CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part36

वह कौन सी अवस्था है जिसमें बच्चे परिवार से स्वायत्तता स्थापित करते हैं और अपने व्यक्तिगत मूल्यों एवं लक्ष्यों को परिभाषित करते हुए अपनी खुद की एक पहचान का निर्माण करते हैं?
A. प्रारंभिक बाल्यावस्था
B. मध्य बाल्यावस्था 
C. उत्तर बाल्यावस्था
D. किशोरावस्था

अभिकथन (A) : शारीरिक विकास के संदर्भ में बच्चों के विकास को समझने के लिए यह ज़रूरी है कि बजाए एक विशिष्ट उम्र को देखने के, विकास के ‘सीमा क्षेत्र’ को देखा जाए।

तर्क (R) : बच्चों की वृद्धि व विकास में व्यक्तिगत भिन्नताएँ होती हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेंकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा विकास का सिद्धान्त नहीं हैं?
A. विकास एक क्रमानुसार होने वाली प्रक्रिया है।
B. विकास की कोई विशिष्ट दिशा नहीं होती है।
C. विकास कुछ हद तक पूर्वानुमानित है। 
D. विकास आनुवंशिकता और पर्यावरण कारकों की पारस्परिक अंतःक्रिया का परिणाम है।

जीन पियाजे के अनुसार, किस चरण में बच्चे केन्द्रियता की सीमाओं से उभरकर तार्किक चिंतन कर पाते हैं?
A. संवेदी गामक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. अमूर्त संक्रियात्मक

कथन (A) : पाँच साल का रमेश तर्क करता है कि एक चौड़े गिलास से एक लम्बे गिलास में डाला गया पानी मात्रा में अधिक हो गया है।

तर्क (R) : मूर्त संक्रियात्मक अवस्था में बच्चे समस्याओं को व्यवस्थित और तार्किक तरीके से हल नहीं कर पाते हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता हैं।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता हैं।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

कोहलबर्ग के सिद्धान्त में नैमित्तिक सापेक्षता अभिविन्यास, के चरण की क्या विशेषता हैं?
A. व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करना। 
B. नियमों को निश्चित और निरपेक्ष रूप में देखना।
C. दूसरों के अनुमोदन को बनाए रखना।
D. अमूर्त सार्वभौमिक सिद्धान्त जो सभी मानवता के लिए मान्य हैं।

लेव वायगोत्स्की के अनुसार वह प्रक्रिया जिसमें दो भागीदार जो एक कार्य को अलग समझ से शुरू करके बाद में एक साझी समझ पर पहुँचते है, क्या कहलाती है?
A. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
B. अंतर्विषयकता
C. अनुकूलन
D. खोज विधि

लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्तों के अनुसार, भाषाः 
A. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
B. बच्चों की संज्ञानात्मक क्षमताओं में बाधा डालती है।
C. बच्चों के संवेगात्मक विकास को नियमित करने में बेहद प्रभावकारी होता है।
D. की बच्चों के विकास में कोई भूमिका नहीं है।

किस प्रकार की कक्षा में शिक्षक अपनी शिक्षा पद्धति और आकलन विधियों को अलग-अलग शिक्षार्थियों की जरूरतों के अनूकूल अपनाता है?
A. व्यवहारवादी 
B. शिक्षक केन्द्रित
C. प्रगतिशील 
D. परीक्षा केन्द्रित

कथन (A) : प्रतिभाशाली बच्चे की पहचान के लिए बुद्धि परीक्षण ही एकमात्र पैमाना नहीं है।

तर्क (R) : हर प्रतिभाशाली बच्चा विभिन्न क्षमताओं, व्यक्तित्वों और विशेषताओं को प्रस्तुत करता है। 

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

छोटे बच्चे खेलते समय अक्सर खुद से बात करते है। लेव वायगोत्स्की के अनुसार यह __________ का उदाहरण है तथा शिक्षकों को इसे __________ चाहिए।
A. निजी वाक, हतोत्साहित करना
B. निजी वाक, बढ़ावा देना
C. आत्मकेन्द्रित भाषा, हतोत्साहित करना
D. आत्मकेन्द्रित भाषा, बढ़ावा देना

गुलाबी रंग को लड़कियों व नीले रंग को लड़कों से जोड़ कर देखना __________ का उदारहण है।
A. लैंगिक समता
B. लैंगिक समानता
C. लैंगिक रूढ़िवादिता
D. लैंगिक सशक्तता

कथन (A) : शिक्षकों को अपनी कक्षा में ऐसा सांस्कृतिक वातावरण बनाना चाहिए जिसमें वह अपनी मान्यता कि सभी बच्चों में सीखने की क्षमता है – दर्शा पाएँ।

तर्क (R) : शिक्षकों की बच्चों के क्षमताओं के बारे में मान्यताएँ व बच्चों से उनकी अपेक्षाएँ सीखने को बेहद प्रभावित करती हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्न में से सतत व समग्र मूल्यांकन को लागू करने का प्रभावी तरीका कौन सा है?
A. विभिन्न रणनीतियों का प्रयोग करते हुए बच्चों का समय-समय पर मूल्यांकन करना।
B. साल के शुरू व अंत में मूल्यांकन करना।
C. सभी विद्यार्थियों का मूल्यांकन वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा देकर करना।
D. मूल्यांकन के लिए मानकीकृत परीक्षाओं का इस्तेमाल करना।

निम्नलिखित में कौन सा प्रश्न महज प्रत्यास्मरण को नही अपितु आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देता है?
A. टेलीफोन का अविष्कार किस वर्ष में हुआ था?
B. भारत में कितने राज्य हैं?
C. भारत का प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?
D. जेंडर रूढ़िवादिता को चुनौती देने के लिए क्या विभिन्न तरीके हो सकते हैं?

एक समावेशी कक्षा के संदर्भ में कौन सा कथन सही हैं?
A. विद्यालयी पाठ्यचर्चा तथा अन्य गतिविधियों में लड़कियों व अन्य वंचित समूह के बच्चों सहभागिता को प्रतिबंधित रखा जाता है।
B. समावेशन से ‘अन्य’ बच्चों की शिक्षा में बाधा व रूकावट आती है। जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ता है।
C. समावेशन के दौरान सभी बच्चों को उनकी पृष्ठभूमि व क्षमताओं में विभिन्नता होते हुए भी विद्यालय में संबोधित किया जाता है। 
D. समावेशन केवल ‘विकलांगता से जूझते’ बच्चों से संबंधित ही होता है क्यों कि समावेशन से केवल वो ही लाभान्वित होते है।

एक शिक्षिका वंचित समूह से आने वाले बच्चों का सफलतापूर्वक समायोजन किस तरह कर सकती हैं?
A. उनके लिए अलग संकाय बनाकर
B. उनके लिए घर पर ट्यूशन लेना अनिवार्य करके
C. उनके सामाजिक व सांस्कृतिक परिवेश की उपेक्षा करके
D. उनमें अपनेपन की भावना पैदा करके व उनका आत्मविश्वास बढ़ाकर

निम्न में से कौन-से कक्षाकक्षीय प्रावधान एक विद्यार्थी जिसकी दृष्टि कम है, के अनुसार उपयुक्त समायोजन हैं?

(i) प्रकाश के साथ आवर्धक लेंस का प्रावधान करना।

(ii) ब्लैकबोर्ड के कार्य को मौखिक व्याख्यान द्वारा परिशिष्ट करना।

(iii) बहुत से दृश्यिक प्रस्तुतीकरण देना।

(iv) काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना।

A. (ii), (iii) 
B. (i), (iv)
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iv) 

शिक्षक बच्चों को रचनात्मक रूप में सोचने के लिए कैसे प्रोत्साहित कर सकते हैं?
A. उन्हें किसी समस्या को हल करने के लिए विभिन्न तरीकों के बारे में सोचने के लिए कहकर
B. उन्हें उत्तर रटने के लिए कहकर
C. प्रत्यास्मरण पर आधारित प्रश्न पूछकर
D. बहुविकल्पीय प्रश्न देकर

एक समावेशी कक्षा में कौन सा शिक्षाशास्त्र विद्यार्थियों के सीखने में बाधक होगा?
A. सहयोगात्मक अधिगम
B. परवाह व समानुभूति पर आधारित कक्षा संस्कृति
C. मानकीकृत निर्देश
D. उचित समायोजन

प्रभावशाली शिक्षण कब होता है?  
A. जब व्यक्तिगत विभिन्नताओं को अनदेखा व खारिज किया जाए।
B. जब संप्रत्ययों को अमूर्त बनाकर व अंसंदर्भित तरीके से पढ़ाया जाए।
C. जब कक्षा का वातावरण भय और तनाव पर आधारित हो।
D. जब सीखने में संवेगों के इस्तेमाल को स्वीकार व संबोधित किया जाए।

जब शिक्षक ‘के. डब्ल्यू एल’ नीति, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न सोच के लिए प्रेरित किया जाता है – वह क्या जानते हैं जब जानना चाहते हैं तथा उन्होंने विषय के अंत में क्या सीखा, अपनाते हैं तब वह किन कौशलों को बढ़ावा दे रहे हैं?
A. अधिसंज्ञान
B. याद रखना व प्रत्यास्मरण
C. अनुकरण
D. अनुबंधन

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part127

निम्नलिखित में से कौन-सी पद्धति शिक्षक केन्द्रित है?
A. सहयोगात्मक शिक्षा
B. व्याख्यान
C. अवधारणात्मक मानचित्रण
D. प्रयोगों का संचालन

निम्नलिखित में से कौन समस्या समाधान में बाधा डालता है?
A. समस्या समाधान में शामिल चरणों के बारे में बोलकर सोचना
B. सुलझाए हुए उदाहरणों पर चिंतन करना
C. समस्या का प्रतिनिधित्व करने के एक तरीके पर अटक जाना
D. साथियों के साथ विचार-मंथन और चर्चा

स्वयं को एक ज्ञाता के रूप में समझने की क्षमता क्या कहलाती है? 
A. अनुकूलन
B. अधिसंज्ञान 
C. नियमन
D. अनुकरण

छात्रों में अपनी सोच में वैचारिक परिवर्तन करने में सक्षम बनाने के लिए एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. व्याख्यान प्रणाली से स्पष्टीकरण करना चाहिए।
B. छात्रों के साथ चर्चा करना और उदाहरण और गैर-उदाहरण पेश करने चाहिए।
C. बच्चों को उनकी सोच बदलने के लिए पुरस्कार प्रदान करने चाहिए।
D. बच्चों को खुद से सोचने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए और उन्हें सिर्फ शिक्षक की बात सुनने और उसका पालन करने के लिए कहना चाहिए।

निपुणता-उन्मुख शिक्षार्थियों की विशेषता है कि उनमें विफलता का ___________ डर और क्षमता का ___________ दृष्टिकोण होता है।
A. कम; वृद्धिशील
B. कम; स्थिर
C. उच्च; वृद्धिशील
D. उच्च; स्थिर

एक शिक्षक विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है जिसमें भारत के विभिन्न त्यौहार तथा परंपराओं को प्रदर्शित किया जाता है। कार्यक्रम आयोजन के क्या उद्देश्य होने चाहिए?

(A) सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देना।

(B) विविधता के प्रति सम्मान विकसित करना।

(C) सृजनात्मक को बढ़ावा देना।

(D) रूढ़िवादिता को बढ़ावा देना।

A. (i), (ii), (iii)
B. (ii), (iii), (iv) 
C. (i), (ii), (iv) 
D. (iii), (iv), (i) 

एक शिक्षक में निम्नलिखित में से कौन-से गुण होने चाहिए:

(i) तदानुभूति

(ii) देखभाल

(iii) प्रामाणिकता

(iv) असहिष्णुता

A. (i), (ii) 
B. (i), (iii) 
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv) 

बच्चों को आंतरिक रूप में प्रेरित करने का एक प्रभावी तरीका है:
A. पुरस्कार प्रदान करना। 
B. दण्ड देना। 
C. सीखने का ऐसा माहौल बनाए जो अपनेपन और स्वायत्तता की भावना को बढ़ावा देता है।
D. सूचना के पूर्ण अनुपालन और निष्क्रिय ग्रहण को प्रोत्साहित करना।

निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?  
A. xa × xb = xab
B. xa × xb = xa + b
C. xa × yb = (xy)ab
D. xa ÷ xb = \( x^{/b}\)

(2.05 + 68.5 – 6.321 + 8.18 – 1.5) का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 0.52
B. 61.13
C. 70.909
D. 71.911

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है ?
A. दो संख्याओं x और y के महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमश: 28 और 84 हो सकते हैं।
B. दो संख्याओं x और y के HCF और LCM क्रमश: 1 और 105 हो सकते हैं।
C. दो संख्याओं x और y के HCF और LCM क्रमश: 150 और 900 हो सकते हैं।
D. दो संख्याओं x और y के HCF और LCM क्रमश: 16 और 196 हो सकते हैं।

पूर्ण वर्ग संख्या प्राप्त करने के लिए 12500 में जोड़ी जाने वाली न्यूनतम संख्या के अंकों का योग कितना है?
A. 5
B. 6
C. 7
D. 8

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? 
A. कोई संख्या अपरिमेय है, यदि इसे \( /q\) के रूप में लिखा जा सकता है, जहाँ p तथा q पूर्णांक हैं, q ≠ 0 है। 
B. किन्हीं दो अपरिमेय संख्याओं का योग कभी परिमेय तथा कभी अपरिमेय संख्या होती है। 
C. किन्हीं दो अपरिमेय संख्याओं का गुणनफल सदैव एक अपरिमेय संख्या होती है। 
D. एक अपरिमेय संख्या का वर्ग सदैव एक परिमेय संख्या होती है। 

8(x4 + 2x3 – 15x2) को 4x(x + 5) से विभाजित करने पर x का गुणांक क्या होगा? 
A. 1
B. 2
C. -4
D. -6

एक संख्या में 9 की वृद्धि करने पर वह उस संख्या के आधे के 3 गुने के बराबर हो जाती है। वह संख्या कौन-सी है? 
A. 12
B. 14
C. 16
D. 18

कोई मूलधन साधारण ब्याज की किसी दर पर 8 वर्ष में स्वयं का दोगुना हो जाता है। साधारण ब्याज की समान दर पर वह कितने वर्षों में स्वयं का चार गुना हो जाएगा?
A. 16
B. 20
C. 24
D. 32

जब रेनू पैदा हुई, तब उसकी माता 30 वर्ष की थी। अब से 5 वर्ष पहले, यदि उसकी माता की आयु, उसकी आयु की चार गुनी थी, तो रेनू की वर्तमान आयु (वर्षों में) कितनी है?
A. 15
B. 16
C. 18
D. 20

एक व्यक्ति को 140 km की दूरी तय करने में \(31/2\) घंटे लगते हैं। यदि वह अपनी चाल 5 km/hr कम कर लेता है, तो उसी दूरी को तय करने में उस व्यक्ति को कितना समय ( मिनट  में) अधिक लगेगा?
A. 18
B. 20
C. 30
D. 45

निम्न में से कौन सा कोण केवल स्केल और कम्पास का प्रयोग करते हुए नहीं खींचा जा सकता है?
A. 15° 
B. 40° 
C. 105° 
D. 135° 

यदि एक सम बहुभुज के एक बाह्य कोण की माप 45° है, तो उसकी भुजाओं की संख्या होगी: 
A. 4
B. 8
C. 9
D. 10

दो रेखाखण्ड AB तथा CD बिंदु O पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि ∠OAC = 60°, ∠OCA = 70° तथा ∠OBD = 90° है तो ∠ODB होगाः
A. 20° 
B. 30° 
C. 40° 
D. 60° 

F,  E और V क्रमश: किसी बहुफलक के फलकों, किनारों और शीर्षों की संख्याएँ हैं। तब, निम्न में से कौन सा कथन सत्य है?
A. F + E = V + 2
B. F + E – V = 2
C. F + V – E = 2
D. E + V = F + 2

Δ ABC में बिंदु O, BC का मध्य-बिन्दु है तथा OA = OB है। यदि OBA = 54° है, तो OCA है :
A. 18° 
B. 30°
C. 36°
D. 72°

एक समचतुर्भुज के विकर्णों की लम्बाइयाँ 10 सेमी और 24 सेमी हैं। इसका परिमाप (सेमी में) कितना होगा?
A. 34
B. 52
C. 60
D. 68

त्रिज्या 1.2 सेमी तथा लंबाई 22 सेमी की धातु की एक ठोस बेलनाकार छड़ को पिघलाकर 2 मिमी त्रिज्या का एक बेलनाकार तार बनाया गया है। तार की लंबाई (सेमी में) कितनी होगी?
A. 79.2
B. 792
C. 4752
D. 79200

प्रत्येक 10 cm भुजा वाले लकड़ी के 5 घनाकार ब्लॉकों को सिरे से सिरा मिलाकर एक पंक्ति में जोड़ा गया। इस प्रकार प्राप्त ठोस की पृष्ठ को 10 पैसे प्रति cm2 की दर से पेंट करने का व्यय (₹ में) कितना होगा?
A. 110
B. 220
C. 360
D. 700

यदि 10, 4, 5, 3, 2, 6, 7, 3 का माध्य m है और 2, 5, 3, 11, m, 10 का माध्य p है, तो (m + p) का मान क्या होगा ?
A. 8.7
B. 11
C. 12.5
D. 13

विभिन्न पर्चियों पर 25 से 50 तक की संख्याएँ लिखी हैं (एक पर्ची पर एक संख्या) और उन्हें एक डिब्बे में रख दिया गया है। यादृच्छया, डिब्बे में से एक पर्ची निकाली गई। इस पर्ची पर एक अभाज्य संख्या न आने की प्रायिकता क्या होगी?
A. \(9/13\)
B. \(10/13\)
C. \(18/25\)
D. \(19/25\)

कौन सी अवधारणा को कपड़ों की दुकानों या फैक्ट्रियों (कारखानों) में किसी पोशाक के अति सरलता से उपलब्ध माप (साईज़) होने के उदाहरण द्वारा सबसे उपयुक्त रूप से समझाया जा सकता हैं ?
A. बहुलक (मोड)
B. मध्य
C. मानक विचलन
D. माध्य

ईबारती सवाल का शिक्षण करते हुए प्रायः शिक्षक एक समस्या का सामना करता है। कई बार विद्यार्थी प्रश्न हल कर लेते हैं जब शिक्षक उन्हें उपयोग की जाने वाली संक्रिया समझाते हैं। ऐसी समस्या का क्या कारण है?
A. विद्यार्थी ईबारती सवाल पसंद नहीं करते और बहाने बनाते हैं
B. विद्यार्थियों में परिज्ञान कौशल का अभाव है।
C. विद्यार्थी आलसी हैं और प्रश्न को पढ़ना नहीं चाहते
D. विद्यार्थियों को ईबारती सवालों से भय है

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें अभिकथन (A) और कारण (R) से चिन्हित किया गया है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part110

अभिकथन (A) : गणित पाठ्यचर्या महत्वाकांक्षी होनी चाहिए।

कारण (R) : यह बच्चे के आंतरिक संसाधनों का गणितीय रूप से चिंतन करने और तर्क देने के विकास के उद्देश्य को पूर्ण करने में मदद करता है।

A. (A) और (R) ) दोनों सत्य हैं और (A) का सही कारण (R) है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किंतु (A) का सही कारण (R) नहीं है।
C. (A) सत्य है किंतु (R) असत्य है।
D. (A) असत्य है किंतु (R) सत्य है।

“सभी समकोण बराबर होते हैं।” यह कथन एक __________ है। 
A. प्रमेय
B. सर्वसमिका
C. अनुमान
D. अभिगृहीत / स्वयंसिद्ध

कक्षा VIII में बीजीय सर्वसमिका (a + b)2 = a2 + b2 + 2ab का परिचय देने का सर्वाधिक उपयुक्त शिक्षणशास्त्रीय उपागम क्या होगा?
A. विद्यार्थियों को सर्वसमिका को याद करने दें। 
B. विद्यार्थियों को (a + b) × (a + b) हल करने दें और सर्वसमिका पर पहुँचने दें। 
C. विद्यार्थियों को सर्वसमिका पर आधारित प्रश्नों को हल करने दें। 
D. श्यामपट्ट पर शिक्षक द्वारा हल किए गए उदाहरणों को विद्यार्थीयों को नकल करने दें। 

गणित की कक्षा में प्रयोग करने और अन्वेषण के अवसर प्रदान करने में सबसे कम वृद्धि ______ के माध्यम से की जा सकती है। 
A. आंगुलिक (डिजिटल) अधिगम खेल
B. गणित प्रयोगशाला
C. गणित शब्द कोष
D. शिक्षा संबंधी बोर्ड गेम

जैनेट प्राथमिक विद्यालय की गणित की शिक्षिका हैं। अपनी छात्राओं को पंचकोणीय आकृतियों का परिचय देते हुए उसने पंचकोणीय आकृतियों के साथ-साथ अन्य आकृतियों जैसे समलंब, समचतुर्भुज और खुली आकृतियों के उदाहरण भी दिए।

जैनेट द्वारा प्रयुक्त शिक्षा प्रणाली संभवत:

A. पंचकोणीय आकृति के संदर्भ में उसके विद्यार्थियों में असमंजस उत्पन्न करेगी। 
B. पंचकोणीय आकृति के संदर्भ में वैकल्पिक अवधारणाओं को संबोधित करेगी। 
C. उसके शिक्षार्थियों में भ्रान्तियाँ उत्पन्न करेगी। 
D. विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों के नाम याद करने में शिक्षार्थियों की सहायता करेगी। 

एक शिक्षक विद्यार्थियों को बताता है कि दो कप चाय बनाने के लिए 2 कप पानी, तीन-चौथाई (3/4) कप दूध, दो छोटी चम्मच चीनी और चाय के पाउडर की आवश्यकता होती है। तब वह विद्यार्थियों से पूछता है कि चार (4) कप चाय बनाने के लिए कितने कप दूध चाहिए? यह उदाहरण ________ की अवधारणा प्रदर्शित करता है।
A. अनुपात
B. गुणन
C. विभाजन
D. समानुपातिकता

निम्नलिखित में से कौन सा गणित में आकलन के एक साधन के रूप में पोर्टफोलियो का अभिलक्षण नहीं है?
A. यह रचनात्मक मूल्यांकन का एक भाग है।
B. यह विद्यार्थी का एक दी गई समय अवधि में किया गया कार्य प्रदर्शित करता है।
C. यह विचारशील स्व-मूल्यांकन के अवसर प्रदान करता है। 
D. यह समूह – केन्द्रित हैं और अधिगम निष्कर्षों का मात्रात्मक मापन करता है।

गणित की एक कक्षा में शिक्षण-अधिगम प्रणालियों के रूप में, चर्चा :
A. न्यूनतम होनी चाहिए और प्रश्नों को हल करने पर ध्यान अधिक केंद्रित होना चाहिए। 
B. दैनिक जीवन के संदर्भों को गणित कक्षा से जोड़े जाने के लिए उपयोग की जानी चाहिए। 
C. वर्जनीय होनी चाहिए क्योंकि गणित पाठ्यचर्या में चर्चा का कोई स्थान नहीं है। 
D. एक अन्यथा ऊबाऊ गणित कक्षा में मनोरंजन का एक माध्यम है।

निम्नलिखित में से कौनसा एक पादप के रूपांतरित तने का युग्म है?
A. अदरक, हल्दी
B. आलू, शकरकंद
C. गाजर, शलगम
D. शलगम, शकरकंद

कौन-से ईंधन ज्वाला सहित जलते हैं?
A. वे, जो ठोस हैं और जिनका ऊष्मीय मान अधिक होता है।
B. वे, जो वाष्पशील हैं या जिनमें वाष्पशील पदार्थ होते हैं।
C. वें, जो द्रव हैं और जिनका ऊष्मीय मान अधिक होता ​है। 
D. वे, जिनमें कार्बन एवं हाइड्रोजन होते ​है।

निम्नलिखित में से कौन-सा एक विषाणु जनित रोगों का युग्म है? 
A. क्षय रोग, खसरा 
B. खसरा, टायफॉइड
C. पोलियो, हेपेटाइटिस-A
D. खसरा, हैज़ा

स्तंभ- I में दिए गएं प्रक्रम को, स्तंभ-II में दी गई उसकी व्याख्या से सुमेलित कीजिए।

स्तंभ I

स्तंभ II

A.

ओटाई

i.

धागों के दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनना 

B.

कताई

ii.

एक धागे से वस्त्र का एक टुकड़ा बनाना 

C.

बंधाई

iii.

कपास के बीजों से रेशे अलग करना 

D.

बुनाई

iv.

रेशों से धागे बनाना 

A. A – iii, B – iv, C – ii, D – i
B. A – iv, B – i, C – ii, D – iii
C. A – iii, B – iv, C – i, D – ii
D. A – ii, B – iii, C – iv, D – i

एक घन चुंबक को लंबाई में बराबर तीन भागों, और चौड़ाई में बराबर नौ टुकड़ों में काटा गया। नए टुकड़ों की ध्रुवीय शक्ति मूल चुंबक की ध्रुव शक्ति की तुलना में क्या है?
A. प्रत्येक नए टुकड़े की ध्रुव शक्ति मूल चुंबक की ध्रुव शक्ति के समान है।
B. प्रत्येक नए टुकड़े की ध्रुव शक्ति मूल चुंबक की ध्रुव शक्ति का एक बटा नौवां भाग है।
C. नए टुकड़ों की ध्रुव शक्ति उस क्षेत्र पर निर्भर करती है जहाँ से वे काटे गए थे।
D. प्रत्येक नए टुकड़े की ध्रुव शक्ति मूल चुंबक की ध्रुव शक्ति की एक तिहाई होगी।

दो गिलासों में जल का समान आयतन है और दोनों का तापमान 35°C हैं। दोनों गिलासों को एक बड़े जार में खाली किया गया। स्थानांतरण के तुरंत बाद आप जार में जल के तापमान के विषय में क्या कह सकते हैं? (मान लीजिए कि स्थानांतरण के दौरान दोनों गिलासों में जल का तापमान स्थिर है)
A. जार में जल का तापमान 70°C होगा
B. जार में जल का तापमान 35°C और 70°C के बीच कहीं होगा
C. जार में जल का तापमान 27°C होगा
D. जार में जल का तापमान 35°C होगा

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए और दिए गए क्रम में रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए:

भारत में फसलों में विविधता के बावजूद, फसलों के दो बड़े प्रतिमान ज्ञात हो सकते हैं। जो फसलें जून के आसपास बोई जाती हैं और सितंबर एवं अक्टूबर के महीनों के दौरान काटी जातीं हैं, वे ______ (i) फसलें कहलाती हैं। इन फसलों के दो उदाहरण ______ (ii) और ______ (iii) हैं।

A. खरीफ, गेहूँ, सरसों
B. रबी, सोयाबीन, मूँगफली
C. खरीफ, मक्का, सोयाबीन
D. रबी, धान, मक्का

निम्नलिखित सारणी पढ़िए: 

  जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई
अधिकतम तापमान 29.4°C 30.5°C 31.5°C 31.5°C 30.7°C 29.1°C 29°C
न्यूनतम तापमान 23.1°C 23.6°C 24.9°C 26.1°C 26.2°C 25.3°C 24.8°C
वर्षण/वर्षा (mm) 15 12 27 56 81 83 84

उपरोक्त आँकड़े निम्नलिखित में से किस शहर के हों सकते हैं?
A. बीकानेर
B. शिमला
C. कन्याकुमारी
D. नई दिल्ली

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): सोडियम का संग्रहण जल में किया जाता है।

कारण (R): सोडियम तीव्रता से ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करता है।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है किंतु (R) असत्य है।
D. (A) असत्य है किंतु (R) सत्य है।

लकड़ी का एक टुकड़ा मेज पर विरामावस्था में है। निम्नलिखित में से कौन-से बल उस पर कार्य कर रहे हैं?
A. केवल गुरूत्वाकर्षण बल
B. गुरूत्वाकर्षण बल एवं अभिलंब बल
C. गुरूत्वाकर्षण बल, अभिलंब बल और स्थैतिक घर्षण
D. गुरूत्वाकर्षण बल, अभिलंब बल और सर्पी घर्षण

निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A): शाकाहारियों की तुलना में बाघ जैसे माँसाहारियों में छोटी आँत लंबी होती है।

कारण (R): सेलुलोस की अपेक्षा माँस को पचाना अधिक कठिन होता है।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

निम्नलिखित में से सही कथन की पहचान कीजिए:
A. अम्ल स्वाद में कड़वे होते हैं।
B. अम्लों के pH का मान 7 से कम होता है। 
C. अम्ल लाल लिटमस को नीला कर देते हैं।
D. अम्ल हल्दी के साथ गहरा लाल भूरा रंग उत्पन्न करते हैं।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part55

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए और दिए गए क्रम में रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु सही विकल्प चुनिए:

हमारे शरीर में मजबूत अस्थियों और दाँतों के निर्माण के लिए _______ (i) एक अत्यावश्यक खनिज है। हम एक बढ़ते हुए जोखिम _______ (ii) की ओर हैं यदि हमें यह पर्याप्त मात्रा में प्राप्त नहीं हुआ है। इस खनिज का एक समृद्ध स्रोत ________ (iii) है।

A. आयरन, रतौंधी, मसूर
B. आयरन, स्कर्वी, मक्खन
C. कैल्सियम, अस्थिसुषिरता, डेयरी उत्पाद
D. मैग्नीशियम, रिकेट्स, शर्करा

 निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति सतह से जल के वाष्पन की दर में वृद्धि करेगी? 
A. आर्द्रता में वृद्धि
B. पवन गति में वृद्धि
C. तापमान में कमी
D. पृष्ठीय क्षेत्रफल में कमी

निम्नलिखित में से सही कथनों की पहचान कीजिए:

(A) लोहे का संक्षारण एक रासायनिक एवं अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।

(B) बर्फ का पिघलना एक रासायनिक एवं उत्क्रमणीय परिवर्तन है।

(C) काँच के टुकड़े को कई टुकड़ों में तोड़ना एक भौतिक एवं अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।

A. केवल (A)
B. (B) और (C)
C. (A) और (B)
D. (A) और (C)

नल से भरे सामान्य जल के एक बड़े काँच के पात्र में जब एक नींबू को डाला गया तब वह नीचे डूब गया। निम्नलिखित में से कौन-सी क्रिया / क्रियाएँ इस नींबू के तैरने में सहायता करेंगी?

(A) पात्र में और अधिक जल को डालना

(B) पात्र के जल में लवण डालना

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) और (B) दोनों
D. ना तो (A) ना ही (B)

समतल दर्पण के समक्ष एक लड़की के खड़े होने के स्थान एवं उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी 13m है। वह दर्पण की ओर 3 m पास जाती है। उसके प्रतिबिंब और उसके बीच की दूरी अब _____ है।
A. 20 m
B. 7 m
C. 10 m
D. 16 m

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A): कॉपर का तार विद्युत का सुचालक होता है।

कारण (R): ऊष्मा के सभी सुचालक विद्युत के सुचालक होते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
D. (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए और दिए गए क्रम में रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु शब्दों के सही समुच्चय को पहचानिए:

नर युग्मक ________ (i) और मादा युग्मक ________ (ii) का संलयन ________ (iii) बनाता है जो पुनरावृत्त विभाजित हो कर कोशिकाओं का गुच्छा उत्पन्न करता है। कोशिकाएँ शरीर के ऊतकों एवं अंगों में विकसित होना प्रारंभ करती हैं। यह विकसित होती संरचना _______ (iv) है।

A. अंडाणु, शुक्राणु, भ्रूण, गर्भ
B. शुक्राणु, अंडाणु, भ्रूण, गर्भ
C. अंडाणु, शुक्राणु, युग्मनज, भ्रूण
D. शुक्राणु, अंडाणु, युग्मनज, भ्रूण

जीवमंडल संरक्षित क्षेत्र के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. इनकी कोई निश्चित परिधि / सीमाएँ नहीं है।
B. इन क्षेत्रों में पर्यटन की अनुमति नही है।
C. इन क्षेत्रों का उद्देश्य जैव विविधता का संरक्षण करना है।
D. ये एक बड़े क्षेत्र में फैले हुए हैं।

कक्षा VI में बल का संप्रत्यय प्रस्तुत करने की निम्नलिखित में से क्या एक सर्वाधिक उपयुक्त योजना है?
A. बल को एक मात्रा के रूप में परिभाषित कीजिए जिसमें परिमाण एवं दिशा दोनों हों।
B. बल एवं त्वरण के मध्य संबंध को समझाइए। 
C. दर्शाइये कि प्रत्येक क्रिया की समान एवं उल्टी प्रतिक्रिया होती है।
D. विद्यार्थियों को विभिन्न धक्का एवं खींच क्रियाकलापों में व्यस्त रखिये ।

“विज्ञान को कृत्रिम विज्ञान से अलग करने के लिए असत्यता अंतिम कसौटी है।”

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपरोक्त कथन के तत्व का सार है?

A. वैज्ञानिक सिद्धांत वे अंतिम सत्य हैं जिन्हें गलत साबित नही किया जा सकता है। 
B. विज्ञान एक प्रक्रिया के साथ-साथ एक उत्पाद भी है।
C. वैज्ञानिक सिद्धांतों की असत्यता की जाँच की जा सकती है।
D. विज्ञान असत्य विश्वासों को प्रोत्साहित नही करता है। 

विज्ञान के शिक्षण में प्रयोगशाला के क्रियाकलाप कौन-से अति महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति करते हैं?
A. वे विद्यार्थियों के लिए अधिगम को प्रक्रिया को आनंदमय बनाते हैं।
B. वे विद्यार्थियों के उच्च अंक प्राप्त करने और चिंता दूर करने की अनुमति देते हैं।
C. वे विद्यार्थियों की, सैद्धान्तिक संप्रत्ययों की प्रयोगशाला कार्य से संबंध बनाने में सहायता करते हैं ।
D. वे विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने के मान का शिक्षण करते हैं।

वैज्ञानिक सिद्धांतों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. यह किसी दी गई समस्या के संभावित उत्तर का एक सूचनाप्रद एवं प्रमाण आधारित अनुमान है।
B. यह किसी प्राकृतिक परिघटना की एक अपेक्षाकृत स्थायी व्याख्या है।
C. यह एक कथन है जिसे पुनरावृत्त अवलोकनों द्वारा स्थापित किया गया है।
D. यह एक आरंभिक विचार है, जिसमें प्रमाण इकट्ठे होने पर, नियम बनने की क्षमता है।

एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों से जल की दी गई मात्रा में चीनी की दी गई मात्रा घोलने पर, तापमान के प्रभाव का समय लेने की खोज करवाना चाहती हैं। उन्होंने विभिन्न स्थितियों में अन्य कारकों को स्थिर रख कर, रूचि के कारक को परिवर्तनशील कर आधार बना कर, एक प्रयोग सेट अप करने के लिए उन्हें मार्गदर्शन दिया। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु सेट अप किए गए प्रयोग के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य होगा?
A. एक नियंत्रित परिवर्ती/चर के रूप में तापमान का चयन। 
B. चीनी की मात्रा एक निर्भर परिवर्ती होगी।
C. जल की मात्रा एक निर्भर परिवर्ती होगी।
D. चीनी को घुलने के लिए लिया गया समय एक निर्भर परिवर्ती होगा।

निम्नलिखित में से मुक्त अंत आकलन पद की पहचान कीजिए। 
A. मानव नेत्र की संरचना की व्याख्या कीजिए। 
B. मानव नेत्र में प्रतिबिंब निर्माण की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए। 
C. किन्हीं तीन पथों को समझाइये जिनमें मानव नेत्र की कैमरे से साम्यता है। 
D. क्या होता यदि मानव नेत्र में द्वि नेत्री दृष्टि नहीं होती। 

एक शिक्षक ने अपनी प्रारंभिक कक्षाओं में ‘परमाणु की संरचना’ की तुलना सौर मंडल से की जिससे विद्यार्थी पूर्व में ही भली भाँति परिचित हैं। उन्होंने विशालकाय केन्द्रक की सूर्य से और इलेक्ट्रॉनों की ग्रहों से तुलना की। शिक्षक कौन-सी शिक्षा – शास्त्रीय युक्ति का उपयोग कर रहे हैं :
A. आभासी प्रयोग
B. चिंतन प्रयोग
C. तर्क-वितर्क
D. तुल्यरूपता

विज्ञान के विद्यार्थियों में उनकी ईमानदारी के मूल्य को परखने का, निम्नलिखित में से सर्वाधिक उपयुक्त सूचक कौन-सा है?
A. अवरोधों के बावजूद समूह के क्रियाकलापों में उत्साहपूर्वक सहयोग करना। 
B. अप्रत्याशित परिणामों के बावजूद असल प्रायोगिक आँकड़े दिखाना। 
C. शिक्षक द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सक्रियता से उत्तर देना। 
D. प्रयोगशाला में उपकरण एवं सामग्री को कार्यकुशलता से प्रयोग करना। 

विज्ञान पाठ्यचर्या की ऐतिहासिक वैधता को सुनिश्चित करने की आवश्यकता के समर्थन में, निम्नलिखित में से सभी तर्क दिए जा सकते हैं सिवाय :
A. विज्ञान की विकासशीत और गतिशील प्रकृति की सराहना करने में सहायक होना। 
B. सामाजिक कारकों से विज्ञान अछूता है, यह सराहना करने में सहायक होना। 
C. विज्ञान एक मानव संसाधन / उद्यम हैं, यह पहचान करने में सहायक होना। 
D. विज्ञान विभिन्न संस्कृतियों से लाभान्वित हुआ है, यह पहचानने में सहायक होना। 

उच्च प्राथमिक कक्षाओं में विज्ञान के शिक्षकों द्वारा निम्नलिखित में से क्या एक वांछित शिक्षण-अधिगम प्रथा नही है?
A. तकनीकी पद और परिभाषाएँ प्रस्तुत करने से पूर्व संप्रत्ययी समझ के निर्माण पर ध्यान केन्द्रित करना। 
B. इस बात पर बल देना कि वैज्ञानिक पक्षों का दैनिक जीवन में भी समान अर्थ है।
C. किसी संप्रत्यय को समझाने के लिए शहरी, ग्रामीण और जनजातीय संदर्भों के उदाहरणों का उल्लेख करना। 
D. विद्यार्थियों की संप्रत्ययी गलतफहमियों पर ध्यान देना। 

Leave a Comment

error: