CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part20

बच्चे समय की एक विशिष्ट अवधि तक बहुत सरलता के साथ भाषा सीखते हैं क्योंकि उस अवधि में वे पर्यावरणीय प्रभावों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं। इस अवधि को विकास की किस अवधि के रूप में जाना जाएगा?
A. संवेदनशील
B. क्षेत्रीय
C. विशिष्ट (असामान्य)
D. अ-प्रतिक्रियात्मक

एक माँ ने देखा कि उसके जुड़वा बच्चों में से एक, दूसरे की तुलना में चलना सीखने में अधिक तेजी से प्रगति कर रहा है। सीखने में भिन्नता के साथ विकास का कौन-सा सिद्धांत जुड़ा है?
A. व्यक्तियों में विकास सिर से पैर तक होता है।
B. हर किसी में विकास चरण-दर-चरण आगे बढ़ता है।
C. अलग-अलग व्यक्तियों में विकास अलग-अलग गति से होता है।
D. हर किसी में विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर बढ़ता है।

विकास निम्न में से किस पर निर्भर है?

(i) आनुवंशिक प्रवृत्तियाँ

(ii) सामाजिक-सांस्कृतिक प्रथाओं

(iii) भौतिक वातावरण

A. केवल (i)
B. केवल (i) और (ii)
C. केवल (ii) और (iii)
D. (i), (ii) और (iii)

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त के अनुसार, अध्यापक को किस अवस्था में ‘क्रमबद्धता’ से संबंधित प्रश्न हल करने के लिए देना चाहिए?
A. संवेदी-गामक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

जीन पियाजे के सिद्धान्त के अनुसार, व्यक्ति आत्मसात्करण और समंजन के माध्यम से किस स्थिति को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं?
A. संतुलन
B. असंतुलन
C. प्रत्यक्ष अवबोधन
D. भ्रम

छह-वर्षीय लड़का मनीष दुनिया और दूसरों के अनुभवों को केवल अपने ही दृष्टिकोण से देखता है और दूसरों के दृष्टिकोण समझने में असफल रहता है। यह किसका प्रतिनिधित्व करता है?
A. संरक्षण
B. आत्मकेन्द्रीयता
C. प्रतिवर्ती चिंतन
D. वैज्ञानिक तार्किकता

लारेन्स कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धान्त के अनुसार एक व्यक्ति जो नैतिक विकास की कानून एवम् व्यवस्था चरण में है, उसका मत होगा
A. कानूनों तथा नियमों का पालन अन्य व्यक्तियों को प्रसन्न रखने के लिये करना चाहिए।
B. कानून तथा अधिकारियों की आज्ञा का पालन करना चाहिए जिससे सामाजिक प्रणाली सुगम बनी रहती है। 
C. कानून तथा नियमों का पालन दण्ड से बचने के लिये करना चाहिए।
D. कानून तथा नियमों का पालन तभी करना चाहिए जब वे हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति करें।

लेव वायगोत्स्की ने निम्न में से कौन-सा सिद्धांत दिया है?
A. नैतिक विकास का संज्ञानात्मक सिद्धांत
B. व्यक्तित्व विकास का मनोवेगीय सिद्धांत
C. संज्ञानात्मक विकास का सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत
D. लगाव का विकासात्मक सिद्धांत

एक विद्यार्थी दिए गए प्रश्न को हल करने में चुनौती महसूस कर रहा है। लेव वायगोत्स्की के अनुसार, इस स्थिति में एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थी को अनदेखा कर देना चाहिए और उसे अकेले संघर्ष करते रहने देना चाहिए।
B. विद्यार्थी को अगले कदम हेतु संकेत और इशारे देने चाहिए।
C. सीधे तौर पर सही जवाब बता देना चाहिए।
D. सवाल को हल ना कर पाने के लिए विद्यार्थी को दण्डित करना चाहिए।

एक प्रगतिशील कक्षा में, विद्यार्थियों को किस ओर केंद्रित होना चाहिए?
A. अपने सहपाठियों से प्रतिस्पर्धा की ओर
B. जितना हो सके उतना कंठस्थीकरण करने हेतु
C. मूर्त पुरस्कार जैसे ट्रॉफी जीतने की ओर
D. सक्रिय भागीदारी द्वारा ज्ञान सर्जन की ओर

हॉवर्ड गार्डनर द्वारा प्रतिपादित बहु-बुद्धियों में निम्नलिखित में से कौन-सी शामिल नहीं है?
A. भाषाई बृद्धि
B. भावनात्मक बुद्धि
C. स्थानिक बुद्धि
D. संगीत बुद्धि

अभिकथन (A): राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पाँचवी तक के सभी बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा दी जानी चाहिए।

कारण (R): छोटे बच्चे अपनी मातृभाषा में सार्थक अवधारणाओं को अधिक तेजी से सीखते व समझते हैं।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R)(A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) सही हैं लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

एक अध्यापक को विद्यार्थियों में प्रचलित जेंडर रूढ़िवादों से किस प्रकार निपटना चाहिए?
A. विद्यार्थियों में जेंडर-विशिष्ट भूमिकाओं को बढ़ावा देना चाहिए।
B. वास्तविक-जीवन से संबंधित ऐसे उदाहरण प्रस्तुत करने चाहिए जो रूढ़िवादों को चुनौती दें।
C. विद्यार्थियों के एक समान जेंडर-आधारित समूह बनाने चाहिए।
D. कक्षा में जेंडर आधारित मुद्दों पर बात नहीं करनी चाहिए।

एक बहुसांस्कृतिक कक्षा में, अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. केवल प्रबल समूह की सांस्कृतिक प्रथाओं को प्रधानता देनी चाहिए।
B. केवल सुविधा वंचित समूहों की सांस्कृतिक प्रथाओं को प्रधानता देनी चाहिए।
C. प्रबल समूह की सांस्कृतिक प्रथाओं की नकारात्मक प्रस्तुति करनी चाहिए।
D. विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक अनुभवों के संदर्भ में उनकी वैयक्तिक भिन्नताओं का सम्मान करना चाहिए।

जब आकलन विद्यार्थियों के किसी कौशल संबंधी बोध और समझ या पाठ के अधिगम और शिक्षण प्रक्रिया के दौरान किया जाता है, तब इसे क्या कहा जाता है?
A. अधिगम के लिए आकलन
B. अधिगम का आकलन
C. असतत मूल्यांकन
D. योगात्मक मूल्यांकन

सभी विद्यार्थियों को उनकी योग्यताओं में भिन्नता होने के बावजूद उनके संभाव्य गुणों की प्राप्ति के लिए अवसर प्रदान करना किस प्रकार की कक्षा का मुख्य उद्देश्य है?
A. एकीकृत
B. समावेशी
C. विशेष शिक्षा
D. अप्रगतिशील

वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों को संबोधित करने के लिए, एक शिक्षक को चाहिए
A. उन्हें ढेर सारा लिखित काम दें। 
B. उनके संदर्भ के बारे में और जानने का प्रयास करें और उन्हें कक्षा चर्चा में शामिल करें।
C. उन्हें कक्षा में अलग से बैठाएँ।
D. उन्हें अनदेखा करें क्योंकि वे अन्य छात्रों के साथ अंतः क्रिया नहीं कर सकते हैं।

निम्नलिखित में से कौन – सी अधिगम अशक्तता किसी व्यक्ति के संतुलन, शारीरिक निपुणता और हाथ-आँख सामंजस्य की क्षमता को प्रभावित करती है?
A. पठनवैकल्य
B. गुणजवैकल्य
C. भाषावैकल्य
D. गतिसमन्वय वैकल्य

स्वलीनता (ऑटिज्म) से जूझते विद्यार्थियों की पहचान हेतु किन विशिष्ट गुण होने की संभावना रहती है?
A. सम्प्रेषण में कठिनाई
B. सभी के साथ अन्तः क्रिया करने की इच्छा
C. बृद्धि लब्धि का बहुत कम स्तर
D. उच्च स्तरीय सामाजिक कौशल

निम्नलिखित में से कौन-सी ‘सृजनात्मक’ विद्यार्थी की पहचान करने वाली विशेषता नहीं है?
A. जिज्ञासा की प्रबल भावना
B. अभिसारी सोच
C. उच्च-स्तरीय समस्या समाधान कौशल
D. नवाचारी अनूठे विचार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 सुझाती है कि शिक्षा
A. पाठ्यपुस्तक की विषय-वस्तु तक सीमित होनी चाहिए।
B. तथ्यों के कंठस्थीकरण पर आधारित होनी चाहिए।
C. विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की तरफ उन्मुख होनी चाहिए।
D. समालोचनात्मक चिंतन के विकास पर केन्द्रित होनी चाहिए।

एक कक्षा में विद्यार्थियों की चयनित अधिगम शैलियों में व्यक्तिगत अंतरों को अध्यापिका द्वारा किस प्रकार संबोंधित किया जाना चाहिए?
A. शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में बाधा के रूप में। 
B. नकारात्मक पुनर्बलन द्वारा मिटाए जाने चाहिए। 
C. संज्ञानात्मक ‘असामान्यता’ के परिणाम के रूप में देखना चाहिए। 
D. उनकी मान्यता रखते हुए बाल-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र को अपनाना चाहिए ताकि उनकी व्यक्तिगत जरूरतें पूरी हों। 

एक प्रगतिशील कक्षा अध्यापकों को ______ रूप में तथा शिक्षार्थियों को ________ रूप में अपेक्षित करती है।
A. ज्ञान का प्रदाता, ज्ञान का निष्क्रिय ग्रहणकर्ता
B. जानकारी का प्रभुत्वधारी स्रोत, अधीनस्थ प्रतिभागी
C. सुसाधक, ज्ञान के सृजन में सक्रिय प्रतिभागी
D. तानाशाह, आज्ञाधीन जीव

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part42

रेयान ने कुछ दिन पहले ही जाना है कि अंग्रेजी के किसी शब्द के पीछे ‘ed’ लगाने से उस शब्द का रूप वर्तमान से भूतकाल में बदल जाता है। इस जानकारी को पाने के बाद रेयान हर शब्द का भूतकाल रूप दर्शाने के लिए यह तरीका अपना रहा है। बच्चों द्वारा किसी नियम को हर दशा में निरूपित करने का यह रुझान उनकी अपनी सोच को ______ की प्रवृत्ति दर्शाती है।
A. कमत्तर आँकने
B. अतिनियमित
C. प्रतिबंधित
D. द्विभाषिक

ब्रेनस्टॉर्मिंग (विचारावेश) को एक तकनीक के रूप में बच्चों में ______ विकसित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
A. अभिसारी सोच
B. प्रकार्यात्मक स्थिरता
C. अपसारी सोच
D. अनुक्रिया समुच्चय

रचनावादी कक्षा में एक शिक्षक की सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका क्या है?
A. सभी-बच्चों को मानक निर्देश देना। 
B. सुनिश्चित करना कि प्रत्येक बच्चा अपनी क्षमता को सर्वोत्तम रूप से प्रकट करे। 
C. सभी बच्चों से समान गति से आगे बढ़ने की अपेक्षा करना। 
D. बच्चों की विविध आवश्यकताओं के प्रति उदासीन रहना। 

निम्नलिखित में से कौन-सा समस्या-समाधान की पद्धति का पहला चरण है?
A. समस्या को परिभाषित करना
B. समस्या की पहचान
C. प्रासंगिक जानकारी की खोज
D. परिकल्पना का निरूपण

प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को प्रेरित करने के लिए, शिक्षक को क्या रणनीति अपनानी चाहिए?
A. व्यक्तिगत छात्रों के बीच अंकों के लिए प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करें। 
B. प्रत्येक गतिविधि के लिए प्रेरक कारकों के रूप में प्रोत्साहन, पुरस्कार और दंड का उपयोग करें। 
C. पूरी कक्षा के लिए मानक लक्ष्य निर्धारित करें और उन लक्ष्यों की उपलब्धि का आकलन करने के लिए कठोर मानदंड रखें। 
D. बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने में मदद करें और उसी दिशा में काम करने में उनका समर्थन करें। 

अभिकथन (A):

संज्ञानात्मक विकास के साथ विद्यालयों को विद्यार्थियों की भावात्मक खुशहाली सुनिश्चित करनी चाहिए।

कारण (R):

किसी समस्या/प्रश्न को हल करते समय विचारों का मौखिकीकरण समस्या समाधान कौशल में बाधा डालता है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R)(A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम की प्रक्रिया में सकारात्मक रूप से योगदान नहीं देता है?
A. कुपोषण
B. समकक्षियों के साथ सहयोग
C. अपसारी चिंतन
D. चर्चाएँ

101 × 203 के गुणनफल में क्या जोड़ा जाना चाहिए ताकि परिणाम के रूप में 20614 प्राप्त हो?
A. 110
B. 101
C. 102
D. 111

57341 में 7 के स्थानीय मान तथा 75431 में 4 के स्थानीय मान के बीच कितना अंतर है?
A. 300
B. 6660
C. 6600
D. 3000

105 × 806 के गुणनफल में से क्या घटाया जाना चाहिए, ताकि परिणाम 83902 प्राप्त हो?
A. 829
B. 728
C. 827
D. 682

\(3/4\) में कितने \(1/12\) हैं?
A. 6
B. 8
C. 9
D. 12

भिन्नों \(3/4, 4/5, 1/2, 5/6\) और \(3/2\) में सबसे बड़ी और सबसे छोटी भिन्न क्रमशः हैं:
A. \(5/6\) और \(3/4\)
B. \(5/6\) और \(1/2\)
C. \(3/2\) और \(1/2\)
D. \(1/2\) और \(3/4\)

यदि 5 अंकों की सबसे बड़ी संख्या को सबसे छोटी अभाज्य संख्या में जोड़ा जाए, तो हमें निम्न प्राप्त होगा:
A. 6 अंकों की सबसे बड़ी विषम संख्या 
B. 6 अंकों की सबसे बड़ी संख्या 
C. 6 अंकों की सबसे छोटी विषम संख्या 
D. 6 अंकों की सबसे छोटी संख्या 

6 घंटों में सेकंडों की संख्या निम्नलिखित में से किसके मिनटों की संख्या के बराबर है?
A. 12 दिन
B. 14 दिन
C. 15 दिन
D. 16 दिन

फलों को तौलते समय, एक विक्रेता ने तराजू के एक पलड़े में \(2 1/2\) किग्रा के बाट रखे और दूसरे पलड़े में 200 ग्राम तथा 100 ग्राम के बाट तथा फल रखे। फलों का वजन कितना है?
A. 2200 ग्राम
B. 2300 ग्राम
C. 2400 ग्राम
D. 2000 ग्राम

रमेश ने अपनी यात्रा 19 ∶ 50 बजे शुरू की और 23 ∶ 20 बजे समाप्त की। यात्रा पूरी करने में लिया गया समय कितना है?
A. 3 घंटे 30 मिनट
B. 4 घंटे 30 मिनट
C. 2 घंटे 30 मिनट
D. 4 मिनट 80 मिनट

200 लीटर धारिता वाली एक टंकी का \(3/4\) भाग पानी से भरा हुआ है। इसको पूर्णरूप से भरने के लिए 5000 मिली धारिता वाली एक बाल्टी मे पानी भरकर इसमें कितनी बार डालना पड़ेगा ? (मान लीजिए कि बाल्टी प्रत्येक बार ऊपर तक भरी जाती है )
A. 10
B. 20
C. 30
D. 40

अक्षरों V, X, M, N, T में से किनमें क्रमशः न्यूनतम और अधिकतम सममित रेखाएँ हैं?
A. N और X
B. N और T
C. M और X
D. T और X

तीन और दो-तिहाई समकोणों में डिग्रियों की संख्या कितनी है?
A. 300
B. 330
C. 360
D. 390

नीचे दिए गए पैटर्न का अवलोकन कीजिए और अगली पंक्ति का चयन कीजिए।

(9 – 1) ÷ 8 = 1 

(98 – 2) ÷ 8 = 12

(987 – 3) ÷ 8 = 123

_____ = _____

A. (98765 – 4) ÷ 8 = 1234
B. (9876 – 4) ÷ 8 = 1234
C. (9876 – 5) ÷ 8 = 12345
D. (9876 – 4) ÷ 8 = 12345

निम्न तालिका का अध्ययन कीजिए और सही कथन का चयन कीजिए:

विद्यार्थियों का पसंदीदा खेल विद्यार्थियों की संख्या
क्रिकेट  90 
वॉलीबाल  75 
फुटबाल  55 
बैडमिंटन  60 

(एक विद्यार्थी केवल एक खेल पसंद करता है) 

A. वॉलीबाल पसंद करन वाले विद्यार्थियों की संख्या, बैडमिंटन पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या से कम है।
B. क्रिकेट पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या, फुटबाल पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या से 25 अधिक है।
C. फुटबाल पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या, वॉलीबाल पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या से 15 कम है।
D. बैडमिंटन पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या, क्रिकेट पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या की दो-तिहाई है।

गणित की परीक्षा में 30 विद्यार्थियों द्वारा प्राप्तांक निम्नलिखित हैं:

20, 18, 17, 19, 24, 26, 20, 17, 19, 18, 24, 16, 17, 20, 15, 14, 20, 11, 09, 25, 17, 22, 23, 25, 24, 20, 19, 18, 17, 26

20 से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या तथा 20 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या के बीच कितना अंतर है?

A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक गणित पाठ्यचर्या का भाग नहीं है?
A. प्रायिकता
B. प्रतिमान
C. आँकड़ों का प्रबंधन
D. अनुमान लगाना

प्राथमिक स्तर पर गणित के आकलन युत्ति के रूप में निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे कम प्रभावशाली है?
A. अवलोकन पर आधारित गतिविधियाँ
B. सत्रांत परीक्षा
C. रचनात्मक आकलन कार्य
D. रूब्रिक्स का उपयोग

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक कक्षाओं में मापन के शिक्षण का मुख्य उद्देश्य नहीं है?
A. बच्चों में अनुमान लगाने के कौशल को बढ़ाना
B. मापन की मानक इकाइयों से बच्चों को परिचित कराना
C. बच्चों को मापन की मानक और अमानक इकाइयों में अंतर करना सिखाना
D. मापन से संबंधित सभी समस्याओं को हल करने में निपुणता हासिल करना

प्राथमिक कक्षा की गणित पाठ्यपुस्तक में अवधारणाएँ:
A. जटिल से सरल की ओर बढ़नी चाहिए
B. अमूर्त से मूर्त की ओर बढ़नी चाहिए
C. मूर्त से अमूर्त की ओर बढ़नी चाहिए
D. मानक कलन-विधि द्वारा प्रस्तुत की जानी चाहिए

निम्नलिखित में से कौन-सा स्कूली शिक्षा का एक स्तर नहीं है जो कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 में प्रस्तावित है?
A. बुनियादी स्तर
B. प्राथमिक स्तर
C. प्रारंभिक (प्रिपैरटरी) स्तर
D. मिडिल स्तर

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part110

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, यह दृष्टि कथन कि विद्यालय का गणित उन परिस्थितियों में सीखा जाता है, जहाँ

A. बच्चे गणित को सीखने में आनन्द लें। 

B. शिक्षकों से निम्न प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को कक्षा क्रियाकलापों में संलग्न रखने की अपेक्षा हो। 

C. होनहार/मेधावी बच्चे अर्थपूर्ण समस्याओं को प्रस्तुत एवं हल करें। 

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल A
B. केवल B
C. A और C
D. B और C

एक बच्चा प्रत्येक संख्या के आगे संख्या के नाम इस तरह से लिखता है

1: वन

2: टू

3: थ्री

4: फोर

5: फाइव

निम्नलिखित में से कौन-सा दिए गए संदर्भ के लिए सही है?

A. बच्चा संख्याओं के प्रतीकात्मक/सांकेतिक निरूपण को समझाने में असमर्थ है। 
B. बच्चा होमोफोन्स (समस्वर शब्द) का प्रयोग गलत तरीके से कर रहा है। 
C. बच्चे ने तार्किक त्रुटियाँ की है। 
D. बच्चा संख्याओं की अवधारणा को एक संख्यात्मक मान और एक अंक (संख्यांक) के रूप में नहीं समझता है। 

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित की प्रकृति के संबंध में सबसे कम उपयुक्त है?
कथन I: गणितीय अवधारणाओं की प्रकृति पदानुक्रमिक होती है। 
कथन II: गणित की प्रकृति समावेशी होती है क्योंकि इसमें सदैव सामाजिक व्यक्तिनिष्ठता/व्यक्तिपरकता सम्मिलित होती हैं। 
कथन III: तार्किक विवेचन गणित में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

A. केवल II
B. केवल III
C. दोनों I और III
D. ऊपर के सभी

प्राथमिक कक्षा में भिन्नों का परिचय देते हुए, एक प्रभावी शिक्षण योजना वह होगी जोकि_____ से आरंभ हो।
A. एक भिन्न की परिभाषा
B. पूर्णांकों के पुनः स्मरण
C. श्यामपट्ट पर विभिन्न भिन्नों का संख्यात्मक रूप से निरूपण करने
D. विभिन्न भिन्नों का सचित्र निरूपण करने

कक्षा 4 की गणित शिक्षिका, सुश्री ऐस्टा ने अपने विद्यार्थियों को, गुणों के आधार पर, दी गई ज्यामितीय आकृतियों को विभिन्न समूहों में बाँटने का क्रियाकलाप दिया। वे अपने विद्यार्थियों का, वैन हैले के सिद्धांत के अनुसार, ज्यामितीय चिंतन के ______ स्तर का आकलन कर रही है।
A. दृश्यीकरण
B. विश्लेषण
C. निगमन
D. अमूर्तीकरण

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणन की हिन्दू-अरबी प्रणाली के बारे में सही है?

A. यह स्थानीय मान की अवधारणा पर आधारित है।

B. सभी संख्याएँ 0 से 9 अंकों के परिमित समूह का प्रयोग कर निरूपित की जा सकती है।

C. यह एक चित्रलिपि पर आधारित व्यवस्था है।

D. किसी भी संख्या में अंकों का क्रम अपने-आप में स्वतंत्र है, चाहें अंक दाएँ से बाएँ या बाएँ से दाएँ लिखे जाएँ।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. A और C
B. C और D
C. B और D
D. A और B

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, प्राथमिक स्तर के शिक्षार्थियों में गणित के अधिगम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A. बच्चे अधिक सीखते हैं जब शिक्षक अवधारणा को समझाते हैं और बच्चा उसका पुनरुत्पादन करता है।

B. बच्चों को विभिन्न क्रियाकलापों, प्रश्नोंत्तरियों और परिचर्चाओं में भाग लेने (संलग्न रखने) के लिए अवसर प्रदान करना। 

C. शिक्षण हेतु अवधारणाओं को विद्यार्थियों के पूर्व विद्यमान विचारों से जोड़ना। 

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. B और C
B. A और C
C. A और B
D. केवल B

एक बच्चा दशमलव संख्याओं को सबसे बड़ी से सबसे छोटी तक इस प्रकार क्रमबद्ध करता है:

0.082 > 0.62 > 0.36 > 0.8

बच्चे द्वारा की गई त्रुटि का कारण ____ पर आधारित भ्रांति है।

A. समान समूहीकरण
B. सबसे सार्थक अंक
C. पुनः समूहीकरण
D. समानुपातिकता

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित में संबंधात्मक समझ का सबसे कम रूप से उपयुक्त उदाहरण है?
A. आरेखों की सहायता से विद्यार्थी संख्याओं का विभाजन समझा सकते हैं।
B. विद्यार्थी क्षेत्रफल और आयतन के बीच के संबंध को समझते हैं।
C. विद्यार्थी आयत के क्षेत्रफल की गणना की क्रियाविधि जानते हैं।
D. विद्यार्थी समतुल्य भिन्नों को समझाने के लिए हस्तकौशल सामग्री का प्रयोग करते हैं।

सुश्री शम्मी, एक गणित की शिक्षिका ने निम्नलिखित प्रश्न अपनी कक्षा को दिया: ‘यदि आयतों की लम्बाई – चौड़ाई पूर्णांक हैं, तो उन सभी आयतों की लम्बाई – चौड़ाई ज्ञात कीजिए जिनका क्षेत्रफल 36 वर्ग यूनिट है।’ इस कार्य को दे कर शिक्षिका प्रयत्न कर रही है:
A. सरणी (व्यूह)- गुणन, आयतों के क्षेत्रफल और गुणन के क्रमविनिमेय के गुणधर्म की अवधारणाओं को एक साथ जोड़ने का। 
B. कि वह विद्यार्थियों को पहाड़ों का प्रत्यास्मरण करने में सहायता करें। 
C. कि उनके विद्यार्थी आयत के क्षेत्रफल का सूत्र याद कर लें। 
D. ज्यामिति एवं अंकगणित से संबंधित अवधारणाओं को स्पष्ट करने का। 

नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 25 नवंबर 2022 को 16 ∶ 50 बजे पर नई दिल्ली स्टेशन से चलती है और 26 नवंबर 2022 को 12 ∶ 05 बजे पर हावड़ा पहुँचती है। यदि रेलगाड़ी की औसत चाल 80 km प्रति घंटा है, तो नई दिल्ली और हावड़ा के बीच की दूरी क्या होगी?
A. 1529 km
B. 1532 km
C. 1540 km
D. 1552 km

कल्पना कीजिए कि आप एक उद्यान/पार्क में हैं और भूकंप आ गया है। आप सुरक्षा की कौन-सी युक्तियाँ अपनायेंगे?
A. इमारतों से दूर खुले में रहिए
B. निकटम इमारत में भाग जाइए
C. निकटतम वृक्ष के नीचे खड़े हो जाइए
D. पार्क से निकल कर भागते हुए निकटतम सड़क पर जाइए

निम्नलिखित में से कला के कौन से रूप में, प्राकृतिक रंगों जैसे नील, हल्दी से मिश्रित और पुष्पों के वर्णों एवं पेड़ों की छाल से मिश्रित चावल के रंगीन पेस्ट से चित्रकला करना/ पेंटिंग बनाना निहित है?
A. मधुबनी
B. वार्ली
C. कलमकारी
D. फुलकारी

ऐसे खाद्य पदार्थों के एक समुच्चय का चयन कीजिए जिन्हें पौधे के समान भाग से प्राप्त किया गया है।
A. सेब, गन्ना, अदरक, गाजर
B. हरी मटर, जीरा, चना, गेहूँ
C. पालक, जीरा, आलू, पत्तागोभी
D. सेब, टमाटर, अदरक, खुबानी

नीचे घटनाओं का क्रम दिया गया है जिससे नदी के जल में अत्यधिक प्रदूषण हो गया है। सही क्रम ज्ञात कीजिए।

(a) नदी के जल की गंध, अम्लता और रंग प्रभावित होते हैं।

(b) जल में जलीय जीवन जीवित नहीं रह सकता।

(c) सभी व्यवहारिक उद्देश्यों के लिए नदी मृत हो गई है।

(d) जल में हानिकारक रसायन अधिकता में छोड़े गए हैं।

A. A B C D
B. B C D A
C. D A B C
D. D B A C

निम्नलिखित में से कौन-से पौधों का प्रवर्धन बीजों द्वारा होता है?
A. गन्ना, आलू, पत्ता गोभी
B. चावल, गेहूँ, ओट्स
C. आलू, गुलाब, गन्ना
D. गेहूँ, गन्ना, चावल

निम्नलिखित में से कौन-सा भोजन उस राज्य के लोगों का मुख्य भोजन है जहाँ से पी.वी. सिंधु संबंध रखती हैं?
A. इडली, चटनी, चावल, सांभर
B. रोटी, दाल, सब्जी, आलू पराँठा
C. रोटी, सांभर, बाँस की करी, फिश करी
D. फिश करी, टैपिओका और चावल

A की दो बहनें B और C हैं। D,  A का पति है। B और C की पुत्रियों का D से क्या संबंध है?
A. D उनके चाचा/मौसा/मामा/फूफा हैं
B. D उनकी चाची/मामी/मौसी/बुआ हैं। 
C. D उनका ममेरे/चचेरे/फुफेरे/मौसेरे भाई/बहन है। 
D. D उनकी बेटी है। 

निम्नलिखित में से किसकी वायु द्वारा प्रकीर्णित होने की संभावना है?
A. सूरजमुखी 
B. आक (मदार)
C. आम
D. ज़ेन्थियम

आप दुकान से गेहूँ लेते हो और आपकी माँ उसकी रोटियाँ बनाती हैं। गेहूँ से रोटी बनाने की प्रक्रिया के सही क्रम का चुनाव कीजिए:
A. एक पात्र में आटा लें, आटा गूँधें, रोटी सेंके, गेहूँ का आटा बनायें
B. गेहूँ का आटा बनायें, एक पात्र में आटा लें, आटा गूँधें, गूँधें आटे की लोई बनायें और रोटियाँ सेंकें
C. आटा गूँधें, गेहूँ को पीसे, रोटी बेले, और रोटियाँ सेंकें
D. गेहूँ से आटा पीसें, गूँधें आटे की लोई बनायें, रोटी सेंके, और रोटियाँ बेलें

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part47

उवर्रकों की अपेक्षा खेतों में खाद का उपयोग करने की सलाह दी जाती है क्योंकि

(a) खाद जैव-निम्नकरणीय है

(b) खाद से एक प्रबल रासायनिक अभिक्रिया नहीं होती

(c) खाद से मृदा में सूक्ष्म रंध्र बनते हैं

(d) खाद की बड़ी मात्रा में आवश्यकता होती है

A. A और B
B. A, B और C
C. B और C
D. C और D

आप गंगा नदी के किनारे बसे स्थानों का भ्रमण करना चाहते हैं। आप किन स्थानों के समुच्चय का चयन करेंगे?
A. कोलकाता, कानपुर, वाराणसी
B. पटना, हैदराबाद, वाराणसी
C. भुवनेश्वर, पुरी, दार्जिलिंग
D. दिल्ली, कोलकाता, प्रयागराज

निम्नलिखित में से कौन – सा युग्म सही है?
A. गेहूँ ∶ मूसला जड़
B. धनिया ∶ मूसला जड़
C. गाजर ∶ रेशेदार जड़
D. बाँस ∶ मूसला जड़

निम्नलिखित में से कौन-सा जीव, साँप/सर्प, कछुए और गिरगिट का निकटतम संबंधी है?
A. मेंढक
B. छिपकली
C. चमगादड़
D. मछली

निम्नलिखित में से पेंगुइनों का क्या एक अभिलाक्षणिक गुण नहीं है?
A. उनकी त्वचा मोटी है और उनके शरीरों में बहुत अधिक वसा होती है
B. उनके शरीर धारा-रेखीय हैं।
C. वे अपना रंग आस-पास के वातावरण के अनुसार बदलते हैं।
D. वे साथ-साथ इकट्ठे हो कर रहते हैं

“बोलती इमारतें” गोलकोंडा किले के विषय में एक वृत्तान्त है। यह पाठ विद्यार्थियों को स्मारकों के विस्तृत वर्णन के अलावा _______ से परिचय करता है।

(a) तकनीकी, अभिकल्पना, जल के उपयोग, पूर्व समय की व्यवस्थाओं

(b) गोलकोंडा किले के निवासियों द्वारा ग्रहण किए जाने वाला भोजन

(c) युद्ध एवं शांति के दौरान किलों का सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन

(d) स्थानों की पहचान हेतु किसी मानचित्र को पढ़ने 

A. A, C, D
B. A, B, D
C. B, C, D
D. A, B, C

ई.वी. एस. का एक पाठ “खत्म हो जाए तो ____?” विषय “यात्रा” प्रस्तुत करता है, किन्तु यह विषय “यातायात” तक ही सीमित नहीं है लेकिन इसका एक विस्तृत और अधिक रुचिकर परिप्रेक्ष्य है। निम्नलिखित में से कौन इस परिप्रेक्ष्य का उदाहरण है?
A. लोग विभिन्न दूरियों तक जानें में विभिन्न प्रकार के वाहनों का उपयोग करते हैं। 
B. विभिन्न वाहनों में भिन्न-भिन्न प्रकार के ईंधनों का उपयोग होता है। 
C. विद्यार्थियों को हमारे देश के विभिन्न शहरों में और विभिन्न वर्षो में पेट्रोल और डीजल जैसे ईधनों की दर ज्ञात करनी है। 
D. कुछ वाहन ट्रैक पर दौड़ते हैं, कुछ सड़कों पर और कुछ हवा में उड़ते हैं। 

ब्लूम की रूपान्तरित वर्गिकी के अनुसार, संज्ञानात्मक प्रक्रिया का उच्चतम वर्ग __________ है। 
A. समझ
B. अनुप्रयोग
C. सृजन
D. विश्लेषण

एक ई.वी.एस. शिक्षक एक विशिष्ट कार्य पर विद्यार्थियों का आकलन करने के लिए उपयोग किए जाने वाले मानदंडों के व्यापक समूह का उपयोग करता है
A. पोर्टफोलियो द्वारा
B. उपाख्यानात्मक रिकॉर्ड द्वारा
C. रूब्रिक द्वारा
D. संचयी रिकॉर्ड द्वारा

आयशा, एक कक्षा 5 की ई.वी.एस. शिक्षिका, अपने विद्यार्थियों से, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विभिन्न प्रकार के घरों में, उनमें प्रयोग की गई सामग्री के प्रकार के आधार पर, अंतर स्पष्ट करने को कहती है। इस क्रियाकलाप में कौन-से कौशलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है?
A. अवलोकन, मापन, वर्गीकरण व निष्कर्ष निकालना
B. चरों का नियंत्रण, वर्गीकरण व निष्कर्ष निकालना
C. अवलोकन, अनुमान लगाना, मापन व वर्गीकरण
D. अवलोकन, वर्गीकरण, निष्कर्ष निकालना व संप्रेषण करना

ई.वी.एस. के शिक्षण-अधिगम का वह उपागम जो संप्रत्ययी और प्रक्रिया उपागम दोनों का उपयोग करता है, वह ______ है। 
A. सहयोगात्मक उपागम
B. समाकलित उपागम
C. क्रियाकलाप उपागम
D. व्याख्यान-संग-प्रदर्शन

रमा अपने विद्यार्थियों को बीजों के अंकुरण पाठ के शिक्षण की योजना बनाती है। वह विभिन्न बीजों को छू कर अपने बच्चों को उन्हें महसूस कराती है। तब वह बीजों को पहचानने एवं उनका नाम बताने को कहती है। वह शिक्षण की किस विधि का उपयोग कर रही है?
A. समस्या समाधान
B. सहयोगात्मक अधिगम
C. प्रदर्शन
D. व्याख्यान विधि

टीना, एक ई. वी.एस. शिक्षिका, विद्यार्थियों के आकलन में रिपोर्ट करने के लिए जाँच सूची के प्रयोग के लाभ बता रही है। निम्नलिखित में से टीना का कथन कौन-सा है?
A. जाँच सूचियों का प्रयोग आसान है। 
B. जाँच सूचियों के लिए विस्तृत रिकॉर्ड रखने की आवश्यकता है। 
C. जाँच सूचियाँ छात्रों की उपलब्धियों का विवरण देती हैं। 
D. उच्च कक्षाओं में भेजने के लिए जाँच सूचियों की व्याख्या करना आसान है। 

‘यात्रा’ का विषय पढ़ाते समय निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण संवादात्मक शिक्षण का है?
A. विद्यार्थियों से ‘यात्रा’ से संबंधित चित्र एकत्र करने के लिए कहना। 
B. विद्यार्थियों से आपस में ‘यात्रा’ पर प्रदर्शन करने के लिए कहना। 
C. ‘यात्रा’ तथा टिकटों के प्रकार पर शिक्षिका द्वारा डिजिटल प्रस्तुतीकरण दिखाना। 
D. शिक्षिका तथा विद्यार्थी मिल कर सुनते हैं तथा यात्रा संबंधी अपने अनुभवों के संदर्भ में प्रतिक्रिया देते हैं। 

मिली, एक 6 वर्षीय बालिका, अपनी चीजें जैसे कि क्ले डो, किताबें, वर्कशीट्स, रंग इत्यादि, किसी के साथ साझा नहीं करती है। उसकी अध्यापिका को मिली को शामिल करके किसी भी सहयोजक क्रियाकलाप का आयोजन करने में समस्या का सामना करना पड़ता है। मिली की अध्यापिका के रूप में आप क्या करेंगी?
A. मिली को समझाएँ कि वह अपनी वस्तुएँ दूसरों से साझा करे। 
B. अन्य सभी छात्रों को समझाएँ कि वे मिली के स्वत्वात्मक व्यवहार के साथ समायोजन करें। 
C. उसके अभिभावकों को विद्यालय में बुला कर उसके व्यवहार के बारे में चर्चा करेंगी। 
D. मिली के व्यवहार के सामाजीकरण को बढ़ाने के लिए विभिन्न समूह कार्य का संचालन करेंगी। 

प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस. का कौन-सा शिक्षण सामाजिक रचनावादी उपागम का अनुगमन करता है?

A. कहानी, कविताएँ तथा असल जीवन के वर्णनों को पाठय पुस्तकों में शामिल करना जिससे विविध कक्षाओं की जरूरत पूरी हो सकें

B. पाठों को सरल एवं मानक भाषा में प्रस्तुत किया जाए

C. संदर्भ की समझ को बढ़ाने के लिए स्थानीय भाषा एवं शब्दावली का प्रयोग किया जाए

D. ई.वी. एस. शिक्षण की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर के मानकीकृत आकलन हों

A. A तथा C
B. A तथा B
C. B तथा D
D. A, B तथा C

निम्नलिखित में से कौन – सा ई.वी. एस. के शिक्षण के लिए उपयुक्त उपागम नहीं है?

A. भूमिका निर्वहन

B. सर्वेक्षण

C. क्षेत्र भ्रमण

D. शिक्षकों द्वारा शिक्षण/निर्देशन

E. संवादात्मक शिक्षण

A. D
B. E
C. C
D. B

शीना दृष्टि बाधित है तथा ई.वी.एस. की कक्षाओं में बहुत रुचि लेती है। आप पहाड़ी क्षेत्रों में विद्यार्थियों को क्षेत्र-भ्रमण के लिए ले जा रही हैं तथा शीना इस भ्रमण पर जाना चाहती है। आप क्या करेंगी?

A. उसके अभिभावको से कहें कि उसे मना करें क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में उसके लिए जोखिम हो सकता है। 

B. उसके अभिभावकों को सलाह दें कि वे उसे जाने की अनुमति दे दें। 

C. उसकी सबसे अच्छी मित्र को जिम्मेदारी सौंपें कि वह यात्रा के दौरान उसकी सुरक्षा का ध्यान रखें। 

D. 4-6 विद्यार्थियों के समूह बनाएँ तथा प्रत्येक समूह को यात्रा से संबंधित निर्धारित जिम्मेदारियाँ सौंपें। 

A. C तथा D
B. A तथा C
C. B
D. A

निम्नलिखित में से कौन ई.वी. एस. मे भावात्मक पक्ष में संबंधित आकलन का संकेतक है?
A. अवलोकन
B. चर्चा करना
C. साथ मिलकर काम करना सीखना
D. प्रयोग

ई.वी.एस. की कक्षा में जब कोई बच्चा कई अन्वेषी प्रश्न पूछता है, तब वह अपने कौन -से कौशल को बेहतर नहीं कर रहा/रही है?
A. श्रवण कौशल
B. प्रदर्शन कौशल
C. विवेचना कौशल
D. समालोचनात्मक चिंतन कौशल

Leave a Comment

error: