CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part6

निम्नलिखित में से कौन-सा सूक्ष्म गत्यात्मक कौशल का उदाहरण है?
A. सड़क पर दौड़ना 
B. नदी में तैरना 
C. फुटबाल को लात मारना 
D. धागे में मोती पिरोना 

विकास का ‘शीर्ष-गामी’ सिद्धान्त अनुदेशित करता है कि विकास : 
A. सिर से पाँव की ओर बढ़ता है।
B. जटिल से सरल की ओर बढ़ता है। 
C. विशिष्ट से सामान्य की ओर बढ़ता है।
D. बाह्य से केन्द्र की ओर बढ़ता है। 

बच्चों में समाजीकरण की प्राथमिक संस्था ______ है और ______ द्वितीयक संस्था है।
A. एकदम नजदीकी आसपड़ोस; जन संचार माध्यम
B. मुद्रित माध्यम; धार्मिक संगठन
C. विद्यालय; परिवार
D. कानून; समाचार पत्र

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार किस अवस्था में बच्चों का चिंतन वैज्ञानिक हो जाता है?
A. संवेदी गामक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

जीन पियाजे ने अधिगम की प्रक्रिया में किसे महत्व दिया है?
A. जैवकीय परिपक्वता
B. अध्यापक का व्यक्तित्व
C. पुरस्कार और दण्ड
D. निजी वाक्

आर्यन अपने उत्तरदायित्वों को पूरा करने के लिए अपने कार्यों को विद्यालय की प्रस्तावना के अनुसार निर्देशित करता है। इस समय आर्यन नैतिक तार्किकता के किस स्तर पर है?
A. पूर्व-परंपरागत
B. परंपरागत
C. उत्तर परंपरागत
D. अमूर्त परंपरागत

जब विद्यार्थी किसी प्रश्न का हल खोजने में अटक जाते हैं, तब उन्हें मदद देने का प्रभावशाली तरीका कौन-सा है?
A. प्रत्यक्ष रूप से उत्तर बता देना
B. गलत उत्तर के लिए दण्ड देना
C. आंशिक रूप से हल/समाधान प्रस्तुत करना
D. अप्रासंगिक सूचनाओं द्वारा प्रश्न को जटिल बना देना

विद्यार्थियों में संज्ञानात्मक विकास को समुन्नत करने के लिए लेव वायगोत्स्की ने किसकी अनुशंसा की है?
A. व्याख्यात्मक शिक्षण
B. उद्दीपन- प्रतिक्रिया अनुकूलन
C. निष्क्रिय अनुकरण
D. समर्थित अधिगम

प्रगतिशील शिक्षा:
A. विद्यार्थियों को ज्ञान के सृजन में सक्रिय प्रतिभागी मानती है।
B. अध्यापकों को ज्ञान के सर्वाधिक प्रमुख स्रोत मानती है।
C. विद्यार्थियों को ज्ञान के निष्क्रिय ग्रहणकर्ता मानती है।
D. पाठ्यपुस्तकें को ज्ञान सृजन की प्रक्रिया में असंगत मानती है।

आशिमा दूसरों की मनोदशा और अभिप्रेरणा के प्रति समझ बना लेने की उच्च स्तरीय योग्यता के कारण अपने मित्रों में बहुत ही लोकप्रिय है। हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धान्त के अनुसार आशिमा ______ बुद्धि की उच्च स्तरीय क्षमता रखती है।
A. अंतरवैयक्तिक
B. प्राकृतवादी
C. संगीत
D. तार्किक गणितीय

अभिकथन (A) : अध्यापक को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में विद्यार्थियों के लिए परियोजना कार्य, समूह कार्य, चर्चाएँ और वाद-विवाद को शामिल करना चाहिए।

तर्क (R) : अधिगम विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों से स्वतंत्र है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

‘लड़के गणित में अच्छे होते हैं और लड़कियाँ संगीत और नृत्य में अच्छी होती हैं।’ यह कथन किसकी ओर इंगित करता है?
A. जेंडर रूढ़िबद्धता
B. जेंडर समानता
C. जेंडर साम्यता
D. जेंडर समतुल्यता

विद्यार्थियों की विविध प्रकार की अधिगम आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए, अध्यापक को क्या नहीं करना चाहिए?
A. विषय-वस्तु को विभिन्न तरीकों से प्रस्तुत करना चाहिए।
B. विद्यार्थियों में अधिगम और स्व नियमन कौशल विकसित करने चाहिए।
C. विद्यार्थियों को निपुणता उन्मुखी लक्ष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. विद्यार्थियों को उनके सामाजिक संदर्भों के आधार पर नामीकरण (लेबल) और वर्गीकरण करना चाहिए।

गतिविधि के दौरान अधिगम अंतरालों को समझने के लिए आकलन का प्रभावशाली तरीका कौन-सा नहीं है?
A. मानकीकृत परीक्षणों पर आधारित आकलन
B. रचनात्मक-आकलन
C. सहपाठी-आकलन
D. स्व-आकलन

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन को समुन्नत करेगा ?
A. 523 को 62 से गुणा करो।
B. हरियाणा कब एक स्वतंत्र राज्य बना?
C. गंगा नदी का उद्गम कहाँ है?
D. आप अपने शहर में जल भराव की समस्या का समाधान कैसे करेंगें?

समावेशी शिक्षा किन विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करती है?

(i) निम्न सामाजिक-आर्थिक स्तर वाले विद्यार्थी

(ii) विविध जैण्डर उन्मुखी विद्यार्थी

(iii) विशिष्ट अधिगम अक्षमताओं वाले विद्यार्थी

A. (iii)
B. (ii), (iii)
C. (i), (iii)
D. (i), (ii), (iii)

निम्नलिखित में से कौन-सी विकलांगता सामाजिक सम्प्रेषण के क्षेत्र के लिए प्रत्यक्ष रूप से चुनौती देती है?
A. स्वलीनता (आटिज्म)
B. गुणज वैकल्य
C. लेखन वैकल्य
D. गतिशीलता बाध्यता

ध्यान – अवधान अति क्रियाशीलता विकार से जूझ रहे (ADHD) विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए, एक अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. एक ही समय पर अनेक कार्य करने के लिए देने चाहिए।
B. परिवेश में विकर्षण को कम से कम करना चाहिए। 
C. ऐसे प्रदत्त कार्य देना जिनमें लंबी अवधि वाले ध्यान की ज़रूरत है।
D. ऐसे कार्य देने चाहिए जिसमें सहपाठियों को निष्क्रिय रूप से सुनना हो। 

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान गति विषयक विकलांगता वाले विद्यार्थी के सफल समावेशन को सुनिश्चित करता है?
A. भवन तक पहुँच को आसान (सुगम्य) बनाने के लिए रैम्प और लिफ्ट। 
B. बैठने की व्यवस्था में जल्दी-जल्दी बदलाव। 
C. भवन की ऊपरी मंजिल पर कक्षाएँ आयोजित करना। 
D. ऐसी गतिविधियों को अभिकल्पित करना (डिज़ाइन) जिनमें जल्दी-जल्दी गतिशीलता की आवश्यकता है।

मेधावी विद्यार्थी विशेषकर :
A. नई अवधारणाओं को सीखने में अधिक समय लगाते हैं।
B. अधिगम के स्थायित्व में कठिनाई का अनुभव करते हैं।
C. उप अवधारणाओं के मध्य संबंधों को नहीं खोज पाते हैं।
D. उच्च स्तरीय समस्या समाधान कौशल रखते है।

निम्नलिखित में से कौन से लक्ष्य अभिविन्यास विद्यार्थियों को समझने के लिए सीखने हेतु अभिप्रेरित करते हैं?
A. निपुणता उन्मुखी उपागम केन्द्रित
B. निपुणता उन्मुखी परिवर्जन केन्द्रित 
C. निष्पादन उन्मुखी उपागम केन्द्रित
D. निष्पादन उन्मुखी परिवर्जन केन्द्रित

निम्नलिखित में से कौन-सा मिलान विशिष्ट संदर्भों में विद्यार्थियों द्वारा अनुभव की जाने वाली भावनाओं की संभावना का सही मिलान है?
A. कुंठा – जब गतिविधि को कम महत्व दिया जाता है और विद्यार्थियों का अधिगम पर कम नियन्त्रण होता है।
B. चिंता – जब सफलता अपेक्षित होती है।
C. आनन्द – जब सफलता नहीं मिलती है।
D. कृतज्ञता – जब असफलता को इस रूप में देखा जाता है कि उसका कारण कोई और व्यक्ति है ।

राजन, एक स्कूल अध्यापक, अपने विद्यार्थियों में अधिसंज्ञानात्मक कौशलों के विकास को सुसाधित करना चाहता है। ऐसा करने के लिए उसे क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों को उन चरणों को साझा करने के लिए कहना चाहिए जो उन्होने दिए गए प्रश्न को हल करने के लिए प्रयुक्त किए है।
B. कंठस्थ करने के लिए विषय सामग्री देनी चाहिए और फिर ज्यों का त्यों दोहराने के लिए कहना चाहिए।
C. विद्यार्थियों का केवल उनके घोषणात्मक ज्ञान के लिए आकलन करना चाहिए।
D. विद्यार्थियों को प्रक्रियात्मक ज्ञान पर विमर्श – चिन्तन हेतु निरूत्साहित करना चाहिए।

सामाजिक – रचनावादी परिवेश ____  और ____ के द्वारा परिलक्षित होता है।
A. बैठने की स्थिर व्याख्या, मानकीकृत पाठ्यचर्या
B. अध्यापक केन्द्रित शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियाँ, कंठस्थीकरण पर बल
C. विद्यार्थी केन्द्रित शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियाँ, ज्ञान सृजन हेतु अनुकूल परिवेश
D. सांस्कृतिक रूप से अप्रासंगिक पाठ्यचर्या, परीक्षा केन्द्रित शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियाँ

शिक्षार्थियों की ‘सक्रिय संलग्नता ऐसी कक्षा संस्कृति की माँग करती है जो ______ और ______  को समुन्नत करें। 

(i) ज्ञान के पुनरुत्पादन

(ii) जानकारी के मात्र प्रत्यास्मरण

(iii) विमर्श चिंतन

(iv) चर्चा

A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (ii), (iii)
D. (iii), (iv)

विद्यार्थी बेहतर तरीके से तब सीखते हैं जब गतिविधियाँ
A. संदर्भानुसार हो और वास्तविक जीवन में अनुप्रयोग हों। 
B. विद्यार्थियों के जीवन से अप्रासंगिक हों। 
C. विद्यार्थीयों के पूर्व ज्ञान को जाग्रत ना करती हों। 
D. विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक स्तर से बहुत परे (ऊपर) हों।

विद्यार्थियों में विमर्श-चिंतन कौशल सुसाधित करने के लिए अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थी द्वारा स्व आकलन और स्वयं से प्रश्न करने को प्रोत्साहित करना चाहिए।
B. विद्यार्थियों को बिना समझ के श्यामपट्ट से विषयवस्तु की नकल करके लिखने के लिए कहना चाहिए।
C. उद्दीपन – प्रतिक्रिया अनुकूलन का प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों को उस तरह से ढालने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
D. प्रत्यास्मरण आधारित और कंठस्थीकरण आधारित अधिगम पर बल देना चाहिए।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part26

निम्नलिखित में से कौन अधिगम को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं?

(i) विद्यार्थियों में पारस्परिकता का बोध

(ii) परीक्षा आधारित शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियाँ

(iii) अवमानित करने के अनुभव

(iv) संसाधन समृद्ध कक्षायी परिवेश

A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (ii), (iii)
D. (i), (iv)

अध्यापक को विद्यार्थियों द्वारा बार- बार की गई त्रुटियों के प्रति किस तरह का व्यवहार करना चाहिए?
A. बिना किसी टिप्पणी के सही उत्तर बताना चाहिए।
B. त्रुटियों का नितांत रूप से विश्लेषण करना चाहिए और तदनुसार मदद करनी चाहिए।
C. सीधे सपाट तरीके से अंक काट लेने चाहिए।
D. नकारात्मक पुनर्बलन द्वारा त्रुटियों को हटाने का प्रयास करना चाहिए।

निम्नलिखित में से किसके द्वारा विद्यार्थियों में समस्या समाधान कौशलों का संवर्द्धन किया जा सकता है?
A. कार्यात्मक स्थिरता
B. अभिसारी चिन्तन
C. प्रतिक्रिया समुच्चय
D. खोज – बीन (अन्वेषण) का प्रयोग

सी.ई. का प्रयोग होता है :
A. कॉमन एरा
B. क्रिश्चियन एरा
C. समकालीन एरा
D. नैरंतर्य एरा

कथनों (A) तथा (B) को पढ़ें तथा सही विकल्प को चुनें।

(A) नियमित रूप से कर संग्रह की व्यवस्था, जिसमें फसलों पर लगाए कर सबसे महत्वपूर्ण थे, से प्रचुर संसाधनों को संग्रहित कर महाजनपदों के राजा विशाल किले बनवाते थे और बड़ी सेना रखते थे ।

(B) लगभग 2500-3000 वर्ष पूर्व हल में लोहे के फाल के इस्तेमाल में वृद्धि और धान के पौधों के रोपण से फसलों की उपज बढ़ गई।

A. (A) सही है परन्तु (B) गलत
B. (B) सही है परन्तु (A) गलत
C. (A) तथा (B) दोनों सत्य हैं और (B) ने (A) की प्रक्रिया को सुगम बनाया है।
D. (A) तथा (B) दोनों सत्य हैं परन्तु (B) ने (A) की प्रक्रिया को सुगम नहीं बनाया है।

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें।

कथन (I) : मिन्हाज़-ए-सिराज, रज़िया सुल्तान के समय के इतिहासकार का मानना था कि रानी का शासन समाज व्यवस्था के आदर्शों के विरूद्ध था ।

कथन ( II) : रज़िया ने अपने अभिलेखों में अपना नाम पुरूषों जैसा लिखवाकर अपने पुरूष होने का भ्रम पैदा किया था ।

A. कथन (I) सही है परन्तु (II) गलत हैं
B. कथन (I) गलत हैं परन्तु (II) सही हैं
C. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं तथा (I), (II) का कारण हैं
D. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं परन्तु (I), (II) का कारण नहीं हैं

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (B) को पढ़ें तथा सही विकल्प को चुने।

(A): वाजिदअली शाह के संरक्षण में कथक एक प्रमुख कला-रूप में उभरा।

(B): कथक को उन्नीसवीं तथा बीसवीं शताब्दियों में अधिकांश ब्रिटिश प्रशासकों ने पसंद किया।

A. (A) सही है परन्तु (B) गलत है।
B. (B) सही है परन्तु (A) गलत है।
C. (A) और (B) दोनों सही है।
D. (A) और (B) दोनों गलत है।

भारतीय उपमहाद्वीप में क्षेत्रीय संस्कृतियों के बारे में पढ़ाने के लिए शिक्षक सूचना कार्ड उपलब्ध करा सकता हैं: 
A. चौपाईयों और शब्दों पर
B. आइने अकबरी पर
C. तवारीख पर
D. एटलस नूवो पर

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा सही विकल्प चुनें।

कथन (I) : तेहरवीं सदी के बाद की अवधि में लिखित सामग्री की संख्या और विविधता आश्चर्यजनक रूप से बढ़ गई।

कथन (II) : चौदहवीं सदी के दौरान कागज़ क्रमशः सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने लगा।

A. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं और (II), (I) का सही व्याख्या है।
B. कथन (I) सही हैं परन्तु (II) गलत है।
C. (I) और (II) दोनों कथन सही हैं परन्तु (II), (I) की सही व्याख्या नहीं है।
D. कथन (I) गलत हैं परन्तु (II) सही है।

औपनिवेशिक भारत में नील की खेती की मुख्य व्यवस्थाएँ क्या थीं?

(A) निज

(B) महल

(C) रैयती

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. (A), (B) और (C)

1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने निम्नलिखित में से कौन सा बदलाव किया?
A. परिषद के साथ भारत मंत्री नियुक्त किया गया जिसे ब्रिटिश इंडिया काउंसिल कहा जाता था । 
B. भारतीय और यूरोपीय सिपाहियों का अनुपात बराबर कर दिया गया।
C. लोगों के धार्मिक और सामाजिक रीति-रिवाज़ों को बदल दिया गया।
D. भूस्वामियों और ज़मीनदारों की रक्षा करने हेतु उनकी ज़मीन पर उन्हें अधिकार दिए गए।

निम्नलिखित में से किसने पूना में विधवा गृह की स्थापना की?
A. ज्योतिराव फुले
B. वीरेशलिंगम पंतुलु
C. ताराबाई शिन्दे
D. पंडिता रमाबाई

निम्नलिखित सुधार आंदोलनों को इनके नेताओं के साथ मिलान करें।  

A.

सतनामी आन्दोलन

i.

पेरियार

B.

सत्यशोधक समाज

ii.

बी.आर.अम्बेदकर

C.

मंदिर प्रवेश आन्दोलन

iii.

ज्योतिराव फुले

D.

स्वाभिमान आन्दोलन

iv.

घासीदास

A. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (iv)
B. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)
C. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)
D. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (iii)

उन्नीसवीं सदी के भारत में समाज सुधारक भारतीय समाज में परिवर्तन चाहते थे क्योंकिः

(A) वे चाहते थे कि अन्यायपूर्ण तौर-तरीकों से छुटकारा पाया जाए।

(B) वे मानते थे कि परिवर्तन आवश्यक थे।

(C) वे ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा की गई आलोचनाओं से शर्मिंदा थे ।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. (A), (B) और (C)

‘जनता को सरकार की अच्छी नीयत पर भरोसा नहीं करना चाहिए’।

यह कथन राष्ट्रीय आंदोलन के समय निम्नलिखित में से किस व्यक्ति के आंदोलनों का आधार बनी ?

A. बिपिन चंद्र पाल
B. डब्ल्यू.सी. बनर्जी
C. दादाभाई नौरोजी
D. बदरूद्दीन तैयबजी

बंगाल के विभाजन और स्वदेशी आंदोलन के विषय में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं ?

(A) वायसराय मिंटो ने 1905 में बंगाल का विभाजन कर दिया।

(B) ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने बंगाल के विभाजन का समर्थन किया।

(C) स्वदेशी आंदोलन ने ब्रिटिश संस्थानों व वस्तुओं के बहिष्कार पर जोर दिया।

(D) कांग्रेस का मध्यमार्गी धारा बंगाल के विभाजन के पक्ष में था।

A. (A) तथा (D)
B. (B) तथा (C)
C. (A), (B) तथा (D)
D. (C) तथा (D)

स्वतंत्रता के बाद, भारत को विकास संबंधी समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी था :

(A) रोज़गार देने वाले उद्योगों को बढ़ावा देने के द्वारा

(B) खेती की उपज बढ़ाने के द्वारा

(C) हिंसा और संघर्षों की समस्याओं पर ध्यान देने के द्वारा

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. (A), (B) और (C)

क्षुद्र ग्रह किसकी कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं?
A. पृथ्वी और मंगल
B. मंगल और बृहस्पति
C. शुक्र और पृथ्वी
D. बृहस्पति और शनि

अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए ।

(A) यह प्रशांत महासागर के बीचो-बीच से गुजरती है।

(B) यह लगभग 180° देशांतर के साथ-साथ चलती हैं।

(C) यह लगभग 180° अक्षांश के साथ-साथ चलती हैं।

A. केवल (A) सही है ।
B. केवल (B) सही है।
C. केवल (A) तथा (B) सही है।
D. केवल (A) तथा (C) सही है।

जब 75° पूर्व अक्षांश पर 10:30 पूर्वाह्न का समय होगा तब ग्रीनविच पर क्या समय होगा ?
A. 3:30 पूर्वाह्न
B. 3:30 अपराह्न
C. 5:30 पूर्वाह्न
D. 5:30 अपराह्न

निम्न में से कौन सा/से युग्म सही सुमेलित हैं ? 

पन्तन

महाद्वीप

(A)

रियो डि जेनेरियो

अफ्रीका

(B)

लाॅस एंजिल्स

उत्तरी अमेरिका

(C)

सिंगापुर

एशिया

सही विकल्प का चुनाव कीजिए। 
A. केवल (A)
B. (A) तथा (B) दोनों
C. (B) तथा (C) दोनों
D. (A), (B) तथा (C) सभी

निम्न में से किस समुच्य में उष्णकटिबंधीय घास स्थलों के नाम दिए गए हैं?
A. सवाना, पैपांस, लानोस
B. सवाना, कंपोस, लानोस
C. स्टेपी, डान, कंपोस
D. स्टेपी, डान, पैंपास

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 7 Shift1 part4

विश्व की प्राचीनतम शैलें 430 करोड़ वर्ष पूर्व बनी थीं। आप इन शैलों को कहाँ देख सकते हैं?
A. पूर्वी अंटार्कटिका के प्रिंस चार्ल्स पर्वत पर
B. उत्तर अमेरिका के अप्लेशियन प्रदेश में
C. फ्रांस के कॉकेशस प्रदेश में
D. ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी हिस्से में

पृथ्वी पर आतपन के बारे में निम्न कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) आतपन की मात्रा भूमध्य रेखा से ध्रुवो की ओर बढ़ती है।

(B) विषुवत वृत्त कर्क व मकर रेखा की तुलना में अधिक आतपन प्राप्त करता है।

(C) सामान्यत: समान अक्षांश पर महाद्वीपों पर समुद्र की अपेक्षा अधिक आतपन होता है।

A. केवल (A) तथा (B) सही हैं।
B. केवल (B) तथा (C) सही हैं।
C. केवल (A) तथा (C) सही हैं। 
D. (A), (B) तथा (C) सभी सही हैं।

निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) वायुमंडल अप्रत्यक्ष रूप से पृथ्वी के विकिरण से गर्म होता हैं।

(R) कार्बन डाई-ऑक्साइड पृथ्वी से विकरित ऊष्मा को पृथ्वी पर रोककर ग्रीन-हाऊस प्रभाव पैदा करती हैं।

A. (A) तथा (R) दोनों सही है (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) तथा (R) दोनों सही है किन्तु (R), (A) की सही व्यख्या नहीं है।
C. (A) तथा (R) दोनों गलत है।
D. (A) सही है किन्तु (R) गलत है।

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा विकल्प प्रमुख समुद्र पत्तन दिखा रहा है? 
A. केपटाउन, क्यूटो, मियामी, डारविन, चैन्नई
B. जोहांसबर्ग, ब्रासिलिया, डल्लास, सिडनी, चैन्नई
C. अदीस अबाबा, साव पोलो, शिकागो, तेहरान, अहमदबाद
D. नैरोबी, मैक्सिको सिटी, टोरंटो, मॉस्को, नई दिल्‍ली 

निम्नलिखित में से किसे ‘अंतर्हित धूप’ के रूप में जाना जाता है? 
A. पेट्रोलियम
B. सोना
C. कोयला
D. चाँदी

निम्नलिखित में से कौन से कारक जल की आपूर्ति की कमी में योगदान देता है ?

(A) क्षेत्र की जलवायविक दशा

(B) मौसमी अवधी में परिवर्तन

(C) अत्यधिक दोहन

(D) जल स्रोतों का प्रदूषित होना विकल्प :

A. (A), (B) और (C)
B. (A), (C) और (D)
C. (B), (C) और (D)
D. (A), (B), (C) और (D)

भूतकाल से आरंभ करते हुए वर्तमान तक, लोहा इस्पात उद्योग की अवस्थिति को क्रम में रखें।

(A) समुद्र पत्तन के निकट सपाट भूमि के विशाल क्षेत्र

(B) कोयला क्षेत्र के समीप नहरों और रेलवे के निकट

(C) कच्चा माल, विद्युत आपूर्ति और बहते जल वाले क्षेत्र के निकट

A. (A), B), (C)
B. (B), (C), (A)
C. (C), (B), (A)
D. कोई क्रम नहीं था।  

अमन 21 जून को उत्तर ध्रुव वृत्त गया। निम्नलिखित में से वह किस स्थिति की अपेक्षा कर सकता है?
A. शून्य घंटे दिन की रोशनी
B. बारह घंटे दिन की रोशनी
C. दस घंटे दिन की रोशनी
D. चौबीस घंटे दिन की रोशनी

भारत में जाति व्यवस्था निम्नलिखित में से क्या दर्शाती है?

(A) भेदभाव

(B) पदानुक्रम

(C) विविधता

(D) पूर्वाग्रह

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A), (C) और (D)
B. (A), (B) और (C)
C. (A), (B) और (D)
D. (A) और (B)

दक्षिणी अफ्रीका में भिन्न प्रजातियों के आधार पर लोगों को पृथक करने व अलग रहने के लिए पूर्व औपचारिक सरकारी नीति को कहा जाता था  _______।
A. नृजातीयता
B. जाति व्यवस्था
C. रंगभेद
D. नस्लवाद

‘राज्यपाल’ के संदर्भ में निम्न वाक्यों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए। 

(A) राज्यपाल, राज्य का मुखिया कहलाता है।

(B) राज्यपाल की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा की जाती है।

(C) चुनाव के बाद राज्यपाल मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (A) तथा (B) सही हैं।
B. केवल (B) तथा (C) सही हैं।
C. केवल (A) तथा (C) सही हैं।
D. सभी (A), (B) तथा (C) सही हैं।

भारत में ग्राम पंचायत के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

(A) समुदाय के काम के लिए ग्राम पंचायत दान ले सकती है।

(B) ग्राम पंचायत के पास स्थानीय कर लगाने की शक्ति होती है।

(C) अलग-अलग राज्य, पंचायत के विषय में अपने अलग कानून बना सकते है।

(D) ग्राम पंचायत का सचिव एक चुना हुआ सदस्य होता हैं।

A. केवल (D)
B. केवल (B)
C. (B) और (D)
D. (A), (B) और (C)

निम्नलिखित में से कौन विषैले खतरनाक उद्योगों और कार्यस्थल के उदाहरण हैं?

(A) कपड़ा फैक्ट्री

(B) जहाज तोड़ने के उद्योग

(C) कीटनाशक बनाने के उद्योग

(D) चाय बगान

A. (A) और (D)
B. (B) और (C)
C. केवल (B)
D. केवल (C)

जनसुविधाओं पर निम्न कथन (A) और कारण (R) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) : सरकार को सभी लोगों को जनसुविधाएँ मुहैया कराने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

कारण (R) : निजी कंपनियाँ जनसुविधाएं मुहैया करती हैं, लेकिन इनकी ज्यादा कीमत चंद लोग ही वहन कर सकते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए:

(A) : जसलीन (19) नगरपालिका के चुनाव में मतदान करेंगी।

(B): फैज़ा (54) राष्ट्रपति के चुनाव में अपना मत डालेगी।

‘सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार’ के संबंध में वैध – विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) वैध है। 
B. (B) वैध है। 
C. (A) और (B) दोनों वैध हैं। 
D. (A) और (B) दोनों वैध नहीं हैं।

‘दोहरा – बोझ’ शब्द का प्रयोग आमतौर पर किसकी कार्य स्थिति का वर्णन करने के लिए किया किया जाता है?
A. शिक्षकों
B. श्रमिक महिलाओं
C. सरकारी कर्मचारियों 
D. मज़दूरों 

निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय धर्मनिरपेक्षता के संबंध में सही हैं ?

(A) राज्य का हस्तक्षेप धर्म में संभव हैं।

(B) राज्य धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।

(C) धर्म से सैद्धांतिक दूरी बनाए रखना।

(D) धार्मिक प्रभुत्व को रोकने के लिए विभिन्न कार्य ।

निम्नलिखित में से कौन सा सही विकल्प है?

A. केवल (A) और (B) 
B. केवल (A) और (C) 
C. केवल (A), (C) और (D)
D. (A), (B), (C) और (D)

भारतीय संविधान में एक प्रावधान हैं जो कि सरकार द्वारा सत्ता के मनमाने इस्तेमाल से जनता को बचाता है। निम्नलिखित में से उसकी पहचान कीजिए:
A. नीति-निर्देशक तत्त्व
B. मौलिक अधिकार
C. कानूनी अधिकार
D. मौलिक कर्तव्य 

भारत के पास एकीकृत न्यायिक व्यवस्था होना यह दर्शाता है:

(A) ऊपरी न्यायालयों के फ़ैसले नीचे के सभी न्यायालयों को मानने होते हैं।

(B) निचली अदालत के फ़ैसले से असंतुष्ट पक्ष ऊपरी न्यायालय में अपील कर सकते हैं।

(C) उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के एक समान अधिकार होते हैं।

(D) भारत में न्यायिक व्यवस्था भारतीय राजनीतिक व्यवस्था की कार्य विधि का अभिन्न अंग है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (C)
B. (B) और (D)
C. (A) और (B)
D. (B) और (C)

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार, “अस्पृश्यता का उन्मूलन तथा किसी भी रूप में इसका होना निषेध” किया गया है?
A. अनुच्छेद 14
B. अनुच्छेद 15
C. अनुच्छेद 16
D. अनुच्छेद17

न्यूनतम वेतन अधिनियम जैसे कानून का क्रियान्वयन एक लोकतंत्र के लिये क्यों महत्वपूर्ण है?

(A) सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिये व्यक्तियों या निजी कंपनियों की गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने

(B) शोषण से मुक्ति के अधिकार को सुनिश्चित करने 

(C) मज़दूरों को श्रम के सौदेबाज़ी के लिये गुंजाइश देने 

A. (A), (B) और (C)
B. केवल (A)
C. केवल (B)
D. केवल (C)

सही विकल्प का चयन करते हुए, कथन/विवरण को पूरा कीजिए। 

सामाजिक विज्ञान वह विज्ञान हैं जो अध्ययन करता हैं _______।

A. मनुष्यों और उनकी सामाजिक व संस्थानिक व्यवस्था के बीच संबंध 
B. संसार के भौतिक विषय / अवधारणाएँ
C. मुद्दे जो कि वस्तुनिष्ठ और वैज्ञानिक होते है
D. मनुष्यों के प्रयोगात्मक तरीकों से

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part30

सामाजिक विज्ञान की प्रकृति के बारे में दिए गए कथनों को ध्यान से पढिए।

(A) : सामाजिक विज्ञान शिक्षण का ध्येय बच्चों को एक नैतिक और मानसिक ऊर्जा प्रदान करना होना चाहिए। यह इसलिये कि वे स्वतंत्र रूप से सोच सकें और अपनी विशिष्टता खोये बिना सामाजिक बलों का सामना कर सकें। 

(B) : सामाजिक विज्ञान, स्वतंत्रता, विश्वास, पारस्परिक सम्मान और विविधता के प्रति सम्मान जैसे मानवीय गुणों के लिए एक जनाधार का निर्माण करने ओर उसका विस्तार करने की नियामक जिम्मेदारी का वहन करता है।

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) तथा (B) दोनों सही हैं और (B), (A) की सही व्यख्या करता है।
B. (A) तथा (B) दोनों सही हैं किन्तु (B), (A) की सही व्यख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है, किन्तु (B) गलत है।
D. (A) गलत है, किन्तु (B) सही है।

समय- रेखा इतिहास के शिक्षण में क्यों इस्तेमाल की जाती है?
A. कारण एवं प्रभाव के संबंध को दर्शाने
B. संगठन की आंतरिक संरचना प्रदर्शित करने
C. दो काल खंडों के मध्य संबंध का पता लगाने
D. जानकारी को सारणी के रूप में प्रस्तुत करने

एक शिक्षिका अपनी कक्षा के बच्चों से पूरे क्लास के लिये नियम बनाने को कहती हैं। विचार पूरी कक्षा से लेते हैं। विद्यार्थियों द्वारा हर एक नियम पर चर्चा होती हैं और वे अपना सहमति देते हैं। इन नियमों को लिखा जाता है और वह कक्षा की दीवार पर चिपका दिया जाता हैं।

यह गतिविधि निम्नलिखित में से कौन से विषय को परिचित कराने के लिये उचित गतिविधि हो सकती है?

A. विविधता और भेदभाव
B. हाशियाकरण
C. न्यायपालिका
D. संसद

प्रारम्भिक विद्यालय के छात्रों को किसी स्वतंत्रता सैनानी की भूमिका को बताने के लिये सबसे उचित तरीका, निम्नलिखित में से कौन सा होगा?
A. विवरणात्मक विधि
B. व्याख्यान विधि
C. स्वयं अध्ययन विधि
D. किताब से पढ़ना

निम्न में से कौन से चरण, पाठ योजना के अन्त में होना चाहिए?
A. विद्यार्थी अधिगम के उद्देश्यों की योजना बनाना
B. मूल्यांकन करने हेतु कार्यनीतियाँ बनाना
C. उचित विधियों/संसाधन का चयन
D. सही शिक्षणशास्त्रीय कार्यनीतियाँ चुनना

निम्न में से ‘ऋतुओं का घटनाचक्र’ से छात्रों को परिचित कराने के लिए सबसे अच्छा तरीका कौन-सा है?
A. वाद-विवाद
B. प्रदर्शन
C. केस अध्ययन
D. पैनल परिचर्चा

सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में चित्रों और निदर्शनों की क्या भूमिका हो सकती है?

(A) अवधारणाओं को समझाने की

(B) उत्सुकता उत्पन्न करने की

(C) अनुमान लगाने की

(D) दृश्य वृत्तांत के रूप में

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A), (B) और (C) 
B. (A), (B), (C) और (D)
C. (B), (C) और (D)
D. (A), (C) और (D)

छात्रों को यह समझाने कि “हमारा लैंगिक बोध अक्सर इस बात पर निर्भर होता है कि हम किस परिवार या किस समाज में रहते हैं”। निम्नलिखित में कौन सी गतिविधियाँ बेहतर होगीं?

(A) ‘घर के काम’ पर चर्चा तथा पुरूषों के कार्य के साथ इस कार्य के महत्व पर चर्चा। 

(B) बच्चों को खिलौनों एवं खेलों के लैंगिक चरित्र को पहचानने के लिए कहना। 

(C) लड़के और लड़कियों के शैक्षिक आँकड़ों का विश्लेषण करना। 

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :

A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. (A) तथा (C)
D. (A), (B) तथा (C) सभी

आदिवासियों को स्कूल कार्यक्रमों में रंग-बिरंगे कपड़े पहने, सिर पर मुकुट लगाए और पुराने किस्म व पिछड़ा दिखाना, एक विशिष्ट उदाहरण हैं:
A. हाशियाकरण का
B. रूढिबद्ध धारणाओं का
C. घेटोआइज़ेशन का
D. पूर्वाग्रह का

सामाजिक विज्ञान की कक्षा के भाग के रूप में खदान का क्षेत्र भ्रमण, अवसर बन सकता हैं :

(A) पृथ्वी से कर्षण की प्रक्रिया ज्ञात करने के लिए

(B) इसके माध्यम से अपनी आजीविका अर्जित करने वाले लोगों के साथ जुड़ने के लिए

(C) संसाधन उपयोग के बहु परिप्रेक्ष्यों के लिए

(D) विकास के उनके अपने विचारों पर चिंतन करने के लिए

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. (A), (B) और (C)
D. (A), (B), (C) और (D)

निम्नलिखित में से कौन-सी रचनावादी कक्षा की विशेषता नहीं है?
A. क्रियाकलाप अन्योन्य क्रियात्मक और बाल-केंद्रित होते है।
B. अध्यापक सुसाध्यकर्ता के रूप में कार्य करता है।
C. कक्षा में अधिगम अध्यापक द्वारा संचालित होता है।
D. कक्षा का वातावरण लोकतांत्रिक होता है।

सामाजिक न्याय के बारे में पढ़ाते समय एक शिक्षक का लक्ष्य होना चाहिए:

(A) सामाजिक अन्यायों की जाँच करने के लिए कक्षा में परिस्थितियाँ प्रदान करना ।

(B) अन्याय के मामलों को देखने के सही तरीकों को शुरूआत में ही बता देना ।

(C) सामाजिक वास्तविकताओं पर चिंतन करने के लिए विद्यार्थियों को समर्थ बनाना ।

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. (A), (B) और (C)

‘इतिहास’ की रचना कैसे हुई इस पर निम्नलिखित दो कथनों को पढ़िए :

कथन (I) : इतिहासकार अतीत को समझने के लिए विभिन्न ‘स्रोतों’ का उपयोग करते हैं, यह उनके अध्ययन की अवधि एंव उनके अन्वेषण की प्रकृति पर निर्भर करता है।

कथन ( II) : लेखक ने मौलिक रूप से क्या लिखा है इसका अनुमान लगाने के लिए एक जैसे अवत्तरण के विभिन्न पांडुलिपि अनुवादों को इतिहासकारों को पढ़ना पड़ता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल कथन (I) सही है। 
B. केवल कथन (II) सही है। 
C. कथन (I) और (II) दोनों सही है। 
D. दोनों कथन सही है और कथन ( II), कथन (I) की सही व्यख्या है।

निम्नलिखित में कौन-से परियोजना कार्य के आयोजन का सोपान हैं?

(A) समूह परियोजना हेतु समूहों का निर्माण करना

(B) संसाधनों एंव सूचना का संग्रहण

(C) रिपोर्ट बनाना

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. (A), (B) और (C)

निम्न में से कौन से प्रश्न अधिगमकर्ता के संप्रत्ययों को ‘लागू’ करने के कौशल का आंकलन करते हैं?

(A) आपके अनुसार सरकार को किसानों को कर मुक्ति दिलाने में क्या करना चाहिए?

(B) कल्पना कीजिए कि आप मछुआरों के समुदाय के एक परिवार से हैं और इस बात पर चर्चा हो रही है कि क्या इंजन लेने के लिए बैंक से उधार लिया जाए। आप क्या विचार देंगे?

(C) कुछ शैलों की आकृति कुकुरमत्तों (मशरूम) जैसी क्यों होती है? कारण बताएं।

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. (A), (B) और (C) सभी

निम्न में से कौन सा/से प्रश्न अधिगमकर्ता के ‘मूल्यांकन’ कौशल का आंकलन करता है?

(A) निम्नांकित आधारों पर बड़े व छोटे किसानों की दशाओं की तुलना कीजिए: (a) खेतों की जुताई (b) लोन की आवश्यकता (c) फसल बेचना

(B) कलपट्टू के विभिन्न लोगों की सूची बनाईए जो खेती पर निर्भर थे।

(C) समुद्री लहरों की ऊँचाई को प्रभावित करने वाले कारक कौन से हैं?

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. केवल (A)
D. केवल (C)

निम्नलिखित में से किन को मानचित्र पर चित्रित किया जा सकता है?

(A) विश्व की महासागरीय घाटियाँ

(B) ज़िब्रल्टार की खाड़ी

(C) दिल्ली का वातावरण

(D) अक्टूबर के महीने में वर्षा

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

एक प्राकृतिक भ्रमण के बाद में विद्यार्थियों को सबसे पहले उनके  ________ आंक सकते हैं। 
A. विश्लेषणात्मक चिंतन पर
B. अवलोकन पर
C. प्रयोगों पर
D. तार्किक क्षमता पर

एक शिक्षिका अपनी कक्षा में निम्नलिखित प्रश्न पूछती है:

‘जल संबंधी ऐसी कौन सी समस्याएँ हैं जिनका आप अपने दैनिक जीवन में सामना करते है?

इसे माना जा सकता है:

A. एक बंद सिरे वाले प्रश्न के रूप में
B. एक खुले अंत वाले प्रश्न के रूप में
C. एक निष्कर्ष निकालने वाले प्रश्न के रूप में 
D. अभिसारी प्रश्न के रूप में

Leave a Comment

error: