CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part34

शारीरिक विकास के संदर्भ में, बच्चे ________ पहले प्राप्त करते है फिर ______ के कौशल सीखते हैं।
A. स्थूल गतिक कौशल; सूक्ष्म मांसपेशियों का उपयोग 
B. सूक्ष्म गतिक कौशल; स्थूल मांसपेशियों का उपयोग 
C. भाषा विश्लेषणात्मक तर्क
D. विश्लेषणात्मक तर्क; भाषा

बाल विकास के समकालीन सिद्धान्त बच्चों के बारे में क्या समझ रखते हैं ?  
A. बच्चे ‘कोरी पट्टी हैं’ जिन्हें वातावरण के अनुकूल पूरी तरह से ढाला जा सकता हैं।  
B. बच्चें सक्रिय उद्देश्यपूर्ण प्राणी हैं जिनकी अपने स्वयं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका हैं। 
C. बच्चों के विकास की व्यवस्थित योजना जन्मजात होती है जिसे बदला नहीं जा सकता। 
D. बच्चों के विकास की दिशा आनुवांशिक रूप से क्रमोदेशितत होती है जिसे बदलने के लिए वह कुछ भी नहीं कर सकते। 

विकास के सन्दर्भ में कौन सा कथन सही है?
A. विकास केवल पर्यावरणीय कारकों पर निर्भर करता है।
B. विकास केवल आनुवांशिक कारकों पर निर्भर करता है।
C. विकास कम समय के लिए होने वाला अस्थायी परिवर्तन है।
D. विकास समग्र एवं व्यवस्थित रूप से निरंतर होता रहता है।

प्रतीकों के निर्माण एवं उपयोग करने की क्षमता ______ की एक प्रमुख उपलब्धि है। 
A. संवेंदी पेशीय अवस्था 
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था 
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था 

पियाजे के सिद्धांत के अनुसार, कौन सी प्रक्रिया है जो एक शिशु की क्रिया का वर्णन करती हैं जिसमें वह गोलाकार वस्तुओं की जगह वर्गाकार वस्तुओं तक पहुँचने के लिए अपने हाथ के पकड़ने के तरीके को बदलती है? 
A. समायोजन
B. अनुबंधन
C. अंतर-विषयकता
D. स्कीमा

लारेंस कोहलबर्ग के अनुसार, किस स्तर पर व्यक्तिगत आवश्यकताओं की संतुष्टि नैतिक चयन को निर्धारित करती है?
A. यांत्रिक सापेक्षिक अभिमुखता
B. दंड तथा आज्ञा पालन अभिमुखता
C.  सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त अभिमुखता
D. अच्छा लड़का – अच्छी लड़की अभिमुखता

लेव वायगोत्सकी ने प्रतिपादित किया कि बच्चों के अधिगम को सुसाधित करने के लिए उन्हें :
A. नकारात्मक प्रतिपुष्टि देनी चाहिए। 
B. पुरस्कार देने चाहिए। 
C. पाड़ प्रदान करनी चाहिए। 
D. सकारात्मक पुनर्बलन देना चाहिए। 

लेव वायगोत्स्की नें प्रस्तावित किया कि चिंतन : 
A. बच्चों और किसी अन्य व्यक्ति के बीच सहभागी-गतिविधियों के दौरान सह-निर्मित किया जाता है।
B. का बच्चों के संदर्भ से कोई सरोकार नहीं है। 
C. तब होता है जब उत्तेजना और प्रतिक्रियाएँ एक साथ जुड़ जाती हैं।
D. का भाषा के विकास से कोई संबंध नहीं है।  

_______ कक्षाकक्ष में बच्चे अधिगम की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करते हैं और वे अपनी गति, आवश्यकताओं और क्षमताओं के अनुसार अधिगम करते है। 
A. प्रगतिशील 
B. शिक्षक-केन्द्रित
C. व्यवहारवादी
D. पाठ्यपुस्तक-केन्द्रित

बहु-बुद्धि सिद्धांत के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति में :
A. सामान्य क्षमताओं का एक समूह होता है।
B. एक निश्चित IQ (बुद्धि लब्धि) होती है जो जन्म के समय निर्धारित हो जाती है।
C. अलग-अलग मात्रा में विभिन्न संज्ञानात्मक क्षमताएं होती हैं।
D. पाँच प्रकार के संज्ञानात्मक कौशल होते हैं।

बालक एवं बालिकाओं की ‘निजी वाक्’ संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रखती है क्योंकि यह स्व चिन्तन को निर्देषित एवं नियंत्रित करती है। इस प्रत्यय के समर्थक हैं:
A. नोम चौम्स्की
B. जीन पियाजे
C. जिरोम ब्रूनर
D. लेव वायगोत्स्की

बच्चों में जेंडर-रूढ़िवादिता और जेंडर-भूमिका अनुरूपता को कम करने के लिए निम्न में से कौन सी प्रभावी युक्ति है? 
A. जेंडर-पृथक बैठने की व्यवस्था करना 
B. जेंडर विशिष्ट भूमिकाओं पर ध्यान देना 
C. जेंडर-पृथक खेल समूह बनाना 
D. जेंडर संबंधित पूर्वाग्रहों पर चर्चा करना 

सीखने-सीखाने को हर बच्चे के लिए उपयुक्त व प्रभावशाली बनाने के लिए एक शिक्षिका को : 
A. बच्चों को संलग्न करने के लिए विविध गतिविधियाँ करनी चाहिए। 
B. व्यक्तिगत भिन्नताओं को नजरअंदाज व उपेक्षा करना चाहिए। 
C. मूल्यांकन के तरीकों में बेहद अनम्य होना चाहिए। 
D. एकसमसान व मानकीकृत पाठ्यचर्या का पालन करना चाहिए। 

कथन (A): एक सामाजिक- रचनात्मक कक्षा में स्मरण पर आधारित लिखित परीक्षाएँ मूल्यांकन का एकमात्र तरीका होना चाहिए।

तर्क (R): बच्चे रटकर स्मरण करने द्वारा सबसे प्रभावी ढंग से सीखते हैं।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

कथन (A) : समावेशी शिक्षण ऐसे शैक्षिक तंत्र को संबोधिक करता है जिसमें बच्चों की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक संवेगात्मक भाषाई व अन्य विशिष्टताओं को न देखते हुए, सभी बच्चों का समायोजन किया जाए।

तर्क (R) : समावेशन एक व्यापक दर्शन है जो केवल दिव्यांग बच्चों तक सीमित नहीं है।

सत्य विकल्प चुनें ।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

प्राथमिक माध्यमिक कक्षाओं में शिक्षिकाओं को विविधता को किस तरह देखना चाहिए?
A. सीखने में अवरोधक के रूप में
B. विविधता को नज़रअंदाज करने में
C. विविधता को कम करने के लिए मानकीकृत पाठ्यचर्या को प्रोत्साहित करने में
D. एक गुण के रूप में देखना चाहिए जिससे बहुरूपता को बढ़ावा मिले

कार्तिक जो पाँचवीं कक्षा में पढ़ता है उसे अपने दोस्तों और शिक्षकों के साथ मौखिक और गैर-मौखिक सामाजिक संवाद करने में निरंतर मुश्किल होती है। यह लक्षण हो सकते हैं:
A. लेखन वैकल्य 
B. गुणज वैक्ल्य 
C. स्वालीनता
D. पठनवैकल्य

निम्न में से कौन से शिक्षाशास्त्रीय प्रावधान एक दृष्टिबाधित विद्यार्थी की जरूरतों के अनुसार उपयुक्त समायोजन हैं?

(i) कक्षा में गैर जरूरी बाधाओं को हटाना।

(ii) विभिन्न प्रकार का दृश्यिक प्रस्तुतिकरण देना।

(iii) बहुत से विज्ञप्ति पत्रक देना जिसमें संकल्पनात्मक चित्रण हो।

(iv) कक्षाई अधिगम को परिशिष्ट करने के लिए अभिलिखित सामग्री देना।

A. (ii), (iv) 
B. (ii), (iii), (iv)
C. (i), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

रचनात्मकता की एक पहचान विशेषता है : 
A. अपसारी सोच-कई अलग-अलग विचारों या उत्तरों को प्रस्तावित करने की क्षमता  
B. अभिसारी सोच-एक उत्तर पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता 
C. निष्क्रिय नकल की क्षमता 
D. लंबे गद्यांशों कों रटने का कौशल 

यदि शिक्षिका विद्यार्थियों की रचनात्मकता का आकलन करना चाहती है, तो उसे कौन-सा कार्य नहीं करना चाहिए? 
A. परिणाम से अधिक प्रक्रिया पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। 
B. विद्यार्थियों को आपस में तुलना करना चाहिए। 
C. विद्यार्थियों की उनकी पूर्व निष्पादन से तुलना करनी चाहिए। 
D. स्व आकलन के अवसर प्रदान करने चाहिए। 

अधिगम ____________
A. एक निष्क्रिय प्रक्रिया हैं। 
B. व्यक्तिगत कारकों से प्रभावित होता है। 
C. सामाजिक-सास्कृतिक संदर्भ से स्वतंत्र होता है। 
D. केवल जानकारी के प्रत्याहार और पुनरूपण की प्रक्रिया है।

निम्न में से किस प्रकार की मान्यता रखने वाले विद्यार्थी कक्षा में अधिगम की ओर उन्मुख होंगे व बेहतर प्रदर्शन करेंगे?
A. अपनी जन्मजात योग्यताओं को बिल्कुल भी बदला नहीं जा सकता है। 
B. मेहनत से खुद के अधिगम व प्रदर्शन में बदलाव लाया जा सकता है। 
C. अच्छे अंक प्राप्त करना किस्मत का खेल है। 
D. जो एक बार सफल नहीं हुआ वो कभी सफल नहीं होगा। 

शिक्षकों को अपनी कक्षा में महारत उन्मुख विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए क्या करना चाहिए? 
A. उच्च अंक प्राप्त करने पर अधिक ज़ोर देना। 
B. विद्यार्थियों को सभी प्रतियोगिताएँ जीतने के लिए प्रोत्साहित करना। 
C. सीखने की प्रक्रिया में आनंद व खुशी की अनुभूति महसूस करवाना। 
D. असफलता से बचने के लिए उनमें डर व तनाव पैदा करना।  

निम्न में से कौन सी प्रणाली विद्यार्थियों के अर्थपूर्ण तरीके से सीखने में मदद करेंगी?
A. ज्ञान को विद्यार्थियों के निज़ी जीवन से जोड़ना। 
B. केवल विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए शिक्षण करना। 
C. बारम्बार वेधन व अभ्यास पर बल देना। 
D. बहुत सी जानकारी को एक ही समय पर याद रखने का प्रयास करना। 

एक सामाजिक रचनावादी कक्षा में अधिगम किसको प्रोत्साहित करके किया जाता है?

(i) अधिसंज्ञानात्मक कौशल

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part84

(ii) स्व-नियमता

(iii) विवेचनात्मक सोच

(iv) समस्या समाधान

(v) अर्थहीन वेधन व दोहराव

A. (iii), (iv) 
B. (ii), (iii), (iv)
C. (i), (ii), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv), (v)

विद्यार्थियों में संप्रत्ययों की वैकल्पिक अवधारणाएँ ___ 
A. विद्यार्थियों द्वारा रचित ‘सहज़ सिद्धान्तों’ को दर्शाती हैं। 
B. सज़ा द्वारा हत्तोत्साहित की जानी चाहिए। 
C. अधिगम की प्रक्रिया में अर्थहीन हैं। 
D. शिक्षण के दौरान शिक्षकों द्वारा नज़रअंदाज़ कर देनी चाहिए। 

बच्चे कैसे सीखते है?

(i) प्रयोग व अन्वेषण द्वारा

(ii) सुनकर व बोलकर

(iii) चर्चा व मनन करके

(iv) चीजें बनाकर व करके

A. (i), (ii), (iii), (iv)
B. (i), (ii), (iii)
C. (i), (iii), (iv)
D. (ii), (iii), (iv)

एक माध्यमिक कक्षाकक्ष में विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा अभिप्रेरित करने वालें अर्थपूर्ण शैक्षिक कार्य वह होते हैं जो :
A. बिल्कुल चुनौतीपूर्ण नहीं होते हैं। 
B. मध्यम चुनौतियाँ प्रस्तुत करते हैं। 
C. बेहद चुनौती पूर्ण होते हैं। 
D. पुनरावर्ती व ऊबाऊ होते हैं। 

अधिगम को अर्थपूर्ण बनाने के लिए उसे ______ से जोड़ा जाना चाहिंएं। 
A. अनुशासन व तनाव 
B. डर व सज़ा 
C. आनंद व संतुष्टि 
D. उपलब्धि व प्रतिस्पर्धा 

कथन (A): एक शिक्षिका बहुत से परियोजना कार्य देती है व बच्चों को सहयोगात्मक रूप से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

तर्क (R) : बच्चे अपने सहकक्षियों से चर्चा करके बहुत कुछ सीखते हैं।

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्न में से कौन सा कथन सत्य है ?
A. एक धनात्मक संख्या तथा एक ऋणात्मक संख्या का योग सदैव शून्य होता है।
B. दो विषम संख्याओं का योग सदैव एक विषम संख्या होती है।
C. दो सम संख्याओं का योग सदैव एक सम संख्या होती है।
D. दो अभाज्य संख्याओं का गुणनफल सदैव एक अभाज्य संख्या होती है।

संख्याओं 0.515, 0.5 0.06, 0.52, 0.053 का आरोही क्रम कौन-सा है?
A. 0.5, 0.515, 0.52, 0.053, 0.06 
B. 0.053, 0.06, 0.5, 0.515, 0.52 
C. 0.053, 0.5, 0.515, 0.52, 0.06 
D. 0.06, 0.52, 0.515, 0.5, 0.053 

\( {0.000081}\) का मान हैः
A. 0.9
B. 0.09
C. 0.009
D. 0.0009

(6-1 – 7-1)-1 – (2-1 – 3-1)-1 ÷ (-6)-1 का मान कितना है?
A. 6
B. 41
C. 43
D. 78

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्याएँ किन्हीं दो संख्याओं का क्रमश: महत्तम समापवर्तक (HCF) तथा लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) हो सकती हैं? 
A. 21, 372
B. 38, 342
C. 488, 62
D. 124, 4

यदि 400 का 60% + 280 का k% = 296 है, तो k का मान क्या होगा?
A. \(68/7\)
B. 20
C. 28
D. 33

(4a  – 7ab – 4b – 5) तथा (a + 3) (b – 4) के योग में से (12a – 9ab – 2) को घटाने पर क्या प्राप्त होता है?
A. 12a – 3ab – b – 15
B. -12a + 3ab – 15
C. -12a + 3ab – b – 15
D. -12a – 15ab -b – 19

यदि एक जैसे 4 पाइप 2 घंटे 15 मिनट में एक टैंक कों भर सकते हैं, तो उसी प्रकार के 5 पाइप उस टैंक कों भरने में कितना समय लगाएंगे?  
A. 1 घंटा 30 मिनट
B. 1 घंटा 48 मिनट
C. 1 घंटा 55 मिनट
D. 2 घंटे 5 मिनट

किसी कक्षा में, लड़कों और लड़कियों की संख्याओं में अनुपात 2 ∶ 3 है। जब तीन लड़के कक्षा छोड़ देते हैं और तीन नई लड़कियां कक्षा में प्रवेश लेती हैं, तो यह अनुपात 3 ∶ 7 हो जाता है। प्रारंभ में, कक्षा में कितनी लड़कियां थीं? 
A. 6
B. 10
C. 12
D. 18

यदि \( x^4+1/x^4=727\), x > 0 है, तो \( (x-1/x)\) का मान क्या होगा?
A. 3√3
B. \({21}\)
C. 5
D. 7

30°, 40° तथा 110° कोंणों वालें कितने त्रिभुज बनाए जा सकते हैं? 
A. एक
B. दो
C. अपरिमित रुप से अनेक
D. शून्य

Δ ABC तथा Δ PQR में AB = 3.1 सेमी, AC = 4.5 सेमी, PR = 3.1 सेमी, QR = 4.5 सेमी, ∠PRQ = 60° तथा ∠BAC = 60″ है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. Δ ABC ≅ Δ PQR
B. Δ ABC ≅ Δ RPQ
C. Δ ABC ≅ Δ PRQ
D. Δ ABC ≅ Δ RQP

Δ ABC की भुजा BC को बिंदु D तक और भुजा CA को बिंदु E तक बढ़ाया जाता है। यदि ∠BAE = 115° तथा ∠ACD = 104° है, तो दो कोणों ∠ABC तथा ∠BAC में से कौन-सा बड़ा है और कितना बड़ा है?
A. ∠ABC, 39°
B. ∠ABC, 13°
C. ∠BAC, 26°
D. ∠BAC, 65°

एक त्रिभुज की भुजाएं 3 सेमी, 4 सेमी तथा (x + 1) सेमी हैं, जहाँ x एक पूर्णाक हैं। तो x मान ले सकता है: 
A. 0 सेमी से 6 सेमी तक
B. 1 सेमी से 6 सेमी तक
C. 1 सेमी से 5 सेमी तक
D. केवल 4 सेमी

किसी चतुर्भुज के कोण 3 ∶ 5 ∶ 4 ∶ 6 के अनुपात में हैं। इस चतुर्भुज के सबसे छोटे और सबसे बड़े कोणों का योग कितना है? 
A. 180°
B. 170°
C. 140°
D. 160°

एक हॉल की लंबाई 60 मीटर, चौड़ाई 32 मीटर तथा ऊँचाई 8 मीटर है। उसकी एक लंबी दीवार का क्षेत्रफल (मीटर2 में) कितना है?
A. 240
B. 256
C. 480
D. 1920

एक बेलन, जिसके आधार का व्यास 8 सेमी है और ऊँचाई, आधार की त्रिज्या की \(7/8\) है, का आयतन (सेमी3 में) कितना है? (π = \(22/7\) लीजिए।)
A. 154
B. 176
C. 704
D. 1408

एक घन के सभी फलकों पर 3 रुपये प्रति सेमी2 की दर से पेन्ट करने का खर्च 1,152 रुपये है। इसकी भुजा की लंबाई (सेमी में) कितनी है?
A. 4
B. 6
C. 8
D. 14

संख्याओं 10, 8, 2, 7, 3, 8, 5, 1 का माध्यक k है । यदि संख्या 10 को संख्या 1 से प्रतिस्थापित किया जाए, तो नया माध्यक r है। (k – r) का मान है: 
A. -1.5
B. 0
C. 1
D. 2

1 से 100 तक के पूर्णांकों में से एक पूर्णांक यादृच्छिक रूप से चुना गया। इसकी क्या प्रायिकता है कि यह संख्या 7 से विभाजित नहीं होगी?
A. \(17/20\)
B. \(22/25\)
C. \(7/50\)
D. \(43/50\)

निम्नलिखित में से कौन सा प्रतिमानों की अवधारणा के विकास का सही क्रम दर्शा रहा है?
A. प्रतिमानों का सृजन, प्रतिमानों का विस्तार, प्रतिमानों की पहचान
B. प्रतिमानों का विस्तार, प्रतिमानों की पहचान, प्रतिमानों का सृजन
C. प्रतिमानों की पहचान, प्रतिमानों का विस्तार, प्रतिमानों का सृजन
D. प्रतिमानों का सृजन, प्रतिमानों की पहचान, प्रतिमानों का विस्तार

गणित में बच्चे जो त्रुटियाँ करते हैं :
A. उनकी गणित के शिक्षक द्वारा अवहेलना की जानी चाहिए क्योंकि वे अन्य गणितीय प्रक्रियाओं में रुकावट उत्पन्न करती हैं।
B. उन्हें नियमित परीक्षा द्वारा कम किया जाना चाहिए। 
C. उन्हें शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के एक भाग के रूप में समाविष्ट किया जाना चाहिए। 
D. उन्हें संबोधित करने के लिए प्रश्नों को बार-बार हल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 

एक विद्यार्थी ने द्विघाती समीकरण का समाधान निम्न प्रकार से किया – 

x2 + 6x = 27

x2 + 6x + 9 = 27 + 9

(x + 3)2 = 36

x + 3 = 6

x = 6 – 3

x = 3

निम्नलिखित में से कौन-सा विद्यार्थी द्वारा की गई त्रुटि को दर्शाता है?  

A. दोनों ओर 9 को जोड़ना 
B. गलत बीजीय सर्वसमिका का उपयोग करना 
C. उत्तर में ऋणात्मक मूल को सम्मिलित न करना 
D. कोई त्रुटि नहीं हैं क्योंकि दोनों मूल बराबर हैं। 

एक गणित के शिक्षक को ______  पर केंद्रित नहीं होना चाहिए। 
A. गणित में अवधारणात्मक समझ के विकास
B. विद्यार्थियों की प्रगति को जानने के लिए आकलन की विभिन्न युक्तियों
C. गणित में विकसित विद्यार्थियों की भ्रांतियों
D. केवल गणित की समस्याओं को हल करने

एक शिक्षिका ने गणित की अपनी कक्षा में विद्यार्थियों को निम्नलिखित दो समस्याओं को हल करने के लिए कहा:

“किसी समद्विबाहु त्रिभुज का परिमाप 30 cm है। इसकी तीनों भुजाओं के माप क्या होंगे?”

“किसी त्रिभुज का क्षेत्रफल 36 cm2 है। इसके आधार और ऊँचाई का माप क्या होगा?”

उपरोक्त समस्याएँ उदाहरण हैः

A. गणित में आगमनात्मक विधि के उपयोग की
B. गणित में खुले सिरे वाले प्रश्नों के उपयोग की
C. गणित में बंद सिरे वाले प्रश्नों के उपयोग की
D. क्षेत्रफल एवं परिमाप की अवधारणाओं को प्रस्तुत करने की

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part45

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित पाठ्यचर्या का कौन सा एक वांछित उद्देश्य नहीं है?
A. बच्चे के मस्तिष्क का गणितीकरण
B. निगमनात्मक विवेचना का विकास
C. महान गणितज्ञों का सृजन
D. औपचारिक समस्या समाधान कौशलों का विकास

एक शिक्षक ने समाचार पत्रों और पत्रिकाओं से बहुत सी वस्तुओं की बिक्री एवं छूट पर कई सारे विज्ञापन एकत्रित किए एवं गणित कक्षा में उन्हें दिखाया। इस गतिविधि का सबसे उपयुक्त उद्देश्य है-
A. विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन में प्रतिशत के अनुप्रयोग को समझाना
B. कई समस्याओं को हल करने के पश्चात् कक्षा को आनंदमयी और रुचिकर बनाना
C. अपनी कक्षा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पहचानना
D. विद्यार्थियों को समाचार पत्र पढ़ने के महत्व को दर्शाना

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन मापन में अनुमान लगाने के कौशल को विकसित करने के लिए सही नहीं है?
A. अनुमान लगाना मापन का पूर्व कौशल है। 
B. अनुमान लगाने का कौशल समस्या समाधान की योग्यताओं के विकास की ओर ले जाता है। 
C. मापन के कौशल को सुदृढ़ करने में अनुमान लगाने का कौशल सहायता करता है। 
D. अनुमान कौशल, मापन कौशल को सीखने की आवश्यकता को कम कर देता है

निम्नलिखित में से कौन सा कक्षा VI के विद्यार्थियों में “आँकड़ों का प्रबंधन” के विचार से संबधित किसी अन्वेषणीय परियोजना का सबसे उपयुक्त उदाहरण है?
A. शिक्षक विद्यार्थियों को अपनी ऊँचाई नापने और अपने निष्कर्षों को अभिलेखित करने के लिए कहता है। 
B. विद्यार्थी विभिन्न दैनिक क्रियाकलापों पर व्यतीत किए गए समय के आँकड़े एकत्रित करते है और आँकड़ों को सुव्यवस्थित करते है एवं विश्लेषण करते हैं। 
C. विद्यार्थी प्रदर्श चार्ट पर विभिन्न प्रकार के चित्रालेख एवं वृत्तारेख बनाते हैं। 
D. परिकलक (कम्प्यूटर ) का उपयोग कर विद्यार्थी को आँकड़ों का प्रबंधन सिखाया जाता है। 

निम्नलिखित में से कौन-सा/से गणित में खुले सिरे वालें प्रश्नों के आकलन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त साधन है/हैं? 

(a) पोर्टफोलियो

(b) परिचर्चा

(c) रुबरिक

(d) सत्रांत परीक्षा

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a) और (d)
B. केवल (d)
C. (b) और (c)
D. केवल (a)

स्तंभ I रोगों को स्तंभ II में दिए गए उनके कारक जीवों से सुमेलित कीजिएं : 

स्तंभ I

स्तंभ II

A.

मलेरिया

i.

जीवाणु

B.

चेचक

ii.

विषाणु

C.

आंत्रज्वर/टायफाइड

iii.

कवक

D.

दाद

iv.

प्रोटोजोआ

A. A – ii, B – i, C – iv, D – iii
B. A – iv, B – ii, C – i, D – iii
C. A – ii, B – iii, C – i, D – iv
D. A – iv, B – i, C – ii, D – iii

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(A) मक्खन का पिघलना एक रासायनिक उत्क्रमणीय परिवर्तन है।

(B) चीनी का क्रिस्टलन एक भौतिक और अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।

(C) आयोडीन का वाष्पीकरण एक भौतिक परिवर्तन है।

A. (A) और (B)
B. केवल (B)
C. केवल (C)
D. (B) और (C)

एक रेलगाड़ी 31 अगस्त को 13:40 पर गुवाहाटी से चलना प्रारंभ करती है और 2 सितंबर 15:20 बजे बेंगलुरु पहुँचती है। यदि गुवाहाटी और बेंगलुरु के बीच की दूरी 2084 km है। तब रेलगाड़ी की औसत चाल क्या होगी?
A. 42 km/h
B. 81.2 km/h
C. 47.3 km/h
D. 75 km/h

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प प्राणी उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य में सही विभेदन करता है :
A. एक वन्यजीव अभयारण्य में, स्थानिक क्षेत्र में पाये जाने वाले जंतु रहते हैं जबकि एक प्राणी उद्यान में दुनिया भर से लाए गए जंतुओं को रखा जाता है।
B. वन्यजीव अभयारण्य जंतुओं को कृत्रिम आवास प्रदान करते हैं जबकि प्राणी उद्यान में प्राणी अपने प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रहते हैं।
C. प्राणी उद्यान में शिकार एवं अनधिकार शिकार वर्जित है किन्तु वन्यजीव अभयारण्य में स्वीकृत है।
D. एक वन्यजीव अभयारण्य एक छोटे क्षेत्र तक सीमित रहता है जबकि एक प्राणी उद्यान एक वृहत् क्षेत्र में विस्तृत रहता है।

निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता ध्रुवीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले जंतुओं से संबंधित नहीं है ?
A. सफ़ेद बाल
B. गंध सूँघने की प्रबल क्षमता
C. त्वचा के नीचे वसा की एक परत
D. संकीर्ण एवं छोटे पंजे

सही कथन चुनिए:
A. सभी जीवित कोशिकाओं में एक कोशिका भित्ति होती है।
B. सभी जीवित कोशिकाओं में एक सुव्यवस्थित केन्द्रक होता है।
C. सभी जीवित कोशिकाओं में कोशिका द्रव्य होता है ।
D. सभी जीवित कोशिकाओं में हरितलवक होता है।

निम्नलिखित में से कौन सा थर्मामीटर/तापमापी उबलते जल का तापमान मापने के लिए प्रयुक्त होता है?

(A) डॉक्टरी तापमापी

(B) प्रयोगशाला तापमापी

(C) अधिकतम न्यूनतम तापमापी

A. केवल (A)
B. (A) और (B)
C. केवल (B)
D. (A) और (C)

निम्नलिखित कथनों को सावधानीपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A) : लवणीय विलयन विद्युत का एक उत्तम चालक होता है।

कारण (R) : लवण जल में घोलने पर आयनों में विघटित होता है।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) की (R) सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किंतु (A) की (R) सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है किंतु (R) असत्य हैं।
D. (A) असत्य है किंतु (R) सत्य हैं।

निम्नलिखित में से कौन सदैव आभासी प्रतिबिम्ब बनाता है?
A. उत्तल दर्पण, उत्तल लेंस, समतल दर्पण
B. समतल दर्पण, उत्तल दर्पण, अवतल लेंस
C. अवतल दर्पण, उत्तल लेंस, अवतल लेंस
D. समतल दर्पण, उत्तल दर्पण, अवतल दर्पण

एक पात्र में लिए गए जल में 5 cm × 10 cm की ऐलुमिनियम की एक छोटी छड़ डुबोने पर डूब जाती है। निम्नलिखित में से कौन सी क्रियाएँ छड़ को तैरने में मदद कर सकती हैं?

(A) पात्र में और अधिक जल डाला जाए।

(B) छड़ को नाव की आकृति का पुनः आकार दिया जाए।

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. ना (A) ना ही (B)
D. (A) और (B) दोनों

स्तंभ I में दिए गए मिश्रण को स्तंभ II में दी गई प्रयुक्त प्रथवकरण विधि से सुमेलित कीजिए: 

स्तंभ I

स्तंभ II

A.

चाॅक पाउडर और जल

i.

क्रिस्टलीकरण

B.

कपूर और नमक

ii.

अपकेंद्रण

C.

चीनी और जल

iii.

निस्यंदन

D.

वसा और क्रीम

iv.

ऊर्ध्वपातन

A. A – iii, B – ii, C – i, D – iv
B. A – ii, B – iii, C – i, D – iv
C. A – iii, B – iv, C – i, D – ii
D. A – iv, B – i, C – ii, D – iii

निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िये और सही विकल्प का चयन कीजिए :

अभिकथन (A) : गैसें तीव्रता से अन्य गैसों में विसरित होती हैं।

कारण (R) : गैसों में वृहत् अंतरआण्विक अंतराल होते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (A) की (R) सही व्याख्या नहीं है ।
C. (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य हैं।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित में से सही कथन की पहचान कीजिए:
A. क्षार स्वाद में खट्टे होते हैं।
B. क्षार फीनॉल्फ्थैलिन के साथ गुलाबी रंग देते हैं।
C. क्षारों का pH मान 7 से निम्न होता है।
D. क्षार नीले लिटमस को लाल कर देते हैं।

निम्नलिखित वाक्य पढ़िए और शब्दों के उस समुच्चय को पहचानिए जो दिए गए क्रम में रिक्त स्थानों की सही प्रकार पूर्ति करेगा।

मानवों में नर हार्मोन या _____ (i) और मादा हार्मोन या _____ (ii), _____ (iii) ग्रंथि द्वारा स्रावित अन्य हार्मोन के नियंत्रण में होता है। 

A. (i) – टेस्टोस्टेरॉन, (ii) – एस्ट्रोजन, (iii) – थॉयरायड
B. (i) एस्ट्रोजन, (ii)- टेस्टोस्टेरॉन, (iii) पीयूष
C. (i) – टेस्टोस्टेरॉन, (ii) – एस्ट्रोजन, (iii)- पीयूष
D. (i) टेस्टोस्टेरॉन, (ii) एड्रीनलिन, (iii) – थॉयरायड

निम्नलिखित में से कौन एक सीधी रेखा आलेख नहीं है?
A. किसी समान त्वरित का दूरी समय आलेख
B. विरामावस्था में किसी वस्तु का दूरी समय आलेख
C. एक अपरिवर्तनीय वेग से गति करती वस्तु का वेग समय आलेख
D. समान त्वरण से गति करती वस्तु का वेग समय आलेख

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है? 
A. प्रायः, अधातुएँ अम्लों से अभिक्रिया नहीं करती। 
B. अधात्विक ऑक्साइड प्रकृति से क्षारीय होते हैं। 
C. प्रायः, अधातुएँ जल से अभिक्रिया नहीं करती।
D. अधातुएँ ना तो आधातवर्ध्य होती हैं और न ही तन्य ।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part15

नीचे दिए गए चार्ट में 1991-2021 के दशक की अवधि का जनवरी से जुलाई का, किसी भारतीय शहर का औसत मौसम दिया गया है। 

  जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई
अधिकतम तापमान 11.2°C 13°C 17.3°C 22.1°C 25.2°C 25.3°C 23.6°C
न्यूनतम तापमान -1.7°C 0°C 3.3°C 7.8°C 11.6°C 15.1°C 17.3°C
आद्रता 69% 67% 60% 50% 50% 64% 76%
अवंक्षेपण/वर्षा mm 84 116 117 100 79 167 393

निम्नलिखित में से किस शहर से उपरोक्त चार्ट संबंधित हो सकता हैं ? 
A. कोच्चि
B. शिमला
C. करनाल
D. जोधपुर

उर्वरकों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
A. ये अकार्बनिक लवण हैं।
B. ये पौधों के पोषकों से अति समृद्ध हैं।
C. ये मृदा को खाद प्रदान करते हैं।
D. ये कारखानों में बनाए जाते हैं।

स्तंभ I में दिए मानव के पाचन तंत्र के अंगों के नाम स्तंभ II में दिए गएं उनके प्रकार्यों से सुमेलित कीजिए :  

स्तंभ I

स्तंभ II

A.

मुँह

i.

अवशोषण के क्षेत्र में वृद्धि के लिए दीर्घरोम होते हैं 

B.

आमाशय

ii.

पित्त का स्त्राव करते हैं जो वसा के पाचन में सहायक है 

C.

यकृत

iii.

अपचित भोजन से जल और कुछ लवण अवशोषित करते हैं 

D.

छोटी आँत

iv.

स्टॉर्च का शर्करा में विघटन करते हैं 
E. वृहत् आँत v. पाचन रस को कार्य करने में सहायता के लिए अम्ल का स्राव करते हैं 

A. A – v, B – ii, C – i, D – iii, E – iv
B. A – iv, B – v, C – ii, D – i, E – iii
C. A – v, B – iv, C – i, D – ii, E – iii
D. A – iv, B – ii, C – v, D – iii, E – i

निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A) : संश्लेषित कपड़े सूती कपड़ों की तुलना में जल्दी सूखते हैं।

कारण (R) : संश्लेषित कपड़ो में बड़े छिद्र होते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (A) की (R) सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य हैं।
D. (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य हैं।

कक्षा VI के एक शिक्षक ने प्रथम परमाणु की संरचना और तत्वों एवं यौगिकों के संप्रत्यय को समझाते हुए, पदार्थों के गुणों का शिक्षण आरंभ किया। इस पाठ्यचर्या में निम्नलिखित में से किस वैधता का उल्लंघन हुआ है?
A. ऐतिहासिक
B. नीतिपरक
C. संज्ञानात्मक
D. वातावरणिक

स्तंभ A में दिए गए प्रक्रिया कौशलों को स्तंभ B में दिए गए उनके सदृश सूचकों से सुमेलित कीजिए :  

स्तंभ A

स्तंभ B

A.

अवलोकन करना

i.

अवलोकनों को कुछ नियमों या संप्रत्ययों में समझाने का प्रयास 

B.

परिकल्पना करना

ii.

परिणामों को आलेखों, सारणियों इत्यादि द्वारा दर्शाना 

C.

अनुमान करना

iii.

कार्यपरक निदर्श बनाना 

D.

संप्रेषण करना

iv.

विभिन्‍न वस्तुओं के बीच समानताओं को पहचानना 
E. अभिकल्पना करना v. प्रतिसानों का उपयोग कर अज्ञात स्थितियों तक बर्हिवेश करना 

A. A – v, B – i, C – ii, D – iii, E – iv
B. A – iv, B – i, C – v, D – ii, E – iii
C. A – iv, B – v, C – i, D – iii, E – ii
D. A – ii, B – v, C – i, D – iii, E – iv

पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया की वांछित स्थितियों का अपने विद्यार्थियों को शिक्षण करते हुए, कक्षा 8 की एक शिक्षिका ने प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम को परिभाषित करना आरंभ किया, और तत्पश्चात् प्रकाश संश्लेषण के वांछित विभिन्न कारकों जैसे सूर्य का प्रकाश, जल और वायु को सूचीबद्ध किया। तब उन्होंने अपने विद्यार्थियों को एक समूह परियोजना में व्यस्त किया, जिसमें उन्होंने आगामी कुछ दिनों में, प्रत्येक कारक का महत्व स्वयं जाँचा। जाँच-आधारित शिक्षाशास्त्र के दृष्टिकोण से आप इस योजना का किस प्रकार आकलन करेंगें?
A. योजना उपयुक्त हैं क्योंकि संप्रत्मयी रूपरेखा का आधार प्रारंभ से ही बना दिया गया था।
B. योजना अनुपयुक्त है क्योंकि शिक्षिका को प्रकाश संश्लेषण की रासायनिक अभिक्रिया को प्रारंभ में ही समझा देना चाहिए था।
C. योजना उपयुक्त है किन्तु इसे वैयक्तिक क्रियाकलाप के रूप में किया जाना चाहिए था न कि समूह परियोजना के रूप में।
D. योजना अनुपयुक्त है क्योंकि यह आदेशात्मक है और इसमें खोज का कोई अवसर नहीं है।

एक शिक्षिका चाहतीं थी कि उनके विद्यार्थी एक सरल दोलक के आवर्त काल पर लंबाई के प्रभाव की जाँच करें। उन्होंने अपने विद्यार्थियों को ऐसा प्रयोग व्यवस्थित करने का मार्गदर्शन दिया जिसमें सभी स्थितियों में रुचि के कारक को छोड़ कर बाकी सभी कारकों को स्थिर रखा गया। इस उद्देश्य के लिए व्यवस्थित किए गए प्रयोग के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही होगा?
A. दोलक की लंबाई एक निर्भर परिवर्ती होगी।
B. दोलक की लंबाई एक नियंत्रित परिवर्ती होगी।
C. दोलक का आवर्त काल एक निर्भर परिवर्ती होगा।
D. दोलक का आवर्त काल एक नियंत्रित परिवर्ती होगा।

निम्नलिखित कथनों में से अनुमिति को पहचानिए। 
A. सभी जातियाँ, वह संख्या जो जीवित रख कर वयस्क बनती हैं, उससे कहीं अधिक संख्या में संतति उत्पन्न करती हैं।
B. किसी जाति की जितनी संतति पर्यावरण पोषित न कर सके, उससे अधिक संतति का उत्पन्न होना उनके अस्तित्व के लिए उनमें संघर्ष पैदा करता है।
C. किसी समष्टि के सदस्य अपने गुणधर्मों में व्यापक रूप से विविध होते हैं।
D. समष्टियाँ, मौसमी उतार चढ़ाव के अलावा, साइज़ में स्थायी रहने की प्रकृत्ति रखती हैं।

विज्ञान की किसी कक्षा में समूह क्रियाकलाप आयोजित करने का निम्नलिखित में से क्या एक उद्देश्य नहीं है?
A. एक समान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों को एक दूसरे के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना। 
B. विद्यार्थियों को एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा के लिए प्रोत्साहित करना। 
C. विद्यार्थियों को एक दूसरे से सीखने के लिए प्रोत्साहित करना। 
D. विद्यार्थियों में एक सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना का समावेश करना। 

नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए:

जब चार्ल्स राबर्ट डार्विन (1809-1882) 22 वर्ष के थे, तब वे एक समुद्री यात्रा पर निकले। यात्रा के दौरान किए गए उनके अध्ययनों ने पृथ्वी पर जीवन की विविधता के संदर्भ में एक गहन समझ प्रदान की। जब वे वापस इंग्लैंड पहुँचे, तब उन्होंने वहाँ रह कर विभिन्न प्रयोग किए जिससे वे यह सिद्धांत दे पाए कि जीवन का विकास प्राकृतिक चयन द्वारा हुआ है। उन्हें मेंडल के प्रयोगों में प्रबोधन मिल सकता था किन्तु ये दो महानुभाव एक दूसरे के कार्यों को नहीं जानते थें।

निम्नलिखित में से कौन सा विचार विज्ञान एवं विज्ञान के क्रियाकलापों के लिए उपरोक्त द्वारा समर्थित है:

A. प्रयोगों से पूर्व सर्वदा परिकल्पना का निर्माण किया जाता है।
B. वैज्ञानिकों में कार्य साझा करना लाभदायक हो सकता है।
C. वैज्ञानिक अध्ययनों को विशेष उपकरणों की आवश्यकता होती है।
D. वैज्ञानिक प्रायः युवा होते हैं।

कक्षा VI के विद्यार्थियों को चंद्रमा की कलाएँ एवं आकाश में नक्षत्रों की परिवर्तनशील स्थिति के विषय में शिक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन सा सर्वाधिक उपयुक्त मार्ग है?
A. एक कक्षा परिचर्चा का आयोजन करना जिसमें विद्यार्थी अपने अनुभवों को साझा करें।
B. विद्यार्थियों को तारामंडल की सैर पर ले जाएँ और उनके प्रश्नों के उत्तर दें।
C. विद्यार्थियों को रात्रि आकाश का दो महीने तक अवलोकन करने के लिए कहना, और उनके अवलोकनों को लिखने एवं चर्चा करने के लिए कहना। 
D. कक्षा में विज्ञान की विश्वकोश लाकर, संदर्भित विषयों को समझाना। 

विज्ञान में विद्यार्थियों की रुचि का आकलन करने हेतु निम्नलिखित में से क्या एक उपयुक्त सूचक है?
A. उपयुक्त उपकरणों, यंत्रों एवं युक्तियों द्वारा भौतिक मात्राओं को मापना। 
B. समकालीन अनुसंधान विचारधारा के विषय में बोध प्रदर्शित करना। 
C. सूत्रों, समीकरणों एवं नियमों को व्युत्पन्न करना। 
D. सही वैज्ञानिक परंपराओं एवं संकेतों का उपयोग करना। 

विज्ञान के शिक्षकों द्वारा अनुसरित जाँच – अभिमुख प्रयोगशाला कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए निम्नलिखित में से क्या एक वांछित योजना है?
A. कक्षाएँ शिक्षक द्वारा कार्य के प्रदर्शन से आरंभ होनी चाहिए।
B. जो नियम विद्यार्थियों को सिखाए गए हैं, उन्हें सत्यापित करने में विद्यार्थियों की मदद करना। 
C. कक्षाएँ एक प्रश्न दे कर आरंभ की जानी चाहिए।
D. ध्यान इस पर केंद्रित होना चाहिए कि विद्यार्थी एक सही उत्तर पर पहुँच जाएँ।

Leave a Comment

error: