CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part40

विकास का शीर्षगामी सिद्धांत क्या कहता है?
A. विकास दर सभी संस्कृतियों में एकसमान होती है।
B. विकास अनिरन्तर होता है। 
C. विकास सिर से पैर की तरफ बढ़ता है।
D. विकास केन्द्र से बाह्य तरफ बढ़ता है।

निम्न में से कौन-सा स्थूल गतिक कौशल का उदाहरण है?
A. फुटबाल को धकेलना
B. सुई में धागा पिरोना
C. लिखने के लिए पेंसिल पकड़ना
D. धागे में मोती पिरोना

अभिकथन (A) : विद्यालय बच्चे के समाजीकरण में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कारण (R) : धार्मिक संस्थाएँ समाजीकरण की प्राथमिक कारक है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं। 

जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक सिद्धांत के अनुसार, किस चरण पर बच्चे जटिल समस्याओं के समाधान में तर्क का इस्तेमाल करने में सक्षम हो जाते हैं?
A. संवेदी – गामक
B. पूर्व – संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

बच्चे जब नई जानकारी से सामना करते हैं, तो वे अपनी मानसिक संरचनाओं (स्कीमा) का संशोधन कर लेते हैं। जीन पियाज़े की शब्दावली में यह प्रक्रिया क्या कहलाती है? 
A. अनुसरण 
B. समायोजन 
C. आत्मसात्करण 
D. मौखिकीकरण

निम्न में से किस संप्रत्यय की व्याख्या लेव वायगोत्स्की ने नहीं की है?
A. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
B. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
C. निजी वाक्
D. पाड़

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, ______ हमारी संज्ञानात्मक संरचनाओं और चिंतन प्रक्रिया के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
A. स्कीमा 
B. सामाजिक संपर्कता
C. आनुवंशिक प्रवृत्तियाँ
D. अनैच्छिक (सहज) क्रियाएँ

लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार नैतिक विकास के स्तरों का सही क्रम क्या है?
A. पूर्व – पारंपरिक, पारंपरिक, उत्तर – पारंपरिक
B. पूर्व – पारंपरिक, ग़ैर – पारंपरिक, उत्तर – पारंपरिक
C. उत्तर – पारंपरिक, पारंपरिक, पूर्व – पारंपरिक
D. पारंपरिक, पूर्व – पारंपरिक, उत्तर – पारंपरिक

प्रगतिशील शिक्षा सुझाती है कि ______ शैक्षिक नियोजन का केंद्र होने/नी चाहिए। 
A. परीक्षाएँ 
B. अध्यापक 
C. माता-पिता 
D. विद्यार्थी 

हावर्ड गार्डनर के अनुसार, एक अच्छा कवि और लेखक होने के लिए एक व्यक्ति में किस प्रकार की बुद्धि होनी चाहिए?
A. अंत: वैयक्तिक
B. भाषायी 
C. शारीरिक गति संवेदी
D. दिशायी

अभिकथन (A) : एक अध्यापिका को अपने विद्यार्थियों को दी गई समस्या पर काम करते हुए अपने विचारों का मौखिकीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

कारण (R) : भाषा और सोच का विकास एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप में होता है।

सही विकल्प चुनिए: 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

आपकी कक्षा में जब भी कोई लड़का रोता है, तो दूसरे विद्यार्थी उसे यह कह कर चिड़ाते हैं कि ‘लड़कियों की तरह व्यवहार मत करो, लड़के नहीं रोते हैं। उनका यह कथन क्या दर्शाता है ?
A. लैंगिक समता
B. लैंगिक समानता
C. लैंगिक स्थिरता
D. लैंगिक रूढ़िवादिता

विद्यार्थियों की अधिगम शैली चयन में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को किस नजरिये से देखना चाहिए?
A. अध्यापन – अधिगम प्रक्रिया में बाधा के रूप में
B. विकास प्रक्रिया के एक प्राकृतिक और स्वाभाविक रूप में
C. एक प्रकार के ‘असामान्य व्यवहार’ के रूप में
D. अभिसारी चिंतन के नतीजे के रूप में

‘अधिगम हेतु मूल्यांकन’ के संदर्भ में निम्न में से कौन – सा कथन सही नहीं है?
A. मूल्यांकन व्यापक होना चाहिए।
B. मूल्यांकन सतत होना चाहिए।
C. मूल्यांकन मानकीकृत परीक्षणों द्वारा करना चाहिए।
D. विद्यार्थियों द्वारा स्व – मूल्यांकन अधिगम हेतु मूल्यांकन का हिस्सा होना चाहिए।

शिक्षक द्वारा पूछे गए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न बच्चों में रचनात्मकता और समस्या समाधान दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है?
A. आपका नाम क्या है?
B. आप अपने शहर में प्रदूषण कैसे कम कर सकते हों?
C. आप कहाँ रहते हैं?
D. भारत को आजादी कब मिली?

हाशिये पर स्थित समूहों से आने वाले विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक ज्ञान के प्रति किस तरह का दृष्टिकोण होना चाहिए?
A. उसे अध्यापन – अधिगम प्रक्रिया में अर्थहीन मानना चाहिए।
B. उसे मान देना चाहिए और अध्यापन – अधिगम प्रक्रिया में शामिल करना चाहिए।
C. उसे नकार देना चाहिए और अध्यापन – अधिगम प्रक्रिया में शामिल करने से बचना चाहिए। 
D. उसे दूसरे समूहों के विद्यार्थियों द्वारा ग्रहण सामाजिक – सांस्कृतिक ज्ञान से ‘कमत्तर’ समझना चाहिए।

हालाँकि स्वलीनता से जूझने वाले विद्यार्थी विशिष्ट क्षेत्रों में चुनौती महसूस करते हैं, फिर भी उनमें सामान्यतः ______ का सामर्थ्य होता है।  
A. बारीक जानकारी पर ध्यान देने
B. प्रभावशाली संप्रेषण
C. संज्ञानात्मक नम्यता
D. सामाजिक परिस्थितियों को सटीक रूप से समझने

पठनवैकल्य एक ______ है। 
A. विशिष्ट अधिगम कठिनाई
B. संवेदी क्षति
C. स्वलीनता क्रम विकार का हिस्सा
D. श्रवणात्मक अशक्तता

दृष्टिबाधिता से जूझने वाले विद्यार्थियों के समावेशन में निम्न में से कौन-सा कारक बाधा बन जाता है?
A. स्पर्शनीय चित्र
B. हस्तलिखित नोट्स
C. ऑडियो टेप का व्याख्यान
D. ब्रैल (उभारशील) पुस्तकें

अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार (ADHD) से जूझने वाले विद्यार्थी निम्न में से किस गुण को अकसर दर्शाते हैं? 
A. उच्च एकाग्रता
B. आवेगशीलता
C. कार्यक्षेत्र में व्यवस्थितता/संगठन 
D. लम्बे समय तक स्थिर रहने की योग्यता

अभिकथन (A) : अर्थपूर्ण अधिगम हेतु, विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से ज्ञान सृजन करने के अवसर प्रदान करने चाहिए।

कारण (R) : अधिगम, ज्ञान के निष्क्रिय अर्जन की प्रक्रिया है। 

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।  

अधिगम को प्रभावशाली बनाने के लिए विषयवस्तु कैसी होनी चाहिए? 
A. बहुत अमूर्त और जटिल
B. असंबंधित खण्डों में प्रस्तुतित
C. विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश से संबंधित
D. अति आसान और अत्यधिक सरल

अपनी खुद की सोच प्रक्रिया पर चिंतन करना क्या कहलाता है?
A. स्मृतीकरण
B. अभिसंज्ञान
C. अनुकूलन
D. आत्मसात्करण

अधिगम के सामाजिक-संरचनावादी उपागम के अनुसार, निम्न में से कौन-सा तरीका अर्थपूर्ण अधिगम के लिए प्रभावशाली नहीं है?  
A. स्व-पहल अन्वेषण
B. चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी
C. खोजी अधिगम 
D. निष्क्रिय अनुसरण

विद्यार्थियों में समस्या समाधान कौशलों के विकास के लिए, निम्न में से किसे बढ़ावा देना महत्त्वपूर्ण है?
A. प्रकार्यात्मक स्थिरता
B. अभिसारी चिंतन 
C. अपसारी चिंतन
D. आत्म- केन्द्रीयता

विद्यार्थियों द्वारा ग्रहित वैकल्पिक अवधारणाओं से अध्यापक को किस प्रकार निपटना चाहिए?
A. उन्हें अनदेखा कर देना चाहिए क्योंकि वे अवधारणाएँ अत्यन्त गलत / त्रुटिपूर्ण होती हैं। 
B. उन्हें ठीक तरह से समझा जाना चाहिए क्योंकि वे अधिगम प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण होती हैं।
C. उनसे कठोरता से निपटना चाहिए क्योंकि वे अत्यधिक तर्कहीन चिंतन का परिणाम हैं।
D. उन्हें बढ़ावा देना चाहिए क्योंकि वे विद्यार्थियों के नामीकरण के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। 

विद्यार्थी निम्न में से क्या महसूस करेंगे यदि वे यह विश्वास करने लगें कि उनके प्रयासों का कार्य के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा?
A. अधिगम अशक्तता / असाध्यता
B. आंतरिक अभिप्रेरणा
C. गर्व
D. राहत

निम्न में से कौन-सा आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?
A. ज्ञान प्राप्त करने के लिए चर्चा में भाग लेना
B. नकद इनाम जीतने के लिए चर्चा में भाग लेना
C. सहपाठियों को प्रभावित करने के लिए चर्चा में भाग लेना
D. दण्ड से बचने के लिए चर्चा में भाग लेना

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part19

एक अध्यापिका को अपने अधिगमकर्ताओं में किस प्रकार के लक्ष्यों को बढ़ावा देना चाहिए?
A. महारत हासिल करने की दिशा में उन्मुख लक्ष्य 
B. परिहार – उन्मुखी महारत लक्ष्य 
C. प्रदर्शन की दिशा में उन्मुख लक्ष्य
D. परिहार – उन्मुखी प्रदर्शन लक्ष्य

विद्यार्थियों में निम्न में से किस कौशल को बढ़ावा नहीं देना चाहिए ?
A. अभिसंज्ञान 
B. चिंतन 
C. सृजनात्मकता 
D. अधीनता उन्मुखी

यदि A और B अंक हैं तथा

\({array}{r}6 2 3 \\ – 4 1 {A} \\ {B O 8} \\ {array}\)

है, तो निम्न में से कौन-सा सत्य है ?

A. A = 5, B = 2
B. A = 1, B = 2
C. A = 5, B = 1
D. A = 5, B = 0 

जेम्स ने कुछ फूलों को 4 स्तंभों में इस प्रकार व्यवस्थित किया कि प्रत्येक स्तंभ में 6 फूल थे। यदि जलील इन फूलों को 8 स्तंभों में व्यवस्थित करना चाहता है, तो प्रत्येक स्तंभ में कितने फूल होंगे, ताकि प्रत्येक स्तंभ में फूलों की संख्या समान है?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

तीन मित्र एक मिठाई की दुकान पर गए, जहाँ दुकानदार ने उन्हें तीन प्लेटों में ‘वड़े’ दिए । ‘वड़ों’ की कुल संख्या 12 थी। प्लेटों में रखे इन वड़ों की संख्याओं को यदि उचित रूप से व्यवस्थित किया जाए, तो ये तीन क्रमागत सम संख्याएँ थीं । एक प्लेट में रखे ‘वड़ों’ की अधिकतम संख्या क्या थी ?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 6

लतीफ ने कागज की एक शीट पर 2 से 50 तक की संख्याएँ लिखी। उसने 2 पर घेरा लगाया तथा 2 के सभी गुणजों को काट दिया। फिर उसने उस न्यूनतम संख्या पर घेरा लगाया जिस पर घेरा नहीं लगा था या जिसे काटा नहीं गया था। फिर उसने इस न्यूनतम संख्या के सभी गुणजों को काट दिया। यह प्रक्रिया तब तक जारी रखी गई जब तक सभी संख्याएँ खत्म नहीं हो गईं। तब,

I. 17 पर घेरा लगाया गया।

II. 17 एक अभाज्य संख्या है।

अब, निम्न में से कौन – सा विकल्प सही है?

A. I सत्य है, तथा ।I इसका सही स्पष्टीकरण है। 
B. I सत्य नहीं है, परंतु II सत्य है।
C. I सत्य है, परंतु II इसका सही स्पष्टीकरण नहीं है। 
D. I सत्य नहीं है तथा ।I इसका सही स्पष्टीकरण नहीं है।

हन्ना के पास 10 कार्ड हैं, जिन पर 0 से 9 तक के अंक लिखे हैं। वह इन कार्डों के उपयोग से, अंकों की पुनरावृत्ति के बिना, तीन अंकों की संख्याएँ बनाना चाहती है। यदि वह 4 और 5 अंकों वाले कार्डों का उपयोग करती है, तब इस प्रकार बनाई जा सकने वाली तीन अंकों की संख्याओं की जो 9 से विभाज्य हैं, कुल संख्या _____ है।
A. 2
B. 6
C. 10
D. 12

तीन रूपों A, B और C में समान माप के कंकड़ इस प्रकार रखे जा सकते हैं :

A में 4 कंकड़ों के रखे जाने की क्षमता है ।

B में 6 कंकड़ों के रखे जाने की क्षमता है।

C में 12 कंकड़ों के रखे जाने की क्षमता है।

किसी गड्ढे को भरने के लिए, C का उपयोग दो बार किया जाना पड़ता है। मान लीजिए कि इस गड्ढे को केवल A और B के उपयोग से भरा जाना है। यदि कप B का उपयोग 2 बार किया जाता है, तो कप A का उपयोग कितनी बार किया जाएगा ?

A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

\(5 1/2\) समकोणों का मान किसके बराबर है?
A. 450°
B. 480°
C. 485°
D. 495°

एक समांतर चतुर्भुज में, सममित रेखाओं की संख्या निम्न होती है :
A. 0
B. 1
C. 2
D. 4

निम्न गुणों वाले आकार की पहचान कीजिए:

A. इसकी 4 भुजाएँ हैं।

B. यह एक बंद आकृति है।

C. सम्मुख भुजाएँ समांतर हैं।

D. सभी कोण बराबर हैं।

A. केवल आयत
B. केवल वर्ग
C. आयत या वर्ग
D. केवल पतंग

निम्नलिखित अक्षर धनराशि निरूपित करते हैं :

A = ₹10.00; B = ₹20.00; C = ₹5.00; D = ₹2.00; E = ₹0.50

निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन ₹45.50 के बराबर नहीं है?

A. A = 4, B = 0, C = 0, D = 2, E = 3
B. A = 0, B = 2, C = 1, D = 0, E = 1
C. A = 2, B = 1, C = 1, D = 0, E = 1
D. A = 1, B = 2, C = 0, D = 0, E = 1 

भुजाओं 4 सेमी और 6 सेमी वाली एक आयताकार कागज की शीट को 4 समान छोटे आयतों में विभाजित किया गया है। तब, प्रत्येक छोटे आयत का क्षेत्रफल कितना होगा?
A. 4 सेमी2
B. 6 सेमी2
C. 12 सेमी2
D. 24 सेमी2

शिक्षक एक तुला के दोनों पलड़ों में रखने के लिए, निम्नलिखित वस्तुएँ देती हैं, ताकि पहली वस्तु पहले पलड़े में रहे तथा दूसरी वस्तु दूसरे पलड़े में रहे।

निम्नलिखित विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए, जब पहला पलड़ा नीचे रहता है :

A. 1 नोटबुक, सभी पुस्तकों के साथ स्कूल बैग
B. 1 नोटबुक, 1 चॉक
C. 1 ज्योमेट्री बॉक्स, 5 पाठ्यपुस्तकें
D. 1 पेंसिल, 1 ज्यामिति बॉक्स 

किसी कक्षा के विभिन्न अनुभागों A, B, C, D और E में विद्यार्थियों की संख्याएँ निम्न सारणी में दी गई हैं :

अनुभाग

A

B

C

D

E

विद्यार्थियों की संख्या 

40

43

42

32

36

 

 

 

अनुभागों के किन युग्मों में विद्यार्थियों की संख्याओं का अंतर समान है?

A. A, C और D, E 
B. A, B और C, D
C. A, E और D, E
D. A, C और B, E 

प्रथम पाँच अभाज्य संख्याओं का औसत क्या है ?
A. 5
B. 5.2
C. 5.5
D. 5.6 

निम्नलिखित पैटर्न में, अगली दो प्रविष्टियों की पहचान कीजिए:

1, 2, 3, F, 5, 6, 7, E, 9, 10, __, __

A. 11, T
B. T, 12
C. E, 12
D. E, T

किन्हीं दो प्राकृतिक संख्याओं का कुल योगफल एक प्राकृतिक संख्या है – प्राकृतिक संख्याओं के इस गुण को किस रूप में जाना जाता है?
A. संवरक गुण
B. वितरणात्मक गुण
C. क्रमविनिमय गुण
D. सहचारी गुण

शिक्षक एक बच्चे को चतुर्भुज बनाने और फिर उसे समांतर चतुर्भुज में परिवर्तित करने के लिए कहता है। बच्चा यह कर देता है। वह बच्चा वैन हैले के ज्यामितीय चिंतन सिद्धांत के किस स्तर पर है?
A. अभिगृहीतीय 
B. दृश्यीकरण 
C. विश्लेषण 
D. औपचारिक निगमन

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, बच्चे गणित में आनंद लें, इसके लिए
A. प्रत्येक पाठ में अभ्यास के लिए अतिरिक्त प्रश्न सम्मिलित करने चाहिए।
B. विद्यार्थियों को प्रत्येक इकाई के अंत में दिए गए अभ्यासों को हल करना चाहिए।
C. गणित के आकलन में कठिन विषयों को सम्मिलित नहीं करना चाहिए।
D. विद्यार्थियों के वास्तविक (दैनिक) जीवन के अनुभव गणित की पाठ्यपुस्तकों का भाग होने चाहिए।

सुश्री रूही, प्राथमिक कक्षा की गणित शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों को दी गई समस्या को हल करने के बाद उनके उत्तरों को समझाने के लिए कहा। विद्यार्थी द्वारा दिए गए प्रत्येक सही या गलत उत्तर के लिए वह यही करती हैं। सुश्री रूही का उद्देश्य है-
A. उत्तर पर पहुँचने के लिए समस्या को हल करते समय अपने विद्यार्थियों की चिंतन प्रक्रिया को समझना। 
B. विद्यार्थियों के उत्तरों को जाँचने में लगने वाले अपने समय की बचत करना।
C. अंग्रेजी भाषा की कक्षा को गणित की कक्षा के साथ एकीकृत करना।
D. आगामी स्कूल निरीक्षण के लिए अपने विद्यार्थियों को तैयार करना।

निम्नलिखित में से कौन-सा / से प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में गणितीय संप्रेषण के कौशल में वृद्धि करने का / के तरीका/तरीके है/हैं?

A. शिक्षक द्वारा हल की गई आदर्श समस्या पर आधारित समस्याओं को हल करने के अवसर उपलब्ध कराना।

B. बच्चों को स्पष्ट व व्यवस्थित तरीके से सूचना को निरूपित करने के लिए कहना।

C. बच्चों को अपने आप सरल निष्कर्ष निकालने और अपने तर्क को समझाने के अवसर उपलब्ध कराना।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. A और B
B. B और C
C. A और C
D. केवल B

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, गणित शिक्षा का एक मुख्य उद्देश्य – बच्चे की विचार प्रक्रिया का गणितीकरण है। निम्नलिखित में से किसके द्वारा उपर्युक्त कथन का अर्थ सबसे उपयुक्त रूप से परिलक्षित होता है?
A. बच्चे कितना गणित जानते हैं, इस पर बल देने के स्थान पर यह जानना महत्त्वपूर्ण है कि बच्चों में गणितीय चिंतन और अमूर्त विचारों को समझने की योग्यता कैसे विकसित की जाए।
B. गणित शिक्षा को गणित की पाठ्यचर्या में केवल वही प्रकरण (टॉपिक ) शामिल करने चाहिए जो रोजमर्रा के जीवन में उपयोगी हैं।
C. गणित रोजमर्रा के जीवन में उपयोगी है, अत: गणित के प्रश्नों के हल खोजने से बच्चे के मस्तिष्क का गणितीकरण हो जाएगा।
D. गणित में विभिन्न प्रश्नों के हल कैसे खोजे जाएँ यह जानना महत्त्वपूर्ण है, इसलिए गणित की पाठ्यचर्या में अधिकतम प्रकरण (टॉपिक) शामिल करने चाहिए।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part43

एक बालिका ने भिन्नों के योग पर एक सवाल को इस प्रकार से हल किया :

\(1/2+1/3=2/5\)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन दिए गए संदर्भ के लिए सबसे कम उपयुक्त है?

A. बालिका दो भिन्नों के योग की कलनविधि के बारे में नहीं जानती है।
B. बालिका लघुतम समापवर्त्य (एल.सी.एम.) ज्ञात करना नहीं जानती है। 
C. बालिका समतुल्य भिन्नों के बारे में नहीं जानती है। 
D. बालिका संख्याओं के योग के बारे में नहीं जानती है।

प्राथमिक कक्षा की गणित की एक शिक्षिका के रूप में, निम्नलिखित में से कौन – से उदाहरण को आप विद्यार्थियों की गणितीय निरूपण की क्षमता को आँकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मानेंगी?

A. संख्याओं को निरूपित करने के लिए संख्यांक / अंकों का उपयोग करने की क्षमता

B. बारंबारता बंटन को निरूपित करने के लिए आयत-चित्र बनाने की क्षमता

C. आंकड़ों को निरूपित करने के लिए चित्रालेख बनाने की क्षमता

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. A और B
B. B और C
C. A और C 
D. केवल A

जब 109 लिखने के लिए कहा गया तब एक प्राथमिक कक्षा के बच्चे ने इस संख्या को 19 लिख दिया। निम्नलिखित में से कौन-सा विद्यार्थी द्वारा की गई त्रुटि के संदर्भ में सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. शून्य को एक स्थान के रूप में समझाते हुए स्थानीय मान की अवधारणा को दोहराएँ। 
B. बच्चे को 1 से 150 तक की गिनती को कंठस्थ करने तथा अपनी कॉपी में लिखने के लिए कहें।
C. श्यामपट्ट पर 99 से 110 तक की संख्याएँ लिखें तथा 109 को रेखांकित करें।
D. बच्चे को अपने सहपाठियों की कॉपी में से सही उत्तर देखने के लिए कहें।

कथन “बच्चों को गणित के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्त्व के साथ जुड़ने के अवसरों को उनकी गणित के प्रति रुचि एवं सकारात्मक मनोवृत्ति निर्माण के लिए संभाव्य रूप में देखा जा सकता है।” 
A. सही है, परन्तु प्राथमिक स्कूल पाठ्यक्रम के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है क्योंकि प्राथमिक स्कूल के बच्चे गणित के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक मूल्यों की सराहना करने के लिए बहुत छोटे हैं।
B. सही है, और प्राथमिक स्कूल के बच्चों में गणित के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के अवसर प्रदान करने की ज़रूरत है।
C. सही नहीं है क्योंकि यह इतिहास या सामाजिक विज्ञान का हिस्सा हो सकता है परन्तु गणित पाठ्यक्रम का नहीं।
D. सही नहीं है क्योंकि यह बच्चों के चिंतन को गणित से हटकर इतिहास व संस्कृति की ओर मोड़ देगा।

“यदि 10, 7 से बड़ा है, तो 11, 8 से बड़ा है” कथन की प्रतिस्थिति (कान्ट्रापॉज़िटिव) है:
A. यदि 11, 8 से बड़ा है, तो 10, 7 से बड़ा है।
B. यदि 11, 8 से बड़ा नहीं है, तो 10, 7 से बड़ा नहीं है।
C. यदि 11, 8 से बड़ा नहीं है, तो 10, 7 से बड़ा है। 
D. यदि 11, 8 से बड़ा है, तो 10, 7 से बड़ा नहीं है।

कक्षा I के अधिगमकर्ताओं को दो अंकीय संख्याओं के स्थानीय मान की अवधारणा को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित को सर्वाधिक उपयुक्त अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. इकाई व दहाई के रूप में संख्या का चित्रात्मक निरूपण करने के लिए चित्रों के चार्ट का उपयोग करना

B. संख्या को विस्तारित रूप में लिखना

C. दो अंकीय संख्याओं को दर्शाने के लिए बेस 10 ब्लॉक, मोती, टोकन, आदि का उपयोग करके बंडल बनाने की गतिविधियाँ करना

D. प्रत्येक संख्या में इकाइयों व दहाइयों को निरूपित करना

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. D, A, C, B
B. C, B, D, A
C. A, D, B, C
D. C, A, D, B

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के मूल सिद्धांतों के अनुसार, सभी विद्यार्थियों द्वारा ______ तक बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता की उपलब्धि को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। 
A. कक्षा 1
B. कक्षा 2
C. कक्षा 3
D. कक्षा 5

निम्नलिखित में से कौन – सी प्राथमिक कक्षा के अधिगमकर्ताओं को मापन की अवधारणा प्रस्तुत करने की सर्वाधिक उपयुक्त गतिविधि है?
A. बच्चों को उनकी गणित पाठ्यपुस्तक की लंबाई मापने के लिए मीटर स्केल (पैमाना) देना।
B. बच्चों को तराजू पर लकड़ी के डस्टर को बाट (वज़न) के रूप में इस्तेमाल कर यह ज्ञात करने के लिए कहना कि डस्टर की तुलना में कौन-सी वस्तुएँ भारी या हल्की हैं।
C. बच्चों को दो संख्याओं 38 और 42 के योग के सन्निकटन के लिए कहना।
D. बच्चों को उनके सहपाठियों के वज़न का अनुमान लगाने के लिए कहना।

श्री ज़फर, कक्षा I के शिक्षक, गणित में बच्चों के अधिगम को आँकने के लिए पेपर पेंसिल टेस्ट की बजाय मौखिक प्रश्न पूछने को अधिमान्य देते हैं । निम्नलिखित में से कौन – सा / से दिए गए संदर्भ में सर्वाधिक उपयुक्त है/हैं ?

A. वह बच्चों के अधिगम के बारे में जानकारी इक्कट्ठी कर सकते हैं तथा उसका उपयोग अपने शिक्षाशास्त्र को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं

B. वह बच्चों के टेस्ट पेपर और कॉपियों को जाँचने में अपना काफी समय बचा सकते हैं

C. यह बच्चों में गणितीय संप्रेषण के कौशल की वृद्धि करने में सहायता करेगा

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. A और B
B. केवल C
C. B और C 
D. A और C

आप रेलवे स्टेशन पर हैं और आपको अपने होटल जाना है। आप मानचित्र में सुझाए अनुसार रास्ते पर चलते हैं। इस मानचित्र के अनुसार आप पहले 60m ठीक पूर्व, फिर 200m ठीक उत्तर, फिर 350m ठीक पश्चिम और फिर अन्त में ठीक उत्तर में 40m चलकर होटल पहुँचते हैं। होटल के सापेक्ष रेलवे स्टेशन की दिशा है 
A. उत्तर – पूर्व
B. उत्तर – पश्चिम
C. दक्षिण – पूर्व
D. दक्षिण – पश्चिम

मीना _____ मनाने के लिए चाँद को देखने के लिए छत पर पहुँची।
A. नुआखाई 
B. पोंगल
C. करवा चौथ
D. बसंत पंचमी

एक लड़का सूरत से नगरकोइल जाने के लिए 3 सितम्बर, 2022 को ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन सूरत से 16:15 बजे चली और 5 सितम्बर, 2022 को 04:45 बजे नगरकोइल पहुँची । यदि इस समय-अन्तराल में ट्रेन द्वारा चली गयी दूरी 2119 किलोमीटर है, तो ट्रेन की औसत चाल ज्ञात कीजिए। 
A. 56.1 किलोमीटर प्रति घण्टा 
B. 58.3 किलोमीटर प्रति घण्टा
C. 59.2 किलोमीटर प्रति घण्टा
D. 62.4 किलोमीटर प्रति घण्टा 

छह महीने से भी अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने वाली प्रथम भारतीय महिला है।
A. वहीदा प्रिज़्म 
B. कर्णम मल्लेश्वरी
C. बछेन्द्री पाल
D. सुनीता विलियम्स

सुलभ द्वारा रचित स्वच्छता की सुविधाओं का उपयोग प्रतिदिन एक करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा किया जाता है। सुलभ अन्तर्राष्ट्रीय के संस्थापक कौन हैं ?
A. बिन्देश्वर पाठक
B. विनोबा भावे
C. बाबा आम्टे
D. अन्ना हज़ारे

वाष्पन के कारण शीतलन की प्रक्रिया तब धीमी होती है जब वायुमण्डल का ताप
A. बढ़ता है और वायु के बहने की चाल अधिक होती है।
B. बढ़ता है और वायु के बहने की चाल कम होती है। 
C. घटता है और वायु के बहने की चाल कम होती है।
D. घटता है और वायु के बहने की चाल अधिक होती है

कक्षा V की एक पर्यावरण अध्ययन की अध्यापिका अपने विद्यार्थियों से भूकंप के मानवीय कारणों की सूची बनाने को कहती है। रवि ने इसका सही कारण ______ लिखा है। 
A. ज्वालामुखी विस्फोट
B. खनन के क्रियाकलाप
C. विवर्तनिक (टेक्टॉनिक) प्लेट्स का हिलना
D. भूस्खलन के कारण होने वाला भूकंप

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part54

घर हमें गर्मी, सर्दी, बरसात एवं धूल से बचाता है। कारवाँ (केरेवेन) ______ पर एक घर होता है।  
A. पहियों 
B. नाव 
C. बर्फ 
D. रेल की पटरियों

निम्नलिखित में से भारत के केन्द्र शासित प्रदेशों का युगल चुनिए :
A. नागालैण्ड और मिज़ोरम
B. त्रिपुरा और झारखण्ड 
C. झारखण्ड और चण्डीगढ़
D. लद्दाख और जम्मू और कश्मीर

निम्नलिखित में से कौन-सा ‘लिंग समानता’ है?

A. व्यक्ति के लिंग के आधार पर भेद – भाव का न होना। 

B. महिलाओं तथा पुरुषों के बीच सामाजिक तौर पर निर्धारित भिन्नताओं को समझना। 

C. विद्यमान लिंग भेदों तथा विषयों को महसूस करने की क्षमता रखना। 

D. किसी भी लिंग के व्यक्ति के प्राप्य शिक्षा के स्रोत समान होना। 

A. A और B
B. C और D
C. B और C
D. A और D 

भारत की राजधानी की स्थिति के सापेक्ष लखनऊ (उत्तर प्रदेश की राजधानी) और चंडीगढ़ (पंजाब की राजधानी) की दिशाएँ क्रमश: हैं
A. उत्तर – पूर्व और दक्षिण – पश्चिम
B. उत्तर – पश्चिम और दक्षिण – पूर्व
C. दक्षिण – पश्चिम और उत्तर – पूर्व
D. दक्षिण – पूर्व और उत्तर – पश्चिम 

पृथक्करण की प्रक्रिया में, बाजरे का कौन-सा भाग ओखली में पीसने के लिए प्रयोग किया जाता है ?
A. तने 
B. बीज
C. बाली 
D. फूल

वे जगह जहाँ तापमान अक्सर 0° C से नीचे नहीं गिरता है, उनके नाम हैं:
A. कानपुर, रायपुर 
B. लेह, लद्दाख
C. जोशीमठ, मनाली
D. केदारनाथ, अमरनाथ

एक रसोईया बिरयानी बना रहा है तथा वह चावल व पानी को अलग करना चाहता है। वह कौन – सी विधि का प्रयोग करेगा ?
A. वाष्पीकरण 
B. फटकना 
C. निधारना
D. हाथ से चुनना

निम्नलिखित में से कौन-से सर्वाहारी हैं ?
A. कौवा, सूअर, मनुष्य
B. खरगोश, गाय, घोड़ा 
C. बाघ, शेर, भेड़िया
D. बकरी, हाथी, सूअर

प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन पाठ्यचर्या एक पर्यावरणीय उपागम का अनुगमन करती है । इसका अर्थ है कि पर्यावरण अध्ययन पाठ्यचर्या

A. पर्यावरण के लिए है। 

B. पर्यावरण के माध्यम से है। 

C. पर्यावरण के बारे में है। 

D. पर्यावरण से है। 

A. B, C तथा D
B. A, B तथा D
C. A, B तथा C
D. A, C तथा D

 निम्नलिखित में से कौन-से पद पर्यावरण अध्ययन का वर्णन करते हैं?

A. पर्यावरण का अन्वेषण

B. पर्यावरण के साथ अंतः क्रिया

C. पर्यावरण के बारे में सूचना 

A. A, B और C
B. A और B
C. A और C
D. B और C

पर्यावरण अध्ययन में ‘अवलोकन’ क्रियाकलापों को संचालित करने का उद्देश्य है:

A. यादृच्छिक समानताएँ एवं विभिन्नताएँ एकत्र करना

B. हमारे आसपास की वस्तुओं के बारे में जानकारी एकत्र करना 

C. बच्चों से उनके पूर्व ज्ञान के विषय में सूचना माँगना

D. बच्चों के विचारों एवं समझ को आगे बढ़ाने के लिए वस्तु से सूचना प्राप्त करना 

A. A और D
B. A और B
C. B और C
D. A और C

कक्षा पाँच की पर्यावरण अध्ययन पुस्तक में, शिकारी पौधे घटपर्णी का उदाहरण दिया गया है। शिक्षक द्वारा इस पर चर्चा करते समय निम्नलिखित में से क्या करना सर्वाधिक उपयुक्त होगा?
A. विद्यार्थियों को यह स्पष्ट करना कि पौधा शिकार क्यों करता है।
B. विद्यार्थियों से प्रश्न करना कि पौधा शिकार क्यों करता है।
C. विद्यार्थियों से कारण खोजने के लिए कहना कि पौधा शिकार क्यों करता है।
D. विद्यार्थियों से यह सोचने के लिए कहना कि कुछ जंतु शिकार क्यों करते हैं।

रज़िया एक प्रयोगात्मक गतिविधि का प्रदर्शन कर रही है, जो पूर्व में उसके शिक्षक द्वारा प्रदर्शित की गई थी। वह एक गलती करती है। उसके शिक्षक रोशन को निम्नलिखित में से क्या करना चाहिए?
A. उसे गलती को सुधार देना चाहिए।
B. उसे गलती नहीं सुधारनी चाहिए।
C. उसे उसकी गलती की ओर संकेत करना चाहिए और उसे सही हल खोज कर देना चाहिए।
D. उसे गलती की ओर संकेत करना चाहिए और बच्चे को सही हल खोजने देना चाहिए।

पर्यावरण अध्ययन पाठ्यचर्या एक विषयक उपागम का अनुगमन करती है क्योंकि
A. एक ही शिक्षिका पर्यावरण अध्ययन के सभी विषयों को सरलता से पढ़ा सकती है।
B. विषयक उपागम छात्रों में पर्यावरण अध्ययन के विषयों की विशिष्ट समझ का विकास करता है।
C. विषयक उपागम से विषय की परिधियों के अवरोधों को तोड़ा जा सकता है।
D. एक विषय केन्द्रित उपागम में मोटी पाठ्य – पुस्तकें होंगी।

निम्नलिखित में से कौन – से विषय / उपविषय नीचे दी गई दक्षता से संबंधित हो सकते हैं?

“समाज में भेदभाव के विभिन्न रूपों का मूल्यांकन करता है।”

A. पर्यावरण 
B. ईंधन 
C. काम और खेल
D. पौधे

बीनू, कक्षा की पर्यावरण अध्ययन शिक्षिका, छात्रों से उनके पड़ोस में जल की खपत तथा परिवार के आकार के बारे में सर्वेक्षण करने के लिए कहती है। इस क्रियाकलाप से कौन-से प्रक्रिया कौशलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है?

A. प्रश्न करना

B. मापना

C. संप्रेषण/संवाद करना

D. परिणाम निकालना

E. मॉडल बनाना एवं प्रयोग करना 

A. A, B और C
B. B, C और D
C. C, D और E
D. A, C और D 

गोपाबा गुलकंद बनाने की प्रक्रिया सिखाने के लिए अपने विद्यार्थियों से गुलाब के फूल लाने को कहते हैं । हेतल गोपाबा से शिकायत करती है कि राशि ने पड़ोस के घर से गुलाब का फूल चुराया है। गोपाबा को क्या करना चाहिए?

A. उसे विद्यार्थियों को गुलकंद बनाने की प्रक्रिया सिखानी चाहिए।

B. उसे फूलों के पौधे लगाने के लिए माली की सहायता से स्कूल उद्यान विकसित करने की योजना बनानी चाहिए।

C. उसे फूलों के पौधे लगाने के लिए विद्यार्थियों की सहायता से स्कूल उद्यान विकसित करने की योजना बनानी चाहिए। 

D. उसे हेतल से स्कूल उद्यान में गुलाब का पौधा लगाकर उसमें फूल आने तक उसकी देखभाल करने के लिए कहना चाहिए।

A. A और B
B. A और C
C. A और D 
D. C और D 

प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति है:
A. एकीकृत
B. अंतरा – अनुशासनात्मक 
C. विषयों का सहसंबंध
D. विषयों का संयोजन

 गुल कक्षा III के विद्यार्थियों को उद्यान भ्रमण के लिए ले गई। वहाँ कई पेड़ और पौधे थे। पर्यावरण अध्ययन के लिए वहाँ निम्नलिखित में से किसका अध्ययन करना सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है? 
A. पेड़ एवं पौधों के नाम 
B. पेड़ एवं पौधों की वैज्ञानिक विशेषताएँ
C. पेड़ एवं पौधों के औषधीय नाम
D. पर्यावरणीय स्थितियाँ जिनमें पेड़ व पौधे उगते हैं

पर्यावरण अध्ययन की कक्षा को बच्चों को उत्तरोत्तर _________ प्रश्न पूछने की योग्यता के अवसर देने की आवश्यकता होगी। 
A. निम्न कोटि प्रश्न
B. उच्च कोटि प्रश्न 
C. सरल प्रश्न
D. जटिल प्रश्न

रेज़ी चाँद के सामने चूड़ी रखती है और कहती है, “मेरी चूड़ी चाँद से बड़ी है, क्योंकि चाँद चूड़ी में आ रहा है।” उसके कथन में निम्नलिखित प्रक्रियाएँ किस अनुक्रम में सम्मिलित हैं?

A. तुलना

B. तर्क

C. अवलोकन

D. निष्कर्ष

A. A → B  D
B. D  A
C. C  D
D. B  C

सतत एवं समग्र मूल्यांकन प्रक्रिया के निम्नलिखित घटकों का सही अनुक्रम क्या होगा?

A. सतत अवलोकन, कक्षा शिक्षण समीक्षा एवं नियोजन 

B. बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले शिक्षण-अधिगम अनुभवों की व्यापकता

C. शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में निरंतर सुधार

D. अपेक्षित दक्षताओं के साथ विकास के स्तर का निर्धारण

A. A → B  D
B. B  D
C. D  A
D. C  A

पर्यावरण अध्ययन में पानी की उपलब्धता और इसके पुन: उपयोग या पुनर्चक्रण सिखाने के लिए सबसे उपयुक्त रणनीति कौन सी हो सकती है?
A. चर्चा 
B. परियोजनाएँ एवं चर्चा
C. साक्षात्कार 
D. प्रयोग

भाषा की वह गुणवत्ता जिसमें शब्दों का उपयोग वस्तुओं, घटनाओं या विचारों के प्रतीक के रूप में किया जाता है, _______ कहलाती है।
A. उत्पादकता
B. विस्थापन
C. शब्दार्थता
D. वाक्य – विन्यास

Leave a Comment

error: