बाल्यावस्था का शुरुआती दौर, भावनात्मक विकास के लिए एक __________ काल होता है।
A. संवेदनशील
B. सुस्त/धीमा
C. निष्क्रिय
D. परेशानीदायक
विकास के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. बच्चे अलग-अलग दर / गति पर विकसित होते हैं।
B. विकास क्रमिक रूप से होता है।
C. विकास अपेक्षाकृत रूप से व्यवस्थित होता है।
D. विकास हमेशा अनिरन्तर होता है।
निम्न में से कौन – सा केवल आनुवंशिक कारकों से निर्धारित होता है?
A. आँखों का रंग
B. समझ का स्तर
C. रुचि
D. भावनात्मक परिपक्वता
जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, बच्चे किस चरण में संक्रियाओं को एक दिशीय तार्किक क्रम से सोचना शुरू कर देते हैं ?
A. संवेदी- गामक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक
जीन पियाज़े के सिद्धांत के अनुसार, अपने वातावरण से अनुकूलन की प्रक्रिया में क्या शामिल होता है?
A. केवल आत्मसात्करण
B. केवल समायोजन
C. आत्मसात्करण और समायोजन दोनों
D. न तो आत्मसात्करण और न ही समायोजन
निम्न में से किस सिद्धांत के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास और अधिगम में संस्कृति की अहम् महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है?
A. जीन पियाज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत
B. लॉरेंस कोहलबर्ग का नैतिक विकास सिद्धांत
C. लेव वायगोत्स्की का सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत
D. एरिक एरिक्सन का मनोवैज्ञानिक – सामाजिक सिद्धांत
लेव वायगोत्स्की ने संज्ञानात्मक विकास प्रक्रिया में किसकी अहम् भूमिका मानी है?
A. सामाजिक संपर्कता
B. कंठस्थ स्मरण
C. विलंबित नकल
D. जैविक परिपक्वता
लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक तर्क सिद्धांत के अनुसार, बच्चे किस चरण में विशेष रूप से और-जान-बूझकर इस तरीके से व्यवहार करते हैं जिससे माता-पिता और अध्यापक सकारात्मक रूप से प्रभावित हों?
A. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
B. अच्छा लड़का – अच्छी लड़की अभिविन्यास
C. कानून और व्यवस्था अभिविन्यास
D. दण्ड – आज्ञाकारिता अभिविन्यास
एक संरचनावाद आधारित कक्षा उपागम में क्या शामिल होना चाहिए?
A. उच्च अध्यापक-शिक्षार्थी अनुपात होना।
B. संसाधनयुक्त और मुद्रक संपन्न वातावरण होना।
C. विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना।
D. चर्चा और वाद-विवाद पर प्रतिबंध लगाना।
हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार, दूसरों के संवेगों, भावनाओं और मनोदशा को समझने की योग्यता प्रत्यक्ष रूप से ___________ बुद्धि से संबंधित है।
A. अंतर्वैयक्तिक
B. अंतः-वैयक्तिक
C. संगीतीय
D. भाषाई
अभिकथन (A) : एक अध्यापिका को कक्षा में विभिन्न प्रकार की पठन सामग्री प्रदान करके एक मुद्रक/प्रिंट – समृद्ध वातावरण सृजित करना चाहिए।
तर्क (R) : भाषा विकास वातावरणीय कारकों से प्रभावित नहीं होता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
जेंडर एक _________ संप्रत्यय है जबकि लिंग _________ है।
A. जैविक, सामाजिक
B. सामाजिक, जैविक
C. जैविक, शारीरिक
D. शारीरिक, जैविक
एक सांस्कृतिक विविधता वाले स्कूल में चौथी कक्षा के विद्यार्थी राज्य दिवस पर बिहु नृत्य प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहे हैं। क्या यह क्षेत्रीय पक्षपात घटाने में मददगार होगा? क्यों?
(i) हाँ, दूसरे जातीय/क्षेत्रीय समूहों के लोगों से संबंध और सहयोग द्वारा।
(ii) हाँ, अंतर्वैयक्तिक समझ और दृष्टिकोण की समझ बढ़ने से।
(iii) नहीं, यह विद्यार्थियों के दिमाग में भेद इंगित करेगा।
(iv) नहीं, यह अपने और दूसरे समूह के प्रति प्रीतिपात्रता को बढ़ावा देगा।
A. केवल (i)
B. केवल (iv)
C. (i) और (ii)
D. (iii) और (iv)
अधिगम का सामाजिक – संरचनात्मक उपागम, निम्न में से किस आधार पर मूल्यांकन को बढ़ावा देता है?
A. मुख्यतः प्रत्यास्मरण आधारित परीक्षणों द्वारा
B. सहयोगात्मक परियोजना कार्यों द्वारा
C. एक शब्द के उत्तर वाले प्रश्नों द्वारा
D. मानकीकृत परीक्षणों द्वारा
समालोचनात्मक सोच के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. समालोचनात्मक सोच मुख्यतः रटकर याद करने से विकसित होता है।
B. अधिगम प्रक्रिया में समालोचनात्मक सोच अर्थहीन है।
C. समालोचनात्मक सोच संज्ञानात्मक विकास में बाधक है।
D. विद्यार्थियों को चिंतन हेतु समय देकर समालोचनात्मक सोच को बढ़ाया जा सकता है।
वंचित समूहों से जुड़े विद्यार्थियों के सफल समावेशन हेतु, यह महत्त्वपूर्ण है कि:
A. विविधता को अधिगम प्रक्रिया में बाधा माना जाए।
B. इन विद्यार्थियों को एक अलग समूह में पढ़ाया जाए।
C. सभी विद्यार्थियों को सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य को अनदेखा किया जाए।
D. सभी विद्यार्थियों में जुड़ाव की भावना विकसित की जाए।
एक मुख्यधारा वाले कक्षाकक्ष में विशिष्ट जरूरतों वाले विद्यार्थियों के समावेशन के लिए क्या जरूरी है?
A. योग्यता आधारित अलगाव
B. विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा पर अधिक बल
C. सामर्थ्य निर्माण और संवेदीकरण
D. अधिगम के बजाय पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर बल
अंकों और आकृतियों के स्थानिक विभेदन में कठिनाई निम्न में से किससे प्रत्यक्ष रूप से संबंधित है?
A. गुणजवैकल्य
B. अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार
C. संवेदनात्मक बाधिता
D. श्रवण बाधिता
दृष्टिबाधिता से जूझते विद्यार्थियों के सफल समावेशन हेतु, एक अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थी को श्यामपट्ट पर सवाल हल करने को कहना चाहिए।
B. मानचित्रों और आरेखों के स्पर्शनीय प्रारूप उपलब्ध करवाने चाहिए।
C. विद्यार्थी को हस्तलिखित नोट्स देने चाहिए।
D. अध्ययन उद्देश्य हेतु लैपटॉप और मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगानी चाहिए।
अवधान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार से जूझते विद्यार्थियों के सफल समावेशन हेतु एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. लम्बी अवधि वाली फिल्में दिखानी चाहिए।
B. एक गतिविधि से दूसरी पर जाने के दौरान बदलाव – अंतराल अवधि नहीं देनी चाहिए।
C. एक ही समय पर कई कार्य करने को देने चाहिए।
D. कार्यपत्र को छोटे-छोटे प्रबंधनीय खण्डों में बाँटकर देना चाहिए।
एक अध्यापिका द्वारा विद्यार्थियों को किस लिए अभिप्रेरित करना चाहिए?
A. पढ़ाई गई विषयवस्तु को समझने और अर्थग्रहण करने हेतु
B. दी गई जानकरी को ज्यों की त्यों रट कर याद करने हेतु
C. श्यामपट्ट से विषयवस्तुकी निष्क्रिय भाव से नकल उतारने हेतु
D. एक अटल तरीके से ही समस्याओं के हल ढूँढ़ने हेतु
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 निम्न में कौन-सी शिक्षाशास्त्रीय रणनीतियों को बढ़ावा देती है?
(i) वेधन पुनरावृत्ति और बार-बार अभ्यास
(ii) रट कर याद करना
(iii) अन्वेषण-आधारित अधिगम
(iv) चर्चा-आधारित उपागम
A. केवल (i), (ii)
B. केवल (i), (iii)
C. केवल (iii), (iv)
D. केवल (i), (iv)
निम्न में से कौन प्रभावशाली और अर्थपूर्ण अधिगम में मदद करता है?
A. मानकीकृत पाठ्यक्रम
B. परीक्षा-केंद्रित उपागम
C. अनम्य समय सारणी
D. अधिगमकर्ता-केंद्रित शिक्षाशास्त्र
निम्न में से क्या कक्षा में अधिगम सहायक माहौल पैदा करता है?
A. विद्यार्थियों के बीच सहकार्यता को बढ़ावा देना।
B. शिक्षाशास्त्र के अनम्य/कठोर रवैया अपनाना।
C. प्रदर्शन/निष्पादन-उन्मुखी प्रतिपुष्टियों को बढ़ावा देना।
D. विद्यार्थियों द्वारा स्व-मूल्यांकन और स्व-चिंतन को नकारना
निम्न में से कौन-सा समस्या – समाधान प्रक्रिया में बाधक है?
A. अनुरूपकों का इस्तेमाल
B. साधन – लक्ष्य विश्लेषण
C. अनुक्रिया समुच्चय
D. मौखिकीकरण
अभिकथन (A) : किसी संप्रत्यय के बारे में विद्यार्थियों द्वारा गृहित भ्रांतियों को अध्यापिका द्वारा परोक्ष रूप से नकारने की बजाय सही तरीके से ध्यान देना चाहिए।
तर्क (R) : भ्रांतियाँ हमेशा तर्कहीन नहीं होती हैं बल्कि वे विद्यार्थियों द्वारा उनके वातावरण से संपर्क करके बनाए गए ‘सरल’ सिद्धांत का रूप होती हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
संवेगों और संज्ञान के सम्बन्ध में निम्न में कौन-सा कथन सही है?
A. उच्च स्तरीय तनाव अधिगम में बाधक है।
B. रुचि अधिगम में बाधक है।
C. उच्च स्तरीय तनाव अधिगम में सहायक है।
D. अरुचि अधिगम में सहायक है।
कक्षा में विद्यार्थियों को अधिगम के प्रति अभिप्रेरित करने की कौन-सी युक्तियाँ सही हैं?
(i) कक्षा में विद्यार्थियों की अधिकतम सहभागिता को बढ़ावा देना।
(ii) अंको के लिए प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना।
(iii) विद्यार्थियों को उनकी रुचि के आधार पर लक्ष्य निर्धारित करने में मदद करना।
(iv) विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने की आजादी देना।
सही विकल्प चुनिए।
A. (i) और (iv)
B. (i), (iii) और (iv)
C. (ii), (iii) और (iv)
D. (i), (ii) और (iii)
शिक्षा में समान अभिगम्यता/पहुँच एक __________ का विषय है।
A. सुविधा
B. बहिष्करण
C. अधिकार
D. अलाभ
विद्यार्थियों के अधिगम को समर्थन देने के लिए एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
A. योग्यता के इकाई/सत्त्व दृष्टिकोण को बढ़ावा देना चाहिए।
B. विद्यार्थियों की रुचियों को दर-किनार करना चाहिए।
C. विद्यार्थियों की व्यक्तिगत विभिन्नताओं प्रति विचारशील रहना चाहिए।
D. विद्यार्थियों को प्रदर्शन – उन्मुखी लक्ष्यों के लिए प्रेरित करना चाहिए।
चार अंकों की एक संख्या में, पहला अंक दूसरे अंक का एक-तिहाई है, तीसरा अंक पहले और दूसरे अंकों का योगफल है, जबकि अंतिम अंक दूसरे अंक का तीन गुना है। निम्नलिखित में से वह संख्या कौन-सी है?
A. 2682
B. 1458
C. 1349
D. 1236
संख्याएँ 23.18, 22.2, 23.45, 22.28, 23.1 बढ़ते हुए क्रम में हैं
A. 22.2, 22.28, 23.18, 23.1, 23.45
B. 23.1, 23.18, 22.2, 22.28, 23.45
C. 22.28, 22.2, 23.18, 23.1, 23.45
D. 22.2, 22.28, 23.1, 23.18, 23.45
छः अंकों वाली सबसे बड़ी संख्या और पाँच अंकों वाली सबसे छोटी संख्या का अंतर क्या है ?
A. 900000
B. 988999
C. 989999
D. 899999
42 और 62 के मध्य कितनी पूर्ण संख्याएँ हैं?
A. 20
B. 21
C. 23
D. 19
भिन्नों \(7/10, 4/9, 2/15, 3/5 \) और \(2/3\) में सबसे बड़ी और सबसे छोटी भिन्न क्रमशः हैं
A. \( 7/10 \) और \( 2/15 \)
B. \(7/10 \) और \( 4/9 \)
C. \(2/15 \) और \(4/9 \)
D. \(3/5 \) और \( 7/10\)
एक कैलेंडर-वर्ष में वे महीने कौन-से हैं, जिनके दिनों की संख्या 2 के साथ-साथ 5 से भी विभाज्य है?
A. अप्रैल, जून, सितम्बर, नवम्बर
B. मार्च, अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर
C. अप्रैल, मई, जुलाई, सितम्बर
D. जनवरी, अप्रैल, अगस्त, अक्टूबर
‘AMAN’ नाम के अक्षरों में कितने न्यून कोण हैं?
A. 9
B. 10
C. 11
D. 8
एक सम पंचभुज में कितनी सममित रेखाएँ होती हैं?
A. 5
B. 4
C. 6
D. 3
रमेश के पास एक आयताकार कागज़ का टुकड़ा है। अपने खाली समय में, उसने उसका एक कोना मोड़ा, तो उसने देखा कि कागज़ के अब पाँच कोने हो गए हैं। उसने बाकी के तीन कोनों को भी मोड़ दिया। अब इस कागज़ के कितने कोने हो गए हैं?
A. 4
B. 8
C. 6
D. 7
एक मिठाई की दुकान पर 1 kg बेसन के लड्डुओं के एक डिब्बे में (डिब्बे के भार को छोड़ते हुए) 25 लड्डू हैं। रेखा लड्डुओं के 4 डिब्बे खरीदना चाहती है, परन्तु उसे एक डिब्बे में केवल 20 लड्डू लेने हैं। दुकानदार ने उसे इस प्रकार के डिब्बे बनाकर दिए। इन 4 डिब्बों का भार कितना होगा?
A. 2 kg 600 g
B. 3 kg 200 g
C. 3 kg 400 g
D. 2 kg 800 g
निम्न तालिका में दो स्तंभ X और Y हैं। स्तंभ X में कुछ वस्तुएँ हैं और स्तंभ Y में उनकी मापन की इकाइयाँ हैं। स्तंभ X की वस्तुओं का स्तंभ Y में दी गई उनकी मापन की इकाइयों से मिलान कीजिए।
|
स्तंभ X |
स्तंभ Y |
||
|
A. |
एक्सप्रेसवे की लंबाई |
a. |
मिमी |
|
B. |
एक कक्षा-कक्ष की विमा |
b. |
सेमी |
|
C. |
जूते के फीते की चौड़ाई |
c. |
मीटर |
|
D. |
केले की लंबाई |
d. |
किमी |
A. A – b, B – c, C – a, D – d
B. A – c, B – d, C – b, D – a
C. A – d, B – b, C – a, D – c
D. A – d, B – c, C – a, D – b
बीना ने सिर पर लगाने वाला कुल 50 L तेल खरीदा। वह इस तेल को 80 mL की बोतलों में भरना चाहती है। उसे ऐसा करने के लिए कितनी बोतलों की आवश्यकता होगी?
A. 1250
B. 750
C. 500
D. 625
कक्षा IV की एक अध्यापिका ने अपनी कक्षा के 45 विद्यार्थियों से उनकी मनपसंद फिल्म – शैली के एक प्रकार के बारे में पूछा और आँकड़ों को निम्न तालिका के रूप में रिकॉर्ड किया:
| फिल्म – शैली | विद्यार्थियों की संख्या |
| कार्टून | 10 |
| पारिवारिक | 7 |
| कॉमेडी | 11 |
| हॉरर | 1 |
| रोमांटिक | 7 |
| ड्रामा | 9 |
सबसे अधिक पसंदीदा और सबसे कम पसंदीदा फिल्म – शैलियों के देखने वालों की संख्याओं में कितना अंतर है?
A. 6
B. 10
C. 4
D. 2
एक थोक – विक्रेता ने खुदरा दुकानदारों को माचिस की डिब्बियाँ बेचने के लिए, 6 सेमी × 4 सेमी × 2 सेमी माप वाली कुछ माचिस की डिब्बियों का ऑर्डर दिया। उसे वे एक कार्टन में प्राप्त हुई, जिसकी माप 60 सेमी × 60 सेमी × 60 सेमी थी। उसे प्राप्त हुई माचिस की डिब्बियों की संख्या कितनी थी?
A. 900
B. 450
C. 2250
D. 4500
निम्न पैटर्न में लुप्त संख्या क्या है?
32, 44, 56, ________
A. 45
B. 67
C. 58
D. 68
गणित की शिक्षा के लक्ष्यों की तुलना में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणित शिक्षा के उद्देश्यों के लिए सही नहीं है?
A. उद्देश्य विशिष्ट एवं संकीर्ण होते हैं।
B. उद्देश्यों का आकलन हो सकता है।
C. उद्देश्य अति विस्तृत एवं सामान्य होते हैं।
D. उद्देश्य सरल और शिक्षण-अधिगम प्रक्रम से संबंधित होते हैं।
संख्या में कम वस्तुओं को बिना गिने तुरंत सही संख्या बताने की योग्यता को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है?
A. गिनना
B. सबटाइजेशन
C. संरक्षण
D. नवरूपण
निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण-अधिगम सामग्री/सामग्रियों का उपयोग चार भुजाओं के बहुभुज की आकृति में परिवर्तन को प्रदर्शित करने के लिए किया जा सकता है?
A.आलेख पत्र
B. जियोबोर्ड
C. कैल्कुलेटर
D. पैमाना
A. केवल C
B. A और D
C. केवल B
D. A, B और D
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार, कक्षा I से पूर्व, प्रारंभिक बाल्यावस्था अवधान एवं शिक्षा (ECCE), का उद्देश्य होना चाहिए:
A. शिक्षार्थियों में परिकलन कौशलों का विकास करना
B. शिक्षार्थियों में मूल गणन कौशलों का विकास करना
C. बच्चों को संख्याओं के नाम लिखना सिखाना
D. बच्चों को गिनती एवं गुणन पहाड़े याद करवाना
निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति कक्षा में गणितीय संप्रेषण की वृद्धि के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. जब भी विद्यार्थी स्वयं समस्या को हल करते हैं तब शिक्षक श्यामपट्ट पर सही उत्तर लिखता है।
B. शिक्षक विद्यार्थियों को समस्या के समाधान में छूटे हुए चरणों को लिखने के लिए कहता है।
C. शिक्षक विद्यार्थियों को समस्या हल करने की अपनी युक्ति को समझाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
D. शिक्षक गणित की कक्षा में केवल सटीक संप्रेषण पर बल देता है।
निम्नलिखित में से कौन-सी शब्दावलियाँ गणित में अपरिभाषित हैं?
A. रेखा
B. बिन्दु
C. प्राकृत संख्याएँ
D. वर्ग के विकर्ण
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A और B
B. A, B और C
C. केवल B
D. C और D
एक ग्राहक सब्जी विक्रेता के पास सब्जी खरीदने जाता है। वह ₹ 80/ किलोग्राम के हिसाब से 650 ग्राम पालक खरीदता है। सब्जी विक्रेता मानसिक रूप से 650 को 500 + 100 + 50 में तोड़कर जल्दी से परिकलित कर 40 + 8 + 4 = ₹52 बताता है।
शब्जी विक्रेता ने निम्नलिखित में से किस गणितीय अवधारणा/अवधारणाओं का उपयोग किया है?
A. जोड़ना
B. अनुपात एवं समानुपात
C. घटाव
D. भाग
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A और C
B. A, B और D
C. C और D
D. केवल A
एक विद्यार्थी समझता है कि सभी आयत समांतर चतुर्भुज होते हैं, परंतु सभी समांतर चतुर्भुज आयत नहीं होते हैं। वैन हैले के ज्यामितीय चिंतन के अनुसार, वह विद्यार्थी ज्यामितीय चिंतन के किस चरण पर है?
A. चरण 1 (विश्लेषण)
B. चरण 0 (अभिज्ञान)
C. चरण 3 ( निगमन)
D. चरण 2 (संबंधों की समझ)
प्राथमिक स्तर पर गणित के शिक्षण के लिए, शिक्षाशास्त्र को केन्द्रित होना चाहिए?
A. परिकल्पना सृजन एवं जाँच पर
B. उपदेशात्मक संप्रेषण पर
C. आगमनात्मक उपागम पर
D. ड्रिल एवं अभ्यास पर
निम्नलिखित में से किसका उपयोग प्रायिकता जैसी गणितीय अवधारणाओं को विकसित करने में किया जा सकता है?
A. कबड्डी
B. फुटबॉल
C. पासा उछालना
D. ताश
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A और B
B. A और C
C. C और D
D. केवल C
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, प्राथमिक कक्षा की NCERT पाठ्यपुस्तकों में, ‘भोपाल यात्रा’, ‘कबाड़ बेचने वाला (जंक सेलर)’, इत्यादि जैसे पाठ देने का सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य क्या है?
A. गणित कक्षा में अंग्रेजी भाषा अधिगम को समाहित करना
B. छात्र-केंद्रित कक्षा की नीरसता को तोड़ना
C. बच्चों के वास्तविक (दैनिक) जीवन से गणित को जोड़ना
D. गणित के साथ-साथ पर्यावरण विज्ञान (EVS) के पाठ्यक्रम को पूरा करना
निम्नलिखित में से कौन-सा/से बंद सिरे वाला/वाले प्रश्न है/हैं?
A. सभी सम अभाज्य संख्याओं की सूची बनाओ।
B. 20 और 30 के बीच की अभाज्य संख्याएँ लिखो।
C. यदि दो संख्याओं का योगफल 14 है, तब वह दो संख्याएँ कौन-सी होंगी?
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. A और B
B. B और C
C. A और C
D. केवल C
गणित के टेस्ट में, ‘साधारण ब्याज का सूत्र क्या है?’, ___________ पर आधारित प्रश्न का उदाहरण है।
A. बोध
B. कौशल
C. ज्ञान
D. अनुप्रयोग
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) के प्रत्युत्तर CBSE ने “सतत एवं समग्र मूल्यांकन” को किस वर्ष में प्रस्तावित किया?
A. 2005
B. 2010
C. 2021
D. 2016
डेलमा, कक्षा-II की एक छात्रा ने, घटाने का प्रश्न निम्नलिखित प्रकार से हल किया:
\({array}{r} 64 \\ -47 \\ 23 \\ {array}\)
डेलमा की घटाव की विधि के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से क्या सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. डेलमा ने घटाते हुए एक लापरवाह त्रुटि की।
B. डेलमा जानती है कि घटाया कैसे जाता है।
C. डेलमा बड़े अंक में से छोटे अंक को घटा रही है।
D. डेलमा को समान प्रकार के और प्रश्न हल करने के लिए दिए जाने चाहिए।
जिस प्रकार बायाँ – दायाँ दिशाएँ सापेक्ष है उसी प्रकार पृथ्वी पर ऊपर और नीचे भी केवल सापेक्ष होता है। पृथ्वी गोल है, वास्तव में हम भारत के लोग नीचे दिए गए किस देश के लोगों के सापेक्ष एक-दूसरे के उल्टे हो सकते हैं?
A. अल्जीरिया
B. अर्जेन्टीना
C. अलास्का (यू.एस.ए.)
D. लीबिया
पशुओं के अनियमित व्यवहार के एक आश्चर्यजनक उदाहरण ने जब आदिवासियों को आने वाली आपदा के बारे में संकेत दिए थे, इस दौरान देखा गया था:
A. हिंद महासागर की सुनामी, 2004
B. गुजरात का भूकंप, 2001
C. कश्मीर की बाढ़, 2014
D. केदारनाथ का भूस्खलन, 2013
‘ऊष्मा द्वीप’ क्या है?
A. द्वीप के रूप में एक शहरी क्षेत्र जो सौर ऊर्जा पर निर्भर है।
B. वह द्वीप जिस पर कई व्यावसायिक गतिविधियाँ होती हैं।
C. वह शहरी या महानगरीय क्षेत्र जो अपने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक गर्म है।
D. वह ग्रामीण क्षेत्र जिसका अपने आसपास के क्षेत्रों से उच्च तापमान है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन जीवों को उनके आकार के आधार पर बढ़ते हुए क्रम में दर्शाता है?
A. विषाणु – जीवाणु – शैवाल – कवक
B. जीवाणु – विषाणु – कवक – शैवाल
C. शैवाल – कवक – जीवाणु – विषाणु
D. कवक – शैवाल – जीवाणु – विषाणु
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कीटभक्षी पौधा है?
A. अमरबेल पौधा
B. शैवाल (लाइकेन)
C. पिचर प्लांट (घटपर्णी)
D. कैक्टस
पाठ ‘हू तू तू, हू तू तू’ में कर्णम मल्लेश्वरी ____________है।
A. एक मुक्केबाज
B. एक व्यायामी (जिम्नास्ट)
C. एक भारोत्तोलक
D. एक हॉकी खिलाड़ी
आप रेलवे स्टेशन पर हैं। अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने के लिए आप सबसे पहले ठीक उत्तर में 50 m चलते हैं, फिर ठीक पूर्व में 100 m चलते हैं, फिर ठीक उत्तर में 300 m चलते हैं और अन्त में ठीक पश्चिम में 160 m चलकर परीक्षा केन्द्र पहुँचते हैं। परीक्षा केन्द्र के सापेक्ष रेलवे स्टेशन की दिशा है:
A. उत्तर-पूर्व
B. उत्तर-पश्चिम
C. दक्षिण-पूर्व
D. दक्षिण-पश्चिम
बाघ के बारे में सभी सही तथ्यों को पहचानिए।
A. बाघ की मूँछें उन्हें अंधेरे में गति करने तथा शिकार को ढूँढ़ने में मदद करती हैं।
B. बाघों के कान अलग-अलग दिशा में हिल सकते हैं।
C. बाघ की दहाड़ 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई देती है।
D. बाघ अपने क्षेत्र को, जो अनेकों किलोमीटर का दायरा होता है, अपने पेशाब से अंकित करता है।
A. A, B और C
B. A और B
C. A, B और D
D. A और C
गोलकुण्डा किले का निर्माण किया गया था
A. हैदराबाद के निज़ामों द्वारा
B. मुगलों द्वारा
C. कुतुबशाही सुल्तानों द्वारा
D. दिल्ली सल्तनत के शासकों द्वारा
निम्नलिखित में से कौन-से पशु वस्तुओं को श्वेत- श्याम रंग में देख पाते हैं?
A. चमगादड़, उल्लू, काँटाचूहा
B. चूहा, साँप, कुत्ता
C. बिल्ली, गाय, उल्लू
D. चमगादड़, साँप, शेर
मृत एवं सड़े-गले पदार्थ से पोषण प्राप्त करने वाले जीव का उदाहरण है
A. घास
B. कुत्ता
C. कुकुरमुत्ता
D. कुस्कुटा या अमरबेल
खारीफ़ की फसलों को वर्षा के मौसम के आरंभ में बोया जाता है तथा इन्हें मानसून (बरसात) की फसल भी कहा जाता है। निम्नलिखित में से कौन – सा समूह खरीफ़ की फसल का उदाहरण है?
A. धान, मक्का, सोरघम, बाजरा
B. चना, गेहूँ, मटर, सरसों
C. गेहूँ, मटर, सरसों, कपास
D. चना, धान, कपास सरसों
निम्नलिखित में से कौन-सी एक खरीफ़ फसल नहीं है?
A. धान
B. मक्का
C. सोयाबीन
D. गेहूँ
कोई लड़का अहमदाबाद से एरनाकुलम जाने के लिए 7 सितम्बर, 2022 को ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन अहमदाबाद से 21 : 45 बजे चली और 9 सितम्बर, 2022 को 9 : 15 बजे एरनाकुलम पहुँची। यदि इस समय अन्तराल में ट्रेन 2055 किलोमीटर दूरी चली, तो ट्रेन की औसत चाल है:
A. 61.0 km/h
B. 59.8 km/h
C. 57.8 km/h
D. 56.2 km/h
निम्नलिखित में से कौन-सा पशुओं के सोने का सही समय है?
A. बिल्ली – 10 घंटे
B. अजगर – 12 घंटे
C. गाय – 4 घंटे
D. जिराफ़ – 6 घंटे
पर्यावरण अध्ययन कक्षा तीसरी के पाठ “हमारे साथी – जानवर” की कहानी “रानी का बाग” में माली ने पक्षियों को बाग में आने से रोक दिया, कीड़े बढ़ गए और आम कम हुए। चेनम्मा इस कहानी को पढ़कर कहती है कि उसकी नानी मंदिर में पक्षियों को अनाज खिलाती हैं, इसलिए कहानी में यह गलत दिया हुआ है कि पक्षी कीड़े खाते हैं?
चेनम्मा निम्नलिखित में से क्या प्रदर्शित कर रही है?
A. कक्षाकक्ष अधिगम को विद्यालय के बाहर से जोड़ना
B. पर्यावरण से सम्बन्धित सरोकारों के बारे में विश्लेषण, मूल्यांकन और निष्कर्ष निकालना
C. जंतुओं और उनके पर्यावरण के अंतर्सम्बन्धों की सराहना
D. प्राकृतिक पर्यावरण के बारे में सहज जिज्ञासा
A. A और B
B. A और C
C. A और D
D. B और C
कक्षा III से V के लिए पर्यावरण अध्ययन में प्रकरण आधारित दृष्टिकोण के स्थान पर विषयगत (थीम – आधारित) दृष्टिकोण का उपयोग निम्नलिखित में से कौन – सी पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति के कारण किया गया है?
A. अंतरा-अनुशासनात्मक
B. अनुशासनात्मक
C. अंतर-अनुशासनात्मक
D. पार-अनुशासनात्मक
योगात्मक आकलन है-
A. विद्यार्थियों की प्रगति का निरंतर अनुवीक्षण है।
B. शिक्षण-अधिगम में परिवर्तन करने हेतु प्रतिपुष्टि मुहैया करने के लिए होता है।
C. विद्यार्थियों को पास अथवा फेल करने के लिए मार्गदर्शक माना जाता है।
D. विद्यार्थियों के अधिगम में कमी की पहचान करने में तथा उन्हें ठीक करने के लिए होता है।
पर्यावरण अध्ययन कक्षा V की “कहानी सँपरों की” पाठ में सँपेरे जंगल से जड़ी-बूटी इकट्ठी करते और उनसे उनसे दवाइयाँ बनाते हैं। वे सूखी लौकी से बनाई जाने वाली “बीन” बजाते हैं। साँप खेतों में चूहों को खाते हैं, नहीं तो वे फसलों को खाएँगे।
यह सभी तथ्य निम्नलिखित में से किसे सूचित करते हैं?
A. पौधों, मनुष्य और जानवरों के अंतर्सम्बन्ध
B. पौधों, मनुष्य और जानवरों की अन्योन्याश्रितता
C. पौधों, मनुष्य और जानवरों की परस्पर निर्भरता
D. पर्यावरण अध्ययन का एकीकृत दृष्टिकोण
A. A, B और C
B. A, C और D
C. केवल B और D
D. केवल A और D
कक्षा पाँचवी के पर्यावरण अध्ययन पाठ, “चखने से पचने तक” में, यह बताया गया है कि, “कुछ चीजें चखने के बाद झुम्पा बोली ‘सी-सी-सी’। सोचो, उसने क्या खाया होगा?” लेखक इसे निम्नलिखित में से किससे संबंधित करने का प्रयास कर रहा है?
A. बच्चे के अनुभव
B. संवेदी अन्वेषण
C. कल्पना
D. खाद्य-पदार्थों के विभिन्न स्वाद
पर्यावरण अध्ययन में क्रियाकलाप पद्धति संबंधित है
A. अमूर्त प्रत्ययों को कंठस्थ करने से
B. विद्यार्थियों के अधिगम के सभी तीनों आयामों को शामिल करने से
C. संवेदीगामक अनुभवों द्वारा प्रत्ययों को समझने से
D. शिक्षण के लिए विषय-वस्तु पर आधारित पद्धति के प्रयोग से
A. A और B
B. B और C
C. B और D
D. C और D
मंजरी के घर, बरतन माँजने वाली ऊषा शनिवार को नहीं आई। दादाजी ने कहा, “यह इस महीने में तीसरी बार है जब उसने बिना बताए छुट्टी ली है। हमें इस छुट्टी के लिए उसे दिए जाने वाले पैसों में से पैसा काटना पड़ेगा।” मंजरी को ऊषा के लिए बुरा लग रहा था। वह अपने परिवार को सहारा देने के लिए काम कर रही थी और स्कूल भी नहीं जाती थी। मंजरी ने दादाजी से कहा कि वे ऐसा ना करें। मंजरी द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी पाठ्यचर्या अपेक्षाकृत प्रदर्शित की जा रही है?
A. नजदीकी पर्यावरण के बारे में जागरूकता।
B. नजदीकी पर्यावरण में मानव संसाधन के प्रति संवेदनशीलता का विकास।
C. न्याय और मानवीय गरिमा के सम्मान से संबंधित मुद्दा उठाना।
D. नजदीकी परिवेश के साथ अंतः क्रिया द्वारा अवलोकन कौशल का विकास।
पर्यावरण अध्ययन का एकीकृत दृष्टिकोण विषयगत उपागम को निम्नलिखित में से किस कारक के कारण प्रस्तुत करता है?
A. एक जुड़ी हुई और परस्पर संबंधित समझ के लिए
B. बालक के व्यक्तित्व के विकास के लिए
C. विषयों की पारम्परिक सीमाओं से परे जाने के लिए
D. बालक के चिंतन कौशलों को प्रारंभ करने के लिए
प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के अधिगम में सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के महत्त्व को किसके द्वारा प्रमाणित किया जाता है?
A. खेल-कूद की प्रतियोगिताओं का आयोजन करके
B. सार्वजनिक बोल-चाल/भाषण की गतिविधियों को प्रोत्साहित करके
C. मनोरंजक फिल्में बना कर
D. विद्यार्थियों को विविध प्रकार के व्यवसायों के लिए तैयार करके
आनन्द की मम्मी उसके घर के मंदिर में भगवान के सामने प्लेट में प्रसाद में तुलसी पत्ता रखकर चढ़ाती है। वह इसे कक्षा में अध्यापक को बताता है। अध्यापक इस अनुभव का प्रयोग पौधे के अध्ययन के समग्र (एकीकृत वैज्ञानिक एवं सामाजिक) दृष्टिकोण विकसित करने के लिए सोचते हैं।
इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु निम्ललिखित में से कौन-सा अधिगम अनुभव प्रभावी होगी?
A. विद्यार्थियों को तुलसी पत्ते के औषधीय गुणों तथा उन त्योहारों के बारे में बताएँ जिससे तुलसी पौधा संबंधित है, जैसे ‘तुलसी विवाह’।
B. विद्यार्थियों से समूह परियोजनाओं में कार्य कर विभिन्न पौधों की पत्तियों का अन्वेषण करके उनके सामाजिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व खोजने को कहें।
C. पत्ते तथा उनके सामाजिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व को प्रस्तुत करने हेतु वीडियो प्रस्तुतीकरण प्रदर्शित करें।
D. विद्यार्थियों को बगीचे में क्षेत्र भ्रमण करने ले जाएँ और विभिन्न पत्तियों के उपयोग पर चर्चा करें।
कक्षा तीसरी की विद्यार्थी तरनजीत अपने शिक्षक से पूछती है, “डैडी के दाढ़ी मूँछ क्यों है जबकि मम्मी के नहीं। मम्मी सिर पर बिंदी क्यों लगाती है, हाथ में चूड़ी क्यों पहनती है जबकि डैडी ऐसा नहीं करते ?” वह द्वितीयक लैंगिक लक्षण एवं जेंडर की बात कर रही है।
इसका जवाब देने का सही तरीका क्या होगा?
A. यह उम्र इस तरह के जटिल विषयों पर बात करने की नहीं है।
B. विद्यार्थियों को, “विभिन्न जानवरों के नर व मादा अलग कैसे दिखते हैं” व “घर पर नर व मादा जेंडर की विभिन्न भूमिकाओं” पर परियोजना दें।
C. “द्वितीयक लैंगिक लक्षणों एवं जेंडर भूमिकाओं” पर वीडियो प्रस्तुतीकरण करें।
D. विद्यार्थियों को समझाना कि जेंडर एक सामाजिक निर्मिति है जबकि लिंग जैवकीय अवधारणा है।
प्राथमिक स्तर के बच्चों को ‘भोजन’ का थीम पढ़ाने के लिए यात्रा या भ्रमण का उपयोग किया जा सकता है क्योंकि
A. यह उन्हें खाद्य-पदार्थों को उगाने की विभिन्न विधियों का अवलोकन करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
B. उन्हें अपनी एकरस दिनचर्या से छूट मिल सकती है तथा वे आनन्द मना सकते हैं।
C. वे संतुलित आहार की भूमिका को समझ सकते हैं।
D. उन्हें प्रश्नों को नोट कर लेना चाहिए तथा घर वापस लौटने के बाद अपने माता-पिता से पूछना चाहिए।
गुलफाम कक्षा में सलाद निर्माण गतिविधि में भाग ले रहा था। प्याज़ काटते समय उसे महसूस हुआ कि उसकी आँख में से पानी आ रहा है। उसने अपने शिक्षक से कहा, कहा, “अब मैं नाटक के उस दृश्य में रो सकता हूँ, जिसमें मेरी घड़ी खो गई है। मेरे दृश्य से पहले स्टेज के पीछे मैं प्याज़ काट लूँगा।”
पर्यावरण अध्ययन के निम्नलिखित उद्देश्यों में से कौन-सा इससे संबंधित है?
A. बालक को खोजी एवं व्यावहारिक गतिविधि में संलग्न करना
B. अवलोकन एवं निष्कर्ष द्वारा मनोगत्यात्मक कौशलों का अर्जन
C. विभिन्न प्रकार के अनुभव और बुनियादी समझ ग्रहण करना
D. नजदीकी परिवेश में मानवीय संसाधनों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना
गीतिका ने उसके पापा से पूछा, “आप “दादी” को “माँ” क्यों कहते हो, जबकि पड़ोस की आंटी उन्हें “आंटी” कहती है। रिक्शेवाला उन्हें “मौसी” कहता है, जबकि सब्जीवाला उन्हें “ताई” कहता है।” क्या वह एक ही व्यक्ति नहीं है?
गीतिका के पापा जो शिक्षक हैं, यह सोचते हैं कि यह उपविषय ‘“संबंध” पढ़ाने हेतु उपयुक्त सवाल है। निम्नलिखित में से प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने का कौन-सा उद्देश्य इससे संबंधित है?
A. सामाजिक एवं सांस्कृतिक पर्यावरण के बीच संबंधों की समझ
B. जीवंत अनुभवों और जीवन के सामाजिक पक्ष से उपजी समझ का विकास
C. बालक को जिज्ञासु बनाना
D. प्राकृतिक पर्यावरण जिसमें लोग शामिल हों के संबंध में बालक की जिज्ञासा का पोषण करना
रेहान लगातार छींके जा रहा था। अम्मा ने उसके लिए हल्दी, शहद, अजवाईन, नींबू, अदरक, काली मिर्च और तुलसी पत्ते का उपयोग कर “काढ़ा” बनाया। अगले दिन वह स्वस्थ महसूस कर रहा था और वह स्कूल गया। उसने अम्मा से उसे काढ़ा बनाना सिखाने के लिए कहा।
इस गतिविधि में निम्नलिखित में से कौन-से उद्देश्य शामिल हैं?
A. समझना
B. निर्माण करना
C. प्रयोग करना
D. याद करना
A. A, B और C
B. B, C और D
C. C, D और A
D. D, A और B