CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part30

छः से ग्यारह वर्ष तक की अवस्था को क्या कहा जाता है?
A. शैशवावस्था
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था
C. मध्य बाल्यावस्था
D. पूर्व संक्रियात्मक

विकास _______
A. शरीर के मध्य से बाहर की दिशा में होता है।
B. नीचे से ऊपर की ओर होता है।
C. एक आयामी है।
D. वातावरणीय कारकों से प्रभावित नहीं होता है।

कथन (A) बच्चों के शारीरिक विकास का उनके सामाजिक व संज्ञानात्मक विकास पर कोई प्रभाव नही पड़ता।

तर्क (R) विकास के आयामों का आपस में कोई संबंध नहीं है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

माध्यमिक स्कूल में बच्चों के विकास एवं सामाजीकरण में परिवार की ______ और समकक्षियों की _______
A. कोई भूमिका नहीं है; कोई भूमिका नहीं है। 
B. महत्वपूर्ण भूमिका है; प्रमुख भूमिका है। 
C. कोई भूमिका नहीं है; प्रमुख भूमिका है। 
D. प्रमुख भूमिका है; कोई भूमिका नहीं है। 

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक सिद्धांत के अनुसार, बच्चे किस अवस्था में वस्तुओं को कहे गए क्रम में लगाने की योग्यता पा लेते हैं?
A. संवेदी पेशीय
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

पियाजे के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास के किस स्तर पर बच्चे संरक्षण और वर्गीकरण की योग्यता विकसित करते है?
A. संवेदी गामक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

निम्नलिखित में से कौन-सा जीन पियाजे के सिद्धान्त का शैक्षिक निहितार्थ नहीं है?
A. उचित पुरस्कार और दंड का उपयोग करना।
B. सीखने के लिए बच्चों की तत्परता के प्रति संवेदनशीलता।
C. व्यक्तिगत भिन्नताओं की स्वीकृति।
D. खोज अधिगम।

लॉरेंस कोलबर्ग के पारंपरिक नैतिकता के चौथे चरण कानून और व्यवस्था अभिविन्यास, में व्यक्ति:
A. किसी क्रिया के भौतिक परिणाम से अच्छाई या बुराई निर्धारित करते हैं।
B. नियमों का पालन करने के बदले में किसी प्रकार के लाभ की अपेक्षा करते हैं।
C. सामाजिक व्यावस्था को बनाए रखने के लिए निश्चित नियमों को स्थापित करने और उनका पालन करने में विश्वास रखते हैं।
D. नैतिक निर्णय स्वचुने हुए नैतिक सिद्धान्तों के संदर्भ में लेंते हैं।

निम्न में से कौन सी पद्धतियाँ लेव व्यागोत्सकी के सिद्धान्तों के अनुसार हैं?

(i) पाड़

(ii) अनुकूलन

(iii) सहयोगात्मक सीखना

(iv) माडलिंग (मॉडल का अनुसरण)

A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (i), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

सोना को एक जटिल समस्या से हल करने में चुनौती का सामना करते देख उसकी शिक्षिका उसको संकेत व इशारे देती है। लेव व्यागोत्सकी के सिद्धान्त के अनुसार शिक्षिका सोना को पाड़ प्रदान कर किस पर पहुँचने के लिए मदद कर रही है?
A. जैविक परिपक्वता
B. आत्मकेन्द्रियता
C. अपरिवर्तनीय सोच
D. समीपस्थ विकास का क्षेत्र

एक प्रगतिशील कक्षा में:
A. अनुशासन को एक स्व निर्देशित आंतरिक क्रिया के रूप में देखा जाता है।
B. शिक्षक सीधे निर्देश की पद्धति से ज्ञान का स्थानांतरण करते हैं।
C. पाठ्यपुस्क ही सीखने का एकमात्र स्रोत है।
D. बच्ची एक निष्क्रिय भूमिका ग्रहण करती है जिसमें उसका सीने में कोई नियंत्रण नहीं है।

हावर्ड गार्डनर के अनुसार, नृत्यक व नाटककार में किस प्रकार की बुद्धि अधिक मात्रा में होती है?
A. तर्क-गणितीय बुद्धि
B. शारीरिक-गतिज-बुद्धि
C. प्राकृतिक बुद्धि
D. भाषाई बुद्धि

“पुरुष ताकतवर, निर्णय लेने वाले और घर के मुखिया होते है जबकि महिलाएँ कमजोर, दब्बू, सहनशील होती है और केवल घरेलू काम ही कर सकती है” किसका उदाहरण है?
A. लैंगिक रूढ़िवादिता
B. लैंगिक समता
C. लैंगिक लचीलापन
D. लैंगिक समानता

निम्नलिखित में से कौन-सी समालोचनात्मक चिंतन करने वाले शिक्षार्थी की मुख्य विशेषातएँ हैं?

(i) मानसिक विचारों में खुलापन। 

(ii) उत्सुकता एवं जिज्ञासा। 

(iii) प्रश्न पूछते हैं और स्पष्टीकरण करते हैं। 

(iv) बिना सोच-विचार किए निर्देशों का पालन करते है। 

(v) परिकल्पनाओ का निर्माण करते हैं और प्रयोगों की योजना बनाते हैं।

A. (i), (ii)
B. (i), (ii), (iii), (iv)
C. (i), (ii), (iii), (v)
D. (i), (ii), (iii), (iv), (v)

बच्चों के आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. आकलन केवल अंक के रूप में मात्रात्मक होना चाहिए।
B. कक्षा की गतिविधियों के दौरान आकलन किया जाना चाहिए।
C. बच्चों का अवलोकन आकलन का एक महत्वपूर्ण उपकरण है।
D. आकलन को बच्चों के सीखने की निरंतरता को समझाने पर ध्यान देना। 

‘प्रतिभाशाली’ विद्यार्थियों के सफल समावेशन हेतु, एक अध्यापक को निम्न में से क्या करने से बचना चाहिए?
A. विविध दृष्टिकोणों को व्यक्त करने के मौंके देना।
B. विद्यार्थियों को शैक्षणिक संवर्द्धक गतिविधियाँ प्रदान करना।
C. अध्यापक-केन्द्रित पाठ्यचर्या को लागू करना।
D. विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार स्वतंत्र परियोजनाएँ करने देना।

वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को:
A. अलग-अलग स्कूलों में अध्ययन का प्रवधान लिया जाना चाहिए क्योंकि उनकी संज्ञानात्मक क्षमता अन्य छात्रों में मेल नही खा सकती है।
B. व्यावसायिक शिक्षा दी जानी चाहिए ताकि वे अपने माता-पिता के व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।
C. नियमित स्कूलों में रखा जाना चाहिए और पाठ्यक्रम को अनुकूलित करने और सभी छात्रों के लिए उनके सामाजिक सांस्कृतिक संदर्भ के संदर्भ में सीखने की सुविधा के प्रयास किए जाने चाहिए।
D. बिल्कुल भी शिक्षा नहीं देनी चाहिए।

विशिष्ट प्रकार की अक्षमता वाले विद्यार्थियों के समावेशन के लिए उपयुक्त समंजन युक्ति का सही युग्म मिलान कौन सा है?
A. अधिगम कठिनाई-कार्य पूरे कर पाने के लिए अतिरिक्त समय
B. ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार – बेहद जटिल कार्य देना
C. दृष्टि बाधिता – मुद्रित सामग्री का प्रावधान
D. वाक बाधिता – व्याख्यान विधि का प्रयोग

कथन (A) सृजनात्मकता केवल कलाकार, वैज्ञानिक, कवि जैसे व्यक्तियों तक सीमित है।

तर्क (R) दस्ती कार्य जैसे बढ़ईगीरी व खाना पकाने में सृजनात्मकता की कोई गुंजाइश नही है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R),(A) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

अभिकथन (A) शिक्षकों को व्यक्तिगत भिन्नताओं को ध्यान में रखने के लिए पाठ्यचर्या और आकलन के तरीकों को लागू करने में लचीला होना चाहिए।

तर्क (R) बच्चों में पाई जाने वाली व्यक्तिगत भिन्नताओं को स्वीकार किया जाना चाहिए और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सही लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

स्कूल और समुदायों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. स्कूलों और समुदायों को बच्चों की भलाई के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
B. वंचित समुदायों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में स्कूलों की कोई भूमिका नहीं होती है।
C. वंचित समुदायों के बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में समुदायों की कोई भूमिका नहीं होती है।
D. बच्चों को भलाई के लिए स्कूलों और समुदायों के बीच कोई बातचीत न होना ही बेहतर है।

मोनू का मानना है कि उसके भाषाई कौशल अच्छे है: उसके अंग्रेजी की परीक्षा में कम अंक आने का कारण है उसका अच्छे से पढ़ाई न करना। मोनू अपने प्रदर्शन का आरोपण किस कारक को कर रहा है?
A. पर्यावरणीय कारक
B. आनुवंशिक कारक
C. योग्यता की कमी
D. प्रयास की कमी

कथन (A) बच्चों का संपूर्ण शारीरिक व संवेगात्मक विकास उसके अधिगम को बहुत प्रभावित करता है।

तर्क (R) अकादमिक अधिगम पर व्यक्तिगत संवेगात्मक कारकों को कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R),  (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

माध्यमिक स्कूल कक्षा में शिक्षकों को छात्रों को _________ निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
A. निपुणता उन्मुख लक्ष्य
B. असफलता स्वीकार करने वाले लक्ष्य
C. असफलता से बचने वाले लक्ष्य
D. प्रदर्शन उन्मुख लक्ष्य

निम्न में से अधिगम की कौन-सी तकनीक पर एक अध्यापिका को बल देना चाहिए?
A. उद्दीपक-प्रतिक्रिया द्वारा अधिगम
B. संरचनाबद्ध अन्वेषण की प्रक्रिया द्वारा अधिगम
C. रटंत अधिगम
D. दूसरों से ज्यादा अंक प्राप्त करने के लिए अधिगम 

निम्न में से कौन-सा बाह्य अभिप्रेरणा का उदाहरण नहीं है?
A. सजा से बचना
B. रुचि
C. इनाम
D. असफलता का डर

निम्न में से कौन-सा संवेग, विद्यार्थियों के अधिगम में बाधक रहेगा?
A. उत्सुकता
B. कृतज्ञता
C. जिज्ञासा
D. निराशा

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part40

एक कक्षा में जल संप्रत्यय पर चर्चा के दौरान एक बच्चा कहता है कि ‘जल रंगहीन नहीं है।’ अध्यापिका के पूछे जाने पर वह उसके घर के पास वाले नाले के गंदे पानी का संदर्भ देता है। बच्चे के इस भ्रांति पर अध्यापिका की क्या प्रतिक्रिया होनी चाहिए?
A. इस उत्तर को पूर्णतया नकार देना चाहिए।
B. इस बात पर बल देना चाहिए कि उसका तर्क निराधार है।
C. इस उत्तर को अपना लेना चाहिए और जल के रंगहीन होने का तर्क बताना चाहिए।
D. केवल एक ही सही उत्तर जो है कि ‘जल रंगहीन है’ पर जोर देना चाहिए।

अधिगम का सामाजिक-संरचनात्मक उपागम निम्न में से किसकी महत्ता पर बल देता है?
A. इनाम और दण्ड
B. मानकीकृत आकलन
C. सांस्कृतिक संदर्भ
D. प्रतिपादक अध्यापन

अधिगम सबसे अधिक प्रभावशाली और अर्थपूर्ण होगा, अगर:
A. यह संदर्भित रूप में हो।
B. अधिगमकर्ता प्रदर्शन-अभिमुखी हो।
C. अधिगमकर्ता बाह्य कारकों से अभिप्रेरित हो।
D. जानकारी असंबंधित खण्डों में प्रस्तुत की जाए।

भीमबेटका के पुरास्थल भारत के किस राज्य में पाए जाते हैं?
A. आंध्रप्रदेश
B. मध्यप्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. कर्नाटक

निम्नलिखित में से भारत के किस रेग्यूलेटिंग एक्ट के तहत उच्चतम न्यायालय की स्थापना की गई?
A. 1784 का रेग्यूलेटिंग एक्ट
B. 1793 का रेग्यूलेटिंग एक्ट
C. भारत सरकार अधिनियम 1858
D. 1773 का रेग्यूलेटिंग एक्ट

कथन (A) तथा (R) को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

(A): मुक्ती द्वारा एकत्रित राजस्व की रकम का हिसाब लेने के लिए राज्य द्वारा लेखा अधिकारी नियुक्त किए जाते थे।

(R): यह इसलिए किया जाता था। ताकि मुक्ती राज्य द्वारा निर्धारित कर ही वसूलें और तय संख्या के अनुसार सैनिक रखें।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) का सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) का सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

पिश्तक का क्या अर्थ है, जो मुगल वास्तुकला का एक महत्वपूर्ण पहलू है?
A. चालीस खंभों का सभा भवन
B. मेहराबदार प्रवेशद्वार
C. आठ कमरों से घिरा हुआ केन्द्रीय सभा भवन
D. आयताकार अहाते

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (B) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

(A): अशोक के धम्म में देवताओं की पूजा और कर्मकांड शामिल थे।

(R): अशोक ने धम्म-महामात्त नाम के अधिकारियों की नियुक्ति की जो जगह-जगह जाकर धम्म की शिक्षा देते थे।

A. (A) और (B) दोनों कथन सही है।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही लेकिन (B) गलत है
D. (A) गलत है, लेकिन (B) सही है

कथन A तथा कथन B को पढ़िए तथा सही विकल्प चुनिए।

A. करीब 2500 वर्ष पूर्व लोह के औजारों, जिनमें जंगलों के साफ करने के लिए कुल्हाड़ियाँ और जुताई के लिए हलों के फाल शामिल हैं, के बढ़ते प्रयोग का प्रमाण मिलता है जो कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए उपयोगी थे।

B. लगभग 2500 वर्ष पूर्व तक अनेक शहर विकसित हुए।

A. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
B. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं और (A) तथा (B) में संबंध है
D. (A) और (B) दोनों सहीं हैं और (A) तथा (B) में कोई संबंध नहीं है

(A) और (B) कथनों पर वुड का नीतिपत्र के संदर्भ में विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए:

(A): वुड का नीतिपत्र यह तर्क देता था कि यूरोपीय शिक्षा से भारतीयों के नैतिक चरित्र का उत्थान होगा।

(R): पूरब का साहित्य त्रुटि रहित था।

A. (A) और (B) दोनों कथन सही है
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं
C. (A) सही लेकिन (B) गलत है
D. (A) गलत है, लेकिन (B) सही है

मुगल साम्राज्य के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान कीजिए और उचित विकल्प का चयन कीजिए:

  सूची I (युद्ध)   सूची II (सन्) 
a) चौसा का युद्ध i 1527 
b) कन्नौज का युद्ध ii 1528 
c) खानवा का युद्ध iii 1539 
d) चंदेरी का युद्ध iv 1540 

A. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (iv)
B. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (iii)
C. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)
D. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)

1829 में सती प्रथा को प्रतिबंधित करवाने में किसका योगदान था?
A. राजा राममोहन रॉय
B. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
C. ज्योतिराव फुले
D. स्वामी दयानंद सरस्वती

अभिकथन (A) तथा कारण (R) को पढ़े सही विकल्प को चुनिए।

अभिकथन (A): 1927 से 1935 के बीच अम्बेडकर ने मंदिर में प्रवेश के लिए तीन आंदोलन चलाए।

कारण (R): अम्बेडकर का मुख्य लक्ष्य सब लोगों को अंग्रेजी शासन की शक्ति दिखाना था।

A. (A) और (R) दोनों सही और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं

जो सुधार आन्दोलनों को उनके नेताओं के साथ सही ढंग से जोड़ता है:

  सूची – 1   सूची – 2
a) मतुआ पंथ i) ज्योतिराव फुले
b) सत्यशोधक समाज ii) राजा राममोहन राय
c) आर्य समाज iii) हरिचंद ठाकुर
d) ब्रह्म समाज iv) स्वामी दयानंद सरस्वती

A. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (iv)
B. (a) – (iv), (b) – (i), (c) – (ii), (d) – (iii)
C. (a) – (i), (b) – (iv), (c) – (iii), (d) – (ii)
D. (a) – (iii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (ii)

राष्ट्रवाद के उदय के बारे में दिए गए कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प चुनिए:

A. 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई।

B. अधिकांश शुरूआती राष्ट्रवादी नेता ग्रामीण और अशिक्षित पृष्ठभूमि से थे।

A. A सही है लेकिन B गलत है।
B. A गलत है लेकिन B सही है।
C. A और B दोनों सही हैं।
D. A और B दोनों गलत हैं

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) को पढ़िए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A): नमक के उत्पादन एवं बिक्री पर राज्य का एकाधिकार था।

कारण (R): महात्मा गाँधी ने इस नियम को तोड़ा क्योंकि नमक पर कर वसूलना पाप है और यह भोजन का बुनियादी हिस्सा है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही व्याख्या करता है।
B. दोनों (A) और (R) सही हैं लेकिन (R), (A) का सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही लेकिन (R) गलत है
D. (A) गलत है लेकिन (R) सही है

राज्यों के गठन के संदर्भ में निम्न अभिकथन (A) व कारण (R) को पढ़ें तथा सही विकल्प चुनिए।

अभिकथन (A): प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और उप-प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल, दोनों ही भाषा के आधार पर राज्यों के गठन की नीति के विरोधी थे।

कारण (R): राज्य पुनर्गठन आयोग ने 1956 में सुझाव दिया कि असमिया, बंगला, उड़िया, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु भाषियों के लिए अलग-अलग प्रांतों का गठन करने के उद्देश्य से जिलों और प्रांतों की सीमा को पुनर्निर्धारण किया जाए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन ​(R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

आसमान में विभिन्न खगोलीय पिंडों के विषय में दिये गये कथनों में कौन-से कथन सही हैं?

(a) हम रात में आकाश में असंख्य टिमटिमाते तारों की गर्मी और प्रकाश अनुभव नहीं करते क्योंकि वे बहुत दूर हैं।

(b) अर्सा मेजर नक्षत्र मंडल सात तारों का समूह है जिसे सप्त- ॠषि भी कहा जाता है।

(c) ध्रुव तारा अपना स्थान बदलता रहता है।

(d) चन्द्रमा अलग-अलग समय पर, अलग-अलग आकार में विभिन्न अवस्थिति में दिखता है।

सही विकल्प का चयन करें-

A. A, B और D
B. A, C और D
C. B, C और D
D. A, B और C

ग्लोब के विषय में कौन-से कथन सही हैं?

A. ग्लोब पृथ्वी का सही मॉडल ( छोटा प्रतिरूप ) है।

B. ग्लोब आकार और प्रकार में भिन्न हो सकते हैं।

C. ग्लोब पर देश, महाद्वीप और महासागर उनके सही आकार में दिखाए जाते हैं।

D. यह स्थिर और न घूमने वाला है।

A. केवल A, B और C
B. केवल A, C और D
C. केवल A, B और D
D. केवल B, C और D

निम्न विशेषताओं से पृथ्वी के ताप कटिबंध की पहचान कीजिए।

A. दोपहर का सूर्य कभी भी सिर के ऊपर नहीं होता है।

B. इन क्षेत्रों का तापमान मध्यम होता है।

C. ये उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा एवं उत्तर ध्रुव वृत्त तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर रेखा एवं दक्षिण ध्रुव वृत्त के बीच वाले क्षेत्र हैं।

A. शीत कटिबंध
B. शीतोष्ण कटिबंध
C. उष्ण कटिबंध
D. उत्तर एवं दक्षिण ध्रुव

भारत ग्रीनविच के पूर्व 82° 30′ पू. पर स्थित है। भारत का मानक समय क्या होगा यदि ग्रीनविच मीन समय 1 बजे अपराह्न है।
A. 7 ∶ 30 अपराह्न
B. 6 ∶ 30 अपराह्न
C. 6 ∶ 30 पूर्वाह्न
D. 7 ∶ 30 पूर्वाह्न

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part49

किस प्रकार के वन में नरम काष्ठ वाले वृक्ष जैसे चीड़, देवदार आदि उगते/पैदा होते हैं?
A. शीतोष्ण पर्णपाती वन
B. शीतोष्ण सदाबहार वन
C. शंकुधारी वन
D. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): स्थल की ऊँचाई एवं वनस्पति की विशेषताएँ एक-दूसरे से संबंधित हैं।

कारण (R): वनस्पति की वृद्धि ढाल एवं मिट्टी की परत की मोटाई पर निर्भर करती है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याग्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं करता है (A) की।
C. सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

समतापमंडल के बारे में दिए गए कथनों (A) तथा (R) को पढ़े तथा सही विकल्प का चुनाव करें:

अभिकथन (A): यह हवाई जहाज उड़ाने के लिए सबसे आदर्श परिस्थितियाँ उपलब्ध करता है।

कारण (R): यह बादलों व मौसम संबंधी घटनाओं से लगभग मुक्त होता है।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही लेकिन किन्तु (R) सही नहीं है।
D. (A) और (R) दोनों सही नहीं हैं।

सही विकल्प चुनें

मानसून पवनें हैं _______।

A. ग्रहीय पवनें
B. मौसमी पवनें
C. स्थायी पवनें
D. स्थानीय पवनें

निम्नलिखित में से कौन-सा मिलान वायुमण्डल की परतों के विषय में सही है-

A. बहिर्मंडल  (i) रेडियों तरंगों के प्रसारण में सहायक
B. क्षोभमंडल  (ii) सबसे ऊपर की परत
C. समतापमंडल  (iii) सबसे नीचे की परत
D. बाह्यमंडल  (iv) इस परत में ओजोन गैस है।

A. A – (iv), B – (ii), C – (i), D – (iii)
B. A – (iii), B – (i), C – (ii), D – (iv)
C. A – (i), B – (iv), C – (iii), D – (ii)
D. A – (ii), B – (iii), C – (iv), D – (i)

क्षेत्रों एवं इन क्षेत्रों में परिवहन के लिए उपयोग होने वाले पशुओं का सुमेल कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. एंडीज पर्वत (i) ऊँट और बैल 
B. तिब्बत  (ii) खच्चर और गधे
C. भारतीय मरूस्थल (iii) लामा 
D. भारतीय पहाड़ (iv) याक 

A. A – (iii), B – (iv), C – (i), D – (ii)
B. A – (i), B – (iii), C – (ii), D – (iv)
C. A – (iv), B – (ii), C – (iii), D – (i)
D. A – (ii), B – (iv), C – (i), D – (iii)

दिए गए कथनों का अध्ययन कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): एक वस्तु की उपयोगिता अथवा प्रयोज्यता उसे एक संसाधन बनाती है।

कारण (R): कुछ संसाधनों का आर्थिक मूल्य होता है, कुछ का नहीं।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

स्तम्भ I में दिए गए नामों का मिलान स्तम्भ II में दी गई संबंधित गतिविधियों से कीजिए और उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए: स्तम्भ I स्तम्भ II a) सेरीकल्चर i मछली पालन b) पिसीकल्चर ii अंगूरों की खेती c) विटिकल्चर iii फलों व फूलों की खेती d) हार्टीकल्चर iv रेशम के कीटों का पालन
A. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iii), (d) – (iv)
B. (a) – (iv), (b) – (ii), (c) – (i), (d) – (iii)
C. (a) – (iv), (b) – (i), (c) – (ii), (d) – (iii)
D. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)

दिए गए कथनों (A) तथा (R) को पढ़िए और उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए:

(A): आणंद मिल्क यूनियन सहकारी उपक्रम की सफलता की कहानी का बेहतरीन उदाहरण है।

(R): सहकारी क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन कच्चे माल के उत्पादकों या पूर्तिकरों कामगारों अथवा दोनों द्वारा होता है।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
C. (A) सही लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

शिक्षार्थियों के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता के संबंध में निम्नलिखित कथन पढिए और उचित विकल्प चुनिए।

(A) शिक्षार्थियों के बीच विविधता न केवल उनकी सामाजिक परिस्थितियों या सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में है, बल्कि उनकी सीखने की शैली, आकांक्षाओं और दृष्टिकोण में भी है।

B) किसी समुदाय में विविधता को संदेह की नजर से देखा जाना चाहिए क्योंकि यह सीखने पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।

A. (A) और (B) दोनों कथन सत्य है।
B. (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
C. (A) सत्य है, लेकिन (B) असत्य है।
D. (A) असत्य है, लेकिन (B) सत्य है।

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. लोगों को एक ही छवि में बाँधना (i) पूर्वाग्रह 
B. दूसरे लोगों को नकारात्मक रूप से देखना/मानना।  (ii) अस्पृश्यता/छुआछूत
C. किसी के साथ दूसरे की अपेक्षा असमुचित रूप से व्यवहार करना। (iii) रूढ़िबद्ध धारणा
D. शुद्धता और अशुद्धता को मानना (iv) भेदभाव 

A. A – (iii), B – (i), C – (iv), D – (ii)
B. A – (i), B – (iv), C – (ii), D – (iii)
C. A – (iv), B – (iii), C – (ii), D – (i)
D. A – (ii), B – (iii), C – (i), D – (iv)

गांव में जमीन/भूमि को नापने और उसका रिकॉर्ड रखने का उत्तरदायी कौन होता है?
A. थानेदार
B. खंड विकास अधिकारी
C. पटवारी/ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारी
D. जिला अधिकारी

विपक्ष किस प्रकार सरकार की जवाबदेही को सुनिश्चित करता है?
A. सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों की रचनात्मक आलोचना द्वारा।
B. जन-मानस की राय को व्यक्त करके।
C. सत्ताधारी दल की निरंकुशताओं पर रोक लगाकर।
D. संसद में बाधाएँ डालकार।

अनियमित मजदूर/श्रमिक शब्द की कक्षा में व्याख्या करते हुए आप निम्नलिखित में से कौन-सा/से उदाहरण प्रस्तुत करेंगे?

A. निर्माण स्थल पर काम करने वाला मिस्त्री।

B. घरेलू सहायिकाएँ।

C. राष्ट्रीयकृत बैंक में बैंक प्रबंधक।

सही विकल्प का चयन कीजिए:-

A.  केवल Aऔर B
B. केवल A और C
C. केवल B और C
D. केवल A

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): खेतिहर मजदूर ऋतुनिष्ठ (सीजनल) श्रमिक होते हैं।

कारण (R): खेती में कई तरह के काम होते हैं जैसे खेत तैयार करना, रोपाई, बुवाई, निराई और फसलों की कटाई।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और(R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं करता है (A) की।
C. (A) सही है लकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. विकलांगता अधिनियम, 1995 कहता है कि विशेष आवश्यकताओं वाले व्यक्तियों को भी समान अधिकार प्राप्त है और सरकार को समाज में उनकी पूरी भागीदारी संभव बनानी चाहिए।

B. इस अनुच्छेद के अंतर्गत सरकार को विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को विशेष विद्यालयों में पृथक्कृत/अलग करना होगा।

A. केवल A सही है
B. केवल B सही है
C. दोनों A और B सही है
D. दोनों A और B गलत है

निम्नलिखित में से कौन से जोड़े का सही रूप से मिलान हो रहा है?

(A) महिलाओं के संपत्ति का अधिकार ∶ हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 2005

(B) लड़कियाँ शर्मीली होती हैं ∶ लैंगिक रूढ़िवादिता

(C) सहभागीय लेकतंत्र ∶ पंचायती राज प्रणाली/व्यवस्था

A. (A), (B) और (C)
B. केवल (A) और (B
C. केवल (A) और (C)
D. केवल (B) और (C)

निम्नलिखित में कौन-सा विषय राज्य सूची के अंतर्गत आएगा?

A. श्रीलंका के साथ व्यापार संबंधों को बनाए रखने का निर्णय।

B. नए 100 रुपयो का नोट जारी करना।

C. प्रारंभिक स्कूलों/विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना को लागू कराने का निर्णय।

D. किसानों को बिजली/विद्युत उपलब्ध कराने का निर्णय।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A और C
B. B और C
C. C और D
D. A और D

अगर एक व्यक्ति को अस्पताल में चिकित्सा उपचार मना कर दिया गया है, तो यह उसके कौन-से अधिकार का प्रत्यक्ष रूप से उल्लंघन है?
A. स्वास्थ्य का अधिकार
B. सूचना का अधिकार
C. चिकित्सा उपचार का अधिकार
D. जीवन का अधिकार

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने किस मामले में कहा कि जीवन का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत एक मौलिक अधिकार है और इसमें जीवन के पूर्ण आनंद के लिए प्रदूषण मुक्त जल और वायु का अधिकार शामिल है?
A. एम.सी.मेहता बनाम भारत संघ
B. सुभाष कुमार बनाम बिहार राज्य
C. समित मेहता बनाम भारत संघ
D. यमुना बाढ़ के मैदान पर जीवन जीने की कला का मामला

कक्षा में सामाजिक न्याय के प्रोत्साहन के शिक्षण में शिक्षक को निम्नलिखित का उदाहरण देना चाहिए:

A. छुआछूत/अस्पृश्यता का उन्मूलनः संविधान का अनुच्छेद 17

B. आरक्षण नीति

C. न्यायिक समीक्षा

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (a) सत्य है
B. केवल B सत्य है
C. A और B दोनों सत्य है
D. B और C दोनों सत्य है

निम्न कथनों को पढ़िए:

(A) समय-समय पर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने निरंकुश ब्रिटिश कानूनों के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

(B) मणिपुर में विवादास्पद कानून के विरोध में इरोम शर्मिला आमरण अनशन पर चली गई।

उपरोक्त कथन उदाहरण है:

A. कानून बनाने में लोगों की भूमिका के।
B. अधिशासन में लोगों की भूमिका के।
C. दमनकारी कानूनों के विरुद्ध लोगों के प्रदर्शन के।
D. मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए लोगों के प्रदर्शान के।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part35

निम्नलिखित वाक्यों A तथा B को पढ़िए तथा सही विकल्प चुनिए।

A. पाठ्यचर्या में जेंडर परिप्रेक्ष्य को शामिल करना महिलाओं के संदर्भों/प्रतिनिधित्व में बढ़ोत्तरी मात्र से है।

B. पाठ्यचर्या में जेंडर परिप्रेक्ष्य को शामिल करने के लिए मुद्दों की चर्चा में स्त्री परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखने की आवश्यकता है।

A. केवल A सही है। 
B. केवल B सही है। 
C. A तथा B दोनों सही हैं। 
D. न तो A और न ही B। 

चुनाव में मतदान के महत्व पर एक चर्चा की शुरूआत हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा विषय सबसे प्रासंगिक होगा?
A. देश जिनमें चुनाव में सार्वभौमिक मताधिकार की प्रणाली है
B. भारतीय नागरिकों के मौलिक कर्त्तव्य
C. सार्वजनिक भलाई के लिए सूचित और विवेकपूर्ण निर्णय लेना
D. नाबालिग मतदान क्यों नहीं कर सकते?

भूगोल की एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों को ‘एक उद्योग स्थापित करने के लिए अवस्थिति के कारकों’ की गहराई से छानबीन करवाना चाहती है। निम्न में से कौन-सी विधि या विधियाँ अपनाई जा सकती हैं?

(a) निरूपण

(b) परियोजना

(c) फैक्ट्री का भ्रमण

(d) कुछ अध्ययन-वृत्तों ( केस स्टडीज ) पर चर्चा

उपर्युक्त विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a), (b) तथा (c)
B. (b), (c) तथा (d)
C. (a), (c) तथा (d)
D. केवल (b) तथा (c)

1975 और 1977 के बीच भारत में आपातकाल की अवधि के दौरान, भारत सरकार ने पत्रकारों के लिए कुछ नियम निर्धारित किए और उन्हें दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। सभी समाचारपत्रों को कोई भी लेख प्रकाशित करने से पहले सरकार से अनुमति लेने के लिए कहा गया था।

यह उदाहरण निम्नलिखित में से किन सिद्धांतों को समझाने के लिए उपयुक्त है?

A. सामाजिक विज्ञापन
B. अभिवेचन (सेंसरशिप)
C. भेदभाव
D. लोकतंत्र के नुकसान

सामाजिक विज्ञान के शिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अधिक प्रभावी अवसर प्रदान किए जा सकते हैं:
A. सभी विषयों की विस्तृत व्याख्या देकर
B. अधिक शिक्षण सामग्री के प्रयोग द्वारा
C. आवधिक परीक्षाओं के आयोजन द्वारा
D. वास्तविक-जीवन की परिस्थितियों पर आधारित शिक्षण द्वारा

सामाजिक विज्ञान के शिक्षण के दौरान निम्नलिखित पर शिक्षक द्वारा विचार किया जाता है।

(A) संकल्पनाओं तथा सामाजिक-राजनीतिक वास्तविकताओं का विश्लेषण करने की योग्यता पर बल।

(B) प्रासंगिक स्थानीय विषय-वस्तु को शिक्षणअधिगम प्रक्रिया का हिस्सा होना चाहिए।

(C) स्थानीय शिक्षण अधिगम संसाधनों पर आधारित गतिविधियों का संपादन करना।

निम्नलिखित में से कौन सा सही विकल्प है?

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. (A), (B) और (C)
D. केवल (A) और (C)

एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों को एक नए कानून के संबंध में चेतना पैदा करने की आवश्यकता पर एक नियत कार्य करने के लिए कहती है। वह:

(A) विद्यार्थियों को इसके बारे में दैनिक समाचार पत्र लिखने के लिए कह सकती है।

(B) विद्यार्थियों को सहपाठियों के साथ इससे संबंधित एक प्रयोजन पर काम करने के लिए कह सकती हैं।

(C) विद्यार्थियों को प्रवधानों को सीखने और परीक्षा में भाग लेने के लिए कह सकती है।

निम्नलिखित में से उपयुक्त विकल्प कौन सा है?

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. केवल (B)

भारत के मौसमों की चर्चा करने हेतु एक शिक्षिका एक पाठ योजना बना रही है। वह इसे अपने द्वारा पढ़ाए गए संप्रत्यय के साथ जोड़ना चाहती है? उसने इससे पहले निम्नलिखित संप्रत्ययों में से कौन-सा संप्रत्यय पढ़ाया होगा?
A. लीप वर्ष
B. परिक्रमण
C. घूर्णन
D. प्रदीप्ति वृत्त

आलोचनात्मक चिंतन के बारे में निम्न कथन है:

(A) पूर्वाग्रह और निराधार कथनों का पता लगाने में सक्षम है।

(B) सीमित सोच और दूसरों के विचारों को खारिज करने वाले होते है।

(C) मूल्यांकन शुरु करने से पहले किसी मुद्दे पर जितना संभव हो उतना ज्ञान प्राप्त करते हैं।

(D) ज्ञात और संदिग्ध के बीच अंतर करते हैं।

उचित कथनों वाले विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A), (B) और (C)
B. (A), (C) और (D)
C. (A), (B) और (D)
D. (B), (C) और (D)

आर्थिक सिद्धान्तों और कानूनों को प्रतिपादित करने के लिए भूगोल के विभिन्न क्षेत्रों में एकत्र किए गए आँकड़ों (डेटा) का विश्लेषण और व्याख्या की जाती है:
A. समस्या के विधि के तहत
B. आगमनात्मक विधि के तहत
C. प्रयोगशाला विधि के तहत
D. परियोजना विधि के तहत

एक सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका के लिए अपनी योग्यताओं और कौशल में वृद्धि करने के लिए, निम्नलिखित में से कौन सा उपयोगी है?

(A) एक विशेष ढंग से पढ़ाने पर टिके रहने द्वारा।

(B) सामुदायिक संसाधनों का उपयोग/प्रयोग करना।

(C) फिल्मों और वृत्तचित्रों को देखना।

(D) सहकर्मियों के साथ औपचारिक और अनौपचारिक रूप से चर्चा करना।

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A), (B) और (C)
B. (A), (C) और (D)
C. (B), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

मान लीजिए एक पुस्तक में निम्न कथन दिए गए है:

(A) रजिया को कमजोरी (एक रानी होने के नाते ) यह थी कि वह एक महिला के तौर पर पैदा हुई थी

(B) अहिंसा का उपदेश देकर अशोक ने भारत को एक कमजोर देश बनाया।

उपरोक्त कथन दर्शाते हैं ______

(A) जैंडर/लैंगिक रुढ़िबद्ध धारणाएँ

(B) हिसा को बढ़ावा

(C) शांति को बढ़ावा

(D) केवल पुरुष हो शासन चला सकते हैं।

A. केवल (A) और (C)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही को पहचानिए :

(A) अभिलेखागार एक ऐसा स्थान होता है जहाँ दस्तावेजों और पांडुलिपियों को संग्रहित किया जाता है।

(B) पांडुलिपियों में इतिहासकारों को बहुत सी विस्तृत जानकारी मिलती है।

(C) धनी व्यक्ति, शासक जन, मठ तथा मंदिर, पांडुलिपियाँ एकत्रित किया करते थे।

(D) पांडुलिपियों को संभालना और प्रयोग करना सरल है।

निम्नलिखित में से कौन सा सही विकल्प है?

A. केवल (A)
B. (A) और (B)
C. A), (B) और (C) 
D. (A), (B), (C) और (D)

निम्नलिखित में से कौन सा प्रयोजन कार्य का उदाहरण नहीं है?
A. एक नए औद्योगिक नगर में प्रवासियों का सर्वेक्षण करना और पूछने पर कहाँ से आए हैं, कहाँ काम करते है।
B. वरिष्ठ कक्षाओं द्वारा बनाई गई प्रयोजनाओं की सूची को कंठस्थ करना एवं सूचीबद्ध करना।
C. नहरों के माध्यम से सिंचाई के क्रियाशील नमूने का निर्माण।
D. ऐतिहासिक घटनाओं को समय सीमा का पुनः सृजन करना।

शैक्षिक आकलन से तात्पर्य है:
A. शिक्षार्थियों की संज्ञानात्मक क्षमताओं का आकलन
B. शिक्षार्थियों की भावात्मक क्षमताओं का आकलन
C. शिक्षार्थियों की मनोगत्यात्मक (साइकोमोटर) क्षमताओं का आकलन
D. शिक्षार्थियों की मनो-सामाजिक क्षमताओं का आकलन

एक विद्यार्थी-शिक्षक पाठ उद्देश्य निम्न तरह से लिखता है ‘विद्यार्थी लोकतंत्र के अर्थ का वर्णन करने में सक्षम हो जाएँगे’। यह उद्देश्य किस क्षेत्र में आएगा?

(A) विश्लेषण

(B) संश्लेषण

(C) स्मरण करना

(D) बोध/समझ

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. (C) और (D)

निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न केवल प्रक्रिया ‘याद करने की क्षमता’ से अधिक का आकलन करता है?

(A) हरित क्रांति की व्याख्या कीजिए।

(B) चीनी उद्योग कैसे काम करता है?

(C) बुध और शुक्र के पास अपने प्राकृतिक उपग्रह क्यों नहीं है?

(D) हिमालय और गंगा नदी प्रणाली की संरचना को समझाएँ।

A. (A), (B) और (C) 
B. (B), (C) और (D) 
C. केवल (A) और (B)
D. केवल (A) और (C)

निम्न में से कौन से प्रश्न अधिगमकर्ता के संकल्पनात्मक ज्ञान का आकलन करते हैं?

A. ​राज्य तथा सरकार के बीच के अंतर पर चर्चा कीजिए।

B. ​मौलिक अधिकार क्या है?

C. भारत गणतंत्र कब बना?

D. क्या होगा यदि चुने हुए प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई प्रतिबंध न हो।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. A और  B
B. A, B और D
C. B, C और D
D. A, B और C

निम्नलिखित प्रश्नो में से कौन से प्रश्न आलोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देते हैं?

(A) विश्व व्यापार संगठन की क्या भूमिकाएँ है?

(B) देशों के बीच न्यायसंगत (फेयर) व्यापार को बढ़ावा देना असंभव है। उचित सिद्ध करें। 

(C) हरित क्रांति ने खाद्य-अनाज के संबंध में भारत को आत्मनिर्भर बना दिया है। व्याख्या करें।

(D) हरित क्रान्ति ने भारत को मृदा (मिट्टी) अपकर्ष की ओर पहुँचा दिया है। क्या आप इस विचार से सहमत हैं?

A. (A), (B) और (C) 
B. (B), (C) और (D)
C. (A) और (D)
D. (B) और (D)

शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत मूल्यांकन एवं आकलन गतिविधियों, के सुत्रकरण में एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक को निम्न में से किन पहलुओं को संज्ञान में लेना चाहिए?

(A) बच्चों को उनके अनुकूल और बाल-केन्द्रित तरीके में गतिविधियों, अन्वेषण और पर्यवेक्षण के माध्यम से सीखने दे।

(B) बिना किसी हस्तक्षेप के बच्चों को उनकी अपनी गति से सीखने दें।

(C) बच्चे के ज्ञान, अंतःशक्ति और प्रतिभा का निर्माण करें।

(D) शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को पूर्ण सीमा तक विकसित करना।

A. (A), (B) और (C)
B. (A), (C) and (D)
C. (B), (C) and (D)
D. (A), (B) and (D)

Leave a Comment

error: