C) में लोहे की कील पर जंग लग गया जबकि परखनली (B) और (D) जंग नहीं लगा।
B. परखनली (A) और (B) ) में लोहे की कील पर जंग लग गया जबकि परखनली (C) और (D) में, जंग नही लगा।
C. परखनली (D) में लोहे की कील पर जंग लग गया जबकि परखनली (A), (B) और (C) में कील पर जंग नहीं लगा।
D. परखनली (C) में लोहे की कील पर जंग लग गया जबकि (A), (B) और (D) में कील पर जंग नहीं लगा।
विज्ञान की प्रकृति के संदर्भ में निम्न में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं :
(A) विज्ञान संदेहवाद को बढ़ावा देता है।
(B) विज्ञान सर्वदा वस्तुनिष्ठ है।
(C) विज्ञान अंतः विषयी अध्ययन है।
(D) विज्ञान सभी संस्कृतियों में एकसमान है।
A. (A), (B)
B. (B), (C)
C. (C), (D)
D. (A), (C)
विभिन्न वैज्ञानिक संप्रत्ययों एवं परिघटनाओं के विषय में बच्चों को जो ‘सहज संप्रत्यय’ हैं-
A. वे शिक्षक द्वारा अस्वीकार कर लिए जाने चाहिए क्योंकि वे अप्रासंगिक हैं।
B. उन्हें बोल कर सही संप्रत्ययों द्वारा विस्थपित करना चाहिए।
C. उन्हें विरूद्ध प्रमाण द्वारा चुनौती देनी चाहिए।
D. संप्रत्ययों की सही समझ के लिए आकलन के लिए उपयोग करना चाहिए।
विज्ञान में संप्रत्ययों के गैर उदाहरण प्रस्तुत करना ________
A. संप्रत्ययों की समझ को प्रोत्साहित करता है।
B. सप्रत्ययों की कमियों की और अग्रसारित करता है।
C. भ्रम पैदा करता है।
D. विधिवत् ज्ञान को बढ़ावा देता है।
निम्न में से कौन-सा कथन एक रचनात्मक विज्ञान कक्षाकक्ष को निरूपित करता है?
(A) संवाद की भूमिका पर ध्यान दिया जाता है।
(B) विद्यार्थियों के बहुल परिप्रेक्ष्यों को संज्ञान में लिया जाता है।
(C) विज्ञान एवं अन्य विषय क्षेत्रों के संबंध पर विशेष बल दिया जाता है।
(D) उत्तरों में वस्तुनिष्ठता को महत्व दिया जाता है।
(E) मूल्यांकन सही एवं वैज्ञानिक उत्तरों पर केंद्रित होता है।
A. (C), (D), (E)
B. (A), (B), (C)
C. (A), (B), (E)
D. (B), (D), (E)
एक समावेशी विज्ञान कक्षाकक्ष का विशिष्ट लक्षण है :
A. मानकीकृत मूल्यांकन
B. वैयक्तिक निर्देश योजना
C. एकरूप पाठ्यचर्या एवं निर्देश
D. विशिष्ट शिक्षकों द्वारा निर्देश
एक छात्रा ने एक छड़ चुंबक को धागे से लटकाया एवं अपनी कॉपी में निम्न कथन लिखे :
S1- छड़ चुंबक विश्राम की ऐसी स्थिति में आया कि उसका एक सिरा उत्तर तथा दूसरा सिरा दक्षिण दिशा की ओर इंगित करता है।
S2- एक मुक्त निलंबित चुंबक उत्तर-दक्षिण दिशा में संरेखित है।
निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
A. S1 अवलोकन है और S2 निष्कर्ष है।
B. S1 निष्कर्ष है और S2 अवलोकन है।
C. S1 एवं S2 दोनों अवलोकन हैं।
D. S1 एवं S2 दोनों निष्कर्ष हैं।
निम्न में से कौन-सा प्रश्न अपसारित प्रश्न है?
A. शुक्र को सांध्य तारा क्यों कहते हैं?
B. चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन क्यों होता है?
C. क्या होगा यदि चंद्रमा के घूर्णन एवं परिक्रमण की अवधि एकसमान ना हो?
D. बुध सर्वाधिक गर्म ग्रह क्यों है?
एक शिक्षक ने कक्षा VIII के विद्यार्थियों को निम्नलिखित कार्य दिया:
‘अपने पड़ोस के 10 बच्चों के आहार एवं भोजन की आदतों को ज्ञात करने के लिए उनका साक्षात्कार करो। प्राप्त सूचना के आधार पर बच्चों में स्वस्थ आहार के पैटर्न की पहचान करो। “
इस क्रियाकलाप द्वारा किन प्रक्रिया कौशलों को प्रोत्साहित किया गया है?
A. अवलोकन, परिचालक परिभाषा बनाना
B. संप्रेषण परिचालक परिभाषा बनाना
C. अवलोकन, प्रश्न पूछना
D. अवलोकन, संप्रेष्ण
बालिकाओं को STEM संबंधित पेशा चुनने के लिए विज्ञान का एक शिक्षक निम्न में से कौन-सी युक्ति का उपयोग कर सकता है?
(A) लिंग संवेदी भाषा का उपयोग
(B) कक्षा में महिला वैज्ञानिकों को आमंत्रित करना
(C) रूढ़धारणाओं को जाँचने के लिए विद्यार्थियों को सम्मिलित करना
(D) कक्षा में लिंग आधारित समह बनाना
(E) बालिकाओं के लिए पृथक निर्देश देना
A. (A), (B), (D)
B. (A), (B), (C)
C. (C), (D), (E)
D. (A), (B), (E)
विज्ञान में अधिगमकर्त्ताओं के अर्थपूर्ण मूल्यांकन के लिए निम्न में से कौन सी योजना वांछनीय है?
A. समाहर्ता के लिये सभी अधिगमकर्त्ताओं को एकरुप कार्य देना
B. अधिगमकर्ताओं के गलत उत्तरों की नज़र अंदाज़ करना
C. अधिगमकर्त्ताओं की विवेचना को महत्व देना
D. सुनिश्चित शब्दावली एवं परिभाषाओं को महत्व देना
