CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part57

बाल विकास की गति ___________
A. एकसमान, मानकीय और अव्यवस्थित होती है।
B. में व्यक्तिगत भिन्नताएँ होती हैं और यह अव्यवस्थित होती है।
C. एकसमान, मानकीय और कुछ हद तक सुनियोजित और क्रमानुसार होती है।
D. में व्यक्तिगत भिन्नताएँ होती हैं और यह कुछ हद तक सुनियोजित और क्रमानुसार होती है।

किस उम्र में बच्चों के क्रियाकलाप प्रमुखतः बड़ी मांसपेशियों के स्थूल गति के प्रयोग पर केन्द्रित होते हैं बजाए सुक्ष्म गति कार्य के प्रयोग पर केन्द्रित होते हैं?
A. शैशवावस्था
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था
D. माध्यमिक बाल्यावस्था

वह प्रक्रिया जिसमें युवा पीढ़ी दैनिक जीवन की अंतः क्रिया से सामाजिक प्रक्रियाओं को सीखती है, क्या कहलाती है?
A. सृजनता
B. संवर्धन
C. समाजीकरण
D. स्थगित अनुकरण

जीन पियाजे के अनुसार, किस अवस्था में शिशु शारीरिक क्रियाओं के साथ संवेदी अनुभवों का समन्वय करके दुनिया की खोज करता है?
A. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
B. संवेदी गामक अवस्था
C. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

जीन पियाजे के सिद्धान्तों में एक बच्ची जो मानती है कि कार सजीव है क्योंकि वह चलती है, क्या प्रदर्शित करती है?
A. जीववादी सोच
B. केन्द्रियता
C. अप्रतिवर्ती सोच
D. क्रमबद्धता

कोहलबर्ग के अनुसार नैतिक विकास के अंतिम चरण ‘व्यक्तिगत सिद्धांतों की नैतिकता और विवेक’ के व्यक्तियों में क्या विशेषता होती है?
A. नियमों को निश्चित और निरपेक्ष रूप में देखना। 
B. दूसरों के द्वारा सम्मान प्राप्त करने की चाह। 
C. यह महसूस करना कि अपने लिए कानूनों और नियमों को बनाए रखना उनका कर्तव्य है। 
D. यह विश्वास करना कि व्यक्तियों को सामाजिक कानूनों का आँख बंद करके पालन करने के बजाय उनका परीक्षण करना चाहिए। 

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, जब एक शिक्षक बच्चे को उसके समीपस्थ विकास के क्षेत्र तक पहुँचने में मदद करने के लिए उसे समायोजित समर्थन देता है तब वह किस संरचना का प्रयोग कर रहा है?
A. पाड़
B. अनुबंधन
C. अनुकरण
D. अनुकूलन

लेव वायगोत्स्की ने प्रतिपादित किया कि विकास _______
A. सीखने का पर्याय है।
B. सीखने से स्वत्रंत रूप में होता है।
C. पर सांस्कृतिक कारकों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
D. सामाजिक संदर्भ से अलग नहीं किया जा सकता है।

निम्न में से कौन बाल-केन्द्रित शिक्षण अधिगम के अनुरूप नहीं है?
A. स्कूली परिवेश को सुरक्षित व बच्चों के अनुकूल बनाना। 
B. भय मुक्त वातावरण बनाना जिसमें हर बच्चा खुल कर अभिव्यक्ति कर पाए। 
C. कक्षा में सकारात्मक अनुशासन को लागू करना। 
D. विद्यार्थियों को ज्ञान के निष्क्रिय ग्रहणकर्ता के रूप में पहचानना। 

जिन व्यक्तियों में आमतौर पर पढ़ने, लिखने और कहानियाँ सुनाने के अच्छे कौशल होते हैं, उनमें ________ बुद्धि अधिक मात्रा में होती है। 
A. तर्क-गणितीय बुद्धिमत्ता
B. भाषाई बुद्धिमत्ता
C. अंतवैयक्तिक बुद्धिमत्ता
D. संगीतमय बुद्धिमत्ता

किसने प्रतिपादित किया कि भाषा का बच्चें के संज्ञानात्मक विकास पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव होता है?
A. लेव वायगोत्स्की
B. बी. एफ. स्किनर
C. हावर्ड गार्डनर
D. जीन पियाजे

निम्न में से कौन-सी प्रणाली कक्षाकक्ष में जेंडर रूढ़िवादिता को चुनौती देने में प्रभावशाली है?
A. शिक्षिका को कक्षा में जेंडर संबंधी मुद्दों को नकारना व नज़रअंदाज करना चाहिए।
B. शिक्षिका को कक्षा में होने वाली गतिविधियों की जिम्मेदारी सभी बच्चों को बराबर देनी चाहिए।
C. शिक्षिका को ‘शारीरिक कार्य’ जैसे मेज को लगाना लड़कों को और ‘हल्के कार्य’ जैसे बुलेटिन बोर्ड सजाना लड़कियों को देने चाहिए।
D. शिक्षिका को लड़कियों से गणित व विज्ञान में ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए।

विविध शिक्षार्थियों वाली कक्षा में शिक्षकों को चाहिए कि वे:
A. ऐसे पाठ्यक्रम का पालन करें जिसमें वे कक्षा में बच्चों की संस्कृति और भाषा को शामिल करें।
B. रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों को बढ़ावा दें।
C. बच्चों के मानक-आधारित परीक्षण के लिए कठोर संरचनाएं बनाएँ।
D. योग्यता के आधार पर अलग संकाय बनाएँ।

शिक्षिका समूह चर्चा के दौरान एक शिक्षिका बच्चों से अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी के प्रभाव पर चर्चा करने को कहती है। इस चर्चा के माध्यम से शिक्षिका का उद्देश्य ________ को बढ़ावा देना है।
A. कार्यविधि चिंतन
B. आलोचनात्मक चिंतन
C. अभिसारी चिंतन
D. रटकर स्मरण

आकलन के निम्नलिखित तरीकों में से कौन-सा सामाजिक-रचनात्मक कक्षाओं में उपयोग नहीं किया जाएगा?
A. सहयोगी परियोजनाएँ
B. मानकीकृत परीक्षण
C. सहकर्मी मूल्यांकन
D. कक्षा अवलोकन

समावेशी शिक्षा का दर्शन:
A. बहीष्करण के सभी आचरण को प्रोत्साहित करेगा।
B. विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर पृथक स्कूलों में शिक्षित करने पर आधारित है।
C. केवल उन्हीं बच्चों तक सीमित है जो दृष्टिबाधित व श्रवण बाधित हैं।
D. अपवर्जन की सभी नीतियों व आचरण को चुनौती देता है।

एक विविध कक्षाकक्ष में जिसमें विभिन्न योग्यता वाले विद्यार्थी हैं, एक शिक्षिका को ____
A. सबके लिए एक जैसा शैक्षिक शिक्षाशास्त्र अपनाना चाहिए।
B. शिक्षण-अधिगम के लिए विविध सामग्री का इस्तेमाल करना चाहिए।
C. शिक्षक केन्द्रित शिक्षण करना चाहिए।
D. परिक्षाओं को और केन्द्रित शिक्षण करना चाहिए।

वह विद्यार्थी जिन्हें ‘ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार’ है, के अनुकूल पद्धति कौन-सी है?

(i) विद्यार्थियों को खड़े होकर कार्य करने की अनुमति देना

(ii) कार्य को छोटे भागों में विभाजित करना

(iii) कक्षाकार्य को पूरा करने के लिए सख्त समयावधी तय करना

(iv) एक समय पर एक कार्य देना

A. (ii), (iii), (iv)
B. (i), (ii), (iv)
C. (i), (ii), (iii)
D. (i),(ii), (iii), (iv)

निम्न में से कौन-सा युग्म विद्यार्थी व उनकी पहचान के गुणधर्म का सही मिलान है?
A. सृजनात्मक विद्यार्थी समस्या समाधान में अन्मयता
B. स्वलीन विद्यार्थी-गतिक क्रियाओं का दोहराव
C. अधिगम कठिनाई वाले विद्यार्थी बेहद कमजोर स्मृति
D. दृष्टिबाधित विद्यार्थी सुनने में कठिनाई

एक शिक्षिका विद्यार्थियों में सृजनात्मकता को कैसे बढ़ावा दे सकती है?

(i) अपसारी प्रवृत्ति वाले प्रश्न पूछकर

(ii) विद्यार्थियों के असामान्य उत्तरों के प्रति संवेदनशील व लचीले हो कर

(iii) एक मात्र सही उत्तर को प्रोत्साहित करके

(iv) अनम्य निर्देश का पालन करने के लिए कहकर

A. (i), (ii)
B. (ii), (iii)
C. (iii), (iv)
D. (i), (iv)

अधिगम को प्रभावशाली बनाने के लिए विषयवस्तु को _______-
A. व्याख्यान विधि से प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
B. विद्यार्थियों के निजी जीवन के अनुभवों से जोड़ा जाना चाहिए।
C. विभाजित खंडों में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
D. बेहद चुनौतीपूर्ण होना चाहिए जिससे वह विद्यार्थियों के सीखने के स्तर से बहुत ज्यादा हो।

कथन (A): शिक्षक को बच्चों को उनकी आवाज़ खोजने में मदद करनी चाहिए व उनकी जिज्ञासा को पोषित करना चाहिए चीजों को करके देखना, सवाल पूछना, जाँच-पड़ताल करना।

तर्क (R): अधिगम अवबोध निर्मित करने की प्रक्रिया है न कि पुस्तकीय ज्ञान के ज्यों का त्यों पुनरुप्ति करने का कौशल है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

एक संरचनावादी शिक्षिका:
A. को उदाहरण व गैर उदाहरण दोनों देने चाहिए।
B. को केवल उदाहरण देने चाहिए।
C. को संप्रत्ययों के पुष्टिकरण के लिए केवल गैर उदाहरण देने चाहिए।
D. को कक्षा में उदाहरण व गैर उदाहरण दोनों नहीं देने चाहिए।

________, विद्यार्थियों को खुद पर विश्वास रखने और मेहनत करने के लिए अभिप्रेरित करते/ करती है।
A. शर्मिंदगी और निराशा
B. भय और उत्कंठा
C. यह मान्यता कि क्षमता अटल और अनियन्त्रणीय है
D. यह मान्यता की क्षमता वर्धिक और नियंत्रणीय है

शिक्षक छात्रों को शिक्षण अधिगम प्रक्रिया शुरू कराते समय उनके पूर्व ज्ञान का आह्वान करने के लिए कुछ गतिविधियाँ कराती है। इन क्रियाकलापों के सन्दर्भ में क्या सही नहीं है?

(i) यह छात्रों में जानकारी का जुड़ाव एवं संबंध बनाने में सहायक है।

(ii) यह समय और संसाधन की बर्बादी हैं।

(iii) यह शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में सहायक नहीं है।

(iv) यह अधिगम के लिए तैयार करने की एक सकारात्मक और मनोवैज्ञानिक पहल है।

A. (i), (iv)
B. (i), (ii)
C. (iii), (iv)
D. (ii), (iii)

एक शिक्षक छात्रों को चिंता से निपटने में कैसे मदद कर सकता है?
A. उन्हें कड़ी सजा देकर
B. पुरस्कार देकर
C. प्रत्यास्मरण व बार-बार अभ्यास करने के लिए कह कर
D. उनसे उनकी भावनाओं के बारे मे बात करके और उनको उससे जूझने में मदद करके

शिक्षक बच्चों को आंतरिक रूप से प्रेरित शिक्षार्थी बनने के लिए कैसे प्रोत्साहित कर सकते हैं?
A. उच्च उपलब्धि वाले शिक्षार्थियों की प्रशंसा करके
B. कम उपलब्धि वाले शिक्षार्थियों को दंड देकर
C. उन्हें शिक्षक की नकल करने के लिए बढ़ावा देकर
D. सीखने में आनंद की भावना पैदा करके

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part62

जब ज़फर अपने माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों से प्रश्न करता है – आज अपने आप कैसे सीखते हैं इसके बारे में क्या सीखा, तो वह कौन से कौशल प्रोत्साहित कर रहा है?
A. अनुबंधन
B. अनुकरण
C. स्मरण व प्रत्याहार
D. अधिसंज्ञान

अभिकथन (A): एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के साथ साझा करती है किस तरह समस्या समाधान के सभी चरणों का पालन करके किसी समस्या का समाधान कैसे किया जा सकता है।

तर्क (R): अपनी सोच को बोलकर विद्यार्थियों के साथ साझा करना एक प्रभावी शिक्षण कार्यनीति है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

अभिकथन (A): एक बच्ची की संवेगात्मक मनोस्थिति स्कूल में उसके प्रदर्शन को प्रभावित करती है।

तर्क (R): संज्ञान व संवेग परस्पर संबंधित है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

‘इण्डस’ शब्द को संस्कृत में ________ कहा जाता है।
A. हिंदोस
B. इण्डोस
C. सिंधु
D. भारत

निम्नलिखित में से कौन-सा महापाषाण युगीन स्थल है?
A. ब्रह्मगिरि
B. दाओजली हेडिंग
C. भीमबेटका
D. मेहरगढ़

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन रज़िया सुल्तान के दरबार में एक इतिहासकार, मिन्हाज-ए-सिराज के संबंध में सही है?

कथन (A): उसने स्वीकार किया है कि रज़िया अपने सभी भाईयों से अधिक योग्य और सक्षम थी।

कथन (B): वह एक रानी को शासक के रूप में मान्यता नहीं दे पा रहा था।

सही विकल्प चुनिए।

A. केवल (A) सही है
B. केवल (B) सही है
C. (A) और (B) दोनों सही हैं
D. (A) और (B) दोनों सही नहीं हैं

दिल्ली की वास्तुकला पर एक इतिहास चर्चा में एक शिक्षक को किस पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है:

(A) साम्राज्यिक दावे और प्रभुत्व पर।

(B) पुरानी वास्तुकला की तुलना में शैलीगत उत्कृष्टता पर।

A. केवल (A) प्रासंगिक है।
B. केवल (B) प्रासंगिक है।
C. (A) तथा (B) दोनों प्रासंगिक हैं।
D. (A) तथा (B) अप्रासंगिक हैं।

कथन (A) तथा (B) को पढ़िए तथा सही विकल्प चुनिए।

कथन (A): ब्राह्मणों को सामिष भोजन करने की अनुमति नहीं थी।

कथन (B): बृहद्धर्म पुराण, जो बंगाल में रचित तेरहवीं शताब्दी का संस्कृत ग्रंथ है, ने स्थानीय ब्राह्मणों को कुछ खास किस्मों की मछली खाने की अनुमति दे दी।

A. (A) सत्य है, परन्तु (B) असत्य है
B. (B) सत्य है, परन्तु (A) असत्य है
C. (A) तथा (B) दोनों असत्य हैं
D. (A) तथा (B) दोनों सत्य हैं

1857 के विद्रोह के बाद, अंग्रेजों ने भारत पर पुनः नियंत्रण पाने के लिए निम्नलिखित बदलाव किए:

(A) ईस्ट इंडिया कंपनी के सारे अधिकार ब्रिटिश साम्राज्य को हस्तांतरित किए गए।

(B) भारतीय सिपाहियों को संतुष्ट करने के लिए उनके अनुपात को बढ़ाया गया।

(C) खेतिहरों को भूस्वामियों से सुरक्षित रखने के लिए नीतियाँ बनाई गई।

(D) अंग्रेजों ने भारती लोगों के धार्मिक और सामाजिक रीति-रिवाज़ों का सम्मान करने का निर्णय किया।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A), (B) और (C) सत्य हैं
B. (B), (C) और (D) सत्य हैं
C. (A) और (D) सत्य हैं
D. (A) और (B) सत्य हैं

1720 में ब्रिटिश सरकार ने इंग्लैंड में भारत के छापे गए सूती कपड़े छींट के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कानून पारित किया:
A. सूती अधिनियम
B. कैलिको अधिनियम
C. छींट अधिनियम
D. भारत व्यापार अधिनियम

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

कथन (A): बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश सरकार, हिंदू जमींदारों, साहूकारों और मिशनरियों के साथ सहयोग किया।

कथन (B): अंग्रेजों की भूनीतियाँ मुंडाओं के परंपरागत भूमि व्यवस्था को नष्ट कर रही थीं, हिन्दू भूस्वामी और महाजन मुंडाओं की जमीन छीनते जा रहे थे और मिशनरी मुंडाओं की परंपरागत संस्कृति की आलोचना करते थे।

A. (A) तथा (B) दोनों सत्य हैं तथा (A) का कारण (B) है।
B. (A) तथा (B) दोनों सत्य हैं तथा (A) का कारण (B) नहीं है।
C. (A) सत्य है, किन्तु (B) असत्य है।
D. (B) सत्य है, किन्तु (A) असत्य है।

अलीगढ़ आन्दोलन का आरम्भ वर्ष ________ में हुआ।
A. 1865
B. 1875
C. 1885
D. 1895

निम्नलिखित में से किसने आर्य समाज की स्थापना की थी?
A. राजाराम मोहन राय
B. ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
C. स्वामी विवेकानन्द
D. स्वामी दयानन्द सरस्वती

निम्नलिखित का मिलान कीजिए:

सूची-I सूची-II
(a) यंग बंगाल आन्दोलन (i) सैय्यद अहमद खान
(b) रामकृष्ण मिशन (ii) पेरियार
(c) अलीगढ़ आन्दोलन (iii) स्वामी विवेकानन्द
(d) आत्मसम्मान आन्दोलन (iv) हेनरी डेरोज़ियो

सही उत्तर चुनिए:

A. (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
B. (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
C. (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
D. (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा उपयुक्त विकल्प चुनिए।

कथन (A): पाकिस्तान की अपनी मांग मनवाने के लिए मुस्लिम लीग ने 16 अगस्त, 1946 को ‘प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस’ मनाने का आहवान किया।

कथन (B): कैबिनेट मिशन स्वतंत्र भारत के लिए एक उपयुक्त राजनीतिक बंदोबस्त करने में, जो कांग्रेस और मुस्लिम लीग दोनों को स्वीकार्य हो सुझाने में सफल रहा।

A. (A) और (B) दोनों सत्य है, किन्तु (A) की सही व्याख्या (B) नहीं है।
B. (A) और (B) दोनों सत्य हैं तथा (A) की सही व्याख्या (B) है।
C. (A) सत्य है, किन्तु (B) असत्य है।
D. (B) सत्य है, किन्तु (A) असत्य है।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की सहभागित के संदर्भ में कथन (A) एवं कथन (B) पर विचार कीजिए:

कथन (A): बड़ी संख्या में महिलाओं ने महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन में हिस्सा लिया।

कथन (B): दोनों, अंग्रेजी अधिकारियों तथा राष्ट्रवादी भारतीयों ने यह महसूस किया कि आन्दोलन में महिलाओं की भागीदारी ने राष्ट्रीय आन्दोलन को बहुत ताकत दी है।

निम्नलिखित में से सही उत्तर चुनिए:

A. (A) सत्य है, (B) असत्य है।
B. (A) असत्य है, (B) सत्य है।
C. (A) एवं (B) दोनों सत्य है।
D. (A) एवं (B) दोनों असत्य है।

संविधान सभा की बैठकें किस/किन स्थान/स्थानों पर हुई थी?

(i) नई दिल्ली

(ii) कलकत्ता

(iii) बॉम्बे

(iv) मद्रास

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

A. केवल (i)
B. केवल (i) तथा (ii)
C. केवल (i), (ii) तथा (iii)
D. केवल (i), (ii) तथा (iv)

निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. बाह्य ग्रह चट्टानों से बने हैं।
B. बाह्य ग्रह आकार में छोटे ग्रह हैं।
C. आंतरिक ग्रह सूर्य से बहुत दूर हैं।
D. आंतरिक ग्रह चट्टानों से बने हैं।

स्तम्भों का सही मिलान कीजिए:

कॉलम-A कॉलम-B
(a) अंटार्कटिका में शोध केन्द्र (i) नील
(b) विश्व की सबसे लम्बी नदी (ii) पनामा स्थलसंधि
(c) विश्व की सबसे बड़ी नदी (iii) अमेजन
(d) उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका के बीच संकरी भूमि (iv) दक्षिण गंगोत्री

सही उत्तर चुनें:

A. (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
B. (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
C. (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
D. (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(ii) 

विषुवत वृत्त के बारे में दिए गए निम्न कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए:

(A) विषुवत वृत्त एक ग्लोब पर खींची गई वास्तविक रेखा है जो ग्लोब को दो भागों में बांटती है।

(B) विषुवत वृत्त सबसे लम्बा अक्षांश है।

(C) विषुवत वृत्त 180° अक्षांश को दर्शाता है।

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. केवल (C) सही है।
D. केवल (B) तथा (C) सही है।

मेरिडियन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

मेरिडियन ________।

(ए) देशांतर रेखाएं हैं

(बी) भूमध्य रेखा के समानांतर रेखाएं हैं

(सी) अर्धवृत्त हैं और उनके बीच की दूरी ध्रुव की ओर लगातार घटती जाती है जब तक कि ध्रुव पर यह शून्य नहीं हो जाती

सही उत्तर का चयन करें:

A. (A) और (B) सही हैं
B. (B) और (C) सही हैं
C. (A) और (C) सही हैं
D. A), (B) और (C) सभी सही हैं

प्रवाल भित्तियों के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

(A) प्रवाल बड़े समुद्री जीवों के कंकाल हैं।

(B) प्रवाल भित्तियाँ समुद्र तट को कटाव से रोकने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

(C) जब जीवित पॉलीप्स मरते है तब उनके कंकाल बच जाते हैं। इन कंकालों के इकट्ठे होने से प्रवाल द्वीप बनते हैं।

A. (A) और (B) सही हैं।
B. (B) और (C) सही हैं।
C. (A) और (C) सही हैं।
D. (A), (B) और (C) सभी सही हैं।

एक प्रारंभिक स्तर की शिक्षिका अपनी कक्षा में ‘रेगिस्तान में जीवन’ की विषय वस्तु पढ़ाना चाहती है। निम्न में से किन विशेषताओं को कक्षा की चर्चा में स्थान मिलना चाहिए?

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part70

(A) अत्यधिक तापमान

(B) निम्न वर्षां

(C) बहुत कम वनस्पति

(D) शुष्क प्रदेश

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B), (C) और (D) सभी

भूगोल की एक शिक्षिका अपनी प्रारंभिक स्तर की कक्षा में कायांतरित शैलों से बने स्मारकों के बारे में चर्चा करना चाहती है। निम्न में से किन उदाहरणों को उसे प्रयोग में लाना चाहिए?

(A) ताज महल

(B) लाल किला

सही विकल्प का चुनाव कीजिए:

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) तथा (B) दोनों
D. न तो (A) और न ही (B)

कॉलम-I में दिए गए मौसम मापकों का कॉलम-II में दी गई मौसमी घटना से मिलान कीजिए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

कॉलम-I कॉलम-II
(a) तापमापी (i) पवन की दिशा
(b) वायुदाबमापी (ii) वर्षा की मात्रा
(c) वात-दिग्दर्शी (iii) वायु का तापमान
(d) वर्षा मापी (iv) वायुदाब

A. (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
B. (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
C. (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
D. (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)

समतापमंडल के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?

(a) यह परत बादलों एवं मौसम संबंधी घटनाओं से लगभग मुक्त होती है।

(b) इसमें ओजोन की परत होती है।

(c) इस परत में उल्का पिंड जल जाते हैं।

उपयुक्त विकल्प चुनिये।

A. (a) और (b)
B. (a) और (c)
C. (b) और (c)
D. केवल (a)

निम्नलिखित में से कौन सा इस अभिकथन के उदाहरण हैं कि विश्व में पाए जाने वाले सांस्कृतिक अंतर मानव के अपने पर्यावरण के साथ की गई अन्तर्क्रिया का ही परिणाम हैं।

(A) अमेज़न बेसिन में लोग तीव्र ढलान वाली छतों के मकान में रहते हैं।

(B) अमेज़न बेसिन में लोग ‘कर्तन व दहन कृषि पद्धति’ का प्रयोग करते हैं।

(C) बिहार तथा असम के लोग रेशम से हस्तशिल्प बनाते हैं।

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. सभी (A), (B) और (C)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

कथन (A): एक सुखद मनोरम भूदृश्य एक संसाधन नहीं है।

कथन (R): एक संसाधन को हमेशा आर्थिक मूल्य वाला होना अनिवार्य है।

सही विकल्प चुनिए:

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

सततपोषणीय विकास के बारे में दिए गए कथनों पर विचार कीजिए।

कथन (A): सततपोषणीय विकास का तात्पर्य संसाधनों का अधिकतम दोहन करना है।

कथन (B): सततपोषणीय विकास के अभाव में गैर-नवीकरणीय संसाधन निश्चित रूप से शीघ्र समाप्त हो सकते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. दोनों (A) तथा (B) सही हैं और (B),  (A) की सही व्याख्या करता है।
B. दोनों (A) तथा (B) सही हैं, किन्तु (B),  (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है, लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है, लेकिन (B) सही है।

निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

कथन (A): मिश्रित कृषि में भूमि का उपयोग भोजन एवं चारे की फसल उगाने और पशुपालन हेतु किया जाता है।

कथन (B): स्थानांतरीय कृषि मुख्यतः अर्धशुष्क व शुष्क प्रदेशों में प्रचलित हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. दोनों (A) तथा (B) सही हैं।
D. न तो (A) सही है और न ही (B) सही हैं।

लद्दाख में, तिब्बती राष्ट्रीय महाकाव्य ‘केसर गाथा’ के स्थानीय संस्करण निम्नलिखित में से किस धर्म के लोगों द्वारा गाए और प्रस्तुत किए जाते हैं?
A. केवल बौद्ध
B. मुसलमान और बौद्ध
C. हिन्दू और बौद्ध
D. केवल हिन्दू

निम्नलिखित में से क्या विविधता का एक उदाहरण नहीं माना जा सकता?
A. बहुभाषी समाज
B. जाति व्यवस्था
C. धार्मिक बहुलवाद
D. बहु संस्कृतिवाद

भारत में आम चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम) का प्रयोग सर्वप्रथम कब हुआ?
A. 2004
B. 2014
C. 2009
D. 1999

कई जिलों के विभिन्न तालुकों में, भूमि के मामलों का निपटारा ________ द्वारा किया जाता है।
A. जिला अधिकारी
B. तहसीलदार
C. पटवारी
D. ग्राम पंचायत

निम्नलिखित में से कौन-सा सहकारी संस्था के संदर्भ में प्रासंगिक है?

(A) बेहतर आय उपलब्ध कराती है और व्यापारियों पर कम निर्भरता रहती है।

(B) बड़ी कम्पनियों को सहायता करती है।

(C) सदस्यों की क्षमता बढ़ाती है।

उपयुक्त विकल्प चुनें।

A. (A), (B) और (C)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (A) और (C)
D. केवल (B) और (C)

साप्ताहिक बाजार के बारे में निम्न में से कौन-सा वाक्य सही है?
A. साप्ताहिक बाजार में पक्की दुकानें होती हैं जो सप्ताह में किसी विशेष दिन पर ही खुलती हैं।
B. साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों को किराया, बिजली का बिल और कर्मचारियों को तनख्वाह देनी पड़ती है।
C. साप्ताहिक बाजार में ज़रुरत का सभी सामान एक ही जगह पर मिल जाता है।
D. साप्ताहिक बाजार में मिलने वाली अधिकतर वस्तुएँ अधिक कीमत में मिलती हैं।

कौन-सा आंदोलन संयुक्त राज्य अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकन लोगों के लिए समान अधिकारों की माँग कर रहा था?
A. उन्मूलन आंदोलन
B. नागरिक अधिकार आंदोलन
C. मजदूर आंदोलन
D. स्त्री अधिकार आंदोलन

विज्ञापनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

(A) सुनिश्चित करता है कि उपभोक्ता उत्पाद क्रय करने के लिए तार्किक समझ और सूचित निर्णय लें।

(B) खरीद के लिए निजी भावनाओं की अपील करता है।

(C) उपभोक्ता को विश्वास दिलाता है कि ब्रांड उत्तम है।

(D) विज्ञापनों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों में दिखाना बहुत महंगा है।

उपयुक्त विकल्प चुनें।

A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (B), (C) और (D)
C. केवल (A), (C) और (D)
D. (A), (D) और (B)

भारतीय संविधान के अनुसार राज्य और धर्म के बीच क्या संबंध है?
A. वे एक दूसरे से पूर्णतः अलग है
B. उनके बीच एक सैद्धांतिक फासला है
C. दोनों के बीच कोई फासला नहीं है
D. उनके बीच अतार्किक फासला है

अगर A भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुनी जाती है, तो निम्नलिखित में से कौन सा निर्णय वह अपने आप ले सकती है?
A. प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी पसंद के व्यक्ति को चुन सकती है।
B. मंत्री परिषद् के लिए अपनी पसंद के नेता को नामांकित कर सकती है।
C. दोनों सदनों से पारित विधेयक पर पुर्नविचार करने के लिए कह सकती है।
D. निचले सदन में पूर्ण बहुमत होने के बाद भी प्रधानमंत्री को पदच्यत कर सकती है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए:

(I) शिकायत करने वाले को एफ. आई. आर. की नकल प्राप्त करने का कानूनी अधिकार नहीं है जिसकी उसने एक संज्ञेय अपराध की एफ. आई. आर. दर्ज कराई है।

(II) शिकायत करने वाला एफ. आई. आर. की सूचना मौखिक रूप में नहीं वरन् केवल लिखित रूप में पुलिस को दे सकता है।

A. केवल (I) सही है।
B. केवल (II) सही है।
C. (I) और (II) दोनों सही हैं।
D. (I) और (II) दोनों गलत है।

उड़ीसा के कालाहांडी जिले में स्थित न्यामगिरी पहाड़ी निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति का इलाका है?
A. भील
B. संथाल
C. गोंड
D. डोंगरिया कोंड

कानूनों के संदर्भ में निम्नलिखित (A) तथा (B) को पढ़िए तथा पहचानिये कि कौन-सा कानून हाशियेकृत इस लोगों के हित में हैं?

(A) कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को निश्चित करने वाले कानून।

(B) चीजों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य करने वाले कानून।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए:

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. दोनों (A) तथा (B)
D. न तो (A) और न ही (B)

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) सुझाती है:

(a) इतिहास के पाठ्यक्रम में स्थानीय उदाहरणों का समावेश।

(b) सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम स्वभाव में व्यावहारिक है।

(c) पाठ्यपुस्तकों के दायरे में अधिगमकर्ताओं में उत्सुकता को बढ़ावा।

(d) समाज में यथा-स्थिति बनाए रखना।

उपयुक्त विकल्प चुनिए।

A. केवल (a) और (b)
B. केवल (b), (c) और (d)
C. केवल (c) और (d)
D. केवल (a), (b) और (c)

निम्नलिखित में से कौन-सा सामाजिक विज्ञान के संदर्भ में सही है? उपयुक्त विकल्प चुनिए।

(a) तथ्य परमपावन हैं तथा इन पर प्रश्न नहीं कर सकते हैं।

(b) उच्च प्राथमिक कक्षाओं में विवादास्पद मामलों के शिक्षण से बचना चाहिए।

A. (a) सही है।
B. (b) सही है।
C. (a) और (b) दोनों सही हैं।
D. (a) और (b) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित कथन अवधारणा मानचित्रण (कॉन्सेप्ट मैपिंग) संबंधित हैं, सही विकल्प का चयन कीजिए:

कथन (A): अवधारणा मानचित्र पदानुक्रम में व्यवस्थित अवधारणाओं की ऐसी व्यवस्था है जिसमें समावेशी अवधारणा सबसे शीर्ष पर होती है।

कथन (B): अवधारणा मानचित्र ‘मिलान’ के सिद्धांत पर आधारित है।

A. केवल कथन (A) सत्य है।
B. कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
C. केवल कथन (B) सत्य है।
D. कथन (A) सत्य है, जबकि कथन (B) असत्य है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 14 Shift1

नवीकरणीय ऊर्जा पर एक भूगोल कक्षा में, ‘सोलर कूकर’ की संकल्पना पर आधारित गतिविधि का उद्देश्य ________ को प्रदर्शित करने का होगा।
A. कैसे भोजन बनाना मनोरंजक हो सकता है।
B. कैसे सौर ऊर्जा का संग्रहण एवं उपयोग किया जा सकता है।
C. कैसे सौर ऊर्जा प्रायः अपशिष्ट होती है।
D. कैसे धीमी रफ्तार से खाना बनाना जंक फूड की तुलना में अच्छा है।

कौन अध्यापन समूह का भाग हो सकता है?
A. एक ही संस्थान का परन्तु अन्य विषय का शिक्षक।
B. एक अन्य संस्थान से समान विषय का शिक्षक।
C. विशिष्ट उद्देश्य के लिए नियुक्त एक शिक्षक।
D. कोई भी शिक्षक, किसी भी विषय से है जिसे पढ़ाई जाने वाली थीम पर महारत हासिल है।

विद्यार्थियों को उनके विद्यालय की ऊर्जा संपरीक्षा (ऑडिट) की एक गतिविधि में भागीदारी के लिए अति उपयुक्त कारण क्या होगा?
A. विद्यालय में प्रयोग होने वाले उपकरणों के प्रकारों को जानने के लिए।
B. विभिन्न उपकरणों के प्रकार्यों को जानने के लिए।
C. आदतों में साधारण बदलावों द्वारा कितनी ऊर्जा की बचत की जा सकती है यह जानने के लिए।
D. विद्यालय द्वारा कितनी ऊर्जा का उपभोग किया गया यह जानने के लिए।

सौर मण्डल के प्रदर्शन के लिए अध्यापक कक्षा से कुछ विद्यार्थियों का चुनाव करता है। चुने गए प्रत्येक विद्यार्थी को सौरमण्डल के ग्रहों के नाम वाले पट्ट दिए गए। विद्यार्थियों को पट्ट थामने के लिए कहा गया और उनको उनका स्थान ग्रहण करते हुए सौर मण्डल का प्रतिरूप बनाने के लिए कहा गया। ग्रहों की प्रदान की गई भूमिकाओं के लिए विद्यार्थियों के चुनाव की अति उपयुक्त कसौटी क्या होगी?
A. त्वचा का रंग
B. लम्बाई
C. गत् परीक्षा में प्राप्त अंक
D. संप्रेषण का कौशल

निम्नलिखित में से छठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को इतिहास से परिचित कराने के लिए अतिप्रभावशाली एवं रुचिकर अध्यापन की रणनीति कौन-सी हो सकती है?
A. ऑस्कर पुरस्कृत फिल्म के प्रदर्शन के बाद बिना किसी अवकाश के व्याख्यान।
B. अधिगमकर्ताओं को यह समझाने के लिए कि ऐतिहासिक रचनाएँ स्रोतों को जोड़ने के माध्यम से बनती हैं, ‘खजाना खोजने’ का खेल खेलें।
C. स्मारकों के संरक्षण एवं सुरक्षा पर एक प्रायोजना देना।
D. छठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम के अंश पर एक कार्यपत्रक में कार्य करवाना।

मिडिल स्कूल स्तर पर कैसे ‘सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन’ की पुस्तकें पुरानी ‘नागरिक शास्त्र’ की पुस्तकों से भिन्न हैं, के बारे में दिए गए निम्नलिखित कथनों (A) तथा (B) को पढ़ें।

कथन (A): ‘नागरिक शास्त्र’ की पुस्तकों में ऐसे ठोस उदाहरणों की कमी थी जिनके ज़रिए लोगों के जीवन में लोकतंत्र की स्थिति को उजागर किया जा सकें।

कथन (B): ‘सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन’ पुस्तकों में ऐसी विषय वस्तु शामिल की गई है जो विद्यार्थियों के जीवन से जुड़ी हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. (A) तथा (B) दोनों सही हैं।
D. न तो (A) और न ही (B) सही हैं।

कक्षा में सामाजिक व राजनीतिक वास्तविकताओं को पढ़ाए जाने के उद्देश्यों के बारे में दिए गए कथनों को पढ़िए।

(A) ताकि सामाजिक वास्तविकताओं के प्रति विद्यार्थी आलोचनात्मक एवं रचनात्मक दोनों रवैये विकसित करें।

(B) ताकि जब विद्यार्थी भारत के सामाजिक व राजनीतिक स्याह यथार्थ से निराश हों।

(C) ताकि विद्यार्थी भारतीय लोकतंत्र के बारे में जानें, दैनिक जीवन में इसका स्वरूप व न्याय व संघर्ष के रूप को जान पाएँ।

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (A) तथा (B) सही हैं।
B. केवल (B) तथा (C) सही हैं।
C. केवल (A) तथा (C) सही हैं।
D. सभी (A), (B) तथा (C) सही हैं।

एक शिक्षिका अपनी सामाजिक विज्ञान की कक्षा में पढ़ाई गई कई विषयों (थीम्स) से संबंधित अखबार के लेख अपने विद्यार्थियों को देती है। वह उन्हें लेख में उठाए गए मुद्दों के साथ कक्षा में पढ़ाए गए संप्रत्ययों के साथ जोड़ने को कहती है। इससे ________ होगा।

(A) प्रस्तुती के मौखिक कौशलों का विकास होगा।

(B) पता लगेगा कि अखबारों के लेख पाठ्यपुस्तकों से अधिक प्रासंगिक हैं।

(C) साक्ष्य आधारित अधिगम का प्रोत्साहन होगा।

(D) विश्लेषणात्मक कौशलों का विकास होगा।

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल (A) तथा (B)
B. केवल (C) तथा (D)
C. केवल (A), (B) तथा (C)
D. केवल (B), (C) तथा (D)

विद्यार्थियों को यह समझाने के लिए कि आधुनिक ऐतिहासिक दस्तावेज़ों को ऐसे संदर्भों के प्रति संवेदनशील रहते हुए पढ़ना चाहिए जिनमें इतिहास के बारे में सूचना उपलब्ध कराई गई है, एक शिक्षक:

(A) इस पर चर्चा कर सकता है कि कैसे समय के साथ विषय का ज्ञान परिवर्तित हो सकता है।

(B) इस पर चर्चा कर सकता है कि कैसे समय के साथ भाषा परिवर्तित होती है।

(C) इस पर चर्चा कर सकता है कि कैसे शब्दों के अर्थ समय के साथ परिवर्तित हो सकते है।

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A), (B) और (C)
B. (A) और (B)
C. (B) और (C)
D. (A) और (C)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

कथन (I): सामाजिक विज्ञान के अधिगम को अधिक आनंददायक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए अध्यापन पद्धति में नवीनता की आवश्यकता है।

कथन (II): सामाजिक विज्ञान के अध्यापन में यथा संभव खेलों को सम्मिलित करना चाहिए जिससे विद्यार्थी विषय का आनंद उठा सकें।

A. (I) और (II) दोनों सही हैं।
B. केवल (I) गलत है, परन्तु (II) सही है।
C. (I) और (II) दोनों गलत हैं।
D. केवल (I) सही है, परन्तु (II) गलत है।

ब्रिटिश काल के दौरान बंगाल में अकाल के चित्रों को क्यों प्राय: एक प्राथमिक स्त्रोत के रूप में माना जाता था?
A. वे वास्तविक एवं विश्वासी लोगों द्वारा खींचे गए थे।
B. वे अतीत की घटनाओं को इस रूप में चित्रित करते हैं कि वास्तव में क्या हुआ था और उस समय लोग कैसे थे।
C. वे पुरानी हैं और उन्हें भारतीय पुरातत्त्वीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा धरोहर के रूप में माना जाता है।
D. समय बीतने के साथ चित्र बदल नहीं सकते।

समस्या-समाधान के अनुप्रयुक्त रूप के चरणों को (आरंभ से अंत तक) क्रम में लगाइए:

(A) परिकल्पना को विकसित करना

(B) कुछ स्थितियों में परिकल्पना को रूपांतरित करना

(C) समस्या को परिभाषित करना

(D) परिकल्पना की जाँच करना

सही विकल्प चुनिए।

A. (C), (A), (B) और (D)
B. (C), (A), (D) और (B)
C. (A), (D), (B) और (C)
D. (D), (B), (C) और (A)

इतिहास की कक्षा के भाग के रूप में भारत के कम प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों पर एक कक्षा -कक्ष प्रश्नोत्तरी  _________ का एक उदाहरण है (उचित विकल्प चुनिए)।

(A) रचनात्मक आकलन

(B) योगात्मक आकलन

(C) नैदानिक आकलन

(D) अधिगम का आकलन

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. (A) और (D)

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न आलोचनात्मक चिंतन कौशल को बढ़ावा देते हैं?

(A) क्या आप सोचते है कि नदियों पर बाँध, डेल्टा की मिट्टी को प्रभावित करते हैं? कैसे?

(B) विशाल बाँधों का निर्माण हाशियाकृत समुदायों को प्रभावित करता है। क्या आप इस मत से सहमत हैं?

(C) क्यों तेलंगाना में मेडक जिले में विशाल बाँध का निर्माण संभव नहीं है?

(D) पश्चिम दिशा की ओर बहने वाली नदियाँ डेल्टा का निर्माण क्यों नहीं करती है?

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. (A) और (D)

‘रुब्रिक्स’ के बारे में कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

(A) ‘रुब्रिक्स’ विद्यार्थी तक अपेक्षाओं को स्पष्ट रूप से पहुँचाने में शिक्षकों की मदद कर सकते हैं।

(B) ‘रुब्रिक्स’ की मदद से विद्यार्थी यह समझ पाते हैं कि अच्छा कार्य किस स्तर के कार्य को माना जा रहा है।

(C) ‘रुब्रिक्स’ का कक्ष में प्रयोग शिक्षक के परीक्षणों को बेहतर बनाने में मदद करता है, किन्तु विद्यार्थी के प्रदर्शन को नहीं।

A. (A) तथा (B) सही हैं।
B. (B) तथा (C) सही हैं।
C. (A) तथा (C) सही हैं।
D. सभी (A), (B) तथा (C) सही हैं।

निम्न में से कौन सा प्रश्न छात्रों में आलोचनात्मक चिंतन का विकास करने में सहायक होगा?
A. एक सरकारी कर्मचारी, सुधा को उसके वेतन के साथ क्या लाभ मिलते हैं?
B. ग्राम पंचायत की क्या भूमिका है?
C. आप क्या समझते है कि छोटी कार्यशालाओं और कारखानों में अस्थायी श्रमिकों को क्यों नियुक्त किया जाता है? यह आकस्मिक श्रमिकों के जीवन को कैसे प्रभावित करता है?
D. जो लोग गलियों में सामान बेचते हैं तथा जो बाजार में सामान बेचते हैं, उनमें क्या अंतर होता है?

निम्नलिखित में से कौन सामाजिक विज्ञान का प्रश्न परा-संज्ञानात्मक ज्ञान के अर्जन को बढ़ावा देता है?
A. मानचित्र बनाने के लिए चिन्हों की आवश्यकता क्यों होती है?
B. मानचित्र के उपयोग से अपने मंडल मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक की दूरी ज्ञात कीजिए।
C. जमीन पर वास्तविक दूरी मानचित्र पर क्यों घट जाती है?
D. मानचित्र की महत्त्वपूर्ण विशिष्टताओं को सूचीबद्ध कीजिए।

Leave a Comment

error: