निम्न में से कौन से संवेगात्मक विकास का हिस्सा हैं?
A. अंतर्वैयक्तिक कौशल
B. अवधान व स्मृति
C. शारिरिक प्रणाली की क्रिया
D. प्रतिबोधिक और गतिक कौशल
कौन से कारक बच्चों के विकास को निर्धारित व प्रभावित करते हैं?
(i) आनुवंशिकता
(ii) भौतिक वातावरण
(iii) सामाजिक-सांस्कृतिक कारक
A. (i) और (iii)
B. (i) और (ii)
C. (ii) और (iii)
D. (i), (ii) और (iii)
कथन (A) : स्कूल में अधिगम के लिए बच्चों के गति कौशल का समन्वय महत्वपूर्ण नहीं है।
तर्क (R) : अधिगम और विकास एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
माध्यमिक स्कूल में परिवार व समकक्षियों की बच्चों के विकास में क्या भुमिका है?
A. दोनों की कोई भुमिका नहीं है।
B. परिवार की कोई भुमिका नहीं है; समकक्षियों की महत्वपूर्ण भुमिका है।
C. समकक्षियों की कोई भुमिका नहीं है; परिवार की प्रमुख भुमिका है।
D. दोनों की अलग-अलग परन्तु महत्वपूर्ण भुमिका है।
एक विद्यार्थी शब्दिक कथन के तर्क को बिना वास्तविक परिस्थिति से संबंधित किये विवेचित कर लेता है। पियाजे के अनुसार विद्यार्थी संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में है?
A. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था
D. संवेदी गामक अवस्था
जीन पियाजे के अनुसार, बच्चों का चिंतन वयस्कों ________ होता है।
A. से गुणात्मक रूप से भिन्न
B. से मात्रात्मक रूप से भिन्न
C. से कम
D. से बेहतर
कोहलबर्ग के नैतिक विकास के किस चरण में व्यक्तियों का मानना हैं कि नियमों में आपसी समझौते शामिल होने चाहिए और व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए?
A. नैमित्तिक सापेक्षता अभिविन्यास
B. सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास
C. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
D. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास
लेव वायगोत्स्की ने ______ सिद्धान्त में प्रस्तावित किया कि अधिगम ज्ञान के सह निर्माण की प्रक्रिया है।
A. व्यवहारवादी
B. सामाजिक सांस्कृतिक
C. सूचना के प्रसंस्करण
D. मनोगतिकी
निम्न में से क्या लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्तों का उपयुक्त कक्षागत निहितार्थ है?
A. बच्चों से अपेक्षा रखनी चाहिए कि वे पूर्ण रूप से खुद से चीज़ों को खोज पाएँगे।
B. बच्चों में वांछनीय व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए उन्हें इनाम देने चाहिए।
C. बच्चों में अवांछनीय व्यवहार को कम करने के लिए सज़ा देनी चाहिए।
D. बच्चों का सीखने में मार्गदर्शन व सहायता करनी चाहिए।
रोमा, जसप्रीत को एक क्रासवर्ण पहेली सुलझाने में संकेत व इशारे देकर मदद करती है जब तक जसप्रीत उसे करने में बेहतर न हो जाए। रोमा का धीरे-धीरे कर अपनी मदद कम करना, निम्न में से किसका उदाहरण है?
A. मचान
B. अनुकरण अधिगम
C. बहु बुद्धि
D. संज्ञानात्मक द्वंद्व
कथन (A) : एक प्रगतिशील कक्षा में एक शिक्षक को उपदेशात्मक होना चाहिए और बच्चों को नियंत्रण में रखने के लिए पिन-ड्रॉप चुप्पी बनाए रखना चाहिए I
तर्क (R) : बच्चे तभी सीखते हैं जब शिक्षक उन पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखते हैं।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
_______ वाले व्यक्ति अपने पूर्व ज्ञान के आधार पर संबंध बनाने में सक्षम होते हैं और विचारों के बीच वर्गीकरण, पैटर्निंग और संबंधों को गहराई से देख पाते हैं।
A. तर्क-गणितीय बुद्धि
B. शारीरिक-गति संवेदनात्मकता बुद्धि
C. अंतर्वैयक्तिक बुद्धि
D. भाषाई बुद्धि
सह-शिक्षा कक्षा में लड़कों के लिए एक शिक्षक की टिप्पणी, ”बहादुर बनो और लड़कियों की तरह कमजोर व्यवहार मत करो” किसको बढ़ावा देगा?
A. जेंडर समता
B. जेंडर रुढ़िवादिता
C. जेंडर भुमिका में लचीलापन
D. जेंडर समानता
निम्न में से कौन सतत और व्यापक मूल्यांकन के प्रमुख अभिलक्षण हैं?
(i) इसका प्राथमिक उद्देश्य विद्यार्थियों का पृथक्करण व नामीकरण है।
(ii) यह शिक्षकों को अपने शिक्षाशास्त्र पर मदद करने के अवसर देता है।
(iii) यह मूल्यांकन को सीखने का हिस्सा मानता है।
(iv) यह डर और चिंता पैदा करके सीखने को बढ़ाता है।
A. (i) और (ii)
B. (ii), (iii) और (iv)
C. (ii) और (iii)
D. (i), (ii), (iii) और (iv)
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देता है बजाए कि सूचनाओं के मात्र प्रत्यास्मरण को?
A. आखिरी जनगणना किस वर्ष में हुई थी?
B. महात्मा गाँधी का जन्म कहाँ हुआ था?
C. भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
D. समाज में लोकतांत्रिक आदर्शों को बढ़ावा कैसे दिया जा सकता है?
वंचित समूहों के विद्यार्थियों के समावेशन को सफल बनाने के लिए, शिक्षकों को :
A. अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से उनकी संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को शामिल करना चाहिए।
B. उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहना चाहिए।
C. उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए परन्तु पढ़ाई पर नहीं।
D. प्यार से उनके माता-पिता को उन्हें घर पर ट्यूशन पढ़ाने को कहना चाहिए।
समावेशी शिक्षा की प्रमुख शिक्षाशास्त्रीय रणनीती क्या है?
A. सहयोग
B. पृथक्करण
C. नकारात्मक भेद-भाव
D. नामीकरण
एक शिक्षक को वंचित समूहों के विद्यार्थियों के समावेशन के लिए क्या करना चाहिए?
A. एक ऐसी कक्षा-नीति का निर्माण करना चाहिए जहाँ पर वैयक्तिक भिन्नताओं को स्वीकारा जाए और प्रत्येक बच्चे को महत्व दिया जाए।
B. बच्चों की शैक्षणिक क्षमताओं की पहचान करके समान क्षमताओं वाले बच्चों के समूह बनाए जाएँ।
C. बच्चों को उनकी जाति के आधार पर अलग-अलग समूहों में बाँटा जाए।
D. उन्हें पाठ्यपुस्तक-आधारित ज्ञान का पुनरुत्पादन करने के लिए बढ़ावा दिया जाए, भले ही वह उनके लिए अर्थहीन हो।
एक बच्ची के बुद्धि परीक्षण के स्कोर यह दर्शाते है कि वह औसत से ऊपर है, वह कक्षा में नियमित तथा क्रियाशील है। उसके गणित के ग्रेड तथा लिखने का कौशल अच्छा है परन्तु जब उसे सुस्वर पाठन करने के लिये कहा जाता है तो उसका निष्पादन बुरा होता है। बच्ची में किसके लक्षण होने की संभावना है?
A. डिसग्रफिया
B. डिसकैल्क्यूलिया
C. डिस्लेक्सिया
D. स्वलीनता
रचनात्मकता क्या हैं?
A. बिना ऊब के किसी कार्य को बार-बार करने की क्षमता
B. लंबे गद्यांशों को रटने की क्षमता
C. अपसारी ढंग से सोचने की क्षमता
D. दूसरों की नकल ज्यों की त्यों करने की क्षमता
सामाजिक-रचनात्मक परिप्रेक्ष्य में सीखने को किस प्रकार देखा जाता है?
A. सक्रिय और सामाजिक प्रक्रिया के रूप में
B. ज्ञान के निष्क्रिय अर्जन की प्रक्रिया
C. व्यवहार में अपेक्षाकृत स्थायी परिवर्तन
D. उत्तेजना और प्रतिक्रिया के बीच अनुबंध
आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण क्या है?
A. प्रथम पुरस्कार पाने के लिए पढ़ना
B. अपनी उत्सुकता की संतुष्टि के लिए सीखना
C. सराहना पाने के लिए काम पूरा करना
D. साईकिल पाने के लिए प्रथम आना
कथन (A) : प्रभावी शिक्षण में छात्रों के साथ सकारात्मक संबंध बनाना और उनकी भावनात्मक जरूरतों को महत्व देना शामिल है।
तर्क (R) : भावनाएँ और सीखना परस्पर संबंधित हैं।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की3।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
महारत- उन्मुखी विद्यार्थी :
(i) सीखने के लिए लक्ष्य तय करते हैं।
(ii) मानते हैं कि क्षमता स्थिर व स्थायी है।
(iii) बहुत ही आसान लक्ष्य रखते हैं या कोई लक्ष्य तय नहीं करते हैं।
(iv) अपने सीखने को सुसाध्य करने के लिए दूसरों की सहायता व मदद लेते हैं।
A. (i) और (ii)
B. (iii) और (ii)
C. (i) और (iv)
D. (iii) और (iv)
बच्चों के द्वारा प्रश्न पूछने :
A. को नजरअंदाज करना चाहिए।
B. पर उन्हे सजा होनी चाहिए।
C. की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
D. को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विद्यार्थी प्रभावी तरीके से तब सीखते हैं जब शिक्षक :
A. उनसे किसी प्रकार की अपेक्षाएँ नहीं रखते हैं।
B. उनसे बहुत कम स्तर की अपेक्षाएँ रखते हैं।
C. उन्हें किसी तरह की स्वायत्तता प्रदान नहीं करते हैं।
D. खोज-अधिगम द्वारा अन्वेषण की प्रक्रियाओं पर ध्यान देते हैं।
शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के दौरान शिक्षक द्वारा बच्चों को लगातार नए अन्वेषण, खेल और विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से नया ज्ञान के सर्जन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह उदाहरण है :
(i) एक प्रगतिशील कक्षा का जिसमें बच्चों को करके सीखने का अवसर एवं उनकी सक्रिय भागीदारी है।
(ii) परंपरागत कक्षा का जिसमें शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में शिक्षक की सक्रिया भागीदारी है।
(iii) एक ऐसी कक्षा जिसमें शिक्षक किताबी ज्ञान से अलग हटकर बाल केंद्रित विधियों से अधिगम कराने को महत्त्व देता है।
(iv) एक ऐसी कक्षा जिसमें शिक्षक को अधिगम कराने के अन्य तरीकों की जानकारी नहीं है।
A. (i), (iii)
B. (i), (ii)
C. (iii), (iv)
D. (ii), (iv)
अभिकथन (A) : शिक्षार्थियों के विविध प्रकार के समूह को पढ़ाते समय शिक्षक को उनके सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ के बारे में किसी भी तरह की चर्चा नहीं करना चाहिए।
तर्क (R) : सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ अधिगम में किसी भी प्रकार की भूमिका नहीं निभाते हैं।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
छात्रों के बीच गहरी संप्रत्यात्मक समझ को विकसित करने के लिए एक शिक्षक को :
A. अवधारणाओं को याद करने पर ध्यान देना चाहिए।
B. प्रत्यक्ष निर्देश के तरीकों का उपयोग करना चाहिए।
C. संसाधन के लिए प्रावधान करना चाहिए जिससे करके सीखने को सुसाधित किया जा सके।
D. मौखिक प्रस्तुतिकरण करना चाहिए और बच्चों को प्रश्न पूछने से हतोत्साहित करना चाहिए।
विविध भौतिक शिक्षण सामग्री का उपयोग करने से बच्चों को सीखने की अवधारणाओं में किस क्रम में मदद मिलती है?
A. मूर्त से अमूर्त
B. अपरिचित्त से परिचित
C. उच्च-क्रम से निचले क्रम
D. जटिल से सरल
संगम साहित्य की रचना एवं संकलन किस नगर के सम्मेलनों में की गई?
A. अरिकामेदू
B. कावेरीपट्टीनम
C. अमरावती
D. मदुरै
निम्नलिखित में से कौन-से कथन बुद्ध के विषय में सही हैं?
(A) बुद्ध ने अपना सर्वप्रथम उपदेश सारनाथ में दिया था।
(B) बुद्ध ने अपना उपदेश संस्कृत भाषा में दिया।
(C) बुद्ध ने लोगों के दयालु होने तथा मनुष्यों के साथ-साथ जानवरों के जीवन का भी आदर करने की शिक्षा दी।
(D) बुद्ध मानते थे कि हमारे कर्मों के परिणाम, चाहे वे अच्छे हों या बुरे, हमारे वर्तमान जीवन के साथ-साथ बाद के जीवन को भी प्रभावित करते हैं।
उपयुक्त विकल्प चुनिए।
A. (A), (B), (C)
B. (A), (B), (D)
C. (B), (C), (D)
D. (A), (C), (D)
कथनों (A) तथा (B) को पढ़िए तथा सही विकल्प चुनिए।
(A) अलाउद्दीन खलजी के शासनकाल में भू-राजस्व के निर्धारण और वसूली के कार्य को राज्य अपने नियंत्रण में ले आया।
(B) स्थानीय सामंतों द्वारा कर लगाने का अधिकार जारी रहा तथा उन्हें कर चुकाने से छूट दी गई।
A. (A) सही है परन्तु (B) गलत है।
B. (B) सही है परन्तु (A) गलत है।
C. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
D. (A) तथा (B) दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित में से कौन-से कथन मणिमेखलई महाकाव्य के विषय में सही हैं?
(A) यह तमिल में लिखा गया था।
(B) यह सत्तनार नामक कवि द्वारा लिखा गया था।
(C) उसमें कोवलन् तथा माधवी की बेटी की कहानी है।
(D) यह लगभग 2500 वर्ष पूर्व लिखा गया था।
A. (A) (B) तथा (C)
B. (B), (C) तथा (D)
C. (A) (C) तथा (D)
D. (A), (B) तथा (D)
अहोम लोग वर्तमान समय के ______ से आकर ब्रह्मपुत्र घाटी में आ बसे।
A. बांग्लादेश
B. म्यांमार
C. लाओस
D. कम्बोडिया
निम्नलिखित में से कौन-से कथन सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी के सूरत के संबंध में सही है?
(A) यह पश्चिमी एशिया के साथ व्यापार करने के लिए मुख्य द्वार था।
(B) इसे मक्का का प्रस्थान द्वार कहा जाता था, क्योंकि बहुत से हजयात्री जहाज़ से यहीं से रवाना होते थे।
(C) अंग्रेज़ इतिहासकार ओविंगटन के अनुसार किसी भी समय पर भिन्न – भिन्न देशों के औसतन पाँच हज़ार जहाज़ इस बंदरगाह पर खड़े देखे जा सकते थे।
A. (A) और (B) सही हैं।
B. (A) और (C) सही हैं।
C. (B) और (C) सही हैं।
D. (A), (B) और (C) सही हैं।
प्रचारकों ने सेरमपोर में एक मिशन खोला। उस समय यह क्षेत्र निम्नलिखित में से किस कंपनी के अधीन था?
A. डैनिश ईस्ट इंडिया कम्पनी
B. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी
C. फ्रेंच ईस्ट इंडिया कम्पनी
D. पुर्तगीज ईस्ट इंडिया कम्पनी
औपनिवेशिक काल में अग्रेज़ों का आदिवासियों की तरफ व्यवहार ऐसा था कि:
A. उनका जीवन उपनिवेश से पहले जैसा था वैसा ही चलता रहा।
B. आदिवासी मुखियाओं ने अपने क्षेत्रों पर प्रशासनिक अधिकार बनाए रखा।
C. आदिवासी मुखियाओं ने गाँवों के समूहों पर मालिकाना अधिकार बनाएं रखा।
D. वन उत्पाद पर अधिकार आदिवासी लोगों के पास ही रहे।
निम्न का मिलान कीजिए।
|
कॉलम – I |
कॉलम – II |
||
|
(a) |
कलकत्ता मदरसा |
(i) |
1791 |
|
(b) |
बनारस संस्कृत कॉलेज |
(ii) |
1781 |
|
(c) |
अंग्रेज़ी शिक्षा अधिनियम |
(iii) |
1854 |
|
(d) |
वुड्स डिस्पैच |
(iv) |
1835 |
सही उत्तर का चुनाव कीजिए।
A. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (iv)
B. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (iii)
C. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (i), (d) – (iv)
D. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)
गुलामगीरी, एक पुस्तक जिसका अर्थ है गुलामी, किसने लिखी थी?
A. महात्मा गाँधी
B. बी.आर. अंबेडकर
C. ज्योतिराव फुले
D. राजा राम मोहन रॉय
राष्ट्रीय कला की छवि के संदर्भ में कथन (A) एवं (B) को पढ़िए।
(A) : बंगाल में राष्ट्र कलाकारों का एक नया समूह अबनिंद्रनाथ टैगोर के इर्द – गिर्द जुटने लगा।
(B) : इस समूह के कलाकारों ने रवि वर्मा की कला को नकल आधारित और पश्चिमी रंग – ढंग की कहकर खारिज कर दिया और ऐलान किया कि इस तरह की शैली राष्ट्र के प्राचीन मिथकों और जनश्रुतियों को चित्रित करने के लिए उपयुक्त नहीं है।
सही उत्तर का चुनाव कीजिए।
A. (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
B. (A) गलत है किन्तु (B) सही है।
C. (A) एवं (B) दोनों सही हैं किन्तु (B), (A) की व्याख्या नहीं करता।
D. (A) एवं (B) दोनों सही हैं तथा (B), (A) की सही व्याख्या करता है।
पंडित देख मन में जानी
कहु धौं छूति कहाँ से उपजी तबहिं छूति तुम मानी ।।
एकहि पाट सकल बैठाए, छूति लेत धौं काकी।
छूतिहि जेवन छूतिहि अँचवन, छूतिहि जग उपजाया ।
कहैं कबीर ते छूति विवरजित, जाके संग न माया ।।
आपके विचार में शिक्षक को इस दोहे की व्याख्या छात्रों के समक्ष किस प्रकार करनी चाहिए?
A. पवित्रता तथा अपवित्रता की अवधारणा जन्म से ही विरासत मिलती है।
B. पवित्रता तथा अपवित्रता कार्य की प्रकृति से निर्धारित होते हैं।
C. अस्पृश्यता का विचार एक सामजिक रचना है तथा हमारे विचारों और धारणाओं से निर्धारित होती है।
D. सामाजिक समूहों के बीच विषमता समाज को क्रियाशील बनाए रखने में निर्णायक भूमिका निभाती है।
ब्रिटिश शासन के विरुद्ध राष्ट्रीय आंदोलन में नरमपंथियों के नेता के रूप में आप निम्नलिखित में से किन विधियों को अपनाते?
A. अंग्रेज़ी सामान का बहिष्कार और अंग्रेज़ी संपत्तियों पर हमला करना।
B. ब्रिटिश विरोधी बैठकों में स्वः शासन के लिए बहस करना।
C. भारतीयों पर ही रहे अन्याय की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए शासकों से याचना करना।
D. चित्तगाँग में विद्रोह का आयोजन करना।
‘मिश्रित अर्थव्यवस्था’ मॉडल, जो भारत ने स्वतंत्रता के बाद अपनाया, वह किन से बना था?
A. आधुनिक एवं परंपरागत उद्योग
B. सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र
C. कृषि एवं उद्योग
D. विदेशी एवं घरेलु निवेश
निम्नलिखित महाद्वीपों को आकार के अवरोही क्रम में लिखिए।
दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, अंटार्कटिका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका
सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, अंटार्कटिका
B. अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, अंटार्कटिका
C. अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप
D. अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, अंटार्कटिका
दक्षिण ध्रुव वृत्त अवस्थित है :
A. \(23 1/2^{}\) S
B. \(66 1/2^{}\) S
C. \(25 1/2^{}\) S
D. \(50 1/2^{}\) S
किसी विशेष स्थान पर समय की समझ व गणना हेतु निम्नलिखित में से किस पूर्व-संप्रत्यय की आवश्यकता होगी ?
A. पृथ्वी का परिक्रमण
B. स्थान का देशांतर और ग्रीनिच से उसकी आपेक्षिक दिशा
C. स्थान का अक्षांश और ग्रीनिच से उसकी आपेक्षिक दिशा
D. स्थान का देशांतर, ग्रीनिविच से उसकी आपेक्षिक दिशा और ग्रीनिविच पर समय
पृथ्वी लगभग 24 घंटे में अपने अक्ष पर 360° घूम जाती है, अर्थात् वह 1 घंटे में 15° घूमती है। इस प्रकार जब ग्रीनविच में रात के 12 बजते है, तब ग्रीनिविच से 15° पश्चिम में समय होगा :
A. 1 PM
B. 1 AM
C. 11 PM
D. 11 AM
निम्नलिखित का मिलान करें और सही उष्णकटिबंधीय घास के मैदान की पहचान करें:
A. मध्य एशिया – स्टेपी
B. दक्षिण अफ्रीका – वेल्ड
C. अर्जेन्टीना – पैंपास
D. ब्राजील – कैंपोस
‘लद्दाख’ के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए।
(A) लद्दाख एक ठंडा रेगिस्तान हैं।
(B) लद्दाख कम ऊँचाई पर होने के कारण यहाँ की जलवायु अत्यधिक ठंडी तथा शुष्क होती है।
(C) लद्दाख में उच्च शुष्कता के कारण वनस्पति विरल है।
सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. (A) तथा (B) सही हैं।
B. (B) तथा (C) सही हैं।
C. (A) तथा (C) सही हैं।
D. केवल (A) सही है।
निम्न में से कौन सा/से युग्म सही सुमेलित हैं?
|
पृथ्वी की परत |
मूल तत्व |
||
|
(a) |
महाद्वीपीय संहति |
(i) |
सिलिका एवं मैग्निशीयम |
|
(b) |
महासागरीय पर्पटी |
(ii) |
सिलिका एवं एलुमिना |
|
(c) |
कोर / क्रोड़ |
(iii) |
निकल व लोहा |
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. केवल (C)
D. सभी (A), (B) तथा (C)
निम्नलिखित में से कौन सा मौसमी पवनों का उदाहरण है ?
A. भारत मे मानसूनी पवनें
B. भारत के उत्तरी मैदानों की लू
C. पूर्वी पवनें
D. पश्चिमी पवनें
भूगोल की कक्षा के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा जल पर बनाए गए कथनों A, B और C को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
विद्यार्थी (A): ‘जब तेज वायु सागर के पूरे सतह पर जल को रगड़ती हैं तब तरंगे उत्पन्न होती हैं’।
विद्यार्थी (B): ‘तेज वायु चलने पर सुनामी उत्पन्न होती है’।
विद्यार्थी (C): ‘ज्वार-भाटा तरंगों के प्रकार हैं’।
A. केवल (A) सही है
B. केवल (A) तथा (B) सही हैं
C. केवल (A) और (C) सही हैं
D. (A), (B) और (C) सही हैं
इनमें से कौन सा उद्योग वेल्ड में विकसित हुआ ?
A. भेड़ पालन के कारण ऊन उद्योग
B. याक पालन के कारण ऊन उद्योग
C. ऊंट पालन के कारण चमड़ा उद्योग
D. गेहूं उत्पादन के कारण कृषि आधारित उद्योग
कथन (A) और (B) पर विचार करें और सही उत्तर का चयन करें।
(A) : कोलार की खानें विश्व की गहरी खानों में से है जो अयस्क के खनन को बहुत खर्चीली प्रक्रिया बनाती है।
(B) : कर्नाटक में सोने के निक्षेप हैं।
A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।
बायो गैस और काष्ठ ईंधन में समान लक्षन क्या हैं?
A. दोनों को बनने में लगभग समान समय लगता है।
B. दोनों गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोत हैं।
C. दोनों हरित गृह प्रभाव का कारण बन सकते हैं।
D. दोनों के निर्माण के दौरान एक समान प्रकार का उपोत्पाद बनता है।
निम्नलिखित में से कौन सी विशिष्टता गहन निर्वाह कृषि से सम्बद्ध हैं?
(A) छोटे भूखण्ड और साधारण औजार
(B) सघन जनसंख्या वाले क्षेत्र
(C) अर्धशुष्क क्षेत्र
(D) अधिक धूप वाले दिनों से युक्त जलवायु
A. (A), (B) और (C)
B. (A), (B) और (D)
C. (A) (C) और (D)
D. (B), (C) और (D)
निम्नलिखित में से क्या विविधता नहीं बल्कि असमानता का एक उदाहरण है?
A. धर्म का अंतर
B. मातृभाषा का अंतर
C. आर्थिक स्तर का अंतर
D. खाद्य संबंधी आदतों का अंतर
पूर्वाग्रह का अर्थ होगा:
(A) लोगों के बारे में नकारात्मक राय बनाना।
(B) लोगों को हीनता की दृष्टि से देखना।
(C) लोगों को एक ही छवि में बाँधना
उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए।
A. केवल (A)
B. केवल (A) तथा (B)
C. केवल (B) तथा (C)
D. केवल (A) तथा (C)
निम्नलिखित में से कौन सा कानून भारतीय संसद द्वारा पारित नहीं किया गया हैं ?
A. राजद्रोह का कानून
B. घरेलु हिंसा अधिनियम
C. स्ट्रीट वेंडर्स / पथ विक्रेता विनियम अधिनियम
D. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम
निम्नलिखित कथनों को पढिए
(A) एक राज्य को GST (वस्तु एवं सेवा कर) के वितरण से संबंधित विवाद दो राज्यों के बीच विवाद का मामला है।
(B) नदी के जल के बँटवारे से संबंधित विवाद दो राज्यों के बीच विवाद का मामला है।
सही उत्तर का चयन कीजिए।
A. केवल (A) सही है
B. केवल (B) सही है
C. (A) और (B) दोनों सही हैं
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं
निम्नलिखित में से कौन सी शब्दावली भारत के शहरों के प्रवासी मजदूरों को दर्शाती है ?
A. संगठित कार्यबल
B. लेबर चौक
C. भू मालिक
D. प्रशिक्षित तकनीशियन
दादन (पुटिंग – आउट) व्यवस्था क्या है ?
A. दास व स्वामी के बीच की व्यवस्था
B. व्यापारी व बुनकरों के बीच की व्यवस्था
C. सरकार व बुनकरों के बीच की व्यवस्था
D. किसानों व साहूकारों के बीच की व्यवस्था
भारत में लोकतंत्र पर निम्न कथनों को पढिए :
(A) लोकतंत्र स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पर आधारित होना चाहिए।
(B) लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार जनता द्वारा चुने गए व्यक्तियों के पास ही होनी चाहिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है, (B) गलत है
B. (A) गलत है, (B) सही है
C. (A) और (B) दोनों सही हैं।
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
(A) रोनित के अंकल चाहते हैं कि वह अधिक अंक अर्जित करे ताकि उसके पास नौकरी प्राप्त करने के अच्छे अवसर हों।
(B) लक्ष्मी लाकरा (27) उत्तर रेलवे की पहली महिला इंजन ड्राइवर बनीं।
उपरोक्त कथनों में से कौन से कथन को ‘रूढ़ीबद्ध धारणाओं को तोड़ने के उदाहरण के रूप में उपयोग कर सकते हैं?
A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) और (B) दोनों
D. (A) और (B) दोनों नहीं
भारत में स्वास्थ्य का अधिकार को किस मौलिक अधिकार के एक भाग के रूप में मान्यता प्राप्त है?
A. आज़ादी
B. समानता
C. जीवन
D. गोपनीयता
भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार एवं नीति – निदेशक तत्व स्थापित करना चाहते हैं :
(A) राजनीतिक लोकतंत्र
(B) सामाजिक-आर्थिक लोकतंत्र
(C) कल्याणकारी राज्य
(D) पुलिस राज्य
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (B) और (D)
D. (A), (B), (C) और (D)
भारत के सर्वोच्च न्यायालय की अध्यक्षता कौन करता है?
A. भारत के राष्ट्रपति
B. भारत के संघीय न्यायालय के न्यायाधीश
C. भारत के मुख्य न्यायाधीश
D. भारत के महान्यायवादी
मिड-डे मील योजना (मध्याह्न भोजन योजना) शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा था?
A. आंध्र प्रदेश
B. केरल
C. तमिलनाडु
D. महाराष्ट्र
सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु भारत सरकार कई योजनाओं का विकास व कार्यन्वयन कर रही है। मध्याह्न भोजन योजना के द्वारा वह किस सतत विकास लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश कर रही है ?
A. लक्ष्य – 01
B. लक्ष्य – 02
C. लक्ष्य – 03
D. लक्ष्य – 04
सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।
सामाजिक विज्ञान में आकलन का उद्देश्य है :
A. विद्यार्थियों को उनके अधिगम स्तरों के अनुसार प्रवाही बनाने में सहयोग करना।
B. विद्यार्थियों के ग्रहण क्षमता तथा अधिगम को समझने और उनकी जीवांत वास्तविकताओं के जोड़ने को आंकना।
C. विद्यार्थियों के लेखन के कौशल को परखना।
D. विद्यार्थियों की स्मरण क्षमता का मूल्यांकन करना।
निम्न में से कौन सा/से प्रश्न अधिगमकर्ता के ‘विश्लेषण’ कौशल का आकलन करता है?
(A) सहारा रेगिस्तान में लोग कैसे कपड़े पहनते हैं?
(B) सहारा रेगिस्तान में दिन में बहुत गर्मी होती है तब भी लोग भारी वस्त्र पहनते हैं। ऐसा क्यों होता है? कारणों व उपयुक्त उदाहरणों द्वारा स्पष्ट करें।
(C) ‘आज का सहारा कभी हरा – भरा मैदानी इलाका हुआ करता था’। इस तर्क की सच्चाई की जाँच आप कैसे कर सकते हैं?
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. (A) तथा (C)
D. केवल (B)
निम्न में से कौन से प्रश्न अधिगमकर्त्ता के संप्रत्ययों को प्रयोग में लाने के कौशल का आकलन करते है?
(A) तटों का निर्माण कैसे होता है?
(B) मनुष्य अपने आस-पास के वातावरण को कैसे बदलता है? अपने अवलोकन से उदाहरण दीजिए।
(C) जब छोटे किसान कर्ज में डूब जाते हैं तो आपके अनुसार सरकार उनकी सहायता के लिए क्या कर सकती है? चर्चा कीजिए।
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. (A), (B) और (C) सभी
रूब्रिक्स के बारे में निम्न कथनों को पढ़िए:
(A) ये आकलन में विश्वसनीयता को बढ़ा देते हैं।
(B) ये आकलन में पारदर्शिता को बढ़ा देते हैं।
(C) ये आकलन में व्यक्तिपरकता को घटा देते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A) और (B) सही हैं।
B. (B) और (C) सही हैं।
C. (A) और (C) सही हैं।
D. (A), (B) और (C) सभी सही हैं।
एक परियोजना कार्य में आकलन किया जा सकता है:
(A) मौखिक प्रदर्शन द्वारा
(B) लिखित रिपोर्ट द्वारा
सही विकल्प चुनिए।
A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) और (B) दोनों
D. न तो (A) और न ही (B)
निम्नलिखित में से कौन सा ‘द्वितीयक स्रोत’ के रूप में माना जाता है?
A. समाचार पत्र में प्रकाशित एक पुस्तक की समीक्षा
B. विभाजन के उत्तरजीवी की आप बीती
C. युक्रेन युद्ध में बमबारी के चित्र
D. राजा रूद्रदमन के गिरनार पत्थर पर अंकित अभिलेख
कक्षा में स्थानीय ज्ञान को समाविष्ट करने में, सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के लिए निम्नलिखित मामले चिंता का विषय होने चाहिए।
(A) स्रोतों की प्रमाणिकता
(B) पाठ्यक्रम के लिए प्रासंगिकता
(C) उदाहरणों की मात्रा
(D) रूचि उत्पन्न करना
A. (A), (B) तथा (C)
B. (A), (B) तथा (D)
C. (A), (C) तथा (D)
D. (B), (C) तथा (D)
निम्नलिखित में से कौन सा सामाजिक विज्ञान शिक्षा के सही आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए गहन चिंता का विषय हो सकता है?
यह होना चाहिए:
A. अधिगमकर्ता केंद्रित
B. पाठ्यपुस्तक केंद्रित
C. शिक्षक केंद्रित
D. विद्या – विशेष केंद्रित
सामाजिक विज्ञान में खुली पुस्तक परीक्षा की क्या सार्थकता है?
A. परीक्षा का भय दूर करना।
B. विषयवस्तु रटने से बचाना।
C. शिक्षकों को निरीक्षण से दूर रखना।
D. तकि छात्र पाठ्यपुस्तकों से उत्तर ढूँढ सके।
हाशिये वाले समूहों ने जिन मामलों का सामना किया है उन पर संवेदनशीलता और जागरूकता प्रोत्साहित किया जा सकता है:
(A) हाशियाकरण में योगदान देने वाले कारकों की पहचान करने के द्वारा।
(B) विद्यार्थियों से हाशियाकृत समुदायों की पहचान करवाने के द्वारा।
(C) विवादास्पद मामलों को छोड़ देना ताकि विद्यार्थियों की भावनाएं आहत न हों।
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. (A), (B) और (C)
निम्नलिखित उदाहरणों में से कौन सा उदाहरण आप विज्ञापनों पर परिचर्चा में रूढ़िबद्ध लैंगिक चित्रण को श्रेष्ठ चुनौती देने के लिए देंगे?
(A) एक कार बेचान में गाडी चलाती महिला
(B) एक परिष्कृत तेल बेचान में खाना बनाता पुरुष
(C) एक डिटर्जेंट बेचान में कपड़े धोती महिला
(D) वस्त्रों के बेचान में काम करती महिला
A. (A) और (B)
B. (A) और (D)
C. (B) और (C)
D. (B) और (D)
कक्षा में समाचार पढ़ाने का क्या उद्देश्य हो सकता है?
A. समाचार और रिपार्टी के आधार पर विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करना।
B. पाठ्यपुस्तक पढ़ाने की एकरसता तोडना।
C. छात्रों के कक्षा में समाचार पत्र पढ़ने से शिक्षकों का भार कम होगा।
D. छात्रों को देश के सनसनीखेज प्रगतियों से वाकिफ करना।
ग्रामीण स्कूल में पंचायती राज एवं ग्रामीण प्रशासन के थीम से परिचित करते समय, विद्यार्थियों के लिए सबसे उपयुक्त संदर्भात्मक अधिगम गतिविधि क्या हो सकती है?
A. कक्षा में अपने अनुभवों को साझा करती एक सरपंच।
B. 73वें संशोधन अधिनियम पर एक लेख पढ़ना।
C. पंचायती राज पर एक वृत्तचित्र देखना।
D. विद्यार्थियों से ग्राम पंचायत पर उनके विचार पूछना।
कक्षा में दृष्टिबाधित विद्यार्थी को शैक्षणिक रूप से शामिल करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा सर्वाधिक उपयुक्त होगा?
A. सप्ताह में एक दिन निर्धारित कीजिए, जब सभी बच्चों को केवल श्रवण सामग्री का उपयोग करना होगा।
B. जब आप कक्षा को पढ़ा रहे हों तब एक विद्यार्थी को उस विद्यार्थी की देखभाल करने के लिए कहना।
C. कक्षा को नियमित मौखिक संकेत देना और विद्यार्थियों को सोचने, कल्पना करने या उत्तर देने के लिए कहना।
D. इस विद्यार्थी के लिए एक अलग कक्षा लगाना।
विद्यार्थियों को ‘स्वच्छता कार्य’ पर अवगत और संवेदनशील बनाने के लिए आप शिक्षण के किस तरीके को अपनाएंगे?
(A) व्याख्यान विधि एवं प्रश्न पूछना
(B) भूमिका निर्वहन एवं वाद-विवाद
(C) बातचीत के लिए ऐसे व्यक्ति को आमंत्रित करना जो यह कार्य करता है
(D) वृत्तचित्र परदे पर दिखाना एवं परिचर्चा
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (D)
D. (C) और (D)
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के नेतृत्वकारियों को पढ़ाते हुए एक शिक्षक को :
A. सिर्फ पाठ्यपुस्तकों में वर्णित नामों की चर्चा करनी चाहिए।
B. छात्रों में नेताओं के प्रति निराशा (कटुता) पैदा करनी चाहिए।
C. सभी नेताओं के योगदान का गुणगान करना चाहिए।
D. स्थानीय नेताओं के प्रासंगिक उदाहरण देना चाहिए।
निम्न में से कौन सा/से तरीका/तरीके कक्षा में समानता को बढ़ाने व प्रोत्साहित करने में जरूरी है?
(A) समावेशित माहौल स्थापित करना
(B) अधिगम शैलियों और अक्षमताओं को समायोजित कर लेना
A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) और (B) दोनों
D. न तो (A) और न ही (B)
‘स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका’ पढ़ाने के लिए निम्न में से कौन सा चित्र चर्चा शुरू करने के लिए उपयुक्त होगा?
(A) सरकारी अस्पताल का एक दृश्य
(B) एक मुहल्ले के साफ-सफाई की स्थिति
(C) पौष्टिक आहार युक्त एक थाली का चित्र
A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. (A), (B) और (C)
‘भूगोल एक ऐसी विद्या – विशेष है जो आदमी और उसके वातावरण के बीच के संवाद का अध्ययन करता है।’
उपरोक्त कथन के लिए निम्नलिखित व्यक्तव्यों में से कौन सी वैध है?
A. कथन व्याकरणिक रूप से गलत है।
B. कथन लैंगिक भेदभावपूर्ण है।
C. कथन परिपूर्ण है।
D. ‘वातावरण’ शब्द को ‘प्रतिवेशी’ से बदल देना चाहिए।
निम्नलिखित दिए गए दो कथनों पर ध्यान दीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन I : सामाजिक विज्ञान मानवीय मूल्यों के निर्माण की आदर्श जिम्मेदारी वहन करता है।
कथन II : सामाजिक विज्ञान के अध्यापन को विद्यार्थियों में विवेचनात्मक नैतिक एवं मानसिक उर्जा को पैदा करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, जिससे वे विद्यमान सामाजिक वास्तविकताओं से सजग रहें।
A. कथन I सही है परन्तु II गलत हैं।
B. कथन I और II दोनों गलत हैं
C. कथन II सही है परन्तु I गलत है।
D. कथन I और II दोनों सही हैं।