डिस्ग्राफिया :
A. एक भाषण विकार है जिसकी विशेषता हकलाना और उच्चारण में त्रुटियाँ करना है।
B. एक गतियुक्त विकार है जिसकी विशेषता स्थूल पेशीय बाधिता है।
C. एक तंत्रिकीय विकार है जिसकी विशेषता अक्षरों और आकारों को बनाने में कठिनाई है।
D. एक मनोवैज्ञानिक विकार है जिसकी विशेषता ध्यान का अभाव और आवेगशील व्यवहार है ।
प्रतिभावान बच्चों को शिक्षित करने का उपागम जो उन्हें असामान्य रूप से तीव्र गति से पाठ्यचर्या के माध्यम से आगे बढ़ाता है, क्या कहलाता है?
A. विभेदित निर्देशन
B. संवर्धन
C. त्वरण (गतिवर्द्धन)
D. विसर्जन
शिक्षक जो समावेशी कक्षाओं की दिशा में काम कर रहे हैं, उन्हें चाहिए कि वे :
(i) पाठ्यचर्या में अनुकूलन करें।
(ii) विविध दृष्टिकोणों को शामिल करें।
(iii) अपने स्वयं के अंतर्निहित पूर्वाग्रहों की जाँच करें।
(iv) विविधता को एक बाधा के रूप में देखें।
उपर्युक्त में से कौन-से सही हैं?
A. (i), (ii), (iii), (iv)
B. (i), (ii), (iii)
C. (i), (iii), (iv)
D. (ii), (iii), (iv)
शैशवावस्था में समाजीकरण की ________ संस्थाएँ प्रमुख रूप से महत्त्वपूर्ण हैं, जबकि प्रारंभिक बाल्यावस्था समाजीकरण की ____ संस्थाएँ भी महत्त्वपूर्ण हो जाती हैं।
A. तृतीयक; द्वितीयक
B. प्राथमिक, द्वितीयक
C. द्वितीयक; प्राथमिक
D. द्वितीयक; तृतीयक
लेव वायगोत्स्की के अनुसार :
A. सामाजिक कारक भाषा विकास को प्रभावित करते हैं, परंतु संज्ञानात्मक विकास को नहीं।
B. संज्ञानात्मक विकास, भाषा विकास को सुगम बनाता है।
C. भाषा विकास और संज्ञानात्मक विकास एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से विकसित होते हैं।
D. भाषा विकास, संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाता है।
लॉरेंस कोह्लबर्ग के नैतिक तर्क के किस स्तर पर, बच्चे आमतौर पर मानते हैं कि लोगों को समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए और “अच्छे” तरीकों से व्यवहार करना चाहिए?
A. उत्तर- संक्रियात्मक स्तर
B. पूर्व- पारंपरिक स्तर
C. पारंपरिक स्तर
D. पूर्व-संक्रियात्मक स्तर
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) : शिक्षकों और साथियों जैसे अधिक जानकार अन्य लोगों के साथ बातचीत, शिक्षार्थियों को उनकी समझ और कौशल विकसित करने में मदद करने के लिए आवश्यक समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है।
कारण (R) : सामाजिक संपर्क सीखने और विकास का एक प्रमुख घटक है।
A. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
‘अधिगम के लिए आकलन’ का मुख्य लक्ष्य क्या है?
A. उन विद्यार्थियों की पहचान करना जिन्हें ‘धीमे सीखने वालों’ के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।
B. विद्यार्थी के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना और ग्रेड देना।
C. विद्यार्थियों को प्रतिपुष्टि प्रदान करना जिसका उपयोग उनके अधिगम में सुधार के लिए किया जा सकता है।
D. विद्यार्थी के प्रदर्शन की तुलना एक मानक या तय पैमाने से करना।
किस आयु में बच्चे शब्दों के खेल में शामिल हो सकते हैं और ऐसे चुटकुलों और पहेलियों को पसंद कर सकते हैं जिनमें शब्दों का खेल शामिल हो?
A. बारह वर्ष
B. एक वर्ष
C. तीन वर्ष
D. सात वर्ष
कैरल गिलिगन ने कोह्लबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की आलोचना की है:
A. सामाजिक संज्ञानात्मक दृष्टिकोण से
B. नारीवादी दृष्टिकोण से
C. आनुवंशिक कारकों को पर्याप्त महत्त्व न देने पर
D. केस अध्ययन को अनुसंधान पद्धति के रूप में उपयोग करने के लिए
जीन पियाज़े के अनुसार पूर्व-संक्रियात्मक चिंतन की मुख्य विशेषताओं में से एक ______ है जो किसी स्थिति के एक पहलू पर ध्यान केंद्रित करने और दूसरों की उपेक्षा करने की प्रवृत्ति को संदर्भित करता है।
A. कारण- परिणाम का विश्लेषण (कारण कार्य संबंध)
B. केंद्रीय
C. विकेंद्रीयन
D. पारगमन
प्रारंभिक बाल्यावस्था में वृद्धि _______ और सोच _______ है, जबकि मध्य बाल्यावस्था में वृद्धि _______ और सोच _______ है।
A. धीमी, कुछ हद तक आत्मकेंद्रित; स्थिर है, तार्किक
B. स्थिर है, कुछ हद तक आत्मकेंद्रित; धीमी, तार्किक
C. स्थिर है, तार्किक; धीमी, आत्मकेंद्रित
D. धीमी, तार्किक; स्थिर है, आत्मकेंद्रित
निम्नलिखित में से कौन-सा स्थूल गतिक कौशल है?
A. बुनाई
B. तैरना
C. एक कागज़ पर वृत्त को रूपरेखा के अनुसार काटना
D. एक कागज़ पर एक बड़े आयत को रूपरेखा के अनुसार काटना
भौतिक वृद्धि और विकास, विकास के _______ और _______ सिद्धांतों का पालन करते हैं।
A. एकीकरण (सरल से जटिल); विभेदीकरण (जटिल से सरल)
B. शीर्षगामी (अवरोही); समीपस्थ (आंतरिक से बाहरी)
C. समीपस्थ (अवरोही); शीर्षगामी (आंतरिक से बाहरी)
D. विभेदीकरण (सरल से जटिल); एकीकरण (जटिल से सरल)
हावर्ड गार्डनर के अनुसार, एक दर्शनशास्त्री के पास ______ प्रकार की बुद्धि और मूर्तिकार के पास ______ प्रकार की बुद्धि की मात्रा अधिक होती है।
A. भाषिक; अंतर्वैयक्तिक
B. दिक्स्थान; अंत: व्यक्ति
C. अंत: व्यक्ति; दिक्स्थान
D. अंतर्वैयक्तिक, भाषिक
अनुभवात्मक अधिगम किस पर बल देता है?
A. बच्चों के अधिगम पर शिक्षक के नियंत्रण पर
B. सीखने में पुनर्बलन की भूमिका पर
C. आलोचनात्मक प्रतिबिंबन के महत्त्व पर
D. एक प्रक्रिया के बजाय अधिगम को एक उत्पाद के रूप में देखने पर
बच्चों में समस्या-समाधान कौशल को बढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रभावी तरीका है?
A. स्वतंत्र चिंतन को हतोत्साहित करना और घोषणात्मक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करना
B. कठिन समस्याओं से बचने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना
C. उन्हें समस्याओं का तैयार समाधान उपलब्ध कराना
D. उन्हें बुद्धि मंथन करने और सहज अनुमान लगाने के अवसर देना
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) : शिक्षकों को सार्थक वातावरण बनाना चाहिए जिसमें सभी बच्चों की संक्रिय भागीदारी और संलग्नता हो।
कारण (R) : सभी बच्चे आंतरिक रूप से सीखने के लिए प्रेरित होते हैं और सीखने में सक्षम होते हैं।
A. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया अधिगम के दौरान योगदान नहीं देती है?
A. संगठन
B. वर्गीकरण
C. वैचारिकता
D. ग़ैर-प्रासंगीकरण
निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐसे प्रश्न का उदाहरण है जिसमें विद्यार्थियों को अपनी सोच पर विचार करने की आवश्यकता होती है?
A. वाक्य में संज्ञा और क्रिया के बीच क्या संबंध है?
B. क्रिया की परिभाषा क्या है?
C. आप क्रिया को वर्तमान काल में कैसे बदल सकते हैं?
D. कक्षा की शुरुआत से क्रियाओं के उपयोग के बारे में आपकी समझ कैसे बदली है?
निम्नलिखित में से कौन-सा विफलता के लिए आंतरिक आरोपण का एक उदाहरण है?
A. मुझे निम्न ग्रेड प्राप्त हुआ क्योंकि शिक्षक कठोर तरीके से आँकते हैं।
B. मैं परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि मैंने पर्याप्त पढ़ाई नहीं की।
C. शिक्षक के पक्षपाती होने के कारण मुझे अच्छे अंक नहीं मिले।
D. मैं परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि मेरे दोस्त मेरा ध्यान भटका रहे थे।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) : बहुत कम उम्र में, दुनिया भर में अधिकांश संस्कृतियों में लड़कियाँ गुड़िया को खिलौने के रूप में चुनती हैं जबकि लड़के कारों के साथ खेलना पसंद करते हैं।
कारण (R) : बच्चे किसी विशेष संस्कृति की अपेक्षाओं के आधार पर एक लड़के या लड़की के लिए क्या उपयुक्त माना जाता है, इसके बारे में जानकारी व्यवस्थित करते हैं और उसके अनुसार व्यवहार करते हैं।
A. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, _______ बच्चों के संकल्पनात्मक योग्यताओं के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
A. मूर्त पुरस्कार
B. सहकर्मी सहयोग
C. सामाजिक अलगाव
D. मानकीकृत पाठ्यक्रम
लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, आंतरिक वाक् :
A. बच्चों के लिए एक काल्पनिक मित्र के साथ संप्रेषण करने का एक तरीका है।
B. संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का प्रतीक है।
C. विकासात्मक देरी का संकेत है।
D. बच्चों के लिए अपनी सोच को नियंत्रित करने का एक तरीका है।
चार वर्ष की अपर्णा कहती है कि एक बटन ज़िंदा है क्योंकि यह उसकी शर्ट को एक साथ बाँधने में मदद करता है। जीन पियाज़े के अनुसार, उसकी सोच की विशेषता है :
A. पारगमनात्मक तर्क
B. जीववादी चिंतन
C. केंद्रीयन
D. परिकल्पित-निगमनात्मक चिंतन
निम्नलिखित में से स्वलीनता वाले विद्यार्थियों की विशिष्ट विशेषता कौन-सी है?
A. कल्पना को तथ्य से अलग करने की श्रेष्ठ क्षमता
B. उन्नत सामाजिक भावनात्मक पारस्परिकता
C. बार-बार दोहराव और आवर्ती व्यवहार
D. संवाद कौशलों का उच्च स्तर
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) : शिक्षार्थियों के बीच समालोचनात्मक चिंतन को सुगम बनाने के लिए, शिक्षकों को उन्हें विविध परिस्थितियों और विभिन्न दृष्टिकोणों से अवगत कराना चाहिए।
कारण (R) : जब विद्यार्थी विविध मदभेदों के बीच बातचीत में संलग्न होते हैं तो वे समालोचनात्मक और रचनात्मक रूप से सोचने की अपनी क्षमताओं को सीखते और समृद्ध करते हैं।
A. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
निम्नलिखित में से अधिगम का प्राथमिक लक्ष्य कौन-सा होना चाहिए?
A. तथ्यों को रटना
B. यंत्रवत् याद करने के पूर्वाभ्यास में उत्कृष्ट बनना
C. समकक्षियों के साथ प्रतिस्पर्धा
D. समालोचनात्मक चिंतन का विकास
बच्चे सबसे प्रभावी ढंग से तब सीखते हैं, जब कोई अवधारणा :
A. सामान्य से विशिष्ट की ओर बढ़ती है।
B. अमूर्त से मूर्त की ओर बढ़ती है।
C. जटिल से सरल की ओर बढ़ती है।
D. तर्कसंगत से अनुभवजन्य की ओर बढ़ती है।
विद्यार्थियों की सीखने की शैलियों में विविधता :
A. को महत्त्व दिया जाना चाहिए और मानव विविधता के प्रतिबिंब के रूप में देखा जाना चाहिए।
B. की उपेक्षा की जानी चाहिए और सीखने की शैलियों में एकरूपता लाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
C. को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान ध्यान में नहीं रखा जाना चाहिए।
D. को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में बाधा और अवरोध के रूप में देखा जाना चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन-से कथन गणित की प्रकृति के बारे में सबसे उपयुक्त हैं?
A. यह बच्चे को सृजनात्मक बनने में सहायता करता है।
B. यह बच्चे की कल्पना को पोषित करने में सहायता करता है।
C. यह निगमनात्मक विवेचन (तर्क) पर आधारित है।
D. यह हमेशा अभिसारी होता है।
सही विकल्प चुनिए :
A. A, B और C
B. B और C
C. A और C
D. A और B
बच्चों में गणितीय अभिरुचि को विकसित करने के लिए, एक अध्यापिका निम्नलिखित गतिविधियाँ अपनी कक्षा में करवाती है। इनमें से वह चुनिए जो उसके उद्देश्य को पूरा करने में प्रभावी नहीं है।
A. वह हमेशा उस विद्यार्थी की प्रशंसा करती है जो कक्षा में सत्रान्त परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करता/करती है।
B. वह बच्चों को भारतीय गणितज्ञों और उनके योगदानों के वीडियो दिखाती है।
C. वह कक्षा में गणितीय पहेलियाँ और जादुई वर्ग हल करने के लिए देती है।
D. उन्होंने अपनी कक्षा में एक गणितीय कोना बनाया है जहाँ पर विद्यार्थी विभिन्न गणितीय गतिविधियाँ कर सकते हैं।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
A. विद्यार्थियों की त्रुटियाँ उनके सोचने की प्रक्रिया (चिंतन) के बारे में जानकारी देती हैं।
B. गणित में त्रुटियाँ अधिगम का हिस्सा होती हैं।
C. गणित में त्रुटियाँ शिक्षकों को उनके पाठ की योजना बनाने में मदद करती हैं।
D. विद्यार्थियों की त्रुटियों को अनदेखा कर देना चाहिए क्योंकि त्रुटियों की ओर इशारा उनको प्रेरणाहीन करेगा ।
आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. मानक- संदर्भित आकलन नैदानिक परीक्षण और उपचारात्मक शिक्षण में उपयोगी है।
B. मानदंड – संदर्भित आकलन विद्यार्थियों की अधिगम निपुणता का मूल्यांकन करना है।
C. मानदंड संदर्भित आकलन नैदानिक परीक्षण और उपचारात्मक शिक्षण में उपयोगी है।
D. मानक- संदर्भित आकलन हमें बताता है कि एक विद्यार्थी अपने प्रदर्शन में अन्य विद्यार्थियों की तुलना में कहाँ खड़ा / खड़ी है।
गणितीय अधिगम सामग्री :
A. सूत्र के प्रदर्शन में शिक्षकों की मदद करती है।
B. स्वतः अधिगम में विद्यार्थियों की मदद करती है।
C. निर्देश देने में शिक्षकों की मदद करती है।
D. कक्षा में अधिगम वातावरण का निर्माण करने में मदद करती है।
सही विकल्प चुनिए :
A. C और D
B. A और B
C. B और D
D. B और C
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार, देश-भर में विभिन्न विषयों में ओलिंपियाड और प्रतियोगिताएँ ________ होंगी।
A. सरल
B. मज़बूत
C. हतोत्साहित
D. कम
अधिक-कम, लम्बा-छोटा, दूर-समीप, बड़ा-छोटा आदि अवधारणाएँ :
A. तुलना के लिए अस्पष्ट शब्द हैं।
B. विलोम शब्द हैं, जो गणित सीखने के लिए आवश्यक नहीं हैं।
C. सीधे शब्दों में अंग्रेज़ी भाषा विशेषण हैं।
D. महत्त्वपूर्ण पूर्व-संख्या (प्री-नम्बर) अवधारणाएँ हैं।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, कक्षाओं के ऊपर किए गए शोध बताते हैं कि लड़कियों को गणित में ‘विशेषज्ञता’ के योग्य न मानकर उनका काफी व्यवस्थित अवमूल्यन होता है जबकि वे गणित में अच्छा प्रदर्शन करती हैं।
इसका सबसे उपयुक्त कारण क्या है?
A. गणित में लड़कियों का खराब प्रदर्शन उनके गणित के प्रति प्रचलित भय के कारण होता है।
B. गणित, अपनी प्रकृति द्वारा ही, पुरुष प्रधान विषय पुरुष-प्रधान है।
C. समाज की लिंग संबंधी धारणाएँ इस मान्यता की ओर ले जाती हैं कि लड़के समस्या समाधान की ज़्यादा नवीन कार्यविधियाँ उपयोग करते हैं और इसलिए उन्हें बेहतर अवधारणात्मक समझ होती है।
D. लड़कों में गणितीय क्षमताएँ जन्मजात हैं।
कक्षायी शोध यह दर्शाते हैं कि अधिकांश विद्यार्थी गणित को उसी कक्षा में जो अन्य विषय वे पढ़ते हैं, उनसे अधिक कठिन समझते हैं। गणित की प्रकृति का निम्नलिखित में कौन-सा पहलू इस भय को बढ़ाता है?
A. गणित का विस्तृत ज्ञान- भंडार
B. गणित में दिए गए प्रश्न के अनेक उत्तर होने की व्यापकता
C. गणित में किसी समस्या का समाधान करने के लिए कई अलग-अलग प्रणालियों की व्यापकता
D. गणित में प्राथमिक अवधारणाओं की अमूर्त प्रकृति
निम्नलिखित में से किसने गणितीय खगोल विज्ञान के क्षेत्र में काम किया है?
A. आर्यभट्ट
B. भास्कर I
C. रामानुजन
D. महावीर
एक सब्ज़ी बेचने वाला पालक ₹60 प्रति किग्रा बेच रहा था। सोनू ने 350 ग्राम पालक लिया जिसके लिए सब्ज़ी बेचने वाले ने सोनू से ₹21 (₹6 + ₹6 + ₹6 + ₹3) लिए । सब्ज़ी बेचने वाले द्वारा प्रयोग में लाए गए इस गणितीय कौशल के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं ?
A. यह गणितीय कौशल अस्पष्ट है।
B. यह कौशल कक्षा में गणितीय प्रश्नों को हल करने के लिए लाभदायक नहीं है।
C. ऐसे कौशल गणितीय प्रश्नों को हल करने के वैकल्पिक तरीकों को विकसित करने में सहायक होते हैं।
सही विकल्प चुनिए :
A. A और B
B. केवल A
C. केवल B
D. केवल C
निम्नलिखित में से कौन-सी परिस्थिति यह दर्शाती है कि बच्चे ज्ञान का निर्माण स्वयं कर रहे हैं?
A. कक्षा का सर्वोत्तम छात्र/छात्रा पहाड़ों को ऊँचे स्वर में पढ़ रहा / रही है और बाकी के विद्यार्थी उसके पीछे-पीछे दोहरा रहे हैं।
B. बच्चे एक साथ पहाड़ों का कविता-पाठ कर रहे हैं।
C. बच्चों को हस्तकौशल सामग्री जैसे संख्याओं के ग्रिड, आयताकार सारणियों में व्यवस्थित गीटियाँ दी गई हैं और वे इनका प्रयोग कर गुणन के पैटर्न खोज रहे हैं।
D. शिक्षिका ने श्यामपट्ट पर अधूरे पहाड़े लिखे हैं और बच्चे उन पहाड़ों को श्यामपट्ट पर लिखकर पूरा कर रहे हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षार्थी को भिन्न \(2/3\) और \(4/6\) के बीच तुल्यता की कल्पना करने में मदद करने का सबसे उपयुक्त तरीका है?
A. विभाजन (भाग) विधि का उपयोग
B. लघुतम समापवर्त्य विधि का उपयोग
C. भिन्न डिस्क का उपयोग
D. कैल्कुलेटरों का उपयोग
एक शिक्षिका गणित कक्षा में रोल प्ले (भूमिका निर्वाह ) विधि का उपयोग करती है। उसका उद्देश्य है:
A. बच्चों को व्यस्त रखना
B. विचारों का बहिर्वेशन
C. बच्चों का मनोरंजन
D. अनुशासन बनाए रखना
संख्या बोध विकसित करने में उपकरना (सबिटाइज़िंग) एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है । निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण है जो विद्यार्थी में उपकरना के कौशल का प्रदर्शन करता है?
A. विद्यार्थी संख्या 6 की पहचान 5 में 1 जोड़ने के रूप में करता है।
B. विद्यार्थी एक पासा उछालता है और बिना बिन्दुओं (डॉट्स) को गिने यह बताने में सक्षम है कि यह चार है।
C. विद्यार्थी संख्या 4 की पहचान 5 में से 1 निकालने के रूप में करता है।
D. विद्यार्थी संख्या 5 की पहचान 4 के परवर्ती के रूप में करता है।
प्रियदर्शिनी ने 4.8 kg बादाम, 2500 g किशमिश और 3.5 kg काजू को मिला दिया तथा इस मिश्रण के बराबर-बराबर तीन दर्जन पैकेट बना दिए । प्रत्येक पैकेट का भार क्या है ?
A. 650 g
B. 250 g
C. 300 g
D. 500 g
एक वर्ग की भुजा 5 cm है। यदि इस वर्ग की भुजा दुगुनी कर दी जाए, तो नया क्षेत्रफल कितने गुना हो जाएगा?
A. 8 गुना
B. 2 गुना
C. 3 गुना
D. 4 गुना
निम्नलिखित समूहों में से किसमें सभी त्रि-आयामी आकृतियाँ हैं ?
A. घन, घनाभ, अर्ध-वृत्त, शंकु
B. घन, घनाभ, वृत्त, शंकु
C. घन, घनाभ, वृत्त, त्रिभुज
D. घन, घनाभ, गोला, बेलन
संगीता एक साबुन खरीदना चाहती है, जिसका मूल्य ₹10 है । उसके पास एक पाँच रुपये का एक सिक्का, 2 एक रुपये के सिक्के और 5 पचास पैसे के सिक्के हैं । उसे साबुन खरीदने के लिए और कितनी धनराशि की ज़रूरत है ?
A. ₹. 2.50
B. ₹. 0.50
C. ₹. 1.50
D. ₹. 2.00
आरोही क्रम में भिन्नों के समूह का चयन करें:
A. \(1/4<1/3<1/2\)
B. \(1/2<1/4<1/3\)
C. \(1/2<1/3<1/4\)
D. \(1/3<1/4<1/2\)
नीचे दिए गए पैटर्न में लुप्त संख्या क्या है?
1, 6, 15, ___, 45, 66, 91
A. 36
B. 28
C. 32
D. 25
निम्नलिखित तालिका को पढ़िएः
| रक्त समूह | विद्यार्थियों की संख्या |
| A | 9 |
| B | 6 |
| O | 12 |
| AB | 3 |
| कुल | 30 |
सबसे अधिक और सबसे कम पाए जाने वाले रक्त समूहों का अनुपात क्या है?
A. 1 ∶ 4
B. 1 ∶ 3
C. 4 ∶ 1
D. 3 ∶ 1
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सत्य नहीं है?
A. एक पतंग एक आयत बन जाती है यदि उसके सम्मुख कोण बराबर हों।
B. एक आयत एक वर्ग बन जाता है यदि उसकी सभी भुजाएँ बराबर हों।
C. एक समचतुर्भुज एक वर्ग बन जाता है यदि उसके सभी कोण बराबर हों।
D. एक समांतर चतुर्भुज एक आयत बन जाता है यदि उसके सभी कोण बराबर हों।
अम्मिनी 36 सर्वसम वर्गों को अलग-अलग प्रकार के आयतों में व्यवस्थित कर रही है । वह इन वर्गों द्वारा अलग-अलग प्रकार के कितने आयत बना सकती है ?
A. आठ
B. चार
C. पाँच
D. छः
रूबीना ने कार से 16:50 बजे अपनी यात्रा शुरू की और उसी दिन 21:15 बजे समाप्त की। यात्रा पूरा करने में लिया गया समय है:
A. 4 घंटे 35 मिनट
B. 3 घंटे 25 मिनट
C. 4 घंटे 25 मिनट
D. 3 घंटे 35 मिनट
100 में एक पूर्ण संख्या जोड़ी जाती है और फिर वही संख्या 100 में से घटा दी जाती है। इस प्रकार प्राप्त हुई दोनों संख्याओं का योगफल है:
A. 200
B. 0
C. 50
D. 100
‘एक सौ लाख’ को निम्नलिखित रूप में भी जाना जाता है :
A. एक बिलियन
B. दस करोड़
C. एक करोड़
D. एक मिलियन
निम्नलिखित में से कौन-सी व्यवस्था संख्याओं को अवरोही क्रम में निरूपित करती है ?
A. 10.5, 1.50, 1.055, 1.05, 1.005, 0.155
B. 1.05, 1.005, 1.50, 1.055, 10.5, 0.155
C. 10.5, 1.05, 1.055, 1.50, 1.005, 0.155
D. 10.5, 1.50, 1.05, 1.055, 1.005, 0.155
निम्नलिखित में से कौन-सा 3630 का एक गुणनखण्ड नहीं है ?
A. 11
B. 3
C. 5
D. 9
5 – 5 + 5 – 5 + 5 – 5 _____, के पदों की विषम संख्या का योगफल है-
A. 15
B. 0
C. -5
D. 5
एक शिक्षिका ईवीएस शिक्षण के लिए अपने विद्यार्थियों के साथ तुल्यकालिक (सिन्क्रोनस) सम्प्रेषण का चयन करना चाहती है । वह निम्नलिखित में से किसे चुनेगी?
A. फोन कॉल, प्री- रिकॉर्डेड वीडियो, टेली-कॉन्फ्रेंसिंग
B. ई-मेल, सोशल मीडिया पोस्ट, फोन कॉल
C. त्वरित संदेश, ब्लॉग, टेली-कॉन्फ्रेंसिंग
D. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ऑनलाइन चैट सत्र, फोन कॉल
यदि थीम यात्रा : रेलवे स्टेशन ईवीएस में एक सामुदायिक संसाधन के उपयोग को दर्शाता है, तो निम्नलिखित में से पूरा करेगा –
थीम भोजन : ______?
A. कृषि फार्म
B. जंगल
C. दुकानदार
D. किसान
ईवीएस शिक्षण के दौरान, एक शिक्षक का कथन / प्रश्न जो विद्यार्थियों को स्वयं या अपने साथियों की प्रतिक्रियाओं से उत्तर को विस्तृत करने के लिए प्रोत्साहित करता है, ___________ कहलाता है।
A. खोजपूर्ण प्रश्न
B. कंडीशनिंग (अनुबंधन)
C. चेनिंग
D. परीक्षण और त्रुटि
नीता परिवार थीम को पढ़ाने के लिए एक इकाई योजना तैयार करती है। निम्नलिखित में से कौन-सा उसकी इकाई योजना का शीर्षक होगा?
A. परिवार : घुमंतु परिवार
B. परिवार के प्रकार : एकल और संयुक्त
C. परिवार : एक परिवार के भीतर संबंध
D. परिवार : संबंध, लिंग भूमिकाएँ, व्यवसाय, बदलते समय में सामाजिक-सांस्कृतिक इकाई के रूप में
सुश्री शीतल ईवीएस की विभिन्न अवधारणाओं को समझाने के लिए प्राथमिक कक्षाओं में कहानियों और कविताओं का उपयोग करना पसंद करती हैं। उनके द्वारा कहानियों और कविताओं के प्रयोग का सबसे उपयुक्त तर्क है :
A. ईवीएस के पाठ्यक्रम को पूरा करना साथ ही साथ विद्यार्थियों का स्कूल में आने से पहले इनको सुना होना।
B. विद्यार्थियों को अपनी कविताओं और कहानियों को लिखने के लिए प्रोत्साहित करना।
C. विद्यार्थियों को भाषा और संस्कृति में विविधता के बारे में जागरूक बनाना।
D. पाठों को अधिक संवादात्मक, सुखद और रोचक बनाना।
सही विकल्प चुनिए :
A. B और C
B. A और B
C. B, C और D
D. A, C और D
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प कक्षा I से V तक ईवीएस पढ़ाने का एक मुख्य उद्देश्य है?
A. स्वतंत्र रूप से व्यावहारिक क्रियाकलापों को करने के लिए कौशल प्राप्त करना
B. विद्यार्थियों को माध्यमिक स्तर पर विज्ञान पढ़ने के लिए तैयार करना
C. विषय की मूल अवधारणाओं की गहन समझ विकसित करना
D. शिक्षार्थियों को कक्षा के अधिगम को विद्यालय के बाहर के जीवन से जोड़ने में सहायता करना
एक ईवीएस शिक्षक कक्षा में एक प्रयोग प्रदर्शित करता है जिसमें एक अंडा पानी के गिलास में डूब जाता है, लेकिन पानी में नमक मिलाने पर तैरता है । विद्यार्थियों की पूछताछ के लिए वह निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे उपयुक्त व्याख्या दे सकती है?
A. प्रत्येक विद्यार्थी को पानी में विभिन्न वस्तुएँ डालकर स्वयं निष्कर्ष निकालने दें।
B. पानी के घनत्व के कारण अंडा तैरता है।
C. आप उच्च कक्षाओं में सही कारण सीखेंगे।
D. अलग-अलग मात्रा में नमक के साथ प्रयोग करें और उसका अवलोकन करें।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) : ईवीएस के अधिगम को अवलोकन, पहचान, वर्गीकरण, आदि से संबंधित प्रक्रिया कौशल के लिए उन्मुख होने की आवश्यकता है।
कारण (R) : विभिन्न प्रक्रिया कौशल प्राप्त करने के माध्यम से, ईवीएस के अधिगम के परिणामों को प्राप्त करने की संभावना होती है।
A. (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है ।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
D. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
एक ईवीएस शिक्षक को योगात्मक मूल्यांकन के लिए प्रश्न पत्र तैयार करते समय ______ पर ज़ोर देना चाहिए।
A. प्रश्न पत्र की लंबाई और उद्देश्य
B. प्रश्न पत्र की विषय-वस्तु सम्मिलिनिकरण और उद्देश्य
C. प्रश्न पत्र के कुल अंक और विषय-वस्तु सम्मिलिनिकरण
D. प्रश्न पत्र की लंबाई और कुल अंक
कक्षा III के विद्यार्थियों के लिए ईवीएस में निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम का परिणाम (अधिगम प्रतिफल) नहीं है?
A. अच्छे और बुरे स्पर्श पर अपनी राय व्यक्त करना
B. अवलोकित /अनुभव किए गए मुद्दों पर आवाज़ उठाना और समाज की प्रथाओं से संबंधित करना जैसे संसाधनों के स्वामित्व में भेदभाव
C. कुछ स्थानीय, इनडोर, आउटडोर खेलों में नियमों का अवलोकन करना
D. कक्षा की दिशाओं की पहचान करना
आपको कक्षा III से V तक के अपने विद्यार्थियों के लिए ईवीएस पाठ्य-पुस्तकों का चयन करना है । इस उद्देश्य के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा मानदंड सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. पुस्तक में चित्र बड़े और रंगीन होने चाहिए।
B. भाषा सरल और विद्यार्थियों के मानसिक स्तर के अनुसार होनी चाहिए।
C. पाठ्य-पुस्तक को सचित्र और विद्यार्थियों के लिए आकर्षक होना चाहिए।
D. पाठ्य-पुस्तक बाल-उन्मुख होनी चाहिए तथा लिंग, जाति, वर्ग और धर्म के आधार पर किसी भी रूढ़िवादिता या अपमानजनक व्यवहार से रहित होनी चाहिए।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) : प्राथमिक स्तर पर ईवीएस में विषयों के बजाय थीम हैं।
कारण (R) : विषयों की तुलना में थीम आधारित ईवीएस अधिगम शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए आसान है।
A. (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
आप ईवीएस के विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी क्रिया सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. ग्लोब से नक्शा पढ़ना
B. विभिन्न देशों के सिक्के एकत्रित करना
C. उपलब्ध सामग्री से ईवीएस किट विकसित करना
D. एक चार्ट पर विभिन्न पौधों के हिस्सों को चित्रित करना
ईवीएस के लिए रचनात्मक आकलन ______ है।
A. सीखने के लिए आकलन
B. सीखने का आकलन
C. अधिगम के रूप में आकलन
D. सीखने के बारे में आकलन
सही विकल्प चुनिए :
A. C और D
B. A और B
C. A और C
D. B और C
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) : ईवीएस में क्षेत्र भ्रमण प्रभावी शिक्षणशास्त्रीय रणनीति हैं।
कारण (R) : क्षेत्र भ्रमण वस्तुओं, घटनाओं और स्थानों के स्मरण को बढ़ावा देती हैं।
A. (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
गुजरात के सापेक्ष, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश की क्रमशः स्थितियाँ हैं:
A. उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम
B. उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम
C. उत्तर-पूर्व; दक्षिण-पूर्व
D. उत्तर-पश्चिम; दक्षिण-पूर्व
रामा प्रत्येक शाम को अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलता है। वह क्रिकेट खेलने में कौन-सी ऊर्जा का उपयोग करता है?
A. प्रकाश ऊर्जा
B. रासायनिक ऊर्जा
C. मांसपेशियों की ऊर्जा
D. ध्वनि ऊर्जा
जब हम ईंधन जलाते हैं तो हमें प्राप्त होती है/होते हैं:
A. केवल प्रकाश ऊर्जा
B. ऊष्मा एवं प्रकाश ऊर्जा
C. यांत्रिक एवं प्रकाश ऊर्जा
D. प्रकाश एवं ध्वनि ऊर्जा
निम्नलिखित में से कौन-सी असम में खाए जाने वाले चावलों की एक सामान्य किस्म है जो पकने के बाद चिपचिपे (स्टिकी) हो जाते हैं?
A. बोरा चावल
B. अरबोरीयो चावल
C. बोम्बा चावल
D. पोन्नी चावल
बिहार राज्य के लोगों के लिए निम्नलिखित में से मधुमक्खी पालन कार्यक्रम आरम्भ करने के वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अवधि चुनिए।
A. अक्टूबर से दिसम्बर
B. फरवरी से अप्रैल
C. अप्रैल से जून
D. अगस्त से अक्टूबर
स्तम्भ A और स्तम्भ B का मिलान कीजिएः
|
स्तम्भ A |
स्तम्भ B |
||
|
(A) |
जीरा |
(I) |
कील की तरह दिखता है |
|
(B) |
केसर |
(II) |
दक्षिणी अमेरिका से उत्पत्ति |
|
(C) |
मिर्च |
(III) |
पीले रंग का |
|
(D) |
लौंग |
(IV) |
छोटा परन्तु खुशबुदार |
A. A – I, B – III, C – II, D – IV
B. A – IV, B – III, C – II, D – I
C. A – III, B – IV, C – I, D – II
D. A – IV, B – I, C – III, D – II
बंगाल की खाड़ी का तटवर्ती राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश है:
A. ओडिशा
B. कर्नाटक
C. केरल
D. तेलंगाना
जंगलों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
A. कुडुक भाषा में ‘तोरांग’ का मतलब जंगल है।
B. झारखंड में, ग्राम परिषद् (पंचायत) लॉटरी के माध्यम से यह तय करती है कि किस परिवार को कृषि के लिए कितनी भूमि मिलेगी।
C. जंगल अधिकार कानून, 2007 उन लोगों को अधिकार दिलाता है जो कम-से-कम 15 वर्षों से जंगलों में रह रहे हैं।
D. मिज़ोरम में लगभग तीन-चौथाई लोग जंगलों से जुड़े हुए हैं।
इनमें सही कथन हैं:
A. B और C
B. A और C
C. A और B
D. A और D
24 g/mL घनत्व और 6 mL आयतन वाली वस्तु का द्रव्यमान क्या होगा?
A. 146 g
B. 142 g
C. 143 g
D. 144 g
साँपों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा निम्नलिखित में से ग़लत कथन को चिह्नित कीजिए:
A. वे अपने भोजन (शिकार) को पूरा निगल जाते हैं।
B. साँपों के दाँत नुकीले होते हैं।
C. जहरीले साँपों के डसने वाले दाँत होते हैं।
D. वे अपने शिकार को चबाकर खाते हैं।
काँसा (ब्रॉज़) एक मिश्रधातु है जिसे निम्नलिखित में से किन्हें पिघलाकर बनाया जाता है?
A. टिन और कॉपर
B. कॉपर और जिंक
C. ऐलुमिनियम और जिंक
D. जिंक और टिन
निम्नलिखित में से हाथियों के बारे में सही कथन चुनिए:
A. तीन महीने के हाथी के बच्चे का वज़न सामान्यतः लगभग 100 किलोग्राम होता है।
B. वयस्क हाथी एक दिन में 200 किलोग्राम से अधिक पत्तियों और झाड़ियों को खा सकता है।
C. हाथी बहुत अधिक आराम नहीं करते हैं; वे दिन में दो से चार घण्टे ही सोते हैं।
D. हाथी कीचड़ और पानी से खेलना पसन्द करते हैं।
A. B और D
B. A और B
C. A और C
D. C और D
निम्नलिखित कथनों A और B पर विचार कीजिए:
कथन A : मनाली में, ढालू छतों वाले मज़बूत बाँसों के खम्भों पर बने ऊँचे उठे हुए लकड़ी के घर बनाए जाते हैं।
कथन B : मनाली में बारिश बहुत होती है और बर्फ भी पड़ती है।
सही विकल्प चुनिए:
A. A ग़लत है, परन्तु B सही है।
B. A और B दोनों सही है।
C. A और B दोनों ग़लत हैं।
D. A सही है, परन्तु B ग़लत है।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) : दाब लगाने पर, गैस को आसानी से संपीडित किया जा सकता है।
कारण (R) : जब हम किसी गैस पर दाब लगाते हैं, तो गैसीय कणों के बीच अंतराअणुक स्थान कम हो जाता है और यह आसानी से संपीडित हो जाती है।
A. (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है ।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
पौधों के निम्नलिखित मुख्य कार्यों पर विचार कीजिए:
A. भोजन का उत्पादन और भंडारण करना
B. पौधे को शक्ति और सहारा देना
C. पौधे के अन्य भागों को जड़ों से जल और खनिज का स्थानांतरण करना
तने का/के मुख्य कार्य है/हैं:
A. केवल B और C
B. केवल B
C. केवल A और B
D. A, B और C