CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part45

एक पेंसिल को पकड़ना ______कौशल का उदाहरण है जबकि फुटबाल को धकेलना ______ कौशल का उदाहरण है।
A. सूक्ष्म गतिक, स्थूल गतिक
B. सामाजिक, ​भावनात्मक
C. स्थूल गतिक, सूक्ष्म गतिक 
D. भावनात्मक, सामाजिक

विकास के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा सही नहीं है? 
A. विकास एक अनिरन्तर तरीके से होता है। 
B. बच्चों की विकास दर में विभिन्नताएँ होती हैं।
C. विकास प्रकृति और पालन-पोषण के जटिल संपर्क का परिणाम है।
D. विकास अपेक्षाकृत व्यवस्थित रूप से होता है।

______ और ______ प्रारंभिक बाल्यावस्था के दौरान बच्चों के प्राथमिक समाजीकरण की संस्थाएँ हैं।
A. धार्मिक संस्थाएँ और कानून
B. आस-पड़ोस और सामाजिक नीतियाँ
C. प्रिंट / मुद्रक मीडिया और विद्यालय
D. परिवार और आस-पड़ोस

जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, अधिकतर बच्चे किस स्तर पर सामाजिक मुद्दों और न्याय के प्रति समझ स्थापित कर लेते हैं? 
A. संवेदी – गामक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

एक विद्यार्थी निरीक्षण करता है कि छड़ A, छड़ B से लम्बी है तथा छड़ B, छड़ C से लम्बी है। इस निरीक्षण के आधार पर विद्यार्थी यह निष्कर्ष निकालता है कि छड़ A छड़ C से लम्बी है, परन्तु जब यही समस्या उससे मौखिक रूप से पूछी जाती है, तो वह सही निष्कर्ष नहीं निकाल पाता है। पियाज़े के सिद्धान्त के अनुसार, विद्यार्थी संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में है?
A. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
B. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
C. संवेदी – गामक अवस्था 
D. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था

निम्न में से किसे लॉरेंस कोहलबर्ग द्वारा वर्णित किया गया है?
A. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
B. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
C. आंतरिक वाक्
D. आत्मकेंद्रित वाक्

राजेश, तीसरी कक्षा का विद्यार्थी, एक समस्या का समाधान खोजने में जूझ रहा था। यह देखकर उसकी अध्यापिका ने उसे कुछ संकेत दिए, जिसके आधार पर वह समस्या का समाधान कर पाया। लेव वायगोत्स्की की शब्दावली में अध्यापिका ने पाड़ प्रदान करके राजेश को ______ पाने में मदद की है।
A. स्व-केन्द्रीयता
B. अपरिवर्तनीय सोच
C. समीपस्थ विकास का क्षेत्र
D. जैविक परिपक्वता

निम्नलिखित में से किस सिद्धांतकारी ने अधिगम के संदर्भ में सामाजिक संरचनावाद पर जोर दिया है? 
A. बी. एफ. स्किनर
B. लॉरेंस कोहलबर्ग
C. लेव वायगोत्स्की
D. सिगमंड फ्रॉयड

करके सीखना, खोजी अधिगम और सहभागी अधिगम एक _______ कक्षा की विशेषताएँ हैं। 
A. व्यवहारवादी
B. प्रगतिशील
C. अध्यापक-केंद्रित
D. निष्क्रिय

राधिका एक खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक अच्छी नृत्यांगना भी है। हावर्ड गार्डनर के अनुसार उसके पास‍ _______ प्रकार की बुद्धि है।
A. अंत: वैयक्तिक
B. भाषाई
C. शारीरिक गतिक-संवेदी
D. संगीतात्मक

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, प्राथमिक स्तर तक के बच्चों की शिक्षा के लिए _______ को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
A. मातृभाषा
B. विदेशी भाषा
C. अंग्रेजी भाषा
D. केवल सांकेतिक भाषा

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लिंग रूढ़िवादिता को दर्शाता है?
A. लड़कियाँ लड़कों की तरह ही शैक्षिक क्षेत्र में सक्षम हैं।
B. लड़कियाँ हमेशा अच्छा व्यवहार करने वाली, कोमल और भावुक होती हैं।
C. लड़के और लड़कियाँ दोनों में खेलों में अच्छा करने की सक्षमता है।
D. लड़कियाँ लड़कों की ही तरह शिक्षा और परिवार दोनों को संभाल सकती हैं।

अभिकथन (A) : एक ऐसी कक्षा जिसमें विविध सामाजिक-आर्थिक परिप्रेक्ष्यों से संबंधित विद्यार्थी हैं, वहाँ अध्यापिका को मानकीकृत पाठ्यचर्या के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

कारण (R) : बच्चे बहुत अच्छे से सीखते हैं जब वे बाह्य रूप से अभिप्रेरित हों।

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

शिक्षक द्वारा निम्न में से पूछा गया कौन-सा प्रश्न बच्चों में सृजनात्मकता और समस्या समाधान कौशलों को बढ़ावा देता हैं?
A. प्रदूषण क्या होता है?
B. प्रदूषण किन कारणों से हो सकता है?
C. प्रदूषण कितने प्रकार का होता है?
D. अपने शहर में आप प्रदूषण पर नियंत्रण किस प्रकार कर सकते हैं?

मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य क्या होना चाहिए?
A. प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों का नामीकरण करना। 
B. माता-पिता को उनके बच्चे की शिकायत करना कि वह क्या करने में असक्षम है।
C. विद्यार्थियों में तुलना करना और पदानुक्रमता स्थापित करना। 
D. विद्यार्थियों द्वारा अधिगम प्रक्रिया में महसूस की जाने वाली चुनौतियों और उनके सामर्थ्य को समझना।

समावेशी शिक्षा का क्या मतलब है?
A. विविध जरूरतों वाले विद्यार्थियों को अलग-अलग स्कूल में पढ़ाना।
B. एक ऐसी स्कूली व्यवस्था स्थापित करना जहाँ सभी विद्यार्थियों की जरूरतों की पूर्ति हों।
C. विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग समूहों में बाँटना। 
D.

विद्यार्थी को स्कूल में दाखिला देकर उस पर स्कूली व्यवस्था में समायोजित होने का भार डालना।

एक विविधता वाली कक्षा में एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. अन्य बच्चों की उपलब्धि बढ़ाने के लिए कुछ छात्रों की उपेक्षा करनी चाहिए। 
B. विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न शिक्षण-अधिगम और मूल्यांकन विधियों का उपयोग करना चाहिए।
C. विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को कोई महत्व नहीं देना चाहिए।
D. कक्षा में एक भयभीत वातावरण बनाना चाहिए।

पठनवैकल्य से जूझने वाले विद्यार्थी _______ में और गुणजवैकल्य से जूझने वाले विद्यार्थी ________ में सापेक्ष रूप से चुनौती महसूस करते हैं।
A. वाचन और लिखने, अंकों के हेरफेर
B. अंकों के हेरफेर, शब्द वर्तनी
C. शब्द वर्तनी, शारीरिक समन्वयता
D. शारीरिक समन्वयता, कहानी लेखन

दृष्टिबाधिता से जूझते विद्यार्थियों के सफल समावेशन हेतु, एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. जितनी हो सके उतनी जानकारी लिखित स्वरूप में प्रदान करनी चाहिए। 
B. महत्त्वपूर्ण जानकारी को रंगीन लेखनियों द्वारा इंगित करना चाहिए। 
C. संप्रत्ययों की व्याख्या करने के लिए श्यामपट्ट पर आरेख बनाने चाहिए। 
D. जानकारी को प्रस्तुत करने के लिए मौखिक तरीके अपनाने चाहिए। 

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के संदर्भ में निम्न में से क्या सही है?
A. वे अभिसारी और परम्परागत तरीके से सोचते हैं।
B. उनमें सीखने के प्रति कम ग्रहणशीलता होती है। 
C. वे नए क्रियाकलापों को करने का जोखिम टालते हैं।
D. वे मानसिक क्रियाओं में परिवर्तनशीलता और लचीलापन दिखाते हैं।

अभिकथन (A) : एक अध्यापिका को कक्षा में विद्यार्थियों के बीच सहभागिता, बातचीत और वैचारिक बहस के बढ़ावा देना चाहिए।

कारण (R) : बच्चे सामाजिक अन्तः क्रिया द्वारा अपने वातावरण के बारे में अर्थ सृजन में सक्षम होते हैं।

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

‘अधिगम एक सक्रिय प्रक्रिया है जो एक सांस्कृतिक संदर्भ में होती है।’ निम्न में से कौन-सा दृष्टिकोण इस विचार में विश्वास रखता है?
A. मनोविश्लेषणवाद
B. व्यवहारवाद
C. सामाजिक-संरचनावाद
D. नैतिकवाद

निम्न में से कौन-सा एक नए संप्रत्यय के अधिगम को बढ़ावा देता है?
A. नए ज्ञान को विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान से जोड़ना। 
B. नए ज्ञान को विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ से ना जोड़ना। 
C. विद्यार्थियों पर दबाव और असफलता का डर पैदा करना। 
D. विद्यार्थियों के बीच पारस्परिक संपर्क और सहभागिता पर रोक लगाना। 

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 7 Shift1 part6

निम्न में से कौन-सा उपागम ज्ञान निर्माण में विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका को कमत्तर रूप से देखता है?
A. कंठस्थ स्मरण
B. खोजी अधिगम
C. खोजबीन
D. अन्वेषण

रेणु हमेशा समस्या – समाधान के विभिन्न पहलुओं पर विचार करके अंत में कई सही समाधान ढूँढ़ लेती है। वह समस्या को हल करने के लिए ______ प्रकार की सोच का प्रयोग कर रही है।
A. अपसारी
B. अभिसारी 
C. आत्मकेंद्रित 
D. अतार्किक

विद्यार्थियों द्वारा की गई त्रुटियों से निपटने का सही तरीका क्या है?
A. विद्यार्थियों को त्रुटियाँ करने के लिए दण्डित करना। 
B. विद्यार्थियों को सीधे सही जवाब बता देना और उन्हें उसे बार-बार कॉपी में लिखने को देना। 
C. विद्यार्थियों को अपने सहपाठी का सही जवाब नकल करने को कहना। 
D. अधिगम कमियों का विश्लेषण करना जिनकी वजह से त्रुटि हुई है और विद्यार्थियों को तदानुसार सहायता प्रदान करना।

ऐसी स्थिति में जब परिणाम अनिश्चित है लेकिन ध्यान असफलता पर है, विद्यार्थी निम्न में से किस संवेग का अनुभव करेंगे?
A. आनंद
B. दुश्चिंता
C. उम्मीद
D. बोरियत

विद्यार्थियों को किस तरह के लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करना चाहिए?
A. महारत – उन्मुखी
B. प्रदर्शन – उन्मुखी
C. असफलता – स्वीकार्य
D. महारत – परिहारी

अपनी स्वयं की चिंतन प्रक्रिया को जाँचने, मूल्यांकन करने और तदानुसार परिवर्तित करने की योग्यता क्या कहलाती है?
A. प्रत्यास्मरण
B. रटना
C. ध्यान
D. अधिसंज्ञान / परासंज्ञान

प्राथमिक कक्षाओं में किसी संप्रत्यय को पढ़ाने के लिए, निम्न में से विषयवस्तु प्रस्तुति का कौन-सा क्रम सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. प्रतीक, मूर्त सामग्री, छवि
B. छवि, मूर्त सामग्री, प्रतीक
C. मूर्त सामग्री, छवि, प्रतीक
D. प्रतीक, छवि, मूर्त सामग्री

32 केलों को समान रूप से 6 बंदरों में बाँटा जाता है। कितने केले शेष रह जाएँगे?
A. 0
B. 1
C. 2
D. 3

यदि एक विद्यार्थी दो अंकों की किसी संख्या को उस संख्या में जोड़ता है, जो अंकों को उलटने से प्राप्त होती है, तो प्राप्त योगफल होगा-
A. 2 से विभाज्य
B. 3 से विभाज्य
C. 7 से विभाज्य
D. 11 से विभाज्य

अम्मू की माता ने कुछ जलेबियाँ बनाईं। इनकी संख्या 50 से कम है। अम्मू ने देखा कि यदि इन्हें 2 या 3 या 7 व्यक्तियों में समान रूप से वितरित किया जाए, तो कोई जलेबी शेष नहीं बचेगी। अब, उन्हें इन जलेबियों को 5 व्यक्तियों में समान रूप से वितरित करना है। न्यूनतम कितनी जलेबियाँ शेष बचेंगी?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

तीन बहनें अन्ना, लया और सना एक पिकनिक पर गई। उनकी माता ने उन्हें ₹100 के तीन नोट और ₹50 का एक नोट दिया। उन्होंने ₹20.00 प्रति बोतल की दर से 4 बोतल जूस खरीदा। फिर उन्होंने शेष धनराशि को समान रूप से आपस में बाँट लिया। सना का हिस्सा कितना होगा?
A. ₹80
B. ₹75
C. ₹100
D. ₹90

शिक्षक बोर्ड पर दो प्रतिच्छेदी वृत्तों को खींचता है तथा नयना और राजुल से निम्नानुसार लिखने के लिए कहता है:

राजुल को एक वृत्त में 80 के सभी गुणनखंड लिखने हैं। नयना को दूसरे वृत्त में 110 के सभी गुणनखंड लिखने हैं। इन वृत्तों के उभयनिष्ठ भाग में सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है?

A. 2
B. 5
C. 10
D. 20

संख्या 276578 में 7 के स्थानीय मानों का अंतर कितना है?
A. 69993
B. 69930
C. 69300
D. 63000

किसी त्रिभुजीय आधार के प्रिज़्म में फलकों की संख्या क्या है?
A. 3
B. 5
C. 6
D. 7

निम्न में से किन आकृतियों के युग्म में सममित रेखाओं की संख्याएँ समान होती हैं?
A. समांतर चतुर्भुज और समचतुर्भुज
B. पतंग और समांतर चतुर्भुज
C. वर्ग और आयत
D. आयत और समचतुर्भुज

किसी घड़ी में 7 बजने पर, उसकी घंटे और मिनट की सुइयों के बीच के दो कोणों की माप होती हैं।
A. 330º, 30º
B. 285º, 75º 
C. 210º, 150º 
D. 270º, 90º 

एक ऐसी आकृति को ढकने के लिए, 1 सेमी भुजा वाले वर्गाकार टिकटों की कितनी न्यूनतम संख्या की आवश्यकता होगी, जो 4 सेमी और 6 सेमी भुजाओं वाला एक आयत है और उसके साथ 3 सेमी भुजा का एक वर्ग जुड़ा हुआ है?
A. 9
B. 24
C. 33
D. 72

निम्न में से कौन-से भार को 100 ग्राम, 200 ग्राम और 500 ग्राम के बाँटों से मापा नहीं जा सकता है?
A. 300 ग्राम
B. 400 ग्राम
C. 700 ग्राम
D. 750 ग्राम

किसी आयताकार मैदान की लंबाई उसकी चौड़ाई की 6 गुनी है। यदि इस खेत की लंबाई 120 मीटर है, तो खेत का परिमाप है:
A. 240 मीटर
B. 280 मीटर
C. 560 मीटर
D. 720 मीटर

किसी दुकानदार द्वारा किसी सप्ताह के 6 क्रमागत दिनों में बेची गई किसी विशेष लेख की संख्या नीचे दर्शाए अनुसार है:

दिन

वस्तु की संख्या

रविवार

350

सोमवार

200

मंगलवार

300

बुधवार

250

गुरुवार

120

शुक्रवार

150

उपर्युक्त दिनों की अवधि में इस वस्तु की बिक्री का परिसर क्या है?

A. 30
B. 50
C. 180
D. 230

प्रथम पाँच भाज्य संख्याओं का औसत कितना है?
A. 7.6
B. 7.4 
C. 5.8 
D. 5.6

निम्नलिखित पैटर्न में अगली दो प्रविष्टियाँ लिखिए:

W, 2, V, 4, U, 8, T, 16, __, ___ 

A. S, 18
B. R, 18
C. S, 32
D. R, 32 

गणित में प्रभावकारी शैक्षणिक युक्तियों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे कम उपयुक्त है?
A. ऐसे कार्यों का सृजन करना जिनमें एक से अधिक उत्तर आने की संभावना हो। 
B. बच्चों द्वारा की गई त्रुटियों का विश्लेषण करना। 
C. औपचारिक कलन-विधि से अतिरिक्त दूसरी युक्तियों का उपयोग करना। 
D. जिस बच्चे को गणित में कम अंक प्राप्त हुए हैं, उस बच्चे को उस सहपाठी के साथ बैठाना जिसके अधिक अंक आए हैं। 

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, गणित के आकलन में क्या शामिल होना चाहिए?
A. विद्यार्थियों के अंकों के अनुसार उन्हें वरीयता क्रम देना
B. अवधारणात्मक समझ और समस्या समाधान कौशल के अर्जन के आधार पर विद्यार्थियों की प्रगति
C. प्रक्रियाओं और सूत्रों (फॉर्मूला) के ज्ञान का टेस्‍ट लेना
D. विद्यार्थी की त्रुटि-रहित गणना करने की योग्यता की जाँच करना

संख्याओं और आकृतियों में प्रतिमानों की समझ पर बल देते हुए अधिगमकर्ताओं के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक उपयुक्त होगा?
A. अधिगमकर्ता अपने आप ही संख्या तथ्यों को विकसित कर पाएँगे। 
B. अधिगमकर्ता जयामितीय आकृतियों के नाम सीखेंगे। 
C. अधिगमकर्ता प्रतिमान में पुनरावृत्त होने वाली इकाई को पहचानने में सक्षम होंगे। 
D. अधिगमकर्ता मापन की मानक इकाइयों की आवश्यकता की सराहना करने में सक्षम होंगे। 

“गणित समाज, विज्ञान प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी के लिए महत्त्वपूर्ण है।” निम्नलिखित में से कौन-से प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के अधिगम अनुभव, उपरोक्त कथन को चरितार्थ करने में सहायता करेंगे?
A. विविध सामाजिक-वैज्ञानिक संदर्भों से एकत्रित आंकड़ों को एकत्रित, सुव्यवस्थित, निरूपित और उनकी व्याख्या करना। 
B. गणितीय अवधारणाओं का उपयोग करके घर-परिवार का बजट बनाना।
C. रोज़गार के विविध क्षेत्रों से आए लोगों से मिलना विशेष रूप से इंजीनियरों से। 
D. गणित की विविध प्रश्नोत्तरियों और ओलिंपियाड में भाग लेना। 

एक शिक्षिका ने अपनी कक्षा में निम्नलिखित इबारती सवाल दियाः

“स्कूल पिकनिक के लिए एक गाड़ी में 12 बच्चों को बैठाया जा सकता है। अगर स्कूल पिकनिक पर 78 बच्चे जाएँगे तो कितनी गाड़ियों की आवश्यकता पड़ेगी।” एक विद्यार्थी ने इसका उत्तर 6.5 दिया।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part34

निम्नलिखित में से कौन-सा उपरोक्त परिस्थिति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?

A. विद्यार्थी द्वारा दिया गया उत्तर सही है। 
B. शिक्षिका इस परिस्थिति का उपयोग निकटन करने की अवधारणा तथा इसके दैनिक जीवन में महत्त्व को प्रस्तुत करने के लिए कर सकती है। 
C. यह प्रश्न विद्यार्थियों को भ्रमित करने वाला है। 
D. विद्यार्थी विभाजन की अवधारणा नहीं जानता है। 

निम्नलिखित में से कौन-सा भिन्नों के बारे में सही नहीं है?
A. भिन्न किसी पूर्ण के भागों को निरूपित करता है। 
B. भिन्न किसी पूर्ण के शेष भाग को निरूपित करता है। 
C. भिन्न किन्हीं वस्तुओं के संग्रह के एक भाग को निरूपित करता है। 
D. भिन्न किसी पूर्ण के केवल समतुल्य भागों को निरूपित करता है। 

सिखा ने विभिन्न प्रकार के त्रिभुजों को उनकी भुजाओं के आधार पर सफलतापूर्वक वर्गीकृत किया है। वह वैन-हैले के सिद्धांत के अनुसार, ज्यामितीय चिंतन के किस स्तर पर है?
A. दृश्यीकरण
B. विश्लेषण
C. अनौपचारिक निगमन
D. औपचारिक निगमन

अरूण समीकरणों का हल खोजने में बहुत अच्छा है पर सामान्यतः इबारती प्रश्नों का समाधान खोजने में कठिनाई का अनुभव करता है। अधिकांश समय वह पूछता है कि “मुझे जोड़ना है या घटाना?” “मुझे भाग करना है या गुणा?” इस प्रकार के प्रश्न क्या सुझाते हैं?
A. उसे प्रश्न की भाषा को समझने में कठिनाई होती है। 
B. उसमें संख्या संक्रियाओं की समझ में कमी है। 
C. वह जोड़ और गुणा नहीं कर सकता है। 
D. कक्षा में व्यवधान डालने के मौके ढूँढ़ता रहता है। 

सुश्री हर्षदीप, एक प्राथमिक कक्षा की गणित की शिक्षिका, अपने अधिगमकर्ताओं में संख्यापूर्व अवधारणाओं को सुदृढ़ करना चाहती है। वह समझाती है 2 में 1 निहित है, 3 में 1 और 2 निहित हैं, 4 में 1, 2 और 3 निहित हैं और इसी तरह आगे भी। वह किस संख्यापूर्व अवधारणा पर बल दे रही है?
A. एकैकी संगति 
B. पदानुक्रमिक समावेशन
C. गणना
D. संरक्षण

एक गणित शिक्षिका अपनी कक्षा में निम्नलिखित इबारती सवाल प्रस्तुत करती है:

“सुमिता के पास 12 टॉफियाँ हैं जबकि अस्मिता के पास 18 टॉफियाँ हैं। सुमिता की तुलना में अस्मिता के पास कितनी अधिक टॉफियाँ हैं?”

एक विद्यार्थी कहता है कि उत्तर है 12 + 18 = 30 टॉफियाँ। निम्नलिखित में से कौन-सा विद्यार्थी द्वारा दिए गए उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?

A. विद्यार्थी द्वारा दिया गया उत्तर सही है। 
B. विद्यार्थी समस्या को समझ गया है परन्तु लापरवाही के कारण उसने एक अभिकलनात्मक त्रुटि की है। 
C. विद्यार्थी ने योग की संक्रिया को इबारती सवाल में संकेतशब्द (मूलशब्द) “अधिक” के साथ संबद्ध कर दिया है। 
D. ऐसी गलतियाँ आम हैं क्योंकि इबारती सवालों को प्राथमिक कक्षा के अधिगमकर्ताओं द्वारा हल किया जाना बहुत ही कठिन है। 

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार प्राथमिक स्तर पर, गणित में एक शिक्षक की शिक्षाशास्त्रीय युक्तियों को केंद्रित होना चाहिए
A. कंठस्थ कराने पर क्योंकि बच्चे विद्यालय में एक कोरी स्लेट जैसे आते हैं।
B. बच्चे के अनुभवों के आधार पर अवधारणाओं को विकसित करने पर। 
C. सूत्रों को कंठस्थ करने पर। 
D. गणित में लिखित अभ्यास करने पर। 

“हम गणित इसलिए पढ़ाते हैं क्योंकि इसमें अंतर्निष्ठ सरसता है जो कि अधिगमकर्ता को हर्ष और आनंद प्रदान कर सकता है।” यह कथन उजागर करता है
A. गणित के व्यवहारिक मान को
B. गणित के ज्ञान – मीमांसात्मक मान को
C. गणित के प्राकृतिक मान को
D. गणित के सौंदर्यपरक मान को

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 प्रस्तावित करती है कि 2025 तक प्राथमिक विद्यालय में सार्वभौमिक बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता प्राप्त करने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करनी होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने _______ नामक परियोजना मिशन आरंभ किया है।
A. निष्ठा
B. निपुण भारत
C. एफ. एल. एन.
D. दीक्षा

गुरविंदर अपनी कक्षा में विद्यार्थियों का नियमित रूप से टैस्ट लेता है और उनके अंकों की तुलना भी करता है। वह प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर विद्यार्थियों के समूह बनाता है, जैसे कि- औसत अंक प्राप्त करने वाले, औसत से कम और औसत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी। यह किस प्रकार का मूल्यांकन है?
A. मानदण्ड – संदर्भित
B. रचनात्मक
C. मानक – संदर्भित
D. पूर्वानुमानिक

निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि अधिगमकर्ताओं में गणितीय भाषा और संप्रेषण को विकसित करने के लिए सबसे कम उपयुक्त है?
A. बच्चों को समूहों में गणितीय समस्याओं पर काम करने तथा कक्षा में अपने विचारों को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने के अवसर उपलब्ध कराना।
B. अंग्रेज़ी भाषा के शिक्षक को गणित में विशिष्ट रूप से उपयोग होने वाले शब्दों को सीखने में बच्चों की सहायता करने के लिए कहना।
C. प्रतीकों (चिह्नों), चित्रों आदि जैसे निरूपण के विभिन्न तरीकों का उपयोग करके इबारती सवालों को दोबारा (पुनः) व्यक्त करने में बच्चों को सहज-सुगम करना।
D. जहाँ भी संभव हो विचारों और तर्क-वितर्कों को संप्रेषित करने के लिए मानक गणितीय अंकन / चिह्नों के उपयोग हेतु परिस्थितियाँ उपलब्ध कराना ।

सही कथनों की पहचान कीजिए:

A. सामाजिक व आर्थिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए नहीं हैं।

B. सामाजिक व आर्थिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए हैं।

C. विकास परियोजनाओं के कारण लोगों का अस्थाई पुनः स्थानन प्रवसन कहलाता है।

D. विकास परियोजनाओं के कारण लोगों का स्थाई पुनः स्थानन विस्थापन कहलाता है।

A. A और C
B. B और C
C. A और D
D. B और D

बावड़ियों (सीढ़ीदार कुओं) के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:

A. ये मुख्यतः वर्षा – रहित क्षेत्रों में ही दिखाई देते हैं।

B. ये वर्षा के पानी के भण्डारण और संरक्षण की पारम्परिक प्रणाली है।

C. इनका उपयोग सामुदायिक संसाधन के रूप में किया जाता है।

D. बावड़ियों में सीढ़ियाँ जमीन के नीचे कई मंजिल तक जाती हैं परन्तु किसी को भी सीढ़ियों द्वारा नीचे पानी तक जाने की अनुमति नहीं होती है।

इनमें सही कथन हैं:

A. केवल A और C
B. केवल A और D
C. B, C और D
D. A, B और C

किसी आपदा के बाद शरणार्थी/लोग द्वारा अपने मूल क्षेत्र में वापस लौटना क्या कहलाता है?
A. विस्थापन
B. स्थानांतरण 
C. प्रत्यावर्तन
D. अप्रवास

नीचे दी गयी पहेली हल कीजिए:

“पेड़ के तने में छेद बनाऊँ उसमें छिपे कीड़े मैं खाऊँ टुक-टुक-टुक करता जाता हूँ बोलो क्या कहलाता हूँ

A. कठफोड़वा
B. कलचिड़ी
C. शकरखोरा
D. कबूतर

बिहार में मधुमक्खी पालन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

A. मधुमक्खी पालन शुरू करने के लिए सबसे अच्छी अवधि अप्रैल से जून महीना है।

B. प्रत्येक मधुमक्खी के छत्ते में एक रानी होती है जो अंडे देती है।

C. छत्ते में कुछ ही नर हैं। वे श्रमिक के रूप में विशेष भूमिका निभाते हैं और छत्ता भी बनाते हैं।

D. मादा मधुमक्खियाँ रस की तलाश में फूलों के चारों ओर उड़ती हैं। वे शहद के लिए फूलों से रस एकत्र करते हैं।

सही कथन हैं:

A. A, B and C 
B. B, C and D
C. B and D only
D. A and C only

महाराष्ट्र में गन्ने के खेतों वाले एक गाँव में, ‘मुकादम’ की क्या भूमिका है?
A. वह एक एजेंट हैं जो विभिन्न सिंचाई की सुविधाओं को उपलब्ध कराता है।
B. वह एक एजेंट है जो परिवारों को राशन आवंटित करता है।
C. वह एक एजेंट है जो आधुनिक कृषि सुविधाओं के प्रयोग को प्रोत्साहित करता है।
D. वह एक एजेंट है जो धन उधार पर देता है तथा प्रत्येक परिवार द्वारा लिए गए ऋण का विवरण देता है।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part44

खाद्य-पदार्थों में प्रोटीन की जाँच के समय, खाद्य – पदार्थ बैंगनी रंग का हो जाता है क्योंकि:
A. कॉपर सल्फेट लाल रंग का होता है तथा पेप्टाइड बंध के साथ अभिक्रिया के कारण बैंगनी रंग बनता है।
B. अभिकर्मक मेथिल ऑरेंज पीले रंग का है तथा उसका रंग बदल कर बैंगनी आसानी से हो जाता हैं।
C. खाद्य-पदार्थ में पेप्टाइड बंध की उपस्थिति होती है।
D. खाद्य-पदार्थ में O- पेप्टाइड बंध की उपस्थिति होती है।

रामू कमजोर मांसपेशियों तथा कार्य करने के लिए बहुत कम ऊर्जा की शिकायत करता है। उसे अभाव हो सकता है:
A. विटामिन D का
B. विटामिन A का
C. विटामिन C का
D. विटामिन B1 का

पोचमपल्ली हमारे देश के एक राज्य का जिला है। यह जिला अपनी सुन्दर चमकीली रंग-बिरंगी साड़ियों और विशेष प्रकार की बुनाई के लिए प्रसिद्ध है। यह जिला किस राज्य का भाग था?
A. कर्नाटक
B. आंध्र प्रदेश
C. तमिलनाडु 
D. तेलंगाना

निम्नलिखित में से हमारे देश के पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्रों की एक युग्म का चयन कीजिए?
A. असम और राजस्थान
B. बिहार और बॉम्बे हाई
C. गुजरात और तमिलनाडु
D. पश्चिम बंगाल और बॉम्बे हाई

पास-पड़ोस के वातावरण में बदलाव के कारण छोटी- छोटी समस्याओं से पार पाने के लिए जब कोई जीव अपने शरीर में छोटे बदलाव करता है, तो यह _______कहलाता है।
A. पर्यानुकूलन 
B. अनुकूलन 
C. अभिग्रहण 
D. समायोजन

निम्नलिखित में से कौन-सा समुद्री लहरों से होने वाला अपरदन एवं निक्षेपण नहीं है?
A. मेहराब
B. भृगु 
C. ढेर
D. लोएस (पवनोढ मृत्तिका)

उल्कापिंड वायुमंडल की किस परत में जलते हैं?
A. बाह्य वायुमंडल (Thermosphere)
B. मध्यमंडल (Mesosphere)
C. समतापमंडल (Stratosphere)
D. बहिर्मंडल (Exosphere)

यदि चन्द्रमा का परिक्रमा-पथ घटना शुरू हो जाए तो क्या होगा?
A. चन्द्रमा एक बृहत गुरुत्वीय बल प्रयोग में लाएगा। 
B. निम्न ज्वार-भाटा उच्च बन जाएगा और उच्च ज्वार-भाटा निम्न बन जाएगा।
C. यह एक निम्न ज्वारीय उभार पैदा करेगा।
D. निम्न ज्वार-भाटे पैदा होंगे।

लद्दाख में स्थित पृथ्वी पर सबसे ठंडा निवास स्थान ________ के रूप में जाना जाता है।
A. द्रास
B. कारगिल 
C. गांगरी
D. काराकोरम

एक पर्यावरण अध्यापक अपने विद्यार्थियों को समझाता है कि “साँप के कान नहीं होते, इस लिए वे सपेरे की बीन नहीं सुन सकता हैं।”

निम्नलिखित में से कौन-से कथन प्रक्रिया कौशल की व्याख्या करते हैं?

A. पर्यावरण के बारे में स्वाभाविक जिज्ञासा की अभिव्यक्ति

B. कार्य और कारण संबंध की स्थापना

C. जीव विविधता के प्रति सराहना की अभिव्यक्ति

D. अवलोकन के आधार पर सामान्यीकरण करना

A. B और D
B. A और B
C. B और C
D. C और D

खाद्य-पदार्थों के खराब हो जाने के प्रकरण को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियाकलाप या चर्चा कक्षा में शिक्षक को करानी चाहिए?
A. घर पर भोजन बनाने का अवलोकन करना
B. अधिकतम मात्रा में चीज़ों को खरीदना
C. चिप्स पैकेट को फ्रीज़र में रखना
D. किसी भी पदार्थ को खरीदने से पूर्व उसकी समाप्ति की तिथि की जाँच करना

निम्नलिखित में से किस योजना से सक्रिय अधिगम पहचाना जाता है?
A. स्व-पठन, समस्या समाधान और परिचर्चा
B. उपलब्धि परीक्षण
C. श्यामपट्ट से नोट लिखना
D. संरचित अधिगम अनुभव देना

जब विद्यार्थियों को उनकी अपनी गति से सीखने की स्वतंत्रता दी जाती है, तब अधिगम का यह उपागम कहलाता है:
A. सहयोगात्मक अधिगम
B. अनुकूली अधिगम
C. सक्रिय अधिगम 
D. निष्क्रिय अधिगम

कक्षा V के विद्यार्थियों को ‘आवास’ के बारे में सिखाते समय निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति अन्वेषण को प्रोत्साहित करेगी?
A. विद्यार्थियों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विभिन्न आवासों के चित्र एकत्र करने के लिए कहना
B. विद्यार्थियों को विभिन्न पशुओं के आवासों के चित्र दिखाना
C. विद्यार्थियों को विभिन्न पशुओं के आवासों पर डिजिटल प्रस्तुतीकरण दिखाना
D. विद्यार्थियों को समुदाय में आवासों के भ्रमण के अपने अनुभवों का वर्णन करने को कहना

प्राथमिक कक्षाओं में, पर्यावरण अध्ययन शिक्षण हेतु, निम्नलिखित में से क्या अनिवार्य है?

A. सुसज्जित प्रयोगशाला

B. संसाधन कक्ष

C. स्थानीय संसाधन

D. आसानी से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करने वाले प्रयोग

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और D

प्रयोगों के माध्यम से पर्यावरण अध्ययन सीखने में विद्यार्थियों के लिए क्या सबसे उपयुक्त हो सकता है?
A. प्रत्येक बच्चे को गतिविधि करने, निरीक्षण करने, रिकॉर्ड करने और अपने अवलोकनों का अर्थ बनाने की अनुमति दें।
B. उन सभी उत्तरों को स्वीकार न करें जो बच्चे अपनी भाषा में दे सकते हैं। 
C. विद्यार्थियों को तथ्यों और सिद्धांतों सहित प्रयोगों के सभी चरणों को याद रखने की अनुमति दें।
D. विद्यार्थियों को प्रयोग के परिणाम की परिभाषा लिखने की अनुमति दें।

निम्नलिखित में से कौन-सा दस्तावेज एक निश्चित अवधि में बच्चे की उत्तरोत्तर अधिगम उपलब्धि का संचयी साक्ष्य है?
A. आकलन सूचक अंकन पुस्तिका
B. वार्षिक आकलन अभिलेख पंजिका
C. पोर्टफोलियो
D. रिपोर्ट कार्ड

पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण का विद्यार्थी-केंद्रित प्रक्रम निम्नलिखित में से कौन-सा है?
A. व्याख्यान विधि
B. श्रुतलेखन
C. व्याख्यान एवं श्रुतलेखन
D. परियोजना विधि

इंदिरा को यह समझने में कठिनाई हो रही है कि साँप के काटने की दवाई साँप के जहर से ही बनती है। इंदिरा के शिक्षक को निम्नलिखित में से कौन-सी विधि का प्रयोग करना चाहिए जिससे वह इसे बेहतर तरीके से समझ सके?

A. “साँप के काटने पर इलाज कैसे किया जाता है?” पर वार्ता के लिए डॉक्टर को आमंत्रित करें।

B. “साँप के जहर से दवाई कैसे बनाई जाती है?” यह समझाने के लिए सपेरे को आमंत्रित करें।

C. शिक्षक द्वारा इस प्रक्रिया की व्याख्या की जाए।

D. साँप के जहर की दवाई कैसे बनाई जाती है, उस प्रक्रिया का वीडियो प्रस्तुतीकरण।

A. A और D 
B. B और C
C. A और B
D. B और D

एक पर्यावरण अध्ययन की शिक्षिका अनीता, विद्यार्थियों के आकलन में उनके प्रदर्शन को दर्शाने के लिए ‘प्रतिशत’ का चयन करने के लाभ का वर्णन कर रही है। अनीता का कौन-सा कथन है?
A. निचली कक्षाओं के लिए प्रतिशत उपयुक्त है।
B. कौशलों के आकलन के लिए प्रतिशत का प्रयोग आसान है।
C. विद्यार्थियों की शक्तियों तथा कमज़ोरियों का वर्णन प्रतिशत से होता है।
D. प्रशासनिक उद्देश्य के लिए प्रतिशत का प्रयोग करने में एवं अर्थ निकालने में आसान है।

बच्चों के लिए खेलों वाले क्रियाकलापों की व्यवस्था की जाती है जिससे वे
A. समाज के नियमों को समझें। 
B. सक्रिय रहें तथा अपने सीखने की प्रक्रिया को बढ़ाएँ। 
C. लिंग संबंधी रूढ़िबद्ध धारणाओं को विकसित करें। 
D. घर से बाहर बिना किसी रोक-टोक के खेलें। 

गतिविधि है
A. पाठ्यपुस्तक में दिए गए सिद्धांतों का पुष्टिकरण
B. एक खुला / स्वतंत्र अन्वेषण
C. बच्चों को सीखने में सहायता करना
D. अवधारणाओं को प्रस्तुत करने का तरीका

पर्यावरण अध्ययन किस प्रकार का विषय है?
A. जिसमें अन्य विषय समाहित हों
B. विषयक
C. अंतर-विषयक
D. अंतरा-विषयक

पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तकों में सामग्री कैसी होनी चाहिए?

A. छात्रों को लिखित जानकारी देना

B. प्रश्न करने एवं अन्वेषण के अवसर प्रदान करना

C. रटने को हतोत्साहित करना

D. परिभाषाओं तथा विस्तृत विवरण से बचना

A. A, B और C
B. B और C
C. A, C और D
D. B, C और D

Leave a Comment

error: