CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part62

बच्चों के विकास की प्रक्रिया किस प्रकार की होती है?
A. एकसमान और क्रमानुसार
B. एकसमान और अव्यवस्थित
C. व्यक्तिगत व क्रमानुसार
D. व्यक्तिगग व अव्यवस्थित

आजकल सिद्धांतकार ‘क्रंतिक अवस्था’ के बजाए ‘संवेदनशील अवधि’ का प्रयोग करते हैं क्योंकि –
A. विकास की प्रकृति गतिशील है। 
B. विकास केवल आनुवंशिकता से निर्धारित होता है। 
C. विकास केवल पर्यावरण द्वारा निर्धारित किया जाता है। 
D. विकास स्थिर और नियत है। 

नरेश और मुकेश आयु में लगभग बराबर हैं, लेकिन दोनों के संज्ञानात्मक व सामाजिक विकास में अंतर है। यह किस सिद्धांत के कारण है?
A. विकास का शीर्षगामी सिद्धांत
B. विकास का समीपदूराभिमुख सिद्धांत
C. व्यक्तिगत भिन्नता का सिद्धांत
D. एकरुपता का सिद्धांत

कथन (A): बच्चों के विकासात्मक प्रतिमान की उपलब्धि में देरी के लिए सीधे आनुवंशिकता को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

तर्क (R): पर्यावरणीय कारक विकास में कोई भूमिका नहीं निभाते हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

बच्चों का सामाजीकरण-
A. एक सरल और रैखिक प्रक्रिया है।
B. एक व्यवस्थित और सुव्यवस्थित प्रक्रिया है।
C. एक जटिल और बहु आयामी प्रक्रिया है।
D. एक निश्चित और स्थिर प्रक्रिया है।

संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में बच्चे अनुमान लगाने व अमूर्त चिंतन करने के कौशल प्राप्त कर लेते हैं?
A. संवेदी गामक  
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

जीन पियाजे के सिद्धांत में, जब बच्चा नए अनुभव के लिए मौजूदा स्कीमा को संशोधित करता है, तब वह प्रक्रिया क्या कहलाती है?
A. समायोजन
B. संगठन
C. अधिसंज्ञान
D. पाड़

जीन पियाजे के अनुसार, आत्मकेन्द्रियता के क्या मायने हैं?
A. किसी स्थिति के एक से ज्यादा आयाम पर विचार करने की क्षमता।
B. सोच प्रक्रिया को मानसिक संरचनाओं के आधार पर संगठित करना।
C. मौजूदा स्कीमा का उपयोग करते हुए संसार की समझ बनाना।
D. दूसरों के अनुभवों व सांसारिक दृष्टिकोण को अपनी दृष्टि से देखने की प्रवृति।

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, ______ का संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।
A. अनुबंधन
B. पुर्नबलन
C. सांस्कृतिक परिवेश
D. स्कीमा

लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्तों पर आधारित कक्षा में किसको महत्वता दी जाएगी?
A. सस्वर पाठ व रटने को
B. सहयोगात्मक अधिगम को
C. पुरस्कार एवं दण्ड के प्रयोग को
D. प्रतिक्रियाओं के अनुबंधन को

लारेंस कोहलबर्ग ने अपने सिद्धांत में नैतिक विकास के कितने चरण प्रतिपादित किए हैं?
A. 6
B. 7
C. 5
D. 4

कोलबर्ग के नैतिक विकास के किस चरण में व्यक्तियों का मानना है कि सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निश्चित नियमों का पालन किया जाना चाहिए?
A. नैमित्तिक सापेक्षता अभिविन्यास
B. सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास
C. कानून और व्यवस्था अभिविन्यास
D. अच्छा लड़का – अच्छी लड़की अभिविन्यास

हावर्ड गार्डनर के सिद्धांत के अनुसार नर्तकों, धावकों और अभिनेताओं के पास कौन-सी बुद्धि अधिक होती है?
A. स्थानिक बुद्धि
B. भाषाई बुद्धि
C. शारीरिक-गति-संवेदनात्मक बुद्धि
D. अंतरावैयक्तिक बुद्धि

सह-शिक्षा कक्षा में लड़कों के लिए एक शिक्षक की टिप्पणी- “पुरुष बनो और लड़कियों की तरह व्यवहार मत करो” किसको बढ़ावा देगी?
A. जेंडर समानता
B. जेंडर रूढ़िबद्धता
C. जेंडर भुमिका में लचीलापन
D. जेंडर समता

बच्चों के आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. आकलन का प्राथमिक उद्देश्य तुलना है।
B. आकलन का प्राथमिक उद्देश्य चिंता और भय उत्पन्न करना है।
C. आकलन विभिन्न साधनों का उपयोग करके किया जाना चाहिए।
D. आकलन में बच्चों द्वारा स्व-मूल्यांकन शामिल नहीं होना चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन समावेशी शिक्षा की भावना का पालन नहीं करता है?
A. विभेदित निर्देश
B. सीखने के लिए सार्वभौमिक डिजाइन
C. पृथ्कीकरण और नामीकरण
D. सहयोगपूर्ण अधिगम

वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों वाली कक्षा में एक शिक्षक को किसके अनुभवों को साझा करने की अनुमति देनी चाहिए?
A. सभी को अपने अनुभव कक्षा में लाने से हतोत्साहित करना चाहिए।
B. केवल प्रभावशाली समूहों के बच्चों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
C. केवल वंचित समूहों के बच्चों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. अपने स्वयं के अनुभव साझा करके सभी बच्चों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

शारीरिक गतिक दिव्यांगता से ग्रस्त छात्रों को समायोजित करने के लिए विद्यालयों को पहुंच और बाधा मुक्त वातावरण की सुविधा प्रदान करनी चाहिए जिसमें निम्नलिखित प्रावधान शामिल हो :

(i) पहिया कुर्सी / व्हील चेयर

(ii) वॉकर

(iii) हैंड – रेल के साथ रैंप

(iv) उभरा हुए टाइल

(v) ब्रेल प्रणाली

A. (i), (ii), (iii)
B. (i), (iii), (iv)
C. (ii), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv), (v)

निम्नलिखित में से कौन सी अधिगम अक्षमता से ग्रस्त छात्रों की विशिष्ट पहचान विशेषताएँ हैं?
A. पढ़ने में शब्दों या पंक्तियों को छोड़ देते है; वर्तनी में गलती करते हैं
B. 2 फीट की दूरी के परे चीज़े नहीं देख सकते हैं
C. एक ही गतिक क्रिया को बार-बार करते हैं।
D. 70 dB की ध्वनि नहीं सुन सकते हैं

प्रतिभाशाली बच्चों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. प्रतिभाशाली बच्चों को किसी भी खास शैक्षणिक संशोधन की आवश्यकता नहीं होती है।
B. प्रतिभाशाली बच्चों को बार-बार करने के लिए बहुत ही सरल नियमित कार्य दिए जाने चाहिए।
C. प्रतिभाशाली बच्चों में बहुत अधिक संवेगात्मक परिपक्वता होती है।
D. प्रतिभाशाली बच्चों की अधिगम की विशिष्ट आवश्यकताएँ होती है जिन्हें अक्सर कक्षाओं में नजरअंदाज कर दिया जाता है।

माध्यमिक कक्षाओं में छात्रों की सक्रिय भागीदारी को किसके द्वारा बढ़ावा दिया जाना चाहिए?
A. सकारात्मक और नकारात्मक पुर्नबलन द्वारा
B. निष्क्रिय श्रवण द्वारा
C. प्रतियोगिता को बढ़ावा देकर
D. पूछताछ और जाँच की प्रक्रियाओं के माध्यम से

अभिकथन (A): सहकर्मियों के बीच सम्प्रेषण और चर्चा की शैक्षणिक प्रक्रियाएँ समस्या समाधान क्षमताओं के विकास में बाधक होती हैं

तर्क (R): अधिगम की प्रक्रिया का स्वरूप सामाजिक न होकर व्यक्तिवादी है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

एक शिक्षक को अपने विद्यार्थियों को किस प्रकार के लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए?
A. निपुणता उन्मुख
B. प्रदर्शन उन्मुख
C. असफलता से बचने वाले
D. असफलता को स्वीकारने वाले

एक व्यक्ति की धारणाएँ उसके अधिगम पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालती हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी धारणा अधिगम पर सकारात्मक रूप से प्रभावित होती है?
A. मुझमें जन्मजात कोई क्षमताएं मौजूद नहीं हैं।
B. शिक्षक हमेशा कठिन प्रश्नपत्र का निर्माण करते है।
C. अच्छे या बुरे अंक लाना अपने प्रयास पर निर्भर करता हैं।
D. भूगोल – शास्त्र में मेरे कभी भी अच्छे अंक नहीं आए और मेरे प्रयास करने पर भी इसमें अच्छे अंक नहीं आ पाँएगे।

एक सिद्धांत के रूप में रचनावाद है:
A. अधिगम में अधिगमकर्ता की भूमिका को महत्वपूर्ण मानता है जिससे वह संसार के बारे में स्वयं की समझ का निर्माण करते है।
B. प्रत्यारमण के माध्यम से जानकारी और परीक्षण को याद रखने पर बल देता है।
C. शिक्षिका की प्रभुत्व भूमिका पर बल देता है।
D. निष्क्रिय अनुकरण की अधिगम में भूमिका पर बल देता है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part102

बच्चे निम्न में से किस आधार पर आगे के ज्ञान का निर्माण करते हैं?
A. जो उनके लिए अप्रासंगिक है।
B. जो वह पहले से समझते हैं।
C. जो उनके लिए अज्ञात हैं।
D. जो उनके ज्ञान के स्तर से कहीं अधिक है।

संज्ञान व संवेगों के बारे में कौन सा कथन सही हैं?
A. संज्ञान व संवेग की प्रक्रियाएँ एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।
B. संज्ञान व संवेग आपस में जुड़े हुए हैं और एक दूसरे को प्रभावित करते हैं।
C. संज्ञान, संवेग पर प्रभाव डालता है परन्तु संवेगों का संज्ञान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
D. संवेग, संज्ञान पर प्रभाव डालते हैं परन्तु संवेगों का संज्ञान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

किन शैक्षिक प्रणामियों द्वारा छात्रों में अर्थपूर्ण अधिगम को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता है?
A. अन्वेषण और प्रयोग
B. परासंज्ञानात्मक कौशलों का विकास
C. चर्चा और वाद-विवाद
D. निष्क्रिय श्रवण 

विद्यार्थियों द्वारा निर्मित भ्रान्तियों को निपटने के लिए रचनात्मक उपागम क्या सुझाव देता है?
A. उन्हें अनदेखा करना चाहिए।
B. उन्हें निष्क्रिय रूप से रटने के लिए बहुत सारी विषयवस्तु देनी चाहिए।
C. विद्यार्थियों को दंड देना चाहिए
D. विपरीत परिप्रेक्ष्यों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करना चाहिए।

अभिकथन (A): विद्यालयों को माता-पिता को अपने बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार से शामिल नहीं करना चाहिए।

कारण (R): समुदाय के साथ विद्यालय के संबंध स्थापित करने से छात्रों के लिए अर्थपूर्ण अधिगम में बाधा उत्पन्न होती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत हैं।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

गुप्त काल के ‘प्रथम कुलिक’ शब्द का अर्थ है :
A. मुख्य न्यायिक अधिकारी
B. मुख्य बैंकर
C. मुख्य व्यापारी
D. मुख्य शिल्पकार

वह भूर्ज (बर्च) छाल कहाँ पाई गई जिस पर ऋग्वेद की वैदिक प्रार्थनाएँ (सूक्त) लिखी गईं?
A. कश्मीर
B. महाराष्ट्र
C. बंगाल
D. बिहार

निम्नलिखित में से कौन सी तमिल कृति हमें आम पुरुषों और महिलाओं के जीवन के बारे में सूचित करती है?
A. शिलाप्पादिकरम
B. वलैयापति
C. मणिमेकलई
D. पेरियापूरणम

निम्नलिखित में से कौन मेल नहीं खा रहा है?

(1) खजुराहो चंदेल
(2) ऐहोल चालुक्य
(3) कांचीपुरम पल्लव
(4) महाबलीपुरम चोल

A. A
B. B
C. C
D. D

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 

(I) तवारीख को सुशिक्षित व्यक्तियों द्वारा उर्दू में लिखा गया था।

(II) तवारीख के लेखक शहरों में रहते थे।

(III) वे प्रायः अपने इतिहास, सुल्तानों के लिए, उनसे ढेर सारे पुरस्कार पाने की आशा में लिखा करते थे।

कौन-सा कथन सही है/हैं?

A. (I) और (II) दोनों
B. (II) और (III) दोनों
C. (I) और (III) दोनों
D. केवल (I)

निम्नलिखित में से कौन-सी रचना सूरदास द्वारा संकलित नहीं है?
A. सूरसागर
B. सूरसरावली
C. साहित्य रत्ना
D. साहित्य लहरी

निम्नलिखित कथन तथा कारण पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प चुनिए।

कथन (A): 18वीं शताब्दी के दौरान, मुगल साम्राज्य धीरे-धीरे कई स्वतंत्र, क्षेत्रीय राज्यों में बिखर गया।

कारण (R): मुगल सम्राटों की सत्ता के पतन के साथ, कई प्रांतों के सूबेदारों और बड़े जमींदारों ने भारतीय उपमहाद्वीप के विभिन्न हिस्सों में अपनी शक्ति और प्रबल कर ली।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

किस क्षेत्र में भूस्वामियों को वेल्लार कहा जाता था?
A. महाराष्ट्र क्षेत्र
B. तमिल क्षेत्र
C. पंजाब क्षेत्र
D. बंगाल क्षेत्र

कथनों (A) और (B) को पढ़ें और सही उत्तर का चुनाव करें।

(A) राजा राममोहन रॉय जैसे लोगों को सुधारक इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे मानते थे कि समाज में परिवर्तन लाना और अन्यायपूर्ण तौर-तरीकों से छुटकारा पाना जरूरी है।

(B) सुधारकों का विचार था कि इस तरह के परिवर्तन लाने के लिए लोगों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए कि वे पुराने व्यवहार को छोड़कर जीवन का नया ढंग अपनाने के लिए तैयार हों।

A. (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
B. (A) गलत है किन्तु (B) सही है।
C. दोनों (A) और (B) सही है।
D. दोनों (A) और (B) गलत है।

पूर्व मद्रास (चेन्नई) में स्थापित वेद समाज किस से प्रेरित था?
A. प्रार्थना समाज द्वारा
B. आर्यसमाज द्वारा
C. ब्रह्मसमाज द्वारा
D. युवा बंगाल आंदोलन द्वारा

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) को पढ़िए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:-

अभिकथन (A) : ई. वी. रामास्वामी नायकर और पेरियार मनु संहिता, भगवद् गीता और रामायण जैसे ग्रंथों के आलोचक थे।

कारण (R) : पेरियार ने देखा कि ये ग्रंथ निम्न जातियों के ऊपर उच्च जातियों और महिलाओं के ऊपर पुरुषों का वर्चस्व स्थापित करने के लिये उपयोग में लाये जाते हैं।

सही विकल्प चुनें :

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

किस गवर्नर जनरल ने घोषणा की थी कि बहादुर शाह ज़फर अंतिम मुगल बादशाह होंगे?
A. कैनिंग
B. डलहौजी
C. हार्डिंग
D. एल्जिन

निम्नलिखित में से किस भाषा में ‘केसरी’ अखबार छपता था?
A. अंग्रेजी
B. बंगला
C. मराठी
D. उर्दू

निम्नलिखित में से किस अधिनियम से भारतीय संविधान द्वारा काफी संख्या में प्रावधान लिए गए हैं?
A. 1909 अधिनियम 
B. 1919 अधिनियम 
C. 1935 अधिनियम 
D. भारत स्वाधीनता अधिनियम – 1947

निम्न में कौन सा सुमेलित नहीं है?

ग्रह उपग्रहों की संख्या
1 मंगल 02
2 बृहस्पति 53
3 अरुण 27
4 वरुण  14

A. A
B. B
C. C
D. D

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) : उत्तर ध्रुव वृत्त और उत्तरी ध्रुव के बीच के क्षेत्र में बहुत ठंड होती है।

कारण (R) : सूर्य की किरणें हमेशा तिरछी होती हैं और कम ऊष्मा देती है।

सही विकल्प चुनें :

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है परन्तु (R) सही है।

सूर्य पूर्व में उदय होता है क्योंकि :
A. पृथ्वी पूर्व से पश्चिम की ओर चक्कर लगाती है।
B. पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर चक्कर लगाती है।
C. पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकी हुई है।
D. पृथ्वी का चक्कर 24 घंटे लेता है।

भारत में केन्द्रीय सरकारी कार्यालयों के खुलने का समय 9  a.m. (भारतीय मानक समय) है। चंडीगढ़ के पास 76°45′ पूर्व देशांतर पर और कलकत्ता के पास 88°15′ पूर्व देशांतर क्रमशः पर स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों के खुलने का स्थानीय समय क्या होगा?
A. क्रमशः 08 : 37 a.m. और 09 : 37 a.m. 
B. क्रमशः 09 : 37 a.m. और 08 : 37 a.m. 
C. क्रमशः 09 : 23 a.m. और 08 : 37 a.m. 
D. क्रमशः 08 : 37 a.m. और 09 : 23 a.m. 

दक्कन पठार अपने पश्चिमी भाग पर कौन-सी भौतिक विशेषता से जुड़ा हुआ है?
A. सतपुड़ा श्रेणी
B. विंध्य श्रेणी
C. सह्याद्रि
D. नीलगिरि

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part89

मिलान कीजिए और उचित विकल्प का चयन कीजिए।

स्तंभ – I स्तंभ – II
(a) संगमरमर (i) अवसादी शैल
(b) बलुआ पत्थर (ii) जीवाष्म ईंधन
(c) कोयला (iii) आग्नेय शैल
(d) ग्रेनाइट (iv) कायांतरित शैल

A. (a) – (iv), (b) – (i), (c) – (ii), (d) – (iii)
B. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (iv), (d) – (i)
C. (a) – (i), (b) – (iv), (c) – (iii), (d) – (ii)
D. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (i), (d) – (iv)

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए।

स्थल रूप घटक
(a) तट बंध पवन
(b) स्टैक समुद्री तरंग
(c) छत्रक शैल नदी
(d) हिमौढ़ हिमनद

उपर्युक्त युग्मों में कौन से युग्म सही है?

A. केवल (a) और (b)
B. केवल (b) और (c)
C. केवल (b) और (d)
D. केवल (a) और (d)

लद्दाख की जलवायु अत्यधिक शीतल और शुष्क है। निम्न में से कौन सा कारक इसके लिए उत्तरदायी है?
A. अक्षांश
B. ऊँचाई
C. वायुदाब एवं पवने
D. समुद्र से दूरी

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) को पढ़ें तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) : कम तापमान वाले क्षेत्रों में वायु ठंडी होती है।

कारण (R) : ठंडे क्षेत्रों में वायु भारी होती है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) तथा (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा जनसंपर्क माध्यम का उदाहरण नहीं है?
A. समाचार पत्र
B. रेडियो
C. सेल्युलर फोन
D. टेलीविजन

भूमध्यसागरीय प्रकार की वनस्पति कहाँ नहीं पाई जाती है?
A. यूरोप, अफ्रीका एवं एशिया के भूमध्यसागर के समीप वाले प्रदेशों में
B. संयुक्त राज्य अमेरिका के केलिफोर्निया
C. दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका
D. दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका

निम्न संसाधनों पर विचार कीजिए।

(A) अभ्रक

(B) वन

(C) प्राकृतिक गैस

(D) मृदा

(E) जल

उपर्युक्त में से कौन सा/से प्राकृतिक संसाधन नवीकरणीय संसाधन के उदाहरण है?

A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (B), (C) और (D)
C. केवल (B), (D) और (E)
D. केवल (B), (C) और (E)

मृदा के विरचन / गठन में कौन से कारक मुख्य भूमिका निभाते हैं?

(A) मूल चट्टान

(B) स्थलाकृति

(C) जलवायु संबंधी कारक

(D) समय

A. केवल (A)
B. केवल (B) तथा (C)
C. केवल (D)
D. केवल (A) तथा (C)

कर्ज का जाल ग्रामीण इलाकों में मुख्यतः _______ के बीच एक शोषणकारी संबंध को दर्शाता है।
A. साहूकार और छोटे किसान
B. छोटे किसान और खेतीहर मज़दूर
C. भूमिहीन खेतीहर संबंधी मज़दूर और ग्रामीण सहकारिता
D. ग्रामीण सहकारिता और साहूकार

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): लोकतंत्र में, स्वतंत्र संचार माध्यम (मीडिया) महत्त्वपूर्ण है।

कारण (R): संचार माध्यम (मीडिया) से प्राप्त सूचना विश्वसनीय होनी चाहिए ना कि पक्षपातपूर्ण।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. दोनों (A) और (R) गलत हैं।

भारत में सरकार ______ पर काम करती है।

(A) वार्ड स्तर

(B) राज्य स्तर

(C) राष्ट्रीय स्तर

(D) क्षेत्रीय स्तर

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (A) और (C)

कौन सरपंच की तरह काम करता है?
A. ग्राम सभा का सचिव
B. खंड विकास अधिकारी
C. अन्य वार्ड सदस्यों द्वारा चयनित (चुना गया) एक वार्ड सदस्य
D. बारी-बारी से वार्ड सदस्य

“लेबर चौक” किसे कहते हैं?
A. ऐसी जगह जहाँ बेगारी की प्रथा प्रचलित हो
B. ऐसी जगह जहाँ मज़दूरों की बिक्री होती हो
C. ऐसी जगह जहाँ दिहाड़ी मज़दूर काम की तलाश में इकट्ठा होते हैं
D. ऐसी जगह जहाँ मज़दूरों को रेन बसेरा दिया जाता है

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए।

(A) बुनकरों की सहकारी संस्था व्यापारियों के ऊपर निर्भरता कम करने का एक साधन है।

(B) और व्यापारियों की आमदनी बढ़ाने का जरिया है।
A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. (A) और (B) दोनों सही हैं।
D. (A) और (B) दोनों गलत है।

निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : किसी भी देश को पूरी तरह से लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता।

कारण (R) : व्यक्ति और समुदाय सदैव लोकतंत्र को नए अर्थ देने का प्रयास करते हैं।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) तथा (R) दोनों असत्य है।

जेंडर (लैंगिक) असमानता का समाधान ______ के स्तर पर करने की ज़रूरत है।
A. केवल परिवार
B. परिवार, समाज और सरकार
C. केवल सरकार
D. परिवार और समाज

निम्नलिखित में से कौन सा मौलिक अधिकार नहीं है?
A. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
B. संवैधानिक उपचार का अधिकार
C. संपत्ति का अधिकार
D. प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करना

स्कूलों में मध्याह्न भोजन की योजना का प्रावधान निम्नलिखित में से भारतीय नागरिकों को प्राप्त किस मौलिक अधिकार का विस्तार है?
A. समानता का अधिकार
B. जीवन का अधिकार
C. शोषण के विरुद्ध अधिकार
D. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार

‘इंसाफ में देरी यानी इंसाफ का कत्ल’, यह मुहावरा भारत की न्याय व्यवस्था से जुड़ी निम्नलिखित में से किस समस्या को दर्शाता है?
A. नौकरशाही में लालफीताशाही
B. न्यायालयों द्वारा सुनवाई खत्म करने में अप्रत्याशित देरी होना
C. अपील की लम्बी व्यवस्था जो कई स्तरों से होकर गुजरती है
D. आरोपी को ज़मानत दे देना

2006 में लागू हुआ वन अधिकार अधिनियम एक ऐसा कानून है जो _______ के अधिकारों को सुनिश्चित करता है।

(A) वनवासी

(B) अनुसूचित जनजाति

(C) पेपरमिल मालिक

(D) जानवर अधिकार कार्यकर्ता

नीचे दिए गए कूटों में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) और (D)
B. केवल (A)
C. (A) और (B)
D. केवल (D)

निम्नलिखित में से किस स्थिति को अनुभव करने के साथ हाशियाकरण प्राय: संबंधित होता है?

(A) अभाव / वंचन

(B) भेदभाव

(C) समानता

(D) गर्व

सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. (A) और (B)
B. (A), (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. (A) और (D)

सामाजिक विज्ञान में एक विषय के रूप में माध्यमिक स्तर पर _______ सम्मिलित नहीं है।
A. मनोविज्ञान
B. भूगोल
C. इतिहास
D. राजनीतिक विज्ञान

ऐतिहासिक अध्ययन _______ के विकास में मदद करते हैं।
A. आध्यात्मिक पक्ष के स्तर
B. संज्ञानात्मक पक्ष के स्तर
C. मनोक्रियात्मक पक्ष के स्तर
D. आर्थिक पक्ष के स्तर

भूगोल की कक्षा में, शिक्षक विशेषित क्षेत्रों को ढूँढ़ने के लिए विद्यार्थियों को निम्नलिखित में संलिप्त करने के द्वारा उनकी सहायता कर सकता है :

(i) कुछ विशिष्ट विशेषताओं को पहचानने और रिकॉर्ड करने

(ii) मानचित्र का अध्ययन करने

(iii) मानचित्र पर सूचना ढूँढ़ने

(iv) विश्वकोष का उपयोग करने

A. (i), (ii) और (iv)
B. (i), (ii) और (iii)
C. (i), (iii) और (iv)
D. (ii), (iii) तथा (iv)

निम्नलिखित समस्या समाधान के स्तरों को सही क्रम में सुव्यवस्थित कीजिए।

(i) मूल्यांकन और पुनरीक्षण

(ii) कार्य-योजना बनाना और लागू करना

(iii) समस्या का सूत्रीकरण और व्याख्या करना

(iv) विचारों और विकल्पों को उत्पन्न करना

A. (iii), (iv), (ii), (i)
B. (iii), (ii), (iv), (i)
C. (iv), (ii), (iii), (i)
D. (iv), (iii), (ii), (i)

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part65

मान लीजिए आप “सरल से जटिल ” उपागम में पाठ्यचर्या को सुव्यवस्थित करना चाहते हैं। नीचे दिए को उपयुक्त अनुक्रम में लगाकर उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

(i) परिवार में रहना

(ii) भारत के वन क्षेत्र

(iii) पड़ोस में परिवार

(iv) बहुत पहले के समुदाय

A. (ii), (i), (iv), (iii)
B. (iii), (i), (ii), (iv)
C. (i), (iii), (ii), (iv)
D. (i), (iii), (iv), (ii)

निम्नलिखित मानचित्रों में से कौन से मानचित्र का आप कक्षा में पृथ्वी की प्राकृतिक विशेषताओं को दर्शाने के लिए उपयोग करेंगे?
A. भौतिक मानचित्र
B. राजनीतिक मानचित्र
C. कथ्यपरक (थीमैटिक) मानचित्र
D. प्राकृतिक मानचित्र

एक सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका अपने विद्यार्थियों से उनके अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की दशा पर जाँच करवाना चाहती हैं। निम्नलिखित में से उनकी पाठ योजना में क्या स्थान पा सकता है?

(A) स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भ्रमण का आयोजन

(B) सरकार को गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं क्यों उपलब्ध करवानी चाहिए – इस पर चर्चा का आयोजन

(C) पूरे विश्व में बच्चों में पाये जाने वाले कुपोषण के आँकड़े दिखाना

A. (A) तथा (B) दोनों 
B. (B) तथा (C) दोनों 
C. (A) तथा (C) दोनों 
D. (A), (B) तथा (C)

सामाजिक विज्ञान का एक शिक्षक ‘सामाजिक न्याय और हाशियाकरण’ विषय पर चर्चा करने की योजना बना रहा है। निम्नलिखित में से कौन से सर्वाधिक उपयुक्त अधिगम प्रतिफल हैं?

(A) विद्यार्थी हाशियाकरण की अवधारणा को समझते हैं।

(B) दैनिक जीवन में न्यायपालिका कैसे कार्य करती हैं, विद्यार्थी यह समझते हैं।

(C) विद्यार्थी पहचानते हैं कि वास्तविक जीवन में हाशियाकरण कैसे होता है।

(D) विद्यार्थी जानते हैं कि किसे और कैसे सामाजिक न्याय अस्वीकृत किया जाता है।

A. (A), (B) और (C)
B. (B), (C) और (D)
C. (A), (C) और (D)
D. (A), (B) और (D)

मैं एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र में रहती हूँ। मैं और मेरा भाई पड़ोस में ही इफ़्तार की एक दावत में गए थे और हमने परंपरागत कपड़े यानी क्रमशः शेरवानी एवं सलवार-कमीज़ पहन रखे थे। बाद में हमने अपने कपड़े बदलकर जीन्स और टी-शर्ट पहन लिए।

आप उस लड़की के वृत्तांत को कैसे देखते हैं?

(A) कपड़ों को पहचान के निशान के रूप में भी देखा जा सकता है।

(B) हम जो कपड़े पहनते हैं उनको लेकर हम पूर्वाग्रही हो सकते हैं।

(C) कपड़ों को आराम के लिए और मौके के अनुसार पहनना चाहिए।

A. (A) और (B)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. (A), (B) और (C)

निम्नलिखित में से किन प्रश्नों से छात्रों के आलोचनात्मक विवेचन को प्रोत्साहन मिलता है? उपयुक्त विकल्प चुनिए।

(A) हिमालय तथा गंगा नदी व्यवस्था के बनने की प्रक्रिया की व्याख्या करें।

(B) बहुदलीय व्यवस्था के गुण और अवगुण क्या-क्या है?

(C) झारखंड में इस्पात और स्टील उद्योग स्थापित करने की उचित स्थितियाँ कौन-कौन सी है?

(D) आज के गांवों और महाजनपद के समय के गांवों की व्यवस्था में तीन अंतरों को बताएं।

A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (D)
C. (B) तथा (C)
D. (C) तथा (D)

निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : ब्रांडिंग का अर्थ है किसी उत्पाद पर किसी विशेष नाम या चिह्न की मोहर लगाना ताकि एक उत्पाद को बाज़ार में प्रचलित अन्य उत्पादों से अलग (भिन्न) दिखे।

कारण (R) : ‘ब्रांडिंग’ या ‘दागना’ पशुपालन की ज़रूरत से उभरा एक शब्द है जहाँ मालिकों ने पशुओं पर पहचानने की समस्या को दूर करने के लिए अपना खास चिह्न लगाने का सोचा।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) : सामाजिक विज्ञान सामग्रियों के विकास का विकेंद्रीकरण करने की ज़रूरत है जहाँ शिक्षक, विद्यार्थी और समुदाय के सदस्य अपनी वास्तविकताओं को प्रस्तुत करें।

कारण (R) : विकेंद्रीकरण विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक समूहों से आए विद्यार्थियों को जिन सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या सामग्रियों के साथ वे काम करते हैं उनके साथ जोड़कर देखने में सबल बनाता है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (A) : परंपरागत रुप से सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या में जेंडर संबंधी मुद्दों के समायोजन में स्त्रियों के उदाहरणों को शामिल करते हैं।

कारण (R) : किसी भी ऐतिहासिक घटना और समकालीन मुद्दों की चर्चा में स्त्री-परिप्रेक्ष्य को एकीकृत करने की आवश्यकता है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (R) सही है।

इनमें से कौन द्वितीयक स्रोत का उदाहरण है?

(A) विद्वानों की पत्रिकाएँ

(B) आत्मकथाएँ

(C) डायरी

(D) तस्वीरें

A. केवल (A)
B. (A) और (B)
C. (A), (B) और (C)
D. (B) और (D)

माध्यमिक (मिडिल) स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम के ऊपर एक परियोजना करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा न्यूनतम रूप से अनिवार्य हो सकता है?
A. चित्र
B. स्वतंत्रता सेनानियों के महत्त्वपूर्ण उद्धरण
C. वो स्रोत जिन से सूचना इकट्ठी की गई
D. प्रश्नावली पर आधारित आंकड़ों का संग्रह

आर.टी.ई. एक्ट 2009 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सी संस्था / संस्थाओं से मूल्यांकन प्रक्रमों को विकसित करने की अपेक्षा है?

(A) केन्द्र सरकार

(B) राज्य सरकार

(C) स्थानीय सरकार

A. (A) और (B) दोनों
B. या तो (A) या (B)
C. केवल (A)
D. केवल (B) और (C)

किसी कक्षा या विद्यालय का आकलन चक्र ______ से आरंभ होता है और ______ पर समाप्त होता है।
A. निर्माणात्मक आकलन और योगात्मक आकलन
B. नियोजन आकलन और योगात्मक आकलन
C. नैदानिक आकलन और निर्माणात्मक आकलन
D. निर्माणात्मक आकलन और नियोजन आकलन

छात्रों के कार्यों के सोद्देश्य संग्रहण को ______ माना जा सकता है।
A. रिपोर्ट कार्ड
B. पोर्टफोलियो
C. नियत कार्य (असाइनमैंट)
D. रुब्रिक

सामाजिक विज्ञान की एक शिक्षिका यह मूल्यांकित करना चाहती हैं कि क्या विद्यार्थियों ने जनसंख्या पिरामिड के संप्रत्यय को समझ लिया है या नहीं ? निम्न में से क्या सहायक हो सकता है?

(A) वे जनसंख्या पिरामिड को पढ़ सकते हैं और उसकी व्याख्या कर सकते हैं।

(B) दिए गए आँकड़ों के आधार पर जनसंख्या पिरामिड़ बना सकते हैं।

(C) जनसंख्या पिरामिड़ की सहायता से वे रोजगार में लगे लोगों के बारे में अनुमान लगा सकते हैं।

A. केवल (A) तथा (B)
B. केवल (B) तथा (C)
C. केवल (A) तथा (C)
D. (A), (B) तथा (C)

निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न अधिगमकर्ताओं के विश्लेषण करने के कौशल को आंकते हैं?

(A) अगर हिमालय की सभी हिमनदी पिघल जाएँ तो भारत में मानव जीवन पर इसके क्या प्रभाव होंगे?

(B) हम उपभोक्ता न्यायालय में कैसे केस दाखिल करेंगे?

(C) वित्त आयोग क्या है? राज्य वित्त आयोगों के मुख्य कामों का वर्णन कीजिए।

(D) भारत में राष्ट्रीय एकीकरण क्यों आवश्यक है?

A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (B), (C) और (D)
C. केवल (A) और (B)
D. सभी (A) और (D)

Leave a Comment

error: