CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part35

बाल विकास की गति ___________
A. एकसमान, मानकीय और अव्यवस्थित होती है।
B. में व्यक्तिगत भिन्नताएँ होती हैं और यह अव्यवस्थित होती है।
C. एकसमान, मानकीय और कुछ हद तक सुनियोजित और क्रमानुसार होती है।
D. में व्यक्तिगत भिन्नताएँ होती हैं और यह कुछ हद तक सुनियोजित और क्रमानुसार होती है।

किस उम्र में बच्चों के क्रियाकलाप प्रमुखतः बड़ी मांसपेशियों के स्थूल गति के प्रयोग पर केन्द्रित होते हैं बजाए सुक्ष्म गति कार्य के प्रयोग पर केन्द्रित होते हैं?
A. शैशवावस्था
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था
D. माध्यमिक बाल्यावस्था

वह प्रक्रिया जिसमें युवा पीढ़ी दैनिक जीवन की अंतः क्रिया से सामाजिक प्रक्रियाओं को सीखती है, क्या कहलाती है?
A. सृजनता
B. संवर्धन
C. समाजीकरण
D. स्थगित अनुकरण

जीन पियाजे के अनुसार, किस अवस्था में शिशु शारीरिक क्रियाओं के साथ संवेदी अनुभवों का समन्वय करके दुनिया की खोज करता है?
A. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
B. संवेदी गामक अवस्था
C. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

जीन पियाजे के सिद्धान्तों में एक बच्ची जो मानती है कि कार सजीव है क्योंकि वह चलती है, क्या प्रदर्शित करती है?
A. जीववादी सोच
B. केन्द्रियता
C. अप्रतिवर्ती सोच
D. क्रमबद्धता

कोहलबर्ग के अनुसार नैतिक विकास के अंतिम चरण ‘व्यक्तिगत सिद्धांतों की नैतिकता और विवेक’ के व्यक्तियों में क्या विशेषता होती है?
A. नियमों को निश्चित और निरपेक्ष रूप में देखना। 
B. दूसरों के द्वारा सम्मान प्राप्त करने की चाह। 
C. यह महसूस करना कि अपने लिए कानूनों और नियमों को बनाए रखना उनका कर्तव्य है। 
D. यह विश्वास करना कि व्यक्तियों को सामाजिक कानूनों का आँख बंद करके पालन करने के बजाय उनका परीक्षण करना चाहिए। 

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, जब एक शिक्षक बच्चे को उसके समीपस्थ विकास के क्षेत्र तक पहुँचने में मदद करने के लिए उसे समायोजित समर्थन देता है तब वह किस संरचना का प्रयोग कर रहा है?
A. पाड़
B. अनुबंधन
C. अनुकरण
D. अनुकूलन

लेव वायगोत्स्की ने प्रतिपादित किया कि विकास _______
A. सीखने का पर्याय है।
B. सीखने से स्वत्रंत रूप में होता है।
C. पर सांस्कृतिक कारकों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
D. सामाजिक संदर्भ से अलग नहीं किया जा सकता है।

निम्न में से कौन बाल-केन्द्रित शिक्षण अधिगम के अनुरूप नहीं है?
A. स्कूली परिवेश को सुरक्षित व बच्चों के अनुकूल बनाना। 
B. भय मुक्त वातावरण बनाना जिसमें हर बच्चा खुल कर अभिव्यक्ति कर पाए। 
C. कक्षा में सकारात्मक अनुशासन को लागू करना। 
D. विद्यार्थियों को ज्ञान के निष्क्रिय ग्रहणकर्ता के रूप में पहचानना। 

जिन व्यक्तियों में आमतौर पर पढ़ने, लिखने और कहानियाँ सुनाने के अच्छे कौशल होते हैं, उनमें ________ बुद्धि अधिक मात्रा में होती है। 
A. तर्क-गणितीय बुद्धिमत्ता
B. भाषाई बुद्धिमत्ता
C. अंतवैयक्तिक बुद्धिमत्ता
D. संगीतमय बुद्धिमत्ता

किसने प्रतिपादित किया कि भाषा का बच्चें के संज्ञानात्मक विकास पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव होता है?
A. लेव वायगोत्स्की
B. बी. एफ. स्किनर
C. हावर्ड गार्डनर
D. जीन पियाजे

निम्न में से कौन-सी प्रणाली कक्षाकक्ष में जेंडर रूढ़िवादिता को चुनौती देने में प्रभावशाली है?
A. शिक्षिका को कक्षा में जेंडर संबंधी मुद्दों को नकारना व नज़रअंदाज करना चाहिए।
B. शिक्षिका को कक्षा में होने वाली गतिविधियों की जिम्मेदारी सभी बच्चों को बराबर देनी चाहिए।
C. शिक्षिका को ‘शारीरिक कार्य’ जैसे मेज को लगाना लड़कों को और ‘हल्के कार्य’ जैसे बुलेटिन बोर्ड सजाना लड़कियों को देने चाहिए।
D. शिक्षिका को लड़कियों से गणित व विज्ञान में ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए।

विविध शिक्षार्थियों वाली कक्षा में शिक्षकों को चाहिए कि वे:
A. ऐसे पाठ्यक्रम का पालन करें जिसमें वे कक्षा में बच्चों की संस्कृति और भाषा को शामिल करें।
B. रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों को बढ़ावा दें।
C. बच्चों के मानक-आधारित परीक्षण के लिए कठोर संरचनाएं बनाएँ।
D. योग्यता के आधार पर अलग संकाय बनाएँ।

शिक्षिका समूह चर्चा के दौरान एक शिक्षिका बच्चों से अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी के प्रभाव पर चर्चा करने को कहती है। इस चर्चा के माध्यम से शिक्षिका का उद्देश्य ________ को बढ़ावा देना है।
A. कार्यविधि चिंतन
B. आलोचनात्मक चिंतन
C. अभिसारी चिंतन
D. रटकर स्मरण

आकलन के निम्नलिखित तरीकों में से कौन-सा सामाजिक-रचनात्मक कक्षाओं में उपयोग नहीं किया जाएगा?
A. सहयोगी परियोजनाएँ
B. मानकीकृत परीक्षण
C. सहकर्मी मूल्यांकन
D. कक्षा अवलोकन

समावेशी शिक्षा का दर्शन:
A. बहीष्करण के सभी आचरण को प्रोत्साहित करेगा।
B. विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर पृथक स्कूलों में शिक्षित करने पर आधारित है।
C. केवल उन्हीं बच्चों तक सीमित है जो दृष्टिबाधित व श्रवण बाधित हैं।
D. अपवर्जन की सभी नीतियों व आचरण को चुनौती देता है।

एक विविध कक्षाकक्ष में जिसमें विभिन्न योग्यता वाले विद्यार्थी हैं, एक शिक्षिका को ____
A. सबके लिए एक जैसा शैक्षिक शिक्षाशास्त्र अपनाना चाहिए।
B. शिक्षण-अधिगम के लिए विविध सामग्री का इस्तेमाल करना चाहिए।
C. शिक्षक केन्द्रित शिक्षण करना चाहिए।
D. परिक्षाओं को और केन्द्रित शिक्षण करना चाहिए।

वह विद्यार्थी जिन्हें ‘ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार’ है, के अनुकूल पद्धति कौन-सी है?

(i) विद्यार्थियों को खड़े होकर कार्य करने की अनुमति देना

(ii) कार्य को छोटे भागों में विभाजित करना

(iii) कक्षाकार्य को पूरा करने के लिए सख्त समयावधी तय करना

(iv) एक समय पर एक कार्य देना

A. (ii), (iii), (iv)
B. (i), (ii), (iv)
C. (i), (ii), (iii)
D. (i),(ii), (iii), (iv)

निम्न में से कौन-सा युग्म विद्यार्थी व उनकी पहचान के गुणधर्म का सही मिलान है?
A. सृजनात्मक विद्यार्थी समस्या समाधान में अन्मयता
B. स्वलीन विद्यार्थी-गतिक क्रियाओं का दोहराव
C. अधिगम कठिनाई वाले विद्यार्थी बेहद कमजोर स्मृति
D. दृष्टिबाधित विद्यार्थी सुनने में कठिनाई

एक शिक्षिका विद्यार्थियों में सृजनात्मकता को कैसे बढ़ावा दे सकती है?

(i) अपसारी प्रवृत्ति वाले प्रश्न पूछकर

(ii) विद्यार्थियों के असामान्य उत्तरों के प्रति संवेदनशील व लचीले हो कर

(iii) एक मात्र सही उत्तर को प्रोत्साहित करके

(iv) अनम्य निर्देश का पालन करने के लिए कहकर

A. (i), (ii)
B. (ii), (iii)
C. (iii), (iv)
D. (i), (iv)

अधिगम को प्रभावशाली बनाने के लिए विषयवस्तु को _______-
A. व्याख्यान विधि से प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
B. विद्यार्थियों के निजी जीवन के अनुभवों से जोड़ा जाना चाहिए।
C. विभाजित खंडों में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
D. बेहद चुनौतीपूर्ण होना चाहिए जिससे वह विद्यार्थियों के सीखने के स्तर से बहुत ज्यादा हो।

कथन (A): शिक्षक को बच्चों को उनकी आवाज़ खोजने में मदद करनी चाहिए व उनकी जिज्ञासा को पोषित करना चाहिए चीजों को करके देखना, सवाल पूछना, जाँच-पड़ताल करना।

तर्क (R): अधिगम अवबोध निर्मित करने की प्रक्रिया है न कि पुस्तकीय ज्ञान के ज्यों का त्यों पुनरुप्ति करने का कौशल है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

एक संरचनावादी शिक्षिका:
A. को उदाहरण व गैर उदाहरण दोनों देने चाहिए।
B. को केवल उदाहरण देने चाहिए।
C. को संप्रत्ययों के पुष्टिकरण के लिए केवल गैर उदाहरण देने चाहिए।
D. को कक्षा में उदाहरण व गैर उदाहरण दोनों नहीं देने चाहिए।

________, विद्यार्थियों को खुद पर विश्वास रखने और मेहनत करने के लिए अभिप्रेरित करते/ करती है।
A. शर्मिंदगी और निराशा
B. भय और उत्कंठा
C. यह मान्यता कि क्षमता अटल और अनियन्त्रणीय है
D. यह मान्यता की क्षमता वर्धिक और नियंत्रणीय है

शिक्षक छात्रों को शिक्षण अधिगम प्रक्रिया शुरू कराते समय उनके पूर्व ज्ञान का आह्वान करने के लिए कुछ गतिविधियाँ कराती है। इन क्रियाकलापों के सन्दर्भ में क्या सही नहीं है?

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part49

(i) यह छात्रों में जानकारी का जुड़ाव एवं संबंध बनाने में सहायक है।

(ii) यह समय और संसाधन की बर्बादी हैं।

(iii) यह शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में सहायक नहीं है।

(iv) यह अधिगम के लिए तैयार करने की एक सकारात्मक और मनोवैज्ञानिक पहल है।

A. (i), (iv)
B. (i), (ii)
C. (iii), (iv)
D. (ii), (iii)

एक शिक्षक छात्रों को चिंता से निपटने में कैसे मदद कर सकता है?
A. उन्हें कड़ी सजा देकर
B. पुरस्कार देकर
C. प्रत्यास्मरण व बार-बार अभ्यास करने के लिए कह कर
D. उनसे उनकी भावनाओं के बारे मे बात करके और उनको उससे जूझने में मदद करके

शिक्षक बच्चों को आंतरिक रूप से प्रेरित शिक्षार्थी बनने के लिए कैसे प्रोत्साहित कर सकते हैं?
A. उच्च उपलब्धि वाले शिक्षार्थियों की प्रशंसा करके
B. कम उपलब्धि वाले शिक्षार्थियों को दंड देकर
C. उन्हें शिक्षक की नकल करने के लिए बढ़ावा देकर
D. सीखने में आनंद की भावना पैदा करके

जब ज़फर अपने माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों से प्रश्न करता है – आज अपने आप कैसे सीखते हैं इसके बारे में क्या सीखा, तो वह कौन से कौशल प्रोत्साहित कर रहा है?
A. अनुबंधन
B. अनुकरण
C. स्मरण व प्रत्याहार
D. अधिसंज्ञान

अभिकथन (A): एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के साथ साझा करती है किस तरह समस्या समाधान के सभी चरणों का पालन करके किसी समस्या का समाधान कैसे किया जा सकता है।

तर्क (R): अपनी सोच को बोलकर विद्यार्थियों के साथ साझा करना एक प्रभावी शिक्षण कार्यनीति है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

अभिकथन (A): एक बच्ची की संवेगात्मक मनोस्थिति स्कूल में उसके प्रदर्शन को प्रभावित करती है।

तर्क (R): संज्ञान व संवेग परस्पर संबंधित है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

जब चार अंकों की न्यूनतम संख्या में से एक को घटाते हैं; तब हमें क्या प्राप्त होता है?
A. तीन अंकों की न्यूनतम संख्या
B. तीन अंकों की अधिकतम संख्या
C. चार अंकों की अधिकतम संख्या
D. तीन अंकों की एक संख्या जिसका इकाई का अंक 1 है

कक्षा VI के विद्यार्थियों को पढ़ाते समय, शिक्षक स्पष्ट करते हैं कि

8 + 7 = एक पूर्ण संख्या है

8 × 7 = एक पूर्ण संख्या है

\(7/8\) = एक पूर्ण संख्या नहीं है

वह इस प्रकार कौन-सा गुण स्पष्ट कर रहे हैं? 

A. योज्य प्रतिलोम गुण
B. गुणनात्मक प्रतिलोम गुण
C. संवरक गुण
D. साहचर्य गुण

वह न्यूनतम संख्या कौन-सी है, जिसे n(n + 1) (n + 3) के रूप में लिखा जा सकता है, जहाँ n एक प्राकृत संख्या है?
A. 6
B. 8
C. 7
D. 3

यदि हम किसी भिन्न को स्वयं उसी से गुणा करें तथा इस प्रकार प्राप्त गुणनफल को उसके व्युत्क्रम से भाग दें, तो प्राप्त भिन्न \(1826/27\) है। मूल भिन्न क्या है?
A. \(22/3\)
B. \(8/27\)
C. \(11/3\)
D. \(25/7\)

यदि \(21/4\) और \(12/3\) के अंतर के \(4/3\) को \(21/3\) और \(12/7\) के अंतर के \(1/2\) में जोड़ा जाए, तो क्या परिणाम प्राप्त होता है?
A. \(63/82\)
B. \(82/63\)
C. \(-63/82\)
D. \(-82/63\)

किसी लंब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल उसके कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का एक-तिहाई है। यदि इस बेलन की आधार त्रिज्या 8 सेमी है, तो बेलन का आयतन (सेमी3 में) ज्ञात कीजिए। 
A. 256 π
B. 128 π
C. 288 π
D. 144 π

7 मीटर चौड़े एक वृत्ताकार दौड़ – पथ की आंतरिक परिधि 440 मीटर है। तब, बाहरी वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।  (π = \(22/7\) उपयोग कीजिए) : 
A. 63 m
B. 67 m
C. 77 m
D. 79 m

किसी लंब वृत्तीय बेलन के वक्र पृष्ठ और आधार के क्षेत्रफल क्रमशः ‘a’ वर्ग cm और ‘b वर्ग cm हैं। इस बेलन की ऊँचाई (सेमी में) कितनी है?
A. \( {22 a}{{ b}} \)
B. \( {a {b}}{2 {}} \)
C. \( {a}{2 { b}} \)
D. \( {a {}}{2 {b}}\)

निम्नलिखित में से कौन एक त्रिपद है?
A. 3x2 + 7
B. x3 + 10
C. 3x2 + 3x + 7
D. 3x3 + 3x2 + 3x + 3

किसी परिमेय संख्या का हर उसके अंश से 7 अधिक है। यदि अंश में 20 की वृद्धि कर दी जाए तथा हर में, 3 की कमी कर दी जाए, तो प्राप्त संख्या \(4/3\) है। तब, वह परिमेय संख्या है।
A. \(51/44 \)
B. \(44/51 \)
C. \(13/20 \)
D. \(4/11\)

किसी वस्तु को ₹ 3290 में बेचने पर, 6% की हानि होती है। तब उस वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए। 
A. ₹ 3230
B. ₹ 3350
C. ₹ 3490
D. ₹ 3500

यदि व्यंजकों -3x3y+ 2x2y3 और -5y– 3x2y3 के योग को x3y+ x+ x2y3 + y4 में से घटाया जाता है, तो परिणाम में y4 का गुणांक क्या है?
A. 6
B. -6
C. 4
D. -4

\( 15(x^2-2 x-15)/25(x+3)(x^2-25)\) किसके बराबर है?
A. \( 3/5(x+5)(x-3) \)
B. \( 3/5(x-5)(x+3) \)
C. \( 3/5(x-5) \)
D. \( 3/5(x+5)\)

निम्नलिखित में से कौन एक पाइथागोरियन त्रिक है, जिसका एक पद 12 है?
A. 8, 12, 16
B. 12, 35, 37
C. 12, 35, 38
D. 12, 35, 39

8 फलकों और 12 शीर्षों वाले किसी बहुफलकी के कितने किनारे होते हैं?
A. 14
B. 16
C. 18
D. 22

एक समद्विबाहु समलंब की स्थिति में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? 
A. केवल दो आसन्न भुजाएँ बराबर लंबाई की होती हैं।
B. केवल समांतर भुजाएँ बराबर लंबाई की होती हैं।
C. केवल असमांतर भुजाएँ बराबर लंबाई की होती हैं।
D. (1) और (3) दोनों।

\(31/2\) समकोणों में डिग्री (°) की संख्या कितनी है?
A. 285
B. 315
C. 295
D. 305

यदि किसी चतुर्भुज के कोणों का अनुपात 1 ∶ 2 ∶ 3 ∶ 4 है, तो चतुर्भुज के सबसे बड़े कोण की माप कितनी है?
A. 72°
B. 135°
C. 144°
D. 162°

यदि 10 संख्याओं का माध्य 96 है तथा इनमें से एक संख्या 150 है, तो शेष नौ संख्याओं का माध्य क्या है?
A. 60
B. 75
C. 81
D. 90

यदि एक पासे को फेंका जाता है, तो एक अभाज्य संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
A. \(3/5\)
B. \(1/2\)
C. \(2/3\)
D. \(1/3\)

त्रिपद व्यंजक के गुणक (गुणनखंड) हो सकते हैं :

(A) संख्या

(B) चर

(C) व्यंजक

(D) शून्य

सही विकल्प का चयन कीजिए: 

A. (A), (B) और (D)
B. केवल (D)
C. (A) और (D)
D. (A), (B) और (C)

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, गणित के शिक्षण के उच्च उद्देश्यों के रूप में निम्नलिखित में से कौन-सा/से उपयुक्त है/हैं?

(A) सांख्यिकी कौशल का विकास करना

(B) गणित में अमूर्त विचारों के साथ कार्य करने की क्षमता का विकास करना

(C) समस्या समाधान के लिए सही दृष्टिकोण का विकास करना

सही विकल्प का चयन कीजिए : 

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C) 
D. केवल (C)

एक गणित कक्षा में, निम्नलिखित में से कौन-से शिक्षण-अधिगम संसाधन दृष्टि – बाधित विद्यार्थियों की सहायता हेतु उपयोग में लाए जा सकते हैं?

(A) टेलर अबेकस

(B) कंप्यूटर

(C) जियोजेब्रा

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) और (B)
B. (A) और (C) 
C. (B) और (C) 
D. केवल (A)

ठोस आकारों की दिक्स्थान संबंधी राशियों जैसे क्षेत्रफल और आयतन के अधिगम के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक रचनावादी कक्षा को दर्शाता है?
A. क्षेत्रफल और आयतन की अवधारणा के शिक्षण के लिए विभिन्न सूत्रों पर शिक्षक पॉवर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण देते हैं। 
B. शिक्षक विद्यार्थियों को त्री-आयामी आकारों की अनुप्राणित वीडियो दिखाते हैं। 
C. शिक्षक कक्षा में ठोस आकारों को लाते हैं और बच्चों को उन्हें छूने देते हैं जब तक वह सूत्रों को श्यामपट्ट पर लिखते हैं। 
D. शिक्षक कक्षा में ठोस आकार, ग्राफ पत्र और मापन के अन्य साधन लाते हैं और शिक्षार्थियों को जहाँ तक हो सके विभिन्न सूत्रों की खोज करने का अवसर देते हैं। 

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part14

निम्नलिखित सारणी को पढ़िए :

तापमान °C -5 26 35 -2 18
शहर शिमला बेंगलोर दिल्ली कश्मीर हिमाचल

निम्नलिखित में से कौन-सी गणितीय अवधारणा/अवधारणाएँ उपरोक्त सारणी के द्वारा पढ़ाई जा सकती हैं ?

(A) आँकड़ों का प्रबंधन

(B) बीजगणितीय व्यंजन

(C) पूर्णांक

(D) वर्ग और वर्गमूल

सही विकल्प चुनिए:

A. केवल (A)
B. (C) और (D)
C. (A) और (C)
D. (B) और (D)

गणित में खुले – सिरे वाले प्रश्नों के उपयोग को निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे कम रूप से सत्यापित करता है? 
A. यह अवधारणात्मक समझ का विकास करता है
B. यह अनेक उत्तर देने के अवसर प्रदान करता है
C. खुले – सिरे वाले प्रश्नों को हल करने में समय लगता है, इसलिये इन्हें गृहकार्य में दिया जा सकता है
D. बच्चे सामान्य से हट कर कुछ करने से उत्साहित होते हैं

किसी दी गई समय अवधि में, उपनति (ट्रैंड) में लघु बदलावों को दिखाने के लिए, बारंबारता – बंटन से संबंधित एक बड़े संख्यात्मक आंकड़ों के समुच्चय को निरूपित करने का सबसे उपयुक्त तरीका कौन-सा है?
A. दंड – आलेख
B. रेखा – आलेख
C. पाई चार्ट
D. चित्रालेख

प्राथमिक स्तर पर गणित की परीक्षा को केंद्रित नहीं होना चाहिए : 
A. विद्यार्थियों की गणितीय क्रियाविधियों की समझ पर
B. विद्यार्थियों के अवधारणात्मक ज्ञान पर
C. वास्तविक जीवन में अवधारणाओं के अनुप्रयोग पर 
D. जटिल प्रश्नों को हल करने की विद्यार्थियों की क्षमता पर

कमल, कक्षा VI का एक विद्यार्थी, क्षेत्रफल और आयतन की इकाईयों का सही रूप से प्रयोग नहीं कर पा रहा है। निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति कमल की सहायता करने में सर्वाधिक उपयुक्त है? 
A. उसे क्षेत्रफल और आयतन की इकाईयों को कंठस्थ करवाएँ।
B. उससे क्षेत्रफल और आयतन संबंधी बहुत सारी समस्याएँ हल करवाएँ।
C. वास्तविक जीवन के संदर्भों का उपयोग कीजिए जहाँ क्षेत्रफल और आयतन के मापन की अवधारणाएँ प्रयोग की गई हों।
D. क्षेत्रफल और आयतन के बीच के अंतर को दर्शाती हुई एक सारणी बनाएँ और उसे उसकी नकल करने को कहें।

गणित में समस्या समाधान योजनाओं में ___________ का सम्मिलित होना आवश्यक नहीं है। 
A. किसी समस्या की पहचान करना एवं परिभाषित करना
B. गणितीय अवधारणाओं के पूर्व ज्ञान का उपयोग कर संभावित समाधान का चयन एवं अभिकल्पना करना
C. समस्या समाधान के लिए सूत्रों का अधिगम एवं उनको रट कर याद करना
D. युक्तियों को दोहराना एवं पुनः अभिकल्पित करना

निम्नलिखित में से कौन-सा समुच्चय अंडप्रजक जंतुओं का समुच्चय है?
A. बिच्छू, सर्प, चूहा
B. मेंढक,सर्प,मुर्गी,
C. चूहा, बिच्छू, पेंगुइन 
D. पेंगुइन, मेढ़क, कंगारू

निम्नलिखित में से कौन-सी विधि जंतुओं में अलैंगिक प्रजनन विधि है?

(A) मुकुलन

(B) द्विखंडन

(C) टेस्ट-ट्यूब शिशुओं के जन्म के लिए पात्रे निषेचन 

A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. (C) तथा (A)
D. केवल (B)

कोई वस्तु/पदार्थ आवेशित है या नहीं, यह जाँचने के लिए एक विद्युतदर्शी निम्नलिखित में से कौन-से गुणधर्म का उपयोग करता है? 
A. समान आवेश एक दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।
B. आवेशों के प्रवाह से विद्युत धारा बनती है।
C. एक रेशम के टुकड़े के साथ रगड़ने पर एक काँच की छड़ धनात्मक आवेश ग्रहण कर लेती है।
D. आवेश दो प्रकार के होते हैं – धनात्मक आवेश तथा ऋणात्मक आवेश।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गुरुत्वाकर्षण बल के संदर्भ में सही है? 
A. यह एक असंपर्क बल है।
B. यह आकर्षक तथा प्रतिकर्षक दोनों हो सकता है।
C. यह एक अद्वितीय बल है जो केवल पृथ्वी के पास है।
D. यह एक प्रबल बल है।

सामान्य ताप तथा दाब पर जल का नमूना -3°C पर जमना शुरू हो जाता है। इसके क्वथनांक के बारे में आप क्या कह सकते हैं?
A. यह 100°C से कम ताप पर उबलने लगेगा।
B. यह 100°C से अधिक ताप पर उबलेगा।
C. यह 100°C ताप पर उबलेगा।
D. यह उबलेगा नहीं।

नीचे दी गई तालिका में पाचन तंत्र के कुछ अंगों, उनसे स्रावित होने वाले पाचक रसों तथा खाद्य घटक जिन पर वे कार्य करते है, उनके नाम दिए गए हैं। कुछ स्थानों को रिक्त छोड़ दिया गया है। दिए गए विकल्पों में से इन स्थानों के लिए सही समुच्चय का चयन कीजिए।

अंग का नाम स्रावित पाचक रस खाद्य घटक जिस पर वे कार्य करते हैं
मुँह लार (i)
अमाशय पाचक रस (ii)
यकृत (iii) (iv) 

A. (i) – वसा, (ii) – स्टार्च, (iii) – इसुंलिन, (iv) – शर्करा
B. (i) – प्रोटीन, (ii) – वसा, (iii) – पाचक रस, (iv) – स्टार्च
C. (i) – स्टार्च, (ii) – प्रोटीन, (iii) – पित्त, (iv) – वसा
D. (i) – प्रोटीन, (ii) – स्टार्च, (iii) – पित्त, (iv) – शर्करा

निम्नलिखित में से खरीफ़ फसलों के समुच्चय को पहचानिए।
A. धान, कपास, मूंगफली
B. मक्का, मटर, सरसों
C. मटर, चना, गेहूँ
D. सोयाबीन, मटर, चना

निम्नलिखित सारणी भारतीय शहर के औसत तापमान को दर्शाती है:

  जनवरी फरवरी मार्च अप्रेल मई जून जुलाई
अधिकतम तापमान 20° C 23.5° C 29.8° C 36.7° C 39.6° C 38.2° C 26.6° C
न्यूनतम तापमान 7.7° C 10.6° C 15.2° C 21° C 25.3° C  27.6° C 33.7° C
वर्षण/ वर्षा (mm) 23 33 20 14 20 74 208

उपरोक्त चार्ट निम्नलिखित में से किस शहर का है?

A. नई दिल्ली
B. चेन्नई
C. बीकानेर
D. शिमला

एक अध्यापिका मनुष्य की आँख की संरचना एवं कार्य के बारे में समझाने के लिए कैमरे से सादृश्यता को उदाहरण स्वरूप लेकर (जिससे विद्यार्थि पहले से परिचित हैं) पढ़ाती है। निम्नलिखित में से किस पहलू में यह सादृश्यता नहीं हैं? 
A. आँख एक सीधा प्रतिबिंब बनाती है जबकि कैमरा में उल्टा प्रतिबिंब बनता है।
B. कैमरे में अवतल लैंस होता है जबकि आँख में उत्तल लैंस होता है।
C. आँख तीन आयमों में देख सकती है जबकि कैमरा दो आयामों में देखता है।
D. मनुष्य की आँख की फोकस दूरी निश्चित होती है तथा थोड़ी सी भी समायोजित नहीं की जा सकती है।

निम्नलिखित का मिलान कीजिए:

स्तम्भ – A

स्तम्भ – B

(A)

एक धातु जो कक्ष तापमान पर तन्य नही है

(I)

ग्रेफाइट

(B)

एक अधातु जो विद्युत का सुचालक है

(II)

फॉस्फोरस

(C)

एक धातु जो मुलायम है तथा चाकू द्वारा काटी जा सकती है

(III)

ज़िंक

(D)

एक अधातु जो वायु के संपर्क में आने पर प्रज्वलित हो जाती है

(IV)

आयोडीन

(E)

एक चमकने वाली अधातु

(V)

सोडियम

A. (A) – (V), (B) – (IV), (C) – (III), (D) – (I), (E) – (II)
B. (A) – (III), (B) – (I), (C) – (V), (D) – (II), (E) – (IV)
C. (A) – (II), (B) – (IV), (C)  – (I), (D) – (V), (E) – (III)
D. (A) – (I), (B) – (V), (C) – (II), (D) – (III), (E) – (IV)

एक गेंद को ऊध्वाधर उपर की ओर हवा में फैंका जाता है। उस पर कार्य करने वाले बलों की पहचान कीजिए: 
A. केवल गुरुत्वाकर्षण बल
B. गुरुत्वाकर्षण बल तथा वायु प्रतिरोध
C. गुरुत्वाकर्षण बल, वायु प्रतिरोध तथा गेंद फेंकने वाले व्यक्ति द्वारा लगाया गया नोदन बल
D. केवल वायु प्रतिरोध

निम्नलिखित वाक्य को पढ़िए तथा उन शब्दों के समुच्चय की पहचान कीजिए, जो रिक्त स्थानों को सही क्रम में भरिए।

एक व्यक्ति (i) ______से पीड़ित है, यदि उसका (ii)_______ पर्याप्त मात्रा में (iii) _______ हॉर्मोन नहीं बना रहा है। 

A. (i) गॉयटर (ii) पियूष ग्रंथि (iii) एड्रिनेलिन
B. (i) गॉयटर (ii) अग्नाशय (iii) इंसुलिन
C. (i) मधुमेह (ii) थायरायड ग्रन्थि (iii) थाइरॉक्सिन
D. (i) मधुमेह (ii) अग्नाशय (iii) इंसुलिन

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part29

निम्नलिखित में से कौन-सा समुच्चय ऐसे पदार्थों का समुच्चय है जो प्रकृति में अम्लीय हैं?
A. सिरका, नींबू का रस, जठर रस, दही 
B. बेकिंग सोडा, जठर रस, शैम्पू, टूथपेस्ट
C. कैलेमाइन लोशन, नींबू का रस, सिरका, टूथपेस्ट
D. दही, बेकिंग सोडा, जठर रस, शैम्पू

निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

कथन (A): गैसें बहुत जल्दी अन्य गैसों में विसरित हो जाती हैं।

कारण (R): गैस के कण तीव्र गति से चलते है।

A. (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है।
B. (A) तथा (R) दोनों सही हैं किन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
D. (A) तथा (R) दोनों गलत है।

निम्नलिखित में से सही कथनों की पहचान कीजिए:

(A) लकड़ी का जलना एक भौतिक तथा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।

(B) जल का क्वथन एक रासायनिक तथा उत्क्रमणीय परिवर्तन है।

(C) लकड़ी को बुरादे में बदल देना एक भौतिक तथा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।

A. केवल (A)
B. (A) तथा (B)
C. (B) तथा (C)
D. केवल (C)

कक्ष ताप पर:

ताजे जल का घनत्व = 1 g/cm3

सूरजमुखी के तेल का घनत्व = .92 g/cm3

ऐल्कोहॉल का घनत्व = .8 g/cm3

उपरोक्त जानकारी का उपयोग करके नीचे दिए हुए सही कथन/कथनों को पहचानिए:

(A) जो वस्तु ऐल्कोहॉल में तैरती है, वह सूरजमुखी के तेल में भी अवश्य तैरेगी।

(B) जो वस्तु सूरजमुखी के तेल में तैरती है, वह ताजे जल में अवश्य तैरेगी।

(C) जो वस्तु ताजे जल में तैरती है, वह ऐल्कोहॉल में अवश्य तैरेगी। 

A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. केवल (C)
D. (A), (B) तथा (C)

एक रेलगाड़ी कानपुर से 1 सितम्बर को 15 ∶ 50 घंटे पर चलती है तथा 3 सितम्बर को 07 ∶ 10 घंटे पर बैंगलूरू पहुँचती है। रेलगाड़ी की औसत चाल पता कीजिए यदि कानपुर तथा बैंगलूरू के मध्य की दूरी 2182 किलोमीटर है। 
A. 52 km/h
B. 55.5 km/h
C. 64.2 km/h
D. 68.2 km/h

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए तथा दिए गए क्रम में रिक्त स्थानों को सही रूप से भरने के विकल्प का चुनाव कीजिए।

जब कोई रोग-वाहक सूक्ष्मजीव हमारे शरीर में प्रवेश करते है तो शरीर हमलावर से लड़ने के लिए _________ (i) का उत्पादन करता है। यदि मृत अथवा शक्तिहीन सूक्ष्मजीवों को एक स्वस्थ शरीर में डाला जाता है तो शरीर इनका उत्पादन करके सूक्ष्मजीवों से लड़ता है और उन्हें मार देता है। इस प्रकार ________ (ii) ________ (iii) जैसे रोगों को रोकने के लिए कार्य करता है।

A. प्रतिजन, प्रतिजैविक, मधुमेह
B. प्रतिरक्षी, प्रतिजैविक, संधिशोथ
C. प्रतिरक्षी, टीका, क्षय रोग 
D. प्रतिजैविक, टीका, संधिशोथ

काष्ठ लुगदी का उपयोग करके निम्नलिखित में से क्या बनाया जाता है?
A. एक्रिलिक
B. नायलॉन
C. पॉलिएस्टर
D. रेयॉन

निम्नलिखित में से क्या पेट्रोलियम द्वारा प्राप्त होता हैं?

(A) CNG

(B) LPG

(C) डीज़ल

(D) कोयला गैस

A. (A) तथा (B)
B. (A) तथा (C)
C. (B) तथा (C)
D. (A) तथा (D)

एक खुली किताब परीक्षा के लिए किस प्रकार के प्रश्नों को प्रस्तावित नहीं किया जाएगा?
A. अपरिचित परिस्थितियों में सैद्धान्तिक नियमों का उपयोग
B. मानक सूत्रों के लंबे न्युत्पन्न
C. खुले अंत वाले प्रश्न
D. नवीन समस्याओं को हल करना

निम्नलिखित में से कौन सा एक विज्ञान की कक्षा में सामाजिक-वैज्ञानिक विषयों पर सामूहिक विचार-विमर्श का संचालन करने का लक्ष्य नहीं है?
A. किसी विषय का बहु परिप्रेक्षीय मूल्यांकन करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करना।
B. छात्रों में प्रमाण आधारित बहस की आदत का विकास करना।
C. सभी छात्रों को मुददों के स्पष्ट रूप से परिभाषित सही समाधान की ओर ले जाना।
D. विज्ञान के सामाजिक संदर्भ का प्रदर्शन करना।

कक्षा 8 के छात्रों को समझाना कि कंपन का प्रत्यय ध्वनि का कारण है। इस के लिए निम्नलिखित में से सर्वोत्तम युक्ति क्या है?
A. छात्रों को ध्वनि उत्पादक क्रियाकलापों में लगाना जैसे कि एक खींचे हुए रबर-बैंड को पकड़ कर छोड़ना।
B. ध्वनि उत्पादन की प्रक्रिया को आरेख की सहायता से समझाना।
C. ध्वनि के प्रत्यय को एक अनुदैर्ध्य तरंग के रूप में प्रस्तुत करना। 
D. ध्वनि तरंग की विशेषताओं को परिभाषित करना।

उत्प्लावक बल के संप्रत्यय का परिचय देने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी युक्ति सर्वाधिक उपयुक्त होगी?
A. उत्प्लावक बल की परिभाषा व्यक्त करना।
B. आर्कमिडिज़ के सिद्धान्त के सार की व्याख्या करना।
C. छात्रों को पकड़ने एवं फेंकने के क्रियाकलापों में लगाना।
D. छात्रों को तैरने तथा डूबने के क्रियाकलापों में लगाना।

अपनी 8 वीं कक्षा में विद्यार्थियों को कोशिकाओं के बारे में पढ़ाते समय, एक शिक्षिका ईंटों का उदाहरण देती है। जिस प्रकार इमारतें एक समान ईंटों से निर्मित होती है, उनकी बनावट, आकृति एवं आकार भिन्न होते हैं, उसी प्रकार कोशिकायें जीवित प्राणियों की आधारभूत संरचनात्मक ईकाइयाँ होती हैं। शिक्षिका किस शिक्षा शास्त्रीय यंत्र का उपयोग कर रही है?
A. समवृत्ति
B. तर्क
C. विचार प्रयोग
D. कल्पित प्रयोग

विद्यालयों में विज्ञान – मेलों का आयोजन करके निम्नलिखित में से कौन सा उद्देश्य सिद्ध होने की संभावना सबसे कम है? 
A. विद्यालयों को समुदाय तथा समाज के अधिक निकट लाने का
B. विद्यार्थियों को अपने नवीन विचारों का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करने का
C. विभिन्न छात्रों तथा संस्थाओं के बीच विचारों के आदान-प्रदान हेतु एक मंच प्रदान करने का
D. वैयक्तिक छात्रों की विशिष्ट प्रत्ययात्मक कठिनाइयों की पहचान करने का

एक अध्यापिका अपने छात्रों से, एक साधारण पेण्डुलम की लम्बाई का उसकी समय अवधि पर पड़ने वाले प्रभाव का अन्वेषण कराना चाहती है। वह अपने छात्रों का प्रयोग की व्यवस्था करने में मार्गदर्शन करती है जिसमें रूचि के घटकों को परिवर्तीय रखा गया जबकि अन्य घटकों को सभी परिस्थितियों में अपरिवर्तीय रखा। इस प्रयोग के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही नहीं होंगे?
A. पेण्डुलम की लम्बाई एक स्वतंत्र चर होगी।
B. समय अवधि एक नियंत्रित चर होगी।
C. बॉब का द्रव्यमान एक नियंत्रित चर होगा।
D. समय अवधि एक परतंत्र चर होगी। 

विभिन्न पक्षियों की चोंच के आकार तथा उनके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के प्रकार के बीच संबंध स्थापित करने में एक अध्यापिका अपने छात्रों की मदद करना चाहती है। इस उद्देश्य के लिए निम्नलिखित में से कौन सी सबसे उपयुक्त युक्ति होगी? 
A. विभिन्न पक्षियों की चोंचों के आरेख दिखाना।
B. छात्रों से कहे कि वे पक्षियों पर विश्वकोष की सहायता लें।
C. एक पक्षी अभयारण्य का भ्रमण करना तथा छात्रों से अवलोकन करने के लिए कहना।
D. किसी विशेषज्ञ द्वारा पक्षियों के विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन करना।

निम्नलिखित में से कौन सा कथन विज्ञान की पाठ्यचर्या के संगठन की हमारी वर्तमान समझ से सुमेलित नहीं है? 
A. प्राथमिक स्तर पर, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान को पर्यावरण शिक्षा के रूप में एकीकृत करना चाहिए।
B. उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान सामग्री को माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान का हलका स्वरूप माना जाना चाहिए।
C. माध्यमिक स्तर पर छात्रों को विज्ञान के शिक्षण / अधिगम के लिए एक एकीकृत शिक्षण के रूप में लगाना चाहिए।
D. उच्चतर माध्यमिक स्तर पर विज्ञान को प्रथक विषयों के रूप में प्रस्तावित किया जाना चाहिए।

एक छात्र कुछ लोहे की कीलों को एक बीकर में डालती है जिसमें कॉपर सल्फेट का विलयन है, तथा कुछ समय बाद वह अपनी नोटबुक में निम्नलिखित कथन लिखती है:

(A) विलयन का रंग नीले से बदल कर हल्का हरा हो जाता है।

(B) लोहे की कीलों पर एक भूरे रंग की परत बन जाती है।

(C) लोहा विलयन में से ताँबे (कॉपर) को विस्थापित कर देता है।

(D) ताँबा लोहे से कम अभिक्रियाशील है।

उपर्युक्त कथनों को अवलोकनों या निष्कर्षों में वर्गीकृत कीजिए :

A. (A) तथा (B) अवलोकन है; (C) तथा (D) निष्कर्ष हैं। 
B. (A), (B), (C) अवलोकन हैं; (D) एक निष्कर्ष है। 
C. सभी अवलोकन हैं। 
D. (A) अवलोकन है; (B), (C) तथा (D) निष्कर्ष हैं। 

Leave a Comment

error: