विकास के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. विकास एक समान होता है।
B. विकास बिल्कुल अप्रत्याशित है।
C. विकास में व्यक्तिगत विभिन्नताएँ होती हैं।
D. विकास विशिष्ट से सामान्य की ओर बढ़ता है।
कथन (A) : स्कूलों में मीड-डे मील (भोजन) की व्यवस्था से छात्रों का बेहतर पोषण व स्वास्थ्य सुनिश्चित हो सकता है।
तर्क (R) : पर्यावरणीय कारक किसी व्यक्ति को आकार देने में कोई भूमिका नहीं निभाते हैं क्योंकि विकास केवल आनुवंशिकता से निर्धारित होता है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।
सामाजीकरण की द्वितीयक संस्था के रूप में विद्यालय का क्या प्रमुख उद्देश्य है?
A. बच्चे को घर से अलग कर देना।
B. बच्चे की घर में सीखी बातों को पूर्ववत् करना।
C. बच्चों द्वारा घर में सीखी गई बातों का खंडन करना।
D. परिवार का विस्तार जिससे बच्चे की परिचित चीज़ों को आगे बढ़ाया जा सके।
जीन पियाजे के सिद्धांत में इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं – जब कोई बच्चा मौजूदा स्कीमा के संदर्भ में नई वस्तुओं या घटनाओं को देखता है?
A. आत्मसात्करण
B. संगठन
C. अधिसंज्ञान
D. पाड़
___________ में बच्चे विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुलझाने के कौशल पा लेते हैं परन्तु निगमनात्मक चिंतन नहीं कर पाते हैं।
A. संवेदी गामक अवस्था
B. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
C. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था
कोहलबर्ग के अनुसार नैतिक विकास के पूर्व पारंपरिक स्तर की क्या विशेषता है?
A. इस बात पर ध्यान देना कि सांस्कृतिक कारक और लिंग नैतिक विकास को कैसे प्रभावित करते हैं।
B. अच्छा या बुरा नियमों के पालन या अवज्ञा के परिणामों से निर्धारित होता है।
C. व्यक्ति अपने कार्यों| के परिणामों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय दूसरों की अपेक्षाओं को बनाए रखने का प्रयास करते हैं।
D. स्व-चुने हुए नैतिक सिद्धांतों का पालन करना जो सार्वभौमिक हैं।
वायगोत्स्की के सामाजिक सांस्कृतिक सिद्धान्तों में विश्वास रखने वाली एक शिक्षिका कोः
A. विद्यार्थियों के बीच अंतः क्रिया व संवाद को हतोत्साहित करना चाहिए।
B. जरूरत पड़ने पर उपयुक्त पाड़ देना चाहिए।
C. विद्यार्थियों के व्यवहार को विनियमित करने के लिए ईनाम व सजा का उपयोग करना चाहिए।
D. विद्यार्थियों को उद्दीपन व प्रतिक्रिया के बीच अनुबंधन स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्तों के अनुसार बच्चों व वयस्कों के द्वारा ज्ञान का सह निर्माण समीपस्थ विकास के क्षेत्र के _________ किया जाता है।
A. बाहर
B. अंदर
C. नीचे
D. आगे
एक प्रगतिशील और बाल केंद्रित शिक्षा के अंतर्गत निम्न में से किसका स्थान नहीं है?
A. डिजिटल तकनीकी व शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रयोग
B. क्रियात्मक, खेल, खोज व अनुभवों से सीखने पर बल देना
C. केवल संरचित पाठ्यक्रम समाप्ति पर बल देना
D. लोकतांत्रिक व स्वतंत्र अभिव्यक्ति के साथ छात्रों की सक्रिय भागीदारी
मानकीकृत परीक्षणों के उपयोग से बुद्धिलब्धि (IQ) की अवधारणा के द्वारा बुद्धिमता का पता लगाने के बारे में एक प्रमुख चिंता यह है कि:
A. वे सांस्कृतिक रूप से निष्पक्ष नहीं हैं।
B. वे केवल गुणात्मक विश्लेषण करते हैं।
C. वे बुद्धि को व्यापक रूप से मापते हैं।
D. वे व्यक्तिगत मतभेदों के लिए जिम्मेदार हैं।
कथन (A) : शिक्षकों को प्राथमिक – माध्यमिक कक्षा में मुद्रित समृद्ध वातावरण नहीं बनाना चाहिए।
तर्क (R) : भाषा का विकास एक जन्मजात क्षमता है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
कथन (A) : लड़के व लड़कियाँ जेंडर उचित व्यवहार अपने जेंडर के वयस्कों का अवलोकन व अनुसरण करके सीखते हैं।
तर्क (R) : जेंडर पूर्णतः जैविक संरचना है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
छात्रों के विविध समूह के साथ बातचीत करते हुए एक शिक्षक कोः
A. ऐसी चर्चाओं को हतोत्साहित करना चाहिए जो छात्रों को उनकी पृष्ठभूमि और अनुभवों के बारे में बात करने के लिए प्रोत्साहित करें।
B. लगातार अपनी रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों पर चिंतन करना चाहिए।
C. एक समान पाठ्यक्रम का पालन करके मूल्यांकन का मानकीकरण करना चाहिए।
D. शिक्षण की प्राथमिक विधा के रूप में व्याख्यान पद्धति को अपनाना चाहिए।
मूल्यांकन कैसा होना चाहिए?
A. सर्वांगीण व समग्र
B. मानकीकृत व परीक्षा केन्द्रित
C. योगात्मक व मानक संदर्भित
D. शिक्षक केन्द्रित व विच्छिन्न
निम्न में से कौन-से अभिलक्षण एक समालोचनात्मक विद्यार्थी के नहीं हैं?
A. खुली मानसिकता व जिज्ञासु प्रवृत्ति
B. आँख बंद करके निर्देशों का पालन
C. स्पष्टीकरण के लिए प्रश्न पूछना
D. स्रोतों की विश्वसनीयता का आकलन
निम्न में से क्या एक समावेशी कक्षा में प्रत्येक बच्चे की विशिष्ट जरूरतों के अनुरूप लचीले अधिगम में सहायक है?
A. बेहद मानकीकृत पाठ्यचर्या
B. मानकीकृत आकलन
C. सीखने का सार्वभौमिक अभिकल्प
D. एकसमान व योगात्मक मूल्यांकन
विविध शिक्षार्थियों के समूह में शिक्षकों को बहुसांस्कृतिक शिक्षा का अभ्यास किस तरह करना चाहिए?
A. एक समान और मानकीकृत पाठ्यक्रम सुनिश्चित करके।
B. एकसमान और मानकीकृत आकलन सुनिश्चित करके।
C. बच्चों की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के आधार पर अलग-अलग संकाय बनाकर।
D. कक्षा का ऐसा लोकाचार बनाकर जहां हर बच्चा अपनेपन की भावना महसूस करे।
सुनीता एक ही गतिक कार्य को कई बार दोहराती है तथा उसे दोस्त बनाने में बेहद कठिनाई होती है जबकि वह चीजों को बहुत बारीकी से परखने की समझ रखती है। यह किसके विशिष्ट अभिलक्षण हैं?
A. स्वलीनता
B. पठन वैकल्य
C. लेखन वैकल्य
D. ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार
कौन-सा उदाहरण सहायकी तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए विद्यार्थियों को सुनने में मदद करेगा?
A. ब्रेल प्रणाली
B. छड़ी
C. ध्वनि प्रवर्धक
D. चश्मा
निम्नलिखित में से रचनात्मकता की महत्वपूर्ण विशेषताएँ कौन-सी है?
(i) अपसारी सोच
(ii) विचारों की मौलिकता
(iii) लचीलापन
(iv) अभिसारी सोच
A. (i) (ii) (iii)
B. (i) (ii)
C. (ii) (iii)
D. (i) (ii) (iii) (iv)
प्रभावशाली अधिगम के लिए शिक्षकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि शिक्षण गतिविधियाँ:
A. विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान पर आधारित हों व उसे आगे बढ़ाएँ।
B. केवल पाठ्यपुस्तक के ज्ञान की पुनरूप्ति पर केन्द्रित हों।
C. असंदर्भित व प्रतिरूपित हों।
D. बेहद जटिल व अमूर्त हों।
बच्चों में वैकल्पिक अवधारणाएँ:
A. उनकी आत्मकेन्द्रित तथा तर्कशुन्य सोच को दर्शाती हैं।
B. केवल उच्च बुद्धिलब्धि वाले विद्यार्थियों में पाई जाती है।
C. सीखने की प्रक्रिया में बाधा डालती हैं तथा उन्हें दंडित करना चाहिए।
D. बच्चों की अपने आस-पास की घटनाओं के बारे में बनाए ‘सहज सिद्धांतों’ को दर्शाती हैं।
शिक्षक प्रभावी समस्या समाधान को प्रोत्साहित कर सकते हैं?
A. अपनी कक्षा में कई दृष्टिकोणों और अनुमानों को हतोत्साहित करके
B. बच्चों को सहज अनुमान लगाने के लिए प्रोत्साहित करके
C. समस्या का चरण-दर-चरण समाधान लिखकर
D. पाठ्यपुस्तक ज्ञान के पुनरुत्पादन पर ध्यान केंद्रित करके
एक कम उपलब्धि वाले बच्चे के कक्षा शिक्षक के रूप में, आपको निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति सबसे अधिक उपयोगी लगती है?
A. विद्यार्थी को उसकी कम उपलब्धि पर एक लंबा व्याख्यान देना।
B. उसकी कम उपलब्धि के कारणों की पहचान करने का प्रयास करना और अल्पकालिक, कर सकने योग्य लक्ष्य निर्धारित करना।
C. स्कूल प्रबंधन को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहना जैसे कम उपलब्धि वाले छात्रों के लिए एक अलग संकाय बनाना।
D. बच्चे के माता-पिता को बताना और उन्हें बताना कि उनके बच्चे में कोई क्षमता नहीं है इसलिए वे बच्चे को एक अलग स्कूल में डाल दें।
बच्चों में अवधारणात्मक समझ को सक्षम करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी महत्वपूर्ण गतिविधि है?
A. संवाद
B. व्याख्यान
C. प्रत्यक्ष निर्देश
D. पुरस्कार
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सभी चरणों में अनुभवात्मक शिक्षा को अपनाया जाएगा। अनुभवात्मक अधिगम के संबंध में क्या सही नहीं है?
(i) यह शिक्षक को छात्रों की तुलना में शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया में अधिक सक्रिय बनाता है।
(ii) यह पूर्व अनुभवों को नए ज्ञान प्राप्त करने और सकारात्मक शिक्षा के हस्तांतरण से जोड़ने में मदद करता है।
(iii) यह पूरी तरह से पारंपरिक किताबी ज्ञान को बढ़ावा देने पर आधारित है।
(iv) यह अनुभवों और प्रयोगों के माध्यम से छात्रों में वास्तविक और वैज्ञानिक समझ विकसित करने पर जोर देता है।
A. (ii), (iv)
B. (i), (iii)
C. (i), (iv)
D. (ii), (iii)
निम्नलिखित में से कौन-सी भावना सार्थक अधिगम की प्रक्रिया को सुगम बनाती है?
A. दहशत
B. कुण्ठा
C. चिढ़
D. उत्तेजना
बच्चे किस प्रक्रिया से सबसे बेहतर सीखते हैं?
A. निष्क्रिय अनुकरण
B. वेधन व प्रत्यास्मरण
C. रटकर स्मरण
D. निर्देशित खोज
निम्नलिखित में से कौन-सा उच्च स्तरीय कौशल है जिसमें अपनी सोच के बारे में सोचना शामिल है?
A. प्रत्याह्वार
B. अनुबंधन
C. अधिसंज्ञान
D. पुनरावृत्ति
शिक्षक बच्चों को आंतरिक रूप से अभिप्रेरित करने के लिए क्या कर सकते हैं?
A. अनुबंधन के तरीकों का प्रयोग
B. उचित पुरस्कार देना
C. दंड का प्रयोग
D. विद्यार्थियों की अभिरूचि को ध्यान में रखना
क्षुद्र ग्रहों के बारे में नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए:
(A) ये सूर्य की परिक्रमा लगाते हैं।
(B) कभी कभार वे पृथ्वी के नज़दीक आ जाते हैं और इस पर गिर जाते हैं।
(C) ये मंगल ग्रह व बृहस्पति ग्रह की कक्षाओं के बीच में पाए जाते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (A) और (B) सही हैं।
B. केवल (B) और (C) सही हैं।
C. केवल (A) तथा (C) सही हैं।
D. (A), (B) तथा (C) सभी सही हैं।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
(A) पृथ्वी पर स्थानों को अवस्थित करने में विषुवत वृत्त एक महत्वपूर्ण संदर्भ बिन्दु है।
(B) अपने स्थान से ध्रुव तारे का कोण मापकर कोई व्यक्ति विशेष अपने स्थान का अक्षांश जान सकते हैं।
A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।
यदि दो स्थान A तथा B क्रमश: 20° पू. तथा 95°पू. पर स्थित हैं, तो स्थान A और स्थान B के बीच कितना समय अंतराल होगा?
A. 5 घंटे
B. 7 घंटे
C. 5 घंटे 30 मिनट
D. 7 घंटे 30 मिनट
ऋतुओं के कारण के बारे में दिए गए कथनों को पढ़े और सही विकल्प का चयन कीजिए:
(A) पृथ्वी के परिक्रमण तथा पृथ्वी के अक्ष के निश्चित दिशा में झुके होने के कारण ऋतु परिवर्तन होता है।
(B) ऋतुओं में परिवर्तन सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की स्थिति में परिवर्तन के कारण होता है।
(C) पृथ्वी के घूर्णन के कारण ऋतुओं में परिवर्तन होता है।
A. केवल (A)
B. केवल (A) तथा (B)
C. केवल (B) तथा (C)
D. (A), (B) तथा (C) सभी
निम्न में से कौन सा कथन सही है?
A. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन मानसून वन होते हैं।
B. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन भूमध्य रेखा एवं उष्णकटिबंध के पास पाए जाते हैं।
C. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों में पेड़ शुष्क मौसम में अपने पत्ते झाड़ देते हैं।
D. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों सदाबहार वनों में साल, सागवान और नीम के वृक्ष पाए जाते हैं।
सहारा रेगिस्तान के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) आज का सहारा एक समय में पूर्णतया हरा-भरा मैदान था।
(B) सहारा मरुस्थल की जलवायु गर्म एवं शुष्क है।
(C) सहारा में रातें ठंडी होती हैं तथा तापमान गिरकर लगभग जीरो डिग्री हो जाता है।
(D) सहारा रेगिस्तान में लोग भारी वस्त्र पहनते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A), (B) तथा (C) सही हैं।
B. (B), (C) तथा (D) सही हैं।
C. (A), (C) और (D) सही हैं।
D. सभी (A), (B), (C) तथा (D) सही हैं।
निम्न में से कौन सा / कौन से सही सुमेलित हैं?
|
मूल शैल |
कायांतरित शैल |
|
|
(A |
चूना पत्थर |
संगमरमर |
|
(B) |
चिकनी मिट्टी |
स्लेट |
|
(C) |
बलुआ पत्थर |
संगमरमर |
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल (A)
B. (A) और (B) दोनों
C. (A) और (C) दोनों
D. (B) और (C) दोनों
निम्नलिखित गैसों में से कौन सी वायुमंडल का एक बड़ा भाग बनाती है?
A. ऑक्सीजन और कार्बन डाईऑक्साइड
B. ऑक्सीजन और हीलियम
C. ऑक्सीजन और ऑर्गन
D. ऑक्सीजन और नाइट्रोजन
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A) : बाह्य वायु मंडल में मौसम संबंधी सभी घटनाएँ होती हैं।
कथन (B) : पृथ्वी से प्रसारित रेडियों तरंगें इस परत द्वारा पुनः पृथ्वी पर परावर्तित कर दी जाती हैं।
A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।
अमेजन बेसिन में वनों के विनाश के बारे में दिए गए निम्नलिखित कथनों (A) और (B) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए:
कथन (A) : वर्षा के कारण मिट्टी की ऊपरी परत बह जाती है एवं सघन वन बंजर भूमि में बदल जाता है।
कथन (B): विकास गतिविधियों के चलते अमेजन बेसिन में वर्षावन का बड़ा भाग लुप्त होता जा रहा है।
A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. दोनों (A) तथा (B) सही हैं।
D. न तो (A) और न ही (B) सही है।
सतत पोषणीय विकास को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन से कदम उठाए जाने चाहिए?
(A) नवीकरणीय संसाधनों के इस्तेमाल पर जोर देना।
(B) केवल जीवन के उन रूपों का सम्मान और देखभाल करना जो आर्थिक रूप से लाभदायक हैं।
(C) पर्यावरण के प्रति व्यवहार और अभ्यास में परिवर्तन
A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. (A), (B) और (C)
एक प्रारंभिक स्तर की कक्षा में जनसंख्या पिरामिड की सहायता से निम्न में से कौन से उप-विषय पढ़ाए जा सकते हैं?
(A) जन्म एवं मृत्यु दर
(B) महिला एवं पुरुषों की जनसंख्या की तुलना
(C) बढ़ती श्रमिक संख्या
(D) प्रवसन स्वरूप (देश के भीतर)
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A), (B) तथा (C)
B. (B), (C) तथा (D)
C. (A), (B) तथा (D)
D. (A), (B), (C) तथा (D) सभी
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
कथन (A) : सहकारी क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन कच्चे माल के उत्पादकों या पूर्तिकारों, कामगारों अथवा दोनों द्वारा होता है।
कथन (B) : मारुति उद्योग लिमिटेड और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सहकारी उपक्रम के उदाहरण है।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. दोनों (A) तथा (B) सही हैं।
D. न तो (A) सही है और न ही (B) सही है।
लगभग 2300 वर्ष पूर्व तमिल क्षेत्र में बड़े भूस्वामियों को कहते थे:
A. वेल्लाल
B. उणवार
C. कडैसियार
D. अदिमई
हमें ज्ञात है कि हड़प्पाकालीन लोगों ने हल का प्रयोग किया था क्योंकि पुरातत्वविदों को _________ के साक्ष्य (प्रमाण) मिले हैं।
A. वास्तविक हल
B. मोहर (मुहर) पर उत्कीर्ण किया हुआ हल
C. खिलौना हल
D. गुफा में बनाए गए चित्र में हल
तमिल महाकाव्य, ‘सिलप्पदिकारम’ की रचना की गई थी-
A. सतानर द्वारा
B. इलांगो द्वारा
C. तिरूवल्लुवर द्वारा
D. कुट्टुवनार द्वारा
शासकों द्वारा मंदिर और मस्जिदों का निर्माण किया गया-
(A) भगवान के साथ अपनी घनिष्ठता घोषित करने के लिए।
(B) शक्ति और वैभव प्रदर्शन के लिए।
(C) पुजारी वर्ग को संतुष्ट करने और उनका समर्थन पाने के लिए।
सही विकल्प का चयन करें:
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. (A), (B) और (C)
निम्नलिखित में से कौन सी क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग उपमहाद्वीप के सरकारी अभिलेखों में सबसे पहले हुआ था ?
A. उर्दू
B. अंग्रेजी
C. मलयालम
D. पंजाबी
संघ सही मायने में एक संगठन था क्योंकिः
(A) कई सदस्यों ने एक-साथ चर्चाओं और वाद-विवादों के माध्यम से शासन किया।
(B) महिलाओं और कामकारों को सभाओं में भाग लेने के लिए सम्मिलित किया था।
A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं।
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
पहली सूती कपड़ा मिल _________ में स्थापित की गई।
A. कलकत्ता
B. बम्बई
C. मद्रास
D. सूरत
भारत में प्रचारकों की गतिविधियों के संदर्भ में कथन (A) एवं कथन (B) को पढ़ें तथा सही विकल्प को चुनें।
कथन (A) : 1813 तक ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में मिशनरी (प्रचारक) गतिविधियों के विरुद्ध थी।
कथन (B) : कंपनी को भय था कि मिशनरी की गतिविधियों के वजह से स्थानीय जनता के बीच असंतोष पैदा होगा और लोग भारत में अंग्रेजों की उपस्थिति को संदेह
की नज़र से देखेंगे।
A. (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
B. (A) गलत है किन्तु (B) सही है।
C. (A) एवं (B) दोनों सही हैं किन्तु (B), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
D. (A) एवं (B) दोनों सही हैं और (B), (A) की सही व्याख्या करता है।
1849 में बम्बई में ‘परमहंस मंडली’ की स्थापना क्यों की गई ?
A. विधवा पुनर्विवाह के लिए
B. जाति उन्मूलन के लिए
C. लड़कियों की शिक्षा के लिए
D. महिलाओं की और अधिक स्वतंत्रता के लिए
निम्नलिखित में से कौन हिन्दू शास्त्रों के कट्टर आलोचक थे तथा उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों से निचली जातियों पर अपनी सत्ता तथा महिलाओं पर पुरुष का प्रभुत्व स्थापित करने के लिए मनु द्वारा रचित संहिता, भगवद्गीता और रामायण जैसी पुस्तकों का सहारा लिया है।
A. श्री नारायण गुरु
B. ज्योतिराव फुले
C. घासीदास
D. पेरियार
भारत में जाति प्रथा के विरुद्ध आन्दोलनों के संदर्भ में कथन (A) एवं कथन (B) को पढ़े तथा सही विकल्प चुनें।
कथन (A) : 1927 और 1935 के मध्य बी. आर. अम्बेडकर ने मंदिरों में प्रवेश के लिए तीन आन्दोलन चलाए।
कथन (B) : वह पूरे देश को दिखाना चाहते थे कि समाज में जातीय पूर्वाग्रहों की जकड़ कितनी मज़बूत है।
सही विकल्प चुनिएः
A. (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
B. (A) गलत है किन्तु (B) सही है।
C. (A) एवं (B) दोनों सही हैं किन्तु (B), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
D. (A) एवं (B) दोनों सही हैं तथा (B), (A) की व्याख्या करता है।
गाँधी जी ने असहयोग आन्दोलन अचानक रोक दिया क्योंकि-
A. अंग्रेज सरकार इसका दमन कर रही थी।
B. यह उतना कामयाब नहीं हुआ था जितनी उम्मीद की गई थी।
C. यह हिंसात्मक हो गया था।
D. बड़े नेता सहयोग नहीं कर रहे थे।
निम्नलिखित को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें।
(A) दांडी मार्च
(B) भारत छोड़ो आंदोलन
(C) रॉलट सत्याग्रह
(D) खिलाफत आंदोलन
सही विकल्प चुनें।
A. (C), (D), (A), (B)
B. (A), (B), (C), (D)
C. (D), (C), (B), (A)
D. (D), (A), (C), (B)
भारतीय योजना आयोग की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
A. 1935
B. 1947
C. 1950
D. 1956
‘अनेकता में एकता’ किसके द्वारा रचा गया शब्द है।
A. इंदिरा गाँधी
B. बी.आर. अंबेडकर
C. जवाहर लाल नेहरू
D. महात्मा गाँधी
____________ वे विचार हैं जब हम लोगों को एक छवि में बाँध लेते हैं।
A. बाह्यसमूह
B. पूर्वाग्रह
C. भेदभाव
D. रूढ़िबद्ध धारणाएँ
ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था में एक लेखपाल का क्या अर्थ है?
A. भूमि को नापना और उसका रिकॉर्ड रखना
B. सिंचाई का प्रबंध करना
C. ग्राम सभा की सूची तैयार करना
D. ग्राम पंचायत के फंड (विधि) का नियंत्रण करना
पंचायती राज व्यवस्था में, ग्राम पंचायत के कार्य को स्वीकृति दी जाती है:
A. जनपद पंचायत द्वारा
B. जिला परिषद द्वारा
C. पंचायत समिति द्वारा
D. ग्राम सभा द्वारा
मछुआरे मॉनसून के दौरान मछलियाँ पकड़ने नहीं जाते, यह सुनिश्चित करने के लिए:
(A) मछलियों की संख्या/आबादी कम न हो, क्योंकि यह उनके प्रजनन का समय होता है।
(B) बड़े जालपोत (ट्रोलर) इस अवधि/समय मछलियाँ पकड़ सकते हैं।
(C) नाव सुरक्षित रहें।
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A)
D. केवल (B)
कई ग्रामीण परिवारों को उत्तरजीविता के लिए पैसा उधार लेना पड़ता है। इसका क्या अति संभाव्य कारण है, अगर यह उनके काम और आजीविका के स्वरूप में देखा जाये।
A. उनकी खपत अधिक है।
B. वे आलसी हैं और परिश्रमी नहीं हैं।
C. साल के दौरान ऐसी अवधियाँ भी आती हैं जब कोई काम उपलब्ध नहीं होता है।
D. उनके परिवार के सदस्य गाँव से बाहर पलायन कर जाते हैं और घर में पैसा नहीं भेजते।
एक क्षेत्र जहाँ वोटर (मतदाता) अपना विधायक चुनते हैं, कहलाता है:
A. नगर निगम
B. निगम पार्षद
C. निर्वाचन क्षेत्र
D. जिला परिषद्
संचार माध्यम की भूमिका के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए:
कथन (I) : संचार माध्यम निश्चित करते हैं कि किन बातों पर ध्यान केंद्रित किया जाए और इस तरह वह एजेंडा निश्चित कर देते हैं।
कथन (II) : संचार माध्यमों द्वारा प्रकाशित सामग्रियों में कभी राज्य एजेन्सी द्वारा दखल भी होते हैं।
A. केवल (I) सही है।
B. केवल (II) सही है।
C. (I) और (II) दोनों सही हैं।
D. (I) और (II) दोनों गलत हैं।
जीविका के अधिकार को उच्चतम न्यायालय द्वारा किस मौलिक अधिकार के एक अंग के रूप में स्थापित किया गया है?
A. अवसर की समानता का अधिकार
B. जीवन का अधिकार
C. आने-जाने की स्वतंत्रता का अधिकार
D. व्यवसाय की स्वतंत्रता का अधिकार
राज्य के धर्म का पृथक्कीकरण _______ की ओर ले जाता है।
(A) बहुसंख्यकों की निरंकुशलता से बचाव
(B) मौलिक अधिकारों के उल्लंघन से बचाव
(C) राज्य की लोकतांत्रिक कार्य-विधि
(D) सामुदायिक दंगों की घटनाओं पर रोकथाम
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (C), (D) और (A)
D. (A), (B), (C) और (D)
निम्नलिखित में से कौन आपराधिक न्याय प्रणाली में मुख्य भूमिका निभाते हैं?
(A) न्यायाधीश
(B) पुलिस
(C) सरकारी वकील
A. केवल (A)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. (A), B और (C)
किस संगठन ने उच्चतम न्यायालय में मैला उठाने की प्रथा के खिलाफ याचिका दायर की है?
A. तवा मत्स्य संघ
B. स्वस्थ फाउंडेशन
C. सफाई कर्मचारी आन्दोलन
D. आरोग्य सेवा
कानूनों के संदर्भ में निम्नलिखित (A) तथा (B) को पढ़ें तथा पहचानिए कौन सा कानून उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करता है:
(A) ऐसे कानून जो निश्चित करते हैं कि फैक्ट्रियाँ हवा या पानी को प्रदूषित नहीं करेंगी।
(B) कार्यस्थल पर बाल मजदूरी रोकने वाले कानून।
(C) विद्युत उपकरणों द्वारा सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने को सुनिश्चित करने वाले कारक।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल (A) तथा (B)
B. केवल (B) तथा (C)
C. (A) केवल तथा (C)
D. केवल (C)
सामाजिक विज्ञान के अध्यापन को किसी ऐसी पद्धति को अपनाने की आवश्यकता है, जोः
(A) रचनात्मक उपागम को प्रोत्साहित करे।
(B) आलोचनात्मक दृष्टिकोणों को प्रोत्साहित करे।
(C) भूत एवं वर्तमान के बीच संबंध रेखांकित करने में विद्यार्थियों को सक्षम बनाए।
A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (A), (B) और (C)
D. (B) और (C)
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा उपयुक्त विकल्प चुनिए।
कथन I : ऐसा प्रायः देखा गया है कि सांस्कृतिक, सामाजिक एवं वर्ग की भिन्नताओं के कारण कक्षा में पूर्वाग्रह पैदा होते हैं।
कथन II : विद्यार्थियों को गलत दिखा कर और ‘सही’ का निर्देश देकर शिक्षकों को इन पूर्वाग्रहों का सामना करना चाहिए।
A. I और II दोनों गलत हैं।
B. I गलत है परन्तु II सही है।
C. I और II दोनों सही हैं।
D. I सही है परन्तु II गलत है।
एक शिक्षक के रूप में भूगोल के ‘मानवीय वातावरण – बस्तियाँ – परिवहन एवं संप्रेषण’ थीम पर परिचर्चा करते हुए आप निम्नलिखित ‘सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन’ के किस थीम के साथ जोड़ सकते हैं?
(A) लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्वों के साथ
(B) ग्रामीण एवं शहरी प्रशासन के साथ
(C) पंचायती राज के साथ
(D) ग्रामीण एवं शहरी आजीविकाओं के साथ
A. (A) और (C)
B. (A), (B) और (C)
C. (C), (D) और (A)
D. (B) और (D)
आरक्षण के विषय पर चर्चा के समय एक शिक्षक को निम्नलिखित विचारों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
(A) समानता
(B) समता
(C) न्याय
(D) रूढ़िवादिता
उपयुक्त विकल्प चुनिए।
A. (A), (B) और (C)
B. (A) और (C)
C. (A), (B) और (D)
D. (C) और (D)
निम्नलिखित एक उदाहरण है बच्चों को गतिविधियों में संलग्न रखने का ताकि वे दिए गए अनुभवों के माध्यम से सीख सकें:
(A) विद्यालय में एक सहकारी अदला-बदली वाली दुकान चलाकर सहकारी आंदोलन के बारे में सीखना।
(B) विद्यालय परिसर से सूर्य ग्रहण देखते हुए सूर्य के बारे में सीखना।
(C) एक लेख पढ़कर डाकघर के बारे में सीखना।
(D) एक वृत्त – चित्र देखने के पश्चात परिचर्चा एवं युद्धक्षेत्र में अनुभवों को बनाना।
उपयुक्त विकल्प चुनिए।
A. (A), (B) और (C)
B. (A), (B) और (D)
C. (B), (C) और (D)
D. (A), (C) और (D)
विषय विशेष से संबंधित विद्यार्थियों के पूर्वज्ञान को सामने लाने के लिए, निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति अति उपयुक्त है?
A. कथा वाचन
B. निबन्ध
C. विचार-मंथन
D. प्रश्नोत्तर सत्र
मानचित्र पर एक स्थान को ढूँढना _________ के साथ संबद्ध है।
A. विवेचनात्मक परिप्रश्न
B. बोध
C. विश्लेषण
D. कौशल
मूलभूत अधिकारों के बारे में सीखने वाले उच्च प्राथमिक विद्यार्थी के लिए निम्नलिखित में से कौन सी न्यूनतम अर्थपूर्ण अधिगम प्रक्रिया होगी?
A. सचित्र उदाहरणों का प्रयोग।
B. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अथवा कोई अन्य अधिकार को देखने के भिन्न तरीकों को प्रोत्साहित करना।
C. नवीन ज्ञान एवं सरोकारों को पहले से मौजूद ज्ञान से जोड़ना।
D. सभी अधिकारों को स्मरण करने एवं उनको रचनात्मक आंकलन के माध्यम से अनुस्मरण करने को प्रोत्साहित करना।
एक शिक्षक भोजन संबंधी आदतों को समझाने के दौरान, भारतीय राज्यों की रूस के राज्यों के साथ केस अध्ययन (केस स्टडी) पर परिचर्चा करता है। अधिगम के कौन पहलू पर वह बल दे रहा/रही है?
A. समझाने की क्षमता
B. स्मरण की क्षमता
C. साक्ष्यों के माध्यम से तुलना करने एवं भेद दिखलाने की क्षमता
D. दूसरे देशों की संस्कृति की प्रशंसा करने की क्षमता
एक सामाजिक विज्ञान पाठ्यपुस्तक पिता को घर के कामों में लिप्त एवं माता को कार्यालय जाते हुए दिखाती है। इसका लक्ष्य हैः
(A) लैंगिक भेदभाव को सुदृढ़ करना
(B) लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना
(C) लैंगिक भेदभाव को प्रोत्साहित करना
(D) लैंगिक समता को प्रोत्साहित करना
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (B) और (D)
D. (A) और (D)
एक कक्षा के बच्चे स्कूल में पानी के नल को चलाकर छोड़ देते हैं जिससे पानी व्यर्थ बह जाता है। उनकी शिक्षिका पानी के संरक्षण को समझाने हेतु मरुस्थल में जीवन की कहानी उन्हें सुनाती हैं।
वह किस शैक्षिक उपागम का उपयोग कर रही हैं?
A. वृत्तांत उपागम
B. अवलोकनात्मक उपागम
C. समस्या समाधान उपागम
D. व्याख्यान उपागम
प्रारंभिक स्तर पर, ‘लिंग’ आधारित प्रकरण पढ़ाते समय, कौन सी रणनीति अति उपयुक्त होगी?
A. संकल्पनाओं को परिभाषित करने के लिए अधिगमकर्ताओं को पर्चे देना।
B. वाद विवाद एवं परिचर्चाओं में अधिगमकर्ताओं को लगाए रखना।
C. ट्रांसजेंडर व्यक्तियों पर चेतना बढ़ाने वाली सामग्री उपलब्ध कराना।
D. अधिगमकर्ताओं को विकिपीडिया एवं वेब स्रोतों से पढ़ने के लिए कहना।
फिल्में जो जनजातीय लोगों को केवल रंगीन पोशाकें पहने हुए एवं समूहों में नृत्य करते हुए दिखाती हैं, के क्या परिणाम हो सकते हैं?
A. जनजातियों की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन
B. आदिवासियों की दुर्दशा की ओर विश्व का ध्यान आकर्षित करना
C. वन-उत्पादों और हस्तकला की बिक्री का प्रोत्साहन
D. जनजातियों के प्रति रूढ़िबद्ध धारणा बनाना
राज्यों के ‘प्रारंभिक इतिहास’ की तुलना में ‘दिल्ली सल्तनत’ के काल को समझने के लिए लिखित सामग्री का अधिक प्रयोग क्यों किया गया?
(A) ‘प्रारंभिक’ ऐतिहासिक कालों में लिखित सामग्री की संख्या बढ़ गई।
(B) दिल्ली सल्तनत’ के समय में लिखित सामग्री की विविधता बढ़ गई।
(C) लिखित सामग्रियों ने क्रमशः अन्य प्रकार की उपलब्ध सूचनाओं को विस्थापित कर दिया।
(D) सल्तनत के समय में कागज़ सस्ता होता गया और अतीत को लिपिबद्ध करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयोग में आ गया।
उपयुक्त विकल्प चुनिए।
A. केवल (A) सही है।
B. केवल (A) और (B) सही हैं।
C. केवल (B), (C) और (D) सही हैं।
D. केवल (C) और (D) सही हैं।
प्रथम से आरंभ करते हुए, एक सर्वेक्षण आधारित प्रायोजना को करने के लिए अनुसरण किए जाने वाले चरणों को व्यवस्थित कीजिए।
A. साक्षात्कार, रिकार्डिंग, नियोजन, प्रस्तुत करना
B. प्रस्तुत करना, नियोजन, रिकार्डिंग, साक्षात्कार करना
C. नियोजन, साक्षात्कार करना, रिकार्डिंग, प्रस्तुत करना
D. नियोजन, रिकार्डिंग, साक्षात्कार करना, प्रस्तुत करना
‘जीवमंडल क्या है?’ यह प्रश्न छात्र की __________ की क्षमता का पता लगाने के लिए है।
A. स्मरण करने
B. अनुप्रयोग करने
C. आंकलन करने
D. विश्लेषण करने
निम्नलिखित में से इकाई योजना के शिक्षण के समय वैचारिक समस्याओं को पहचानने में शिक्षक की सहायता करेगा?
A. सहपाठी आकलन
B. रचनात्मक आकलन
C. योगात्मक आकलन
D. स्वः आकलन
विविधता एवं भेदभाव पर इकाई के अंत में तीन विद्यार्थियों के अधिगम प्रतिफल नीचे दिए गए हैं:
विद्यार्थी (A) : इसकी व्याख्या करने में सक्षम है कि कैसे अंतर्निर्भरता सामाजिक कल्याण की ओर ले जाती है अगर भेदभावों को रोक दिया जाए।
विद्यार्थी (B) : पूर्वाग्रह एवं रूढ़िवादिता की व्याख्या करने में सक्षम है।
विद्यार्थी (C) : विविधता एवं असमानता के बीच में भेद करने में सक्षम है।
न्यूनतम से आरंभ करते हुए विद्यार्थियों को उनकी सक्षमता के स्तर के अनुसार व्यवस्थित करें। सही विकल्प चुनिए।
A. (C), (B), (A)
B. (B), (C), (A)
C. (A), (B), (C)
D. (C), (A), (B)
निम्नलिखित प्रश्नों में कौन-सा प्रश्न आलोचनात्मक चिंतन के अवसर प्रदान करता है?
A. भारतीय संसद में प्रश्न काल की व्याख्या कीजिए।
B. लेखपाल की भूमिका का वर्णन कीजिए।
C. अगर आप एक निगम पार्षद होते तो कौन से दो मामलों को आप वरीयता देते?
D. राज्य सरकार का प्रमुख कौन होता है?
घूर्णन और परिक्रमा से संबंधित अवधारणाओं पहचानने के लिए, शिक्षक एक परीक्षा देता है। यह किस प्रकार का आकलन हो सकता है?
(A) योगात्मक आकलन
(B) नैदानिक आकलन
(C) स्व: आकलन
(D) अधिगम के लिए आकलन
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (B) और (D)