________ स्थूल गत्यात्मक कौशल का उदाहरण है।
A. भागना
B. पकड़ना
C. लिखना
D. निचोड़ना
अधिकतर बच्चे पेन पकड़ना सीखने से गिलास पकड़ना सीख लेते हैं। विकास का कौन-सा सिद्धांत इस विशेष दिशा का वर्णन करता है?
A. शीर्षगामी सिद्धांत
B. अधोगामी सिद्धांत
C. अंत:क्रिया का सिद्धांत
D. बहिष्कार का सिद्धांत
बहुत छोटे बच्चों के लिए निम्न में से कौन-सी संस्थाएँ समाजीकरण की प्राथमिक संस्थाएँ हैं?
A. आस-पड़ोस और मुद्रक संचार
B. विद्यालय और कानून
C. सामाजिक नीति और धर्म
D. परिवार और आस-पड़ोस
जीन पियाज़े के संज्ञानात्पक विकास सिद्धांत के अनुसार, बच्चे किस चरण में निगमनात्मक रूप से सोच सकते हैं?
A. संवेदी-गामक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक
पाँच वर्षीय रीना को दो पारदर्शी समरूप गिलास दिखाए गए, दोनों ही आकार में छोटे और चौड़े थे। दोनों में बराबर मात्रा में दूध डाला गया जिसे दिखाने पर रीना ने बराबर होने की सहमति जताई। फिर एक गिलास के दूध को किसी अन्य गिलास में डाला गया जो अपेक्षाकृत लम्बा और संकीर्ण था। अब रीना का मानना है कि लम्बे गिलास में छोटे गिलास की अपेक्षा दूध ज्यादा है। जीन पियाज़े के सिद्धांत के अनुसार यह क्या दर्शाता है?
A. विकेंद्रीकरण में कठिनाई
B. जीववादी सोच
C. लाक्षणिक प्रकार्य
D. काल्पनिक-निगमनात्मक तर्क
अनु का तर्क है ‘केवल समाज ही तय कर सकता है कि क्या सही है,’ व्यक्तिगत रुप नहीं। लारेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत के अनुसार यह उदाहरण किस चरण को दर्शाता है?
A. आज्ञापालन एवं दण्ड अभिविन्यास
B. अच्छा लड़का- अच्छी लड़की अभिविन्यास
C. अधिकारिता एवं सामाजिक-क्रम व्यवस्था अभिविन्यास
D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास
लेव वायगोत्स्की के विचारों के अनुसार, निम्न में से विद्यार्थियों के अधिगम को पाड़ प्रदान करने का कौन-सा तरीका सही है?
A. उद्दीपन के द्वारा प्रतिक्रिया को अनुकूलित करना
B. सही जवाबों के लिए पुरस्कार देना
C. जरूरत पड़ने पर संकेत और इशारे देना
D. बिना चर्चा के सीधा जबाब बता देना
लेव वायगोत्स्की ने निम्न में से किसे बढ़ावा दिया?
A. कंठस्थ स्मरण पर अत्यधिक जोर
B. सहयोगात्मक अधिगम
C. परीक्षा-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र
D. मानकीकृत माठयक्रम
एक प्रगतिशील कक्षा में, अधिगमकर्ताओं को किस तरह समझा जाता है?
A. ज्ञान के निष्क्रिय ग्रहणकर्ता के रूप में
B. ज्ञान निर्माण में सक्रिय भागीदार के रूप में
C. केवल व्याख्यान विधि से सीखने में सक्षम
D. स्वतंत्र रूप से सूचना प्रसंस्करण में सक्षम
रजनी देखी गई वस्तुओं के मानसिक चित्रण और परिवर्तन में बहुत कुशल है। हॉवर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार, वह किस प्रकार की बुद्धि दर्शाती है?
A. भाषाई
B. संगीतज्ञ
C. स्थानिक
D. अंतर्वैयक्तिक
अपने विचारों का मौखिकीकरण जेम्स को दिए सवालों का जवाब ढूँढने में अकसर मदद करता है। यह कथन क्या सुझाता है?
A. भाषा और संज्ञान संबंधित नहीं हैं।
B. जैविक परिपक्वता भाषा विकास के लिए जिम्मेदार है।
C. भाषा संज्ञान को सुसाधित करती है।
D. भाषाई अभिव्यक्ति के हस्तक्षेप से संज्ञान में देरी आ जाती है।
जेन्डर _______
A. एक ऐसी अस्मिता है जो सामाजिक संरचनाओं द्वारा आकृति पाती है।
B. गर्भधारण के समय से ही पूर्व-निर्धारित होता है।
C. एक जन्मजात जैविक गुण है।
D. समाजीकरण की संस्थाओं से प्रभावित नहीं होता है।
“विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बच्चों से युक्त कक्षा में विविध पाठ्यक्रम होने से सभी छात्रों के सीखने के अनुभव समृद्ध होते हैं।” यह कथन:
A. सही है, क्योंकि बच्चे अपने साथियों से कई कौशल सीखते हैं।
B. सही है, क्योंकि यह कक्षा को अधिक श्रेणीबद्ध बनाता है।
C. गलत है, क्योंकि इससे अनावश्यक प्रतिस्पर्धा होती है।
D. गलत है, क्योंकि यह बच्चों को भ्रमित कर सकता है और वे खोया हुआ महसूस कर सकते हैं।
‘अधिगम के लिए’ मूल्यांकन किस प्रकार का होना चाहिए?
A. संदर्भित
B. मानकीकृत
C. मानदंड-संदर्भित
D. अध्यापक-अभिमुखी
एक अध्यापिका द्वारा अपनाई गई कौन-सी युक्ति विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच को बढ़ावा देगी?
A. बड़े- बड़े गद्य कंठस्थ याद करने के लिए देना
B. किसी समस्या को दर्शाने व अभिसारी तरीके को प्रोत्साहित करना
C. प्रकार्यात्सक स्थिस्ता को पुरस्कृत करना
D. ऐसी समस्याएं प्रस्तुत करना जिनके लिए नवाचारी समाधान खोजने की जरूरत हो
वंचित वर्गों से संबंधित विद्यार्थियों के सफल समावेशन हेतु निम्न में से क्या जरूरी है?
A. अनम्य पाठ्यक्रम
B. परीक्षा-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र
C. उचित समायोजन
D. अगम्य/दुर्गम इमारती संरचना
निम्न से किस सिद्धांत पर समावेशन की विचारधारा आधारित है?
A. समता
B. समानता
C. अलगाव
D. पक्षपात
अवधान-न्यूनता-अतिक्रियाशीलता विकार से जूझते विद्यार्थियों में निम्न में से कौन-सा अभिलक्षण अकसर पाया जाता है?
A. उच्च स्तरीय तौर से व्यवस्थित होना
B. बहुत सचेत होना
C. लंबे निर्देशों को सुनते समय धैर्यवान रहना
D. आकुल होना
सृजनात्मक विद्यार्थी के बारे में निम्न में से क्या सही है?
A. वे कार्य को समझने में काफी समय लेते हैं।
B. वे नवीन और मूल विचार सुझाते हैं।
C. वे अपने सहपाठियों के मुकाबले संज्ञानात्मक विकास में पिछड़े होते हैं।
D. उन्हें विषय-वस्तु को समझने में काफी मेहनत लगती है।
स्वलीनता कई प्रकार के क्षेत्रों में चुनौती पैदा करती है। फिर भी स्वलीनता से जूझते विद्यार्थियों में निम्न में से कौन-सा सामर्थ्य होता है जिसका अध्यापिका सदुपयोग कर सकती है?
A. व्यापक तथ्यात्मक जानकारी का प्रतिधारण
B. सामाजिक परिस्थितियों का सही विवेचन
C. संज्ञानात्सक नम्यता
D. अपनी भावनाओं का सटीक संप्रेषण
विद्यार्थियों में प्रभावशाली एवम् अर्थपूर्ण अधिगम को बढ़ावा देने के लिए, एक अध्यापिका को किस पर बल देना चाहिए?
A. दी गई जानकारी को कंठस्थ/ स्मरण करने के लिए
B. विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने के लिए
C. व्यवहार के अनुकूलन के लिए
D. पाठ्यसामग्री को वास्तविक-जीवन संदर्भ से जोड़ने के लिए
निम्न में से कौन-सा उपागम विद्यार्थियों के ज्ञान अर्जन की योग्यता को कमत्तर आँकता हैं?
A. खोजी अधिगम
B. सहयोगात्मक अधिगम
C. सहज अनुमान लगाना
D. निष्क्रिय नकल
कथन (A) : किसी नए संप्रत्यय को पढ़ाने के समय एक अध्यापिका
को विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान को सक्रिय करना चाहिए।
तर्क (R): अधिगम अधिक प्रभावशाली होता है जब विषय-वस्तु को जानकारी के असंबंधित खण्डों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
सही विकल्प चुनिए:
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सहीं हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याखा नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
अधिगम की प्रकृति ______ और _________ है।
A. सक्रिय, सामाजिक
B. निष्क्रिय, सामाजिक
C. सक्रिय, व्यक्तिगत
D. निष्क्रिय, व्यक्तिगत
निम्न में से कौन-सी युक्तियाँ समस्या समाधान के लिए प्रभावशाली हैं?
(i) स्मृति – सहायक विधियाँ
(ii) अन्वेषण
(iii) प्रकार्यात्मक स्थिरता
(iv) कलन विधि
A. (i), (ii), (iii)
B. (ii), (iii), (iv)
C. (i), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iv)
कथन (A): एक अध्यापिका को विद्यार्थियों को अपने विचार साझा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए चाहे वो विचार भ्रांतियाँ ही क्यों ना हों।
तर्क (R): भ्रांतियाँ विद्यार्थियों द्वारा गठित ‘सहज’ सिद्धांत होती हैं जो अधिगम प्रक्रिया में महत्वपूर्ण होती हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सहीं हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
संवेगों और संज्ञान के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. उच्च स्तरीय दुश्चिता समस्या-समाधान कौशल को बेहतर करती है।
B. संतुलित उत्साह भागीदारी और अधिगम को बढ़ाता है।
C. निराशा अधिगमकर्ताओं को और अधिक प्रयास करने को अभिप्रेरित करती है।
D. शर्मिंदगी अधिगमकर्ताओं को सामूहिक कार्यों में पहल करने के लिए अभिप्रेरित करती है।
विद्यार्थियों को किस प्रकार के लक्ष्य निर्धारित करने के लिए अभिप्रेरित किया जाना चाहिए?
A. महारत उन्मुखी
B. प्रदर्शन उन्मुखी
C. असफलता स्वीकृत
D. सफलता परिहार
____ अधिगम को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता/करती है जबकि ____ नकारात्मक रूप से प्रभावित करता/करती है।
A. विचारावेश, संकल्पना मानचित्रण
B. निष्क्रिय नकल, अनुसंधान
C. चर्चा, समालोचनात्मक चिंतन
D. स्कीमा सक्रियता, अधिगम अशक्त्ता
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) किस प्रकार के शिक्षाशास्त्रों का प्रस्ताव रखती है?
A. परीक्षा-केन्द्रित
B. अध्यापक-केन्द्रित
C. अधिगमकर्ता-केन्द्रित
D. बहिष्कार-केन्द्रित
एक बैग में 1 सफेद गेंद और 3 लाल गेंदें हैं। बैग में कितनी सफेद गेंदें डाली जानी चाहिए ताकि सफेद गेंदों की कुल संख्या, बैग में गेंदों की \(1/2\) हो जाए?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
समान माप की 12 सफेद चादरों में से, नवीन ने उनमें से \( 3/4^{th}\) को लाल रंग से रंग दिया। अब कितनी सफ़ेद चादरें शेष हैं?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
वह न्यूनतम संख्या कौन-सी है, जो 45, 85 और 105 का उभयनिष्ठ गुणज है?
A. 765
B. 5355
C. 315
D. 1785
पासा A के तीन फलकों पर संख्याएँ 1, 3 और 5 अंकित हैं तथा अन्य सभी फलकों पर 0 अंकित हैं। दूसरे पासे B में: विषम संख्याओं 1, 3 और 5 को उनके दोगुने से प्रतिस्थापित कर दिया जाता है तथा शेष तीन फलकों पर 2, 4 और 6 अंकित हैं। दोनों पासों को एक साथ फेंका जाता है तथा प्राप्त संख्याओं का गुणनफल नोट किया जाता है। यदि हम सभी संभव गुणनफलों को लिखे, तो कौन-सा गुणनफल तीन बार प्राप्त होगा?
A. 2
B. 4
C. 6
D. 10
मंयक को दो सम संख्याओं को जोड़ाना था। इसके स्थान पर उसने दो विषम संख्याओं को जोड़ दिया। तब, उसका उत्तर होगा:
A. अलग परंतु पुनः एक सम संख्या
B. जो प्राप्त होना था वही
C. अलग तथा एक विषम संख्या
D. अलग सम संख्या जो पहले प्राप्त होने वाली संख्या से बड़ी है।
संख्या 19 और 51 के बीच कितनी जुड़वां अभाज्य (ट्विन प्राइम) संख्याएँ हैं?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
एक 12 घंटे वाली घड़ी की घंटे की सुई और मिनट की सुई के बीच का कोण 180º किस समय पर होता है?
A. 5:30
B. 9:00
C. 6:00
D. 12:30
शिक्षक ने कक्षा II के बच्चों को निम्नलिखित आकृतियाँ दिखाई: माचिस की डिब्बी, ईंट, ज्योमेट्री बॉक्स। ये सभी एक आकृति के उदाहरण हैं, जिसे क्या कहा जाता है?
A. घन
B. घनाभ
C. शंकु
D. बेलन
निम्नलिखित में से किस आकृति में रैखिक सममिति है लेकिन कोई घूर्णन सममिति नहीं है?
A. आयत
B. पतंग
C. समबाहु त्रिभुज
D. समचतुर्भज
जयन्त ने माचिस की तीली का उपयोग करके एक आयत की भुजाएँ मापीं। उसे इसकी लंबाई उसकी माचिस की तीली से 6 गुना और चौड़ाई उसी माचिस की तीली से 3 गुना प्राप्त हुई। यदि उसकी माचिस की तीली 40 मिमी लंबी है, तो आयत का क्षेत्रफल वर्ग सेमी में कितना है?
A. 288
B. 278
C. 72
D. 96
जयन्त ने 2 किग्रा जामुन 100.00 रुपये प्रति किग्रा की दर से खरीदी। उसके दोस्त किराना ने इसके लिए \(3/10\) धनराशि का योगदान दिया है। उसे जयन्त से कितना जामुन लेना चाहिए?
A. 600 ग्राम
B. 800 ग्राम
C. 1000 ग्राम
D. 300 ग्राम
बिजॉय सुबह 6:00 बजे उठ जाता है। जब वह स्कूल जाने के लिए निकला, तो घड़ी की मिनट की सुई 12 पर थी और घंटे की सुई 9 पर थी। उठने के बाद स्कूल जाने तक उसने घर में कितना समय बिताया?
A. 6 घंटे
B. 9 घंटे
C. 12 घंटे
D. 3 घंटे
कक्षा III के विद्यार्थियों ने स्वयं आपस में एक सर्वे किया। इसके लिए, उन्होंने एक सारणी बनाई और उसमें फलों के नाम लिख दिए । प्रत्येक विद्यार्थी को इस सारणी में लिखे फल के सम्मुख अपनी पसंद के लिए एक सितारा ( * ), चिन्ह अंकित करना था। उन्हें आमों के लिए 7 सितारे (*), सेबों के लिए 5 सितारे (*) और संतरों के लिए 6 सितारे (*) प्राप्त होते हैं। इस सारणी से निम्नलिखित में से कौन-सा निष्कर्ष सही है ?
A. 18 विद्यार्थियों में से 6 विद्यार्थी आम पसंद करते हैं।
B. 18 विद्यार्थियों में से 11 विद्यार्थी संतरे पंसद नहीं करते हैं।
C. आम सबसे अधिक पंसद किए जाने वाला फल है।
D. संतरा वह फल है, जिसे अधिकतम विद्यार्थी पसंद नहीं करते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक आँकड़ों के 7 प्रेक्षणों को, मिलान चिह्नों के उपयोग से सही रूप में निरूपित करता है?
A. 
B. 
C. 
D. 
निम्नलिखित पैटर्न में अगली संख्या कौन-सी है?
1, 3, 6, 10, ___
A. 11
B. 13
C. 12
D. 15
राजू समझता है कि सभी समचतुर्भज समांतर चतुर्भज हैं लेकिन उत्क्रमण सत्य नहीं है। वैन हैले के ज्यामितीय चिन्तन के सिद्धांत के अनुसार, राजू किस स्तर पर है?
A. दृश्यीकरण
B. विश्लेषण
C. अमूर्तन/संबंधों की समझ
D. औपचारिक निगमन
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005, आकलन की अपरिष्कृत विधियों को गणित शिक्षण-अधिगम की प्रमुख समस्या के रूप में पहचान करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस संदर्भ में सबसे कम उपयुक्त है ?
A. आकलन की अपरिष्कृत विधियाँ गणित को यांत्रिक गणनाओं के रूप में देखने के दृष्टिकोण को बढ़ावा देती हैं।
B. आकलन की अपरिष्कृत विधियाँ गणित को लेकर डर व असफलता का भाव उत्पन्न करती हैं।
C. गणित में आकलन की विधियों में विद्यार्थियों को प्रतिपुष्टि प्रदान करने का व्यापक दायरा है।
D. गणित में आकलन की विधियों के कारण अधिकांश विद्यार्थी गणित की माँगों को पूरा करने में स्वयं को कमज़ोर तथा अयोग्य पाते हैं।
गणित अधिगम के दौरान बच्चों द्वारा की गई त्रुटियों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से क्या सत्य है / हैं?
A. त्रुटियाँ बच्चे की अधिगम प्रक्रिया की सूचक हैं और इस लिए महत्वपूर्ण हैं।
B. त्रुटियाँ शिक्षक की योग्यता में कमी की सूचक हैं।
C. त्रुटियाँ शिक्षकों के लिए एक बोझ बन जाएँगी क्योंकि उन्हें अवधारणा को दोबारा पढ़ाने की आवश्यकता होगी।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल A
B. केवल B
C. B और C
D. A और C
निम्नलिखित में से कौन-सी योग्यता-आधारित शिक्षण की विशेषता नहीं है?
A. अधिगम के प्रतिफल स्पष्ट और मापने योग्य होते हैं।
B. शिक्षणशास्त्र गतिविधियों, अनुभवों तथा कला/खेल/प्रौद्योगिकी के समाकलन पर आधारित होता है।
C. बच्चों का अधिगम-प्रतिफल के अगले स्तर पर बढ़ना उनके वर्तमान स्तर पर एक निश्चित स्तर की दक्षता हासिल करने पर निर्भर नहीं करता है।
D. प्राथमिक रूप से रचनात्मक आकलन का उपयोग किया जाता है और कौशल या अवधारणाओं का आकलन कई संदर्भों में किया जाता है।
प्राथमिक स्तर पर गणित शिक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण-अधिगम सामग्री उपयुक्त नहीं है?
A. टेनग्राम
B. डाइन्स ब्लाॅक
C. टेसीलेशन (टाइलिंग) किट
D. कोण मापी (थिओडोलाइट)
एक प्राथमिक कक्षा का गणित शिक्षक बच्चों को समान गुणों वाली आकृतियों का समूह बनाने में तथा फिर प्रत्येक समूह में आकृतियों की संख्या को गिनने में संलग्न रखता है। निम्नलिखित में से कौन-सा इस गतिविधि का उद्देश्य नहीं हो सकता है?
A. वर्गीकरण का कौशल सीखना
B. आकृतियों के बारे में सीखना
C. गिनती के बारे में सीखना
D. अनुमान तथा सन्निकटन के बारे में सीखना
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 के अनुसार, सभी बच्चों को “बुनियादी साक्षरता एवं संख्यिकी” स्तर तक पहुँचाना एक आवश्यक राष्ट्रीय मिशन बन गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार बुनियादी सांख्यिकी का अर्थ है:
A. विभिन्न प्रकार की संख्याओं को समझने की योग्यता
B. भारतीय संख्याओं पर मौलिक गणितीय संक्रियाओं को करने की योग्यता
C. शिक्षार्थियों में केवल गिनने के कौशल के विकास की योग्यता
D. संख्याओं के ऐतिहासिक विकास को जानना
कक्षा IV मे क्रियाकलाप आधारित विधि द्वारा ज्यामितीय आकृतियों के गुणधर्म के शिक्षण-अधिगम हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण सर्वाधिक उपयुक्त होगा?
A. बच्चों द्वारा ज्यामितीय आकृतियों को चार्ट से काटकर अपनी पुस्तिका में चिपकाना ।
B. शिक्षक/शिक्षिका द्वारा कक्षा में एक चार्ट का उपयोग करना जिसमें विविध ज्यामितीय आकारों/आकृतियों के विभिन्न गुणधर्मों का वर्गीकरण के साथ चित्रण हो ।
C. बच्चों को विविध आकृतियों के आकार में कटी हुई सामग्री देना तथा उनको भुजाओं की संख्या, कोणों और शीर्षों, आदि के अनुसार विश्लेषण करवाना।
D. बच्चों द्वारा श्यामपट्ट से विविध ज्यामितीय आकृतियों की नकल करवाना।
निम्नलिखित में से कौन-सा गणितीय कथन सही है?
A. सभी सम संख्याएँ भाज्य संख्याएँ हैं।
B. सभी विषम संख्याएँ अभाज्य संख्याएँ हैं।
C. 1 से 10 के बीच में चार अभाज्य संख्याएँ हैं।
D. एक अभाज्य संख्या को दो से अधिक प्राकृत संख्याओं के गुणनफल के रूप में लिखा जा सकता हैं।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से बच्चों में गणित के प्रति सबसे अधिक सामान्य भ्रांति क्या है?
A. “गणित केवल संख्या के बारे में नहीं है।”
B. “गणित वास्तव में बहुत रूचिपूर्ण है।”
C. “गणित में कुछ अमूर्तनों की आवश्यकता होती है।”
D. गणित बहुत मुश्किल है अतः एक भयावह विषय है।”
समय की अवधारणा का परिचय कराते हुए, एक शिक्षिका ‘पौने 3 तथा सवा 3’ जैसे शब्द एक साथ उपयोग करती हैं। उसका उद्देश्य है-
A. ‘पौने’ तथा सवा की वर्तनी विद्यार्थियों को सिखाना
B. अंक घड़ी प्रस्तुत करने का आधार निर्माण
C. ‘पौने’ तथा ‘सवा’ शब्दों में अंतर बताना
D. अपने विद्यार्थियों को गुजरे हुए समय एवं शेष समय के बीच संबंध बनाने में सहायता करना।
निम्नलिखित में से गणित में परीक्षण के संदर्भ में कौन – सा /से कथन सही है / हैं?
A. रचानात्मक उपलब्धि परीक्षण में नैदानिक परीक्षण की कोई भी विशेषता नहीं होती है।
B. नैदानिक परीक्षण के बाद उपचारात्मक शिक्षण, यदि आवश्यक हो, दिया जाता है।
C. योगात्मक परीक्षण उत्पाद उन्मुख हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. A और B
B. A और C
C. B और C
D. केवल A
कथन A ⇒ कथन B को सिद्ध करने लिए, शुधा, “B नहीं” मानकर उपपत्ति शुरू करती है, और ”A नहीं” पर पहुँचने का तर्क देती है। शुधा ने किस विधि का प्रयोग किया है?
A. आगमन उपपत्ति
B. निर्माण उपपत्ति
C. निःशेषण उपपत्ति
D. प्रतिपरिवर्तित/प्रतिस्थिति उपपत्ति
एक बच्चे ने निम्नलिखित रूप से दो संख्याओं को जोड़ा: 23 + 47 = 20 + 40 + 10 = 70
निम्नलिखित में से उपरोक्त समस्या के संबंध में कौनसा सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. यह योग की गलत युक्ति है।
B. योग को दाएँ से बाएँ की तरफ ही करना चाहिए।
C. बच्चे ने योग की अवधारणा को नहीं समझा है।
D. यह योग की वैकल्पिक युक्ति है।
प्राथमिक स्तर के शिक्षार्थियों के बीच दिक्स्थान संबंधी समझ को बढ़ाने के लिए गणित शिक्षक निम्नलिखित में से कौन – सी गतिविधि कर सकता है?
A. बच्चों को ब्लॉक, बक्से, कंटेनर, आकार सॉर्टर जैसी वस्तुओं को संभालने के कई अवसर दें।
B. विभिन्न उदाहरण देते हुए समरूपता, सर्वांगसमता जैसी अवधारणा को परिभाषित करने में बच्चों की मदद करना।
C. विभिन्न व्यवस्थाओं में सामग्री को एक साथ रखकर और फिर अलग-अलग करके बच्चों को नई आकृतियाँ बनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
D. बच्चों को अपने चारों तरफ विभिन्न आकृतियों को पहचानने के लिए प्रोत्साहित करना।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. A, C और D
B. A, B और C
C. A और D
D. A और C
कक्षा V की पाठ्य-पुस्तक में गोलकोण्डा के किले का मानचित्र छपा है। इस मानचित्र के दाहिने निचले भाग पर एक पैमाना छपा है जो इस प्रकार हैः
पैमाना 1 सेमी = 110 मीटर
यदि इस मानचित्र पर फतेह दरवाजा और पेटला बुर्ज के बीच की दूरी 15.4 सेमी है, तो इन दोनों स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी है
A. 16.94 किलोमीटर
B. 16.44 किलोमीटर
C. 1.644 किलोमीटर
D. 1.694 किलोमीटर
सरकारी कानून जिसके अनुसार, ‘कोई भी व्यक्ति साँप को पकड़ व रख नहीं सकता है’ किस अधिनियम के अंतर्गत आता है?
A. पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम (1986)
B. जैविक विविधता अधिनियम (2002)
C. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (1972)
D. वन संरक्षण अधिनियम (1980)
राजाजी राष्ट्रीय उद्यान ___________ में स्थित है।
A. उत्तराखण्ड
B. गुजरात
C. हिमाचल प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश
निम्नलिखित में से कौन-सा अनवीकरणीय ऊर्जा का रूप है?
A. सौर ऊर्जा
B. भू-तापीय ऊर्जा
C. प्राकृतिक गैस
D. ज्वारीय ऊर्जा
निम्न में से कौन-सा केन्द्र शासित प्रदेश बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है?
A. लक्षद्वीप
B. नागालैंड
C. पुडुचेरी
D. दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव
राहुल को जुकाम है। वह अपने पंसदीदा भोजन का स्वाद नहीं ले पा रहा है। यह किस कारण है?
A. पैपिले संवदेनशील नहीं है।
B. स्वाद कलिकाएँ सूजी हुई हैं।
C. जुकाम से उसकी सुँघने की अनुभूति प्रभावित हो गयी है।
D. जुकाम आपकी स्वाद कलिकाओं को सुन्न कर देता है।
वन्य जीव संरक्षण सप्ताह किस माह के पहले सप्ताह के दौरान मनाया जाता है?
A. अक्टूबर
B. अप्रैल
C. जुलाई
D. मई
जल संग्रहण एवं संरक्षण में योगदान के लिए 2015 में किसने स्टॉकहोम जल पुरस्कार जीता था?
A. राजेन्द्र सिंह
B. सुन्दरलाल बहुगुणा
C. मेधा पाटकर
D. पांडुरंग हेगड़े
निम्नलिखित का मिलान कीजिए:
|
स्थान |
सामान्य घर |
||
|
(A) |
असम |
i. |
घर पत्थर के बने जिनकी फर्श और छतें लकड़ी की बनी हैं। |
|
(B) |
लेह (लद्दाख) |
ii. |
पत्थर/लकड़ी के बने घर जिनकी छतें ढालू हैं। |
|
(C) |
मनाली (हिमाचल प्रदेश) |
iii. |
मिट्टी की मोटी दीवारों के घर जिनकी छतें कँटीली झाड़ियों की बनी हैं। |
|
(D) |
राजस्थान |
iv. |
बहुमंजिले घर जिनकी बड़ी खिड़कियाँ काँच की हैं। |
|
|
|
v. |
बाँस के खम्मों पर बने ऊँचे घर जिनकी छतें ढालू हैं। |
A. A – (v), B – (i), C – (ii), D – (iii)
B. A – (v), B – (i), C – (iii), D – (ii)
C. A – (v), B- (iv), C – (ii), D – (iii)
D. A – (v), B – (ii), C – (v), D – (iv)
स्वाद कलिकाओं का सही अनुक्रम, जीभ के सिरे से अगल-बगल और फिर पीछे तक क्या होगा?
A. मीठा, खट्टा, नमकीन, कड़वा
B. मीठा, नमकीन, खट्टा, कड़वा
C. कड़वा, खट्टा, नमकीन, मीठा
D. कड़वा, नमकीन, खट्टा, मीठा
किसी पौधे अथवा जन्तु की प्रजाति जिसका गंभीर रूप से विलुप्त होने का खतरा हो, __________ कहलाती हैं।
A. लुप्तप्राय प्रजातियाँ
B. दुर्लभ प्रजातियाँ
C. स्थानीय प्रजातियाँ
D. विलुप्त हो चुकी प्रजातियाँ
बृहत् गिलहरी की प्रजाति पंचमढ़ी जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र तक सीमित है एवं यह कहीं और नहीं पाई जाती। ऐसी प्रजाति को कहते हैं:
A. अन्यस्थानिक प्रजाति
B. आक्रमक प्रजाति
C. स्थानिक प्रजाति
D. कीस्टोन प्रजाति
नौसेना की परेड में लीडर के पीछे चलने वाली टुकड़ियों (प्लाटूनों) की संख्या होती है:
A. तीन
B. चार
C. पाँच
D. सात
रोहन आमों की विभिन्न किस्में खरीदने के लिए फलों की मंडी (बाजार) में गया। रोहन द्वारा खरीदे गए आमों के सही समूह को पहचानिए;
A. हापुस, नीलम, इलाहाबाद, सफेदा, दसहरी
B. अल्फाँसों, केसर, तोतापरी, नीलम
C. केसर, दसहरी, बनारसी, चित्तीदार
D. लंगड़ा, तोतापरी, बनारसी, केसर
कोई जनजाति एक ऐसे सुस्पष्ट लोगों का समूह होती है जिनकी अपनी जीवन-शैली तथा संस्कृति होती है। जारवा जनजाति किस क्षेत्र/राज्य की है?
A. अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह
B. झारखंड
C. नागालैंड
D. छत्तीसगढ़
विषय ‘आवास’ से संबंधित अपने कक्षा 5 के छात्रों की एक दक्षता पहचानिए।
A. खेत से बाज़ार से घर तक की खाद्य पदार्थों की यात्रा की रूपरेखा बनाना।
B. मानचित्रण की संकल्पना को तथा दो आयामों में एक स्थान का चित्रण से संबद्ध करना।
C. कच्चे माल से तैयार उत्पादन तक की यात्रा का वर्णन करना।
D. वनों के संरक्षण हेतु विविध जन आंदोलनों का वर्णन करना।
‘खाद्य’ (भोजन) के प्रत्यय पर अपने छात्रों का रचनात्मक रूप से आकलन करने के लिए आप निम्नलिखित में से कौन-से कार्य का चयन करेंगे?
A. पक्षियों द्वारा खाए जाने वाले विभिन्न खाद्यपदार्थों के चित्र बनाना।
B. शाकाहारी एवं मांसाहारी की परिभाषाएँ याद दिलाना।
C. खाद्य पदार्थों से संबंधित विभिन्न मिथकों के बारे में कक्षा में विचार-विमर्श करना।
D. खाद्य स्वरूप खाए जाने वाले पौधों के भागों पर टेस्ट लिखना।
पर्यावरण अध्ययन में अवधारणाओं को प्रस्तुत करने की विधियों के चयन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कारक है?
A. अवधारणा की प्रकृति
B. जीवंत अनुभवों की समृद्धता
C. विद्यार्थियों की अधिगम प्राथमिकता/ वरीयता
D. अधिगम संसाधनों की उपलब्धता
पर्यावरण अध्ययन शिक्षण हेतु, निम्नलिखित में से किस कारण से समूह चर्चा उपयुक्त विधि है?
A. अन्तर्वैयक्तिक कौशलों का विकास होता है।
B. बच्चे भिन्नताओं का सम्मान करना सीखते हैं।
C. बहुमुखी चिंतन एवं नवीन समाधान में सहायक हैं।
D. विषयों के बीच की सीमाएँ तोड़ने में सहायक हैं।
कक्षा 5 के छात्रों के लिए ‘परिवार एवं मित्र’ विषय के लिए एक दक्षता की पहचान कीजिए।
A. सामुदायिक भोजन खाने के कारण का उल्लेख कीजिए।
B. स्थानांतरण तथा विस्थापन में अंतर स्पष्ट कीजिए।
C. ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में घरों की सामग्री में अंतर स्पष्ट कीजिए।
D. स्पष्ट कीजिए कि विविध प्रकार की वस्तुओं के निर्माण के लिए भिन्न औजारों एवं सामग्री की आवश्यकता क्यों होती है।
ई.वी.एस. की पाठ्य-पुस्तकों में वृत्तांतों को व्यापक रूप से शामिल किया गया है जिससे कि
A. NCF, 2005 के निर्देशों का पालन हो।
B. मूलभूत प्रत्ययों की समझ को बढ़ावा मिले।
C. मूलभूत प्रत्ययों को सीखने में आनंद मिले।
D. छात्रों में संप्रेषण के कौशलों का विकास हो।
A. A और B
B. A, B और C
C. B, C और D
D. केवल C
निम्नलिखित में से कौन-से कथन संरचनात्मक आकलन की विशेषताओं का वर्णन करते हैं?
A. यह सब बच्चों को दिए जाने वाले औपचारिक परीक्षण हैं।
B. इसमें बच्चों को यह पता ही नहीं चलता कि उनका आकलन किया जा रहा है।
C. यह प्रगति पत्र में दर्ज किये जाने वाला विवरण है।
D. यह सीखने के दौरान बच्चों की प्रगति का अवलोकन है।
E. यह बच्चों की गतिविधियों के अवलोकन द्वारा उनके सीखने में सुधार की प्रक्रिया है।
A. A, B और C
B. C, D और E
C. B, D और E
D. 2 और 3 दोनों
निम्नलिखित में से कौन-से कथन समेकित मूल्यांकन (योगात्मक मूल्यांकन) की विशेषताओं का वर्णन करते हैं?
A. यह निर्धारित मानदंड के आधार पर बच्चे के कार्य की गुणवत्ता की जाँच करना है।
B. यह सीखने के दौरान बच्चे की उपलब्धि की गुणवत्ता को परखना है।
C. यह एक बच्चे की उपलब्धि की तुलना दूसरे बच्चों की उपलब्धि से करना है।
D. यह एक बच्चे की प्रगति की तुलना स्वयं की पिछली प्रगति से करना है।
A. A और B
B. A और C
C. A और D
D. B और D
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार पर्यावरण अध्ययन (EVS) पाठ्यचर्या से सुझाए गए छः थीमों में से, निम्नलिखित में से एक थीम कौन-सा है?
A. पौधे
B. पशु
C. आश्रय/आवास
D. हमारे चारों ओर परिवर्तन
ई.वी.एस. पाठ्यचर्या में थीम ‘परिवार और मित्र’ सम्मिलित करती है-
A. आश्रय
B. कार्य और खेल
C. जल
D. जीवन
सबिया ने अपने चित्र में आकाश को हरा और पेड़ को नीला रंग किया। उसके शिक्षक को पहले क्या करना चाहिए?
A. सबिया से आकाश और पेड़ का चित्र देखने के लिए कहें और चित्र फिर से बनाने को कहें।
B. सबिया को बताएँ कि आकाश नीला होता है और पेड़ हरे होते हैं। और उसने गलत रंग किया है।
C. उसके चित्र की सराहना करें और पूछें कि उसने इन रंगों का चयन क्यों किया है।
D. सबिया को बगीचे में ले जाएँ और उसे आकाश और पेड़ देखनें दें।
पर्यावरण अध्ययन का पाठ्यक्रम निम्नलिखित में से किस प्रकार संगठित है?
A. बच्चे के निकटस्थ परिवेश से प्रारंभ होकर व्यापक पर्यावरण तक
B. व्यापक पर्यावरण से प्रारंभ होकर बच्चे के निकटस्थ परिवेश तक
C. “स्व” के रूप में बच्चे से प्रारंभ होकर “स्व” के रूप में व्यापक संदर्भ तक
D. “स्व” के रूप में व्यापक संदर्भ से “स्व” के रूप में बालक तक
A. A और B
B. B और C
C. A और C
D. B और D
निम्नलिखित में से कौन-से कथन बच्चों के पर्यावरण से सीखने के बारे में सर्वाधिक उपयुक्त हैं?
A. बच्चे अपने प्रयासों से अकेले सीखते हैं।
B. बच्चे पर्यावरण से अन्तः क्रिया द्वारा सीखते हैं।
C. बच्चे अपने दोस्तों के साथ चर्चा द्वारा सीखते हैं।
D. बच्चे शिक्षक की व्याख्या से सीखते हैं।
A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और D
अंतरा को अकेले पहेली हल करना मुश्किल लग रहा था लेकिन अपने बड़े भाई प्रसून के साथ वह कुछ ही मिनटों में पहेली को आसानी से सुलझा सकी। इसका कारण निम्नलिखित में से क्या हो सकता है?
A. बच्चे बौद्धिक विकास की क्रमिक अवस्थाओं में स्वाभाविक रूप से विकसित होते हैं।
B. बच्चे वयस्क के सहारे द्वारा दिए गए स्केफोल्डिंग से “समीपस्थ विकास के क्षेत्र” को पार कर लेते हैं।
C. बच्चे परिवेश से अंतः क्रिया के माध्यम से सीखते हैं।
D. बच्चे सामाजिक अंतः क्रिया में अर्थ निर्माण करते हैं।
प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस. में पाठ्यक्रम इस तरह से व्यवस्थित किया जाता है कि यह शुरू होता है
A. सीखने वाले के तत्काल परिवेश से
B. पड़ोस और समुदाय से
C. वैश्विक संदर्भ से
D. बड़े संदर्भ से