CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part60

विकास एक _______ प्रक्रिया है जिसकी शुरूआत _______ के समय होती है। 
A. जीवन भर चलने वाली; गर्भधारण 
B. जीवन भर चलने वाली; जन्म
C. बाल्यावस्था के दौरान होने वाली; गर्भधारण 
D. बाल्यावस्था के दौरान हाने वाली; जन्म

अभिकथन (A): गेंद को पकड़ना सीखने से पहले एक बच्चे में कुछ गतिक परिपक्वता होनी चाहिए।

तर्क (R): अधिगम विकास पर निर्भर है। 

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य है।

सामाजीकरण एक ________ प्रक्रिया है, जिसमें सामाजीकरण की विभिन्न संस्थाओं के आपसी संबंध ________।
A. सरल; महत्वपूर्ण हैं। 
B. सरल; महत्वपूर्ण नहीं हैं।
C. जटिल; महत्वपूर्ण है। 
D. जटिल; महत्त्वपूर्ण नहीं है।

किस चरण मे बच्चे मूर्त समस्याओं को तर्कपूर्ण ढंग से सुलझा पाते हैं परन्तु उन्हें तार्किक चिन्तन करने में कठिनाई होती है? 
A. संवेदी गामक 
B. पूर्व संक्रियात्मक 
C. मूर्त संक्रियात्मक 
D. अमूर्त संक्रियात्मक 

जीन पियाजे के अनुसार बच्चों में अर्थपूर्ण अधिगम किस प्रकिया में होता है? 
A. उद्दीपन व प्रक्रिया के अनुबंध की प्रक्रिया में।
B. तब जब ईनाम और सजा का प्रयोग किया जाता है। 
C. जब वयस्क नियंत्रण लेते हैं व व्याख्यान देते हैं।
D. स्व-आरंभ की गई गतिविधि व खोज में।

पियाजे द्वारा प्रस्तावित अवस्था अनुक्रम के बारे में कौन सा वाक्य सही नहीं है? 
A. संज्ञानात्मक बदलाव एकीकृत रूप में होता है जिसकी दिशा समान होती है।
B. एक अवस्था को लाँघ कर दूसरी अवस्था पर बागे बढ़ा जा सकता है। 
C. सभी अवस्था पर एक निश्चित अनुक्रम अनुसार होते हैं।
D. अवस्था सार्वभैमिक हैं; यह हर जगह के बच्चों के गुणधर्म को दर्शाती हैं।

कोहलबर्ग के अनुसार नैतिक विकास के पूर्व-पारंपरिक स्तर की क्या विशेषता है? 
A. इस बात पर ध्यान कि सांस्कृतिक कारक और नैतिक विकास को कैसे प्रभावित करते हैं।
B. नियमों का पालन या अवज्ञा या बुरे परिणामों से निर्धारित होता है।
C. व्यक्ति अपने कार्यों के परिणामों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय दूसरों की अपेक्षाओं को बनाए रखने का प्रयास करता है। 
D. स्व-चुने हुए नैतिक सिद्धांतों का पालन जो सार्वभौमिक है।

लेव वायगोत्सकी के अनुसार बच्चों की संज्ञानात्मक क्षमता पर अपने से अधिक योग्य व्यक्तियों के साथ अंतः क्रिया का क्या प्रभाव पड़ता है? 
A. कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
B. नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
C. सुसाधित होती है।
D. घटती है।

लेव वायगोत्स्की के अनुसार: 
A. अधिगम व्यवहार में मापा जा सकने वाला बदलाव है।
B. अधिगम को सामाजिक परिवेश से अलग होकर नहीं देखा जा सकता है।
C. अधिगम सकारात्मक व नकारात्मक पुर्नबलन पर निर्धारित होता है।
D. अधिगम में ध्यान केन्द्रित करने की प्रक्रियाएँ व स्मृति के भंडार शामिल है।

अंत: वैयक्तिक बुद्धि की क्षमताओं में क्या शामिल हैं? 
A. छवियों और चित्रों में सोचने की क्षमता, सटीक और अमूर्त रूप से कल्पना करने की क्षमता।
B. अपनी भावनाओं से अवगत होना और अपनी क्षमताओं को पहचानना। 
C. ताल, लय, स्वर, माधुर्य के प्रति संवेदनशीलता।
D. विशिष्ट ताल, स्वारों और लय के बीच अंतर करने की क्षमता जिसे पहचानने में अन्य चूक सकते हैं।

एक शहर को अभिकल्पित करने वाले एक वास्तुकार और एक जटिल चित्र पर काम करने वाले कलाकार में कौन सी बुद्धि अधिक होने की सम्भावना है?
A. स्थानिक बुद्धि
B. भाषाई बुद्धि
C. संगीतमय बुद्धि
D. अंतः वैयक्तिक बौद्धधिकता

एक प्रगतिशील कक्षाकक्ष में पाठ्यचर्या किस प्रकार की होती है?
A. बेहद कठोर व संरचित जिसमें बच्चे को कोई स्वायत्तता न हो।
B. विषयों को खंडित रूप में संगठित करती है जिसमें विषयों का कोई पारस्परिक संबंध न हो।
C. बच्चों की रूचियों व क्षमताओं के अनुरूप संगठित की जाती है।
D. जानकारी को असंगित टुकड़ों में प्रस्तुत करती है।

सह-शिक्षा कक्षा में एक शिक्षक लड़कों से कहता है ” सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में गृह विज्ञान को मत लो, तुम लड़की नहीं हो।” इससे किसको बढ़ावा मिलेगा?
A. लैंगिक समता
B. लैंगिक रूढ़िबद्धता
C. लैंगिकव्भू मिका में लचीलापन
D. लैंगिक समानता

एक विद्यार्थी की वैचारिक स्पष्टता का आकलन प्रभावी ढंग से किस प्रकार किया जा सकता है?
A. छात्र को परिभाषा पढ़ने के लिए कहकर
B. विद्यार्थी को दैनिक जीवन में अवधारणा के अनुप्रयोग के बारे में चिन्तन करने के लिए कहकर
C. छात्र को श्यामपट्ट से नकल करने के लिए कहकर
D. छात्र को दूसरे छात्र की प्रतिक्रिया याद रखने के लिए कहकर

समालोचनात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करने के लिए एक शिक्षक को चाहिए कि वे –
A. कई दृष्टिकोणों को स्वीकार करें।
B. चर्चा को हतोत्साहित करें।
C. असहमति के प्रति असहिष्णु रहें।
D. अभिसरण सोच पर बल दें।

एक दर्शन और व्यवहार के रूप में समावेश विविधता के संदर्भ में स्थित है जिससें शामिल हैं:

(A) भाषाई विविधिता

(B)  लिंग विविधता

(C) सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता

(D) ‘योग्यता’ और ‘विकलांगता’

A. (A), (C)
B. (A), (D)
C. (B), (C), (D)
D. (A), (B), (C), (D)

वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों के अनुसार शिक्षण के लिए निम्न में से कौन सी एक प्रभावी शैक्षणिक रणनीति नहीं है? 
A. सीखने की गतिविधियों को छात्रों के सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण से जोड़ना।
B. स्थानीय भाषा में अभिव्यक्ति को खारिज करना। 
C. उनके लिए घर पर ट्युशन लेना अनिवार्य बनाना।
D. बार-बार अभ्यास के माध्यम से स्कूली ज्ञान के पुनरूत्पादन पर ध्यान देना।

______ के साथ संघर्ष करने वाले छात्रों को अक्सर गणितीय अवधारणाओं और गणना में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
A. गुणज वैकल्य
B. पठन वैकल्य
C. लेखन वैकल्य
D. स्वलीनता

__________ दृष्टि की सहायता के लिए एक सहायक तकनीक है। 
A. बड़े़े मुद्रण वाली वर्कशीट 
B. वाक चलित कंप्यूटर
C. कैल्कुलेटर
D. आवर्धक लेंस

रचनात्मक बच्चों की विशिष्ट पहचान विशेषताओं में शामिल हैं:
A. विचारों का लचीलापन, प्रवाह और मौलिकता
B. उच्च बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक परिपक्वता
C. सरल कार्यों और कम जोखिम लेने वाले कार्यों के लिए वरीयता
D. अभिसारी सोच और सोच में स्थिरता

अधिगम के लिए सार्वभौमिक डिजाइन के सफल कार्यान्वयन के लिए ______ के कई तरीके महत्वपूर्ण हैं।
A. प्रतिनिधित्व
B. क्रिया
C. संलग्नता
D. नामीकरण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जैसी शिक्षा की समकालीन नीतियाँ बच्चों में कौन से कौशल विकसित करने का प्रस्ताव करती है? 
A. समालोचनात्मक चिंतन 
B. स्मरण और पुनरूत्पादन 
C. परीक्षा के लिए सीखना 
D. रटना

विद्यार्थियों के अर्थपूर्ण अधिगम को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया के लिए बच्चों को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए?
A. अन्वेषण और प्रयोग
B. अधिसंज्ञान
C. चर्चा और वाद-विवाद
D. निष्क्रिय श्रवण

स्कूलों और विशेष रूप से शिक्षकों को छात्रों की विफलता को किस तरह समझना चाहिए?
A. छात्रों की कमजोर शैक्षणिक क्षमताओं का प्रतिबिंबन
B. शिक्षक की कमजोर क्षमताओं का प्रतिबिंबन 
C. एक व्यवस्थागत मुद्दा जिसमें स्कूल को शिक्षण प्रणालियों पर प्रतिबिंबन करने की अवश्यकता है।  
D. समुदायों का मुद्दा क्योकिं गरीब आर्थिक वर्ग के बच्चों को अन्य बच्चों की तरह एक ही स्कूली तंत्र में शिक्षित नहीं किया जा सकता है।  

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part13

बच्चे सहज सिद्धांत या वैकल्पिक अवधारणाएँ बनाते हैं क्योंकि: 
A. उनकी सोच बड़ों से काफी निम्न होती है।
B. वे कोरी पट्टी हैं। 
C. वे सोच वाले प्राणी हैं जो दुनिया के साथ बातचीत करके ज्ञान का निर्माण कर रहे हैं। 
D.  उनकी सोच अतार्किक और तर्कहीन है। 

जब कोई विद्यार्थी किसी समस्या को एक ही तरीके से निरूपित करने पर अटक जाता है, तब वह क्या कहलाता है?  
A. पश्चगामी-युक्ति का संचालन
B. कार्यात्मक स्थिरता
C. अनुक्रिया समुच्चय
D. अनुरुपी चिंतन

कथन (A) : समस्या समाधान पढ़ाते समय, शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों को अपनी सोच के बारे में सोचने और सीखने के तरीके पर ध्यान केंद्रित करने के लिए हतोत्साहित करें ।

तर्क (R): अधिसंज्ञानात्मक क्षमताओं का विकास समस्या- समाधान में बाधा डालता है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

अभिकथन (A) : शिक्षकों को मध्य विद्यालय के छात्रों को विस्तार से बताना चाहिए कि उन्हें क्या करना है, जिसमें क्या, कैसे और कब सीखना है।

तर्क (R): मध्य विद्यालय के बच्चों में अपने अधिगम को स्व-नियमन करने की क्षमता नहीं होती है।

सही विकल्‍प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

योग्यता को ______ और असफलता को ______ को रूप में सोचना छात्रों को अधिक प्रयास करके अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।
A. स्थिर; अपमानजनक
B. स्थिर; सीखने का अवसर
C. वृद्धिशील; अपमानजनक
D. वृद्धिशील; सीखने का अवसर

निम्नलिखित में से कौन सा कारक सीखने को प्रभावित करता है?

(A) छात्र का सामाजिक- सांस्कृतिक संदर्भ

(B) छात्र की आयु

(C) एक अवधारणा को पढ़ाने के लिए शैक्षणिक रणनीतियाँ

(D) छात्र की क्षमता के बारे में शिक्षक का विश्वास

A. (A), (C) 
B. (B), (C) 
C. (A), (B), (C)
D. (A), (B), (C), (D)

कौन से बौद्ध साहित्य में बौद्ध संघ के लिए बनाए गए नियमों का वर्णन मिलता है?  
A. सुत्त पिटक
B. विनय पिटक
C. अभिधम्म पिटक
D. बुद्धचरिता

कन्नौज शहर निम्नलिखित में से किस राजवंश के बीच विवाद का विषय था?
A. प्रतिहार – राष्ट्रकूट – पाल  
B. राष्ट्रकूट – पाल – पल्लव
C. पल्लव – पाल – प्रतिहार
D. राष्ट्रकूट – प्रतिहार – पल्लव

मिस्त्र के रोसेट्टा नाम के कस्बे में एक उत्कीर्णित पत्थर मिला है। निम्नलिखित में से कौन सी भाषा उस पर उत्कीर्णित है ?
A. रोमन
B. यूनानी
C. अरामेइक
D. लैटिन

चोल राजा राजेन्द्र-प्रथम द्वारा ग्यारहवीं शताब्दी में बनाए गए विश्व मंदिरों के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान कीजिए, और सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

A

B

(A)

सूर्य पिठिका

I.

पालों से

(B)

नंदी मूर्ती

II.

कालिंगों से

(C)

भैरव की एक प्रतिमा

III.

पूर्वी चालुक्यों से

(D)

काली की मूर्ती

IV.

चालुक्यों से

A. A – III, B – IV, C – II, D – I
B. A – I, B – II, C – III, D – IV
C. A – II, B – III, C – IV, D – I
D. A – IV, B – III, C – II, D – I

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन 17वीं तथा 18वीं शताब्दी के दौरान सिक्खों के बारे में सत्य हैं:

(A) सिक्खों ने अपने आपको पहले 'जत्थों' में और बाद में 'मिस्लों' में संगठित किया ।

(B) उनकी संयुक्त सेनाएं 'दल खालसा' कहलाती थी ।

(C) राखी व्यवस्था के तहत उन्होने मुसलमानों से उनकी उपज का 20% कर के रूप में लेकर उन्हे संरक्षण प्रदान किया था।

(D) गुरू गोविंद सिंह ने खालसा को इस विश्वास के साथ प्रेरित किया कि उनके भाग्य में शासन करना था ( राज करेगा खालसा) ।

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (A), (B) और (C)
C. (A), (B) और (D)
D. (A), (C) और (D)

विरशैव आंदोलन की स्थापना किसने की ? 
A. ज्ञानेश्वर
B. शंकर
C. बसवन्ना
D. रामानुज

निम्नलिखित में से कौन सा आदिवासी समुदाय उड़ीसा के जंगलों में रहता है।
A. खोंड
B. मुंडा
C. गोंड
D. खासी

चोल अभिलेखों में उल्लिखित इन शब्दों को देखिए और सही उत्तर दीजिए; 

(A) वेल्लनवगाई 

(B) देवदान 

(C) पल्लिचंदम 

(D) शालाभोग

A. सभी चार भूमि की श्रेणियाँ हैं।  
B. चारों माप की इकाइयाँ हैं। 
C. सभी चार प्रकार के कर हैं।  
D. चारों मंदिर के महत्वपूर्ण अंग हैं।  

राजा राममोहन रॉय के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
A. उन्होंने ‘ब्रह्मो सभा’ नाम से एक सुधारवादी संगठन बनाया था।
B. वह भारत में पश्चिमी शिक्षा के प्रसार के विरूद्ध थे।
C. उन्होंने सती प्रथा के खिलाफ मुहिम छेड़ी थी ।
D. वह महिलाओं के लिए और अधिक स्वतंत्रता व समानता के पक्षधर थे ।

19वीं सदी के भारतीय समाज के संबंध में कथनों (A) तथा (R) को पढ़ें तथा सही विकल्प का चयन करें ।

अभिकथन (A) : जाति व्यवस्था के विरोध में उठे आन्दोलनों के प्रतिक्रिया में रूढ़िवादी हिन्दू समाज ने भी ‘सनातन धर्म सभा’ तथा ‘ब्राह्मण सभा’ जैसे संगठन स्थापित किए।

कथन (R): इन संगठनों का मकसद यही था कि हिन्दू धर्म में जातीय ऊँच-नीच को महत्व दिया जाता है उस पर कोई आँच न आए तथा वे साबित करना चाहते थे कि इस बात को धार्मिक ग्रंथों में भी मान्यता मिली हुई है।

A. (A) और (R) दोनों। सही है (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) लेकिन सही है (A) ) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

समाज सुधारकों हरिदास ठाकुर और ई.वी. रामास्वामी नयकर के विषय में कौन सा/से कथन सत्य है।

(A) दोनों ने समाज में भेदभाव का समना कर रहे जाति समूहों के लिए कार्य किया।

(B) दोनों ब्राह्मणों के उन ग्रंथों के विरूद्ध थे जो जाति प्रथा के समर्थक थे।

A. (A) और (B) दोनों सत्य है।
B. (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
C. (A) सत्य हैं किन्तु (B) असत्य है।
D. (A) असत्य है किन्तु (B) सत्य है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के संदर्भ में अभिकथन (A) तथा कारण (R) को पढ़े और सही उत्तर का चुनाव करें:

अभिकरण (A): 1885 में देश भर के प्रतिनिधियों ने बम्बई में सभा करके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की।

कारण (R): सेवानिवृत्त ब्रिटिश अफसर, ए. ओ. ह्यूम ने विभिन्न क्षेत्रों के भारतीयों को साथ लाकर कांग्रेस बनाने में अहम भूमिका अदा की।

A. दोनों (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. दोनों (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है
D. (A) गलत है किन्तु (R) सही है

निम्नलिखित में से किसने “गाँधी महराज की जय” का नारा दिया था? 
A. मिल मजदूरों ने
B. चाय बगान मजदूरों ने 
C. नील की खेती करने वाले मजदूरों ने  
D. किसानों ने 

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part6

निम्नलिखित में से कौन स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे?
A. जवाहरलाल नेहरु
B. सी. राजगोपालाचारी
C. सरदार बल्लभभाई पटेल
D. डा. राजेन्द्र प्रसाद

कथन (A), (B) और (C) एक ग्रह की विशेषताओं का वर्णन करते हैं। उस ग्रह की पहचान करें।

(A) सूर्य से दूरी के हिसाब से यह तीसरा ग्रह है।

(B) आकार में यह पाँचवा ग्रह है।

(C) यह ध्रुवों के पास थोड़ी चपटी है।

A. मंगल
B. बुध
C. शुक्र
D. पृथ्वी

भारत में केन्द्र सरकार के कार्यालयों के खुलने का समय 9:00 पूर्वाह्न ( भारतीय मानक समय ) है । गाँधीनगर के समीप 72°45′ पू. देशांतर पर और पटना के समीप 85° पू. देशान्तर पर स्थित केन्द्र सरकार के कार्यालयों के खुलने का स्थानीय समय क्या होगा ?
A. 09:39 पूर्वाह्न और 08:50 पूर्वाह्न क्रमशः
B. 08:50 पूर्वाह्न और 09:39 पूर्वाह्न क्रमशः
C. 08:21 पूर्वाह्न और 09:10 पूर्वाह्न क्रमशः
D. 09:10 पूर्वाह्न और 08:21 पूर्वाह्न क्रमशः

नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए तथा विकल्प का चयन कीजिए।

(A) विश्व का सबसे बड़ा मरूस्थल एशिया में स्थित है।

(B) विषुवत वृत्त एशिया से होकर गुजरता है। 

(C) एशिया तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। 

(D) एशिया पूर्वी गोलार्द्ध में पड़ता है।

A. केवल कथन (A) सही है।
B. केवल कथन (A) और (B) सही है
C. केवल कथन (B) और (D) सही है
D. केवल (C) सही है ।

निम्नलिखित कथनों पर विचार करने के बाद सही विकल्प का चयन कीजिए।

(A) वायु की पतली परत पृथ्वी का अटूट भाग है

(B) यह हमें ऐसी वायु प्रदान करती है जिससे हम लोग साँस लेते हैं।

(C) यह हम लोगों को सूर्य की कुछ हानिकारक किरणों से बचाती है।

A. केवल (A) और (B) सही है।
B. केवल (B) सही है ।
C. केवल (c) सही है ।
D. (A), (B) और (C) सही है।

जब भ्रंशोत्थ पर्वतों का निर्माण होता है तब: 
A. बहुत बड़ा भाग टूट जाता है। 
B. बहुत बड़ा भाग विस्थापित हो जाता है। 
C. बहुत बड़ा भाग एक ही समय में टूटता और विस्थापित होता है। 
D. भूमि का केवल छोटा सा भाग ही टूटता या विस्थापित होता है। 

यदि आप गोम्पा, घास के मैदान, व हिमनद देखना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित में से किस राज्य/ केन्द्र शासित प्रदेश की यात्रा करनी होगी ? 
A. हिमाचल प्रदेश
B. जम्मू और काश्मीर
C. लद्दाख
D. असम

निम्न में कौन-सा देश सहारा मरूस्थल में स्थित नही है। 
A. अल्जीरिया
B. माली
C. नाइजर
D. जांबिया

कथन (A) और (B) को पढ़कर सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

कथन (A) : नाइट्रोजन वायु मंडल में सर्वाधिक पायी जाने वाली गैस है।

कथन (B): इसका बढ़ा हुआ आयतन पृथ्वी पर मौसम तथा जलवायु को प्रभावित करता है।

सही विकल्प का चुनाव करें

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों है
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।

लू निम्न में से किस प्रकार की पवन का उदाहरण है?
A. स्थायी पवनें 
B. मौसमी पवनें
C. स्थानीय पवनें
D. ध्रुवीय पवनें

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) के आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) : पर्वतीय क्षेत्र में बहुत ही कम लोग निवास करते हैं।

कारण (R) : तीव्र ढाल वाले पर्वतीय क्षेत्र बसने के लिए प्रतिकूल है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या हैं।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है ।
D. दोनों (A) तथा (R) गलत है।

निम्न में से कौन-सा खनिज काला सोना कहलाता हैं? 
A. पेट्रोलियम
B. कोयला
C. प्राकृतिक गैस
D. मैंग्नीज

निम्न में से किस उद्योग को आधुनिक उद्योगों का मेरूदंढ कहा जाता है। 
A. लौह और इस्पात उद्योग
B. सूती वस्त्र उद्योग
C. रसायन उद्योग
D. ओटोमोबाइल उद्योग

मिल्पा, रोका और लदांग निम्न में से किस प्रकार की कृषि के अन्य नाम हैं?
A. स्थानान्तरित कृषि
B. मिश्रित कृषि
C. रोपण कृषि
D. वाणिज्यिक कृषि

संयुक्त राज्य अमेरिका में 1964 के नागरिक अधिकार अधिनियम ने _______ के आधार पर भेदभाव का निषेध कर दिया ।

(A) नस्ल

(B) धर्म

(C) लिंग

(D) राष्ट्रीय मूल

सही विकल्प का चयन  कीजिएः

A. (A), (B) और (C)
B. (A), (B) और (D)
C. (B), (C) और (D)
D. (A), (C) और (D)

निम्नलिखित में से कौन से कारण ग्रामीण जिविकोपार्जन को असुरक्षित बनाते हैं ?

(A) सिंचाई के लिए मानसून पर निर्भरता

(B) उत्पादन को ग्रामीण सहकारिताओं में बेचना

(C) कीट हमले में फसलों का नष्ट हो जाना

(D) साहूकारों से कर्ज उठाना

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C), और (D)
D. (A) और (D)

निम्नलिखित में से कौन सा पंचायत की आमदनी का स्रोत नही है ?
A. घरों एवं बाजारों पर लगाए जाने वाले कर
B. समुदाय के काम के लिए मिलने वाला दान
C. विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा चलायी गई योजनाओं की राशि
D. पंचायत सचिव की निजी संपत्ति पर किराया

नगर निगम के चुनाव के उद्देश्य से गठित किए गए क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों को ______ के रूप में जाना जाता है।  
A. परिषद्
B. वार्ड खंड
C. खंड
D. क्षेत्र

निम्न में से कौन सा क्षेत्र भारत में सबसे ज्यादा रोजगार प्रदान करता है?
A. प्राथमिक
B. द्वितीयक
C. तृतीयक
D. गिग इकाॅनाँमी

मौसमी बेरोजगारी निम्नलिखित में किस प्रक्रिया के साथ जोड़ी जा सकती है? 
A. खेती
B. दुग्ध सहकारिता
C. काॅल सेन्टर
D. चीनी मिट्टी के बर्तन बनाना

एक लोकतांत्रिक सरकार का आधारभूत सूचक है ______ का होना/लागू करना। 
A. प्रतिनिधित्व की अनुपातिक व्यवस्था 
B. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार  
C. फर्स्ट पास्ट द पोस्ट सिस्टम  
D. क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व 

हिंदु उत्तराधिकार अधिनियम में वर्ष 2005 में हुए बदलाव महिलाओं को किस तरह लाभान्वित करेगा ? 
A. यह महिलाओं को माता-पिता की संपत्ति में बराबर हिस्सा दिलाता है।
B. यह पुत्रों की तुलना में पुत्रियों को संपत्ति में अधिक हिस्सा दिलाता है ।
C. यह सारी संपत्ति पुत्रियों के नाम हस्तांतरित करता है।
D. यह पारिवारिक संपत्ति बँटवारे में पुत्रियों को पुत्रों के ऊपर प्राथमिकता देता है।

जब विकासात्मक गतिविधियों के कारण आदिवासी समूह को उनकी भूमि से विस्थापित किया जाता है, तो परिणामस्वरूप वे अपना अधिकार खो देते हैं?

(A) रीति-रिवाज

(B) आय और अजीविका

(C) जंगल में प्रवेश के स्त्रोत

(D) वंचित समुदायों के रूप में स्थिति

सही विकल्प को चुनिए :

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

इतिहास में तिथियों एवं वर्षों को सूचित करने के लिए प्रयोग में आने वाली वर्तमान के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सही है ?

(A अतीत ने वर्तमान को कैसे प्रभावित किया है, इसकी जांच किए बिना इतिहास पूर्ण रूप से अतीत पर निर्भर करता है।

(B) इतिहास मानव चेतना के व्यक्तिगत और सामूहिक दोनों पहुँचने में विकास की कहानी है।

(C) इतिहास अतीत और भविष्य में प्रगतिशील परिवर्तनों की घटनाओं के बीच एक संवाद है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part106

(D) निरंतरता और सुसंगतता इतिहास की आवश्यक आवश्यकताएँ है ।

सही विकल्प को चुनिए :

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

इतिहास में तिथियों एवं वर्षों को सुचित करने के लिए प्रयोग में आने वाली वर्तमान के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सही है? 
A. AD (ए.डी.के स्थान पर BCE (बी.सी.ई)
B. BC (बी.सी.के स्थान पर AD (ए.डी.)
C. BCE  (बी.सी.ई.के स्थान पर AD (ए.डी.)
D. BC (बी.सी.के स्थान पर BCE (बी.सी.)

एक शिक्षक प्राथमिक स्त्रोतों के आधार पर अंग्रेजों की वास्तुकला पर एक परियोजना प्रदान करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्त्रोत है? 
A. उपन्यास
B. अखबारों की रिपोर्ट
C. राष्ट्रपति भवन
D. मीनाक्षी मंदिर

वे विभिन्न तरीके कौन से हैं जिनसे किसी परियोजना से अधिगम अनुभवों का अधिग्रहण किया जाता है ?

(A) अभिलेख

(B) पॉवर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण

(C) पेन एवं पेपर परीक्षा

(D) स्क्रैप बुक

(E) रेखाचित्र

A. केवल (A)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (A), (B) और (C) 
D. केवल (A), (B), (D) और (E)

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न संज्ञानात्मक प्रक्रिया के ‘मूल्यांकन’ पहलू का आकलन करते हैं?

(A) विभिन्न देशों के बीच न्यायसंगत व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए क्या किया जा सकता है?

(B) हरित क्रांति ने भारत को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बना दिया है। समझाइए। 

(C) मुगल साम्राज्य के पतन के लिए क्या आप औरंगजेब को उत्तरदायी ठहरायेंगे?

(D) इमारतों के निर्माण की कला में तुर्की ने क्या बदलाव प्रस्तावित किए।

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

निम्नलिखित में से किस पर बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार मूल्यांकन क्रियाविधियों के विकास के समय विचार किया जाना चाहिए?

(A) निरंतर और व्यापक मूल्यांकन पर आधारित ज्ञान की समझ (बोध) को विकसित करने में विद्यार्थियों को सबल बनाना। 

(B) निरंतर एवं व्यापक मूल्यांकन के माध्यम से अर्जित ज्ञान का अनुप्रयोग करने मैं विद्यार्थियों को सबल बनाना। 

(C) बोर्ड लेबल (स्तरीय) परीक्षाओं के संदर्भ में परीक्षा बोर्ड द्वारा प्रदान की गई निर्देशिकाओं का पालन करना। 

A. केवल (A)
B. केवल (A) और (B)
C. (A), (B) और (C)
D. केवल (A) और (C)

निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन से सामाजिक विज्ञान में विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक योग्यताओं को आंकने के अवसर उपलब्ध कराते हैं?

(A) कौन सा क्षेत्र ‘विश्व के उद्यान’ के रूप में जाना जाता है और क्यों?

(B) कौन सा राज्य ‘फूलों की घाटी’ के रूप में जाना जाता है?

(C) भारत में कौन सा राज्य मसालों के उत्पादन में प्रथम आता है? मसालों के उत्पादन के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियाँ क्या हैं?

(D) भारत में कौन से राज्य कर्क रेखा पर स्थित हैं?

A. (A), (B) और (C)
B. केवल (A)
C. केवल (A) और (C)
D. केवल (C)

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न संज्ञानात्मक प्रक्रिया के केवल ‘स्मरण’ पहलू का आकलन करते हैं?

(A) बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा हेतु भारत सरकार द्वारा कौन से दो एक्ट पारित किये गए हैं?

(B) आकाशगंगा क्या है? हमारी आकाशगंगा के निकटतम कौन सी आकाशगंगा है?

(C) क्या आप सोचते है कि भारत में धर्म के संबंध में स्वतंत्रता का अधिकार सही प्रकार कार्य करता है। क्या यह भारत को एक धर्मनिरपेक्ष देश बनाता है?

(D) क्या समस्याएँ हो सकती हैं यदि राज्य सरकार और संघीय सरकार दो भिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा संचालित हों?

A. (A) और (B) 
B. (A), (B) और (C)
C. (B), (C) और (D)
D. (A) और (D)

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न बहुल परिप्रेक्ष्यों को उपयोग करने या विकास करने के अवसर प्रदान करते हैं?

(A) वे कौन से कारक हैं जो किसी क्षेत्र की जलवायु निर्धारित करते हैं?

(B) वनों की कटाई के क्या हानिकारक प्रभाव हैं?

(C) दक्षिणी अमेरिका के मुख्य भौतिक खण्ड कौन से हैं?

(D) बहु दल तंत्र के क्या गुण एवं दोष हैं?

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (A), (B) और (C)
C. केवल (C)
D. केवल (D)

निम्नलिखित में से कौन भारत की संविधान सभा का अध्यक्ष था?
A. सी. राजगोपालचारी
B. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
C. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
D. जवाहरलाल नेहरू

निम्नलिखित में से कौन भारत के एकमात्र भारतीय गवर्नर-जनरल थे?
A. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
B. बी. पट्टाभि सीतारमय्या
C. टी. टी. कृष्णमाचारी
D. सी. राजगोपालाचारी

भारत का संविधान कब अपनाया गया था ?
A. 15 अगस्त, 1947
B. 26 नवंबर, 1947
C. 26 नवंबर, 1949
D. 26 जनवरी, 1950

निम्नलिखित में से किसने भारत की रियासतों को एकीकृत करने में निर्णायक भूमिका निभाई थी ?
A. जवाहरलाल नेहरू
B. सरदार वल्लभभाई पटेल
C. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
D. सी. राजगोपालाचारी

निम्नलिखित में से कौन भारत के संविधान की समवर्ती सूची के मामलों में कार्य करता है?
A. केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें
B. राज्य सरकारें और स्थानीय सरकारी निकाय
C. केन्द्र – शासित प्रदेश
D. स्थानीय सरकारी निकाय

निम्नलिखित में से कौन भारत की संविधान सभा में मसौदा समिति के अध्यक्ष थे?
A. सी. राजगोपालाचारी
B. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
C. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
D. जवाहरलाल नेहरू

18वीं सदी में किसके नेतृत्व में बंगाल धीरे- धीरे मुगल नियंत्रण से अलग हो गया था?
A. मुर्शिद कुली खान
B. नादिरशाह
C. अलीवर्दी खान
D. बुरहान – उल – मुल्क

निम्नलिखित में से किस गवर्नर-जनरल ने फैसला किया कि बहादुरशाह जफर आखिरी मुगल सम्राट होंगे और उनकी मृत्यु के बाद किसी भी वंशज को शासक के रूप में नहीं पहचाना जाएगा?
A. लार्ड डलहौजी
B. विलियम बेंटिक
C. लाॅर्ड कैनिंग
D. लाॅर्ड काॅर्नवालिस

किस गवर्नर-जनरल ने घोषणा की कि अवध पर कुशासन हो रहा है और उचित प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए ब्रिटिश शासन की आवश्यकता है?
A. लॉर्ड रिपन
B. लॉर्ड कैनिंग
C. लॉर्ड डलहौजी
D. लॉर्ड माउंटबेटन

कानपुर के किस शासक ने स्वयं को ‘पेशवा’ कहा था?
A. नाना साहेब
B. बाजीराव प्रथम
C. बाजीराव द्वितीय
D. बहादुरशाह जफर

‘कारखाने’ के विषय में पढ़ाने के लिए सबसे उपयोगी विधि होगी-
A. एक कहानी सुनाना
B. किसी विशेषज्ञ को निमंत्रित करना
C. किसी औद्योगिक कारखाने की यात्रा आयोजित करना
D. एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म दिखाना

एडुसैट (EDUSAT) से क्या अभिप्राय है?
A. रॉकेट जिसका उपयोग मानव-निर्मित उपग्रहों को सूर्य की कक्षा में स्थापित करने के लिए किया जाता है।
B. सौरमंडल में खोजा गया एक नया ग्रह
C. एक क्षुद्रग्रह जो मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच पाया जाता है।
D. एक मानव-निर्मित भारतीय उपग्रह

‘पंचवाणी’ और ‘बीजक’ में निम्नलिखित में से किस महान हस्ती के छंद और विचारों को संरक्षित किया गया है?
A. मीरबाई
B. कबीर
C. गुरुनानक
D. रविदास

एलोरा की गुफा का भित्ति-चित्र किस काल की कृति है, जिसमें विष्णु को नरसिंह अर्थात् पुरुष-सिंह के रूप में दिखाया गया है?
A. गुर्जर-प्रतिहार काल
B. राष्ट्रकूट काल
C. चालुक्य काल
D. गुप्त काल

निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन उपनिषद् में आस्था रखता है?
A. ब्राह्मो समाज
B. रामकृष्ण मिशन
C. सत्यशोधक समाज
D. सेवा समाज

Leave a Comment

error: