CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part23

बाल विकास के क्षेत्र में हाल ही के सिद्धान्त यह सुझावित करते हैं कि विकास प्रभावित होता है

(i) आनुवंशिकता से

(ii) शिक्षा से

(iii) संस्कृति से

(iv) सामाजिक नीतियों से

A. केवल (i)
B. केवल (i), (ii)
C. केवल (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

बच्चों का विकास किस प्रकार से होता है?
A. व्यवस्थित रूप से होता है परन्तु स्वाभाविक रूप से वैयक्तिक होता है। 
B. अव्यवस्थित रूप में, किसी विशिष्ट पल में अचानक से उभर आता है।
C. पूरे विश्व में सभी बच्चों में एकसमान दर से होता है।
D. केवल विद्यालयीकरण के परिणाम से होता है।

छोटे बच्चों में समाजीकरण का _________ प्राथमिक कारक/संस्था है और ________ द्वितीयक कारक/संस्था है। 
A. परिवार; पुस्तकालय
B. अभिभावकों का कार्यस्थल; आस-पड़ोस
C. संचार माध्यम; परिवार
D. कानून; धार्मिक संगठन

जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त के अनुसार, अधिकांश बच्चे किस अवस्था में बीते हुए समय, वर्तमान और भविष्य के बारे में स्पष्ट रूप से समझ बना लेते हैं? 
A. संवेदी – गामक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

जीन पियाज़े के सिद्धान्त में, चिन्तन की बुनियादी निर्मितियों को किस रूप में जाना जाता है? 
A. सहज क्रियाएँ
B. स्कीमा
C. संकेत
D. अवधारणाएँ

लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्त के अनुसार, ________ विकास को ________  आकार देता/देते है/हैं।
A. सामाजिक; आनुवंशिक कारक
B. संज्ञानात्मक; संस्कृति
C. भावात्मक; प्राकृतिक कारक
D. शारीरिक, संवेग

लेव वायगोत्स्की ने संज्ञानात्मक विकास की प्रक्रिया में किसकी भूमिका पर बल दिया है? 
A. भाषा
B. संज्ञानात्मक द्वंद्व
C. सहज क्रियाएँ
D. स्कीमा

नैतिक विकास का सिद्धान्त लॉरेन्स कोहलबर्ग के साथ-साथ और किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया है?
A. लेव वायगोत्स्की
B. जिरोम ब्रूनर
C. जीन पियाज़े
D. बी. एफ. स्किनर

एक अध्यापक को अपनी शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियों के बारे में किस प्रकृति का होना चाहिए?
A. दृढ़ 
B. गैर-लचीला
C. लचीला (सुनम्य)
D. अनजान

बुद्धि लब्धि (IQ) परीक्षणों की आलोचना प्राय: क्यों की जाती है?
A. कौशलों की विस्तृत शृंखला को मापने की उनकी क्षमता 
B. प्रत्यक्ष रूप से पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से ग्रसित
C. बुद्धि पर सामाजिक प्रभाव का अवबोधन
D. संज्ञान पर भावनाओं के प्रभाव का अतिशय प्राक्कलन

अभिकथन (A) : जब कोई विद्यार्थी किसी दिए गए प्रश्न का हल ढूँढ़ने की प्रक्रिया से जूझ रहा है, तो अध्यापक को उसे अपने विचार मौखिक तौर पर अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

तर्क (R) : अधिगम तब अधिक प्रभावशाली होता है जब अध्यापक विद्यार्थियों से सफलता की कम-से-कम अपेक्षा रखते हैं।

सही विकल्प चुनिए : 

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है। 
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं। 

जेंडर ________ निर्मित है जबकि लिंग ________ निर्मित है। 
A. सामाजिक, जैविक
B. सामाजिक, नैतिक
C. नैतिक, सामाजिक
D. जैविक, सामाजिक

एक शिक्षक को सभी के लिए अधिगम सहज – सुगम बनाने के लिए अधिगम प्राथमिकताओं में वैयक्तिक भिन्नताओं के प्रति क्या करना चाहिए? 
A. उन्हें महत्त्वपूर्ण मानना चाहिए। 
B. उनको अनदेखा करना चाहिए। 
C. उनको मिटा देना चाहिए। 
D. उनका दमन करना चाहिए। 

आकलन का मुख्य उद्देश्य क्या होना चाहिए?
A. विद्यार्थियों के अंकों की व्यापकता का पता लगाना। 
B. विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति के प्रति समझ बनाना। 
C. संभाव्य असफल और सफल विद्यार्थियों की पहचान करना। 
D. विद्यार्थियों को ग्रेड मान देना। 

निम्नलिखित में से कौन-सी प्रविधि विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिन्तन को प्रोत्साहित कर सकती है?
A. प्रश्न का तुरन्त उत्तर देने के लिए कहना 
B. विद्यार्थियों को विमर्श हेतु समय देना
C. विद्यार्थियों से बंद-अंत वाले प्रश्न पूछना
D. विद्यार्थियों में परस्पर अन्तःक्रिया को निरुत्साहित करना

सुविधा वंचित समूहों से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों के समावेशन में निम्नलिखित में से किसके द्वारा अवरोध उत्पन्न होता है?
A. रूढ़िबद्ध और स्थापित धारणाएँ
B. बाल-केन्द्रित उपागम
C. रचनात्मक आकलन
D. वैयक्तिक भिन्नताओं का ध्यान रखना

 लेखन वैकल्य प्रत्यक्ष रूप से किस कौशल में चुनौती का कारण बनता है/देता है?
A. स्केच बनाना
B. वाचन
C. देखना
D. सुनना

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को सहजता के साथ शामिल करने के लिए अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. जितनी अधिक संभव हो सके, अधिक से अधिक सूचनाएँ श्यामपट्ट पर लिखनी चाहिए। 
B. कक्षा में समर्थक उपकरणों का प्रयोग बाधित करना चाहिए। 
C. लिखित सूचनाओं को मौखिक रूप से सम्प्रेषित करना चाहिए। 
D. इन विद्यार्थियों को केवल बहुत ही सरल से कार्य देने चाहिए। 

स्वलीनता विकार से जूझते विद्यार्थियों की प्रतिनिधिक पहचान विशेषता निम्नलिखित में से क्या है? 
A. उच्च रूप से विकसित सामाजिक कौशल
B. आवेगशीलता
C. अवरुद्ध सम्प्रेषण कौशल
D. औसत से ऊपर बुद्धि लब्धि स्तर

बच्चों में प्रतिभाशीलता किस प्रकार से परिलक्षित होती है?
A. बुद्धि का निम्न स्तर
B. बोधगम्यता का उच्च स्तर
C. कार्यों को आसानी से छोड़ देना
D. छोटे-छोटे कार्यों को ध्यान केन्द्रित करके कर पाने की अक्षमता

अभिकथन (A) : विद्यालयों को नवीन ज्ञान के सृजन की ओर लक्षित पाठ्यचर्या पर बल देना चाहिए।

तर्क (R) : बच्चों में अध्यापक के सहयोग से नवीन ज्ञान के सृजन और उसकी व्याख्या करने की क्षमता होती है।

सही विकल्प चुनिए : 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

विद्यालयों को किस पर बल देना चाहिए?
A. सीखी गई सामग्रियों को ज्यों का त्यों कह देना
B. पाठ्यपुस्तक से सीखना
C. संदर्भरहित अधिगम
D. रचनात्मक अधिगम

प्रेरक अधिगम परिवेश सृजित करने के लिए क्या महत्त्वपूर्ण है?
A. स्व-अधिगम के लिए अवसरों को कम कर देना
B. स्व-आकलन हेतु अवसर देना
C. विद्यार्थियों में प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देना 
D. मानकीकृत पाठ्यचर्या का अनुसरण करना

अभिकथन (A) : अध्यापक को चाहिए कि वह विद्यार्थियों को योग्यता का सत्त्व संबंधी परिप्रेक्ष्य विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करें।

तर्क (R) : योग्यता का अस्तित्व संबंधी परिप्रेक्ष्य विद्यार्थियों को अधिक प्रभावशाली तरीके से सीखने के लिए अभिप्रेरित करता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए : 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

निम्नलिखित में से किसके द्वारा समस्या समाधान में अवरोध पैदा होने की संभावना है?
A. कार्यात्मक स्थिरता
B. संज्ञानात्मक सुनम्यता (लचीलापन)
C. अपसारी चिंतन
D. विमर्शात्मक लेखन

अभिकथन (A) : अध्यापकों को चाहिए कि वे विद्यार्थियों की भ्रांतियों की पहचान करें और उनको अनदेखी करने के बजाय उन पर चर्चा करें।

तर्क (R) : ये भ्रांतियाँ वैकल्पिक अवधारणाओं के रूप हैं, जो अकसर विद्यार्थी अपने परिवेश के साथ अन्तःक्रिया करके आधार बना लेते हैं और ये अधिगम की प्रक्रिया में अर्थपूर्ण हैं।

सही विकल्प चुनिए : 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

भावनाएँ ________________
A. अधिगम को महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित करती हैं परन्तु स्मृति पर इनका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
B. अधिगम पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं डालती लेकिन स्मृति को महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित करती हैं।
C. अधिगम को महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित करती हैं साथ ही साथ समृति को भी।
D. न तो अधिगम को प्रभावित करती हैं और न ही स्मृति को प्रभावित करती हैं।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part50

विद्यार्थी सीखने के प्रति अभिप्रेरित होते हैं यदि कार्य __________
A. अप्रासंगिक हो।
B. बिना किसी चुनौती वाला हो।
C. उनके जीवन से संबंधित हो।
D. बहुत ही अमूर्त हो।

विद्यार्थियों के अधिगम को सहज – सुगम बनाने के लिए अध्यापक को क्या करना चाहिए? 
A. विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान की अनदेखी करनी चाहिए
B. वाक्य- विन्यास और संरचना स्पष्ट नहीं करनी चाहिए
C. अधिगम के अति सामान्यीकरण और निस्तारण को कम करना चाहिए
D. विषय से संबंधित शब्द – जाल के प्रयोग से बचना चाहिए

निम्नलिखित में से किसके द्वारा अधिगम में बाधा उत्पन्न होती है?
A. पहले पढ़ाए गए विषय से ज्ञान को सम्बद्ध करना
B. विद्यालयी संस्कृति से विमुखता का भाव
C. बहुसंवेदी उपागम का क्रियान्वयन
D. रचनावाद पर आधारित शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियाँ

दस करोड़ बीस हजार दो सौ तीन को अंकों में किस प्रकार लिखा जाता है?
A. 100002203
B. 1020203
C. 1002203
D. 100020203

निम्न में से कौन-सी भिन्न \(4/5\) से छोटी है और \(1/2\) से बड़ी है ?
A. \(8/9\)
B. \(7/9\)
C. \(1/3\)
D. \(2/5\)

छह अंकों की संख्या 56234K, में K का क्या मान होगा, यदि यह संख्या 6 से विभाज्य हो?
A. 0
B. 1
C. 4
D. 6

28 विद्यार्थियों की एक कक्षा में 15 लड़कियाँ हैं। यदि 21 विद्यार्थी प्रतिदिन अपने दाँत साफ करते हैं तथा लड़कियों का \(3/5\) भाग प्रतिदिन अपने दाँत साफ करती हैं, तो बताइए कि लड़कों का कितना भाग प्रतिदिन यही काम करता है?
A. \(2/5\)
B. \(4/7\)
C. \(4/9\)
D. \(12/13\)

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(i) प्रत्येक संख्या सदैव अपने योज्य प्रतिलोम से अधिक होती है।

(ii) किन्हीं दो पूर्णांकों का योग हमेशा प्रत्येक पूर्णांक से अधिक होता है।

(iii) -2 का परवर्ती -1 है।

(iv) किसी संख्या और उसके योज्य प्रतिलोम का गुणनफल सदैव ऋणात्मक होता है।

A. केवल (iii)
B. (ii) और (iv)
C. (i) और (ii)
D. (iii) और (iv)

एक दुकानदार ने सेबों के 138 डिब्बे खरीदे, जिनमें से प्रत्येक में 24 सेब हैं। पहले दिन वह सेबों के केवल \(117 3/4\) डिब्बे ही बेच पाया। उसके पास कितने सेब शेष बचे हैं?
A. 486
B. 498
C. 510
D. 522

दो कोण जिनका योग 180° होता है, सदैव ________ कहलाते हैं। 
A. आसन्न कोण
B. पूरक कोण
C. संपूरक कोण
D. विपरीत कोण

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. एक न्यूनकोण और एक समकोण का योग सदैव एक अधिक कोण होता है।
B. दो न्यूनकोणों का योग सदैव एक समकोण से कम होता है। 
C. दो समकोणों का योग एक ऋजु कोण के बराबर होता है। 
D. दो अधिक कोणों का योग सदैव एक प्रतिवर्ती कोण होता है।

निम्न अक्षर-समूहों में से किस एक में सममिति की केवल एक रेखा है?
A. B, I, H
B. C, G, U
C. D, E, M
D. N, A, B

योगेश 30 km/hr की चाल से दौड़ता है और किसी दौड़ को 5 min में पूरा करता है। उस दौड़ की लंबाई (m में) कितनी है?
A. 2050
B. 2500
C. 2550
D. 2600

शालू 18 जनवरी, 2020 को प्रात: अपनी बहन के घर पहुँची और 2 अप्रैल, 2020 की रात को वापस आने के लिए चल पड़ी। वह वहाँ कितने दिनों तक ठहरी?
A. 74 
B. 75
C. 76
D. 77

एक वर्ग की भुजा 48 सेमी है। एक आयत की लंबाई और चौड़ाई उस वर्ग की भुजा की क्रमश: \(1 1/2 \) तथा \( 2/3\) गुना है। इनके परिमापों में कितना अंतर (सेमी में) है?
A. 10
B. 12
C. 14
D. 16

पैटर्न \(1/4, 3/16, 5/64, 7/256\), _________, में आगे आने वाली संख्या कौन-सी है?
A. \(8/125\)
B. \(9/284 \)
C. \(9/1024 \)
D. \(11/4096\)

540 व्यक्तियों से शीत, ग्रीष्म और वर्षा ऋतुओं में से उनकी पसंद की ऋतु पूछी गई। प्राप्त आंकड़ों को वृत्त आलेख पर दर्शाया गया। यदि शीत ऋतु का केन्द्रीय कोण 150° है, तो कितने व्यक्तियों ने शीत ऋतु को पसन्द किया है? (कल्पना कीजिए कि प्रत्येक व्यक्ति ने केवल एक ऋतु को ही पसंद किया है)
A. 100
B. 150
C. 225 
D. 300

राहुल ने अपने जेब खर्च में से प्रति महीने कुछ बचत की, जैसा नीचे दिया है :

महीने के अंत में उस महीने तक कुल बचत (₹ में)
जनवरी 80
फरवरी 140
मार्च 210
अप्रैल 285
मई 375
जून 480

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

A. मई में अधिकतम बचत हुई है।
B. जनवरी और फरवरी में हुई बचत का योग, मार्च तथा मई में हुई बचत के योग के बराबर है।
C. सबसे कम बचत फरवरी महीने में हुई है।
D. जून महीने के अंत तक की कुल बचत ₹375 है।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, प्राथमिक स्तर की गणित की कक्षा में परिचर्चा __________ होनी चाहिए। 
A. प्रकृति में उपदेशात्मक
B. केवल कक्षा में सीखी हुई गणितीय अवधारणाओं पर आधारित
C. संदर्भात्मक एवं बच्चों के जीवन के अनुभवों पर आधारित
D. गणित की पाठ्यपुस्तक में दी गई समस्याओं के समाधान पर केन्द्रित

निम्नलिखित में से कौन-सी प्राथमिक स्तर पर गणितीय भाषा की सर्वाधिक उपयुक्त विशिष्टताएँ हैं ? 
A. यह अत्यधिक एकाग्रचित, सुस्पष्ट और प्राविधिक होनी चाहिए।
B. अधिगम को आनन्दमयी बनाने के लिए इसे अस्पष्ट और आम दिनचर्या वाली भाषा की तरह होना चाहिए।
C. दैनिक जीवन में बच्चों द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषा के माध्यम से इसे प्रबलित करना चाहिए।
D. इसमें गणितीय शब्दसंग्रह को बिल्कुल भी सम्मिलित नहीं किया जाना चाहिए।

निम्नलिखित में से प्राथमिक स्तर पर गणित के कक्षायी आकलन के सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य क्या है/हैं ?

(A) शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को निर्देशित करना एवं मार्गदर्शन देना।

(B) शिक्षार्थियों को उनके अधिगम पर विचार करने के अवसर प्रदान करना।

(C) शिक्षार्थियों में उनके निष्पादन में सुधार के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. केवल (A)

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या- पूर्व अवधारणा नहीं है ? 
A. मिलान
B. पदानुक्रमित समावेशन
C. क्रमबद्ध लगाना
D. सन्निकटन

गणित की कक्षा में बच्चे दी गई संख्याओं को निम्नलिखित क्रम में व्यवस्थित कर रहे हैं :

28, 48, 57, 92

बच्चों द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी अवधारणा का उपयोग संख्याओं को व्यवस्थित करने में किया गया है ? 

A. समानुपात 
B. स्थानीय मान
C. पुन: समूहीकरण
D. सन्निकटन

स्तर I के शिक्षार्थियों को स्थानीय मान की अवधारणा प्रस्तावित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे उपयुक्त योजना है ? 
A. श्यामपट्ट पर संख्याओं का स्थानीय मान लिखिए और समझाइए।
B. संख्याओं के विस्तारित रूप को लिखिए।
C. हस्त कौशल सामग्री का उपयोग करते हुए 10 को एकक के गट्ठे के रूप में समझाइये।
D. स्थानीय मान के स्तंभों को चार्ट पेपर पर चित्रित कीजिए।

“गणित में संप्रेषण एक महत्त्वपूर्ण वांछित प्रक्रिया कौशल है।” गणितीय संप्रेषण से आप क्या समझते हैं ? 
A. ईबारती सवालों को शीघ्र तथा सही तरीके से पढ़ने की बच्चे की क्षमता
B. गणितीय प्रश्नोत्तरी में भाग लेने की बच्चे की क्षमता
C. गणितीय चिंतन को समेकित, संघटित एवं अभिव्यक्त करने की बच्चे की क्षमता
D. गणितीय निबंध लिखने की बच्चे की क्षमता

जब 354 + 99 का जोड़ ज्ञात करने के लिए कहा गया, तब प्राथमिक स्तर के विद्यार्थी ने निम्न प्रकार से उसे हल किया :

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part42

354 + 99 = 354 + 99 + 1 – 1 = 354 + 100 – 1 = 454 – 1 = 453

जोड़ ज्ञात करने के लिए विद्यार्थी द्वारा प्रयुक्त विधि/कार्यनीति कहलाती है 

A. विस्थापन 
B. योजन-व्यवकलन 
C. प्रतिकरण
D. वितरण/विभाजन

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित के संबंध में सही नहीं है ? 
A. विभिन्न गणितीय तथ्यों को प्रमाणित करने के लिए यह अनुभवजन्य/अनुभवसिद्ध साक्ष्यों पर आधारित है।
B. यह निगमनात्मक विवेचन पर आधारित है।
C. यह एक सृजनात्मक विषय-क्षेत्र है और इसका सौंदर्यपरक मूल्य है।
D. इसे तर्क द्वारा वैधीकृत/अभिपुष्ट किया जाता है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अंतर्गत, भारतीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘निपुण’ भारत योजना की शुरुआत की गई थी जो प्रत्येक छात्र में आधारभूत संख्यात्मकता एवं साक्षरता को सुनिश्चित करती है। ‘निपुण (NIPUN)’ भारत का पूरा नाम है:
A. नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी
B. नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिशिएंसी इन राइटिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी
C. नेशनल इनीशिएटिव फॉर परफेक्शन इन अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी
D. नेशनल इनीशिएटिव फॉर इम्प्रूव्ड पैडागोजी इन अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी

NCERT की कक्षा I और कक्षा II की पाठ्यपुस्तकों में ऐसे पाठ हैं जो कि बच्चे की दैनिक गतिविधियों को सूचीबद्ध करने पर सप्ताह के दिनों पर, महीनों के दिनों पर, मौसम के परिवर्तन, आदि पर आधारित हैं। ऐसे पाठ : 
A. गणित की कक्षा में किसी अर्थ को संप्रेषित नहीं करते हैं।
B. गणित की पाठ्यपुस्तक को रंग-बिरंगा एवं आनंददायक बनाते हैं।
C. विद्यार्थियों को मापन की मानक इकाइयों को सीखने में सहयोग करते हैं।
D. विद्यार्थियों को समय की अवधारणा को संदर्भात्मक रूप से सीखने में सहयोग करते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा/से गणित में सृजनात्मक चिंतन के विकास के लिए मुख्य प्रक्रमों का एक भाग है/हैं ?

A. पैटर्न तथा संबंधों को पहचानना

B. परिकल्पनाएँ बनाना

C. दिए गए सूत्र का उपयोग कर समस्याओं का समाधान करना 

A. A और B
B. A और C
C. B और C
D. केवल B

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, प्राथमिक स्तर के बच्चों में गणित के प्रति रुचि एवं एक सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करने का सबसे उपयुक्त मार्ग है।  
A. गणित के अधिगम हेतु संज्ञानात्मक कौशलों में वृद्धि के लिए अवसर प्रदान करना 
B. गणित एवं बच्चों के जीवन के अनुभवों में, गणितीय खेलों, पहेलियों और कहानियों का उपयोग कर, संबंध बनाना
C. अभिक्षमता स्केल का उपयोग कर बच्चों का परिणाम जानना एवं उपचारी विधियाँ प्रदान करना
D. दैनिक जीवन में गणित के महत्त्व पर विशेषज्ञों द्वारा सत्रों का निरंतर आयोजन करना 

जब किसी बच्चे को 12 × 25 का हल निकालने के लिए कहा गया, तब उसने निम्नलिखित विधि अपनाई :

12 × 25 = 3 × 4 × 25 = 3 × 100 = 300

गणित के एक रचनावादी शिक्षक के रूप में, बच्चे द्वारा प्रयुक्त विधि पर आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी ? 

A. उत्तर स्वीकारें किन्तु बच्चे को बताएँ कि गुणन करने की यह सही विधि नहीं है।
B. सही कलन विधि का उपयोग कर प्रश्न हल करने के लिए बच्चे को अन्य विद्यार्थियों की सहायता लेने का निर्देश दें। 
C. बच्चे की सराहना करें और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रश्न हल करने के लिए विभिन्न तरीकों को ढूँढ़ने के लिए कहें। 
D. बच्चे के उत्तर की सराहना करें किन्तु उसे सलाह दें कि परीक्षा में प्रश्न हल करने के लिए इस विधि का उपयोग न करे।

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन वैन हैले की ज्यामितीय चिंतन के सिद्धांत (थ्योरी) में स्तरों की न्यून रूप से संभावनीय विशिष्टता है ?  
A. ये आयु पर निर्भर हैं
B. ये आनुक्रमिक हैं
C. अनुभव पर निर्भर हैं
D. ये विकासात्मक हैं

भारत की राजधानी की स्थिति के सापेक्ष लखनऊ (उत्तर प्रदेश की राजधानी) और जयपुर (राजस्थान की राजधानी) की दिशाएँ क्रमश: हैं:
A. उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम
B. दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम
C. दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व
D. उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व

एक अध्यापिका की नियुक्ति महाराष्ट्र के एक विद्यालय में हुई है। वह भोजन के विषय में पढ़ा रही है तथा वह ‘भरली वांगी’ का उदाहरण देती है जो कि ________ से बना व्यंजन है।
A. छोटे-छोटे भरवाँ बैंगन
B. सादा दाल का दमपुख्त (स्टू)
C. ताजी पोमफ्रेट मछलियों का मलाईदार व्यंजन
D. आलू, फूलगोभी तथा टमाटर की करी

पक्षियों के पंख विभिन्न रंगों, आकारों एवं माप के होते हैं। इनके पंख उन्हें उड़ने में सहायता करते हैं तथा

A. विभिन्न प्रकार का भोजन खाने में

B. उन्हें गर्म रखने में

C. विभिन्न तरीकों से चलने में

D. उन्हें जलरोधक रखने में

A. B और C
B. B और D
C. B, C और D
D. A, B, C और D

जो पशु अण्डे देते हैं, उनकी निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं :  
A. उनके बाहरी कान एवं शरीर पर बाल होते हैं।
B. उनके आंतरिक कान होते हैं एवं शरीर पर बाल नहीं होते हैं।
C. उनके बाहरी कान होते हैं एवं शरीर पर बाल नहीं होते हैं।
D. उनके आंतरिक कान एवं शरीर पर बाल होते हैं।

उस पहली भारतीय महिला का नाम, जिन्होंने एवरेस्ट पर्वत की चोटी पर कदम रखा और राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) गाड़ा तथा कई फोटो भी खींचीं, है 
A. कर्णम मल्लेश्वरी 
B. सुनीता विलियम्स
C. सूर्यमणि
D. बछेन्द्री पाल

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन मणिपुर के सम्बन्ध में सही है/हैं?

A. मणिपुर का अर्थ ‘रत्नों की भूमि’ है।

B. लावनी मणिपुर का लोक नृत्य है।

C. लोकटक झील गोलाकार तैरने वाले दलदलों के लिए जानी जाती है जिन्हें फुमदी कहा जाता है।

D. मणिपुर बाँस के उत्पादों का सबसे बड़ा उत्पादक है।

A. केवल A
B. A, C और D
C. A, B और C
D. A और C

कार्य ऐसी चीज़ है जिसे हम _______ के लिए करते हैं।

A. यश कमाने

B. मनोरंजन

C. स्वयं को और अन्य लोगों को सहारा/भरण-पोषण देने

D. ऊर्जा बचाने

A. A और B
B. B और C
C. केवल C
D. C और D

हाथियों के झुंड के बारे में निम्नलिखित में से कौन – सा सही है?

A. उनके झुंड में हमेशा दो या उससे अधिक नर हाथी होते हैं।

B. उनके झुंड में सारे नर हाथी होते हैं तथा हाथी के बच्चे मादा हाथियों के साथ रहते हैं।

C. नर हाथी झुंड के साथ 14-15 वर्ष की आयु तक रहते हैं।

D. उनके झुंड में केवल मादाएँ तथा हाथियों के बच्चे रहते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. A तथा B
B. B तथा C
C. C तथा D
D. A तथा D

कक्षा V की पाठ्यपुस्तक में गोलकोंडा किले का मानचित्र दिया गया है। इस पर दाहिने नीचे की ओर पैमाना छपा है।

पैमाना 1 सेमी = 110 मीटर

यदि इस मानचित्र पर फतेह दरवाजा और पटनचेरु दरवाजा के बीच की दूरी 15.2 सेमी है, तो इन दोनों स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी है

A. 1.520 किलोमीटर
B. 1.652 किलोमीटर
C. 1.672 किलोमीटर
D. 16.72 किलोमीटर

सोना की सहेली तारा मिज़ोरम से है। तारा को हिन्दी बोलने में परेशानी होती है क्योंकि मिज़ोरम में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएँ हैं:
A. खासी, असमी
B. मिज़ो, लूसेई, कुकी
C. मेतेलॉन, अंग्रेजी
D. माओ, बंगाली

पेट्रोलियम तथा कोयले को अनवीकरणीय ईंधन कहा जाता है क्योंकि ये 
A. प्रदूषण फैलाते हैं
B. महँगे होते हैं
C. प्रभाजी आसवन के द्वारा प्राप्त किए जाते हैं
D. बनने में कई साल लगते हैं

पर्वतारोही अपने साथ ऑक्सीजन सिलिंडर ले जाते हैं क्योंकि उन्हें इसकी आवश्यकता होती है :
A. खाना पकाने के लिए क्योंकि पर्वतों में ईंधन की उपलब्धता कम होती है।
B. अपने को गर्म रखने के लिए उसमें उपस्थित ऑक्सीजन को जला कर।
C. साँस लेने के लिए क्योंकि अधिक ऊँचाइयों पर ऑक्सीजन की मात्रा कम मिलती है।
D. टेंट लगाने के लिए सहारे के रूप में।

अरब सागर के तीन भारतीय तटवर्ती प्रदेश (राज्य) _____ हैं।
A. कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
B. महाराष्ट्र, कर्नाटक, पुदुचेरी
C. गोआ, महाराष्ट्र, केरल
D. तेलंगाना, केरल, कर्नाटक

राजस्थान का वह पारंपरिक नृत्य, जिसमें पर्दानशीन महिला नर्तकियाँ अपने सिर पर सात से नौ पीतल के बर्तनों को संतुलित रखती हैं, कहलाता है:
A. कालबेलिया
B. कथक
C. तेरह ताली
D. भवाई

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 21 Shift2 part2

मधुबनी एक प्रसिद्ध

A. राजस्थान में झील है 

B. बिहार की शॉल है

C. आंध्र प्रदेश की बुनी हुई साड़ी है

D. बिहार की एक प्रकार की लोक-कला चित्रकारी है

E. बिहार का एक स्थान है 

A. A और B
B. B और C
C. B, D और E
D. D और E

शोभित किताब में एक चित्र देखता है, जिसमें लड़कियों को गोटियाँ खेलते तथा लड़कों को क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया है। वह अपने अध्यापक से पूछता है कि लड़के और लड़कियाँ अलग-अलग क्यों खेल रहे हैं? लड़के गोटियाँ क्यों नहीं खेल रहे हैं? लड़कियाँ क्रिकेट क्यों नहीं खेल रही हैं?

निम्नलिखित में से कौन-से पर्यावरण अध्ययन शिक्षण उद्देश्य इस घटना में सम्मिलित हैं?

A. उच्च स्तरीय आलोचनात्मक सोच विकसित करना।

B. व्यापक सांस्कृतिक नज़रिया एवं सौन्दर्य के प्रति संवेदना विकसित करना।

C. अवलोकन और चित्रण के आधार पर समझ विकसित करना।

D. सामाजिक घटना के बारे में जिज्ञासु बनाने के लिए संज्ञानात्मक क्षमता विकसित करना। 

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, B और D
D. A, C और D

पर्यावरण अध्ययन के एक शिक्षक के रूप में, आप कक्षा II के अपने विद्यार्थियों के समक्ष विषय ‘ऋतुएँ’ प्रस्तावित करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से कौन एक उत्तम शिक्षणशास्त्रीय युक्ति होगी? 
A. संप्रत्यय ऋतुएँ समझाने के लिए चार्ट एवं पुस्तकों का उपयोग
B. श्यामपट्ट पर लिखे विषय ऋतुएँ को बाद में समझाने के लिए ऋतुओं के वीडियो का उपयोग
C. ऋतुओं पर लिखे लेख पढ़ने के लिए समाचार पत्रों का उपयोग
D. ऋतुओं के विषय में रुचि का विकास करने के लिए भोजन की आदतों, पहनने के वस्त्रों और संदर्भित स्थानीय साहित्य का उपयोग

निम्नलिखित में से कौन-से कथन आकलन की प्रकृति की सही व्याख्या करते हैं ?

A. शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया का एक अंग है, जो सतत चलता रहता है।

B. विद्यार्थियों के उपलब्धि स्तर तथा उन्हें क्या नहीं आता है, के बारे में अवगत कराता है।

C. सीखने में आई बाधाओं का पता लगाकर उन्हें दूर करने में सहायक है।

D. विद्यार्थियों की सीखने की प्रवृत्ति, रुचि एवं पूर्व अनुभवों के बारे में अवगत कराता है।

A. A, B और C
B. B, C और D
C. A, C और D
D. A, B और D

कक्षा V के पर्यावरण अध्ययन शिक्षक के रूप में, पाठ ‘बोलती इमारतें’ के लिए आपको विद्यार्थियों को ऐतिहासिक इमारतों को प्रस्तुत करने की आवश्यकता है, आप क्या सोचते हैं कि कौन-सी विधि सर्वथा उत्तम होगी?
A. ऐतिहासिक इमारतों से संबंधित आभासी सैर, ऑन-लाइन खेल और पहेली 
B. ऐतिहासिक इमारतों पर परिच्छेद पठन
C. स्थानीय ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण और तत्पश्चात् उन पर चर्चा
D. ऐतिहासिक इमारतों का भूतकाल समझाने के लिए व्याख्यान चर्चा विधि

अध्यापक विद्यार्थियों से एक चींटी का चित्र बनाने को कहते हैं। कुछ विद्यार्थी चींटी के चार पैर बनाते हैं, जबकि कुछ छह और कुछ आठ पैर बनाते हैं। अध्यापक को क्या करना चाहिए? 
A. यह कहना चाहिए कि चींटी के छह पैर होते हैं, चार या आठ नहीं होते हैं। 
B. यह कहना चाहिए कि जिन विद्यार्थियों ने छह पैर बनाए हैं, वे सही हैं और बाकी सभी विद्यार्थी गलत हैं। 
C. उन्हें चींटी का चित्र दिखाकर पैरों की संख्या देखने के लिए कहना चाहिए। 
D. उन्हें आवर्धक लेंस देकर, चींटी के पैरों की संख्या को देखने के लिए कहना चाहिए। 

कक्षा IV के पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के रूप में, आपको विद्यार्थियों को अंतरिक्षयात्रियों का संप्रत्यय प्रस्तावित करना है। इसलिए आप कौन-से प्रक्रम का अनुसरण करेंगे?
A. विद्यार्थियों को अंतरिक्ष यात्रियों की परिभाषा समझाइए और याद करने के लिए कहिए। 
B. अंतरिक्षयात्रियों पर एक व्याख्यान दीजिए। 
C. भारत के अंतरिक्ष यात्रियों की आत्मकथाएँ साझा कीजिए और उनकी मुख्य विशेषताओं को इंगित कीजिए। 
D. अंतरिक्षयात्रियों की कहानियाँ साझा कीजिए और विद्यार्थियों को विषय को समझने में सहायता कीजिए। 

यश ने अपने अध्यापक से पूछा, “कुछ भोजन उत्पादों के पैकेट पर हरे गोले क्यों हैं?, जबकि कुछ भोजन उत्पादों के पैकेट पर लाल गोले बने हैंI” अध्यापक समझाते हैं कि हरे गोले शाकाहारी खाने तथा लाल गोले मांसाहारी खाने को सूचित करते हैं। अध्यापक ने विद्यार्थियों को विभिन्न भोजन उत्पादों के पैकेट देखकर उन्हें शाकाहारी अथवा मांसाहारी में सूचीबद्ध करने को कहा। इस गतिविधि में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रियाएँ शामिल हैं?

A. पहचान

B. कल्पना

C. पूर्वाग्रह

D. वर्गीकरण 

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और D

एक पर्यावरण अध्ययन शिक्षक के रूप में, अपने विद्यार्थियों को पर्यावरण से संबंधित समकालीन मुद्दों से परिचित करवाना है। निम्नलिखित में से आप किसे प्राथमिकता देंगे?
A. विद्यार्थियों को समाचार चैनल देखने के लिए कहेंगे
B. विद्यार्थियों को घर पर समाचार-पत्रों का ग्राहक बनने के लिए कहेंगे
C. कक्षा में संबंधित लेखों का उल्लेख करेंगे एवं उनको साझा भी करेंगे
D. घर पर समाचार-पत्र पठन को सुनिश्चित करने के लिए माता-पिता से बात करेंगे

जॉन अपने हाथों की सहायता से जंतुओं की परछाई बना रहा है और वह विद्यार्थियों से यह अंदाजा लगाने को कहता है कि परछाई में कौन-सा जानवर बन रहा है। इस गतिविधि में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रियाएँ शामिल हैं?

A. अनुमान

B. अवलोकन

C. निष्कर्ष

D. वर्णन 

A. A, B और D
B. A, B और C
C. C और D
D. A और D

पर्यावरण अध्ययन में एकीकृत / संगठित परिप्रेक्ष्य, निम्नलिखित में से किसे निर्दिष्ट करता है?
A. विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन से पूरी जानकारी
B. सामाजिक अध्ययन एवं पर्यावरण शिक्षा से पूरी जानकारी
C. विज्ञान एवं पर्यावरण शिक्षा से पूरी जानकारी
D. विज्ञान, सामाजिक अध्ययन एवं पर्यावरण शिक्षा से पूरी जानकारी

रिनी ने अध्यापक से पूछा, “पौधों के तने गोल क्यों होते हैं, चौकोर क्यों नहीं”? अध्यापक को क्या करना चाहिए?

A. अध्यापक को विद्यार्थियों से कहना चाहिए कि वे इस बारे में उच्च कक्षाओं में सीखेंगे।

B. अध्यापक को विद्यार्थियों को समझाना चाहिए कि गोल तने का कारण गुरुत्वाकर्षण है।

C. अध्यापक को विद्यार्थियों से तने के गोल आकार होने के कारण सोचने के बारे में कहना चाहिए।

D. अध्यापक को विद्यार्थियों को बाग में घूमने ले जाना चाहिए तथा विभिन्न तनों के आकार देखने के लिए कहना चाहिए। 

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और D

निम्नलिखित में से कौन-सी विधियाँ पर्यावरण अध्ययन के सम्पादन में प्रभावी हो सकती हैं?

A. चॉक एवं टॉक विधि

B. व्याख्यान विधि

C. भूमिका निर्वहन

D. कहानी सुनाना 

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A, B, C और D

एक पर्यावरण अध्ययन अध्यापक विद्यार्थियों को उनकी मम्मी का वर्णन करने वाली कविता लिखने को कहती है। पम्मी अपनी कविता पढ़ती है, “मेरी मम्मी मीठी है, जैसे मिष्टी दोई”। कुछ विद्यार्थी मिष्टी दोई का अर्थ नहीं जानते हैं।

यदि आप पम्मी के अध्यापक हैं, तो आप क्या करेंगे?

A. विद्यार्थियों को मिष्टी दोई लाकर खिलाएँगे
B. विद्यार्थियों को मिष्टी दोई का अर्थ स्थानीय भाषा में बताएँगे
C. विद्यार्थियों को मिष्टी दोई लाकर दिखाएँगे
D. विद्यार्थियों को मिष्टी दोई कैसे बनता है समझाएँगे

प्राथमिक स्तर पर एक अच्छी पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यचर्या की विशेषता है-
A. विद्यार्थियों को नए उत्पादों के आविष्कार में लगाना
B. ज्ञान अर्जित करने पर केन्द्रित होना
C. विद्यार्थियों में सामाजिक भावनात्मक कौशलों को विकसित करना
D. विद्यार्थियों को जीविकोपार्जन में सहायता करना

पर्यावरण अध्ययन में समूह चर्चा कराना चाहिए, इससे सार्थक ज्ञान का निर्माण होता है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस तथ्य की सर्वोत्तम व्याख्या है?
A. सामाजिक संपर्क के माध्यम से अधिगम सरल हो जाता है।
B. विचार और अनुभव दूसरों के साथ साझा किए जाते हैं।
C. प्रत्येक बच्चा अपनी राय व्यक्त करने हेतु स्वतंत्र है।
D. प्रत्येक प्रतिक्रिया को बिना आलोचना स्वीकार किया जाता है।

Leave a Comment

error: